Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Car Price Hike: Tata, Hyundai, Audi and Maruti Announce Price Increases
Car Price Hike: अगर आप नई कार या एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है. देश की प्रमुख वाहन कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, हुंदै मोटर इंडिया और ऑडी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. टाटा मोटर्स (Tata Motors) और हुंदै (Hyundai) के वाहन 1 दिसंबर 2026 से महंगे होंगे, जबकि ऑडी इंडिया (Audi India) 1 जनवरी 2027 से कीमतें बढ़ाएगी. वहीं, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki ) ने चुनिंदा मॉडल की कीमतों में 22 नवंबर से ही बढ़ोतरी लागू कर दी है. कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती लागत और लागत संबंधी दबाव को कीमतें बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया है.
टाटा मोटर्स की कारें और SUV 1 दिसंबर से होंगी महंगी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने अपनी कारों और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के सभी मॉडल और संस्करणों की कीमतों में 1 दिसंबर 2026 से औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल से चलने वाले (ICE) वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर लागू होगी. कंपनी के मुताबिक, कच्चे माल की लागत लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जिसके असर की आंशिक भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है. कंपनी ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा वह खुद उठा रही है, लेकिन अब कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी.
हुंदै की कारें 8,000 रुपये तक होंगी महंगी
हुंदै मोटर इंडिया भी 1 दिसंबर से अपने चुनिंदा मॉडल और उनके वेरिएंट की कीमतों में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतों में संशोधन किया जाएगा. हुंदै ने कच्चे माल की लागत में भारी वृद्धि को इस फैसले की वजह बताया है. कंपनी के मुताबिक, अब तक लागत में बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा आंतरिक दक्षता और खर्च कम करने के उपायों से खुद वहन किया गया है. हालांकि, अब इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. कंपनी ने इस कैलेंडर वर्ष में इस बढ़ोतरी से पहले कीमतें 1.4 फीसदी तक बढ़ाई हैं. सितंबर में भी 0.4 फीसदी की वृद्धि की गई थी. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन घटकर 9.5 फीसदी रह गया, जबकि एक साल पहले यह 13.9 फीसदी था. इस दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ भी सालाना आधार पर करीब 24 फीसदी घटा.
ऑडी इंडिया 1 जनवरी से बढ़ाएगी कीमतें
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी भी भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1 जनवरी 2027 से 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है. ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों के मुताबिक, कारोबार की दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस बढ़ोतरी को यथासंभव सीमित रखने की कोशिश की है. साल 2026 में ऑडी इंडिया का यह दूसरा मूल्य संशोधन होगा. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी.
मारुति सुजुकी ने 22 नवंबर से लागू की कीमतों में बढ़ोतरी
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने भी चुनिंदा मॉडल की कीमतों में करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी लागू कर दी है. यह संशोधन 22 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है. कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी वॉल्यूम-वेटेड औसत आधार पर है, इसलिए सभी कारों की कीमतों में समान इजाफा नहीं हुआ है. कंपनी ने लगातार बनी हुई लागत संबंधी चुनौतियों और महंगाई के दबाव को इसकी वजह बताया है. मारुति के मुताबिक, वह लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. कंपनी ने इस साल 2026 में यह चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है. हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ोतरी का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है.
IIFCL IPO: Govt to Sell Stake, Company Plans Fresh Share Issue
IIFCL IPO: इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) चालू वित्त वर्ष के अंत तक आने की संभावना है. इसके तहत सरकार अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी, जबकि कंपनी नए शेयर जारी कर पूंजी जुटाएगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी आईपीओ के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास मसौदा दस्तावेज जमा करने की तैयारी कर रही है. 31 मार्च 2026 तक कंपनी करीब 890 परियोजनाओं के लिए 3.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दे चुकी थी. जानिए आईपीओ और सरकारी विनिवेश से जुड़ी पूरी जानकारी.
सरकार OFS के जरिए बेचेगी हिस्सेदारी
अधिकारी के मुताबिक, आईआईएफसीएल के आईपीओ में सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी. वहीं, कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाएगी. हालांकि, सरकार कितनी हिस्सेदारी बेचेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल की शुरुआत में आईआईएफसीएल के आईपीओ और शेयर बाजार में लिस्टिंग को मंजूरी दी थी. अब कंपनी इस संबंध में सेबी के पास आईपीओ के मसौदा दस्तावेज जमा करने की तैयारी कर रही है.
2006 में हुआ था IIFCL का गठन
आईआईएफसीएल पूरी तरह से सरकारी क्षेत्र की कंपनी है. इसका गठन वर्ष 2006 में किया गया था. कंपनी व्यावहारिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लंबी अवधि के लिए वित्त उपलब्ध कराती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास यह जमा स्वीकार नहीं करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के रूप में पंजीकृत है.
890 परियोजनाओं को 3.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी
कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक आईआईएफसीएल ने करीब 890 परियोजनाओं के लिए कुल 3.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय मंजूरी दी थी. इन परियोजनाओं के तहत कुल वितरित राशि 1.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही.
विनिवेश से होने वाली सरकारी आय में जुड़ेगी रकम
आईआईएफसीएल में सरकार की हिस्सेदारी बेचने से मिलने वाली राशि विनिवेश के जरिए जुटाई जाने वाली सरकारी आय में शामिल होगी. चालू वित्त वर्ष में अब तक विनिवेश से सरकार को 55,757 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं.
RBI Retains SBI, HDFC Bank and ICICI Bank as D-SIBs in 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को 2026 में भी घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) की श्रेणी में बरकरार रखा है. केंद्रीय बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस श्रेणी में शामिल बैंकों को पूंजी संरक्षण बफर के अलावा जोखिम के आधार पर तय परिसंपत्तियों (आरडब्ल्यूए) के अनुपात में अतिरिक्त पूंजी रखनी होती है.
SBI को सबसे ज्यादा अतिरिक्त पूंजी रखनी होगी
आरबीआई के मुताबिक, एसबीआई को जोखिम के आधार पर तय परिसंपत्तियों के अनुपात में 0.80 प्रतिशत अतिरिक्त कॉमन इक्विटी टियर-1 (सीईटी-1) पूंजी रखनी होगी. वहीं, एचडीएफसी बैंक के लिए यह जरूरत 0.40 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के लिए 0.20 प्रतिशत तय की गई है. सीईटी-1 बैंक की मुख्य पूंजी होती है, जिसमें मुख्य रूप से नकद और शेयर शामिल होते हैं.
31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर समीक्षा
केंद्रीय बैंक ने कहा कि डी-एसआईबी की यह समीक्षा 31 मार्च 2026 तक बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है. डी-एसआईबी की श्रेणी में उन बैंकों को रखा जाता है, जिनका देश की वित्तीय व्यवस्था में प्रणालीगत महत्व होता है. इन बैंकों के लिए अतिरिक्त पूंजी की जरूरत तय की जाती है.
2014 में जारी हुई थी डी-एसआईबी की रूपरेखा
आरबीआई ने घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (डी-एसआईबी) से जुड़े नियमों की रूपरेखा पहली बार 22 जुलाई 2014 को जारी की थी. इसमें 28 दिसंबर 2023 को संशोधन किया गया. इस रूपरेखा के तहत केंद्रीय बैंक को 2015 से डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत बैंकों के नाम सार्वजनिक करने और उनके प्रणालीगत महत्व के अंक (एसआईएस) के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखने की व्यवस्था की गई है.
2015 से इस सूची में शामिल है SBI
आरबीआई के बयान के अनुसार, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को क्रमशः 2015 और 2016 में डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत किया गया था. वहीं, एचडीएफसी बैंक को 2017 में इस श्रेणी में शामिल किया गया था. केंद्रीय बैंक ने 2026 की समीक्षा में भी इन तीनों बैंकों को इस श्रेणी में बरकरार रखा है.
Uber Launches Connected Journeys to Ease Delhi Metro Commuters' Travel
UBER News: ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए ‘कनेक्टेड जर्नीज’ सुविधा शुरू की है. इसके तहत यात्री अब एक ही यात्रा योजना में मेट्रो के साथ दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सवारी भी बुक कर सकेंगे. इस सुविधा के जरिये मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपने गंतव्य तक जाने के लिए भी उबर ऐप पर वाहन बुक किए जा सकेंगे.
एक ही ऐप पर मेट्रो, बाइक और ऑटो की बुकिंग
कंपनी के मुताबिक, उबर ग्राहक ऐप पर दिल्ली मेट्रो की यात्रा के साथ दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बुकिंग कर सकेंगे. यात्री अपनी यात्रा के अलग-अलग चरणों के लिए मार्ग के विकल्प, अनुमानित समय और किराया देख पाएंगे. इसके साथ ही संबंधित सेवाओं की बुकिंग भी ऐप पर ही की जा सकेगी.
दिल्ली से शुरू हुई सुविधा, चरणबद्ध तरीके से होगा विस्तार
उबर ने कहा कि भारत में ‘कनेक्टेड जर्नीज’ सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है और इसकी शुरुआत दिल्ली से हुई है. कंपनी फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में अपने ऐप के जरिये मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा देती है.
अध्ययन में सामने आई मेट्रो यात्रियों की परेशानी
उबर ने बताया कि इस सुविधा की शुरुआत से पहले ‘द क्वांटम हब’ और ‘यंग लीडर्स फॉर एक्टिव सिटिजनशिप’ के साथ मिलकर एक सामाजिक अध्ययन किया गया था. इसमें सामने आया कि सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल में सबसे बड़ी बाधा मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से गंतव्य तक जाने की सुविधा का अभाव है. अध्ययन में शामिल 34 लोगों में से 65 प्रतिशत ने मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने या वहां से लौटने में परेशानी होने की बात कही.
यात्रा के अलग-अलग साधनों के बीच बेहतर संपर्क जरूरी
उबर इंडिया और दक्षिण एशिया में आपूर्ति परिचालन के निदेशक आदित्य कपूर ने कहा, ''इस अध्ययन से पता चला कि दिल्ली-एनसीआर में परिवहन के विभिन्न साधनों से यात्रा करने के लिए कई सुविधाएं पहले से मौजूद हैं, लेकिन उनके बीच संपर्क बेहतर होना जरूरी है.''
India Gold Imports Fall 40% to $24.7 Billion in April-October: CTI
India Gold Import: भारत में सोने का आयात इस साल अप्रैल से अक्टूबर के दौरान सालाना आधार पर करीब 40 प्रतिशत घटकर 24.7 अरब डॉलर रह गया है. पिछले साल इसी अवधि में देश ने 41.24 अरब डॉलर मूल्य का सोना आयात किया था. उद्योग निकाय चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने सोमवार को यह जानकारी दी. उनके मुताबिक, सात महीनों में सोने के आयात में 16.46 अरब डॉलर की कमी आई है.
सात महीने में 16.46 अरब डॉलर घटा सोने का आयात
बृजेश गोयल ने बताया कि भारत ने अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच 41.24 अरब डॉलर मूल्य का सोना खरीदा था. वहीं, अप्रैल-अक्टूबर 2026 के दौरान यह आंकड़ा घटकर 24.7 अरब डॉलर रह गया. इस तरह सालाना आधार पर सोने के आयात में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े चालू वित्त वर्ष के दौरान सोने की खरीद में आई बड़ी कमी को दिखाते हैं.
वित्त वर्ष में 35-40 अरब डॉलर रह सकता है आयात
गोयल के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का सोना आयात करीब 72 अरब डॉलर रहा था. वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में इसके 35 अरब डॉलर से 40 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है. उन्होंने सोने की खरीद में आई गिरावट का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दिया. उनके मुताबिक, इसका असर व्यापारिक आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है.
सोने की कीमतों में भी आई गिरावट
गोयल ने सोने की कीमतों में आई कमी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के समय सोने की कीमत करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब घटकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है. इस तरह कीमत में करीब 65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है.
आभूषण विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को मिली राहत
गोयल ने कहा कि सोने की कीमतों में बदलाव से आभूषण विक्रेताओं और व्यापारियों को अपना स्टॉक संभालने में मदद मिली है. वहीं, उपभोक्ता भी तुलनात्मक रूप से कम कीमतों पर सोना खरीद पाए हैं. उनके मुताबिक, कीमतों में आई कमी से उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए इस कीमती धातु को खरीदने की लागत कम हुई है.
New CPI series will narrow the inflation gap says RBI Deputy Governor
भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की संशोधित श्रृंखला से मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़ों और आम लोगों के महंगाई के अनुभव के बीच का फासला कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि नई सीपीआई शृंखला में घरेलू उपभोग के बदलते स्वरूप के अनुरूप भारांश में संशोधन किया गया है. साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मुफ्त मिलने वाली वस्तुओं को सूचकांक से बाहर रखा गया है और पहली बार ऑनलाइन बाजारों से भी कीमतों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं.
गुप्ता ने यहां सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की तरफ से आयोजित डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन में कहा, 'इन बदलावों से मुद्रास्फीति का आकलन अधिक वास्तविक होगा और मुद्रास्फीति के लिए निर्धारित लक्ष्य पर केंद्रित मौद्रिक नीति बनाने में मदद मिलेगी.' इस साल फरवरी में जारी संशोधित सीपीआई शृंखला में घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023-24 के आधार पर भारांश तय किए गए हैं. इससे पहले 2011-12 के सर्वेक्षण का इस्तेमाल होता था.
आरबीआई की डिप्टी गवर्नर ने कहा कि उपभोग मद में खाद्य एवं पेय पदार्थों का भारांश घटा है, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं एवं सेवाओं का हिस्सा बढ़ा है. खाद्य कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए इससे खुदरा महंगाई में उतार-चढ़ाव कम होने की उम्मीद है. नई शृंखला में 12 ऑनलाइन बाजारों से कीमतों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं. मकान किराया सूचकांक में सरकारी और नियोक्ताओं की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले आवास को शामिल नहीं किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के मकान किराये को भी इसके दायरे में लाया गया है.
गुप्ता ने संशोधित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) शृंखला का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जीडीपी गणना में दोहरी अपस्फीति पद्धति और आपूर्ति-उपयोग तालिका ढांचे से अनुमानों की विश्वसनीयता बढ़ेगी. वहीं, आईआईपी में मोटर वाहन, दवा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों का भारांश बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि आरबीआई आर्थिक गतिविधियों के आकलन के लिए उच्च आवृत्ति वाले संकेतकों (महत्वपूर्ण आंकड़ों) के साथ घरेलू और वैश्विक आर्थिक रुझानों पर नजर रखता है. वैकल्पिक बड़े आंकड़े शुरुआती संकेत दे सकते हैं, लेकिन केंद्रीय बैंक आधिकारिक आंकड़ों से उनकी पुष्टि करने के बाद ही उनका इस्तेमाल करता है.
