Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
SBI Alert: Fee on BSBD Cash Withdrawals Beyond Limit from October 1
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) यानी जीरो बैलेंस खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज नियमों में बड़ा संशोधन किया है. बैंक द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से BSBD खाताधारक यदि महीने में निर्धारित चार मुफ्त नकद निकासी सीमा से अधिक बार नकदी निकालते हैं, तो उन्हें प्रत्येक अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये (जीएसटी अलग से) का शुल्क देना होगा.
बैंक का यह नया नियम शाखा, बैंक एटीएम, अन्य बैंकों के एटीएम और आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS) के माध्यम से की जाने वाली सभी नकद निकासी पर समान रूप से लागू होगा.
नियमों में क्या हुआ बड़ा बदलाव?
अब तक लागू व्यवस्था के तहत, चार मुफ्त निकासी की गिनती करते समय डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस सीमा से बाहर रखा जाता था और अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 15 रुपये ( + GST) का नियम लागू था. हालांकि, 1 अक्टूबर से प्रभावी होने वाले संशोधित नियमों में इस छूट के दायरे को हटाते हुए नियमों को और अधिक स्पष्ट और सख्त कर दिया गया है.
मुफ्त निकासी की सीमा: प्रति माह अधिकतम 4 नकद निकासी पूरी तरह मुफ्त रहेंगी.
दायरा: इस 4 ट्रांजेक्शन की सीमा में बैंक शाखा से निकासी, SBI एटीएम, अन्य बैंकों के एटीएम और AEPS चैनल से निकाला गया कैश शामिल है.
अतिरिक्त चार्ज: चार ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद पांचवीं बार से हर नकद निकासी पर फ्लैट 15 रुपये + GST काटा जाएगा.
क्या है BSBD खाता?
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते मुख्य रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले वर्गों को बिना किसी वित्तीय बोझ के बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं.
इस खाते की मुख्य विशेषताएं:
शून्य न्यूनतम बैलेंस: खाते में कोई न्यूनतम राशि बनाए रखने की बाध्यता नहीं होती.
चेक बुक सुविधा नहीं: इस खाते में चेक बुक जारी नहीं की जाती. पैसे केवल बैंक शाखा में निकासी फॉर्म भरकर या एटीएम कार्ड के जरिए निकाले जा सकते हैं.
फ्री बेसिक रूपे कार्ड: खाताधारक को बिना किसी वार्षिक रखरखाव शुल्क के एक बुनियादी RuPay एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मुफ्त दिया जाता है.
एक ही खाते का नियम: यदि किसी ग्राहक के पास पहले से कोई अन्य बचत खाता है, तो BSBD खाता खोलने के 30 दिनों के भीतर पुराना खाता बंद करना अनिवार्य होता है. ग्राहक बैंक में केवल एक ही एक्टिव बेसिक बचत खाता रख सकता है.
कौन-सी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह मुफ्त?
निकासी पर शुल्क के बावजूद बैंक ने कई बुनियादी सेवाओं को पूरी तरह निःशुल्क रखा है:
बेसिक RuPay डेबिट कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं लगेगा.
इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों जैसे NEFT और RTGS के जरिए खाते में आने वाला पैसा पूरी तरह मुफ्त रहेगा.
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए चेकों का डिपॉजिट या कलेक्शन बिल्कुल फ्री होगा.
निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय करने और खाता बंद कराने पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा.
बोनस व्यू
बीएसबीडी खाते देश में वित्तीय समावेशन की नींव हैं, जिन्हें गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए तैयार किया गया था. नकद लेन-देन पर सीमा तय करने के पीछे बैंकों का मुख्य मकसद कैश हैंडलिंग कॉस्ट को कम करना और ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट की ओर शिफ्ट करना है. हालांकि, ग्रामीण और छोटे कस्बों के खाताधारकों, जिनकी रोजमर्रा की जरूरतें नकदी पर ही निर्भर हैं, उनके लिए 4 बार से अधिक पैसे निकालने पर लगने वाला यह अतिरिक्त शुल्क जेब पर भारी पड़ सकता है. ग्राहकों को सलाह है कि वे महीने की शुरुआत में ही अपनी नकदी जरूरतों की योजना बना लें ताकि बेवजह पेनल्टी और चार्जेस से बचा जा सके.
PPF SSY NPS Deadline of minimum investment soon do this to keep your account active
Small Savings Scheme Deadline: वित्त वर्ष 2025-26 अब समाप्ति की ओर है. यह वित्त वर्ष 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रहा है. इसके साथ ही पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी एक अहम डेडलाइन भी करीब आ गई है. अगर आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) या नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो इस तारीख से पहले कुछ जरूरी काम निपटा लें. इन स्कीम्स में हर वित्त वर्ष न्यूनतम जमा राशि डालना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका अकाउंट निष्क्रिय (इनएक्टिव) हो जाएगा, जिससे कई सुविधाएं बंद हो जाएंगी और बाद में रिवाइवल के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ेंगे.
ये स्कीम्स न सिर्फ लंबी अवधि की बचत के लिए अच्छी हैं, बल्कि पुरानी टैक्स व्यवस्था में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बचत का भी बड़ा लाभ देती हैं. इसलिए समय रहते न्यूनतम जमा जरूर करें, ताकि इन योजनाओं में आपका खाता सुचारू रूप से चलता रहे और बाद में आपको किसी तरीके का अतिरिक्त भुगतान न करना पड़े.
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)
हर वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए जमा करना जरूरी.
अगर इस साल 500 रुपए भी नहीं डाले गए, तो PPF अकाउंट निष्क्रिय हो जाएगा.
निष्क्रिय अकाउंट में तीसरे साल से मिलने वाली लोन और विड्रॉल सुविधा बंद हो जाती है.
अकाउंट को दोबारा एक्टिव करने के लिए हर डिफॉल्ट वर्ष के लिए 50 रुपए की डिफॉल्ट फीस + 500 रुपए का मिस्ड डिपॉजिट जमा करना होगा. यानी हर साल के डिफॉल्ट पर कुल 550 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे.
अकाउंट मैच्योरिटी से पहले कभी भी रिवाइव किया जा सकता है.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
बेटी के भविष्य के लिए चलाई जाने वाली इस स्कीम में हर वित्त वर्ष कम से कम 250 रुपए जमा करना अनिवार्य है.
न्यूनतम जमा न करने पर अकाउंट डिफॉल्ट माना जाएगा.
हर डिफॉल्ट वर्ष के लिए 50 रुपए की पेनल्टी फीस + 250 रुपए का मिस्ड डिपॉजिट जमा करना होगा.
SSY पुरानी टैक्स व्यवस्था में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट देती है और बेटी की शिक्षा-शादी के लिए अच्छा विकल्प है.
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)
NPS में हर वित्त वर्ष कम से कम 1,000 रुपए जमा करना जरूरी है.
पुरानी टैक्स व्यवस्था में सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक और अतिरिक्त सेक्शन 80सीसीडी(1बी) के तहत 50,000 रुपए तक टैक्स लाभ मिलता है.
नई टैक्स व्यवस्था में नियोक्ता की ओर से NPS में योगदान (बेसिक + डीए का अधिकतम 14 फीसदी) पर टैक्स छूट मिलती है.
न्यूनतम जमा न करने पर अकाउंट एक्टिव रहता है लेकिन टैक्स लाभ से वंचित रह सकते हैं और लंबे समय में पेंशन फंड प्रभावित हो सकता है.
क्यों जरूरी है समय पर जमा करना?
इन स्कीम्स में टैक्स बचत के साथ-साथ सुरक्षित रिटर्न मिलते हैं. निष्क्रिय अकाउंट से कई सुविधाएं बंद हो जाती हैं और बाद में पेनल्टी के साथ रिवाइवल करना पड़ता है. 31 मार्च 2026 के बाद वित्त वर्ष बदल जाएगा और पिछले साल का न्यूनतम जमा नहीं कर पाएंगे. अगर आपने अभी तक इनमें न्यूनतम राशि नहीं जमा की है, तो जल्द से जल्द पोस्ट ऑफिस, बैंक या NPS में ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा कर लें. ऑनलाइन मोड से जमा करना सबसे आसान और तेज है. समय रहते ये छोटे-छोटे कदम आपके टैक्स बचत और भविष्य की सुरक्षा को मजबूत बनाएंगे.
Small Savings Schemes giving breather to Govt ahead of Union Budget
Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं ने केंद्र सरकार को बजट से पहले बड़ी राहत दी है. 10 जनवरी 2026 तक नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (एनएसएसएफ) में कुल 2.17 लाख करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं. यह राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान के लगभग दो-तिहाई हिस्से के बराबर है. छोटी बचत योजनाओं में ज्यादातर जमा मार्च तिमाही में होता है, क्योंकि लोग टैक्स बचत के लिए साल के अंत में इन योजनाओं में पैसा डालते हैं. इसलिए सरकार को उम्मीद है कि पूरे साल का संग्रह शुरुआती लक्ष्य से ज्यादा होगा.
सरकार ने रखा है इतना जुटाने का लक्ष्य
सरकार ने 2025-26 के लिए एनएसएसएफ से 3.43 लाख करोड़ रुपए लेने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के संशोधित अनुमान 4.12 लाख करोड़ रुपए से कम है. इसका इस्तेमाल वित्तीय घाटे को पूरा करने में किया जाता है. सरकार का लक्ष्य है कि इस साल वित्तीय घाटा जीडीपी का 4.4 फीसदी रहे, जो पिछले साल 4.8 फीसदी था. छोटी बचत योजनाओं में अच्छी जमा राशि आने से सरकार को बाजार से कम कर्ज लेना पड़ेगा. सरकार ने पहले से ही 2025-26 के लिए डेटेड सिक्योरिटीज के जरिए ग्रॉस मार्केट बॉरोइंग का लक्ष्य 14.82 लाख करोड़ रुपए से घटाकर 14.72 लाख करोड़ रुपए कर दिया है.
नई टैक्स व्यवस्था में गए 75 फीसदी करदाता
खास बात यह है कि पिछले बजट में नई इनकम टैक्स व्यवस्था को और आकर्षक बनाया गया था. नई व्यवस्था में टैक्स छूट ज्यादा है, लेकिन इसमें छोटी बचत योजनाओं पर सेक्शन 80सी की छूट नहीं मिलती. पुरानी व्यवस्था में 1.5 लाख रुपए तक के जमा पर टैक्स छूट मिलती है. फिर भी करीब 75 फीसदी टैक्सपेयर नई व्यवस्था में चले गए हैं, लेकिन छोटी बचत योजनाओं में जमा अच्छा बना हुआ है. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इसका मुख्य कारण इन योजनाओं की ब्याज दरें हैं, जो बैंक डिपॉजिट और अन्य तुलनात्मक निवेश विकल्पों से ज्यादा आकर्षक हैं.
8 तिमाहियों से नहीं बदली हैं दरें
सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें मार्च तिमाही तक के लिए आठवीं बार लगातार नहीं बदली हैं. पिछले एक साल में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे बैंक डिपॉजिट की दरें घटी हैं, लेकिन छोटी बचत दरें स्थिर हैं.
कुछ प्रमुख योजनाओं की मौजूदा ब्याज दरें
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ)- 7.1%
सुकन्या समृद्धि योजना- 8.2%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम- 8.2%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट- 7.7%
किसान विकास पत्र- 7.5% (115 महीने में मैच्योरिटी)
बचत खाता- 4%
1 साल की एफडी- 6.9%
2 साल की एफडी- 7%
3 साल की एफडी- 7.1%
5 साल की एफडी- 7.5%
5 साल की आरडी- 6.7%
मासिक आय खाता योजना- 7.4%
इन योजनाओं की दरें सरकार सिक्योरिटीज की यील्ड के आधार पर तय करती है, जो हाल के महीनों में कम हुई हैं. लेकिन छोटी बचत दरों को स्थिर रखने से आम लोगों को फायदा हो रहा है और सरकार को भी कर्ज के बोझ में कमी आई है. यह स्थिति बजट से पहले सरकार के लिए सकारात्मक संकेत है. उम्मीद है कि मार्च तक जमा और बढ़ेगा, जिससे वित्तीय घाटा लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा.
RBI Cuts Repo Rate to 5.25 percent, FD Rates Set to Hit Record Low Last Chance to Lock High Returns
RBI MPC December 2025: आरबीआई ने आज 5 दिसंबर 2025 को हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती कर इसे 5.25 फीसदी कर दिया है. साल 2025 में यह चौथी कटौती है, कुल मिलाकर 125 आधार अंक की कमी हुई है. फरवरी, अप्रैल में 25-25, जून में 50 और अब दिसंबर में 25 अंक की कटौती के बाद ब्याज दरें अब कोविड काल के बाद सबसे निचले स्तर की ओर बढ़ रही हैं. बैंक और छोटे वित्त बैंक पहले तीन कटौतियों के बाद भी पूरी तरह ब्याज नहीं घटा पाए थे, अब चौथी कटौती के बाद FD दरों में और गिरावट तय मानी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौजूदा ऊंची दरों पर लंबी अवधि की FD बुक करने का आखिरी मौका है, क्योंकि अगले कुछ महीनों में दरें और नीचे जाएंगी.
5 लाख से 20 लाख की FD पर कितना नुकसान होगा?
इस साल कुल चार बार रेपो रेट कट चुका है. अभी भी पिछले कटों का पूरा असर FD दरों में नहीं आया था कि नई कटौती आ गई. बैंक अब और कटौती करेंगे. अगर 5 साल की FD पर ब्याज 6 फीसदी से घटकर 5.75 फीसदी हो जाए तो 5 लाख परिपक्वता राशि में 32,000 से 1.28 लाख तक का नुकसान होगा. नई FD करने वालों को कम ब्याज ही मिलेगा.
अभी क्यों बुक करें लंबी FD? विशेषज्ञ की सलाह
BankBazaar.com के सीईओ अधिल शेट्टी के रेपो रेट कटौती पर कहा कि डिपॉजिट रेट और नरम होंगे. सेविंग करने वालों, खासकर रिटायर्ड लोगों को अभी ऊंची स्लैब में लंबी टेन्योर लॉक कर लेनी चाहिए. कई छोटे वित्त बैंक और कुछ बड़े बैंक अभी भी 3-5 साल की FD पर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं. लेकिन जल्दी ही ये दरें घटेंगी.
अगली कटौती कब? फरवरी 2026 तक इंतजार
वरिष्ठ नागरिक लैडरिंग स्ट्रैटेजी अपनाएं. पूरी रकम को अलग-अलग अवधि में बांटकर निवेश करें ताकि हर FD परिपक्व होने पर कुछ हिस्सा ऊंचे ब्याज पर बना रहे. जोखिम लेने वाले निवेशक कॉर्पोरेट FD देख सकते हैं जहां ब्याज 8-9 फीसदी तक मिल रहा है, लेकिन क्रेडिट रिस्क ज्यादा है. इस वित्त वर्ष में अब सिर्फ फरवरी 2026 की MPC बची है. अगले 2-3 तिमाही में और कटौती की संभावना कम है, इसलिए अभी का समय सबसे आखिरी मौका है.
RBI BSBD Account as basic service proposal will increase financial inclusion
RBI BSBD Account: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है. आरबीआई ने एक ताजा ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी बैंक ग्राहकों को बेसिक बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाता उपलब्ध कराएं, जिसमें बिना मिनिमम बैलेंस के कई मुफ्त सुविधाएं शामिल होंगी. इस कदम का उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र के डिजिटलीकरण को गति देना और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करना है.
आरबीआई का नया ड्राफ्ट सर्कुलर
आरबीआई ने ड्राफ्ट सर्कुलर में कहा- बैंकिंग क्षेत्र के डिजिटलीकरण के दौर में बीएसबीडी खाता ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए. यह खाता विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिनके पास पहले से कोई अन्य बैंक खाता नहीं हैं. यह सुविधा पहले से ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत अब तक 56.6 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 2.67 लाख करोड़ रुपए की जमा राशि है.
बैंकों को देनी होगी ग्राहकों को ये जानकारी
ड्राफ्ट सर्कुलर के अनुसार, बैंकों को बीएसबीडी खाते की विशेषताओं का व्यापक रूप से प्रचार करना होगा. जब कोई ग्राहक बचत खाता खोलने के लिए बैंक से संपर्क करेगा, तो बैंक को बीएसबीडी खाते और अन्य बचत खाता विकल्पों के बीच अंतर स्पष्ट करना होगा. मौजूदा बचत खाता धारक भी अपने खाते को बीएसबीडी खाते में परिवर्तित कर सकते हैं.
बीएसबीडी खाते में मिलेंगी से मुफ्त सुविधाएं
असीमित जमा, चाहे वह नकद, इलेक्ट्रॉनिक चैनल, या एटीएम/कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से हो
मुफ्त एटीएम या डेबिट कार्ड सुविधा
हर साल कम से कम 25 चेक पन्नों वाली मुफ्त चेकबुक
मुफ्त इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग
बिना किसी अतिरिक्त लागत के पासबुक या मासिक स्टेटमेंट
प्रति माह कम से कम चार मुफ्त निकासी (ट्रांसफर और एटीएम सहित)
एक ही बेसिक खाता खोल पाएंगे ग्राहक
इसके अलावा, यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस और पॉइंट ऑफ सेल जैसे डिजिटल लेनदेन पूरी तरह से असीमित होंगे. आरबीआई ने बैंकों को यह भी अनुमति दी है कि वे अतिरिक्त सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, लेकिन ये सेवाएं गैर-भेदभावपूर्ण और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए. साथ ही ग्राहकों को शुल्क के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए. आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीएसबीडी खाताधारक किसी अन्य बैंक में ऐसा ही खाता नहीं खोल सकेंगे. इसके लिए खाता खोलने से पहले ग्राहक से एक घोषणा पत्र लिया जाएगा. साथ ही, एक ही बैंक में बीएसबीडी खाताधारक दूसरा बचत खाता नहीं खोल सकेंगे. हालांकि वे टर्म डिपॉजिट खाते खोल सकते हैं.
बैंकों से मांगे गए प्रस्ताव पर सुझाव
बैंकों को अब इस सर्कुलर पर अपने सुझाव देने के लिए समय दिया गया है, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रस्ताव अमल में आने पर वित्तीय समावेशन को और मजबूत करेगा, खासकर ग्रामीण और कम आय वाले समूहों के लिए. जन धन योजना की सफलता ने पहले ही दिखाया है कि मुफ्त बैंकिंग सेवाएं आम लोगों को वित्तीय प्रणाली से जोड़ने में कितनी प्रभावी हो सकती हैं.
Senior Citizen best FD Rates Small finance banks vs PSU banks
स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी दरें
सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizen)के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank FD Rates) हाई एफडी दरें ऑफर कर रहे हैं. इसमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक  (Suryoday Small Finance Bank)5 साल के लिए 8.40 फीसदी, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) 2-3 साल के लिए 8.15 फीसदी, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) 444 दिनों के लिए 8.10 फीसदी और जना फाइनेंस बैंक (Jana Finance Bank) 2-3 और 5 साल के लिए 8 फीसदी की दर से एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहे है.
