Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Women's Day 2026: 18 Women Honoured in Shakti Ki Samriddhi event
महिला दिवस पर अमर उजाला बोनस की तरफ से ‘शक्ति की समृद्धि’ अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस  अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में समाज, खेल, चिकित्सा, प्रशासन, उद्यमिता और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया. महिलाओं का यह सम्मान मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी 'वाउ वूमेन पहल' के तहत दिए गए. ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और अमर उजाला बोनस के एडिटर अंशुमन तिवारी और शुभम शंखधर ने समाज के लिए मिसाल बनी इन महिला हस्तियों को सम्मानित किया गया. ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने बताया कि महिला रेसलर बनने में चुनौतियां बहुत-सी आईं, लेकिन मैंने खुद को साबित किया. मेरी वजह से बहुत-सी लड़कियों को घर से बाहर निकलने का और खेलने का मौका मिला. मुझे बहुत खुशी होती है जब परिजन अपनी बच्चियों को खेल में डालने से पहले मेरी सलाह लेते हैं, उन्हें मजबूत बनाने के लिए मेरा डाइट प्लान पूछते हैं.
इन महिलाओं को मिला सम्मान
‘राहगीरी की जननी’और नगारो की निदेशक सारिका पांडा भट्ट, ब्लेड रनर किरण कनौजिया, मेंटल हेल्थ चैंपियन ऋतु भारद्वाज, एसिड अटैक सर्वाइवर अंशु राजपूत और कैंसर सर्वाइवर अलकनंदा को उनके साहस और प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इसके साथ ही सीनियर फिजिशियन डॉ. कविता वैद्य गुप्ता, उद्यमी एवं महिला उद्यमियों के संगठन COWE की अध्यक्ष रेणु शर्मा, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान देने वाली रोली त्रिपाठी और वंदना चौधरी को भी सम्मानित किया गया. खेल और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स वुमन ऋचा सूद तथा सामाजिक कार्यों के लिए अर्चना गर्ग को सम्मान मिला. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर की डिप्टी जेलर ज्ञान लता पाल, उत्तर प्रदेश की ARTO इज्या तिवारी, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स की ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा, पर्यावरण प्रहरी व महिला उद्यमी रति गुप्ता व उद्यमी पूजा शर्मा, खुशबू सिंह और डॉ. प्रियंका सक्सेना को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
महिलाएं खुद आगे बढ़ें: रेखा शर्मा
कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि आज भी समाज में लड़के और लड़कियों में मतभेद किया जाता है. ये मतभेद परिवार से ही शुरू होता है. महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी बेटियों को मजूबत बनाएं, फिर हमें महिला सशक्तिकरण करने की जरूरत बाकी नहीं रह जाएगी. संविधान हमें बराबरी का हक देता है, इसलिए जरूरी है महिलाएं खुद आगे बढ़ें.
इस कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ. इसके बाद अमर उजाला के एडिटर इंदु शेखर पंचोली ने संस्थान की तरफ से चलाए जा रहे अलग-अलग सामाजिक सरोकारों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा अमर उजाला सनसनीखेज पत्रकारिता में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी में विश्वास रखता है और ये कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है. अमर उजाला बोनस के एडिटर अंशुमन तिवारी ने बताया कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बचत करने वाले देशों में से एक है और इस बचत में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है. बढ़ती महंगाई के हिसाब से आपका निवेश पर्याप्त रिटर्न नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका पैसा उतना नहीं कमा रहा, जितना उसे कमाना चाहिए. मौजूदा समय में निवेश के तौर-तरीके बदल गए हैं, इसलिए आपको भी अपने निवेश के तरीके बदलने होंगे. इसी उद्देश्य से अमर उजाला बोनस की ओर से महिला दिवस के खास मौके पर “शक्ति की समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मकसद महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना है.
