The Bonus Logo

धड़ल्ले से बिक रहे नकली प्रोडक्ट

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sachin Chaturvedi Updated Tue, 11 Mar 2025 12:43 PM IST

ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की नकल करके प्रोडक्ट बनाने और उन नकली प्रोजक्ट्स को फर्जी वेबसाइट पर बेचने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस तरह के मामलों से परेशान कंपनियो की शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. बीते कुछ महीनों के दौरान जियो हॉटस्टार, वार्नर ब्रदर्स, जैसी कंपनियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के इटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स विभाग में शिकायत दर्ज कराई है कि 2024 के दौरान इस तरह की शिकायतों में 75 फीसद की बढ़ोतरी हुई है.