Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
CBIC to Release Draft for Centralised Assessment of 70 Lakh GST Taxpayers
CGST Taxpayers: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) जल्द ही केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) के तहत पंजीकृत करीब 70 लाख करदाताओं के लिए फेसलेस और केंद्रीकृत आकलन व्यवस्था की मसौदा रूपरेखा जारी करेगा. इस प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य करदाताओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को आसान बनाना और अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म करना है. इसे एक अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में लागू किए जाने की संभावना है.
बड़े करदाताओं के लिए होगी केंद्रीकृत व्यवस्था
CBIC के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने PHDCCI के एक कार्यक्रम में बताया कि बोर्ड नई प्रशासनिक व्यवस्था की दो अवधारणाओं पर काम कर रहा है. इसके तहत बड़े करदाताओं के लिए केंद्रीकृत प्रशासनिक व्यवस्था होगी. ऐसे करदाता, जिनके एक ही राज्य में कई GST पहचान संख्या (GSTIN) हैं या जिनका कारोबार कई राज्यों में फैला है, उन्हें एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी. इसमें पंजीकरण, लिखित जांच, निर्णय, समीक्षा और अपील जैसी प्रक्रियाएं शामिल होंगी. चतुर्वेदी ने कहा कि इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे जल्द ही आम लोगों तथा संबंधित पक्षों की राय के लिए जारी किया जाएगा.
छोटे कारोबारियों के लिए फेसलेस सहायता व्यवस्था
CBIC चेयरमैन के मुताबिक, छोटे करदाताओं के लिए बिना आमने-सामने संपर्क वाली सहायता व्यवस्था लाई जाएगी. सीजीएसटी के तहत पंजीकृत करीब 70 लाख करदाताओं में से लगभग दो लाख ऐसे हैं, जिनके एक ही राज्य या अलग-अलग राज्यों में कई सीजीएसटी क्षेत्राधिकारों में पंजीकरण हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी 8 अक्टूबर को हुई जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक के बाद कहा था कि फेसलेस आकलन की रूपरेखा विचार-विमर्श के लिए जारी की जाएगी और इसे वित्त वर्ष 2027-28 से लागू किया जाएगा.
नोटिस, सुनवाई और आदेश के लिए होगा राष्ट्रीय मंच
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत कर संबंधी नोटिस, सुनवाई और आदेश अलग-अलग कार्यालयों के बजाय एक राष्ट्रीय मंच के जरिये निपटाए जाएंगे. इससे कई राज्यों में कारोबार करने वाले करदाताओं को अलग-अलग कार्यालयों से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मौजूदा व्यवस्था में जीएसटी परिषद के तय फार्मूले के आधार पर करदाताओं को केंद्रीय और राज्य कर अधिकारियों के बीच बांटा गया है. 1.5 करोड़ रुपये से कम कारोबार वाले 90 प्रतिशत करदाताओं का पूरा प्रशासनिक नियंत्रण राज्य कर प्रशासन के पास है, जबकि शेष 10 प्रतिशत केंद्रीय कर प्रशासन के अधीन हैं. 1.5 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार वाले करदाताओं को केंद्रीय और राज्य कर प्रशासन के बीच बराबर बांटा गया है.
GST प्रशासन में कारोबारियों को राहत देने के कदम
चतुर्वेदी ने जीएसटी परिषद के कर अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां समाप्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया. परिषद ने जीएसटी अपराधों में अभियोजन शुरू करने की सीमा भी बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी थी. उन्होंने कहा कि कर प्रशासन आर्थिक साझेदारी का माध्यम होना चाहिए, न कि दबाव बनाने की प्रक्रिया. इसके अलावा, उच्च मूल्य के सामान ले जाने वाले वाहनों के निरीक्षण को लेकर भी बदलाव किया गया है. अब ऐसे वाहनों को केवल सामान की आवाजाही शुरू होने वाले राज्य और अंतिम गंतव्य वाले राज्य में ही निरीक्षण के लिए रोका जा सकेगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी की पूर्व अनुमति जरूरी होगी. इससे पहले रास्ते में किसी भी राज्य में जीएसटी अधिकारी वाहन रोककर दस्तावेज मांग सकते थे.
Net direct tax collection grows 13 pc to Rs 13.38 lakh cr till Oct 14
Net Direct Tax Collection: कॉरपोरेट कर संग्रह में अच्छी वृद्धि से चालू वित्त वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से 14 अक्टूबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.21 फीसदी बढ़कर करीब 13.38 लाख करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 20.58 फीसदी बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया, जबकि गैर-कॉरपोरेट कर (व्यक्ति, कंपनियों और हिंदू अविभाजित परिवारों द्वारा चुकाया जाने वाला कर) संग्रह 5.83 फीसदी बढ़कर करीब 6.92 लाख करोड़ रुपए रहा.
वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 52 फीसदी बढ़कर 46,840 करोड़ रुपए हो गया. इस अवधि में कर ‘रिफंड’ (कर वापसी) सालाना आधार पर 24.22 फीसदी बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपए हो गया. सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह 14 अक्टूबर तक 15 फीसदी बढ़कर 16.03 लाख करोड़ रुपए रहा. इसमें 7.53 लाख करोड़ रुपए का कॉरपोरेट कर संग्रह और 8.03 लाख करोड़ रुपए का गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह शामिल है.
Income Tax Department has extended the deadline for companies to file tax audit reports and returns
Income Tax Department: आयकर विभाग ने सोमवार को कंपनियों के लिए आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने और ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख तीन सप्ताह बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी. इसके तहत, कंपनियां अब आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न 31 अक्टूबर के बजाय 21 नवंबर तक दाखिल कर सकेंगी. इसी तरह, कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि दोनों अनुपालनों की अंतिम तारीखें बढ़ा दी गई हैं.
कर विशेषज्ञ कंपनियों की वैधानिक ऑडिट रिपोर्ट और आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि बिना ऑडिट रिपोर्ट वाले मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की 31 अगस्त की समयसीमा के बाद ऑडिट पूरा करने के लिए समय काफी कम रह गया था. नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के वरिष्ठ साझेदार अमित अग्रवाल ने कहा कि समयसीमा बढ़ाना यह बतात है कि सीबीडीटी ने मौजूदा अनुपालन अवधि में करदाताओं और कर पेशेवरों के सामने आ रही वास्तविक दिक्कतों को ध्यान में रखा है.
अग्रवाल ने कहा कि अतिरिक्त 21 दिन कारोबारियों को कर ऑडिट पूरा करने, जरूरी मिलान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय देंगे कि आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी सही हो और दस्तावेज के रूप में उसके उचित प्रमाण उपलब्ध हों. वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. वहीं, कारोबार या पेशे से आय वाले ऐसे करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त है, जिनके खातों का लेखा-परीक्षण कराना जरूरी नहीं है. आयकर विभाग ने इससे पहले कहा था कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे.
IDFC FIRST Bank will provide the facility for direct tax payments via UPI, cards, and internet banking
निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह संबंधी अपनी भुगतान व्यवस्था का एकीकरण पूरा कर लिया है. इससे देशभर के करदाता विभिन्न डिजिटल एवं भौतिक माध्यमों से प्रत्यक्ष कर का भुगतान कर सकेंगे. बैंक ने बयान में कहा कि वह सीबीडीटी की ओर से प्रत्यक्ष कर संग्रह के लिए अधिकृत निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल है और करदाताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने डिजिटल भुगतान ढांचे को मजबूत कर रहा है.
बैंक के अनुसार, करदाता प्रत्यक्ष कर के भुगतान के लिए यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की खुदरा तथा कारोबारी इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑफलाइन भुगतान की सुविधा चाहने वाले करदाता बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, बैंक ड्राफ्ट या नकद के जरिये कर का भुगतान कर सकते हैं.
इसके अलावा, दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने संबंधित बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिये आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की भुगतान प्रणाली से प्रत्यक्ष कर का भुगतान कर सकेंगे. बैंक ने कहा कि इस एकीकरण का उद्देश्य करदाताओं के बैंक से जुड़े संबंध की परवाह किए बिना कर भुगतान को सरल और सुविधाजनक बनाना है. ग्राहक चालान और भुगतान की पुष्टि भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खुदरा देनदारी, कार्ड और भुगतान मामलों के प्रमुख शिरीष भंडारी ने कहा कि आज ग्राहक भुगतान के तरीके में सुविधा और विकल्प चाहते हैं. इस एकीकरण के साथ करदाता सुरक्षित और सुगम मंच के जरिये यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड समेत अपनी पसंद के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. यह ग्राहकों के अनुकूल डिजिटल बैंकिंग समाधान विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है.
Net Direct Tax Collection Rises 13 pc to Rs 12.12 Lakh Crore Till Sep 17
Net Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट क्षेत्र से बेहतर अग्रिम कर संग्रह के चलते प्रत्यक्ष कर संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार, अग्रिम कर संग्रह 16.18 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये रहा. कॉरपोरेट क्षेत्र का अग्रिम कर भुगतान 18 प्रतिशत बढ़ा. सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 प्रतिशत बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.
अग्रिम कर संग्रह 16.18% बढ़ा
सीबीडीटी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर तक अग्रिम कर संग्रह 16.18 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.22 लाख करोड़ रुपये रहा. इसमें कॉरपोरेट क्षेत्र से अग्रिम कर भुगतान 18 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. वहीं, गैर-कॉरपोरेट क्षेत्र, जिसमें व्यक्तिगत और हिंदू अविभाजित परिवार शामिल हैं, से अग्रिम कर संग्रह 9.24 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा.
सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.32 लाख करोड़ रुपये के पार
आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 15 प्रतिशत बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. इस दौरान कर रिफंड भी 29.19 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. रिफंड को समायोजित करने के बाद कॉरपोरेट, गैर-कॉरपोरेट कर और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) समेत प्रत्यक्ष करों का शुद्ध संग्रह 12.96 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.
कॉरपोरेट और गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह में बढ़ोतरी
17 सितंबर तक शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 19.48 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं, गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह छह प्रतिशत बढ़कर 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. एक अप्रैल से 17 सितंबर के बीच प्रतिभूति लेनदेन कर यानी एसटीटी संग्रह 53 प्रतिशत बढ़कर 40,214 करोड़ रुपये हो गया.
विशेषज्ञों ने क्या कहा
ईवाई इंडिया के कर साझेदार जयेश संघवी ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि कर संग्रह में बढ़ोतरी व्यापक स्तर पर हुई है. उनके अनुसार, गैर-कॉरपोरेट कर अब कुल सकल संग्रह में 48.7 प्रतिशत का योगदान दे रहा है, जबकि कॉरपोरेट कर की हिस्सेदारी 48.5 प्रतिशत है. ग्रांट थॉर्नटन भारत की कर साझेदार ऋचा सावनी ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह से लगातार अर्थव्यवस्था में अंतर्निहित गतिविधियों और कर आधार की मजबूती का संकेत मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अग्रिम कर भुगतान में लगातार वृद्धि करदाताओं के भरोसे, कारोबार के प्रदर्शन और आय में लगातार वृद्धि की उम्मीद का सकारात्मक संकेत है. सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर संग्रह 26.97 लाख करोड़ रुपये रहने का लक्ष्य रखा है. यह वित्त वर्ष 2025-26 में प्राप्त 23.40 लाख करोड़ रुपये से 15 प्रतिशत अधिक है.
Income Tax Refund Delay: 4 Mistakes That Can Block Your ITR Refund
ITR Refund Delay: आईटीआर भर दिया, ई-वेरिफिकेशन भी निपट गया, लेकिन खाते में टैक्स रिफंड का पैसा अब तक नहीं आया? 31 अगस्त तक रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से ज्यादा रिटर्न भरे जा चुके हैं. अगर आप भी 31 जुलाई की डेडलाइन वाले उन करोड़ों करदाताओं में हैं, जो अब तक अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो केवल मैसेज का इंतजार करने के बजाय अपने टैक्स बहीखाते की पड़ताल कीजिए. रिफंड मिलने में अमूमन ई-वेरिफिकेशन के बाद 4 से 5 हफ्ते का वक्त लगता है। यदि यह समय बीत चुका है, तो देरी की वजह कोई सिस्टम एर' नहीं, बल्कि आपके स्तर पर छूटी ये चार बुनियादी गलतियां हो सकती हैं:
पोर्टल पर दर्ज बैंक अकाउंट का प्री-वैलिडेट होना अनिवार्य है. खाता बंद, डॉर्मेंट या गलत आईएफएससी होने पर रिफंड अटक जाता है.
बैंक खाते में दर्ज नाम और पैन विवरण में स्पेलिंग का मामूली फर्क या निष्क्रिय पैन ट्रांसफर को रोक देता है.
विभाग आपके इस साल के रिफंड को पिछले वर्षों की किसी पुरानी टैक्स देनदारी के साथ एडजस्ट कर सकता है.
26एएस/एआईएस और आपके दावे में अंतर होने पर विभाग स्क्रूटनी नोटिस भेजकर प्रक्रिया रोक देता है.
टैक्स रिफंड का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
ई-फाइलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं.
Login बटन पर क्लिक करें और अपने पैन का विवरण तथा पासवर्ड दर्ज करें.
लॉगिन करने के बाद, होम पेज के टास्कबार पर जाएं और e-file> Income Tax Returns>View Filed Returns पर क्लिक करें.
आपके आईटीआर की पूरी टाइमलाइन असेसमेंट ईयर के अनुसार दिखाई देगी, जिसमें संबंधित असेसमेंट ईयर के लिए रिफंड का स्टेटस भी दिख जाएगा.
GST Collection grows 15 per cent to Rs 2 lakh crore in August 2026
GST Collection August 2026: अगस्त 2026 में देश का सकल GST कलेक्शन 14.8 फीसदी बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, जुलाई के मुकाबले GST राजस्व में गिरावट दर्ज की गई है. आयात से मिलने वाले GST में तेज बढ़ोतरी ने कुल कलेक्शन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में कुल सकल GST राजस्व 1,99,853 करोड़ रुपये रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,74,116 करोड़ रुपये था. यानी एक साल में GST कलेक्शन में करीब 25,737 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, महीने-दर-महीने आधार पर देखें तो अगस्त का GST कलेक्शन जुलाई 2026 के 2.11 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम रहा. जुलाई में GST राजस्व 2,11,205 करोड़ रुपये था.
आयात से GST कलेक्शन में 29% की बढ़ोतरी
अगस्त में GST राजस्व बढ़ने में आयात से मिलने वाले टैक्स की बड़ी भूमिका रही. आयात से प्राप्त सकल GST राजस्व 29 फीसदी बढ़कर 62,604 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी अवधि में यह करीब 48,500 करोड़ रुपये था. वहीं, घरेलू लेनदेन से मिलने वाला सकल GST राजस्व भी बढ़ा है. अगस्त में घरेलू GST कलेक्शन 9.3 फीसदी बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपये रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 1,25,570 करोड़ रुपये था.
ये भी पढ़ें:- UPI Transactions: अगस्त में रिकॉर्ड 2,451 करोड़ लेनदेन, ₹29.8 लाख करोड़ के करीब पहुंचा पेमेंट
रिफंड बढ़ने से नेट GST कलेक्शन पर असर
अगस्त में सरकार की ओर से GST रिफंड में भी काफी बढ़ोतरी हुई. कुल GST रिफंड 67.9 फीसदी बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये रहा. अगस्त 2025 में यह 18,935 करोड़ रुपये था. घरेलू GST रिफंड 72.6 फीसदी बढ़कर 18,490 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ICEGATE के जरिए प्रोसेस किए गए एक्सपोर्ट टैक्स रिफंड 61.8 फीसदी बढ़कर 13,305 करोड़ रुपये रहे. रिफंड को घटाने के बाद अगस्त 2026 में सरकार का नेट GST राजस्व 1,68,057 करोड़ रुपये रहा. यह अगस्त 2025 के 1,55,181 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.3 फीसदी अधिक है.
ये भी पढ़ें- फीकी शुरुआत के बाद शेयर ने मारी पलटी, IPO प्राइस से 18% तक उछला
नेट कलेक्शन में घरेलू राजस्व की रफ्तार धीमी
नेट राजस्व के आंकड़ों को देखें तो अगस्त में नेट कस्टम्स GST कलेक्शन 22.3 फीसदी बढ़कर 49,299 करोड़ रुपये रहा. वहीं, नेट घरेलू GST राजस्व 3.4 फीसदी बढ़कर 1,18,759 करोड़ रुपये रहा. इससे साफ है कि अगस्त में कुल GST कलेक्शन को मजबूत करने में आयात से जुड़े राजस्व की भूमिका घरेलू GST के मुकाबले ज्यादा रही.
12 सितंबर को GST Council की बैठक
GST कलेक्शन के आंकड़े ऐसे समय आए हैं जब GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में होने वाली है. इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को अधिकारियों की बैठक होगी. GST Council की बैठक में GST से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
GST Collection August 2026: एक नजर में
कुल सकल GST कलेक्शन: ₹1,99,853 करोड़
सालाना बढ़ोतरी: 14.8%
अगस्त 2025 कलेक्शन: ₹1,74,116 करोड़
जुलाई 2026 कलेक्शन: ₹2.11 लाख करोड़
आयात से GST: ₹62,604 करोड़
आयात GST में बढ़ोतरी: 29%
घरेलू GST: ₹1,37,249 करोड़
घरेलू GST में बढ़ोतरी: 9.3%
कुल GST रिफंड: ₹31,795 करोड़
नेट GST कलेक्शन: ₹1,68,057 करोड़
नेट GST में सालाना बढ़ोतरी: 8.3%
अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि GST राजस्व में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि जारी है. हालांकि, जुलाई की तुलना में कुल कलेक्शन कम हुआ है और रिफंड में तेज बढ़ोतरी के कारण नेट GST राजस्व की वृद्धि दर सकल कलेक्शन की तुलना में कम रही.
Income Tax Notice After ITR Filing? Don’t Panic, Know How to Respond
Income Tax Notice: 31 जुलाई को आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा खत्म होने के बाद अब करदाताओं के रिटर्न की प्रोसेसिंग का दौर चल रहा है. कई बार फॉर्म 26AS/AIS से आंकड़ों के मिसमैच, अधूरी जानकारी या गलत क्लेम के कारण आयकर विभाग नोटिस जारी करता है. अगर आपको भी कोई नोटिस मिला है, तो घबराने के बजाय उसके सेक्शन को समझें और ई-फाइलिंग पोर्टल पर समय रहते जवाब दें.
8 प्रमुख इनकम टैक्स नोटिस
धारा 143(1)(a) : रिटर्न प्रोसेसिंग के दौरान टीडीएस, टैक्स क्रेडिट या डिडक्शन में मिसमैच दिखना. गलती सही हो तो स्वीकार करें, अन्यथा पोर्टल पर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें.
धारा 139(9) : अधूरी जानकारी या गलत फॉर्म भरने पर. तय समय में संशोधित रिटर्न दाखिल कर त्रुटि सुधारें, वरना रिटर्न अमान्य हो जाएगा.
धारा 142(1) : असेसमेंट के लिए अतिरिक्त कागजात मांगने या रिटर्न न भरने की स्थिति में. मांगे गए दस्तावेज 'e-Proceedings' पोर्टल पर अपलोड करें.
धारा 143(2) : आय, छूट या कटौतियों की विस्तृत जांच के लिए. सभी जरूरी साक्ष्यों के साथ समय पर बिंदुवार जवाब दें.
धारा 148 : जब कर अधिकारी को लगे कि कोई आय टैक्स के दायरे से छूट गई है. नोटिस का आधार समझें और सीए की मदद लें.
धारा 245 : चालू वर्ष के रिफंड को पिछले किसी वर्ष के पुराने टैक्स बकाये से काटने से पहले भेजा जाता है। बकाया सही हो तो सहमति दें, गलत हो तो आपत्ति दर्ज करें.
धारा 154 : रिकॉर्ड में मौजूद किसी गणितीय या क्लेरिकल गलती को सुधारने के लिए.
धारा 263 : जब कमिश्नर को लगे कि असेसिंग ऑफिसर का आदेश राजस्व के हित के खिलाफ या त्रुटिपूर्ण है. कानूनी व तथ्यात्मक जवाब देना जरूरी होता है.
Gold Tariff Value hiked to 1500 dollar for Silver rates are unchanged
Gold Tariff Value: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड यानी सीबीआईसी ने सोने की टैरिफ वैल्यू में बढ़ोतरी कर दी है. वित्त मंत्रालय की ओर से 25 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब सोने की टैरिफ वैल्यू 1,500 डॉलर प्रति 10 ग्राम तय की गई है. इससे पहले यह 1,395 डॉलर प्रति 10 ग्राम थी. यह नया मूल्य 26 अगस्त से लागू हो चुका है.
क्या होता है टैरिफ वैल्यू का मतलब?
टैरिफ वैल्यू का मतलब है वह निर्धारित कीमत, जिस पर सीमा शुल्क की गणना की जाती है. जब आयातित सामान की वास्तविक कीमत पर विवाद हो या कुछ खास वस्तुओं के लिए सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव के हिसाब से एक मानक मूल्य तय करती है, तो उसी आधार पर ड्यूटी लगती है. सोने की कीमतें हाल के महीनों में ऊंची बनी हुई हैं, इसलिए सीबीआईसी ने इसे अपडेट किया है, ताकि कस्टम ड्यूटी का आकलन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब रहे.
किन गोल्ड प्रोडक्टस पर पड़ेगा असर?
यह बढ़ी हुई टैरिफ वैल्यू उन सभी सोने के रूपों पर लागू होगी, जिन पर अधिसूचना संख्या 45/2025-कस्टम्स के तहत दिए गए लाभ का इस्तेमाल होता है. इसमें निर्माता या रिफाइनर का सीरियल नंबर और मीट्रिक यूनिट में वजन वाली सोने की छड़ें शामिल हैं. तोला बार इसमें नहीं आते. साथ ही कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के सिक्के और गोल्ड फाइंडिंग्स यानी ज्वेलरी में इस्तेमाल होने वाले छोटे पुर्जे जैसे हुक, क्लैस्प, पिन आदि भी इसी मूल्य पर आते हैं. पोस्ट, कूरियर या बैगेज के जरिए आने वाले सामान पर यह नियम लागू नहीं होता.
नहीं बदली चांदी की टैरिफ वैल्यू
चांदी की टैरिफ वैल्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पहले की तरह 2,097 डॉलर प्रति किलोग्राम बनी हुई है. यह मूल्य चांदी के उन रूपों पर लागू होता है, जिन पर संबंधित कस्टम अधिसूचना का लाभ मिलता है.
खाने वाले तेलों की वैल्यू भी स्थिर
खाने वाले तेलों की टैरिफ वैल्यू भी जस की तस रखी गई है. क्रूड पाम ऑयल की वैल्यू 1,208 डॉलर प्रति मीट्रिक टन, आरबीडी पाम ऑयल की 1,220 डॉलर प्रति मीट्रिक टन, क्रूड पामोलिन की 1,227 डॉलर और आरबीडी पामोलिन की 1,230 डॉलर प्रति मीट्रिक टन बनी हुई है. क्रूड सोयाबीन ऑयल की टैरिफ वैल्यू भी 1,257 डॉलर प्रति मीट्रिक टन ही रखी गई है. ब्रास स्क्रैप की सभी ग्रेड्स की टैरिफ वैल्यू 7,945 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और सुपारी यानी अरेका नट्स की वैल्यू 11,574 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहले जैसी ही जारी रहेगी.
समय-समय पर सरकार करती है समीक्षा
सीबीआईसी की इस अधिसूचना से मौजूदा टैरिफ वैल्यू टेबल बदल दिए गए हैं. आयातकों, खासकर सोने के कारोबार से जुड़े लोगों को अब नई वैल्यू के आधार पर सीमा शुल्क चुकाना होगा. सोने की ऊंची टैरिफ वैल्यू से आयात की लागत थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन यह कदम अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप ड्यूटी वसूली सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. चांदी और अन्य वस्तुओं में स्थिरता बनाए रखने से उन क्षेत्रों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा. सरकार समय-समय पर इन मूल्यों की समीक्षा करती रहती है, ताकि बाजार की वास्तविक स्थिति और कस्टम प्रक्रियाओं में तालमेल बना रहे.
Income Tax Department asked non-audit taxpayers to file their ITRs before August 31
Income Tax Filing: आयकर विभाग ने सोमवार को कारोबार या पेशे से कमाई करने और लेखा-परीक्षण के दायरे में नहीं आने वाले करदाताओं से 31 अगस्त तक आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने को कहा है. ई-फाइलिंग पोर्टल पर 20 अगस्त तक दो करोड़ से अधिक आईटीआर-3 और आईटीआर-4 दाखिल किए जा चुके हैं, जिससे आकलन वर्ष 2026-27 के लिए दाखिल कुल आयकर रिटर्न की संख्या 6.5 करोड़ से अधिक हो गई है. इसमें 5.9 करोड़ से अधिक वे आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भी शामिल हैं, जो 31 जुलाई की नियत तिथि तक दाखिल किए गए थे.
आयकर विभाग ने 'एक्स' पर लिखा कि जिन करदाताओं की व्यावसायिक या पेशेवर आय है और जिनका ऑडिट होना अनिवार्य नहीं है, उनके लिए निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 अगस्त 2026 है. समय पर रिटर्न दाखिल कर टैक्स हीरो बनें. अगर कोई करदाता गैर-ऑडिट श्रेणी में आता है, तो वह लागू आईटीआर (आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5 या आईटीआर-7) दाखिल कर सकता है.
आईटीआर-3 उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) द्वारा दाखिल किया जाता है, जिनकी आय किसी एकल स्वामित्व वाले व्यवसाय या पेशे से होती है. आईटीआर-4 एक सरल फॉर्म है जो छोटे और मध्यम करदाताओं की जरूरतों को पूरा करता है. आईटीआर-5 फर्मों, सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) और सहकारी समितियों द्वारा दाखिल किया जाता है. आईटीआर-6 कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कंपनियों द्वारा और आईटीआर-7 ट्रस्टों तथा परमार्थ संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जाता है.
CBDT NUDGE Drive: 1.25 Crore Taxpayers Files Updated ITR
आयकर विभाग के NUDGE अभियान से सरकारी राजस्व में इजाफा हुआ है. इस अभियान के जरिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डेटा एनालिटिक्स के जरिए करदाताओं को अपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में हुई गलतियां सुधारने के लिए प्रेरित किया. इसका नतीजा यह रहा कि पिछले दो साल (वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26) में 1.25 करोड़ टैक्सपेयर्स ने अपडेटेड (Updated ITR) या रिवाइज्ड रिटर्न (Revised ITR) दाखिल किए. इसके साथ ही उन्होंने कुल 9,494 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स भी जमा कराया.
Income Tax Nudge Drive: इनकम टैक्स रिटर्न में सुधार का मौका
NUDGE (Non-intrusive Usage of Data to Guide and Enable) अभियान का मकसद करदाताओं पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें सही जानकारी देकर स्वेच्छा से टैक्स नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है. इसके तहत, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, व्यवहार संबंधी अध्ययन (Behavioural Insights) और डिजिटल कम्युनिकेशन का इस्तेमाल करता है. आयकर विभाग पहले अपने पास मौजूद डेटा से टैक्सपेयर्स के रिटर्न का मिलान करता है. अगर किसी व्यक्ति के आयकर रिटर्न (ITR) में आय, संपत्ति या टैक्स छूट से जुड़ी कोई गड़बड़ी या अधूरी जानकारी मिलती है, तो उसे सूचना दी जाती है. जरूरत पड़ने पर रिवाइज्ड ITR या अपडेटेड ITR दाखिल करने का मौका दिया जाता है.
टैक्स चोरी और IT एक्ट उल्लंघन के मामले पकड़े: केंद्रीय मंत्री
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि पिछले पांच सालों में आयकर विभाग ने डेटा एनालिटिक्स और वैरिफिकेशन के जरिए ऐसे कई मामले पकड़े हैं, जिनमें गलत तरीके से टैक्स छूट या रिफंड का दावा किया गया था. इसके बाद विभाग ने संदिग्ध लोगों/इकाइयों, टैक्स सलाहकारों और फर्जी टैक्स छूट क्लेम में मदद करने वाले अन्य लोगों के यहां तलाशी और सर्वे किए. जांच में टैक्स चोरी और आयकर कानून के उल्लंघन से जुड़े सबूत मिले.
फर्जी टैक्स छूट मामले में कुछ CA भी शामिल: सरकार
चौधरी के अनुसार, आयकर विभाग ने जांच और डेटा एनालिटिक्स की मदद से उन लोगों और संस्थाओं की पहचान की है, जो फर्जी टैक्स छूट या गलत ITR दावों में मदद कर रहे थे. इनमें इनकम टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले (Tax Return Preparers) और कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी शामिल हैं. सरकार ने ऐसे मामलों पर कार्रवाई के लिए कई कदम उठाए हैं. इनमें NUDGE अभियान चलाकर लोगों को स्वेच्छा से ITR सुधारने के लिए प्रेरित करना, ई-वेरिफिकेशन, सर्च एंड सीज, सर्वे, असेसमेंट और री-असेसमेंट, जुर्माना लगाना और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई शामिल हैं.
इसके अलावा, जिन टैक्स प्रोफेशनल्स की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनकी जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) और अन्य संबंधित नियामक एवं जांच एजेंसियों के साथ भी साझा की गई है, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
क्या है Updated ITR और Revised ITR?
अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न और रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न, दोनों का उद्देश्य पहले से दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में सुधार करना है. रिवाइज्ड ITR तब दाखिल किया जाता है, जब आपने पहले समय पर ITR फाइल कर दिया हो, लेकिन बाद में उसमें कोई गलती या जानकारी छूट जाने का पता चले. उदाहरण के लिए, किसी आय (Income) का उल्लेख करना भूल गए. बैंक ब्याज या कैपिटल गेन छूट गया. गलत डिडक्शन या टैक्स क्रेडिट भर दिया.
अपडेटेड ITR उन लोगों के लिए है, जो ITR दाखिल करना भूल गए हों, या पहले दाखिल किए गए रिटर्न में आय कम दिखाई हो और बाद में उसे सुधारना चाहते हों. इस व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर अतिरिक्त टैक्स और ब्याज देकर अपनी गलती स्वेच्छा से सुधार सकते हैं. संबंधित असेसमेंट ईयर के खत्म होने के 24 से 48 महीनों के भीतर अपडेटेड रिटर्न भरा जा सकता है.
ITR Filing July 31 Deadline Rs 5000 Penalty Check Key Consequences
ITR Deadline: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई नजदीक आ रही है, और जिन करदाताओं ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके पास बहुत कम समय बचा है. इस समय सीमा को चूकने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिनमें भारी जुर्माना, कर रिफंड में देरी और ब्याज का नुकसान शामिल है. यह अंतिम तिथि अधिकांश व्यक्तिगत करदाताओं पर लागू होती है, जिनमें वेतनभोगी कर्मचारी और वे लोग शामिल हैं जिनके खातों का ऑडिट आवश्यक नहीं है.
देर से फाइलिंग पर 5000 रुपए तक का जुर्माना
आयकर अधिनियम की धारा 234F के तहत, जो करदाता 31 जुलाई तक अपना ITR दाखिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें 5000 रुपए तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है. हालांकि, जिन करदाताओं की कुल आय 5 लाख रुपए तक है, उनके लिए यह विलंब शुल्क 1,000 रुपए तक सीमित है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आप कर वर्ष की समाप्ति के 9 महीने बाद, यानी 31 दिसंबर, 2026 तक अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.
बकाया कर पर ब्याज का भुगतान
विलंब शुल्क के अलावा, करदाताओं को किसी भी बकाया कर पर 1% प्रति माह की दर से ब्याज का भुगतान भी करना होगा. यह ब्याज मूल ITR दाखिल करने की समय सीमा से शुरू होता है और रिटर्न दाखिल होने तक जारी रहता है. अगर आप पुराने कर व्यवस्था (जहां आप कुछ कटौती और छूट का दावा कर सकते हैं) के साथ जारी रखना चाहते हैं, तो आपको नियत तारीख को या उससे पहले अपना ITR दाखिल करना होगा. यदि आप समय सीमा के बाद विलंबित रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आपको पुराने रिजीम को चुनने का विकल्प नहीं मिल सकता है. ऐसे में, आपका रिटर्न नई कर व्यवस्था के तहत दाखिल करना होगा, जो कि डिफ़ॉल्ट प्रणाली है.
