Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Prices of independent residential floors in South Delhi rose by up to 40 percent during July–September
दक्षिण दिल्ली में लक्जरी स्वतंत्र आवासीय फ्लोर की कीमतों में सीमित आपूर्ति के कारण सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 40 फीसदी तक की वृद्धि हुई. गोल्डन ग्रोथ फंड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. गोल्डन ग्रोथ फंड ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दक्षिण दिल्ली की श्रेणी-ए कॉलोनियों में संपत्ति की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, 2,500 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत जुलाई-सितंबर, 2026 में बढ़कर 18.5-29 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11-23 करोड़ रुपये थी. इसकी औसत कीमत 40 फीसदी बढ़कर 17 करोड़ रुपये से 23.75 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, 6,000 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत एक साल पहले के 22-53 करोड़ रुपये से बढ़कर 41-56 करोड़ रुपये हो गई. इसकी औसत कीमत 29 फीसदी बढ़कर 37.5 करोड़ रुपये से 48.5 करोड़ रुपये हो गई.
श्रेणी-ए की कुछ कॉलोनियों में मेफेयर गार्डन, पंचशील पार्क, आनंद निकेतन, वसंत विहार, शांति निकेतन, वेस्टएंड, चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक, जोर बाग, सुंदर नगर और महारानी बाग शामिल हैं. इसी तरह, श्रेणी-बी की कॉलोनियों में 2,500 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत 8-11 करोड़ रुपये से बढ़कर 9-12.5 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, 3,200 वर्ग फुट के फ्लोर की कीमत 13-18 करोड़ रुपये से बढ़कर 14-19 करोड़ रुपये हो गई. श्रेणी-बी की कुछ कॉलोनियों में चिराग एन्क्लेव, आनंद लोक, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, गुलमोहर पार्क, नीति बाग, डिफेंस कॉलोनी, सफदरजंग एन्क्लेव और कैलाश कॉलोनी शामिल हैं. गोल्डन ग्रोथ फंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकुर जालान ने कहा, ‘‘दक्षिण दिल्ली के आवासीय बाजार में मजबूत तेजी बनी हुई है. जुलाई-सितंबर, 2026 तिमाही में प्रमुख कॉलोनियों में ‘लक्री’ स्वतंत्र फ्लोर की कीमतों में 6-40 फीसदी की वृद्धि हुई.’’
Delhi's Khan market 24th most expensive high-street location globally says Cushman and Wakefield
दिल्ली की खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे प्रमुख खुदरा बाजारों की सूची में 24वें स्थान पर बरकरार है. यहां सालाना किराया 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट है. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी. कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि खान मार्केट भारत का सबसे महंगा प्रमुख खुदरा बाजार बना हुआ है. न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू लंदन के न्यू बॉन्ड स्ट्रीट को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे महंगा प्रमुख खुदरा बाजार बन गया है. कंपनी ने कहा, ‘‘दिल्ली का खान मार्केट दुनिया की सबसे महंगी खुदरा कारोबारी सड़कों में 24वें स्थान पर बरकरार है.’’
खान मार्केट में खुदरा दुकानों की जगह की मजबूत मांग से किराया सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर करीब 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट (1,875 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रति माह) हो गया. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट ‘मेन स्ट्रीट्स अक्रॉस द वर्ल्ड 2026’ का यह 36वां संस्करण है. इसमें दुनिया के 147 प्रमुख खुदरा बाजारों में प्रमुख किराये का आकलन किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क का अपर फिफ्थ एवेन्यू दुनिया की सबसे महंगी खुदरा कारोबारी सड़क के रूप में फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है. यहां सालाना किराया 35 प्रतिशत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति वर्ग फुट हो गया. वर्ष 2025 में यह तीसरे स्थान पर था.
लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट 2,230 डॉलर प्रति वर्ग फुट सालाना किराये के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इसके बाद मिलान का विया मोंटेनापोलियोने 2,160 डॉलर प्रति वर्ग फुट किराये के साथ तीसरे स्थान पर रहा. पिछले वर्षों में किराये में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद इन दोनों बाजारों में बीते साल किराया स्थिर रहा. सभी बाजारों में स्थानीय मुद्रा के आधार पर किराये में सालाना औसतन तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह 2025 में दर्ज 4.3 प्रतिशत की वृद्धि से कम है. सर्वेक्षण में शामिल करीब आधे खुदरा बाजारों (49 प्रतिशत) में किराये बढ़े, जबकि 19 प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई. शेष 32 प्रतिशत बाजारों में किराया स्थिर रहा.
कुशमैन एंड वेकफील्ड के वैश्विक आर्थिक शोध संस्थान में अंतरराष्ट्रीय शोध प्रमुख डोमिनिक ब्राउन ने कहा, ‘‘दुनिया भर में किराये की वृद्धि की रफ्तार भले ही धीमी हुई है, लेकिन दुनिया के सबसे स्थापित खुदरा बाजारों में जगह पाने के लिए प्रतिस्पर्धा अब भी काफी कड़ी है.’’ ब्राउन ने कहा, ‘‘फिफ्थ एवेन्यू का फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचना दिखाता है कि जब खुदरा विक्रेताओं की मांग मजबूत हो और उपलब्ध जगह सीमित हो, तो किराये कितनी तेजी से बढ़ सकते हैं.’’
भारतीय बाजार के बारे में कुशमैन एंड वेकफील्ड के खुदरा कारोबार-भारत प्रमुख मिलिन रोहिनेश ने कहा कि मजबूत खपत, खुदरा विक्रेताओं के लगातार विस्तार और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग के दम पर खुदरा बाजार की बुनियाद मजबूत बनी हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के प्रमुख खुदरा बाजारों में खान मार्केट की स्थिति और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) की रैंकिंग में भारत के प्रमुख खुदरा बाजारों की उल्लेखनीय मौजूदगी यह दर्शाती है कि वैश्विक स्तर पर भारत के खुदरा बाजार की पहचान बढ़ रही है और प्रमुख शहरों में मांग कितनी मजबूत है.’’
Home construction has become 34 per costlier flat prices have surged at twice the pace of construction costs
देश के सात बड़े शहरों में आम आदमी के लिए 40 से 60 लाख रुपए के बजट में अपने घर का सपना पूरा करना अब मुश्किल हो गया है. रियल एस्टेट रिसर्च फर्म एनारॉक के ताजा आंकड़े इस बात की पुष्टी करते हें. पिछले पांच वर्षों (2021 से 2025) के दौरान देश में घर बनाने की वास्तविक लागत जहां 34 फीसदी  बढ़ी हैं, वहीं इसी अवधि में फ्लैट्स की बिक्री कीमतें 59 फीसदी की भारी छलांग लगाकर औसतन 9,260 रुपए प्रति वर्ग फुट के पार निकल चुकी हैं.  लागत और अंतिम बिक्री मूल्य के बीच यह 25 फीसदी का भारी अंतर साफ बता रहा है कि बिल्डरों ने किफायती घरों से मुंह मोड़ लिया है, और मध्यम वर्ग को उस महंगी जमीन की कीमत चुकानी पड़ रही है जिसका निर्माण लागत से कोई सीधा लेना-देना नहीं है.
एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, घरों की कीमतों में आई कुल बढ़ोतरी का 66 फीसदी हिस्सा तो सीधे तौर पर निर्माण सामग्री से जुड़ा है, लेकिन बाकी 34 फीसदी हिस्सा बाहरी दबावों का नतीजा है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान जमीन के अनियंत्रित भाव और बिल्डरों के बढ़ते मार्जिन का है.
5 साल में लागत बनाम बिक्री मूल्य में वृद्धि
महंगे घर की असली वजह जमीन
घर बनाने की बुनियादी लागत में जमीन की कीमत शामिल नहीं होती. एनारॉक के अनुसार, 2021 से 2026 की पहली छमाही के बीच देश के प्रमुख सात शहरों में जमीन की कीमतें 50 फीसदी से 120 फीसदी  (औसतन 8-15 फीसदी सालाना) तक बढ़ चुकी हैं.
