Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
LightFury Investment gets fund from Dhoni Bumrah Pandya and others
LightFury Investment: भारत के दिग्गज क्रिकेटरों ने गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ा दांव खेला है. एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन समेत कई स्टार खिलाड़ियों ने गेमिंग स्टार्टअप LightFury Games में निवेश किया है. कंपनी ने कुल 11 मिलियन डॉलर (लगभग 103 करोड़ रुपए) की फंडिंग जुटाई है. इस राउंड में ब्लूम वेंचर्स, V3 वेंचर्स, MIXI और टाइम्स इंटरनेट ने भी पैसा लगाया है.
LightFury Games की स्थापना 2024 में करण श्रॉफ, टीना बालाचंद्रन और अनुराग बनर्जी ने की थी. कंपनी का लक्ष्य भारत से ही विश्व स्तर का AAA क्रिकेट गेम बनाना है. AAA का मतलब है हाई बजट वाला वीडियो गेम. कंपनी अपना पहला बड़ा गेम eCricket इसी साल लॉन्च करने वाली है. यह मोबाइल पर खेला जाने वाला रियल-टाइम मल्टीप्लेयर गेम होगा, जो Unreal Engine 5 पर बना है. इसमें फिजिक्स बेस्ड गेमप्ले, रियल-टाइम डिसीजन सिस्टम और AI कमेंट्री जैसी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की गई है. कंपनी ने दुनिया भर के 600 से ज्यादा प्रोफेशनल क्रिकेटरों के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं, जिनमें क्रिस गेल, जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे नाम शामिल हैं.
क्रिकेटरों ने क्यों लगाया पैसा?
एमएस धोनी ने का कहना है कि क्रिकेट गेमिंग में बहुत समय से कमी थी. लाइटफ्यूरी जो बना रही है, वह उस कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही है. भारत से निकलकर ग्लोबल ऑडियंस के लिए कुछ बड़ा बनाना आसान काम नहीं है. जसप्रीत बुमराह ने गेम की डिटेल और रियलिस्टिक फील पर जोर दिया. हार्दिक पांड्या ने कहा कि क्रिकेट में प्रेशर, स्किल और एंटरटेनमेंट एक साथ होता है. फैंस उसी एनर्जी को गेम में महसूस करना चाहते हैं. eCricket रियल क्रिकेट की तरह बड़ा गेम बनाने की कोशिश कर रहा है.
इस गेम की खासियतें
मोबाइल-फर्स्ट गेम (मोबाइल पर सबसे पहले लॉन्च)
फ्री-टू-प्ले (बिना पैसे दिए खेल सकते हैं)
इन-ऐप पर्चेज जैसे प्लेयर कार्ड, कॉस्मेटिक आइटम, स्टेडियम अपग्रेड और सीजन पास
कोई रियल मनी गेमिंग नहीं
2027-28 तक पीसी और कंसोल पर भी उपलब्ध होने की योजना
कंपनी के को-फाउंडर करण श्रॉफ ने बताया कि भारत में गेमिंग ज्यादातर मोबाइल पर होती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए मोबाइल को प्राथमिकता दी गई है. अभी 1.5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अर्ली एक्सेस के लिए साइन अप कर लिया है.
गेमिंग के बाजार की संभावना
दुनिया भर में क्रिकेट के 2.5 अरब से ज्यादा फैंस हैं. ग्लोबल गेमिंग मार्केट जल्द ही 400 बिलियन डॉलर को पार करने वाला है. भारत का गेमिंग इकोसिस्टम 2031 तक 9.89 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. कंपनी इस फंडिंग का इस्तेमाल eCricket गेम को पूरा करने, लाइव ऑपरेशंस और पोस्ट-लॉन्च कंटेंट बनाने में करेगी. अभी कंपनी में 100 लोग काम कर रहे हैं. यह निवेश भारतीय क्रिकेट स्टार्स द्वारा गेमिंग इंडस्ट्री में बढ़ते दिलचस्पी का ताजा उदाहरण है. अगर गेम सफल रहा, तो यह भारत से निकलने वाला पहला बड़ा क्रिकेट गेमिंग फ्रैंचाइजी बन सकता है.
Startup Shutdown around 6400 new firms closes counter in this year so far
Startup Shutdown: भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बड़ा झटका लगा है. स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त कुल 6,385 स्टार्टअप अब तक बंद हो चुके हैं. यह जानकारी संसद में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी स्टार्टअप इंडिया योजना की सफलता पर सवालिया निशान लग रहे हैं.
सबसे ज्यादा इन राज्यों में बंद हो रहे स्टार्टअप
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सबसे ज्यादा बंद होने वाले स्टार्टअप्स में सबसे बड़ी संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 1,200 स्टार्टअप बंद हुए हैं. इसके बाद कर्नाटक में सबसे अधिक 845 स्टार्टअप बंद हुए हैं. इसके बाद दिल्ली में 737 स्टार्टअप और उत्तर प्रदेश में 598 स्टार्टअप बंद हुए हैं. संसद के एक सदस्य के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप बंद होने की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. उन्होंने बंद होने के कारणों में बिजनेस मॉडल की व्यवहार्यता न होना, मार्केट डिमांड से मेल न खाना, फंडिंग की कमी, घरेलू-वैश्विक आर्थिक स्थिति और प्रोडक्ट की प्रकृति को जिम्मेदार ठहराया.
सपा के इस सांसद ने किया था सवाल
सरकार से संसद में पूछा गया था कि क्या वाकई में इस साल स्टार्टअप बंद होने की रफ्तार पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी अधिक है. यह सवाल समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने किया था. उनके सवाल के लिखित जवाब में जितिन प्रसाद ने कहा- स्टार्टअप के बंद होने में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साल-दर-साल डेटा अलग से उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुल मिलाकर बंद होने की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है.
अभी भी भारत में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम
स्टार्टअप की दुकान बंद होने के पीछे विदेशी निवेशकों का हाथ खींचना और भारत का एआई वेव में पीछे रहना भी बड़ी वजह माना जा रहा है. फिर भी 31 अक्टूबर 2025 तक देश में 1,97,692 डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप मौजूद हैं. इसके साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना हुआ है. कुल बंद स्टार्टअप्स सिर्फ 3.2 फीसदी हैं, जो वैश्विक औसत के करीब है, लेकिन फंडिंग की कमी ने कई सपनों को बीच में ही खत्म कर दिया.
लंबा हो सकता है नए यूनिकॉर्न्स का इंतजार
केंद्र सरकार स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और क्रेडिट गारंटी स्कीम के जरिए लगातार नए उद्यमियों को सहायता दे रही है, लेकिन फंडिंग विंटर खत्म होने तक नए यूनिकॉर्न्स का इंतजार लंबा हो सकता है.
Tripura Sustains 66% Startup Growth Over 5 Years: Govt
नार्थ ईस्ट यानी पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में से एक त्रिपुरा में स्टार्टअप खोलने के मामले में महिलाएं झंडे गाड़ रही हैं.  स्टार्टअप इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 5 साल में स्टार्टअप को पहचानने के मामले में त्रिपुरा का ग्रोथ रेट 66% रहा है. जबकि टियर-2/3 शहरों की कैटेगरी में त्रिपुरा टॉप परफ़ॉर्मर राज्य रहा है, जबकि पूरे पूर्वोत्तर में महिलाओं द्वारा चलाये जाने वाले स्टार्टअप के मामले में त्रिपुरा सबसे ऊपर है. हाल में कोयंबटूर में हुए तमिलनाडु ग्लोबल स्टार्टअप समिट 2025 में त्रिपुरा को नार्थ ईस्ट इंडिया के उभरते हुए इनोवशन पावर हाउस के रूप में पहचाना गया. त्रिपुरा ने दिखाया कि एक छोटा पूर्वोत्तर राज्य भी राष्ट्रीय स्टार्टअप परिदृश्य में निरंतर प्रगति, समावेशिता और प्रभाव ला सकता है.
त्रिपुरा में अभी 80 से ज्यादा स्टार्टअप कर रहे हैं काम
समिट में त्रिपुरा सरकार के आईटी निदेशक जेया रगुल गेशन बी. ने राज्य की तेजी से बढ़ती स्टार्टअप नेतृत्व क्षमता को रेखांकित किया, उन्होंने कहा, “त्रिपुरा एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है. मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा के नेतृत्व में राज्य प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के 2028 तक के लक्ष्य और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, हम इनोवशन-आधारित विकास में रणनीतिक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” त्रिपुरा पूर्वोत्तर के पहले राज्यों में से एक था जिसने 2019 में स्टार्टअप नीति/योजना अपनाई. इसे स्टार्टअप इंडिया राज्य रैंकिंग 2022 में कैटेगरी B – लीडर के रूप में मान्यता मिली. त्रिपुरा स्टार्टअप नीति 2024 में इसके लिए 50 करोड़ रुपये का एक डेडिकेटेड फण्ड भी बनाया गया. वर्तमान में राज्य में 80 से अधिक रिकॉग्नाइज़्ड स्टार्टअप और 8 एक्टिव इन्क्यूबेटर हैं, जिनमें ISRO-समर्थित स्पेस टेक इनक्यूबेशन सेंटर (NIT अगरतला) और त्रिपुरा विश्वविद्यालय बिजनेस इनक्यूबेटर शामिल हैं.
इन क्षेत्रों से जुड़े हैं त्रिपुरा के स्टार्टअप
UP’s 6 Young Entrepreneurs Under 30 Shine in Hurun’s 2025 List
महज 30 वर्ष से भी कम उम्र में अपनी मेधा के दम पर पहली पीढ़ी के कारोबारी बने युवाओं की एक लिस्ट जारी की गई है. यह लिस्ट हुरुन इंटरनेशनल और एवेन्डस वेल्थ ने मिलकर तैयार की है. इस लिस्ट में कुल 79 युवाओं को शामिल किया गया है, जिसमें 6 उत्तर प्रदेश के हैं. खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश के 6 युवाओं में से एक फैजाबाद और एक से हैं. एक गाजियाबाद और तीन नोएडा के हैं.  युवा पीढ़ी के नए उद्यमियों के मामले में यूपी देश का चौथा राज्य है. मुंबई 15 उद्यमियों के साथ सबसे आगे है. लिस्ट में 30 वर्ष से कम आयु के उन युवा लीडरों को शामिल किया गया है, जो असाधारण क्षमता रखते हैं और भारतीय उद्यम के भविष्य को नए सिरे से गढ़ रहे हैं. इन युवाओं के उद्यमों की नेटवर्थ महज कुछ ही साल में 250 करोड़ से 500 करोड़ रुपए के बीच हो गई है.
अरबपति युवाओं की औसत उम्र 28 वर्ष
लिस्ट में शामिल युवाओं द्वारा शुरू उद्यमों और प्रोफाइल से कई रोचक खुलासे हुए हैं. कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) इस साल सबसे कम उम्र के सह-संस्थापक हैं, जो क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो से जुड़े हैं. लिस्ट में शामिल युवाओं की औसत उम्र 28 वर्ष है. देविका घोलप (28) सबसे कम उम्र की महिला हैं. आठ पूर्व छात्रों के साथ, बिट्स पिलानी सभी स्नातक संस्थानों में सबसे आगे है. इसके बाद आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली 6-6 उद्यमियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
निवेश घोषणाओं को हकीकत में बदलने पर सरकार का जोर, हकीकत जानने के लिए 14 जिलों की जांच
सॉफ्टवेयर उत्पाद और सेवाएं 21 उद्यमियों के साथ सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाले उद्योग के रूप में उभरी हैं.  इसके बाद उपभोक्ता वस्तुओं में 12 और वित्तीय सेवाओं में 9 उद्यमी हैं. ये उद्यमी अपने उद्यम के जरिये 64,175 कर्मचारियों को रोजगार दे रहे हैं, जो उनके परिचालन पैमाने और अर्थव्यवस्था पर बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है.  कुल 79 में से 66 उद्यमी पहली पीढ़ी के संस्थापक हैं.
