The Bonus Logo

BSE Index Reshuffle: Sensex से बाहर होगी Trent, Shriram Finance की एंट्री!

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

शेयर बाजार में 5,000 से ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं, लेकिन Sensex में सिर्फ 30 कंपनियों को जगह मिलती है. आखिर इन कंपनियों का चुनाव कैसे होता है? कौन तय करता है कि किस कंपनी को Sensex में शामिल किया जाएगा और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? BSE के बड़े Index Reshuffle में 21 दिसंबर 2026 से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. Tata Group की Trent Sensex से बाहर होगी और उसकी जगह Shriram Finance लेगी. वहीं Divi's Laboratories को Sensex 50 में जगह मिलेगी और Wipro बाहर होगी.