FAI Annual Seminar 2026 to Focus on Fertilizer Security, Sustainability
फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) का वार्षिक सेमिनार 26 से 28 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा. इस वर्ष सेमिनार की थीम 'टिकाऊ कृषि के लिए उर्वरक भविष्य को सुरक्षित बनाना' रखी गई है. इसमें केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल होंगे. तीन दिवसीय आयोजन में नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैश्विक विशेषज्ञ और कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारक भारत की उर्वरक सुरक्षा, घरेलू उत्पादन और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
वैश्विक चुनौतियों के बीच उर्वरक क्षेत्र की मजबूती पर जोर
सेमिनार में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, वैश्विक सप्लाई चेन में बाधाओं और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत के उर्वरक क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विचार किया जाएगा. आयोजन के दौरान चार से अधिक तकनीकी सत्र और 15 प्रस्तुतियां होंगी। इनमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उर्वरक नीति, खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ उत्पादन और विपणन के बदलते तरीकों पर चर्चा करेंगे. प्रत्येक सत्र के बाद पैनल चर्चा भी होगी. एफएआई के अध्यक्ष और कोरोमंडल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. शंकरसुब्रमण्यम ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के साथ कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में काम कर रहा है. ऐसे में उर्वरक उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि उद्योग का ध्यान आत्मनिर्भरता, पौधों के संतुलित पोषण, संसाधनों के कुशल इस्तेमाल, नवाचार और टिकाऊ उर्वरक समाधानों को बढ़ावा देने पर है.
72 मिलियन टन उर्वरक की खपत, आयात पर निर्भरता बड़ी चुनौती
भारत 14 करोड़ से अधिक किसान परिवारों की जरूरतें पूरी करता है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उर्वरक उपभोक्ता देश है. देश में उर्वरकों की खपत करीब 72 मिलियन मीट्रिक टन है. सिंचाई के विस्तार, फसल चक्र में बदलाव और मिट्टी की सेहत पर बढ़ते जोर के कारण उर्वरकों की मांग में वृद्धि हो रही है. स्वदेशी खनिज संसाधनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद भारत यूरिया और फॉस्फेट उर्वरकों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। सरकार यूरिया और पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) योजनाओं के जरिये इस क्षेत्र को सहायता दे रही है. इस साल प्राकृतिक गैस, अमोनिया, फॉस्फोरिक एसिड, रॉक फॉस्फेट और सल्फर जैसे कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भू-राजनीतिक व्यवधानों और सप्लाई चेन की अनिश्चितताओं के कारण तेजी और उतार-चढ़ाव देखने को मिला. यूरिया, डीएपी और एमओपी की कीमतों में भी अस्थिरता रही। इसके अलावा माल ढुलाई लागत, विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और मानसून की कमी ने उद्योग के सामने चुनौतियां खड़ी कीं.
हरित हाइड्रोजन और यूरिया उत्पादन बढ़ाने की पहल
एफएआई के महानिदेशक डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने कहा कि भारत का उर्वरक क्षेत्र महत्वपूर्ण मोड़ पर है. उर्वरक सुरक्षा, घरेलू विनिर्माण और टिकाऊ विकास के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. उन्होंने आयात के स्रोतों में विविधता लाने, सप्लाई चेन मजबूत करने और पोषक तत्वों के संतुलित इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिली है. सरकार ने सब्सिडी सहायता जारी रखी, घरेलू यूरिया उत्पादन के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी और वैश्विक सप्लाई चेन में गंभीर व्यवधान के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से महत्वपूर्ण खेपों की आवाजाही सुगम बनाई.
भारत सरकार की नीतिगत पहलों में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शामिल है, जिसका उद्देश्य आयातित ग्रे अमोनिया की जगह घरेलू स्तर पर उत्पादित हरित अमोनिया का इस्तेमाल करना है. आत्मनिर्भर भारत के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति 2026 के तहत प्राकृतिक गैस आधारित 10 मिलियन मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के तहत 2030 तक 100 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का गैसीकरण करने का लक्ष्य है. इस मिशन के लिए 37,500 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा गया है.
नैनो उर्वरक, AI और डिजिटल तकनीक से टिकाऊ कृषि को बढ़ावा
सेमिनार में संतुलित उर्वरीकरण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और मिट्टी की सेहत सुधारने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. पीएम-प्रणाम जैसी पहल के साथ वैकल्पिक उर्वरक, जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक, जैविक आधारित उर्वरक और विशेष उर्वरकों को पोषक तत्वों के बेहतर प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन के जरिये सटीक कृषि और आंकड़ों पर आधारित पोषक तत्वों के इस्तेमाल से उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. उर्वरक उद्योग नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया को अपनाने की दिशा में भी काम कर रहा है. इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और उर्वरक विनिर्माण के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
Millennium Schools Partner HAILM to Promote Responsible AI Education
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए द मिलेनियम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस तकनीक की सुरक्षित और जिम्मेदार समझ देने के लिए ह्यूमेन AI लिटरेसी मिशन (HAILM) के साथ साझेदारी की है. इस पहल के तहत आठ शहरों के स्कूलों में 8,000 से अधिक विद्यार्थी और 500 शिक्षक AI साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ेंगे. इसका उद्देश्य बच्चों को AI की बुनियादी जानकारी देने के साथ तकनीक के नैतिक इस्तेमाल, डिजिटल सुरक्षा और आलोचनात्मक सोच के लिए तैयार करना है.
आठ शहरों के स्कूलों में लागू होगा AI साक्षरता कार्यक्रम
यह साझेदारी नोएडा, लखनऊ, अमृतसर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, इंदौर, पटियाला और बठिंडा स्थित द मिलेनियम स्कूलों में लागू की जाएगी. HAILM का यह कार्यक्रम कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें बच्चों की उम्र और कक्षा के अनुसार AI की बुनियादी अवधारणाएं समझाई जाएंगी. कार्यक्रम के शिक्षण मॉड्यूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार किए गए हैं. इसमें तकनीक की समझ, तार्किक सोच, नैतिकता और AI के जिम्मेदार इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा.
डिजिटल सुरक्षा और गलत सूचनाओं की पहचान भी सीखेंगे विद्यार्थी
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि AI क्या है, यह कैसे काम करता है और इसकी क्षमताएं एवं सीमाएं क्या हैं. इसके अलावा उन्हें दैनिक जीवन में AI की भूमिका, डिजिटल सुरक्षा, तथ्यों की जांच और गलत सूचनाओं की पहचान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. पाठ्यक्रम में AI से जुड़े पूर्वाग्रह (Bias), तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल और उभरती तकनीकों के नैतिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है, ताकि वे AI से मिली जानकारी को बिना जांचे स्वीकार न करें.
500 शिक्षकों को भी AI के इस्तेमाल की मिलेगी जानकारी
इस पहल में विद्यार्थियों के साथ 500 शिक्षक भी शामिल होंगे. उनके लिए तैयार कार्यक्रम में AI की बुनियादी समझ और शिक्षा के क्षेत्र में इसके संभावित इस्तेमाल पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें पाठ योजना तैयार करने, विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने और कक्षा में शिक्षण को प्रभावी बनाने में AI की भूमिका समझाई जाएगी. इसके साथ ही शिक्षकों को AI नैतिकता, डेटा गोपनीयता, शैक्षणिक ईमानदारी और तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी. विद्यार्थियों और शिक्षकों, दोनों के लिए पाठ्यक्रम सेल्फ-पेस्ड प्रारूप में उपलब्ध होंगे, ताकि वे अपनी नियमित पढ़ाई और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ इन्हें पूरा कर सकें.
AI का इस्तेमाल नहीं, उसकी सही समझ विकसित करना उद्देश्य
द मिलेनियम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक (अकादमिक उत्कृष्टता एवं नई पहल) डॉ. प्रियंका जैन ने कहा कि शिक्षा को बच्चों की बदलती जरूरतों और उनके आसपास विकसित हो रही दुनिया के अनुरूप होना चाहिए. AI को लेकर ग्रुप का उद्देश्य बच्चों को तकनीक के अधिक इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें इसका समझदारी और जिम्मेदारी से उपयोग करना सिखाना है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी इतना सक्षम बनाना जरूरी है कि वे आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकें. वहीं, ह्यूमेन AI लिटरेसी मिशन (HAILM) के चीफ विजनरी मनीत जैन ने कहा कि AI साक्षरता तेजी से पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ जैसी बुनियादी क्षमताओं के समान महत्वपूर्ण होती जा रही है. उन्होंने कहा कि आठ शहरों में 8,000 विद्यार्थियों और 500 शिक्षकों को एक साझा शिक्षण कार्यक्रम से जोड़ना जिम्मेदार AI शिक्षा को व्यापक स्तर पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उनके मुताबिक, AI के शिक्षा का हिस्सा बनने के साथ जागरूक और प्रशिक्षित शिक्षक ही विद्यार्थियों के सबसे मजबूत मार्गदर्शक साबित होंगे.
Poverty Eradication Needs Wider Access to Finance, Digital Economy: FM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को कहा कि देश में गरीबी खत्म करने और गरीबी से बाहर निकल चुके लोगों को दोबारा इस स्थिति में जाने से रोकने के लिए वित्त, बाजार और डिजिटल अर्थव्यवस्था (Digital Economy) तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है. उन्होंने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2011 से 2023 के बीच करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं. सरकार अब इस प्रगति को आगे बढ़ाने और सबसे निचले पायदान पर मौजूद लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर ध्यान दे रही है.
गरीबी सिर्फ आय की कमी नहीं, बुनियादी सुविधाएं भी जरूरी
सीतारमण ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि गरीबी केवल आय या मजदूरी की कमी तक सीमित नहीं है. अगर किसी परिवार के पास सुरक्षित घर, साफ पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा नहीं है, तो आय बढ़ने के बावजूद वह असुरक्षित बना रहता है. एक बीमारी परिवार की पूरी बचत खत्म कर सकती है और उसे दोबारा गरीबी में धकेल सकती है. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत जैसी सरकारी योजनाएं ऐसे जोखिमों के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम कर रही हैं. इन योजनाओं से परिवारों के घरेलू खर्च में कमी आने के साथ उनका समय भी बच रहा है.
गरीबी से बाहर आए लोगों को दोबारा पिछड़ने से रोकना चुनौती
वित्त मंत्री ने कहा कि अब अगला लक्ष्य उन लोगों को गरीबी से बाहर निकालना है, जो अभी भी सबसे निचले पायदान पर हैं. इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि गरीबी से बाहर निकल चुके लोग दोबारा पीछे न लौटें. उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी उपायों के जरिए परिवारों को सुरक्षा मिली है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए वित्त, बाजार और डिजिटल अर्थव्यवस्था तक उनकी पहुंच और व्यापक बनानी होगी. सीतारमण ने 'विकसित भारत' के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप के जरिए शिक्षा जगत और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर काम कर रही है. वहीं, बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश देश को जोड़ने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि अवसर केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहने चाहिए.
मुद्रा, पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा से वित्तीय अवसर
सीतारमण ने कहा कि गरीबी से बाहर निकलने के बाद परिवारों को आगे बढ़ने के लिए कमाई के अवसरों की जरूरत होती है. सरकार ने मुद्रा योजना के जरिए वित्तीय अवसर उपलब्ध कराए हैं. इस योजना के तहत 60 करोड़ ऋण खाते मंजूर किए गए हैं, जिनमें करीब दो-तिहाई खाते महिलाओं के हैं. इसके अलावा पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाएं रेहड़ी-पटरी वालों और पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक सहायता देने में मदद कर रही हैं.
अंत्योदय के सिद्धांत पर सरकार का जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में गरीबी उन्मूलन के लिए अस्थायी राहत देने के बजाय गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में बुनियादी बदलाव हुआ है. उन्होंने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के कल्याण यानी अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित होकर सरकार ने हर घर की बुनियादी जरूरतों और अभावों को दूर करने पर ध्यान दिया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.
Kalyani Family: SC Suggests Arbitration in Rs 1 Lakh Crore Dispute
Kalyani Family Dispute: भारत फोर्ज (Bharat Forge) के चेयरमैन बाबा कल्याणी (Baba Kalyani) के परिवार में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है. सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए शुरू की गई मध्यस्थता (Mediation) की प्रक्रिया नाकाम रही है. इसके बाद शीर्ष अदालत ने विवाद को सुलझाने के लिए एकल आर्बिट्रेटर (Sole Arbitrator) नियुक्त करने का रास्ता सुझाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एल. नागेश्वर राव ने बताया कि मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश सफल नहीं रही. जस्टिस राव को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया गया था. इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को सुझाव दिया कि वे अपने सभी विवादों को सुलझाने के लिए सोल आर्बिट्रेटर नियुक्त करने पर विचार करें.
पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता और प्रतिवादी नंबर 5 के वकीलों को इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं है. वहीं, अन्य प्रतिवादियों की ओर से पेश वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी से इस बारे में अपने पक्ष से निर्देश लेकर बताने को कहा गया है कि क्या सभी विवादों को एक ही मध्यस्थ के पास भेजा जा सकता है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद तय की है.
जुलाई में जस्टिस राव को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व जज जस्टिस एल. नागेश्वर राव को इस मामले में सोल मीडिएटर (मध्यस्थ) नियुक्त किया था. इस कोशिश का मकसद बाबा कल्याणी और उनकी बहन सुगंधा हिरेमठ के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का आपसी सहमति से समाधान निकालना था. अदालत ने दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकीलों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करने का आग्रह किया था.
कौन कर रहा है किसका प्रतिनिधित्व?
बाबा कल्याणी और सुगंधा हिरेमठ की ओर से वरिष्ठ वकीलों की टीम अदालत में पेश हुई थी. कल्याणी परिवार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल और आर्यमा सुंदरम पेश हुए थे. वहीं, सुगंधा हिरेमठ का पक्ष वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने रखा था.
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद कल्याणी परिवार की पुश्तैनी संपत्तियों पर दावों से जुड़ा है. इन संपत्तियों का अनुमानित वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है. इस विरासत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. यह मामला कई न्यायिक मंचों पर भी पहुंच चुका है. अब मध्यस्थता की कोशिश नाकाम होने के बाद शीर्ष अदालत ने सोल आर्बिट्रेटर के जरिए आर्बिट्रेशन का विकल्प तलाशने को कहा है. हालांकि, इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों की सहमति मिलना अभी बाकी है.
आर्बिट्रेशन एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से किसी विवाद को अदालत के बाहर सुलझाया जाता है. इसमें विवाद को एक निष्पक्ष तीसरे पक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जिसे आर्बिट्रेटर या आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल कहा जाता है, जो निर्णय लेता है.
Retail vehicle sales hit a record 5.525 million units during the festive season says FADA
भारत में वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल 42 दिन के त्योहारी सत्र के दौरान सालाना आधार पर 2.21 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 55.25 लाख इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल 'जीएसटी 2.0' के कारण मांग बढ़ने से ऊंचे आधार के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी. फाडा के अनुसार 2026 में 42 दिन की त्योहारी अवधि के दौरान वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 55,25,490 इकाई रही, जो समान अवधि के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
वर्ष 2024 के त्योहारी सत्र की तुलना में वाहनों की खुदरा बिक्री में 23.95 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाए जाने के बाद मांग की निरंतर रफ्तार को दर्शाती है. दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार 3.67 फीसदी बढ़कर 43,13,276 इकाई हो गई, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 5.32 फीसदी बढ़कर 1,93,576 इकाई रही.
वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 7.13 फीसदी बढ़कर 1,55,761 इकाई, ट्रैक्टर की बिक्री 2.24 फीसदी बढ़कर 1,03,809 इकाई और निर्माण उपकरणों की बिक्री 26.06 फीसदी उछलकर 10,452 इकाई पर पहुंच गई. हालांकि, यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 7.16 फीसदी घटकर 7,48,616 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8,06,322 इकाई थी.
इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री 52.62 फीसदी उछलकर पांच लाख इकाई के पार निकल गई. इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों का मुख्य योगदान रहा. फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, ''2026 के त्योहारी सत्र के दौरान भारतीय वाहन खुदरा बाजार ने रिकॉर्ड के ऊपर रिकॉर्ड बनाया. पिछले साल के असाधारण आधार के बावजूद, इस साल त्योहारी खुदरा बिक्री 2.21 फीसदी बढ़कर 55,25,490 इकाई रही. यह हमारे इतिहास में 42 दिन का अब तक का सबसे बेहतर त्योहारी सत्र है.''
Bisleri stated that its packaged drinking water is safe
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देने के एक दिन बाद कंपनी ने सोमवार को दावा किया कि उसका पैक्ड पेयजल पीने के लिए ''सुरक्षित'' है और वह इस मुद्दे के समाधान के लिए खाद्य नियामक के साथ सहयोग करेगी. यह स्पष्टीकरण एफएसएसएआई के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उसने कहा था कि पैक्ड पेयजल का नमूना ''असुरक्षित'' पाए जाने के बाद उसने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है.
बिसलेरी इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा कि उसे एफएसएसएआई से कोई नोटिस नहीं मिला है. कंपनी ने यह भी कहा कि एक रेफरल प्रयोगशाला की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई थी. कंपनी का यह बयान रविवार को एफएसएसएआई के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें बताया गया था कि असुरक्षित पैक्ड पेयजल को लेकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है. बिसलेरी ने कहा कि यह मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में उसके गोवा स्थित विनिर्माण संयंत्र में तैयार एक बैच से जुड़ा है. गोवा संयंत्र कंपनी के नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है.
एफएसएसएआई ने 30 सितंबर, 2025 को गोवा संयंत्र से छह नमूने लिए थे. शुरुआती जांच में पांच नमूने सभी लागू मानकों पर खरे उतरे. कंपनी ने कहा, ''छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी तय सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.'' बिसलेरी की 22 नवंबर, 2025 की अपील के बाद एफएसएसएआई ने उस नमूने को दोबारा जांच के लिए रेफरल प्रयोगशाला में भेजा था.
बिसलेरी ने कहा, ''रेफरल प्रयोगशाला ने नमूने में ब्रोमेट को तय सीमा के भीतर पाया और अलग से नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) की मौजूदगी की बात कही.'' दोनों जांच नतीजों के बीच के अंतर ने सवाल खड़े कर दिए. इसके बाद बिसलेरी ने स्वतंत्र रूप से जांच के लिए नमूने को एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला में भेजा.
बिसलेरी ने कहा, ''उस जांच में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर पाया गया.'' कंपनी ने दो फरवरी, 2026 को एक औपचारिक पत्र के साथ स्वतंत्र जांच के नतीजे एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दिए. कंपनी ने कहा, ''उस पत्र के बाद हमें एफएसएसएआई से आगे कोई सूचना नहीं मिली और हमने मान लिया कि मामला बंद हो गया है.'' बिसलेरी ने कहा कि वह उचित नियामकीय प्रक्रिया के जरिये इस मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करना जारी रखेगी.
VinFast plans to capture a significant share of the Indian EV market by 2030
वियतनाम की वाहन कंपनी विनफास्ट तेजी से बढ़ते भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना के तहत 2027 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खंड में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित अपने संयंत्र में दोपहिया वाहनों का भी उत्पादन करेगी. इसके अलावा, कंपनी भारत में बैटरी से चलने वाली दो नई चार पहिया गाड़ियां पेश करने की योजना बना रही है. इसका उद्देश्य खासकर पहली बार वाहन खरीदने वालों के बीच कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है. विनफास्ट भारत में फिलहाल चार इलेक्ट्रिक कार मॉडल- वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लिमो ग्रीन बेचती है.
कंपनी के अधिकारियों ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है और कंपनी की योजना 2030 तक इस बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल करने की है. विनफास्ट एशिया में चार पहिया वाहन कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तपन घोष ने कहा कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में वीएफ 5 पेश करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि पहली बार वाहन खरीदने वालों सहित ग्राहकों की पसंद अब कॉम्पैक्ट एसयूवी की ओर बढ़ रही है. घोष ने कहा कि ग्राहक 1,000 सीसी या इससे कम क्षमता वाले इंजन की शुरुआती हैचबैक कार के मुकाबले कुछ अधिक शक्तिशाली विकल्प चाहते हैं.
तपन घोष ने कहा कि विनफास्ट की हर साल भारत में कम से कम दो कार मॉडल पेश करने और तूतीकोरिन संयंत्र की सालाना 50,000 इकाइयों की उत्पादन क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की योजना है. उन्होंने कहा कि कंपनी भारत स्थित संयंत्र से अन्य एशियाई बाजारों की मांग भी पूरी करना चाहती है. इस संयंत्र की क्षमता बढ़ाकर सालाना 1.5 लाख चार पहिया वाहन तक की जा सकती है. स्थानीय स्तर पर कलपुर्जों की खरीद के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, 'फिलहाल हम 15 प्रतिशत कलपुर्जे स्थानीय स्तर पर खरीद रहे हैं और इसे दोगुना करने की योजना है.' उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले भारत में कारोबार शुरू करने वाली विनफास्ट की बिक्री शुरुआती दौर में 500 इकाई प्रति माह से बढ़कर अब 2,500-3,000 इकाई प्रति माह हो गई है.
विनफास्ट इंडिया में दोपहिया कारोबार के बाजार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग सक्सेना ने कहा कि कंपनी के तूतीकोरिन संयंत्र में दोपहिया वाहनों के उत्पादन के लिए एक उत्पादन लाइन भी लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह तेजी से बढ़ता हुआ खंड है. हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. हम 2027 की पहली छमाही में ही दो मॉडल पेश करेंगे.' सक्सेना ने कहा कि कंपनी भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार का अध्ययन कर रही है और इसके आधार पर शुरुआत में बैटरी से चलने वाले स्कूटर पेश करने की योजना है. इनकी एक बार चार्ज करने पर चलने की न्यूनतम दूरी तय की जाएगी. हालांकि, उन्होंने इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं बताई. उन्होंने कहा कि इन वाहनों में बैटरी बदलने की सुविधा भी हो सकती है. कंपनी विभिन्न शहरों में डीलरशिप के लिए समझौते कर रही है और इनके परीक्षण अंतिम चरण में हैं. निवेश के बारे में अधिकारियों ने कहा कि विनग्रुप अब तक भारत में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुका है और उसकी विभिन्न क्षेत्रों में दो अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना है. इसमें चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना भी शामिल है.
India-EU trade agreement likely to be signed on December 16
India-EU Trade Deal: भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर होने की संभावना है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दोनों पक्षों ने इस साल 27 जनवरी को इस समझौते के लिए बातचीत पूरी कर ली थी. भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाके ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिसंबर में ब्रसेल्स यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और यह अगले साल लागू होगा.
यूरोपीय आयोग ने समझौते पर हस्ताक्षर और इसे अंतिम रूप देने की मंजूरी के लिए यूरोपीय संघ की परिषद को प्रस्ताव भेज दिए हैं. इसके साथ समझौते का अंतिम कानूनी मसौदा और शुल्क संबंधी विवरण भी सौंपे गए हैं. इस मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारत के 93 प्रतिशत निर्यात को 27 देशों के यूरोपीय संघ में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी. वहीं, यूरोपीय संघ से आयात होने वाली लक्जरी कार और शराब सस्ती हो जाएंगी.
FSSAI has approved legal action after a sample of Bisleri bottled water was found to be unsafe
खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी है. कंपनी के बोतलबंद पानी का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया था. एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी. नियामक ने जांच के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (मिनरल वाटर को छोड़कर)' का नमूना लिया था.
एफएसएसएआई ने कहा कि नमूना ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया. कंपनी की अपील के बाद नमूने को दोबारा जांच के लिए दूसरी खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया. इस प्रयोगशाला ने भी उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए जाने के कारण उसे असुरक्षित घोषित किया. नियामक ने कहा कि प्रयोगशाला की जांच में कानून के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थ से संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया. इसके आधार पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दी गई है.
एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया पोस्ट में वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी सहित कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ भी अभियोजन की मंजूरी देने की जानकारी दी. नियामक ने नियमों का पालन नहीं करने पर उर्मी लाइफसाइंसेज एलएलपी और गौर आयुर्वेदिक स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.
एफएसएसएआई ने आशा कन्फेक्शनरी को उत्पाद वापस लेने का आदेश भी दिया है. कंपनी को उसके 'प्री-पैक चॉकलेट फिल्ड कुकीज' बाजार से वापस लेने को कहा गया है, क्योंकि जांच में ये असुरक्षित पाए गए थे. इस कैलेंडर वर्ष में एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबार करने वाली कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है.
India AC Demand: 200 Million New Air Conditioners by 2035
भारत में आने वाले 10 साल में एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. गर्मी बढ़ने, शहरीकरण और लोगों की आमदनी में इजाफे के साथ देश में हर साल करीब 2 करोड़ नए एयर कंडीशनर लगने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में भारत के घरों में करीब 20 करोड़ अतिरिक्त एयर कंडीशनर लगाए जा सकते हैं. इससे भारत दुनिया में ऊर्जा की मांग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बनेगा.
अभी हर 5 में से 1 से भी कम घर में AC: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में एयर कंडीशनर की कुल संख्या में बड़ी बढ़ोतरी होगी. फिलहाल दुनिया में लगे कुल एयर कंडीशनर में इन दोनों क्षेत्रों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम है. 2035 तक यह बढ़कर 20 फीसदी हो सकती है. भारत और इंडोनेशिया में ठंडक की जरूरत अधिक होने के बावजूद पांच में से एक से भी कम घरों में एयर कंडीशनर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका में करीब 90 फीसदी घरों में कम से कम एक एयर कंडीशनर मौजूद है.
ठंडक की मांग, गर्मी की जरूरत से भी आगे निकली
IEA के मुताबिक, ऊर्जा के इतिहास में पहली बार इमारतों में ठंडक की मांग हीटिंग यानी गर्म रखने की जरूरत से ज्यादा हो रही है. इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ेगा. एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, अगले 10 साल में भारत की बिजली की मांग हर साल करीब 6 फीसदी बढ़ सकती है. यह दुनिया के किसी भी बड़े क्षेत्र के मुकाबले सबसे तेज बढ़ोतरी होगी. वहीं, भारत की कुल ऊर्जा मांग में हर साल 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है. यह वैश्विक औसत से तीन गुना ज्यादा है. एयर कंडीशनर के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली की खपत में और इजाफा होगा.
2035 तक दुनिया में 1,700 TWh बढ़ेगी ठंडक की मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, 2035 तक दुनिया में कमरों और इमारतों को ठंडा रखने के लिए बिजली की मांग में 1,700 टेरावॉट घंटे (TWh) की बढ़ोतरी हो सकती है. यह मात्रा भारत की मौजूदा कुल बिजली खपत के लगभग बराबर है. IEA ने गर्मी की लहरों को ध्यान में रखते हुए एक अलग अनुमान भी तैयार किया है. इसमें माना गया है कि गर्मी की लहरें ज्यादा लंबी और तेज होंगी. ऐसी स्थिति में एयर कंडीशनर की संख्या और उनके इस्तेमाल में तेजी से बढ़ोतरी होगी. इसके चलते ठंडक के लिए बिजली की मांग सामान्य अनुमान से 700 TWh यानी 40 फीसदी ज्यादा हो सकती है. इससे बिजली की सबसे ज्यादा मांग वाले समय में बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा.
बेहतर AC से कम होगा बिजली बिल का खर्च
IEA के मुताबिक, मौजूदा नीतियों के आधार पर 2035 तक दुनिया में ठंडक के लिए बिजली की सबसे ज्यादा मांग 720 गीगावॉट बढ़ सकती है. यह भारत की आज की कुल बिजली उत्पादन क्षमता से भी ज्यादा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में बिजली की मांग में मौसम के हिसाब से होने वाले उतार-चढ़ाव को कम किया जा सकता है. इसकी एक बड़ी वजह ज्यादा ऊर्जा कुशल उपकरणों का इस्तेमाल होगा. बेहतर तकनीक वाले एयर कंडीशनर और दूसरे बिजली उपकरण कम बिजली खर्च करते हैं. इससे बिजली की मांग में मौसमी बदलाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.
मानसून और कोयले की खपत पर भी पड़ता है असर
बिजली की मांग केवल एयर कंडीशनर के इस्तेमाल पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मौसम भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में मॉनसून जल्दी और अच्छा रहा. इससे बिजली की मांग कम रही और पनबिजली उत्पादन बढ़ा. नतीजतन, कोयले की मांग पर भी दबाव कम रहा. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उपभोक्ता है.
कार और इमारतों की बढ़ती संख्या से भी बढ़ेगी ऊर्जा की मांग
भारत में ऊर्जा की मांग बढ़ने की वजह केवल एयर कंडीशनर नहीं होंगे. IEA के अनुमान के मुताबिक, आने वाले समय में देश की सड़कों पर हर दिन 12,000 से ज्यादा नई कारें जुड़ सकती हैं. इसके अलावा, देश में इमारतों के कुल निर्मित क्षेत्र में 33 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. स्टील और सीमेंट का उत्पादन भी तेजी से बढ़ सकता है. इन सभी गतिविधियों में ऊर्जा की जरूरत बढ़ेगी. IEA के अनुसार, भारत ने 2025 में करीब 2,114 टेरावॉट घंटे बिजली का उत्पादन किया. अनुमान है कि 2035 तक यह बढ़कर 3,585 TWh हो जाएगा. इसमें 51 फीसदी बिजली गैर-जीवाश्म स्रोतों से आने की उम्मीद है.