निजी, सार्वजनिक बैंक की एफडी दरें
निजी बैंकों में एसबीएम बैंक 5 साल के लिए 8 फीसदी, यस बैंक 3-5 साल के लिए 7.75 फीसदी, बंधन और आरबीएल बैंक 18 महीने-3 साल के लिए 7.70 फीसदी दे रहे हैं. PSU बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 2222 और 3333 दिनों के लिए 7.25 फीसदी और अन्य 444 दिनों के लिए 7.20 फीसदी की दर से एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहे है. इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स एकमुश्त राशि के बजाय पैसे को विभिन्न अवधियों के FD में बांट सकते हैं. उदाहरण के लिए 20 लाख रुपए को 1, 1.5, 2 और 2.5 साल की अवधि के चार FD में 5 लाख रुपए हर एक में निवेश करने से सालाना पैसा मिलता रहता है.
Small Saving schemes october december 2025 interest rates latest news
Small Saving Schemes October December 2025 Interest Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Savings Schemes) की ब्याज दरें सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025) के लिए अपरिवर्तित रखी हैं. वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, Public Provident Fund (PPF), National Savings Certificate (NSC), और Sukanya Samriddhi Yojana सहित विभिन्न Small Savings Schemes की ब्याज दरें जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के समान रहेंगी. यह लगातार सातवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो निवेशकों के लिए स्थिरता का संदेश देता है.
PPF & NSC में कितना मिलेगा ब्याज?
Public Provident Fund (PPF), जो नौकरीपेशा और दीर्घकालिक निवेशकों के बीच लोकप्रिय है, की ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित है. यह योजना कर-मुक्त रिटर्न और सुरक्षित निवेश का अवसर प्रदान करती है. इसी तरह, National Savings Certificate (NSC) की ब्याज दर 7.7 प्रतिशत पर स्थिर रखी गई है. ये दोनों योजनाएं जोखिम-मुक्त निवेश की तलाश करने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना: बेटियों के लिए भरोसेमंद निवेश
Sukanya Samriddhi Yojana, जो बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए डिज़ाइन की गई है, 8.2 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है. यह दर अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए भी अपरिवर्तित रहेगी. योजना की उच्च ब्याज दर और कर लाभ इसे माता-पिता के बीच पसंदीदा बनाते हैं. यह योजना दीर्घकालिक Savings के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प है.
अन्य योजनाएं: मासिक आय और किसान विकास पत्र
Post Office Monthly Income Scheme (MIS) में निवेशकों को 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जो स्थिर आय की तलाश करने वालों के लिए उपयुक्त है. Kisan Vikas Patra (KVP) की ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर बनी रहेगी, और यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा. इसके अलावा, Post Office Savings Account की ब्याज दर 4 प्रतिशत पर स्थिर है, जो छोटे निवेशकों के लिए सुविधाजनक है.
सावधि जमा: लचीलापन और स्थिरता
Post Office Time Deposit की ब्याज दरें अवधि के आधार पर 6.9 से 7.5 प्रतिशत के बीच हैं और तीसरी तिमाही में भी अपरिवर्तित रहेंगी. तीन साल की सावधि जमा पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो मध्यम अवधि के निवेशकों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प है. ये योजनाएं डाकघरों और बैंकों के माध्यम से संचालित होती हैं, जो निवेशकों को जोखिम-मुक्त रिटर्न प्रदान करती हैं.
लगातार सातवीं तिमाही में स्थिरता
सरकार ने Small Savings Schemes की ब्याज दरों को लगातार सातवीं तिमाही में अपरिवर्तित रखा है. पिछली बार ब्याज दरों में बदलाव वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में किया गया था. वित्त मंत्रालय हर तिमाही इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करता है, और इस बार की स्थिरता निवेशकों के लिए भरोसेमंद माहौल बनाए रखती है. यह निर्णय खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो Risk-Free Investment की तलाश में हैं.
निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?
Small Savings Schemes जैसे PPF, NSC, और Sukanya Samriddhi न केवल सुरक्षित रिटर्न प्रदान करते हैं बल्कि आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर लाभ भी देते हैं. ब्याज दरों की स्थिरता निवेशकों को अपनी वित्तीय योजनाओं को बिना किसी बदलाव के लागू करने की अनुमति देती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक अपनी जरूरतों और लक्ष्यों के आधार पर इन योजनाओं का चयन करें, खासकर वे जो बाजार की अस्थिरता से बचना चाहते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि डाकघर योजनाएं छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए दीर्घकालिक वित्तीय योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकती हैं.
SBI HDFC ICICI PNB BOB Fixed Deposit Intrest Rates
SBI Bank FD Intrest Rate
एसबीआई सामान्य नागरिकों को 3.05 फीसदी से 6.60 फीसदी (अमृत वृष्टि सहित) की FD ब्याज दरें प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.55 फीसदी से 7.10 फीसदी (अमृत वृष्टि सहित) तक है. सामान्य नागरिकों के लिए सबसे ऊंची दर 6.6 फीसदी है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10 फीसदी, दोनों 444-दिवसीय अमृत वृष्टि स्पेशल FD पर उपलब्ध हैं.
HDFC Bank FD Intrest Rate
एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75 फीसदी से 6.60 फीसदी की FD ब्याज दरें देता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.25 फीसदी से 7.10 फीसदी तक है. सबसे ऊंची दरें 6.6 फीसदी (सामान्य नागरिकों के लिए) और 7.10 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) 18 महीने से कम 21 महीने के टेन्योर पर मिलती हैं.
ICICI Bank FD Intrest Rate
आईसीआईसीआई बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75 फीसदी से 6.60 फीसदी की FD ब्याज दरें प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25 फीसदी से 7.1 फीसदी तक उपलब्ध हैं. सबसे ऊंची दरें 6.6 फीसदी (सामान्य नागरिकों के लिए) और 7.1 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) 2 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर ऑफर की जाती हैं.
PNB FD Intrest Rate
पंजाब नेशनल बैंक सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 6.60 फीसदी की FD ब्याज दरें देता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.50 फीसदी से 7.10 फीसदी तक है. सबसे ऊंची दरें 6.6 फीसदी (सामान्य नागरिकों के लिए) और 7.10 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) 390 दिनों के टेन्योर पर उपलब्ध हैं.
Bank of Baroda FD Intrest Rate
बैंक ऑफ बड़ौदा सामान्य नागरिकों को 3.50 फीसदी से 6.60 फीसदी (बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम सहित) की FD ब्याज दरें प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 फीसदी से 7.10 फीसदी तक हैं. सबसे ऊंची दरें 6.6 फीसदी (सामान्य नागरिकों के लिए) और 7.10 फीसदी (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) 444 दिनों के टेन्योर पर मिलती हैं.
Paisabazaar launches FD & corporate bond investment higher returns
भारत के प्रमुख डिजिटल कंज़्यूमर क्रेडिट मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म पैसाबाजार पर उपभोक्ता अब फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर 13.25 फीसदी तक का रिटर्न पा सकते हैं. हाल ही में पैसाबाजार ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की शुरुआत की है. साथ ही, कंपनी ने SEBI-रेगुलेटेड संस्था के साथ साझेदारी कर कॉरपोरेट बॉन्ड्स में निवेश करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. इस लॉन्च के साथ पैसाबाजार अपने निवेशकों को बिना किसी झंझट के हाई रिटर्न वाले फिक्स्ड इनकम विकल्पों तक पहुंचने का बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करना चाहता है वो भी एक ही प्लेटफॉर्म पर.
पैसाबाजार की सीईओ ने क्या कहा?
पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि, पैसाबाजार में हमारा विजन भारत के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जहां हम विभिन्न प्रोडक्ट्स के माध्यम से कंज़्यूमर्स की विविध वित्तीय ज़रूरतों को पूरा कर सकें. फिक्स्ड इनकम साधनों के लॉन्च के साथ, हम अपने कंज़्यूमर्स को सरल और पारदर्शी डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से निवेश का व्यापक विकल्प प्रदान कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य अपने कंज़्यूमर्स के लिए जीवनभर का वित्तीय साथी बनना है, जो उनकी उधार लेने और बचत करने की सभी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करे.
निवेशकों के लिए क्या है खास?
पैसाबाज़ार ऐप के माध्यम से, कंज़्यूमर विभिन्न बैंकों के एफडी की तुलना कर सकते हैं और उन्हें आसानी से बुक कर सकते हैं. इनमें बजाज फाइनेंस, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्रीराम फाइनेंस और साउथ इंडियन बैंक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.
कॉर्पोरेट बॉन्ड से 13.25 फीसदी तक का रिटर्न संभावित
इसके अलावा निवेशक कॉर्पोरेट बॉन्ड से 13.25% तक का संभावित रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं और इस पर मिलने वाले ब्याज का भुगतान मासिक या तिमाही आधार पर हो सकता है. निवेश की न्यूनतम राशि सिर्फ 1,000 रुपए से शुरू है जो इसे ज़्यादा से ज़्यादा निवेशकों के लिए एक सुलभ विकल्प बनाती है. इतना ही नहीं, निवेशक बॉन्ड्स को यील्ड, क्रेडिट रेटिंग और निवेश राशि जैसे मापदंडों के आधार पर चुन सकते हैं.
पैसाबाजार की क्या है आगे की रणनीति?
बता दें, पैसाबाजार पर निवेश करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है. निवेशक बिना किसी झंझट के ऑनलाइन ही एफडी और कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. पैसाबाजार लगातार अपने प्रोडक्ट्स की कैटेगरी को बढ़ा रहा है जिसका उद्देश्य कंज़्यूमर्स को एक ही प्लेटफॉर्म से सूचित और स्मार्ट वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनाना है. यह लॉन्च भी पैसाबाज़ार के इसी उद्देश्य का हिस्सा है.
npci working new feature convert UPI payments to emis check details
NPCI working New Feature Convert UPI Payments to EMIs: यूपीआई भुगतान का उपयोग जल्द ही भारत में बदलने वाला है. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को अपने यूपीआई भुगतान (UPI payments) को ईएमआई (EMI) में बदलने की अनुमति देगी. यह कदम देश में क्रेडिट आधारित उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है. एनपीसीआई फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर एक ईएमआई भुगतान सुविधा जोड़ने पर काम कर रहा है जो ग्राहकों को अपने यूपीआई लेनदेन को सीधे ईएमआई में बदलने की सुविधा देगी.
कैसे काम करेगी नई सुविधा?
यह नई सुविधा उसी तरह काम करेगी जैसे लोग पीओएस टर्मिनल पर क्रेडिट कार्ड भुगतान करते हैं जहां स्वाइप को सीधे ईएमआई में बदला जाता है. एनपीसीआई को यह सुविधा लाने की प्रेरणा रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay credit cards) और यूपीआई इंटरफेस पर क्रेडिट लाइनों (credit lines on UPI interface) की सफलता से मिली है. कई बैंकों ने पहले ही पेटीएम (Paytn) और नवी (Navi) जैसी फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है ताकि यूपीआई उपयोगकर्ताओं को क्रेडिट लाइनों तक पहुंच प्रदान की जा सके. यह प्रक्रिया उपयोगकर्ताओं को लेनदेन के समय ही ईएमआई विकल्प चुनने की सुविधा देगी, जिससे बड़े खर्चों को आसान किश्तों में भुगतान किया जा सकेगा.
क्रेडिट इकोसिस्टम का विस्तार
फिनटेक संस्थापकों का कहना है कि यूपीआई पर क्रेडिट की उपलब्धता नई राजस्व अवसरों का स्वागत करती है. यह सुविधा यूपीआई को एक स्वतंत्र क्रेडिट इकोसिस्टम बनाने में मदद करेगी, जो उन ग्राहकों के लिए क्रेडिट स्वीकार्यता को बढ़ावा देगी जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो पारंपरिक क्रेडिट सुविधाओं तक पहुंच नहीं बना पाते, जिससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा.
वर्तमान यूपीआई आंकड़े क्या कहते हैं?
वर्तमान में, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) हर महीने लगभग 20 अरब लेनदेन संभालता है और इसका सक्रिय उपयोगकर्ता आधार 250 से 300 मिलियन है. इतने बड़े उपयोगकर्ता आधार के साथ, यह नई सुविधा यूपीआई को और अधिक शक्तिशाली बनाएगी. यह प्रणाली उपयोगकर्ताओं को बड़े पैमाने की खरीदारी को आसान बनाने में मदद करेगी, जिससे उनकी खरीदारी की मानसिकता में बदलाव आएगा. यह सुविधा विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों के उपयोगकर्ताओं के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकती है.
यूजर्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उपयोगकर्ता के दृष्टिकोण से, यह सुविधा बड़े खर्चों को छोटी-छोटी किश्तों में बदलकर वित्तीय प्रबंधन को सरल बनाएगी. निर्बाध वित्तपोषण का लाभ उपयोगकर्ताओं को तुरंत क्रेडिट सुविधा प्रदान करेगा, जिससे बड़े सामान खरीदना आसान हो जाएगा. यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहते हैं और जिनके पास क्रेडिट कार्ड या अन्य क्रेडिट लाइनों तक पहुंच नहीं है. यह सुविधा छोटे शहरों में क्रेडिट की उपलब्धता को बढ़ाएगी और वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करेगी.
फिनटेक और बैंकों की साझेदारी
एनपीसीआई की यह पहल फिनटेक कंपनियों और बैंकों के बीच मजबूत साझेदारी पर आधारित है. पेटीएम और नवी जैसी कंपनियों के साथ बैंकों की साझेदारी से यूपीआई उपयोगकर्ताओं को क्रेडिट लाइन तक आसान पहुंच मिल रही है. यह सहयोग न केवल क्रेडिट की उपलब्धता बढ़ाएगा बल्कि फिनटेक क्षेत्र में नए राजस्व मॉडल भी बनाएगा. यह यूपीआई को एक पूर्ण वित्तीय समाधान मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
भविष्य की संभावनाएं
यूपीआई पर ईएमआई सुविधा का आगमन डिजिटल भुगतान को और अधिक उपयोगी बनाएगा. यह सुविधा न केवल उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लचीलापन देगी, बल्कि क्रेडिट उत्पादों की स्वीकार्यता को भी बढ़ाएगी. टियर 2 और टियर 3 शहरों में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक गेम-चेंजर हो सकता है, क्योंकि यह उन्हें बिना क्रेडिट कार्ड के भी बड़े खर्चों को प्रबंधित करने की सुविधा देगा. यह कदम डिजिटल इंडिया (Digital India) और वित्तीय समावेशन के लक्ष्यों को और मजबूत करेगा.
कतर में भी यूपीआई के जरिये भुगतान सेवा की शुरुआत
अब भारतीय यात्री कतर में भी यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकेंगे. एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कतर नेशनल बैंक (QNB) के साथ मिलकर इस सुविधा की शुरुआत की है. इस पहल के तहत क्यूएनबी से जुड़े दुकानदार और नेटस्टार्स के भुगतान समाधान का इस्तेमाल करने वाली पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनों पर यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान किया जा सकेगा.
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने बुधवार को बयान में कहा कि कतर ड्यूटी फ्री की दुकानें इस सुविधा का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती प्रतिष्ठान हैं. धीरे-धीरे यह सुविधा अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों और बाजारों में भी उपलब्ध होगी. कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों में भारतीय यात्री दूसरे स्थान पर हैं. नई सुविधा से उन्हें नकदी रखने और मुद्रा बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.
एनआईपीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश शुक्ला ने कहा, यह साझेदारी यूपीआई की वैश्विक स्वीकृति बढ़ाने और एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क बनाने की दिशा में अहम कदम है. एनआईपीएल देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली का संचालन करने वाली कंपनी एनपीसीआई की एक अनुषंगी है.
GST Reforms 2025 grocery bills cheaper cars become after GST cut
GST Reforms 2025: नए जीएसटी सुधारों से किराने की खरीदारी पर ग्राहकों को 13 प्रतिशत तक की बचत होगी. स्टेशनरी, कपड़े, जूते और दवाइयों पर 7 से 12 प्रतिशत की छूट मिलेगी. व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों पर यह बचत 18 प्रतिशत तक पहुंचेगी. ये छूट आज यानी 22 सितंबर 2025 से प्रभावी है जिससे घरेलू बजट को काफी राहत मिलेगी. जीएसटी सुधारों से वाहन खरीदना भी सस्ता हो गया है. छोटी कार खरीदने वालों को लगभग 70000 रुपये की बचत होगी. 1800 सीसी तक के ट्रैक्टर पर 40000 रुपये की बचत होगी क्योंकि ट्रैक्टर पर जीएसटी दर 12-18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है. बाइक और स्कूटर (350 सीसी तक) पर 8000 रुपये की छूट मिलेगी.
इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर छूट
जीएसटी दरों (GST RAte Cut 2025) में कटौती से इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज भी सस्ते होंगे. 32 इंच से बड़े टीवी पर 3500 रुपये तक की बचत होगी. एयर कंडीशनर की खरीद पर 2800 रुपये तक की राहत मिलेगी क्योंकि इन वस्तुओं पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है. यह उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी का शानदार मौका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती और बजट में आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से परिवारों को दोहरा लाभ होगा. इन सुधारों से उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें कम होंगी और टैक्स बचत से घरेलू खर्च में राहत मिलेगी.
2.5 लाख करोड़ की सालाना बचत
सरकार का अनुमान है कि जीएसटी दरों में कमी और आयकर छूट सीमा में वृद्धि से परिवारों को सालाना 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी. यह कदम मध्यम वर्ग और निम्न-आय वर्ग के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. जीएसटी सुधार 375 वस्तुओं को कवर करते हैं जो रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बड़े निवेश जैसे वाहनों तक फैले हैं. ये जीएसटी सुधार उपभोक्ताओं को महंगाई के दबाव से राहत देंगे. किराने, दवाइयों और कपड़ों जैसी रोजमर्रा की चीजों पर बचत से घरेलू बजट मजबूत होगा. ट्रैक्टर और बाइक जैसे कृषि और परिवहन उपकरणों पर छूट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी. बीमा पॉलिसियों पर 18 प्रतिशत की बचत वित्तीय सुरक्षा को और किफायती बनाएगी.
उपभोक्ताओं के लिए क्या है सलाह?
उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे नई जीएसटी दरों का लाभ उठाने के लिए अपनी खरीदारी की योजना बनाएं. छोटी कार या ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे लोग अब कम कीमत पर खरीद सकते हैं. टीवी और एयर कंडीशनर जैसे अप्लायंसेज की खरीदारी भी सस्ती हो गई है. अगर आप बीमा पॉलिसी लेने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. जीएसटी के अगली पीढ़ी के सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता खर्च को बढ़ाने में मदद करेंगे. 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे मार्केट में डिमांड बढ़ेगी. सरकार का यह कदम महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है. वहीं निवेशकों को सुझाव है कि वे उन कंपनियों पर नजर रखें जो इन जीएसटी कटौतियों से लाभान्वित होंगी जैसे ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बीमा सेक्टर. यह सुधार मार्केट सेंटिमेंट को बुलिश बना सकता है. हालांकि, निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर जीएसटी से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित श्रेणी बनाई गई
केंद्र ने संशोधित जीएसटी दरों से संबंधित शिकायतों के पंजीकरण और उनके निवारण के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के 'इनग्राम' पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई है. जीएसटी परिषद ने 22 सितंबर से विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें कम कर दी हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) को जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में अनुमोदित जीएसटी सुधार के अनुरूप बनाने के लिए कदम उठाए हैं. बयान में कहा गया कि 22 सितंबर से प्रभावी हुई संशोधित जीएसटी शुल्कों, दरों और छूटों से संबंधित उपभोक्ताओं के सवालों और शिकायतों को संभालने के लिए 'इनग्राम' (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल मैकेनिज्म) पोर्टल पर एक नई, समर्पित श्रेणी शुरू की गई है. इस श्रेणी में कई प्रमुख उप-श्रेणियां शामिल हैं, जैसे वाहन, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी (रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं) और अन्य, जिनमें जीएसटीा से संबंधित शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अधिकारियों द्वारा 11 सितंबर को एक उद्घाटन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एनसीएच परामर्शदाताओं को जीएसटी से संबंधित प्रश्नों और शिकायतों को प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम बनाना था.
