लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद, Sensex 610 अंक हुआ मजबूत, Nifty 22,500 अंक के पार
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Subhash Suman Updated Thu, 06 Mar 2025 04:51 PM IST

निचले स्तर पर लौटी खरीदारी- Photo : The Bonus
खास बातें
लाइव अपडेट
04:51 PM, 06-Mar-2025
स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 610 अंक चढ़कर 74,000 अंक के स्तर को पार कर गया. एनएसई निफ्टी 22,500 अंक के ऊपर पहुंच गया. कच्चे तेल के दाम में कमी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली से बाजार में मजबूती रही. बीएसई सेंसेक्स 609.86 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 74,340.09 अंक पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,544.70 अंक पर बंद हुआ.
मांग में नरमी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और चीन में आगे आर्थिक प्रोत्साहन से प्रभावित होकर ऊर्जा और धातु क्षेत्रों में तेजी रही. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक चढ़ा था, जबकि एनएसई निफ्टी 254.65 अंक के लाभ में रहा था.
10:37 AM, 06-Mar-2025
09:35 AM, 06-Mar-2025
09:30 AM, 06-Mar-2025
व्यापक बाजार में हरा-भरा माहौल
व्यापक बाजार में आज भी हरियाली दिख रही है. सुबह 9:30 बजे निफ्टी मिडकैप50 में 0.77 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.78 फीसदी की तेजी दिख रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 50 में 1.24 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.23 फीसदी की तेजी दिख रही है. शुरुआती सेशन में निफ्टी बैंक 0.14 फीसदी चढ़ा हुआ है, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.16 फीसदी के हल्के फायदे में है. निफ्टी एफएमसीजी 0.17 फीसदी और निफ्टी मेटल 1.15 फीसदी चढ़ा हुआ है. निफ्टी ऑटो 0.76 फीसदी मजबूत है, जबकि निफ्टी आईटी मामूली 0.01 फीसदी गिरा हुआ है. निफ्टी मीडिया 1.37 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.79 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 0.76 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.46 फीसदी के फायदे में है.09:27 AM, 06-Mar-2025
5 फीसदी से ज्यादा उछला अडानी पोर्ट्स
शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर 45 शेयर चढ़े हुए हैं, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट दिख रही है. बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में अडानी पोर्ट्स है, जिसमें 5.15 फीसदी की तेजी आई है. टाटा स्टील और अडानी एंटरप्राइजेज दोनों साढ़े 4 फीसदी से ज्यादा मजबूत हैं. पावरग्रिड कॉरपोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4-4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है. दूसरी ओर बजाज फाइनेंस 3.35 फीसदी से ज्यादा लुढ़का हुआ है. इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयर भी गिरे हुए हैं.09:24 AM, 06-Mar-2025
व्यापार युद्ध का खतरा बरकरार, बाजार पर दबाव की आशंका
वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद व्यापार युद्ध का खतरा अभी टला नहीं है, जो भारतीय बाजार के लिए चुनौती बन सकता है. अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको पर 25-25% का आयात शुल्क लगा दिया है, जिसके जवाब में कनाडा ने भी अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लागू कर दिया है. मेक्सिको ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है. इसके अलावा, ट्रंप सरकार ने चीन पर 10% अतिरिक्त शुल्क लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए हर स्थिति से निपटने की तैयारी की बात कही है. सबसे बड़ी चिंता भारत के लिए है, क्योंकि ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत समेत अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की है. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारतीय निर्यात क्षेत्र प्रभावित हो सकता है, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिख सकता है.09:24 AM, 06-Mar-2025
एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल, आज बढ़त के संकेत
गुरुवार सुबह एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए अच्छा है. जापान का निक्की 225 सूचकांक 0.76% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.78% की तेजी देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.61% और कोस्डैक 0.38% ऊपर है. इसके अलावा, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी बढ़त के साथ खुलने के संकेत दे रहा है.09:23 AM, 06-Mar-2025
मजबूत तिमाही नतीजों से अमेरिकी बाजार में लौटी तेजी
