The Bonus Logo

टैक्स घटाया, नौकरियां कहां हैं? PM मोदी के सवाल में छिपा आर्थिक सच | Artham

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

भारत की GDP तेजी से बढ़ रही है। कंपनियों के मुनाफे रिकॉर्ड स्तर पर हैं। सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाया, इनकम टैक्स में राहत दी और बुनियादी ढांचे पर भारी खर्च किया। फिर भी बड़ा सवाल है- नौकरियां और आम आदमी की सैलरी उस रफ्तार से क्यों नहीं बढ़ रहीं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से पूछा—टैक्स में राहत मिली, लेकिन क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई और नई भर्तियां कीं? प्रधानमंत्री के इसी सवाल में छिपी है भारतीय अर्थव्यवस्था की एक बड़ी पहेली। क्या भारत Jobless Growth और Wageless Growth के ऐसे जाल में फंस रहा है, जहां अर्थव्यवस्था बढ़ती है, कंपनियां मुनाफा कमाती हैं, लेकिन आम आदमी की कमाई और खरीदने की ताकत पीछे रह जाती है?

इस बार ARTHAM में समझिए:

✅ टैक्स कटौती के बावजूद नई नौकरियां क्यों नहीं बन रहीं?
✅ कंपनियों का मुनाफा बढ़ा, लेकिन कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं?
✅ निजी कंपनियां नए निवेश से क्यों हिचक रही हैं?
✅ बाजार में मांग की कमी है या लोगों की जेब में पैसे की?
✅ 1914 में Henry Ford ने कैसे तोड़ा था ऐसा ही आर्थिक चक्र?
✅ क्या भारत की अर्थव्यवस्था K-Shaped Growth की चुनौती से जूझ रही है?
✅ क्या भारत के सामने जापान जैसे लंबे आर्थिक ठहराव का जोखिम है?
✅ अगले 1–2 साल में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के सामने क्या चुनौतियां हो सकती हैं?
✅ इस आर्थिक जाल को तोड़ने के लिए पहला कदम कौन उठाएगा—सरकार या उद्योग?

यह कहानी सिर्फ GDP और कंपनियों के मुनाफे की नहीं है। यह आपकी नौकरी, आपकी सैलरी, आपकी बचत और देश के आर्थिक भविष्य की कहानी है।

ARTHAM में अर्थव्यवस्था की जटिल पहेलियों को इतिहास, आंकड़ों और आर्थिक सिद्धांतों की मदद से समझने की कोशिश।