RBI says banks to slash retail service charges fees at risk
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से चुनिंदा उपभोक्ता उत्पादों (consumer products) पर शुल्क कम (reduce fees) करने का आग्रह किया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक ऐसा कदम है, जिससे बैंकों को सेवा शुल्क (service charges) के रूप में मिलने वाला करोड़ों रुपए का राजस्व प्रभावित हो सकता है. आरबीआई (RBI)  ने हाल ही में बैंकों से कहा है कि वह डेबिट कार्ड (debit card), लेट पेमेंट (late payments) और न्यूनतम बैलेंस उल्लंघन (minimum balance violations) जैसे उत्पादों व सेवाओं पर सेवा शुल्क (service charges) को कम करें.
आरबीआई (RBI) ने यह आग्रह ऐसे समय पर किया है, जब पिछले वर्षों में खराब कॉरपोरेट ऋण की वजह से हुए घाटे के बाद भारतीय बैंकों ने रिटेल लोन सेगमेंट पर अपना फोकस बढ़ाया है. पर्सनल लोन, कार फाइनेंस और एसएमई लोन में वृद्धि ने रिटेल बैंकिंग को लाभदायक बनाने का काम किया है. हालांकि, रिटेल बैंकिंग में इस तेज विस्तार ने निष्पक्षता और ग्राहक प्रभाव के बारे में केंद्रीय बैंक का ध्यान खींचा है.
कम आय वाले ग्राहकों की चिंता
केंद्रीय बैंक मुख्यतौर पर उन सेवा शुल्कों को लेकर चिंतित है, जो दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में कम आय वाले ग्राहकों को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं. आरबीआई ने सेवा शुल्कों के लिए कोई विशिष्ट सीमा निर्धारित नहीं की है, जिससे बैंकों को अपनी मर्जी से सेवा शुल्क लगाने और वसूलने की क्षमता मिली है. सरचार्ज पर कोई आधिकारिक सीमा नहीं है. रिटेल और छोटे बिजनेस लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस आमतौर पर 0.5 फीसद से 2.5 फीसद तक है. ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस बैंकबाजार के मुताबिक, कुछ बैंकों की होम लोन पर शुल्क सीमा 25,000 रुपए तक है.
पहली तिमाही में सेवा शुल्क से कमाई में इजाफा
धीमी वृद्धि के बाद चालू वित्त वर्ष में बैंकों को सेवा शुल्क से होने वाले आय में सुधार आना शुरू हुआ है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में बैंकों की शुल्क आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12 फीसद बढ़कर करीब 5106 करोड़ रुपए रही. यह कमाई वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही की तुलना में 6 फीसद अधिक है.
India Loan Growth: बढ़ने वाली है कर्ज में वृद्धि की रफ्तार, नोमुरा का दावा- RBI Policies से मिल रही मदद
फीस में बड़े अंतर ने खींचा RBI का ध्यान
केंद्रीय बैंक (RBI) ने समान उत्पादों और सेवाओं के लिए अलग-अलग ग्राहकों से ली जाने वाली फीस में बड़ा अंतर देखा है, जिससे निष्पक्षता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन बैंक एसोसिएशन (Indian Banks’ Association) 100 से ज्यादा रिटेल उत्पादों के बारे में बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है, जिन्हें आरबीआई की समीक्षा कार्रवाई के तहत लाया जा सकता है.
सेवा में सुधार पर जोर
इस साल मार्च में आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बैंक ग्राहकों की बढ़ती संख्या के लिए बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) की आलोचना की थी. उन्होंने बैंकों और एनबीएफसी से अपनी सेवाओं में सुधार करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया था. गवर्नर ने यह भी सुझाव दिया था कि एमडी और सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक बार इस मुद्दे पर बैठक लें.
Cash on Scan: ATM बन जाएंगे बीते जमाने की बात, QR Code से कहीं भी कर पाएंगे Cash Withdrawal
हर साल शिकायतों में बढ़ोतरी
आरबीआई के एकीकृत लोकपाल योजना के तहत ग्राहकों की शिकायतें पिछले दो वर्षों में प्रति वर्ष करीब 50 फीसद की औसत दर से बढ़ी हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में शिकायतों की संख्या 934,000 तक पहुंच गई. आरबीआई लोकपाल द्वारा निपटाई जाने वाली शिकायतों की संख्या में 25 फीसद का इजाफा हुआ है. 2022-23 में करीब 235,000 शिकायतें निपटाई गई थीं, जिनकी संख्या 2023-24 में ढ़कर 294,000 हो गई.
IDBI bank extends Utsav FD, revises interest rates Seniors can earn up to 7.30 percent
IDBI Bank FD Rates: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. इसमें फेस्टिवल स्पेशल उत्सव एफडी भी शामिल है. यह नई ब्याज दरें 19 सितंबर, 2025 से लागू होंगी. IDBI बैंक ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की एफडी ब्याज दरें सामान्य नागरिकों के लिए 3 फीसदी से 6.55 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी से 7.05 फीसदी तक 7 दिन से 10 साल की अवधि के लिए लागू हैं. इसके अलावा, बैंक ने उत्सव एफडी की निवेश समय सीमा को 30 सितंबर, 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दिया है. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने 80 साल और उससे अधिक आयु के सुपर सीनियर नागरिकों के लिए आईडीबीआई चिरंजीवी एफडी भी पेश की है, जिसमें 7.30 फीसदी तक की ब्याज दरें दी जा रही हैं. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने 3 करोड़ रुपए से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों में यह बदलाव किया है.
आईडीबीआई उत्सव एफडी की समय सीमा बढ़ी
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने अपनी स्पेशल उत्सव एफडी की निवेश समय सीमा को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है. कॉलेबल ऑप्शन के साथ उत्सव एफडी में 444, 555 और 700 दिन की अवधि शामिल है.
444 दिन: सामान्य के लिए 6.60 फीसदी ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10 फीसदी ब्याज दर
555 दिन: सामान्य के लिए 6.65 फीसदी ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.15 फीसदी ब्याज दर
700 दिन: सामान्य के लिए 6.50 फीसदी ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00 फीसदी ब्याज दर
ये दरें 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेंगी.
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने 13 जनवरी, 2025 से 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए चिरंजीवी-सुपर वरिष्ठ नागरिक FD शुरू की है. इस योजना के तहत ब्याज दरों की जानकारी-
444 दिन: 7.25 फीसदी प्रति वर्ष
555 दिन: 7.30 फीसदी ब्याज दर प्रति वर्ष
700 दिन: 7.15 फीसदी ब्याज दर प्रति वर्ष
यह योजना सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च रिटर्न का आकर्षक अवसर प्रदान करती है.
मैचयोरिटी से पहले FD तोड़ने पर पेनल्टी
आईडीबीआई बैंक समय से पहले एफडी तोड़ने पर या स्वीप-इन पर लागू दर पर 1 फीसदी की पेनल्टी लगाएगा. बैंक की वेबसाइट के अनुसार समयपूर्व निकाले गए जमा पर ब्याज उस राशि और अवधि के लिए लागू दर पर देय होगा, जितने समय तक जमा बैंक में रही (जमा की मूल तारीख पर उस अवधि के लिए लागू दर). उदाहरण के लिए अगर 5 वर्ष के लिए जमा की गई राशि को 1 वर्ष बाद समयपूर्व बंद किया जाता है, तो 1 वर्ष के लिए मूल जमा तारीख पर लागू दर लागू होगी.
GST Reforms 2025 60 Items Now Tax-Free, Boosting Affordability
GST Reforms 2025: त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं और आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली जीएसटी परिषद (GST Counci) ने कई वस्तुओं पर जीएसटी दरें (GST Cut) कम करने का फैसला किया है. जीएसटी परिषद ने कम से कम 60 वस्तुओं को जीएसटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया हैं, जिनमें तीन जीवन रक्षक दवाएं और 33 अन्य दवाएं शामिल हैं, ताकि आम आदमी के लिए जीवन अधिक किफायती बन सके. कुल मिलाकर, 60 वस्तुओं पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है, जिसे 5, 12 या 18 फीसद जीएसटी स्लैब से घटाया गया है.
शून्य जीएसटी वाली वस्तुओं की सूची
जीएसटी परिषद ने 60 वस्तुओं पर जीएसटी को 5 फीसद, 12 फीसद, या 18 फीसद से घटाकर शून्य कर दिया है. ये बदलाव 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगे, जो नवरात्रि का पहला दिन है. निम्नलिखित वस्तुओं पर अब जीएसटी नहीं लगेगा:
यूएचटी (अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर) दूध
पिज्जा ब्रेड
खाखरा
चपाती या रोटी
पराठा
परोट्टा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से)
इरेजर
33 दवाएं और औषधियां
कैंसर, दुर्लभ बीमारियों, और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के लिए तीन जीवन रक्षक दवाएं
एक्सरसाइज बुक, ग्राफ बुक, लैबोरेटरी नोटबुक, और नोटबुक के लिए अनकोटेड कागज और पेपरबोर्ड
एक्सरसाइज बुक
ग्राफ बुक
लैबोरेटरी नोटबुक
नोटबुक
नक्शे और हाइड्रोग्राफिक या इसी तरह के चार्ट, जिसमें एटलस, दीवार नक्शे, स्थलाकृतिक योजनाएं, और ग्लोब शामिल हैं
गिम्प्ड यार्न, और 5404 या 5405 की स्ट्रिप और समान (5605 और गिम्प्ड हॉर्सहेयर यार्न को छोड़कर)
चेनिल यार्न (फ्लॉक चेनिल यार्न सहित)
लूप वेल-यार्न
पेंसिल शार्पनर
पेंसिल (प्रोपेलिंग या स्लाइडिंग पेंसिल सहित)
क्रेयॉन
पेस्टल
ड्राइंग चारकोल
राइटिंग या ड्राइंग चॉक
टेलर्स चॉक
चॉक स्टिक
स्वास्थ्य और जीवन बीमा को जीएसटी से छूट
जीएसटी परिषद ने सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों, चाहे वे टर्म लाइफ, यूलिप, या एंडोमेंट पॉलिसी हों, और इनके पुनर्बीमा पर जीएसटी को शून्य कर दिया है. यह कदम बीमा को आम आदमी के लिए किफायती बनाने और देश में बीमा कवरेज बढ़ाने के लिए उठाया गया है. इसके अतिरिक्त, सभी व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों (परिवार फ्लोटर पॉलिसी और वरिष्ठ नागरिकों की पॉलिसी सहित) और उनके पुनर्बीमा पर भी जीएसटी से छूट दी गई है.
GST Rate Cut: Alto और WagonR होगी कितनी सस्ती? Maruti ने दे दी जानकारी
उपभोक्ताओं और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
आम आदमी पर अप्रत्यक्ष कर का बोझ कम करने वाले इस कदम का उपभोक्ता और उद्योग विशेषज्ञों ने स्वागत किया है. अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था को दूसरे वर्ष तक 0.5 फीसद अंक तक बढ़ावा मिलेगा, जो अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को पूरी तरह से बेअसर कर देगा. यह सुधार त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा देगा और घरेलू बजट को राहत प्रदान करेगा.
Jio Payments Bank Launch Savings Pro Auto Invest in Overnight MF
टेलिकॉम के बाद अब जियो (Jio) बैंकिंग इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लाने वाली है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड (Jio Financial Services Ltd) की बैंकिंग इकाई जियो पेमेंट बेंक (Jio Payments Bank)  जल्द ही अपने नए फीचर सेविंग्स प्रो को लॉन्च करने जा रहा है. इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होगा. यह भारत का पहला बचत खाता होगा, जो खाते में जमा राशि को ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स में ऑटोमैटिक रूप से निवेश करेगा. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक से पहले इसकी घोषणा की है. यह कदम कम ब्याज दरों के बीच बैंकों की जमा राशि जुटाने की चुनौती का जवाब है.
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स हैं सुरक्षित और लाभकारी
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स को सबसे सुरक्षित निवेश योजनाओं में माना जाता है, क्योंकि ये एक दिन की परिपक्वता अवधि वाले शॉर्ट-टर्म इंस्ट्रूमेंट्स, जैसे ओवरनाइट रेपो और सरकारी सिक्योरिटीज, में निवेश करते हैं.  जियो पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट के अनुसार, बचत खातों पर वर्तमान में 2.5 फीसदी ब्याज मिलता है, जबकि ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट के आसपास, यानी लगभग 5.5 फीसदी रिटर्न देते हैं.  पिछले एक साल में ओवरनाइट फंड्स ने 6 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है, जो प्रमुख बैंकों द्वारा बचत खाते पर दिए जाने वाले 2.5-2.75 फीसदी ब्याज से काफी ज्यादा है.
बैंकिंग सेक्टर में आएगी क्रांति
विश्लेषकों का मानना है कि सविंग्स प्रो बैंकिंग सेक्टर में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है. वैल्यू रिसर्च के संस्थापक और सीईओ धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, यह एक दिलचस्प कदम है. एक बड़ा खिलाड़ी बचत खाते में निष्क्रिय पड़े फंड को अधिक रिटर्न के लिए काम पर लगाने का सिस्टम तैयार कर रहा है. ओवरनाइट फंड्स में 50,000 रुपए तक की तत्काल निकासी संभव है. बांड बाजार के संस्थापक और सीईओ सुरेश दारक ने कहा, ओवरनाइट फंड्स बचत खातों की तुलना में 2.5-3 फीसदी अधिक रिटर्न देते हैं, और दैनिक कंपाउंडिंग का लाभ भी मिलता है. यह एक बड़ा डिसरप्टर हो सकता है.
RIL AGM 2025 Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक बैठक आज, मुकेश अंबानी करेंगे बड़े ऐलान
स्वीप-इन सुविधा से बेहतर है सेविंग्स प्रो
कुछ बैंक अपने ग्राहकों को स्वीप-इन सुविधा प्रदान करते हैं, जो एक सीमा से अधिक नकदी को ऑटोमैटिक तरीके से सावधि जमा (एफडी) में ट्रांसफर कर देती है. हालांकि, जियो पेमेंट्स बैंक पहला नहीं है जिसने इस तरह का प्रयास किया है. 2002 में, निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने अपने चालू खाता धारकों के लिए 'म्यूचुअल फंड स्वीप अकाउंट' की घोषणा की थी. प्लान अहेड वेल्थ एडवाइजर्स के संस्थापक विशाल धवन कहते हैं, यह स्वीप अकाउंट का विस्तार है. एफडी में समस्या यह है कि निकासी तय अवधि से पहले करने पर, ब्याज कम मिलता है और कई मामलों में जुर्माना भी लगता है. ओवरनाइट फंड्स में ऑटोमैटिक निवेश से निकासी के बारे में चिंता करने की आवश्यकता खत्म हो जाती है.
अभी और स्पष्टता की है जरूरत
सर्कल वेल्थ एडवाइजर्स के संस्थापक और रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार सौरभ मित्तल का कहना है कि जियो पेमेंट्स बैंक ने अभी तक सेविंग्स प्रो स्कीम के बारे में ज्यादा विवरण और ग्राहक निधियों की तरलता के मुद्दे को कैसे संबोधित किया जाएगा, इस पर विस्तार से जानकारी नहीं दी है. धवन ने यह भी बताया कि न्यूनतम शेष राशि और विभिन्न चैनलों के माध्यम से धन की पहुंच के बारे में और स्पष्टता की आवश्यकता होगी.
Reliance Industries को लेकर ब्रोकरेज हैं क्यों बुलिश? शेयर प्राइस को लेकर जताया ये अनुमान
जियो पेमेंट्स बैंक का अबतक का सफर
जियो पेमेंट्स बैंक के पास वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के अंत तक 25.8 लाख ग्राहक और 358 करोड़ रुपए की जमा राशि है. बैंक के पास 50,000 से अधिक बिजनेस करेसपॉन्डेंट (बीसी) का राष्ट्रव्यापी नेटवर्क है. जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने तीन डेट फंड्स लॉन्च किए थे, जिसे कंपनी ने 17,800 करोड़ रुपए जुटाये थे.
Post Office Time Deposit Scheme Turn 5 Lakh into 15 Lakh in 15 Years
Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना एक जोखिम-मुक्त निवेश विकल्प है, जो आपके पैसे को लंबी अवधि में तिगुना करने का अवसर देता है. यदि आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 15 साल में यह राशि 15 लाख रुपये से अधिक हो सकती है. यह योजना विशेष रूप से उन माता-पिता के लिए उपयोगी है, जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए वित्तीय योजना बनाना चाहते हैं. आइए जानें इस योजना की पूरी जानकारी.
5 लाख को 15 लाख कैसे बनाएं?
Post Office Time Deposit Scheme में 5 लाख रुपये का निवेश 15 साल में 15,24,149 रुपये तक बढ़ सकता है. इसके लिए आपको 5 लाख रुपये की राशि को पहले 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना होगा. पोस्ट ऑफिस 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देता है. 5 साल बाद आपकी परिपक्वता राशि 7,24,974 रुपये होगी. इस राशि को निकालने के बजाय अगले 5 साल के लिए फिर से निवेश करें. 10 साल के अंत में, आपको 5 लाख रुपये पर 5,51,175 रुपये का ब्याज मिलेगा, और कुल राशि 10,51,175 रुपये हो जाएगी. इस राशि को फिर से 5 साल के लिए निवेश करें. 15वें साल में परिपक्वता पर, आपको 5 लाख रुपये के निवेश पर 10,24,149 रुपये का ब्याज प्राप्त होगा, और कुल राशि 15,24,149 रुपये होगी. इस तरह, 15 साल में आपका निवेश तिगुना हो जाएगा.
एफडी एक्सटेंशन के नियम
15 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस एफडी को दो बार बढ़ाना होगा. इसके लिए कुछ नियम हैं, जिन्हें समझना जरूरी है. 1 साल की एफडी को परिपक्वता तिथि से 6 महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है. 2 साल की एफडी को परिपक्वता अवधि के 12 महीनों के भीतर बढ़ाना होगा. वहीं, 3 और 5 साल की एफडी को परिपक्वता तिथि से 18 महीने के भीतर बढ़ाने की सूचना पोस्ट ऑफिस को देनी होगी. आप खाता खोलते समय भी परिपक्वता के बाद खाता बढ़ाने का अनुरोध कर सकते हैं. एक्सटेंशन अवधि के लिए परिपक्वता तिथि पर लागू ब्याज दर लागू होगी.
Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस में बैंकों की तरह विभिन्न अवधियों के लिए एफडी के विकल्प उपलब्ध हैं. प्रत्येक अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती हैं. वर्तमान ब्याज दरें इस प्रकार हैं.
एक साल का खाता: 6.9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज
दो साल का खाता: 7.0 प्रतिशत वार्षिक ब्याज
तीन साल का खाता: 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज
पांच साल का खाता: 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज
ये दरें तिमाही आधार पर संशोधित हो सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले नवीनतम दरों की जांच करें.
