दुनिया भर के बाजारों में त्राहिमाम, खुलते ही 400 अंक गिरा Sensex, Nifty 135 अंक लुढ़का
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Tue, 11 Mar 2025 09:32 AM IST

वैश्विक दबाव में लुढ़का बाजार- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
09:32 AM, 11-Mar-2025
09:30 AM, 11-Mar-2025
बाजार में आज हो रही है चौतरफा बिकवाली
व्यापक बाजार में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव दिख रहा है. सुबह 9:25 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 0.53 फीसदी की और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.67 फीसदी की तेज गिरावट दिख रही है. निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 1.25 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.56 फीसदी की बड़ी गिरावट दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.83 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.40 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी ऑटो 0.70 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी एफएमसीजी 0.25 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.41 फीसदी, निफ्टी आईटी 1.18 फीसदी और निफ्टी मीडिया 1.34 फीसदी गिरा हुआ है. आज सिर्फ निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस ही हल्की तेजी में हैं.09:23 AM, 11-Mar-2025
शुरुआती कारोबार में लुढ़के कई नामी शेयर
शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर सिर्फ 7 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि 41 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में पावरग्रिड कॉरपोरेशन है, जिसमें 3.02 फीसदी की तेजी आई है. हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर करीब 2 फीसदी के फायदे में है. इंफोसिस, नेस्ले इंडिया और आईटीसी जैसे शेयर भी तेजी में हैं. दूसरी ओर ओएनजीसी और ट्रेंट जैसे बड़े शेयर 4-4 फीसदी से ज्यादा नुकसान में है. इंडसइंड बैंक 3.71 फीसदी, बजाज ऑटो 2.61 फीसदी और आयशर मोटर्स 2.51 फीसदी गिरा हुआ है.09:23 AM, 11-Mar-2025
एशियाई बाजार भी गिरावट की चपेट में
अमेरिकी बाजार में आई इस भारी गिरावट का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है और यह दुनिया भर के शेयर बाजारों को प्रभावित कर सकता है. एशियाई बाजारों पर इसका प्रभाव आज सुबह साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 225 इंडेक्स 2.30 फीसदी की गिरावट के साथ नुकसान में ट्रेड कर रहा है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी हल्के नुकसान में चल रहा है, जो वैश्विक अनिश्चितता को दर्शाता है. इसके अलावा, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी शुरुआती रुझानों में 1 फीसदी तक गिरा हुआ है.09:22 AM, 11-Mar-2025
वॉल स्ट्रीट पर रात में मच गया कोहराम
ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण बढ़ते व्यापार तनाव ने सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली कराई. सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 890.01 अंकों (2.08 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 41,911.71 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह, एसएंडपी 500 में 155.64 अंकों (2.70 फीसदी) की जबरदस्त कमी दर्ज की गई. टेक शेयरों वाले नास्डैक इंडेक्स में सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां यह 727.90 अंकों यानी 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. टेस्ला के शेयरों में पिछले 5 साल की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट देखी गई, जिसमें इसके शेयर 15 फीसदी लुढ़क गए. इस गिरावट ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और नीतिगत बदलावों का असर अब साफ तौर पर बाजार पर दिख रहा है.09:22 AM, 11-Mar-2025
सप्ताह के पहले दिन से बना हुआ है दबाव
घरेलू बाजार के लिए यह सप्ताह नुकसान के साथ शुरू हुआ है. सोमवार को पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 74,115.17 अंकों पर बंद हुआ. इसी तरह, एनएसई निफ्टी में भी 92.20 अंकों (0.41 फीसदी) का नुकसान देखा गया और यह 22,460.30 अंकों पर रहा. हालांकि, इससे पहले पिछले सप्ताह बाजार को राहत की सांस मिली थी. लंबे अंतराल के बाद तेजी का दौर आया था, जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,370.27 अंकों (1.88 फीसदी) की मजबूती और निफ्टी में 379.30 अंकों (1.71 फीसदी) की बढ़त दर्ज की गई थी. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.09:12 AM, 11-Mar-2025
वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच आज मंगलवार को बाजार ने फिर से बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत की. सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 371.29 अंक के नुकसान में 73,743.88 अंक पर खुला. वहीं निफ्टी ने 114.35 अंक नीचे 22,345.95 अंक पर शुरुआत की. आज बाजार पर एक बार फिर से बड़ी गिरावट आने का खतरा मंडरा रहा है.
शुरुआती कारोबार में ऐसा रहा शेयर बाजार
गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे थे कि निफ्टी50 की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है. यह सुबह 9 बजे 20 अंक की गिरावट के साथ 22,407 अंक पर कारोबार कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में भी आज दबाव के संकेत मिल रहे थे. सेंसेक्स 370 अंक से ज्यादा की गिरावट में 73,740 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 115 अंक के नुकसान में 22,345 अंक के पास खुलने के संकेत दे रहा था. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 410 अंक के नुकसान में 73,705 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 सूचकांक 131 अंक लुढ़ककर 22,328 अंक के पास कारोबार कर रहा था. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों के मूड के आधार पर बाजार में सतर्कता बरतने की जरूरत है.




