The Bonus Logo

खराब शुरुआत के बाद बाजार ने की वापसी, Sensex 74,550 और Nifty 22,600 के निकला पार

Subhash Suman
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|BySubhash Suman
वैश्विक दबाव में खुला बाजार
वैश्विक दबाव में खुला बाजार- Photo : The Bonus

खास बातें

Sensex Nifty Live Blog: कल घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी. दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी करीब 1-1 फीसदी मजबूत होकर बंद हुए थे...

लाइव अपडेट

01:04 PM, 07-Mar-2025
10:19 AM, 07-Mar-2025
घरेलू बाजार ने शुरुआती सेशन में अच्छी वापसी की. सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 214.84 (0.29%) चढ़कर 74,555 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इससे पहले सेंसेक्स 74,038.03 अंक तक गिर गया था. इसी तरह निफ्टी करीब 65 अंक की तेजी में 22,610 अंक के पास पहुंचा हुआ था.
10:02 AM, 07-Mar-2025
09:38 AM, 07-Mar-2025
09:33 AM, 07-Mar-2025

बैंक, फाइनेंस, आईटी इंडेक्स लुढ़के

व्यापक बाजार में आज मिश्रित रुख दिख रहा है. सुबह 9:30 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 0.17 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट दिख रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 0.27 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.41 फीसदी की तेजी दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.39 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.29 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी एफएमसीजी 0.46 फीसदी की गिरावट है. निफ्टी ऑटो 0.66 फीसदी और निफ्टी मेटल 0.67 फीसदी चढ़ा हुआ है. निफ्टी आईटी 0.93 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी मीडिया 0.67 फीसदी और निफ्टी रियल्टी 0.27 फीसदी की तेजी में है, जबकि निफ्टी फार्मा 0.33 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.29 फीसदी के नुकसान में है.
09:29 AM, 07-Mar-2025

शुरुआती कारोबार में लुढ़के आधे से ज्यादा शेयर

शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर 22 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि 28 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में बीईएल है, जिसमें 1.81 फीसदी की तेजी आई है. एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हुए हैं. दूसरी ओर इंफोसिस सबसे ज्यादा 1.38 फीसदी नुकसान में है. इसी तरह श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर भी 1.31 फीसदी तक गिरे हुए हैं.
09:26 AM, 07-Mar-2025

वैश्विक बाजार पर हावी हुआ व्यापार युद्ध का तनाव

गुरुवार, 6 मार्च 2025 को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 427.51 अंक (0.99%) टूटकर 42,579.08 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 104.11 अंक (1.78%) की गिरावट दर्ज हुई. टेक-केंद्रित नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ और 483.48 अंक (2.61%) लुढ़ककर 18,069.26 अंक पर आ गया. यह भारी बिकवाली वैश्विक व्यापार तनाव के बढ़ने के कारण हुई, जिसके प्रभाव से भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रह सकता है. सप्ताह के अंतिम दिन, 7 मार्च को एशियाई बाजारों पर भी यह दबाव साफ दिखाई दे रहा है. जापान का निक्की 225 सुबह के कारोबार में 1.56% नीचे है, हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.30% की बढ़त में है. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है.
09:25 AM, 07-Mar-2025

लगातार 10 दिनों की गिरावट के बाद आई थी राहत रैली

सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार, 6 मार्च 2025 को दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांकों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा. बीएसई सेंसेक्स 609.87 अंक (0.83%) की बढ़त के साथ 74,340.09 अंक पर पहुंचा, जो बाजार में मजबूती का संकेत देता है. दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी भी 207.40 अंक (0.93%) की तेजी के साथ 22,544.70 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार, 5 मार्च को भी बाजार में उल्लेखनीय तेजी देखी गई थी, जब सेंसेक्स 740.30 अंक (1.01%) उछलकर 73,730.23 अंक और निफ्टी 254.65 अंक (1.15%) चढ़कर 22,337.30 अंक पर बंद हुआ था. इन दो दिनों की लगातार बढ़त ने बाजार को नई दिशा दी है. बाजार में लगातार 10 दिनों की गिरावट के बाद यह राहत रैली आई थी.
09:19 AM, 07-Mar-2025
घरेलू शेयर बाजार की लगातार दो दिनों की तेजी आज सप्ताह के अंतिम दिन थमती दिख रही है. आज शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने कारोबार की घाटे में शुरुआत की है. सेंसेक्स ने लगभग स्थिर 74,347.14 अंक पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं निफ्टी 36 अंक गिरकर 22,508.65 अंक पर खुला.

शुरुआती कारोबार में ऐसा रहा शेयर बाजार

प्री-ओपन सेशन में आज दबाव रहने के संकेत मिल रहे थे. सेंसेक्स मामूली 7 अंक ऊपर 74,350 अंक के पास लगभग स्थिर कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 36 अंक के नुकसान में 22,510 अंक से नीचे खुलने के संकेत दे रहा था. उससे पहले सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी वायदा करीब 63 अंक नीचे 22,557 अंक पर कारोबार कर रहा था, जो शुरुआती कारोबार में नकारात्मक रुख का संकेत दे रहा था. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स करीब 150 अंक लुढ़क चुका था और 74,200 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 सूचकांक30 अंक गिरकर 22,515 अंक के पास कारोबार कर रहा था.