दिल्ली-एनसीआर में जमीन के भाव 70 से 130 फीसदी तक उछले हैं, जबकि बेंगलुरु में 60 से 120 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के ऐलान के साथ ही प्राइम कॉरिडोर्स में जमीनों की कीमतें प्रोजेक्ट लॉन्च से पहले ही आसमान छूने लगती हैं. बिल्डर जिस महंगी जमीन का अधिग्रहण करते हैं, उसका पूरा वित्तीय बोझ अंततः फ्लैट खरीदने वाले आम खरीदार की जेब पर डाल दिया जाता है.
अमेरिका-ईरान युद्ध ने भी बढ़ाया संकट
पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और युद्ध जैसे हालात ने निर्माण लागत में 8 से 10 फीसदी की ताजा वृद्धि की है.
"जमीन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से बढ़ी वैल्यू, मांग-आपूर्ति का गणित, लोकेशन का प्रीमियम और डेवलपर्स की प्राइसिंग रणनीति, सब ने मिलकर मकानों की कीमतों को तेजी से बढ़ाया. पश्चिम एशिया के तनाव ने स्टील, ईंधन-आधारित लॉजिस्टिक्स, आयातित फिनिशिंग सामग्री की लागत को बढ़ा दिया है, जिससे कुल निर्माण लागत में करीब 8 से 10 फीसदी का नया इजाफा हुआ है. नए लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट्स में बिल्डर बढ़ी हुई लागत और महंगी जमीन का खर्च जोड़कर बेस प्राइस 8 से 12 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं.
संतोष कुमार, वाइस चेयरमैन, एनारॉक ग्रुप
Delhi Online regularisation of unauthorised properties begins mcd mcdonline.nic.in/swagam
Delhi Unauthorised Properties: दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में स्थित संपत्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया अब ऑनलाइन शुरू हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम द्वारा SWAGAM पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है, जिससे संपत्ति मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. शहर की 1521 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले संपत्ति मालिक अब अपनी संपत्तियों के नियमितीकरण के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए mcdonline.nic.in/swagam लिंक का उपयोग किया जा सकता है.
45 दिनों में मिलेगा प्रमाण पत्र
नगर निगम के 12 जोनल कार्यालयों में लोगों की सुविधा के लिए फिजिकल हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं. यहां पर आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मदद दी जाएगी. आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 700 से अधिक पेशेवरों को सूचीबद्ध किया गया है. आवेदक इन विशेषज्ञों की मदद से अपने आवेदन दाखिल कर सकते हैं. सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद संपत्ति मालिकों को ऑनलाइन नियमितीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, यह दस्तावेज 45 दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा.
बिना भौतिक सत्यापन के प्रक्रिया पूरी
इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भौतिक सत्यापन नहीं किया जाएगा. आवेदकों का डेटा PM UDAY पोर्टल से स्वतः लिया जाएगा और SWAGAM पोर्टल पर प्रोसेस किया जाएगा. आवेदकों को SMS अलर्ट सेवा और ऑनलाइन आवेदन ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे वे अपने आवेदन की स्थिति पर नजर रख सकेंगे. नियमितीकरण प्रमाण पत्र मिलने के बाद संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति का पंजीकरण नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से करा सकेंगे, जिसमें राजस्व विभाग की भूमिका होगी.
Home Prices Near Yamuna Expressway Tripled in Five Years: Report
उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित आवासीय संपत्तियों की औसत कीमतें पिछले पांच साल में करीब तीन गुना हो गई हैं. रियल एस्टेट क्षेत्र की परामर्श कंपनी स्क्वायर यार्ड्स की एक रिपोर्ट में यह बात गई है. रिपोर्ट के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, खासकर उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण आई है. हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि आने वाले समय में कीमतों में वृद्धि की रफ्तार धीमी रहने की उम्मीद है और अगले दो साल में यह बढ़ोतरी करीब 22 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
परामर्श कंपनी स्क्वायर यार्ड्स ने ‘रनवे टू रियल्टी: हाउ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इज रीशेपिंग रियल्टी’ शीर्षक से जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में संपत्ति के दामों में तेज उछाल देखा गया. रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि में फ्लैट की कीमतें लगभग तीन गुना हो गईं, जबकि प्लॉट की कीमतों में औसतन डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई. कुछ खास इलाकों में यह वृद्धि पांच गुना तक पहुंच गई, जो निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और बुनियादी ढांचे के विकास को दर्शाती है.
रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद है, जिसमें प्लॉट की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी और फ्लैट की मांग में बढ़त देखी जा सकती है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष फ्लैट की औसत कीमत करीब 9,600 रुपये प्रति वर्ग फुट और प्लॉट की कीमत करीब 2,500 रुपये प्रति वर्ग फुट थी. वर्ष 2027 तक इनके क्रमशः 11,800 रुपये और 3,200 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंचने का अनुमान है. कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तनुज शोरी ने कहा कि नोएडा का रियल एस्टेट बाजार इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इसे वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
DDA to open booking for 1900 plus flats know booking details
DDA Nagrik Awaas Yojana Flats: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) जल्द ही नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1944 LIG फ्लैट्स की बुकिंग शुरू करने जा रहा है. 25 फीसदी स्पेशल डिस्काउंट के साथ ये रेडी-टू-मूव फ्लैट्स नरेला में उपलब्ध हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे.
कितनी है फ्लैट्स की कीमत और साइज?
डीडीए ने अपनी चल रही नागरिक आवास योजना 2026 को और बढ़ाते हुए नरेला सेक्टर G-7 और G-8 में 1944 अतिरिक्त LIG फ्लैट्स शामिल किए हैं. ये फ्लैट्स दूसरे चरण की इन्वेंट्री हैं और पूरी तरह तैयार हैं. इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 18.35 लाख रुपए है जो अधिकतम 18.43 लाख रुपए तक जाती है. कार्पेट एरिया लगभग 35.5 वर्ग मीटर है जबकि प्लिंथ एरिया 49.9 वर्ग मीटर है. 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद यह कीमत काफी आकर्षक हो गई है.
बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी?
DDA ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि इन फ्लैट्स की बुकिंग 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. पूरी प्रक्रिया पहले आओ पहले पाओ आधार पर चलेगी. बुकिंग अमाउंट सिर्फ 1 लाख रुपए रखा गया है जिसके भुगतान पर तुरंत अलॉटमेंट मिल जाएगा.
जनवरी 2026 में योजना के पहले चरण में 1712 फ्लैट्स ऑफर किए गए थे. उनमें रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. नए आवेदकों को DDA आवास पोर्टल पर 2500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी.
Grab Your Home Before It’s Gone
Now offering 1944 LIG flats under DDA Nagrik Awaas Yojana 2026 with 25% Discount in Narela
Ready-to-move homes | FCFS basis
Booking opens: 27 March 2026 | 12 Noon pic.twitter.com/sSYniybjRy
— Delhi Development Authority (@official_dda) March 24, 2026
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए, न्यूनतम 18 वर्ष का होना चाहिए, दिल्ली में पक्का मकान नहीं होना चाहिए और LIG श्रेणी के मानदंडों को पूरा करना चाहिए. आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, आय प्रमाण, बैंक डिटेल्स, फोटोग्राफ और जरूरत पड़ने पर एफिडेविट.
कैसे करें DDA फ्लैट बुकिंग?
डीडीए आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाएं
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें
अपनी पसंद का ब्लॉक, फ्लोर और लोकेशन चुनें
1 लाख रुपए बुकिंग अमाउंट का भुगतान करें और तुरंत अलॉटमेंट प्राप्त करें
नरेला सेक्टर G-7 और G-8 में फ्लैट्स का बंटवारा
पॉकेट 6 में 381 फ्लैट्स, पॉकेट 7 में 389 फ्लैट्स और पॉकेट 11 में 1174 फ्लैट्स उपलब्ध हैं. कुल मिलाकर 1944 LIG फ्लैट्स बुकिंग के लिए तैयार हैं. यह विशेष छूट केवल सीमित समय और स्टॉक तक उपलब्ध है. इसलिए इच्छुक खरीदारों को 27 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से पहले पोर्टल पर तैयार रहना चाहिए.