Gokul Milk Rates Increased by Up to Rs 6 After Amul, Mother Dairy
दूध और उससे बने उत्पादों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. अमूल, मदर डेयरी और व्यासधेनु के बाद अब गोकुल ब्रांड का दूध भी महंगा हो गया है. कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, जिसे आमतौर पर 'गोकुल मिल्क यूनियन' के नाम से जाना जाता है, ने भैंस के दूध की कीमत में 6 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरें 21 नवंबर से लागू हो गई हैं. इस फैसले के बाद ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.
भैंस का दूध 6 रुपए और गाय का दूध 4 रुपए महंगा
गोकुल मिल्क यूनियन के चेयरमैन राजेश पाटिल ने शनिवार को कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूनियन के सभी 25 निदेशकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है. सूखे की स्थिति और किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं. यूनियन ने दूध की बिक्री कीमत बढ़ाने के साथ ही किसानों से दूध खरीदने की दरों में भी इजाफा किया है. इसके तहत भैंस के दूध की खरीद कीमत 3 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध की खरीद कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है. पाटिल ने इस बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताया.
मार्च तक लागू रहेंगी नई दरें
राजेश पाटिल के मुताबिक, दूध की नई दरें 21 नवंबर से लागू हो गई हैं और करीब 131 दिनों तक यानी मार्च तक प्रभावी रहेंगी. हालांकि, हालात को देखते हुए हर महीने इसकी समीक्षा की जाएगी. इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार बोर्ड आगे का फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के साथ-साथ कोल्हापुर जिले में भी दूध की उपलब्धता में काफी कमी आने की आशंका है. ऐसे में दूध की उपलब्धता और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे फैसले लिए जाएंगे.
दूध उत्पादकों ने बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी
गोकुल मिल्क यूनियन ने किसानों से दूध खरीदने की कीमत भी बढ़ाई है, लेकिन दूध उत्पादक इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. किसानों का कहना है कि पशु आहार और चारे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में खरीद कीमतों में की गई बढ़ोतरी उनकी लागत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है.
एक किसान के मुताबिक, फिलहाल पशु आहार के एक बैग की कीमत 2,100 से 2,200 रुपए के बीच है. एक डेयरी फार्म में हर दिन 3 से 4 बैग की जरूरत पड़ती है. वहीं, चारे के पांच बंडल की कीमत 20 रुपए है. किसान ने बताया कि उन्हें दूध के लिए 63 रुपए प्रति लीटर मिल रहे हैं, जबकि यही दूध बाजार में 78 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. उनका कहना है कि बिक्री और खरीद कीमत के बीच के अंतर का अतिरिक्त फायदा सीधे किसानों को मिलना चाहिए था.
व्यासधेनु दूध के दाम भी बढ़े
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में कामधेनु हितकारी मंच ने अपने व्यासधेनु ब्रांड के पैकेट वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. एक लीटर दूध का पैकेट अब 66 रुपए के बजाय 70 रुपए में मिल रहा है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैकेट की कीमत 33 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दी गई है. डबल टोंड मिल्क की कीमत में भी 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. दूध के अलावा पनीर और दही भी महंगे हुए हैं. व्यासधेनु ब्रांड के पनीर की कीमत 50 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 400 रुपए कर दी गई है. वहीं, एक किलो दही की कीमत 100 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए कर दी गई है.
अमूल और मदर डेयरी भी बढ़ा चुकी हैं दाम
गोकुल से पहले अमूल और मदर डेयरी भी अपने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर चुकी हैं. दोनों कंपनियों ने चारा, पशु आहार, पैकेजिंग और परिवहन की लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया था. इस तरह अमूल, मदर डेयरी, व्यासधेनु और अब गोकुल के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
Forex Reserve falls again now drops to more than 3 months low level
Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से गिरावट का शिकार हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि 13 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भंडार में तेज गिरावट आई. इससे पहले 6 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भंडार में तेजी देखने को मिली थी, जो लगातार 8 हफ्ते की गिरावट के बाद आई तेजी थी. लेकिन तेजी टिकाऊ सिद्ध नहीं हुई और एक सप्ताह बाद ही भंडार फिर से गिरने की राह पर लौट आया.
सितंबर में 785 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर था भंडार
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी अपने साप्ताहिक आंकड़ों में बताया कि 13 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.20 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर रह गया. इससे एक सप्ताह पहले यानी 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह आंकड़ा 719.55 अरब डॉलर पर रहा था. इस तेज गिरावट के बाद भंडार अब करीब तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. इससे पहले सितंबर महीने में यह 785 अरब डॉलर के पार जाकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका था. उस समय प्रवासी भारतीयों से जुड़ी विशेष स्वैप योजना के जरिए भारी मात्रा में डॉलर आए थे, लेकिन उसके बाद से भंडार में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है.
इन दो कारणों से भंडार पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, गिरावट मुख्य रूप से दो बड़े कंपोनेंट में आई. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो पूरे भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, उसमें करीब 7.89 अरब डॉलर की गिरावट आई और ये संपत्तियां 583.45 अरब डॉलर रह गईं. ये परिसंपत्तियां डॉलर यूरो पाउंड और येन जैसी मुद्राओं में रखी जाती हैं. जब ये मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर होती हैं, तो भंडार का डॉलर में मूल्य अपने आप घट जाता है. इसी तरह सोने के भंडार में भी 6.18 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह करीब 98.61 अरब डॉलर पर आ गया. सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भंडार पर पड़ता है. इसके अलावा एसडीआर यानी स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की रिजर्व पोजीशन में भी हल्की कमी दर्ज की गई.
रुपए की उठापटक से पड़ता है सीधा असर
आलोच्य सप्ताह के दौरान रुपए में भी कुछ कमजोरी देखने को मिली थी. एक समय रुपए ने डॉलर के मुकाबले 94.24 के आसपास स्तर छुआ था. आरबीआई बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए समय-समय पर डॉलर बेचता या खरीदता है और फॉरेक्स स्वैप भी करता है. इन स्वैप के परिपक्व होने से भी भंडार में बदलाव आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की गिरावट ज्यादातर पुनर्मूल्यांकन यानी मुद्राओं और सोने की कीमतों में बदलाव से जुड़ी है, न कि बड़े पैमाने पर डॉलर की बिक्री से.
आगे इन कारणों से तय होगी भंडार की स्थिति
विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. यह आयात का बिल चुकाने, रुपए की कीमत को स्थिर रखने और अचानक आने वाले बाहरी झटकों से बचाने का काम करता है. भारत का भंडार अभी भी काफी मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि यह कई महीनों के आयात खर्च को आसानी से पूरा कर सकता है. आगे के दिनों में वैश्विक बाजार की स्थिति, अमेरिकी ब्याज दरों का रुख और रुपए की चाल पर नजर रखना जरूरी होगा. अगर रुपए में फिर से दबाव बनता है तो आरबीआई को बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है, जिससे भंडार पर और असर पड़ सकता है.
Smartphone Prices May Rise Over 30% by 2026-End on Memory Chip Costs
Smartphone Price Hike: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. मेमोरी चिप की लागत में तेज बढ़ोतरी के कारण ज्यादातर कंपनियों के महंगे और उन्नत स्मार्टफोन की कीमतें 2026 के अंत तक 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है. बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत एक लाख रुपये के पार पहुंच सकती है.
स्मार्टफोन की लागत में 40% से ज्यादा हुई मेमोरी चिप की हिस्सेदारी
काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, स्मार्टफोन की कुल सामग्री लागत में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. 2025 की शुरुआत में यह करीब 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत से अधिक हो गई है. साल के अंत तक इसके 43 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ साल पहले भारत में एक लाख रुपये का स्मार्टफोन मिलना दुर्लभ था, लेकिन प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण अब यह कीमत आम होती जा रही है. 2025 की तुलना में 2026 के अंत तक सबसे उन्नत प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ सकती हैं.
AI डेटा सेंटर की मांग से महंगी हुई मेमोरी चिप
काउंटरपॉइंट रिसर्च के शोध निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी की लागत में तेजी आई है. इसका असर स्मार्टफोन की कुल सामग्री लागत पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि मेमोरी की बढ़ती लागत के कारण स्मार्टफोन कंपनियां खर्च नियंत्रित करने के लिए फोन के फीचर, कलपुर्जों और उत्पाद रणनीति की समीक्षा कर रही हैं.
ओप्पो के प्रीमियम स्मार्टफोन सबसे ज्यादा महंगे
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में ओप्पो सबसे आगे है. कंपनी के महंगे स्मार्टफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 82-87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं, अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी एप्पल के आईफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 20-22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
कीमतों के साथ उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं भी बढ़ीं
काउंटरपॉइंट के अनुसार, स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के साथ ही उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं. वे फोन की प्रोसेसिंग गति, कैमरा, बैटरी, मजबूती और बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं सहित अन्य सुविधाओं में बेहतर अनुभव चाहते हैं. ऐसे में बढ़ती मेमोरी लागत के बीच कंपनियों के सामने कीमतों और फीचर्स के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती है.
SpiceJet Gets DGCA Show Cause Notice Over Flight Cancellations, Crisis
SpiceJet Gets DGCA Show Cause Notice: परिचालन संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है. नोटिस में लगातार उड़ानें रद्द होने, देरी, भुगतान में बाधाओं और नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. इस बीच, शुक्रवार को बीएसई में स्पाइसजेट के शेयर करीब पांच प्रतिशत गिरकर 9.74 रुपये पर आ गए.
उड़ानों में देरी और रद्द होने पर DGCA ने मांगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए ने 17 नवंबर को जारी नोटिस में स्पाइसजेट के परिचालन प्रदर्शन में लगातार गिरावट और समय पर उड़ान संचालन में कमी पर स्पष्टीकरण मांगा है. नियामक ने उड़ानों में देरी और रद्द होने की बढ़ती घटनाओं के साथ स्वीकृत उड़ान कार्यक्रम का पालन नहीं करने का मुद्दा भी उठाया है.
नोटिस में कहा गया है कि उड़ानों में व्यवधान के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है और उनकी सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए जा रहे हैं. डीजीसीए के मुताबिक, एयरलाइन के बेड़े के अधिकांश विमान जमीन पर खड़े हैं और उन्हें दोबारा सेवा में लाने के लिए कोई विश्वसनीय योजना पेश नहीं की गई है.
बीमा कवर और भुगतान में देरी पर भी सवाल
डीजीसीए ने अनिवार्य बीमा कवर के नवीनीकरण को लेकर अनिश्चितता और सेवा प्रदाताओं को भुगतान में देरी के कारण परिचालन में आ रही बाधाओं पर भी चिंता जताई है. नोटिस में विदेशी विमानन नियामकों की ओर से उठाई गई चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है. इसके अलावा, पहले लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर भी एयरलाइन से जवाब मांगा गया है. बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद स्पाइसजेट ने यह जुर्माना नहीं चुकाया है. एयरलाइन निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की पात्रता संबंधी शर्तें पूरी करने में भी विफल रही है. मई में कार्रवाई और जुर्माना लगाए जाने के बावजूद मार्ग वितरण दिशानिर्देशों (RDG) का पालन नहीं करने का मुद्दा भी उठाया गया है.
5,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, शेयर करीब 5% गिरा
यह नोटिस ऐसे समय आया है, जब 18 नवंबर को स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. हालांकि, पहले लगाए गए जुर्माने की राशि का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका. इस मामले पर स्पाइसजेट की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई. शुक्रवार को बीएसई में कारोबार के दौरान एयरलाइन के शेयर करीब पांच प्रतिशत गिरकर 9.74 रुपये पर आ गए. बीएसई ने भी डीजीसीए के नोटिस से जुड़ी खबरों पर स्पाइसजेट से स्पष्टीकरण मांगा है.
सितंबर में घटकर 0.6% रह गई बाजार हिस्सेदारी
दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि स्पाइसजेट के सामने आ रही परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, एयरलाइन की घरेलू बाजार हिस्सेदारी सितंबर में घटकर 0.6 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त में 1.2 प्रतिशत थी.
Midwest Energy secures 1,200-tonne rare-mineral magnet project
मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड को केंद्र की 7,280 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के तहत सालाना 1,200 टन क्षमता वाली दुर्लभ पृथ्वी स्थाई चुंबक विनिर्माण परियोजना स्थापित करने के लिए चुना गया है. यह इलेक्ट्रिक परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों की घरेलू क्षमता निर्माण के लिए भारत के प्रयासों में एक बड़ा कदम है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि सिंटरित दुर्लभ पृथ्वी स्थाई चुंबक (आरईपीएम) के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के तहत सफल बोलीदाता के रूप में उभरने के बाद उसे भारी उद्योग मंत्रालय से आशय पत्र (एलओआई) मिला है. उसने इस परियोजना के लिए 505.05 रुपये प्रति किलोग्राम की बिक्री प्रोत्साहन दर का उल्लेख किया था. यह आशय पत्र सशर्त है, जिसके तहत मिडवेस्ट एनर्जी को इसके मिलने के 90 दिनों के भीतर 40 करोड़ रुपये की प्रदर्शन सुरक्षा जमा करनी होगी.
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरकार यह सत्यापित करने के बाद अंतिम आवंटन पत्र जारी करेगी कि क्या उसने योजना और प्रस्ताव के अनुरोध (आरएफपी) के तहत निर्धारित शर्तों को पूरा कर लिया है. मिडवेस्ट एनर्जी की पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौम्या कोल्लारेड्डी ने कहा, ''यह आशय पत्र दुर्लभ पृथ्वी स्थायी चुंबक विनिर्माण में घरेलू क्षमता बनाने के लिए मिडवेस्ट एनर्जी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. हम स्वदेशी विनिर्माण क्षमताएं विकसित करने और महत्वपूर्ण सामग्रियों के लिए आपूर्ति शृंखला बनाने के भारत के प्रयासों में योगदान देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.''
Indian Rupee Rises Above 93 Per Dollar for First Time in 7 Months
Rupe Vs Dollar: भारतीय रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जोरदार मजबूती दर्ज की. घरेलू शेयर बाजारों में खरीदारी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के दम पर कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे तक मजबूत होकर 92.82 के स्तर पर पहुंच गया. सात महीने से अधिक समय में यह पहली बार है, जब रुपया 93 प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर निकला है. कमजोर अमेरिकी मुद्रा ने भी रुपये की मजबूती को समर्थन दिया.
कारोबार के दौरान 92.82 के स्तर तक पहुंचा रुपया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.25 पर खुला. इसके बाद कारोबार के दौरान इसने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया और 92.82 के उच्चतम स्तर को छू लिया. इससे पहले 10 अप्रैल को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.83 पर बंद हुआ था. वहीं, बृहस्पतिवार को रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 93.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिली मजबूती
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी मुद्रा और एआई से जुड़े शेयरों की तेजी थमने के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की जोरदार लिवाली से रुपये को मजबूती मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले दो सप्ताह के दौरान भारतीय शेयर बाजार में 84,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार खरीदारी का भी रुपये को फायदा मिला.
