Maruti Price Hike: Alto से Brezza तक किस पर पड़ेगा असर?
शादियों के सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए जरूरी खबर है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने 22 नवंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार मॉडलों की कीमतों में औसतन 0.31% की बढ़ोतरी कर दी है. लेकिन अब सवाल है कि कौन-कौन सी कारें महंगी हुई हैं और इस Price Hike का ग्राहकों की जेब पर कितना असर पड़ेगा? इस 'Aar Paar' में समझिए Maruti Suzuki के नए Price Hike का पूरा गणित. जानेंगे कि 5 लाख, 10 लाख और 15 लाख रुपये की कार पर कितनी अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ सकती है. साथ ही समझेंगे कि अगर आपने पहले ही कार बुक कर दी है, तो क्या आपको भी नई कीमत देनी होगी? इसके अलावा Maruti Suzuki के Q2 FY27 नतीजों का भी विश्लेषण करेंगे. आखिर कंपनी की Sale और Revenue बढ़ने के बावजूद Net Profit में 26.9% की गिरावट क्यों आई? EBITDA और Operating Margin पर दबाव की क्या वजह है? क्या बढ़ती Input Cost के चलते कंपनी को बार-बार कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं? और क्या इसका असर आने वाले समय में कारों की Demand पर पड़ सकता है?