योजना की विशेषताएं और लाभ
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना जोखिम-मुक्त और सरकारी समर्थन के साथ आती है, जो इसे सुरक्षित निवेश का शानदार विकल्प बनाती है. यह योजना विशेष रूप से उन माता-पिता के लिए उपयुक्त है, जो अपने बच्चों के भविष्य की जरूरतों, जैसे शिक्षा या अन्य खर्चों के लिए बचत करना चाहते हैं. बच्चों के किशोरावस्था में धन की आवश्यकता आमतौर पर बढ़ जाती है, और यह योजना 15 साल में तिगुना रिटर्न देकर इन जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है. न्यूनतम निवेश 1000 रुपये है, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. निवेश राशि 100 रुपये के गुणकों में होनी चाहिए.
कैसे शुरू करें निवेश
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश शुरू करने के लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाएं. आवेदन पत्र भरें और आधार कार्ड, पैन कार्ड, और पता प्रमाण जैसे दस्तावेज जमा करें. न्यूनतम 1000 रुपये जमा करें, और खाता खोलते समय नामांकन सुविधा का लाभ उठाएं. खाता एकल, संयुक्त (तीन वयस्कों तक), या नाबालिग के नाम पर अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है. खाता स्थानांतरण की सुविधा भी उपलब्ध है. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जो 15 साल में आपके 5 लाख रुपये को 15,24,149 रुपये तक बढ़ा सकता है. 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर और दो बार पुनर्निवेश के साथ, यह योजना बच्चों के भविष्य के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करती है. अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आज ही इस योजना में निवेश शुरू करें और अपने निवेश को तिगुना करें.
Post Office RD Interest Rates: How to open Recurring Deposit account
Post Office RD Interest Rates: बहुत सारे लोग खासकर वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) बगैर जोखिम वाला निवेश (Risk Free Investment) पसंद करते हैं. इनके लिए डाक घर (Post Office) की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है. डाक घर की ये योजना (Post Office RD Scheme) उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो नियमित बचत (Regular Savings) की आदत डालना चाहते हैं और एक निश्चित अवधि में अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं. साथ ही इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव (Stock Market Volatility) का कोई असर नहीं होता है, क्योंकि ब्याज दर (RD Interest Rates) पहले से तय रहती हैं. पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम मध्यम (Middle Class) व निम्न आय वर्ग (Lower Income Group) के बीच लोकप्रिय है.
RD में SIP की तरह हर महीने जमा करने होते हैं पैसे
पोस्ट ऑफिस के रेकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते को राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता (National Savings Recurring Deposit Account) के नाम से भी जाना जाता है. इसमें आपको फिक्स्ड डिपॉडिट (FD) की तरह एक बार में पैसे जमा करने की जरूरत नहीं है. इसमें आप हर महीने या हर तिमाही पैसे जमा कर सकते हैं, ठीक म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Mutual Fund SIP) की तरह. RD के जरिए आप हर महीने पैसे जमा करके अपने छोटे व लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों (Financial Goals) को हासिल कर सकते हैं.
कितने रुपए से खोल सकते हैं Post Office RD Account?
भारत में निवास करने वाला कोई भी नागरिक पोस्ट ऑफिस वाला रेकरिंग डिपॉडिट खाता खुलवा सकता है, बशर्ते वह व्यस्क (Adult) होना चाहिए. आप अकेले या फिर संयुक्त (Joint Account) खुलवा सकते हैं. नाबालिग (Minor) की ओर से अभिभावक (Guardian) खाता खोल सकते हैं. मात्र 100 रुपए से Recurring Deposit Account खोला जा सकता है. इससे ऊपर आप कितनी भी रकम से खाता खोल सकते हैं. आरडी खाते का टेन्योर 5 साल का होता है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
Post Office RD Interest Rates: 10 हजार महीने के बनेंगे 7 लाख से ज्यादा
डाक घर (Post Office) की रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) की ब्याज दर (Interest Rates) अभी 6.7 फीसदी सालाना है. ब्याज (Interest) तिमाही आधार पर संयोजित होता है. सरकार RD समेत लघु बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा करती है. इस दौरान इनमें बदलाव हो सकता है. हालांकि, रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव के बावजूद आपको वही ब्याज मिलेगा, जिस पर आपने RD खाता खोला था. RD Calculator के अनुसार, अगर आप पांच साल के लिए हर महीने RD में 10 हजार रुपए जमा करते हैं, तो 5 साल बाद आपकी जमा रकम 6 लाख रुपए होगी, उस पर ब्याज की कमाई 1,13,659 रुपए होगी. इस तरह, 5 साल बाद आपके पास 7,13,659 रुपए होंगे.
कैसे खुलेगा पोस्ट ऑफिस RD खाता?
रेकरिंग डिपॉजिट खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी डाक घर में जाना होगा. वहां से RD खाता खोलने का फॉर्म लेकर भरना होगा और जमा करना होगा. इसके अलावा, आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payments Bank) के मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए भी खाता खोल सकते हैं.
Small Cars May Get 8pc Cheaper with GST Cut says HSBC Report
Car Prices Drop: HSBC की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि सरकार छोटी कारों पर GST को मौजूदा 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद करती है, तब छोटी कारों की कीमतों (Small Car Prices) में लगभग 8 फीसद की कमी आ सकती है. वर्तमान में, यात्री वाहनों (PVs) पर 28 फीसद GST के अतिरिक्त वाहन के आकार और लंबाई के आधार पर सेस लगाया जाता है, जिससे कुल कर 29 फीसद से 50 फीसद तक हो जाता है. नई व्यवस्था में छोटी कारों पर GST 18 फीसद और बड़ी कारों पर सेस रद्द कर 40 फीसद विशेष दर लागू की जा सकती है.
छोटी और बड़ी कारों पर प्रभाव
प्रस्तावित GST कटौती से छोटी कारों की कीमतों में 8 फीसद की कमी आ सकती है, जबकि बड़ी कारों की कीमतें 3-5 फीसद तक कम हो सकती हैं. इस बदलाव से छोटी कारों और हैचबैक की मांग बढ़ने की संभावना है, जो मूल्य-संवेदनशील खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण है.  इसके अलावा, टू-व्हीलर निर्माताओं को भी GST में कमी से लाभ होगा, विशेष रूप से घरेलू कंपनियों को, क्योंकि उनकी बाजार हिस्सेदारी अधिक है.
Cars से लेकर AC-TV तक: GST Reforms से सस्ते हो जाएंगे ये जरूरी सामान; देखें पूरी लिस्ट
सरकारी राजस्व पर प्रभाव
GST में इस तरह की कटौती से सरकार को 4-5 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान हो सकता है. HSBC ने एक वैकल्पिक परिदृश्य का भी जिक्र किया, जिसमें सभी कारों पर GST को 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद किया जाए, लेकिन वाहन के आकार पर आधारित सेस जारी रहे. इस स्थिति में सभी कारों की कीमतों में 6-8 फीसद की कमी आएगी, लेकिन सरकार को 5-6 अरब डॉलर के राजस्व का नुकसान होगा.
GST घटने से इतना सस्ता होगा एयर कंडीशनर, AC बनाने वाली कंपनियों को होगा फायदा
ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए संभावनाएं
GST में कमी से छोटी कारों और टू-व्हीलर की मांग में उछाल आ सकता है, जो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए सकारात्मक होगा. विशेष रूप से छोटी कारों के खरीदार, जो मूल्य के प्रति संवेदनशील हैं, इस कटौती से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे. हालांकि, सरकार को राजस्व नुकसान और मांग में संभावित वृद्धि के बीच संतुलन बनाना होगा.
No GST on Insurance: बीमा प्रीमियम पर शून्य होगा GST, सरकार कर रही है ये तैयारी
GST Cut to Boost AC Makers, Prices to Drop by Up to Rs 2500
सरकार ने एयर कंडीशनर (ac) और 32 इंच से बड़े टीवी पर जीएसटी (GST) को 28 फीसद से घटाकर 18 फीसद करने का प्रस्ताव रखा है. इससे एसी की कीमतें 1500 से 2500 रुपए तक कम होंगी, जो मॉडल पर निर्भर करेगा. यह कदम हाल के आयकर कटौती और रेपो रेट संशोधन के बाद आया है, जिससे उपकरणों की मांग में वृद्धि और प्रीमियम मॉडल की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा.
उपकरण निर्माता इस जीएसटी कटौती से त्योहारी सीजन में बिक्री में उछाल की उम्मीद कर रहे हैं. ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने इसे "शानदार कदम" बताते हुए सरकार से जल्द लागू करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि अगस्त में उपभोक्ता और डीलर खरीदारी रोक रहे हैं, क्योंकि वे सितंबर या अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं. थियागराजन ने बताया कि जीएसटी कटौती से अंतिम कीमत में लगभग 10 फीसद की कमी आएगी, जो उपभोक्ताओं के लिए बड़ा लाभ होगा.
ऊर्जा-कुशल मॉडल की ओर रुझान
पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि उद्योग ऊर्जा-कुशल उत्पादों पर 12 फीसद जीएसटी की उम्मीद कर रहा था, लेकिन 28 फीसद से 18 फीसद की कटौती से बाजार में कीमत में 6 से 7 फीसद कमी आएगी. यह उपभोक्ताओं को ऊर्जा-कुशल एसी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे प्रीमियमाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा. शर्मा ने इसे उद्योग के लिए "अभूतपूर्व" कदम बताया.
No GST on Insurance: बीमा प्रीमियम पर शून्य होगा GST, सरकार कर रही है ये तैयारी
एसी की पहुंच में वृद्धि
गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड और ईवीपी कमल नंदी ने कहा कि भारत में एसी की पहुंच अभी केवल 9 से 10 फीसद है. जीएसटी 28 फीसद से घटकर 18 फीसद होने से एसी अधिक किफायती होंगे, जिससे कई भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा. नंदी ने बताया कि वर्तमान में रूम एसी पर 28 फीसद जीएसटी है, जबकि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, और माइक्रोवेव जैसे अन्य उपकरण पहले से ही 18 फीसद कर श्रेणी में हैं.
टीवी उद्योग को लाभ
सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने कहा कि 32 इंच से बड़े स्मार्ट टीवी पर जीएसटी 28 फीसद से घटकर 18 फीसद होने से घरेलू बाजार में उपभोक्तावाद बढ़ेगा. इससे त्योहारी सीजन में बिक्री में 20 फीसद की सालाना वृद्धि की उम्मीद है. हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि 32 इंच स्मार्ट टीवी को 5 फीसद जीएसटी श्रेणी में लाने से यह सेगमेंट और मजबूत होगा, क्योंकि इस सेगमेंट में 38 फीसद असंगठित क्षेत्र से आता है.
GST Reforms: Maruti Suzuki, Voltas, HUL सहित इन 26 शेयरों पर लगाएं दांव, दिवाली के बाद मिलेगा फायदा
नुकसान की होगी भरपाई
जून तिमाही में असामयिक बारिश और जल्दी मानसून के कारण रूम एयर कंडीशनर (RAC) व्यवसाय में सूचीबद्ध कंपनियों की सेगमेंट आय में 13 से 34 फीसद की कमी आई है. वोल्टास, ब्लू स्टार, और हेवल्स जैसी कंपनियों ने अपनी टॉपलाइन और मार्जिन पर अल्पकालिक दबाव की सूचना दी है. जीएसटी कटौती इस नुकसान की भरपाई करने में मदद कर सकती है.
दीर्घकालिक प्रभाव
जीएसटी कटौती से न केवल एसी और बड़े टीवी की कीमतें कम होंगी, बल्कि उपभोक्ता मांग में भी वृद्धि होगी. यह कदम मध्यम वर्ग के लिए उपकरणों को अधिक सुलभ बनाएगा और ऊर्जा-कुशल मॉडल की ओर रुझान को प्रोत्साहित करेगा.  निर्माताओं को उम्मीद है कि यह सुधार दीर्घकालिक विकास और बाजार विस्तार में योगदान देगा.
HDFC Bank Charges HDFC Bank changes Cash Transaction Rules and others
HDFC Bank Charges: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ‘एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)’ ने अपने बचत खाता (Savings Account) और वेतन खाता धारकों के लिए नकद लेनदेन और अन्य बैंकिंग सेवाओं के नियमों में व्यापक बदलाव किए हैं. ये नए नियम 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गए हैं. HDFC Bank Rules और HDFC Bank Charges में इन बदलावों का सीधा असर छोटे और मध्यम वर्ग के ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है.
HDFC Bank के नए Cash Transaction Rules
एचडीएफसी बैंक ने नकद लेनदेन (स्वयं और तीसरे पक्ष के लिए) की मासिक मुफ्त सीमा को 2 लाख रुपए से घटाकर 1 लाख रुपए कर दिया है.पहले की तरह, प्रत्येक खाते पर प्रति माह 4 मुफ्त नकद लेनदेन की सुविधा बरकरार रहेगी, लेकिन इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 150 रुपए का शुल्क लगेगा. मुफ्त सीमा से अधिक लेनदेन पर प्रति 1,000 रुपए पर 5 रुपए या न्यूनतम 150 रुपए का शुल्क लागू होगा. तीसरे पक्ष (जैसे रिश्तेदार, मित्र या एजेंट) के लिए नकद जमा या निकासी की दैनिक सीमा 25,000 रुपए ही रहेगी. इससे अधिक लेनदेन की अनुमति नहीं होगी. ये बदलाव उन ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, जो अक्सर बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन करते हैं.
HDFC Bank Charges: फंड ट्रांसफर पर नए शुल्क
बैंक ने एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस लेनदेन के शुल्कों में भी संशोधन किया है. ऑनलाइन एनईएफटी और आरटीजीएस लेनदेन (नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से) सभी ग्राहकों के लिए मुफ्त रहेंगे. इसके अलावा, इम्पेरिया और प्रीफर्ड ग्राहकों के लिए आईएमपीएस लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. नए शुल्क इस प्रकार हैं:
NEFT Charges
10,000 रुपए तक: 2 रुपए
10,000 से 1 लाख रुपए तक: 4 रुपए
1 लाख से 2 लाख रुपए तक: 14 रुपए
2 लाख रुपए से अधिक: 24 रुपए
RTGS Charges
2 लाख से 5 लाख रुपए तक: 20 रुपए
5 लाख रुपए से अधिक: 45 रुपए
IMPS Charges
1,000 रुपए तक: 2.50 रुपए
1,000 से 1 लाख रुपए तक: 5 रुपए
1 लाख रुपए से अधिक: 15 रुपए
Chequebook Rules में बदलाव
एचडीएफसी बैंक ने चेकबुक नियमों में भी संशोधन किया है. अब बचत खातों में प्रति वर्ष केवल एक 10 पेज की चेकबुक मुफ्त दी जाएगी, जबकि पहले 25 पेज की चेकबुक मुफ्त थी. अतिरिक्त पेज के लिए प्रति पेज 4 रुपए का शुल्क लगेगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी छूट दी जाएगी.
चेक और ECS Return Charges
पहली बार रिटर्न: 450 रुपए (वरिष्ठ नागरिक- 400 रुपए)
दूसरी बार रिटर्न: 500 रुपए (वरिष्ठ नागरिक- 450 रुपए)
तीसरी बार से आगे: 550 रुपए (वरिष्ठ नागरिक- 500 रुपए)
Rs 363 Crore Lies Unclaimed in Jammu & Kashmir Bank for a Decade
जम्मू-कश्मीर बैंक में ग्राहकों की 363 करोड़ रुपए की राशि पिछले दस साल से बिना किसी गतिविधि वाले खातों में पड़ी थी. इसे लावारिस मानकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता फंड में स्थानांतरित कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में पेश आंकड़ों में यह जानकारी दी, जिसने निष्क्रिय खातों के प्रबंधन पर ध्यान आकर्षित किया है. रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, यदि किसी बचत या चालू खाते में दस साल तक कोई गतिविधि नहीं होती या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर दस साल तक दावा नहीं किया जाता, तो उसे लावारिस माना जाता है. ऐसी राशि को आरबीआई के जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता फंड में स्थानांतरित कर दिया जाता है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, सार्वजनिक और निजी बैंकों से कुल 67,000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम इस फंड में जा चुकी है.
निष्क्रिय खातों की सूची होगी सार्वजनिक
वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइट पर दस साल से निष्क्रिय खातों की सूची सार्वजनिक करें और ग्राहकों या उनके वारिसों से संपर्क साधने का प्रयास करें. इस पहल का उद्देश्य जमाकर्ताओं को उनकी रकम वापस दिलाना है. इसके अलावा, आरबीआई ने उद्गम नामक केंद्रीकृत पोर्टल शुरू किया है, जो ग्राहकों को लावारिस राशि की जांच और दावा करने में मदद करता है.
उद्गम पोर्टल है लावारिस राशि वापस पाने का आसान तरीका
उद्गम पोर्टल ग्राहकों और उनके वारिसों के लिए लावारिस राशि की खोज और दावा प्रक्रिया को सरल बनाता है. सबसे पहले, ग्राहक को पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करना होता है. फिर, सर्च टैब में अपना नाम और पहचान पत्र जैसे पैन, आधार, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट का विवरण दर्ज करना होता है. यह प्रक्रिया उपयोगकर्ता के लिए त्वरित और पारदर्शी है.
Unclaimed Deposits: बैंकों के पास 67,000 करोड़ रुपए पड़े हैं लावारिस, अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाने का ये है तरीका
उद्गगम पोर्टल से पैसा वापस पाने की प्रक्रिया
सबसे पहले उदगम पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंब के जरिए अपना पंजीकरण करना होगा.
इसके बाद पोर्टल में सर्च टैब पर जाकर ग्राहक अपना नाम भर सकते हैं। इसके साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन, आधार, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट का विवरण देना होता है.
यदि खाते से जुड़ी कोई लावारिस राशि पाई जाती है, तो पोर्टल उस खाते का विवरण और एक संदर्भ संख्या दिखाता है.
इस संदर्भ संख्या के आधार पर संबंधित बैंक शाखा में जाकर दावा करना होता है. ग्राहक या वारिस को अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज और यदि खाता धारक का निधन हो चुका हो तो उत्तराधिकार से जुड़े प्रमाण पत्र भी देने होते हैं.
बैंक द्वारा जांच पूरी करने के बाद रकम ग्राहक या उसके वारिस को लौटा दी जाती है.
Unclaimed Deposits: अनक्लेम्ड डिपॉजिट कम करने के लिए नया प्लान, बैंक घर-घर जाकर खोजेंगे दावेदार
<caption>
प्रदेश में संचालित प्रमुख सरकारी बैंको में अनक्लेम्ड डिपोजिट
</caption>
बैंक
राशि (करोड़ रुपए में)
भारतीय स्टेट बैंक
19,329
पंजाब नेशनल बैंक
6,910
बैंक ऑफ बड़ौदा
5,277
बैंक ऑफ इंडिया
3,933
केनरा बैंक
6,278
यूनियन बैंक
5,104
यूको बैंक
1,311
पंजाब एंड सिंध बैंक
831
<caption>
प्रदेश में संचालित प्रमुख निजी बैंको में अनक्लेम्ड डिपोजिट
</caption>
बैंक
राशि (करोड़ रुपए में)
एचडीएफसी बैंक
1609
आईसीआईसीआई बैंक
2063
एक्सिस बैंक
1360
कोटक महिंद्रा बैंक
558
आईडीबीआई बैंक
589
इंडसइंड बैंक
185
FASTag Annual Pass August 15 Launch Save Tolls How to Apply
FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास 15 अगस्त 2025 से शुरू हो रहा है, जिसकी कीमत 3000 रुपये है और यह 200 यात्राओं या एक साल तक वैध होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की, जो निजी वाहनों के लिए लागू होगी. यह पास लगातार यात्रा करने वालों के लिए टोल खर्च में 70 फीसद तक की बचत कर सकता है.