home loan cheapest rate why crossing a credit score of 800 changes the game
Home Loan: पॉपर्टी खरीदते समय ज्यादातर होमबायर्स प्रॉपर्टी की कीमत, डाउन पेमेंट और मंथली ईएमआई पर फोकस करते हैं. लेकिन बैंक लोन देते समय सबसे पहले आपके क्रेडिट स्कोर को चैक करते है. अगर यह आराम से 800 से ऊपर है तो आप सिर्फ एक आवेदक नहीं रहते. आप वह खास कस्टमर बन जाते हैं जिसे बैंक अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखना चाहते हैं.  लेंडर्स के लिए 800+ स्कोर वाला कस्टमर पूरी तरह भरोसेमंद होता है. बैंकों के अनुसार ऐसा ग्राहक समय पर भुगतान, बेवजह क्रेडिट नहीं खींचना और ऐसे ग्राहकों से लगातार फॉलो-अप की जरूरत नहीं पड़ती है. कई बैंक इसे इनकम या नौकरी देखने से पहले ही लो-रिस्क कैटेगरी में डाल देते हैं. इससे ऐसे ग्राहकों को होम लोन लेते समय बैंक द्वारा जल्द अप्रूवल, कम सवाल या कॉम्पिटिंग बैंक के ऑफर को मैच करने की इच्छा भी दिखती है. लंबी अवधि के होम लोन में छोटा सा ब्याज अंतर भी लाखों रुपए बचा सकता है.
क्रेडिट कार्ड की वह आदत जो स्कोर को रोकती है
कई सैलरीड प्रोफेशनल्स समय पर भुगतान करने के बावजूद 760-780 पर अटके रहते हैं. असली वजह लेट पेमेंट नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन है. हर महीने उपलब्ध लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल करना बैंक को संकेत देता है कि आप क्रेडिट पर बहुत निर्भर हैं. 800 की ओर बढ़ने के लिए कुल लिमिट का सिर्फ एक चौथाई हिस्सा इस्तेमाल करना चाहिए. कई लोग लिमिट बढ़वाकर और खर्च नहीं बढ़ाकर यह आसानी से हासिल कर लेते हैं.
800 के करीब पहुंचने पर छोटी गलती भी महंगी पड़ती है
जब स्कोर 800 के आसपास पहुंच जाता है तो जगह बहुत कम रह जाती है. न्यूनतम भुगतान मिस करना, बाय-नाउ-पे-लेटर की किश्त देर से चुकाना या सब्सक्रिप्शन का भुगतान भूल जाना स्कोर को तेजी से गिरा सकता है. ऑटो-डेबिट, कैलेंडर रिमाइंडर और अकाउंट में छोटा बफर रखना ऐसी गलतियों से बचाता है.
पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करना उल्टा क्यों पड़ सकता है?
अनयूज्ड कार्ड बंद करना समझदारी लगता है. लेकिन पुराने अकाउंट क्रेडिट हिस्ट्री की गहराई बढ़ाते हैं जो हाई स्कोर के लिए बहुत जरूरी है. अगर कोई पुराना कार्ड बिना एनुअल फी के है और अच्छे से मैनेज किया गया है तो उसे जिंदा रखना और हल्का इस्तेमाल करना फायदेमंद है. इससे बैंक को लगता है कि अच्छा व्यवहार लंबे समय से चला आ रहा है न कि हाल में अपनाया गया है.
लोन मिक्स भी बैंक को संकेत देता है
अगर क्रेडिट रिपोर्ट में शॉर्ट-टर्म अनसिक्योर्ड लोन ज्यादा हैं तो बैंक सतर्क हो जाते हैं. ज्यादा पर्सनल लोन, ऐप-बेस्ड क्रेडिट या बार-बार कंज्यूमर लोन निर्भरता दिखाते हैं. वहीं लंबी अवधि का सिक्योर्ड लोन सफलतापूर्वक चलाना अनुशासन का प्रमाण है. इससे बैंक को पता चलता है कि आप मल्टी-ईयर कमिटमेंट समझते हैं और उसे निभा सकते हैं.