<caption>राष्ट्रीय स्तर पर UP चौथे स्थान पर </caption>
रैंक
राज्य
उद्यमियों की संख्या
1
महाराष्ट्र
21
2
कर्नाटक
10
3
राजस्थान
09
4
उत्तर प्रदेश
06
5
तमिलनाडु
06
6
हरियाणा
04
7
दिल्ली
04
8
गुजरात
04
9
पंजाब
03
10
पश्चिम बंगाल
03
छोटे जिलों से प्रतिभा का निकलना बड़ी बात
हुरुन इंटरनेशनल के चीफ एनालिस्ट अनस रहमान ने कहा कि अमरोहा और फैजाबाद जैसे छोटे जिलों के युवा लीडरों को जगह मिलना बड़ी बात है. अमरोहा के ऋतुराज और सरीम खान का स्टार्टअप ट्रायोमिक्स एक हाईटेक एआई प्लेटफार्म है जो कैंसर रोगियों के लिए बनाया गया है. ये इंटीग्रेडेट मॉडल नहीं है बल्कि ऑन्को एलएलएम एक सिस्टम है जो सामान्य माहौल में कैंसर पीड़ित को बीमार होने का बोध कराए बगैर उनकी निगरानी, डाटा के साथ एआई को वास्तविक दुनिया के हिसाब से निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसी तरह फैजाबाद के श्रेष्ठ के सिंपल एनर्जी की कहानी सिर्फ़ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की नहीं है; यह एक युवा भारतीय स्टार्टअप की कहानी है जो बड़े सपने देखने, बदलाव लाने और कुछ नया करने का साहस रखता है. वे साबित करते हैं कि जब जुनून और दृढ़ता का मेल होता है, तो सबसे स्थापित बाज़ारों को भी चुनौती दी जा सकती है और नए भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.
Industrial Development को मिलेगी नई गति, उद्यमी मित्र और DIC को सौंपी गई 180 औद्योगिक इकाइयों की जिम्मेदारी
<caption>
अंडर 30 उद्यमियों की लिस्ट में यूपी के इन युवाओं ने बनाई जगह
</caption>
नाम
कंपनी
आवास
उम्र
डिग्री
ऋषभ गोयल
क्रेडजेनिक्स
नोएडा
30
आईआईटी दिल्ली
ऋतुराज सिंह
ट्रायोमिक्स
अमरोहा
26
आईआईटी रुड़की
सरीम खान
ट्रायोमिक्स
नोएडा
26
आईआईटी रुड़की
ऋषभ शेखर
पेपर कन्टेंट
गाजियाबाद
27
बिट्स पिलानी
श्रेष्ठ मिश्रा
सिंपल एनर्जी
फैजाबाद
29
डॉ. एपीजे तकनीकी विवि
चेतन आनंद
विजिट हेल्थ
नोएडा
30
बिट्स पिलानी
Zepto to Raise 500M dollar from General Catalyst, Avenir, Others
IPO की तैयारी में जुटी क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) अपने मौजूदा निवेशकों से 45 से 50 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए बातचीत के अंतिम दौर में है. पिछले साल जेप्टो ने 1.35 अरब डॉलर जुटाए थे. नई पूंजी जुटाने के लिए जेप्टो का मूल्यांकन 7 अरब डॉलर रखा गया है, जो पिछले साल के 5 अरब डॉलर से 40 फीसद अधिक है. ताजा फंडिंग राउंड में General Catalyst और Avenir बड़ी हिस्सेदारी डालेंगे.
मूल्यांकन में 40% की वृद्धि
जेप्टो का नया मूल्यांकन 7 अरब डॉलर आंका गया है, जो पिछले साल के 5 अरब डॉलर से 40 फीसद अधिक है. मूल्यांकन में यह वृद्धि क्विक कॉमर्स क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति और निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है. जनरल कैटलिस्ट और एवेनिर ग्रोथ फंडिंग के इस दौर में मुख्य निवेशक होंगे, जबकि अन्य मौजूदा निवेशक प्रो-राटा आधार पर हिस्सा लेंगे.
प्रतिस्पर्धा का बढ़ता दबाव
जेप्टो को Eternal के Blinkit और Swiggy के Instamart जैसे शीर्ष खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसी कंपनियां ब्रांड्स के साथ अपनी साझेदारी का लाभ उठाकर बड़े उपकरणों जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं. इस प्रतिस्पर्धी माहौल में जेप्टो की फंडिंग रणनीति महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Zepto IPO: जेप्टो का IPO कब आएगा? देरी की खबरों के बीच CEO आदित पालिचा ने दी बड़ी जानकारी
घरेलू बनाम विदेशी निवेश
जेप्टो के सह-संस्थापक और सीईओ आदित पालिचा भारतीय निवेशकों और फैमिली ऑफिस से पूंजी जुटाने के इच्छुक हैं, ताकि घरेलू स्वामित्व बढ़ाया जा सके. हालांकि, वे बड़े विदेशी निवेशकों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं, जो भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बाजार पर दांव लगाने को तैयार हैं. पिछले महीनों में, मोतीलाल ओसवाल और अन्य ने 100 मिलियन डॉलर से अधिक की सेकेंडरी लेनदेन के जरिए जेप्टो में अतिरिक्त शेयर खरीदे.
घरेलू स्वामित्व की रणनीति
वर्तमान में, जेप्टो में लगभग 40 फीसद हिस्सेदारी भारतीय निवेशकों के पास है, जिसमें रंजन पाई का कैलिपॉन्ड कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल और अन्य शामिल हैं. हालांकि, इस दौर के बाद घरेलू स्वामित्व 35 फीसद तक कम हो सकता है, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस दौर को लीड करेंगे. जेप्टो को भरोसा है कि वह IPO के समय तक मुख्य रूप से भारतीय स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी.
Poor Hygiene: Zepto का food business licence हुआ कैंसिल, कंपनी कर रही थी ये गलत काम
अबतक 2 अरब डॉलर की फंडिंग
500 मिलियन डॉलर के इस दौर को छोड़कर, जेप्टो ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, द स्टेपस्टोन ग्रुप, आव्रा और अन्य से लगभग 2 अरब डॉलर की पूंजी जुटाई है. कंपनी की यह फंडिंग रणनीति उसे क्विक कॉमर्स बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने और प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम बनाती है. एक सूत्र के अनुसार, इस दौर में एक या दो अन्य निवेशक, जो सार्वजनिक बाजारों में विशेषज्ञता रखते हैं, भी हिस्सा ले सकते हैं.
SEBI Approves ESOP Retention for Startup Founders Before IPO
Relief for Startups: शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए IPO लाने की योजना बना रहे स्टार्टअप्स के संस्थापकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कुछ शर्तों के अधीन स्टार्टअप्स के संस्थापकों को ESOPs (कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना) रखने की अनुमति दी है. SEBI के बयान में कहा गया, "बोर्ड द्वारा मंजूर प्रस्ताव से उन संस्थापकों को सुविधा मिलेगी, जिन्होंने DRHP के दाखिल होने से कम से कम एक साल पहले ऐसी सुविधाएं (ESOPs) प्राप्त की थीं, ताकि वे प्रमोटर के रूप में नामित होने और कंपनी के लिस्टेड इकाई बनने के बाद भी इन्हें रख सकें और/या एक्सरसाइज कर सकें," यह निर्णय कारोबार को आसान बनाने के समग्र उद्देश्य का हिस्सा है.
लाभ और उद्देश्य
SEBI चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बोर्ड बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह निर्णय स्टार्टअप संस्थापकों को सार्वजनिक बाजारों में आने के लिए प्रोत्साहित करेगा. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि लिस्टिंग के बाद संस्थापकों द्वारा नए ESOP लाभ प्राप्त करने के उद्योग प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी. वर्तमान में, संस्थापकों को IPO के लिए दस्तावेज दाखिल करने से पहले प्रमोटर के रूप में वर्गीकृत करना पड़ता है, लेकिन नियम प्रमोटरों को ESOP जारी करने पर रोक लगाते हैं, जो एक बड़ी बाधा रही है.
SEBI Board Meeting: PSUs के लिए Delisting होगी आसान, SEBI ने दी नए नियमों को मंजूरी
ESOP नियमों में बदलाव का प्रस्ताव
मार्च 2025 में जारी एक परामर्श पत्र में, SEBI ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं (ESOPs) के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव किया था, ताकि संस्थापकों को लाभ मिल सके, भले ही उन्हें कंपनी के पूंजी बाजार लिस्टिंग के समय प्रमोटर के रूप में वर्गीकृत करना पड़े. नियामक ने प्रस्तावित किया कि जो व्यक्ति प्रमोटर के रूप में पहचानने के बाद कर्मचारी के रूप में काम करना बंद कर दे, उसे अपनी ESOPs रखने की अनुमति दी जानी चाहिए, बशर्ते ये ESOPs या अन्य लाभ कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) से एक साल पहले जारी किए गए हों.
वर्तमान नियम और उद्योग की मांग
SEBI विनियमों के तहत, 'प्रमोटर' और 'प्रमोटर समूह के सदस्य' को ESOP प्राप्त करने का हक नहीं है और कोई कर्मचारी प्रमोटर या प्रमोटर समूह का सदस्य नहीं हो सकता. उद्योग के एक बड़े हिस्से ने इस नियम में संशोधन की मांग की थी, क्योंकि ऐसे मामले हो सकते हैं जहां संस्थापक अपनी हिस्सेदारी और वेस्टेड विकल्पों के आधार पर IPO के लिए तैयार कंपनी के प्रमोटर के रूप में सूचीबद्ध होते हैं, क्योंकि सार्वजनिक निर्गम मानदंड ऐसा आवश्यक करते हैं. ऐसी स्थिति में, मौजूदा नियम यह स्पष्ट नहीं करते कि ESOP (जैसे संस्थापक) वाले कर्मचारी इन्हें रख सकते हैं या नहीं.
Vodafone idea का बड़ा प्लान, Smartphones पर सीधे मिलेगी Satellite Service, AST SpaceMobile के साथ मिलाया हाथ
पुराने नियम और संशोधन की जरूरत
संयोग से, यह समान नियम पहले गैर-लिस्टेड क्षेत्र में भी लागू था, हालांकि इसे वर्तमान युग की आवश्यकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए संशोधित किया गया था. यह संशोधन समय की मांग था, क्योंकि स्टार्टअप्स अक्सर ESOPs का उपयोग संस्थापकों और प्रमुख अधिकारियों को उद्यम में निवेशित रखने के लिए करते थे. यह बदलाव स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नवाचार और वृद्धि को बढ़ावा देगा.
FASTag Annual Pass: Rs 3000 FASTag Annual Pass से बचेंगे आपके 7000 रुपए, नितिन गडकरी ने समझाया गणित
उद्यमियों के लिए राहत
यह निर्णय स्टार्टअप संस्थापकों के लिए वित्तीय और रणनीतिक लाभ प्रदान करेगा, क्योंकि वे अपनी मेहनत और निवेश के लिए ESOPs के माध्यम से पुरस्कृत हो सकेंगे. यह कदम उन संस्थापकों को आकर्षित करेगा जो IPO के जरिए फंड जुटाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन प्रमोटर के रूप में वर्गीकृत होने से हिचकते थे.
