भारत सरकार की बैलेंस सीट पर भारी FTA
मुक्त व्यापार समझौते भारत सरकार की बैलेंस सीट पर भारी पड़ सकते हैं. इनकी वजह से सरकार को कस्टम ड्यूटी के तौर पर होने वाली कमाई में कमी देखी जा रही है. वित्तवर्ष 2024-25 में अबतक मुक्त व्यापार समझौतों की वजह से कस्टम ड्यूटी का कलेक्शन 94 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा घटा है. भारत सरकार भविष्य में अमेरिका, यूके और यूरोपियन यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रही है.