कर रिफंड प्राप्त करने में देरी
जो करदाता रिफंड की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. ITR दाखिल होने और आयकर विभाग द्वारा संसाधित होने के बाद ही रिफंड प्रक्रिया शुरू होती है. विलंबित फाइलिंग इस प्रक्रिया को और धीमा कर सकती है. कुछ मामलों में, सरकार द्वारा आपको रिफंड का भुगतान करने पर आपको उस राशि पर ब्याज भी मिल सकता है. हालांकि, अपना रिटर्न देर से दाखिल करने से आपको मिलने वाले ब्याज लाभ में कमी आ सकती है.
Over 50 million income tax returns filed so far
Income Tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं. आयकर विभाग ने यह जानकारी साझा की है. आयकर विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं. विभाग ने करदाताओं से अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है. विभाग ने आयकर रिटर्न फॉर्म 1 (सहज) और फॉर्म 2 को 31 जुलाई से पहले भरने को कहा है.
आईटीआर-1 (सहज) एक सरल फॉर्म है, जिसे छोटे और मध्यम आय वर्ग के बड़ी संख्या में करदाताओं के लिए तैयार किया गया है. यह फॉर्म उन निवासी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 50 लाख रुपए तक है और जिनकी आय वेतन, एक आवासीय संपत्ति तथा कृषि से सालाना 5,000 रुपए तक होती है. वहीं, आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से आय प्राप्त होती है.
ITR Filing 2026: Over 4 Crore Income Tax Returns Filed So Far
ITR Filing 2026: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की रफ्तार तेज हो गई है. आयकर विभाग के मुताबिक अब तक 4 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रिटर्न दाखिल कर दें. आयकर विभाग ने करदाताओं से 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है. ITR-1 (सहज) 50 लाख रुपये तक की आय वाले वेतनभोगी और पात्र व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जबकि ITR-2 पूंजीगत लाभ कमाने वाले व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) के लिए लागू होता है. जानिए कौन सा फॉर्म आपके लिए सही है और समय पर रिटर्न दाखिल करने के फायदे.
31 जुलाई है महत्वपूर्ण अंतिम तारीख
आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए करदाताओं से ITR-1 (सहज) और ITR-2 समय पर भरने की अपील की है. विभाग का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट पर बढ़ते लोड से बचने के लिए जल्द रिटर्न दाखिल करना बेहतर रहेगा.
किन लोगों के लिए है ITR-1 (सहज)?
ITR-1 (सहज) उन निवासी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए बनाया गया है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है. इस फॉर्म का उपयोग वेतन, एक आवासीय संपत्ति और कृषि से सालाना 5,000 रुपये तक की आय वाले करदाता कर सकते हैं. यह सबसे सरल आयकर रिटर्न फॉर्म माना जाता है.
ITR-2 किसे भरना होगा?
ITR-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए है जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ (Capital Gains) या अन्य निर्धारित स्रोतों से आय प्राप्त होती है. ऐसे करदाताओं को अपनी आय के अनुसार सही फॉर्म का चयन कर समय पर रिटर्न दाखिल करना चाहिए.
समय पर ITR भरने के फायदे
समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से लेट फीस और अन्य संभावित परेशानियों से बचा जा सकता है. साथ ही रिफंड मिलने की प्रक्रिया भी तेज होती है और भविष्य में लोन, वीजा या वित्तीय दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में ITR महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है. आयकर विभाग ने सभी पात्र करदाताओं से 31 जुलाई की समयसीमा से पहले रिटर्न दाखिल करने की अपील की है.
Home Loan Tax Benefits: Key Things to Remember While Filing Your Income Tax Return
Home Loan Tax Benefits: अगर आपने घर खरीदने के लिए होम लोन लिया है, तो इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय आप अपना टैक्स बचा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए टैक्स छूट के सही नियमों को समझना बेहद जरूरी है.
जरूरी दस्तावेज जुटाएं
टैक्स छूट का दावा करने के लिए आपके पास प्रॉपर्टी के कब्जे या निर्माण पूरा होने की तारीख का प्रमाण होना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि होम लोन और घर का मालिकाना हक आपके नाम पर होना जरूरी है.
नियोक्ता को दें जानकारी
अपने बैंक से होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेकर अपने नियोक्ता को सौंपें. इससे वे आपके टीडीएस में ही छूट को एडजस्ट कर लेंगे. अगर आप एम्प्लॉयर को यह देना भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं, आईटीआर फाइल करते समय आप खुद भी इसका दावा कर सकते हैं.
इनकम फ्रॉम हाउस प्रॉपर्टी की गणना
खुद के रहने वाले घर पर: आप धारा 24(बी) के तहत अधिकतम 2,00,000 रुपये तक के ब्याज पर टैक्स छूट पा सकते हैं.
किराए पर दिए घर पर: ब्याज कटौती की कोई ऊपरी सीमा नहीं है.
पुरानी बनाम नई टैक्स व्यवस्था का रखें ध्यान
पुरानी टैक्स व्यवस्था: इसमें आपको धारा 24(बी) के तहत 2 लाख रुपये का ब्याज, धारा 80सी में मूलधन भुगतान पर 1.5 लाख रुपये और धारा 80ईईए में किफायती घर पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये तक के ब्याज की छूट मिलती है.
नई टैक्स व्यवस्था: नई व्यवस्था में खुद के रहने वाले घर पर धारा 24(बी), 80सी और 80ईईए की कोई छूट नहीं मिलती. इसमें केवल किराए पर दी गई प्रॉपर्टी के ब्याज पर ही टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है.
Capital Gain Certificate: How to Download Tax P&L Statement for Shares and Mutual Funds Before Filing ITR
Capital Gain Certificate: शेयर बाजार (Stock Market) और म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) से बंपर कमाई करने के बाद अब आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने का समय है. लेकिन आईटीआर दाखिल करते समय सबसे बड़ा सिरदर्द यह समझना होता है कि कैपिटल गेन का हिसाब कैसे लगाया जाए और इसका कैपिटल गेन सर्टिफिकेट या टैक्स पीएंडएल स्टेटमेंट कौन जारी करेगा?
कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?
शेयरों के लिए: आपका स्टॉक ब्रोकर (जैसे- जेरोधा, ग्रो, एंजल वन, अपस्टॉक्स, एचडीएफसी सिक्यूरिटी आदि) यह सर्टिफिकेट/रिपोर्ट जारी करता है.
म्यूचुअल फंड्स के लिए: म्यूचुअल फंड कंपनी, आरटीए एजेंसियां (जैसे CAMS या कार्वी/फिनटेक) या फिर वह इन्वेस्टमेंट ऐप/प्लेटफॉर्म जहां से आपने निवेश किया है, यह स्टेटमेंट उपलब्ध कराते हैं.
ब्रोकर से सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो अपने ब्रोकर के मोबाइल ऐप या वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
जेरोधा: console.zerodha.com पर जाएं और लॉगिन करें. Reports सेक्शन में जाकर Tax P&L पर क्लिक करें. संबंधित वित्त वर्ष चुनें और पीडीएफ या एक्सेल फॉर्मेट में रिपोर्ट डाउनलोड करें.
ग्रो: Groww ऐप या वेबसाइट खोलें और प्रोफाइल पर क्लिक करें. Reports सेक्शन में जाएं और Tax Reports को चुनें. Capital Gains Statement पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें.
एंजेल वन : trade.angelone.in या ऐप में लॉगिन करें.Reports > Tax Reports/ Profit & Loss में जाएं. अपना वित्त वर्ष चुनें और Capital Gain Statement डाउनलोड करें.
Upstox, HDFC Sec & 5Paisa: इन प्लेटफॉर्म्स के My Account / Reports / Back-Office सेक्शन में जाकर Tax P&L या Capital Gain Statement विकल्प से एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं.
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए
अगर आपने म्यूचुअल फंड में SIP या लम्पसम निवेश किया है, तो आप तीन तरीकों से अपना LTCG सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं:
RTA पोर्टल्स के जरिए: भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड्स का रिकॉर्ड CAMS या KFintech (Karvy) जैसी RTA एजेंसियां संभालती हैं.
CAMS की आधिकारिक वेबसाइट (camsonline.com) या KFintech की वेबसाइट पर जाएं.
Investor Services सेक्शन पर क्लिक करें.
Capital Gain Statement का विकल्प चुनें.
अपना रजिस्टर्ड पैन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
जिस वित्त वर्ष का स्टेटमेंट चाहिए उसे चुनें. रिपोर्ट सीधे आपकी ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी.
म्यूचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट से
जिस फंड हाउस में आपका निवेश है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें.
Tax Statements या Account Statement सेक्शन में जाएं.
वित्त वर्ष चुनकर अपना कैपिटल गेन स्टेटमेंट डाउनलोड करें.
फिनटेक ऐप्स के जरिए
अगर आप किसी ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो ऐप के Portfolio / Reports सेक्शन में जाएं.
Tax Report या Capital Gain विकल्प चुनकर इसे तुरंत डाउनलोड कर लें.
ITR Filing for Pensioners: Key Tax Rules You Must Know Before Filing Income Tax Return for FY 2025-26
ITR Filing FY 2025-26: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और पेंशनभोगियों के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है. अक्सर वरिष्ठ नागरिक और पेंशनभोगी अपनी पेंशन को अन्य स्रोतों से होने वाली आय मानकर रिटर्न में गलत जगह दिखा देते हैं, जिससे उन्हें बाद में आयकर विभाग से नोटिस आने का खतरा रहता है.
हेड ऑफ इनकम
टैक्स नियमों के तहत पेंशन को हमेशा सैलरी के अंतर्गत ही रिपोर्ट करना होता है.
मासिक बनाम एकमुश्त पेंशन पर टैक्स
हर महीने मिलने वाली नियमित पेंशन (अनकम्यूटेड पेंशन) सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए पूरी तरह कर योग्य होती है.
एडवांस में ली जाने वाली एकमुश्त पेंशन (कम्यूटेड पेंशन) सरकारी कर्मचारियों के लिए पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है, जबकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को इस पर आंशिक छूट (ग्रेच्युटी मिलने पर 1/3 हिस्सा और ग्रेच्युटी न मिलने पर 1/2 हिस्सा टैक्स-फ्री) मिलती है.
किसे है रिटर्न भरने से छूट?
75 वर्ष या उससे अधिक आयु के निवासी वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर दाखिल करने से छूट है, बशर्ते उनकी आय का साधन केवल पेंशन और उसी पेंशन बैंक खाते से मिलने वाला ब्याज हो.
बैंक में एक निर्धारित घोषणा पत्र जमा करना होता है, जिसके बाद बैंक सीधे टीडीएस काट लेता है.
सही ITR Form का चुनाव
जिन पेंशनभोगियों की आय केवल पेंशन और बैंक ब्याज से है, उन्हें ITR-1 भरना होगा। यदि पेंशन के साथ शेयर या प्रॉपर्टी बेचने से कोई मुनाफा हुआ है, तो ITR-2 चुनना होगा. वहीं, बिजनेस या प्रोफेशनल आय होने पर ITR-3 या ITR-4 लागू होगा.
Why Checking AIS Before Filing ITR Is Essential to Avoid Tax Notices and Refund Delays
ITR Filing: टैक्सपेयर्स को अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने से पहले एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को अनिवार्य रूप से रिव्यू कर लेना चाहिए. अक्सर लोग सोचते हैं कि जो जानकारी फॉर्म-16 में है, बस वही काफी है. लेकिन ऐसा नहीं है, आपकी एक छोटी सी गलती या डेटा मिसमैच होने के कारण आपका रिफंड अटक सकता है, विभाग की स्क्रूटनी शुरू हो सकती है या आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.
क्या होता है AIS और यह कैसे अपडेट होता है?
एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी एक वित्त वर्ष के दौरान आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी बड़े वित्तीय लेनदेन को दिखाता है.
आपके बैंक, नियोक्ता, म्यूचुअल फंड कंपनियां, स्टॉक ब्रोकर्स, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और अन्य वित्तीय संस्थान आपके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी सीधे टैक्स डिपार्टमेंट को भेजते हैं.
यह स्टेटमेंट पूरे साल गतिशील रूप से अपडेट होता रहता है. जैसे-जैसे विभिन्न संस्थाएं आपकी टीडीएस/टीसीएस रिटर्न, एसएफटी स्टेटमेंट्स और टैक्स पेमेंट फाइल्स को प्रोसेस करती हैं, यह आपके पोर्टल पर रियल-टाइम में दिखने लगता है.
ऑनलाइन ऐसे चेक करें AIS
अगर आप अपना रिटर्न खुद भर रहे हैं या किसी सीए से भरवा रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना AIS जरूर चेक और डाउनलोड कर लें:
सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यदि आप नए यूजर हैं तो पहले खुद को रजिस्टर करें, अन्यथा अपने पैन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर दिए गए AIS विकल्प या सर्विसेज टैब के भीतर जाकर इस पर क्लिक करें.
अगली स्क्रीन पर आपको दो मुख्य टाइल्स दिखेंगी- AIS और TIS
स्क्रीन पर दिए गए ड्रॉप-डाउन मेन्यू से संबंधित वित्त वर्ष का चयन करें और जानकारी देखने के लिए AIS वाले टाइल पर क्लिक करें.
अगले पेज पर आपकी जानकारी दो हिस्सों में...
सामान्य जानकारी: इसमें आपका नाम, पैन, आधार विवरण, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता शामिल होता है.
वित्तीय जानकारी: यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो इन पांच श्रेणियों में बंटा होता है.
टीडीएस/टीसीएस से जुड़ी जानकारी
बड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी
आपके द्वारा किए गए टैक्स का भुगतान
टैक्स डिमांड और पुराना कोई रिफंड
अन्य कोई भी वित्तीय जानकारी
रिटर्न दाखिल करने से पहले AIS और अपने फॉर्म 26AS या फॉर्म-16 के आंकड़ों का मिलान जरूर कर लें... अगर आपको लगता है कि AIS में कोई ट्रांजैक्शन गलत दर्ज है या किसी दूसरे का ट्रांजैक्शन आपके पैन पर दिख रहा है, तो आप पोर्टल पर ही ऑनलाइन फीडबैक सबमिट कर सकते हैं, जिससे टीआईएस में आपकी वैल्यू अपने आप सही हो जाएगी और आप भविष्य के किसी भी अनचाहे टैक्स नोटिस से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे.
Income Tax CII Raised to 384 for FY27 to Calculate LTCG Tax
Income Tax Cost Inflation Index: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index-CII) को 376 से बढ़ाकर 384 कर दिया है. यह सूचकांक दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) की गणना में मुद्रास्फीति के प्रभाव को समायोजित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नए CII से उन करदाताओं को राहत मिलेगी, जहां इंडेक्सेशन का लाभ अब भी लागू है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, नया CII अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों और अन्य पूंजीगत परिसंपत्तियों की बिक्री पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) की गणना में लागू होगा.
क्या है Cost Inflation Index और क्यों है अहम?
Cost Inflation Index का उपयोग परिसंपत्तियों की खरीद लागत को मुद्रास्फीति के अनुसार समायोजित करने के लिए किया जाता है. इससे कर योग्य दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की गणना अधिक सटीक होती है और जहां इंडेक्सेशन का लाभ उपलब्ध है, वहां करदाताओं का टैक्स बोझ कम हो सकता है. CBDT की अधिसूचना के अनुसार, इस सूचकांक का उपयोग अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों और अन्य पूंजीगत परिसंपत्तियों की बिक्री पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (LTCG) की गणना में मुद्रास्फीति का समायोजन करने के लिए किया जाता है.
विशेषज्ञों ने बताया करदाताओं के लिए राहत
टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि CII की वार्षिक अधिसूचना करदाताओं, मूल्यांकन अधिकारियों और टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए स्पष्टता लाती है. इससे सूचीकृत खरीद लागत (Indexed Cost of Acquisition) की गणना आसान होती है और कर विवादों की संभावना भी कम होती है.विशेषज्ञों का कहना है कि नए CII से इंडेक्सेशन लाभ वाले मामलों में कर गणना अधिक स्पष्ट और पारदर्शी होगी, जिससे करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स को राहत मिलेगी.
किन परिसंपत्तियों पर लागू होगा नया CII?
