Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Prices of independent residential floors in South Delhi rose by up to 40 percent during July–September
दक्षिण दिल्ली में लक्जरी स्वतंत्र आवासीय फ्लोर की कीमतों में सीमित आपूर्ति के कारण सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 40 फीसदी तक की वृद्धि हुई. गोल्डन ग्रोथ फंड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. गोल्डन ग्रोथ फंड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण दिल्ली की श्रेणी-ए कॉलोनियों में संपत्ति की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, 2,500 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत जुलाई-सितंबर, 2026 में बढ़कर 18.5-29 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11-23 करोड़ रुपये थी. इसकी औसत कीमत 40 फीसदी बढ़कर 17 करोड़ रुपये से 23.75 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, 6,000 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत एक साल पहले के 22-53 करोड़ रुपये से बढ़कर 41-56 करोड़ रुपये हो गई. इसकी औसत कीमत 29 फीसदी बढ़कर 37.5 करोड़ रुपये से 48.5 करोड़ रुपये हो गई.
श्रेणी-ए की कुछ कॉलोनियों में मेफेयर गार्डन, पंचशील पार्क, आनंद निकेतन, वसंत विहार, शांति निकेतन, वेस्टएंड, चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक, जोर बाग, सुंदर नगर और महारानी बाग शामिल हैं. इसी तरह, श्रेणी-बी की कॉलोनियों में 2,500 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत 8-11 करोड़ रुपये से बढ़कर 9-12.5 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, 3,200 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत 13-18 करोड़ रुपये से बढ़कर 14-19 करोड़ रुपये हो गई. श्रेणी-बी की कुछ कॉलोनियों में चिराग एन्क्लेव, आनंद लोक, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, गुलमोहर पार्क, नीति बाग, डिफेंस कॉलोनी, सफदरजंग एन्क्लेव और कैलाश कॉलोनी शामिल हैं. गोल्डन ग्रोथ फंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकुर जालान ने कहा, ‘‘दक्षिण दिल्ली के आवासीय बाजार में मजबूत तेजी बनी हुई है. जुलाई-सितंबर, 2026 तिमाही में प्रमुख कॉलोनियों में ‘लक्री’ स्वतंत्र फ्लोर की कीमतों में 6-40 फीसदी की वृद्धि हुई.’’
Delhi's Khan market 24th most expensive high-street location globally says Cushman and Wakefield
दिल्ली की खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे प्रमुख खुदरा बाजारों की सूची में 24वें स्थान पर बरकरार है. यहां सालाना किराया 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट है. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी. कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि खान मार्केट भारत का सबसे महंगा प्रमुख खुदरा बाजार बना हुआ है. न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू लंदन के न्यू बॉन्ड स्ट्रीट को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे महंगा प्रमुख खुदरा बाजार बन गया है. कंपनी ने कहा, ‘‘दिल्ली का खान मार्केट दुनिया की सबसे महंगी खुदरा कारोबारी सड़कों में 24वें स्थान पर बरकरार है.’’
खान मार्केट में खुदरा दुकानों की जगह की मजबूत मांग से किराया सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर करीब 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट (1,875 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रति माह) हो गया. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट ‘मेन स्ट्रीट्स अक्रॉस द वर्ल्ड 2026’ का यह 36वां संस्करण है. इसमें दुनिया के 147 प्रमुख खुदरा बाजारों में प्रमुख किराये का आकलन किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू दुनिया की सबसे महंगी खुदरा कारोबारी सड़क के रूप में फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. यहां सालाना किराया 35 प्रतिशत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति वर्ग फुट हो गया. वर्ष 2025 में यह तीसरे स्थान पर था.
लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट 2,230 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना किराये के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इसके बाद मिलान का विया मोंटेनापोलियोने 2,160 डॉलर प्रति वर्ग फुट किराये के साथ तीसरे स्थान पर रहा. पिछले वर्षों में किराये में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद इन दोनों बाजारों में बीते साल किराया स्थिर रहा. सभी बाजारों में स्थानीय मुद्रा के आधार पर किराये में सालाना औसतन तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह 2025 में दर्ज 4.3 प्रतिशत की वृद्धि से कम है. सर्वेक्षण में शामिल करीब आधे खुदरा बाजारों (49 प्रतिशत) में किराये बढ़े, जबकि 19 प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई. शेष 32 प्रतिशत बाजारों में किराया स्थिर रहा.
कुशमैन एंड वेकफील्ड के वैश्विक आर्थिक शोध संस्थान में अंतरराष्ट्रीय शोध प्रमुख डोमिनिक ब्राउन ने कहा, ‘‘दुनिया भर में किराये की वृद्धि की रफ्तार भले ही धीमी हुई है, लेकिन दुनिया के सबसे स्थापित खुदरा बाजारों में जगह पाने के लिए प्रतिस्पर्धा अब भी काफी कड़ी है.’’ ब्राउन ने कहा, ‘‘फिफ्थ एवेन्यू का फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचना दिखाता है कि जब खुदरा विक्रेताओं की मांग मजबूत हो और उपलब्ध जगह सीमित हो, तो किराये कितनी तेजी से बढ़ सकते हैं.’’
भारतीय बाजार के बारे में कुशमैन एंड वेकफील्ड के खुदरा कारोबार-भारत प्रमुख मिलिन रोहिनेश ने कहा कि मजबूत खपत, खुदरा विक्रेताओं के लगातार विस्तार और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग के दम पर खुदरा बाजार की बुनियाद मजबूत बनी हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के प्रमुख खुदरा बाजारों में खान मार्केट की स्थिति और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) की रैंकिंग में भारत के प्रमुख खुदरा बाजारों की उल्लेखनीय मौजूदगी यह दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर भारत के खुदरा बाजार की पहचान बढ़ रही है और प्रमुख शहरों में मांग कितनी मजबूत है.’’
Mumbai Luxury Home Registrations Rise 17 pc to Rs 17,600 Crore in Q2
मुंबई के लग्जरी आवास बाजार में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान तेजी दर्ज की गई. पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों का पंजीकरण तिमाही आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 17,600 करोड़ रुपये हो गया. प्रौद्योगिकी आधारित प्रॉपर्टी फर्म Lighthouse Luxury और Zapkey की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मुंबई क्षेत्र के लग्जरी आवास बाजार में तेजी रही और इस दौरान औसतन हर दिन पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले 17 से ज्यादा घर पंजीकृत हुए.
दूसरी तिमाही में 1,651 लग्जरी घरों का पंजीकरण
रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 में मुंबई में 17,600 करोड़ रुपये मूल्य के 1,651 लग्जरी घरों का पंजीकरण हुआ. इसकी तुलना में जून तिमाही में 15,023 करोड़ रुपये मूल्य के 1,494 घरों का पंजीकरण हुआ था. इस तरह दूसरी तिमाही में पंजीकरण का कुल मूल्य 17 प्रतिशत बढ़ गया. इस दौरान लग्जरी घरों का औसत मूल्य भी 10.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.7 करोड़ रुपये हो गया.
छह महीने में 32,623 करोड़ रुपये की लग्जरी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मुंबई क्षेत्र में कुल 3,145 लग्जरी संपत्तियों का पंजीकरण हुआ. इन संपत्तियों का कुल मूल्य 32,623 करोड़ रुपये रहा. रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मुंबई के लग्जरी आवास बाजार ने तेजी से रफ्तार पकड़ी.
50 करोड़ रुपये से महंगे 29 घरों के सौदे
रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले 29 घरों के सौदे हुए. इन संपत्तियों का कुल मूल्य 2,536 करोड़ रुपये रहा. Lighthouse Proptech के संस्थापक सुमेश मिश्रा ने कहा कि मुंबई का लग्जरी बाजार पहली छमाही के दौरान गति पकड़ चुका है और बाजार के शीर्ष स्तर पर भरोसा वापस आया है. उन्होंने कहा कि 50 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों के सौदे तिमाही आधार पर दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं.
NCR Real Estate: New Launches Drop 3% to 3% Growth in Housing Sales
एनारॉक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में नई आवासीय परियोजनाओं की लॉन्चिंग भले ही घटी हो, लेकिन घरों की बिक्री में तेजी बनी हुई है। एनसीआर में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान करीब 10,900 नई आवासीय इकाइयां लॉन्च हुईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की करीब 12,645 यूनिट की तुलना में 14 फीसदी कम हैं। वहीं, इस अवधि में 13,765 घरों की बिक्री हुई, जो पिछली तिमाही के 13,365 यूनिट के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है।
त्योहारी सीजन की प्रतीक्षा
घर खरीदार त्योहारी सीजन में डेवलपर्स की ओर से आकर्षक भुगतान योजनाएं, शुरुआती बुकिंग लाभ, अपग्रेड पैकेज और अन्य सुविधाओं से जुड़े ऑफर की प्रतीक्षा/ उम्मीद में अपना फैसला टाल देते है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक, आगामी त्योहारी सीजन आवासीय मांग को बढ़ावा दे सकता है। उनके अनुसार, कीमतें और अफोर्डेबिलिटी खरीदारों को चयनात्मक बनाए रखेंगी, लेकिन त्योहारी माहौल, स्थिर उधारी लागत और नई लॉन्चिंग की पाइपलाइन बिक्री को समर्थन दे सकती है।
हालांकि, सालाना आधार पर एनसीआर में बिक्री एक प्रतिशत घटी है जो पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में 13,920 यूनिट थीं, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 13,765 रहा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मामूली उतार-चढ़ाव है जो त्योहारों के पहले आम है जिसमें योजना स्तर पर बदलाव भी शामिल है। राकेश कुमार अग्रवाल, सीएमडी- एआईजीआईएन के अनुसार नई लॉन्चिंग में कमी को बाजार की कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। डेवलपर्स अब परियोजनाओं की संख्या के बजाय उनकी सघनता, गुणवत्ता, लोकेशन और सुविधाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। सीमित यूनिट वाली अच्छी परियोजनाओं को बाजार में बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
छोटे प्रोजेक्ट पर जोर
बाजार में नई लॉन्चिंग घटने की एक वजह डेवलपर्स की बदलती रणनीति भी मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बाजार परिस्थितियों में डेवलपर्स बड़े भूखंड पर बहुत बड़ी संख्या में यूनिट लॉन्च करने के बजाय सीमित संख्या वाली परियोजनाओं पर ध्यान दे रहे हैं। रियरको की एमडी गीतांजलि खन्ना के अनुसार परियोजना में यूनिटस देने के साथ सुख-सुविधा का ध्यान रखते हुए हमने केवीडी विंड पार्क में छोटे साइज़ के ज्यादा यूनिटस घटाकर बड़े साइज़, तीन तरफ से खुले और प्राइवेसी प्रदान करने वाले सीमित यूनिटस दिए है। रेसीडेंट्स के लिए बड़ा क्लब हाउस व स्विमिंग पूल, स्काई लाउन्ज, टेरेस गार्डन व कैफै, गेस्ट रूम, वालेट पार्किंग, आदि जोड़े गए है।
नए माइक्रो-मार्केट से ज्यादा अपेक्षा
एनसीआर में बढ़ती बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के आसपास नए आवासीय माइक्रो-मार्केट विकसित हो रहे हैं जहाँ बिल्डर पॉकेट फ़्रेंडली ऑप्शन और ऑफर दे रहे है जिनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट, यमुना एक्स्प्रेसवे, राज नगर एक्सटेनशन, सिद्धार्थ विहार, एनएच-9, फरीदाबाद, आदि शामिल है। निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग का कहना है कि रियल एस्टेट बाजार में नए लॉन्च के साथ-साथ पहले से उपलब्ध इन्वेंट्री की मांग भी महत्वपूर्ण है। खरीदार बेहतर कनेक्टिविटी, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट की लोकेशन और डेवलपर के पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर निर्णय ले रहे हैं।
मीडियम साइज के फ्लैट्स बने पसंद
घर खरीदारों की अफोर्डबिलिटी को बढ़ाने के लिए बिल्डर योजना में बदलाव कर फ्लैट के साइज़ में परिवर्तन कर रहे है तथा 1200 से 2000 वर्ग फिट के यूनिट ज्यादा ला रहे जिसे घर खरीदार पसंद कर रहे है। साथ ही ऐसी सुविधाएं जोड़ रहे जो उन्हें अन्य से अलग बनाए। डिलीजेंट बिल्डर्स के सीओओ अश्वनी नागपाल के अनुसार हमने अंतरिक्ष वैली के रीवाइवल प्लान में दो टावर की जगह केवल एक टावर लाने की योजना की जिससे घर खरीदारों की मांग के अनुरूप फ्लैट्स और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके, इससे सोसाइटी में डेन्सिटी कम हुई और क्वालिटी बढ़ गई।
लागत कम करने वाले ऑफर्स से लुभाने के प्रयास
विशेषज्ञों का मानना है कि कीमत और रेपो रेट के बढ़ने से भी घर खरीदार का हिसाब बिगड़ा है जिसे बिल्डर ही अपने ऑफर और प्लान के जरिए सुलझा सकते है। रेपो रेट बढ़ने के बाद त्योहारी सीजन में घर खरीदार ऐसे ऑफर तथा डिस्काउंट की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जिसमे उनकी पॉकेट पर बोझ कम से कम आए। आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से आवासीय रियल एस्टेट के लिए नए अवसर बने हैं। खरीदार आज अपने बजट में बेहतर सुविधाओं वाला घर चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने आरजी प्लियाडेस में तीन बीएचके फ्लैट 1 करोड़ से कम की प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश किए है जिसके रुझान अच्छे मिले है। इनके अलावा पजेशन तक नो ईएमआई वाले ऑफर घर खरीदारों को ज्यादा पसंद करते है जिससे रेंट और ईएमआई का डबल खर्च न आए।
फैसला लेने में लग रहा समय
एनसीआर में औसत आवासीय कीमतों में सालाना 12 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो शीर्ष सात शहरों में सबसे अधिक है। ऐसे में घर खरीदने के फैसले में खरीदार कीमत, सुविधाओं, निर्माण गुणवत्ता और भुगतान योजनाओं की तुलना कर रहे और पहले के मुकाबले अधिक समय ले रहे हैं। पंकज कुमार जैन, निदेशक, केडब्लू ग्रुप का मानना है कि एनसीआर में खरीदारों का व्यवहार पहले से अधिक समझदारी वाला हुआ है। बढ़ती कीमतों के बीच वे जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय परियोजना, सुविधाओं, कनेक्टिविटी और भुगतान योजना की तुलना कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में बेहतर ऑफर मिलने पर यह मांग खरीदारी में बदल सकती है।
Affordable Housing to get boost govt preparing new policy says credai
Affordable Housing: भारत में किफायती आवास यानी अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में अच्छी खबर सामने आई है. रियल एस्टेट डेवलपर्स के शीर्ष संगठन क्रेडाई ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार नई अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी तैयार कर रही है. क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने बताया कि यह नई नीति अगले छह महीनों में आ सकती है. संगठन सरकार के आवास विभाग, वित्त विभाग और नीति आयोग से लगातार संपर्क में है.
क्रेडाई ने की मूल्य की इस सीमा को हटाने की मांग
अभी किफायती आवास की परिभाषा में मेट्रो शहरों के लिए 60 वर्ग मीटर और अन्य शहरों के लिए 90 वर्ग मीटर का आकार तय है. साथ ही प्रति यूनिट 45 लाख रुपए की कीमत सीमा भी लगाई गई है. यह सीमा कई साल पहले तय की गई थी. क्रेडाई का कहना है कि अब यह सीमा महंगाई, जमीन की बढ़ती कीमतों तथा निर्माण लागत के कारण अप्रासंगिक हो गई है. क्रेडाई का कहना है कि कीमत की सीमा हटा दी जाए और सिर्फ आकार के आधार पर घरों को किफायती माना जाए. मेट्रो में 60 वर्ग मीटर और नॉन-मेट्रो में 90 वर्ग मीटर की सीमा पर्याप्त है, क्योंकि परिवारों को जगह की जरूरत होती है, न कि सिर्फ कीमत की.
डेवपलर्स नहीं कर पा रहे किफायती घरों की आपूर्ति
शेखर पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संगठित डेवलपर्स किफायती घरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं. जमीन की कमी, ऊंचे टैक्स जो बिक्री मूल्य का 30 से 50 फीसदी तक हो जाते हैं तथा मंजूरियों में देरी जैसी कई बाधाएं हैं. इन समस्याओं को हल करने के लिए क्रेडाई राज्य सरकारों और केंद्र सरकार दोनों के साथ काम कर रहा है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर विकल्प मिल सकें.
महज 14 फीसदी रह गई कुल बिक्री में हिस्सेदारी
किफायती आवास की हिस्सेदारी कुल आवासीय संपत्तियों की बिक्री में काफी घट गई है. पहले यह लगभग 50 फीसदी के आसपास थी, लेकिन अब घटकर महज 14 फीसदी रह गई है. यह गिरावट बताती है कि मौजूदा नियमों के कारण डेवलपर्स इस सेगमेंट में ज्यादा प्रोजेक्ट नहीं ला पा रहे हैं. नई पॉलिसी में अगर कीमत की सीमा हटाई गई, तो डेवलपर्स को अधिक घर बनाने का मौका मिलेगा और खरीदारों को भी आसानी से किफायती विकल्प उपलब्ध होंगे.
मध्यम वर्ग को नई पॉलिसी से राहत मिलने की उम्मीद
सरकार कई विभागों के जरिए इस नीति पर काम कर रही है. क्रेडाई उम्मीद जता रहा है कि अगले छह महीनों में बदलाव लागू हो जाएंगे. इससे न सिर्फ आपूर्ति बढ़ेगी, बल्कि मांग भी मजबूत होगी. घर खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह बड़ा राहत का विषय बन सकता है, क्योंकि अभी महंगे शहरों में 45 लाख रुपए में अच्छा घर मिलना मुश्किल हो गया है.
BUILD Conclave UP Infrastructure & Real Estate Growth on October 9
BUILD Infrastructure Conclave: उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और शहरीकरण के बीच प्रदेश की विकास यात्रा आने वाले वर्षों में किस दिशा में जाएगी, इस पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में मंथन होगा. विपिन खंड स्थित होटल ताजमहल में अमर उजाला BUILD Infrastructure Conclave Powered by Adani का आयोजन किया जाएगा. कॉन्क्लेव में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, निवेश, रियल एस्टेट, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग से जुड़े मुद्दों पर सरकार, प्रशासन और उद्योग जगत के प्रतिनिधि चर्चा करेंगे.
एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट से नए आर्थिक कॉरिडोर तक चर्चा
BUILD Infrastructure Conclave में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को इंफ्रास्ट्रक्चर के नजरिए से समझने के साथ भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी. एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के विस्तार से तैयार हो रहे नए कनेक्टिविटी नेटवर्क, आर्थिक कॉरिडोर और औद्योगिक विकास के अवसरों पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे. इसके साथ ही निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश के विकास के अगले चरण की संभावनाओं पर भी मंथन होगा. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', भूपेंद्र चौधरी समेत केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ मंत्री, प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है. एनएचएआई, यूपी रेरा, यूपीसीडा के साथ रियल एस्टेट और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.
रियल एस्टेट और उभरते शहरों पर भी रहेगा फोकस
बदलते शहरी परिदृश्य के बीच उत्तर प्रदेश के उभरते शहरों में रियल एस्टेट की संभावनाएं भी BUILD के प्रमुख विषयों में शामिल रहेंगी. महानगरों से आगे बढ़ते शहरी क्षेत्रों में आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी की संभावनाओं, नए विकास क्षेत्रों और बदलते रियल एस्टेट बाजार पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. कॉन्क्लेव में ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट के जरिए प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के अवसरों पर भी विचार होगा. इन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और निवेश के बीच बन रहे नए अवसरों को समझने पर जोर रहेगा.
खरीदारों और निवेशकों के लिए भी खास मंच
BUILD केवल सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद का मंच नहीं होगा. प्लॉट खरीदने, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी तलाशने, कमर्शियल स्पेस लेने या रियल एस्टेट में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण अवसर लेकर आएगा. एक ही मंच पर बड़ी संख्या में बिल्डर्स, डेवलपर्स और रियल एस्टेट से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी से संभावित खरीदारों और निवेशकों को विभिन्न परियोजनाओं, उभरते बाजारों और निवेश के अवसरों को समझने का मौका मिलेगा. प्रदेश के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट परिदृश्य को एक साथ समझने के लिहाज से BUILD सरकार, उद्योग, डेवलपर्स, निवेशकों और संभावित खरीदारों के बीच संवाद का साझा मंच तैयार करेगा.