अमेरिकी शेयर बाजार ने 5 मार्च को शानदार प्रदर्शन किया, जिसने वैश्विक निवेशकों में उम्मीद जगाई है. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 1.12% और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.46% की तेजी दर्ज की गई. यह रैली ऐसे समय में आई है, जब वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध की आशंकाएं बढ़ रही हैं. अमेरिकी बाजार में यह तेजी मजबूत तिमाही नतीजों और निवेशकों के सकारात्मक रुख का परिणाम है। इस प्रदर्शन का असर एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है, जो आज सुबह ज्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.09:22 AM, 06-Mar-2025
खराब रही है इस सप्ताह की भी शुरुआत
उससे पहले सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 112.16 अंक (0.15 फीसदी) की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ था. यह जून 2024 के बाद पहली बार है, जब सेंसेक्स 73 हजार अंक तक लुढ़का. इसी तरह, निफ्टी 5.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,119.30 अंक पर बंद हुआ था. मंगलवार को निफ्टी50 सूचकांक में 36.65 अंकों (0.17 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 22,082.65 अंकों पर बंद हुआ था. वहीं, सेंसेक्स 96.01 अंकों (0.13 फीसदी) की कमी के साथ 72,989.93 अंकों पर रहा था.09:22 AM, 06-Mar-2025
थम गई लगातार 10 दिनों की गिरावट
कल बुधवार को बाजार की लगातार 10 दिनों की गिरावट थम गई. भारतीय शेयर बाजार में 5 मार्च 2025 को राहत भरा दिन रहा, जब लंबे समय की गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौटी. बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 740.30 अंक (1.01%) की मजबूती के साथ 73,730.23 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले यह सूचकांक 9 महीने के निचले स्तर पर गिरकर 73,000 अंक से नीचे चला गया था, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी. दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने भी शानदार वापसी की और 254.65 अंक (1.15%) की बढ़त के साथ 22,337.30 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के लिए यह तेजी खास थी, क्योंकि इससे पहले यह सूचकांक लगातार 10 दिनों तक गिरावट के दौर से गुजर रहा था.09:19 AM, 06-Mar-2025
शुरुआती कारोबार में बनी हुई है अच्छी तेजी
प्री-ओपन सेशन में आज भी शानदार तेजी के संकेत मिल रहे थे. सेंसेक्स करीब 580 अंक ऊपर 74,300 अंक के पार कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था, जबकि निफ्टी लगभग 140 अंक की बढ़त में 22,475 अंक के पार खुलने के संकेत दे रहा था. शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में बाजार की तेजी कुछ कम होती दिखी. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 322 अंक ऊपर 74,050 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 सूचकांक 76 अंक मजबूत होकर 22,415 अंक के पास कारोबार कर रहा था.09:10 AM, 06-Mar-2025
घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी की राह पर है. निचले स्तर पर लौटी खरीदारी और वैश्विक बाजार से मिल रहे समर्थन के बीच आज घरेलू बाजार ने सप्ताह के चौथे दिन बढ़िया तेजी में कारोबार की शुरुआत की. कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई सेंसेक्स 580 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी ने 22,475 अंक के स्तर को पार कर लिया.
भारतीय शेयर बाजार को आज घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 22,461 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से करीब 20 अंक ऊपर है. यह संकेत दे रहा था कि सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान में खुल सकते हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 5 मार्च की रिकवरी और वैश्विक बाजारों की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. हालांकि, कुछ विश्लेषकों ने सतर्कता की सलाह दी है, क्योंकि बाजार में अभी भी अस्थिरता की आशंका बनी हुई है. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की सक्रियता आज बाजार को और मजबूती दे सकती है.
भारतीय शेयर बाजार को आज घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 22,461 अंक के आसपास कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से करीब 20 अंक ऊपर है. यह संकेत दे रहा था कि सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान में खुल सकते हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 5 मार्च की रिकवरी और वैश्विक बाजारों की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. हालांकि, कुछ विश्लेषकों ने सतर्कता की सलाह दी है, क्योंकि बाजार में अभी भी अस्थिरता की आशंका बनी हुई है. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की सक्रियता आज बाजार को और मजबूती दे सकती है.