फास्टैग वार्षिक पास क्या है?
फास्टैग वार्षिक पास एक नई पहल है, जिसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शुरू किया है. यह 3000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा और निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए वैध होगा. यह पास एक साल या 200 यात्राओं तक, जो पहले पूरा हो, के लिए काम करेगा. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को आसान और किफायती बनाना है.
FASTag Annual Pass: कैसे होगी बचत?
फास्टैग वार्षिक पास की कुल लागत 3000 रुपये है, जो 200 टोल क्रॉसिंग के लिए औसतन 15 रुपये प्रति टोल बनाता है. उदाहरण के लिए, यदि एक टोल का औसत खर्च 50 रुपये है, तो 200 यात्राओं के लिए सामान्यतः 10000 रुपये खर्च होंगे. इस पास के साथ, वही यात्रा केवल 3000 रुपये में हो सकती है, जिससे 7000 रुपये की बचत होती है. यदि टोल शुल्क अधिक है, तो बचत और भी बढ़ सकती है.
FASTag Annual Pass: किन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह पास उन यात्रियों के लिए सबसे फायदेमंद है जो नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर छोटी दूरी की यात्रा करते हैं. खासकर उन डेली कम्यूटर्स के लिए जो टोल प्लाजा से बार-बार गुजरते हैं, यह पास समय और पैसे दोनों की बचत करेगा. भीड़भाड़ वाले समय या छुट्टियों के दौरान टोल बूथ पर इंतजार का समय भी कम होगा.
FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास कैसे काम करेगा?
नितिन गडकरी के अनुसार, यह पास 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और सक्रियण की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा. यह केवल निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए है. पास को राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI व MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध एक समर्पित लिंक के माध्यम से सक्रिय और नवीनीकृत किया जा सकता है.
FASTag Annual Pass: आवेदन कैसे करें?
फास्टैग वार्षिक पास को सक्रिय करने और नवीनीकरण के लिए एक समर्पित लिंक जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा, यह सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी मिलेगी. यात्रियों को अपने वाहन का फास्टैग अकाउंट लिंक करना होगा और आवश्यक विवरण दर्ज करके पास खरीदना होगा.
FASTag (फास्टैग) क्या है?
फास्टैग एक RFID चिप है, जो वाहन के विंडशील पर स्टिकर के रूप में लगाया जाता है. यह टोल प्लाजा पर संपर्क रहित भुगतान की सुविधा देता है. फास्टैग अकाउंट को प्रीपेड मोड में रिचार्ज किया जा सकता है, जिससे टोल शुल्क स्वचालित रूप से कट जाता है. यह प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक है, जो टोल प्लाजा पर समय बचाती है.
FASTag Annual Pass: फास्टैग अकाउंट की लागत और रिचार्ज
ICICI बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नए फास्टैग अकाउंट के लिए 99.12 रुपये (GST सहित) का शुल्क है. रिचार्ज के लिए इंटरनेट बैंकिंग, NEFT/RTGS, UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चेक और नकद जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं. यात्रियों को अपने फास्टैग अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा. यह नीति 60 किमी के दायरे में स्थित टोल प्लाजा से संबंधित लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को संबोधित करती है. एकमुश्त किफायती भुगतान के माध्यम से यह पास टोल भुगतान को सरल बनाता है, जिससे यात्रियों को सुविधा और बचत दोनों मिलती हैं. फास्टैग वार्षिक पास डेली कम्यूटर्स और लगातार यात्रा करने वालों के लिए एक गेम-चेंजर है. 3000 रुपये में 200 यात्राओं की सुविधा के साथ, यह पास टोल खर्च में भारी बचत और समय की बचत प्रदान करता है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस पहल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा और भी सस्ती और सुगम होगी.
FD rates in August: Up to 8.5 percent interest offered by public, private, SFBs
Best FD Rates: बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) दरों में फरवरी से लगातार कटौती की है और अब पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने भी सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी और बचत खाता दरों में संशोधन किया है. 3 करोड़ रुपए से कम के कॉलेबल एफडी के लिए सामान्य ग्राहकों को अब 3.25 फीसदी से 6.50 फीसदी के बीच ब्याज मिलेगा, जिसमें 444-दिन की एफडी पर उच्चतम दर है. कॉलेबल एफडी समय से पहले निकासी की अनुमति देते हैं, लेकिन मार्च 2019 से लागू नियम के अनुसार, जल्दी निकासी, आंशिक निकासी या समयपूर्व विस्तार पर 1 फीसदी की पेनल्टी लागू होती है. भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 अगस्त की नीति समीक्षा में रेपो दर को 5.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा, फिर भी 2025 में 100 आधार अंकों की कटौती के बाद कई बैंकों ने डिपॉजिट दरें कम की हैं. शेयर बाजार की अस्थिरता से बचने वालों के लिए एफडी एक सुरक्षित विकल्प बना हुआ है.
एफडी क्यों हैं पसंदीदा विकल्प?
बैंकबाजार.कॉम के सीईओ अधिल शेट्टी के अनुसार ब्याज दरों में नरमी के बावजूद, फिक्स्ड डिपॉजिट बचतकर्ताओं के लिए एक भरोसेमंद विकल्प हैं. इनकी सबसे बड़ी ताकत पैसे की सुरक्षा, निश्चित रिटर्न है. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकेत जैसे टैरिफ खतरे निवेशकों को अस्थिर कर रहे हैं, ऐसे में एफडी स्थिरता प्रदान करते हैं.
13 अगस्त 2025 तक पैसाबाजार के आंकड़ों के अनुसार जानें कौनसा बैंक दे रहा कितना ब्याज?
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: उच्चतम 8 फीसदी (5 वर्ष); 1 साल: 7.25 फीसदी, 3 साल: 7.50 फीसदी, 5 साल: 8 फीसदी
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक: उच्चतम 8.50 फीसदी 18 महीने, 1 साल: 6.75 फीसदी, 3 साल: 8.25 फीसदी, 5 साल: 7.75 फीसदी
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: उच्चतम 8.20 फीसदी (5 वर्ष); 1 साल: 7.50 फीसदी, 3 साल: 7.75 फीसदी, 5 साल: 8.20 फीसदी
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: उच्चतम 7.75 फीसदी (1001 दिन); 1 साल: 6.50 फीसदी, 3 साल: 7.25 फीसदी, 5 साल: 7.25 फीसदी
बंधन बैंक: उच्चतम 7.30 फीसदी (2 वर्ष से 3 वर्ष से कम); 1 साल: 7.10 फीसदी, 3 साल: 7 फीसदी, 5 साल: 5.85 फीसदी
DCB बैंक: उच्चतम 7.40 फीसदी (27 माह से 28 माह से कम); 1 साल: 7 फीसदी, 3 साल: 7 फीसदी, 5 साल: 7 फीसदी
जम्मू और कश्मीर बैंक: उच्चतम 7.30 फीसदी (888 दिन); 1 साल: 6.75 फीसदी, 3 साल: 6.75 फीसदी, 5 साल: 6.50 फीसदी
SBM बैंक इंडिया: उच्चतम 7.50 फीसदी (5 वर्ष); 1 साल: 7.05 फीसदी, 3 साल: 7.05 फीसदी, 5 साल: 7.50 फीसदी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: उच्चतम 6.70 फीसदी (366 दिन); 1 साल: 6.20 फीसदी, 3 साल: 6.20 फीसदी, 5 साल: 6.10 फीसदी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: उच्चतम 7 फीसदी (2222 दिन; 3333 दिन); 1 साल: 6.50 फीसदी, 3 साल: 6.50 फीसदी, 5 साल: 6.50 फीसदी
इंडियन बैंक: उच्चतम 6.70 फीसदी (444 दिन); 1 साल: 6.10 फीसदी, 3 साल: 6.25 फीसदी, 5 साल: 6 फीसदी
इंडियन ओवरसीज बैंक: उच्चतम 6.75 फीसदी (444 दिन); 1 साल: 6.60 फीसदी, 3 साल: 6.20 फीसदी, 5 साल: 6.20 फीसदी
पंजाब एंड सिंध बैंक: उच्चतम 6.80 फीसदी (444 दिन); 1 साल: 6.10 फीसदी, 3 साल: 6 फीसदी, 5 साल: 6.10 फीसदी
डॉयचे बैंक: उच्चतम 7 फीसदी (1 वर्ष से अधिक से 2 वर्ष); 1 साल: 5 फीसदी, 3 साल: 6.25 फीसदी, 5 साल: 6.25 फीसदी
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक: उच्चतम 6.60 फीसदी (1 वर्ष से 376 दिन); 1 साल: 6.60 फीसदी, 3 साल: 6.50 फीसदी, 5 साल: 6.25 फीसदी
एफडी ब्याज पर टैक्स
एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगता है और अगर यह निर्धारित सीमा से अधिक हो तो स्रोत पर टैक्स कटौती (TDS) लागू होता है. बजट 2025 से TDS सीमा को बढ़ाकर सामान्य नागरिकों के लिए 50000 रुपए किया गया है.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 लाख रुपए
उदाहरण के लिए, देहरादून की 40 साल की अनीता एफडी से सालाना 75000 रुपए ब्याज कमाती हैं. सामान्य नागरिकों के लिए TDS सीमा 50000 रुपए होने की वजह से अतिरिक्त 25000 रुपए पर 10 फीसदी की दर से 2500 रुपए का टैक्स कटेगा. अधिल शेट्टी ने बताया कि 75000 रुपए ब्याज उनकी टैक्स योग्य आय में जुड़ता है. अगर उनकी कुल आय 2.5 लाख रुपए से कम है, तो कोई अतिरिक्त कर नहीं देना होगा. TDS से बचने के लिए, वह वित्तीय वर्ष की शुरुआत में फॉर्म 15G जमा कर सकती है, जिसमें घोषणा हो कि उनकी आय कर योग्य सीमा से कम है.
ICICI Bank Withdraws Rs 50,000 Minimum Balance Requirement
निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने बुधवार को नए बचत खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता को संशोधित कर दिया है. पहले बैंक ने इस राशि को 50,000 रुपए तक बढ़ा दिया था, जिसका भारी विरोध हुआ. अब बैंक ने इसे घटाकर 15,000 रुपए कर दिया है. खाताधारकों के सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद बैंक ने 1 अगस्त से लागू बढ़ी हुई राशि को कम करने का निर्णय लिया है.
विरोध ने बदला बैंक का फैसला
न्यूनतम खाता बैलेंस (MAB) में अचानक वृद्धि के बाद खाताधारकों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. कई लोगों ने इसे आम जनता की जेब पर भारी बोझ बताया था. इस भारी विरोध के चलते आईसीआईसीआई बैंक ने अपने फैसले को वापस लिया और एमएबी को कम कर दिया. अब मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में खाताधारकों को अपने खाते में कम से कम 15,000 रुपए रखने होंगे, ताकि कोई जुर्माना न लगे.
विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई एमएबी राशि
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, मेट्रो और शहरी स्थानों पर बचत खाता संचालित करने वाले ग्रাहकों  को न्यूनतम 15,000 रुपए का बैलेंस बनाए रखना होगा. पहले यह राशि 50,000 रुपए थी. इसके अलावा, अर्ध-शहरी स्थानों के लिए एमएबी 7,500 रुपए और ग्रामीण स्थानों के लिए 2,500 रुपए निर्धारित की गई है. अगर खाताधारक इस न्यूनतम राशि को बनाए नहीं रखते, तो बैंक कमी की राशि का 6 फीसद या 500 रुपए, जो भी कम हो, जुर्माना वसूलेगा. हालांकि, पेंशन या छात्र बचत खातों पर यह एमएबी और जुर्माना लागू नहीं होगा.
ICICI Bank, SBI, HDFC Bank में कितना मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी? जानिए क्या है जुर्माने को लेकर नियम?
आरबीआई का क्या है कहना
जब आईसीआईसीआई बैंक ने एमएबी राशि बढ़ाई थी, तब कई लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या देश के केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता को नियंत्रित करने के लिए कोई दिशानिर्देश हैं. इस पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जवाब दिया कि बैंकों को बचत खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस तय करने की स्वतंत्रता है, और यह केंद्रीय बैंक के नियामक दायरे में नहीं आता. उन्होंने कहा, "आरबीआई ने इसे व्यक्तिगत बैंकों पर छोड़ दिया है कि वे न्यूनतम बैलेंस कितना तय करना चाहते हैं. कुछ बैंकों ने इसे 10,000 रुपए, कुछ ने 2,000 रुपए रखा है, और कुछ ने ग्राहकों को इससे छूट दी है. यह नियामक दायरे (आरबीआई के) में नहीं है."
आपकी बचत का पैसा कहां लुटा रहे बैंक? FY2025 में जानिए कौन सा बैंक सबसे आगे!
बैंकिंग नीति में लचीलापन
आईसीआईसीआई बैंक के इस कदम से यह साफ है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया का दबाव बैंकिंग नीतियों को प्रभावित कर सकता है. न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता को कम करने का निर्णय न केवल खाताधारकों के लिए राहत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बैंक ग्राहकों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं. विशेष रूप से, पेंशन और छात्र खातों को एमएबी से छूट देना एक सकारात्मक कदम है, जो विभिन्न वर्गों के लिए बैंकिंग को और सुलभ बनाता है.
<meta charset="utf-8" />
ICICI Bank Leads advertising Spending Minimum Balance Rule news
Banks Advertising Spending: बैंकों (Banks) का विज्ञापन खर्च (Banks Advertising Spending) FY2025 में चर्चा का विषय बना हुआ है. ICICI Bank ने 1952 करोड़ रुपये खर्च कर विज्ञापन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जो अपने Saving Accounts के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (Minimum Average Balance) को 50 हजार रुपये निर्धारित करने के लिए भी जाना जाता है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
ICICI Bank का दबदबा
ICICI बैंक ने FY2025 में विज्ञापन पर 1952 करोड़ रुपये खर्च किए जो अन्य बैंकों से कहीं अधिक है. यह राशि बैंक की आक्रामक मार्केटिंग रणनीति (Aggressive Marketing Strategy) को दर्शाती है. न्यूनतम बैलेंस की सीमा को 50 हजार रुपये करने के बावजूद, बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी-भरकम राशि विज्ञापनों पर खर्च कर रहा है.
कोटक महिंद्रा और HDFC बैंक की स्थिति
दूसरे स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 1009 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर HDFC बैंक (HDFC Bank) ने 592 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किए. ये बैंक भी अपने ब्रांड को मजबूत करने और ग्राहकों को लुभाने (Customer Attraction) के लिए बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं, लेकिन ICICI बैंक की राशि इनसे कहीं अधिक है.
SBI और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन पर 509 करोड़ रुपये खर्च किए. यह राशि अन्य निजी बैंकों की तुलना में कम है, लेकिन फिर भी यह दर्शाता है कि SBI भी मार्केटिंग (Marketing Efforts) में पीछे नहीं है. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 226 करोड़ रुपये और कैनरा बैंक (Canara Bank) ने 143 करोड़ रुपये खर्च किए.
अन्य बैंकों का योगदान
यूनियन बैंक (Union Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने क्रमशः 124 करोड़ रुपये का खर्च किया, जबकि एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 122 करोड़ रुपये विज्ञापन पर लगाए. इंडियन बैंक (Indian Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने क्रमशः 44 करोड़ और 40 करोड़ रुपये खर्च किए, जो अन्य बैंकों की तुलना में काफी कम है.
कुल विज्ञापन खर्च का आंकड़ा
FY2025 में इन सभी बैंकों ने मिलकर 4935 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च किए. यह भारी-भरकम राशि दर्शाती है कि बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) में प्रतिस्पर्धा कितनी तीव्र है. बैंक अपने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने (Brand Visibility) के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.
<caption>
विज्ञापन पर खर्च करने वाले बैंक (FY2025)
</caption>
बैंक
FY2025 में विज्ञापन पर खर्च (करोड़ रुपए में)
ICICI BANK
1,952
KOTAK MAHINDRA BANK
1,009
HDFC BANK
592
SBI
509
BANK OF BARODA
226
CANARA BANK
143
UNION BANK
124
PNB
124
AXIS BANK
122
INDIAN BANK
44
BANK OF INDIA
40
Total
4,935
न्यूनतम बैलेंस और विज्ञापन का खेल
ICICI बैंक ने हाल ही में अपने Saving Accounts के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस (Minimum Balance Requirement) को 50 हजार रुपये निर्धारित किया है. यह कदम जहां ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालता है, वहीं बैंक का 1952 करोड़ रुपये का विज्ञापन खर्च (Advertising Expenditure) दर्शाता है कि यह ग्राहकों को लुभाने के लिए उनके ही पैसे का उपयोग कर रहा है.
प्रतिस्पर्धा में आगे रहने की होड़
बैंकों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा (Banking Competition) ने विज्ञापन खर्च को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा, और HDFC बैंक जैसे निजी बैंक जहां भारी खर्च कर रहे हैं, वहीं SBI और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी इस दौड़ में शामिल हैं. यह रणनीति ग्राहकों को आकर्षित करने और ब्रांड की पहचान (Brand Recognition) को मजबूत करने के लिए अपनाई जा रही है.
ग्राहकों के लिए सवाल
ICICI बैंक के न्यूनतम बैलेंस नियम (New Balance Rule) और भारी विज्ञापन खर्च के बाद सवाल उठता है कि क्या आप ऐसे बैंक में खाता खोलना चाहेंगे, जो आपके पैसे से ही बड़े पैमाने पर प्रचार करता हो? यह आंकड़े ग्राहकों को सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या ये बैंक वास्तव में उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं. FY2025 में बैंकों का विज्ञापन खर्च (Banks Ad Spend) 4935 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें ICICI बैंक 1952 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष पर है. यह भारी खर्च और न्यूनतम बैलेंस की ऊंची सीमा ग्राहकों के लिए विचारणीय बिंदु हैं, जो बैंकिंग सेवाओं (Banking Services) के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
Post Office Saving Schemes 2025-26 Interest Rates Tax Benefits
Post Office Saving Schemes: डाकघर बचत योजनाएं 2025-26 में सुरक्षित और सरकारी समर्थन प्राप्त निवेश विकल्प प्रदान करती हैं. ये योजनाएं निवेशकों को कम जोखिम के साथ रिटर्न और आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक के टैक्स बेनिफिट्स भी देती हैं. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और मासिक आय योजना (MIS) जैसी योजनाएं निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में जमा में वृद्धि ने इन्हें और आकर्षक बनाया है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स के बारे में डिटेल से जानकारी बता रहे हैं.
डाकघर बचत योजनाओं के प्रकार (Types of Post Office Saving Schemes)
भारतीय डाकघर विभिन्न प्रकार की बचत योजनाएं प्रदान करता है, जिनमें ब्याज दरें 4 से 8.2 तक हैं. ये योजनाएं आयकर अधिनियम 1961 के तहत कर छूट प्रदान करती हैं. निम्नलिखित तालिका 2025-26 के लिए योजनाओं और उनकी ब्याज दरों का सारांश देती है: डाकघर बचत खाता (4, वार्षिक), 1 वर्ष का सावधि जमा (6.9, त्रैमासिक), 2 वर्ष का सावधि जमा (7.0, त्रैमासिक), 3 वर्ष का सावधि जमा (7.1, त्रैमासिक), 5 वर्ष का सावधि जमा (7.5, त्रैमासिक), 5 वर्ष की आवर्ती जमा योजना (6.7, त्रैमासिक), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (8.2, त्रैमासिक), मासिक आय योजना (7.4, मासिक), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (7.7, वार्षिक), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (7.1, वार्षिक), किसान विकास पत्र (7.5, वार्षिक), महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (7.5, त्रैमासिक), और सुकन्या समृद्धि खाता (8.2, वार्षिक).