India Cancel Palm Oil Orders: Palm oil की कीमतों में आया उछाल, भारतीय रिफाइनर्स ने ऑर्डर रद्द कर कमाया मुनाफा
Meta Brings Ads to WhatsApp with Status Ads and Channel Monetization
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सऐप (WhatsApp)  की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने व्हाट्सऐप पर विज्ञापन शुरू करने की घोषणा की है.  मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की व्हाट्सएप को एक बड़ा व्यवसाय बनाने की योजना में ऑनलाइन विज्ञापन शामिल हैं. विज्ञापन शुरू होने के साथ व्हाट्सऐप में एक बड़ा बदलाव आएगा. जुकरबर्ग ने कहा है कि व्हाट्सएप उनकी कंपनी के इतिहास का "अगला अध्याय" होगा.
व्हाट्सएप पर विज्ञापनों की शुरुआत
मेटा (Meta) ने 2014 में 19 अरब डॉलर में व्हाट्सएप (WhatsApp) का अधिग्रहण किया था, और 11 साल बाद अब यह ऐप पर विज्ञापन ला रहा है. नए स्टेटस विज्ञापन व्हाट्सएप के "अपडेट्स" टैब में दिखाए जाएंगे, ताकि प्रचार को लोगों की निजी बातचीत से अलग रखा जाए. ये विज्ञापन यूजर्स के स्टेटस फीचर में दिखाई देंगे, जहां चित्र, वीडियो और टेक्स्ट 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं. मेटा की बिजनेस मैसेजिंग प्रोडक्ट हेड निकिला श्रीनिवासन ने कहा कि विज्ञापन दिखाने के लिए "बुनियादी जानकारी" का उपयोग किया जाएगा, जैसे यूजर्स का देश, शहर, डिवाइस, भाषा और उनके द्वारा फॉलो किए गए लोग या विज्ञापनों के साथ उनकी बातचीत.
PSU Bank Stake Sale का जल्द होगा ऐलान, इन 5 PSBs में हिस्सा बेचेगी सरकार
चैनल्स फीचर होगा मोनेटाइज
मेटा व्हाट्सएप (WhatsApp) के चैनल्स फीचर का भी मोनेटाइजेशन शुरू करेगा, जिसे जून 2023 में अपडेट्स टैब के साथ लॉन्च किया गया था. यह फीचर लोगों और संगठनों को अपने फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट संदेश और अपडेट भेजने की अनुमति देता है. अब चैनल एडमिन खोज डायरेक्टरी के माध्यम से अपने चैनलों की दृश्यता बढ़ाने के लिए पैसे खर्च कर सकेंगे. इसके अलावा, चैनल एडमिन यूजर्स से विशेष अपडेट्स और सामग्री तक पहुंच के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क वसूल सकेंगे. मेटा ने कहा कि वह तत्काल इन शुल्कों से कमाई नहीं करेगा, लेकिन भविष्य में इन सब्सक्रिप्शनों का 10 फीसद हिस्सा लेने की योजना है.
Vishal Mega Mart Share बाजार खुलते ही भरभराया, Block Deal की खबर से शेयर बेचने की होड़
व्हाट्सएप का विकास
2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहण के बाद से, व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया भर में लगातार बढ़ रहा है. इसके अब 3 अरब से अधिक मंथली यूजर्स हैं, जिनमें अमेरिका में 10 करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं. हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम और हाल ही में थ्रेड्स के विपरीत, व्हाट्सएप ने कभी विज्ञापन की अनुमति नहीं दी थी. व्हाट्सएप के सह-संस्थापक जान कौम और ब्रायन एक्टन ने विज्ञापन उद्योग के लिए अपनी अवमानना को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया था, और दोनों ने कथित तौर पर विज्ञापनों और अन्य प्रथाओं को लागू करने के इच्छुक फेसबुक अधिकारियों के साथ मतभेद के बाद कंपनी छोड़ दी थी.
Oswal Pumps IPO GMP Today: दांव लगाने का आज आखिरी मौका, ग्रे मार्केट में कितना है GMP?
मेटा का मौजूदा विज्ञापन मॉडल
वर्तमान में, मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तथाकथित क्लिक-टू-मैसेज विज्ञापन चलाने की अनुमति देता है, जो यूजर्स को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर ले जाते हैं, जहां वे व्यवसायों के साथ सीधे बातचीत कर सकते हैं. अप्रैल में विश्लेषकों से बात करते हुए, जुकरबर्ग ने कहा कि ब्रांड और उपभोक्ताओं के बीच मैसेजिंग "हमारे व्यवसाय का अगला स्तंभ होना चाहिए." अब, कंपनियां व्हाट्सएप के भीतर ही इस तरह के विज्ञापन चला सकती हैं, जिससे मेटा की आय के स्रोत बढ़ेंगे.
Household savings:घरेलू बचत में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, कर्ज लेकर जरूरतों को पूरा कर रहे हैं लोग
यूजर्स की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित
मेटा का कहना है कि नए विज्ञापनों को अपडेट्स टैब तक सीमित करके यूजर्स को कम से कम बाधित किया जाएगा. श्रीनिवासन ने कहा, "हमें वास्तव में विश्वास है कि अपडेट्स टैब इन नए फीचर्स के लिए सही जगह है." उन्होंने यह भी पुष्टि की कि यूजर्स के स्टेटस अपडेट, निजी संदेश और कॉल व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एन्क्रिप्टेड रहेंगे. मेटा विश्लेषकों के अनुसार, व्हाट्सएप की विशिष्ट बिक्री का खुलासा नहीं करता, लेकिन पहले अनुमानों के अनुसार, ऐप व्यवसायों से ग्राहकों को मैसेज करने के लिए टूल और सेवाओं के लिए 50 करोड़ से 1 अरब डॉलर के बीच राजस्व उत्पन्न करता है.
भारत के लिए Russian Oil की माल ढुलाई हुई और सस्ती, EU के प्रस्तावित प्रतिबंधों से पलट सकता है गेम
Zepto’s Food License Suspended in Dharavi Over Hygiene Violations
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Maharashtra FDA) ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो (Zepto) का संचालन करने वाली मूल कंपनी किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज (Kiranakart Technologies) के मुंबई के धारावी स्थित सुविधा में आकस्मिक निरीक्षण के बाद फूड बिजनेस लाइसेंस (food business licence) निलंबित कर दिया है. निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंसिंग और पंजीकरण) विनियम, 2011 के कई उल्लंघनों का खुलासा हुआ है.
पाई गईं कई कमियां
FDA के आकस्मिक निरीक्षण में धारावी सुविधा में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर कई गंभीर समस्याएं सामने आईं हैं. अधिकारियों ने कुछ खाद्य पदार्थों पर फंगल, रुके हुए या गंदे पानी के पास उत्पादों का भंडारण, और आवश्यक कोल्ड स्टोरेज तापमान बनाए रखने जैसी कमियां पाई हैं. ये स्थितियां खाद्य सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करती हैं और उपभोक्ता स्वास्थ्य को खतरे में डालती हैं. निरीक्षण ने सुविधा में अस्वच्छ परिस्थितियों को उजागर किया, जो नियामक मानकों के अनुरूप नहीं थीं.
GST collections: GST संग्रह मई में 16.4% बढ़ा, सरकार को मिले 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक
गंदगी और अनुचित भंडारण
निरीक्षकों ने पाया कि धारावी सुविधा में फर्श गीले और गंदे थे. खाद्य पदार्थ और कच्चे माल अव्यवस्थित तरीके से सीधे जमीन पर रखे गए थे,  जिसे FDA ने "अस्वच्छ" करार दिया. इसके अलावा, एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों को गैर-एक्सपायर्ड स्टॉक से पर्याप्त रूप से अलग नहीं किया गया था, जिससे असुरक्षित भोजन उपभोक्ताओं तक पहुंचने का जोखिम भी था. ये उल्लंघन खाद्य व्यवसाय संचालन में स्वच्छता और संगठन की कमी को दर्शाते हैं, जो नियामक अनुपालन के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
FDA की कार्रवाई
FDA अधिकारी ने कहा, "प्रतिष्ठान कई लाइसेंसिंग शर्तों का पालन करने में विफल रहा." उन्होंने आगे कहा कि ऐसी कमियां जनता के लिए संभावित स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती हैं. निरीक्षण के बाद, सहायक आयुक्त (खाद्य) अनुपमा बलासाहेब पाटिल ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) और 2011 के विनियम 2.1.8(4) के तहत निलंबन आदेश जारी किया. इस आदेश ने धारावी सुविधा में जेप्टो (Zepto) के खाद्य व्यवसाय संचालन को तब तक निलंबित कर दिया, जब तक सभी कमियों को ठीक नहीं किया जाता और नियामक निकाय द्वारा साइट को मंजूरी नहीं दी जाती.
Adani Group पहले से अधिक मजबूत और अटूट बना, Gautam Adani ने की 5 साल में 20 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा
जेप्टो ने साधी चुप्पी
रिपोर्ट दाखिल करने के समय तक, जेप्टो (Zepto) ने FDA की कार्रवाई के जवाब में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था. कंपनी की चुप्पी उपभोक्ताओं और हितधारकों के बीच अनिश्चितता पैदा कर सकती है, क्योंकि क्विक कॉमर्स क्षेत्र में विश्वास और विश्वसनीयता महत्वपूर्ण हैं. जेप्टो को नियामक अनुपालन सुनिश्चित करने और उपभोक्ता विश्वास बहाल करने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने की जरूर होगी, जो इसकी बाजार स्थिति के लिए महत्वपूर्ण है.
नियामक अनुपालन की आवश्यकता
FDA ने अपने निलंबन आदेश जेप्टो (Zepto) को धारावी सुविधा में सभी उल्लंघनों को ठीक करने और नियामक मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है. इसमें स्वच्छता में सुधार, उचित भंडारण प्रथाएं, और एक्सपायर्ड और गैर-एक्सपायर्ड उत्पादों को अलग-अलग रखना शामिल है. लाइसेंस बहाली के लिए सुविधा को नियामक निकाय द्वारा सत्यापित और मंजूरी लेनी होगी. यह प्रक्रिया जेप्टो के संचालन और प्रतिष्ठा पर अल्पकालिक प्रभाव डाल सकती है, लेकिन दीर्घकालिक अनुपालन उपभोक्ता सुरक्षा और विश्वास के लिए आवश्यक है.
Stock Market में लौटेगी रौनक या हावी रहेगी सुस्ती? RBI MPC समेत 5 फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल
बढ़ेगा जेप्टो पर दबाव
क्विक कॉमर्स सेगमेंट में जेप्टो (Zepto) एक प्रमुख खिलाड़ी है और इस निलंबन से उसे प्रतिस्पर्धी दबाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उपभोक्ता स्वच्छता और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देते हैं. कंपनी को न केवल नियामक कमियों को दूर करना होगा, बल्कि उपभोक्ता विश्वास को फिर से वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.
सरकार ने दो साल में पहली बार CNG और खाना पकाने के लिए Natural Gas की कीमत में कटौती की
Flipkart Ends Work From Home, Mandates 5-Day Office Work for All
वॉलमार्ट (Wallmart) के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) पॉलिसी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आकर काम करने का निर्देश दिया है. यह फैसला कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में शुरू की गई WFH सुविधा को समाप्त करता है. फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स क्षेत्र में आखिरी नई-युग की कंपनियों में से एक है, जिसने यह कदम उठाया है, क्योंकि इसके प्रतिद्वंद्वी जैसे मीशो (Meesho) , अमेजन (Amazon), ब्लिंकिट (Blinkit) और जेप्टो (Zepto) पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए WFH सुविधा को खत्म कर चुके हैं. फ्लिपकार्ट ने कहा कि कर्मचारी अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से ऑफिस लौटेंगे.