लोन से पहले क्रेडिट एक्टिविटी का सही समय
कई लोग होम लोन अप्लाई करने से कुछ महीने पहले ही स्कोर खराब कर लेते हैं. एक साथ कई क्रेडिट कार्ड या लोन अप्लिकेशन से इन्क्वायरी ट्रेल बन जाता है जो स्कोर को अस्थायी रूप से नीचे खींचता है. अगर आपकी घर खरीदने की प्लानिंग है तो कम से कम छह महीने पहले सभी अनावश्यक क्रेडिट अप्लिकेशन रोक देनी चाहिए. इससे प्रोफाइल ठीक दिखती है.
अप्लाई करने से ठीक पहले क्या फोकस करें?
होम लोन लेने से पहले आखिरी महीनों में कम रेट पर ज्यादा लोने पाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए यूटिलाइजेशन कम रखें, सब कुछ समय से पहले चुकाएं, लोन रिस्ट्रक्चरिंग से बचें और क्रेडिट रिपोर्ट की गलतियों को ध्यान से चेक करें. गलत लोन स्टेटस या गलत रिपोर्टेड देरी आम हैं. इन्हें ठीक करवाने से बैंक से लोन को लेकर नेगोशिएशन में मजबूत पोजीशन मिलती है.
धैर्य रखने का फायदा
800 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर सबसे कम ब्याज दर की गारंटी नहीं देता. लेकिन यह आपको सबसे बेहतर स्थिति में लाता है जहां आप वह दर मांग सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि इतने हाई स्कोर तक पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल नहीं है. बैंक की नजर में यही वह कस्टमर है जिसे वे दशकों तक खुशी-खुशी लोन देना चाहते हैं.
Home sales in nine major Indian cities fell by 16 percent in October-December
Real Estate: देश के शीर्ष नौ शहरों में घरों की बिक्री मांग में कमी और आवासीय संपत्तियों की नई पेशकश में गिरावट के कारण अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 16 प्रतिशत घटकर 98,019 इकाई रहने का अनुमान है. रियल एस्टेट से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी ने बुधवार को कहा कि यह जुलाई-सितंबर, 2021 के बाद दर्ज की गई तिमाही आधार पर सबसे कम बिक्री है. भारत के शीर्ष नौ शहरों में घरों की बिक्री वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में घटकर 98,019 इकाइयों पर आ गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 116137 इकाइयां थी.
नवी मुंबई और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को छोड़कर शेष सात शहरों में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. ये आंकड़े प्राथमिक आवासीय बाजारों से संबंधित हैं. अन्य सात शहर बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, नवी मुंबई और पुणे हैं. प्रॉपइक्विटी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर जसूजा ने कहा कि परंपरागत रूप से अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में त्योहारों से बिक्री में काफी तेजी आती है और नई परियोजनाएं पेश होती हैं. हालांकि, हालिया गिरावट बाजार में ‘प्रीमियम’ उत्पादों की ओर रुझान को दर्शाती है जिसका प्रमाण मात्रा में कमी के बावजूद मूल्य वृद्धि से मिलता है. एनएसई में सूचीबद्ध कंपनी पी. ई. एनालिटिक्स लिमिटेड के पास प्रॉपइक्विटी का स्वामित्व है.
Affordability of homes has decreased in Delhi-NCR, but improved in Mumbai: Knight Frank
आवास ऋण पर ब्याज दरें घटने के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवासीय संपत्तियों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी ने घर खरीदने की क्षमता को प्रभावित किया है. नाइट फ्रैंक इंडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी.रियल एस्टेट सलाहकार फर्म ने बयान में कहा कि इस साल मुंबई में लोगों की आवासीय संपत्तियों की खरीदने की क्षमता में सुधार हुआ है. नाइट फ्रैंक का आवासीय व्यवहार्यता सूचकांक यह मापता है कि किसी शहर में एक घर के लिए मासिक किस्त (ईएमआई) चुकाने के लिए परिवार की आय का कितना फीसदी आवश्यक है.
