Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Toll Rules Set for Review; Focus Shifts to Collective Relief
(शरद पाण्डेय)
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मौजूदा टोल नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मंत्रालय के स्तर पर इस दिशा में कवायद शुरू हो चुकी है और नीति आयोग से अध्ययन भी कराया जा रहा है. हालांकि राहत का स्वरूप अभी अंतिम रूप से तय नहीं है, लेकिन सरकार का रुख साफ है कि व्यक्तिगत छूट के बजाय सामूहिक या ग्रुप राहत पर ध्यान दिया जा सकता है.
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टोल से जुड़े कई नियम काफी पुराने हो चुके हैं और मौजूदा जरूरतों के हिसाब से उनमें बदलाव जरूरी है. इसके लिए मंत्रालय आवश्यक डेटा नीति आयोग को उपलब्ध करा रहा है, जिसके आधार पर आयोग अध्ययन कर रहा है.
व्यक्तिगत छूट के पक्ष में नहीं सरकार
अधिकारी के अनुसार, तय श्रेणियों के अलावा किसी को व्यक्तिगत आधार पर टोल में छूट देने के पक्ष में सरकार नहीं है. फिलहाल कई मौकों पर तय श्रेणियों से इतर भी पहचान पत्र या पद के आधार पर छूट का लाभ लिया जाता है. लेकिन मल्टी-लेन फ्री फ्लो व्यवस्था लागू होने के बाद इस तरह व्यक्तिगत रूप से टोल राहत नहीं दी जाएगी. सेना के पंजीकृत नंबर वाले वाहनों को टोल से मिलने वाली छूट पहले की तरह जारी रहेगी.
कैसे मिल सकती है सामूहिक राहत
व्यक्तिगत छूट के विकल्प के तौर पर सरकार सामूहिक लाभ पहुंचाने वाले उपायों पर विचार कर रही है. उदाहरण के तौर पर राज्य सरकार की बसों जैसे बड़े वाहनों को राहत दी जा सकती है, जिनमें 50 से अधिक यात्री सफर करते हैं. एक वाहन को मिलने वाली राहत से बड़ी संख्या में आम यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है.
मार्च 2027 तक लागू होने की संभावना
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद उस पर विस्तृत मंथन होगा और हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी ताकि अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके. चालू वित्त वर्ष यानी मार्च 2027 से पहले नए नियम लागू होने की संभावना जताई जा रही है. यह पूरी कवायद एमएलएफएफ प्रणाली को ध्यान में रखकर की जा रही है, जिसमें टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के बजाय कैमरों के जरिये टोल शुल्क अपने-आप कटेगा.
India-Canada Trade Deal: Trade Talks Conclusion Expected by Year-End
India-Canada Trade Deal: भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेज आई. खबरों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते को लेकर हो रही व्यापार वार्ता (India-Canada Trade Talks) अब अंतिम चरण के करीब है. यह अपडेट ऐसे समय सामने आया है, जब भारत तेजी से कई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों को आगे बढ़ा रहा है. हाल ही में खबरें आई थीं कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं.
भारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत तेज
भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि दोनों देशों के अधिकारी इस समझौते पर हर दिन चर्चा कर रहे हैं. बातचीत अब अंतिम चरण के करीब है. भारत और कनाडा की टीमें इस साल के अंत तक समझौते पर बातचीत पूरी करना चाहती हैं. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं और रोजाना चर्चा कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं.
छठे दौर की बातचीत पूरी, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
भारत और कनाडा के बीच पिछले सप्ताह यानी 11 से 20 नवंबर तक CEPA को लेकर बातचीत का छठा दौर पूरा हुआ. इसमें वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, उत्पादों के मूल स्थान से जुड़े नियम (Rules of Origin), व्यापार से जुड़े उपाय, बौद्धिक संपदा अधिकार और निवेश को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार उप मंत्री ग्लेन प्यूर्व्स और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक भी की. इस दौरान दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत की प्रगति की समीक्षा की गई.
2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
भारत और कनाडा ने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच व्यापार 8.23 फीसदी घटकर 7.95 अरब डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 8.66 अरब डॉलर था. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने कनाडा को 4.67 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि कनाडा से 3.28 अरब डॉलर का आयात किया. इस तरह व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में 1.38 अरब डॉलर रहा.
भारत-कनाडा के बीच किन चीजों का होता है कारोबार?
भारत कनाडा को मुख्य रूप से दवाइयां, मशीनरी के पुर्जे, लोहा और इस्पात से बनी वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक रसायन, आभूषण, रत्न, कपड़े, कपड़ा उत्पाद, समुद्री खाद्य पदार्थ, इंजीनियरिंग सामान और वाहन के पुर्जे निर्यात करता है. वहीं, कनाडा से भारत में मुख्य रूप से दालें, उर्वरक (पोटाश), खनिज ईंधन, हीरे, विमान के पुर्जे, मशीनरी के पुर्जे, कागज और गत्ते के उत्पाद, लोहा और एल्युमीनियम का कबाड़ आयात किया जाता है.
भारत-कनाडा का रिश्ता केवल व्यापार तक सीमित नहीं
भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं हैं. साल 2025 में दोनों देशों के बीच सेवाओं का कुल व्यापार करीब 14 अरब डॉलर रहा. इसमें भारत का निर्यात 3.2 अरब डॉलर और आयात करीब 11 अरब डॉलर था. भारत के मुख्य सेवा क्षेत्र के निर्यात में दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाएं, तथा अन्य व्यावसायिक सेवाएं शामिल हैं.
भारत को अप्रैल 2000 से जून 2026 के बीच कनाडा से 4.8 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मिला है. कनाडा भारत का 16वां सबसे बड़ा निवेशक है. वहीं, 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां भारत में मौजूद हैं और 1,000 से ज्यादा कंपनियां भारतीय बाजार में कारोबार करने की संभावनाएं तलाश रही हैं. इसके अलावा, 4.25 लाख से ज्यादा भारतीय छात्रों समेत बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय वहां रहता है.
2023 में रुक गई थी बातचीत
भारत और कनाडा के बीच CEPA पर पहले भी बातचीत हुई थी, लेकिन कनाडा ने 2023 में इसे रोक दिया था. हालांकि, वैश्विक व्यापार के बदलते हालात को देखते हुए दोनों देशों ने इस साल फिर से बातचीत शुरू करने का फैसला किया. भारत-कनाडा CEPA पर दोबारा बातचीत की शुरुआत मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने की थी. अब दोनों देश साल के अंत तक बातचीत पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं.
RBI Proposes STOP Button for Bank Accounts To Curb Digital Fraud
RBI New Rules: डिजिटल पेमेंट ने पैसे भेजने और लेनदेन करने का तरीका आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन ठगी और बैंकिंग फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं. कई बार जालसाज लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल लेते हैं. इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है. आरबीआई के नए प्रस्तावों के तहत बैंक खातों में 'STOP' बटन जैसे फीचर की व्यवस्था की जा सकती है, जिससे ग्राहक जरूरत पड़ने पर डिजिटल लेनदेन रोक सकेंगे. वहीं, बड़ी रकम के ट्रांजैक्शन के लिए किसी करीबी की मंजूरी लेना भी जरूरी हो सकता है.
ये प्रस्ताव रिजर्व बैंक (RBI) के 'कमर्शियल बैंक-रिस्पॉन्सिबल बिजनेस कंडक्ट' के पांचवें संशोधन निर्देश, 2026 के मसौदे का हिस्सा हैं. इस प्रस्तावित ढांचे के तहत, बैंकों को ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट के तरीकों और लेनदेन की सीमा पर ज्यादा नियंत्रण देना होगा. इसके अलावा, धोखाधड़ी वाले लेनदेन के मामलों में बैंकों की जवाबदेही भी बढ़ाई जाएगी.
बड़े ट्रांजैक्शन के लिए करीबी की मंजूरी जरूरी
आरबीआई ने ट्रस्ट्ड पर्सन मैकेनिज्म (Trusted Person Mechanism) का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत ग्राहक अपनी मर्जी से किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जोड़ सकेंगे. इस व्यक्ति को बड़े ट्रांजैक्शन की मंजूरी देने या उसे खारिज करने का अधिकार होगा.
जब ग्राहक तय सीमा से ज्यादा रकम ट्रांसफर करेंगे, तो उस भरोसेमंद व्यक्ति के पास अलर्ट जाएगा. उसके पास ट्रांजैक्शन को मंजूरी देने या खारिज करने के लिए एक घंटे का समय होगा. अगर तय समय में मंजूरी नहीं मिलती है, तो ट्रांजैक्शन अपने आप रद्द हो जाएगा.
यह व्यवस्था तय सीमा से अधिक रकम के डिजिटल और बैंक शाखा में जाकर किए जाने वाले ट्रांसफर पर लागू होगी. हालांकि, इसमें UPI पेमेंट, मर्चेंट पेमेंट और पहले से तय नियमित भुगतान (Recurring Mandates) शामिल नहीं होंगे. खास बात यह है कि ट्रांजैक्शन को मंजूरी देने या खारिज करने वाले व्यक्ति पर किसी तरह की वित्तीय जिम्मेदारी नहीं होगी.
बैंक खाते में मिलेगा 'STOP' बटन, ठगी के शक में रुकेगा पेमेंट
आरबीआई ने अकाउंट-वाइड स्टॉप स्विच (Account-Wide Stop Switch) का भी प्रस्ताव दिया है. अगर ग्राहक को लगता है कि उसका बैंक खाता हैक हो गया है या कोई धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है, तो वह इस सुविधा से खाते से होने वाले भुगतान तुरंत रोक सकेगा. ग्राहक बैंक शाखा, एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और IVR के जरिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसे सक्रिय करने पर खाते से होने वाले सभी आउटगोइंग पेमेंट, नए मैंडेट और थर्ड-पार्टी ऐप पर UPI रजिस्ट्रेशन ब्लॉक हो जाएंगे.
हालांकि, खाते में आने वाले पैसे, पहले से तय नियमित भुगतान और बैंक की ओर से की जाने वाली रिकवरी जारी रहेगी. इस सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिए कड़ी पहचान जांच और जोखिम के आधार पर तय की गई कूलिंग अवधि से गुजरना होगा. आरबीआई ने ट्रांसफर पर एक घंटे की देरी वाला पुराना प्रस्ताव हटा दिया है.
ग्राहक खुद तय कर सकेंगे पेमेंट की लिमिट
नए प्रस्ताव के तहत, ग्राहक अपने डिजिटल पेमेंट चैनल को जरूरत के मुताबिक चालू या बंद कर सकेंगे. वे अलग-अलग पेमेंट चैनल, लाभार्थी और दिन के हिसाब से ट्रांजैक्शन की सीमा भी तय कर सकेंगे. इसके अलावा, ग्राहक कुछ समय के लिए डिजिटल पेमेंट बंद रखने की सुविधा भी चुन सकेंगे.
डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड पर भी इसी तरह के नियंत्रण मिलेंगे. ग्राहक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, एटीएम, PoS, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को अलग-अलग चालू या बंद कर सकेंगे. हालांकि, गिफ्ट और ट्रांजिट प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे.
नए बैंक खातों में डिजिटल पेमेंट चैनल डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे. ग्राहक के इन्हें चालू करने के बाद शुरुआती 24 घंटे के लिए बैंक की ओर से तय ट्रांजैक्शन लिमिट लागू होगी. वहीं, नए कार्ड से शुरुआत में केवल घरेलू एटीएम और PoS पर कार्ड को मशीन में लगाकर किए जाने वाले पेमेंट की अनुमति होगी.
बैंक की लापरवाही के दायरे में अब ये गलतियां भी शामिल
RBI ने बैंक की लापरवाही से जुड़े नियमों का दायरा बढ़ा दिया है. अब अगर कोई बैंक ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने में चूक करता है, तो उसे भी लापरवाही माना जाएगा. इसमें मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (एक से ज्यादा तरीकों से ग्राहक की पहचान की जांच) लागू न करना और ग्राहकों को अपनी सुरक्षा से जुड़े नियंत्रण तय करने की सुविधा न देना शामिल है. फ्रॉड अलर्ट जारी करने में विफलता और 24 घंटे शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराना भी बैंक की लापरवाही मानी जा सकती है.
इसके अलावा, शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई नहीं करना और लगातार गलत लॉगिन की कोशिशों के बावजूद पेमेंट चैनल ब्लॉक नहीं करना भी बैंक की जिम्मेदारी के दायरे में आएगा. बैंक के सिस्टम में खराबी, बैंक की तरफ से सुरक्षा में चूक और बैंक कर्मचारियों या वेंडर की धोखाधड़ी में मिलीभगत होने पर भी बैंक की जवाबदेही तय हो सकती है. ये प्रस्ताव स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट्स बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) और लोकल एरिया बैंक को छोड़कर अन्य कमर्शियल बैंकों पर लागू होंगे.
India GDP to Grow 7% in FY27, Predicts Rate Hikes by RBI: S&P Global
भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी रहने की उम्मीद है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) चालू (FY27) और अगले वित्त वर्ष (FY28) में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी. एजेंसी के मुताबिक, 2027 में भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा. हालांकि, इस मजबूत आर्थिक विकास के बीच महंगाई चिंता बढ़ा सकती है. इसके चलते, रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर और उसके आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है.
2027 में भारत और वियतनाम की रहेगी सबसे तेज रफ्तार
S&P की एशिया-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और वियतनाम 2027 में इस क्षेत्र की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाएं हो सकती हैं. एजेंसी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष, दोनों में 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. जून और सितंबर तिमाही के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि को मजबूत वस्तु निर्यात, सरकारी निवेश और घरेलू खपत से सहारा मिला. घरेलू खपत में तेजी की एक बड़ी वजह कर्ज की मजबूत उपलब्धता और इसमें बढ़ोतरी रही.
निर्यात और सरकारी निवेश से मिली अर्थव्यवस्था को मजबूती
रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, भारत के वस्तु निर्यात को ऊंची कमोडिटी कीमतों का फायदा मिला है. इसके अलावा, दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाने और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भागीदारी ने भी निर्यात को मजबूती दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान और केमिकल के निर्यात में यह मजबूती खास तौर पर दिखाई दी है. सरकारी निवेश और घरेलू खपत ने भी आर्थिक विकास को सहारा दिया है.
अल नीनो और कमजोर मानसून से बढ़ सकती हैं खाद्य कीमतें
S&P ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई है. भारत में अल नीनो की स्थिति इस चिंता को और बढ़ा सकती है. एजेंसी के अनुसार, गर्मियों के मौसम में कम बारिश, जलाशयों में पानी का घटता स्तर और अल नीनो की लगातार बनी हुई स्थिति कृषि उत्पादन पर असर डाल सकती है. इसका प्रभाव मौजूदा फसल उत्पादन के साथ आने वाली सर्दियों की फसल पर भी पड़ने की आशंका है. उत्पादन लागत बढ़ने का बोझ ग्राहकों तक पहुंचने से महंगाई का दबाव और तेज हो सकता है. एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई औसतन 5.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. इसमें बढ़ोतरी का जोखिम ज्यादा है. अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई थी. यह RBI के 2 से 6 फीसदी के तय दायरे से ऊपर है.
RBI दिसंबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें
बढ़ती महंगाई को देखते हुए S&P ने अनुमान लगाया है कि भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में नीतिगत ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. इसके बाद 2027 की शुरुआत में भी 25 बेसिस पॉइंट की एक और बढ़ोतरी की जा सकती है. आरबीआई ने अक्टूबर की एमपीसी बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसद बढ़कर 5.50 फीसदी किया था. हालांकि, एजेंसी को उम्मीद है कि महंगाई का दबाव आगे चलकर कम होगा. मार्च 2028 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष तक महंगाई औसतन 4.7 फीसदी रह सकती है.
महंगे ऊर्जा उत्पाद और AI से जुड़े निवेश का असर
S&P के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के सामने महंगी ऊर्जा सबसे बड़ी आर्थिक चुनौती बनी रहेगी. दूसरी ओर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े वैश्विक निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक कारक होगा. हालांकि, एजेंसी का अनुमान है कि 2027 में महंगी ऊर्जा और AI से मिलने वाले इन दोनों प्रभावों की तीव्रता कुछ कम हो सकती है.
30 नवंबर को जारी होंगे दूसरी तिमाही के GDP नंबर
भारत 30 नवंबर को जुलाई-सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करेगा. इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर तिमाही में 7.2 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था. वहीं, वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में इस दौरान आर्थिक विकास दर 7.35 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी.
Rice Export Curbs for non basmati under consideration as inflation rising
Rice Export Curbs: देश में चावल की कीमतें लगातार बढ़ने से सरकार चिंतित है. महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार नॉन-बासमती चावल के निर्यात पर नियंत्रण लगाने की तैयारी कर रही है. बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अगले महीने निर्यात शुल्क और न्यूनतम निर्यात मूल्य यानी एमईपी लगाने पर विचार कर रही है. पूर्ण निर्यात प्रतिबंध को अंतिम विकल्प के रूप में रखा गया है और अगर लगाया भी गया तो वह अस्थायी होगा.
12.50 फीसदी के पार हुई चावल की महंगाई
अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर 8.94 फीसदी पहुंच गई थी, जबकि चावल की महंगाई 12.51 फीसदी दर्ज की गई. दक्षिणी राज्यों में स्थिति और चिंताजनक है. कर्नाटक में चावल की महंगाई 43 फीसदी से ज्यादा, आंध्र प्रदेश में करीब 26 फीसदी, तेलंगाना में 25 फीसदी और तमिलनाडु में 17 फीसदी से ऊपर रही. अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी से ज्यादा हैं.
सरकार पहले भी कर चुकी है कई उपाय
सरकार पहले से कई कदम उठा चुकी है. ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य दोगुना कर 50 लाख टन कर दिया गया है. सहकारी संस्थाओं को ‘भारत राइस’ ब्रांड के तहत सब्सिडी वाले चावल की बिक्री बढ़ाने को कहा गया है. व्यापारियों और मिल मालिकों को हर शुक्रवार को स्टॉक की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. दक्षिणी राज्यों को जरूरत पड़ने पर स्टॉक लिमिट लगाने की अनुमति भी दी गई है.
फिर भी नहीं मिल पा रही है भाव में मदद
इन उपायों के बावजूद कीमतें नहीं रुक रही हैं. इसलिए अब निर्यात पर अंकुश लगाने की योजना बन रही है. नवंबर के पहले सप्ताह में अंतर-मंत्रालयी समिति के सामने इस बारे में प्रस्ताव रखा गया था. उस समय भारतीय सफेद चावल का निर्यात मूल्य 384 से 389 डॉलर प्रति टन था, जबकि पाकिस्तान का 415 डॉलर, थाईलैंड का 495 डॉलर और वियतनाम का 480 डॉलर प्रति टन था. सरकार 30 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने पर विचार कर रही है, ताकि भारतीय चावल की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा कम हो. अगर 20 फीसदी शुल्क लगाया जाता है, तो भी भारत का चावल थाईलैंड और वियतनाम से सस्ता रहेगा.
