The Bonus Logo

Bima Ho To Aisa: महंगा इलाज या बढ़ती जागरुकता! 5 साल में 50% बढ़ा हेल्थ बीमा का दायरा

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tejeshwar Updated Mon, 08 Jun 2026 01:47 PM IST

भारत का बीमा सेक्टर तेजी से बदल रहा है. एक तरफ विदेशी कंपनियां भारतीय बीमा बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं, तो दूसरी तरफ बीमा कवरेज को गांव-गांव तक पहुंचाने की कवायद तेज हो रही है. इस बीच IRDAI भी ग्राहक हितों को ध्यान में रखते हुए क्लेम सेटलमेंट और सेवा गुणवत्ता से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव कर रहा है. आज के Bima Ho To Aisa में जानेंगे बीमा क्षेत्र के इन बड़े बदलावों का आपकी पॉलिसी, क्लेम और निवेश पर क्या असर पड़ सकता है.