पोस्ट ऑफिस स्कीम में कितना Tax लाभ?
कई डाकघर योजनाएं धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की कर छूट प्रदान करती हैं. इनमें 5 वर्ष का सावधि जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, और सुकन्या समृद्धि खाता शामिल हैं. ब्याज आय पर धारा 80TTA के तहत 10000 तक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए धारा 80TTB के तहत 50000 तक की छूट उपलब्ध है. ये लाभ केवल पुराने कर शासन के तहत लागू हैं.
डाकघर बचत खाता: आसान और सुविधाजनक
डाकघर बचत खाता व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से खोला जा सकता है. यह चेकबुक, एटीएम, मोबाइल और ई-बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है. तीन वित्तीय वर्षों तक निष्क्रिय रहने पर खाता निष्क्रिय हो जाता है, जिसे केवाईसी और पासबुक के साथ पुनर्जनन किया जा सकता है. ब्याज दर 4 है, और 10000 तक की ब्याज आय कर-मुक्त है.
5 वर्ष की आवर्ती जमा: अनुशासित बचत
5 वर्ष की आवर्ती जमा में त्रैमासिक रूप से ब्याज संयोजन होता है. 12 नियमित जमा के बाद 50 तक ऋण उपलब्ध है. तीन वर्ष बाद समयपूर्व बंद किया जा सकता है, लेकिन कम ब्याज दर लागू होती है. ब्याज दर 6.7 है, जो नियमित बचत को प्रोत्साहित करती है.
सावधि जमा और मासिक आय योजना
सावधि जमा को बैंक और वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा के रूप में गिरवी रखा जा सकता है. 6 महीने बाद समयपूर्व बंद करने की अनुमति है, लेकिन 1 वर्ष से पहले बंद करने पर ब्याज दर कम होती है. 5 वर्ष के सावधि जमा पर 7.5 ब्याज और धारा 80C के तहत कर लाभ उपलब्ध है. मासिक आय योजना मासिक ब्याज भुगतान प्रदान करती है. समयपूर्व बंद 1 वर्ष बाद संभव है, जिसमें 1-2 की कटौती होती है. मृत्यु के मामले में, नामांकित व्यक्ति पिछले महीने तक ब्याज के साथ राशि का दावा कर सकता है. ब्याज दर 7.4 है.
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: सुरक्षित रिटायरमेंट
60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ संयुक्त रूप से SCSS खाता खोल सकते हैं. यह नियमित आय और धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान करता है. ब्याज दर 8.2 है, जो त्रैमासिक भुगतान के साथ स्थिर आय सुनिश्चित करता है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड: दीर्घकालिक बचत
PPF धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक कर लाभ प्रदान करता है. खाता 5 वर्ष के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है. ब्याज वार्षिक रूप से जमा होता है, और खाता सक्रिय रखने के लिए 500 की न्यूनतम जमा आवश्यक है. ब्याज दर 7.1 है. NSC की 5 वर्ष की निश्चित अवधि होती है और धारा 80C के तहत कर छूट उपलब्ध है. इसे बैंकों या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में संपार्श्विक के रूप में गिरवी रखा जा सकता है. ब्याज दर 7.7 है.
किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि खाता
KVP निश्चित अवधि में निवेश को दोगुना करता है. इसे बैंकों में सुरक्षा के रूप में गिरवी रखा जा सकता है. ब्याज दर 7.5 है, और यह जोखिम-रहित रिटर्न की गारंटी देता है. 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए खोला जा सकता है, यह खाता माता-पिता/अभिभावक द्वारा संचालित होता है. यह कर लाभ और 8.2 की उच्च ब्याज दर प्रदान करता है. यह विवाह के 1 महीने पहले या 3 महीने बाद बंद नहीं किया जा सकता.
छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की अपडेटेड लिस्ट
नीचे जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए ब्याज दरें दी गई हैं:
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1% प्रति वर्ष (वार्षिक चक्रवृद्धि)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): 8.2% प्रति वर्ष (वार्षिक चक्रवृद्धि)
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS): 8.2% प्रति वर्ष (त्रैमासिक भुगतान)
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 7.7% प्रति वर्ष (5 साल की परिपक्वता पर चक्रवृद्धि)
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (FD):1 वर्ष: 6.9% प्रति वर्ष
2 वर्ष: 7.0% प्रति वर्ष
3 वर्ष: 7.1% प्रति वर्ष
5 वर्ष: 7.5% प्रति वर्ष
How to make Rs 10 lakh emergency fund personal fiance
Emergency Fund: पैसे की जरूरत किसी को और कभी भी पड़ सकती है. ऐसे में उस समय अगर आपके पास पैसे ना हो तो स्थिती बेहद गंभीर भी बन सकती है. ऐसे में उस स्थिती से निपटने के लिए आपके पास आपातकालीन कोष (Emergency Fund) होना बेहद जरुरी है. फाइनेंशियल प्लानर (Financial Planner) कम से कम 3-6 महीने का खर्च चलाने का फंड आपके पास हर समय होना चाहिए ऐसी सलाह देते है. अगर आपका महीने का खर्च 80000 रुपए है, तो 10 लाख रुपए आपको एक साल की सुरक्षा देता है. इससे स्वास्थ्य खर्च, नौकरी छूटने या अन्य वित्तीय परेशानी वाले समय में आपको इस प्लानिंग से फाइनेंशियल सिक्योरिटी कवर मिलेगा.
आपके पास कितना Emergency Fund होना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार आपके पास आपातकालीन कोष (Emergency Fund) 3-6 महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए. 80000 रुपए महीने के खर्च वाले के लिए 10 लाख रुपए एक साल की सुरक्षा देता है, जो आत्मनिर्भर या नौकरी की अनिश्चितता वाले लोगों के लिए जरूरी है. यह कठिन समय से निपटने में मदद करता है.
Emergency Fund को कहां निवेश करें?
एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार आपातकालीन कोष (Emergency Fund) को तरलता और सुरक्षा (Liquidity and security) देने वाले विकल्पों में रखा जाना चाहिए .ऐसे में आपके लिए लिक्विड म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिसमें 6-7 फीसदी रिटर्न और तुरंत पैसे निकालने का विकल्प हैं. इसके अलावा आप स्वीप-इन फिक्स्ड डिपॉजिट निष्क्रिय बचत (Passive Savings) को कम समय वाली एफडी में ट्रांसफर करते हैं. पूरे पैसे को बचत खाते में न रखें क्योंकि उसपर मिलने वाला 2.5-3.5 फीसदी ब्याज, तेजी से बढ़ती महंगाई से काफी कम है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बेहतर होगा कि आप एक महीने का खर्च बचत खाते में और बाकी लिक्विड फंड या स्वीप FD में रखें. यह रणनीति संतुलन बनाती है.
हर साल करें समीक्षा और रिबैलेंस
10 लाख रुपए जाम करने के लिए हर महीने SIP या RD से बचत करें. 20000 हर महीने 6 फीसदी रिटर्न के साथ आपको 4 साल में अपने लक्ष्य तक पहुंचा सकती हैं. CAMS, Groww या AMC वेबसाइट के माध्यम से 500 रुपए से SIP शुरू कर सकते है. महंगाई और खर्च में बदलाव के लिए पैसे की सालाना समीक्षा करें. जरूरत से ज्यादा पैसे को शॉर्ट-टर्म डेट फंड या मुख्य पोर्टफोलियो में लगाएं. नियमित समीक्षा आपके निवेश को और सुरक्षा प्रदान करेगी.
ICICI Bank Raises Minimum Savings Account Balance to Rs 50000
भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में बचत खातों के लिए औसत न्यूनतम मासिक शेष राशि (MAMB) को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया है. यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से खोले गए सभी नए खातों पर लागू होगा.
घरेलू बैंकों में यह सबसे अधिक न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता है. देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2020 में न्यूनतम शेष राशि नियम को समाप्त कर दिया था. अन्य बैंकों में औसत न्यूनतम शेष राशि आमतौर पर 2,000 रुपए से 10,000 रुपए के बीच होती है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं में भी न्यूनतम शेष राशि को क्रमशः 5,000 रुपए से 25,000 रुपए और 2,500 रुपए से 10,000 रुपए तक बढ़ा दिया है.
HDFC बैंक की न्यूनतम राशि है कम
एचडीएफसी बैंक की न्यूनतम शेष राशि शहरी और मेट्रो शाखाओं में 10,000 रुपए, अर्ध-शहरी शाखाओं में 5,000 रुपए और ग्रामीण शाखाओं में 2,500 रुपए है. यह स्पष्ट है कि ICICI बैंक (ICICI Bank) अब समृद्ध ग्राहकों के बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करने की रणनीति अपना रहा है.
समृद्ध ग्राहकों पर फोकस
ICICI Bank की यह रणनीति समृद्ध ग्राहकों को आकर्षित करने और उनके साथ संबंधों का लाभ उठाकर अन्य उत्पादों जैसे बीमा और ब्रोकरेज की क्रॉस-सेलिंग करने की है. एक वरिष्ठ बैंकर ने कहा कि यदि न्यूनतम शेष राशि बहुत कम रखी जाती है, तो अधिकांश ग्राहक बैंक के लिए मूल्यवान नहीं माने जाते. लेकिन चयनात्मक दृष्टिकोण से बीमा और ब्रोकरेज जैसे उत्पादों की मार्केटिंग के माध्यम से शुल्क आय की संभावना बढ़ती है, क्योंकि समृद्ध ग्राहकों में ऐसे प्रस्तावों को स्वीकार करने की अधिक संभावना होती है.
Mutual Fund SIP Non-Payment Penalty: सिप समय पर जमा नहीं की तो SIP अमाउंट से कितनी अधिक होगी पेनल्टी?
न्यूनतम शेष राशि का महत्व
अधिकांश बैंक अपनी दैनिक संचालन और निवेश प्रबंधन के लिए न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता रखते हैं. यदि औसत शेष राशि न्यूनतम स्तर से नीचे जाती है, तो ग्राहकों से दंड शुल्क लिया जाता है. हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक का 50,000 रुपये का न्यूनतम शेष अन्य बैंकों की तुलना में काफी अधिक है, जो इसे विशेष रूप से समृद्ध ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाता है.
धन प्रबंधन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
धन प्रबंधन के क्षेत्र में बैंकों को म्यूचुअल फंड, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा प्रदाताओं, और निजी इक्विटी व वेंचर कैपिटल फंडों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. जैसे-जैसे कुल जीडीपी बढ़ता है, धन का वितरण असमान होता है, जिसके परिणामस्वरूप बैंक और वित्तीय संस्थान धन प्रबंधन में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
आरबीआई के दिशानिर्देश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों (BSBDA), जिसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत खोले गए खाते शामिल हैं, के लिए कोई न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं है. आरबीआई के 1 जुलाई 2015 के मास्टर सर्कुलर के अनुसार, बीएसबीडीए को छोड़कर अन्य खातों के लिए बैंक अपनी बोर्ड-अनुमोदित नीति के अनुसार सेवा शुल्क निर्धारित कर सकते हैं, बशर्ते वे उचित हों और सेवा लागत के औसत के अनुरूप हों.
Fee on UPI: ICICI Bank की घोषणा, 1 अगस्त से UPI लेनदेन पर देना होगा पेमेंट एग्रीगेटर्स को शुल्क
बचत खातों पर ब्याज दर
बैंकिंग उद्योग में बचत खातों पर ब्याज दर आमतौर पर 2.5 फीसद से 5 फीसद के बीच होती है. आईसीआईसीआई बैंक की नई न्यूनतम शेष राशि नीति से यह स्पष्ट है कि बैंक उच्च-आय वाले ग्राहकों को लक्षित कर रहा है, जो दीर्घकालिक लाभ और शुल्क आय को बढ़ा सकता है.
minimum bank balance rules PSBs collect 9000 cr for penalty
Bank Account Minimum Balance Rules in Hindi: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (public sector banks) ने वित्तीय वर्ष 2021 से 2025 के बीच बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस (Minimum Bank Account balance) न रखने की सजा के रूप में लगभग 9000 करोड़ रुपये वसूले. यह जानकारी वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने मंगलवार को राज्यसभा (Rajya Sabha ) में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के सवाल के जवाब में दी है. इस अवधि में कई बैंकों (Banks) ने इस प्रथा को बंद भी किया.
न्यूनतम बैलेंस सजा पर सरकार ने क्या कहा?
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल के लिखित जवाब में कहा कि वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) ने बैंकों को न्यूनतम औसत बैलेंस (Minimum Average Balance) न रखने की सजा को तर्कसंगत बनाने की सलाह दी है, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को राहत देने पर जोर दिया गया है. सात PSB ने इस सलाह का पालन किया है जबकि चार अन्य बैंकों से जल्द ही ऐसा करने की उम्मीद है.
सरकारी बैंकों ने डुबोए निवेशकों के करोड़ों रुपए, जानिए आपको हुआ कितना नुकसान
बैंकों द्वारा सजा राशि में बदलाव
11 पीएसबी में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च 2020 में औसत मासिक न्यूनतम बैलेंस शुल्क को बंद कर दिया था. इसके बाद केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से इस शुल्क को हटा दिया. यह कदम ग्राहकों को राहत प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है.
RBI के दिशा-निर्देश और सजा की क्या है नीति?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस न रखने की सजा और ग्राहक सेवा के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं. पंकज चौधरी ने बताया कि बैंक अपनी बोर्ड-अनुमोदित नीति के अनुसार न्यूनतम बैलेंस न रखने की सजा तय कर सकते हैं. यह सजा वास्तविक बैलेंस और खाता खोलते समय सहमत न्यूनतम बैलेंस के बीच अंतर पर आधारित एक निश्चित प्रतिशत के रूप में ली जाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि शुल्क उचित हों.
सरकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति में आया सुधार, क्या अब शेयरों में भी आएगा उछाल?
किन बैंकों ने सजा वसूली?
पिछले पांच वर्षों में 11 पीएसबी ने न्यूनतम बैलेंस न रखने की सजा के रूप में 9000 करोड़ रुपये वसूले. हालांकि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य सात बैंकों ने इस प्रथा को बंद कर दिया है, चार बैंक अभी भी इस सजा को लागू कर रहे हैं. इनमें इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं, जिनसे जल्द ही सजा हटाने की उम्मीद है.
ग्राहकों पर प्रभाव और क्या है वित्त मंत्रालय की सलाह?
न्यूनतम बैलेंस सजा विशेष रूप से उन ग्राहकों को प्रभावित करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में असमर्थ हैं. सरकार और आरबीआई की सलाह के बाद, बैंकों से अपेक्षा की जा रही है कि वे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों को राहत प्रदान करें, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिले और आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. वित्त मंत्रालय ने बैंकों को न्यूनतम बैलेंस सजा को तर्कसंगत बनाने और ग्राहक-अनुकूल नीतियां अपनाने की सलाह दी है. यह विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लागू करने पर जोर दिया गया है, जहां ग्राहकों की आर्थिक स्थिति अक्सर कमजोर होती है. इस सलाह का उद्देश्य ग्राहकों को अनुचित शुल्क से बचाना और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है. सात पीएसबी द्वारा न्यूनतम बैलेंस सजा को हटाने का निर्णय ग्राहकों के लिए राहतकारी है, और शेष चार बैंकों से भी जल्द ही इस दिशा में कदम उठाने की उम्मीद है. आरबीआई के दिशानिर्देश और सरकार की सलाह बैंकों को ग्राहक-केंद्रित नीतियों की ओर ले जा रही हैं, जो वित्तीय समावेशन और ग्राहक संतुष्टि को बढ़ावा देगी.
PPF Account Lesser-Known Facts About Deposits, Loans, and Withdrawals
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ एक दीर्घकालिक बचत योजना है, जो स्थिर ब्याज दर और कर छूट प्रदान करती है. यह योजना उन निवेशकों के लिए आदर्श है जो जोखिम-मुक्त निवेश की तलाश में हैं. सुरक्षित बचत और सुनिश्चित रिटर्न के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खाता एक अच्छा साधन है. पीपीएफ खाता खोलने के लिए न्यूनतम 500 रुपए की राशि आवश्यक है. एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है. यह सीमा खाताधारक के स्वयं के खाते और नाबालिग की ओर से खोले गए खाते में जमा राशि पर लागू होती है. हालांकि, इस योजना के तहत संयुक्त खाता खोलने की अनुमति नहीं है.
पीपीएफ खाते पर ब्याज की दर
वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए पीपीएफ पर ब्याज की दर 7.10 फीसद है. पीपीएफ खाते में ब्याज की गणना मासिक आधार पर होती है और इसे खाते में वार्षिक आधार पर जमा किया जाता है. वित्त मंत्रालय हर तिमाही लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को संशोधित करता है. इस लिहाज से हर तिमाही पीपीएफ पर ब्याज दर में बदलाव हो सकता है.
पीपीएफ खाते पर ऋण की सुविधा
खाताधारक प्रारंभिक पीपीएफ जमा के वर्ष के अंत से 1 वर्ष बाद, लेकिन 5 वर्ष से पहले, फॉर्म-2 के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन कर सकता है. ऋण राशि आवेदन के वर्ष से ठीक पहले के दूसरे वर्ष के अंत में खाते में जमा शेष राशि का 25 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती. पिछला ऋण और उसका ब्याज पूरी तरह चुकाए बिना नया ऋण नहीं लिया जा सकता, और एक वर्ष में केवल एक ऋण लिया जा सकता है. ऋण की मूल राशि को ऋण स्वीकृति के अगले महीने से 36 महीनों के भीतर चुकाना होगा.
PPF vs NPS: लंबी अवधि में Wealth Creation के लिए PPF और NPS में कौन बेहतर?
पीपीएफ से निकासी का समय
खाता खोलने के वर्ष के अंत से 5 वर्ष बाद, खाताधारक फॉर्म-2 के माध्यम से निकासी के लिए आवेदन कर सकता है. निकासी की राशि पिछले चौथे वर्ष के अंत में या पिछले वर्ष के अंत में उपलब्ध शेष राशि का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, से अधिक नहीं हो सकती. निकासी से पहले सभी बकाया ऋण और ब्याज चुकाना होगा, और यह सुविधा प्रति वर्ष केवल एक बार उपलब्ध है.
परिपक्वता के बाद पीपीएफ खाता जारी रखना
खाता खोलने के वर्ष के अंत से 15 वर्ष पूरे होने के बाद, खाताधारक फॉर्म-3 जमा करके खाता बंद कर सकता है और पिछले महीने के अंत तक की ब्याज सहित पूरी शेष राशि निकाल सकता है. वैकल्पिक रूप से, वह बिना अतिरिक्त जमा के खाता जारी रख सकता है. इससे योजना के अनुसार ब्याज मिलता रहेगा, और प्रत्येक वर्ष एक निकासी की अनुमति होगी.
New Tax Regime बनेगी 90% करदाताओं की पहली पसंद, पुरानी कर व्यवस्था से मोहभंग
पीपीएफ खाते की समयपूर्व बंदी
पांच वर्ष पूरे होने के बाद, गंभीर बीमारी, उच्च शिक्षा, या निवास स्थिति में परिवर्तन जैसे कारणों से खाते की समयपूर्व बंदी की अनुमति है. इसके लिए वैध दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. बंदी के लिए फॉर्म-5 के माध्यम से अनुरोध करना होगा, और इस स्थिति में दी जाने वाली ब्याज दर सामान्य दर से 1 प्रतिशत कम होगी.