Work From Home पॉलिसी होगी धीरे-धीरे खत्म
Flipkart ने 2020 में कोविड-19 के दौरान कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी थी, जो कई सालों तक चली. पिछले साल कंपनी ने इस पॉलिसी को धीरे-धीरे वापस लेना शुरू किया, पहले वरिष्ठ कर्मचारियों, जैसे वाइस प्रेसिडेंट और उससे ऊपर के पदों वालों, को नियमित रूप से ऑफिस आने को कहा गया. अब, फ्लिपकार्ट ने सभी कर्मचारियों, चाहे वे किसी भी विभाग या भूमिका में हों, को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया है. हालांकि, कुछ खास नौकरियों के लिए अपवाद होंगे, और कर्मचारियों को साल में कुछ दिन WFH का विकल्प भी मिलेगा. यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को समायोजन का समय मिल सके.
Indian Economy: 2026 तक India बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा, Germany और Japan छूटेंगे पीछे
कंपनी का आधिकारिक बयान
Flipkart ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया, “हमारे अधिकांश कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट/गिग वर्कफोर्स, खासकर फील्ड रोल्स में, हमेशा अपने कार्यस्थलों से काम करते रहे हैं.” कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “पिछले एक साल से हम अपने कॉरपोरेट मुख्यालय में धीरे-धीरे ऑफिस वापसी (प्री-कोविड स्तर की तरह) लागू कर रहे हैं, जिससे टीमें बेहतर सहयोग, तालमेल और गहरी बातचीत कर पा रही हैं. ऑफिस वापसी से हम नए और मौजूदा कर्मचारियों में समुदाय की भावना को बढ़ाना चाहते हैं और अपने साझा लक्ष्य पर ध्यान देना चाहते हैं.” यह बयान दर्शाता है कि फ्लिपकार्ट कार्यस्थल की संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दे रहा है.
ई-कॉमर्स क्षेत्र में ऑफिस वापसी का चलन
फ्लिपकार्ट का यह कदम ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स क्षेत्र में चल रहे बदलावों के अनुरूप है. इसके प्रतिद्वंद्वी, जैसे अमेजन, ने कुछ महीने पहले अपने सभी कर्मचारियों को बेंगलुरु में पांच दिन ऑफिस बुलाया, क्योंकि कंपनी अपनी रैपिड डिलीवरी सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है. मीशो के कर्मचारी पिछले एक साल से हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम कर रहे हैं. क्विक कॉमर्स कंपनियों जैसे ब्लिंकिट और जेप्टो ने भी अपने कर्मचारियों को गुरुग्राम और अन्य कार्यालयों में पूर्णकालिक बुलाया है, और जेप्टो ने अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस स्पेस बढ़ाया है. स्विगी इस क्षेत्र की एकमात्र कंपनी है, जो अभी भी लचीली पॉलिसी अपनाए हुए है, जहां कर्मचारी हफ्ते में तीन दिन ऑफिस और दो दिन घर से काम करते हैं.
Royal Enfield ने नेपाल में लॉन्च की New Classic 350 मोटरसाइकिल, कीमत 5.55 लाख रुपए से शुरू
फ्लिपकार्ट की रणनीति और बाजार स्थिति
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत में ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है. फ्लिपकार्ट अपनी क्विक कॉमर्स सेवा, फ्लिपकार्ट मिनट्स, के साथ ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट के बाद चौथे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर रही है. कंपनी भविष्य में IPO की तैयारी भी कर रही है, जिसके लिए कार्यस्थल की दक्षता और कर्मचारी सहयोग महत्वपूर्ण है. ऑफिस वापसी का यह कदम फ्लिपकार्ट की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जो उत्पादकता, नवाचार और बाजार प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने पर केंद्रित है. विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम कंपनी को तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा.
India GDP: Trade War का बुरा परिणाम, Fitch ने घटा दिया भारत की GDP वृद्धि का अनुमान
PhonePe Launches UPI Circle for Trusted Contact Payments in 2025
डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) ने आज अपनी ऐप पर UPI सर्कल फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने फैमिली, दोस्तों या ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स के लिए एक सर्कल बना सकते हैं और उनकी तरफ से पेमेंट कर सकते हैं. UPI सर्कल की मदद से जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, वो भी अपना UPI ID बना सकते हैं और डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
किसके लिए है ये फीचर
UPI सर्कल खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वो डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं. ये फीचर प्राइमरी यूजर को पूरा कंट्रोल देता है, ताकि वो अपने ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स के खर्चे मैनेज कर सकें. चाहे घर का खर्चा हो, बच्चों की फीस हो या बुजुर्गों के लिए पेमेंट, UPI सर्कल से सब आसान हो जाता है. ये फीचर शेयर्ड खर्चों को मैनेज करने और ट्रस्टेड सर्कल बनाने में मदद करता है, जिससे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स आसान बन जाता है.
Bonus Data Story: देश के छोटे शहरों में MF निवेशकों की संख्या 2 करोड़ के पार, 20 से 30 की उम्र बनी ग्रोथ इंजन
क्या है और कैसे काम करेगा
UPI सर्कल के जरिए एक UPI अकाउंट होल्डर (प्राइमरी यूजर) अपनी फैमिली या ट्रस्टेड लोगों (सेकेंडरी यूजर) को अपने सर्कल में जोड़ सकता है. इसके लिए वो सेकेंडरी यूजर का UPI ID या QR कोड इस्तेमाल कर सकता है. प्राइमरी यूजर के पास पूरा कंट्रोल होगा, यानी वो पेमेंट रिक्वेस्ट को चेक कर सकता है, सेकेंडरी यूजर के खर्चे ट्रैक कर सकता है, सर्कल के हर पेमेंट का डिटेल रिकॉर्ड देख सकता है और जरूरत पड़ने पर सर्कल से एक्सेस हटा भी सकता है.
सुरक्षा और आसानी
फोनपे ने UPI सर्कल फीचर को सुरक्षित और आसान बनाया गया है. इसमें सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का खास ध्यान रखा गया है, ताकि सभी यूजर्स के लिए पेमेंट का अनुभव सुरक्षित और भरोसेमंद रहे. ये फीचर फोनपे ऐप के साथ अच्छे से इंटीग्रेटेड है, जिससे रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन्स आसान हो जाते हैं. ये उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जिनकी डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज तक पहुंच नहीं है, और वो फोनपे के जरिए अपने ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट्स के साथ पेमेंट्स मैनेज कर सकते हैं.
Bonus Data Story: मेट्रो नहीं, छोटे शहरों में दिख रहा है Mutual Funds निवेश का दमखम
फोनपे का क्या है कहना
फोनपे की चीफ बिजनेस ऑफिसर (कंज्यूमर पेमेंट्स) सोनिका चंद्रा ने लॉन्च के बारे में कहा कि UPI सर्कल डिजिटल पेमेंट्स को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ये उन लोगों के लिए मददगार है, जो बैंकिंग सिस्टम से कम कनेक्टेड हैं या डिजिटल पेमेंट्स से डरते हैं. जैसे, पेरेंट्स अपने कॉलेज जाने वाले बच्चों के खर्चे मैनेज कर सकते हैं, बुजुर्ग माता-पिता के लिए पेमेंट कर सकते हैं, या बिजी लोग घर के कामों के लिए किसी को ऑथराइज कर सकते हैं. ये फीचर डिजिटल पेमेंट्स को सबके लिए आसान बनाने की हमारी सोच के साथ फिट बैठता है. हमें भरोसा है कि इससे भारत में UPI का इस्तेमाल और बढ़ेगा.
Sensex के लिए दिल्ली अभी दूर! Morgan Stanley ने बताया इस साल कहां तक जाने की उम्मीद
UPI सर्कल को कैसे एक्टिवेट करें
फोनपे यूजर्स UPI सर्कल को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं.
पहला स्टेप: फोनपे ऐप खोलें, होम स्क्रीन पर UPI सर्कल का ऑप्शन दिखेगा.
दूसरा स्टेप: ‘इनवाइट सेकेंडरी कॉन्टैक्ट’ पर टैप करें और सेकेंडरी यूजर का QR कोड स्कैन करें या उनका UPI ID डालें.
तीसरा स्टेप: सेकेंडरी यूजर को अपने फोनपे ऐप पर इनवाइट एक्सेप्ट करना होगा.
चौथा स्टेप: सर्कल में जुड़ने के बाद सेकेंडरी यूजर प्राइमरी यूजर के अकाउंट से पेमेंट शुरू कर सकते हैं.
Samsung Ballie Robot with Google Gemini AI Coming Summer
सैमसंग (Samsung) अपने नए AI से चलने वाले रोबोट Ballie को जल्द लॉन्च करने की घोषणा की है. इस रोबोट में गूगल (Google) का जेमिनी एआई (Gemini AI) डाला गया है, जो इसे स्मार्ट होम को कंट्रोल करने में माहिर बनाएगा. Samsung ने बताया कि Ballie को इस साल गर्मियों में अमेरिका और दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा. इसे पहली बार 2020 में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में दिखाया गया था और जनवरी 2025 में आयोजित CES में इसे और स्मार्ट बनाकर पेश किया गया. Ballie में एक प्रोजेक्टर भी है, जो दीवार या फर्श पर चीजें दिखा सकता है.
गूगल जेमिनी से बढ़ेगी Ballie की ताकत
Samsung ने गूगल के साथ हाथ मिलाया है और Ballie में Gemini AI डाला है. ये रोबोट आपकी बात सुनकर जवाब देगा, लाइट को बदल देगा, दरवाजे पर मेहमानों से बात करेगा, शेड्यूल सेट करेगा और रिमाइंडर लगाएगा. सैमसंग के अधिकारी योंगजे किम ने कहा, “जेमिनी की स्मार्ट सोच और सैमसंग की AI से Ballie आपके साथ चलेगा, आपकी जरूरत समझेगा और पहले से ज्यादा अच्छे तरीके से बात करेगा.” ये साझेदारी स्मार्ट होम को आसान और बेहतर बनाने की कोशिश है.
Explained: Trump ने Tariffs पर क्यों लगाई 90 दिन की रोक, इस वजह से लिया गया फैसला
प्रोजेक्टर से नई सुविधा
Ballie में एक खास प्रोजेक्टर लगा है, जो इसे घर में और बेहतर ढंग से काम करने के काबिल बनाता है. ये दीवार या फर्श पर रेसिपी या बच्चों के लिए कार्टून जैसी चीजें दिखा सकता है. सैमसंग का कहना है कि ये रोबोट घर में एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेगा. इसकी मदद से रोज के काम आसान हो जाएंगे और थोड़ा मजा भी जुड़ जाएगा. ये फीचर Ballie को दूसरों से अलग बनाता है.
Byju Raveendran की फिर बढ़ने वाली है मुश्किल, America में लगा 4400 करोड़ रुपए चुराने का आरोप
Ballie का काम करने का तरीका
Ballie में गूगल का जेमिनी AI और सैमसंग के अपने लैंग्वेज मॉडल साथ मिलकर काम करेंगे. ये रोबोट आवाज सुनने के साथ कैमरे से देखेगा और सेंसर से घर का हाल समझेगा. जैसे अगर आप कहें, “मुझे आज थकान हो रही है,” तो Ballie नींद ठीक करने की सलाह दे सकता है या पानी पीने को कह सकता है. जेमिनी की सोचने की ताकत से ये मुश्किल सवालों का भी जवाब देगा.