नया Cost Inflation Index उन मामलों में लागू होगा, जहां आयकर कानून के तहत इंडेक्सेशन का लाभ उपलब्ध है. इसका उपयोग मुख्य रूप से अचल संपत्ति, कुछ प्रतिभूतियों और अन्य दीर्घकालिक पूंजीगत परिसंपत्तियों की बिक्री पर LTCG की गणना के दौरान किया जाएगा. आमतौर पर किसी परिसंपत्ति को दीर्घकालिक श्रेणी में आने के लिए तय न्यूनतम होल्डिंग अवधि पूरी करनी होती है, जिसके बाद इंडेक्सेशन के नियम लागू होते हैं.
Income Tax Return: Swapped Provisions Under Scanner, Avoid Tax Evasion Tricks to Escape Notices and Penalties
Tax Evasion: आईटी प्रोफेशनल सौभाग्य ने टैक्स बचाने के लिए अपनी अतिरिक्त एचआरए की रकम को अदर सोर्सेज की ऐसी धारा में डाल दिया, जहां टैक्स छूट मिलती है. सौभाग्य अपनी इस चालाकी पर बहुत खुश थे. लेकिन अब रातों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि आयकर विभाग ने चोरी पकड़ ली है. आयकर विभाग के आधुनिक डेटा एनालिटिक्स सिस्टम ने सौभाग्य की उस जुगाड़ का पता लगा लिया था, जिसमें टैक्स बचाने के लिए गलत नियमों की अदला-बदली की गई थी. टैक्स बचाने के लिए जुगाड़ का इस्तेमाल करने वाले सौभाग्य अकेले नहीं हैं. आयकर विभाग ने इस साल अबतक करीब 20,000 ऐसे संदिग्ध मामलों की पहचान की है, जहां करदाताओं ने अपनी टैक्स देनदारी को कम करने के लिए स्वैप्ड प्रोविजन्स (गलत प्रावधानों की अदला-बदली) का सहारा लिया है.
क्या होते हैं स्वैप्ड प्रोविजन्स?
आयकर कानून की किताब में स्वैप्ड प्रोविजन्स जैसी कोई परिभाषा नहीं लिखी है, बल्कि यह विभाग द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक तकनीकी शब्द है. यह उन चालाकियों को दर्शाता है जहां कोई करदाता एक टैक्स छूट के लिए पात्र नहीं होता, लेकिन टैक्स का बोझ कम करने के लिए वह उस दावे को किसी दूसरी ऐसी धारा में ट्रांसफर कर देता है, जिसके लिए उसके पास न तो योग्यता होती है और न ही कोई दस्तावेजी सबूत.
आसान भाषा में इसे ऐसे समझें:
नियमों की अनुचित अदला-बदली: एक प्रावधान की जगह दूसरे प्रावधान का इस्तेमाल करना, भले ही आपके वास्तविक वित्तीय आंकड़े उसका समर्थन न करते हों.
दोहरा दावा: एक ही निवेश या खर्च को दो अलग-अलग धाराओं के तहत दिखाकर दो बार टैक्स छूट का लाभ उठाना.
अपात्र छूट: किसी खर्च या निवेश को कानूनन तय सीमा से अधिक फायदेमंद और गलत धारा में रिपोर्ट कर देना.
आखिर क्यों अब बचना नामुमकिन है?
आज के दौर में आयकर विभाग पूरी तरह से तकनीक आधारित जोखिम मूल्यांकन पर काम कर रहा है. आपके द्वारा आईटीआर में भरी गई एक-एक जानकारी को विभाग आपके वार्षिक सूचना विवरण (AIS), टीडीएस स्टेटमेंट्स, फॉर्म 26एस और बैंकों से मिलने वाली हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन (SFT) रिपोर्ट्स के साथ कम्प्यूटर एल्गोरिदम के जरिए मिलान करता है. अगर आपके दावों और आपके डिजिटल फुटप्रिंट में जरा सा भी अंतर मिलता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। ऐसी विसंगतियां सामने आने पर न केवल आपका दावा खारिज कर दिया जाता है, बल्कि भारी ब्याज के साथ टैक्स डिमांड और स्क्रूटनी की कार्यवाही भी शुरू हो सकती है.
स्वैप्ड प्रोविजन्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई
आयकर अधिनियम की धारा
विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई
करदाता पर असर
धारा 143(2)
स्क्रूटनी नोटिस भेजना
आपके द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न की गहन जांच शुरू हो जाएगी
धारा 142
जानकारी और रिकॉर्ड मांगने का नोटिस जारी करना.
विभाग आपसे दावों से जुड़े पक्के दस्तावेजी सबूत, रसीदें और बैंक खाते का विवरण मांग सकता है.
धारा 270ए
200 फीसदी जुर्माने का नोटिस जारी करना.
गलत जानकारी देने या आय छिपाने के जुर्म में बनती हुई टैक्स राशि पर सीधा दो गुना जुर्माना लग सकता है.
गलती का अहसास होते ही उठाएं ये कदम
करदाताओं को जैसे ही यह अहसास होता है कि उन्होंने ऐसी कोई गलती की है, तो सबसे पहले दाखिल किए गए रिटर्न की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, एआईएस, फॉर्म 26एएस, निवेश के सबूत और बैंक स्टेटमेंट के साथ उसका अच्छे से मिलान करें.
यदि रिटर्न अभी भी संशोधन अवधि के भीतर है, तो गलती को सुधारने का सबसे सीधा तरीका आमतौर पर सटीक विवरण के साथ एक संशोधित रिटर्न दाखिल करना है. यदि रिटर्न पहले ही प्रोसेस हो चुका है और कोई सूचना या नोटिस जारी किया गया है, तो करदाता को निर्धारित समय के भीतर जवाब दें और जहां आवश्यक हो, लागू ब्याज के साथ अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करें.
करदाता के पास हैं ये विकल्प
निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए सही दावे के साथ संशोधित रिटर्न दाखिल करें.
निर्धारण वर्ष 2025-26 और पिछले वर्षों के लिए सही दावे के साथ अपडेटेड रिटर्न  दाखिल करें.
यदि असेसमेंट की कार्यवाही चल रही है और अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बंद हो चुकी है, तो सही टैक्स देनदारी का स्वयं मूल्यांकन करें और इसे ब्याज सहित जमा करें, तथा प्राप्त नोटिस का जवाब देते समय इस तरह के टैक्स जमा के विवरण का उल्लेख करें.
नोटिस का इंतजार न करें, खुद सुधारें अपनी भूल
चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित गुप्ता का कहना है कि, आयकर विभाग का यह कदम उन करदाताओं के लिए एक सख्त चेतावनी है जो टैक्स बचाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं. याद रखें, विभाग द्वारा कड़ा एक्शन लिए जाने से पहले खुद आगे बढ़कर की गई सुधार की कोशिश हमेशा करदाता को मजबूत और सुरक्षित स्थिति में रखती है. टैक्स बचाने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई और साख को दांव पर न लगाएं। यदि आपके पास अभी भी कानूनन समय सीमा बची है, तो अपनी गलती को स्वीकार करते हुए तुरंत एक संशोधित रिटर्न दाखिल करें और सही विवरण दें.
नोट- ये लेख चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित गुप्ता की निजी राय है.
ITAT Allows Maintenance, Unclaimed Loan Interest in Property Cost
घर खरीदते समय लोग सिर्फ रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी और कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन मेंटेनेंस डिपॉजिट, बिजली-पानी के सिक्योरिटी डिपॉजिट भी आपकी प्रॉपर्टी की लागत का हिस्सा बन सकते हैं. इसका सीधा फायदा तब मिलता है, जब आप प्रॉपर्टी बेचते हैं और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स का कैलकुलेशन होता है. इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) की बेंगलुरु पीठ ने एक फैसले में यह साफ किया है कि इन्हें भी संपत्ति की अधिग्रहण लागत (कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन) में शामिल किया जा सकता है. इससे कैपिटल गेन कम होगा और टैक्स का बोझ घटेगा.
बेंगलुरु की इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) ने एक नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) को राहत देते हुए फैसला सुनाया है कि लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) की गणना करते समय, बिल्डर को दिया गया वन-टाइम मेंटेनेंस डिपॉजिट, बिजली और पानी के डिपॉजिट तथा होम लोन का वह ब्याज जिस पर पहले आयकर छूट नहीं ली गई हो, संपत्ति की कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन (Cost of Acquisition) का हिस्सा माना जा सकता है. ऐसे खर्चों पर इंडेक्सेशन का फायदा भी मिलेगा.
ये है पूरा मामला
ट्रिब्यूनल का यह फैसला NRI संतनु अरुण नंदी के मामले में आया. उन्होंने जनवरी 2020 में बेंगलुरु का अपना फ्लैट करीब 2.63 करोड़ रुपए में बेचा था. इनकम टैक्स रिटर्न में उन्होंने इंडेक्स्ड कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन और संपत्ति से जुड़े कई खर्चों का दावा करते हुए 16.33 लाख रुपए का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) घोषित किया था. हालांकि, आयकर विभाग ने इन दावों का अधिकांश हिस्सा खारिज कर उनकी एसेस्ड इनकम 37.09 लाख रुपए से बढ़ाकर 76 लाख रुपए कर दी.
डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन पैनल (DRP) से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने गलती से आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर कर दी, जबकि मामला सीधे ITAT में जाना था. ट्रिब्यूनल ने अपील दाखिल करने में हुई 737 दिनों की देरी को माफ कर दिया और माना कि यह देरी गलत फोरम पर समाधान खोजने की कोशिश के कारण हुई थी.
कब्जा लेने के लिए वन-टाइम मेंटेनेंस देना था जरूरी: ITAT
मामले की सुनवाई के दौरान ITAT ने कहा कि बिल्डर को दिया गया वन-टाइम मेंटेनेंस डिपॉजिट फ्लैट का कब्जा (पजेशन) लेने के लिए अनिवार्य था, इसलिए इसे संपत्ति की खरीद लागत का हिस्सा माना जाएगा. चूंकि यह रकम खरीदार से अलग से वसूल नहीं की गई थी, इसलिए इस पर इंडेक्सेशन का लाभ भी मिलेगा. इसी तरह, ट्रिब्यूनल ने बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए बिल्डर को जमा कराई गई राशि को भी संपत्ति की खरीद लागत का हिस्सा माना और इसे इंडेक्स्ड कॉस्ट में शामिल करने की अनुमति दी.
होम लोन के ब्याज पर इस सूरत में मिलेगा फायदा
ट्रिब्यूनल ने होम लोन के ब्याज (Home Loan Interest) को लेकर भी करदाता को राहत दी. ट्रिब्यूनल ने साफ किया कि यदि किसी करदाता ने पहले इस ब्याज पर 'इनकम फ्रॉम हाउस प्रॉपर्टी' के तहत टैक्स छूट का दावा नहीं किया है, तो वही ब्याज संपत्ति की खरीद लागत में जोड़ा जा सकता है. इस मामले में करदाता ने अपने पुराने आयकर रिटर्न पेश कर यह साबित किया कि उसने इस ब्याज पर पहले कोई टैक्स लाभ नहीं लिया था.
खर्चों का दावा करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज होना जरूरी
हालांकि, ट्रिब्यूनल ने संपत्ति बेचने के लिए अमेरिका से भारत आने पर हुए विदेश यात्रा के खर्चों के लिए टैक्सपेयर के दावे को मंजूरी नहीं दी. करदाता का दावा था कि यह यात्रा केवल संपत्ति बेचने के लिए की गई थी, लेकिन आयकर विभाग ने इसे ट्रांसफर से सीधे जुड़ा खर्च मानने से इनकार कर दिया. ITAT ने इस मुद्दे को दोबारा जांच के लिए असेसिंग ऑफिसर (AO) के पास भेज दिया, ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि यात्रा खर्च वास्तव में संपत्ति की बिक्री से सीधे जुड़ा था या नहीं. इस तरह ट्रिब्यूनल ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह स्पष्ट किया कि संपत्ति खरीदने या बेचने से सीधे जुड़े खर्चों का दावा करने के लिए करदाताओं के पास पर्याप्त दस्तावेज होना जरूरी है.
tax on daily income from stock market is different
बहुत से लोग शेयर बाजार में रोजाना के उतार-चढ़ाव से पैसा कमाने के लिए इंट्राडे ट्रेडिंग और वायदा व विकल्प का सहारा लेते हैं. नए लोग बाजार की इस तेज रफ्तार को देखकर कूद तो पड़ते हैं, लेकिन वित्त वर्ष के अंत में जब टैक्स चुकाने की बारी आती है, तो उनके पसीने छूट जाते हैं. क्या आपको पता है इन दोनों तरीकों से होने वाली कमाई पर आयकर के नियम पूरी तरह अलग हैं? अगर आप भी बिना समझे इस खेल में कूद रहे हैं, तो टैक्स विभाग के नियमों को समझ लीजिए, ताकि बाद में पछताना न पड़े.
इंट्राडे और एफएंडओ है एक व्यवसाय
अधिकांश लोग इस कमाई को पूंजीगत लाभ मान लेते हैं. टैक्स विभाग इंट्राडे और वायदा-विकल्प की ट्रेडिंग को निवेश नहीं बल्कि एक व्यवसाय मानता है. इसलिए होने वाले फायदे या नुकसान को आयकर रिटर्न में व्यापार या पेशे के लाभ और वृद्धि की श्रेणी में दिखाना होता है। इस पर कुल सालाना आय के हिसाब से तय टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है.
इंट्राडे ट्रेडिंग को माना जाता है सट्टा
आयकर अधिनियम की धारा 43(5) के तहत एक ही दिन में शेयर खरीदकर बेच देने से होने वाली कमाई को सट्टा व्यवसाय से होने वाली आय माना जाता है. यह कमाई आपकी कुल सालाना आय में जोड़ी जाती है और टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है. सट्टे से हुए नुकसान की भरपाई केवल सट्टे से होने वाले मुनाफे से ही की जा सकती है. इस घाटे को केवल 4 सालों के लिए आगे ले जा सकते हैं.
वायदा और विकल्प नहीं है सट्टा आय
आयकर कानून के अनुसार, वायदा और विकल्प (F&O) से होने वाली आय या घाटे को गैर-सट्टा व्यवसाय आय माना जाता है. इसे सामान्य व्यापार से होने वाली आय की तरह ही देखा जाता है.
इसमें राहत यह है कि इस घाटे को आप उसी वित्तीय वर्ष में वेतन की आय को छोड़कर किसी भी अन्य आय (जैसे मकान का किराया या अन्य व्यापारिक लाभ) के साथ समायोजित कर सकते हैं. बचे हुए घाटे को आगे के 8 सालों तक ले जाना संभव है.
समय पर रिटर्न न भरना पड़ेगा भारी
आयकर रिटर्न भरने के लिए ITR-3 या ITR-4 का इस्तेमाल होता है. अगर आपकी आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है या आपका कुल टर्नओवर 25 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आपको अनिवार्य रूप से बुक्स ऑफ अकाउंट्स रखनी होगी.
टैक्स ऑडिट लागू नहीं है, तब रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है. टैक्स ऑडिट की जरूरत होने पर अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है. समय पर रिटर्न न भरने पर घाटे को आगे ले जाने का लाभ नहीं मिलेगा.
Be careful income tax return form has changed
Income Tax Return Form: आयकर रिटर्न फॉर्म में हुए बदलावों का उद्देश्य टैक्स रिपोर्टिंग को डेटा-संचालित, मानकीकृत और मिलान करने में आसान बनाना है. लीजिए, साल का वह वक्त फिर आ गया है जब आपको अपनी जेब, बैंक स्टेटमेंट्स और कमाई का पूरा हिसाब-किताब एक जगह समेट कर बैठना होगा. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न भरने का बिगुल बज चुका है!
लेकिन रुकिए! इस बार की टैक्स फाइलिंग कोई रुटीन कागजी कार्रवाई नहीं है. नए आयकर कानून के पूरी तरह जमीन पर उतरने के साथ ही इस बार रिटर्न फॉर्म्स के भीतर कई बड़े ढांचागत बदलाव और नए चक्रव्यूह तैयार किए गए हैं. इस बार आयकर विभाग का सिस्टम पूरी तरह डेटा संचालित है, यानी आपकी एक छोटी सी लापरवाही या जल्दबाजी आपको सीधे स्क्रूटनी के जाल में फंसा सकती है.
