शेयर बाजार से क्यों दूर जा रहे ग्राहक?
शेयर बाजार में गिरावट का असर डीमैट खाते खुलने की रफ्तार पर पड़ा है. फरवरी के दौरान देश में सिर्फ 22.6 लाख नए डीमैट खाते खुले हैं और 21 महीने में यह सबसे कम आंकड़ा है. पिछले साल जुलाई के दौरान देश में 45.5 लाख नए डीमैट खाते खुले थे. जो अबतक का सबसे कम मासिक रिकॉर्ड है. देश में कुल डीमैट खातों का आंकड़ा अब 19 करोड़ तक पहुंच गया है. रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने निफ्टी के 12 महीने के लक्ष्य में कटौती की है. लक्ष्य को घटाकर 25500 किया गया है. पहले 27000 का लक्ष्य दिया गया था. हालांकि Goldman Sachs की तरफ से निफ्टी को लेकर जो नया लक्ष्य दिया गया है. वह भी मौजूदा स्तर से 12-13 फीसद ऊपर है.