SBI new fixed deposit fd interest rates 2025 senior citizens fd rates
SBI New FD Rates 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए कुछ चुनिंदा अल्पकालिक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (SBI fixed deposit interest rate) में 15 बेसिस पॉइंट्स (0.15%) की कटौती की है. यह बदलाव 15 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है. यह जानकारी इकोनॉमिक टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में सामने आई है. वित्त वर्ष 2025-26 में SBI ने तीसरी बार जमा दरों में कटौती की है. इससे पहले जून में बैंक (SBI) ने बचत खातों की ब्याज दर (saving account interest rates) 20 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 2.5% कर दी थी. बैंकों पर इंटरेस्ट मार्जिन के दबाव को कम करने के लिए वित्त वर्ष की शुरुआत से ही जमा दरों में कमी देखी जा रही है.
SBI की नई FD ब्याज दरें 2025: कहां हुआ बदलाव?
रेगुलर ग्राहकों के लिए नई दरें: SBI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, रेगुलर ग्राहकों के लिए नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं.
46 से 179 दिन: ब्याज दर 5.05% से घटकर 4.90% हो गई है.
180 से 210 दिन: ब्याज दर 5.80% से कम होकर 5.65% हो गई है.
211 दिन से 1 वर्ष से कम: ब्याज दर 6.05% से घटकर 5.90% हो गई है.
7 से 45 दिन: ब्याज दर 3.05% पर अपरिवर्तित है.
SBI YONO Cash: बिना कार्ड निकाल सकते हैं SBI ATM से कैश, YONO App का ऐसा है प्रोसेस!
सीनियर सिटीजन के लिए नई दरें: सीनियर सिटीजन के लिए नई दरें इस प्रकार हैं.
46 से 179 दिन: ब्याज दर 5.55% से घटकर 5.40% हो गई है.
180 से 210 दिन: ब्याज दर 6.30% से कम होकर 6.15% हो गई है.
211 दिन से 1 वर्ष से कम: ब्याज दर 6.55% से घटकर 6.40% हो गई है.
7 से 45 दिन: ब्याज दर 3.05% पर यथावत है.
सामान्य और सीनियर सिटीजन के लिए FD ब्याज दरें
नए बदलाव के बाद, SBI सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिन से 10 वर्ष की अवधि वाली FD पर 3.05% से 6.45% तक ब्याज दर प्रदान कर रहा है (अमृत वृष्टि योजना को छोड़कर)। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.55% से 7.05% (SBI WeCare सहित) के बीच है. SBI ने 1 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि वाली FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. 5 साल की टैक्स सेवर FD पर रेगुलर ग्राहकों को 6.05% और सीनियर सिटीजन को 7.05% ब्याज (SBI WeCare योजना के तहत 0.50% अतिरिक्त ब्याज सहित) ऑफर किया जा रहा है.
SBI WeCare योजना
इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त ब्याज मिलता है.
SBI Patrons योजना: 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के सुपर सीनियर सिटीजन को सीनियर सिटीजन की दरों के ऊपर 10 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त लाभ मिलता है. हालांकि, यह योजना रिकरिंग डिपॉजिट, ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट, टैक्स सेविंग स्कीम 2006, MODS, Capgain स्कीम और नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट पर लागू नहीं है.
SBI Interest rates: आपकी loan EMI होगी कम, SBI ने की MCLR दरों में कटौती
SBI अमृत वृष्टि FD योजना (sbi amrit vrishti scheme interest rate calculator)
SBI की विशेष 444 दिन की अमृत वृष्टि FD योजना अभी भी जारी है. इस योजना के तहत सामान्य नागरिकों को 6.60 फीसदी ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20 फीसदी  ब्याज दर मिल रहा है. यह दर 15 जून 2025 से संशोधित की गई थी.
FD में इंटरेस्ट रेट क्यों घट रहा? FD के लिए क्या हो रणनीति
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2025 में अपनी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी जिसके बाद कई बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में कमी की. SBI के अलावा ICICI बैंक, HDFC Bank और कैनरा बैंक ने भी अपनी FD दरों में कटौती की है. FD निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे मौजूदा ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द निवेश करें क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में ब्याज दरें और कम हो सकती हैं. सीनियर सिटीजन के लिए FD लैडरिंग रणनीति अपनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम करता है.
RD, PPF Account now open with Aadhaar-based e-KYC at Post Offices
डाक विभाग (Department of Posts) ने छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) को और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (Aadhaar-based e-KYC) की सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के शुरू होने से अब खाताधारक पोस्ट ऑफिस जाकर बिना पर्ची या रसीद के खाता खुलवा सकेंगे और तो और पैसे भी निकाल सकेंगे.
इन स्कीम्स में भी Aadhaar-based e-KYC की सुविधा
छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) को और अधिक सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है. इससे पहले, 23 अप्रैल 2025 से डाक विभाग ने मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme), टाइम डिपॉजिट (TD), किसान विकास पत्र (KVP) और राष्ट्रीय बचत पत्र (National Savings Certificate) जैसी लोकप्रिय छोटी बचत योजनाओं के लिए आधार-आधारित e-KYC प्रक्रिया शुरू की थी. इसके अलावा, 6 जनवरी, 2025 से नए ग्राहकों के लिए बचत खातों (Post Office Savings Accounts) के लिए e-KYC की सुविधा लागू की गई थी. जमाकर्ता अब इन सरकारी योजनाओं के लिए भुगतान पर्ची (Pay-in Slips) या विड्रॉल वाउचर जैसे फॉर्म भरने के झंझट से दूर होकर खाते खोल सकते हैं और लेनदेन कर सकते हैं.
Aadhaar e-KYC से मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं?
डाक विभाग के 7 जुलाई, 2025 के आदेश के अनुसार, इंडिया पोस्ट के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) से जुड़े डाकघरों में आरडी (RD) और पीपीएफ (PPF) खातों से संबंधित कई सेवाएं आधार-आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी ऑथेंटिकेशन के जरिए इस्तेमाल की जा सकती हैं. ये सेवाएं 27 जून 2025 से लागू हैं. इनमें बिना पर्ची के RD और PPF खाते खोलना और पैसा जमा करना, इन खातों से लोन लेना एवं लोन वापस जमा करना और पीपीएफ से बिना किसी लिमिट के पैसे निकालने (PPF Withdrawal) की सुविधा शामिल है.
आधार बायोमेट्रिक के जरिए खाता खोलने की प्रक्रिया
पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर (Post Master) खाताधारक का बायोमेट्रिक (Biometric) स्कैन लेगा, ताकि आधार (Aadhaar) का उपयोग करने की सहमति प्राप्त की जा सके. इसके बाद खाता खोलने के लिए आवश्यक अन्य विवरण दर्ज किए जाएंगे. सभी डेटा दर्ज करने के बाद वैरिफिकेशन के लिए खाताधारक का दूसरा बायोमेट्रिक स्कैन लिया जाएगा. इसी तरह RD और PPF में जमा या निकासी के लिए अब पे-इन स्लिप या विड्रॉल वाउचर की जरूरत नहीं होगी.
Bank of India cuts saving deposit rate to 2.5 pc
Bank of India Cut Savings Deposit Rate: सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने सोमवार को अपनी बचत जमा दर (Savings Deposit Rate) को 0.25 फीसदी या 25 आधार अंकों से घटाकर 2.50 फीसदी कर दिया है. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) से पहले कई अन्य बैंकों ने भी हाल ही में  बचत जमा दर (Savings Deposit Rate) में कटौती का ऐलान किया था. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने ग्रीन डिपॉजिट (Green Deposit) पर ब्याज दर में भी कटौती की है और बताया है कि 999 दिन की जमा पर अब 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 7 फीसदी था. इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत देश के कई बड़े बैंकों ने हाल ही में सेविंग अकाउंट में ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट (RBI Repo Rate Cut) में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. जिसके बाद कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी कटौती (Savings Account Interest Rate Cut) कर दी है। ब्याज दरों में इस कटौती का सीधा असर सेविंग्स अकाउंट होल्ड करने वालों की जेब पर पड़ेगा.
SBI Bank
देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सेविंग्स अकाउंट पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. सभी सेविंग अकाउंट्स की ब्याज दर को एक समान कर दिया है. ऐसे में अब अकाउंट में चाहे जितने पैसे हों. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.5 फीसदी की सालाना दर से ब्याज देगा. पहले SBI 10 करोड़ रुपए से कम बैलेंस पर 2.7 फीसदी और 10 करोड़ रुपए या उससे अधिक बैलेंस पर 3 फीसदी ब्याज देता था. अब दोनों कैटेगरी में 2.5 फीसदी की सालाना ब्याज दर लागू कर दी गई है.
HDFC Bank
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने भी अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती कर दी है. अब सेविंग अकाउंट में ग्राहकों को 2.75 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा. पहले यह ब्याज दर 50 लाख से ऊपर के बैलेंस के लिए 3.25 फीसदी थी. 50 लाख से कम बैलेंस पर पहले से ही 2.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था.
ICICI Bank
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल ICICI बैंक ने भी अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 12 जून 2025 से लागू हो चुके हैं. अब चाहे खाते में कितनी भी रकम हो, 2.75 फीसदी ब्याज ही मिलेगा. पहले ICICI बैंक 50 लाख से कम बैलेंस पर 2.75फीसदी और उससे ऊपर पर 3.25फीसदी ब्याज देता था। अब सभी के लिए ब्याज दर समान कर दी गई है.
No penalty on minimum balance: 5 banks give relief to customer
No penalty on minimum balance: भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बचत खातों (Saving Accounts) में औसत मासिक शेष (AMB) बनाए रखने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही, ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने (No penalty on minimum balance) से भी छुटकारा मिल गया है. बैंक ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस शेष (minimum balance in savings account) रखने से छूट देने वाले बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), इंडियन बैंक (Indian Bank) और केनरा बैंक (Canara Bank) शामिल हैं. सार्वजनिक बैंकों के बाद जल्द ही प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे सकते हैं.
औसत मासिक शेष (AMB) क्या होता है?
औसत मासिक शेष (AMB) वह न्यूनतम राशि होती है जिसे ग्राहकों को अपने बचत खाते में हर महीने बनाए रखना होता था. यदि खाते में यह राशि नहीं होती थी, तो बैंक जुर्माना लगाते थे. अब कई बैंकों ने इस नियम को हटा दिया है.
No Minimum Balance: Savings Account में  Minimum Balance रखने की जरूरत नहीं, Zero Balance पर नहीं लगेगा शुल्क
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जुलाई से हटाया नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई 2025 से सभी स्टैंडर्ड बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता को हटा दिया है. अब ग्राहकों को किसी भी कमी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. हालांकि, यह छूट प्रीमियम बचत खातों पर लागू नहीं होगी.
<meta charset="utf-8" />
Bank of Baroda savings account interest rate
<colgroup>
<col width="248" />
<col width="371" />
</colgroup>
Present SB Interest Rate Slab on O/s Balance
Interest Rates
upto Rs. 1.00 Lakh
2.50%
Above Rs 1.00 Lakh to less than Rs. 50 Lakh
2.50%
Rs. 50 Lakh and less than Rs. 10 Crores
2.50%
Rs. 10 Crores and above to less than Rs. 50 Crores
2.50%
Rs. 50 Crores and above to less than Rs. 100 Crores
2.75%
Rs. 100 Crores and above to less than Rs. 200 Crores
2.75%
Rs. 200 Crores and above to less than Rs. 500 Crores
2.75%
Rs. 500 Crores and above to less than Rs. 1,000 Crores
3.50%
Rs. 1,000 Crores and above to less than Rs. 2,000 Crores
4.00%
Rs. 2,000 Crores and above
4.25%
इंडियन बैंक ने भी हटाया न्यूनतम बैलेंस का नियम
इंडियन बैंक ने 7 जुलाई 2025 से सभी बचत खातों पर न्यूनतम बैलेंस शुल्क को पूरी तरह से माफ कर दिया है. इससे सभी प्रकार के बचत खाताधारकों को लाभ मिलेगा.
डिपॉजिट ग्रोथ से जुझ रहे बैंकों ने Mutual Funds में निवेश क्यों बढ़ाया? Watch with Anshuman Tiwari
केनरा बैंक ने मई में किया था ऐलान
केनरा बैंक ने मई 2025 में ही सभी प्रकार के बचत खातों, जिसमें नियमित बचत खाते, सैलरी खाते और एनआरआई बचत खाते शामिल हैं, पर औसत मासिक शेष की आवश्यकता को हटा दिया था.
<meta charset="utf-8" />
Canara Bank savings account interest rates
<colgroup>
<col width="215" />
<col width="301" />
<col width="104" />
</colgroup>
S.No.
Slabs
ROI(%)
1
For outstanding Balance of less than Rs. 50 Lakh
2.55%
2
For outstanding Balance of Rs. 50 Lakh to less than Rs 5 Cr
2.55%
3
For outstanding Balance of Rs. 5 Cr to less than Rs 10 Cr
2.55%
4
For outstanding Balance of Rs. 10 Cr to less than Rs 100 Cr
2.55%
5
For outstanding Balance of Rs. 100 Cr to less than Rs 200 Cr
2.65%
6
For outstanding Balance of Rs. 200 Cr to less than Rs 300 Cr
2.65%
7
For outstanding Balance of Rs. 300 Cr to less than Rs 500 Cr
3.10%
8
For outstanding Balance of Rs. 500 Cr to less than Rs 1000 Cr
3.40%
9
For outstanding Balance of Rs. 1000 Cr & less than Rs. 2000 Cr
3.55%
10
For outstanding Balance of Rs. 2000 Cr & above
4.00%
PNB ने भी हटाया जुर्माना
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अब सभी बचत खातों में न्यूनतम औसत शेष (MAB) न रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा. पहले यह जुर्माना कमी की राशि के अनुपात में लगाया जाता था.
<meta charset="utf-8" />
PNB savings account interest rates
<colgroup>
<col width="261" />
<col width="359" />
</colgroup>
Saving Deposit Interest Rate
Revised w.e.f. 01.07.2025
Saving Fund Account Balance below Rs.10 Lakh
2.50% p.a.
Saving Fund Account Balance of Rs.10 Lakh to less than Rs.100 Crore
2.50% p.a.
Saving Fund Account Balance of Rs.100 Crore & above
2.70% p.a.
क्या स्माल फाइनेंस बैंकों में जमा आपका पैसा है सुरक्षित? RBI ने जोखिम से बचने के लिए बढ़ाई निगरानी
SBI ने 2020 से ही दी थी यह सुविधा
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2020 से ही बचत खातों में न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता को हटा दिया था. SBI के ग्राहकों को पहले से ही इस सुविधा का लाभ मिल रहा है.ये बदलाव बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत है. अब ग्राहक बिना किसी चिंता के अपने बचत खाते का उपयोग कर सकते हैं.
FD App Vs Traditional FD: Which is better for investment in 2025
FD App Vs Traditional FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) लंबे समय से भारतीय निवेश पोर्टफोलियो का आधार रहा है, जो कम जोखिम और गारंटीड रिटर्न के लिए जाना जाता है. 2025 में Wizely और Stable Money जैसे FD ऐप्स ने पारंपरिक FD के डिजिटल विकल्प को पेश किया है, जो सुविधा और प्रतिस्पर्धी सुविधाएं प्रदान करते हैं. पारंपरिक FD में बैंक शाखा में जाना और कागजी कार्रवाई शामिल होती है, जबकि FD ऐप्स डिजिटल प्रक्रिया, उच्च ब्याज दरें और रीयल-टाइम ट्रैकिंग प्रदान करते हैं, जो आधुनिक निवेशकों के लिए आकर्षक हैं.
पारंपरिक FD: क्लासिक विकल्प
पारंपरिक FD में एकमुश्त राशि को बैंक या NBFC में 7 दिन से 10 साल की अवधि के लिए तय ब्याज दर पर जमा किया जाता है. यह बाजार की अस्थिरता से अप्रभावित जो इसे निवेशकों के लिए आदर्श विकल्प बनाता है. मई 2025 तक, SBI, ICICI और HDFC जैसे बैंक 3 फीसदी से 7.75 फीसदी प्रति वर्ष की दर पर FD पर रिटर्न दे रहे है. जबकि स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे यूनिटी (8.6% 1001 दिन के लिए) और सूर्योदय बैंक (8.4% 30-36 महीने के लिए) FD पर रिटर्न देने के मामले में आगे है. इसके अलावा NBFC जैसे बजाज फाइनेंस द्वारा सामान्य नागरिकों के लिए 7.3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.65% रिटर्न दे रहा है. पारंपरिक एफडी प्रक्रिया में शाखा में जाना, फॉर्म भरना और दस्तावेज जमा करना शामिल है, जो समय लेने वाला हो सकता है.
FD ऐप्स: डिजिटल क्रांति
Wizely जैसे FD ऐप्स RBI-लाइसेंस प्राप्त बैंकों और NBFC के साथ साझेदारी कर निवेशकों को स्मार्टफोन के माध्यम से FD बुक करने, प्रबंधन और ट्रैक करने की सुविधा देते हैं. ये एफडी पर 9.1% तक की उच्च ब्याज दरें प्रदान करते हैं, जो कई पारंपरिक बैंकों से अधिक हैं. डिजीलॉकर के माध्यम से डिजिटल KYC और मौजूदा बैंक खाते से सीधा भुगतान प्रक्रिया को तेज और कागज-मुक्त बनाता है. ऐप्स डैशबोर्ड के माध्यम से रीयल-टाइम में ब्याज, मैच्योरिटी तारीख और रिइंवेस्टमेंट ऑप्शन की सुविधा देते हैं. पारंपरिक और ऐप-आधारित दोनों FD में बैंक डिपॉजिट DICGC द्वारा 5 लाख रुपए तक बीमित हैं, जबकि NBFC FD उच्च क्रेडिट रेटिंग (जैसे CRISIL AAA) पर निर्भर करते हैं. पारंपरिक FD में समय से पहले निकासी पर 0.5–1% की penalti होती है और कुछ FD (जैसे टैक्स-सेविंग) निकासी की अनुमति नहीं देते. FD ऐप्स भी समान penalti के साथ समय से पहले निकासी की सुविधा देते हैं, लेकिन प्रक्रिया डिजिटल और सरल है. मैच्योरिटी रकम को ऐप के माध्यम से आसानी से पुनर्निवेश या बैंक खाते में स्थानांतरित किया जा सकता है.
Wizely पर FD निवेश के चरण
Wizely ऐप पर FD बुक करना आसान है. यूजर्स Google Play या Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ रजिस्टर कर सकते हैं. OTP सत्यापन और सुरक्षित पिन सेट करने के बाद, डैशबोर्ड पर विभिन्न बैंकों और NBFC की ब्याज दरें और अवधि देखी जा सकती हैं. डिजीलॉकर के माध्यम से डिजिटल KYC पूरी कर, निवेश राशि, अवधि और भुगतान विकल्प चुनकर मौजूदा बैंक खाते से भुगतान किया जा सकता है. भुगतान के बाद तत्काल पुष्टि मिलती है.
2025 में कौन बेहतर?
