The Bonus Logo

बड़े बदलाव की तैयारी में Apple

Sachin Chaturvedi
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|BySachin Chaturvedi

Apple अपने प्रोडक्ट्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट लाने की तैयारी में है. iPhone, iPad और Mac के इंटरफेस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ये नया अपडेट यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाने पर फोकस करेगा. माना जा रहा है कि Apple इस अपग्रेड के जरिए अपने डिवाइस की परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएगा.