Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Mutual Fund Direct Plans Become Default Option: Benefits, Cost Savings and Key Differences Explained
Mutual Fund: अगर आप भी शेयर बाजार (Stock Market) या म्यूचुअल फंड में बिना किसी एजेंट के खुद निवेश करते हैं, तो आपके लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) का नया नियम किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. अब म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट विकल्प बना दिया गया है. यानी अब आपको कम खर्च वाले इस रास्ते पर चलने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी होगी.
डायरेक्ट और रेगुलर प्लान में फर्क
जब आप किसी ब्रोकर, एजेंट या डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए निवेश करते हैं, तो वह रेगुलर प्लान होता है, जिसमें आपको हर साल एक निश्चित कमीशन देना पड़ता है. जब आप सीधे फंड हाउस की वेबसाइट या ऐप से निवेश करते हैं, तो बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता, जिसे डायरेक्ट प्लान कहा जाता है.
फंड की श्रेणियों के हिसाब से खर्च का यह अंतर अलग है
लार्ज-कैप फंड: दोनों प्लान्स के खर्च में करीब 0.7% से 0.8% का अंतर
मिड-कैप फंड: अंतर बढ़कर 1% से 1.3% तक हो जाता है
फ्लेक्सी-कैप फंड: इसमें खर्च लगभग 0.8% से 1% के आसपास है
लिक्विड फंड: काफी कम यानी 0.15% से 0.3% तक
लंबी अवधि में होता है नुकसान
मान लीजिए आप किसी मिड-कैप फंड में SIP के जरिए हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं। यदि 14% सालाना रिटर्न मिले तो:
10 साल बाद: डायरेक्ट प्लान में आपका फंड बढ़कर 24.66 लाख रुपये होगा, रेगुलर प्लान में यह लगभग 23.21 लाख रुपये रहेगा। सीधे तौर पर 1.45 लाख रुपये का अंतर.
20 साल बाद: इस अवधि को 20 साल तक खींचा जाए, तो यह अंतर कई गुना बढ़ जाता है. क्योंकि निवेशक न केवल अतिरिक्त खर्च चुका रहा होता है, बल्कि उस रकम पर मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज के फायदे से भी हाथ धो बैठता है.
तो क्या चुनना सही?
आंकड़े गवाह हैं कि रेगुलर योजनाओं में पैसा लगाने वाले निवेशक अपने पोर्टफोलियो को लंबे समय तक होल्ड रखते हैं. मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, 5 साल या उससे अधिक की लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखने वाले रेगुलर निवेशकों का हिस्सा 23.5% था, जबकि डायरेक्ट निवेशकों में यह मात्र 14% रहा. विशेषज्ञों का मानना है किवित्तीय सलाहकार बाजार में गिरावट के दौरान घबराहट से बचाते हैं, पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करते हैं और भेड़चाल से निवेशकों को दूर रखते हैं.
निवेशकों के लिए सलाह
यदि आप जोखिम क्षमता को समझते हैं, सही फंड चुन सकते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव देखकर अपनी SIP बंद नहीं करते, तो डायरेक्ट प्लान आपके लिए सस्ता और बेहतरीन विकल्प.
अगर आपको मार्गदर्शन की जरूरत है, तो किसी सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकार की मदद लें. विशेषज्ञों का सुझाव है फीस देकर डायरेक्ट प्लान में निवेश करना, रेगुलर प्लान के भारी-भरकम कमीशन से सस्ता पड़ता है.
Mutual Fund Investment Strategy: What Should Investors Do After the Stock Market Recovery
विजय मंत्री, फाउंडर, विजय मंत्री फाइनेंशियल सर्विसेज
Mutual Fund Investment: अक्टूबर 2026 के बाद भारतीय शेयर बाजारों में जो जोरदार रिकवरी दिखी है, उसने निवेशकों के चेहरों पर फिर से रौनक लौटा दी है. विदेशी निवेशकों ने नवंबर में भारतीय शेयरों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक खरीदारी है. विदेशी निवेशकों ने सबसे बड़ा दांव लार्जकैप शेयरों पर लगाया है. विदेशी निवेशकों के भारतीय शेयरों में लौटने के साथ ही हैवीवेट शेयरों में 16 फीसदी तक की तेजी आई है. पहली नजर में यह तेजी विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से जुड़ी दिखती है, लेकिन इसके पीछे कई घरेलू कारण भी काम कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यह तेजी कितनी टिकाऊ है?
इस रिकवरी को केवल ऊपरी हलचल मानने के बजाय ठोस आधारों पर परखना जरूरी है:
सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों में भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन दमदार रहा है. अब तक नतीजे घोषित करने वाली 400 कंपनियों के तिमाही मुनाफे में 1,10,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पिछले 7 क्वार्टर से मुनाफे में हर तिमाही 30,000 से 40,000 करोड़ रुपये की निरंतर वृद्धि देखी जा रही है.
भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और लगभग हर सेक्टर में कंपनियां अच्छा काम कर रही हैं. दो दशकों बाद मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में सकारात्मक रुझान दिखे हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, निजी कंपनियां लगभग हर क्षेत्र में निवेश कर रही हैं और इस वर्ष निर्यात के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
वैश्विक स्तर पर अन्य बाजारों के मुकाबले भारतीय बाजार अधिक लचीला, विविधतापूर्ण और अपेक्षाकृत कम अस्थिर नजर आता है, जो इस रिकवरी को मजबूती देता है.
किस कारण से लौटी तेजी और कहां हो रही है सबसे ज्यादा खरीदारी?
अक्टूबर 2026 के बाद बाजार में आई तेजी की सबसे स्पष्ट वजह FII की रिकॉर्ड खरीदारी है. सितंबर और अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने करीब 90,000 करोड़ रुपये की जो बिकवाली की थी, उससे भी बड़ा हिस्सा उन्होंने नवंबर के शुरुआती दो हफ्तों में ही वापस खरीद लिया.
AI ट्रेड से स्थिरता की तलाश: इससे पहले दुनिया भर के बाजारों से निकलता पैसा मुख्य रूप से अमेरिकी बाजारों और खासकर 'AI स्टोरी' के पीछे जा रहा था, जिसमें भारत के मुकाबले कोरिया और ताइवान से भी भारी निकासी हुई थी. अब AI निवेश से जुड़ी चुनौतियों के बीच विदेशी निवेशक ऐसे बाजार तलाश रहे हैं जो स्थिरता दे सकें.
जोखिम लेने वालों के लिए चुनिंदा सेक्टर: जो निवेशक थोड़ा अधिक जोखिम उठा सकते हैं, वे BFSI और हेल्थकेयर फंड्स जैसे क्षेत्रों पर भी नजर रख सकते हैं.
म्यूचुअल फंड निवेशक क्या करें?
मौजूदा बाजार उतार-चढ़ाव और रिकवरी के बीच निवेशकों को अपनी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान बिना रोके जारी रखनी चाहिए.
नया निवेश करते समय मल्टीकैप फंड्स को प्राथमिकता देना व्यावहारिक हो सकता है. मल्टीकैप फंड्स में आमतौर पर 25% लार्जकैप, 25% मिडकैप और 25% स्मॉलकैप में निवेश होता है, जबकि शेष 25% हिस्सा फंड मैनेजर अपने कन्विक्शन के आधार पर लगाता है. इससे बाजार के किसी एक हिस्से के चलने या पिछड़ने का संतुलन बना रहता है.
लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप के लिए क्या हो रणनीति?
म्यूचुअल फंड उद्योग में इस बात पर अक्सर बहस चलती रहती है कि लार्जकैप में ज्यादा अवसर हैं या मिड और स्मॉलकैप में, और दोनों ही खेमों में अनुभवी फंड मैनेजर मौजूद रहते हैं. निवेशकों के लिए यह जरूरी नहीं कि वे किसी एक कैप श्रेणी की बहस में पड़ें. यदि लार्जकैप, मिडकैप या स्मॉलकैप में से कोई भी सेगमेंट आगे निकलता है, तो मल्टीकैप रणनीति के जरिए निवेशक को उस तेजी का लाभ मिल सकता है.
रिकवरी के बीच किन बातों का रखें ध्यान?
यह समझना सबसे अहम है कि इक्विटी बाजार कोई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नहीं है। यहां पैसा जरूर बनता है, लेकिन इसके लिए धैर्य और लंबे नजरिए की जरूरत होती है.
इक्विटी बाजार में रिटर्न अक्सर अस्थिरता के दौर से होकर ही मिलता है। इसे बाजार की स्वाभाविक यात्रा के रूप में स्वीकार करना चाहिए.
बाजार में लोकप्रिय नैरेटिव तेजी से बदलते हैं. कभी इक्विटी का नैरेटिव हावी रहता है, तो कभी सोना-चांदी या इंटरनेशनल निवेश की बात होती है, और अब फिर भारतीय इक्विटी का नैरेटिव सामने है. अपनी SIP और वित्तीय लक्ष्यों को बदलते नैरेटिव के हिसाब से न बदलें.
सबसे पहले यह तय करें कि आपको इक्विटी, गोल्ड, रियल एस्टेट और डेट में कितना हिस्सा रखना है. चारों एसेट कैटेगरी की अपनी अलग खासियत होती है, जिन्हें समझकर ही निवेश का फैसला करें.
SIP Closure paces to highest in 18 months and opening hits low in Oct
SIP Closure: म्यूचुअल फंड उद्योग की एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की कहानी में अक्टूबर में थोड़ी ठंडक आ गई. बीते महीने के दौरान नए एसआईपी खाते खुलने की रफ्तार 18 महीने के निचले स्तर पर गिर गई. अक्टूबर महीने में सिर्फ 51 लाख नए खाते खुले, जबकि बंद होने वाले खातों की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई. बंद होने वाले खातों का यह आंकड़ा अप्रैल 2025 के बाद का सबसे ऊंचा है. इससे सक्रिय एसआईपी खातों की कुल संख्या भी कम हो गई. सितंबर के अंत में जहां 10 करोड़ 89 लाख सक्रिय खाते थे, वहीं अक्टूबर के अंत में यह घटकर 10 करोड़ 80 लाख रह गए.
मासिक एसआईपी योगदान में भी हल्की गिरावट दिखी. सितंबर में जहां 32 हजार 490 करोड़ रुपए जमा हुए थे, वहीं अक्टूबर में यह घटकर 32 हजार 160 करोड़ रुपए रह गया. फिर भी यह आंकड़ा तीन महीने लगातार 32 हजार करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है, जो निवेशकों का भरोसा दिखाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कुछ निवेशकों ने खाते बंद किए, लेकिन ज्यादातर लोग लंबी अवधि के नजरिए से निवेश जारी रखे हुए हैं.
इन कारणों से बंद हुए एसआईपी अकाउंट
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव वेंकट चलसानी का कहना है कि निवेशक देश की लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा रखते हैं. इसलिए पिछले तीन महीनों में योगदान 32 हजार करोड़ रुपए से ऊपर बना रहा. कुछ खाते बंद हुए और योगदान वाले खातों में कमी आई, लेकिन लचीलापन सकारात्मक है.
विशेषज्ञ कहते हैं कि बाजार की अस्थिरता के अलावा त्योहारों के दौरान बढ़े खर्च और ईंधन की ऊंची कीमतों ने भी घरेलू बजट पर असर डाला होगा, जिससे कुछ मैंडेट फेल हुए. लेकिन औसत टिकट साइज स्थिर रहा, जिससे लगता है कि छोटे खातों में ही चर्न ज्यादा हुआ है.
अप्रैल 2025 के बाद सबसे कमजोर प्रदर्शन
पिछली बार अप्रैल में सक्रिय खातों में कमी आई थी, लेकिन तब सिर्फ छह लाख खाते कम हुए थे. अक्टूबर का प्रदर्शन अप्रैल 2025 के बाद सबसे कमजोर रहा, जब उद्योग ने एक बार में निष्क्रिय खातों की सफाई की थी और 1 करोड़ 62 लाख खाते बंद किए गए थे.
गिरते बाजार में एसआईपी बंद करना ठीक नहीं
हालांकि गिरते बाजार में निचले स्तर पर एसआईपी बंद करना अच्छा नहीं माना जाता. उद्योग के ट्रेंड बताते हैं कि छोटे निवेशक अक्सर यह गलती दोहराते हैं और फिर बाजार की रिकवरी का फायदा उठाने से वंचित रह जाते हैं. दरअसल गिरे बाजार में एसआईपी अधिक उपयोगी बन जाता है, क्योंकि निवेशकों को उतनी ही रकम में अधिक यूनिट मिल जाती हैं. जब निवेशक बाजार की अस्थिरता से घबराकर एसआईपी बंद करते हैं, तो वह कम रकम में अधिक यूनिट खरीदने के फायदे से हाथ धो बैठते हैं.
नवंबर में बाजार ने की शानदार रिकवरी
बहरहाल, अक्टूबर महीने में यह गिरावट ऐसे समय आई, जब उसके ठीक बाद बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली. बीते दो सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार ने शानदार दौड़ लगाई है और निफ्टी लगभग 13 फीसदी ऊपर निकल गया है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
How Much SIP Investment Is Needed Every Month Calculate Your Monthly SIP
SIP Investment: कानपुर के रहने वाले बृजलाल ने अपनी पूरी उम्र एक सरकारी दफ्तर में फाइलें निपटाते हुए गुजार दी. रिटायरमेंट के दिन जब उनके हाथ में फंड का पैसा आया, तो उन्होंने बड़े फख्र से अपने बेटे राहुल के हाथ में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई 20 लाख रुपये रख दिए. राहुल ने मुस्कुराते हुए शुक्रिया तो कहा, लेकिन मन ही मन उसने हिसाब लगाया कि आज के दौर में 20 लाख रुपये में तो एक ढंग का फ्लैट भी नहीं आता. बृजलाल जी ने मेहनत तो बहुत की, पर वे महंगाई की रफ्तार' से पैसा बढ़ाना भूल गए. अमीर बनने के लाखों तरीके हो सकते हैं, लेकिन अमीर बने रहने का सिर्फ एक ही अचूक तरीका है, अपने पैसे की योजना अपने जीवन के इर्द-गिर्द बनाना, न कि अपने जीवन को पैसे के इर्द-गिर्द घुमाना! बृजलाल की कहानी हमें सिखाती है कि निवेश सिर्फ पैसा बचाना नहीं, बल्कि उसे सही दिशा में बढ़ाना है और इस सफर का सबसे भरोसेमंद साथी है सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP.
SIP क्यों है एक स्मार्ट कदम?
अक्सर लोग बृजलाल की तरह सोचते हैं कि जब बाजार गिरेगा, तब पैसा लगाएंगे. सुनने में यह थ्योरी कमाल की लगती है, लेकिन हकीकत में बाजार को कोई पकड़ नहीं पाया है. इसीलिए SIP एक समझदारी भरा फैसला है:
यह निवेश करने के सही समय को चुनने के मानसिक तनाव को खत्म कर देता है.
आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करने की प्रतिबद्धता जताते हैं, जिससे बचत की आदत पड़ती है.
जब बाजार गिरता है, तो आपकी उसी रकम में आपको ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो लंबी अवधि में आपके औसत खर्च को कम कर देती हैं.
इसमें आपका पैसा रिटर्न कमाता है, और फिर से निवेशित रिटर्न और रिटर्न कमाते हैं.
अब सवाल आता है, सही SIP राशि चुनने का फॉर्मूला क्या है?
राहुल को कितनी SIP करनी चाहिए? क्या उसे अपने दोस्त की तरह 10,000 रुपये महीने से शुरुआत करनी चाहिए? निवेश का कोई एक जादुई आंकड़ा नहीं है. इसे इन स्टेप्स में समझिए:
सबसे पहले यह तय कीजिए कि आप बचत किसलिए कर रहे हैं? (जैसे: बच्चे की शिक्षा, घर, या रिटायरमेंट).
आज जो खर्च 10 लाख रुपये है, वह 15 साल बाद महंगाई के कारण कहीं ज्यादा होगा. उसका सही अंदाजा लगाइए.
आपको यह पैसा कब चाहिए? 5 साल बाद या 25 साल बाद? समय ही निवेश का सबसे बड़ा मल्टीप्लायर है.
मोटे अनुमान के बजाय SIP कैलकुलेटर का उपयोग करें ताकि आपको अपनी मासिक बचत का सटीक आंकड़ा मिल सके.
निवेश की शुरुआत करने से पहले समझें अपनी जेब का गणित
निवेश की शुरुआत करने के लिए अपनी जेब का गणित समझना सबसे जरूरी है. इसके लिए हम 50:30:20 का नियम अपना सकते हैं, जो आपकी आय को सही दिशा देता है:
50%-अनिवार्य जरूरतें: आपकी आय का आधा हिस्सा घर का किराया, राशन, बिजली का बिल और बच्चों की फीस जैसे जरूरी खर्चों में जाना चाहिए.
30%- इच्छाएं और शौक: यह हिस्सा आपकी लाइफस्टाइल के लिए है, जैसे बाहर खाना, घूमना या फिल्में देखना.
20%- भविष्य का निवेश: यह हिस्सा आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. इसे हाथ लगते ही सबसे पहले अलग कर देना चाहिए.
<caption>आय के हिसाब से निवेश की एक झलक</caption>
यदि आपकी मासिक आय है
आपकी 20% बचत
20 साल बाद संभावित फंड (12% रिटर्न पर)
30,000 रुपये
6,000 रुपये
59.9 लाख रुपये
50,000 रुपये
10,000 रुपये
99.9 लाख रुपये
1,00,000 रुपये
20,000 रुपये
1.99 करोड़ रुपये
बजट को निवेश में बदलने के मंत्र
खर्च के बाद नहीं, आय के साथ बचत: अक्सर लोग महीना खत्म होने पर बची हुई राशि निवेश करने की सोचते हैं. नियम बदल दीजिये, सैलरी आते ही सबसे पहले अपनी SIP की किश्त कटवाइये, उसके बाद बाकी खर्चे कीजिए.
इमरजेंसी फंड का सुरक्षा कवच: निवेश शुरू करने से पहले कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा एक अलग खाते में रखें. यह आपको बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान अपनी SIP बंद करने से बचाएगा.
महंगाई को मात: जैसे-जैसे आपकी आय बढ़े, अपनी SIP की राशि भी हर साल कम से कम 10% बढ़ाते रहें. यह छोटा सा बदलाव आपके भविष्य के फंड को सुपरचार्ज कर देगा.
Debt Funds recorded bumper inflow in Oct on reversal of Sep outflow
Debt Funds: डेट म्यूचुअल फंड्स में अक्टूबर के महीने में अच्छी खासी रिकवरी देखने को मिली. सितंबर में जहां इन फंड्स से करीब 1.83 लाख करोड़ रुपए की नेट निकासी हुई थी, वहीं अक्टूबर में स्थिति पूरी तरह पलट गई और इनमें 1,13,437.89 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, यह बदलाव लगभग 2.97 लाख करोड़ रुपए के स्विंग के बराबर है, जो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
लिक्विड फंड्स ने की रिकवरी की अगुवाई
इस रिकवरी का सबसे बड़ा कारण लिक्विडिटी वाले फंड्स रहे. लिक्विड फंड्स में अकेले करीब 70,534 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया, जबकि ओवरनाइट फंड्स में 54,893 करोड़ रुपए आए. इन दोनों कैटेगरीज ने मिलकर करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए का योगदान दिया, जिसने बाकी कैटेगरीज में हुई निकासी को आसानी से कवर कर लिया. मनी मार्केट फंड्स भी पॉजिटिव जोन में लौटे और इनमें करीब 1,502 करोड़ रुपए का निवेश आया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह पैटर्न पूरी तरह मौसमी है. सितंबर के अंत में कंपनियां और ट्रेजरी डिपार्टमेंट रिपोर्टिंग, टैक्स भुगतान और अन्य खर्चों के लिए पैसा निकाल लेते हैं. नया क्वार्टर शुरू होते ही वह सरप्लस कैश दोबारा लिक्विड और ओवरनाइट फंड्स में लगा देते हैं.
ऐसे फंड से जारी रहा आउटफ्लो
हालांकि रिकवरी सभी डेट कैटेगरीज में समान रूप से नहीं दिखी. अल्ट्रा-शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स से 1,879 करोड़ रुपए निकले, जबकि लो-ड्यूरेशन फंड्स से 3,582 करोड़ रुपए की निकासी हुई. कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड्स में 3,143 करोड़ रुपए का आउटफ्लो रहा, शॉर्ट-ड्यूरेशन फंड्स से 2,093 करोड़ और बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड्स से 1,238 करोड़ रुपए निकले. गिल्ट फंड्स में भी 636 करोड़ रुपए की नेट निकासी देखी गई. ये आंकड़े बताते हैं कि निवेशक अभी भी लंबे समय की मैच्योरिटी वाले फंड्स में जोखिम लेने से बच रहे हैं. ब्याज दरों के माहौल में अनिश्चितता के कारण वे लिक्विडिटी और फ्लेक्सिबिलिटी वाले विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
कितनी टिकाऊ है यह रिवर्सल?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्टूबर का यह मजबूत इनफ्लो मुख्य रूप से संस्थागत निवेशकों की लिक्विडिटी की वापसी दिखाता है, न कि फिक्स्ड इनकम सेगमेंट में बड़े स्तर पर सेंटीमेंट का बदलाव. निवेशक अभी कैश मैनेजमेंट कैटेगरीज पर फोकस कर रहे हैं और ड्यूरेशन बढ़ाने से हिचक रहे हैं. इस दौरान म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम भी बढ़कर करीब 83.39 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. डेट फंड्स में आई इस रिकवरी से साफ है कि अल्पकालिक नकदी प्रबंधन की जरूरतें पूरी होने के बाद पैसा फिर से सिस्टम में लौट रहा है, लेकिन लंबी अवधि के बॉन्ड फंड्स के लिए निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
SIP Investment Falls 1% in October, Stays Above Rs 32,000 Crore
Mutual Fund SIP Contribution: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशक हर महीने SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं. हालांकि, अक्टूबर 2026 में SIP के जरिए आने वाले निवेश में सितंबर के मुकाबले थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है. इसके बावजूद SIP निवेश का आंकड़ा लगातार तीसरे महीने 32,000 करोड़ रुपए के पार बना हुआ है.
सितंबर के मुकाबले 1% घटा SIP निवेश
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए 32,162 करोड़ रुपए का निवेश मिला. सितंबर में यह आंकड़ा 32,490 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर था. इस तरह एक महीने में SIP निवेश 328 करोड़ यानी करीब 1.01 फीसदी घट गया.
लगातार तीसरे महीने 32000 करोड़ के पार
हालांकि, गिरावट के बावजूद SIP के जरिए मासिक निवेश लगातार तीसरे महीने 32,000 करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है. इससे पता चलता है कि निवेश में मामूली कमी आने के बावजूद SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश का आंकड़ा मजबूत बना हुआ है. सितंबर में SIP से इन्वेस्टमेंट का आंकड़ा 32,490 करोड़ रुपए रहा था, जिसने अगस्त के 32,297 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था. वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक इस रास्ते से 1.90 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया.
साल 2026 में अब तक SIP इन्वेस्टमेंट
महीना (2026)
निवेश (रुपए)
अक्टूबर
32,162 करोड़
सितंबर
32,490 करोड़
अगस्त
32,297 करोड़
जुलाई
31,961 करोड़
जून
31,781 करोड़
मई
30,954 करोड़
अप्रैल
31,115 करोड़
मार्च
32,087 करोड़
फरवरी
29,845 करोड़
जनवरी
31,002 करोड़
सोर्स- एम्फी
SIP Stoppage Ratio: 116 फीसदी पर पहुंचा
अक्टूबर में SIP निवेश में गिरावट के साथ एसआईपी स्टॉपेज रेश्यो (SIP Stoppage Ratio) में भी तेज उछाल देखने को मिला. यह सितंबर के 78.5 फीसदी से बढ़कर अक्टूबर में करीब 116 फीसदी पर पहुंच गया. आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में करीब 59 लाख SIP बंद हुए या उनकी तय अवधि पूरी हुई. सितंबर में यह संख्या 49.68 लाख थी. दूसरी ओर, अक्टूबर में नए SIP रजिस्ट्रेशन घटकर करीब 51 लाख रह गए, जबकि सितंबर में 63.26 लाख नए SIP रजिस्ट्रेशन हुए थे. इसका मतलब है कि अक्टूबर में हर 100 नए SIP रजिस्ट्रेशन के मुकाबले करीब 116 SIP बंद हुए या उनकी निर्धारित अवधि पूरी हुई.
5 महीने की गिरावट के बाद बढ़ा स्टॉपेज रेश्यो
गौरतलब है कि अप्रैल में SIP स्टॉपेज रेश्यो 101.14 फीसदी था. इसके बाद लगातार पांच महीनों तक इसमें गिरावट आई और सितंबर में यह 78.53 फीसदी पर पहुंच गया था. हालांकि, अक्टूबर में एक बार फिर इसमें तेजी दर्ज की गई. एसआईपी बंद होने के आंकड़ों में उन योजनाओं को भी शामिल किया जाता है, जिनकी तय अवधि पूरी हो चुकी है. यानी हर बंद हुई SIP का मतलब यह नहीं है कि निवेशक ने खुद निवेश रोकने का फैसला किया है. इसलिए एसआईपी बंद होने की दर (Stoppage Ratio) को इस तरह नहीं देखना चाहिए कि मौजूदा निवेशकों में से कितने प्रतिशत लोगों ने अपना निवेश बंद कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Equity MF Inflows Fall 14% in October, Smallcap Loses Shine
Mutual Fund Inflows: म्यूचुअल फंड निवेशकों ने अक्टूबर 2026 में इक्विटी स्कीमों में निवेश की रफ्तार धीमी कर दी. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों में शुद्ध निवेश 14 फीसदी घटकर 32,993.64 करोड़ रुपए रह गया. सितंबर में इन स्कीमों में 38,306.55 करोड़ रुपए का निवेश आया था. इस तरह एक महीने में इक्विटी फंड में निवेश करीब 5,313 करोड़ रुपए कम हो गया. स्मॉलकैप और मिडकैप फंड में निवेश घटने से कुल इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट दर्ज की गई.
स्मॉलकैप फंड में निवेश 29% घटा, लार्ज एंड मिडकैप फंड बने पसंद
इक्विटी म्यूचुअल फंड की 13 अलग-अलग कैटेगरी में, सबसे ज्यादा निवेश लार्ज एंड मिडकैप फंड में आया. इन फंडों को अक्टूबर में 8,484 करोड़ रुपए मिले, जो सितंबर के 4,271 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 99 प्रतिशत ज्यादा है.
अक्टूबर में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड में निवेशकों की दिलचस्पी कम होती दिखाई दी. अक्टूबर के दौरान स्मॉलकैप फंड में निवेश 29 फीसदी घटकर 6,407 करोड़ रुपए रह गया. सितंबर में इन फंडों में 9,038 करोड़ रुपए का निवेश आया था. इसके बावजूद स्मॉलकैप फंड अक्टूबर में सबसे ज्यादा निवेश पाने वाली दूसरी कैटेगरी रहे.
वहीं, लार्जकैप फंड में अक्टूबर के दौरान निवेश में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सितंबर में जहां लार्ज कैप में 859.47 करोड़ का शुद्ध निवेश आया था, वो बढ़कर अक्टूबर में 1,032.39 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इससे पता चलता है कि निवेशकों का रुझान खास तौर पर लार्ज एंड मिडकैप और लार्जकैप फंड की ओर बढ़ा.
अक्टूबर में फ्लेक्सीकैप फंड को 4,979.95 करोड़ रुपए का निवेश मिला. यह सभी कैटेगरी में तीसरा सबसे ज्यादा निवेश था. वहीं, मिडकैप फंड में 4,892.62 करोड़ रुपए आए. सितंबर में यह आंकड़ा 7,834.84 करोड़ रुपए था. यानी मासिक आधार पर नेट इनफ्लो 37.5 फीसदी की कमी आई.
दूसरी ओर, डिविडेंड यील्ड फंड से 92.82 करोड़ रुपए और ELSS फंड से 577.88 करोड़ रुपए की निकासी हुई. यानी इन दोनों कैटेगरी में निवेश आने के बजाय निवेशकों ने अपना पैसा निकाला.
अक्टूबर में डेट फंड्स में लौटा निवेश
डेट म्यूचुअल फंड्स में अक्टूबर के दौरान निवेशकों ने 1.13 लाख करोड़ रुपए लगाए. इससे पहले लगातार दो महीने तक इन फंड्स से पैसा निकाला जा रहा था. अगस्त में डेट फंड्स से 8,127 करोड़ रुपये और सितंबर में 1.83 लाख करोड़ रुपए की निकासी हुई थी.
डेट फंड्स की 17 सब-कैटेगरी में से केवल चार में अक्टूबर के दौरान निवेश आया. इनमें लिक्विड फंड्स सबसे आगे रहे. इन फंड्स में 70,533 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया, जबकि सितंबर में निवेशकों ने इनसे 95,743 करोड़ रुपए निकाल लिए थे. वहीं, ओवरनाइट फंड्स में भी 54,893 करोड़ रुपए का निवेश आया. इसके अलावा, मनी मार्केट फंड्स में करीब 1,502 करोड़ रुपए और डेट ओरिएंटेड सेक्टोरल फंड्स में 1,171.9 करोड़ रुपए का निवेश हुआ.
अल्ट्रा-शॉर्ट से शॉर्ट-टर्म फंड्स में सबसे ज्यादा 3,581 करोड़ रुपए की निकासी हुई. इसके बाद कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स से 3,142 करोड़ रुपए निकाले गए. वहीं, क्रेडिट रिस्क फंड्स से सबसे कम 70.31 करोड़ रुपए की निकासी हुई.
हाइब्रिड फंड में 3,514 करोड़ रुपए आए
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में अक्टूबर के दौरान निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी. इस कैटेगरी में 3,514 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जबकि सितंबर में निवेशकों ने 456 करोड़ रुपए निकाल लिए थे. हाइब्रिड फंड में सबसे ज्यादा 3,928 करोड़ रुपए का निवेश आर्बिट्राज फंड में आया. इसके बाद मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड में 1,514 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. एग्रेसिव हाइब्रिड फंड में 354 करोड़ रुपए और बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड में 50.63 करोड़ रुपए का निवेश आया. दूसरी ओर, इक्विटी सेविंग्स फंड से सबसे ज्यादा 1,132 करोड़ रुपए निकाले गए. डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड से 852 करोड़ रुपए और कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड से 349 करोड़ रुपए की निकासी हुई.
इंडेक्स फंड में भी बढ़ा निवेश
इंडेक्स फंड में अक्टूबर के दौरान 3,090 करोड़ रुपए का निवेश आया, जबकि सितंबर में इस कैटेगरी से 3,614 करोड़ रुपए निकाले गए थे. इंडेक्स फंड में सबसे ज्यादा 1,947 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी ओरिएंटेड इंडेक्स फंड में हुआ. वहीं, डेट आधारित इंडेक्स फंड में 1,134 करोड़ रुपए और हाइब्रिड आधारित इंडेक्स फंड में 8.27 करोड़ रुपए का निवेश आया.
लाइफ साइकिल फंड में निवेश 33% घटा
लाइफ साइकिल फंड में अक्टूबर में 96.36 करोड़ रुपए का निवेश आया. सितंबर में यह आंकड़ा 143.75 करोड़ रुपए था. इस तरह मासिक आधार पर निवेश में 33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इस कैटेगरी में 30 साल की मैच्योरिटी वाले लाइफ साइकिल फंड में सबसे ज्यादा 89.71 करोड़ रुपए का निवेश आया.
ETF में 20,303 करोड़ का निवेश
एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में अक्टूबर के दौरान 20,303 करोड़ रुपए का निवेश आया. यह सितंबर के 15,501 करोड़ रुपए के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा है. ETF की सात सब-कैटेगरी में इक्विटी आधारित फंड में सबसे ज्यादा 12,973 करोड़ रुपए का निवेश आया.
अक्टूबर में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल नेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी बढ़कर 83.23 लाख करोड़ रुपए हो गई. सितंबर में यह 82.49 लाख करोड़ रुपए थी.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
AMFI Reshuffle Jio Platforms NSE may gets entry to the largecap Vedanta demoted to Midcap
AMFI Reshuffle: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण एम्फी के सेमी-एनुअल रीशफल की तैयारी चल रही है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, इस साल की पहली छमाही के रीशफल में जियो प्लेटफॉर्म्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी एनएसई लार्जकैप कैटेगरी में जगह बना सकते हैं. वहीं वेदांता सहित कुछ मौजूदा लार्जकैप स्टॉक्स के मिडकैप में चले जाने की संभावना है. यह बदलाव जुलाई से दिसंबर 2026 के दौरान औसत मार्केट कैप के आधार पर तय होगा और फरवरी 2027 से लागू होने वाला है.
5 मिडकैप स्टॉक्स बन सकते हैं लार्जकैप
नुवामा के अनुसार, करीब पांच मिडकैप स्टॉक्स लार्जकैप में अपग्रेड हो सकते हैं. इनमें बॉश, जाइडस लाइफसाइंसेज, लोढा डेवलपर्स, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया शामिल हैं. जियो प्लेटफॉर्म्स और एनएसई भी लार्जकैप का दर्जा पा सकते हैं. वहीं सात स्टॉक्स लार्जकैप से मिडकैप में डाउनग्रेड हो सकते हैं. इनमें गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अंबुजा सीमेंट्स, इंडस टावर्स, वेदांता, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन और एचडीएफसी एएमसी शामिल हैं.
13 शेयर स्मॉलकैप से बनेंगे मिडकैप
स्मॉलकैप से मिडकैप में अपग्रेड होने वाले स्टॉक्स की संख्या करीब 13 बताई गई है. इनमें एथर एनर्जी, आरबीएल बैंक, वेलस्पन कॉर्पोरेशन, ग्लैंड फार्मा, आदित्य इन्फोटेक, एजिस लॉजिस्टिक्स, क्यूपिड, केपीआर मिल और फिजिक्सवाला जैसे नाम हैं. कुछ बॉर्डरलाइन स्टॉक्स जैसे एमक्योर फार्मास्युटिकल्स, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, ग्लोबल हेल्थ और आनंद राठी वेल्थ भी मिडकैप में आ सकते हैं. नए मिडकैप स्टैटस पाने वालों में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और इंडो-एमआईएम शामिल हो सकते हैं.
कई बड़े नाम मिडकैप से होंगे बाहर
मिडकैप से स्मॉलकैप में जाने वाले स्टॉक्स में आईटीसी होटल्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन, कोचीन शिपयार्ड सहित करीब 18 नाम हैं. इनमें प्रॉक्टर एंड गैंबल, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, यूको बैंक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, डालमिया भारती, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन जैसे कई स्टॉक्स शामिल हैं. स्मॉलकैप में नई एंट्री करने वाले स्टॉक्स की संख्या काफी ज्यादा है और इसमें दर्जनों नाम बताए गए हैं.
यहां तक बढ़ सकता है एमकैप का थ्रीसोल्ड
मार्केट कैप के आधार पर लार्जकैप का कट-ऑफ करीब 1.12 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ सकता है, जो जून 2026 में 1.06 लाख करोड़ रुपए था. मिडकैप थ्रेशोल्ड 36,700 करोड़ रुपए के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि पहले यह 33,600 करोड़ रुपए था. यह बदलाव म्यूचुअल फंड मैनेजर्स के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे स्कीम कैटेगरी के अनुसार पोर्टफोलियो में बदलाव करते हैं. हालांकि कैटेगरी बदलने से सीधे बड़े पैमाने पर इनफ्लो या आउटफ्लो नहीं होता, लेकिन फंड मैनेजर्स नई पोजीशन लेते या मौजूदा में बदलाव करते समय इस लिस्ट का ध्यान रखते हैं.
एम्फी का यह रीशफल हर छह महीने में होता है और निवेशकों के साथ-साथ फंड हाउस के लिए दिशा तय करने वाला होता है. अब अगली लिस्ट जनवरी 2027 के आसपास आने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Gold ETF Inflow turns negative after 13 weeks on falling prices
Gold ETF Inflow: पिछले 13 हफ्तों से लगातार सकारात्मक रहने वाले गोल्ड ईटीएफ यानी सोने पर आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में अब निवेश निगेटिव हो गया है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते दुनिया भर के निवेशकों ने कुल 3.01 अरब डॉलर के गोल्ड ईटीएफ भुनाए, जबकि नया निवेश सिर्फ 1.80 अरब डॉलर रहा. यानी नेट बेसिस पर पैसा बाहर निकला.
सोने की कीमतों में कमजोरी ने तेज की बिकवाली
इसका सबसे बड़ा कारण सोने की कीमतों में गिरावट रहा. पिछले हफ्ते पीली धातु करीब 4 फीसदी गिर गई. अमेरिकी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निकासी की और 1.7 अरब डॉलर के ईटीएफ भुनाए. सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे चला गया, तो लोगों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. यह गिरावट तेल की कीमतों, करेंसी रेट्स और मजबूरन बिकवाली से आई. हूती हमलों के कारण सऊदी इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ने से ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर से ऊपर चला गया. मजबूत डॉलर, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और महंगाई की चिंताओं से सोने पर दबाव बना हुआ है. आगामी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक निकट अवधि की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
सबसे ज्यादा चीन से आया गोल्ड ईटीएफ में निवेश
पिछले हफ्ते सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि कुछ अन्य देशों से भी निकासी हुई, लेकिन राशि कम थी. सकारात्मक प्रवाह में ब्रिटेन सबसे आगे रहा, जहां 321.8 मिलियन डॉलर का निवेश आया. स्विट्जरलैंड में 64.3 मिलियन, जर्मनी में 45.8 मिलियन और चीन में 21.4 मिलियन डॉलर का इनफ्लो रहा.
साल की शुरुआत से अब तक चीन सबसे ऊपर है, जहां 10.43 अरब डॉलर का निवेश हुआ है. ब्रिटेन 10.22 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत तीसरे स्थान पर है और यहां 4.69 अरब डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया है. स्विट्जरलैंड, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, जापान और हांगकांग जैसे देशों में भी निवेशक गोल्ड ईटीएफ में बने हुए हैं.
उच्च स्तर से 25 फीसदी से अधिक गिरा सोना
सोना 29 जनवरी को 5,608 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से यह 25 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. खासकर ईरान युद्ध शुरू होने के बाद गिरावट तेज हुई. महंगाई का डर, निवेशकों का कीमती धातुओं से कच्चे तेल की ओर रुख, वैश्विक अर्थव्यवस्था की चिंताएं और बॉन्ड यील्ड बढ़ने की आशंका ने सोने को नीचे धकेला. साल की शुरुआत से अब तक सोना करीब 7 फीसदी गिर चुका है.
2024 से जनवरी 2026 तक सोने में तेजी इसलिए आई थी, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर कटौती की उम्मीद थी, भू-राजनीतिक तनाव थे और अमेरिका व उसके वैश्विक साझेदारों के बीच व्यापार युद्ध चल रहा था. अब हालात बदल गए हैं, लेकिन त्योहारी मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीद अभी भी कुछ सहारा दे रही है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Mutual Funds as Diwali Gifts: How to Gift Investments to Family and Friends for Long-Term Financial Security
लेखक- राजकुमार धीमान, सीईओ, कार्नेलियन म्यूचुअल फंड
Mutual Funds as Diwali Gifts: हर साल दिवाली पर हम अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए बाजार से तरह-तरह के तोहफे, चांदी के सिक्के और मिठाइयों के डिब्बे चुनते हैं. ये खुशियां पल भर के लिए होती हैं. लेकिन जरा सोचिए- क्या इस बार का तोहफा ऐसा हो सकता है, जो वक्त के साथ खुद-ब-खुद बड़ा होता जाए और आपके अपनों के भविष्य को एक मजबूत सुरक्षा चक्र दे? इसका जवाब है म्यूचुअल फंड्स.
तो अब सवाल है म्यूचुअल फंड्स का उपहार क्यों सबसे खास है?
अगर आप परिवार के किसी सदस्य को म्यूचुअल फंड्स गिफ्ट करते हैं, तो यह एक ऐसा निवेश है जो समय के साथ लगातार बढ़ सकता है.
लक्ष्यों की ओर मजबूत कदम: चाहे बच्चे की उच्च शिक्षा हो, किसी युवा जोड़े का अपना घर खरीदने का सपना हो, या फिर रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्वतंत्रता पाना हो, ये वित्तीय उपहार उनके सपनों को सच करने में सीधी मदद करते हैं.
कंपाउंडिंग की ताकत: जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करते हैं, पैसे को बढ़ने के लिए उतना ही अधिक समय मिलता है. चक्रवृद्धि की ताकत लंबी अवधि में आपके निवेश का मूल्य कई गुना बढ़ाने में मददगार होती है. दिवाली का यह निवेश आकार में बहुत बड़ा होना जरूरी नहीं है, बल्कि इसके पीछे की सोच और वित्तीय अनुशासन ज्यादा मायने रखता है.
बच्चों के भविष्य के लिए उपहार देने का सही तरीका
बच्चे भविष्य के सबसे स्वाभाविक प्राप्तकर्ता होते हैं. उनकी शिक्षा और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पड़ाव अक्सर सालों दूर होते हैं, जिससे परिवारों को आगे की योजना बनाने का बेहतरीन मौका मिलता है.
नाबालिग के नाम पर निवेश: माता-पिता या कानूनी अभिभावक लागू नियमों और दस्तावेजों के अधीन, नाबालिग के नाम पर म्यूचुअल फंड निवेश कर सकते हैं.
स्कीम का चुनाव: यदि लक्ष्य कई साल दूर है, तो बाजार के जोखिम से सहज परिवार किसी उपयुक्त इक्विटी-ओरिएंटेड योजना को चुन सकते हैं.
वित्तीय साक्षरता का पाठ: इसके जरिए बच्चों को पैसे से परे एक बड़ा और जीवनोपयोगी सबक मिलता है. जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, माता-पिता उन्हें समझा सकते हैं कि बाजार कैसे काम करते हैं और धैर्य क्यों जरूरी है.
क्या वयस्कों को भी दे सकते हैं म्यूचुअल फंड्स का गिफ्ट?
जीवनसाथी, भाई-बहन, माता-पिता या मित्र को भी म्यूचुअल फंड्स का उपहार दिया जा सकता है. सेबी के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब अपनों को म्यूचुअल फंड यूनिट्स गिफ्ट करना बेहद आसान हो गया है. यदि आपके म्यूचुअल फंड यूनिट्स डीमैट खाते में हैं, तो आप उन्हें बेचे बिना सीधे प्राप्तकर्ता के डीमैट खाते में ट्रांसफर करके गिफ्ट कर सकते हैं. इसे ऑफ-मार्केट ट्रांसफर कहा जाता है. इसके लिए बस एक शर्त है, होल्डिंग्स गिरवी, लॉक-इन या अन्य ट्रांसफर प्रतिबंधों से मुक्त होनी चाहिए. कुछ ब्रोकर आपको सीधे अपनी होल्डिंग्स से गिफ्ट करने की अनुमति देते हैं, बशर्ते कि प्राप्तकर्ता का खाता उसी ब्रोकर के पास हो. आप CDSL Easiest  या NSDL Speed-e के माध्यम से भी सीधा ऐसा कर सकते हैं। यदि आप इसे सीधे कर रहे हैं, तो प्राप्तकर्ता का खाता उसी ब्रोकर के पास होना आवश्यक नहीं है.
बिना डीमैट बदले ट्रांसफर: कई निवेशक सीधे फंड हाउस के पास स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (SoA) फोलियो में यूनिट रखते हैं. इन यूनिट्स को गैर-रिश्तेदारों को भी ट्रांसफर किया जा सकता है. एक ही शर्त है कि दाता और प्राप्तकर्ता दोनों के पास वैलिडेटेड फोलियो होना चाहिए.
ऐसे करें गिफ्ट
CAMS, KFintech या MF Central की वेबसाइट पर जाएं
‘Transfer of MF Units’ टैब पर क्लिक करें.
पात्रता की जांच करने के लिए अपना पैन, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
फंड हाउस, फोलियो और स्कीम, ट्रांसफर की जाने वाली यूनिट्स की संख्या का चयन करें.
प्राप्तकर्ता का पैन, फोलियो नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें
ट्रांसफर आमतौर पर दो कार्य दिवसों के भीतर हो जाता है.
धोखाधड़ी से बचाने के लिए, ट्रांसफर की गई यूनिट्स को रिडेम्पशन के लिए दस दिनों तक लॉक रखा जाता है.
टैक्स नियमों का भी रखें ध्यान
अगर आप अपने किसी रिश्तेदार को म्यूचुअल फंड्स का उपहार दे रहे हैं, तो वित्तीय संपत्ति की प्राप्ति पर कोई टैक्स नहीं लगता, हालांकि गिफ्ट देने वाले की मूल लागत ही प्राप्तकर्ता के लिए लागत बनी रहती है.
अगर उपहार लेने वाला कोई गैर-रिश्तेदार है और वित्तीय संपत्ति का मूल्य 50,000 रुपये से अधिक है, तो यह अन्य स्रोतों से आय मानी जाती है और इस पर स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है.
Mutual Fund industry facing heat of slow market as investors growth falls to lowest in 3 years
Mutual Fund: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में नए निवेशकों की संख्या बढ़ने की रफ्तार लगातार दूसरे साल भी धीमी बनी हुई है. इसका मुख्य कारण इक्विटी बाजार में कमजोरी और नए फंड की लॉन्चिंग में कमी है. कैलेंडर वर्ष 2026 में सितंबर तक इंडस्ट्री ने सिर्फ 44 लाख नेट नए निवेशक जोड़े हैं. यह 2023 के बाद सबसे धीमी रफ्तार है. उस साल पहले नौ महीनों में 37 लाख निवेशक जुड़े थे. सितंबर 2026 के अंत तक कुल यूनिक म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या 6.33 करोड़ हो गई है.
बाजार के प्रदर्शन से आकर्षित होते हैं नए निवेशक
म्यूचुअल फंड में निवेशकों की संख्या, फोलियो और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट जैसे आंकड़े पारंपरिक रूप से शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर रहते हैं. जब बाजार तेजी में होती है, तो नए निवेशक बड़ी संख्या में आते हैं. साल 2021 और 2024 में जब इक्विटी बाजार में जोरदार तेजी चल रही थी, तब फंड हाउस हर साल करीब एक करोड़ नए निवेशक जोड़ने में सफल रहे थे. कोविड के बाद के बाकी सालों में यह संख्या आमतौर पर 50 से 60 लाख के आसपास रही है.
नियामकीय हस्तक्षेपों का भी हो रहा है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में जोड़े गए 44 लाख निवेशक कम लग सकते हैं, लेकिन यह इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ रफ्तार के करीब ही है. वे कहते हैं कि 2024 एक असाधारण साल था और उसे सामान्य मानक मानना सही नहीं होगा. नए निवेशकों का आना बाजार की भावना से जुड़ा होता है. 2024 की मजबूत तेजी ने कई पहली बार निवेश करने वाले और अल्पकालिक निवेशकों को आकर्षित किया था. उसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और नियामकों ने ऊंचे जोखिम वाले ट्रेडिंग पर सख्त नियम लगाए हैं, जिससे नए निवेशकों के साइन-अप स्वाभाविक रूप से धीमे हो गए हैं.
सुस्त बाजार में कम नहीं 44 लाख का आंकड़ा
कई विश्लेषक ऐसा भी मानते हैं कि मौजूदा अस्थिर बाजार, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद 44 लाख नए निवेशकों का जुड़ना कमजोरी नहीं, बल्कि मजबूती का संकेत है. पिछले साल की तुलना में रफ्तार लगभग समान ही है. 2024 ही अपवाद था, जब असामान्य रूप से मजबूत बाजार ने रिकॉर्ड संख्या में पहली बार निवेश करने वालों को खींचा था. नए निवेशक हाल के रिटर्न को देखकर फैसला करते हैं और पिछले दो साल बाजार में उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं.
एक अन्य वजह एनएफओ में गिरावट
बाजार का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है, लेकिन नए निवेशकों का जुड़ना फंड हाउस द्वारा लाए जाने वाले नए फंड्स पर भी निर्भर करता है. पिछले दो सालों में नए फंड ऑफरिंग यानी एनएफओ के लॉन्च और उनमें निवेशकों की दिलचस्पी दोनों में कमी आई है. इस साल अप्रैल-जून तिमाही में एनएफओ का कलेक्शन घटकर करीब 1,759 करोड़ रुपए रह गया, जो पांच साल का सबसे निचला स्तर है. नियामकों के सख्त नियमों के कारण थीमैटिक फंड्स के लॉन्च कम हो गए हैं. ये थीमैटिक फंड्स पहले नए पैन यानी नए निवेशक लाने का सबसे प्रभावी जरिया थे. अब यह चैनल काफी शांत हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Mutual fund houses temporarily suspend fresh subscriptions in gold FoFs
Gold FoF Investment: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड समेत एक दर्जन से अधिक म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अपने गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (FoF) में नए निवेश पर शुक्रवार से अस्थायी रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा. हालांकि, निवेशक अपनी मौजूदा इकाइयों को भुना सकेंगे और पहले से पंजीकृत एसआईपी की किस्तों का लेनदेन जारी रहेगा.
किन निवेश पर लागू होगी रोक?
संबंधित म्यूचुअल फंड कंपनियों की ओर से जारी सूचनाओं के मुताबिक, यह प्रतिबंध नए एकमुश्त निवेश, स्विच-इन लेनदेन और व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) तथा व्यवस्थित हस्तांतरण योजना (STP) के नए पंजीकरण सहित अन्य माध्यमों से आने वाले निवेश पर लागू होगा. कुछ कंपनियों ने गोल्ड-सिल्वर फंड ऑफ फंड्स में भी नए निवेश पर रोक लगा दी है. गोल्ड एफओएफ ऐसी म्यूचुअल फंड योजनाएं होती हैं, जो भौतिक सोना खरीदने के बजाय गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश करती हैं.
सेबी के निर्देशों के बाद उठाया गया कदम
बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देशों के बाद म्यूचुअल फंड कंपनियों ने यह कदम उठाया है. हालांकि, संबंधित कंपनियों की ओर से जारी नोटिस में नए निवेश पर रोक लगाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले सोने की खरीदारी बढ़ती है.
किन म्यूचुअल फंड कंपनियों ने लगाई रोक?
नए निवेश पर रोक लगाने वाली कंपनियों में एसबीआई, टाटा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, जेरोधा, ग्रो, एक्सिस, एचएसबीसी, डीएसपी, इन्वेस्को, निप्पॉन इंडिया, क्वांटम, मिराए एसेट, एलआईसी, यूटीआई और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड शामिल हैं. हालांकि, इस प्रतिबंध के बावजूद निवेशक अपनी मौजूदा इकाइयों को भुना सकेंगे. पहले से पंजीकृत एसआईपी और अन्य पात्र नियमित निवेश योजनाओं की किस्तों का लेनदेन भी जारी रहेगा.
गोल्ड एफओएफ क्या है और रोक की वजह क्या है?
गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (FoF) ऐसी म्यूचुअल फंड योजना है, जो भौतिक सोना खरीदने के बजाय गोल्ड ETF में निवेश करती है. बाजार के जानकारों के मुताबिक, सेबी के निर्देशों के बाद उठाया गया कदम. हालांकि, फंड हाउस के नोटिस में रोक के कारणों का उल्लेख नहीं है.
सितंबर में गोल्ड ईटीएफ में आया 4,450 करोड़ रुपये का निवेश
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में गोल्ड ईटीएफ में 4,450 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. अगस्त में यह आंकड़ा 2,597 करोड़ रुपये था. इस तरह अगस्त के मुकाबले सितंबर में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश बढ़ा.
Gold FoFs will not get fresh SIP or Lumpsum after SEBI asked Mutual Funds
Gold FoFs: म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शुक्रवार से अपने गोल्ड फंड ऑफ फंड्स यानी गोल्ड एफओएफ में नए निवेश स्वीकार करना बंद कर दिया है. फंड हाउस के अधिकारियों ने बताया कि यह पाबंदी बाजार नियामक सेबी के निर्देश पर लगाई गई है. रुपए पर लगातार दबाव और चालू खाता घाटे को लेकर चिंता के बीच यह फैसला लिया गया है. सोना भारत के सबसे बड़े आयात वाले सामानों में शामिल है. इसलिए इसके निवेश पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.
कुछ फंड हाउस ने सिल्वर एफओएफ में भी लगाई पाबंदी
गुरुवार देर रात कई फंड हाउस ने नोटिस जारी कर कहा कि शुक्रवार से लम्पसम निवेश के साथ नए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी, सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान यानी एसटीपी और स्विच रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे. पहले से चल रहे एसआईपी, एसटीपी और स्विच लेनदेन जारी रहेंगे. कुछ फंड हाउस ने सिल्वर एफओएफ में भी इसी तरह की पाबंदी लगाने की घोषणा की है.
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ पर कोई पाबंदी नहीं
हालांकि गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में निवेश पूरी तरह खुला रहेगा. उद्योग जगत के अधिकारियों के मुताबिक, एफओएफ पर लगी पाबंदी का सोने और चांदी में कुल निवेश पर कुछ असर पड़ सकता है, क्योंकि खुदरा निवेशक खासकर डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए निवेश करने वाले लोग एफओएफ को ज्यादा पसंद करते हैं. एफओएफ में निवेश आसान होता है, क्योंकि इसमें ईटीएफ की तरह डीमैट अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती.
जून में भी लगाई गई थी इस तरह की पाबंदी
जून में भी फंड हाउस ने आर्थिक और बाजार हालात का हवाला देते हुए एफओएफ तथा ईटीएफ में नई यूनिट बनाने पर इसी तरह की पाबंदी लगाई थी. उस समय रुपए में तेज गिरावट हो रही थी और प्रधानमंत्री ने भी सोने में निवेश कम करने की अपील की थी. ज्यादातर फंड हाउस ने अगले कुछ महीनों में वह पाबंदी हटा ली थी. अब एक बार फिर रुपए पर दबाव बढ़ने के कारण सेबी ने म्यूचुअल फंड्स को यह कदम उठाने के लिए कहा है.
क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?
यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सोना भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डालता है. जब लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं, तो सोने का आयात बढ़ता है, जिससे रुपए पर और दबाव पड़ता है. सरकार और नियामक चालू खाता घाटे को काबू में रखने के लिए ऐसे कदम उठाते रहते हैं. निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि मौजूदा एसआईपी जारी रहेंगे, लेकिन नए निवेश के लिए अभी एफओएफ का रास्ता बंद है. जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं, वे ईटीएफ के जरिए ऐसा कर सकते हैं बशर्ते उनके पास डीमैट अकाउंट हो.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर म्यूचुअल फंड्स में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Sebi notifies PMS rules broadens investment avenue for portfolio managers, introduces PRIM route
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) के लिए नए नियम अधिसूचित किए हैं. इनके तहत पोर्टफोलियो प्रबंधक अब आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ), प्राथमिक बाजार में जारी होने वाले ऋण पत्रों और विदेशों में प्रतिभूतियों की व्यापक श्रेणी में निवेश कर सकेंगे. साथ ही, म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए उनके वास्ते एक अलग व्यवस्था शुरू की गई है. सेबी (पोर्टफोलियो प्रबंधक) विनियम, 2026 एक अप्रैल, 2027 से लागू होंगे. ये मौजूदा, 2020 व्यवस्था की जगह लेंगे.
बाजार नियामक ने सात अक्टूबर की अधिसूचना में कहा कि नए पीएमएस ढांचे के तहत पोर्टफोलियो प्रबंधक अपने ग्राहकों की ओर से आईपीओ, प्राथमिक बाजार में जारी ऋण प्रतिभूतियों, शेयर बाजार में सूचीबद्ध या कारोबार की जाने वाली प्रतिभूतियों, मुद्रा बाजार के साधनों और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे. उन्हें विदेशी प्रतिभूतियों, गैर-सूचीबद्ध प्रतिभूतियों और बाजार में कारोबार किए जाने वाले वायदा-विकल्प साधनों में निवेश की भी अनुमति होगी.
सेबी ने कहा कि पोर्टफोलियो प्रबंधक बड़े मूल्य वाले मान्यता प्राप्त निवेशकों की प्रबंधनाधीन कुल संपत्ति के 100 प्रतिशत तक गैर-सूचीबद्ध प्रतिभूतियों में निवेश के लिए विवेकाधीन, गैर-विवेकाधीन या परामर्श सेवाएं दे सकता है. इसके लिए खुलासा दस्तावेज में उचित जानकारी देनी होगी और ग्राहक तथा पोर्टफोलियो प्रबंधक के बीच सहमत शर्तों का पालन करना होगा.
सेबी ने म्यूचुअल फंड इकाइयों में निवेश के लिए पोर्टफोलियो प्रबंधक मार्ग (पीआरआईएम) भी शुरू किया है. इसके तहत पोर्टफोलियो प्रबंधक ग्राहकों की राशि भारतीय परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) की म्यूचुअल फंड योजनाओं के प्रत्यक्ष प्लान में लगा सकेंगे. इनमें एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), इंडेक्स फंड और विशेषीकृत निवेश फंड (एसआईएफ) शामिल हैं. इसके लिए न्यूनतम निवेश की सीमा 25 लाख रुपए रखी गई है. इसके अलावा, केवल पीआरआईएम सेवाएं देने वाली संस्थाओं के लिए न्यूनतम दो करोड़ रुपए की नेट वर्थ बनाए रखना जरूरी होगा.
नियामक ने स्वतंत्र कोष प्रबंधकों की व्यवस्था भी शुरू की है. ये पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधकों के साथ मिलकर ग्राहकों के पोर्टफोलियो का प्रबंधन और संचालन कर सकेंगे. हालांकि, उनकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधक की ही रहेगी. अनुपालन को सुगम बनाने के लिए सेबी ने प्रमुख अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता संबंधी शर्तों में भी ढील दी है. अब स्नातक भी प्रमुख (प्रिंसिपल) अधिकारी के रूप में काम करने के पात्र होंगे. यह अधिसूचना सितंबर में सेबी के निदेशक मंडल की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद आई है.
Mutual Fund SIP inflow hits new record with 32,490 cr incoming in September
Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए आने वाले पैसे ने सितंबर में नया रिकॉर्ड बना लिया है. म्यूचुअल फंड्स के संगठन एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में एसआईपी इनफ्लो 32,490 करोड़ रुपए रहा, जो अगस्त के 32,297 करोड़ रुपए से थोड़ा अधिक है. सालाना आधार पर देखें तो पिछले साल सितंबर के 29,361 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. यह इस बात का साफ संकेत माना जा रहा है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आम निवेशकों का एसआईपी के प्रति भरोसा कायम है.
स्मॉलकैप फंड्स का बढ़ गया आकर्षण
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में भी सितंबर में अच्छी आवक देखने को मिली. इन फंड्स में कुल 38,306 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जो अगस्त के 29,328 करोड़ रुपए से 31 फीसदी अधिक है. 13 इक्विटी उप-श्रेणियों में स्मॉलकैप फंड्स लगातार तीसरे महीने सबसे ज्यादा पैसे खींचने में कामयाब रहे. इन्होंने सितंबर में रिकॉर्ड 9,038 करोड़ रुपए जुटाए, जो अगस्त के 7,973 करोड़ रुपए से 13 फीसदी ज्यादा है. मिडकैप फंड्स को 7,834 करोड़ रुपए मिले, जबकि फ्लेक्सीकैप फंड्स में 6,701 करोड़ रुपए का निवेश आया.
लार्जकैप फंड्स को मिली निकासी से राहत
लार्जकैप फंड्स में दो महीने की लगातार निकासी के बाद सितंबर में 859 करोड़ रुपए की आवक हुई. वहीं कॉन्ट्रा फंड्स में 97.88 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई, जबकि अगस्त में इनमें 1,328 करोड़ रुपए का निवेश आया था. टैक्स सेविंग वाले ईएलएसएस फंड्स में लगातार 14वें महीने निकासी जारी रही और सितंबर में 662 करोड़ रुपए निकाले गए.
डेट फंड्स से भारी-भरकम हुई निकासी
डेट फंड्स में सितंबर में भारी निकासी देखने को मिली. कुल 1.83 लाख करोड़ रुपए का पैसा इन फंड्स से बाहर गया, जबकि अगस्त में निकासी सिर्फ 8,127 करोड़ रुपए की थी. 17 उप-श्रेणियों में लिक्विड फंड्स से सबसे ज्यादा 95,743 करोड़ रुपए निकले, इसके बाद मनी मार्केट फंड्स से 50,846 करोड़ रुपए की निकासी हुई. हाइब्रिड फंड्स में भी सितंबर में 456 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने इनमें 10,045 करोड़ रुपए का निवेश आया था.
कुल मिलाकर सितंबर का आंकड़ा दिखाता है कि लंबी अवधि के निवेशक एसआईपी और इक्विटी फंड्स के जरिए बाजार में बने हुए हैं, खासकर स्मॉल और मिड कैप सेगमेंट में दिलचस्पी बरकरार है. वहीं अल्पकालिक जरूरतों या बाजार की अनिश्चितता के चलते डेट और कुछ अन्य श्रेणियों से पैसा निकाला गया.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Life Cycle Funds: Smart Investing for Your Long-Term Financial Goals
लेखक- मोहित गंग, को-फाउंडर, मनीफ्रंट
जब भी हम भविष्य के किसी बड़े वित्तीय लक्ष्य, जैसे बच्चों की उच्च शिक्षा, सपनों का घर या अपनी रिटायरमेंट के लिए निवेश करना शुरू करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पैसे कहां लगाएं?
पारंपरिक तौर पर हम यह सोचते हैं कि कौन सा शेयर या म्यूचुअल फंड खरीदें.
लेकिन अब बाजार में एक नया और बिल्कुल अलग कॉन्सेप्ट आ चुका है, जो यह नहीं पूछता कि "आप कौन सा एसेट खरीदना चाहते हैं?", बल्कि यह पूछता है कि "आपको पैसों की जरूरत कब पड़ेगी?"
यहां बात हो रही है, लाइफ साइकिल फंड्स की.
लाइफ साइकिल फंड क्या है?
यह एक ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड है, जिसे एक टारगेट ईयर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है. इसमें ग्रोथ एसेट्स (इक्विटी) और अपेक्षाकृत रक्षात्मक एसेट्स (डेट) का मिश्रण होता है. जैसे-जैसे समय बीतता है, एक पूर्व-निर्धारित ग्लाइड पाथ इक्विटी को कम करता है और पोर्टफोलियो के रक्षात्मक वजन को बढ़ाता है.
ओपन-एंडेड का मतलब है कि निवेशक आम तौर पर व्यावसायिक दिनों में खरीद और रिडीम कर सकते हैं. टारगेट ईयर का मतलब वह वर्ष है जिसके आसपास लक्ष्य की उम्मीद है.
कैसे काम करता है ग्लाइड पाथ?
ग्लाइड पाथ समय के साथ एसेट एलोकेशन को बदलने का रोडमैप है. जब लक्ष्य बहुत दूर होता है, तो पोर्टफोलियो में शेयरों का हिस्सा ज्यादा रखा जाता है ताकि तेजी से मुनाफा बन सके. लेकिन जैसे-जैसे टारगेट ईयर नजदीक आता है, फंड मैनेजर खुद-ब-खुद शेयरों से पैसा निकालकर सुरक्षित फिक्स्ड इनकम और अन्य विकल्पों में शिफ्ट करने लगता है.
रनवे की तरफ उतरते हुए एक विमान की कल्पना करें. टारगेट ईयर नियोजित लैंडिंग जोन है, जबकि ग्लाइड पाथ यह बताता है कि पोर्टफोलियो रास्ते में कितनी क्रमिक रूप से जोखिम को कम करता है.
सेबी व्यापक गलियारे तय करता है. एएमसी उनके भीतर वास्तविक मार्ग चुनती है. उदाहरण के लिए, एक 2041 फंड 65% दिशात्मक इक्विटी रख सकता है, जबकि दूसरा 80% रख सकता है, फिर भी 10 से 15 साल बाकी रहने पर दोनों नियमों का पालन करते हैं.
टारगेट मैच्योरिटी फंड्स और एनपीएस से यह कैसे अलग है?
अक्सर लोग इसे दूसरी योजनाओं से मिला देते हैं, लेकिन फर्क साफ है. टारगेट मैच्योरिटी फंड मुख्य रूप से एक पैसिव डेट फंड होता है, जिसके बॉन्ड एक निश्चित वर्ष में परिपक्व होते हैं. वहीं, लाइफ साइकिल फंड एक मल्टी-एसेट (इक्विटी, डेट, सोना-चांदी आदि) समाधान है, जो समय के साथ खुद-ब-खुद एसेट एलोकेशन बदलता है.
वहीं दूसरी ओर एनपीएस पूरी तरह से आपकी उम्र के आधार पर एसेट बदलता है और रिटायरमेंट पर केंद्रित होता है. इसके विपरीत, म्यूचुअल फंड का लाइफ साइकिल फंड आपकी उम्र पर नहीं, बल्कि आपके चुने हुए वित्तीय लक्ष्य के वर्ष (जैसे 2041 या 2050) पर काम करता है और इसे आप किसी भी लक्ष्य के लिए चुन सकते हैं.
टैक्स के मोर्चे पर रखें सावधानी
इस श्रेणी का सबसे दिलचस्प और ध्यान देने योग्य पहलू टैक्स से जुड़ा है. सिर्फ इसलिए कि सेबी इसके एक हिस्से को इक्विटी कहता है, यह स्वचालित रूप से टैक्स के लिहाज से शुद्ध इक्विटी फंड नहीं बन जाता.
टैक्स का वर्गीकरण इस बात पर निर्भर करता है कि कानून और फंड की वास्तविक होल्डिंग्स क्या कहती हैं.
कई फंड्स अंतिम वर्षों में आर्बिट्रेज रणनीति का इस्तेमाल करके इक्विटी का कोटा बनाए रखते हैं, लेकिन फिर भी निवेशकों को निवेश करने से पहले संबंधित एएमसी से इसकी स्पष्ट टैक्स स्थिति की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए.
किसे चुनना चाहिए ये फंड्स?
यह उन निवेशकों के लिए सबसे मुफीद हैं, जिनके पास स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य हैं, लेकिन जो खुद से बार-बार पोर्टफोलियो की समीक्षा करने का समय या विशेषज्ञता नहीं रखते हैं.
चाहे कार खरीदनी हो, डेस्टिनेशन वेडिंग करनी हो या रिटायरमेंट की प्लानिंग हो, आप अपनी डेडलाइन के हिसाब से ऐसा फंड चुन सकते हैं.
निवेश से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल
यह सुनिश्चित कर लें कि आपका व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्य, फंड की टारगेट मैच्योरिटी डेट से पूरी तरह मेल खाता हो.
यदि आप 1 से 3 साल के भीतर पैसा निकालते हैं, तो एग्जिट लोड का नियम लागू हो सकता है. इसके अलावा, इनका टैक्स ट्रीटमेंट मानक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड नियमों के अनुसार ही होता है.
AMFI Rejig: NSE May Enter Largecap, Vedanta Face Downgrade
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वालों के लिए अहम खबर है. म्यूचुअल फंड कंपनियों का संगठन एम्फी (AMFI) मार्केट कैप (Market Cap) के आधार पर शेयरों का नए सिरे से वर्गीकरण (AMFI Rejig) कर सकता है. इस फेरबदल में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को लार्जकैप कैटेगरी मिल सकती है. बता दें कि NSE शेयर ने पिछले महीने 24 सितंबर को शेयर बाजार में दस्तक दी थी.
NSE को मिल सकती है लार्जकैप कैटेगरी में जगह
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुमान के अनुसार, 2027 की पहली छमाही (जनवरी से जून 2027) के लिए होने वाले फेरबदल में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को लार्ज-कैप कैटेगरी मिल सकती है. AMFI हर छह महीने में शेयरों की मार्केट कैप के आधार पर कंपनियों की कैटेगरी की समीक्षा करता है. इस व्यवस्था के तहत, बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शेयरों को तीन श्रेणियों लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कैटेगरी में बांटा जाता है.
मिडकैप से अपग्रेड होकर लार्जकैप में आ सकती ये 6 कंपनियां
इसके अलावा, AMFI के नए वर्गीकरण में करीब छह मिडकैप कंपनियों को लार्जकैप कैटेगरी में जगह मिल सकती है. इनमें बॉश, सीमेंस एनर्जी इंडिया, लोढ़ा डेवलपर्स, जाइडस लाइफसाइंसेज, लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया शामिल हैं.
इन कंपनियों का लार्जकैप से मिडकैप में डिमोशन
इसके उलट मौजूदा लार्जकैप कैटेगरी के 7 शेयरों को मिडकैप में डिमोट किया जा सकता है. इनमें गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अंबुजा सीमेंट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडस टावर्स, वेदांता, HDFC एएमसी और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) शामिल हैं.
इन स्मॉलकैप शेयरों को मिल सकता है मिडकैप का दर्जा
एम्फी रीशफलिंग में करीब 12 स्मॉलकैप शेयर मिडकैप कैटेगरी में अपग्रेड हो सकते हैं. इनमें RBL बैंक, एथर एनर्जी, वेल्सपन कॉर्पोरेशन, एजिस लॉजिस्टिक्स, ग्लैंड फार्मा, आदित्य इन्फोटेक, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और जे.बी. केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं. इसके अलावा, क्यूपिड, के.पी.आर. मिल, ग्लोबल हेल्थ और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ऐसे चार बॉर्डरलाइन शेयर हैं, जिन्हें भी स्मॉलकैप से मिडकैप कैटेगरी में अपग्रेड किए जाने की संभावना है. वहीं, SBI फंड्स मैनेजमेंट, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और Indo-MIM को पहली बार मिडकैप का दर्जा मिल सकता है.
16 मिडकैप शेयरों के स्मॉलकैप में जाने का अनुमान
दूसरी तरफ, करीब 16 मिडकैप शेयरों को स्मॉलकैप कैटेगरी में डाला जा सकता है. इनमें कंटेनर कॉर्पोरेशन, कोचीन शिपयार्ड, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) जैसे नाम शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, 61 शेयर स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं. इनमें धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, ललिता ज्वैलरी मार्ट और ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन शामिल हैं. इसके अलावा, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स, जुनिपर ग्रीन एनर्जी, होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और करमतारा इंजीनियरिंग भी इस फेरबदल में स्मॉलकैप में शामिल हो सकते हैं.
बढ़ सकता है लार्जकैप और मिडकैप का कट-ऑफ
कंपनियों के अभी के औसत मार्केट कैप को देखते हुए, AMFI लार्जकैप और मिडकैप कंपनियों के लिए सीमा बढ़ा सकता है. अनुमान है कि लार्जकैप की न्यूनतम मार्केट कैप सीमा (कट-ऑफ) जून 2026 के 1.06 लाख करोड़ से बढ़कर करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए हो सकती है, इसी तरह, मिडकैप की सीमा भी 33,600 करोड़ से बढ़कर करीब 36,500 करोड़ रुपए हो सकती है.
कब लागू होगा नया वर्गीकरण?
इस रीशफलिंग के लिए कट-ऑफ अवधि 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगी. नए वर्गीकरण को 1 फरवरी 2027 से लागू किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कैटेगरी में बदलाव का मतलब यह नहीं है कि संबंधित शेयरों में अपने आप अतिरिक्त पैसा आएगा या निकलेगा. हालांकि, एक्टिव म्यूचुअल फंड मैनेजर इस सूची पर नजर रखते हैं और अलग-अलग कैटेगरी की स्कीम में शेयरों की नई खरीद या मौजूदा पोजीशन में बदलाव करते समय इन वर्गीकरणों को ध्यान में रखते हैं.
Mutual Fund SIP: Don’t Panic, Rebalance Your Portfolio Instead
लेखक- सिद्धार्थ शर्मा, को-फाउंडर, मनीट्री पार्टनर्स
Mutual Fund SIP: नोएडा में रहने वाले आलोक ने कुछ साल पहले म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी शुरू की थी. शुरुआत में पोर्टफोलियो संतुलित था. लेकिन इक्विटी स्कीमों के शानदार रिटर्न की वजह से संतुलित पोर्टफोलियो देखते-देखते 90% इक्विटी-हेवी हो गया.
अब जब बाजार बेचैन है, निफ्टी गोते खा रहा है. पोर्टफोलियो लाल देखकर आलोक की सांसें अटक गईं.
तुरंत दोस्त को फोन लगाया और पूछा -
क्या मुझे अपनी एसआईपी बंद कर देनी चाहिए?
क्या मुझे अपने म्यूचुअल फंड रिडीम कर लेने चाहिए?
क्या मुझे सब कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर कर देना चाहिए?
ये सवाल स्वाभाविक हैं.
लेकिन बाजार के हर उतार-चढ़ाव पर प्रतिक्रिया देना कभी-कभी अस्थिरता से भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.
इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल यह है: क्या आपका पोर्टफोलियो उतना जोखिम भरा हो गया है, जितना आपने सोचा भी नहीं था?
यदि इसका उत्तर हां है, तो इसका समाधान बाजार छोड़कर जाना नहीं हो सकता. इसका समाधान है अपने पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित करना.
बाजार असहज है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि निवेशक घबरा जाएं
भारतीय इक्विटी बाजार वर्तमान में कई चुनौतियों से जूझ रहा है. सितंबर में निफ्टी-50 में भारी गिरावट देखी गई, जबकि विदेशी निवेशक लगातार बेच कर बाहर जा रहे हैं. ऊंचे क्रूड ऑयल के दाम, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और रुपये पर दबाव ने अनिश्चितता और बढ़ा दी है.
लेकिन यह सिक्के का सिर्फ एक पहलू है.
भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था लचीलापन दिखाना जारी रखे हुए है, अप्रैल-जून 2026 की विकास दर लगभग 8% दर्ज की गई.
घरेलू निवेशक भी एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में लगातार पैसे लगा रहे हैं. एम्फी के अनुसार, अगस्त 2026 में एसआईपी का कुल योगदान 32,297 करोड़ रुपये रहा.
इससे पता चलता है: निवेशक चिंतित जरूर हैं, लेकिन उन्होंने निवेश करना बंद नहीं किया है. और शायद उन्हें ऐसा करना भी नहीं चाहिए- बशर्ते उनके निवेश उनके लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुकूल हों.
असली बीमारी बाजार की गिरावट नहीं, पोर्टफोलियो ड्रिफ्ट है
आलोक की तरह ज्यादातर निवेशक तब तक जोखिम के बारे में नहीं सोचते, जब तक बाजार ऊपर चढ़ रहा होता है. जब अनजाने में आपका 90% पैसा सिर्फ इक्विटी में फंस जाए, इसे पोर्टफोलियो ड्रिफ्ट (पोर्टफोलियो का अपने तय रास्ते से भटकना) कहा जाता है. इसलिए, समस्या शायद बाजार का गिरना नहीं है. समस्या यह है कि पोर्टफोलियो को कभी इस तरह डिजाइन ही नहीं किया गया था कि वह ऐसी गिरावट को आराम से झेल सके.
पोर्टफोलियो कैसा दिखना चाहिए?
ऐसा कोई जादुई प्रतिशत नहीं है जो हर किसी के लिए काम करे.
अधिक जोखिम उठाने की क्षमता और लंबे समय का नजरिया रखने वाला व्यक्ति अधिक इक्विटी चुन सकता है.
रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे या किसी अन्य बड़े वित्तीय लक्ष्य वाले निवेशक को काफी कम इक्विटी की आवश्यकता हो सकती है.
अपनी भावनाओं को नहीं, पोर्टफोलियो को रोटेट करें
ऐसे में अपनी सारी इक्विटी होल्डिंग्स को अचानक बेचने की कोई जरूरत नहीं है.
सबसे पहले अपनी नई एसआईपी के योगदान को डेट या अन्य कम हिस्सेदारी वाली एसेट क्लास की तरफ मोड़ें.
इसके बाद मौजूदा होल्डिंग्स की समीक्षा करें और जहां उचित हो, कुछ हिस्सेदारी को धीरे-धीरे शिफ्ट करें.
इक्विटी के भीतर भी, यह देखना जरूरी है कि पैसा किसी एक जगह केंद्रित तो नहीं हो गया है.
<caption>
किस कैटेगरी में कितना आवंटन जरूरी?
मौजूदा अनिश्चित माहौल में अगर आप अपने इक्विटी पोर्टफोलियो को व्यवस्थित करना चाहते हैं, तो इस रणनीति को अपना सकते हैं:
</caption>
इक्विटी म्यूचुअल फंड कैटेगरी
आवंटन सीमा
निवेश का तरीका
मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड
50%
चरणों में निवेश
हाइब्रिड और लार्ज-कैप फंड
40%
एकमुश्त या संतुलित निवेश
ग्लोबल इक्विटी/ इंटरनेशनल फंड
10%
डाइवर्सिफिकेशन के लिए उपयुक्त
किस कैटेगरी से पैसा निकाल कर कहां लगाएं?