BUILD का हिस्सा बनने के लिए करें रजिस्ट्रेशन
BUILD Infrastructure Conclave में शामिल होने के लिए दिए गए QR Code को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. कार्यक्रम में इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट से जुड़े मौजूदा बदलावों के साथ उत्तर प्रदेश के विकास की भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी.
Housing Sales Rise 3 pc in Top 7 Cities to Over 1 Lakh Units in Q3
Housing Sales: देश के सात प्रमुख शहरों के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान बिक्री में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी अनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में कुल 1,00,220 आवासीय इकाइयां बिकीं, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 97,080 मकानों की बिक्री हुई थी. मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु और हैदराबाद में मजबूत मांग ने कुल बिक्री को सहारा दिया.
1.55 लाख करोड़ रुपये की हुई मकानों की बिक्री
अनारॉक के अनुसार, मूल्य के लिहाज से भी आवासीय बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान सात प्रमुख शहरों में मकानों की कुल बिक्री 1.55 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 1.52 लाख करोड़ रुपये से 2 प्रतिशत अधिक है. वहीं, इन शहरों में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत में सामूहिक रूप से सालाना 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.
एमएमआर और बेंगलुरु की बिक्री में बड़ी हिस्सेदारी
मुंबई महानगर क्षेत्र, बेंगलुरु और हैदराबाद में आवासीय बिक्री बढ़ी. इसके उलट दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चेन्नई और कोलकाता में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. अनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक, 2026 की तीसरी तिमाही में सात प्रमुख शहरों की कुल आवासीय बिक्री में एमएमआर और बेंगलुरु की संयुक्त हिस्सेदारी 48 प्रतिशत रही.
नई आवासीय परियोजनाओं की पेशकश 18% बढ़ी
जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान सात प्रमुख शहरों में करीब 1,14,320 नई आवासीय इकाइयां पेश की गईं. यह संख्या 2025 की तीसरी तिमाही में पेश की गई 96,690 इकाइयों के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है. यानी इस दौरान बिक्री के साथ-साथ नए आवासीय प्रोजेक्ट और यूनिट लॉन्च करने की गतिविधियां भी बढ़ीं.
त्योहारों से मांग को मिल सकता है और सहारा
अनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आवासीय मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद है. उनके मुताबिक, इससे जुलाई-सितंबर तिमाही में दिखाई गई तेजी को आगे और गति मिल सकती है. हालांकि, रियल एस्टेट बाजार के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अंतर भी देखने को मिला है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी प्रॉपइक्विटी ने पिछले सप्ताह जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल आवासीय बिक्री 6 प्रतिशत घटकर 1.03 लाख इकाई रहने की बात कही थी.
Angel One founder Dinesh Thakkar buys new home in Juhu in a 711 cr deal
Angel One: एंजेल वन के संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर ने मुंबई के प्रीमियम इलाके जुहू में एक पूरा रेसिडेंशियल टावर खरीद लिया है. यह सौदा करीब 711 करोड़ रुपए का है. एंबेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने ठक्कर के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी के अनुसार, यह देश में अब तक की सबसे बड़ी स्टैंडअलोन हाउसिंग यूनिट डील है.
सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में एक
यह रेसिडेंस ग्राउंड प्लस सात मंजिला यानी जी प्लस सेवन टावर है. इसमें रेरा कार्पेट एरिया करीब 63,000 वर्गफुट का है. सौदे की कीमत के हिसाब से यह करीब 1.13 लाख रुपए प्रति वर्गफुट बैठता है. प्रोजेक्ट का नाम एंबेसी टेराजा है और यह जुहू तारा रोड पर बना है. जुहू मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा आवासीय इलाकों में गिना जाता है. यहां समुद्र के नजदीक होने और शांत माहौल की वजह से कई सालों से हाई-एंड खरीदारों की दिलचस्पी बनी हुई है.
एंबेसी टेराजा दो एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट है. इसमें कुल करीब 50 रेसिडेंस बनाने की योजना है. कंपनी का अनुमान है कि प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट की कुल वैल्यू यानी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 3,000 करोड़ रुपए से ऊपर होगी. यह कम डेंसिटी वाला प्रोजेक्ट है, जिसमें पांच टावरों में हर मंजिल पर एक ही रेसिडेंस रखा गया है. डिजाइन में पैनोरमिक सी व्यू, सिटी व्यू, बड़े लेआउट, इंटरनल गार्डन और वेलनेस तथा लाइफस्टाइल सुविधाएं शामिल हैं. एंबेसी डेवलपमेंट्स इसे डेवलपमेंट मैनेजमेंट मॉडल के तहत विकसित कर रही है.
इस कारण ठक्कर ने किया यह सौदा
दिनेश ठक्कर ने इस संपत्ति को खरीदने का फैसला प्राइवेसी, जगह की उपलब्धता और समुद्र के नजारों को ध्यान में रखकर लिया. उन्होंने परिवार के घर का नाम “एंजेलस” रखा है और इसे लंबी अवधि का पारिवारिक निवास बताया है. ठक्कर ने कहा कि इतने बड़े पैमाने के घर के लिए डेवलपर पर भरोसा उतना ही जरूरी है, जितना खुद रेसिडेंस. उन्होंने कहा कि वे इस घर को आकार लेते देखने के लिए उत्सुक हैं. उनके अनुसार, जुहू का अपना खास चरित्र है, जो मुंबई के बहुत कम इलाकों में मिलता है. नया घर ढूंढते समय उनकी प्राथमिकता प्राइवेसी, बड़ी जगह, बेहतरीन समुद्री नजारे और एक लग्जरी तथा आइकॉनिक सेंचुरी बनाने पर थी जो परिवार का स्थायी घर बन सके. एंबेसी टेराजा में उन्हें ये सारी बातें एक जगह मिल गईं. उन्होंने एंबेसी ग्रुप पर भरोसा जताया कि वह उनकी सोच के अनुरूप एक आर्किटेक्चरल मार्वल तैयार करेगा.
18 महीने पहले ही लॉन्च हुआ प्रोजेक्ट
यह सौदा ऐसे समय में हुआ है, जब एंबेसी डेवलपमेंट्स मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में अपनी रेसिडेंशियल उपस्थिति बढ़ा रही है. कंपनी के मुंबई क्षेत्र के पोर्टफोलियो में वर्ली का एंबेसी सिटाडेल, अलीबाग का एंबेसी सेरेनिटी, पनवेल का एंबेसी पार्क और ठाणे का एंबेसी वन शामिल हैं. एंबेसी डेवलपमेंट्स के चेयरमैन जितेंद्र विरवानी ने कहा कि ठक्कर का यह सौदा कंपनी की लग्जरी रेसिडेंशियल परियोजनाओं की पोजिशनिंग और मुंबई के खरीदारों के बीच बने भरोसे का प्रतीक है. एंबेसी टेराजा को मुंबई में करीब 18 महीने पहले लॉन्च किया गया था.
एंबेसी डेवलपमेंट्स के पास कई शहरों में बड़े प्रोजेक्ट
इस सौदे में खरीदार एक फ्लैट नहीं, बल्कि पूरा टावर खरीद रहा है, जिसमें आठ मंजिल और 63,000 वर्गफुट का रेरा कार्पेट एरिया है. एंबेसी डेवलपमेंट्स के लिए यह लेनदेन मुंबई में उसके रेसिडेंशियल विस्तार को मजबूत करता है. एंबेसी डेवलपमेंट्स बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड कंपनी है. पहले इसका नाम इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट्स था. कंपनी के पास बेंगलुरु, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन, नेशनल कैपिटल रीजन, चेन्नई और इंदौर में आवासीय तथा कमर्शियल प्रोजेक्ट हैं.
Smart Home Buyers Choose Extra Features Over Standard Affordability
भारत का रियल एस्टेट बाजार पहले से अधिक परिपक्व और लीक से हटकर चलने वाले दौर में पहुंच चुका है, जहां घर खरीदार ‘एफोर्डेबल यानि किफायती’ घर से ऊब चुके हैं और अब ‘वैल्यू एडिशन यानी संपत्ति के समग्र मूल्य बढ़ाने’ वाले फीचर्स से सुसज्जित परियोजनाएं ढूंढ़ रहे हैं। इसके लिए खरीदार अफोर्डेबल की सीमा लांघने में संकोच नहीं कर रहे हैं, जिससे एक तरफ जहां प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने के बाद भी मांग लगातार मजबूत हो रही है, वहीं दूसरी ओर छोटे और किफायती घरों की सप्लाइ घटती जा रही है।
एक्स्ट्रा फीचर्स या अफोर्डेबिलिटी
घर खरीदार के लिए घर खरीदने की क्षमता यानी अफोर्डेबिलिटी के पैमाने तेजी से बदले हैं। स्मार्ट घर खरीदार प्रॉपर्टी में निवेश के समय ही धैर्यपूर्वक प्रोजेक्ट में परंपरागत से अलग, आधुनिक, अभिनव व अधिक सुविधाओं वाली परियोजनाएं पसंद कर रहे हैं, जो पहले के दौर में एक आम ट्रेंड से भिन्न है। इनमे टावर में एक्स्ट्रा लिफ्ट, ओपन व ग्रीन स्पेस में एक्टिविटी के लिए वर्गीकृत जगह, इंडोर व आउटडोर में मल्टी स्पोर्ट्स स्पेस, मीटिंग रूम, कैफै व रेस्टोरेंट, स्पा व सलून, थियेटर, जैसे विभिन्न एक्स्ट्रा फीचर्स का आकलन कर रहे हैं, जिससे उन्हें वैल्यू फॉर मनी मिल सके।
रियरको की एमडी गीतांजलि खन्ना ने बताया कि पहले की अपेक्षा कीमतों के कारण प्राथमिकता बदली है, इसलिए ज्यादातर खरीदार बड़े साइज व विशेष सुविधाओं वाली परियोजना में फ्लैट ढूंढ़ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ने अपनी अफोर्डेबिलिटी भी बढ़ाई है। हम रेजिडेंट्स के लिए पूर्व की योजना में बदलाव करते हुए भविष्य की वास्तविक जरूरतों से जुड़े फीचर्स प्रोजेक्ट में जोड़ रहे हैं, जिससे सोसाइटी के अंदर अधिकतम सुविधाएं दी जा सकें जो काफी पसंद की जा रही हैं।
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग का मानना है कि आज का घर खरीदार सिर्फ चार दीवारों और लोकेशन को नहीं देख रहा है। वह यह भी समझना चाहता है कि प्रोजेक्ट में मिलने वाली सुविधाएं, बेहतर डिजाइन, हरित क्षेत्र, सुरक्षा और कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर उसकी रोजमर्रा की जिंदगी को कितना बेहतर बनाएंगे। इसी वजह से ग्राहक जरूरत के मुताबिक थोड़ा अतिरिक्त निवेश करने के लिए भी तैयार दिखाई दे रहा है।
प्राथमिकता बदली
घर खरीदार निवेश के समय निर्माण व गुणवत्ता, क्लब, जिम, पूल, ग्रीन एरिया जैसी सुविधाओं के अलावा वर्तमान और भविष्य में इंफ्रास्ट्रक्चर तथा कनेक्टिविटी, अलग-अलग स्तर की अतिरिक्त सुविधाएं और रख-रखाव में अलग क्या है, संभावित रिटर्न कैसे और कितना होगा, आदि को खरीदारी का महत्वपूर्ण आधार बना रहे हैं। कई प्रोमोटर्स लागत को नियंत्रित करते हुए अपने प्रोजेक्ट में रचनात्मक सुविधाएं व फीचर्स बढ़ा रहे हैं।
डिलिजेंट बिल्डर्स के सीओओ अश्वनी नागपाल के अनुसार घर खरीदारों में निवेश की हड़बड़ी नहीं है, बल्कि वे लॉन्ग टर्म निवेश की रणनीति पर काम करते हुए नपे-तुले निर्णय ले रहे हैं। उनका फोकस ऐसा निवेश करने पर है, जो आज की आवश्यकता के साथ भविष्य की संभावित जरूरतों को भी पूरा कर सके। इस कारण हमने बजट का ध्यान रखते हुए अपनी परियोजनाओं की योजना और पेशकश में बुनियादी बदलाव किए हैं।
रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार हाल के वर्षों में घरों की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उनकी अफोर्डेबिलिटी पर उतना दबाव नहीं पड़ा है, जितना केवल कीमतों के आंकड़ों से दिखाई देता है। लगभग एक दशक का अनुभव रखने वाले घर खरीदार की पसंद का दायरा व्यापक हो चुका है और वे एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करने को तैयार हैं, जो मार्केट के लिए सकारात्मक संकेत है।
परिवर्तन के कारण
घर खरीदारों की प्राथमिकता बदलने और क्षमता को बढ़ाने में स्थिर रोजगार और दोहरी आय वाले फैमिली पैटर्न की भूमिका प्रमुख है जिसके पीछे आईटी व टेक्नोलॉजी कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, वित्तीय सेवाओं, मैन्युफैक्चरिंग और नॉलेज-बेस्ड इंडस्ट्रीज के विस्तार, बढ़ते निवेश, निर्माण व उद्योग तथा होम लोन की अनुकूल शर्तें शामिल हैं। मांग और कीमतों में हुए बदलाव के कारण बार-बार घर बदलने की झंझट भी महत्वपूर्ण कारक है, जिसका प्रभाव छोटे, वन व टू बीएचके साइज के घरों की घटती मांग पर पड़ा है।
हिमांशु गर्ग, निदेशक, आरजी ग्रुप के अनुसार रियल एस्टेट में खरीदारों की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं। अब निर्णय केवल कीमत के आधार पर नहीं हो रहा, बल्कि ग्राहक यह देख रहा है कि उसे अपने निवेश के बदले कितना बेहतर जीवनस्तर और भविष्य की संपत्ति मूल्यवृद्धि मिल सकती है। यही कारण है कि वैल्यू-एडेड प्रोजेक्ट्स की मांग कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद बनी हुई है।
मार्केट एक्सपर्टस का मानना है कि बदलते आर्थिक परिवेश और सीमित सप्लाइ वाले प्रोजेक्ट के कारण घर खरीदारों की पसंद और प्राथमिकता में बदलाव देखने को मिलेगा जो प्रोमोटर्स को कीमत और फीचर्स दोनों का बेहतर तालमेल वाली परियोजनाएं लाने को प्रोत्साहित करेगा जिससे मार्केट में घर खरीदारों के लिए विकल्प बढ़ेंगे। छोटे साइज के घरों के क्षेत्रफल और अफोर्डबिलिटी की नई परिभाषा ही नए विकल्प खोल सकती है।
Home construction has become 34 per costlier flat prices have surged at twice the pace of construction costs
देश के सात बड़े शहरों में आम आदमी के लिए 40 से 60 लाख रुपए के बजट में अपने घर का सपना पूरा करना अब मुश्किल हो गया है. रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक के ताजा आंकड़े इस बात की पुष्टी करते हें. पिछले पांच वर्षों (2021 से 2025) के दौरान देश में घर बनाने की वास्तविक लागत जहां 34 फीसदी  बढ़ी हैं, वहीं इसी अवधि में फ्लैट्स की बिक्री कीमतें 59 फीसदी की भारी छलांग लगाकर औसतन 9,260 रुपए प्रति वर्ग फुट के पार निकल चुकी हैं.  लागत और अंतिम बिक्री मूल्य के बीच यह 25 फीसदी का भारी अंतर साफ बता रहा है कि बिल्डरों ने किफायती घरों से मुंह मोड़ लिया है, और मध्यम वर्ग को उस महंगी जमीन की कीमत चुकानी पड़ रही है जिसका निर्माण लागत से कोई सीधा लेना-देना नहीं है.
एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, घरों की कीमतों में आई कुल बढ़ोतरी का 66 फीसदी हिस्सा तो सीधे तौर पर निर्माण सामग्री से जुड़ा है, लेकिन बाकी 34 फीसदी हिस्सा बाहरी दबावों का नतीजा है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान जमीन के अनियंत्रित भाव और बिल्डरों के बढ़ते मार्जिन का है.
5 साल में लागत बनाम बिक्री मूल्य में वृद्धि
महंगे घर की असली वजह जमीन
घर बनाने की बुनियादी लागत में जमीन की कीमत शामिल नहीं होती. एनारॉक के अनुसार, 2021 से 2026 की पहली छमाही के बीच देश के प्रमुख सात शहरों में जमीन की कीमतें 50 फीसदी से 120 फीसदी  (औसतन 8-15 फीसदी सालाना) तक बढ़ चुकी हैं.
दिल्ली-एनसीआर में जमीन के भाव 70 से 130 फीसदी तक उछले हैं, जबकि बेंगलुरु में 60 से 120 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के ऐलान के साथ ही प्राइम कॉरिडोर्स में जमीनों की कीमतें प्रोजेक्ट लॉन्च से पहले ही आसमान छूने लगती हैं. बिल्डर जिस महंगी जमीन का अधिग्रहण करते हैं, उसका पूरा वित्तीय बोझ अंततः फ्लैट खरीदने वाले आम खरीदार की जेब पर डाल दिया जाता है.
अमेरिका-ईरान युद्ध ने भी बढ़ाया संकट
पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और युद्ध जैसे हालात ने निर्माण लागत में 8 से 10 फीसदी की ताजा वृद्धि की है.
"जमीन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से बढ़ी वैल्यू, मांग-आपूर्ति का गणित, लोकेशन का प्रीमियम और डेवलपर्स की प्राइसिंग रणनीति, सब ने मिलकर मकानों की कीमतों को तेजी से बढ़ाया. पश्चिम एशिया के तनाव ने स्टील, ईंधन-आधारित लॉजिस्टिक्स, आयातित फिनिशिंग सामग्री की लागत को बढ़ा दिया है, जिससे कुल निर्माण लागत में करीब 8 से 10 फीसदी का नया इजाफा हुआ है. नए लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट्स में बिल्डर बढ़ी हुई लागत और महंगी जमीन का खर्च जोड़कर बेस प्राइस 8 से 12 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं.
संतोष कुमार, वाइस चेयरमैन, एनारॉक ग्रुप
Housing Prices Rise 59% in 5 Years, Construction Cost Up 34%
भारत के टॉप सात शहरों में पिछले पांच साल में घरों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. 2021 से 2025 के बीच मकानों की औसत कीमत (Housing Prices) 59 फीसदी बढ़ी, जबकि इसी अवधि में घर बनाने की लागत (Residential Construction Cost) में सिर्फ 34 फीसद की बढ़ोतरी हुई. इससे मकानों की कीमत और निर्माण लागत के बीच 25 प्रतिशत अंक का अंतर पैदा हुआ है. इससे घर खरीदना महंगा हुआ है, वहीं डेवलपर्स के मुनाफे पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है.
घरों की कीमत 9,260 रुपए प्रति वर्ग फुट पहुंची
प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक के मुताबिक, 2021 में एक स्टैंडर्ड-प्लस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को बनाने की औसत लागत 2,681 रुपए प्रति वर्ग फुट थी, जो 2025 में बढ़कर 3,604 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई. यानी निर्माण लागत में करीब 34 फीसदी की वृद्धि हुई. निर्माण की औसत लागत सालाना आधार (CAGR) पर 6.9 प्रतिशत बढ़ी. इसकी तुलना में इसी अवधि में घरों की औसत कीमत 5,826 रुपए प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 9,260 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई. यह करीब 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. घरों की औसत कीमत (कैपिटल वैल्यू) में 12 फीसदी की CAGR से बढ़ोतरी हुई.
घरों की कीमत बढ़ने में जमीन की बड़ी भूमिका
एनारॉक के मुताबिक, घरों की कीमत में हुई कुल बढ़ोतरी में 66 फीसद हिस्सा निर्माण लागत का रहा, जबकि बाकी 34 फीसद बढ़ोतरी बाहरी कारणों से आई. इसमें जमीन की बढ़ती कीमत, डेवलपर्स का मार्जिन और मांग-आपूर्ति में बदलाव प्रमुख कारण रहे. एनारॉक ग्रुप के वाइस-चेयरमैन संतोष कुमार के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में बड़े शहरों में जमीन की कीमतों में तेज उछाल आया है. इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, मांग-आपूर्ति, लोकेशन प्रीमियम और डेवलपर्स की कीमत तय करने की रणनीति ने भी घरों की कीमत बढ़ाने में भूमिका निभाई.