इस साल अब तक कितना हुआ चावल का निर्यात?
इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक नॉन-बासमती चावल का निर्यात 7 फीसदी बढ़कर 88.4 लाख टन हो गया. इस दौरान सफेद चावल का निर्यात 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ा. पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 150.4 लाख टन नॉन-बासमती चावल का निर्यात किया था. खरीफ सीजन में धान का रकबा करीब 4 फीसदी घटकर 426.8 लाख हेक्टेयर रह गया था. इस कारण सीजन में उत्पादन का अनुमान 11.2 करोड़ टन से 11.5 करोड़ टन के आसपास है, जो पिछले साल से कम है.
धीरे-धीरे सख्ती बढ़ाना चाहती है सरकार
सरकारी सूत्रों का कहना है कि नॉन-बासमती चावल के निर्यात पर पूरी तरह रोक तुरंत नहीं लगाई जाएगी. कीमतों की स्थिति के हिसाब से कदम-दर-कदम सख्ती बढ़ाई जाएगी. पहले निर्यात शुल्क और एमईपी लगाया जा सकता है. उसके बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, तो ही पूरी तरह रोक का विकल्प आजमाया जाएगा, जो अस्थाई उपाय होगा. इससे पहले 2023 में लगाया गया प्रतिबंध 14 महीने तक चला था, लेकिन इस बार अस्थायी व्यवस्था पर जोर है. सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने और किसानों के हितों का भी ध्यान रखने की कोशिश कर रही है.
Luxury Cars, Wine to Get Cheaper as India-EU FTA Likely Signed Dec 16
India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर नया अपडेट सामने आया है. खबरों के अनुसार, अगले महीने यानी दिसंबर की 16 तारीख को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. इस समझौते को 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है. इसके लागू होने से भारत और यूरोपीय संघ के बीच कारोबार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. साथ ही, यूरोपीय संघ से आने वाली लग्जरी कारें और वाइन पहले के मुकाबले सस्ती हो सकती हैं.
India-EU FTA पर PM मोदी की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान हो सकते हैं हस्ताक्षर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ दोनों पक्ष 16 दिसंबर को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. यूरोपीय संघ के भारत में राजदूत जीन-एरिक पेक्वेट ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में ब्रसेल्स यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. उनके मुताबिक, यह समझौता अगले साल से लागू हो सकता है.
27 देशों के साथ भारत का व्यापार समझौता
भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) की बातचीत इसी साल 27 जनवरी को पूरी हुई थी. दोनों पक्षों के बीच इस समझौते को लेकर दो दशक से ज्यादा समय तक बातचीत चली है. अब यूरोपीय आयोग ने समझौते पर हस्ताक्षर और इसे अंतिम रूप देने की मंजूरी के लिए यूरोपियन यूनियन  की काउंसिल के सामने प्रस्ताव पेश कर दिए हैं. इसके साथ ही समझौते का अंतिम कानूनी मसौदा और टैरिफ से जुड़ी सूची भी जमा की गई है.
भारत के 93% निर्यात को मिलेगा ड्यूटी-फ्री एक्सेस
इस समझौते के तहत, भारत के करीब 93 फीसदी निर्यात को यूरोपीय संघ के 27 देशों में बिना किसी आयात शुल्क के प्रवेश मिल सकेगा. इससे भारतीय सामानों को यूरोपीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी. वहीं, यूरोपीय संघ से आने वाली लग्जरी कारों और वाइन पर आयात शुल्क में राहत मिलने से इनकी कीमतें कम हो सकती हैं.
2 अरब लोगों का बनेगा साझा बाजार
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच होने वाले व्यापार समझौते से करीब 2 अरब लोगों का एक बड़ा बाजार तैयार होगा. इसमें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आर्थिक समूह यूरोपीय संघ के देश शामिल होंगे. इससे दोनों क्षेत्रों के कारोबार और व्यापार को बढ़ावा मिलने का रास्ता खुलेगा.
दुनिया की GDP में 25% और व्यापार में एक-तिहाई हिस्सेदारी
भारत और यूरोपीय संघ को मिलाकर देखें तो इनकी हिस्सेदारी दुनिया की कुल GDP (सकल घरेलू उत्पाद) में करीब 25 प्रतिशत है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में दोनों का योगदान लगभग एक-तिहाई है. दुनिया का कुल अंतरराष्ट्रीय व्यापार करीब 33 लाख करोड़ डॉलर का है, जिसमें भारत और EU की हिस्सेदारी लगभग 11 लाख करोड़ डॉलर है.
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है EU
वस्तुओं के व्यापार के मामले में यूरोपीय संघ (EU) भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. वहीं, यूरोपीय संघ के लिए भारत दुनिया का नौवां सबसे बड़ा वस्तु व्यापारिक साझेदार है. सेवाओं के व्यापार में भारत यूरोपीय संघ का छठा सबसे बड़ा साझेदार है. यानी दोनों के बीच पहले से ही बड़े स्तर पर व्यापार होता है और इस समझौते से इसे और विस्तार मिलने की उम्मीद है.
Cash Transfer Schemes are now big burden States spending on these near 4 lakh cr in this FY
Cash Transfer Schemes: केंद्र और राज्य सरकारें पिछले कुछ वर्षों से गरीबों, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों तक सीधे पैसा पहुंचाने की नीति पर जोर दे रही हैं. पहले ये योजनाएं सीमित और लक्षित होती थीं, लेकिन अब ये राज्य सरकारों के बजट का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ हिस्सा बन गई हैं. पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की ताजा रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ स्टेट फाइनेंसेज 2026-27’ के अनुसार, देश भर में 128 बिना शर्त नकद हस्तांतरण योजनाओं के लिए 2026-27 में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
इस तरह से बढ़ा फ्रीबिज पर खर्च
यह आंकड़ा दिखाता है कि राज्य सरकारें पारंपरिक सब्सिडी और सार्वजनिक सेवाओं के बजाय सीधे परिवारों के खाते में पैसे भेजने को प्राथमिकता दे रही हैं. 2018-19 में सब्सिडी और ट्रांसफर का हिस्सा राज्यों की राजस्व प्राप्तियों का 16 फीसदी था, जो 2023-24 में बढ़कर 21 फीसदी हो गया. इनमें भी नकद हस्तांतरण की वृद्धि दर सालाना 24 फीसदी रही, जो सब्सिडी की वृद्धि दर से दोगुनी है. रिपोर्ट के अनुसार, बिना शर्त नकद सहायता का हिस्सा जीडीपी का 0.6 फीसदी से बढ़कर FY27 में लगभग 1 फीसदी होने का अनुमान है.
सबसे ज्यादा महिलाओं और पेंशन पर खर्च
महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों पर लगभग 90 फीसदी खर्च केंद्रित है. महिलाओं को मुख्य लाभार्थी बनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल इस मामले में सबसे आगे है. राज्य ने महिलाओं के लिए अकेले 36,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. कर्नाटक में 28,608 करोड़, महाराष्ट्र में 26,500 करोड़ और मध्य प्रदेश में 23,883 करोड़ रुपए महिलाओं के लिए रखे गए हैं. तमिलनाडु, झारखंड और ओडिशा भी बड़े पैमाने पर खर्च कर रहे हैं. इन योजनाओं के नाम अलग-अलग हैं. जैसे- पश्चिम बंगाल में लक्ष्मीर भंडार, कर्नाटक में गृहलक्ष्मी, महाराष्ट्र में लाडकी बहिन, मध्य प्रदेश में लाडली बहना, ओडिशा में सुभद्रा और तमिलनाडु में मगलिर उरिमाइ तोगई. इनमें से कई योजनाएं 2023 और 2024 में शुरू हुईं और अब इनका बजट लगातार बढ़ाया जा रहा है.
किसानों के लिए भी राज्य अपनी-अपनी योजनाएं चला रहे हैं. तेलंगाना इस मामले में सबसे आगे है. राज्य ने किसानों को 18,000 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है, जो आंध्र प्रदेश के 6,600 करोड़ से काफी ज्यादा है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी हजारों करोड़ खर्च कर रहे हैं. ये योजनाएं केंद्र की पीएम-किसान योजना के अलावा राज्य स्तर पर अतिरिक्त सहायता देती हैं.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी बड़ा हिस्सा है. 14 राज्यों में बिना शर्त नकद सहायता का तीन-चौथाई से ज्यादा हिस्सा सिर्फ पेंशन पर जा रहा है. आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, केरल और उत्तर प्रदेश में पेंशन का बजट बहुत बड़ा है. युवाओं के लिए खर्च अपेक्षाकृत बहुत कम है. केवल कुछ राज्यों ने युवाओं के लिए अलग प्रावधान रखा है, जिसमें पश्चिम बंगाल सबसे आगे है.
महंगी पड़ रही है वोट की कीमत
इन योजनाओं का राजनीतिक लाभ साफ दिखता है. कई राज्यों में ये योजनाएं चुनावी मुद्दा बन चुकी हैं. लेकिन राजकोषीय कीमत भी उतनी ही साफ है. पश्चिम बंगाल में बिना शर्त नकद सहायता का आवंटन राज्य के पूंजीगत व्यय से भी ज्यादा है. पश्चिम बंगाल और झारखंड अपनी राजस्व प्राप्तियों का क्रमशः 11 फीसदी और 10 फीसदी सिर्फ महिलाओं पर खर्च कर रहे हैं. कुल मिलाकर पश्चिम बंगाल में यह खर्च राजस्व प्राप्तियों का लगभग 15 फीसदी तक पहुंच गया है.
16वें वित्त आयोग ने भी इस बढ़ते बोझ पर चिंता जताई है. आयोग का कहना है कि जब लाभार्थियों की संख्या बहुत बड़ी हो, तो ये योजनाएं राजकोष पर भारी दबाव डालती हैं. आयोग ने लाभार्थी सूची को तर्कसंगत बनाने और खर्च की दक्षता बढ़ाने की सिफारिश की है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि नकद हस्तांतरण एक राजनीतिक दल या एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. लगभग सभी दल और राज्य इसे अपना रहे हैं, लेकिन पैमाना और प्राथमिकता अलग-अलग है.
विकास के कामकाज पर इन योजनाओं से खतरा
आसान भाषा में समझें तो राज्य सरकारें अब सड़क, स्कूल या अस्पताल बनाने के बजाय हर महीने या साल में कुछ किस्तों में सीधे लोगों को पैसे देने को ज्यादा तरजीह दे रही हैं. इससे परिवारों को तुरंत राहत मिलती है और राजनीतिक समर्थन भी मजबूत होता है. लेकिन लंबे समय में अगर राजस्व के मुकाबले यह खर्च बहुत तेजी से बढ़ता रहा, तो विकास कार्यों के लिए पैसे कम पड़ सकते हैं. इसलिए अब जरूरत इस बात की है कि योजनाएं बेहतर तरीके से लक्षित हों, डुप्लीकेट लाभार्थियों को हटाया जाए और नकद सहायता के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि बुनियादी ढांचे में भी पर्याप्त निवेश जारी रहे. तभी ये योजनाएं सिर्फ चुनावी लाभ नहीं, बल्कि स्थायी सामाजिक सुरक्षा का साधन बन सकेंगी.
FPI Rules to ease further SEBI planning 5 days onboarding
FPI Rules: घरेलू बाजार नियामक सेबी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए नियमों को और आसान बनाने की तैयारी में है. सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को सीआईआई फाइनेंसिंग समिट के दौरान बताया कि जल्द ही इस बारे में एक परामर्श पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें उन शर्तों को हटाने का प्रस्ताव होगा, जो अन्य बड़े बाजारों में प्रचलित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सेबी का मकसद एफपीआई निवेश के नियमों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है, ताकि विदेशी निवेशकों के लिए भारत में निवेश करना आसान हो सके.
सिर्फ 5 दिन में ऑनबोर्ड हो सकेंगे एफपीआई
सेबी का लक्ष्य एफपीआई ऑनबोर्डिंग का समय घटाकर सिर्फ 5 कारोबारी दिन करने का है. कुछ भरोसेमंद देशों के निवेशक पहले से ही इस समय सीमा में ऑनबोर्ड हो रहे हैं. सेबी ने कई प्रक्रियाओं को डिजिटल बना दिया है और डिजिटली साइन किए गए पावर ऑफ अटॉर्नी को स्वीकार करना शुरू कर दिया है. आरबीआई के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप साझा आवेदन फॉर्म बनाने पर काम करेगा, जिससे प्रक्रिया और सरल हो जाएगी. स्वागत फ्रेमवर्क के तहत पहले ही करीब 740 एफपीआई रजिस्टर हो चुके हैं, जो कुल एफपीआई एसेट्स का करीब 17 फीसदी हिस्सा हैं.
केवाईसी की प्रक्रिया में भी राहत देने की तैयारी
एक दिसंबर से लागू होने वाले बदलावों में केवाईसी समीक्षा चक्र बढ़ाए जा रहे हैं. पहले 1 साल और 3 साल वाले चक्र अब 2 साल और 8 साल के हो जाएंगे. इससे निवेशकों को बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी. एनआरआई, ओसीआई और विदेशी नागरिक अब भारत आए बिना ही केवाईसी और री-केवाईसी पूरा कर सकेंगे. वीडियो आधारित सत्यापन की सुविधा पहले से जारी की जा चुकी है. ये कदम विदेशी पूंजी को आकर्षित करने और भारतीय बाजारों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं.
सेबी तलाश रहा अपने लिए खास एआई
सेबी एआई के क्षेत्र में भी काम कर रहा है. नियामक एक घरेलू नियंत्रित एआई मॉडल विकसित करने की संभावना तलाश रहा है, जो सिक्योरिटीज मार्केट के लिए खास हो. पांडे ने कहा कि एआई में अवसर भी हैं और जोखिम भी, इसलिए सुरक्षा के उचित उपाय जरूरी हैं. सेबी पहले से ही विज्ञापनों की निगरानी अनुपालन रिपोर्ट के विश्लेषण और कर्ज डिफॉल्ट के शुरुआती संकेतों को पकड़ने में एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहा है.
बॉन्ड बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के प्रयास
कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए भी प्रयास जारी हैं. सेबी आरबीआई, वित्त मंत्रालय और बाजार भागीदारों के साथ मिलकर मार्केट मेकिंग फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है. फिक्स्ड इनकम चैनल पार्टनर्स फ्रेमवर्क से बॉन्ड वितरण का दायरा बढ़ाने की योजना है. पांडे ने कहा कि खुदरा निवेशकों को सीधे बॉन्ड लेने की सुविधा दी गई है, लेकिन सेकेंडरी मार्केट में ट्रेडिंग और लिक्विडिटी बढ़ानी होगी, तभी परिपक्वता आएगी. साथ ही एसएमई आईपीओ फ्रेमवर्क और इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म की समीक्षा भी चल रही है, ताकि पूंजी जुटाने की प्रक्रिया सरल हो.
विदेशी निवेशकों के लिए बढ़ेगा भारत का आकर्षण
सेबी डुप्लिकेट रिपोर्टिंग खत्म करने और एक ही गलती पर कई एक्सचेंजों द्वारा जुर्माना लगाने से रोकने के लिए सिंगल फाइन मैकेनिज्म लाने की भी योजना बना रहा है. इन सभी कदमों से विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जो भारतीय कंपनियों को सस्ता और लंबी अवधि की पूंजी उपलब्ध कराएगा. नियमों को वैश्विक स्तर पर लाने से भारत पूंजी बाजारों में और आकर्षक बनेगा.
CSR Rules being tightened several spending are now out of the scope in draft proposed
CSR Rules: सरकार कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी में है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने इसे लेकर नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें कुछ संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं. प्रस्तावित संशोधनों में कंपनियों के सीएसआर खर्च को लेकर कई बंदिशें लगाई गई हैं. अब कंपनियां सरकारी योजनाओं में पैसा लगाने, एक बार के कार्यक्रम कराने, कॉर्पस फंड में योगदान देने या अपनी ही प्रोडक्ट और सेवाएं बांटने को सीएसआर खर्च नहीं बता सकेंगी. सिर्फ आपदा राहत के तत्काल कामों को ही इस नियम से छूट दी गई है.
इस तरह से होगा सीएसआर का कैलकुलेशन
सरकार का मकसद साफ है कि सीएसआर का पैसा सिर्फ खर्च करने के लिए न हो, बल्कि उसका असली फायदा जमीन पर दिखे. यदि ये प्रस्ताव नियम बन जाते हैं, तो अब सीएसआर को इस बात से नहीं आंका जाएगा कि कितना पैसा खर्च हुआ, बल्कि इससे आकलन होगा कि उसका क्या नतीजा निकला. कॉर्पस फंड में डाला गया पैसा असल में स्थायी फंड होता है, जिसमें मूल रकम सुरक्षित रहती है और सिर्फ उस पर मिलने वाले ब्याज का इस्तेमाल होता है. ऐसे खर्च को अब सीएसआर नहीं माना जाएगा.
ऐसी एजेंसियों पर भी होने वाली है कड़ाई
नए नियमों में उन एजेंसियों पर भी नजर रखने का प्रावधान है, जो कंपनियों की ओर से सीएसआर प्रोजेक्ट चलाती हैं. अगर कोई एजेंसी नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है और तीन साल तक दोबारा रजिस्टर होने पर रोक लगाई जा सकती है. एजेंसियों की पात्रता के नियम अब इनकम टैक्स अधिनियम के अनुरूप बनाए जा रहे हैं. भारत में ग्लोबल हेडक्वार्टर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी सीएसआर एजेंसी बनने की अनुमति दी जा सकती है.
बढ़ाया जाएगा सीएसआर के पात्र कामों का दायरा
शेड्यूल-6 में पात्र गतिविधियों की सूची को भी बढ़ाया गया है. अब मानसिक स्वास्थ्य, टेली-मेडिसिन, करियर काउंसलिंग, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में भागीदारी, स्वच्छ ऊर्जा, ई-वेस्ट प्रबंधन, पशु कल्याण, समुद्री संरक्षण और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे काम भी सीएसआर में शामिल हो सकेंगे. सरकार ने कहा है कि इस सूची को व्यापक नजरिए से देखा जाना चाहिए. यानी जिस काम का सूची में सीधे नाम न हो, लेकिन वह सूची में शामिल उद्देश्यों को को पूरा करता हो, उसे भी सीएसआर माना जा सकता है.
छोटी कंपनियों को मिल सकती है छूट
कंपनी अधिनियम की धारा 135 के तहत जिन कंपनियों की नेटवर्थ 500 करोड़ रुपए, टर्नओवर 1,000 करोड़ रुपए या नेट प्रॉफिट 5 करोड़ रुपए हो, उन्हें पिछले तीन साल के औसत मुनाफे का कम से कम 2 फीसदी सीएसआर पर खर्च करना पड़ता है. कॉर्पोरेट लॉज अमेंडमेंट बिल 2026 में नेट प्रॉफिट की सीमा बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है. इससे छोटी कंपनियों पर सीएसआर का बोझ कुछ कम हो सकता है.