कब और कहां मिलेगा
सैमसंग ने साफ किया कि Ballie 2025 की गर्मियों में अमेरिका और दक्षिण कोरिया में आएगा. अभी भारत या दूसरी जगहों के लिए कोई प्लान की बात नहीं हुई है. कंपनी पहले इन दो देशों में इसे लॉन्च करेगी और देखेगी कि लोग इसे कैसे लेते हैं. भारत में सैमसंग के फैंस को अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है.
Swiggy Maxxsaver: Zepto से भी सस्ता हुआ Instamart, Kotak की रिपोर्ट से जानिए कौन है Q-Commerce का किंग
Fintech Boom in India Juspay, Calligotech, Easebuzz Raise Funds
भारत के फिनटेक सेक्टर (Fintech Sector) की एक धमाकेदार खबर है. भारत में डिजिटल पेमेंट और फिनटेक स्टार्टअप्स तेजी से चमक रहे हैं. हाल ही में जसपे (Juspay) , कैलिगोटेक (Calligotech), और ईजबज (Easebuzz)  जैसे फिनटेक स्टार्टअप्स ने भारी-भरकम फंडिंग जुटाई है. इससे साफ है कि भारत का फिनटेक सेक्टर अब ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमा रहा है.
जसपे ने जुटाए 10 करोड़ डॉलर
सबसे पहले बात करते हैं जसपे की. बेंगलुरु बेस्ड इस फिनटेक कंपनी ने हाल ही में 10 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई है. जसपे एक पेमेंट गेटवे कंपनी है, जो बड़े-बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को पेमेंट सॉल्यूशंस देती है. इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व सॉफ्टबैंक ने किया, और इसमें मौजूदा निवेशक जैसे टाइगर ग्लोबल और सिकोइया कैपिटल भी शामिल रहे. जसपे का कहना है कि इस फंड का इस्तेमाल वो अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर करने और ग्लोबल मार्केट में विस्तार के लिए करेंगे.
Gold Vs Market: संकट के समय हर बार सोने ने दिया साथ, 25 साल का इतिहास दे रहा है गवाही
कैलिगोटेक और ईजबज भी रेस में
अब बात करते हैं कैलिगोटेक और ईजबज की. कैलिगोटेक ने 5 करोड़ डॉलर की फंडिंग हासिल की है, जिसका नेतृत्व एक्सेल पार्टनर्स ने किया. ये कंपनी AI बेस्ड फाइनेंशियल सॉल्यूशंस पर काम करती है और छोटे बिजनेस को लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है. दूसरी तरफ, ईजबज ने 4 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, जिसमें 8वें रोड वेंचर्स ने लीड किया. ईजबज डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस देती है और इसका फोकस छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों पर है. इन कंपनियों की फंडिंग से साफ है कि निवेशक भारत के फिनटेक सेक्टर पर बड़ा दांव लगा रहे हैं.
भारत में फिनटेक का सुनहरा दौर
भारत में फिनटेक सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, और इसके पीछे कई कारण हैं. डिजिटल इंडिया और UPI जैसे प्लेटफॉर्म्स ने पेमेंट सिस्टम को आसान बनाया है. साथ ही, स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल पेमेंट्स का चलन बढ़ा है. विशेषज्ञों का कहना है कि 2025 में भारत का फिनटेक मार्केट 150 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. जसपे, कैलिगोटेक, और ईजबज जैसी कंपनियां इस ग्रोथ की अगुवाई कर रही हैं.
Share Market आज 4% गिरा, लेकिन इन 3 मौकों पर आ चुकी है 10-10% से बड़ी गिरावट
निवेशकों के लिए क्या है संदेश?
अगर आप निवेशक हैं, तो ये खबर आपके लिए अच्छी है. फिनटेक सेक्टर में निवेश का ये सही समय हो सकता है. लेकिन, किसी भी निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें. जसपे, कैलिगोटेक, और ईजबज की सफलता बताती है कि भारत का फिनटेक सेक्टर न सिर्फ ग्रोथ कर रहा है, बल्कि ग्लोबल इनवेस्टर्स का भरोसा भी जीत रहा है. आने वाले सालों में ये सेक्टर और नई ऊंचाइयों को छू सकता है.
Zee Entertainment को मिली राहत, NCLAT ने  IDBI बैंक की  दिवालिया याचिका की खारिज
Women's Day Female Representation in Startups PrivateCircle Research
स्टार्टअप कंपनियों को विविधता के पैमाने पर पारंपरिक कंपनियों से बेहतर मान लिया जाता है, लेकिन यह सच नहीं है. कम से कम लैंगिक विविधता के मामले में तो स्टार्टअप कंपनियों की स्थिति पारंपरिक कंपनियों की तुलना में बहुत खराब है. यह खुलासा हुआ है प्राइवेटसर्कल रिसर्च की एक हालिया रिपोर्ट, जिसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ऐन पहले जारी किया गया है.
प्राइवेटसर्कल रिसर्च की रिपोर्ट
प्राइवेटसर्कल रिसर्च ने अपनी इस रिपोर्ट में भारतीय यूनिकॉर्न कंपनियों में लैंगिक विविधता को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 116 यूनिकॉर्न कंपनियों में कुल 1,314 बोर्ड सीट हैं और उनमें से केवल 76 सीट पर महिलाएं हैं. यानी देश की 116 यूनिकॉर्न कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 5.8 फीसदी है. डेलॉइट की 'वूमन इन द बोर्डरूम: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव' रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा भारतीय उद्योग जगत (इंडिया इंक) में 18.3 फीसदी और वैश्विक औसत 23.3 फीसदी है. यानी यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियों में नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी पारंपरिक कंपनियों और वैश्विक औसत दोनों की तुलना में बहुत कम है.
किन कंपनियों को कहा जाता है यूनिकॉर्न?
इंडिया इंक में वैसी कंपनियों को रखा गया है, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं. हालिया सालों में स्टार्टअप कंपनियों के सूचीबद्ध होने में तेजी आई है, लेकिन ओवरऑल शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों में स्टार्टअप की हिस्सेदारी न के बराबर है. वहीं यूनिकॉर्न वैसी स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं हुई हैं और जिनका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर के पार निकल गया है. अभी भारत में इस तरह की 116 यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियां हैं.
सिर्फ 13 कंपनियों में 1 से ज्यादा महिला निदेशक
प्राइवेटसर्कल रिसर्च की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 116 में से 56 यूनिकॉर्न कंपनियों में कम से कम एक महिला निदेशक मौजूद हैं. यानी 48 फीसदी यूनिकॉर्न कंपनियों के बोर्ड में कम से कम एक महिला निदेशक हैं. वहीं केवल 13 कंपनियों में एक से अधिक महिला निदेशक हैं. यानी एक से ज्यादा महिला निदेशक वाली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनियों की संख्या सिर्फ 13 है. इससे पता चलता है कि यूनिकॉर्न कंपनियों को लैंगिक अंतर को पाटने की दिशा में प्रयास तेज करने की जरूरत है और उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है.
सबसे अच्छी है वित्त क्षेत्र की स्थिति
प्राइवेटसर्कल के विश्लेषण के अनुसार, वित्त क्षेत्र की यूनिकॉर्न कंपनियों में सबसे अधिक 16 महिला निदेशक हैं. इसके बाद सॉफ्टवेयर (8), रिटेल (7), बीमा (5), यात्रा एवं आतिथ्य (5) और उभरती प्रौद्योगिकी (4) क्षेत्र की यूनिकॉर्न कंपनियां हैं. कुछ कंपनियां जैसे कि सी.ई. इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड (मैपमाईइंडिया), इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, मोबिक्विक, पॉलिसी बाजार, नायका, जोमैटो और फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने बोर्ड में तीन-तीन महिला निदेशकों को शामिल कर एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है.
India's VC Funding Soars 70 percent in Jan, Surpasses China
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और दिसंबर तिमाही में कंपनियों के कमाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा स्टार्टअप कंपनियों को लेकर मजबूत बना हुआ है. यही वजह है कि वेंचर कैपिटल (Venture Capital) फंडिंग जनवरी 2025 में 69.7 फीसदी बढ़कर 88.32 करोड़ डॉलर हो गई. एक साल पहले इसी महीने में 52.05 करोड़ डॉलर की पूंजी आई थी. सौदों (डील) की संख्या बढ़ना ज्यादा फंडिंग की वजह है. वीसी सौदोें की संख्या जनवरी 2024 में 93 से 40.9 फीसदी बढ़कर 131 हो गई.
बाजार पर निवेशकों का भरोसा कायम
वेंचर कैपिटल वित्तपोषण का एक तरीका है, जो स्टार्टअप को बढ़ने में मदद करता है. ग्लोबल डेटा के प्रमुख विश्लेषक अरुज्योति बोस का कहना है कि स्टार्टअप फंडिंग में तेजी बताती है कि बाजार पर निवेशकों का विश्वास बेहतर बना हुआ है. स्टार्टअप फंडिग के मामले में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच बाजारों में बना हुआ है.
इन कंपनियों को मिली सबसे ज्यादा पूंजी
साल 2025 के पहले महीने में जिन स्टार्टअप कंपनियों ने सबसे ज्यादा पूंजी जुटाई है, उनमें इंफ्रा डॉट मार्केट, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स और एजुकेशन फाइनेंसिंग कंपनी लीप फाइनेंस शामिल है. बिल्डिंग मटेरियल प्लेटफॉर्म इन्फ्रा.मार्केट ने करीब 121 मिलियन डॉलर, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने 109.4 मिलियन डॉलर और लीप फाइनेंस ने 60 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई है.
चीन के मुकाबले भारत का उम्दा प्रदर्शन
ग्लोबल डेटा के विश्लेषण के मुताबिक, वेंचर कैपिटल फंड के मामले में जनवरी 2025 में भारत की स्थिति अच्छी है. पिछले महीने दुनियाभर में हुए वेंचर कैपिटल सौदों में भारत की हिस्सेदारी 9.9 फीसदी है. वैल्यू (रकम) के आधार पर उसका हिस्सा 3.6 फीसदी है. चुनिंदा प्रमुख बाजारों के मुकाबले भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है. खास तौर पर चीन के मामले में. चीन में वेंचर कैपिटल सौदों में 31.9 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि फंडिंग की रकम स्थिर रही.
साल 2024 में भी बढ़ा था निवेश
2024 में वेंचर कैपिटल फंडिंग में वृद्धि दर्ज की गई थी. कंसल्टेंसी फर्म ईवाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल निजी इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश 5 फीसदी बढ़कर 56 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. इससे पहले के दो सालों में वित्तपोषण में गिरावट दर्ज की गई थी.
Hiring in 2025 Job Market to witness uptick in freshers jobs
पहली बार नौकरी खोज रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है. भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस साल स्टार्टअप कंपनियों में फ्रेशर्स की भर्तियां (हायरिंग) में तेजी आने की उम्मीद है. साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि स्टार्टअप कंपनियों में फ्रेशर्स की हायरिंग में तेजी एक-डेढ़ साल तक बनी रहने वाली है.