अगर आप भी अपनी गाढ़ी कमाई पर टैक्स बचाना चाहते हैं और पेनाल्टी व नोटिस के झंझटों से दूर रहना चाहते हैं, तो फॉर्म पर सीधे हाथ लगाने से पहले इस बार बदले हुए नियमों को अच्छी तरह से समझना जरूरी है.
ITR-1 का दायरा बढ़ा
पहले यदि आपके पास एक से अधिक मकान से किराये की आय होती थी, तो आप सीधे बड़े फॉर्म्स के चक्कर में फंस जाते थे. अब सरकार ने ITR-1 और ITR-4 दोनों का दायरा बढ़ा दिया है. अब दो मकानों से आय रखने वाले करदाता भी इन सरल फॉर्म्स के जरिए अपना टैक्स भर सकते हैं.
जो किराया नहीं मिला उसके लिए नया कॉलम
यह वह किराया है जो मकान मालिक को मिलना तो चाहिए था, पर किराएदार ने दिया नहीं। ITR-1 और ITR-4 दोनों में एक नया स्पेशल कॉलम जोड़ा गया है, ताकि आपको न मिले हुए पैसे पर टैक्स न देना पड़े.
ITR-4 में बैंक बैलेंस बताना अनिवार्य
छोटे व्यापारियों, फ्रीलांसर्स और कंसल्टेंट्स के लिए भरा जाने वाला आईटीआर-4 (सुगम) इस बार काफी सख्त और विस्तृत हो गया है. वित्तीय विवरणों के कॉलम में अब तक बैंक खाते का बैलेंस बताना वैकल्पिक था. इस बार इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही संपत्तियों वाले हिस्से में आपके निवेश को पूछने के लिए भी नया फील्ड जोड़ा गया है.
अब तक जो लोग आधार कार्ड न होने पर आधार नामांकन आईडी का इस्तेमाल कर लेते थे, उनके लिए रास्ते बंद हो चुके हैं. अब सिर्फ वास्तविक आधार नंबर ही स्वीकार किया जाएगा.
इस फॉर्म में अब आप धारा 112A के तहत 1.25 लाख रुपये तक के शेयर या म्यूचुअल फंड के लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स को घोषित कर सकते हैं, बशर्ते आपका कोई पुराना कैपिटल लॉस आगे कैरी-फॉरवर्ड न हो रहा हो.
पुरानी टैक्स व्यवस्था को हतोत्साहित करने का नया जाल
अगर आप अब भी पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत डिडक्शन का क्लेम करके टैक्स बचाना चाहते हैं, तो विभाग ने आपके लिए नियम और कड़े कर दिए हैं. अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर धारा 80C से 80U तक की कटौतियों को आप सीधे हाथ से टाइप नहीं कर पाएंगे. इसके लिए बकायदा एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिया गया है, जहां से आपको सटीक क्लॉज और उप-धारा को चुनना होगा.
इसके अलावा, धारा 89A के तहत विदेशी रिटायरमेंट खातों पर मिलने वाली दोहरे कराधान की राहत को अब ITR-1 और ITR-4 से पूरी तरह हटा दिया गया है. अब इस राहत का दावा केवल बड़े फॉर्म्स (ITR-2 और ITR-3) के जरिए ही संभव होगा.
दान देने वालों से होगी कड़ी पूछताछ
अगर आपने धारा 80G के तहत कोई दान या चंदा दिया है, तो इस बार आपको चालान का ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर और बैंक का IFSC कोड भी फॉर्म में डालना होगा। अगर चंदा किसी राजनीतिक दल को दिया गया है, तो उस पार्टी का नाम और PAN नंबर देना अनिवार्य है।
ITR दाखिल करने से पहले की चेकलिस्ट:
AIS, फॉर्म 26AS, फॉर्म 16 और बैंक स्टेटमेंट को आपस में मिलान करें
सभी टीडीएस क्रेडिट को ध्यान से सत्यापित करें
ब्रोकर की रिपोर्ट के साथ पूंजीगत लाभ का मिलान करें
पिछले वर्षों के कैरी-फॉरवर्ड लॉसेज की जांच करें
चैप्टर VI-A के तहत दावा की गई कटौतियों की समीक्षा करें
कर-मुक्त आय के खुलासों को सत्यापित करें
जहां लागू हो, वहां विदेशी संपत्ति के खुलासे पूरे होना सुनिश्चित करें
<caption>
किसके लिए कौन सा फॉर्म?
</caption>
आईटीआर फॉर्म
किसके लिए है उपयुक्त?
ITR 1 (सहज)
50 लाख तक आय वाले निवासी, जिनकी कमाई सैलरी, दो घर, अन्य स्रोतों, 5 हजार तक कृषि आय या 1.25 लाख तक LTCG (112A) से हो
ITR 2
बिना बिजनेस आय वाले व्यक्ति/एचयूएफ
ITR 3
बिजनेस या पेशे से आय वाले व्यक्ति और एचयूएफ
ITR 4 (सुगम)
अनुमानित आय योजना चुनने वाले छोटे व्यवसायों, पेशेवरों और पार्टनरशिप फर्मों के लिए
ITR 5
एलएलपी, पार्टनरशिप फर्म, एओपी, बीओआई, ट्रस्ट और सहकारी समितियों के लिए
ITR 6
सभी प्रकार की कंपनियों के लिए
ITR 7
चैरिटेबल/धार्मिक ट्रस्टों, सेक्शन 8 कंपनियों, राजनीतिक दलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए
15 जून से पहले फाइल न करें ITR
टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा का कहना है कि, अगर आप वेतनभोगी हैं, तो शुरुआती यूटिलिटी देखकर तुरंत रिटर्न भरने की गलती न करें. 15 जून तक इंतजार करें. नियोक्ता द्वारा काटा गया TDS और आपके वित्तीय लेन-देन के सारे आंकड़े फॉर्म 26AS और AIS में पूरी तरह अपडेट होने में 15 जून तक का समय लगता है. अगर आपने AIS और 26AS के पूरी तरह मैच होने से पहले रिटर्न दाखिल कर दिया, तो कोई न कोई आय छूट जाएगी. बाद में संशोधित रिटर्न भरने की लंबी कसरत करनी पड़ेगी इसलिए सही डेटा के साथ रिटर्न भरें.
नोट- ये लेख टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा की निजी राय है.
GST Collection Growth Slows, May Revenue Stands at Rs 1.94 Lakh Crore
GST Collection May 2026: वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरे महीने यानी मई में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह को लेकर अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं. मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई, लेकिन सालाना आधार पर इसमें ग्रोथ दर्ज की गई. मई 2026 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.94 लाख करोड़ रुपए (1,94,184 करोड़ रुपए) रहा, जो अप्रैल 2026 में आए रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपए (2,42,702 करोड़ रुपए) के जीएसटी संग्रह से 19.9 फीसदी कम है. हालांकि, पिछले साल मई के मुकाबले संग्रह में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मई 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपए रहा था.
Net GST Revenue भी बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपए
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सामान और सेवाओं की आपूर्ति में सुधार तथा आयात से होने वाले संग्रह में लगातार विस्तार के चलते सालाना आधार पर कुल GST संग्रह में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि आई. मई 2026 में जीएसटी से शुद्ध कमाई (नेट GST रेवेन्यू) 3.3 फीसद बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने 1.62 लाख करोड़ रुपए था. मई 2026 के दौरान, कुल GST रिफंड 2.6 प्रतिशत बढ़कर 27,281 करोड़ रुपए रहा. वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में कुल रिफंड 10.9 पर्सेंट बढ़कर 59,063 करोड़ रुपए हो गया.
GST Revenue को आयात से मिला बड़ा सहारा
मई के आंकड़ों से साफ है कि GST संग्रह में वृद्धि का प्रमुख कारण आयात से मिलने वाला कर राजस्व ही बना रहा. मई में आयात से मिला ग्रॉस GST कलेक्शन 19.1 फीसदी बढ़कर 59,654 करोड़ रुपए पहुंच गया. इसके विपरीत, घरेलू लेनदेन से प्राप्त सकल GST राजस्व 2.6 फीसद घटकर 1.35 लाख करोड़ रुपए रह गया. नेट आधार पर देखें तो, कस्टम्स GST कलेक्शन 19.7 फीसद बढ़कर 49,403 करोड़ रुपए रहा, जबकि घरेलू स्रोतों से प्राप्त नेट रेवेन्यू 2.3% घटकर 1.18 लाख करोड़ रुपए पर आ गया. इससे संकेत मिलता है कि घरेलू खपत आधारित कर संग्रह में नरमी आई है, जबकि आयात आधारित कर संग्रह मजबूत बना हुआ है.
मई में इतना रहा CGST, SGST और IGST कलेक्शन
आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के दौरान घरेलू लेन-देन से कुल सेंट्रल जीएसटी (CGST) कलेक्शन 37,397 करोड़ रुपए, स्टेट जीएसटी (SGST) 45,143 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) संग्रह 51,990 करोड़ रुपए रहा. मई के महीने में आयात से IGST कलेक्शन 19.1 प्रतिशत बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये हो गया, जो औद्योगिक क्षमता में विस्तार का संकेत है.
FY27 में 4.37 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन
चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों यानी अप्रैल-मई 2026 के दौरान ग्रॉस GST कलेक्शन 6.2 फीसदी बढ़कर 4.37 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. इसी अवधि में नेट GST रेवेन्यू 5.5% बढ़कर 3.78 लाख करोड़ रुपए रहा. पहले दो महीनों में घरेलू राजस्व में केवल 1.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई और यह 3.19 लाख करोड़ रुपए रहा. दूसरी ओर, आयात आधारित GST संग्रह 22.3 फीसद उछलकर 1.17 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. यह दिखाता है कि वित्त वर्ष की शुरुआत में जीएसटी संग्रह में आयात का योगदान कहीं अधिक रहा.
Income Tax dept enables online ITR-2 filing for AY27; Check Details
आयकर विभाग (Income Tax Department) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न-2 (ITR-2) ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा शुरू कर दी है. इसका मतलब है कि अब टैक्सपेयर्स आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर ITR-2 ऑनलाइन भर सकते हैं. आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि असेसमेंट ईयर  2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-दो को ऑनलाइन दाखिल करने और एक्सेल सुविधा दोनों उपलब्ध करा दी गई हैं.
कौन-भर सकता है ITR-2?
आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) द्वारा भरा जाता है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ (कैपिटल गेन) से कमाई होती है. आमतौर पर शेयर, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी बेचने से हुए कैपिटल गेन या लॉस, कई हाउस प्रॉपर्टी से आय, कुल आय 50 लाख रुपए से ज्यादा होने और ITR-1 फॉर्म लागू नहीं होने की सूरत में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
Kind Attention Taxpayers!
Online filing and Excel Utility for ITR-2 for A.Y. 2026–27 are now enabled on the e-Filing portal.
Visit:https://t.co/1vnMusEbbF@nsitharamanoffc@officeofPCM@FinMinIndia@PIB_India pic.twitter.com/Grus6GIO51
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 27, 2026
ITR-1 और ITR-4 फाइलिंग के लिए पहले से उपलब्ध
अब करदाता कुल तीन आयकर रिटर्न फॉर्म ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं. इससे पहले 15 मई को विभाग ने आईटीआर-1 और आईटीआर-4 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू की थी, जिनका इस्तेमाल छोटे और मझोले करदाता करते हैं. ITR-1 फॉर्म का इस्तेमाल मुख्य रूप से सैलरीड कर्मचारियों द्वारा किया जाता है. वित्त वर्ष 2025-26 में अर्जित कमाई के लिए रिटर्न दाखिल करने के वास्ते ये फॉर्म 30 मार्च को नोटिफाई किए गए थे.
ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ख्याल
आयकर रिटर्न भरते समय करदाताओं को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह है, ताकि रिटर्न रिजेक्ट होने या रिफंड में देरी जैसी समस्याओं से बचा जा सके.
- आधार और पैन को लिंक होना चाहिए.
- जिस बैंक खाते में रिफंड लेना चाहते हैं, उसे पहले से प्री-वैलिडेट करें.
- सही ITR फॉर्म का चयन करें, क्योंकि गलत फॉर्म भरने पर रिटर्न डिफेक्टिव माना जा सकता है.
- तय समयसीमा के भीतर रिटर्न फाइल करें.
- रिटर्न भरने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन जरूर करें.
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख
ITR-1 और ITR-2 भरने वाले व्यक्तिगत करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई है. वहीं, ITR-4 भरने वाले गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है.
Don't let your money sit idle put it to work
अपने पास पड़े कैश को बाजार के डर या कम ब्याज दर के चक्कर में यू हीं बेकार न छोड़ें. शॉर्ट टर्म कैश मैनेजमेंट से पैसे को ऐसी जगह रखें, जहां वह सुरक्षित भी रहे,  जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाए और बचत खाते से बेहतर रिटर्न भी दे. देहरादून में रहने वाले मयंक खंडूरी पिछले कुछ दिनों से थोड़े परेशान हैं. दरअसल, तीन साल पहले उन्होंने ऊंचे ब्याज दर पर एक बड़ी एफडी कराई थी. पिछले हफ्ते वह एफडी मैच्योर हो गई और मोटा पैसा उनके बचत खाते में आ गया. मयंक को लगा था कि वह दोबारा उसी दर पर एफडी करा लेंगे, लेकिन जब वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि ब्याज दरें अब पहले जैसी नहीं रहीं. मयंक अब इस उलझन में हैं कि इस 'कैश' का क्या करें? बाजार में इतनी उथल-पुथल है, तो वहां डर लग रहा है और बैंक बचत खाते का ब्याज महंगाई के मुकाबले नाकाफी है. मयंक को चिंता है कि यह पैसा अगर सही जगह नहीं रखा गया, तो महंगाई इसकी वैल्यू धीरे-धीरे चट कर जाएगी.
बेकार पड़ा कैश एक समस्या क्यों है?
लोग कैश को अपने पास इसलिए रखते हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि किसी आपात स्थिति में वे इसे तुरंत निकाल सकें. यह बात समझ में आती है. लेकिन इसके बीच का भी एक रास्ता है. आपको जोखिम भरे शेयर बाजार और सुस्त बचत खाते में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है. आप ऐसी जगह ढूंढ सकते हैं जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे, जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाए और साथ ही बढ़ता भी रहे.
सेविंग अकाउंट का स्मार्ट विकल्प हैं लिक्विड फंड्स
अगर आपको लगता है कि पैसे की जरूरत कभी भी पड़ सकती है, तो सेविंग अकाउंट के बजाय लिक्विड फंड्स बेहतर हैं. ये म्यूचुअल फंड की ऐसी कैटेगरी है जो 91 दिनों से कम की मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड्स और कमर्शियल पेपर्स में निवेश करती है.
इसमें रिस्क बहुत कम है और लिक्विडिटी इतनी शानदार है कि 24 घंटे के भीतर पैसा आपके खाते में आ जाता है. यह बैंक सेविंग अकाउंट से आमतौर पर 2-3% ज्यादा रिटर्न देते हैं.
टैक्स बचाने का ब्रह्मास्त्र है आर्बिट्राज फंड्स
जो लोग ऊंचे टैक्स स्लैब (30%) में हैं, उनके लिए एफडी का ब्याज घाटे का सौदा है क्योंकि उस पर पूरा टैक्स लगता है. आर्बिट्राज फंड्स कैश मार्केट और फ्यूचर मार्केट के बीच कीमतों के अंतर से मुनाफा कमाते हैं.
इसका सबसे बड़ा फायदा टैक्स स्ट्रक्चर है. इसे इक्विटी की तरह ट्रीट किया जाता है. अगर आप एक साल बाद पैसा निकालते हैं, तो 1.25 लाख रुपये तक का मुनाफा टैक्स फ्री है.
एफडी और सेविंग का हाइब्रिड मॉडल है स्वीप-इन डिपॉजिट
अगर आपको तकनीकी झंझटों में नहीं पड़ना, तो अपने मौजूदा बैंक खाते में स्वीप-इन सुविधा शुरू कर सकते हैं. इसमें बैंक एक सीमा (जैसे 25,000 रुपये) के ऊपर की रकम को अपने आप एफडी में बदल देता है.
जब आपको पैसे की जरूरत होती है, तो बैंक अपने आप उस एफडी को बिना किसी पेनल्टी के तोड़कर आपके खाते में पैसा डाल देता है यानी सुरक्षा सेविंग अकाउंट वाली और ब्याज एफडी वाला.