11 दिसंबर तक आप भी दे सकते हैं सुझाव
EPFO New Rules: 90% PF Withdrawal, SWP, Reduce Waiting Period
EPFO New Rules 2026: प्राइवेट नौकरी करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ी राहत दी है. EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को हुई बैठक में पीएफ निकासी से जुड़े तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी. इसके तहत, अब कर्मचारी के लिए अपने पीएफ खाते में सिर्फ 10 फीसदी रकम रखना अनिवार्य होगा. यानी वे अपने कुल पीएफ फंड का 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे. इसके अलावा, फाइनल PF निकासी के लिए 12 महीने इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. यह अवधि घटाकर 2 महीने कर दी गई है. वहीं, रिटायरमेंट के बाद पीएफ की रकम किस्तों में निकालने के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) का विकल्प भी मिलेगा.
1)- PF खाते से निकाल सकेंगे 90 फीसदी पैसा
ईपीएफओ ने 55 साल की उम्र तक के सदस्यों के लिए पीएफ खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा (PF Minimum Balance Limit) घटाकर 10 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. पहले कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा खाते में बनाए रखना जरूरी था. इस बदलाव के बाद पात्र आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) के तहत कर्मचारी अपने पीएफ फंड का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे, जबकि 10 फीसदी रकम खाते में रखनी होगी. इससे कर्मचारियों को मेडिकल खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दूसरी जरूरी जरूरतों के लिए अधिक रकम उपलब्ध हो सकेगी. साथ ही, अचानक आने वाले खर्चों के लिए महंगे कर्ज का सहारा लेने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि, रिटायरमेंट के समय पूरी 100 फीसदी राशि निकालने की पात्रता पहले जैसी ही बनी हुई है.
कब निकाल सकते हैं पूरा पैसा?
EPF सदस्य कुछ खास परिस्थितियों में अपने PF खाते में जमा पूरी रकम निकाल सकते हैं. इसमें वह न्यूनतम बैलेंस भी शामिल होगा, जिसे सामान्य परिस्थितियों में खाते में बनाए रखना जरूरी है. ऐसी परिस्थितियों में 55 साल की उम्र पूरी होने के बाद रिटायरमेंट, स्थायी दिव्यांगता, काम करने में असमर्थता, नौकरी से निकाला जाना (Retrenchment), स्वैच्छिक रिटायरमेंट या हमेशा के लिए भारत छोड़कर जाना शामिल है.
2)- नौकरी छूटने पर 2 महीने में निकाल सकेंगे पूरा पीएफ
EPFO ने फाइनल PF निकासी के लिए वेटिंग पीरियड को 12 महीने से घटाकर सिर्फ 2 महीने करने की मंजूरी दी है. इस बदलाव से नौकरी छूटने के बाद कर्मचारियों को अपनी जमा रकम तक जल्द पहुंच मिल सकेगी. पहले बेरोजगार होने पर कर्मचारी अपने कुल PF बैलेंस का 75 फीसदी हिस्सा तुरंत निकाल सकते थे. इसमें कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान और उस पर मिला ब्याज शामिल था. बाकी 25 फीसदी रकम निकालने के लिए 12 महीने तक इंतजार करना होता था. अब लगातार 2 महीने बेरोजगार रहने के बाद कर्मचारी फाइनल सेटलमेंट के तहत अपना पूरा PF बैलेंस निकाल सकेंगे.
3)- रिटायरमेंट के बाद SWP से किस्तों में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
EPFO ने रिटायरमेंट के बाद पीएफ की रकम निकालने के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) को भी मंजूरी दी है. प्रस्तावित सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) सुविधा के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक बार में निकालने के बजाय किस्तों में ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें हर महीने, हर तीन महीने या हर छह महीने में पैसा लेने का विकल्प मिलेगा. इससे रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित आमदनी होती रहेगी. इस सुविधा का फायदा यह होगा कि कर्मचारी जितनी रकम निकालेंगे, उसके बाद बची हुई राशि PF खाते में जमा रहेगी और उस पर रिटर्न मिलता रहेगा.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मुताबिक, अगर किस्तों में पैसा मिलने की अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या आश्रित को बची हुई रकम निकालने या नियमित किस्तें जारी रखने का विकल्प मिलेगा. अभी तक सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान की सुविधा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध थी. अब EPF सदस्यों को भी इसका फायदा मिल सकेगा.
EPS पेंशन बढ़ाने पर नहीं हुआ फैसला
EPFO की इस बैठक में कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन बढ़ाने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया. इसके अलावा, सभी आवेदकों को ज्यादा EPS पेंशन देने के मुद्दे पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस तरह, तीन फैसलों से कर्मचारियों को पीएफ की रकम निकालने और रिटायरमेंट के बाद उसका इस्तेमाल करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी.
BS7 Norms: Bike, Scooter Emission Rules May Start Before Cars
BS7 Norms: बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ और अधिक सख्त हो गई है. चार पहिया वाहनों के लिए भारत स्टेज-7 (बीएस-7) मानकों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद, अब सरकार ने दोपहिया वाहनों के लिए भी बीएस-7 मानक लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 23 नवंबर को वाहन निर्माताओं और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है.
क्यों हो रही है स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक?
मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य किसी भी नए नियम को जल्दबाजी में थोपने के बजाय ऑटो इंडस्ट्री और स्टेकहोल्डर्स की आपसी सहमति से आगे बढ़ाना है, ताकि नीति को लागू करने में किसी व्यावहारिक परेशानी का सामना न करना पड़े और इसे तय समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारा जा सके. गौरतलब है कि 'अमर उजाला बोनस' ने इस संबंध में बीते 12 अक्टूबर को ही अपनी रिपोर्ट में इसके संकेत दे दिए थे.
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, चार पहिया वाहनों से पहले दोपहिया वाहनों में प्रदूषण के स्तर को तेजी से नियंत्रित करने के लिए नए कड़े मानक लाए जा सकते हैं. इस बैठक के तुरंत बाद, 15 दिसंबर के आसपास इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की प्रबल संभावना है, जिसकी मंत्रालय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
कब से लागू हो सकते हैं दोपहिया वाहनों में बीएस-7 मानक?
हालांकि अभी दोपहिया वाहनों में बीएस-7 लागू होने की पक्की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन मंत्रालय के सूत्रों का मानना है कि चूंकि चार पहिया वाहनों यानी कारों के लिए अप्रैल 2029 से बीएस-7 लागू करने की योजना है, इसलिए दोपहिया वाहनों के लिए यह डेडलाइन और भी पहले की हो सकती है. ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल 2028 से देश में बीएस-7 मानक वाले दोपहिया वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं.
चार पहिया वाहनों के मानकों पर क्या चल रहा है?
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में ही चार पहिया वाहनों के लिए बीएस-7 का नोटिफिकेशन जारी कर इस पर वाहन निर्माताओं से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की थीं. इस योजना के तहत बीएस-7 की शुरुआत क्रमवार तरीके से 2029 से लेकर 2035 के बीच होनी है.
हालांकि, ऑटो निर्माताओं ने टायरों और ब्रेक से निकलने वाले कणों के उत्सर्जन को कम करने के लिए तय की गई समय-सीमा को बढ़ाने की मांग की है. निर्माताओं ने इसे 2031 के बजाय 2035 से लागू करने का अनुरोध किया है, जिस पर मंत्रालय और वाहन कंपनियों के बीच इस बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है.
India-New Zealand free trade agreement will bring balanced, tangible benefits to both economies
भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) महज एक पारंपरिक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच विश्वास को दर्शाता है और इससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को संतुलित एवं ठोस लाभ मिलने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले एवं सम्मेलन ‘प्रोवाइन मुंबई’ कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि उनका देश भारत के तेजी से बढ़ते वाइन बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है.
इस मेले में वाइन, स्पिरिट उद्योग से जुड़े कारोबारी हिस्सा लेते हैं. उन्होंने कहा, “भारत-न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से यह बहुत उत्साहजनक समय है. हमने मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया है. हाल ही में हमने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला भी किया है. ये सभी घटनाक्रम पिछले एक साल में हुए हैं.”
उच्चायुक्त ने कहा, “मैं यह बताना चाहूंगा कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच संबंध अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं. दोनों देश इन संबंधों को लेकर महत्वाकांक्षी हैं.” भारत- न्यूजीलैंड के बीच एफटीए पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर हुए थे और यह 20 अक्टूबर से लागू हो गया. इसके तहत कपड़ा और चमड़ा जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित भारतीय उत्पादों की कई श्रेणियों को शुल्क मुक्त पहुंच मिली है. यह समझौता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें वस्तुओं के व्यापार के अलावा सेवाओं, निवेश, कौशल और आवागमन को भी शामिल किया गया है. इससे भारतीय पेशेवरों और कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे.
UPI Charges M2M transactions to attract flat 5 rupees MDR under new framework
UPI Charges: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर मर्चेंट-टू-मर्चेंट यानी एम2एम लेनदेन पर अब फ्लैट सिर्फ 5 रुपए का मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगने की संभावना है. यह शुल्क उन लेनदेन पर लागू होगा, जो थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं के बीच, बी2बी मार्केटप्लेस या बी2बी कलेक्शन में होते हैं. इससे पहले व्यापारियों को डर था कि 20 हजार से 40 हजार रुपए के आम लेनदेन पर 80 से 160 रुपए और बड़े लेनदेन पर 300 रुपए तक का शुल्क लग सकता है. लेकिन अब फ्लैट 5 रुपए का फैसला काफी राहत देने वाला है.
व्यापारियों को मिलेगी कितनी राहत?
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई की यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारियों के बीच यूपीआई पर औसत लेनदेन का साइज करीब 20 हजार से 40 हजार रुपए का रहता है. सितंबर में एनपीसीआई ने जो सामान्य फ्रेमवर्क बताया था, उसमें 2 हजार रुपए से ऊपर के पर्सन-टू-मर्चेंट यानी पी2एम लेनदेन पर 0.4 फीसदी एमडीआर का प्रावधान था. इसमें 75 हजार रुपए या उससे अधिक के लेनदेन पर अधिकतम 300 रुपए की सीमा रखी गई थी. अगर यही दर एम2एम पर लागू होती, तो व्यापारियों पर काफी बोझ पड़ता. लेकिन अब एम2एम के लिए अलग से फ्लैट 5 रुपए का प्रावधान किया जा रहा है.
इस कारण बढ़ जाता है फैसले का महत्व
इस फैसले का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (एआईसीपीडीएफ) ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर एम2एम लेनदेन को एमडीआर फ्रेमवर्क से पूरी तरह छूट देने की मांग की थी. फेडरेशन का कहना था कि खुदरा विक्रेताओं को मिलने वाले करीब 65 फीसदी उपभोक्ता भुगतान और खुदरा विक्रेताओं से वितरकों को दिए जाने वाले 40 से 45 फीसदी क्रेडिट बिल भुगतान यूपीआई के जरिए होते हैं. दोनों स्तर पर अतिरिक्त शुल्क लगने से खुदरा विक्रेताओं और वितरकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. उन्होंने जीएसटी के प्रभाव की भी जांच कराने की अपील की थी.
यूपीआई शुल्क की तारीखें अभी नहीं आईं सामने
सितंबर में घोषित सामान्य एमडीआर फ्रेमवर्क पहले 15 अक्टूबर से लागू होना था, लेकिन त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दिवाली के बाद के लिए टाल दिया गया था. अभी तक नई लागू होने वाली तारीख की घोषणा नहीं हुई है. इस बीच फिनटेक कंपनियां भी एमडीआर लागू होने और सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी को लेकर चिंता जता रही हैं. सामान्य फ्रेमवर्क के तहत 2 हजार रुपए तक के लेनदेन और छोटे व्यापारियों यानी जो महीने में एक लाख रुपए तक यूपीआई से रकम लेते हैं, उन पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा. रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, ईंधन जैसी जरूरी सेवाओं पर भी फ्लैट 5 रुपए का ही शुल्क तय किया गया है. उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, क्योंकि एमडीआर व्यापारियों द्वारा ही वहन किया जाएगा और बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि इसे ग्राहकों पर न डाला जाए.
अभी नहीं हुई है इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा
फ्लैट 5 रुपए का यह प्रावधान व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इससे उनकी लागत अनुमानित और कम रहेगी. पहले के प्रतिशत आधारित शुल्क में बड़े लेनदेन पर खर्च तेजी से बढ़ जाता था. अब बी2बी लेनदेन आसान और किफायती बने रहने की उम्मीद है. हालांकि फ्रेमवर्क की अंतिम लागू होने वाली तारीख और सभी नियमों की औपचारिक घोषणा का अभी इंतजार है. एनपीसीआई ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
RBI Repo Rate: Goldman Sachs Sees 75 BPS Hike by Q2 2027
RBI Rate Hike: आने वाले दिनों में महंगाई का असर आम लोगों की कर्ज की किस्त पर पड़ सकता है. खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई का दबाव बढ़ने से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरों में फिर इजाफा कर सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के अनुसार, रिजर्व बैंक जून 2027 तक रेपो रेट में कुल 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज की EMI पर भी असर पड़ सकता है.
दिसंबर में 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट
गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि RBI दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. इसके बाद 2027 की पहली छमाही (जनवरी-जून तक) में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी का और इजाफा हो सकता है. इस तरह 2027 के मध्य तक रेपो रेट बढ़कर 6.25 फीसदी पहुंच सकता है. केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में करीब चार साल बाद पहली बार रेपो रेट बढ़ाया था. इसमें 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करके इसे 5.50 फीसदी कर दिया गया था. अब  अनुमान जताया गया है कि महंगाई का दबाव बना रहने पर केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है.
फिलहाल 6% के आसपास रह सकती है महंगाई
रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई का दबाव अब खाद्य वस्तुओं के अलावा कोर गुड्स और सर्विसेज की कीमतों में भी दिख रहा है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी और 2027 की पहली तिमाही तक खुदरा महंगाई 6 फीसदी से थोड़ी ऊपर ही रह सकती है. साल 2027 में औसत खुदरा महंगाई 5.7 फीसदी और कोर महंगाई 4.7 फीसदी रह सकती है. खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतें, अल नीनो से जुड़ी मौसमी दिक्कतें और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी महंगाई को ऊपर बनाए रख सकती हैं.
अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.1 फीसदी पहुंच गई थी, जो RBI की 6 फीसदी की सहनसीमा से ज्यादा है. गोल्डमैन सैक्स के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट शांतनु सेनगुप्ता के मुताबिक, अगले दो तिमाहियों तक खुदरा महंगाई के 6 फीसदी के आसपास रहने और साल के अंत तक घटकर 5 फीसदी के शुरुआती स्तर पर आने का अनुमान है.
2027 में GDP ग्रोथ घटकर 7.2% रहने का अनुमान
ब्रोकरेज का अनुमान है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भारत की आर्थिक विकास दर भी थोड़ी धीमी हो सकती है. गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, भारत की रियल GDP ग्रोथ कैलेंडर वर्ष 2026 में 7.9 फीसदी रहने का अनुमान है, जो 2027 में घटकर 7.2 फीसदी पर आ सकती है.
कर्ज महंगा होने से बढ़ेगी कंपनियों की उधारी लागत
रिपोर्ट के मुताबिक, मजबूत मांग, लगातार उपभोक्ता खर्च और ऊर्जा, कच्चे माल व रणनीतिक विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में बढ़ता निवेश देश में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देते रहेंगे. ब्याज दरें बढ़ने से कर्ज महंगा हो सकता है. इससे कंपनियों की उधारी लागत बढ़ेगी और खपत के साथ निवेश की रफ्तार पर भी असर पड़ सकता है. इसके अलावा, टैक्स कटौती से मिलने वाला फायदा धीरे-धीरे कम होने का असर भी खपत और निवेश पर पड़ सकता है.
रुपए में कमजोरी का भी अनुमान
भारत के चालू खाते के घाटे को लेकर अनुमान लगाया है कि यह कैलेंडर वर्ष 2026 और 2027 में GDP के करीब 1 फीसदी पर सीमित रह सकता है. मजबूत सर्विस एक्सपोर्ट और विदेश से आने वाले रेमिटेंस से इसे सहारा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, ब्रोकरेज ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी का अनुमान जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 महीने में रुपया 94, 6 महीने में 95 और 12 महीने में 96 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच सकता है.
Nifty Target 2027: निफ्टी के लिए 28,500 का टारगेट
गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपना रुख सकारात्मक कर लिया है. ब्रोकरेज ने भारत की रेटिंग बढ़ाकर 'ओवरवेट' कर दी है. साथ ही, दिसंबर 2027 के अंत तक निफ्टी के 28,500 अंक तक पहुंचने का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनियों की कमाई में दोहरे अंकों की वृद्धि, मजबूत घरेलू मांग और विदेशी निवेशकों की अपेक्षाकृत कम हिस्सेदारी भारतीय बाजार को सहारा दे सकती है. ग्लोबल बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच भी भारत निवेश के लिए आकर्षक बाजार बना हुआ है.
India to Share MLFF Toll Technology with Nepal, Bhutan
(शरद पाण्डेय)
India Toll Technology: भारत ने सड़क परिवहन और टोल तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है. देश में जहां एक तरफ मल्टी लेन फ्री फ्लो और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों से टोल वसूली की तैयारी चल रही है, वहीं अब पड़ोसी देश नेपाल और भूटान भी भारत की इस तकनीक के मुरीद हो गए हैं. दोनों देशों ने भारत से आधुनिक टोल तकनीक साझा करने का अनुरोध किया है, जिसके लिए जल्द ही एक औपचारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
कैसा होगा तकनीक का आदान-प्रदान?
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नेपाल और भूटान को टोल तकनीक ट्रांसफर करने के तरीके पर फिलहाल गहन मंथन चल रहा है. चूंकि तकनीक देश से बाहर ट्रांसफर की जानी है, इसलिए एमओयू साइन करने से पहले कई तरह की तकनीकी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. इसमें मुख्य रूप से वाहनों के डेटा की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण जैसे संवेदनशील पहलू शामिल हैं. माना जा रहा है कि इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
क्यों पड़ी पड़ोसी देशों को जरूरत?
फिलहाल नेपाल और भूटान में पुराने और पारंपरिक तरीकों से टोल वसूला जाता है. इस व्यवस्था के कारण टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारें लगती हैं और वाहन चालकों का भारी समय बर्बाद होता है. इसी समस्या से निजात पाने के लिए ये दोनों देश अब भारत की तर्ज पर ऑटोमैटिक टोल वसूली प्रणाली अपनाना चाहते हैं. उल्लेखनीय है कि भारत में अभी फास्टैग के जरिए टोल का भुगतान स्वतः हो रहा है.