इस सूचकांक के मुताबिक, किसी शहर में 40 फीसदी का सूचकांक स्तर यह दर्शाता है कि वहां के औसत परिवार को ईएमआई पर अपनी आय का 40 फीसदी खर्च करना होगा. आमतौर पर मासिक किस्त एवं आय के बीच 50 फीसदी से अधिक का अनुपात खरीदार के लिए असुविधाजनक माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद घर खरीद पाने की क्षमता के लिहाज से शीर्ष आठ शहरों में सबसे सुलभ है, जहां ईएमआई एवं आय का अनुपात 18 फीसदी है. इसके बाद पुणे और कोलकाता में 22 फीसदी का अनुपात है.
मुंबई में घर खरीदारों की पहुंच में इस साल सुधार हुआ है. वहां पर ईएमआई एवं आय का अनुपात 2025 में घटकर 47 फीसदी तक आ गया. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मासिक किस्त एवं आय के बीच का अनुपात 2025 में 28 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष के 27 फीसदी की तुलना में मामूली रूप से अधिक है.
नाइट फ्रैंक ने कहा कि इकलौता ऐसा प्रमुख आवास बाजार रहा है जहां इस साल खरीदारों की पहुंच में कमी आई है. इसका कारण यहां प्रमुख संपत्तियों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और प्रीमियम आवासीय खंड में गतिविधियों का बढ़ना है. हालांकि, सलाहकार फर्म ने कहा कि एनसीआर में घर खरीदारों की पहुंच अब भी स्वीकार्य सीमा के भीतर बनी हुई है और यह अभी चिंताजनक स्तर तक नहीं पहुंची है. रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में इस साल हुई कटौती से ईएमआई का बोझ कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन घरों की बढ़ती कीमतें अभी भी खरीदारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं.
Ahmedabad, Kolkata, and Pune are the most affordable cities, while Mumbai has an EMI ratio below 50 percent
2025 में भारत के शीर्ष आठ शहरों में से सात में आवासीय किफायत में सुधार दर्ज किया गया. नाइट फ्रैंक इंडिया के लेटेस्ट अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार, होम लोन ब्याज दरों में तेज कमी और स्थिर आय वृद्धि ने इस सुधार को संभव बनाया. फरवरी 2025 से आरबीआई ने रेपो रेट में 125 आधार अंकों की कटौती की, जिसने 2022 की 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी के प्रभाव को उलट दिया.
मुंबई पहली बार 50% से नीचे
भारत के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजार मुंबई में ईएमआई-आय अनुपात पहली बार 50 फीसदी से नीचे गिरकर 47 फीसदी हो गया. 2010 में यह अनुपात 93 फीसदी था. नाइट फ्रैंक इंडेक्स के अनुसार, 50 फीसदी से ऊपर का अनुपात असहनीय माना जाता है. शीर्ष आठ शहरों में अहमदाबाद सबसे किफायती रहा, जहां ईएमआई-आय अनुपात 18 फीसदी है. पुणे और कोलकाता 22 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर हैं. एनसीआर एकमात्र शहर रहा जहां किफायत थोड़ी घटी. प्रीमियम सेगमेंट लॉन्च से वेटेड एवरेज कीमत बढ़ने से अनुपात 27 फीसदी से 28 फीसदी हो गया.
बेंगलुरु और हैदराबाद स्थिर
बेंगलुरु 27 फीसदी और हैदराबाद 30 फीसदी पर स्थिर रहा. इन शहरों में अंतिम उपयोगकर्ता मांग और संतुलित कीमत वृद्धि ने किफायत को बनाए रखा. 2023 से दरों में स्थिरता और 2025 से 125 आधार अंकों की कटौती ने किफायत को मजबूत किया. नाइट फ्रैंक ने कहा कि 2026 में भी जीडीपी 7.3 फीसदी रहने, स्थिर दरों और आय वृद्धि से किफायत अनुकूल रहेगी. शिशिर बैजल, चेयरमैन एवं एमडी, नाइट फ्रैंक इंडिया ने कहा कि आय स्तर घर कीमतों से तेजी से बढ़ रहे हैं. कम ब्याज दरों के साथ किफायत मजबूत हुई है. मजबूत जीडीपी और अनुकूल वित्तीय परिस्थितियों से 2026 में भी किफायत स्वस्थ रहेगी.
