FPIs Selling: 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बिकवाली, विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में निकाले 52,100 करोड़
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pawan Pandey Updated Sun, 18 Oct 2026 01:02 PM IST
सार
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अक्टूबर में अब तक भारतीय शेयरों से 52,100 करोड़ रुपए निकाले. क्रूड की ऊंची कीमतों, US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत डॉलर ने निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला. साथ ही 2026 में उनकी कुल इक्विटी निकासी 3.12 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई.

FPIs ने अक्टूबर में अब तक 52 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा निकाले- Photo : AI Generated