ट्रेजरी बिल के जरिय सरकार को दीजिए उधार
सुरक्षा के मामले में इससे ऊपर कुछ नहीं है. ट्रेजरी बिल भारत सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं। ये 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन की अवधि के लिए होते हैं. चूंकि इसे रिजर्व बैंक प्रबंधित करता है, इसलिए पैसा डूबने का खतरा शून्य है. अब रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिए आम लोग भी सीधे सरकार के इन बिलों में निवेश कर सकते हैं.
अल्ट्रा शॉर्ट-टर्म और मनी मार्केट फंड्स
अगर आपको पता है कि अगले 6 महीने या 1 साल तक पैसे की बिल्कुल जरूरत नहीं है, तो अल्ट्रा शॉर्ट-टर्म या मनी मार्केट फंड्स देख सकते हैं. ये लिक्विड फंड्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं क्योंकि इनका निवेश थोड़े लंबे समय वाले पेपर्स में होता है.
<caption>
शॉर्ट-टर्म पार्किंग के लिए 5 सूत्रीय फॉर्मूला
</caption>
विकल्प
जोखिम स्तर
लिक्विडिटी
अनुमानित रिटर्न
टैक्स का हाल
सेविंग अकाउंट
बहुत कम
सबसे ज्यादा
3-4%
टैक्स स्लैब के अनुसार
स्वीप-इन एफडी
बहुत कम
बहुत अच्छी
6-7%
टैक्स स्लैब के अनुसार
लिक्विड फंड
कम
बहुत अच्छी
6.5-7.5%
टैक्स स्लैब के अनुसार
आर्बिट्राज फंड
कम
अच्छी
7-8%
शेयर जैसा टैक्स (कम)
ट्रेजरी बिल
शून्य
औसत
6.5-7%
टैक्स स्लैब के अनुसार
टैक्स का पेंच समझना जरूरी
डेट म्यूचुअल फंड (लिक्विड, मनी मार्केट): मुनाफा आपकी सालाना आय में जुड़ता है. अगर आप 30% वाले स्लैब में हैं, तो कमाई का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा.
इक्विटी/आर्बिट्राज: यहां टैक्स कम है इसलिए बड़ा पैसा निवेश करने से पहले अपने टैक्स स्लैब को जरूर देखें.
अपनाए सुरक्षा पहले वाला नियम
अपना कैश कहीं और शिफ्ट करने से पहले खुद से पूछें:
मुझे इसकी जरूरत कब है? (मैं कितनी जल्दी इसे वापस पा सकता हूं?)
मेरा टैक्स ब्रैकेट क्या है? (यह आपको आर्बिट्राज या लिक्विड फंड के बीच चयन करने में मदद करता है.)
क्या यह मेरे बचत खाते से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है? (यदि नहीं, तो इसे क्यों शिफ्ट करें?)
सलाह
अपने पूरे पैसे को एक ही जगह (जैसे सिर्फ बचत खाता) में छोड़ देना वित्तीय आत्महत्या है. आपको चाहिए कि अपने पैसे को तीन हिस्सों में बांटें:
इमरजेंसी फंड: स्वीप-इन एफडी या लिक्विड फंड में.
टैक्स प्लानिंग: आर्बिट्राज फंड में.
अगले साल की जरूरत: ट्रेजरी बिल या मनी मार्केट फंड में.
पैसे से पैसा बनाना सीखें
कम्पलीट सर्कल के मैनेजिंग पार्टनर अंकुश पाहूजा का कहना है कि, बाजार के डर को अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर (फ्रीज) न करने दें. लिक्विड या आर्बिट्राज फंड जैसे टूल का उपयोग करके, आपका पैसा आपात स्थिति के लिए तैयार रहता है और फिर भी बढ़ता रहता है. अपने कैश को केवल कागज के ढेर के रूप में सोचना बंद करें- इसे एक ऐसे औजार के रूप में देखें जिसे अपनी कमाई खुद करनी चाहिए.
नोट- ये लेख कम्पलीट सर्कल के मैनेजिंग पार्टनर अंकुश पाहूजा की निजी राय है.
Excise Duty on CNG may be exempted as high level govt panel suggests
Excise Duty on CNG: देश में प्राकृतिक गैस और सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. एक उच्च-स्तरीय सरकारी समिति ने सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह हटाने की सिफारिश की है. साथ ही प्राकृतिक गैस को जीएसटी के दायरे में लाने और एलएनजी आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट देने के सुझाव दिए हैं.
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) द्वारा जारी रिपोर्ट में ये सिफारिशें दी गई हैं. समिति का कहना है कि सीएनजी और एलसीएनजी को सस्ता बनाने से ज्यादा लोग और कारोबारी सीएनजी वाहनों की ओर रुख करेंगे. इससे प्रदूषण कम होगा और देश में साफ ईंधन का इस्तेमाल बढ़ेगा.
समिति की मुख्य सिफारिशें क्या हैं?
सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी हटाएं: समिति ने सुझाव दिया है कि एलएनजी से तैयार CNG पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए. इससे CNG और LCNG दोनों सस्ते हो जाएंगे और आम लोगों व ट्रांसपोर्ट सेक्टर को फायदा होगा.
प्राकृतिक गैस को जीएसटी में शामिल करें: समिति ने प्राकृतिक गैस को कम टैक्स ब्रैकेट में जीएसटी के अंदर लाने की सिफारिश की है. साथ ही पूर्ण इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) देने की बात कही गई है. इससे टैक्स का बोझ कम होगा, अंतरराज्यीय व्यापार आसान बनेगा और कैस्केडिंग टैक्स (एक के बाद एक टैक्स) की समस्या खत्म होगी.
कैप्टिव पावर प्लांट और सीजीडी को छूट: एलएनजी आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी और सोशल वेलफेयर सरचार्ज की छूट को कैप्टिव पावर प्लांट और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) क्षेत्र तक बढ़ाया जाए. फिलहाल यह छूट केवल पावर जेनरेशन कंपनियों को मिल रही है.
समिति ने यह भी कहा कि पावर और पेट्रोकेमिकल्स जैसे सेक्टरों को भी इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलना चाहिए, भले ही उनके आउटपुट जीएसटी के बाहर हों. जब तक यह नहीं होता, तब तक राज्य सरकारों को प्राकृतिक गैस पर वैट (VAT) कम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.
क्यों जरूरी हैं ये सिफारिशें?
अभी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट की स्थिति है. ऐसे में प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देना भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. सीएनजी पेट्रोल और डीजल से सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर ईंधन है. अगर टैक्स का बोझ कम हुआ, तो ज्यादा लोग सीएनजी वाहन खरीदेंगे और शहरों में प्रदूषण भी घटेगा.
सीजीडी कंपनियों को निर्देश
इसके अलावा, पीएनजीआरबी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को 19 प्राथमिकता वाले इलाकों में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. हालिया बैठक में सीजीडी कंपनियों ने जमीन सौंपने में देरी, मीटरिंग उपकरण खरीदने में समस्या और एनएचएआई, पीईएसओ जैसी एजेंसियों से अनुमति मिलने में देरी जैसी दिक्कतें बताईं.
अगर इन सिफारिशों को लागू किया गया तो सीएनजी वाहन सस्ते होंगे, उद्योगों को सस्ती ऊर्जा मिलेगी और पर्यावरण भी स्वच्छ बनेगा.
world of taxes has changed income tax act 2025
Income Tax Act 2025: सरकार ने टैक्स की भाषा आसान बनाने के साथ कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में भी बदलाव किया है. चलिए समझते हैं, नए टैक्स युग में आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा. एक अप्रैल, 2026 से आजादी के बाद का सबसे बड़ा कानूनी सुधार लागू हुआ है. इनकम टैक्स एक्ट 2025 सिर्फ पुराने कानून की मरम्मत नहीं है, बल्कि टैक्स की पूरी नई इमारत है. भाषा आसान की गई है और पुराने पड़ चुके प्रावधानों को हटाया गया है. तो आइए, समझते हैं उन बड़े बदलावों को, जो आपकी वित्तीय योजना को पूरी तरह बदल देंगे.
12.75 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं
नए टैक्स काूनन में नई टैक्स व्यवस्था को मुख्य आधार बनाया गया है, जो अब अिधकांश करदाताओं के लिए डिफॉल्ट बन चुकी है. भले ही टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन धारा 87A के तहत छूट को 60,000 रुपये तक बढ़ाया गया है. इसका सीधा असर यह है कि यदि किसी की कर योग्य आय 12 लाख रुपये तक है, तो उस पर लगने वाला पूरा टैक्स इस छूट के कारण शून्य हो जाता है. इतना ही नहीं वेतनभोगी के लिए नई व्यवस्था में 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन इस राहत को और बढ़ाता है, जिससे प्रभावी रूप से 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स शून्य हो सकता है.
<caption>कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों और पर्क्स की सीमाओं में बड़े बदलाव किए गए हैं. भत्तों को अब हकीकत के करीब लाने की कोशिश की गई है</caption>
मद
पुराने नियम (1961)
नए नियम (2026)
शिक्षा (2 बच्चे)
100 रुपये/महीना प्रति बच्चा
3,000 रुपये/महीना प्रति बच्चा
हॉस्टल भत्ता (दो बच्चे)
300रुपये/महीना प्रति बच्चा
9,000रुपये/महीना प्रति बच्चा
फ्री मील (प्रति भोजन)
50 रुपये
200 रुपये
गैर-नकद उपहार (सालाना)
5,000 रुपये
15,000 रुपये
विदेश में इलाज
आय 2 लाख रुपये से कम होने पर छूट
आय 8 लाख रुपये से कम होने पर छूट
कार लीज (1.6L इंजन से छोटा)
2,700 रुपये (ड्राइवर सहित)
8,000 रुपये (ड्राइवर सहित)
कब होगी टैक्स प्लानिंग की जरूरत
जैसे ही आय 13 लाख या इससे अधिक होती है, टैक्स देनदारी शुरू हो जाती है और यहीं से वास्तविक टैक्स प्लानिंग की जरूरत होगी. धारा 87A की छूट हर प्रकार की आय पर लागू नहीं है. कैपिटल गेन, क्रिप्टो आय या लॉटरी से प्राप्त आय पर यह छूट उपलब्ध नहीं होगी. इसिलए करदाताओं को केवल अपनी सैलरी नहीं बल्कि अपनी पूरी आय की संरचना को समझते हुए ही टैक्स प्लानिंग करनी होगी, नहीं तो बाद में अप्रत्याशित टैक्स देनदारी सामने आ सकती है.
एचआरए का बढ़ा दायरा
अब तक केवल चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई) को ही 50% एचआरए छूट के लिए 'मेट्रो' माना जाता था. अब इस लिस्ट में बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद को भी जोड़ दिया गया है. यानी इन शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी का 50% हिस्सा एचआरए के रूप में क्लेम कर सकेंगे.
सावधानी भी जरूरी: अब मकान मालिक के साथ अपना रिश्ता बताना अनिवार्य होगा ताकि फर्जी रेंट रसीदों के खेल को रोका जा सके.
विदेश यात्रा और पढ़ाई में बड़ी राहत
विदेश पैसे भेजने (LRS) के नियमों को सरल बनाया गया है ताकि रिफंड का चक्कर कम हो:-
शिक्षा और इलाज: पहले 7 लाख रुपये के ऊपर 5% लगता था, अब सीधे 2% लगेगा.
विदेश यात्रा: पहले 10 लाख रुपये के ऊपर 20% का भारी बोझ था। अब बिना किसी सीमा के सीधा 2% फ्लैट रेट लागू होगा.
रिटर्न भरने की समय सीमा में बदलाव
ITR-3 और ITR-4 (छोटे कारोबारी और प्रोफेशनल) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है.
रिवाइज्ड रिटर्न: अगर रिटर्न में गलती हो गई है, तो उसे सुधारने के लिए अब 9 महीने के बजाय 12 महीने (यानी अगले साल 31 मार्च तक) का समय मिलेगा.
निवेशकों का बढ़ेगा खर्च
शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए खर्च बढ़ गया है. सिक्यूरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) की दरें बढ़ा दी गई हैं:
ऑप्शंस: प्रीमियम पर टैक्स 0.1% से बढ़कर 0.15%
फ्यूचर्स: यह 0.02% से बढ़कर 0.05% हुआ
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: अगर आपने गोल्ड बॉन्ड बाजार से खरीदे हैं, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाले मुनाफे पर अब कैपिटल गेन टैक्स लगेगा. पहले यह पूरी तरह टैक्स-फ्री था.
छोटे करदाताओं को मिलेगा विदेशी संपत्ति का खुलासा करने का मौका
यह एक वास्तविक और महत्वपूर्ण पहल है. इसे विशेष रूप से पुराने विदेशी खातों वाले छात्र, विदेशी इक्विटी (RSUs/ESOPs) वाले टेक कर्मचारी और भारत लौटने वाले अप्रवासी भारतीयों (NRI) के लिए तैयार किया गया है, जो अनजाने में विदेशी संपत्तियों की रिपोर्ट करने में विफल रहे थे.
यदि अघोषित संपत्ति और आय का कुल मूल्य 1 करोड़ रुपये तक है, तो करदाता को 30% कर और 100% अतिरिक्त लेवी (संपत्ति के मूल्य का कुल 60%) देना होगा.
यदि संपत्तियों की घोषणा निवासी बनने पर नहीं की गई थी, तो वे 1 लाख रुपये का मामूली फ्लैट शुल्क देकर इसे नियमित कर सकते हैं (बशर्ते मूल्य 5 करोड़ रुपये तक हो).
इसके तहत ब्लैक मनी एक्ट, 2015 के प्रावधानों के तहत दंड और मुकदमे से पूर्ण सुरक्षा मिलेगी.
नए युग की शुरुआत
चार्टर्ड एकाउंटेंट, मुकेश जैन का कहना है कि, पहले जहां निवेश का मुख्य उद्देश्य टैक्स बचाना होता था, अब फोकस बदलकर वेल्थ क्रिएशन है, जिसमें रिटर्न, जोखिम और जरूरत तीनों को संतुिलत करना आवश्यक है. ये बदलाव ईमानदार करदाताओं के लिए राहत लेकर आए हैं. हर व्यक्ति अपनी आय और निवेश का सही और पारदर्शी विवरण दे. यदि इस नए सिस्टम को समझदारी और सही योजना के साथ अपनाया जाए, तो यह न केवल टैक्स बोझ को कम करेगा, बल्कि एक मजबूत और सुरक्षित वित्तीय भविष्य की दिशा भी तय करेगा.
नोट- ये लेख चार्टर्ड एकाउंटेंट मुकेश जैन की निजी राय है.
Data Tax plan of central govt may rise your mobile bill by 20% says IIFL
Data Tax: सरकार मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वालों पर नया टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने दूरसंचार विभाग (DoT) को डेटा यूज पर टैक्स लगाने की संभावना का अध्ययन करने को कहा है. इसके बाद IIFL कैपिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हर जीबी डेटा पर 1 रुपए टैक्स लगाया जाए, तो सरकार को करीब 30,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है.
लेकिन सरकार की यह योजना लागू हुई, तो आपकी जेब भी कटने वाली है. IIFL कैपिटल के अनुसार, अगर यह टैक्स लगाया गया तो ग्राहकों का मोबाइल रिचार्ज या बिल औसतन 20 फीसदी तक बढ़ सकता है. मौजूदा 18 फीसदी GST को मिलाकर कुल प्रभावी टैक्स 29 से 40 फीसदी तक हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लोग हर साल 2,93,293 पेटाबाइट डेटा इस्तेमाल करते हैं. अगर इस पर 1 रुपए प्रति जीबी टैक्स लगाया जाए, तो सरकार को लगभग 27,971 करोड़ रुपए (करीब 28,000 करोड़) मिल सकते हैं. यह टेलीकॉम इंडस्ट्री की मोबाइल आमदनी का करीब 10 फीसदी और देश की GDP का 0.1 फीसदी होगा.
सरकार क्यों लगाना चाहती है डेटा टैक्स?
इस योजना के पीछे सरकार के दो मुख्य मकसद लग रहे हैं. पहला- टेलीकॉम सेक्टर से ज्यादा राजस्व जुटाना. दूसरा- अनावश्यक डेटा खपत को कम करना, खासकर छोटे वीडियो, रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट का ज्यादा इस्तेमाल रोकना, जो ज्यादातर किशोरों और युवाओं में आम है.