DDA Housing Scheme Registration for DDA flats in Delhi will begin on December 19th, see details
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा नरेला के पॉकेट 9 में नवनिर्मित फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू हो रही है. केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अस्पतालों, निगमों और संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी ऑनलाइन 3-बीएचके फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
फ्लैट्स का साइज और लेआउट क्या है?
स्कीम के तहत पॉकेट 9 के सेक्टर A1 से A4 में कुल 1168 फ्लैट्स उपलब्ध हैं. इनमें 320 वन-बेडरूम, 576 टू-बेडरूम और 272 थ्री-बेडरूम यूनिट्स शामिल हैं. 1-बीएचके फ्लैट्स का बिल्ट-अप एरिया 61.17 से 61.65 वर्ग मीटर, जबकि 2-बीएचके का 126.53 से 140.56 वर्ग मीटर है. 3-बीएचके यूनिट्स का प्लिंथ एरिया कॉमन एरिया और बालकनी सहित 163.76 से 183.36 वर्ग मीटर है.
25% डिस्काउंट के बाद कीमतें कितनी?
DDA के अनुसार 25 प्रतिशत छूट के बाद 1-बीएचके फ्लैट्स की कीमत 34.03–34.28 लाख रुपए, 2-बीएचके की 79.81–88.16 लाख रुपए और 3-बीएचके की 1.15–1.27 करोड़ रुपए है. कर्मयोगी आवास योजना के तहत बने इन फ्लैट्स में पार्किंग सुविधा भी दी गई है, जहां फ्लैट कैटेगरी के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्पेस उपलब्ध है.
मेंटेनेंस चार्जेस की जानकारी
खरीदारों को डिमांड लेटर जारी होने पर एकमुश्त मेंटेनेंस फीस देनी होगी. यह 1-बीएचके के लिए 75000 रुपए, 2-बीएचके के लिए 1.5 लाख रुपए और 3-बीएचके के लिए 2.5 लाख रुपए निर्धारित है. पहले साल के लिए मासिक मेंटेनेंस चार्ज 1-बीएचके के लिए 1.50 रुपए प्रति वर्ग फुट, 2-बीएचके के लिए 2.00 रुपए प्रति वर्ग फुट और 3-बीएचके के लिए 2.50 रुपए प्रति वर्ग फुट है. DDA ने स्पष्ट किया कि इन चार्जेस पर GST नहीं लगेगा.
आवंटन और पात्रता के नियम
आवंटन पूरी तरह फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व बेसिस पर होगा. सर्विंग और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी दोनों पात्र हैं. दिल्ली या कहीं और संपत्ति रखने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. आवेदक एक से अधिक फ्लैट बुक कर सकते हैं, बिना किसी कैप के. फ्लैट्स में पार्क और अच्छी सड़क कनेक्टिविटी है. लोकेशन GT करनाल रोड और आने वाली अर्बन एक्सटेंशन रोड-II से आसानी से जुड़ा है, जो NH-8 को NH-2 से लिंक करती है.
रजिस्ट्रेशन और बुकिंग कैसे करें?
आवेदन DDA के “आवास” पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे. नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस 2500 रुपए है. इनिशियल बुकिंग अमाउंट 1-बीएचके के लिए 50,000 रुपए, 2-बीएचके के लिए 4 लाख रुपए और 3-बीएचके के लिए 10 लाख रुपए है, जो अंतिम कीमत में एडजस्ट होगा. स्कीम ब्रोशर 19 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगा. बुकिंग विंडो 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक रहेगी. इच्छुक खरीदार नरेला साइट पर मॉडल फ्लैट्स भी विजिट कर सकते हैं.