The Bonus Logo

सेंसेक्स 217 अंक हुआ कमजोर, निफ्टी 22,500 से नीचे हुआ बंद

Subhash Suman
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|BySubhash Suman
शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत
शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत- Photo : The Bonus

खास बातें

Sensex Nifty Live Blog: पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी. दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी करीब 2-2 फीसदी मजबूत हुए थे...

लाइव अपडेट

04:21 PM, 10-Mar-2025
तेजी के साथ खुलने वाले शेयर बाजार गिरावट के साथ हुए बंद. सेंसेक्स 217.41 अंक टूटकर 74,115.17 अंक पर और निफ्टी 92.20 अंक के
नुकसान के साथ 22,460.30 अंक पर हुए बंद. 

10:15 AM, 10-Mar-2025
10:14 AM, 10-Mar-2025

बाजार ने दिखाई मजबूत रिकवरी

जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, बाजार ने मजबूत रिकवरी दिखाई. सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी में 74,635 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 80 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 22,635 अंक के पास पहुंचा हुआ था.
09:30 AM, 10-Mar-2025

व्यापक बाजार में भी दिख रहा है दबाव

व्यापक बाजार में आज दबाव दिख रहा है. सुबह 9:30 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 0.05 फीसदी की मामूली तेजी है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.18 फीसदी की हल्की गिरावट दिख रही है. निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 0.31 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.40 फीसदी की गिरावट दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.03 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.45 फीसदी ऊपर है. निफ्टी एफएमसीजी 0.17 फीसदी की तेजी में है. निफ्टी ऑटो 0.85 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी मेटल 0.30 फीसदी और निफ्टी आईटी 0.03 फीसदी ऊपर है.
09:27 AM, 10-Mar-2025

शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा गिरा इंडसइंड बैंक

शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर 31 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि 18 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में बजाज फाइनेंस है, जिसमें 2.03 फीसदी की तेजी आई है. बीईएल, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, बजाज फिनसर्व और बीपीसीएल 1.50 फीसदी से 2 फीसदी तक की तेजी में हैं. दूसरी ओर इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा (4 फीसदी से ज्यादा) नुकसान में है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, विप्रो और एलएंडटी के शेयर भी डेढ़ फीसदी तक गिरे हुए हैं.
09:23 AM, 10-Mar-2025

वैश्विक बाजारों से मिल रहे ऐसे संकेत

पिछले सप्ताह वैश्विक शेयर बाजारों में मिश्रित रुझान देखने को मिले, लेकिन सप्ताह का अंत सकारात्मक रहा. अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा, जहां वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 42,801.72 अंक पर बंद हुआ. नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स ने भी 0.70 फीसदी की मजबूती दिखाई और 18,196.22 अंक पर पहुंचा, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,770.20 अंक पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं. जापान का निक्की 225 इंडेक्स 0.49 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ सकारात्मक रुझान दिखा रहा है. हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स दबाव में है.
09:22 AM, 10-Mar-2025

पिछले सप्ताह लगी 10 दिनों की गिरावट पर लगाम

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह राहत भरा रहा, क्योंकि लंबे समय बाद बाजार में उल्लेखनीय तेजी देखी गई. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स में 7.52 अंक (0.010 फीसदी) की मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 74,332.58 अंक पर लगभग स्थिर रहा. दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी में 7.80 अंक (0.035 फीसदी) की मामूली बढ़त देखी गई और यह 22,552.50 अंक पर बंद हुआ. पूरे सप्ताह के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सेंसेक्स में 1,370.27 अंक (1.88 फीसदी) और निफ्टी में 379.30 अंक (1.71 फीसदी) की शानदार बढ़त दर्ज की गई. पिछले सप्ताह के दौरान निफ्टी की लगातार 10 दिनों की गिरावट पर लगाम लगी, जो निफ्टी के इतिहास की सबसे लंबी लगातार गिरावट थी.
09:12 AM, 10-Mar-2025
पिछले सप्ताह आई राहत रैली के बाद घरेलू शेयर बाजार ने आज नए सप्ताह की सुस्त शुरुआत की. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 142 अंक की तेजी में 74,474.98 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत ही 60 अंक तक लुढ़क गया. वहीं निफ्टी ने 30.65 अंक नीचे 22,521.85 अंक पर शुरुआत की. आज बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो सकता है.

शुरुआती कारोबार में ऐसा रहा शेयर बाजार

गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे थे कि निफ्टी50 की शुरुआत सपाट से नकारात्मक हो सकती है, क्योंकि यह सुबह 76.50 अंक की गिरावट के साथ 22,583 अंक पर कारोबार कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में भी आज दबाव के संकेत मिल रहे थे. सेंसेक्स 142 अंक ऊपर 74,475 अंक के पास कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 30 अंक के नुकसान में 22,520 अंक के पास खुलने के संकेत दे रहा था. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स मामूली 43 अंक ऊपर 74,375 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 सूचकांक 33 अंक ऊपर 22,585 अंक के पास कारोबार कर रहा था. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों के मूड के आधार पर बाजार में सतर्कता बरतने की जरूरत है.