तेजी से बढ़ रही है एमएलएफएफ तकनीक
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर वाहनों का प्रतीक्षा समय पूरी तरह शून्य करना है. इसी कड़ी में मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम को तेजी से लागू किया जा रहा है. वर्तमान में देश के 6 टोल प्लाजा पर एमएलएफएफ तकनीक लागू की जा चुकी है. इसके अलावा 104 टोल प्लाजा के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं. इसी साल करीब 290 टोल प्लाजा पर इस तकनीक का उपयोग शुरू हो जाएगा, और साल के अंत तक लगभग 400 टोल प्लाजा इस हाई-टेक सिस्टम से लैस हो जाएंगे.
एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा होंगे हाई-टेक
देशभर में 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबे एक्सप्रेस-वे, एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 1,150 के करीब टोल प्लाजा हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इन सभी टोल प्लाजा पर एमएलएफएफ सिस्टम स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है. इससे न केवल आम जनता को टोल पर बिना रुके सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा, बल्कि सरकार के राजस्व संग्रह में भी पारदर्शिता और बढ़ोतरी होगी.
Gig Economy may face impact as govt planning standard for low speed electric 2 wheelers
Gig Economy: सरकार अब उन कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मानक और नियम तैयार करने जा रही है, जो पिछले कुछ सालों में गिग वर्कर्स और डिलीवरी कर्मियों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गए हैं. ई-कॉमर्स और गिग इकोनॉमी के तेजी से बढ़ने के कारण पेट्रोल स्कूटर की जगह ये इलेक्ट्रिक वाहन लास्ट माइल डिलीवरी के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. लेकिन इन पर अभी कोई सख्त नियम नहीं हैं, इसलिए सरकार इन्हें नियंत्रित करने की दिशा में काम कर रही है.
147 फीसदी की सालाना दर से आ रही वृद्धि
इलारा कैपिटल के सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2023 में महज 1.24 लाख यूनिट थी, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 18.68 लाख यूनिट हो गई. इसमें सालाना औसत वृद्धि दर 147 फीसदी रही. ये वाहन मोटर वाहन अधिनियम 1988 के दायरे में नहीं आते. इसलिए इन पर नंबर प्लेट लगाने, हेलमेट पहनने या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती. कई कंपनियां इनके नाम पर हाई पावर्ड मोटर लगाकर बेच रही हैं, जबकि इन्हें लास्ट माइल मोबिलिटी के रूप में पेश किया जाता है.
सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए मानक की जरूरत
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस दिशा में नियम बनाने पर काम कर रहा है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि इन वाहनों पर भी सुरक्षा के मानक लागू हों. क्योंकि बिना नियम के ये सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनकैप की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रही है, ताकि सड़क सुरक्षा बढ़ सके.
इस सेगमेंट की तेज वृद्धि ने पारंपरिक कंपनियों के एंट्री लेवल स्कूटर और मोटरसाइकिल बाजार पर दबाव डाल दिया है. हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में अपना कारोबार देख रही हैं. उचित नियामक ढांचा, सुरक्षा मानक, वाहन की पहचान और ट्रेसबिलिटी, सवार की जागरूकता तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने से इन नए वाहनों को सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षित तरीके से शामिल किया जा सकता है.
मानक आने से पड़ सकते हैं इस तरह के असर
सरकार का मकसद है कि गिग इकोनॉमी को बढ़ावा देते हुए भी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए. अगर नियम लागू होते हैं, तो इन कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर लाइसेंस, नंबर प्लेट और हेलमेट जैसी शर्तें लग सकती हैं. इससे डिलीवरी कर्मियों और कंपनियों दोनों पर असर पड़ेगा, लेकिन लंबे समय में सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी. हालांकि असर कैसे होंगे, यह मानक जरी होने के बाद ही सही से समझा जा सकेगा.
Margin Trading Facility may see curbs as report suggesting new framework consideration by SEBI
Margin Trading Facility: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा को लेकर नए नियम बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यह सुविधा निवेशकों को शेयर खरीदने के लिए पूरी रकम नहीं, बल्कि उसका एक हिस्सा ही देने की इजाजत देती है. बाकी रकम ब्रोकर अपनी तरफ से लगाता है. इससे निवेशक कम पूंजी में ज्यादा शेयर खरीद सकते हैं. यानी लीवरेज का फायदा ले सकते हैं. लेकिन इस सुविधा के बढ़ते इस्तेमाल और जोखिमों को देखते हुए सेबी अब इसे कंट्रोल करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.
इस कारण सेबी कर रहा है विचार
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमटीएफ सेगमेंट का आकार 13 नवंबर तक लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है. उद्योग के कई प्रतिभागियों और हितधारकों ने सेबी को इस सेगमेंट में हो रहे विस्तार और उससे जुड़े जोखिमों के बारे में अपनी चिंताएं बताई हैं. इसके बाद नियामक ने आंतरिक चर्चाएं शुरू कर दी हैं. चर्चा में बाजार भर में पोजिशन लिमिट लगाने का प्रस्ताव प्रमुखता से शामिल है. यह लिमिट डेरिवेटिव सेगमेंट की तरह काम करेगी. किसी भी स्टॉक में एमटीएफ के जरिए कितनी अधिकतम पोजीशन ली जा सकती है, यह तय करने के लिए औसत दैनिक कारोबार यानी एडीटीवी या स्टॉक के फ्री फ्लोट को आधार बनाया जा सकता है.
सर्विलांस वाले स्टॉक्स पर नहीं मिलेगी इजाजत
इसके अलावा जो स्टॉक सर्विलांस मेजर्स के दायरे में आ जाते हैं, उनमें नए सिरे से एमटीएफ के जरिए खरीदारी की इजाजत नहीं दी जा सकती. सेबी के पास पहले से ही एएसएम, ईएसएम और जीएसएम जैसे कई निगरानी ढांचे हैं. इनके तहत आने वाले शेयरों पर प्राइस बैंड सख्त हो जाते हैं या मार्जिन की जरूरत बढ़ जाती है. ज्यादातर ब्रोकर ऐसे शेयरों पर लीवरेज नहीं देते, लेकिन कभी-कभी स्टॉक को इन मेजर्स में डालने के बाद भी कुछ मामलों में एमटीएफ की इजाजत मिल जाती है. हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी कुछ ब्रोकर्स द्वारा पात्रता से बाहर के स्क्रिप्स पर एमटीएफ की अनुमति दिए जाने के मामलों को चिन्हित किया था.
जून में आया था कंसल्टेशन पेपर
सेबी ने जून में एमटीएफ को लेकर एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था. उसमें ब्रोकर के स्तर पर अधिकतम एक्सपोजर, फंड के स्रोत और क्लाइंट स्तर पर लिमिट तोड़ने पर क्या कार्रवाई हो, जैसे मुद्दे शामिल थे. अभी तक उस पर अंतिम फैसला नहीं आया है. सूत्रों का कहना है कि इस बार भी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. सेबी हमेशा की तरह संबंधित पक्षों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही कोई बड़ा कदम उठाता है.
बाजार पर कैसा हो सकता है असर?
बाजार में इस खबर के बाद कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों के भाव कुछ कमजोर पड़े. हालांकि ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रस्तावित बदलाव ब्रोकर्स, एक्सचेंज या डिपॉजिटरी के लिए बड़ा खतरा नहीं बनेंगे. उसका मानना है कि फ्री फ्लोट के आधार पर कैप लगाना ब्रोकर स्तर की सीमा से बेहतर तरीका है. पूरे बाजार के फ्री फ्लोट मार्केट कैप की तुलना में एमटीएफ बुक अभी भी बहुत छोटी है, करीब 0.7 फीसदी ही. लेकिन कुछ चुनिंदा शेयरों में एमटीएफ का एक्सपोजर काफी ज्यादा हो गया है, जिसने सेबी का ध्यान खींचा है. जेफरीज के अनुसार, सिर्फ 4 फीसदी एमटीएफ बुक उन स्टॉक्स से आती है, जहां एक्सपोजर फ्री फ्लोट के 10 फीसदी से ऊपर है. अगर यह सीमा 5 फीसदी कर दी जाए, तो प्रभावित बुक 23 फीसदी तक पहुंच जाएगी.
Indian Economy Growth Rate May Slow to 7.5% in Q2 FY27: ICRA
GDP Growth Forecast: भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में थोड़ी धीमी पड़ सकती है. रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. अगर ऐसा होता है तो यह पांच तिमाहियों में आर्थिक विकास की सबसे धीमी रफ्तार होगी. रेटिंग एजेंसी के अनुसार, सामान्य से कमजोर मानसून और वैश्विक स्तर पर बनी चुनौतियों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
दूसरी तिमाही में आर्थिक सुस्ती का असर कई क्षेत्रों पर
रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की GDP ग्रोथ थोड़ी धीमी होकर 7.5 फीसदी रह सकती है. पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी रही थी. हालांकि, इक्रा का यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के 7.2 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है. वहीं, पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.2% की दर से बढ़ी थी. उसके मुताबिक, दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास की रफ्तार में मामूली लेकिन व्यापक सुस्ती देखने को मिल सकती है. इसका असर कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र तीनों पर पड़ने का अनुमान है.
कृषि क्षेत्र की ग्रोथ में सबसे ज्यादा गिरावट का अनुमान
इक्रा ने दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर केवल 0.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में यह 3.6 फीसदी रही थी. यानी कृषि क्षेत्र की ग्रोथ में बड़ी गिरावट आ सकती है. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर पहली तिमाही के 7.7 फीसदी से घटकर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है. सेवा क्षेत्र की ग्रोथ भी 10 फीसदी से कम होकर 9.1 फीसदी रह सकती है.
औद्योगिक और सेवा क्षेत्र में अच्छी आर्थिक गतिविधियों के संकेत
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के मुताबिक, दूसरी तिमाही के दौरान उद्योग और सेवा क्षेत्र से जुड़े आंकड़े मजबूत रहे हैं. इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि सितंबर तिमाही में इन दोनों क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों और विकास की रफ्तार अच्छी रही होगी. खास बात यह है कि वैश्विक चुनौतियों और बाहरी दबावों के बावजूद इन क्षेत्रों ने मजबूती दिखाई है.
दूसरी छमाही में और धीमी पड़ सकती है अर्थव्यवस्था
ICRA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार और धीमी हो सकती है. इसके पीछे कमजोर बारिश और बढ़ती महंगाई से मांग पर पड़ने वाला असर प्रमुख वजहें हैं. इसके अलावा, कारोबारियों की लागत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है. GST दरों में बदलाव के बाद पिछले साल के ऊंचे आधार का असर भी आर्थिक विकास दर पर देखने को मिल सकता है. ICRA ने पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. RBI ने भी पूरे वित्त वर्ष के लिए 7.1 फीसदी विकास दर का अनुमान दिया है.
दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ पर RBI और वित्त मंत्रालय का अनुमान
सरकार 30 नवंबर को जुलाई-सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करेगी. इससे अर्थव्यवस्था की वास्तविक विकास दर की तस्वीर साफ होगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने अनुमान जताया था कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. वहीं, वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में इस अवधि के दौरान आर्थिक विकास दर 7.35 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. यानी वित्त मंत्रालय को दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास की रफ्तार RBI के अनुमान से थोड़ी बेहतर रहने की उम्मीद है.
EU Tariffs Europe imposes anti dumping duty on steel from India and 4 others
EU Tariffs: यूरोपीय संघ ने भारत सहित 5 देशों से आने वाले कुछ खास तरह के कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी है. यूरोपीय आयोग ने सोमवार को यह फैसला सुनाया. जांच में पाया गया कि ये उत्पाद यूरोपीय बाजार में सामान्य कीमत से कम यानी डंपिंग प्राइस पर बेचे जा रहे थे. यह निश्चित शुल्क मंगलवार से लागू हो गया है.
भारत के अलावा इन देशों पर लगा शुल्क
भारत से आने वाले इन स्टील उत्पादों पर 9.5 फीसदी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगेगी. जापान पर सबसे ऊंचा शुल्क 27.9 फीसदी तय किया गया है. ताइवान के लिए यह 20.7 फीसदी से 27 फीसदी के बीच है. वियतनाम पर 16 फीसदी और तुर्किए पर 3 फीसदी से 7.8 फीसदी तक का शुल्क लगेगा. कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील का इस्तेमाल कारों, घरेलू उपकरणों, निर्माण और कई विनिर्माण क्षेत्रों में होता है.
क्यों यूरोप ने लिया शुल्क लगाने का फैसला?
आयोग ने कहा कि यह जांच व्यापार रक्षा के लिहाज से व्यवस्थागत महत्व रखती है. इसमें साबित हुआ कि वे व्यापार को खराब करने वाले तरीकों के खिलाफ सबूत आधारित कदम उठा सकते हैं. भारत के मामले में आयोग ने पाया कि सरकार के कुछ उपायों ने आयरन ओर यानी लौह अयस्क की घरेलू कीमत को प्रभावित किया. आयरन ओर कोल्ड-रोल्ड स्टील बनाने का प्रमुख कच्चा माल है. इससे डंपिंग मार्जिन निकालने में घरेलू कीमतों पर असर पड़ा.
ताइवान के मामले में चीन की अतिरिक्त स्टील उत्पादन क्षमता और वहां से बढ़े आयात को वजह बताया गया. इससे ताइवान की घरेलू कीमतों पर दबाव बना और स्थानीय उत्पादकों की मुनाफा कमाने की क्षमता कम हुई. आयोग ने भारत और ताइवान में विशेष बाजार स्थितियों को पहचाना, जिसके चलते सामान्य मूल्य की गणना में सुधार करना पड़ा.
इतना बड़ा है यूरोप का स्टील बाजार
यूरोपीय संघ में कोल्ड-रोल्ड फ्लैट स्टील का बाजार करीब 23.2 अरब यूरो का है. इसमें भारत से आयात करीब 282 मिलियन यूरो, ताइवान से 345 मिलियन यूरो, तुर्किए से 240 मिलियन यूरो, जापान से 180 मिलियन यूरो और वियतनाम से 125 मिलियन यूरो का है. यूरोपीय संघ में घरेलू उत्पादन 12 सदस्य देशों में फैला है. इससे 8,600 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है. यूरोफर जैसी यूरोपीय स्टील संस्थाओं ने शिकायत की थी कि सस्ते आयात से स्थानीय उद्योग और नौकरियों को खतरा है.
यह फैसला भारतीय स्टील निर्यातकों खासकर जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील जैसे बड़े खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूरोप उनके प्रमुख बाजारों में से एक है. हालांकि भारत पर लगा शुल्क अन्य देशों की तुलना में कम है, फिर भी इससे निर्यात की लागत बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है. यूरोपीय संघ लंबे समय से अपने स्टील उद्योग की रक्षा के लिए ऐसे उपाय करता रहा है. अब निर्यातक कंपनियों को नई स्थिति के हिसाब से अपनी रणनीति बनानी होगी.
Budget: Economists Advise FM to Retain capital gains tax on equities
बजट 2027 से पहले शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स का मुद्दा चर्चा में है. उद्योग जगत और विदेशी निवेशक जहां शेयरों (Equities) पर लगने वाले LTCG टैक्स को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, वहीं अर्थशास्त्रियों ने सरकार कैपिटल गेन टैक्स को बरकरार रखने की सलाह दी है. वहीं, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का कहना है कि वित्त मंत्रालय सभी पक्षों से मिले सुझावों पर विचार कर रहा है. हालांकि, अंतिम फैसला एक फरवरी को ही होने की उम्मीद है.
LTCG टैक्स में कटौती के पक्ष में नहीं अर्थशास्त्री: रिपोर्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अर्थशास्त्रियों के साथ पहली पूर्व-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में ज्यादातर अर्थशास्त्रियों की राय थी कि सरकार को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में कटौती नहीं करनी चाहिए. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था में अब सुधार के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं और सरकारी प्रयासों का असर भी नजर आने लगा है. इसके साथ ही निजी कंपनियां भी निवेश बढ़ाने लगी हैं. इन सबके बीच उन्होंने इक्विटी पर LTCG टैक्स को बरकरार रखने की सलाह दी है.
उद्योग जगत की LTCG हटाने की मांग
यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उद्योग जगत इस संबंध में अपनी मांग पहले ही वित्त मंत्रालय के सामने रख चुका है. उन्होंने सरकार से इक्विटी में निवेश पर होने वाले लंबी अवधि के मुनाफे यानी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) पर लगने वाला टैक्स खत्म करने की मांग की है. इसके अलावा, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) की दरों को तर्कसंगत बनाने का सुझाव दिया गया है. इन सुझावों का मकसद भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश को आकर्षित करना है. उद्योग जगत का मानना है कि शेयरों पर टैक्स का बोझ कम करने और नियमों को आसान बनाने से विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.
अभी LTCG और STCG पर कितना लगता है टैक्स?
मौजूदा नियमों के मुताबिक, लिस्टेड इक्विटी शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंड से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 12.5 फीसदी टैक्स लगता है. हालांकि, यह टैक्स सालाना 1.25 लाख रुपए से ज्यादा के मुनाफे पर लागू होता है. इसके अलावा सरचार्ज और सेस भी देना होता है. वहीं, अगर निवेशक शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड को खरीदने के 12 महीने के भीतर बेचता है, तो उससे होने वाले मुनाफे को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन माना जाता है. इस पर 20 फीसदी टैक्स लगता है.
अर्थव्यवस्था, महंगाई और रोजगार पर भी हुई चर्चा
बजट से पहले हुई बैठक में अर्थशास्त्रियों ने देश की आर्थिक स्थिति पर भी अपनी राय रखी. उनका मानना था कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं और निजी निवेश में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है.
अर्थशास्त्रियों ने पिछले बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने और महंगाई की दर कम रखने के लिए वित्त मंत्री की सराहना की. उनका अनुमान था कि अनुकूल भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण महंगाई में और कमी आ सकती है. साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आने की उम्मीद जताई गई.
विशेषज्ञों ने बुनियादी ढांचे पर सरकार के बढ़ते खर्च की भी सराहना की. उनके मुताबिक, इससे सार्वजनिक क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र को भी फायदा हुआ है. इसके अलावा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) तथा ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों को बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें.
कैपिटल गेन टैक्स के सभी पहलुओं की होगी समीक्षा
इससे पहले, सोमवार को सीबीडीटी के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि बजट से पहले हुई बैठकों में अलग-अलग पक्षों ने शेयरों पर कैपिटल गेन टैक्स से जुड़े सुझाव दिए हैं. वित्त मंत्रालय इन सुझावों और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है. इसमें टैक्स का निवेशकों पर पड़ने वाले असर पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुझावों का विश्लेषण किया जा रहा है और अंतिम फैसला बजट में ही घोषित किया जाएगा.
Budget 2027 एक फरवरी को पेश होगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट 2027-28 पेश कर सकती हैं. इससे पहले, वह विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बजट संबंधी चर्चा कर रही हैं. टैक्स व्यवस्था में संभावित बदलावों की घोषणा केंद्रीय बजट 2027-28 में की जाएगी. इससे शेयर बाजार के निवेशकों की नजर अब आगामी बजट पर रहेगी.