FD ऐप्स तकनीक-प्रेमी निवेशकों, उच्च रिटर्न चाहने वालों (9.1% तक), समय की कमी वाले पेशेवरों और विविध पोर्टफोलियो चाहने वालों के लिए आदर्श हैं. पारंपरिक FD उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं, जो SBI जैसे विश्वसनीय बैंकों, व्यक्तिगत सहायता और टैक्स-सेविंग FD पसंद करते हैं. भारत का 2025 का निवेश परिदृश्य, RBI के फिनटेक पहल के साथ डिजिटल बैंकिंग की ओर बढ़ रहा है, जिसमें Wizely और Stable Money जैसे ऐप्स अहम भूमिका निभाते हैं.
Small Savings Schemes offering better return than Bank FD
Small Savings Schemes: अगर कोई व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित जगह लगाकर मुनाफा कमाना चाहता है, तो इसके लिए बैंक एफडी (Bank FD) को सबसे बढिया विकल्प माना जाता है. हालांकि अभी के हालात में इस मान्यता को सही नहीं कहा जा सकता. हालिया कुछ महीनों में बड़े-बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI और PNB ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fixed Deposits) और बचत खातों की ब्याज दरें घटा दी हैं. लेकिन दूसरी ओर सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को जस का तस रखा है. इससे सुरक्षित निवेश खोजने वाले निवेशकों के लिए बैंक एफडी से बेहतर विकल्प भी बन गए हैं.
इस कारण कम हुईं बैंक एफडी की दरें
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी 2025 से अभी तक रेपो रेट में 100 आधार अंकों (1 फीसदी) की कटौती की है, जिसके परिणामस्वरूप कई बैंकों ने अपनी सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) और बचत खाता ब्याज दरों में कमी की है. दूसरी ओर, भारत सरकार ने 30 जून को छोटी बचत योजनाओं जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) आदि की ब्याज दरों को 7.5 फीसदी से 8.2 फीसदी के बीच अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया. ये दरें वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही के लिए लागू हैं.
इन बचत योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं भी निवेशकों को आकर्षक रिटर्न प्रदान करती हैं. 5-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) सामान्य नागरिकों के लिए 7.5 फीसदी ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि एनएससी पर 7.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) 8.2 फीसदी की आकर्षक ब्याज दर देती है. इन सभी योजनाओं की अवधि 5 वर्ष है.
बैंक एफडी पर अभी मिल रहा इतना ब्याज
प्रमुख बैंकों की 5-वर्षीय एफडी की दरें अपेक्षाकृत कम हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Rates) सामान्य निवेशकों के लिए 6.3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.8 फीसदी ब्याज देता है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank FD) 6.4% (सामान्य) और 6.9% (वरिष्ठ नागरिक) की दरें ऑफर कर रहा है. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank FD) की दरें थोड़ी अधिक हैं, जो सामान्य नागरिकों के लिए 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.1% हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rates) 6.5% और 7% ब्याज दे रहा है. मतलब साफ है कि एफडी पर ब्याज तुलनात्मक तौर पर कम है.
निवेश की सुरक्षा में भी बैंक एफडी से बेहतर
PNB Waives Penalty for Low Balance in Savings Accounts
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. अब खाते में रकम नहीं होने या कम रकम होने पर आपको किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा. पीएनपी (PNB) ने बचत खातों (Savings Accounts) में न्यूनतम औसत बैलेंस (Minimum Average Balance) न रखने की सूरत में लगने वाली पेनाल्टी (Penalty) को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. इस तरह का कदम उठाने वाला PNB दूसरा सरकारी बैंक (PSU Bank) है. बैंकों के इस फैसले से लाखों-करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी.
PNB ने दी Minimum Balance Penalty से आजादी
PNB के इस कदम से बचत खातों में कम रकम रखने वालों को राहत मिलेगी. अब उन्हें बैंक को किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा. यह फैसला एक जुलाई 2025 से लागू हो गया है. PNB ने बयान में कहा कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं (Women), किसानों (Farmers) और निम्न आय वाले परिवारों (Low-Income Households) की मदद करने के लिए है. इससे ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस न बनाए रखने पर लगाने वाले जुर्माने की चिंता नहीं रहेगी और उन्हें बैंकिंग सेवाओं (Banking Services) तक आसान और समावेशी पहुंच मिलेगी.
ग्राहकों पर कम होगा वित्तीय दबाव: PNB
PNB के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने कहा कि यह निर्णय हमारी समावेशी बैंकिंग के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है. हमारा मानना है कि इन शुल्कों को माफ करने से ग्राहकों पर वित्तीय दबाव कम होगा और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में उनकी भागीदारी बढ़ेगी. इस कदम के साथ, PNB ने एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार और ग्राहक-केंद्रित संस्थान के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है. बैंक का लक्ष्य बैंकिंग को सभी के लिए अधिक सुलभ और समान बनाना है.
Canara Bank ने भी उठाया था ऐसा ही कदम
पिछले महीने एक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Bank) केनरा बैंक (Canara Bank) ने भी अपने सभी बचत खातों (Savings Bank Accounts) में औसत मासिक बैलेंस (AMB) की आवश्यकता को खत्म करने की घोषणा की थी. केनरा बैंक इस तरह का कदम उठाने वाला पहला सरकारी बैंक था. PNB और केनरा बैंक जैसे प्रमुख बैंकों के इस कदम से लाखों खाताधारकों को राहत मिलेगी. अब ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस न रखने की स्थिति में अतिरिक्त शुल्क देने की चिंता नहीं होगी. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो छोटे शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों या कम आय वर्ग से ताल्लुक रखते हैं.
Bank of Baroda launches bob Flexi Systematic Deposit Plan What is it
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक नई रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम bob फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) पेश किया है, जो ग्राहकों को अनुशासित बचत करने में मदद करता है, साथ ही तरलता के आधार पर रेकरिंग डिपॉजिट खाते में अधिक जमा करने की सुविधा भी प्रदान करता है. इस स्कीम को उन व्यक्तियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रेकरिंग डिपॉजिट (RD) की नियमितता के साथ लचीले मासिक योगदान का लाभ उठाना चाहते हैं.
bob फ्लेक्सी SDP क्या है?
bob फ्लेक्सी सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (रेकरिंग डिपॉजिट) एक बचत योजना है, जो ग्राहकों को उच्च रिटर्न के साथ अपनी बचत को नियंत्रित करने में मदद करती है और तरलता प्रदान करती है. यह जमा योजना ग्राहक की तरलता के आधार पर SDP खाते में अतिरिक्त राशि जमा करने की सुविधा  प्रदान करती है. इस जमा योजना में ऋण, ओवरड्राफ्ट और नामांकन सुविधा भी उपलब्ध है.
PSU Banks Stocks: सरकारी बैंकों के शेयरों में आएगी धमाकेदार तेजी, HDFC सिक्योरिटीज ने बताई इसकी वजह
bob फ्लेक्सी SDP की प्रमुख विशेषताएं
न्यूनतम किस्त: निवेश न्यूनतम 500 रुपए से शुरू हो सकता है, जिसमें 100 रुपए के गुणक में अतिरिक्त टॉप-अप संभव है.
लचीली जमा योजना: bob ग्राहक अपनी मासिक जमा राशि को आधारभूत किस्त के 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं, जिसमें मासिक 1 लाख रुपए की सीमा है.
वरिष्ठ नागरिक ब्याज लाभ: 3 करोड़ रुपए से कम जमा पर भारतीय वरिष्ठ और सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्राथमिकता ब्याज दरें.
ऋण/ओवरड्राफ्ट सुविधा: ग्राहक जमा राशि के बकाया शेष के 95 फीसद तक लागू ब्याज दरों पर उधार ले सकते हैं.
नामांकन सुविधा: सभी पात्र खाता धारकों के लिए नामांकन किया जा सकता है.
नाबालिग खाते: 10 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नाबालिगों के लिए नाबालिग खाता खोला जा सकता है, जिसमें 1 लाख रुपए की जमा सीमा है.
bob फ्लेक्सी SDP: यह कैसे काम करता है?
एक व्यक्ति को बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक तय मासिक जमा राशि के साथ RD खाता खोलना होगा. न्यूनतम मासिक किस्त 500 रुपए है, और आगे 100 रुपए के गुणक में जमा राशि बढ़ाई जा सकती है. अधिकतम मासिक किस्त 1,00,000 रुपए है. ग्राहक प्रति माह 10 बार राशि जमा कर सकते हैं, बशर्ते कुल मासिक जमा 1 लाख रुपए की सीमा से अधिक न हो. ग्राहक अपनी मासिक जमा राशि को आधारभूत किस्त के 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं, जो 1 लाख रुपए की मासिक सीमा के अधीन है.
Home Loan: Bank of Baroda ने होम लोन ब्याज दरें घटाईं, इनको मिलेगा अतिरिक्त फायदा
bob फ्लेक्सी SDP के तहत जमा अवधि
भारतीय निवासियों और NRO जमा के लिए RD खाता अवधि 6 से 60 महीने तक हो सकती है. NRE ग्राहकों के लिए न्यूनतम अवधि 12 महीने है. टॉप-अप जमा 6, 9, 12, 15… 60 महीने तक, 3 महीने के गुणक में की जा सकती है.
bob फ्लेक्सी SDP के तहत परिपक्वता और ब्याज
अंतिम किस्त के भुगतान के एक महीने बाद या नियत तिथि, जो भी बाद में हो, उस दिन जमा परिपक्व होती है. ब्याज त्रैमासिक संयोजित किया जाता है और खाता खोलने के समय लागू कार्ड दरों के अनुसार परिपक्वता पर भुगतान किया जाता है.
किस्त में देरी होने पर कितना जुर्माना?
यदि RD खाते के तहत मासिक किस्त उसी कैलेंडर माह में नहीं चुकाई जाती है, तो प्रति 100 रुपए प्रति माह के लिए 1 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
New FD scheme: 444 दिन के निवेश पर मिलेगा 7.75% ब्याज, शुरू हुई नई डिपोजिट स्कीम
पैसे बचाने के लिए रेकरिंग डिपॉजिट योजना क्या है?
रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) एक प्रकार का जमा बचत खाता है, जिसमें आप नियमित रूप से एक निश्चित राशि को पूर्वनिर्धारित अवधि के लिए जमा करते हैं. एक बार RD परिपक्व होने पर, आपको अपनी कुल निवेश राशि के साथ ब्याज प्राप्त होता है.
PSB Health Card: 12 सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2024-25 के 9 महीनों में कमाया 1,29,426 करोड़ रुपए का लाभ
US Senate Slashes Remittance Tax to 1 percent from 3.5 percent
प्रवासी भारतीयों (NRIs) के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है. "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" के संशोधित ड्राफ्ट में रेमिटेंस ट्रांसफर टैक्स (remittance transfer tax) को 3.5 फीसद से घटाकर केवल 1 फीसद कर दिया गया है, जो पहले मंजूर दर से काफी कम है. नवीनतम यूएस सीनेट (US Senate) संस्करण में बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के खातों से होने वाले ट्रांसफर, साथ ही अमेरिका में जारी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए ट्रांसफर को इस टैक्स से बाहर रखा गया है. इसका मतलब है कि दैनिक रेमिटेंस का बड़ा हिस्सा नए टैक्स के दायरे से बाहर हो सकता है. यह टैक्स केवल 31 दिसंबर 2025 के बाद किए गए ट्रांसफर पर लागू होगा. यह बिल अमेरिका में भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच चिंता का कारण था, क्योंकि इससे बाहर जाने वाले रेमिटेंस पर असर पड़ सकता था, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण आय स्रोत है. हालांकि एक फीसद रेमिटेंस टैक्स से भी रेमिटेंस आय पर असर पड़ने की आशंका है.
रेमिटेंस टैक्स में बदलाव
पहले बिल में 5 फीसद रेमिटेंस टैक्स लगाने का प्रस्ताव था, लेकिन अंतिम हाउस संस्करण में इसे 3.5 फीसद  तक कम कर दिया गया था, जिससे NRIs के बीच चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि कई लोग नियमित रूप से परिवारों के लिए या भारत में निवेश के लिए रेमिटेंस भेजते हैं. अब 1 फीसद की दर से यह बोझ काफी हल्का हो गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंकों या कार्ड के जरिए पैसे भेजते हैं. यह बदलाव भारतीय अर्थव्यवस्था में रेमिटेंस की भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण है. वित्त वर्ष 2023-24 में अमेरिका से 32 अरब डॉलर का रेमिटेंस भारत में आया था.
किन लोगों को होगा फायदा
बिल के तहत केवल एनआरआई, जिसमें उच्च कुशल पेशेवर, छात्र, और ग्रीन कार्ड धारक शामिल हैं, पर रेमिटेंस उत्पाद टैक्स लागू होगा. यहां तक कि स्नातक के बाद अंशकालिक नौकरियों या इंटर्नशिप से प्राप्त आय, यदि भारत भेजी जाती है, तो टैक्स के दायरे में आएगी. यह टैक्स भारत में पैसे भेजने के प्रोत्साहन को कम कर सकता है और NRE खाता जमा, रियल एस्टेट खरीद, और कॉर्पोरेट मोबिलिटी प्रोग्राम्स को प्रभावित कर सकता है.
IRCTC Aadhaar Mandatory: 1 जुलाई से बदल रहे नियम, ऐसे करें Aadhaar-IRCTC Link
टैक्स का भारत पर असर
GTRI के अजय श्रीवास्तव के मुताबिक रेमिटेंस में 10-15 फीसद की कमी आने से भारत को सालाना 12-18 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिससे डॉलर की आपूर्ति में कमी आएगी और रुपए पर दबाव बढ़ेगा. उनका मानना है कि केंद्रीय बैंक को मुद्रा को स्थिर करने के लिए अधिक बार हस्तक्षेप करना पड़ सकता है.
यह बड़ा झटका केरल, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के परिवारों पर पड़ेगा, जहां रेमिटेंस शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसे आवश्यक खर्चों को पूरा करने के लिए उपयोग होता है. श्रीवास्तव ने कहा कि यह टैक्स  "घरेलू खपत को गंभीर रूप से प्रभावित" कर सकता है.
Mobile Tariff Hike: फोन चलाना होगा महंगा! 1-2 महीने में बढ़ सकती हैं Mobile Services की दरें
खपत और निवेश हो सकता है प्रभावित
दिल्ली स्थित सेंटर फॉर डब्ल्यूटीओ स्टडीज की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि रेमिटेंस टैक्स भारतीय घरेलू बजट को बिगाड़ सकता है, खपत और निवेश को कम कर सकता है, और भारत के विदेशी मुद्रा के सबसे स्थिर स्रोतों में से एक को कमजोर कर सकता है. महाराष्ट्र, इसके बाद केरल और तमिलनाडु, रेमिटेंस प्राप्त करने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल हैं. रेमिटेंस भारत में मुख्य रूप से घरेलू खपत, बचत और आवास, सोना और छोटे व्यवसाय जैसे परिसंपत्तियों में निवेश के लिए उपयोग होता है.
Toll Tax Slashes by 50 percent on Highways big change in toll rules for expressways
राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर यात्रा लागत को कम करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने महत्वपूर्ण ऊंची संरचनाओं वाली सड़कों के लिए टोल शुल्क (Toll Tax) में बड़े संशोधन को मंजूरी दे दी है. नए नियमों के तहत, जिन हिस्सों में फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरंग जैसी संरचनाएं कुल लंबाई का आधे से अधिक हिस्सा हैं, वहां टोल आधा कर दिया जाएगा. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ऐसे खंडों के लिए टोल सीमा अब मौजूदा दस गुना से घटकर मानक दर का पांच गुना होगी. इससे यात्रियों को  विशेष रूप से शहरी बायपास, रिंग रोड और अंतर-शहरी कनेक्टर्स पर काफी बचत होगी. यह कदम टोल नीतियों को सुव्यवस्थित करने और सड़क उपयोग को अधिक किफायती बनाने के सरकार के व्यापक प्रयास का हिस्सा है. इस नियम से घनी शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों में अधिक आवाजाही वाले वाहनों को फायदा होगा.
यात्रियों के लिए बड़ी बचत
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के 28.5 किलोमीटर के एकतरफा कार यात्रा की मौजूदा लागत 317 रुपए है, जिसमें से 306 रुपए ऊंची संरचना के लिए हैं. संशोधित टोल नियमों के साथ, इस लागत के लगभग 153 रुपए तक गिरने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को पर्याप्त बचत होगी. यह बदलाव विशेष रूप से उन गलियारों पर प्रभावी होगा जहां ऊंची संरचनाएं सड़क की लंबाई का बड़ा हिस्सा हैं.
पुराने नियमों में दस गुना शुल्क
वर्तमान राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के अनुसार, प्रत्येक किलोमीटर की ऊंची संरचना के लिए टोल को मानक राजमार्ग दर के दस गुना पर गणना की जाती है. यह उच्च गुणक ऐसी बुनियादी ढांचे की उच्च निर्माण लागत को ध्यान में रख कर की जाती है. नई नीति इस गुणक को उन हिस्सों के लिए पांच गुना आधार टोल दर तक लाती है जहां सड़क का 50 फीसद से अधिक हिस्सा ऐसी संरचनाओं से बना है.
Bonus Point: घटने वाला है हाइवे पर टोल का खर्च? जानिए किस बदलाव की तैयारी में सरकार
जल्द आएगी औपचारिक अधिसूचना
मंत्रालय द्वारा जल्द ही इस निर्णय को आधिकारिक रूप से अधिसूचित करने की उम्मीद है. संशोधित टोल गणना का उद्देश्य शहरी बायपास, रिंग रोड और अंतर-शहरी कनेक्टर्स का उपयोग करने वाले यात्रियों को लाभ पहुंचाना है, जहां ऊंची संरचनाएं सड़क की लंबाई का बड़ा हिस्सा बनाती हैं. ये गलियारे निर्माण में अधिक महंगे हैं और अब तक इन पर उच्च टोल शुल्क लागू थे.
कमर्शियल वाहनों को अधिक लाभ
अधिकारी ने कहा कि संशोधित टोल संरचना प्रस्तावित वार्षिक टोल पास योजना चुनने वाले निजी वाहन मालिकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालेगी. हालांकि, नियमित रूप से ऐसे हिस्सों का उपयोग करने वाले कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए प्रभाव अधिक स्पष्ट होगा. यह बदलाव इन वाहनों के लिए परिचालन लागत को कम करेगा, जिससे व्यवसायों को लाभ होगा.
New Toll Policy: हाइवे पर वाहन चालकों को मिल सकती है राहत, नितिन गडकरी ने बताया कब आएगी नई टोल नीति
टोल नीति में व्यापक सुधार
यह नया उपाय सरकार के टोल नीतियों को सुव्यवस्थित करने और सड़क उपयोग को अधिक किफायती और कुशल बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, विशेष रूप से घनी शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों में जहां वाहन आवाजाही अधिक है. यह कदम सड़क बुनियादी ढांचे के उपयोग को अधिक समावेशी और लागत-प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
टोल की गणना कैसे होती है
2008 के राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के अनुसार, चार लेन या उससे अधिक चौड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से के लिए टोल की गणना निम्नलिखित सूत्र से की जाती है: टोल = खंड की लंबाई (किमी) × प्रति किमी आधार दर. 2007-08 की आधार दर को संदर्भ के रूप में उपयोग किया जाता है और इसे हर साल 1 अप्रैल को संशोधित किया जाता है. टोल गुणक सड़क और बुनियादी ढांचे के प्रकार के आधार पर भिन्न होता है.
Toll Tax में हो रही है लगातार बढ़ोतरी, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई है जैसी की तैसी