लगातार पांच कारोबारी सत्रों में 1.4% मजबूत हुआ रुपया
शुक्रवार को कारोबार के दौरान 50 पैसे की बढ़त के साथ रुपये ने पिछले लगातार पांच कारोबारी सत्रों में करीब 1.4 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की है. इस तरह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में लगातार सुधार देखने को मिला है. विदेशी निवेशकों की खरीदारी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी रुपये की इस तेजी के प्रमुख कारण रहे हैं.
India smartphone sales fall 22pc during 2026 festive season as price hikes hit demand
भारत में 2026 के फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर अनुमानित 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों और कमजोर उपभोक्ता मांग ने त्योहारों के दौरान होने वाली खरीदारी की रफ्तार को प्रभावित किया. Counterpoint Research की शुरुआती पोस्ट-फेस्टिव जांच के मुताबिक, बिक्री में यह गिरावट कंपनी के पहले लगाए गए 12 फीसदी गिरावट के अनुमान से भी काफी ज्यादा रही.
अनुमान से ज्यादा गिरी स्मार्टफोन की बिक्री
8 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच स्मार्टफोन की बिक्री में आई 22 फीसदी की गिरावट दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में उम्मीद से ज्यादा सुस्ती को दर्शाती है. हालांकि, बिक्री की संख्या में गिरावट के बावजूद स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत (ASP) में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके चलते कुल बाजार मूल्य पिछले साल के लगभग बराबर बना रहा. इससे साफ हुआ कि 2026 का फेस्टिव सीजन बिक्री की संख्या के बजाय बाजार मूल्य के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण रहा.
मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया दबाव
DRAM और NAND मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी से स्मार्टफोन की लागत बढ़ गई. इसके कारण कंपनियों के पास ग्राहकों को बड़ी छूट देने की गुंजाइश सीमित रह गई. 2025 के फेस्टिव सीजन में जहां 35-40 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा था, वहीं 2026 में यह घटकर 10-25 फीसदी रह गया. एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर छूट मिलने के बावजूद उनकी कीमतें पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहीं. इससे कीमतों को लेकर संवेदनशील ग्राहकों के लिए नया फोन खरीदना मुश्किल हो गया.
EMI और बैंक ऑफर के सहारे कंपनियों ने संभाली मांग
बड़ी छूट देने के बजाय स्मार्टफोन कंपनियों ने नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील पर ज्यादा भरोसा किया. फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की करीब 48 फीसदी बिक्री फाइनेंसिंग के जरिए हुई. इससे पता चलता है कि फोन खरीदने के फैसले में किफायती भुगतान विकल्पों और फाइनेंसिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है.
फेस्टिव सेल की शुरुआत से ही दिखने लगी थी सुस्ती
8 से 18 अक्टूबर के बीच फेस्टिव सेल की पहली लहर में स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट आई. ऑनलाइन बिक्री पिछले फेस्टिव सेल इवेंट के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही. ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद वास्तविक खरीदारी में तेजी नहीं आई. मेनलाइन रिटेल में भी शुरुआत धीमी रही, क्योंकि खरीदार बेहतर ऑफर का इंतजार कर रहे थे. नवरात्रि के दौरान दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी, लेकिन खरीदारी में इसका खास असर नहीं दिखा.
Samsung बना फेस्टिव सीजन का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड
2026 के फेस्टिव सीजन में Samsung 21 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा और उसने vivo को पीछे छोड़ दिया. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर केवल 8 फीसदी की गिरावट आई, जबकि पूरे बाजार में 22 फीसदी की कमी दर्ज की गई. Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग ने Samsung को गिरावट सीमित रखने में मदद की. कंपनी को फेस्टिव सेल खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ाने और बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन का भी फायदा मिला.
Vivo और OPPO की बिक्री में भी आई गिरावट
Vivo और OPPO की बिक्री में क्रमशः 21 फीसदी और 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. दोनों कंपनियों ने रिटेलर्स को प्रोत्साहन और बंडल ऑफर देकर ऑफलाइन बाजार में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि, ऑनलाइन चैनल में उन्हें ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ा.
Apple के नए iPhone की बिक्री भी रही कमजोर
नए iPhone 18 Pro सीरीज को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने और iPhone 17 में लगातार दिलचस्पी के बावजूद Apple की बिक्री में भी दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, रिफर्बिश्ड iPhone की मांग मजबूत बनी रही, क्योंकि ग्राहक कम कीमत में Apple डिवाइस खरीदने के विकल्प तलाश रहे थे. इसका असर नए iPhone की बिक्री पर पड़ा, खासकर n-1 और n-2 सीरीज जैसे पुराने मॉडल पर. जिन रिटेलर्स के पास कीमतों में बढ़ोतरी से पहले खरीदा गया स्टॉक मौजूद था, उनकी बिक्री अपेक्षाकृत बेहतर रही.
Xiaomi की बिक्री में बड़ी गिरावट, Google की प्रीमियम सेगमेंट में तेजी
Xiaomi की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई, हालांकि दिवाली के आसपास Redmi Note 15 और Note 17 सीरीज की मांग से बिक्री में सुधार आया. दूसरी तरफ, Google 45,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनकर उभरा. कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा Pixel डिवाइस की बिक्री दर्ज की.
20 हजार रुपए से कम वाले स्मार्टफोन सेगमेंट पर सबसे ज्यादा असर
स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा दबाव 20,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में देखने को मिला. इस श्रेणी में ब्रांड्स की बिक्री में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. यह कंपोनेंट की बढ़ती लागत और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की कम होती किफायत का असर दिखाता है.
Ai+ की मजबूत बिक्री, Mivi और Boltt का प्रदर्शन भी बेहतर
टे ब्रांड्स में कुछ कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. उभरते ब्रांड Ai+ को ऑनलाइन बाजार में मजबूत मांग मिली. कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनी और उसने 10 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचे. वहीं, बाजार में नए प्रवेश करने वाले Mivi और Boltt का प्रदर्शन भी उम्मीद से बेहतर रहा.
जरूरत के आधार पर हुई स्मार्टफोन की खरीदारी
Counterpoint Research के रिसर्च एनालिस्ट Shubham Singh ने कहा, "इस फेस्टिव सीजन ने साबित किया कि जब डिवाइस की कीमतें लगातार बढ़ रही हों, तो डिस्काउंट बिक्री को सहारा नहीं दे सकते. जिन ग्राहकों को फोन की जरूरत थी, उन्होंने EMI पर खरीदारी की, लेकिन कई अन्य ग्राहकों ने अपना पुराना फोन ही इस्तेमाल करना जारी रखा. अलग-अलग कीमतों वाले सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखने वाले ब्रांड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि एंट्री-लेवल सेगमेंट पर निर्भर कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ा. कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री त्योहारों के उत्साह के बजाय जरूरत से ज्यादा प्रभावित रही."
2027 में किफायती फाइनेंसिंग होगी अहम
फेस्टिव सीजन के प्रदर्शन से भारत के स्मार्टफोन बाजार में बढ़ता अंतर सामने आया है. प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग और फाइनेंसिंग विकल्पों ने कुल शिपमेंट में गिरावट के असर को कुछ हद तक कम किया, जबकि एंट्री-लेवल ग्राहक फोन अपग्रेड करने के फैसले टालते नजर आए. अलग-अलग कीमतों वाले सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी, बेहतर ऑफलाइन वितरण और कीमतों पर नियंत्रण रखने वाले ब्रांड्स इस सुस्ती का बेहतर तरीके से सामना कर पाए. मेमोरी कंपोनेंट की लागत का असर स्मार्टफोन की कीमतों पर जारी रहने के बीच 2027 में किफायती फाइनेंसिंग और प्रतिस्पर्धी कीमतें बनाए रखना कंपनियों के लिए और महत्वपूर्ण हो सकता है.
Walmart Q3 Revenue Hit by Flipkart Big Billion Days Sale Timing Shift
अमेरिका की प्रमुख खुदरा कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) की तीसरी तिमाही की राजस्व वृद्धि पर फ्लिपकार्ट की त्योहारी बिक्री (Flipkart Festive Sale) के समय में बदलाव का असर पड़ा है. कंपनी ने बताया कि भारतीय ई-कॉमर्स इकाई फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल इस साल चौथी तिमाही में होने के कारण तीसरी तिमाही में उसकी राजस्व वृद्धि एक प्रतिशत प्रभावित हुई. हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि इस बिक्री का योगदान चौथी तिमाही के नतीजों में दिखाई देगा.
बिग बिलियन डेज की टाइमिंग बदलने से प्रभावित हुई वृद्धि
वॉलमार्ट ने अपने तिमाही नतीजों में कहा कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज आयोजन के समय में बदलाव ने तीसरी तिमाही की वृद्धि को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है. कंपनी को उम्मीद है कि इसका लाभ चौथी तिमाही में मिलेगा. पिछले साल की तुलना में इस बार फ्लिपकार्ट की 11 दिवसीय बिग बिलियन डेज सेल का आयोजन अलग समय पर हुआ. इसके चलते इस बिक्री का योगदान वॉलमार्ट की तीसरी तिमाही के बजाय चौथी तिमाही के नतीजों में दर्ज होगा.
राजस्व वृद्धि में एक प्रतिशत की कमी: वॉलमार्ट CFO
वॉलमार्ट इंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जॉन डेविड रेनी ने कहा कि भारत में फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज आयोजन की टाइमिंग के कारण कंपनी को तीसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि में एक प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस बिक्री का योगदान इस साल वॉलमार्ट के अंतरराष्ट्रीय कारोबार की चौथी तिमाही के नतीजों में दर्ज किया जाएगा. कंपनी को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में दिखा नकारात्मक असर चौथी तिमाही में बिक्री वृद्धि को समर्थन देगा.
बिग बिलियन डेज में ऑर्डर और खरीदारों में 20-22% की वृद्धि
खबरों के मुताबिक, नौ अक्टूबर 2026 को शुरू हुए फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज के 13वें संस्करण में ऑर्डर, बेची गई इकाइयों और खरीदारों की संख्या में सालाना आधार पर 20 से 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि, बिक्री में इस बढ़ोतरी का असर वॉलमार्ट की तीसरी तिमाही के नतीजों में नहीं दिखा, क्योंकि आयोजन का समय बदल गया था. अब इस बिक्री का योगदान कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों में दिखाई देगा.
India raised exporters' issues with Indonesia and sought a time-bound resolution
भारत ने इंडोनेशिया में कृषि क्षेत्र के निर्यातकों सहित घरेलू निर्यातकों को पेश आ रही समस्याओं को उठाते हुए इनके समयबद्ध समाधान की मांग की है. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. वहीं, इंडोनेशिया ने भी अपने कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में पहुंच और भारत के गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं. वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इन मुद्दों पर यहां भारत-इंडोनेशिया व्यापार एवं निवेश पर संयुक्त कार्यसमूह की बैठक में चर्चा हुई. इस दौरान मूंगफली, बागवानी उत्पादों, भैंस के मांस और जमे हुए झींगे जैसे कृषि एवं पशु उत्पादों के निर्यातकों के सामने आ रही बाजार पहुंच संबंधी समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई.
भारत ने हलाल प्रमाणन, टायर एवं वाहनों के मानकों और प्रमाणन संबंधी जरूरतों, दवाओं एवं आयुष उत्पादों के पंजीकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में स्थानीय सामग्री की अनिवार्यता से जुड़े मुद्दे भी उठाए. मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इन मुद्दों के समयबद्ध समाधान के लिए दोनों देशों की संबंधित एजेंसियों में संपर्क अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया. दोनों पक्षों ने पेशेवर योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता, पेशेवरों की आवाजाही, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सहित सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की.
भारत ने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा जल्द पूरी करने के महत्व पर भी जोर दिया. इंडोनेशिया दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) का प्रमुख सदस्य है. बैठक में सीमा शुल्क सहयोग, महत्वपूर्ण खनिजों और खनन, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार निपटान, भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को इंडोनेशिया की क्यूआरआईएस भुगतान प्रणाली से जोड़ने तथा बैंकिंग एवं बीमा के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. इसके अलावा ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, जैव ईंधन, उर्वरक और बंदरगाह एवं हवाई संपर्क सुविधाओं पर सहयोग के विषय भी चर्चा में शामिल रहे.
26 percent of India's population is between 10 and 24 years old
भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देशों में शामिल है. देश की कुल आबादी में 26 फीसदी लोग 10 से 24 वर्ष की उम्र के हैं. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में माता-पिता बनने की इच्छा भी मजबूत बनी हुई है. 35-39 वर्ष की उम्र के करीब 85 फीसदी ऐसे लोग, जिनकी कोई संतान नहीं है, माता-पिता बनना चाहते हैं. UNFPA की ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड पॉपुलेशन’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आबादी 147.66 करोड़ है और इसके 81 वर्षों में दोगुना होने का अनुमान है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की कुल आबादी में 0-14 वर्ष के आयु वर्ग की हिस्सेदारी 24 फीसदी, 10-19 वर्ष की 17 फीसदी और 10-24 वर्ष की 26 फीसदी है. इसके अलावा, 69 फीसदी आबादी 15-64 वर्ष के आयु वर्ग में है, जबकि 8 फीसदी लोग 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है. इसके बाद 141.29 करोड़ की आबादी के साथ चीन दूसरे स्थान पर है.
भारत में प्रति महिला प्रजनन दर 2.0
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल प्रजनन दर प्रति महिला 2.0 बच्चे है, जो जनसंख्या प्रतिस्थापन स्तर के करीब है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में प्रजनन दर में अंतर है. सिक्किम में यह दर प्रति महिला 1.0 बच्चे है, जबकि बिहार में 2.7 बच्चे है. रिपोर्ट में भारत की प्रति महिला प्रजनन दर 1.9 भी बताई गई है. वहीं, पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 82 वर्ष और महिलाओं की 85 वर्ष दर्ज की गई है. डेमोग्राफिक फ्यूचर्स सर्वे 2026 के अनुसार, भारत में 83 फीसदी लोगों ने भविष्य को लेकर सकारात्मक या बहुत सकारात्मक नजरिया जाहिर किया. हालांकि, 47 फीसदी उत्तरदाताओं ने संघर्ष, आर्थिक असुरक्षा और असमानता को लेकर चिंता जताई.
मातृ मृत्यु दर में सुधार, 87 मौत प्रति एक लाख जीवित जन्म
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022-24 के दौरान मातृ मृत्यु अनुपात प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 87 मौत रहा. वहीं, कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में होने वाले प्रसव का आंकड़ा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5: 2019-21) के 89.4 फीसदी से बढ़कर NFHS-6 (2023-24) में 91.3 फीसदी हो गया. भारत का यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज सर्विस इंडेक्स 2023 में 100 में से 69 रहा. यह सूचकांक बताता है कि प्रजनन और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं सहित जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच रही हैं.