LTCG, STCG, STT Tax Changes Under Review, Announce in Budget: CBDT
Capital Gains Tax on Shares: शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बजट 2027-28 अहम हो सकता है. सरकार शेयरों (Equities) पर लगने वाले टैक्स के नियमों में बदलाव की संभावनाओं पर विचार कर रही है. इसमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स , शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (STCG Tax) और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) शामिल हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, वित्त मंत्रालय शेयर बाजार में निवेश से होने वाले मुनाफे पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा कर रहा है. अगर सरकार इसमें कोई बदलाव करने का फैसला करती है, तो इसकी घोषणा वित्त वर्ष 2027-28 के केंद्रीय बजट में की जा सकती है.
कैपिटल गेन टैक्स के सभी पहलुओं की होगी समीक्षा
सीबीडीटी के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि बजट से पहले हुई बैठकों में अलग-अलग पक्षों ने शेयरों पर कैपिटल गेन टैक्स से जुड़े सुझाव दिए हैं. वित्त मंत्रालय इन सुझावों और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है. अग्रवाल के मुताबिक, सरकार कैपिटल गेन टैक्स व्यवस्था के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है. इसमें टैक्स का निवेशकों पर क्या असर पड़ता है, इस पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुझावों का विश्लेषण किया जा रहा है और अंतिम फैसला बजट में ही घोषित किया जाएगा. एक फरवरी 2027 को वित्त वर्ष 2027-28 का बजट पेश किया जाना है.
FPI Flows: LTCG खत्म करने और STCG घटाने का सुझाव
इंडस्ट्री चैंबर्स ने वित्त मंत्रालय के सामने शेयरों पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स को खत्म करने का सुझाव रखा है. इसके अलावा, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) की दरों को तर्कसंगत बनाने की मांग की गई है. इन सुझावों का मकसद भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश को आकर्षित करना है. उद्योग जगत का मानना है कि शेयरों पर टैक्स का बोझ कम करने और नियमों को आसान बनाने से विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है. STCG में संभावित बदलावों के सवाल पर CBDT चेयरमैन ने कहा कि इस संबंध में भी सुझाव मिले हैं और विभाग उनकी जांच कर रहा है.
12 महीने की जगह 18-24 महीने हो सकती है होल्डिंग अवधि
शेयरों को लॉन्ग टर्म निवेश मानने की अवधि में बदलाव का सुझाव भी दिया गया है. फिलहाल लिस्टेड शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंड को खरीदने के बाद 12 महीने से ज्यादा समय तक रखने पर उन्हें लॉन्ग टर्म कैपिटल एसेट माना जाता है. इस अवधि को बढ़ाकर 18 से 24 महीने करने की भी मांग की गई है.
अभी LTCG और STCG पर कितना लगता है टैक्स?
मौजूदा नियमों के मुताबिक, लिस्टेड इक्विटी शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंड से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 12.5 फीसदी टैक्स लगता है. हालांकि, यह टैक्स सालाना 1.25 लाख रुपए से ज्यादा के मुनाफे पर लागू होता है. इसके अलावा सरचार्ज और सेस भी देना होता है. वहीं, अगर निवेशक शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड को खरीदने के 12 महीने के भीतर बेचता है, तो उससे होने वाले मुनाफे को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन माना जाता है. इस पर 20 फीसदी टैक्स लगता है.
विदेशी निवेशकों के लिए भी बदल सकते हैं नियम
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के लिए भी शेयरों पर टैक्स व्यवस्था में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं. इक्विटी निवेश पर विदेशी निवेशकों को अलग टैक्स व्यवस्था देने की मांग की है. तर्क दिया गया है कि कई उभरते बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को इक्विटी से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स से छूट मिलती है. ऐसे में भारतीय बाजार में भी उनके लिए टैक्स व्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों के लिए मुनाफे की गणना का तरीका बदलने और इसे अमेरिकी डॉलर के आधार पर तय करने का सुझाव भी दिया गया है.
WPI Inflation Jumps to 12.29% in October After Retail Inflation
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को एक और झटका लगा है. खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई (WPI Inflation) में भी तेज उछाल देखने को मिला है. अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12 फीसदी के पार निकल गई. ईंधन और बिजली, खाद्य वस्तुओं, खनिज और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी ने थोक महंगाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. इससे पहले, अक्टूबर के खुदरा महंगाई के आंकड़ों (CPI Inflation) ने भी चिंता बढ़ाई थी. खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक (RBI) की सहनसीमा 6 फीसदी के पार निकल गई.
Wholesale Inflation: अक्टूबर में 12.29 फीसदी पर पहुंची
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर बढ़कर 12.29 फीसदी हो गई. सितंबर में यह 11.39 फीसदी थी. थोक महंगाई बढ़ने के पीछे कई प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में तेजी रही. इनमें ईंधन एवं बिजली, खाद्य वस्तुएं, खनिज और गैर-खाद्य वस्तुएं शामिल हैं. हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में महंगाई दर में मामूली गिरावट दर्ज की गई.
ईंधन और बिजली की महंगाई में सबसे ज्यादा उछाल
अक्टूबर में ईंधन एवं बिजली की महंगाई दर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. सितंबर में यह 25.85 फीसदी थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 32.84 फीसदी हो गई. यानी इस श्रेणी में महंगाई का दबाव काफी बढ़ा है.
वहीं, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 8.26 फीसदी हो गई, जो सितंबर में 8.14 फीसदी थी. गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई भी 10.28 फीसदी से बढ़कर 11.69 फीसदी पर पहुंच गई.
खनिजों की महंगाई दर में भी तेज बढ़ोतरी हुई. सितंबर में यह 9.51 फीसदी थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 12.64 फीसदी हो गई. वहीं, प्राथमिक वस्तुओं की पूरी श्रेणी में महंगाई दर 8.67 फीसदी से बढ़कर 9.24 फीसदी पर पहुंच गई.
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मामूली राहत
थोक महंगाई के आंकड़ों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से थोड़ी राहत मिली है. अक्टूबर में निर्मित वस्तुओं (Manufactured Items) की महंगाई दर घटकर 9.54 फीसदी रही, जबकि सितंबर में यह 9.76 फीसदी थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, अक्टूबर में थोक महंगाई बढ़ाने वाली प्रमुख वस्तुओं में खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, बेसिक मेटल, रसायन और रासायनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा और रबर-प्लास्टिक उत्पाद शामिल रहे.
खुदरा महंगाई भी दो साल के ऊपरी स्तर के पार
थोक महंगाई से पहले खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने भी चिंता बढ़ाई थी. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई. यह दो साल में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सहन सीमा से बाहर निकली है. खुदरा महंगाई में इस तेजी के बाद अगले महीने होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में अब थोक महंगाई का 12 फीसदी के पार पहुंचना महंगाई के मोर्चे पर चिंता और बढ़ाता है.
Promoter Classification framework to see changes as SEBI to soon bring consultation paper
Promoter Classification: भारतीय बाजार नियामक सेबी कंपनियों के प्रमोटर यानी प्रवर्तकों के वर्गीकरण के नियमों को बदलने जा रहा है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार नियामक जल्द ही इस मुद्दे पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है. स्वामित्व के पैटर्न बदल रहे हैं और प्रमोटर की मौजूदा व्यापक परिभाषा को लेकर उद्योग जगत में चिंताएं बढ़ रही हैं. इसलिए सेबी इस फ्रेमवर्क की समीक्षा कर रहा है.
समीक्षा में किन बातों पर विचार?
समीक्षा में यह देखा जा सकता है कि क्या नियमों को इस दिशा में बदला जाए कि कुछ तय हिस्सेदारी वाले प्रमुख या महत्वपूर्ण शेयरधारकों को नियंत्रण रखने वाला माना जाए. सूत्रों का कहना है कि मुख्य शेयरधारक की अवधारणा पर विचार हो सकता है. शुरुआत में 20 फीसदी शेयर होल्डिंग की सीमा रखी जा सकती है, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 फीसदी किया जा सकता है. 25 फीसदी हिस्सेदारी वाले शेयरधारक कुछ विशेष प्रस्तावों पर रोक लगाने का अधिकार रखते हैं.
उद्योग की एक मांग यह भी है कि कंपनियों के संस्थापकों यानी फाउंडर्स को हमेशा प्रमोटर न माना जाए, क्योंकि कई मामलों में वे बाद में कंपनी से बाहर निकल जाते हैं. प्राइवेट इक्विटी यानी पीई निवेशकों की भी मांग है कि महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने पर भी उन्हें स्टॉक एक्सचेंज के मानदंडों के तहत प्रमोटर न कहा जाए, क्योंकि वे अपने लिमिटेड पार्टनर्स या निवेशकों का खुलासा नहीं कर सकते.
अभी क्या कहते हैं वर्गीकरण के नियम?
अभी प्रमोटर वह व्यक्ति या संस्था होती है, जिसे ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट में नामित किया गया हो या वार्षिक रिपोर्ट में पहचाना गया हो. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिनका कंपनी के मामलों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण हो या जिनकी सलाह पर बोर्ड काम करता हो. आईसीडीआर नियमों में सिर्फ 20 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सेदारी होने से वित्तीय संस्थान या म्यूचुअल फंड अपने आप प्रमोटर नहीं बन जाते, जब तक अन्य शर्तें पूरी न हों.
सेबी के मौजूदा ढांचे में प्रमोटर ग्रुप की परिभाषा भी काफी व्यापक है, जिससे आईपीओ लाने वाली कंपनियों को संबंधित संस्थाओं की जानकारी जुटाने में दिक्कत होती है. स्वामित्व पैटर्न बदलने के साथ कई फाउंडर अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं या व्यवसाय से पीछे हट रहे हैं. वहीं पीई निवेशक अब सिर्फ माइनॉरिटी इन्वेस्टमेंट तक सीमित न रहकर नियंत्रण वाली हिस्सेदारी लेने लगे हैं.
आईपीओ के अलावा यहां भी होगा लाभ
किसी भी बदलाव का असर सिर्फ आईपीओ तक सीमित नहीं रहेगा. लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स यानी एलओडीआर में रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन और इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े कई प्रावधान प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप पर आधारित हैं. इसलिए वर्गीकरण में बदलाव होने पर कई नियमों में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है. सेबी अभी इस दिशा में चर्चा कर रहा है और जल्द ही सार्वजनिक राय के लिए कंसल्टेशन पेपर ला सकता है, जिससे नियम ज्यादा स्पष्ट और व्यावहारिक बन सकें.
Gold Jewellery buyers in country gets red flag from CAG on BIS hallmarking
Gold Jewellery: भारत में सोने के जेवर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी सामने आई है. देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा हॉलमार्क्ड सोने के जेवरों पर निगरानी में बड़ी लापरवाही का खुलासा किया है. कैग की ड्राफ्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि बीआईएस ने ज्यादातर ज्वेलर्स की शुद्धता संबंधी दावों की जांच ठीक से नहीं की. इससे ग्राहकों का हॉलमार्क पर भरोसा कमजोर पड़ सकता है, क्योंकि हॉलमार्क का मतलब ही सोने की शुद्धता की गारंटी होता है.
कैग की रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही
कैग की इस विषय विशिष्ट अनुपालन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि बीआईएस ने पिछले पांच साल यानी 2020-21 से लेकर अब तक रजिस्टर्ड ज्वेलर्स की दुकानों पर साल में कम से कम एक बार सर्विलांस ऑडिट का लक्ष्य भी पूरा नहीं किया. करीब 83.25 फीसदी ज्वेलर्स की सुविधाओं पर यह जांच नहीं हो पाई. 2024-25 में कुल 28,865 लाइसेंसधारक ज्वेलर्स थे, जिनमें से सिर्फ 5,444 की ही जांच हुई. बाकी 23,421 यानी करीब 81 फीसदी दुकानें पूरी तरह अनचेक्ड रह गईं. देशभर में लगभग 2.3 लाख बीआईएस रजिस्टर्ड ज्वेलरी शॉप्स हैं और 392 अधिसूचित जिलों में सिर्फ हॉलमार्क्ड सोने के जेवर बेचना ही कानूनी है. हाल ही में यह संख्या बढ़ाकर 398 जिले कर दी गई है.
निगरानी के स्तर पर बड़ी खामियां
हॉलमार्किंग की प्रक्रिया में ज्वेलर्स का रजिस्ट्रेशन, मान्यता प्राप्त एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर्स यानी एएचसी में सोने की शुद्धता जांच और हर आइटम को यूनिक सिक्स कैरेक्टर अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी एचयूआईडी देना शामिल है. लेकिन कैग ने पाया कि एएचसी की सर्विलांस में भी बीआईएस 43.7 फीसदी लक्ष्य से पीछे रह गया. ज्वेलर्स के रजिस्ट्रेशन में तो तेजी आई, लेकिन उनके ऊपर निगरानी बेहद कमजोर बनी रही.
बीआईएस ने बताया क्या है कारण
बीआईएस ने ड्राफ्ट रिपोर्ट के जवाब में स्टाफ की कमी और दूरदराज के इलाकों से सैंपल लेने में दिक्कत का हवाला दिया. लेकिन कैग को ये जवाब संतोषजनक नहीं लगे. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को जुलाई में यह रिपोर्ट भेज दी गई थी. मंत्रालय का अंतिम जवाब आने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है.
अब क्या करें आम ग्राहक?
ग्राहक बीआईएस केयर मोबाइल ऐप पर एचयूआईडी डालकर जेवर की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. लेकिन बैकहैंड रेगुलेटरी चेक्स के अभाव में सोने में निवेश की असली वैल्यू पर सवाल उठ सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को सिर्फ हॉलमार्क देखकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए. खरीदारी से पहले एचयूआईडी जरूर वेरिफाई करें, बिल में सारी डिटेल्स चेक करें और विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें. सरकार और बीआईएस को अब निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और बाजार में शुद्धता की गारंटी सही मायने में काम करे.
Liquor Companies Push for Higher Prices Amid Rising Costs
Alcohol Price Increase: शराब पीने वालों को आने वाले समय में महंगाई का झटका लग सकता है. शराब बनाने वाली कंपनियां अलग-अलग राज्यों में शराब की कीमतें बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. इस मामले में तेलंगाना एक अहम बाजार बनकर उभरा है, जहां कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा चल रही है. दरअसल, कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है. इसी असर को कम करने के लिए कंपनियां दामों में इजाफा चाहती हैं.
शराब कंपनियां कीमतें बढ़ाने की तैयारी में
हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड ब्रुअरीज, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, रेडिको खेतान और तिलकनगर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सरकारों और उद्योग संगठनों के साथ बातचीत कर रही हैं. कंपनियों का कहना है कि पैकेजिंग, अनाज, ईंधन और अन्य कच्चे माल की लागत बढ़ने से उनके मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है. ऐसे में कीमतें नहीं बढ़ने से ब्रांड के प्रचार और कारोबार के विस्तार में निवेश करना मुश्किल हो रहा है.
तेलंगाना में कीमतें बढ़ाने की तैयारी
यूनाइटेड ब्रुअरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विवेक गुप्ता ने कंपनी की दूसरी तिमाही के नतीजों पर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया कि कंपनी का करीब 30 फीसदी कारोबार ऐसे बाजारों में है, जहां अभी तक कीमतें बढ़ाने की अनुमति नहीं मिली है. इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि कंपनी बढ़ती इनपुट लागत को देखते हुए सरकार से कीमतें बढ़ाने के लिए बातचीत कर रही है. शराब कारोबार में मुनाफे का अंतर कम होने के कारण कीमतों में बदलाव के लिए सरकारी नीतिगत फैसले जरूरी हैं. उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कम अल्कोहल वाली बीयर पर टैक्स घटाने के सरकार के फैसले से कंपनी को कीमतों के मोर्चे पर राहत मिली.
बाजार हिस्सेदारी घटने की चिंता नहीं, मुनाफे पर ध्यान
तेलंगाना में कंपनी ने अगस्त में अपनी लागत से जुड़ा प्रस्ताव सरकार को सौंपा था. राज्य सरकार ने कीमतों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाने को कहा था. अब कंपनी इस समिति की सिफारिशों का इंतजार कर रही है. कीमतें नहीं बढ़ने का असर कंपनी के निवेश पर भी पड़ा है. यूनाइटेड ब्रुअरीज ने बताया कि तेलंगाना में मुनाफा सीमित रहा है और कारोबार पर खर्च कम करने के कारण बाजार हिस्सेदारी में भी कुछ गिरावट आई है. कंपनी का कहना है कि वह ऐसे बाजार में अपनी हिस्सेदारी बचाने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना चाहती, जहां उसे मुनाफा नहीं हो रहा है.
महंगाई से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने बताया कि शराब उद्योग कई राज्यों में कीमतें बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ऑफ अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज के जरिए सरकारों से बातचीत कर रहा है. फिलहाल तेलंगाना पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब उद्योग में कंपनियां जब चाहें तब कीमतें नहीं बढ़ा सकतीं. हालांकि, पिछले 3-4 वर्षों में सरकारों ने उद्योग की लागत से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिया है और ज्यादातर राज्यों में कीमतें बढ़ाने की अनुमति दी है. सिन्हा के मुताबिक, पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुए महंगाई के दबाव का कंपनी के मार्जिन पर करीब 250 बेसिस पॉइंट यानी 2.5 फीसदी का असर पड़ा है. कंपनी को उम्मीद है कि पूंजीगत खर्च और प्रीमियम श्रेणी के उत्पादों की बिक्री बढ़ने से इस दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा.
रेडिको खेतान को 8 राज्यों में मिली राहत
रेडिको खेतान ने भी कई राज्यों में कीमतें बढ़ाने में सफलता हासिल की है. कंपनी के कार्यकारी निदेशक और सीएफओ दिलीप बंथिया के मुताबिक, कंपनी को 7-8 राज्यों में कीमतें बढ़ाने की अनुमति मिली है. इससे तिमाही के दौरान उसके ग्रॉस मार्जिन में 85 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ. शराब कंपनियां आमतौर पर नवंबर से राज्य के आबकारी विभागों के सामने कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव रखना शुरू करती हैं. इसकी वजह यह है कि नई आबकारी नीतियां सामान्य तौर पर फरवरी के आसपास लागू होती हैं.
कंपनी का ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार पर 440 बेसिस पॉइंट बढ़कर 48 फीसदी हो गया. इसमें प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी और उत्पादों के बेहतर मिश्रण का 510 बेसिस पॉइंट का योगदान रहा, जबकि कीमतों में बढ़ोतरी से 85 बेसिस पॉइंट का फायदा हुआ. हालांकि, पैकेजिंग की बढ़ती लागत ने इस फायदे को कुछ कम किया. कंपनी पर पैकेजिंग लागत बढ़ने का करीब 27 करोड़ रुपए का वित्तीय असर पड़ा.
दक्षिण भारत के राज्यों पर कंपनियों की नजर
तिलकनगर इंडस्ट्रीज भी दक्षिण भारत के बाजारों में कीमतें बढ़ाने के लिए सरकारों से बातचीत कर रही है. कंपनी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कीमतों में संशोधन की मांग कर रही है. कंपनी ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण पिछले दो तिमाहियों में पैकेजिंग की लागत, खासकर कांच की बोतलों की कीमतें बढ़ी हैं. इसके अलावा एथेनॉल आधारित न्यूट्रल अल्कोहल (ENA), ईंधन और अनाज की कीमतों में भी बढ़ोतरी का दबाव देखने को मिल रहा है.
