The Bonus Logo

Share Market: LTCG-STT में होगा बड़ा Tax Cut? FIIs लौटेंगे?

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 27 Oct 2026 05:38 PM IST

LTCG-STT में टैक्स कटौती होगी? क्या शेयर बाजार को मिलेगी राहत और विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार में वापस लौटेंगे? शेयर बाजार में निवेश करने वालों को मुनाफे पर LTCG यानी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स देना पड़ सकता है। वहीं, शेयर खरीदने और बेचने पर STT यानी सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स भी लगता है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने LTCG और STT को लेकर बाजार से जुड़े लोगों और टैक्स एक्सपर्ट्स से सुझाव मांगे हैं। इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए: LTCG और STT क्या हैं और दोनों में क्या अंतर है? क्या निवेशकों को दोहरे टैक्स से राहत मिल सकती है? सरकार LTCG-STT की समीक्षा क्यों कर रही है? विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच टैक्स में बदलाव कितना अहम? LTCG से सरकार को ₹1.29 लाख करोड़ और STT से ₹57,522 करोड़ की कमाई का क्या मतलब है? क्या टैक्स में राहत से FIIs की वापसी हो सकती है? आम निवेशकों को अभी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?