The Bonus Logo

Gen-Z के दम पर चमकेंगे ये 5 शेयर? JP Morgan ने बताया कहां है 62% Upside!

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Sun, 15 Nov 2026 01:00 PM IST

क्या आने वाले 10 साल में Gen-Z भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेगी? ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक JP Morgan की एक दिलचस्प रिपोर्ट में भारत की Consumer Internet कंपनियों को लेकर बड़ा अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल इकोनॉमी की ग्रोथ में Gen-Z यानी युवा ग्राहकों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. युवाओं की बढ़ती कमाई, ऑनलाइन शॉपिंग, फूड डिलीवरी, डिजिटल निवेश और एजुकेशन ऐप्स का बढ़ता इस्तेमाल इन कंपनियों के बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकता है. JP Morgan ने 5 भारतीय Consumer Internet Stocks पर Overweight Rating दी है. Swiggy में 62% तक Upside का अनुमान जताया गया है.