India-US Trade Deal: Indian Goods to Get Lower Tariffs in US Market
India-US Trade Deal News: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (India-US Trade Agreement) को लेकर एक अहम संकेत मिला है. अमेरिकी बाजार में भारतीय सामानों को दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही पहुंच मिलेगी. यानी भारतीय उत्पादों पर प्रतिद्वंद्वी देशों की तुलना में कम टैरिफ लगाया जाएगा. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह जानकारी दी है. उनके इस बयान से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने की उम्मीद बढ़ी है.
India-US BTA: फरवरी 2026 में फ्रेमवर्क को अंतिम रूप
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) पर बातचीत चल रही है. दोनों देशों ने फरवरी में इस समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा (Framework) को अंतिम रूप दिया था. हालांकि, अमेरिका की टैरिफ नीतियों में बदलाव के कारण समझौते पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया आगे बढ़ गई. अब एक बार फिर इस समझौते को लेकर बातचीत और इसके संभावित फायदों पर ध्यान केंद्रित हो गया है.
ट्रंप और मोदी के बीच पहले ही बनी सहमति
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत को अमेरिकी बाजार में तरजीही व्यापार पहुंच मिलने पर पहले ही सहमति बन चुकी है. उन्होंने बताया कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की व्यापक रूपरेखा की घोषणा की थी, तब इस बात पर सहमति बनी थी. इसमें यह भी तय हुआ है कि भारत को अमेरिका में व्यापार के लिए विशेष पहुंच मिलेगी, जहां हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत को कम शुल्क (ड्यूटी) देना होगा."
वित्त वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य
एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह बताया था कि अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत भारत को प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में टैरिफ के मामले में फायदा देने का भरोसा दिया है. दोनों देश चालू वित्त वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. अधिकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच समझौते के पहले चरण और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. भारत को मिलने वाले टैरिफ लाभ का वास्तविक आकार इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों देश आखिरकार किस टैरिफ ढांचे पर सहमत होते हैं.
अमेरिकी टैरिफ नीति में बदलाव से बढ़ी बातचीत
दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को रद्द कर दिया था. ये टैरिफ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत का एक आधार थे. इसके बाद अमेरिका व्यापार अधिनियम (Trade Act) के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए नया टैरिफ ढांचा तैयार कर रहा है. इसी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की शर्तों पर बातचीत जारी है. ऐसे में भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में कितना टैरिफ लाभ मिलेगा, यह अंतिम समझौते और अमेरिका की नई टैरिफ व्यवस्था पर निर्भर करेगा.
SEBI AI Usage Guidelines Coming Soon, Ensure Investor Protection
शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द नए नियम जारी करने वाला है. इन नियमों का मकसद बाजार में AI के इस्तेमाल को जिम्मेदार बनाना और निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि नए दिशानिर्देशों में AI के इस्तेमाल को लेकर जरूरी सुरक्षा उपाय तय किए जाएंगे. इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और अहम फैसलों में इंसानी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा.
AI के इस्तेमाल पर लागू होंगे जरूरी सुरक्षा उपाय
सेबी चीफ ने बताया कि प्रस्तावित दिशानिर्देशों में AI के इस्तेमाल को लेकर कुछ जरूरी सीमाएं और सुरक्षा उपाय तय किए जाएंगे. इसके तहत, बाजार नियामक संस्थाओं को यह बताना होगा कि वे AI का इस्तेमाल किस तरह कर रही हैं. साथ ही, AI से जुड़े फैसलों और उसके नतीजों के लिए जवाबदेही भी तय की जाएगी.
नए नियमों में 'ह्यूमन इन द लूप' यानी इंसानी निगरानी की व्यवस्था भी शामिल होगी. इसका मतलब है कि AI की मदद से तैयार किए गए नतीजों या सुझावों के आधार पर लिए जाने वाले अहम फैसलों पर इंसानों की निगरानी रहेगी. इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश होगी कि तकनीक के इस्तेमाल के दौरान निवेशकों के हितों से समझौता न हो.
पिछले साल जून में जारी हुआ था परामर्श पत्र
गौरतलब है कि सेबी ने जून 2025 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी किया था. इसमें शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (ML) के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार दिशा-निर्देशों के सिद्धांत प्रस्तावित किए गए थे. इनका उद्देश्य AI के फायदे बढ़ाने के साथ इससे जुड़े संभावित जोखिमों को कम करना है, ताकि निवेशकों की सुरक्षा, बाजार की विश्वसनीयता और वित्तीय स्थिरता बनी रहे.
साइबर हमलों से निपटने के लिए मजबूत हो रहा सुरक्षा ढांचा
सेबी चेयरमैन ने शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कहा कि बाजार नियामक साइबर हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपने साइबर सुरक्षा ढांचे को लगातार मजबूत कर रहा है. वित्तीय संस्थानों और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर हमलों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए होने वाली डिजिटल धोखाधड़ी भी चिंता का विषय है. इन उभरते खतरों से निपटने के लिए सेबी ने इस साल मई में व्यवस्थित इंसिडेंट रिस्पॉन्स व्यवस्था भी शुरू की है. यह व्यवस्था फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) के FIRE रिपोर्टिंग प्रारूप के अनुरूप बनाई गई है. इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की पहचान और उनसे निपटने की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है.
क्वांटम कंप्यूटिंग के खतरे से निपटने की तैयारी
सेबी क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़े संभावित साइबर सुरक्षा जोखिमों पर भी काम कर रहा है. चेयरमैन के मुताबिक, नियामक क्रिप्टोग्राफिक सिस्टम की सूची तैयार कर रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन क्षेत्रों में क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल हो रहा है और वहां किस तरह की कमजोरियां हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि दुनियाभर के बाजार क्वांटम कंप्यूटिंग से पैदा होने वाले जोखिमों की तैयारी कर रहे हैं. इन जोखिमों को लेकर 2032 से 2035 के बीच चिंताएं ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसलिए सेबी समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करना चाहता है.
AI निगरानी के लिए 'सुदर्शन' टूल तैयार
सेबी ने बाजार की निगरानी के लिए AI आधारित कई टूल भी विकसित किए हैं. इनमें 'सुदर्शन' टूल शामिल है. इस टूल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय नियामक मंचों पर भी किया जा रहा है. इसके अलावा, सेबी अंतरराष्ट्रीय पहलों और निगरानी से जुड़े टूलकिट की मदद से अपनी AI क्षमताओं को मजबूत करने पर काम कर रहा है. चेयरमैन ने कहा कि नियामक ढांचे की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि बाजार में शामिल संस्थाओं की ओर से AI के इस्तेमाल से निवेशकों की सुरक्षा, बाजार की सुरक्षा और उसकी विश्वसनीयता प्रभावित न हो.
स्टार्टअप की शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान बनाने पर भी विचार
सेबी चेयरमैन ने स्टार्टअप की लिस्टिंग से जुड़े नियमों में बदलाव के संकेत भी दिए. उन्होंने बताया कि इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म (IGP) को स्टार्टअप के लिए ज्यादा आकर्षक बनाने के उपाय तलाशने के लिए एक कार्य समूह बनाया गया है. इसका खास ध्यान डीप-टेक और बायोटेक कंपनियों पर है. ऐसी कंपनियों को मुनाफा कमाने में लंबा समय लग सकता है. सेबी का मानना है कि मौजूदा प्लेटफॉर्म को अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिली है. इसलिए इसके नियमों में संभावित बदलावों की समीक्षा की जा रही है.
इसका उद्देश्य ऐसी कंपनियों को शुरुआती चरण में ही शेयर बाजार से पूंजी जुटाने का मौका देना है. साथ ही निवेशकों को इन कारोबारों से जुड़े ज्यादा जोखिमों की स्पष्ट जानकारी देना भी है, ताकि वे जोखिम समझते हुए इन कंपनियों की लंबी अवधि की विकास संभावनाओं में भागीदारी कर सकें.
Bids 30% Below Estimated Cost to Face Mandatory Scrutiny: Govt
सरकारी ठेकों और खरीद प्रक्रिया में बोली लगाने वाली कंपनियों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं. अब अगर कोई कंपनी या ठेकेदार किसी सरकारी काम के लिए तय अनुमानित लागत से 30 प्रतिशत से ज्यादा कम कीमत पर बोली लगाता है, तो सरकारी एजेंसियों को उसकी जांच करनी होगी. इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियां ठेका हासिल करने के लिए बहुत कम कीमत न लगाएं और बाद में काम की गुणवत्ता से समझौता न करें.
बहुत कम कीमत वाली बोली पर कसा शिकंजा
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सरकारी खरीद में बहुत कम कीमत वाली बोली (ALB) की पहचान के लिए  नियम सख्त किए हैं. इसके तहत अगर कोई कंपनी या ठेकेदार तय सीमा से काफी कम कीमत पर ठेका लेने की बोली लगाता है, तो सरकारी एजेंसियां उसकी जांच करेंगी.
लागत से 30 फीसदी कम बोली पर होगी जांच
व्यय विभाग ने अपने ऑफिस मेमोरेंडम में स्पष्ट किया है कि अगर कोई बोली अनुमानित लागत से 30 फीसदी से ज्यादा कम है, तो उसे संभावित रूप से असामान्य रूप से कम बोली माना जाएगा. ऐसे मामलों में संबंधित सरकारी विभाग या खरीद एजेंसी के लिए बोली की जांच करना अनिवार्य होगा. इसके तहत खरीद एजेंसी बोली लगाने वाली कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगेगी. कंपनी को अपनी बताई गई कीमत का विस्तृत विश्लेषण देना होगा. इसमें यह बताना होगा कि टेंडर में दिए गए काम के दायरे को वह इतनी कम कीमत पर कैसे पूरा कर सकती है. हालांकि, सिर्फ अनुमानित लागत से 30 फीसदी कम बोली लगाने का मतलब यह नहीं होगा कि कंपनी की बोली सीधे खारिज कर दी जाएगी.
जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर खारिज हो सकती है बोली
नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कंपनी की बोली दूसरी शर्तों के साथ इतनी कम है कि उसकी ठेका पूरा करने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठते हैं, तो सरकारी एजेंसी उससे स्पष्टीकरण और कीमत का विस्तृत विश्लेषण मांग सकती है. अगर जांच के बाद कंपनी यह साबित नहीं कर पाती कि वह बताई गई कीमत पर ठेका पूरा करने में सक्षम है, तो उसकी बोली खारिज की जा सकती है. ऐसी स्थिति में सरकारी एजेंसी अगली सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी का मूल्यांकन करेगी. इसके लिए शर्त होगी कि उस कंपनी की बताई गई कीमत उचित हो.
पहले विभागों के पास था फैसला लेने का अधिकार
इससे पहले सरकारी खरीद से जुड़े नियमों में असामान्य रूप से कम बोली की पहचान के लिए कोई निश्चित  सीमा तय नहीं थी. ऐसे मामलों में संबंधित सरकारी विभाग और खरीद एजेंसियां अपने आकलन के आधार पर फैसला लेती थीं. उन्हें यह देखना होता था कि कम कीमत पर ठेका मिलने से काम पूरा करने में कोई जोखिम तो नहीं है. अब 30 फीसदी की सीमा तय होने से सभी सरकारी खरीद एजेंसियों के लिए एक समान व्यवस्था बनेगी. इससे असामान्य रूप से कम कीमत वाली बोलियों की पहचान और जांच में पारदर्शिता आने की उम्मीद है.
कम कीमत की प्रतिस्पर्धा पर नहीं लगेगी रोक
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 30 फीसदी की सीमा को बोली अपने आप खारिज करने का आधार नहीं बनाया जाएगा. इसका उद्देश्य कंपनियों के बीच कीमत को लेकर होने वाली प्रतिस्पर्धा को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ठेका लेने वाली कंपनी तय कीमत पर काम पूरा करने में सक्षम हो. विभाग ने सरकारी खरीद एजेंसियों को टेंडर की शर्तें सावधानी से तैयार करने की सलाह भी दी है, ताकि असामान्य रूप से कम कीमत वाली बोलियां लगाने की आशंका को कम किया जा सके. नए दिशानिर्देशों से सरकारी ठेकों में गुणवत्ता, समय पर काम पूरा करने और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जा सकेगा.
PLI Scheme attracts investment but employment generation at just 28% of target
PLI Scheme: नीति आयोग ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी पीएलआई योजनाओं का पहला व्यापक आकलन रिपोर्ट जारी किया है. इसमें सामने आया है कि इन योजनाओं से निवेश तो अच्छा-खासा आया है, लेकिन रोजगार के सृजन का लक्ष्य काफी पीछे छूट गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 तक 14 पीएलआई योजनाओं ने कुल तीन करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 8 लाख 49 हजार 69 रोजगार ही पैदा किए हैं. यह लक्ष्य का महज 28 फीसदी है.
निवेश के मामले में योजनाओं का प्रदर्शन अच्छा
वहीं निवेश के मामले में तस्वीर बेहतर है. इन योजनाओं ने तीन लाख 15 हजार करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले करीब दो लाख 40 हजार करोड़ रुपए यानी 76 फीसदी निवेश जुटा लिया है. उत्पादन भी 35 लाख 38 हजार करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 22 लाख 66 हजार करोड़ रुपए यानी 64 फीसदी तक पहुंच गया है. योजनाओं की कुल क्रियान्वयन अवधि 996 महीने की है, जिसमें से अब तक 578 महीने यानी 58 फीसदी समय बीत चुका है. अभी 42 फीसदी समय बाकी है. 2020 से 2021 के बीच शुरू इन योजनाओं का टेन्योर 3 से 10 साल तक है.
नीति आयोग ने इसे माना रोजगार सृजन में देरी का कारण
रिपोर्ट में बताया गया है कि रोजगार का सृजन हर साल एक जैसा नहीं रहा. 2022-23 तक लक्ष्य का 86 फीसदी, 2023-24 में करीब 85 फीसदी और 2024-25 में 156 फीसदी रोजगार बना, लेकिन 2025-26 में यह घटकर सालाना लक्ष्य का सिर्फ 31 फीसदी रह गया. नीति आयोग का कहना है कि निवेश पहले आता है, फिर प्लांट चालू होते हैं और उत्पादन बढ़ता है. रोजगार बाद में पूर्ण क्षमता पर पहुंचने के बाद बढ़ता है. इसलिए निवेश और उत्पादन के मुकाबले रोजगार में देरी स्वाभाविक है.
इन 4 क्षेत्रों में ट्रैक पर चल रहा है काम
चार क्षेत्रों में योजनाएं ट्रैक पर चल रही हैं. इनमें बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल ड्रग्स, टेलीकम्युनिकेशन और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स तथा फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. वहीं बल्क ड्रग्स में निर्यात, मेडिकल डिवाइसेज में रोजगार और आईटी हार्डवेयर में निवेश के मामले में प्रभाव कमजोर या आंशिक रहा है. नीति आयोग के प्रोग्राम डायरेक्टर इश्तियाक अहमद ने कहा कि कुल मिलाकर योजना सफल रही है. 70 फीसदी खिलाड़ी और संकेतक सही दिशा में हैं.
बेहतर बनाने के लिए नीति आयोग के सुझाव
रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अब योजना के डिजाइन को और बेहतर बनाने की जरूरत है. अभी यह मुख्य रूप से सप्लाई साइड यानी उत्पादन बढ़ाने पर आधारित है. लंबे समय तक सफलता के लिए डिमांड साइड उपाय भी जरूरी हैं, जैसे घरेलू खरीद को बढ़ावा, निर्यात बाजार का विकास और रणनीतिक सरकारी खरीद. कुछ क्षेत्रों में तकनीक, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और पूंजी की जरूरत अलग-अलग होने से परिणाम भी अलग-अलग आए हैं. इसलिए हर सेक्टर की अपनी समस्या समझकर नीति बनानी चाहिए. नीति आयोग के सीईओ अनुराग जैन ने कहा कि जिन योजनाओं में बदलाव की जरूरत है, उन्हें संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर समीक्षा की जाएगी.
RBI Likely Hike Repo Rate in December as Retail Inflation Hits 6.09%
RBI Rate Hike: महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों और कर्ज लेने वालों की चिंता बढ़ा दी है. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर उछलकर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई. इसके साथ ही यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सहनसीमा को पार कर गई है. महंगाई में इस तेजी के बाद दिसंबर में होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर सबकी नजरें टिक गई हैं. अर्थशास्त्रियों को आशंका है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है. अगर ऐसा होता है तो होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज की EMI बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है.
दिसंबर में फिर बढ़ सकता है रेपो रेट
अक्टूबर के महंगाई आंकड़ों के बाद अर्थशास्त्रियों को दिसंबर में RBI की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका है. DBS बैंक की सीनियर इकोनॉमिस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राधिका राव के मुताबिक, अक्टूबर में महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह खाद्य कीमतों में तेज उछाल है. अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं. प्रतिकूल बेस इफेक्ट के चलते आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है. ऐसे में RBI अपना महंगाई अनुमान बढ़ा सकता है. उन्होंने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट बढ़ाए जाने की आशंका भी जताई है.
Repo Rate: 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का अनुमान
360 वन एसेट के सीनियर इकोनॉमिस्ट विक्रम छाबड़ा के मुताबिक, महंगाई का दबाव अब खाद्य वस्तुओं तक सीमित नहीं है. ऊर्जा और कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर भी दूसरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है. खाद्य महंगाई पहले से ही तेज है. जलाशयों में पानी का स्तर कम रहने से रबी की फसल पर असर पड़ने का खतरा भी है, जिससे खाद्य महंगाई और बढ़ सकती है. छाबड़ा को आशंका है कि RBI दिसंबर में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट और रुपए में मजबूती से केंद्रीय बैंक को कुछ राहत मिल सकती है.
खुदरा महंगाई: कुछ और महीने 6% के ऊपर रहने की आशंका
इक्रा की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर ने भी दिसंबर में रेपो रेट बढ़ने की आशंका जताई है. उनके मुताबिक, अगले कुछ महीनों तक खुदरा महंगाई RBI की 6 फीसदी की ऊपरी सीमा से ऊपर रह सकती है. वहीं, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ में मामूली नरमी आने के बावजूद इसके 7 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है. ऐसे में दिसंबर में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी लगभग तय नजर आती है. हालांकि, 2027 में ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला होगा, यह काफी हद तक कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा. कच्चे तेल की कीमतों में हाल के समय में नरमी देखी गई.
READ ALSO: महंगाई ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड
अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर उछलकर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई. सितंबर में खुदरा महंगाई की दर 5.54 फीसदी रही थी. अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर में 7.74 फीसदी थी. RBI को महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. इस दायरे को महंगाई का टॉलरेंस बैंड कहा जाता है. अक्टूबर में महंगाई दर 6.09 फीसदी रहने के साथ ही यह RBI की तय ऊपरी सीमा से बाहर निकल गई है. इससे पहले, अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 6.25 फीसदी दर्ज की गई थी.