परिवार नियोजन की जरूरत में आई कमी
रिपोर्ट के अनुसार, परिवार नियोजन की अपूर्ण जरूरत NFHS-5 के 9.4 फीसदी से घटकर NFHS-6 में 8.5 फीसदी रह गई. वहीं, आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल 56.4 फीसदी से घटकर 52.7 फीसदी हो गया. इसके विपरीत, पारंपरिक गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल इसी अवधि में 10.3 फीसदी से बढ़कर 16.4 फीसदी हो गया. डेमोग्राफिक फ्यूचर्स सर्वे 2026 के अनुसार, 18-39 वर्ष की महिलाओं ने अपने लिए आदर्श परिवार का आकार औसतन 2.1 बच्चे बताया. वहीं, 35-39 वर्ष की महिलाओं के औसतन 1.0 बच्चे थे. रिपोर्ट में बताया गया कि 35-39 वर्ष की उम्र के करीब 85 फीसदी ऐसी महिलाएं और अन्य उत्तरदाता, जिनकी कोई संतान नहीं है, आदर्श रूप से माता-पिता बनना चाहते हैं.
22.3 फीसदी महिलाओं ने घरेलू हिंसा की जानकारी दी
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में 22.3 फीसदी महिलाओं ने अंतरंग साथी की ओर से हिंसा का सामना करने की जानकारी दी. NFHS-5 में यह आंकड़ा 29.2 फीसदी था. रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 64 फीसदी महिलाओं के पास अपना निजी मोबाइल फोन है. शहरी महिलाओं में मोबाइल फोन रखने की हिस्सेदारी 77.6 फीसदी है, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह आंकड़ा 57.4 फीसदी है. भारत में UNFPA की प्रतिनिधि और भूटान के लिए कंट्री डायरेक्टर एंड्रिया एम. वोजनार ने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और युवा देश के भविष्य के केंद्र में हैं. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की सफलता के लिए जरूरी है कि युवाओं के विचारों को उनके लिए बनाई जाने वाली नीतियों और कार्यक्रमों की योजना में शामिल किया जाए.
How many people companies hire, how much increase salaries following tax cuts PM Modi asks industry
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार की ओर से करों में रियायत दिए जाने के बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या और उनके वेतन में उसी अनुपात में वृद्धि क्यों नहीं की. उन्होंने उद्योगों से लोगों की बढ़ी हुई क्रय शक्ति को अधिक रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बदलने का आह्वान किया. यहां उद्योग मंडल फिक्की की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. इनमें 2014 में मूल कॉरपोरेट कर की दर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी करना, आयकर रिटर्न और रिफंड की प्रक्रिया सरल बनाना तथा कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम करना शामिल है.
मोदी ने उद्योग जगत के प्रमुखों से कहा, ‘‘मुझे पता है कि आप तालियां नहीं बजाएंगे. मैं यह अच्छी तरह जानता हूं, क्योंकि आपकी अपेक्षाएं इतनी अधिक हैं कि आपको कितना भी दे दिया जाए, वह कम ही लगता है. मैंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर आयकर में राहत दी है. लेकिन क्या आपने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है? क्या कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है? नहीं! आपका हमेशा यही कहना होता है कि मोदी जी, आप करिए, हम देखेंगे कि क्या होता है. इसी तरह काम चलता रहेगा.’’ उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को आयकर से छूट दिए जाने से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है. इस राहत का असर मांग और कारोबार के विस्तार में दिखना चाहिए.
मोदी ने उद्योग जगत के प्रमुखों से कहा कि सरकार से लगातार रियायतों की अपेक्षा करने के बजाय उन्हें अपने कर्मचारियों के लिए भी अधिक काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकास की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने किसानों, छोटे उद्यमियों, उद्योगों, संपत्ति सृजित करने वालों और करदाताओं का सम्मान किए बिना आगे नहीं बढ़ सकता. उनकी लगातार आलोचना करने से देश की प्रगति नहीं हो सकती. मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के शुरुआती दिनों यानी 2001-02 के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत को याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा था कि वे हर व्यक्ति को चोर समझना कब बंद करेंगे.
मोदी ने कहा, ‘‘मैंने उनसे पूछा था कि आप हर किसी को चोर समझना कब बंद करेंगे? यह कैसा रवैया है, आप भी देश के लिए काम करते हैं. क्या देश की सेवा करने का जिम्मा सिर्फ हमने ही ले रखा है, आप भी अपना योगदान दीजिए और हर नागरिक भी अपना योगदान देता है. हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है.’’ प्रधानमंत्री ने उद्योगों को भारत के बड़े घरेलू बाजार को बिक्री का सुनिश्चित जरिया मानने के प्रति भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारनी होगी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों को सुनिश्चित बाजार मत समझिए.’’ उन्होंने उद्योगों से यह सोच छोड़ने को कहा कि वे जो भी उत्पाद बनाएंगे, उसे घरेलू बाजार में खरीदार मिल ही जाएंगे. उन्होंने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच उत्पादों का विपणन ‘निर्यात गुणवत्ता’ के आधार पर करने की आलोचना करते हुए कहा कि घरेलू खरीदार भी उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के हकदार हैं. मोदी ने कहा, ‘‘मेरे देशवासियों को भी गुणवत्ता चाहिए.’’
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय उद्योगों से विभिन्न देशों के साथ हुए व्यापार समझौतों का लाभ उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इन समझौतों से बड़े वैश्विक बाजारों के दरवाजे खुले हैं. उन्होंने इन समझौतों को भारतीय उद्योगों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए पूछा कि क्या कंपनियों ने नए बाजारों में अपनी पहुंच बनाने की कोई योजना तैयार की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं. जब प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ मुक्त व्यापार समझौते होते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके लिए नए बाजारों के दरवाजे खुल गए हैं. क्या आपने इन अवसरों का लाभ उठाने की कोई योजना बनाई है या इस बारे में भी मुझे ही आकर आपको बताना होगा.’’ उन्होंने कंपनियों से विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की पसंद और जरूरतों को समझने, स्थानीय बाजारों के अनुरूप उत्पाद विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने और विदेशों में वितरण नेटवर्क बनाने में निवेश करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा घरेलू बाजार हमारी सुविधा का क्षेत्र नहीं होना चाहिए. उसे हमें वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास देना चाहिए. अगले 20 वर्षों के लिए अपने हर दीर्घकालिक निवेश फैसले का आधार ‘इंडिया फर्स्ट’ यानी भारत को प्राथमिकता देना बनाइए.’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आगे भी सुधारों के संबंध में उद्योग जगत के सुझावों पर विचार करने को तैयार है. उन्होंने उद्योगपतियों से बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी जरूरतों और सुझावों से सरकार को अवगत कराने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘यह पहले की सरकार नहीं है. यह मित्रवत सरकार है और मित्रता का सम्मान करना जानती है.’’ मोदी ने उद्योग प्रतिनिधियों से उन बदलावों के बारे में उन्हें पत्र लिखने को कहा, जिन्हें वे जरूरी मानते हैं. उन्होंने आयात पर निर्भरता घटाने और भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा मजबूत करने के लिए दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थों, विशेष किस्म के इस्पात और एल्युमीनियम उत्पादों, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, इंजीनियरिंग के औजारों और मशीनरी का घरेलू उत्पादन बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया.
IRDA to set up two working groups to enhance transparency in health insurance claims
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) स्वास्थ्य बीमा दावों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उद्योग के दो कार्यसमूह का गठन करेगा. इनका मकसद दावों की पूरी प्रक्रिया की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराना और बीमा दावों को खारिज करने के कारणों को एक समान बनाना है. इरडा के चेयरमैन अजय सेठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों कार्यसमूह का गठन करीब 10 दिन में किए जाने की उम्मीद है. इनमें से एक समूह दावों की वास्तविक समय में निगरानी पर काम करेगा, जबकि दूसरा समूह दावों और शिकायतों के निपटारे के प्रदर्शन को मापने के लिए एक समान मानक तैयार करेगा.
सेठ ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सम्मेलन में कहा, ‘‘हम उद्योग के साथ मिलकर दो कार्य समूह बनाने की प्रक्रिया में हैं. इनका गठन 10 दिन में हो सकता है. इनमें से एक समूह दावों की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराने पर ध्यान देगा. दावा केवल तब नहीं होता, जब उसके लिए आवेदन किया जाता है.’’
पहला कार्यसमूह बीमाधारकों के अनुभवों की भी जांच और आकलन करेगा तथा बाजार में बीमा कंपनियों के व्यवहार पर सुझाव देगा. दूसरा समूह बीमा दावों और शिकायतों के निपटारे के प्रदर्शन को मापने के लिए एक समान मानक तैयार करेगा. इसके अलावा, बीमा दावों को पूरी तरह या आंशिक रूप से खारिज करने के कारणों को भी एक समान बनाने पर काम करेगा. सेठ ने कहा, ‘‘फिलहाल किसी दावे को पूरी तरह या आंशिक रूप से खारिज करने का कारण किसी प्रणाली में दर्ज नहीं होता.’’ उन्होंने कहा कि खारिज करने के कारणों को एक समान बनाने से बीमा कंपनियों के प्रदर्शन की उद्योग स्तर पर तुलना करने में मदद मिलेगी.
5.2 million weddings expected during the wedding season, with business turnover projected at Rs 7.5 lakh crore
Wedding Season India: देश में आगामी 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले शादी-ब्याह के मौसम में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है. इससे देशभर में लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने यह अनुमान जताया है. कैट के मुताबिक, 25 दिन के इस सीजन में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक शादियां होने की संभावना है. इससे खुदरा कारोबार, विनिर्माण, आतिथ्य, परिवहन, खाद्य पदार्थ, आभूषण और अन्य क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी. अकेले दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख शादियां होने और 2.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है.
संगठन ने बताया कि ये अनुमान कैट की शोध इकाई ‘कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसायटी’ ने 25 राज्यों के 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं और 550 व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किए हैं. कैट के अनुसार, अनुमानित कारोबार में से करीब 4.05 लाख करोड़ रुपए यानी 54 फीसदी हिस्सा वस्तुओं और खुदरा खरीदारी से आने की उम्मीद है, जबकि सेवाओं का योगदान 3.45 लाख करोड़ रुपए यानी 46 फीसदी रहने का अनुमान है.
आभूषण और कीमती धातुओं का कारोबार करीब 1.2 लाख करोड़ रुपए रहने की संभावना है. इसके बाद कपड़ों और परिधान का कारोबार 90,000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है. उपहार एवं शादी से जुड़ी सामग्री तथा किराना और खाद्य आपूर्ति का कारोबार 37,500-37,500 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है. इलेक्ट्रॉनिक्स, सूखे मेवे एवं मिठाइयां तथा फर्नीचर और घरेलू सामान से प्रत्येक क्षेत्र में 30,000 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है.
सेवा क्षेत्र में खानपान सेवाओं से 75,000 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है. इसके बाद विवाह स्थल, बैंक्वेट हॉल और होटल का कारोबार 60,000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है. कार्यक्रम प्रबंधन एवं शादी की योजना बनाने वाली सेवाओं तथा फूलों की सजावट और विवाह संबंधी साज-सज्जा से प्रत्येक में 37,500 करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है.
कैट के मुताबिक, यात्रा एवं परिवहन तथा संगीत एवं मनोरंजन सेवाओं से प्रत्येक में 30,000 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है. वहीं, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और सौंदर्य सेवाओं का योगदान 22,500-22,500 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है. कैट ने कहा कि शादी के इस मौसम में विभिन्न क्षेत्रों में करीब 1.25 करोड़ अस्थायी, मौसमी और अंशकालिक रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है. इनमें खानपान, सजावट, फोटोग्राफी, आतिथ्य, परिवहन, कार्यक्रम प्रबंधन और सौंदर्य सेवाएं शामिल हैं.
व्यापारियों के संगठन ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, लाजपत नगर, गांधी नगर और खारी बावली जैसे बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. इन क्षेत्रों के थोक बाजारों में पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में खरीदार आते हैं. कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि शादियों से व्यापारियों, विनिर्माताओं, कारीगरों, छोटे कारोबारियों और सेवा प्रदाताओं को एक साथ कारोबार के अवसर मिलते हैं, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है.
Goyal presents TRUST formula to strengthen India-US supply chains
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर भारत-अमेरिका के बीच मजबूत एवं भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इससे देशों को किसी एक भौगोलिक क्षेत्र पर निर्भरता कम करने, महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और भारत-अमेरिका के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. गोयल ने यहां भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. अमेरिका के पास पूंजी, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत है, जबकि भारत के पास कौशल, प्रतिभा, विनिर्माण क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मकता है. उन्होंने कहा कि वह पांच सुझावों के साथ अपनी बात समाप्त करेंगे, जिन्हें अंग्रेजी के ‘ट्रस्ट’ शब्द के अक्षरों के जरिये समझाया जा सकता है.
पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘पहला अक्षर ‘टी’ है. आइए, अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत और भरोसेमंद बनाएं. ‘आर’ का अर्थ है अपने मित्र देशों और साझेदारों के साथ मिलकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ उन्हें भारत लाने के लिए काम कर रहा हूं. हम अमेरिका के सभी विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत भारत आने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं.’’ गोयल ने कहा कि ‘ट्रस्ट’ में ‘एस’ का अर्थ ‘स्पीक’ (बातचीत करना) है. इसके तहत दोनों पक्षों को खुलकर और स्पष्ट रूप से बातचीत करनी चाहिए तथा किसी भी तरह की बाधा या कठिनाई के बारे में एक-दूसरे को बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतिम ‘टी’ अक्षर का मतलब ट्रैक (निगरानी करना) है. इसके तहत नतीजों पर नजर रखने और प्रदर्शन के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है. उन्होंने भारत-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) से दोनों पक्षों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
India achieved the 20 pc ethanol blending target in 2025-26, with grain-based sources accounting for 74 pc
भारत ने अक्टूबर में समाप्त हुए आपूर्ति वर्ष 2025-26 में पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसमें अनाज आधारित स्रोतों से एथनॉल की आपूर्ति की हिस्सेदारी 74 फीसदी रही. उद्योग संगठन अखिल भारतीय डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) ने यह जानकारी दी. एआईडीए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भारत ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 में औसतन 19.99 फीसदी एथनॉल मिश्रण का स्तर दर्ज किया, जो प्रभावी रूप से 20 फीसदी के लक्ष्य के बराबर है. यह आंकड़ा 31 अक्टूबर, 2026 तक का अस्थायी आंकड़ा है.
आंकड़ों के मुताबिक, इस आपूर्ति वर्ष में कुल 1,050 करोड़ लीटर की जरूरत के मुकाबले 1,134.36 करोड़ लीटर एथनॉल का मिश्रण किया गया. कुल 1,196.90 करोड़ लीटर एथनॉल का आवंटन किया गया था, जिसमें से 1,088.91 करोड़ लीटर की आपूर्ति दर्ज की गई. अनाज आधारित एथनॉल की हिस्सेदारी बढ़कर 800.53 करोड़ लीटर यानी कुल आपूर्ति का 73.52 फीसदी हो गई. वहीं, चीनी आधारित स्रोतों से 288.38 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई, जो कुल आपूर्ति का 26.48 फीसदी है.
