The Bonus Logo

क्या है वन नेशन, वन इंटरेस्ट रेट फॉर्मूला?

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sachin Chaturvedi Updated Fri, 07 Mar 2025 12:39 PM IST

छोटे लोन लेने वालों के लिए एक बड़ी खबर! डिजिटल लेंडर्स और माइक्रोफाइनेंस कंपनियां RBI से मांग कर रही हैं कि छोटे लोन के लिए एक फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट फॉर्मूला बनाया जाए. अभी छोटे लोन पर ब्याज दरें अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से बदलती रहती हैं, जिससे कर्ज लेने वालों के लिए अनिश्चितता बनी रहती है। इंडस्ट्री का कहना है कि अगर एक स्टैंडर्ड फॉर्मूला तय कर दिया जाए, तो इससे न सिर्फ ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी बल्कि उधार लेने वालों को भी फायदा मिलेगा।