इतना बढ़ गया फ्रेशर्स की भर्ती करने का इरादा
रोजगार एवं शिक्षा से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनी टीमलीज एडटेक के आंकड़ों में यह रुझान सामने आया है. टीमलीज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के पहले छह महीने के दौरान स्टार्टअप कंपनियों में फ्रेशर्स की भर्ती करने की मंशा 70 फीसदी तक पहुंच गई है. यह साल भर पहले की तुलना में 9 फीसदी ज्यादा है. रिपोर्ट की मानें तो तकनीकी क्षेत्र (टेक सेक्टर) और ई-कॉमर्स इसमें सबसे आगे रहने वाले हैं. यानी अपनी पहली नौकरी खोज रहे फ्रेशर्स के लिए टेक और ई-कॉमर्स में सबसे ज्यादा मौके आने वाले हैं.
एक-डेढ़ साल तक मजबूत रहने वाली है मांग
रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक स्टार्टअप और ई-कॉमर्स कंपनियां अपने विस्तार के लिए नई प्रतिभाओं की तलाश कर रही हैं. प्रौद्योगिकी से जुड़ी नई कंपनियों के मामले में देखें तो फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा मौके रिटेल टेक, फिनटेक और हेल्थटेक में मिलने वाले हैं. अंतिम छोर तक सामानों की डिलीवरी, स्वचालन (ऑटोमेशन) और पर्सनलाइजेशन की रणनीतियों पर कंपनियां अब ज्यादा जोर दे रही हैं. इस कारण उम्मीद की जा रही है अगले 12 से 18 महीने तक फ्रेशर्स की भर्तियों का इरादा मजबूत रहने वाला है.
इस तरह रोजगार पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं फ्रेशर
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे नए पाठ्यक्रमों ने रोजगार पाने की संभावनाएं बढ़ाई है. जिनके पास इन उभरते क्षेत्रों में कोई सर्टिफिकेट है, उन्हें आने वाले दिनों में आसानी से पहली नौकरी के मौके मिलने वाले हैं. अप्रेंटिसशिप में भी रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं. इनके लिए विनिर्माण (30 फीसदी), इंजीनियरिंग एवं बुनियादी संरचना (23 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (12 फीसदी) में ज्यादा मौके बन रहे हैं.
6 महीने में स्टार्टअप्स ने दी 50 हजार नई नौकरियां
पिछले साल की तुलना में इस साल फ्रेशर्स की भर्ती में 25 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है. भारत के स्टार्टअप्स ने पिछले छह महीनों में करीब 50,000 नई नौकरियां सृजित की हैं, जिनमें से अधिकांश फ्रेशर्स के लिए हैं. आईटी, डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), और ऑनलाइन रिटेल जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मांग आ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि स्टार्टअप कंपनियां अब कैंपस हायरिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जिससे युवाओं को करियर शुरू करने का बेहतर मौका मिल रहा है. ई-कॉमर्स सेक्टर में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त उछाल आया है, जिसके चलते डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी भूमिकाओं के लिए भी फ्रेशर्स की जरूरत बढ़ी है.
China’s DeepSeek  Freaking Out the AI World,  Nvidia, ASML, softbank fall
वैश्विक एआई और सेमीकंडक्टर कंपनियां इस समय चीन के एक स्टार्टअप्स से डरी हुई हैं. ये डर कितना बड़ा है यह इन कंपनियों के स्टॉक्स में आई भारी गिरावट से साफ पता चलता है. चीन का एआई स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) अमेरिका और यूरोप की बड़ी कंपनियों के लिए एक नया खतरा बनकर उभरा है. डीपसीक एक लागत प्रभावी खिलाड़ी के रूप में दुनिया के सामने आया है. यह अमेरिका की कंपनियों की तुलना में कम उन्नत चिप्स का इस्तेमाल करता है. इसलिए इसकी परिचालन लागत अन्य कंपनियों की तुलना में बहुत कम है. एआई की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण दुनियाभर की एआई और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हावी हो गई है.
दिग्गजों के शेयर ढेर
27 जनवरी को नैस्डैक पर बाजार खुलने से पहले के कारोबार में Nvidia के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण 10 फीसद से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इस बिकवाली का असर नैस्डैक 100 फ्यूचर्स पर भी दिखाई दिया. यह इंडेक्स प्री-मार्केटिंग ट्रेडिंग में 4-5 फीसद गिर गया. एम्सटर्डम में यूरोनेक्स्ट एक्सचेंज पर वैश्विक चिप कंपोनेंट निर्माता ASML मिड-डे ट्रेड में 10 फीसद कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था. अक्टूबर, 2024 के बाद ASML शेयर में यह अबतक की सबसे बड़ी गिरावट है. जर्मन एक्स्ट्रा इंडेक्स पर, सीमेंस एनर्जी एजी का शेयर 20 फीसद से ज्यादा कमजोर हो गया. जापान में सॉफ्टबैंक का शेयर 8 फीसद से ज्यादा टूट गया. सॉफ्टबैंक ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में 500 अरब डॉलर का निवेश कर रखा है. चिप डिजाइन कंपनी एआरएम में सॉफ्टबैंक एक प्रमुख शेयरहोल्डर भी है.
क्या है डीपसीक?
डीपसीक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च लैब है, जो चीनी हेज फंड हाई फ्लायर की डीप-लर्निंग ब्रांच फायर-फ्लायर की निवेश वाली स्टार्टअप कंपनी है. 2015 में स्थापित हाई-फ्लायर ने वित्तीय आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए एडवांस्ड कम्प्यूटिंग का फायदा उठाकर एक प्रमुख स्थान हासिल किया. 2023 में इसके संस्थापक लियांग वेनफेंग ने अभूतपूर्व एआई मॉडल को विकसित करने के लिए डीपसीक की स्थापना की.
एआई दुनिया क्यों है डरी हुई
चीनी एआई रिसर्च लैब डीपसीक ने पिछले सप्ताह अपने ओपन-सोर्स एआई मॉडल डीपसीक-आर1 को जारी करने के साथ पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कंपनी का कहना है कि यह मॉडल मैथमेटिकल रीजनिंग, कोड जनरेशन और लागत दक्षता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ओपनएआई और मेटा प्लेटफॉर्म जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर देगा. निवेशकों के सामने अब एआई से जुड़ी कंपनियों के मूल्याकंन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इसके अलावा एआई मॉडल विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग और निवेश योजनाओं पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं.
ट्रंप की स्टारगेट परियोजना को लग सकता है धक्का
डीपसीक का नवीनतम अपडेट अमेरिकी राष्ट्रपति के स्टारगेट एआई प्रोजेक्ट की घोषणा के कुछ दिन बाद आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टारगेट एआई परियोजना को एआई के इतिहास का सबसे बड़ा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बताया है. इस परियोजना के तहत अगले चार साल में 500 अरब डॉलर निवेश के साथ अमेरिका में विश्व-स्तरीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना है. डीपसीक के सामने आने के बाद अब यह अवधारणा बदल सकती है कि एनविडा और चैटजीपीटी जैसे अत्याधुनिक तकनीक केवल अमेरिका के पास है.डीपसीक शोधकर्ताओं ने डीपसीक-वी3 मॉडल में प्रशिक्षण के लिए एनविडा का एच800 चिप्स का इस्तेमाल किया गया, जो शीर्ष स्तर के प्रोसेसिंग चिप्स नहीं है और इनकी लागत 60 लाख डॉलर से कम है. एआई की दुनिया में मची इस उथलपुथल का असर बिटकॉइन पर भी पड़ा है. बिटकॉइन का भाव एक लाख डॉलर से नीचे आ गया है.
Rapido plans to expand to 500 Indian cities
राइड एग्रीगेटर रैपिडो ने ओला और उबर को टक्कर देने के लिए विस्तार योजना पर काम शुरू किया है. अभीतक देशभर के 120 शहरों में अपनी सर्विस दे रही रेपिडो  500 शहरों तक अपने विस्तार की योजना का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि वह विस्तार योजना को फरवरी से शुरू करके कई चरणों में धीरे-धीरे शुरू करेगी और ग्राहकों की ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी तरह की जरुरतों को पूरा करने की कोशिश करेगी. कंपनी के मुताबिक स्तार की शुरुआत कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे राज्यों से की जाएगी. इसके बाद, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी. कंपनी ने यह घोषणा भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 के दौरान की. हालांकि, कंपनी ने विस्तार योजनाओं को कबतक पूरा कर लेगी इसपर उसकी तरफ से कोई जानकारी नही दी है.
कंपनी का वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा कि हमारे प्लेटफॉर्म पर 1.3 करोड़ कैप्टन (राइडर) हैं, जो कुल 15000 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे हैं. 500 शहरों में हमारे विस्तार का यह कदम हमारे संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने ने बताया कि रैपिडो ने इससे पहले अपनी सीरीज ई फंडिंग राउंड के जरिए 200 मिलियन डॉलर जुटाए थे. इससे कंपनी का वैल्यूएशन 1.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
रैपिडो ने पूरी की 200 करोड़ से ज्यादा राइड्स
रैपिडो की स्थापना 2015 में पवन गुंटुपल्ली, ऋषिकेश एसआर और अरविंद ने मिलकर की थी. उसके बाद 2023 में उसने दिसंबर 2023 में कैब सर्विस सेक्टर में प्रवेश किया. कंपनी उन लोगों के लिए भी पैसा कमाने का अवसर प्रदान करती है जिनके पास बाइक मान्य ड्राइविंग लाइसेंस है ताकि वो अपने फालतू समय में अतिरिक्त पैसा कमा सकें. कंपनी का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए आसान, सुरक्षित और किफायती ट्रैवल सोल्यूशन प्रदान करना है, जो सीधे आपके दरवाजे पर पहुंचे सके.  कंपनी के अनुसार वह अब तक 120 शहरों में 200 करोड़ से अधिक राइड्स पूरी कर चुकी है. कंपनी की ऑपरेटिंग रैवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 में 46 फीसदी सालान बढ़कर 648 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. रैपिडो का मुकाबला उबर, ओला और नम्मा यात्री जैसे कंपनियों के साथ है.
Startups in India Startup Ecosystem creates more than 16 lakh jobs
भारत में स्टार्टअप के उभार ने उद्यमिता को बढ़ावा दिया है. साथ ही इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार के मौकों का सृजन हो रहा है. केंद्र सरकार का कहना है कि स्टार्टअप्स से हर साल लाखों को रोजगार के मौके मिल रहे हैं. अब भारत में स्टार्टअप्स का ऐसा ईकोसिस्टम तैयार हो चुका है, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा है.
देश में 1.59 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि साल 2016 से अक्टूबर 2024 तक देश में स्टार्टअप्स ने 16.6 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए हैं. देश में अभी 1.59 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं. स्टार्टअप्स को भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल से काफी बढ़ावा मिला है. स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत 2016 में की गई थी. इसका उद्देश्य उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना है. योजना की शुरुआत से पहले 2016 में देश में सिर्फ 500 स्टार्टअप थे.
सबसे ज्यादा इन क्षेत्रों में आई हैं नौकरियां
बयान के अनुसार, 1.59 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त इन स्टार्टअप्स ने 55 से भी ज्यादा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए हैं. उनमें आईटी सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और विनिर्माण प्रमुख हैं. स्टार्टअप्स ने आईटी सेवाओं में रोजगार के सबसे ज्यादा मौके तैयार किए हैं. इस क्षेत्र में 2,04,119 नौकरियां पैदा की गई हैं. दूसरे स्थान पर 1,47,639 नौकरियों के साथ हेल्थ सेक्टर है. विनिर्माण तीसरे स्थान पर है, जिसमें स्टार्टअप ने 88,702 नौकरियां पैदा की है.