अनाज आधारित एथनॉल में मक्का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा. इससे 489.71 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई, जो कुल आपूर्ति का करीब 46 फीसदी है. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अतिरिक्त चावल से 233.95 करोड़ लीटर और खराब खाद्यान्न से 76.87 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति की गई. चीनी आधारित स्रोतों से कुल 288.38 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई. इसमें गन्ने के रस से 153.36 करोड़ लीटर, बी-हेवी शीरे से 118.04 करोड़ लीटर और सी-हेवी शीरे से 16.98 करोड़ लीटर एथनॉल शामिल है.
एआईडीए के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एथनॉल उत्पादन के लिए करीब 32.45 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया. इसमें 23 लाख टन गन्ने का रस और 9.44 लाख टन बी-हेवी शीरा शामिल है. एआईडीए के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि 20 फीसदी मिश्रण का लक्ष्य हासिल करना सरकार, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों, एथनॉल निर्माताओं, किसानों और डिस्टिलरी क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. सिंह ने कहा कि इस गति को बनाए रखने के लिए स्थिर एवं अनुमानित नीतिगत माहौल, समय पर खरीद और विनिर्माण क्षमता में लगातार निवेश महत्वपूर्ण होंगे.
Govt Proposes Major Changes to CSR Rules, Adds Mental Health, Clean Energy
CSR Rules: सरकार ने कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) नियमों में संशोधन का प्रस्ताव किया है. इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य, टेलीमेडिसिन, करियर परामर्श, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी गतिविधियों को सीएसआर के दायरे में शामिल करने का सुझाव दिया गया है. वहीं, कंपनियों के अपने उत्पाद मुफ्त बांटने और एक बार के आयोजनों जैसी गतिविधियों को सीएसआर के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव है. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने प्रस्तावित संशोधनों पर संबंधित पक्षों से 11 दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा सीएसआर में स्थान
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कंपनी (कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी नीति) नियमों और अनुसूची सात में संशोधन का प्रस्ताव किया है. अनुसूची सात में उन क्षेत्रों की सूची दी गई है, जिनमें की जाने वाली गतिविधियों को सीएसआर के तहत पात्र माना जा सकता है. सीएसआर का दायरा बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने मानसिक स्वास्थ्य, टेलीमेडिसिन, करियर परामर्श, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, स्वच्छ ऊर्जा और ई-कचरे समेत अपशिष्ट प्रबंधन को शामिल करने का सुझाव दिया है. इसके अलावा पशु कल्याण, समुद्री संरक्षण और खेल बुनियादी ढांचे को भी सीएसआर गतिविधियों में शामिल करने का प्रस्ताव है.
मुफ्त उत्पाद बांटना और एक बार के आयोजन होंगे बाहर
प्रस्ताव के तहत तत्काल आपदा राहत को छोड़कर एक बार के आयोजनों, सरकारी योजनाओं को धन देने, कोष में राशि जमा करने और कंपनियों के अपने उत्पाद मुफ्त बांटने को सीएसआर के दायरे से बाहर रखने का सुझाव दिया गया है. लाभ कमाने वाली कंपनियों के लिए प्रत्येक वित्त वर्ष में अपने पिछले तीन वर्षों के औसत सालाना लाभ का कम से कम दो प्रतिशत सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है.
सीएसआर एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
मंत्रालय के प्रस्तावित संशोधनों में सीएसआर गतिविधियों को लागू करने वाली एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने का भी प्रावधान है. इसके तहत किसी एजेंसी का पंजीकरण रद्द किया जा सकेगा. ऐसा होने पर संबंधित एजेंसी को तीन साल तक दोबारा पंजीकरण कराने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा भारत में मुख्यालय वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों को सीएसआर गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए पात्र एजेंसी के रूप में काम करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है. सीएसआर खर्च करने के लिए बाध्य सभी कंपनियां स्वतंत्र प्रभाव आकलन भी करा सकेंगी.
खर्च से ज्यादा जमीन पर असर का होगा आकलन
सलाहकार कंपनी नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के वरिष्ठ भागीदार अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य सीएसआर ढांचे के उद्देश्यों के अनुरूप वास्तविक खर्च सुनिश्चित करना है. उनके मुताबिक, सीएसआर का आकलन अब इस आधार पर तेजी से किया जाएगा कि खर्च की गई राशि से जमीन पर क्या हासिल हुआ, न कि केवल कितना खर्च किया गया. उन्होंने कहा कि कंपनियों के अपने उत्पाद मुफ्त बांटना अक्सर सामाजिक दायित्व के बजाय ब्रांड प्रचार का माध्यम रहा है. प्रस्तावों से वास्तविक प्रभाव और मुफ्त वस्तुओं, आयोजनों या निष्क्रिय कोष के बीच स्पष्ट अंतर होगा. मंत्रालय ने कहा कि उसने मौजूदा सीएसआर व्यवस्था की समीक्षा की है और कारोबारी भागीदारी को मजबूत करने के लिए विभिन्न पक्षों से सुझाव मांगे हैं. इसका उद्देश्य कंपनियों को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से अधिक जिम्मेदार बनाने में मदद करना है. मंत्रालय ने प्रस्तावित संशोधनों पर संबंधित पक्षों से 11 दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं.
India-US Trade: Om Birla Highlights India's Growing Investment Potential
23rd Indo-US Economic Summit: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि स्थिर आर्थिक नीतियां, कर व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्य भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए प्रमुख निवेश गंतव्य बनाते हैं. देश में विशाल मानव संसाधन और कुशल कार्यबल भी निवेश के अवसरों को बढ़ा रहे हैं. वहीं, अमेरिकी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जेसन मीक्स ने कहा कि भारत और अमेरिका निष्पक्ष, पारस्परिक एवं परस्पर लाभकारी व्यापार संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. ये बातें 23वें इंडो-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन में सामने आईं, जिसका आयोजन इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) ने किया था.
भारत-अमेरिका के संबंध साझा मूल्यों और विश्वास पर आधारित: ओम बिरला
सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों देशों के संबंध साझा मूल्यों, विश्वास तथा आपसी सम्मान पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था से नीतियों और नियमों में स्थिरता आती है. भारत में युवाओं, किसानों और उद्योगपतियों सहित सभी वर्गों के विचारों को सुनकर नीतियां बनाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि स्थिर कर नीतियां, उद्योग जगत और वैश्विक हितधारकों के साथ निरंतर संवाद तथा कुशल कार्यबल भारत को निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं. रक्षा और औषधि क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश घरेलू मांग पूरी करने के साथ निर्यात के जरिए वैश्विक जरूरतों में भी योगदान दे रहा है. उन्होंने उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच अनुसंधान एवं विकास (R&D) में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया.
निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर काम कर रहे दोनों देश: अमेरिकी दूतावास
अमेरिकी दूतावास के उप मिशन प्रमुख जेसन मीक्स ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी दोनों देशों के नागरिकों की आर्थिक समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारें निष्पक्ष, पारस्परिक और दोनों के लिए लाभकारी व्यापारिक संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रही हैं. मीक्स के मुताबिक, भारत-अमेरिका सहयोग अब केवल वस्तुओं के व्यापार तक सीमित नहीं है. ऊर्जा, औषधि, महत्वपूर्ण खनिज, उन्नत प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देश साझेदारी कर रहे हैं. उन्होंने वैश्विक संघर्षों और महामारी जैसी परिस्थितियों के प्रभाव को कम करने के लिए मजबूत और लचीली आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जों, औषधियों और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी बन रही हैं. वहीं, अमेरिकी कंपनियां इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी, पूंजी और विशेषज्ञता उपलब्ध करा रही हैं. उन्होंने दोनों देशों के कारोबारियों के लिए एक-दूसरे के बाजारों में निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.
भारत-अमेरिका के बीच 240 अरब डॉलर का सालाना व्यापार
रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया ने कहा कि भारत और अमेरिका के उद्योगों को अगले 25 वर्षों में मिलकर क्या बनाया जा सकता है, इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का सालाना व्यापार करीब 240 अरब डॉलर है. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और महत्वपूर्ण निर्यात बाजार बना हुआ है. सिंघानिया ने कहा कि भारत और अमेरिका की तकनीकी एवं विनिर्माण क्षमताओं का मेल भारत को विश्वसनीय वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने में मदद कर सकता है. उन्होंने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र को भारत के उभरते हुए प्रमुख क्षेत्रों में शामिल बताया. वहीं, आईएसीसी के समिट चेयर और नेशनल पास्ट प्रेसिडेंट ललित बसीन ने कहा कि दोनों देशों के कारोबारियों, संस्थानों और नागरिकों के बीच सहयोग वैश्विक विकास और नवाचार को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा.
शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार में सहयोग पर भी जोर
सम्मेलन में आईएसीसी की समिट को-चेयर एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा डीएलएफ फाउंडेशन की चेयरपर्सन पिया सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के पास निवेश, कौशल विकास और नवाचार आधारित सहयोग के जरिए युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने की व्यापक संभावनाएं हैं. वहीं, आईएसीसी के समिट को-चेयर और एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी का भविष्य विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग से भी तय होगा. शिक्षा, उद्योग और नवाचार को करीब लाकर अगली पीढ़ी को रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए तैयार किया जा सकता है. सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्योग जगत के नेताओं को बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किए. इनमें रेमंड ग्रुप के गौतम हरि सिंघानिया को एक्सीलेंस इन इंडस्ट्रियल लीडरशिप अवॉर्ड, मोदी एंटरप्राइजेज की डॉ. बीना मोदी को बिजनेस लीडरशिप एंड लेगेसी अवॉर्ड और आहूजा शॉल्स एंड फैब्रिक्स की अंजू आहूजा को एक्सीलेंस इन वुमन एंटरप्रेन्योरशिप एंड एम्पावरमेंट अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा जस्मोहन सिंह, विशाल अग्रवाल और पार्थ गौतम को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
'अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनियां किफायती दरों पर भारत में उपलब्ध कराएं तकनीक'
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की वकालत की है. उन्होंने अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनियों से अपनी आधुनिक तकनीक किफायती दरों पर भारत में उपलब्ध कराने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस तरह का सहयोग भारत की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ ही आम लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मुहैया कराने में मददगार साबित होगा.
IDBI Bank Disinvestment: 2.5 Lakh PSU Bank Staff to Strike on Dec 3
IDBI Bank Disinvestment: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के करीब 2.5 लाख कर्मचारी और अधिकारी आईडीबीआई बैंक के विनिवेश के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल करेंगे. बैंक कर्मचारी संगठनों ने आईडीबीआई बैंक की 60 फीसदी हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने के प्रस्ताव को अनुचित बताते हुए इस हड़ताल का ऐलान किया है. तीन प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर हड़ताल की घोषणा की है.
तीन प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों ने किया हड़ताल का ऐलान
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने 3 दिसंबर को हड़ताल करने का फैसला किया है. तीनों संगठनों ने बृहस्पतिवार को जारी संयुक्त बयान में विदेशी निवेशक को आईडीबीआई बैंक बेचने के प्रस्ताव का विरोध किया. यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज (UFIOE) की ओर से किए गए हड़ताल के आह्वान के अनुरूप है. इसमें ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन भी शामिल हैं.
फेयरफैक्स को बेची जाएगी 60 फीसदी हिस्सेदारी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 14 अक्टूबर को आईडीबीआई बैंक की 60 फीसदी हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने की मंजूरी दी थी. सौदा पूरा होने के बाद कनाडा की यह कंपनी बैंक की प्रवर्तक बन जाएगी. फिलहाल केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बैंक में कुल मिलाकर करीब 94 फीसदी हिस्सेदारी है. प्रस्तावित सौदे के तहत फेयरफैक्स सरकार की 30.48 फीसदी हिस्सेदारी करीब 26,620 करोड़ रुपये में खरीदेगी. वहीं, एलआईसी की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 26,440 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. इस तरह कुल सौदे की कीमत करीब 53,060 करोड़ रुपये होगी. इसके चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नियामकीय मंजूरी जरूरी होगी.
बैंक यूनियनों ने बताई विनिवेश का विरोध करने की वजह
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आईडीबीआई बैंक करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की जमा और 2.5 लाख करोड़ रुपये के ऋण के साथ मुनाफा कमाने वाला संस्थान है. उनके मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक लोगों की बचत को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. संगठनों ने निजी बैंकों के कुप्रबंधन के कारण विफल होने और बाद में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से उनका अधिग्रहण किए जाने के उदाहरण भी दिए. बैंक यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने के बजाय निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने की मांग की है. उनका कहना है कि बैंक जमा लोगों की बहुमूल्य बचत है और बैंकों का निजीकरण करने से यह बड़ी बचत निजी हाथों में चली जाएगी.
नवंबर में भी दो दिन की हड़ताल कर चुके हैं आईडीबीआई बैंक कर्मचारी
आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी और अधिकारी प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में इससे पहले 2 और 3 नवंबर को भी दो दिन की हड़ताल कर चुके हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी आईडीबीआई बैंक के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने विनिवेश को घोटाला बताते हुए बिक्री प्रक्रिया रोकने और पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित करने की मांग की है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया था कि एक विदेशी कंपनी बैंक के ही धन का इस्तेमाल कर सरकार से आईडीबीआई बैंक का अधिग्रहण कर रही है.
NHAI Alert: Will Your Vehicle Get a Toll Plaza Challan?
NHAI Alert: अगर आपके मोबाइल पर गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म होने या रिन्यू कराने को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का मैसेज (SMS) आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई वाहन मालिकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इंश्योरेंस की वैधता खत्म होने पर टोल प्लाजा पर चालान कटेगा या जुर्माना लगाया जाएगा? सरकार ने इस बारे में स्थिति साफ कर दी है. उसका कहना है कि ये मैसेज सिर्फ जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं, टोल प्लाजा पर चालान काटने या  जुर्माना लगाने से इसका कोई संबंध नहीं है.
जन जागरूकता अभियान का हिस्सा है SMS: NHAI
एनएचएआई ने बयान में बताया कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले कुछ लोगों को वाहन बीमा रिन्यू कराने के लिए जो संदेश मिल रहे हैं, वे फिलहाल एक परीक्षण का हिस्सा हैं. प्राधिकरण एक जन जागरूकता अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसी के तहत हाईवे यात्रियों को ये संदेश भेजकर सिस्टम की जांच की जा रही है. इसका उद्देश्य लोगों को समय पर वाहन बीमा रिन्यू कराने के प्रति जागरूक करना है.
टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने साफ किया है कि वाहन मालिकों को भेजे जा रहे ये एसएमएस, केवल जानकारी देने और जागरूक करने के लिए हैं. इन संदेशों के आधार पर टोल प्लाजा पर न तो कोई चालान काटा जाएगा और न ही जुर्माना लगाया जाएगा. उसने लोगों को भरोसा दिया है कि यह SMS सिस्टम किसी भी तरह की कार्रवाई या नियम लागू करने की प्रक्रिया से जुड़ा नहीं है.
वाहन बीमा की समय पर याद दिलाने के लिए भेजे जा रहे SMS
इन संदेशों का मकसद वाहन मालिकों को उनके मोटर इंश्योरेंस की पॉलिसी खत्म होने की तारीख याद दिलाना है. इससे वाहन मालिक समय रहते अपने बीमा का नवीनीकरण करा सकेंगे और उनकी बीमा सुरक्षा बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी.
जागरूकता के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को बढ़ावा
NHAI का कहना है कि वाहन मालिकों को पहले से रिमाइंडर भेजने का उद्देश्य उन्हें समय पर जरूरी दस्तावेजों और नियमों की याद दिलाना है. इससे वाहन मालिक अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक होंगे. NHAI ऐसी पहलों के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने के लिए प्रोत्साहित करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है.
PUC Certificate Rules Changed New Validity Period for BS VI Vehicles
PUC Certificate New Rules: वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत छह साल तक पुराने BS-VI मानक वाले निजी वाहनों को अब हर तीन साल में PUC सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराना होगा. वहीं, छह साल तक पुराने BS-VI मानक वाले परिवहन वाहनों के लिए यह अवधि दो साल तय की गई है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
BS6 निजी वाहनों के लिए PUC की वैधता 3 साल
नए नियमों के मुताबिक, छह साल तक पुराने BS-VI मानक वाले निजी वाहनों के PUC सर्टिफिकेट की वैधता तीन साल होगी. छह साल से अधिक और 10 साल तक पुराने निजी वाहनों को हर एक साल में प्रमाणपत्र रिन्यू कराना होगा. वहीं, 10 साल से अधिक पुराने BS-VI निजी वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता छह महीने होगी.
कमर्शियल वाहनों के लिए क्या हैं नए नियम?
BS-VI मानक वाले परिवहन यानी कमर्शियल वाहनों के लिए भी वैधता अवधि में बदलाव किया गया है. छह साल तक पुराने परिवहन वाहनों को हर दो साल में PUC सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराना होगा. छह साल से अधिक और 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक साल होगी. वहीं, 10 साल से अधिक पुराने परिवहन वाहनों को हर छह महीने में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा.
BS1, BS2, BS3 और BS4 वाहनों के लिए वैधता
सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए भी PUC सर्टिफिकेट की वैधता स्पष्ट की है. BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों के लिए प्रमाणपत्र तीन महीने तक वैध रहेगा. वहीं, BS-IV मानक वाले वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता छह महीने होगी.
वाहन की श्रेणी
PUC सर्टिफिकेट की वैधता
BS-I, BS-II और BS-III वाहन
3 महीने
BS-IV वाहन
6 महीने
BS-VI निजी वाहन (6 साल तक पुराने)
3 साल
BS-VI निजी वाहन (6 से 10 साल)
1 साल
BS-VI निजी वाहन (10 साल से अधिक)
6 महीने
BS-VI परिवहन वाहन (6 साल तक पुराने)
2 साल
BS-VI परिवहन वाहन (6 से 10 साल)
1 साल
BS-VI परिवहन वाहन (10 साल से अधिक)
6 महीने
जानिए कब से लागू होंगे नियम?
ये बदलाव मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सिक्सटीन्थ अमेंडमेंट) रूल्स, 2026 के जरिए किए गए हैं. ये नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन के साथ लागू हो गए हैं. अधिसूचना में प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की प्रभावी तारीख भी स्पष्ट की गई है. अगर मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की समाप्ति से 10 दिन पहले के भीतर नवीनीकरण कराया जाता है, तो नया प्रमाणपत्र पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति की तारीख से प्रभावी होगा. वहीं, समाप्ति के बाद नवीनीकरण कराने पर नया प्रमाणपत्र नवीनीकरण की तारीख से प्रभावी होगा. पहले से जारी प्रमाणपत्रों पर नई वैधता अवधि उनके नए नियम लागू होने के बाद पहली बार नवीनीकरण कराने पर लागू होगी.
PM Modi Seeks Industry Suggestions on Reforms to Boost India's Growth
FICCI Annual Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से देश की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए जरूरी सुधारों पर खुलकर सुझाव देने की अपील की है. गुरुवार को उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) की वार्षिक आम बैठक और सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कंपनियों से आत्मनिर्भर भारत बनाने पर ध्यान देने और कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करने का आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 20 वर्षों तक निवेश से जुड़े हर दीर्घकालिक फैसले का आधार 'इंडिया फर्स्ट' होना चाहिए.
उद्योग जगत से बोले PM मोदी- बिना झिझक बताएं सुधारों की जरूरत
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से कहा कि वे बिना किसी संकोच के सरकार को बताएं कि देश में किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, ''यह पुरानी सरकार नहीं है. यह मित्रों की सरकार है. यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे मित्र हैं. इसलिए बिना किसी झिझक या संकोच के मुझे खुलकर लिखकर बताएं कि अभी किन चीजों में सुधार की जरूरत है.'' उन्होंने कहा कि भारत में विकास की रफ्तार काफी तेज है और इसी तरह लोगों के गरीबी से बाहर निकलने की गति भी तेज हुई है. विश्व बैंक की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.
कॉरपोरेट टैक्स में कटौती का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉरपोरेट टैक्स की मूल दर 2014 के 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी गई है. इसके अलावा, सालाना 12 लाख रुपये तक की व्यक्तिगत आय को भी कर-मुक्त किया गया है. उन्होंने उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की है, लेकिन क्या कंपनियों ने इसके बाद कर्मचारियों की संख्या और उनके वेतन में बढ़ोतरी की है.
कृषि और आत्मनिर्भर भारत में निवेश बढ़ाने की अपील
पीएम मोदी ने कंपनियों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देने और कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि निवेश से जुड़े हर दीर्घकालिक फैसले में 'इंडिया फर्स्ट' को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. प्रधानमंत्री के मुताबिक, इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और उद्योगों के कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर भी खुलेंगे. उन्होंने कहा कि देश किसानों, छोटे उद्यमियों, उद्योगों, धन सृजित करने वालों और करदाताओं का सम्मान करने से आगे बढ़ता है, न कि उन्हें दिन-रात अपशब्द कहने से.
NLC India Renewables IPO: SEBI Gets Rs 3,300 Crore Issue Papers
NLC India Renewables IPO: सरकारी कंपनी NLC India Ltd की सब्सिडियरी NLC India Renewables Ltd ने शेयर बाजार में लिस्टिंग की दिशा में कदम बढ़ाया है. कंपनी ने 3,300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास IPO के शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं. प्रस्तावित IPO में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा. कंपनी इस इश्यू से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा अपना कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी.
3,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू, 10 करोड़ शेयरों का OFS
18 नवंबर को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, NLC India Renewables का IPO 3,300 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के साथ आएगा. इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर NLC India Ltd की ओर से 10 करोड़ शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा. कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली शुद्ध रकम में से 2,475 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या समय से पहले भुगतान के लिए करेगी. बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च की जाएगी. 10 नवंबर तक कंपनी पर 3,525 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज था. कंपनी 660 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है. ऐसा होने पर फ्रेश इश्यू का आकार उसी हिसाब से घट जाएगा.
FY26 में 172.6 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू
NLC India Renewables रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है. कंपनी केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों और सार्वजनिक उपयोगिताओं को बिजली बेचकर कमाई करती है. इसके पोर्टफोलियो में ग्राउंड-माउंटेड, रूफटॉप और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट के अलावा विंड और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट शामिल हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 172.6 करोड़ रुपये का ऑपरेशंस से रेवेन्यू और 45.4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया. 1 जनवरी 2026 से कंपनी ने NLC India Ltd के रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का अधिग्रहण किया था. इसमें मुख्य रूप से सात रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शामिल थे.
16,203 MW से ज्यादा का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो
अक्टूबर 2026 तक NLC India Renewables के पास सोलर, विंड, हाइब्रिड और फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट्स को मिलाकर कुल 16,203.96 MW की प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो और पाइपलाइन क्षमता थी. इसके अलावा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स (PSP) में कंपनी की क्षमता 8,238.30 MWh थी. कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए एनर्जी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है. कंपनी को अपनी पैरेंट कंपनी NLC India Ltd की करीब सात दशक की विरासत का फायदा मिलता है. NLC India एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसका कारोबार माइनिंग और पावर जनरेशन से जुड़ा है.
ये कंपनियां हैं लिस्टेड पीयर
NLC India Renewables की लिस्टेड कंपनियों में Juniper Green Energy, Adani Green Energy, NTPC Green Energy और ACME Solar Holdings शामिल हैं. प्रस्तावित IPO के लिए SBI Capital Markets, HDFC Bank, IDBI Capital Markets & Securities और IIFL Capital Services को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.
From Alia Bhatt and Aryan Khan to Vaibhav Suryavanshi, the inaugural TIME100 Next India list has been released
बॉलीवुड की आलिया भट्ट और आर्यन खान से लेकर क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी तक, भारत के 100 उभरते चेहरों ने TIME की प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाई है. दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए अपनी TIME100 Next India लिस्ट जारी की है. इसमें फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस, साइंस, म्यूजिक और सामाजिक बदलाव से जुड़े ऐसे नाम शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में नई पहचान बना रहे हैं. TIME100 Next का यह पहला इंटरनेशनल एडिशन है और रिलायंस इसका प्रीमियर पार्टनर है.
लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट का जलवा नहीं है. खेल की दुनिया से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा जैसे नाम भी शामिल हैं. म्यूजिक से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को जगह मिली है. बिजनेस और टेक्नोलॉजी में पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे चेहरे हैं. साइंस और इनोवेशन से जुड़े नामों में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं.
इस बार TIME ने तीन ग्लोबल कवर भी जारी किए हैं. पहले कवर पर आलिया भट्ट, दूसरे पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के को-फाउंडर पवन कुमार चंदाना और तीसरे ग्रुप कवर पर फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो हैं. एक और दिलचस्प बात यह है कि इन उभरते चेहरों के बारे में कई बड़ी हस्तियों ने लिखा है. एस.एस. राजामौली ने आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी पर लिखा है.
TIME की सीईओ जेसिका सिबली के मुताबिक, भारत में नई पीढ़ी के ऐसे लीडर्स सामने आ रहे हैं, जिनके विचार और काम का असर देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे रहा है. TIME के एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स का मानना है कि भारत की यह पीढ़ी सिर्फ अपने देश का ही नहीं, दुनिया का भविष्य भी गढ़ने में भूमिका निभाएगी. लिस्ट में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनिया भर में काम करने वाले TIME के पत्रकारों ने किया है.
TIME100 Next India का गाला 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा. TIME, रिलायंस की पार्टनरशिप में इस आयोजन की मेजबानी करेगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी. TIME100 Next India का 7 दिसंबर का विशेष अंक दुनियाभर के न्यूज़स्टैंड्स पर उपलब्ध होगा.
India-US Trade Deal there will be no deal before new framework of Trump Tariffs
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर नई अड़चन आ गई है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को फिक्की के एक कार्यक्रम में साफ कहा कि जब तक अमेरिका नया टैरिफ ढांचा तैयार नहीं कर लेता और सेक्शन 301 की जांच के नतीजे सामने नहीं आ जाते, तब तक यह डील साइन नहीं की जा सकती. कानूनी समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है और दोनों पक्ष जल्द से जल्द बातचीत खत्म करना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा अनिश्चितता के कारण समझौते पर हस्ताक्षर होने में देरी हो रही है.
फरवरी में हुई थी अंतरिम समझौते के फ्रेमवर्क की घोषणा
इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क घोषित किया था. उस समय अमेरिका ने भारतीय सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने और रूसी तेल खरीद पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी पीनल टैरिफ को हटाने पर सहमति जताई थी. लेकिन उसी महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रेसिप्रोकल टैरिफ और इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट यानी आईईईपीए के तहत लगाए गए इमरजेंसी टैरिफ को रद्द कर दिया था. इससे पूरा टैरिफ का परिदृश्य बदल गया और अब अमेरिका नया टैरिफ आर्किटेक्चर तैयार कर रहा है.
अब अस्तित्व में नहीं है पुरानी टैरिफ व्यवस्था
राजेश अग्रवाल ने समझाया कि डील की घोषणा उस समय की टैरिफ व्यवस्था के आधार पर हुई थी, जो अब अस्तित्व में नहीं है. नए ढांचे के बिना विभिन्न देशों को मिलने वाले तुलनात्मक लाभ स्पष्ट नहीं हो पाएंगे. इसलिए जब तक यह नई व्यवस्था लागू नहीं होती, समझौते पर हस्ताक्षर में समय लगेगा. उन्होंने कहा कि कानूनी दस्तावेज लगभग तैयार है और बातचीत जल्द पूरी हो जाएगी, लेकिन साइन करने का काम टैरिफ आर्किटेक्चर के बाद ही संभव है.
सेक्शन 301 की जांच भी बनी डील की राह में बाधा
इसके अलावा अमेरिका में चल रही सेक्शन 301 की जांच भी बड़ी बाधा है. इसमें भारत सहित कई देशों की अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता यानी एक्सेस कैपेसिटी को लेकर जांच हो रही है. इनके नतीजे कुछ हफ्तों या महीनों में आने वाले हैं और इनमें अतिरिक्त शुल्क लगने की आशंका है. हर देश चाहता है कि डील में इन जांचों को लेकर निश्चितता हो. बिना इस स्पष्टता के समझौता करना मुश्किल है.
भारतीय सामानों पर अभी अमेरिका में इतना टैरिफ
अभी ज्यादातर भारतीय सामानों पर सिर्फ 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लग रहा है, जो जबरन श्रम संबंधी सेक्शन 301 की जांच के बाद लगा था. एक अधिकारी ने कहा कि भारत के लिए 18 फीसदी टैरिफ स्वीकार करना संभव नहीं है, जबकि वह अमेरिकी सामानों पर अपने शुल्क कम कर रहा है. इसलिए सभी जांच खत्म होने और अंतिम टैरिफ सामने आने तक इंतजार करना होगा.
दोनों देशों के व्यापार संबंधों पर पड़ सकता है असर
यह देरी दोनों देशों के व्यापार संबंधों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन भारत अपनी तरफ से बातचीत जल्द खत्म करने के लिए प्रयासरत है. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी पहले कह चुके हैं कि अमेरिका ने भारत को प्रतिस्पर्धियों से कम टैरिफ देने की बात स्वीकार की है. फिलहाल दोनों पक्ष नए अमेरिकी टैरिफ ढांचे और जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि समझौते में कोई अनिश्चितता न रहे.