क्या कहती है IIFL रिपोर्ट?
यह टैक्स उन लोगों के लिए अन्यायपूर्ण होगा, जो रोजाना 2 जीबी से कम डेटा इस्तेमाल करते हैं. यह टैक्स रिग्रेसिव (प्रतिगामी) होगा, क्योंकि गरीब और निचले वर्ग के लोग वाई-फाई या ब्रॉडबैंड नहीं इस्तेमाल कर पाते, इसलिए उन्हें मोबाइल डेटा पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है. अमीर लोग घर और ऑफिस में वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन पर टैक्स का बोझ कम पड़ेगा. टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी मुश्किल होगी, क्योंकि वे आसानी से टैरिफ नहीं बढ़ा पाएंगी और प्लान्स की संरचना बदलनी पड़ेगी.
दुनिया के उदाहरण
केवल कुछ देशों जैसे युगांडा, हंगरी, तंजानिया और जाम्बिया में डेटा टैक्स लगाया गया था. हंगरी ने तो अपना प्रस्ताव वापस ले लिया. भारत में भी विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैक्स लागू करना मुश्किल होगा.
व्यावहारिक चुनौतियां
रोजाना इस्तेमाल होने वाले डेटा पर टैक्स लगाना आसान नहीं होगा, क्योंकि सरकार और TRAI को हर यूजर का डेटा ट्रैक करना पड़ेगा.
अगर डेली डेटा अलाउंस पर टैक्स लगाया गया, तो ग्राहकों का खर्च 9 से 19 फीसदी तक बढ़ सकता है.
शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य उपयोगी कामों में इस्तेमाल होने वाले डेटा को भी टैक्स लग जाएगा, जिसे अलग करना मुश्किल है.
क्या है आगे का रास्ता?
DoT को सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है. इसके बाद TRAI के जरिए स्टेकहोल्डर (टेलीकॉम कंपनियां, उपभोक्ता संगठन और OTT प्लेटफॉर्म) से राय ली जाएगी. IIFL का मानना है कि टेलीकॉम कंपनियां, उपभोक्ता समूह और OTT प्लेयर्स इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे, इसलिए इसके लागू होने की संभावना बहुत कम है.
आम लोगों पर असर
अगर यह टैक्स लागू हुआ, तो ज्यादातर मध्यम और निचले वर्ग के लोगों का मोबाइल खर्च बढ़ जाएगा. खासकर स्टूडेंट्स, युवा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रभावित होंगे, जो मुख्य रूप से मोबाइल डेटा पर निर्भर रहते हैं. सरकार अभी इस प्रस्ताव पर सिर्फ अध्ययन करा रही है. अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.
CBDT: Income from investments prior to 1 April 2017 Exempt from GAAR
निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने टैक्स नियमों में अहम बदलाव किया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इनकम-टैक्स नियमों, 2026 में संशोधन करके यह साफ किया है कि 1 अप्रैल 2017 से पहले किए गए निवेश को बेचने से होने वाली आय पर जनरल एंटी-अवॉइडेंस रूल्स (GAAR) लागू नहीं होगा. आसान शब्दों में कहें तो, अगर आपने GAAR के लागू होने से पहले निवेश किया था, तो उन निवेशों को बेचने से होने वाला आपका लाभ टैक्स से सुरक्षित रहेगा, भले ही आप उन्हें आज बेचें. इस फैसले से लंबे समय से बना भ्रम खत्म हो गया है और निवेशकों का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है.
क्या है पूरा मामला?
जनरल एंटी-अवॉइडेंस रूल्स यानी GAAR का मकसद टैक्स चोरी रोकना है. इसे पहली बार 2012-13 के बजट में पेश किया गया था और 1 अप्रैल 2017 से लागू किया गया. यह उन व्यवस्थाओं को टारगेट करता है, जिनमें वास्तविक व्यावसायिक उद्देश्य (कमर्शियल सब्सटेंस) का अभाव होता है. सरकार ने उस समय यह भरोसा दिया था कि 1 अप्रैल 2017 से पहले किए गए निवेश ‘ग्रैंडफादरिंग’ के तहत सुरक्षित रहेंगे, यानी उन पर GAAR लागू नहीं होगा. 'ग्रैंडफादरिंग’ एक ऐसा प्रावधान है, जिसके तहत मौजूदा स्थितियों में पुराना नियम लागू रहता है, जबकि नए नियम भविष्य के मामलों में लागू होते हैं. हालांकि, इस प्रस्ताव पर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि निवेशकों ने यह आशंका जताई कि इसके परिणामस्वरूप कर अधिकारियों द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाएगा.
कहां से शुरू हुआ विवाद?
जनवरी 2026 में टाइगर ग्लोबल केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थिति बदल गई. टाइगर ग्लोबल ने 2018 में फ्लिपकार्ट से अपना निवेश निकाल लिया था और अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेच दी थी. टाइगर ग्लोबल ने दावा किया कि भारत-मॉरीशस संधि के तहत 'ग्रैंडफादरिंग' के कारण उसे लाभ पर कोई कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं देना होगा. टैक्स विभाग ने इस दावे को खारिज कर दिया और तर्क दिया कि मॉरीशस की कंपनियां केवल एक माध्यम के रूप में काम कर रही थीं और उनका इस्तेमाल केवल टै्स बचाने के लिए किया गया था, जिसका कोई वास्तविक व्यावसायिक उद्देश्य नहीं था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी निवेश की संरचना में 'असल में व्यावसायिक उद्देश्य' नहीं है, तो GAAR लागू किया जा सकता है, भले ही निवेश 2017 से पहले का हो. इस फैसले के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई कि क्या पुराने निवेश (यानी 1 अप्रैल 2017 से पहले) भी जांच के दायरे में आएंगे? और क्या ग्रैंडफादरिंग पूरी तरह खत्म हो गई है?
निवेशकों के लिए अब क्या बदला?
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर नियम, 2026 में संशोधन करते हुए कहा है कि एक अप्रैल, 2017 से पहले किए गए निवेश के ट्रांसफर से किसी भी व्यक्ति द्वारा अर्जित या प्राप्त कोई भी आय GAAR के अंतर्गत नहीं आएगी. यह नियम लागू होगा, चाहे निवेश को 2017 के बाद ही क्यों न बेचा गया हो. टैक्स अधिकारी ऐसे मामलों में GAAR का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इस फैसले का सीधा फायदा निवेशकों को मिलेगा, क्योंकि पुराने निवेश अब पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, टैक्स नोटिस या विवाद का खतरा कम होगा और
लंबी अवधि के निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा.
ITR Filing Made Easy: CBDT Launches AI Chatbot Kar Saathi on IT Portal
अगर आप भी वित्त वर्ष 2025-26 का आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की तैयारी में हैं या फिर 1 अप्रैल से लागू नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो इसमें AI चैटबॉट 'कर साथी' आपकी मदद कर सकता है. दरअसल, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार, दो अप्रैल को अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है, जिसमें AI चैटबॉट 'कर साथी' को पेश किया गया, जो करदाताओं के सवालों का जवाब देकर उनकी मदद करेगा.
इनकम टैक्स की नई वेबसाइट लॉन्च
इनकम टैक्स इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा, "नई इनकम टैक्स वेबसाइट आ गई है. नई वेबसाइट नेविगेट करने में आसान और इस्तेमाल में तेज है. इनकम टैक्स से जुड़ी सारी जानकारियां आपको एक ही जगह पर मिल जाएगी. मिलिए 'कर साथी' से- आपका AI कम्पैनियन, जो  प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) के आपके सारी सफर को आसान बना देगा."
The New Income Tax website is here.
✅ Simpler to navigate and faster to use.
✅ One place to access all Income Tax related information.
✅ Meet Kar Saathi, your AI companion to help make your Direct Tax related journeys easier.#CitizenFirst #DigitalIndia@nsitharamanoffc… pic.twitter.com/HPrP61A7KQ
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) April 2, 2026
प्रारंभ 2026 अभियान का हिस्सा है 'कर साथी'
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने हाल ही में बताया था कि जल्द ही 'कर साथी' नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा, जो टैक्सपेयर्स के सारे सवालों का जवाब देगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 मार्च 2026 को प्रारंभ 2026 अभियान की शुरुआत की. यह अभियान नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की तैयारी के लिए चलाया जा रहा है. अभियान का मकसद टैक्सपेयर्स को नए कानून, नियमों, फॉर्म और फाइलिंग प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है. 'कर साथी' इसी अभियान का अहम हिस्सा है. यह AI चैटबॉट टैक्सपेयर्स को रीयल-टाइम में मदद करेगा. आप इससे पूछ सकते हैं-
- नए टैक्स नियम क्या हैं?
- कौन सा ITR फॉर्म भरना है?
- डिडक्शन और एक्जेम्प्शन की डिटेल्स
- फाइलिंग प्रक्रिया के स्टेप्स
- इनकम टैक्स से जुड़े डाउट.
असेसमेंट ईयर 2026-27 के ITR Forms नोटिफाई
आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 (Assessment Year 2026-27) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) के सभी फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विभाग ने मंगलवार, 31 मार्च को आईटीआर-2, 3, 5, 6 और 7 के साथ अपडेटेड रिटर्न फाइल करने के लिए ITR-U फॉर्म को भी अधिसूचित किया. इसके पहले आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए थे.
Income Tax department notifies all 7 ITR forms for AY 2026-27
ITR Filing 2026: आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 (Assessment Year 2026-27) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) के सभी फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आयकर विभाग (Income Tax department) ने मंगलवार को आईटीआर-2, 3, 5, 6 और 7 के साथ अद्यतन रिटर्न दाखिल करने के लिए आईटीआर-यू फॉर्म को भी अधिसूचित किया. इसके पहले आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए थे. इन फॉर्म का इस्तेमाल छोटे और मध्यम करदाता करते हैं.
व्यक्तिगत करदाताओं और खातों का ऑडिट आवश्यक नहीं होने वाले करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है. आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-4 (सुगम) अपेक्षाकृत सरल फॉर्म हैं, जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं के लिए हैं. सहज फॉर्म को ऐसे निवासी व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय वेतन, एक मकान, अन्य स्रोत (ब्याज) एवं 5,000 रुपये तक की कृषि आय से होती है. वहीं, सुगम फॉर्म ऐसे व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Families) और फर्म (एलएलपी को छोड़कर) के लिए है, जिनकी कुल वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से होती है.
आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए है जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन पूंजीगत लाभ से आय (capital gains income) होती है. वहीं, आईटीआर-3 फॉर्म (ITR-3 Form) ऐसे व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए है जिनकी आय स्वामित्व वाले व्यवसाय या पेशे से होती है. आईटीआर-5 फॉर्म (ITR-5 Form) को फर्म, सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी) और सहकारी समितियां दाखिल करती हैं, जबकि आईटीआर-6 फॉर्म (ITR-6 Form) कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कंपनियों के लिए है. इसके अलावा, आईटीआर-7 फॉर्म (ITR-7 Form) ट्रस्ट और परमार्थ संस्थाओं के लिए निर्धारित है.
Banking companies will deduct TDS on interest income exceeding 50000 rs
बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत आने वाली सभी ‘‘बैंकिंग कंपनियां’’ निर्धारित सीमा से अधिक ब्याज आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) करेंगी. आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी. आयकर कानून के अनुसार, अगर बैंक या डाकघर जमा से प्राप्त ब्याज आय एक वित्त वर्ष में सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 रुपए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक लाख रुपए से अधिक हो जाती है, तो उस पर टीडीएस काटा जाता है.
आयकर विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि नए आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 402 के तहत ‘‘बैंकिंग कंपनी’’ से तात्पर्य उन कंपनियों से है जिन पर बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 लागू होता है. आयकर अधिनियम, 1961 के तहत ‘बैंकिंग कंपनी’ की परिभाषा में केवल वे कंपनियां ही नहीं, बल्कि उस अधिनियम की धारा 51 में उल्लिखित ‘‘कोई भी बैंक या बैंकिंग संस्था’’ भी शामिल हैं.
विभाग ने स्पष्ट किया कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की वर्तमान धारा 51 के तहत आने वाले ऐसे बैंक एवं बैंकिंग संस्थान, आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 402 के अंतर्गत ‘‘बैंकिंग कंपनी’’ की परिभाषा में शामिल माने जाएंगे, भले ही उनका स्पष्ट उल्लेख न हो. आयकर विभाग ने कहा कि इस प्रकार ऐसे बैंक या बैंकिंग संस्थान धारा 393(1) में निर्धारित सीमा से कम राशि पर आयकर काटने के लिए बाध्य नहीं होंगे.
Opportunity to save tax through tax harvesting till March 31
Tax Harvesting: स्मार्ट निवेशक हर साल टैक्स हार्वेस्टिंग का इस्तेमाल कर 1.25 लाख रुपये की टैक्स छूट का लाभ उठाते हैं. अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो यह बेकार चली जाएगी. इसे फ्री मनी की तरह समझें जो सरकार आपको टैक्स बचाने के लिए दे रही है. जो इक्विटी निवेशक शेयरों या इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड को बेचकर लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ (LTCG) पर टैक्स बचाना चाहते हैं, वे टैक्स-हार्वेस्टिंग का उपयोग कर सकते हैं. यह दो चरणों वाली प्रक्रिया है. सबसे पहले, आप संबंधित संपत्ति (इक्विटी शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड) को 31 मार्च, 2026 को या उससे ठीक पहले बेचते हैं और फिर बाजार की हलचल से होने वाले नुकसान से बचने या उसे कम करने के उद्देश्य से, बहुत ही कम समय के भीतर उसी संपत्ति को दोबारा खरीद लेते हैं.
क्या है टैक्स हार्वेस्टिंग? (What Is Tax Harvesting)
छूट की सीमा तक लाभ बुक करना.
घाटे का उपयोग लाभ की भरपाई के लिए करना.
कुल टैक्स देनदारी को कम करना.
टैक्स के नियम
एलटीसीजी  (12 महीने से अधिक होल्डिंग): प्रति वित्त वर्ष 1.25 लाख रुपये तक छूट, इसके ऊपर के लाभ पर 12.5% टैक्स
एसटीसीजी (12 महीने या उससे कम होल्डिंग): 20% टैक्स (धारा 111A के तहत)
दो तरीके जिनसे आप टैक्स बचा सकते हैं:
1. टैक्स-गेन हार्वेस्टिंग
अपने उन शेयरों या फंड्स को बेचें जिन्हें आपने 1 साल से ज्यादा समय से रखा है.
1.25 लाख रुपये तक का मुनाफा बुक करें.
इस हिस्से पर आपको शून्य टैक्स देना होगा.
दोबारा निवेश कर दें ताकि आप मार्केट में बने रहें. इससे आपकी खरीद लागत बढ़ जाएगी और भविष्य में होने वाले मुनाफे पर टैक्स कम लगेगा.
2. टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग
उन निवेशों को बेचें जो घाटे में चल रहे हैं.
इस घाटे को अपने मुनाफे के साथ एडजस्ट करें ताकि टैक्स कम हो जाए.
घाटे को अगले 8 सालों तक आगे ले जाया जा सकता है.
घाटे को आगे ले जाने के लिए समय सीमा से पहले ITR भरना अनिवार्य है.
सेट-ऑफ के नियम
लंबी अवधि का घाटा: इसकी भरपाई केवल लंबी अवधि के लाभ के साथ ही की जा सकती है.
अल्पकालिक घाटा: इसकी भरपाई अल्पकालिक और लंबी अवधि दोनों तरह के लाभ से की जा सकती है.
यह न भूलें:
मुनाफा या घाटा 31 मार्च से पहले बुक कर लेना चाहिए.
यह रणनीति तभी काम करती है जब लेनदेन उसी वित्त वर्ष के भीतर पूरा हो.
CBDT notifies rules for simplified income tax law, to be effective from April 1
CBDT notifies rules for simplified I-T law: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को आयकर अधिनियम, 2025 के लिए नियमों को अधिसूचित कर दिया है. इसमें वेतनभोगियों के लिए मकान किराया भत्ते पर बढ़े हुए कर लाभ का प्रावधान है, लेकिन मकान मालिक-किरायेदार के संबंधों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया गया है. आयकर नियम, 2026 उस सरल प्रत्यक्ष कर कानून को लागू करेंगे, जिसे पिछले साल संसद ने मंजूरी दी थी. यह एक अप्रैल से प्रभावी होगा. राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया, इन नियमों को आयकर नियम, 2026 कहा जा सकता है. ये एक अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.