NCR और बेंगलुरु में जमीन सबसे ज्यादा महंगी
रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप सात शहरों में कुछ अपवादों को छोड़कर 2021 से 2026 की पहली छमाही के बीच जमीन की कीमतों में 50 फीसदी से 120 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई. इनमें NCR में जमीन की कीमत 70 से 130 फीसदी और बेंगलुरु में 60-120 फीसद तक बढ़ी. खास तौर पर ऐसे स्थापित इलाकों में जमीन महंगी हुई है, जहां नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण प्रॉपर्टी की कीमतों में पहले ही तेजी आने लगती है.
West Asia तनाव से भी बढ़ी निर्माण लागत
निर्माण लागत पर हालिया समय में पश्चिम एशिया में तनाव का भी असर पड़ा है. एनारॉक के मुताबिक, स्टील, ईंधन से जुड़ी लॉजिस्टिक्स, इंपोर्टेड फिनिशिंग मटेरियल और MEP यानी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग की लागत में तेज बढ़ोतरी हुई. इन कारणों से कुल निर्माण लागत में अनुमानित 8-10% अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई. इनमें स्टील की कीमत करीब 20% बढ़ी, जबकि MEP की लागत में 9-13% और फिनिशिंग मटेरियल की लागत में 8-12% की वृद्धि हुई. लेबर लागत, जो किसी प्रोजेक्ट की कुल लागत का करीब 25-30% होती है, में अपेक्षाकृत कम 5-6% की बढ़ोतरी हुई. वहीं सीमेंट की कीमतों में 4-5% की वृद्धि दर्ज की गई.
डेवलपर्स के लिए भी चुनौती
निर्माण लागत में 8-10 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी डेवलपर्स की प्रोजेक्ट-लेवल प्रॉफिटेबिलिटी पर असर डाल सकती है. पहले से लॉन्च और बड़े स्तर पर बिक चुके प्रोजेक्ट्स के डेवलपर्स के लिए बढ़ी हुई लागत को ग्राहकों पर डालना मुश्किल है. इससे उनके मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है. वहीं नए प्रोजेक्ट्स में कीमतों को बढ़ाने की गुंजाइश ज्यादा है, लेकिन यह स्थानीय ग्राहकों की खरीद क्षमता और प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगा. इसका असर अफोर्डेबल और मिड-इनकम हाउसिंग में ज्यादा देखने को मिल सकता है, क्योंकि इन सेगमेंट के खरीदार कीमत को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं. इसके मुकाबले प्रीमियम और लग्जरी प्रोजेक्ट्स में डेवलपर्स के पास कीमत बढ़ाने या बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करने की ज्यादा क्षमता होती है.
घर खरीदने वालों के लिए बढ़ी अफोर्डेबिलिटी की चुनौती
मकानों की कीमत में 59% की बढ़ोतरी और निर्माण लागत में 34% की वृद्धि के बीच बना अंतर बताता है कि घर खरीदने वालों के लिए अफोर्डेबिलिटी की चुनौती बढ़ रही है. वहीं डेवलपर्स को जमीन और निर्माण की बढ़ती लागत के बीच बिक्री की रफ्तार बनाए रखते हुए कीमत तय करनी होगी. आने वाले समय में जमीन की कीमत, निर्माण लागत, मांग-आपूर्ति और खरीदारों की भुगतान क्षमता यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगी कि घरों की कीमतों में तेजी कितनी आगे जारी रहती है.
NBCC Sells 111 Noida Flats for Rs 416.53 Crore via E-Auction
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी NBCC (India) Limited ने नोएडा में बड़ी संख्या में आवासीय इकाइयों की बिक्री की है. कंपनी ने ई-नीलामी के जरिये नोएडा स्थित एस्पायर सिलिकॉन सिटी में 111 फ्लैट करीब 416.53 करोड़ रुपये में बेचे हैं. कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में इसकी जानकारी दी. कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बिक्री मूल्य का एक प्रतिशत मार्केटिंग शुल्क के रूप में मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NBCC को आम्रपाली की अटकी परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई थी. कंपनी करीब 38,000 फ्लैट का निर्माण पूरा करके घर खरीदारों को सौंप रही है. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं में 10,000 से अधिक फ्लैट भी बनाए जा रहे हैं. इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा रियल एस्टेट बाजार को भी गति मिल सकती है.
बिक्री पर NBCC को मिलेगा मार्केटिंग शुल्क
NBCC ने बताया कि इन 111 आवासीय इकाइयों की ई-नीलामी से करीब 416.53 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है. कंपनी को इस बिक्री मूल्य का एक प्रतिशत मार्केटिंग शुल्क के रूप में मिलेगा. NBCC परियोजना प्रबंधन परामर्श यानी PMC के साथ-साथ रियल एस्टेट कारोबार में भी सक्रिय है. नोएडा की एस्पायर सिलिकॉन सिटी में हुई यह बिक्री आम्रपाली की अटकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने की NBCC की व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है. कंपनी को इन परियोजनाओं को पूरा करने और घर खरीदारों को फ्लैट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है.
38,000 फ्लैट पूरे करने की जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NBCC के जरिये आम्रपाली की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए Amrapali Stalled Projects Investments Reconstruction Establishment (ASPIRE) का गठन किया गया था. इसके तहत NBCC को करीब 38,000 फ्लैटों का निर्माण पूरा कर उन्हें घर खरीदारों को सौंपने का जिम्मा मिला है. यह कदम आम्रपाली के उन हजारों घर खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके हुए थे. NBCC की परियोजनाओं को पूरा करने की प्रक्रिया से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में भी गतिविधियां बढ़ी हैं.
ग्रेटर नोएडा में भी 10,000 से ज्यादा फ्लैट बन रहे
NBCC ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं में 10,000 से अधिक फ्लैटों का निर्माण भी कर रही है. स्थानीय प्राधिकरण की ओर से अप्रयुक्त भूखंडों पर निर्माण की अनुमति मिलने के बाद इन परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है. नोएडा में 111 फ्लैटों की हालिया बिक्री से न केवल NBCC को मार्केटिंग शुल्क के रूप में आय मिलेगी, बल्कि यह आम्रपाली की अटकी परियोजनाओं में घरों की बिक्री और निर्माण प्रक्रिया में भी आगे की प्रगति को दर्शाती है.
India's Real Estate Market 91729 Homes Sold in Q2 2026 Demand Remains Strong
Indian Real Estate Market: भारत का आवासीय रियल एस्टेट बाजार 2026 की दूसरी तिमाही में स्थिर बना रहा. इस अवधि में प्रमुख आठ शहरों में 89,161 नए घरों की लॉन्चिंग हुई और 91,729 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई. यह जानकारी प्रोपटिगर.कॉम की नवीनतम 'रियल इनसाइट रेजिडेंशियल' रिपोर्ट में सामने आई है. आपूर्ति और बिक्री दोनों में पिछली तिमाही की तुलना में मामूली गिरावट आई, हालांकि बिक्री-भारित औसत मूल्य में 1.0 फीसदी  की वृद्धि दर्ज की गई. पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में, नए घरों की लॉन्चिंग में 6.0 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि बिक्री में 6.1 फीसदी की कमी आई. विशेष रूप से, इस तिमाही में बिक्री नए आपूर्ति से अधिक रही, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहा और बिना बिके इन्वेंट्री में कोई खास वृद्धि नहीं हुई. रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही में आई इस गिरावट का कारण मानसून-पूर्व की मौसमीता और अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी खरीदारों की सतर्कता रही. इसका सबसे अधिक प्रभाव बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे तकनीकी-केंद्रित बाजारों में देखा गया, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संबंधित कार्यबल पुनर्गठन और टेक-सेक्टर में छंटनी ने ₹1 करोड़ से कम के सेगमेंट में खरीदारों के विश्वास को प्रभावित किया.
प्रीमियम घरों की मांग बढ़ी
सभी आठ शहरों में प्रीमियम घरों की मांग जारी रही. मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) मात्रा और मूल्य दोनों के मामले में भारत का सबसे बड़ा बाजार बना रहा, जहां 24,112 यूनिट्स की बिक्री हुई और प्रति वर्ग फुट मूल्य में 20.4 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई. बेंगलुरु में वार्षिक मूल्य वृद्धि सबसे तेज रही, जो 26.0 फीसदी बढ़कर ₹9,931 प्रति वर्ग फुट हो गई, हालांकि बिक्री में 9.2 फीसदी की गिरावट आई. पुणे में पहली बार कीमत ₹8,000 प्रति वर्ग फुट को पार कर गई. वहीं, अहमदाबाद, जो सबसे किफायती बाजारों में से एक है, में 7.0 फीसदी की तिमाही वृद्धि दर्ज की गई. कोलकाता में चुनाव बाद की रिकवरी के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री में 22.0 फीसदी  की वृद्धि देखी गई, जबकि चेन्नई में आपूर्ति पिछले वर्ष के स्तर से 43.3 फीसदी कम होने के बावजूद बिक्री में 36.0 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हुई. दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद तुलनात्मक रूप से स्थिर रहे.
आर्थिक स्थिरता और सरकारी नीतियां
भारतीय रिजर्व बैंक की 5.25 फीसदी की स्थिर रेपो दर, घटती मुद्रास्फीति और सरकारी पूंजीगत व्यय में निरंतरता ने बाजार के लिए एक स्थिर पृष्ठभूमि प्रदान की. सीमेंट पर जीएसटी (28 फीसदी से 18 प्रतिशत) और संगमरमर व ग्रेनाइट पर जीएसटी (12 फीसदी से 5 प्रतिशत) में कटौती से प्रोजेक्ट की अर्थशास्त्र में लगभग 2-3 फीसदी निर्माण लागत बफर प्रदान हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कीमतों में कमी का कारण बनने के बजाय लागत का आंशिक समायोजन है, क्योंकि आवासीय कीमतों में सभी आठ शहरों में साल-दर-साल वृद्धि देखी गई. प्रोपटिगर.कॉम के सीईओ प्रकाश तेजावानी ने कहा कि दूसरी तिमाही 2026 यह पुष्टि करती है कि भारत का आवासीय बाजार कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि परिपक्व हो रहा है. उन्होंने कहा कि खरीदार अधिक चुनिंदा हो रहे हैं, फिर भी कीमतें लगातार दो तिमाहियों से ₹10,000 प्रति वर्ग फुट से ऊपर बनी हुई हैं. कोलकाता और चेन्नई में मांग-आधारित रिकवरी दिख रही है, जबकि बेंगलुरु और पुणे टेक-सेक्टर की सतर्कता के बावजूद मूल्य शक्ति बनाए हुए हैं.
भविष्य का दृष्टिकोण: त्योहारी सीजन एक परीक्षा
रिपोर्ट में तीसरी तिमाही 2026 में त्योहारी मांग से लाभ की उम्मीद जताई गई है. इसमें कोलकाता में निरंतर रिकवरी, चेन्नई में आपूर्ति का सामान्यीकरण और बेंगलुरु तथा दिल्ली-एनसीआर में निरंतर गति शामिल है. बेंगलुरु मेट्रो फेज 3, पुणे लाइन 3 एक्सटेंशन और चेन्नई फेज 2 जैसे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने से भी इसे बल मिलेगा. हालांकि, सामर्थ्य (affordability) एक महत्वपूर्ण कारक बना रहेगा, क्योंकि वार्षिक मूल्य वृद्धि चेन्नई में 4.4 फीसदी से लेकर बेंगलुरु में 26.0 फीसदी तक है, जो मध्यम-आय वर्ग के बजट को प्रभावित कर सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी तिमाही इस वर्ष की मांग की निर्णायक परीक्षा होगी.
Manav Sardana Buys DLF The Dahlias Penthouse for Rs 271 Crore
271 करोड़ रुपए... इतनी कीमत में एक घर! सुनने में भले ही यह रकम किसी महल या आलीशान रिसॉर्ट की कीमत जैसी लगे, लेकिन गुरुग्राम में भारतीय रियल एस्टेट का नया रिकॉर्ड बन गया है. यह रिकॉर्ड बनाने वाले हैं उद्यमी मानव सरदाना, जिन्होंने DLF के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियाज' (The Dahlias) में एक पेंटहाउस करीब 271 करोड़ रुपए में खरीदा है. खबरों के अनुसार, यह सौदा देश में किसी एक आवासीय यूनिट की सबसे महंगी डील बताई जा रही है.
एक स्क्वायर फीट का रेट करीब 2.6 लाख रुपए
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मानव सरदाना ने DLF के The Dahlias में 271 करोड़ रुपए का पेंटहाउस खरीदा है. पेंटहाउस का कुल सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है, जबकि इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फुट है. इस हिसाब से इसकी कीमत करीब 2.6 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट बैठती है. यानी कारपेट एरिया के आधार पर देखें तो यह देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हो गया है.
क्यों खास है ये डील?
271 करोड़ रुपए की यह डील देश की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील नहीं है. मुंबई में इससे भी महंगे सौदे हुए हैं, लेकिन उनमें एक से ज्यादा घर या कई हिस्सों को मिलाकर बनाई गई बड़ी प्रॉपर्टी शामिल थी. सरदाना की यह प्रॉपर्टी डील इसलिए खास है, क्योंकि पूरे 271 करोड़ रुपए में सिर्फ एक ही घर खरीदा गया है. इसके अलावा, घर के कारपेट एरिया के हिसाब से प्रति वर्गफुट कीमत भी इसे देश के सबसे महंगे घरों में शामिल करती है. मुंबई भारत के अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग मार्केट में सबसे आगे है. हाल ही में USV प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने वर्ली के Naman Xana में दो सी-फेसिंग डुप्लेक्स 639 करोड़ रुपए में खरीदे. वहीं, उद्योगपति जेपी तापड़िया ने मालाबार हिल में करीब 27,160 वर्गफुट का ट्रिप्लेक्स 369 करोड़ रुपए में खरीदा था.
271 करोड़ का घर खरीदने वाले मानव सरदाना कौन हैं?
मानव सरदाना एक उद्यमी हैं, जो ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस की ओर से इंपीरियल ऑटो (Imperial Auto) का अधिग्रहण किए जाने से पहले उससे जुड़े हुए थे. यह कंपनी उनके पिता एस.बी. सरदाना ने 1969 में जगजीत सिंह के साथ मिलकर शुरू की थी. फरीदाबाद स्थित इंपीरियल ऑटो ऑटोमोबाइल और ऑफ-हाइवे सेक्टर के लिए फ्लूड ट्रांसमिशन प्रोडक्ट बनाती है. सरदाना अपने परिवारिक बिजनेस से जुड़े हुए हैं और इंपीरियल ऑटो ग्रुप से जुड़ी एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों में डायरेक्टर हैं.
DLF Dahlias बना रईसों का आशियाना
गुरुग्राम का अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट लगातार हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) और बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. DLF Dahlias में पिछले कुछ समय में कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन देखने को मिले हैं. हाल ही में जाने-माने निवेशक और MK वेंचर्स कैपिटल के फाउंडर मधुसूदन केला ने 'द डहलियाज' में करीब 120.71 करोड़ रुपए का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था. इससे पहले मई 2025 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी 'द डहलियाज' में 6,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 69 करोड़ रुपए थी. अक्टूबर 2025 में, दिल्ली-NCR के एक कारोबारी ने इसी प्रोजेक्ट में 380 करोड़ रुपए में चार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे.
Mumbai Luxury Home Sales Hit Record Rs 18,512 Crore in H1 2026
Mumbai Luxury Home Sales: मुंबई का लग्जरी रियल एस्टेट बाजार 2026 की पहली छमाही में नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. इंडिया सॉथबीज इंटरनेशनल रियल्टी और सीआरई मैट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 18,512 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. बेहतर मांग, संतुलित कीमतों और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स ने इस तेजी को मजबूती दी. इस दौरान कुल 957 लग्जरी घर बिके, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह संख्या 761 थी. वर्ली, ताड़देव, लोअर परेल और बांद्रा पश्चिम जैसे प्रमुख इलाकों में मजबूत मांग और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने बाजार को गति दी. रिपोर्ट के अनुसार 20-40 करोड़ रुपये के सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली.
बिक्री मूल्य और वॉल्यूम दोनों में मजबूत बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-जून 2026 के दौरान लग्जरी घरों का कुल लेनदेन मूल्य 18,512 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 16,518 करोड़ रुपये था. वहीं बिक्री की संख्या भी 761 इकाइयों से बढ़कर 957 इकाइयों पर पहुंच गई, जो प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में मजबूत खरीदार मांग को दर्शाती है.
इन इलाकों में सबसे ज्यादा रही मांग
मुंबई के वर्ली, ताड़देव, लोअर परेल और बांद्रा पश्चिम जैसे प्रमुख इलाकों ने लग्जरी हाउसिंग बाजार का नेतृत्व किया. रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के शीर्ष 10 इलाकों का कुल प्राथमिक लग्जरी आवास बिक्री मूल्य में लगभग 80 प्रतिशत योगदान रहा. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाओं ने खरीदारों को आकर्षित किया.
20-40 करोड़ रुपये के घरों में सबसे ज्यादा रुचि
इंडिया सॉथबीज इंटरनेशनल रियल्टी के कार्यकारी निदेशक सुदर्शन शर्मा के अनुसार, डेवलपर्स ने कीमतों को संतुलित रखा है, जिससे बाजार में स्वस्थ वृद्धि बनी हुई है. वहीं सीआरई मैट्रिक्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा कि 20-40 करोड़ रुपये के प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में भी मुंबई का लग्जरी रियल एस्टेट बाजार स्थिर और टिकाऊ वृद्धि दर्ज कर सकता है.
Anhad Realty to Revive Stalled Trinity Sky Palazzo Project in Gurugram
गुरुग्राम के सेक्टर 88बी स्थित ट्रिनिटी स्काई पलाजो परियोजना से जुड़े सैकड़ों घर खरीदारों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। अनहद रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड तथा अनहद मिनेरारियो प्राइवेट लिमिटेड ने परियोजना से संबंधित कंपनी फिडाटोसिटी होम्स प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी शेयरहोल्डिंग के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की है।
ट्रिनिटी स्काई पलाजो परियोजना को हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA) से सभी आवश्यक लाइसेंस एवं पंजीकरण प्राप्त करने के बाद लॉन्च किया गया था। इस परियोजना की शुरुआत मुकुंद मित्तल तथा रिद्धि मित्तल के नेतृत्व में की गई थी। यह परियोजना फिडाटोसिटी होम्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है, जिसके शेयरधारकों एवं निदेशकों में एमसीए रिकॉर्ड के अनुसार अमित शर्मा, अनिल शर्मा तथा ट्रिनिटी लैंडस्पेस प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
परियोजना के लॉन्च और फ्लैटों की बिक्री के बाद निर्माण कार्य लंबे समय तक बंद रहा, जिससे उन सैकड़ों घर खरीदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने इस परियोजना पर भरोसा किया था। इसके साथ ही, परियोजना की भूमि से जुड़े कई किसानों एवं भूमि स्वामियों को भी कथित रूप से उनके बकाया भुगतान न मिलने के कारण लंबे समय तक अनिश्चितता और विवादों का सामना करना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, अधिग्रहण संबंधी बातचीत मौजूदा प्रमोटर्स की ओर से मधुर मित्तल, सुमित मित्तल तथा मुकुंद मित्तल के साथ की गई। कई महीनों तक चली विस्तृत चर्चाओं और अनेक दौर की वार्ताओं के बाद फिडाटोसिटी होम्स प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी शेयरहोल्डिंग के प्रस्तावित अधिग्रहण तथा रेरा -पंजीकृत घर खरीदारों और किसानों से संबंधित परियोजना की सभी जिम्मेदारियों को स्वीकार करने पर सहमति बनी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़े सभी व्यावसायिक निर्णय एवं महत्वपूर्ण वार्ताएं इन्हीं प्रतिनिधियों के माध्यम से संपन्न हुईं, जिसके बाद दोनों पक्ष पारस्परिक रूप से सहमत व्यावसायिक शर्तों पर पहुंचे।
अनहद रियल्टी के प्रवक्ता ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल एक परियोजना का अधिग्रहण करना नहीं, बल्कि उससे जुड़े प्रत्येक घर खरीदार, निवेशक और भूमि स्वामी का विश्वास पुनः स्थापित करना है। मौजूदा प्रमोटर्स के प्रतिनिधियों के साथ कई महीनों तक चली वार्ताओं के बाद हम इस प्रस्तावित अधिग्रहण की व्यावसायिक शर्तों पर सहमत हुए हैं। हमारा प्रयास है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाए, सभी हितधारकों एवं नियामक प्राधिकरणों के साथ मिलकर कार्य किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।"
प्रवक्ता ने आगे कहा, "हमारा मानना है कि प्रत्येक घर खरीदार पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर परियोजना की डिलीवरी का हकदार है। हमारा लक्ष्य स्काई पलाज़ो को एक ऐसी प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना के रूप में विकसित करना है जो गुणवत्तापूर्ण निर्माण, वित्तीय अनुशासन और सभी नियामकीय प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन का उदाहरण बने। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक वास्तविक घर खरीदार को उसका घर मिले और परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों का विश्वास पुनः स्थापित हो।
इस प्रस्तावित अधिग्रहण ने लंबे समय से परियोजना के पुनर्जीवन की प्रतीक्षा कर रहे घर खरीदारों में नई उम्मीद जगाई है। यदि यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होती है, तो निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने और वर्षों से लंबित वादों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे अपने सपनों का घर पाने की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों परिवारों को नई आशा मिलेगी।
Anarock Report Retail Space Supply in Malls Falls 57 pc in H1 2026
Anarock Report: देश के सात प्रमुख शहरों में शॉपिंग मॉल में नए रिटेल स्पेस की उपलब्धता तेजी से घटी है. एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-जून 2026 के दौरान नए रिटेल स्पेस की सप्लाई 57 प्रतिशत घटकर सिर्फ 9 लाख वर्ग फुट रह गई. इसके विपरीत, इसी अवधि में करीब 41 लाख वर्ग फुट रिटेल स्पेस लीज पर दिया गया, जिससे मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है. एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण में देरी, महंगी जमीन और सीमित उपलब्धता के कारण ग्रेड-ए मॉल की कमी लगातार बढ़ रही है, जबकि रिटेल स्पेस की मांग मजबूत बनी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, मॉल में खाली दुकानों की दर भी घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई है.
निर्माण में देरी बनी सबसे बड़ी वजह
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माण गतिविधियों में देरी नए शॉपिंग मॉल की सप्लाई घटने का प्रमुख कारण रही. अध्ययन में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता को शामिल किया गया है. इन शहरों में नई परियोजनाओं के पूरा होने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है.
ग्रेड-ए मॉल की कमी से बढ़ी चुनौती
एनारॉक ग्रुप के सीईओ (रिटेल एवं ईएमईए) अनुज केजरीवाल के अनुसार, पिछले 16 वर्षों से ग्रेड-ए रिटेल स्पेस की मांग और उपलब्धता के बीच असंतुलन बना हुआ है. उनका कहना है कि अब रिटेल कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्राहकों को आकर्षित करना नहीं, बल्कि बेहतर लोकेशन पर उपयुक्त रिटेल स्पेस हासिल करना है.
महंगी जमीन और मंजूरी प्रक्रिया भी बाधा
रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े और सफल शॉपिंग मॉल विकसित करने के लिए रणनीतिक स्थान पर बड़े भूखंड की जरूरत होती है, जबकि प्रमुख शहरों में ऐसी जमीन सीमित है. इसके अलावा, जमीन की बढ़ती कीमतें, स्वीकृति प्रक्रियाओं में देरी, वित्तीय परिस्थितियां और लंबी निर्माण समय-सीमा भी नई परियोजनाओं को प्रभावित कर रही हैं.
खाली दुकानों की दर भी घटी
एनारॉक के अनुसार, मजबूत मांग के चलते वर्ष 2026 की पहली छमाही में शॉपिंग मॉल में खाली दुकानों की दर घटकर 6.7 प्रतिशत रह गई है. यह संकेत देता है कि संगठित रिटेल सेक्टर में अच्छी गुणवत्ता वाले स्पेस की मांग लगातार बनी हुई है, जबकि नई सप्लाई उस रफ्तार से नहीं बढ़ पा रही है.
Delhi-NCR Retail Leasing Up 78% in H1 Amid Strong Mall Demand
दिल्ली-एनसीआर में रिटेल स्पेस की मांग लगातार बढ़ रही है. शॉपिंग मॉल और हाई स्ट्रीट पर दुकानों को किराए पर लेने की रफ्तार इस साल जनवरी से जून के दौरान काफी तेज रही. दिल्ली-एनसीआर के शॉपिंग मॉल और हाई स्ट्रीट मार्केट में रिटेल दुकानों के लिए किराए पर ली गई जगह 78 फीसद बढ़कर 13 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह फैशन ब्रांड्स, फूड एंड बेवरेज (रेस्टोरेंट और कैफे) कंपनियों और डिपार्टमेंटल स्टोर्स का तेजी से अपने नए आउटलेट खोलना और कारोबार का विस्तार करना रहा.
शॉपिंग मॉल बन रहे पहली पसंद
रियल एस्टेट कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुताबिक, इस दौरान शॉपिंग मॉल में जगह किराए पर लेने की गतिविधियों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. मॉल में रिटेल स्पेस की लीजिंग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुनी हो गई, जबकि हाई स्ट्रीट पर लीजिंग में 4 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे साफ है कि बड़े ब्रांड प्रीमियम लोकेशन पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए तेजी से नए स्टोर खोल रहे हैं.
फैशन और डिपार्टमेंटल स्टोर्स ने सबसे ज्यादा जगह ली
सेगमेंट के लिहाज से रिटेल स्पेस लीजिंग में फैशन ब्रांड्स सबसे आगे रहे. कुल लीजिंग में फैशन सेक्टर की हिस्सेदारी 28 फीसदी रही, यानी जितनी जगह किराए पर ली गई, उनमें से 28 फीसद हिस्सा फैशन ब्रांड्स का रहा. इसके बाद फूड एंड बेवरेज (रेस्टोरेंट, कैफे आदि) का कुल लीजिंग में 16 फीसदी और डिपार्टमेंटल स्टोरों का 12 प्रतिशत हिस्सा रहा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल फैशन और डिपार्टमेंटल स्टोर सेगमेंट ने सबसे ज्यादा अतिरिक्त जगह किराए पर ली है. यानी इन दोनों क्षेत्रों की कंपनियों ने अपने स्टोर तेजी से बढ़ाए हैं.
ग्रेड-A मॉल्स में सिर्फ 6% जगह खाली
रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम (Grade A) मॉल्स में खाली दुकानों की संख्या काफी कम रही. इन मॉल्स में केवल 6 फीसदी स्पेस ही खाली था, जिससे पता चलता है कि यहां दुकानों की मांग मजबूत बनी हुई है. वहीं, ग्रेड B प्लस मॉल्स में 13 फीसदी जगह खाली रहा, यानी इन मॉल्स में किराएदारों की मांग ग्रेड-ए की तुलना में अपेक्षाकृत कम रही.
अच्छी लोकेशन वाली प्रॉपर्टी के लिए कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा
कुशमैन एंड वेकफील्ड के एग्जीक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर (मुंबई एवं न्यू बिजनेस) गौतम सराफ ने कहा कि रिटेल कंपनियां अच्छी लोकेशन वाली प्रॉपर्टी के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. चाहे प्रीमियम मॉल हों या प्रमुख हाई स्ट्रीट, हर जगह कंपनियां जगह लेने की कोशिश कर रही हैं. इसकी वजह से खाली दुकानों की संख्या घट रही है, किराए बढ़ रहे हैं और देश के बड़े शहरों में रिटेल स्पेस की लीजिंग लगातार मजबूत हो रही है.
Real Estate Scam! Alleged Discount Blackmailing Hits NCR Builders
Real Estate Market: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर ढूंढ रहे हैं, तो रुकिए और सावधान हो जाइए! रियल्टी मार्केट में इन दिनों एक ऐसा संगठित ‘कॉपोरेट सिंडिकेट’ सक्रिय है, जो न सिर्फ बिल्डरों की रीढ़ तोड़ रहा है, बल्कि आम होम बायर्स की जेब पर भी डाका डाल रहा है. नए प्रोजेक्ट्स की कम लॉन्चिंग का फायदा उठाकर कुछ प्रॉपर्टी ब्रोकर्स और कथित इन्वेस्टर सिंडिकेट ने ब्लैकमेलिंग का यह नया धंधा शुरू किया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम से लेकर भिवाड़ी और पानीपत तक के बड़े रियल्टी हब्स में 5 से 10 ब्रोकर्स के गुट मिलकर इस खेल को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं.
5-10 ब्रोकर, 15-20 फ्लैट और फिर शुरू होता है खेल
रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस कथित मॉडल में शुरुआत सामूहिक बुकिंग से होती है. 5 से 10 ब्रोकर या उनसे जुड़े लोग एक ही प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में फ्लैट बुक करते हैं. शुरुआत में यह सामान्य ग्रुप बुकिंग या निवेश की रणनीति जैसी दिखाई देती है लेकिन बुकिंग के बाद कथित तौर पर रणनीति बदल जाती है. फ्लैट या प्रोजेक्ट में छोटी-बड़ी कमियां निकाली जाती हैं. कंस्ट्रक्शन क्वालिटी, फिनिशिंग, प्रोजेक्ट में देरी, सुविधाओं या तकनीकी खामियों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. इसके बाद बिल्डर से कीमत कम करने की मांग की जाती है. आरोप है कि कुछ मामलों में प्रति फ्लैट 20 से 25 लाख रुपये तक की कीमत कम कराने का दबाव बनाया जाता है. बड़ी संख्या में बुक किए गए फ्लैटों को देखते हुए बिल्डर पर बनने वाला कुल आर्थिक दबाव करोड़ों रुपये तक पहुंच जाता है.
सोशल मीडिया बना दबाव का हथियार
आज किसी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की बिक्री सिर्फ साइट विजिट और ब्रोशर से तय नहीं होती। संभावित खरीदार सोशल मीडिया, यूट्यूब वीडियो, ऑनलाइन रिव्यू और डिजिटल चर्चाओं के आधार पर भी प्रोजेक्ट के बारे में राय बनाते हैं. ऐसे में किसी प्रोजेक्ट के खिलाफ लगातार नकारात्मक पोस्ट या वीडियो सामने आने से उसकी ब्रांड इमेज और बिक्री पर असर पड़ता है. रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों का आरोप है कि कुछ मामलों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल वास्तविक शिकायत दर्ज कराने के बजाय बिल्डर पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है. कथित तौर पर पहले कीमत कम करने की मांग की जाती है और मांग पूरी नहीं होने पर प्रोजेक्ट की छवि खराब करने का दबाव बनाया जाता है। कमियों का हवाला देकर बिल्डर पर सीधे प्रति फ्लैट 20 से 25 लाख रुपये तक कीमत घटाने (Discounts) का दबाव बनाया जाता है. बदनामी के डर से जब बिल्डर औने-पौने दाम पर फ्लैट सौंप देता है, तो यही ब्रोकर्स उसी फ्लैट को आम खरीदारों को मनमाने और ऊंचे दामों पर बेचकर करोड़ों का मुनाफा कूटते हैं.
बदनामी के डर से मुंह बंद किए हुए हैं डेवलपर्स
इस संगठित ब्लैकमेलिंग से कई नामी डेवलपर्स मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. नाम न छापने की शर्त पर एक जाने-माने बिल्डर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया, "अगर हम पुलिस या कोर्ट जाते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया लंबी खिंचती है. इस बीच सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ इतने नकारात्मक वीडियो और पोस्ट डाल दिए जाते हैं कि चालू प्रोजेक्ट की सेल्स ठप हो जाती है. बदनामी और भारी आर्थिक नुकसान के डर से कई डेवलपर्स चुपचाप इन ब्रोकर्स के आगे घुटने टेकने को मजबूर हैं."
नए प्रोजेक्ट्स की कमी बनी ब्रोकर्स का ‘हथियार’
रियल्टी बाजार में बीते कुछ समय से नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग की रफ्तार धीमी हुई है. मार्केट में इन्वेंट्री (तैयार या निर्माणाधीन फ्लैट्स) की कमी का पूरा फायदा यह सिंडिकेट उठा रहा है. बल्क बुकिंग के जरिए ये ब्रोकर्स प्रोजेक्ट की बड़ी यूनिट्स पर अपना कब्जा जमा लेते हैं. इसके बाद बिल्डर के पास केवल दो ही रास्ते बचते हैं या तो वह लाखों का नुकसान सहकर डिस्काउंट दे, या फिर बुकिंग कैंसिलेशन और लंबे कानूनी विवाद का जोखिम उठाए.
होम बायर्स को सबसे अधिक नुकसान
इस पूरे खेल का सबसे बड़ा नुकसान एक्चुअल होम बायर्स को हो रहा है. अगर किसी अच्छे प्रोजेक्ट के खिलाफ जानबूझकर लगातार नकारात्मक प्रचार किया जाता है, तो संभावित खरीदार उससे दूरी बना लेता है. दूसरी ओर, अगर किसी प्रोजेक्ट की वास्तविक समस्याओं को आर्थिक दबाव बनाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, तो खरीदार के लिए सच और रणनीतिक प्रचार के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है. नतीजा यह होता है कि आम खरीदार गलत प्रोजेक्ट को चुन ले या किसी अच्छे प्रोजेक्ट से सिर्फ सोशल मीडिया पर मौजूद नकारात्मक कंटेंट के आधार पर दूरी बना ले. यानी जिस होम बायर के लिए सोशल मीडिया जानकारी का माध्यम होना चाहिए, वही उसके लिए भ्रम का कारण बन रहा है.
सवाल सिर्फ बिल्डर का नहीं
रियल एस्टेट के जानकारों का कहना है कि अगर किसी प्रोजेक्ट में वास्तव में निर्माण सामग्री या देरी की समस्या है, तो उसके लिए RERA और उपभोक्ता अदालत जैसे कानूनी रास्ते मौजूद हैं लेकिन जब किसी प्रोजेक्ट को पहले 'घटिया' बताकर डिस्काउंट लिया जाए और फिर उसी को 'प्रीमियम' बताकर बाजार में महंगे दाम पर बेचा जाए तो यह सीधा-सीधा फ्रॉड है. बिल्डर और बायर्स के बीच का यह टूटता भरोसा अगर जल्द नहीं संभाला गया, तो पूरा रियल एस्टेट बाजार इस सिंडिकेट की भेंट चढ़ जाएगा. और इस बात की भी गहन जांच करानी चाहिए कि जो लोग इन सोसाइटियों को बदनाम कर रहे हैं उन लोगों ने और उनके रिश्तेदारों ने सोसाइटियों को बदनाम कर करके कितने फ्लैट्स और खरीद लिए हैं. क्योंकि कुछ लोगों ने इस चीज को अपना बिजनेस बना लिया है की सोसाइटियों को बदनाम करके सस्ते फ्लैट लोगों को बेचना और खरीदने का. सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन अगर इस बात की गहन जांच करेगी तो उनको पता लगेगा कि यह सिंडिकेट किस हद तक घरों को लोगों के घरों को उसे शहर को बदनाम कर करके  कितना कमाने लग गया. इनमें से ज्यादातर लोग डिफॉल्टर्स हैं जो सोसाइटी में अपने-अपनी सोसाइटी में कोई बिजली का डिफाल्टर है कोई मेंटेनेंस का डिफाल्टर है और कुछ किराएदार भी शामिल है जो सस्ते में घर खरीदना चाहते हैं जितना समिति बदनाम होगी उतना उनको सस्ते में घर खरीदने को मिलेगा यह एक बहुत बड़ा सिंडिकेट बनता जा रहा है अगर सरकार या जांच एजेंसियां इनकी जांच करेंगे तो उन्हें पता लगेगा कि अधिकतर लोग या तो बिजली के डिफाल्टर मिलेंगे या मेंटेनेंस की डिफाल्टर मिलेंगे या फिर अपनी अपनी सोसाइटियों को बदनाम करके उनमें सस्ते में उनके घर खरीदे हुए मिलेंगे.
India Real Estate Deals Triple to USD 2.3 Billion in June Quarter
India Real Estate: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान निवेश गतिविधियों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Grant Thornton की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में 39 सौदों के जरिए कुल 2.3 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जो पिछली तिमाही की तुलना में लगभग तीन गुना है. रिपोर्ट बताती है कि निजी इक्विटी (PE), विलय एवं अधिग्रहण (M&A) और पूंजी बाजार गतिविधियों ने इस तेजी में अहम भूमिका निभाई. वाणिज्यिक रियल एस्टेट में संस्थागत निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाली आय-सृजन करने वाली परिसंपत्तियों में निवेश का रुझान तेज हुआ है.
PE निवेश और M&A सौदों में बढ़ी रफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में निजी इक्विटी निवेश का योगदान सबसे अधिक रहा और कुल डील वैल्यू का करीब आधा हिस्सा इसी से आया. एमएंडए सेगमेंट में 22 सौदों के जरिए 36.7 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है. वहीं, पीई और वेंचर कैपिटल (VC) श्रेणी में 13 सौदों के माध्यम से 115.7 करोड़ डॉलर का निवेश दर्ज किया गया.
IPO और QIP से जुटाई गई बड़ी पूंजी
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान दो आईपीओ और दो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए कुल 78.2 करोड़ डॉलर जुटाए गए. इसमें आईपीओ से 38.1 करोड़ डॉलर और क्यूआईपी से 40.1 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई गई. Bagmane Prime Office REIT ने सबसे बड़े आईपीओ के रूप में 35.5 करोड़ डॉलर जुटाए, जबकि Brookfield India Real Estate Trust और Bagmane Prime Offices REIT ने QIP के जरिए प्रमुख फंड जुटाया.
संस्थागत निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत
इस तिमाही का सबसे बड़ा सौदा Mindspace Business Parks REIT और 360 ONE Alternates Asset Management द्वारा Radial IT Park में संयुक्त रूप से 32.3 करोड़ डॉलर का निवेश रहा. Grant Thornton भारत के साझेदार भाविक वोरा के अनुसार, ये आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय वाणिज्यिक रियल एस्टेट में संस्थागत निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. उच्च गुणवत्ता वाली आय-सृजन करने वाली परिसंपत्तियों में पूंजी प्रवाह तेज होने से आने वाले समय में भी इस सेक्टर में निवेश की गति मजबूत रहने की उम्मीद है.
Homebuyers Prefer Balanced Lifestyle Over Luxury Housing in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार, विशेषकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की नई पीढ़ी के घर खरीदारों में लक्जरी हाउसिंग की परिभाषा तेजी से बदल रही है। पहले जहां बड़े फ्लैट, प्रीमियम लोकेशन, थीम आधारित, महंगे साज-सज्जा, शानदार लॉबी, कीमत और इंटीरियर को लक्जरी का पैमाना माना जाता था, वहीं अब खरीदारों की प्राथमिकताएं बदल चुकी है जो ऐसे घर तलाश रहे हैं जिसमें आधुनिक सुविधाएं, शांत व सुरक्षित वातावरण और संतुलित जीवनशैली का अनुभव मिले।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक्सप्रेसवे, मेट्रो व रैपिड रेल, एयरपोर्ट के बनने और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर से एनसीआर में कनेक्टिविटी की समस्या नहीं रह गई है। घर खरीदारों को अपने आवासीय परियोजना के आस-पास मिक्स्ड लैंड वाले परियोजना में रिटेल, कमर्शियल, शॉपिंग, मनोरंजन सहित ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, आदि की सुविधाएं भी मिल रही है। ऐसे में घर खरीदारों के लिए परियोजना में खुला वातावरण पाना और परिवार के साथ बेहतर व ज्यादा समय बिताना, ग्रीन स्पेस, वॉकिंग ट्रैक, क्लब हाउस, वेलनेस सेंटर और स्पोर्ट्स सुविधाएं अब लक्जरी की परिभाषा बन रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि घर खरीदार ऐसी परियोजना का चयन कर रहे है जिनमें दैनिक सुविधा और विशेषता के अलावा पर्यावरणीय जिम्मेदारी और बेहतर जीवन गुणवत्ता का संतुलन, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्ष निर्माण, बेहतर वेंटिलेशन और पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन वाले घर हो भले वो किसी बड़े संस्थान और ऊंची कीमत के न हो। घर खरीदार लक्जरी ने नाम पर हेल्थ, ग्रीन और ससटेनबिलिटी फीचर से समझौता नहीं कर रहे।
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग का कहना है, मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट भविष्य की शहरी जरूरतों का सबसे प्रभावी समाधान बनकर उभर रहे हैं। जब रेज़िडेंशियल, कमर्शियल, रिटेल और एंटरटेनमेंट सुविधाएं एक ही इकोसिस्टम में उपलब्ध होती हैं तो लोगों का समय बचता है और जीवन अधिक सुविधाजनक बनता है। आज के व्यस्त शहरी जीवन में कन्विनियंस सबसे बड़ी लक्ज़री बन चुकी है। आने वाले वर्षों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप और मिक्स्ड उसे कम्युनिटीज ही रियल एस्टेट ग्रोथ का प्रमुख मॉडल बनेंगी।”
रीयरको प्राइवेट लिमिटैड की एमडी गीतांजलि खन्ना कहती हैं, आज का घर खरीदार पहले की तुलना में अधिक जागरूक और विश्लेषणात्मक हो गया है। वह केवल बड़ा एरिया और नाम देखकर निर्णय नहीं लेता, बल्कि क्वालिटी, रोजाना जीवन की सुविधाएं, लेआउट के अनुसार जगह का उपयोग, प्राकृतिक रोशनी और हवा, हरित व खुला स्थान, स्वास्थ्य और खेल-कूद स्थल, ग्रीन मानक, प्रकृति से जुड़े पहलुओं जैसे फीचर पर गहराई से ध्यान देते है। अब कम जगह में बेहतर डिजाइन और सुख-सुविधाओं वाले परियोजना में घर अधिक पसंद किए जा रहे हैं।”
रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा के मुताबिक, आज के व्यस्त शहरी जीवन में सुविधा और स्वास्थ्य सबसे बड़ी लक्ज़री बन चुकी है। मानसिक शांति, स्वच्छ वातावरण और बेहतर एयर क्वालिटी देने वाले घर अब घर खरीदने के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। घर खरीदार ऐसी परियोजना का चयन कर रहे है जिसमें यूनिट सीमित और ग्रीन एण्ड ओपन एरिया, स्पोर्ट्स जोन और वेलनेस फीचर ज्यादा हो। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए मल्टी-ऐक्टिविटी एरिया, क्लब, बढ़िया सिक्युरिटी और मेंटेनेंस सहित परियोजना तथा उसके आस पास रिटेल और मॉल की सुविधा भी देख रहे है।
आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग का मानना है, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर इस क्षेत्र को प्रीमियम हाउसिंग के लिए मजबूत गंतव्य बना रहा है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार और नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने खरीदारों का भरोसा बढ़ाया है। अब लोग सिर्फ लोकेशन नहीं बल्कि उस लोकेशन से मिलने वाली सुविधा और समय बचत को भी महत्व दे रहे हैं। आने वाले समय में वही प्रोजेक्ट ज्यादा मूल्यवान साबित होंगे जो बेहतर कनेक्टिविटी के साथ समग्र जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेंगे।
डिलीजेंट बिल्डर्स के सीओओ ले.क. अश्वनी नागपाल (रि) कहते हैं, लग्ज़री किसी बड़ी कंपनी के नाम से नहीं, बल्कि असल में दी जाने वाली सुविधाओं से तय होती है। परियोजना और यूनिटस में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों के बारे में पारदर्शिता व उसकी सुविधाओं की पूरी जानकारी लग्ज़री को और बढ़ाती है। बड़े फ्लैट और ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स को लक्जरी मानने वाले घर खरीदारों की पसंद अब अधिक व्यावहारिक हो गई है और वे आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं और अनुभव देने वाले  प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दे रहे है। बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रैवल टाइम, खुला व शांतिपूर्ण वातावरण, स्पोर्ट्स और ऐक्टिविटी एरिया, परिवार के लिए सुरक्षित कम्युनिटी अब लक्जरी से कम नहीं है तथा निर्णय के बड़े कारक हैं।
श्री केबी ग्रुप के संस्थापक राकेश सिंघल के मुताबिक, भविष्य का सफल रियल एस्टेट केवल इमारतों की ऊंचाई से तय नहीं होगा, बल्कि उससे बने समुदायों की गुणवत्ता से होगा। खरीदार अब सिर्फ घर नहीं खरीद रहा, बल्कि अपने जीवन की गुणवत्ता, सुरक्षा और सामाजिक माहौल में निवेश कर रहा है। ऐसे प्रोजेक्ट जो कम्युनिटी एंगेजमेंट आदि पर ध्यान देंगे, वही बाजार में स्थायी पहचान बनाएंगे। अंततः लोगों के लिए लक्ज़री का अर्थ बेहतर और संतुलित जीवन ही है।
Housing Sales Rise 0.7% in Jan-Jun 2026, Premium Homes Lead Demand
Housing Sales: जनवरी-जून 2026 के दौरान देश के आठ प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल 1,71,471 घरों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,70,201 यूनिट के मुकाबले 0.7 प्रतिशत अधिक है. रिपोर्ट से यह भी साफ हुआ कि खरीदारों का रुझान तेजी से प्रीमियम हाउसिंग की ओर बढ़ रहा है.
प्रीमियम हाउसिंग का दबदबा बढ़ा
रिपोर्ट के अनुसार एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले मकानों की हिस्सेदारी बढ़कर कुल बिक्री का 54 प्रतिशत हो गई. इसके विपरीत मध्यम आय वर्ग और किफायती आवासों की संयुक्त हिस्सेदारी घटकर 46 प्रतिशत रह गई. इससे संकेत मिलता है कि ऊंची आय वाले खरीदारों की मांग बाजार को मजबूती दे रही है.
दिल्ली-एनसीआर को छोड़ सभी प्रमुख शहरों में बढ़ी बिक्री
मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता में आवासीय बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. रिपोर्ट में शामिल शहर देश के प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
किफायती घरों की मांग कमजोर, नए प्रोजेक्ट बढ़े
50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 32,063 यूनिट रह गई. वहीं 50 लाख से एक करोड़ रुपये के बीच के मकानों की बिक्री भी पांच प्रतिशत घटकर 46,490 यूनिट रही. दूसरी ओर, इस साल की पहली छमाही में नए आवासीय प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग चार प्रतिशत बढ़कर 1,87,350 यूनिट पहुंच गई, जो डेवलपर्स के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाती है.
बाजार की बुनियाद अब भी मजबूत
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल के अनुसार महामारी के बाद तेज रिकवरी के मुकाबले अब वृद्धि की रफ्तार भले ही सामान्य हुई हो, लेकिन शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, बढ़ती आय और स्थिर आर्थिक माहौल जैसे कारक भारतीय आवास बाजार को लगातार मजबूती दे रहे हैं. प्रीमियम हाउसिंग की बढ़ती हिस्सेदारी भी खरीदारों के बदलते रुझान और लंबे समय के निवेश भरोसे को दर्शाती है.
Housing Sales drop by 6% in June quarter on high prices low demand
Housing Sales: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बुरी खबर है. देश के प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री कम होती जा रही है. घरों की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के कारण अब लोग अपने घर का सपना पूरा करने में असक्षम हो रहे हैं. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक की एक ताजा रिपोर्ट बता रही है कि इस साल की जून तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों में देश के सात बड़े शहरों में हाउसिंग सेल्स 6 फीसदी घटकर 90,715 यूनिट रह गई. पिछले साल इसी अवधि में 96,285 यूनिट बिकी थीं.
जून तिमाही में औसतन 7 फीसदी बढ़ी कीमतें
एनारॉक रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR), दिल्ली-एनसीआर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे देश के सबसे बड़े 7 शहरों में आर्थिक अनिश्चितता और घरों की बढ़ती कीमतों ने खरीदारों की मांग को कम कर दिया है. इन सात शहरों में औसत घरों की कीमतें इस तिमाही में 7 फीसदी बढ़ गईं. खास बात यह है कि प्रीमियम हाउसिंग, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर वाले इलाकों और ग्लोबल कैपिसिटी सेंटर्स (GCC) वाली जगहों पर ही डिमांड बची हुई है.
पुणे में सबसे ज्यादा 15 फीसदी की गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 6 फीसदी घटकर 13,365 यूनिट रह गई. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 8 फीसदी की गिरावट आई और 28,710 यूनिट बिके. पुणे में सबसे ज्यादा 15 फीसदी गिरावट देखी गई, जहां बिक्री 13,090 यूनिट रही. चेन्नई में भी 9 फीसदी कम बिक्री हुई. हालांकि तीन शहरों में बिक्री बढ़ी. बेंगलुरु में 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15,285 यूनिट बिके. हैदराबाद में 2 फीसदी वृद्धि हुई और कोलकाता में 10 फीसदी बढ़कर 3,860 यूनिट पहुंच गई. नए आवासीय प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग 7 फीसदी बढ़कर 1,06,000 यूनिट हो गई. वहीं घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में कीमतें इस दौरान सबसे ज्यादा 13 फीसदी बढ़ीं.
इन कारणों से सतर्क हो गए हैं घर खरीदार
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध और आईटी सेक्टर में एआई से जुड़ी अनिश्चितताओं ने खरीदारों को सतर्क कर दिया है. कई लोग अब खरीदारी टाल रहे हैं. डिमांड मुख्य रूप से महंगे घरों, अच्छी नौकरियों वाले इलाकों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कॉरिडोर में ही केंद्रित है.
प्रीमियम सेगमेंट में आ रही अच्छी खरीदारी
अभी देश के मध्यम वर्ग पर महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता का दबाव है, जिससे वे बड़े टिकट साइज वाले घर खरीदने में हिचकिचा रहे हैं. प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में ही खरीदार सक्रिय हैं. वर्तमान स्थिति मध्यम वर्ग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है. प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में डिमांड इसलिए बनी हुई है, क्योंकि हाई इनकम ग्रुप वाले लोग नकद खरीदारी कर रहे हैं. रियल एस्टेट सेक्टर में यह गिरावट चिंताजनक है. आवास क्षेत्र रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
UP RERA Issue Notices to 76 Builders for non Submitting Audit Reports
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने 76 रियल एस्टेट परियोजनाओं के प्रमोटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण ने ऐसे डेवलपरों की पहचान की है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की एनुअल ऑडिट रिपोर्ट अब तक पोर्टल पर रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं की है. ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में हीलाहवाली करने वाले डेवलपरों को यूपी रेरा की तरफ से नोटिस भेजा गया है.
ऑडिट रिपोर्ट के साथ 25,000 रुपए की लेट फीस, जुर्माने का भी प्रावधान
प्राधिकरण ने सभी डिफॉल्टर प्रमोटरों को 15 दिनों के भीतर निर्धारित लेट फीस के साथ ऑडिट रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया है. नियमों के अनुसार, ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले प्रमोटरों को संबंधित वित्त वर्ष के लिए 25,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी. इसके अलावा, रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट की धारा 4 और उससे जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पर परियोजना की अनुमानित लागत का पांच प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
डेवलरों के लिए खातों का ऑडिट करके रिपोर्ट जमा करने अनिवार्य
आधिकारिक बयान के अनुसार, हर वित्त वर्ष समाप्त होने के बाद रियल एस्टेट प्रमोटरों के लिए परियोजना के खातों का ऑडिट कराना और छह महीने के भीतर उसकी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट UP RERA की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है. इन रिपोर्टों के आधार पर प्राधिकरण परियोजनाओं की समीक्षा और मूल्यांकन करता है. साथ ही घर खरीदारों और आम लोगों को परियोजना से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराई जाती है.
बाहरी ऑडिटर से ऑडिट कराना जरूरी
UP RERA के नियमों के तहत, परियोजना के खातों का ऑडिट प्रमोटर द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र बाहरी ऑडिटर से कराया जाना जरूरी है. यह ऑडिटर प्रमोटर की कंपनी, समूह या उससे जुड़े किसी संस्थान से संबद्ध नहीं होना चाहिए, ताकि वित्तीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे. प्राधिकरण ने कहा कि एनुअल ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं करना गंभीर चूक है, क्योंकि यह RERA कानून के प्रावधानों के खिलाफ है.
घर खरीदारों का भरोसा होता है मजबूत: UP RERA चेयरमैन
UP RERA के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि समय पर एनुअल ऑडिट रिपोर्ट जमा करना हर प्रमोटर की  जिम्मेदारी है. स्वतंत्र ऑडिट और सही वित्तीय रिपोर्टिंग से पारदर्शिता बढ़ती है और घर खरीदारों का भरोसा मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण इन प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करता रहेगा, ताकि आवंटियों के हित सुरक्षित रहें और राज्य का रियल एस्टेट क्षेत्र अधिक जवाबदेह एवं विश्वसनीय बन सके.
Housing Sales Jump 19% Across 9 Major Cities in Apr-Jun Quarter Despite Global Uncertainties
Housing Sales: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय रियल एस्टेट बाजार में मजबूती बरकरार है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी प्रॉपइक्विटी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख यूनिट से अधिक हो गई. पिछले वर्ष की समान अवधि में इन शहरों में 94,864 घरों की बिक्री हुई थी. खास तौर पर बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और नवी मुंबई ने इस वृद्धि का नेतृत्व किया, जबकि नई आवासीय परियोजनाओं की आपूर्ति में भी 43 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.
नई परियोजनाओं की सप्लाई में भी जोरदार बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, आवासीय मांग के साथ-साथ डेवलपर्स ने भी नई परियोजनाओं के लॉन्च में तेजी दिखाई. अप्रैल-जून तिमाही के दौरान नई आवासीय परियोजनाओं की आपूर्ति 43 प्रतिशत बढ़कर 1,17,609 इकाई हो गई. यह संकेत देता है कि डेवलपर्स भविष्य की मांग को लेकर आशावादी बने हुए हैं. प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि दक्षिण भारत के शहरों ने इस वृद्धि का नेतृत्व किया है, जबकि मुंबई और नवी मुंबई में भी खरीदारों की मांग मजबूत बनी हुई है. उनके अनुसार कुछ बाजारों में नरमी के बावजूद समग्र बाजार धारणा सकारात्मक बनी हुई है.
बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई रहे सबसे आगे
शहरवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बेंगलुरु में आवास बिक्री 14,676 इकाई से बढ़कर 21,516 इकाई हो गई. हैदराबाद में बिक्री 11,815 से बढ़कर 14,410 इकाई और चेन्नई में 5,354 से बढ़कर 6,323 इकाई रही. मुंबई में बिक्री 8,006 से बढ़कर 10,561 इकाई तथा नवी मुंबई में 6,833 से बढ़कर 11,029 इकाई पहुंच गई. वहीं पुणे में बिक्री 18,737 इकाई और ठाणे में 16,386 इकाई दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है.
दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में दिखी कमजोरी
जहां अधिकांश शहरों में आवासीय मांग मजबूत रही, वहीं दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 11,703 इकाई से घटकर 10,082 इकाई रह गई, जबकि कोलकाता में यह 4,449 इकाई से घटकर 3,414 इकाई पर आ गई. प्रॉपर्टी फर्स्ट रियल्टी के संस्थापक एवं सीईओ भावेश कोठारी ने कहा कि बेंगलुरु में बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और मजबूत आर्थिक गतिविधियों के कारण आवासीय मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि सभी मूल्य वर्गों में अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों की मांग मजबूत बनी हुई है.
Office Leasing Demand Falls 2% Across Top 7 Indian Cities in Apr-Jun Quarter: Colliers
India Office Space leasing: देश के शीर्ष सात शहरों में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कार्यालय परिसरों को पट्टे पर लेने की सकल मांग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.74 करोड़ वर्ग फुट रह गई. संपत्ति परामर्शदाता कॉलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी. अप्रैल-जून 2025 में सकल पट्टा मांग 1.78 करोड़ वर्ग फुट थी. कॉलियर्स इंडिया ( Colliers India) ने बताया इस दौरान बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) और हैदराबाद (Hyderabad) में कार्यालय स्थानों की मांग बढ़ी जबकि मुंबई (Mumbai), पुणे, चेन्नई और कोलकाता (Pune, Chennai and Kolkata) में गिरावट दर्ज की गई.
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में बेंगलुरु में सकल पट्टा मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 52 लाख वर्ग फुट हो गई जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 48 लाख वर्ग फुट थी. दिल्ली-एनसीआर में कार्यालय पट्टा मांग 23 प्रतिशत बढ़कर 27 लाख वर्ग फुट पहुंच गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 22 लाख वर्ग फुट थी. हैदराबाद में यह 19 प्रतिशत बढ़कर 38 लाख वर्ग फुट हो गई जबकि एक वर्ष पहले यह 32 लाख वर्ग फुट थी. इसके विपरीत, मुंबई में सकल पट्टा मांग 29 प्रतिशत घटकर 20 लाख वर्ग फुट रह गई जो पिछले वर्ष 28 लाख वर्ग फुट थी. चेन्नई में 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 20 लाख वर्ग फुट, पुणे में 25 प्रतिशत घटकर 12 लाख वर्ग फुट और कोलकाता में भी 17 प्रतिशत गिरावट के साथ पांच लाख वर्ग फुट रह गई.
परामर्शदाता कंपनी ने कहा कि वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद अप्रैल-जून में ‘ग्रेड-ए’ कार्यालय परिसरों की मांग में हल्की नरमी आई, लेकिन वैश्विक व्यापार व्यवधानों एवं आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद बाजार कुल मिलाकर मजबूत बना रहा. इस कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही में कार्यालय परिसरों की नई आपूर्ति 28 प्रतिशत घटकर 1.07 करोड़ वर्ग फुट रह गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.49 करोड़ वर्ग फुट थी.
AI Infrastructure Inside Karnataka's 20,000 Crore Bidadi Township Gambits
भारत की आईटी राजधानी बेंगलुरु इस समय अपने ही विकास के बोझ तले दब रही है। बेंगलुरु की मेट्रोपॉलिटन आबादी बढ़कर 1.4 से 1.48 करोड़ के बीच हो गई है। नतीजा? लोगों को रोज़ाना ट्रैफिक जाम में कई घंटे बिताने पड़ते हैं, घरों की भारी कमी है, सैकड़ों इलाकों में पानी की किल्लत है और भूजल स्तर लगातार घट रहा है। इस शहरी आपातकाल से निपटने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार राज्य की सबसे अहम शहरी विकास योजना ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप को बिदादी में आगे बढ़ा रहे हैं। इसे मुख्य शहर में भीड़ कम करने और पूरे इलाके में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले एक गेम-चेंजर के तौर पर पेश किया जा रहा है।
यह प्रोजेक्ट केवल एक रिहायशी इलाका नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर काम-रहने-खेलने के हब के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट बेंगलुरु से लगभग 30-40 किलोमीटर दूर रामनगर जिले के नौ गांवों में फैली 7,481 से 9,640 एकड़ ज़मीन पर आकार लेगा। इसमें से 2,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन विशेष रूप से एआई और इनोवेशन ज़ोन के लिए तय की गई है। लगभग 1,800 एकड़ ज़मीन रिहायशी इलाकों के लिए रखी गई है, जबकि कमर्शियल स्पेस और इंडस्ट्रियल क्लस्टर भी बनाए जाएंगे, जिनमें टोयोटा किर्लोस्कर जैसी बड़ी कंपनियां पहले से शामिल हैं।
इस प्रोजेक्ट से कुल मिलाकर 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश आएगा, जिससे टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में लाखों लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिलेगा। सरकार प्रति एकड़ औसतन 5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अगर फंडिंग की बात करें, तो इसमें लगभग 12,511 करोड़ रुपये का कर्ज, हुडको से लगभग 9,011 करोड़ रुपये का लोन, बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी का अपना योगदान और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल शामिल है।
योजना बनाने वालों ने सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता देते हुए 950 एकड़ का ग्रीन बफ़र ज़ोन और बायरामंगला झील जैसे जल निकायों के कायाकल्प को शामिल किया है। कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए मुख्य सड़कों और रेल सिस्टम को जोड़ने वाला 40 किलोमीटर का नेटवर्क प्रस्तावित है। इस टाउनशिप को अगले तीन सालों में चरणों में पूरा करने का लक्ष्य है।
स्थानीय लोगों को प्राथमिकता
बेंगलुरु-मैसूर कॉरिडोर के साथ एक दूसरा सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनाने के पीछे असली विज़न आर्थिक गतिविधियों का विकेंद्रीकरण करना है। इससे मुख्य शहर पर दबाव तो कम होगा ही, साथ ही एआई, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में मौके पैदा होंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरे बदलाव में ग्रामीण समुदायों की मदद के लिए स्थानीय कौशल विकास कार्यक्रमों और "स्थानीय लोगों को प्राथमिकता" देने वाली भर्ती नीति पर ज़ोर दिया गया है।
इस तेज़ी के बीच बीजेपी और जेडीएस नेताओं का विरोध भी देखने को मिल रहा है, जिसे कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने साफ तौर पर पाखंड बताया है। मुख्यमंत्री शिवकुमार का रुख बेहद मज़बूत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नई पहल नहीं बल्कि लंबे समय से चल रही योजनाओं का ही विस्तार है। बिदादी इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए नोटिफिकेशन 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के कार्यकाल में जारी किए गए थे। इसके बाद आई बीजेपी सरकारों ने ही ज़मीन अधिग्रहण को आगे बढ़ाया और शुरुआती चरणों में KIADB के ज़रिए 1,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन आवंटित की गई। शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से कुमारस्वामी को इस कॉन्सेप्ट का सूत्रधार बताया है और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है।
राज्य का सबसे बड़ा मुआवज़ा पैकेज
किसानों के विरोध को शांत करने के लिए प्रशासन ने एक बेहद आकर्षक और देश का सबसे बड़ा पुनर्वास पैकेज और "किसान-साझेदार" मॉडल तैयार किया है, जिसमें इक्विटी के विकल्प भी शामिल हैं। लगभग 80 फीसद ज़मीन मालिकों ने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की इच्छा जताई है, क्योंकि मुआवज़े के पैकेज को बढ़ाकर 2.55 करोड़ रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है, जो राज्य में सबसे ज़्यादा मुआवज़े में से एक है। ज़मीन मालिकों के पास यह शानदार विकल्प भी है कि वे अपनी ज़मीन देने के बदले 50 फीसद विकसित रिहायशी ज़मीन या 45 फीसद कमर्शियल ज़मीन ले सकते हैं। इसके अलावा प्रीमियम फ्लोर एरिया रेश्यो (FAR), विकसित प्लॉट और डेवलपमेंट के दौरान 30,000 से 50,000 रुपये तक की सालाना आर्थिक मदद भी शामिल है।
सरकार पहले ही पहले चरण के लिए फ़ाइनल नोटिफ़िकेशन जारी कर चुकी है, जिसमें केम्पय्यनापाल्या, मंडलाहल्ली और वाडेरहल्ली गांवों की 518.45 एकड़ ज़मीन शामिल है। इससे लगभग 754 किसान प्रभावित होंगे, जिनमें से 200 से ज़्यादा लोगों ने मुआवज़े के लिए आवेदन कर दिया है और उन्हें चेक बांटे जा रहे हैं। अब डिटेल्ड मास्टर प्लान बनाने के लिए कंसल्टेंट को काम पर रखा जा रहा है, जिसमें कावेरी नदी के पानी की व्यवस्था और निवेशकों के लिए अनुकूल सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
बिदादी इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट: एक नजर में
पैरामीटर
प्रोजेक्ट का पूरा खाका (आंकड़ों में)
फंडिंग और निवेश का ढांचा
प्रभावित क्षेत्र और मुआवज़ा नीति
कुल ज़मीन का दायरा
7,481 से 9,640 एकड़
सरकार का निवेश: 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़
पहले चरण का ज़मीन दायरा: 518.45 एकड़
एआई और इनोवेशन ज़ोन
2,000 एकड़ से ज़्यादा
कुल अनुमानित निवेश: 20,000 करोड़ रुपये
प्रभावित किसान (चरण 1): 754 किसान
रिहायशी ज़ोन
लगभग 1,800 एकड़
हुडको से लोन: 9,011 करोड़ रुपये
नकद मुआवज़ा पैकेज: 2.55 करोड़ रुपये प्रति एकड़
पर्यावरण
950 एकड़ क्षेत्र
कुल कर्ज का हिस्सा: 12,511 करोड़ रुपये
ज़मीन वापसी विकल्प: 50% रिहायशी या 45% कमर्शियल
कनेक्टिविटी नेटवर्क
40 किलोमीटर का प्रस्तावित नेटवर्क
अन्य स्रोत: बीडीए का योगदान और पीपीपी मॉडल
अतिरिक्त सालाना मदद: 30,000 से 50,000 रुपये तक
India’s 28 Listed Realty Firms Clock rs 1.95 Lakh Crore Pre-Sales in FY26; Godrej Properties Leads the Pack
Indian Real Estate: भारत की 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने मजबूत आवासीय मांग के चलते पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 1.95 लाख करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की. बिक्री बुकिंग के मामले में गोदरेज प्रॉपर्टीज शीर्ष पर रही. निवेशक प्रस्तुतियों से संकलित आंकड़ों के अनुसार, इन 28 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की संयुक्त बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो 2024-25 के 1.66 लाख करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत अधिक है. मुंबई की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक बिक्री बुकिंग दर्ज कर सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा.
इस सूची में बेंगलुरु की प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड दूसरे स्थान पर रही, जबकि मुंबई की लोढ़ा डेवलपर्स तीसरे स्थान पर रही. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड चौथे स्थान पर रही, जबकि सिग्नेचर ग्लोबल पांचवें स्थान पर रही. इन 28 कंपनियों में केवल छह कंपनियों की बिक्री बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई. रियल एस्टेट सलाहकारों के अनुसार, मूल्य वृद्धि और लक्जरी आवासीय परियोजनाओं की पेशकश के कारण मूल्य के लिहाज से आवासीय बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई. आंकड़ों के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2024-26 में बढ़कर 34,171 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 29,444 करोड़ रुपये थी.
प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग 17,023 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,024 करोड़ रुपये पहुंच गई. लोढ़ा डेवलपर्स ने 20,530 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की, जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थी. डीएलएफ की 2025-26 में बिक्री बुकिंग 21,223 करोड़ रुपये से घटकर 20,143 करोड़ रुपये रही. सिग्नेचर ग्लोबल की 2025-26 में बिक्री बुकिंग 10,290 करोड़ रुपये से घटकर 8,250 करोड़ रुपये पर आ गई. शीर्ष पांच कंपनियों का योगदान कुल बिक्री बुकिंग में लगभग 60 प्रतिशत रहा.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के प्राथमिक आवास बाजार में सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है, क्योंकि खरीदार मजबूत वित्तीय स्थिति वाली कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं. अन्य सूचीबद्ध कंपनियों में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड की बिक्री 8,136 करोड़ रुपये, सोभा लिमिटेड की 8,135 करोड़ रुपये, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की 7,424 करोड़ रुपये और पुर्वांकरा लिमिटेड की 7,407 करोड़ रुपये रही. ओबेरॉय रियल्टी ने 2025-26 में 5,447 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, मैक्स एस्टेट्स ने 5,305 करोड़ रुपये और कल्पतरु लिमिटेड ने 5,280 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की.
Noida International Airport Sparking Economic Boom and Real Estate Surge Along Yamuna Expressway Corridor
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून को पहली कमर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त हो गया है। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह एयरपोर्ट अब केवल हवाई यात्रा का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, औद्योगिक क्लस्टर और बिजनेस हब के रूप में व्यापक आर्थिक इकोसिस्टम विकसित करेगा। अगर लोकप्रियता की बात की जाए तो यमुना प्राधिकरण की अप्रैल 2026 में आई 973 प्लॉट वाली वाली स्कीम के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे जिसका लकी ड्रॉ 18 जून 2026 को हुआ।
इसके साथ वैश्विक मॉडल्स की तर्ज पर यह क्षेत्र एयरोसिटी के रूप में विकसित हो रहा है, जहां एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ लॉजिस्टिक्स पार्क, इंडस्ट्रियल जोन, बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और रेजिडेंशियल टाउनशिप का तेजी से विस्तार हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, फ्रेट कॉरिडोर और मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के कारण निवेश आकर्षण और बढ़ेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर में अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं, जबकि प्लॉट की कीमतों में औसतन 1.5 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। कुछ माइक्रो-मार्केट्स में कीमतों में 5 गुना तक उछाल देखने को मिला है। आने वाले समय में यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि अगले दो वर्षों में प्लॉट की कीमतों में करीब 28% और अपार्टमेंट की कीमतों में 22% तक और वृद्धि हो सकती है।
एयरपोर्ट के 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित सेक्टर, खासतौर पर यमुना एक्सप्रेसवे का सेक्टर 22, हाउसिंग डिमांड का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जहां कई बड़े डेवलपर्स ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र में 3BHK अपार्टमेंट की कीमत करीब 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच है, जबकि करीब 600 वर्गफुट के स्टूडियो अपार्टमेंट लगभग 85 लाख रुपये में उपलब्ध हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और औद्योगिक विकास के चलते बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा, जिससे आवासीय मांग को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी। निवेशकों के लिए यह बाजार लंबी अवधि में 12-13% तक वार्षिक रिटर्न देने की क्षमता रखता है, हालांकि इसके लिए 5 से 7 साल का निवेश दृष्टिकोण जरूरी होगा।
रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि एयरपोर्ट के संचालन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा निवेशकों, उद्योगों और पेशेवरों के लिए और अधिक आकर्षक गंतव्य बनेंगे।
क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लिए रोजगार और आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, वेयरहाउसिंग क्लस्टर, डाटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स विकसित हो रही हैं। यीडा के अनुमानों के अनुसार ही आगामी औद्योगिक परियोजनाओं से 50 हजार से अधिक नौकरियां पैदा होने की संभावना है। रोजगार बढ़ने के साथ किफायती, मध्यम आय वर्ग और लग्जरी आवासों की मांग में तेजी आएगी।”
डिलीजेंट बिल्डर्स के सीओओ, ले.क. अश्वनी नागपाल (रि) के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हवाई यात्रा का एक नया ज़रिया और इस इलाके में बदलाव लाने वाला एक अहम कारक बनेगा। यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर की पूरी क्षमता का अभी इस्तेमाल होना बाकी है, और यह एयरपोर्ट नए शहरी केंद्रों, बिज़नेस हब और निवेश के ठिकानों के विकास को तेज़ करेगा। जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी बेहतर होगी, नए माइक्रो-मार्केट उभरेंगे, जो घरेलू और ग्लोबल निवेशकों को आकर्षित करेंगे।
केबी ग्रुप के संस्थापक राकेश सिंघल के अनुसार,“नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रभाव केवल यमुना एक्सप्रेसवे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पूरे एनसीआर को इसका लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट के आसपास उद्योगों, कारोबार और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के आने से क्षेत्रभर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पेशेवरों, उद्यमियों और निवेशकों की जरूरतों को देखते हुए नए बिजनेस पार्क, कमर्शियल प्रोजेक्ट और इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित होने की संभावना है।”
रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा का मानना है कि लंबे समय में, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के इलाके बिज़नेस और निवेशकों के लिए पसंदीदा जगहें बन जाएंगे। मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर, आने वाली मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी, और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसान पहुँच इस इलाके की मांग को बढ़ाएगी। जैसे-जैसे और कंपनियाँ यहाँ अपना काम शुरू करेंगी, अच्छी क्वालिटी वाले घरों और कमर्शियल जगहों की मांग में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, क्योंकि लोग अपने काम की जगह के पास रहना पसंद करते हैं।
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग के अनुसार,“एयरपोर्ट आधारित विकास मॉडल रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत मल्टीप्लायर प्रभाव पैदा कर रहा है। प्रत्यक्ष रोजगार के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, वेयरहाउसिंग और अन्य सहयोगी सेवाओं में बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर अगले दशक में एनसीआर के सबसे गतिशील रियल एस्टेट बाजारों में शामिल हो सकता है। इससे आवासीय परियोजनाओं, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक बिजनेस पार्कों की मांग मजबूत होगी।”
रीयरको प्रा. लि. की एमडी गीतांजलि खन्ना ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा अब एयरपोर्ट पर आधारित एक मज़बूत आर्थिक इकोसिस्टम बनने की राह पर हैं। बेहतर कनेक्टिविटी का असर बड़े निवेश, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग में बढ़ोतरी, कारोबार के विस्तार, रोज़गार के मौक़े और आर्थिक गतिविधियों में तेज़ी के रूप में दिखेगा। इससे होने वाली आर्थिक गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे NCR के रियल एस्टेट मार्केट में दिखेगा।
आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग कहते हैं कि “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे को विश्वस्तरीय रियल एस्टेट और बिजनेस डेस्टिनेशन में बदलने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है। औद्योगिक क्लस्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स पार्क और टेक्नोलॉजी हब दीर्घकालिक आर्थिक विकास की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। जैसे-जैसे रोजगार के अवसर और कॉर्पोरेट निवेश बढ़ेंगे, प्रीमियम व लग्जरी हाउसिंग, स्टूडियो अपार्टमेंट और उच्च गुणवत्ता वाले व्यावसायिक स्पेस की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”
Madhusudan Kela Buys Rs 121 Crore Luxury Apartment in DLF Dahlias
भारतीय शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक और MK वेंचर्स कैपिटल के फाउंडर मधुसूदन केला ने गुरुग्राम के अल्ट्रा-लक्जरी रियल एस्टेट बाजार में एंट्री की है. उन्होंने डीएलएफ के सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियाज' (DLF The Dahlias) में करीब 120.71 करोड़ रुपए का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. हाल के महीनों में इस प्रोजेक्ट में कई हाई-वैल्यू सौदे हुए हैं, जो दिखाता है कि यह परियोजना अमीर लोगों का पसंदीदा पता बनता जा रहा है.
6,233 वर्ग फुट से अधिक एरिया में फैला है ये सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE मैट्रिक्स को मिले बिक्री दस्तावेजों के अनुसार, यह अपार्टमेंट 6,233 वर्ग फुट से अधिक कारपेट एरिया में फैला हुआ है. इसमें पांच बेसमेंट पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.  ये डील 15 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुई और DLF ने इस प्रॉपर्टी को बेचा है.
DLF Dahlias बन रहा रईसों का आशियाना
यह डील ऐसे समय में हुई है, जब गुरुग्राम का अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट लगातार हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) और बड़े निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. DLF Dahlias में पिछले कुछ समय के दौरान कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन देखने को मिले हैं, जो इस प्रोजेक्ट की लोकप्रियता को दिखाते हैं. मई 2025 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी 'द डहलियाज' में 6,000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 69 करोड़ रुपए थी. अक्टूबर 2025 में, दिल्ली-NCR के एक कारोबारी ने इसी प्रोजेक्ट में 380 करोड़ रुपए में चार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे.
मार्च 2026 तक बिके 18,562 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट
अक्टूबर 2024 में DLF ने गुरुग्राम के DLF फेज-5 में 17 एकड़ में फैले अपने सुपर-लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट 'द डहलियास' को लॉन्च किया था. इस प्रोजेक्ट में कुल 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं. कंपनी ने इन आलीशान घरों की बुकिंग शुरू कर दी है, ताकि प्रोजेक्ट की सेल्स वैल्यू को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके. इस प्रोजेक्ट से 40,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलने की संभावना है. रियल एस्टेट कंपनी ने मार्च 2026 तक 18,562 करोड़ रुपए कीमत के अपार्टमेंट बेचे हैं.
मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF ने अपनी शुरुआत से लेकर अब तक 35.2 करोड़ वर्ग फुट से ज्यादा एरिया में 185 से अधिक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स विकसित किए हैं. कंपनी के पास रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेगमेंट में 28 करोड़ वर्ग फुट का डेवलपमेंट पोटेंशियल है, जिसमें अभी चल रहे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.
Affordable Housing Shrinks as Premium Homes Dominate Property Market
बढ़ती आय, बदलती जीवनशैली और प्रीमियम हाउसिंग की ओर झुकाव ने पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट मार्केट की तस्वीर बदल दी है. कभी नए प्रोजेक्ट लॉन्च में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले किफायती घर (Affordable Homes) अब तेजी से बाजार से गायब होते दिख रहे हैं. इसके विपरीत, महंगे मकानों (Premium Housing) की मांग बढ़ रही है. इसके चलते नए घरों की सप्लाई में उनका दबदबा भी बढ़ा है.
75 लाख रुपए से कम वाले घरों की हिस्सेदारी गिरकर 17%
मैजिकब्रिक्स रिसर्च के विश्लेषण के अनुसार, 2021 के आखिर में नए लॉन्च होने वाले घरों में 75 लाख रुपए से कम कीमत वाले मकानों की हिस्सेदारी 47 फीसदी थी, जो 2026 की शुरुआत तक घटकर केवल 17 फीसदी रह गई. इसे आसान भाषा में समझें तो पहले हर 100 नए घरों में 47 मकान ऐसे होते थे, जिनकी कीमत 75 लाख रुपए से कम होती थी, जबकि अब सिर्फ 17 मकान ही इस प्राइस रेंज में लॉन्च हो रहे हैं.
महंगे मकानों की हिस्सेदारी हुई दोगुनी
दूसरी ओर, 1.5 करोड़ रुपए से 3 करोड़ रुपए की कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी इसी अवधि में करीब दोगुनी होकर 16 फीसदी से 31 फीसदी हो गई है. यह श्रेणी अब भारत के आवासीय बाजार की सबसे बड़ी कैटेगरी बन चुकी है. इससे साफ संकेत मिलता है कि किफायती घरों वाले नए प्रोजेक्ट्स के लॉन्च का दौर अब खत्म होता दिख रहा है. इसके बजाये, डेवलपर्स अब ज्यादातर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम घरों पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि इनकी मांग बनी हुई है और इनमें मुनाफा भी बेहतर है.
किफायती से आलीशान मकानों का ट्रेंड क्यों आया?
रियल एस्टेट मार्केट के ट्रेंड में आए बदलाव के पीछे कई कारण हैं. जमीन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, निर्माण लागत में इजाफा, अनुपालन संबंधी खर्चों का बढ़ना और खरीदारों की बदलती पसंद ने डेवलपरों को महंगे घरों वाले प्रोजेक्ट्स की ओर मोड़ा है. इसके साथ ही भारत के शहरी क्षेत्रों में अमीर खरीदारों की बढ़ती संख्या और परिवारों की बढ़ती कमाई ने बड़े और ज्यादा प्रीमियम घरों की मांग को बढ़ावा दिया है.
Luxury Housing की ग्रोथ रही स्थिर
आंकड़ों से पता चलता है कि प्रीमियम हाउसिंग की ओर झुकाव अब स्थिर हो गया है. अलग-अलग कीमत वाले सेगमेंट में, पिछले एक साल में सप्लाई का हिस्सा लगभग वैसा ही बना हुआ है. इससे संकेत मिलता है कि मार्केट अब और ज्यादा महंगे सेगमेंट की ओर नहीं बढ़ रहा है, बल्कि एक नए संतुलन की स्थिति में आ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 और 2025 के बीच लग्जरी हाउसिंग में काफी तेजी आई, लेकिन अब इस सेगमेंट में ग्रोथ स्थिर हो गई है. 5 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की हिस्सेदारी अब नई सप्लाई में लगभग 9 फीसदी है, जबकि पहले यह सिर्फ 2.5 फीसद थी. हाल की तिमाहियों में इनकी हिस्सेदारी मोटे तौर पर स्थिर रही है.
75 लाख से 1.5 करोड़ रुपए वाले घरों की हिस्सेदारी 31%
वहीं, 75 लाख रुपए से 1.5 करोड़ रुपए के बीच के मिड-इनकम सेगमेंट ने स्थिर प्रदर्शन किया है. यह श्रेणी नए घरों की कुल सप्लाई में लगभग 31 फीसदी का योगदान देती रही है और बाजार को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है. क्षेत्रीय स्तर पर भी अलग-अलग रुझान देखने को मिले हैं. NCR में तेजी से बढ़े प्रीमियम सेगमेंट के बाद अब आपूर्ति 1 करोड़ से 3 करोड़ रुपए के घरों की ओर शिफ्ट हो रही है. मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में चुनिंदा लक्जरी प्रोजेक्ट्स का विस्तार जारी है, जबकि बेंगलुरु में प्रीमियम और लक्जरी आवास की मांग मजबूत बनी हुई है.
UP RERA Warns Homebuyers: Check Carpet Area Before Buying Flats
अगर आप फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ विज्ञापनों या बड़े-बड़े दावों के आधार पर फैसला करना कई बार महंगा पड़ सकता है. इससे बचने के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने घर खरीदारों को सलाह दी है. UP रेरा ने घर खरीदारों से कहा कि फ्लैट खरीदते समय सबसे पहले कारपेट एरिया को आधार बनाएं, यानी कारपेट एरिया जरूर चेक करें. रेरा ने होमबायर्स को यह सलाह क्यों दी और क्यों ये जरूरी है? आइए जानते हैं...
'कारपेट एरिया' को बनाएं घर खरीदने का आधार: UP रेरा
UP RERA ने बुधवार को कहा कि घर खरीदार फ्लैट खरीदते समय 'कारपेट एरिया' को आधार मानें. ऐसा इसलिए क्योंकि कारपेट एरिया ही किसी फ्लैट के अंदर की वह जगह है, जिसका आप रहने के लिए असल में इस्तेमाल करते हैं. आसान भाषा में कहें तो, कारपेट एरिया फ्लैट का वह हिस्सा है, जहां आप कालीन (Carpet) बिछा सकते हैं. इस जगह का इस्तेमाल आप रहने, चलने-फिरने और फर्नीचर रखने के लिए कर सकते हैं. अथॉरिटी ने कहा कि इसलिए किसी भी आवासीय परियोजना का मूल्यांकन करते समय खरीदारों को इसी आधार पर फैसला लेना चाहिए.
रेरा कानून के तहत बिल्डर के लिए कारपेट एरिया बताना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश रेरा के अनुसार, रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 और उससे जुड़े नियमों के तहत अपार्टमेंट की बिक्री और जानकारी के खुलासे के लिए कारपेट एरिया को मानक आधार बनाया गया है. बिल्डरों को UP रेरा पोर्टल पर फ्लैटों की संख्या, प्रकार और कारपेट एरिया की जानकारी देना अनिवार्य है. UP रेरा ने यह भी साफ किया कि फ्लैट के साथ जुड़ी बालकनी, बरामदा और ओपन टैरेस जैसी सुविधाओं की जानकारी भी देना जरूरी है. हालांकि, कानूनन सुपर बिल्ट-अप एरिया की जानकारी देना अनिवार्य नहीं है.
'सुपर बिल्ट-अप एरिया' के झांसे में न आएं
अथॉरिटी ने बताया कि अक्सर फ्लैट का प्रमोशन 'सुपर बिल्ट-अप एरिया' के आधार पर किया जाता है, जिसमें कॉरिडोर, सीढ़ियां, लिफ्ट, लॉबी और क्लब हाउस जैसी कॉमन सुविधाओं का आनुपातिक हिस्सा शामिल होता है. सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर प्रचार किए जाने से कई खरीदार भ्रमित हो सकते हैं और उन्हें वास्तविक रहने योग्य जगह का सही अंदाजा नहीं लग पाता. इसलिए किसी भी प्रॉपर्टी डील को अंतिम रूप देने से पहले खरीदारों को UP रेरा पोर्टल पर उपलब्ध परियोजना की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए. यह पहल रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और घर खरीदारों को भ्रामक जानकारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
कारपेट एरिया में क्या शामिल होता है: बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, बाथरूम और टॉयलेट तथा स्टोर रूम (यदि फ्लैट के अंदर हो). कारपेट एरिया बताता है कि आपको वास्तव में कितनी जगह मिलेगी. कीमत की तुलना हमेशा कारपेट एरिया के आधार पर करनी चाहिए.
कारपेट एरिया में क्या शामिल नहीं होता: बालकनी, टैरेस, बाहरी दीवारों की मोटाई, लिफ्ट, लॉबी, सीढ़ियां जैसे कॉमन एरिया.
home Buying could more expensive, Construction costs are adding to realty sector's worries
Real Estate: रियल एस्टेट सेक्टर इन दिनों बढ़ती निर्माण लागत और जरूरी सामग्रियों की कमी जैसी दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है. डेवलपर्स का कहना है कि बीते कुछ समय में निर्माण कार्यों का खर्च लगातार बढ़ा है, जिससे कई परियोजनाओं के बजट और समयसीमा पर असर पड़ा है. उद्योग जगत का मानना है कि यदि यही स्थिति आगे भी बनी रहती है तो नए आवासीय प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ सकती है और इसका असर घरों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. इसी को लेकर सेक्टर के विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. रियल एस्टेट कंपनियों के मुताबिक स्टील, सीमेंट, एल्यूमीनियम, ग्लास और अन्य निर्माण सामग्रियों की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, कई उत्पादों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जिससे परियोजनाओं को तय समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। डेवलपर्स का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद वे फिलहाल अतिरिक्त बोझ स्वयं वहन कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आसान नहीं होगा.
उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण क्षेत्र में सबसे बड़ी परेशानियों में से एक सप्लाई चेन की अनिश्चितता है. कई जरूरी उत्पाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित हो रही है. कुछ मामलों में डेवलपर्स को वैकल्पिक उत्पादों और नए सप्लायरों की तलाश करनी पड़ रही है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है. मौजूदा हालात को देखते हुए रियल एस्टेट सेक्टर के विभिन्न संगठनों ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से रेरा के तहत परियोजनाओं को समयसीमा में राहत देने की मांग की है. उनका तर्क है कि जिन परिस्थितियों पर डेवलपर्स का नियंत्रण नहीं है, उनका असर परियोजनाओं की डिलीवरी पर पड़ रहा है, इसलिए नियामकीय स्तर पर कुछ राहत जरूरी है.
इस संबंध में क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के प्रेसिडेंट दिनेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और कई उत्पादों की सीमित उपलब्धता ने सेक्टर की चुनौतियां बढ़ा दी हैं. उनका कहना है कि इससे परियोजनाओं की लागत और समयसीमा दोनों प्रभावित हुई हैं. ऐसे में डेवलपर्स और घर खरीदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेरा के तहत समयसीमा में आवश्यक राहत दिए जाने की जरूरत है.
डेवलपर्स का कहना है कि श्रमिकों की कमी भी निर्माण कार्यों को प्रभावित कर रही है. कई परियोजनाओं में पर्याप्त मजदूर उपलब्ध नहीं होने से काम की रफ्तार धीमी हुई है. इसके चलते कंपनियां अब आधुनिक निर्माण तकनीकों और मशीन आधारित प्रक्रियाओं को अपनाने पर अधिक जोर दे रही हैं. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और तकनीकी उत्पादों की बढ़ती कीमतों ने भी परियोजनाओं की लागत बढ़ाई है. वाटरप्रूफिंग सामग्री, एडमिक्सचर, सीलेंट और एडहेसिव जैसे उत्पाद पहले की तुलना में काफी महंगे हो गए हैं. इससे निर्माण कार्यों का बजट प्रभावित हुआ है और डेवलपर्स पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले महीनों में लागत और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों में सुधार नहीं हुआ तो इसका असर केवल रियल एस्टेट सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा. निर्माण गतिविधियों की गति धीमी होने से इससे जुड़े अन्य उद्योगों और रोजगार पर भी प्रभाव पड़ सकता है. हाल ही में जारी नाइट फ्रैंक-नारेडको रियल एस्टेट सेंटिमेंट इंडेक्स भी सेक्टर की चिंताओं को दर्शाता है. इंडेक्स के अनुसार वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कारोबारी भावना का स्तर पहले की तुलना में कमजोर हुआ है, जिससे बाजार में बढ़ती सतर्कता का संकेत मिलता है.
निर्माण लागत बढ़ने के प्रमुख कारण
कच्चे माल के दाम में लगातार बढ़ोतरी
निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाली प्रमुख सामग्रियों जैसे स्टील, सीमेंट, एल्यूमीनियम, ग्लास, रेत और ईंटों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे परियोजनाओं का मूल बजट प्रभावित हो रहा है और डेवलपर्स की लागत बढ़ रही है.
सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां
वैश्विक स्तर पर लॉजिस्टिक समस्याओं और परिवहन लागत में वृद्धि के कारण कई जरूरी उत्पाद समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. इससे निर्माण कार्यों की रफ्तार प्रभावित हो रही है और प्रोजेक्ट्स की समयसीमा आगे खिसक रही है.
मजदूरों की कमी और बढ़ता श्रम खर्च
कुशल एवं अर्धकुशल श्रमिकों की उपलब्धता कम होने से कंपनियों को अधिक मजदूरी देनी पड़ रही है. श्रम लागत बढ़ने का सीधा असर परियोजनाओं के कुल खर्च पर पड़ रहा है.
तकनीकी निर्माण उत्पादों की महंगाई
वाटरप्रूफिंग केमिकल्स, सीलेंट, एडहेसिव और अन्य विशेष निर्माण उत्पादों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इनकी बढ़ती लागत ने निर्माण कार्यों को पहले की तुलना में अधिक महंगा बना दिया है.
एक्सॉटिका हाउसिंग के एमडी दिनेश जैन का कहना है कि, सिर्फ लागत बढ़ना ही चिंता का विषय नहीं है, बल्कि जरूरी मटेरियल की उपलब्धता भी बड़ी समस्या बन चुकी है. जब समय पर सामग्री नहीं मिलती तो प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन प्रभावित होती है और वित्तीय बोझ बढ़ता है. ऐसे हालात में नई  परियोजनाओं की कीमतों पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है.
आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग का कहना है कि “निर्माण लागत में लगातार बढ़ोतरी डेवलपर्स के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है.अब तक अधिकांश कंपनियां अतिरिक्त लागत का बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही थीं, लेकिन यदि कच्चे माल और श्रम की कीमतों में वृद्धि लंबे समय तक जारी रहती है तो इसका असर अंततः फ्लैटों और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है.”
श्री केबी ग्रुप के फाउंडर राकेश सिंघल का कहना है कि, रियल एस्टेट सेक्टर आज ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां डेवलपर्स को टेक्नोलॉजी, बेहतर प्लानिंग और वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. हालांकि संगठित कंपनियां इस चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं, लेकिन यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले महीनों में घर ख़रीदार को अधिक कीमत का सामने करना पढ़ सकता है.
विजन बिजनेस पार्क के फाउंडर अतुल विक्रम सिंह का कहना है कि, “रियल एस्टेट मार्केट में मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है, लेकिन बढ़ती लागत और प्रोजेक्ट्स में देरी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. यदि सप्लाई चेन की चुनौतियां और श्रमिकों की कमी बनी रहती है तो डेवलपर्स के लिए मौजूदा कीमतों पर प्रोजेक्ट पूरा करना मुश्किल होगा, जिससे संपत्ति के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.”
SWAMIH Fund 2.0 Rescuing 4.5 Lakh Stalled Homes Across India Amid Credit Crunch
भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में अटकी हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार की पहल अब व्यापक असर दिखाने लगी है लेकिन इसे ओर बड़े स्तर पर लागू करने की आवश्यकता है. एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 तक भारत में 1,500 से अधिक अधूरी परियोजनाओं में करीब 4.5 लाख किफायती और मध्यम-आय वर्ग के घर अटके पड़े थे, जिन्हें पूरा करने के लिए लगभग 55,000 करोड़ रुपए की आवश्यकता थी।
स्वामिह की शुरुआत और लक्ष्य 2.0
2019 में शुरू किया गया स्वामीह (SWAMIH- Special Window for Affordable and Mid Income Housing) फंड, जिसका कॉर्पस बढ़ाकर 15,530 करोड़ रुपए किया गया, अब तक 58,596 घरों को पूरा कराने में मदद कर चुका है. परिणामों से उत्साहित सरकार द्वारा 2026 में स्वामीह फंड 2.0 के तहत 15,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ब्लेंडेड फाइनेंस (पब्लिक, प्राइवेट, एनबीएफसी) के जरिए देशभर में 1 लाख और घरों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
रीयरको (Real Estate Asset Resolution Company Pvt. Ltd.) द्वारा केवीडी विंड पार्क परियोजना को इनसॉल्वेंसी से निकालकर स्वामिह फंड से प्राप्त 195.50 करोड़ रुपए की मदद से पूरा किया जा रहा है. लगभग 650 घर तैयार होंगे जिनमें 400 पुराने खरीदार भी शामिल हैं. रीयरको की एम.डी गीतांजलि खन्ना के अनुसार एनसीएलटी से निकालने के बाद प्रोजेक्ट के लिए स्वामिह फंड लाने वाले हम, संभवतः, पहले संस्थान हैं. 95 फीसद निर्माण पूर्ण होने में स्वामिह फंड व उनकी निगरानी का बहुत बड़ा योगदान है.
एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रभाव
एनसीआर में विशेष रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा, इसका बड़ा लाभार्थी क्षेत्र बनकर उभर रहा है, जहां लगभग एक दर्जन परियोजनाओं को पूरा होने और इनके घर खरीदारों को घर मिलने का रास्ता सुगम हुआ है, जो 50-80 फीसद तक पूरे होने के बावजूद फंडस की कमी के कारण अटके हुए थे। फंडस मिलने से कई परियोजनाएं न केवल पूरी हुई हैं बल्कि कुछ ने अपना शत-प्रतिशत बकाया भी चुका दिया है।
डिलीजेंट बिल्डर्स (Diligent Builders) द्वारा एक दशक से बंद पड़ी परियोजना अंतरिक्ष वैली में 316 यूनिटस का निर्माण स्वामिह फंड से प्राप्त 115 करोड़ की मदद से पूर्ण किया जा रहा है। कंपनी के सीओओ अश्वनी नागपाल के अनुसार स्वामिह फंड प्राप्त होने से जिस परियोजना में 3 वर्ष पूर्व तक निर्माण बंद पड़ा था, उसमें अब रजिस्ट्री के साथ रेडी टू मूव घर मिल रहे है तथा दूसरे टॉवर निर्माण में तेजी लाई गई है।
फंड की सीमा बढ़ाने की जरूरत
स्वामिह फंड की मदद से केवल 1.50 लाख घरों को पूरा किया जा सका है, जबकि लगभग 3 लाख घरों को अभी भी कोई मदद नहीं मिल पाई है। ऐसे में फंड का दायरा बढ़ाने की जरूरत है. जिससे बंद पड़ी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. उनमें फंसे घर खरीदारों को ईएमआई और रेंट की दोहरी मार से बचाया जा सके और नए घरों की आपूर्ति भी बढ़ सके.
आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग कहते हैं, एनसीएलटी से रिवर्स इनसॉल्वेंसी के जरिये हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरजी लक्जरी होम्स को आईआरपी की निगरानी में गैर-सरकारी वित्तीय संस्थान से प्राप्त फंड के सहयोग से 1900 से ज्यादा यूनिट्स को पूरा किया, जिनका पजेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है। स्वामिह फंड जैसे फंड अगर आसानी से प्राप्त हो सके तो परियोजना को कम समय में संकट से उबारा जा सकता है।
रेनॉक्स ग्रुप द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थ्राइव परियोजना एक बंद पड़ी परियोजना के भूखंड पर लाई गई है। ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि अधूरी परियोजना को नए रूप में लाने के लिए हमने मुख्य रूप से प्राधिकरण, बैंक और आवंटियों का बकाया चुकाया तब जाकर 400 यूनिटस की नई परियोजना लाई जा सकी। ऐसे में स्वामिह जैसे फंड की आसान उपलब्धता बहुत सी अधूरी परियोजनाओं को नया जीवन दे सकती है।
फंड एलोकेशन की जरूरत
देश में एफोर्डबल और मिड इनकम वाली परियोजनाओं और डिमांड की कमी नहीं है लेकिन जरूरत है फंडस के सही एलोकेशन की जिससे परियोजनाओं को सही समय पर सहायता मिल सके, वे पूरे हो सके और डिमांड के अनुरूप घर खरीदारों को आपूर्ति हो सके जहां मांग बहुत ज्यादा है।
विजन बिजनेस पार्क के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह का मानना है कि 30 फीसद निर्माण और पॉजिटिव नेट वर्थ वाले प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है लेकिन ऐसे प्रोजेक्ट्स को निकालने के लिए रीजन वाइज मल्टीपल व टॉप अप फंड पूल बनाने होंगे, जिससे अधिकतम प्रोजेक्ट्स को मदद मिल सके और उन्हें पूरा किया जा सके। साथ ही निर्माण लागत में हो रहे बदलाव से बचाया जा सके, जिससे एफोर्डबल और मिड इनकम होम बायर्स को फायदा मिले।
Housing sales in top 75 cities rise 16 pc to Rs 9.33 lakh cr in FY26: Liases Foras
Housing Sales: भारत के 75 प्रमुख शहरों में वित्त वर्ष 2025-26 में घरों की बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 9.33 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि ग्राहकों को बेचे गए घरों की संख्या में मामूली एक प्रतिशत की गिरावट आई. लियासेस फोरास (liases foras) ने यह जानकारी दी. ‘लियासेस फोरास रियल एस्टेट रेटिंग एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड’ ने सोमवार को भारत के 75 आवास बाजारों के आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में घरों की बिक्री की संख्या एक प्रतिशत घटकर 7,09,793 इकाई रह गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 7,19,029 थी. मूल्य के हिसाब से पिछले वित्त वर्ष 9,32,965 करोड़ रुपये बिक्री हुई, जो 16 प्रतिशत की वृद्धि है. पिछले वित्त वर्ष में इन 75 शहरों में नए घरों की आपूर्ति 10 प्रतिशत बढ़कर 6,20,842 इकाई हो गई. लियासेस फोरास ने कहा, आर्थिक चिंताओं के बावजूद 75 से अधिक शहरों में आवास बिक्री लगभग स्थिर बनी हुई है, जबकि नए घरों की आपूर्ति में सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इससे बिना बिके मकानों की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह लगभग 12 लाख इकाई तक पहुंच गई है, जो आपूर्ति की वृद्धि को दर्शाती है. शोध फर्म के अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिक्री घटकर 5,07,850 इकाई रह गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 5,09,211 इकाई थी. दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में बिक्री चार प्रतिशत घटकर 2,01,943 इकाई रह गई, जो पहले 2,09,818 इकाई थी.
एयू रियल एस्टेट गाजियाबाद में आवासीय परियोजना पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
एयू रियल एस्टेट कंपनी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने सोमवार को यह जानकरी दी. यहां जारी बयान के अनुसार, कंपनी ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 5.6 एकड़ में फैली एक आवासीय परियोजना ‘कॉसमॉस कॉर्नर’ शुरू की है, जिसमें लगभग 831 आवासीय इकाइयां शामिल हैं. कंपनी ने कहा, यह परियोजना अनुमानित करीब 1,200 करोड़ रुपये निवेश के साथ विकसित की जा रही है और इसके पूरा होने के बाद 1,600 करोड़ रुपये आय प्राप्त होने की संभावना है.
पूर्वांकरा ने बेंगलुरु में आवासीय परियोजना के लिए 14.57 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया
रियल एस्टेट कंपनी ‘पूर्वांकरा लिमिटेड’ ने बेंगलुरु में 14.57 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है और इसपर करीब 2,300 करोड़ रुपये की आय क्षमता वाली एक आवासीय परियोजना का विकास किया जाएगा. कंपनी ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने बेंगलुरु के बुडिगेरे जिले के मंडूर स्थित 14.57 एकड़ जमीन हासिल कर ली है. सूचना के अनुसार, कुल क्षेत्रफल में से 7.92 एकड़ भूमि संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) का हिस्सा है, जबकि 6.65 एकड़ भूमि पूर्वांकरा द्वारा खरीदी गई है. संपूर्ण परियोजना का कुल विक्रय योग्य क्षेत्रफल लगभग 18 लाख वर्ग फुट होगा, जबकि संभावित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) लगभग 2,300 करोड़ रुपये है.
