The Bonus Logo

Stock Market की मजबूत शुरुआत, 360 अंक ऊपर खुला Sensex, Nifty 22500 के पार

Subhash Suman
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|BySubhash Suman
बाजार ने की अच्छी शुरुआत
बाजार ने की अच्छी शुरुआत- Photo : The Bonus

खास बातें

Sensex Nifty Live Blog: घरेलू बाजार के लिए यह सप्ताह अब तक ओवरऑल खराब ही रहा है. इस सप्ताह बाजार में 4 दिनों का ही कारोबार होने वाला है...

लाइव अपडेट

09:38 AM, 13-Mar-2025
09:30 AM, 13-Mar-2025

नुकसान में हैं मिडकैप और स्मॉलकैप

व्यापक बाजार में आज गिरावट का रुख दिख रहा है. सुबह 9:30 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 0.30 फीसदी की और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.33 फीसदी की गिरावट दिख रही है. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 0.70 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.66 फीसदी की गिरावट दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.13 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.08 फीसदी की हल्की तेजी में है. निफ्टी ऑटो 0.46 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी एफएमसीजी 0.09 फीसदी, निफ्टी आईटी 0.11 फीसदी और निफ्टी फार्मा 0.05 फीसदी की हल्की तेजी में है. निफ्टी मीडिया 0.47 फीसदी गिरा हुआ है.
09:26 AM, 13-Mar-2025

ज्यादातर बड़े शेयरों में खुलते ही गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर 17 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि 31 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा 2.26 फीसदी के फायदे में ओएनजीसी है. बीईएल, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड कॉरपोरेशन जैसे शेयर करीब 2 फीसदी तक के फायदे में हैं. दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा 1.06 फीसदी गिरा हुआ है. श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स और बीपीसीएस जैसे शेयर भी नुकसान में खुले हैं.
09:23 AM, 13-Mar-2025

अमेरिकी बाजार में बिकवाली पर लगा ब्रेक

अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी बिकवाली पर बुधवार को आंशिक रूप से ब्रेक लग गया. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स में मामूली गिरावट देखी गई और यह 82.55 अंक (0.20%) नीचे 41,350.93 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, व्यापक बाजार सूचकांक एसएंडपी 500 ने 27.23 अंक (0.49%) की बढ़त हासिल की, जो बाजार में कुछ सकारात्मक संकेत देता है. टेक्नोलॉजी केंद्रित नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स ने सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की और 212.35 अंक (1.22%) की मजबूत उछाल के साथ बंद हुआ. एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिश्रित रुझान देखने को मिला. जापान का निक्की 225 इंडेक्स 0.76% की बढ़त के साथ मजबूती दिखा रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.08% की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स नुकसान में खुलने के संकेत दे रहे हैं.
09:23 AM, 13-Mar-2025

आज इस सप्ताह का अंतिम कारोबार

घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह निराशाजनक साबित हुआ है, जिसमें लगातार उतार-चढ़ाव और गिरावट का माहौल हावी रहा. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक (0.098%) की गिरावट के साथ 74,029.76 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 27.40 अंक (0.12%) की हल्की कमी देखी गई और यह 22,470.50 अंक पर रहा. इससे पहले मंगलवार को बाजार में मिश्रित रुख देखा गया था, जहां बीएसई सेंसेक्स 12.85 अंक (0.017%) की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन निफ्टी में 37.60 अंक (0.17%) की हल्की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह की शुरुआत सोमवार को भी कमजोरी के साथ हुई थी, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक (0.29%) गिरकर 74,115.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 92.20 अंक (0.41%) की गिरावट के साथ 22,460.30 अंक पर बंद हुआ. आज इस सप्ताह के अंतिम दिन का कारोबार होगा, क्योंकि शुक्रवार को होली के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा.
09:12 AM, 13-Mar-2025
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने कारोबार की अच्छी शुरुआत की. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी के लिए कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही. सुबह सेंसेक्स 362.48 अंक की शानदार तेजी में 74,392.54 अंक पर खुला. इसी तरह निफ्टी ने 71 अंक ऊपर 22,541.50 पर कारोबार की शुरुआत की.

शुरुआती कारोबार में ऐसा रहा शेयर बाजार

गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे थे कि निफ्टी50 की शुरुआत अच्छी हो सकती है. यह सुबह 21 अंक की तेजी में 22,565 अंक के पास कारोबार कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में भी आज अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे थे. सेंसेक्स 360 अंक से ज्यादा की तेजी में 74,400 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 70 अंक के फायदे में 22,540 अंक से ऊपर खुलने के संकेत दे रहा था. बाजार ने शुरुआत अच्छी तेजी के साथ ही, लेकिन चंद मिनटों के कारोबार में तेजी सिमटती दिखी. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 104 अंक की तेजी में 74,134 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 सूचकांक 20 अंक ऊपर 22,490 अंक के पास कारोबार कर रहा था.