अक्टूबर में रेपो रेट में हुई थी 0.25% की वृद्धि
RBI ने अक्टूबर में बेंचमार्क पॉलिसी रेट यानी रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.50 फीसदी कर दिया था. करीब चार साल में यह पहली बार था, जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. उस समय RBI ने महंगाई में तेजी, रुपए में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच आगे भी ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए थे. ऐसे में अक्टूबर का खुदरा महंगाई का आंकड़ा RBI की अगली मौद्रिक नीति बैठक से पहले काफी अहम माना जा रहा है.
रेपो रेट बढ़ने से कैसे बढ़ेगी आपकी EMI?
अगर RBI दिसंबर में रेपो रेट बढ़ाता है तो इसका असर होम लोन, कार लोन और दूसरे फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज पर पड़ सकता है. रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद आमतौर पर बैंक ब्याज दरें बढ़ाते हैं तो नए कर्ज लेने वालों के लिए लोन महंगा हो सकता है. वहीं, पहले से लोन चुका रहे लोगों की EMI भी बढ़ सकती है या लोन चुकाने की अवधि लंबी हो सकती है.
Retail Inflation Hits 2 Year High of 6.09% in Oct, Breach RBI Limit
Retail Inflation October 2026: खाने-पीने की चीजों की कीमतों (Food Prices) में तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है. अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर उछलकर 6.09 फीसदी पर पहुंच गई. इसके साथ ही महंगाई ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6 फीसदी की ऊपरी सहनसीमा को पार कर लिया है. ऐसा अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार हुआ है. सितंबर में खुदरा महंगाई 5.54 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी. अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 6.63 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.41 फीसदी दर्ज की गई. यह दिखाता है कि शहरों के मुकाबले गांवों में महंगाई बढ़ने की रफ्तार अधिक रही.
Food Inflation पहुंची 9 फीसदी के करीब
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर में 7.74 फीसदी थी. खाद्य महंगाई को उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) से मापा जाता है. ग्रामीण इलाकों में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की रफ्तार 9.09 फीसदी, जबकि शहरी क्षेत्र में खाद्य महंगाई दर 8.68 फीसदी रही. खाद्य महंगाई के मामले में भी ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दबाव देखने को मिला. महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेजी रही.
प्याज की महंगाई 116 फीसदी के पार
अक्टूबर में सबसे ज्यादा महंगाई वाले पांच आइटम में प्याज, लहसुन, चांदी के आभूषण, अदरक और नींबू शामिल रहे. इसमें प्याज सबसे आगे रहा. इसकी कीमतों में एक साल पहले की तुलना में 116.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, लहसुन 60.74 फीसद और अदरक 48.32 प्रतिशत महंगा हुआ. चांदी के गहनों की कीमतों में भी 52.39 प्रतिशत का उछाल आया. इसके अलावा, नींबू के दाम 47.30 प्रतिशत बढ़ गए.
दो साल बाद 6 फीसदी के पार पहुंची महंगाई
अक्टूबर में खुदरा महंगाई का 6 फीसदी के पार पहुंचना इसलिए अहम है, क्योंकि RBI को महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है. इस दायरे को महंगाई का टॉलरेंस बैंड कहा जाता है. अक्टूबर में महंगाई दर 6.09 फीसदी रहने के साथ ही यह RBI की तय ऊपरी सीमा से बाहर निकल गई है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 6.25 फीसदी दर्ज की गई थी. इसके बाद दो साल में पहली बार खुदरा महंगाई ने 6 फीसदी का स्तर पार किया है.
इन क्षेत्रों में भी महंगाई का दबाव
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पर्सनल केयर, सामाजिक सुरक्षा और विविध वस्तुओं एवं सेवाओं की महंगाई दर सितंबर में 10.14 फीसदी रही. रेस्तरां और आवास सेवाओं में महंगाई दर 10.06 फीसदी, जबकि खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में 8.51 फीसदी दर्ज की गई. परिवहन क्षेत्र में महंगाई दर 5.84 फीसदी रही. पान, तंबाकू और नशीले पदार्थों में यह 4.93 फीसदी, शिक्षा सेवाओं में 4.02 फीसदी और कपड़ों एवं जूतों में 4.96 फीसदी रही. स्वास्थ्य सेवाओं में महंगाई दर तुलनात्मक रूप से कम 2.05 फीसदी दर्ज की गई.
तमिलनाडु में सबसे ज्यादा खुदरा महंगाई
सितंबर में 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में तमिलनाडु में खुदरा महंगाई दर सबसे ज्यादा 7.29 फीसदी रही. इसके बाद तेलंगाना में 7.26 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 7.25 फीसदी, मध्य प्रदेश में 7.19 फीसदी और ओडिशा में 7.17 फीसदी महंगाई दर दर्ज की गई. खाने-पीने की चीजों की महंगाई की बात करें तो, आंध्र प्रदेश में खाद्य महंगाई दर सबसे ज्यादा 13.23 फीसदी रही. तमिलनाडु में 12.37 फीसद, कर्नाटक में 12.16 प्रतिशत, तेलंगाना में 11.66% और केरल में 10.92 पर्सेंट फूड इन्फ्लेशन दर्ज किया गया.
RBI की मौद्रिक नीति के लिए अहम होगा महंगाई का आंकड़ा
अक्टूबर का खुदरा महंगाई का आंकड़ा RBI की अगली मौद्रिक नीति बैठक से पहले काफी अहम माना जा रहा है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर के बीच होनी है. इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जाएगा. इससे पहले, RBI ने अक्टूबर में बेंचमार्क पॉलिसी रेट यानी रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.50 फीसदी कर दिया था. करीब चार साल में यह पहली बार था, जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. उस समय RBI ने महंगाई में तेजी, रुपए में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच आगे भी ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए थे.
India's Russian Fossil Fuel Imports Hit Record €6.4 Billion in October
भारत ने अक्टूबर में रूस से जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) खरीदने का नया रिकॉर्ड बनाया है.  भारत ने पिछले महीने रूस से कुल 6.4 अरब यूरो (करीब 67 हजार करोड़ रुपए) के फॉसिल फ्यूल खरीदे. रूसी कच्चे तेल की (Russian Oil) खरीद में हुई तेज बढ़ोतरी का इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा. भारत से बढ़ी खरीदारी के कारण रूस की फॉसिल फ्यूल के निर्यात से होने वाली कमाई अक्टूबर 2026 में दिसंबर 2022 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं, इसके बावजूद रूस की कमाई में बढ़ोतरी हुई.
फॉसिल फ्यूल की खरीद में 91% हिस्सा रूसी क्रूड का
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, 6.4 अरब यूरो के रूसी हाइड्रोकार्बन खरीद में कच्चे तेल की हिस्सेदारी करीब 91 फीसदी यानी 5.8 अरब यूरो (करीब 60 हजार करोड़ रुपए) रही. इसके अलावा, भारत ने 33.3 करोड़ यूरो का कोयला और 23.2 करोड़ यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद खरीदे. भारत के रूसी तेल आयात में महीने-दर-महीने 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, यानी भारत ने अक्टूबर 2026 में रूस से कच्चे तेल का आयात सितंबर के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़ाया है.
जामनगर रिफाइनरी बनी रूसी समुद्री तेल की सबसे बड़ी खरीदार
रिपोर्ट के अनुसार, देश की तीन बड़ी रिफाइनरियों में रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ी. नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी ने 12 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी ने 22 प्रतिशत और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की पारादीप रिफाइनरी ने 28 प्रतिशत ज्यादा रूसी कच्चा तेल खरीदा. रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी एक बार फिर समुद्र के रास्ते रूस से कच्चा तेल मंगाने वाली भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी बन गई.
भारत, रूस से फॉसिल फ्यूल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश
अक्टूबर में रूस से फॉसिल फ्यूल खरीदने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा. भारत ने कुल 6.4 अरब यूरो के रूसी हाइड्रोकार्बन खरीदे. रूस से फॉसिल फ्यूल खरीदने में चीन पहले स्थान पर रहा. चीन ने अक्टूबर में 10.7 अरब यूरो के रूसी ऊर्जा उत्पाद खरीदे. यह रूस के शीर्ष पांच खरीदार देशों से होने वाली कुल कमाई का 51 फीसदी था. वहीं, यूरोपीय संघ 2.2 अरब यूरो की खरीद के साथ तीसरे स्थान पर रहा. इसके बाद तुर्किये ने 1.1 अरब यूरो और दक्षिण कोरिया ने 48.8 करोड़ यूरो के रूसी फॉसिल फ्यूल खरीदे.
रूस से कच्चा तेल खरीदकर यूरोप और अमेरिका को बेचे तेल उत्पाद
भारत, तुर्किये और ब्रुनेई की रिफाइनरियों ने 1.6 अरब यूरो के तेल उत्पाद रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को निर्यात किए. खास बात यह है कि इन तेल उत्पादों का एक हिस्सा रूस से खरीदे गए कच्चे तेल को रिफाइन करके तैयार किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों को निर्यात किए गए तेल उत्पादों में से 1.2 अरब यूरो के उत्पाद यूरोपीय संघ को भेजे गए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 27.1 करोड़ यूरो, अमेरिका को 9.4 करोड़ यूरो और न्यूजीलैंड को 2.3 करोड़ यूरो के तेल उत्पादों का निर्यात किया गया. अनुमान है कि इनमें से करीब 38.9 करोड़ यूरो के तेल उत्पाद रूस से खरीदे गए कच्चे तेल को रिफाइन करके बनाए गए थे.
रूस की तेल से कमाई दिसंबर 2022 के बाद सबसे ज्यादा
पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद अक्टूबर में रूस की फॉसिल फ्यूल से होने वाली कमाई दिसंबर 2022 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. CREA के मुताबिक, रूस की कुल फॉसिल फ्यूल निर्यात से होने वाली रोजाना कमाई महीने भर पहले की तुलना में 14 फीसदी बढ़कर 75.4 करोड़ यूरो हो गई. इसकी प्रमुख वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही. अक्टूबर में रूस के कच्चे तेल से होने वाली दैनिक कमाई 19 फीसदी बढ़कर 44.9 करोड़ यूरो हो गई. यह जून 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर था. वहीं, कच्चे तेल के निर्यात की मात्रा में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. समुद्री रास्ते से होने वाले कच्चे तेल के निर्यात से रूस की दैनिक कमाई 23 फीसदी बढ़कर 35.2 करोड़ यूरो पहुंच गई. CREA के जनवरी 2022 से शुरू हुए आंकड़ों में यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
रूसी यूराल क्रूड की कीमत 101.7 डॉलर प्रति बैरल
अक्टूबर में रूस के यूराल क्रूड की औसत कीमत 13 फीसदी बढ़कर 101.7 डॉलर प्रति बैरल हो गई. यह अक्टूबर 2021 के बाद इसका सबसे ऊंचा मासिक औसत है. अक्टूबर में यूराल क्रूड और वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट के बीच औसत अंतर 23 डॉलर प्रति बैरल रहा. सितंबर में यह अंतर 24 डॉलर प्रति बैरल था. CREA के अनुमान के मुताबिक, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद तेल और गैस की कीमतों में आई तेजी से अगले छह महीनों में रूस की समुद्री रास्ते से होने वाली फॉसिल फ्यूल निर्यात कमाई में 35.9 अरब डॉलर यानी करीब 31 अरब यूरो का इजाफा हुआ.
गैस निर्यात से भी बढ़ी रूस की कमाई
अक्टूबर में रूस की लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से होने वाली दैनिक कमाई 3 फीसदी बढ़कर 7.7 करोड़ यूरो हो गई. यह जनवरी 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर था. हालांकि, इस दौरान LNG की अनलोडिंग मात्रा में 4 फीसदी की गिरावट आई. पाइपलाइन के जरिए गैस निर्यात से रूस की दैनिक कमाई 23 फीसदी बढ़कर 8.8 करोड़ यूरो हो गई.
Rabi Season will not witness costly fertilisers as govt raises subsidy by 64%
Rabi Season: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए रबी 2026-27 सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक यानी पी एंड के उर्वरकों पर भारी सब्सिडी का ऐलान किया है. कैबिनेट ने बुधवार को न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी यानी एनबीएस योजना के तहत 62,370 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दे दी. यह राशि पिछले रबी सीजन की तुलना में 64 फीसदी यानी 24,417 करोड़ रुपए ज्यादा है. इस फैसले से किसानों को वैश्विक बाजार में उर्वरकों की बढ़ी हुई कीमतों और पश्चिम एशिया के तनाव से होने वाले असर से बचाया जा सकेगा.
रबी सीजन में नहीं बढ़ेंगे गैर-यूरिया उर्वरकों के दाम
इस बढ़ी हुई सब्सिडी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गैर-यूरिया उर्वरकों की कीमतें रबी सीजन में नहीं बढ़ेंगी. खासकर डायअमोनियम फॉस्फेट यानी डीएपी 50 किलो के बैग की कीमत 1,350 रुपए पर बनी रहेगी. तिलहन, दलहन और गेहूं जैसी फसलों में इस्तेमाल होने वाले इन उर्वरकों की कीमत स्थिर रखने से किसानों की लागत नहीं बढ़ेगी. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पैकेज रबी सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और किसानों के इनपुट खर्च को स्थिर रखेगा.
सरकार ने इन राहतों को भी रखा बरकरार
सरकार ने एनबीएस के अलावा डीएपी के लिए विशेष सहायता जारी रखने, ट्रिपल सुपर फॉस्फेट और मोनोअमोनियम फॉस्फेट तक इसे बढ़ाने, सिंगल सुपर फॉस्फेट पर फ्रेट सब्सिडी और अमोनियम सल्फेट पर सब्सिडी जारी रखने का भी फैसला लिया है. इससे घरेलू निर्माताओं को भी कुछ राहत मिलेगी और बाजार में कीमतें स्थिर रहेंगी. फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एस शंकरसुब्रमण्यन ने कहा कि पर्याप्त सब्सिडी से घरेलू कंपनियों को समानता मिलेगी और किसानों के लिए एनपीके उर्वरकों की कीमत स्थिर रहेगी. इससे संतुलित पोषण को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू उत्पादन को भी बल मिलेगा.
अब तक इस वित्त वर्ष में खर्च हुई इतनी सब्सिडी
पूरे वित्त वर्ष 2026-27 में उर्वरक सब्सिडी का अनुमान 2.4 लाख करोड़ से 2.5 लाख करोड़ रुपए के बीच है, जो पिछले साल के 2.17 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है. चालू वित्त वर्ष के पहले दो क्वार्टर में ही क्रमशः 66,634 करोड़ और 59,200 करोड़ रुपए की सब्सिडी खर्च हो चुकी है. बजट अनुमान 1.71 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन अब जरूरत बढ़कर करीब 1.94 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है. आगे इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है.
एनबीएस योजना के तहत सरकार 28 तरह के पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी देती है. यह सब्सिडी कंपनियों को दी जाती है, ताकि वे किसानों को किफायती दाम पर उर्वरक बेच सकें. यूरिया की बात करें, तो उसकी कीमत मार्च 2018 से 266.50 रुपए प्रति 45 किलो बैग पर फिक्स है, जबकि वैश्विक कीमतें बहुत ऊंची हैं.
India Restricts Black Mass Exports to Recover Critical Minerals
इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दौर में इस्तेमाल हो चुकी बैटरियों के कचरे से जुड़े एक बड़े फैसले के तहत सरकार ने ब्लैक मास के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. लिथियम, कोबाल्ट और निकेल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की देश में ही उपलब्धता बढ़ाने और घरेलू रिसाइक्लिंग उद्योग को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है.
वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने आईटीसी कोड 85491400 के तहत आने वाले बैटरी कचरे (ब्लैक मास) की निर्यात नीति को मुक्त श्रेणी से बदलकर प्रतिबंधित कर दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा.
क्या होता है ब्लैक मास और क्यों है यह जरूरी?
ब्लैक मास इस्तेमाल हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों को तोड़कर और प्रोसेस करके तैयार किया जाने वाला एक काले रंग का पाउडर होता है. इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, मैंगनीज और ग्रेफाइट जैसे बेहद कीमती और महत्वपूर्ण खनिज होते हैं. इनकी रिकवरी करके नई बैटरियों के निर्माण में इनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. निर्यात रुकने से अब इस कचरे की प्रोसेसिंग देश के भीतर ही होगी.
1,500 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना
घरेलू रिसाइक्लिंग क्षमता को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कैबिनेट ने 1,500 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है. खान मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत पुरानी बैटरियों, ई-कचरे और पुराने वाहनों के कैटेलिटिक कन्वर्टर से महत्वपूर्ण खनिज निकालने वाली कंपनियों को प्लांट और मशीनरी पर 20 फीसदी की पूंजीगत सब्सिडी दी जा रही है. हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि केवल ब्लैक मास बनाने वाली कंपनियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि इसके लिए उस कचरे से वास्तविक रूप से महत्वपूर्ण खनिज अलग करना अनिवार्य होगा.
भारत में कितना निकलता है ई-कचरा और बैटरी वेस्ट?
खान मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सालाना करीब 17.5 लाख टन ई-कचरा और लगभग 60,000 टन इस्तेमाल हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियां निकलती हैं. इन आंकड़ों को देखते हुए सरकार का यह कदम भारत को महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है.
BS-7 Norms will apply also on two-wheelers, Prices May rise
(शरद पाण्डेय)
चार पहिया और बड़े वाहनों के बाद अब सरकार का पूरा फोकस देश के करोड़ों दो-पहिया वाहनों पर है. बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय जल्द ही दो-पहिया वाहनों के लिए बीएस-7 (भारत चरण-7) मानक लागू करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए मसौदा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जानकारों का मानना है कि चार पहिया वाहनों से पहले यानी साल 2028 तक ही इसे दो-पहिया वाहनों पर लागू किया जा सकता है. हालांकि, नए मानकों के आने से गाड़ियां महंगी होना तय माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, चार पहिया और उससे बड़े वाहनों के लिए बीएस-7 की समय सीमा तय करने के बाद, मंत्रालय अब दोपहिया वाहनों के लिए इसका मसौदा तैयार कर रहा है. वाहन निर्माताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, ताकि उद्योग जगत को इसे अपनाने में कोई कठिनाई न हो.
कब से हो सकता है लागू?
सरकार ने चार पहिया यात्री कारों के सभी नए मॉडलों पर 1 अप्रैल 2029 से बीएस-7 लागू करने की तैयारी की है. ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि देश में प्रदूषण को नियंत्रित करना बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए सरकार कारों से पहले दोपहिया वाहनों में इसे साल 2028 तक ही लागू कर सकती है.
देश में 30 करोड़ दोपहिया वाहन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल रजिस्टर्ड वाहनों में लगभग 73 फीसदी यानी करीब 30 करोड़ दोपहिया वाहन हैं. प्रदूषण फैलाने में इनकी बड़ी भूमिका को देखते हुए सरकार अब इन पर कड़े उत्सर्जन मानक लाने जा रही है.