महिला उद्यमियों को भी मिल रहा है बढ़ावा
इस विस्तार ने न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया है. सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. अब तक उठाए गए कदमों का फायदा भी मिलत दिख रहा है. अभी 73,151 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला निदेशक हैं.
16 जनवरी को मनाया जाता है स्टार्टअप दिवस
स्टार्टअप्स की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है. सरकार ने स्टार्टअप्स की संख्या और उनके योगदानों की जानकारी इसी मौके पर दी है. राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो साल पहले की गई है.
शेयर बाजार में भी अब दिख रही है उपस्थिति
स्टार्टअप्स ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान दिया है, जिससे देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिला है. उनका विस्तार और सफलता निवेश को आकर्षित करने में सहायक रही है. यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है. शेयर बाजार पर भी अब स्टार्टअप कंपनियों का प्रदर्शन दिखने लगा है. कुछ समय पहले सूचीबद्ध हुई जोमैटो की गिनती अब चोटी की कंपनियों में होने लगी है. पिछले साल के दौरान लगभग एक दर्जन स्टार्टअप कंपनियां अपना आईपीअे लेकर आईं और शेयर बाजार पर सूचीबद्ध हुईं. आने वाले दिनों में यह रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है.
Swiggy SNACC App for 15-Minute Food Delivery check menu and other details here
खाने-पीने की चीजों की डिलीवरी करने वाली कंपनी स्विगी ने स्नैक नाम से अपना नया ऐप पेश किया है. स्विगी का यह ऐप महज 15 मिनट में खाने-पीने के सामान की डिलीवरी करेगा. कंपनी ने इस नए ऐप को बाजार के बदलते रुझान के हिसाब से पेश किया है. कंपनी का उद्देश्य खाने-पीने के सामानों की तत्काल डिलीवरी (इंस्टैंट फूड डिलीवरी) की बढ़ रही मांग को पूरा करना है.
अभी सिर्फ बेंगलुरू में शुरू हुईं सेवाएं
स्विगी के इस नए स्टैंडअलोन ऐप स्नैक की शुरुआत इसी सप्ताह 7 जनवरी को हुई. अभी इसे बेंगलुरू के कुछ हिस्से में शुरू किया गया है. कंपनी की योजना है कि इस ऐप को धीरे-धीरे बाकी क्षेत्रों में पहुंचाया जाए. स्विगी इस नए ऐप के जरिए मात्र 15 मिनट में हल्के नाश्ते, पेय और भोजन की डिलीवरी करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि स्विगी की इस नई पेशकश से खाद्य डिलीवरी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है.
इस तरह तत्काल डिलीवरी करने वाली है स्विगी
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की पसंद व जरूरतें विकसित हो रही हैं. अभी फास्ट फूड डिलीवरी की मांग में तेजी आई है. लोग ऑर्डर करने के बाद जल्द से जल्द खाने-पीने के सामानों की डिलीवरी चाहते हैं. स्नैक ऐप ऐसे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा. इस ऐप के मेन्यू में अभी भारतीय नाश्ते, कॉफी, बेकरी उत्पाद, शीतल पेय, अंडे और प्रोटीन जैसी श्रेणियां शामिल की गई हैं. इसके लिए कंपनी ने ब्लू टोकई और द होल ट्रुथ जैसे ब्रांडों के साथ गठजोड़ किया है. वहीं कई सामानों को तीसरे पक्ष के आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से डिलीवर किया जाएगा.
पहले से तेज डिलीवरी में मौजूद ये कंपनियां
खाने-पीने के सामानों की इंस्टैट डिलीवरी का यह पहला प्रयास नहीं है. भारतीय बाजार में कई कंपनियां पहले से ऐसी सेवाएं दे रही हैं. जैसे स्विगी के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी जोमैटो द्वारा पहले ही 15 मिनट की डिलीवरी के फीचर की शुरुआत की जा चुकी है. बाजार में इस श्रेणी में जेप्टो कैफे और ब्लिंकिट बिस्त्रो जैसे प्रतिस्पर्धी भी मौजूद हैं. यह बताता है कि तेज डिलीवरी का बाजार भी तेज गति से तैयार हो रहा है. यही कारण है कि अब स्विगी ने भी स्नैक ऐप के माध्यम से इस श्रेणी में अपने कदम उतारे हैं.
ग्राहकों की प्रतिक्रिया के हिसाब से होगा विस्तार
स्विगी को यकीन है कि वह अपने स्थापित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और उपभोक्ता व्यवहार की समझ का लाभ उठाकर इस श्रेणी में अच्छी बाजार हिस्सेदारी पर काबिज हो सकती है. कंपनी का कहना है कि वह स्नैक ऐप के प्रति ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर ध्यान देगी. जैसे-जैसे स्नैक ऐप की लोकप्रियता बढ़ेगी, कंपनी उसे अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में लेकर जाएगी. साथ ही स्नैक ऐप के जरिए दी जाने वाली सेवाओं में भी विस्तार किया जाएगा.
Google announces 10% job cuts in managerial roles
ओपनएआई (OpenAI) जैसे प्रतिद्वंद्वियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते गूगल जैसी बड़ी और पुरानी टेक्नोलॉजी कंपनी को भी परेशानी होने लगी है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने आप को व्यावहारिक बनाए रखने के लिए गूगल ने वर्कफोर्स में कटौती करने का फैसला किया है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने प्रबंधक भूमिकाओं में 10 फीसद कटौती करने की घोषणा की है.
पिचई की घोषणा के मुताबिक, कंपनी की दक्षता बढ़ाने और इसकी संरचना को आसान बनाने के लिए गूगल पिछले कुछ वर्षों से बदलाव कर रही है. इसके तहत गूगल अब मैनेजर्स, डायरेक्टर्स और वाइस प्रेसिडेंट जैसी भूमिकाओं में कटौती करेगी.
गूगल के प्रवक्ता के मुताबिक 10 प्रतिशत जॉब कट में से कुछ नौकरियों को व्यक्तिगत योगदानकर्ता भूमिकाआअें में तब्दील किया जाएगा और कुछ भूमिकाओं को खत्म किया जाएगा.
12,000 लोगों की जा चुकी है नौकरी
पिछल दो सालों में, गूगल अपनी दक्षता बढ़ाने का प्रयास कर रही है. सितंबर 2022 में पिचई ने कहा था कि वह गूगल की दक्षता में 20 फीसद तक का इजाफा करना चाहते हैं. इसके बाद जवररी 2023 से अबतक गूगल 12,000 लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है.
बढ़ती प्रतिस्पर्धा नौकरियों पर भारी
ताजा छंटनी का फैसला ओपन एआई जैसे प्रतिद्वंद्वियों की ओर से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का परिणाम है, जो निरंतर नए उत्पाद पेश कर रहे हैं, इससे गूगल के सर्च बिजनेस को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है.
गूगल भी ले रहा है एआई का सहारा
ओपनएआई जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए गूगल भी अपने प्रमुख व्यवसाय में जनरेटिव एआई फीचर्स को शामिल कर रही है. इसने कई नए एआई फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें नया एआई वीडियो जनरेटर और जेमिनी मॉडल शामिल हैं.
गूगल को मॉडर्न बनाने की कवायद
बुधवार को हुई मीटिंग में सुंदर पिचई ने “Googleyness” शब्द को भी स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि इस शब्द का मतलब है कि मॉर्डन गूगल को अपडेट करने के लिए कंपनी को नए और अपडेटेड स्टाफ की जरूरत है.
कॉस्ट कटिंग कर रही है कंपनी
मई 2024 में गूगल ने अपनी कोर टीम से भी 200 कर्मचारियों की छंटनी की थी. इसके अलावा रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस के लिए कॉस्ट कटिंग के तहत कुछ जॉब को विदेशों में स्थानांतरित किया था. कैलिफोर्निया में इंजीनियरिंग टीम में से 50 लोगों की छंटनी की गई थी. गूगल की कोर टीम कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स को डेवलप करती है, और ऑनलाइन यूजर सेफ्टी और ग्लोबल आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का काम देखती है.
Zepto to launch app for 10-minute food delivery service Cafe
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो अब ग्रॉसरी के साथ ही 10 मिनट में आपके घर गरम-गरम खाना भी डिलीवर करेगी. जेप्टो ने अगले हफ्ते से अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस कैफे को राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने की घोषणा की है.
जेप्टो के सीईओ आदित पलीचा ने कहा कि जेप्टो कैफे के लिए एक अलग ऐप लॉन्च की जाएगी. जेप्टो कैफे को लोग पसंद कर रहे हैं. ट्रायल फेज में जेप्टो कैफे पर एक महीने में 100 से ज्यादा कैफे जुड़ चुके हैं और अभी यह प्रतिदिन 30 हजार से ज्यादा ऑर्डर को पूरा कर रहा है. जेप्टो कैफे पर कॉफी, स्नैक्स और फूड आइट्म्स का ऑर्डर दिया जा सकेगा. कंपनी का लक्ष्य अगले वित्त वर्ष में 1000 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व रन रेट हासिल करना है.
ग्रॉसरी के बाद फूड डिलीवरी में जंग
10 मिनट में ग्रॉसरी घर पहुंचाने के बाद अब क्विक कॉमर्स कंपनियों के बीच 10 मिनट में फूड डिलीवरी को लेकर जंग छिड़ गई है. प्रतिस्पर्धी स्विगी ने भी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस बोल्ट को शुरू किया है. ये सर्विस अभी बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और पुणे में उपलब्ध है. इस महीने की शुरुआत में स्विगी ने बोल्ट का विस्तार 400 शहरों तक करने की घोषणा की थी.
35 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई
जेप्टो ने हाल ही में आयोजित ताजा फंडिंग राउंड में निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है. इस राउंड में भारतीय एचएनआई, फैमिली ऑफिस और प्रमुख वित्तीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया. इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व मोतीलाल ओसवाल के प्राइवेट वेल्थ डिवीजन ने किया था.
जोमैटो बंद कर चुकी है फास्ट डिलीवरी सेवा
जोमैटो ने 2022 में गुरुग्राम में 10 मिनट फूड डिलीवरी सेवा को परीक्षण के तौर पर शुरू किया था. लेकिन ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया न मिलने के कारण कंपनी ने इस पायलेट प्रोग्राम को बंद कर दिया. इसके बाद कंपनी ने जोमैटो एवरीडे को लॉन्च किया, जो घर में बने खाने को एक केंद्रीय किचन के माध्यम से डिलीवर करती है.
Is the startup funding winter finally over?
ऐसा लग रहा है कि भारत में स्टार्टअप फंडिंग विंटर अब खत्म होने की दिशा में है. मतलब स्टार्टअप को मिलने वाली फंडिंग में सुधार होने लगा है. जहां पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप्स की फंडिंग की रफ्तार में ठहराव सा आ गया था, 2024 में स्थिति सुधरती दिखी.
ये इसलिए भी खास है कि तीन साल से अधिक समय के फंडिंग संकट के बाद, देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं. मार्केट रिसर्च फर्म ट्रैक्शन (Tracxn) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में स्टार्टअप फंडिंग में सालाना आधार पर 10% की वृद्धि हुई है, जो 9.78 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इस दौरान ये आंकड़ा 8.88 अरब डॉलर था.
निवेशकों का मानना है कि इस सुधार का कारण देश के मजबूत शेयर बाजार हैं, जो आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) की ओर बढ़ने वाले स्टार्टअप्स में विश्वास जगा रहे हैं, और निवेशकों को अच्छे एक्जिट ऑपरचुनिटी दे रहे हैं.