Infra projects driving UP's property market, over 400 projects may be sanctioned in 2026: UP-RERA
UP RERA: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (उप्र-रेरा) के चेयरमैन संजय आर भूसरेड्डी ने कहा है कि बुनियादी ढांचे में सुधार के चलते राज्य में संपत्ति बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि उप्र-रेरा द्वारा 2026 में 400 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है. पिछले कैलेंडर साल में यह आंकड़ा 308 रहा था. उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित रियल एस्टेट शिखर सम्मेलन (Real Estate Summit) को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के चेयरमैन भूसरेड्डी ने कहा कि राज्य का संपत्ति बाजार अब केवल लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, झांसी, हापुड़, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गोंडा जैसे अन्य शहरों में भी रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आई है.
भूसरेड्डी ने कहा, यूपी-रेरा ने 2023 के कैलेंडर वर्ष में 197 परियोजनाओं को मंजूरी दी थी. यह संख्या 2024 में बढ़कर 259 और 2025 में 308 हो गई। इस वर्ष अब तक हमने 108 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि पूरे 2026 में 400 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है. रेरा अधिनियम के तहत, रियल एस्टेट डेवलपर को अपनी परियोजनाओं को बिक्री के लिए पेश करने से पहले रेरा पंजीकरण संख्या प्राप्त करना आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि रेरा कानून ने रियल एस्टेट कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच समान अवसर प्रदान किए हैं.
भूसरेड्डी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, जिसमें जेवर हवाई अड्डा भी शामिल है, के कारण रियल एस्टेट की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जहां भी राज्य सरकार ने एक्सप्रेसवे विकसित किए हैं, वहां रियल एस्टेट क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन आनंद कुमार ने सभी हितधारकों से ईमानदारी बरतने, व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर काम करने और इस क्षेत्र को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने का आह्वान किया. उन्होंने खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के बीच रेरा अधिनियम के प्रति अधिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया.
फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और सोमानी इम्प्रेसा ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संदीप सोमानी ने कहा कि निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बीच भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है. एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स लि. के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विपुल रूंगटा ने कहा कि भारत का दो-तिहाई रियल एस्टेट बाजार आवास क्षेत्र से संबंधित है. उन्होंने कहा कि युवा और आकांक्षी आबादी की वजह से आवासीय इकाइयों की मांग बढ़ेगी.
Greater Noida property circle rate hiked by 3.58% and new road connectivity to Ganga Expressway proposed
Greater Noida Authority News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index) के अनुरूप सभी संपत्तियों के सर्किल रेट में 3.58 फीसदी की मामूली वृद्धि को मंजूरी दे दी है. इस कदम का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा में निवेश को बढ़ावा देना है. हालांकि, सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों को भूमि आवंटन मौजूदा आवासीय दर पर जारी रहेगा.
6,048 करोड़ रुपये का बजट और 37 किलोमीटर लंबी नई सड़क
हाल ही में आयोजित 143वीं बोर्ड बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6,048 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी. इस बैठक में प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से हापुड़ बाईपास तक 37 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तार का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया, जो आगे चलकर गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष और औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि 105 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. गंगा एक्सप्रेस-वे जो 29 अप्रैल 2026 को मेरठ और प्रयागराज के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए खोला गया था. इस नई सड़क के माध्यम से सीधे जुड़ जाएगा.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एन.जी. के अनुसार, प्रस्तावित 37 किलोमीटर लंबी सड़क ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जिससे भीड़भाड़ वाली आंतरिक सड़कों पर निर्भरता कम होगी. उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे की तीसरी नियोजित कनेक्टिविटी होगी जबकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे-गंगा एक्सप्रेस-वे और जेवर-गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक भी पाइपलाइन में हैं. यह आठ-लेन वाली सड़क वर्तमान में सेक्टर अल्फा 2, ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर बोड़की गांव के पास लगभग 6 किलोमीटर तक फैली हुई है. हापुड़ बाईपास और गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच का हिस्सा लगभग 15 किलोमीटर है. इसके विकसित होने के बाद, ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के अनुमानित रूप से 30 से 45 मिनट में एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने की उम्मीद है.
कुमार एन.जी. ने आगे कहा कि यह विस्तार हापुड़ बाईपास और फिर गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा. इसे मास्टर प्लान 2041 में शामिल किया गया है. यह परियोजना वर्तमान में प्रारंभिक चरण में है. अगले चरण में प्राधिकरण मार्ग संरेखण, धन की आवश्यकताएं और भूमि अधिग्रहण जैसे विस्तृत सर्वेक्षण करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करेगा. इस परियोजना को पूरा होने में दो से तीन साल लग सकते हैं. प्रस्तावित कॉरिडोर सेक्टर अल्फा 2 को एनएच-91, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, न्यू नोएडा, हापुड़ बाईपास और गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा.
ग्रेटर नोएडा में अन्य विकास
रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर 135 वर्ग मीटर तक के बहु-मंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना को मंजूरी दी गई है जिसमें बकाया प्रीमियम और विलंबित पट्टा विलेख शुल्क पर ब्याज से राहत की पेशकश की गई है. अधिकारियों ने बताया कि आवंटियों को बकाया प्रीमियम और विलंबित पट्टा विलेख शुल्कों पर 80% तक की राहत मिल सकती है.
प्रॉपर्टी सर्किल रेट में वृद्धि का रियल एस्टेट निवेशकों पर प्रभाव
कोलियर्स इंडिया में आवासीय लेनदेन सेवाओं के वरिष्ठ निदेशक दीपक मिश्रा के अनुसार, लगभग नौ वर्षों के बाद ग्रेटर नोएडा के सर्किल रेट में संशोधन एक संरचनात्मक सुधार है जो आधिकारिक मूल्यांकन को बाजार की वास्तविकताओं के करीब लाता है. बाजार मूल्य और सर्किल रेट के बीच के अंतर को कम करके, इस कदम से पारदर्शिता बढ़ती है और कम रिपोर्टिंग (under reporting) में कमी आती है. मिश्रा का मानना है कि मौजूदा मालिकों, विशेष रूप से एक्सप्रेस-वे, सेक्टर 150 और जेवर बेल्ट जैसे बुनियादी ढांचा-आधारित माइक्रो-मार्केट में, यह कदम संपत्ति के मूल्यों को प्रभावी ढंग से मान्य करता है. कुल मिलाकर ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी सर्किल रेट में मामूली वृद्धि और गंगा एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी की योजना रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत हैं. नई सड़क परियोजनाएं न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगी बल्कि क्षेत्र में निवेश और विकास को भी बढ़ावा देंगी. सर्किल रेट में वृद्धि पारदर्शिता को बढ़ाएगी और बाजार को अधिक स्थिर बनाएगी, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा.
Why Noida is Outpacing Gurugram as the Smart Choice for Homebuyers
प्रॉपर्टी बाजार में निवेश का गणित अब बदल रहा है. कभी प्रीमियम हाउसिंग का पर्याय रहा गुरुग्राम अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 'प्लानिंग' और 'प्राइसिंग' के सामने चुनौती महसूस कर रहा है. दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट मार्केट में यह बदलाव एंड-यूजर और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताओं का नतीजा है.
जेब पर हल्का, सुविधाओं में भारी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी ताकत उनकी कीमतें हैं. मध्यम वर्ग के लिए यहां अभी भी 'पॉकेट फ्रेंडली' विकल्प मौजूद हैं. कम बजट में खरीदारों को न केवल बड़ा एरिया और बेहतर लेआउट मिल रहा है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से समझौता भी नहीं करना पड़ रहा. इसके उलट, गुरुग्राम की आसमान छूती कीमतों ने उसे केवल एक खास वर्ग तक सीमित कर दिया है.
प्लानिंग ही है असली पहचान
नोएडा और ग्रेटर नोएडा को व्यवस्थित विकास ने एक अलग पहचान दी है. सेक्टर-आधारित डिजाइन, ग्रीन बेल्ट और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क इसे रहने के लिहाज से व्यवस्थित बनाता है. निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं. वहीं, गुरुग्राम में आज भी अव्यवस्थित विस्तार और ट्रैफिक का भारी दबाव एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.
नीतियों से मिलेगी रफ्तार
सरकार की नई बिल्डिंग पॉलिसी और रेगुलेटरी बदलाव नोएडा में ऊंची इमारतों के निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं. इससे सीमित जमीन पर अधिक हाउसिंग यूनिट्स तैयार होंगी, जिससे बाजार में सप्लाई और डिमांड का संतुलन बना रहेगा.
रोजगार और रेंटल में उछाल
आईटी पार्क, डाटा सेंटर, फिल्म सिटी और इंडस्ट्रियल हब के विस्तार से नोएडा में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। इसका सीधा असर रेंटल डिमांड पर पड़ रहा है। वहीं गुरुग्राम में पहले से ऊंचे दाम होने के कारण निवेश पर रिटर्न सीमित होता जा रहा है, जबकि नोएडा में अभी भी एंट्री का बेहतर मौका है।
क्या कहते हैं रियल एस्टेट के दिग्गज
रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जिस गति और स्तर से हो रहा है, वह इसे एनसीआर का सबसे उभरता रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बना रहा है। निर्माण क्षेत्र में बढ़ते निवेश से रोजगार के मौके बने फिर भी गुरुग्राम के मुकाबले यहां कीमतें अभी संतुलित हैं, जिससे एंड-यूज़र और निवेशक दोनों को बेहतर वैल्यू और भविष्य में ग्रोथ की ज्यादा संभावनाएं दिख रही हैं।
आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग के अनुसार पुराने प्रोजेक्ट्स के नए फेज आज खरीदारों के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प बन रहे हैं। इनकी लोकेशन स्थापित होती है और कीमतें नए लॉन्च प्रोजेक्ट्स के मुकाबले किफायती रहती हैं। यही वजह है कि नोएडा में एंड-यूज़र और निवेशक दोनों ऐसे प्रोजेक्ट्स में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज़न बिजनेस पार्क के को-फाउंडर अतुल विक्रम सिंह ने बताया कि नोएडा का सेक्टर आधारित विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर इसे एक संतुलित और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाता है। यहां बेहतर प्लानिंग, चौड़ी सड़कें और कम घनत्व जैसी खूबियां हैं, जो इसे रहने के लिहाज से गुरुग्राम की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित विकल्प बनाती हैं।
डिलिजेंट बिल्डर्स के सीओओ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा.) अश्विनी नागपाल के अनुसार “गुरुग्राम में जहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव साफ दिखता है वहीं नोएडा में अभी भी विस्तार की गुंजाइश है। नोएडा में की जा रही सुनियोजित प्लानिंग, बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, लॉ व ऑर्डर तथा बढ़ता इंफ्रा, इसे वर्क एण्ड लाइफ बैलन्स के हिसाब से पड़ोसी शहरों से बेहतर बनाता है। यही कारण है कि होमबायर्स अब यहां लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी और बेहतर लाइफस्टाइल देख रहे हैं।”
एक्सोटिका ग्रुप के सीएमडी दिनेश जैन ने बताया कि नोएडा में कमर्शियल और आईटी प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण बेहतर कनेक्टिविटी है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क और निर्माणाधीन एयरपोर्ट इसे बड़ा बिजनेस हब बना रहे हैं। गुरुग्राम के मुकाबले यहां प्लान्ड डेवलपमेंट और कम भीड़भाड़ निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक माहौल तैयार कर रही है।
श्री केबी ग्रुप के फाउंडर राकेश सिंघल के अनुसार गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं, जबकि नोएडा अभी ग्रोथ के फेज में है। किफायती दर, नई नीतियां और तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास इसे निवेश के लिहाज से ज्यादा संभावनाशील बनाते हैं, जहां बेहतर रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग का कहना है, “नोएडा एक संतुलित रियल एस्टेट मार्केट के रूप में उभर रहा है, जहां किफायती कीमतों के साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिल रहा है। गुरुग्राम की तुलना में यहां प्लान्ड डेवलपमेंट और नई नीतियों का असर साफ दिखाई देता है, जिससे होमबायर्स को ज्यादा स्पेस, बेहतर सुविधाएं और लॉन्ग-टर्म वैल्यू मिलती है।
नोएडा की रणनीतिक लोकेशन, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी इसे और मजबूत बनाती है। निर्माणाधीन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसे एक बड़े बिजनेस और रेजिडेंशियल हब के रूप में स्थापित कर रहा है। साथ ही, नई नीतियों और आसान अप्रूवल प्रोसेस से ग्रीन स्पेस और प्लान्ड डेवलपमेंट को बढ़ावा मिला है। कम एंट्री कॉस्ट, स्थिर ग्रोथ और बेहतर रेंटल रिटर्न के कारण नोएडा, गुरुग्राम के मुकाबले निवेश के लिए ज्यादा समझदारी भरा विकल्प बन रहा है।
Land acquisitions for realty projects dip slightly in FY26 at 3K acres: Anarock
Anarock: रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पिछले वित्त वर्ष में मामूली रूप से घटकर 2,994 एकड़ रहा. परामर्श कंपनी एनारॉक के अनुसार इसमें से लगभग आधी जमीन सूचीबद्ध कंपनियों ने अधिग्रहण किया. इन आंकड़ों में रियल एस्टेट कंपनियों और भूमि मालिकों के बीच सीधे खरीद और संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) दोनों शामिल हैं. रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भूमि अधिग्रहण के आंकड़े जारी किए. पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश भर में रियल एस्टेट विकास के लिए कुल 2,994 एकड़ भूमि के 111 सौदे किए गए. इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में 3,071.14 एकड़ के 143 सौदे हुए थे.
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने क्या कहा?
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि इस अवधि में हर दो में से लगभग एक भूमि सौदा सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा किया गया. इन कंपनियों ने 1,433 एकड़ भूमि के लिए 54 सौदे किए.  उन्होंने आगे कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में भूमि अधिग्रहण तेजी से पूंजी-गहन और नियमों पर आधारित हो गया है. ऐसे में सूचीबद्ध डेवलपर्स को असंगठित या छोटे खिलाड़ियों की तुलना में स्पष्ट बढ़त हासिल है, क्योंकि उनकी संस्थागत पूंजी तक पहुंच आसान है और उनके बहीखाते पारदर्शी है.'' सूचीबद्ध कंपनियों ने वडोदरा, अमृतसर, नागपुर, पानीपत, मैसूर, रायपुर और कोयंबटूर जैसे मझोले और छोटे शहरों (टियर- दो और टियर-तीन) में भी भूमि का अधिग्रहण किया. सूचीबद्ध कंपनियों में गोदरेज प्रॉपर्टीज, लोढ़ा डेवलपर्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज पिछले वित्त वर्ष में आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि खरीदने में बहुत सक्रिय रहे. सूचीबद्ध कंपनियां धीरे-धीरे बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं, क्योंकि उपभोक्ताओं की मांग उन बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की ओर बढ़ रही है, जिनके पास परियोजनाओं को पूरा करने की वित्तीय क्षमता है.
एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज ने NCR में भूमि अधिग्रहण के साथ किया विस्तार
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो की अनुषंगी कंपनी एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने इंटरनेशनल ग्रीन स्केप्स लिमिटेड (आईजीएसएल) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की सोमवार को घोषणा की. इस सौदे से गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ भूमि रियल एस्टेट विकास के लिए उपलब्ध हो गई है. यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के छोटे बाजार में एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज लिमिटेड का पहला भूमि अधिग्रहण है. इसमें करीब 36 लाख वर्ग फुट के विकास की क्षमता है. लार्सन एंड टुब्रो ने 10 अप्रैल को बताया था कि उसने आईजीएसएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 1,123 करोड़ रुपये में शेयर खरीद एवं शेयरधारक समझौता किया है. कंपनी के अनुसार, इस अधिग्रहण से एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज को आईजीएसएल के स्वामित्व वाली भूमि का उपयोग कर अपने रियल एस्टेट विकास खंड का विस्तार और सुदृढ़ीकरण करने में मदद मिलेगी. एलएंडटी रियल्टी प्रॉपर्टीज ने 13 अप्रैल 2026 को इस अधिग्रहण को पूरा कर लिया.
Real Estate Sales slows down developers bring flexible payment options
Real Estate Sales: पिछले साल आवासीय सेक्टर की बिक्री में करीब 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें और अफोर्डेबिलिटी के दबाव के चलते घर खरीदार सतर्क हो गए हैं. इस स्थिति में रियल्टी डेवलपर्स ने कीमतें घटाने के बजाय लचीले पेमेंट प्लान पेश करके बिक्री को तेज करने की रणनीति अपनाई है.
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेवलपर्स अब कम बुकिंग अमाउंट, डिफर्ड पेमेंट (स्थगित भुगतान) और स्टैगर्ड डिस्बर्सल (चरणबद्ध भुगतान) जैसी स्कीम्स पेश कर रहे हैं. इससे खरीदारों को बड़ी रकम एक साथ जुटाने का बोझ कम हो रहा है, जबकि डेवलपर्स अपनी प्रॉपर्टी की हेडलाइन कीमतें बरकरार रख पा रहे हैं.
प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म Anarock के अनुसार, 2025 में हाउसिंग सेल्स वॉल्यूम में लगभग 14 फीसदी की कमी आई, जबकि कुल सेल्स वैल्यू में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसका मतलब है कि बाजार अब अधिक कीमत वाले घरों की ओर शिफ्ट हो रहा है. औसत घर की कीमतें सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर करीब 9,260 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गई हैं. इस बीच डेवलपर्स अब बिक्री बढ़ाने के उपाय करने लगे हैं.
बड़े डेवलपर्स लेकर आए ऐसी स्कीम्स
सोभा लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुमीत चंखारे के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा बाजार में फ्लेक्सिबल पेमेंट स्ट्रक्चर की प्रासंगिकता बढ़ रही है, लेकिन यह हर प्रोजेक्ट के लिए एक समान समाधान नहीं है. कंपनी बड़े प्रोजेक्ट्स और ज्यादा इन्वेंट्री वाले सेगमेंट में इन प्लान्स का चयनित इस्तेमाल कर रही है, खासकर हाई-इंटरेस्ट रेट वाले माहौल में खरीदारी को आसान बनाने के लिए.
कल्पतरु प्रॉपर्टीज ने 10:90 पेमेंट स्कीम लॉन्च की है, जिसमें खरीदार को सिर्फ 10 फीसदी एडवांस अमाउंट पे करने की जरूरत होती है. बाकी राशि ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) मिलने पर चुकानी होती है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पराग मुनोत ने बताया कि खरीदार अब अफोर्डेबिलिटी, कैश-फ्लो मैनेजमेंट और पेमेंट टाइमिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. मुंबई स्थित द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने नायगांव प्रोजेक्ट के लिए 1 फीसदी ग्रोथ इन्वेस्टमेंट प्लान शुरू किया है, जिससे एंट्री-लेवल हाउसिंग में अपफ्रंट पेमेंट काफी कम हो जाता है.
क्यों अपनाई जा रही है यह रणनीति?
Anarock के वाइस-चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि डेवलपर्स कीमतें काटने के बजाय स्ट्रक्चर्ड पेमेंट प्लान पसंद कर रहे हैं, ताकि उनकी प्राइसिंग पावर बनी रहे. मकसद कीमतें बरकरार रखते हुए खरीदार के लिए एंट्री कॉस्ट कम करना है. यह ट्रेंड खासतौर पर मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद जैसे प्रमुख बाजारों में दिख रहा है. ज्यादातर प्रीमियम और मिड-सेगमेंट प्रोजेक्ट्स में ये प्लान्स पेश किए जा रहे हैं, जहां खरीदार बड़ी अपफ्रंट पेमेंट से हिचकिचा रहे हैं.
कुछ समय के लिए मिल सकती है मदद
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति अल्प अवधि में बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी, लेकिन लंबे समय तक सफलता के लिए ब्याज दरों में कमी और आर्थिक स्थिरता जरूरी होगी. डेवलपर्स उम्मीद कर रहे हैं कि ये लचीले विकल्प खरीदारों का विश्वास बढ़ाएंगे और आने वाले महीनों में सेल्स वॉल्यूम में सुधार लाएंगे. हालांकि यह उपाय कितना सफल साबित होते हैं, यह आने वाली तिमाहियों में घरों की बिक्री के आंकड़े ही स्पष्ट कर पाएंगे.