The Bonus Logo

IPO में आपका पैसा कंपनी को जाता है या किसी और की जेब में? 61% का बड़ा खेल | ARTHAM

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

हर हफ्ते नया IPO आता है।

GMP की चर्चा होती है।
Subscription के आंकड़े आते हैं।
Listing gain की उम्मीद बनती है।

लेकिन एक सवाल शायद ही कोई पूछता है—

IPO में लगाया गया आपका पैसा आखिर जाता कहां है?

पिछले डेढ़ साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब ₹2.3 लाख करोड़ IPO के जरिए जुटाए गए। लेकिन इस रकम में लगभग 61% हिस्सा OFS यानी Offer for Sale का था। Fresh Issue करीब 39% था।



यानी हर ₹100 में करीब ₹61 नई पूंजी के रूप में कंपनी के पास नहीं गया।

आज के ARTHAM में इसी सवाल की पूरी पड़ताल।

जानिए:

• IPO और Primary Market वास्तव में बना किसलिए था?
• Fresh Issue और OFS में क्या अंतर है?
• IPO में OFS का हिस्सा इतना बड़ा क्यों हो गया?
• जब कंपनी नया पैसा नहीं जुटाती तो IPO का पैसा जाता कहां है?
• क्या OFS अपने आप में गलत है?
• OFS कब एक warning signal बन सकता है?
• GMP क्या है और निवेशकों को इससे सावधान क्यों रहना चाहिए?
• Listing Day का profit और long-term investment return अलग क्यों हैं?
• IPO financing और leverage का खेल क्या है?
• उधार लेकर IPO में पैसा लगाने का जोखिम कितना बड़ा है?
• LIC, Paytm और Nykaa के बाद निवेशकों को क्या सीखना चाहिए?
• Zomato का उदाहरण बाकी IPO से क्यों अलग है?
• NSE के proposed IPO में 100% OFS का क्या मतलब है?
• Jio के proposed IPO में Fresh Issue का क्या महत्व है?
• IPO भरने से पहले investor को किन 6 बातों की जांच करनी चाहिए?

Primary Market का मकसद सिर्फ shares को list कराना नहीं था।

इसका मूल उद्देश्य था—नई पूंजी जुटाना, business बढ़ाना, capacity बनाना, investment करना और रोजगार पैदा करना।

लेकिन अगर IPO का बड़ा हिस्सा पुराने shareholders के exit के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो सवाल सिर्फ investor return का नहीं है।

सवाल है—क्या हमारा Primary Market वास्तव में नई पूंजी बना रहा है?

देखिए पूरा ARTHAM और समझिए IPO के पीछे का वह खेल, जिसे सिर्फ GMP और subscription numbers देखकर नहीं समझा जा सकता।