वाहन निर्माताओं की क्या है तैयारी और मांग?
बीएस-7 उत्सर्जन व्यवस्था के तहत दोपहिया वाहनों में रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) जैसे कड़े मानक लागू होने हैं. इससे पहले, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के संगठन सियाम भारी वाहनों (बस-ट्रक) से जुड़े कुछ पर्यावरण नियमों को अप्रैल 2031 के बजाय अप्रैल 2035 से लागू करने की मांग कर चुका है. ऐसे में दो-पहिया वाहन निर्माता भी सरकार से कुछ अतिरिक्त समय की मांग कर सकते हैं.
Visa Rules Change categories and applications get major cut to attract more foreign tourists
Visa Rules Change: केंद्र सरकार ने बुधवार को भारत के वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया. गृह मंत्रालय ने मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर सिर्फ 9 कर दी है. इसी तरह उप-श्रेणियां 49 से घटकर 23 रह गई हैं. इस कदम का मुख्य मकसद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देना और विदेशी छात्रों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करना है.
फॉर्म में फील्ड्स की संख्या 70% कम
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि वीजा आवेदन फॉर्म में भरने वाले कॉलम या फील्ड्स की संख्या में 65 से 70 फीसदी तक की कटौती कर दी गई है. अब विदेशी नागरिकों को फॉर्म भरने में बहुत कम समय लगेगा और प्रक्रिया आसान हो जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे ओवरलैप यानी एक जैसी श्रेणियों के बीच भ्रम भी दूर होगा. पर्यटक, मरीज, छात्र, रिसर्चर, निवेशक और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए विकल्प और साफ हो गए हैं.
विजिटर वीजा के नाम से जाना जाएगा टूरिस्ट वीजा
27 अगस्त को लागू किए गए इन बदलावों के तहत पुराना टूरिस्ट वीजा अब विजिटर वीजा के नाम से जाना जाएगा. मेडिकल, स्टूडेंट और बिजनेस वीजा की व्यवस्था को भी फिर से व्यवस्थित किया गया है. विजिटर वीजा को दो उप-श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि छोटी और लंबी अवधि की यात्राओं के लिए अलग-अलग सुविधा मिल सके. सरकार का लक्ष्य वैध यात्रा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक गतिविधियों को आसान बनाना है.
साल के अंत तक लागू हो जाएगी नई व्यवस्था
गृह मंत्रालय फिलहाल अपने आईटी सिस्टम को अपडेट कर रहा है, ताकि नए नियमों के तहत वीजा जारी किए जा सकें. उम्मीद है कि साल 2026 के अंत तक नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी. इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी वीजा श्रेणियों को कम किया गया था. अब ताजा बदलाव से प्रक्रिया और सरल हो गई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे भारत में आने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा.
हालिया समय में कम हुई है पर्यटकों की आवक
हाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी पर्यटकों के आगमन में कुछ चुनौतियां दिख रही हैं. साल 2025 में भारत में करीब 91.5 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो 2024 की तुलना में लगभग 8 फीसदी कम थे और 2019 के रिकॉर्ड स्तर से भी नीचे रहे. वहीं 2026 के पहले आठ महीनों में करीब 57.6 लाख आगमन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि के लगभग बराबर रहे. हालांकि अगस्त 2026 में 10.6 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई. फिर भी कुल मिलाकर आंकड़े स्थिर या हल्की गिरावट वाले रहे हैं. ऐसे में वीजा प्रक्रिया को आसान बनाना विदेशी पर्यटकों, मेडिकल टूरिस्ट्स और छात्रों को आकर्षित करने की दिशा में सही कदम माना जा रहा है.
सरकार का यह कदम भारत को वैश्विक स्तर पर ज्यादा आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. विदेशी नागरिकों को अब कम पेपरवर्क और साफ-सुथरे विकल्प मिलेंगे, जिससे वीजा की प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक हो जाएगी.
RBI Money Transfer Rules central bank focuses on real time transfer no change in limits
RBI Money Transfer Rules: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को छोटी रकम के घरेलू मनी ट्रांसफर को लेकर नए कंसोलिडेटेड गाइडलाइंस जारी किए हैं. इन नियमों में पुरानी लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरबीआई ने साफ किया है कि बैंक शाखा में आने वाला कोई भी व्यक्ति (वॉक-इन कस्टमर) अब भी एनईएफटी के जरिए किसी लाभार्थी के बैंक खाते में अधिकतम 50,000 रुपए तक की रकम भेज सकता है. यह सुविधा पहले से मौजूद थी और इसे जारी रखा गया है.
कैश पे-आउट में भी पुरानी लिमिट बरकरार
कैश पे-आउट सेवा यानी बैंक खाते से लोगों को नकद देने की व्यवस्था में भी पुरानी सीमा बरकरार है. एक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 10,000 रुपए दिए जा सकते हैं और एक लाभार्थी को महीने में कुल 25,000 रुपए तक ही कैश मिल सकता है. बैंक अपने ग्राहकों के खाते से ऐसे लोगों को नकद दे सकते हैं, जिनके पास बैंक खाता नहीं है. यह सुविधा एटीएम या बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) एजेंट के जरिए उपलब्ध रहेगी.
बिना खाता वाले लोगों के लिए नियम
इसी तरह जो ग्राहक अपने खाते से बिना बैंक खाते वाले व्यक्ति के खाते में या बीसी/एटीएम के माध्यम से पैसे भेजना चाहते हैं, उनके लिए प्रति ट्रांजेक्शन 5,000 रुपए की सीमा है. एक महीने में एक व्यक्ति अधिकतम 25,000 रुपए ही इस तरीके से भेज सकेगा. आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि इन सभी फंड ट्रांसफर को रियल-टाइम या लगभग रियल-टाइम आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को तुरंत सुविधा मिल सके.
कंसोलिडेटेड गाइडलाइंस से होंगे ये बदलाव
ये नए दिशानिर्देश पुराने सर्कुलरों को एक जगह लाकर जारी किए गए हैं, ताकि नियम साफ और आसान हो जाएं. इसमें केवाईसी संबंधी जरूरतें भी दोहराई गई हैं. रेमिट करने वाले व्यक्ति को वेरिफाइड मोबाइल नंबर और वैध दस्तावेज के आधार पर रजिस्टर कराना होगा. आरबीआई का मकसद छोटे लेन-देन को आसान बनाना और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना है. आम लोगों खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए बीसी और एटीएम के जरिए ट्रांसफर की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी, लेकिन लिमिट का ध्यान रखना जरूरी है.
कुल मिलाकर आरबीआई ने नियमों को सरल और एक जगह ला दिया है लेकिन सीमाएं वही रखी हैं जो पहले थीं. इससे बैंकों और ग्राहकों दोनों के लिए स्पष्टता बढ़ेगी और छोटे मनी ट्रांसफर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहेगी.
Cabinet Clears Rs 77,101 Cr Package Include Noida Metro Expansion
केंद्र सरकार ने बुधवार को कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई  कैबिनेट की बैठक में करीब 77,101 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट और योजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई. इसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से लेकर किसानों के लिए खाद सब्सिडी, छोटे कारोबारियों को कर्ज की गारंटी और महिला व एससी-एसटी उद्यमियों को आर्थिक मदद देने वाली योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में युगे युगेन भारत संग्रहालय बनाने और स्टैंड-अप इंडिया योजना को पांच साल आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है.
नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का होगा विस्तार
कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. इसकी अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चालू मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी. इस विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई रिहायशी, कारोबारी और शैक्षणिक इलाकों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी.
इस रूट से गौर सिटी मॉल, ब्लू सफायर मॉल, IKEA, टेक महिंद्रा, टीसीएल टेक, दिल्ली पब्लिक स्कूल और कैलाश अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंच आसान होगी. इसके अलावा क्लियो काउंटी और गौर सिटी-1 व 2 जैसी रिहायशी सोसायटियों को भी फायदा मिलेगा. नए कॉरिडोर से नोएडा सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन मेट्रो के साथ इंटरचेंज की सुविधा भी मिलेगी. इससे यात्रियों को दिल्ली और दूसरे प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी. सरकार के मुताबिक, इस विस्तार से सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने, यात्रा का समय घटाने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी.
रबी सीजन के लिए 62,370 करोड़ रुपए की खाद सब्सिडी
कैबिनेट ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) खाद पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) की दरों को भी मंजूरी दी है. इसके लिए करीब 62,370.02 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. यह सब्सिडी 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी. पिछले रबी सीजन 2025-26 के लिए खाद सब्सिडी का बजट 37,952.29 करोड़ रुपए था. यानी इस बार बजट में करीब 24,417.73 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले का मकसद किसानों को फॉस्फेटिक और पोटाशिक खाद उचित और किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद और उसके कच्चे माल की कीमतों में आए बदलाव के हिसाब से सब्सिडी को तय किया जाएगा.
मुद्रा योजना के तहत लोन की गारंटी योजना 2031 तक जारी रहेगी
कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स (CGFMU) को भी पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी है. यह योजना अब 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगी. इसके तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत दिए जाने वाले लोन पर क्रेडिट गारंटी उपलब्ध कराई जाती है. सरकार ने इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है, जिससे PMMY के तहत 12.6 लाख करोड़ रुपए के ऋण दिए जा सकेंगे. इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों और सूक्ष्म इकाइयों को लोन मिलने में मदद करना है. सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत 60.36 करोड़ से ज्यादा लोन मंजूर किए जा चुके हैं. इनकी कुल रकम 43.34 लाख करोड़ रुपए से अधिक है.
स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया
कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को भी 31 मार्च 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी है. योजना के तहत 4,111 करोड़ रुपए के क्रेडिट गारंटी फंड को भी मंजूरी दी. इस योजना का मकसद महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना है. अगले पांच साल में इस योजना के जरिए 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को कर्ज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2016 में हुई थी. तब से अब तक 2.75 लाख से ज्यादा महिला, एससी और एसटी उद्यमियों को इसके तहत लोन मिल चुका है.
दिल्ली में 3,230 करोड़ रुपए से बनेगा युगे युगेन भारत संग्रहालय
कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में युगे युगेन भारत संग्रहालय बनाने की मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित 3,230 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना का मूल्यांकन पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने किया है. इस तरह कैबिनेट के फैसलों में शहरी परिवहन, किसानों को खाद पर राहत, छोटे कारोबारियों को कर्ज की सुविधा, महिला और एससी-एसटी उद्यमियों को बढ़ावा देने के साथ देश के संग्रहालय से जुड़े प्रोजेक्ट को भी शामिल किया गया है.
India GDP Growth may Rise to 7% in FY27 Despite Inflation: Moody's
India GDP Growth Forecast: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर है. वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's Ratings) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है. यानी इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है. मूडीज के मुताबिक, अर्थव्यवस्था में व्यापक स्तर पर बनी मजबूती और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े झटकों को सहने की क्षमता के कारण ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया गया है. हालांकि, महंगाई का दबाव और कमजोर मानसून निकट भविष्य में आर्थिक विकास के लिए चुनौतियां बने रह सकते हैं.
6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया GDP ग्रोथ का अनुमान
मूडीज ने अपनी 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2027-28' रिपोर्ट में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. एजेंसी ने कहा कि मजबूत खपत, निवेश की बेहतर होती स्थिति और अर्थव्यवस्था के मजबूत बुनियादी संकेतक भारत को विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. मूडीज का मानना है कि मध्यम अवधि में भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर करीब 7 फीसदी रह सकती है. अगर निजी क्षेत्र में निवेश तेजी से बढ़ता है और इससे मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार होता है, तो ग्रोथ रेट एजेंसी के मौजूदा अनुमान (7%) से भी ज्यादा हो सकती है.
महंगाई और कमजोर मानसून से बढ़ सकती है परेशानी
मूडीज ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाया है, लेकिन साथ ही कुछ जोखिमों को लेकर आगाह भी किया है. एजेंसी के मुताबिक, महंगाई का बढ़ता दबाव घरेलू खपत को प्रभावित कर सकता है. खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2 से 6 फीसदी के तय दायरे के ऊपरी स्तर के करीब बनी हुई है. इसके अलावा, कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसून और अल नीनो कृषि उत्पादन पर असर डाल सकते हैं. इससे ग्रामीण इलाकों में मांग कमजोर होने का खतरा है. मूडीज के मुताबिक, इन परिस्थितियों के कारण निकट भविष्य में आर्थिक विकास की रफ्तार पर दबाव पड़ सकता है.
RBI की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने का भी जोखिम
मूडीज ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी किए जाने की आशंका है. अगर ऐसा होता है, तो सख्त मौद्रिक नीति के कारण निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है. हालांकि, एजेंसी का मानना है कि भारत में निवेश की गतिविधियां बेहतर हो रही हैं. पूंजीगत वस्तुओं का मजबूत उत्पादन और आयात, उद्योगों को दिए जाने वाले कर्ज में तेजी और उत्पादन क्षमता का बढ़ता इस्तेमाल इस बात के संकेत हैं कि कई सालों के बाद निजी क्षेत्र में निवेश का नया दौर शुरू हो सकता है.
ऊर्जा संकट का भारत पर पहले के मुकाबले कम असर
रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, भारत ने ऊर्जा कीमतों में आई तेजी और आपूर्ति से जुड़े झटकों का पहले के अनुमान से बेहतर तरीके से सामना किया है. इसकी एक बड़ी वजह कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति के लिए अलग-अलग स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाने की क्षमता है. इसके अलावा, सरकारी समर्थन वाली तेल विपणन कंपनियों और टैक्स में कटौती के जरिए उपभोक्ताओं पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों का तत्काल असर कम करने में मदद मिली है. मूडीज ने यह भी कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है. बड़ी और आधुनिक रिफाइनिंग क्षमता के कारण देश में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का खतरा सीमित रहा है. साथ ही, भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के बड़े निर्यातकों में अपनी भूमिका बनाए रखने में सफल रहा है.
मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में भी मजबूती
मूडीज ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) में विस्तार देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह, वाहन बिक्री और वस्तुओं के निर्यात में सालाना आधार पर दहाई अंक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ये संकेत बताते हैं कि देश में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और विकास को समर्थन मिल रहा है.
ECL Framework deadline nears Banks asking relief from RBI due to high yield
ECL Framework: भारतीय बैंकिंग जगत में अप्रैल 2027 से लागू होने वाले नए नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अपेक्षित क्रेडिट लॉस यानी ईसीएल फ्रेमवर्क आने में अब पांच महीने से भी कम समय बचा है. इस बदलाव के तहत बैंकों को अपने होल्ड-टू-मैच्योरिटी यानी एचटीएम निवेश पोर्टफोलियो का एक बार फेयर वैल्यू पर आकलन करना होगा. हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ड में हुई तेज बढ़ोतरी ने बैंकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ऊंची यील्ड का मतलब बॉन्ड की कीमतों में गिरावट होता है. इससे एकमुश्त वैल्यूएशन लॉस हो सकता है और बैंकों की पूंजी प्रभावित हो सकती है.
क्या है नया ईसीएल फ्रेमवर्क?
ईसीएल फ्रेमवर्क असल में बैंकों के लिए एक नया तरीका है, जिसमें वे संभावित क्रेडिट लॉस यानी भविष्य में हो सकने वाले नुकसान का पहले से आकलन करके प्रावधान करते हैं. पुराने सिस्टम में नुकसान होने के बाद प्रावधान किया जाता था, लेकिन नए नियम में आगे की सोच के आधार पर तीन चरणों में संपत्तियों को बांटा जाएगा. पहले चरण में कम जोखिम वाली संपत्तियों के लिए 12 महीने का संभावित नुकसान, दूसरे और तीसरे चरण में ज्यादा जोखिम वाली या खराब हो चुकी संपत्तियों के लिए पूरे लाइफटाइम का नुकसान मानकर प्रावधान करना होगा. साथ ही प्रभावी ब्याज दर यानी ईआईआर विधि अपनानी होगी. एचटीएम पोर्टफोलियो के लिए 31 मार्च 2027 को फेयर वैल्यू तय करनी होगी और अंतर को रिजर्व से एडजस्ट करना होगा. यह एक बार का काम है, बाद में नियमित मार्केट-टू-मार्केट की जरूरत नहीं होगी.
क्यों चिंतित हैं बैंक?
अक्टूबर में 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 7.48 फीसदी तक पहुंच गई थी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिकी यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका ने इसे ऊपर की ओर धकेला. सोमवार को यह घटकर करीब 7.15 फीसदी रह गई, लेकिन जून के अंत के 6.75 फीसदी से अभी भी काफी ऊपर है. ऊंची यील्ड की वजह से एचटीएम पोर्टफोलियो का फेयर वैल्यू कम हो जाएगा और बैंकों को एकमुश्त नुकसान दिखाना पड़ सकता है.
कैसी राहतें मांग रहे हैं बैंक?
बैंकों ने रिजर्व बैंक से या तो निवेश पोर्टफोलियो के लिए फ्रेमवर्क लागू करने में देरी करने या वैकल्पिक अकाउंटिंग ट्रीटमेंट देने की मांग की है. वे चाहते हैं कि 2024 के निवेश दिशानिर्देशों के तहत अधिग्रहण लागत पर ही सिक्योरिटीज रखी जाएं, ताकि नया फेयर वैल्यू एडजस्टमेंट न करना पड़े. कुछ बैंक मौजूदा एचटीएम ट्रीटमेंट जारी रखने और सिर्फ ईआईआर विधि अपनाने की बात भी कह रहे हैं. ये बातचीत इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और फिक्स्ड इनकम मनी मार्केट एंड डेरिवेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जरिए भी चल रही है.
नए नियमों के लिए बैंकों ने की क्या तैयारियां?
दूसरी तिमाही के नतीजों में कई बैंकों ने यील्ड बढ़ने के बाद एचटीएम पर ज्यादा नुकसान का अनुमान जताया. केनरा बैंक ने अपने एकमुश्त प्रावधान के अनुमान को पहले के 10,000 से 12,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 12,000 से 15,000 करोड़ रुपए कर दिया है. इंडियन बैंक भी अपने पहले के 3,500 करोड़ रुपए के अनुमान से ज्यादा वैल्यूएशन हिट की तैयारी में है. बैंकों का मानना है कि करीब एक साल की मोहलत मिल जाए, तो वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे और वैल्यूएशन का असर भी कम हो सकता है.
रिजर्व बैंक पहले ही अप्रैल 2027 की समयसीमा पर अड़ा हुआ है, लेकिन बैंकों की तैयारियों और चिंताओं पर चर्चा जारी है. ऊंची यील्ड के माहौल में एचटीएम पोर्टफोलियो का मुद्दा बैंकों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है. अगर राहत मिलती है, तो बैंकों के लए पूंजी पर दबाव कम होगा, वरना कई बैंकों को अतिरिक्त प्रावधान और पूंजी प्रबंधन पर ध्यान देना होगा.