संसद ने 12 अगस्त, 2025 को छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को बदलने के लिए एक नया आयकर विधेयक पारित किया था. यह कोई नई कर दर लागू नहीं करता है, बल्कि केवल भाषा को सरल बनाता है। जटिल आयकर कानूनों को समझने के लिए ऐसा करना आवश्यक था. इस अधिनियम ने अनावश्यक प्रावधानों और पुरानी भाषा को हटा दिया है और आयकर अधिनियम, 1961 की 819 धाराओं को घटाकर 536 और अध्यायों की संख्या 47 से घटाकर 23 कर दी है. नए आयकर विधेयक में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है, और स्पष्टता बढ़ाने के लिए 1961 के कानून के बोझिल पाठ के स्थान पर पहली बार 39 नई तालिकाएं और 40 नए सूत्र पेश किए गए हैं.
नए नियमों में पूंजीगत लाभ, शेयर बाजार के लेनदेन और अनिवासी कराधान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, जबकि अन्य खुलासा प्रणाली को सरल बनाया गया है. अधिसूचना में 150 से अधिक आधिकारिक फॉर्म पेश किए गए हैं. आयकर नियम वेतनभोगी करदाताओं पर लागू होने वाले मकान किराया भत्ता (एचआरए) छूट के लिए प्रस्तावित ढांचे को बरकरार रखते हैं. नए नियमों के तहत आठ शहर (मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु) वेतन के 50 प्रतिशत की उच्च छूट सीमा के लिए पात्र होंगे जबकि अन्य सभी स्थान 40 प्रतिशत पर बने रहेंगे.
इस समय मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में वेतनभोगी कर्मचारी अपने वेतन के 50 प्रतिशत तक एचआरए छूट का दावा कर सकते है, जबकि अन्य स्थानों पर रहने वाले 40 प्रतिशत की निचली सीमा के लिए पात्र हैं. नए नियमों के तहत आयकर कटौती का दावा करने के लिए किरायेदार-मकान मालिक के संबंधों के बारे में जानकारी देना जरूरी है और इसमें विदेशी आय पर टैक्स क्रेडिट दावों के लिए लेखा परीक्षकों और कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है. इसमें पैन के दोहरीकरण और प्रतिकूल ऑडिट टिप्पणी से पैदा होने वाली कर देनदारी की जांच के लिए लेखा परीक्षकों को अधिक जिम्मेदारी दी गयी है.
Direct tax collections have risen by 7.1 percen so far in the current fiscal year, reaching 22.8 lakh crore rs
Direct Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 17 मार्च तक 7.1 फीसदी बढ़कर लगभग 22.8 लाख करोड़ रुपए रहा. यह वृद्धि कर रिफंड की धीमी गति और कंपनी कर संग्रह में वृद्धि के कारण हुई. आयकर विभाग के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध कंपनी कर संग्रह लगभग 13 फीसदी बढ़कर 9.68 लाख करोड़ रुपए रहा. वहीं, व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) सहित गैर-कॉरपोरेट इकाइयों से प्राप्त कर तीन फीसदी बढ़कर करीब 11.32 लाख करोड़ रुपए रहा.
प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह एक अप्रैल, 2025 से 17 मार्च, 2026 के बीच पांच फीसदी बढ़कर 55717 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 53095 करोड़ रुपए था. इस अवधि के दौरान कर रिफंड जारी करने में छह फीसदी की गिरावट आई और यह 4.34 लाख करोड़ रुपए रहा. विभाग ने अग्रिम कर संग्रह के बारे में बताया कि चार किस्तों में अग्रिम कर संग्रह 6.4 फीसदी बढ़कर 11.13 लाख करोड़ रुपए रहा. अग्रिम कर संग्रह की अंतिम किस्त 15 मार्च को समाप्त हुई.
Income Tax Department is monitoring your every transaction
Income Tax: जमाना बदल गया है. अब वो दिन लद गए जब लोग सोचते थे कि नकद में लेन-देन कर लो तो सरकार को पता नहीं चलेगा. आज इनकम टैक्स विभाग डिजिटल सर्विलांस के उस दौर में है जहां आपकी एक छोटी सी चूक भी सीधे उनके SFT (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) मैकेनिज्म में दर्ज हो जाती है. बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य वित्तीय संस्थान आपके बड़े लेन-देन की जानकारी हर साल सीधे सरकार को सौंप देते हैं. आइए जानते हैं वो कौन से बड़े लेन-देन हैं, जिन पर विभाग की पैनी नजर हमेशा बनी रहती है:
बैंक और कैश ट्रांजेक्शन
बैंक ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर: अगर आप साल भर में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा के बैंक ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर नकद देकर बनवाते हैं, तो बैंक इसकी रिपोर्ट तुरंत कर देगा.
करंट अकाउंट: एक साल में 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा का कैश डिपॉजिट या विड्रॉल विभाग के रडार पर है.
सेविंग्स अकाउंट: अगर आपने अपने बचत खाते में साल भर में कुल 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा कैश जमा किया, तो समझिये नोटिस का रास्ता खुल गया.
क्रेडिट कार्ड बिल: कार्ड का बिल अगर 1 लाख रुपये से ज्यादा नकद में भरा, या किसी भी मोड से साल भर में 10 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान किया, तो विभाग सक्रिय हो जाएगा.
निवेश और बड़ी खरीद-फरोख्त
FD और बांड्स: 10 लाख रुपये से ज्यादा की नई FD, बांड्स या डिबेंचर की खरीद सीधे रिपोर्ट की जाती है.
शेयर्स और म्यूचुअल फंड: शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड यूनिट्स की खरीद या शेयरों का बायबैक-अगर इसकी वैल्यू 10 लाख रुपये से ऊपर है, तो यह जानकारी गुप्त नहीं रहेगी.
प्रॉपर्टी का सौदा: 30 लाख या उससे अधिक मूल्य की अचल संपत्ति (घर, प्लॉट) की खरीद-बिक्री की जानकारी रजिस्ट्रार सीधे विभाग को भेजता है.
विदेशी मुद्रा: विदेश यात्रा के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा खरीदना या कार्ड लोड करना भी जांच के घेरे में आता है.
व्यापारियों के लिए विशेष सतर्कता
अगर आप बिजनेस करते हैं और 2 लाख रुपये से ज्यादा का कोई भी सामान या सर्विस नकद में बेचते हैं, तो आपको इसकी जानकारी देनी होगी, वरना टैक्स ऑडिट के दौरान मुश्किल बढ़ सकती है.
काम की बात
अपने सभी बैंक खातों और निवेशों का हिसाब साफ रखें. कोशिश करें कि बड़े लेन-देन हमेशा डिजिटल मोड (NEFT/UPI/Cheque) से ही हों, ताकि आपके पास हर पैसे का प्रमाण रहे.
63,000 Restaurants Under IT Scanner: Update ITR by Mar 31, 2026
Tax Evasion: आयकर विभाग ने फूड एंड बेवरेज सेक्टर में टैक्स चोरी का खेल पकड़ा है. जांच के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पाया कि कई रेस्टोरेंट बिक्री कम दिखाने के तरीके अपना रहे हैं, ताकि उनका इनकम टैक्स  कम बने.  नवंबर 2025 में शुरू हुई इस जांच में खुलासा हुआ है कि कई रेस्टोरेंट बड़े पैमाने पर बिल डिलीट कर रहे हैं या अन्य बदलाव करके असली बिक्री छिपी रहे हैं. इसे देखते हुए विभाग ने 'सक्षम नज' (SAKSHAM NUDGE) अभियान शुरू किया, ताकि रेस्टोरेंट मालिकों को अपडेटेड रिटर्न फाइल के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.
AI से खुला टैक्स चोरी का खेल
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 9 मार्च को बयान में बताया कि लगभग 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स के लेनदेन संबंधी आंकड़ों का सही तरीके से विश्लेषण के लिए AI-अनेबल्ड एनालिटिकल टूल्स का इस्तेमाल किया गया. इन आंकड़ों की तुलना उनके आयकर रिटर्न (ITR) में घोषित टर्नओवर से की गई. विश्लेषण से बड़े पैमाने पर आय कम करके दिखाने (Under-reporting of Income) का मामला सामने आया है. कुछ मामलों में दर्ज की गई बिक्री, वित्तीय खातों या टैक्स फाइलिंग में पूरी तरह से नहीं दिखी और कुछ लेनदेन को दिखी गई  बिक्री से बाहर रखना भी पकड़ में आया है.
शुरुआती जांच में 408 करोड़ की बिक्री छिपाने का पता लगा
इसके परिणामस्वरूप, आयकर विभाग ने 8 मार्च 2026 को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट पर देशव्यापी सर्वेक्षण किया. शुरुआती स्तर पर इस कार्रवाई में लगभग 408 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाने का पता चला है. इस संबंध में जांच अभी जारी है.
गड़बड़ी करने वालों से Updated ITR भरवाएगा विभाग
इनकम टैक्स विभाग काफी समय से स्वैच्छिक अनुपालन और विश्वास-आधारित दृष्टिकोण पर जोर दे रहा है. इसी कड़ी में उसने 'सक्षम नज' अभियान शुरू किया है, ताकि करदाताओं को अपनी गलतियां सुधारने के लिए मार्गदर्शन और सलाह दी जा सके. करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 139(8A) के अंतर्गत अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (Updated ITR/ITR-U) फाइल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. IT डिपार्टमेंट में कहा कि पहले चरण में पहचान किए गए 63,000 रेस्टोरेंट्स को ई-मेल और मैसेज भेजे जाएंगे, जिनसे 31 मार्च 2026 से पहले अपने रिटर्न अपडेट करने का अनुरोध किया जाएगा.
ITR-U क्या है?
अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) संबंधित असेसमेंट ईयर के खत्म होने से चार साल के अंदर फाइल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आप AY 2025-26 के लिए ITR-U फाइल करना चाहते हैं, तो आप 31 मार्च, 2030 के अंदर-अंदर ITR-U फाइल कर सकते हैं. पहले यह लिमिट संबंधित असेसमेंट ईयर के खत्म होने से दो साल तक थी. बजट 2026 में टैक्स कानूनों में बदलाव किया गया और ITR-U फाइल करने की टाइम लिमिट बढ़ा दी गई. कमाई कम दिखाने पर अपडेटेड रिटर्न फाइल करके और सही पेनल्टी और इनकम टैक्स भरकर आयकर विभाग की सख्त कार्रवाई से बच सकते हैं.
Tax Saving: Break old habits, understand new rules
Tax Saving: एक जमाना था जब टैक्स बचाने का मतलब होता था, LIC पॉलिसी, PF और ELSS। लेकिन अब नियम बदल गए हैं. सरकार का जोर अब इस बात पर है कि आप निवेश टैक्स बचाने के लिए नहीं, बल्कि रिटर्न कमाने के लिए करें. अगर आप भी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं, तो रुकिए! 2026 में आपकी कमाई पर टैक्स कैसे लगेगा, इसका पूरा गणित समझ लीजिए।
ULIP: अब यह सिर्फ बीमा नहीं
यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) सालों तक टैक्स छूट का पसंदीदा जरिया रहा है. 1 फरवरी, 2021 के बाद खरीदी गई पॉलिसियों के लिए एक 'लक्ष्मण रेखा' खींची गई है.
अगर आपका सालाना प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होगा.
इस सीमा के ऊपर जो भी मुनाफा होगा, उस पर म्यूचुअल फंड जैसा टैक्स लगेगा यानी 1 साल बाद मुनाफा 1.25 लाख रुपये से ऊपर हुआ, तो 12.5% की दर से टैक्स देना होगा.
EPF: अमीरों के लिए मुश्किल
PF को सबसे सुरक्षित और टैक्स-फ्री माना जाता है. आज भी 5 साल की नौकरी के बाद पैसा निकाला तो कोई टैक्स नहीं। लेकिन, यहां एक पेंच है:
अगर आप साल भर में अपने हिस्से का 2.5 लाख रुपये से ज्यादा योगदान PF में करते हैं, तो उस एक्स्ट्रा पैसे पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आएगा.
यदि आपने नई टैक्स व्यवस्था चुनी है, तो भूल जाइए कि आपको PF के निवेश पर 80C की छूट मिलेगी. यहां EPF सिर्फ एक रिटायरमेंट फंड है, टैक्स सेविंग टूल नहीं.
म्यूचुअल फंड और ELSS: इंडेक्सेशन का दौर खत्म
यहां 3 साल (ELSS के लिए) या 1 साल (इक्विटी के लिए) के बाद 1.25 लाख रुपये तक का मुनाफा टैक्स-फ्री है. इसके ऊपर 12.5% टैक्स लगेगा.
यहां सबसे बड़ा बदलाव हुआ है. 1 अप्रैल, 2023 के बाद खरीदे गए डेट फंड पर अब कोई लॉन्ग टर्म बेनिफिट नहीं मिलता. आपका मुनाफा सीधे आपकी इनकम में जुड़ेगा और आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा यानी अब डेट फंड और बैंक FD, टैक्स के मामले में एक ही पायदान पर खड़े हैं.
2026 के लिए 3 गोल्डन टिप्स
मैच्योरिटी पर नजर: निवेश करते समय यह मत देखिये कि आज कितना बच रहा है, यह देखिये कि जब 10 साल बाद पैसा हाथ में आएगा, तब सरकार उसमें से कितना काटेगी.
घाटे की भरपाई: अगर आपको किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में घाटा हुआ है, तो उसे मुनाफे के सामने सेट-ऑफ करें। शॉर्ट टर्म घाटे से आप लॉन्ग टर्म टैक्स भी बचा सकते हैं.
रिजीम का चुनाव: अगर आपकी आय ज्यादा है और निवेश कम, तो न्यू रिजीम ही आपके लिए बेहतर है लेकिन अगर आप होम लोन और इंश्योरेंस के साथ भारी निवेश करते हैं, तो ही ओल्ड रिजीम का गणित काम करेगा.
GST Collections Jump 8.1% YoY to ₹1.83 Lakh Crore in Feb
GST Collection: सरकार के खजाने में एक बार फिर मजबूत इजाफा हुआ है. देश का कुल जीएसटी कलेक्शन (Gross GST Collection) फरवरी महीने में 8.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.83 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो साल भर पहले यानी फरवरी 2025 के 1.69 लाख करोड़ रुपए के संग्रह से काफी बेहतर है. यह आंकड़ा आयात से होने वाले राजस्व में अच्छी वृद्धि के कारण संभव हुआ है. जीएसटी कलेक्शन के मजबूत आंकड़े अर्थव्यवस्था में निरंतर रिकवरी और घरेलू मांग की मजबूती का संकेत देते हैं.
आयात से राजस्व 17.2% चढ़ा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुल घरेलू जीएसटी राजस्व 5.3 फीसदी बढ़कर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपए रहा, जो फरवरी 2025 में 1.28 लाख करोड़ रुपए था. आयात से सकल राजस्व 17.2 फीसद बढ़कर 47,837 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. एक साल पहले इसी मद में 40,821 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ था.  घरेलू जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (CGST) में 37,473 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (SGST) में 45,900 करोड़ रुपए और IGST में 52,399 करोड़ रुपए शामिल थे.
नेट GST कलेक्शन 1.61 लाख करोड़ के पार
कुल रिफंड 10.2 प्रतिशत बढ़कर 22,595 करोड़ रुपए रहा, जिसके परिणामस्वरूप नेट जीएसटी कलेक्शन फरवरी में 7.9 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा. उपकर (सेस) से नेट रेवेन्यू 5,063 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपए था.
जनवरी के मुकाबले घटा GST कलेक्शन
वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीनों (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) में कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 8.3 फीसदी बढ़कर 20.27 करोड़ रुपए हो गया है, जो जनवरी में 18,43,423 करोड़ रुपए पर था. फरवरी में सालाना आधार पर ग्रॉस जीएसटी संग्रह बढ़ा है. हालांकि, इससे पिछले महीने की तुलना में जीएसटी संग्रह कम रहा है. जनवरी 2026 में सकल जीएसटी संग्रह 1.93 लाख करोड़ रुपए रहा था.