निवेश से ही बढ़ेगा पैसा
अमर उजाला बोनस की सीनियर एडिटर डिंपल मित्तल ने वूमेन और मनी विषय पर बोलते हुए बताया कि महिलाओं में बेहतर आर्थिक समझ होती है. तभी महिलाएं कम से कम बजट में घर चलाने की समझ रखती हैं. महिला कामकाजी न भी हों तो भी वे परिवार के लिए इमरजेंसी फंड जोड़ लेती हैं. कोरोना काल में आपने देखा होगा कि सबसे ज्यादा लिफाफे महिलाओं के पास ही निकले थे, लेकिन लिफाफे में बंद पैसे खुद बढ़ेंगे नहीं, पैसे तभी बढ़ेंगे, जब आप उन्हें काम पर लगाएंगे यानी निवेश करेंगे. आपका पैसा बेहतर रिटर्न दें इसीलिए निवेश जरूरी है.
पेंशन प्लान - खुद के प्रति जिम्मेदारी
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ममता रोहित ने बताया कि अभी भी चार में एक ही महिला अपने निवेश और रिटायरमेंट प्लान  के प्रति जागरूक होती है. आंकड़े बताते हैं कि NPS में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, लेकिन अभी भी ये सिर्फ 24% है. उन्होंने अलग-अलग पेंशन स्कीमों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट प्लान लेना हमारी खुद के प्रति जिम्मेदारी है. उम्र के आखिरी पड़ाव में आपको आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, इसलिए छोटी उम्र में ही पेंशन प्लान लें.
गोल्ड एंड वूमेन
गोल्ड एंड वूमेन -ए टाइमलेस पार्टनरशिप विषय पर बोलते हुए मार्केट डेवलपमेंट एंड इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर रिलेशन वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की प्रमुख शीला कुलकर्णी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गोल्ड ने फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर रिटर्न दिया है. ये ही वजह है कि गोल्ड में निवेश के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है. केंद्रीय बैंकों ने भी अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाए हैं. लोग अब गोल्ड को निवेश के तौर पर खरीद रहे हैं. डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ इसका जरिया बन रहे हैं. गोल्ड निवेश आपके पोर्टफोलियो को डायवर्सिफिकेशन देता है, ताकि मंदी में भी आपकी पूंजी सुरक्षित रहे.
छोटी बचत, बड़ी वेल्थ
छोटी बचत, बड़ी वेल्थ -  सिप (SIP) से सपनों तक विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ. मॉडरेटर डिंपल मित्तल ने प्रसार फिनसर्व की को-फाउंडर सारिका चावला और एविडेस लर्निंग सॉल्यूशन LLP की फाउंडर एंड पार्टनर एविडेस अवनीत अरोड़ा के साथ उन तमाम विषयों पर बातचीत की, जिनसे छोटी-छोटी बचत कर आप बड़ी वेल्थ बना सकते हैं. अवनीत अरोड़ा ने बताया कि पर्सनल इन्वेस्टमेंट से पहले अच्छी तरह से समझें. इसके लिए पढ़ें. फिर छोटी रकम के साथ निवेश करें और ज्ञान के साथ इस निवेश को बढ़ाते जाएं. सारिका चावला ने बताया कि आप अपने लिए निवेश करना कभी न भूलें, इसीलिए SIP से निवेश शुरू करें. इसके अलावा इमरजेंसी फंड, बीमा और हेल्थ व टर्म इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई.
वसीयत क्यों जरूरी?
मास्टर क्लॉस में एस्टेट प्लानिंग विषय पर नेक्स्ट जेन के डॉयरेक्टर डॉ दीपक जैन ने वसीयत (विल) के नियमों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे प्यार करो, लेकिन खुद से ज्यादा किसी को नहीं. इसलिए जीते जी अपनी संपत्ति का कंट्रोल न छोड़ें. हां, वसीयत तैयार कर लें, ताकि आप अपने बच्चों के लिए संपत्ति छोड़कर जाएं, विपत्ति नहीं.
चुनौतियां पार कर बनी मिसाल