क्या होती है एक्जिट ऑपरचुनिटी/एक्जिट स्ट्रैटजी?
स्टार्टअप एक्सिट स्ट्रैटेजी का मतलब है वो योजना जिसके तहत स्टार्टअप के संस्थापक और निवेशक एक समय बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं. इसका मतलब लाभ हासिल करना या खराब स्थिति में नुकसान को कम करना होता है.
फंडिंग में वृद्धि
ट्रैक्शन की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की शुरुआत में स्टार्टअप्स को पहले से ज्यादा फंडिंग मिलती दिखी. जनवरी से मार्च तक, भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने लगभग 1.6 बिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई, जो पिछले साल की इसी अवधि से 29% ज्यादा थी. इसका मतलब है कि निवेशक फिर से सक्रिय हुए और उन्होंने स्टार्टअप में पैसा लगाना शुरू किया.
किन क्षेत्रों में बढ़ा निवेश?
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों, फिनटेक, एग्रीटेक, और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है. उदाहरण के लिए, कंपनियां जैसे कि Ola Electric, Razorpay, और Swiggy को पिछले कुछ महीनों में अच्छे निवेश मिले हैं, जो यह दर्शाता है कि निवेशक इन क्षेत्रों को लेकर उत्साहित हैं.
चौकस हुए निवेशक
हालांकि निवेशक अब ज्यादा चौकस हो गए हैं. पिछले कुछ सालों में, निवेशक तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में पैसा लगा रहे थे, लेकिन अब वे उन कंपनियों में निवेश करना पसंद कर रहे हैं जो लाभ कमा रही हैं और जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है. इसका साफ-साफ मतलब है कि अब निवेशक सतर्क हैं और ज्यादा सोच-समझकर पैसा लगा रहे हैं.
तो क्या वाकई.......
कुल मिलाकर, भारत में फंडिंग विंटर का असर कम होता दिख रहा है, और निवेशक फिर से सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन वे अब ज्यादा सावधानी से निवेश कर रहे हैं. अभी भी कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन स्टार्टअप्स के लिए एक नया अवसर सामने आ रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि स्टार्टअप्स का फंडिंग विंटर खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है.
Why do Ola Electric's troubles seem unending?
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) एक बार सुर्खियों में है. आप सोचेंगे कि सुर्खियों से हटी ही कब थी ये कंपनी? हमारा मतलब है कंपनी फिर से अखबार के पहले पन्ने पर और सोशल मीडिया ट्रेडिंग में ऊपर आ गई है. कंपनी के शेयर भी गिर रहे हैं और साख भी. आपको पता ही होगा कि कंपनी अपनी आफ्टर सेल सर्विस और खराब प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर ग्राहकों के निशाने पर है. उपभोक्ता अधिकार संरक्षण के लिए काम करने वाली सरकारी एजेंसी सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑथोरिटी यानी सीसीपीए (CCPA) ने अब कंपनी के ग्राहक शिकायत से निपटने के तौर तरीकों पर सवाल उठने के बाद उसके खिलाफ गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने डायरेक्टर जनरल (DG) इन्वेस्टिगेशन को हाल ही में आदेश दिया कि वो कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करें. अब कुछ हफ्तों में जांच की रिपोर्ट आ जाएगी. डायरेक्टर जनरल (DG) इन्वेस्टिगेशन - सीसीपीए की एक जांच इकाई है.
क्यों दिए गए जांच के आदेश?
जांच के आदेश इसलिए दिए गए क्योंकि कंपनी ने ग्राहकों की शिकायतों से निपटने को लेकर झूठे दावे किए थे. सीसीपीए ने इससे पहले ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को लेकर कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा था. इसके जवाब में स्टार्टअप कंपनी ने इस तरह की 99.1% शिकायतों के समाधान का दावा किया था. लेकिन सीसीपीए ने जब इन दावों की पड़ताल की तो कंपनी का झूठ पकड़ा गया.
मिंट (Mint) की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, "नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर पर जिन 287 ग्राहकों ने शिकायत की थी, उनमें से 130 से संपर्क किया गया. इनमें से 103 ग्राहकों (करीब 80%) ने कहा कि वे कंपनी के रेस्पोंस से असंतुष्ट हैं. इस सैंपल टेस्ट से ओला के दावों की सच्चाई का पता चलता है. अगर वे कहते हैं कि 99% ग्राहक शिकायत के हल को लेकर संतुष्ट है तो इस जांच में भी ऐसा ही दिखना चाहिए था न."
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों का अंबार खड़ा हुआ है. पिछले एक साल में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) को ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ 10 हजार से ज्यादा शिकायतें मिलीं.
इन शिकायतों में फ्री सर्विस पीरियड या वारंटी की अवधि में चार्ज लेना, खराब और देरी से मिलने वाली सर्विस, वारंटी के क्लेम को मानने से इनकार करना या उनका पालन करने में देरी करना, स्कूटर में ओवरचार्जिंग की दिक्कतें, शिकायतों पर काम किए बिना उन्हें क्लोज करना, बैट्री और स्कूटर के कलपुर्जों में गड़बड़ी आदि शामिल हैं.
बड़ा पीआर (PR) डिजास्टर
इसके अलावा कंपनी की साख पर तब और बट्टा लगा जब सोशल मीडिया पर कंपनी के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच ओला के खिलाफ मिल रही शिकायतों के मुद्दे पर जंग छिड़ी. दरअसल कामरा ने ओला के खिलाफ बढ़ती शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट लिखा था. इसके जवाब में अग्रवाल ने उनपर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं और कंपनी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया. इसके बाद सोशल मीडिया और न्यूज में कंपनी की और फजीहत हुई, उसपर शब्दों के जाल में अपने ई-स्कूटर की गड़बड़ियों को छिपाने का आरोप लगा.
एक्सपर्ट की राय
कंज्यूमर पॉलिसी एक्सपर्ट बिजोन मिश्रा का मानना है कि ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और जुर्माना लगाकर एक मिसाल पेश की जानी चाहिए.
Is India's own SpaceX in the making?
अमेरिका में 2002 में एक कंपनी शुरू की गई थी, नाम था स्पेस एक्प्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन या स्पेसएक्स (SpaceX). इसके फाउंडर थे इलोन मस्क. ये कंपनी आज दुनिया में स्पेसटेक के क्षेत्र में सबसे बड़ी निजी कंपनी है. कंपनी ने 2010 में तब इतिहास रचा था, जब उसका लॉन्च किया गया स्पेसशिप पृथ्वी के ऑर्बिट में सुरक्षित तरीके से लौट आया था. ये इतिहास इसलिए बना था क्योंकि किसी निजी कंपनी के स्वामित्व वाला ये पहला स्पेसशिप था. स्पेसएक्स एक स्पेसटेक कंपनी है.
भारत की बात करें तो इस तरह हमारे यहां 200 से ज्यादा स्पेसटेक स्टार्टअप हैं. इनमें से दो दर्जन से ज्यादा स्टार्टअप स्पेस की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. हर साल नए-नए स्पेसटेक स्टार्टअप जन्म ले रहे हैं. अकेले 2023 में 100 से ज्यादा स्पेसटेक स्टार्टअप ने इसरो यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में रजिस्ट्रेशन कराया था.
स्पेसटेक स्टार्टअप क्या होते हैं?
जैसा कि नाम से ही साफ है, स्पेसटेक दो शब्दों से मिलकर बना है. स्पेस यानी अंतरिक्ष और टेक यानी तकनीक या प्रौद्योगिकी. तो स्पेसटेक स्टार्टअप उन नई कंपनियों को कहते हैं जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर काम करती हैं. मतलब स्पेसटेक स्टार्टअप वे कंपनियां हैं जो सैटेलाइट, स्पेस स्टेशन, अंतरिक्ष से जुड़ी डेटा एनालिटिक्स से संबंधित तकनीक पर काम करती हैं.
भारत में स्पेसटेक स्टार्टअप के क्षेत्र में इस समय तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है. हमने पहले ही बताया कि दो दर्जन से ज्यादा स्टार्टअप इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और उनमें भी तीन स्टार्टअप यह कह सकते हैं कि सबसे आगे हैं. इनमें स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace), पिक्सल (Pixxel) और अग्निकुल (Agnikul) शामिल हैं. इनका मार्केट वैल्यूएशन क्रमश: 9.9 करोड़ डॉलर, 7.1 करोड़ डॉलर और 6.1 करोड़ डॉलर है. इनमें स्काईरूट एयरोस्पेस का नाम इसलिए गौर करने लायक है क्योंकि 2022 में इस स्टार्टअप ने स्पेस में रॉकेट भेजा और ऐसा करने वाली पहली निजी भारतीय कंपनी बन गई. इससे एक साल पहले यानी 2021 में इस स्टार्टअप ने देश के पहले ऐसे क्रायोजनिक रॉकेट - धवन 1 का परीक्षण किया था जिसे पूरी तरह से किसी निजी कंपनी यानी खुद उसने डेवलप किया था. इसके अलावा स्पेस रेस में जो स्टार्टअप आगे चल रहे हैं उनमें ग्रीनसैट (GreenSat), एस्ट्रोगेट लैब्स (Astrogate Labs), ब्लूस्काई एनालिटिक्स (Blue Sky Analytics), दिगंतरा (Digantara), केप्लर एयरोस्पेस (Kepler Aerospace), न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज (Newspace Research & Technologies), कावा स्पेस (Kawa Space) आदि शामिल हैं.
सरकारी मदद
भारत में स्पेसटेक स्टार्टअप के क्षेत्र में आई क्रांति अब और आगे बढ़ सकती है, क्योंकि सरकार इस सेक्टर को अपनी ओर से भरपूर मदद दे रही है. सरकार इन कंपनियों को फंडिंग, टेक्नोलॉजी का एक्सेस और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट सहित हर तरह की जरूरी मदद दे रही है.
साथ ही 2024-25 के बजट में सरकार ने इस सेक्टर के लिए 1,000 करोड़ रुपए का एक वेंचर कैपिटल (VC) फंड बनाने की घोषणा भी की थी.
इसके अलावा इन स्टार्टअप को मिलने वाली फंडिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इंक42 (Inc42) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 से मई 2023 के बीच भारत के स्पेसटेक स्टार्टअप ने 30 सौदों में करीब 23.3 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया.
क्या है स्पेसटेक स्टार्टअप का भविष्य?
भारत में स्पेसटेक स्टार्टअप को जिस तरह का सरकारी प्रोत्साहन मिल रहा है, फंडिंग मिल रही है और जिस तरह से ये कंपनियां लगातार इनोवेशन कर रही हैं, उनका भविष्य उज्जवल ही लग रहा है. हालांकि ये कहना जल्दबाजी होगी कि हम थोड़े ही समय में स्पेसएक्स जैसी कोई भारतीय कंपनी देख सकते हैं. हम यह जरूर कह सकते हैं कि आने वाले वर्षों में ऐसा होना संभव है. इसे इसरो की ही मिसाल से देख लीजिए, जहां नासा और दूसरी स्पेस एजेंसियों का बजट इसरो से कई गुना ज्यादा है, भारतीय स्पेस एजेंसी दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसियों में से एक है और भारत एक स्पेस पावर है. इसी तरह कम बजट, वैल्यूएशन और कम रेवेन्यू के साथ नई सफलताएं हासिल करते हुए स्काईरूट जैसा कोई स्टार्टअप, भविष्य में स्पेसएक्स जैसी विशालकाय कंपनी को टक्कर देने लगे तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.