यदि छोटे शेयरों ने आपके पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा हथिया लिया है, तो मुनाफे का कुछ हिस्सा निकालकर बड़े-कैप या फ्लेक्सी-कैप फंड्स में शिफ्ट किया जा सकता है.
यदि पोर्टफोलियो में इक्विटी के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो संकट के समय स्थिरता के लिए डेट फंड या सोने को जगह दें.
यदि कोई वित्तीय लक्ष्य पास आ रहा है, तो जोखिम भरे इक्विटी से पैसा निकालकर सुरक्षित और अधिक तरल विकल्पों में लगाना चाहिए.
बाजार से भागें नहीं, योजना सुधारें
मनीट्री पार्टनर्स के को-फाउंडर, सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि, सिर्फ इसलिए एसआईपी या निवेश बंद न करें क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव है. अपने फंड्स की जांच करें कि वे एक ही तरह के शेयरों में तो पैसा नहीं लगा रहे हैं. अपने निवेश के फैसले बाजार के मूड के बजाय अपने वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता के आधार पर लें.
अस्वीकरण: यहं दिए गए एलोकेशन उदाहरण केवल समझ के लिए है. इन्हें व्यक्तिगत निवेश सलाह न माना जाए। निवेशक कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों, निवेश अवधि  और जोखिम प्रोफाइल पर विचार जरूर करें.
Mutual Funds return active fund still beating passive funds amid market rout
Mutual Funds: भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में एक्टिव फंड्स अभी भी ज्यादातर मामलों में पैसिव फंड्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बाजार में चल रही तेज गिरावट के बीच उनकी बढ़त का अंतर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. मॉर्निंगस्टार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि में लगभग आधे एक्टिव फंड्स ने पैसिव फंड्स से अच्छा रिटर्न दिया है. हालांकि रिटर्न में कमी आई है और लंबे समय में दोनों के बीच का अंतर लगभग खत्म हो जाता है.
अवधि बढ़ने के साथ फासला कम
लार्ज कैप कैटेगरी में एक साल में एक्टिव फंड्स का औसत रिटर्न 3.2 फीसदी रहा, जबकि पैसिव फंड्स ने 5.6 फीसदी का रिटर्न दिया. यानी हाल के एक साल में पैसिव फंड्स आगे रहे. लेकिन तीन साल की अवधि में एक्टिव फंड्स ने 10.7 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया, जबकि पैसिव फंड्स 8.5 फीसदी पर रहे. स्मॉल कैप में एक साल में एक्टिव फंड्स ने 3.6 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि पैसिव फंड्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. मिड कैप कैटेगरी में उलटा रुख दिखा, जहां पैसिव फंड्स ने 3.9 फीसदी और एक्टिव फंड्स ने 3.3 फीसदी का रिटर्न दिया.
इस कारण अब भी एक्टिव फंड बना पा रहे हैं मौके
एक्टिव फंड्स अभी भी मौके बना रहे हैं, क्योंकि कई अच्छे अवसर इंडेक्स के बाहर हैं, चाहे वह लार्ज कैप हो मिड कैप या स्मॉल कैप. एक्टिव फंड्स बेंचमार्क से बाहर जाकर निवेश कर सकते हैं और बेहतर स्टॉक तथा सेक्टर चयन के जरिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, खासकर अस्थिर बाजार में. एक्टिव मैनेजर बेहतर स्टॉक चुनकर और खराब स्टॉक से बचकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. पिछले 2 साल में स्टॉक्स के रिटर्न में बड़ा अंतर रहा है, जिससे एक्टिव मैनेजरों को अल्फा कमाने का मौका मिला.
5-10 साल में रिटर्न का फासला नगण्य
पांच साल की अवधि में दोनों के बीच का अंतर काफी कम हो गया. मिड कैप में एक्टिव फंड्स ने 17.4 फीसदी और पैसिव ने 17.9 फीसदी का रिटर्न दिया. यानी सिर्फ 50 बेसिस पॉइंट्स का अंतर रहा. स्मॉल कैप में एक्टिव फंड्स 17.5 फीसदी और पैसिव 15.6 फीसदी पर रहे. दस साल की लंबी अवधि में लार्ज कैप में एक्टिव फंड्स का रिटर्न 12.2 फीसदी और पैसिव का 12.3 फीसदी रहा. यानी लगभग बराबर.
एक्टिव फंड मैनेजरों पर रेगुलेटरी कैटेगरी की सीमाएं भी हैं, जबकि पैसिव फंड्स नए आइडिया आसानी से ला सकते हैं. विशेषज्ञों का सुझाव है कि जो निवेशक फंड मैनेजर और स्टॉक चयन की रणनीति समझने में सहज हैं, वे एक्टिव फंड चुन सकते हैं, जबकि जो सरल और कम खर्च वाला रास्ता चाहते हैं, उनके लिए पैसिव फंड बेहतर विकल्प हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
HDFC MF Sells 1.45% Stake in Escorts Kubota for Rs 453 Crore
Escorts Kubota Share Sale: म्यूचुअल फंड कंपनी HDFC म्यूचुअल फंड ने इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. HDFC MF ने बल्क डील के जरिए कंपनी के 16.21 लाख शेयर बेच दिए. ये शेयर औसतन 2,794 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे पूरी डील की वैल्यू करीब 453 करोड़ रुपए रही. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक यह बिक्री कंपनी की करीब 1.45 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
Bulk Deal के बावजूद अब भी 5% से ज्यादा स्टेक
इस डील के बाद भी HDFC म्यूचुअल फंड के पास एस्कॉर्ट्स कुबोटा में अच्छी-खासी हिस्सेदारी बची हुई है. अब भी Escorts Kubota में उसकी कुल हिस्सेदारी 5.49 फीसदी है. बल्क डील से MF कंपनी के पास अपनी विभिन्न स्कीम्स के जरिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा में 6.94 फीसदी स्टेक था. यानी फंड हाउस ने अपनी हिस्सेदारी में करीब 1.4 प्रतिशत अंक की कटौती की है. इसका मतलब है कि HDFC MF ने कंपनी से पूरी तरह एग्जिट नहीं है और उसके पास अभी भी 5% से ज्यादा हिस्सेदारी है.
Nippon India MF ने खरीदे शेयर
जहां HDFC म्यूचुअल फंड ने Escorts Kubota के शेयर बेचे, वहीं निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 12.94 लाख शेयर खरीदे. यह कंपनी की करीब 1.16 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. निप्पॉन इंडिया MF ने भी ये शेयर 2,794 रुपे प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, जिससे इस सौदे की वैल्यू करीब 361.69 करोड़ रुपए रही. अन्य खरीदारों की जानकारी सामने नहीं आ सकी.
Escorts Kubota Share Price में बढ़त
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर 0.49 फीसदी बढ़कर 2811.10 रुपए पर गुरुवार को बंद हुए. इससे पहले शेयर 2,860 रुपए तक ऊपर चढ़ा, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 2,797.30 रुपए से 2.2 फीसदी अधिक है. आज के कारोबारी सेशन के दौरान ज्यादातर समय शेयर हरे निशान में ही कारोबार करता दिखा.
क्या निवेशकों को घबराना चाहिए?
बल्क डील अपने आप में किसी कंपनी के भविष्य के बारे में अंतिम संकेत नहीं होता. म्यूचुअल फंड कई कारणों से किसी शेयर में हिस्सेदारी घटा सकते हैं. इनमें पोर्टफोलियो री-बैलेंसिंग, मुनाफावसूली, फंड की निवेश रणनीति में बदलाव या किसी दूसरे अवसर के लिए पैसा लगाना शामिल हो सकता है. इस मामले में भी उपलब्ध जानकारी यह नहीं बताती कि HDFC MF ने शेयर क्यों बेचे हैं. इसलिए केवल इस बिक्री के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि कंपनी के कारोबार में कोई समस्या आ गई है. इसके उलट, इसी भाव पर Nippon India MF की खरीदारी यह दिखाती है कि संस्थागत निवेशकों की गतिविधि एकतरफा नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Mutual Fund SIP inflow these 4 funds attracting most of the investments
Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए आने वाले निवेश अगस्त महीने में भी कुछ खास कैटेगरी में ही केंद्रित रहे. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने के दौरान पूरे उद्योग में एसआईपी से कुल 32,297 करोड़ रुपए आए. इनमें से स्मॉलकैप, मिडकैप, फ्लेक्सीकैप और थीमैटिक फंड्स ने मिलकर 16,096 करोड़ रुपए जुटाए, जो कुल एसआईपी इनफ्लो का करीब 49.8 फीसदी है. यानी लगभग आधा पैसा इन चार इक्विटी कैटेगरी में ही चला गया.
अकेले स्मॉलकैप फंड्स में आया इतना निवेश
इनमें भी स्मॉलकैप फंड्स सबसे आगे रहे. इस कैटेगरी के फंडों ने अकेले 5,012 करोड़ रुपए एसआईपी के जरिए जुटाए. इसके बाद मिडकैप फंड्स में 4,254 करोड़ रुपए आए और फ्लेक्सीकैप फंड्स में 4,106 करोड़ रुपए. थीमैटिक फंड्स को 2,724 करोड़ रुपए मिले. स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में एसआईपी का यह दबदबा कोई नई बात नहीं है. पिछले कई महीनों से ये कैटेगरी नियमित रूप से बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर रही हैं. खासकर स्मॉलकैप फंड्स एसआईपी के विस्तार से सबसे ज्यादा लाभ उठाने वालों में रहे हैं.
5 सालों में 5 गुना हुए स्मॉलकैप फंड्स के एसेट
एम्फी के आंकड़ों से पता चलता है कि स्मॉलकैप फंड्स में एसआईपी से जुड़े एसेट्स मार्च 2026 में बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गए. पांच साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 35,489 करोड़ रुपए था. यानी करीब पांच गुना बढ़ोतरी हुई है. मिडकैप फंड्स में भी इसी अवधि में एसआईपी एसेट्स में दूसरी सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई. लगातार मजबूत एसआईपी इनफ्लो की वजह से ये कैटेगरी समग्र नेट इनफ्लो चार्ट में भी इक्विटी स्कीम्स के बीच टॉप पर बनी हुई हैं.
ज्यादा रिटर्न की चाह में ज्यादा जोखिम उठा रहे निवेशक
रिटेल निवेशक लंबे समय से स्मॉलकैप और मिडकैप सेगमेंट में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद के साथ पैसा लगा रहे हैं. फ्लेक्सीकैप फंड्स इसलिए पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि इनमें फंड मैनेजर अलग-अलग मार्केट कैप में निवेश का फैसला ले सकते हैं. थीमैटिक फंड्स खास सेक्टर या थीम पर फोकस करते हैं, जिससे कुछ निवेशक आकर्षित हो रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिर्फ पिछले रिटर्न के आधार पर नहीं, बल्कि जोखिम सहने की क्षमता और लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए. स्मॉलकैप फंड्स में उतार-चढ़ाव ज्यादा हो सकता है, इसलिए डायवर्सिफिकेशन जरूरी है.
ओवरऑल अगस्त का डेटा दिखाता है कि भारतीय निवेशक एसआईपी के जरिए नियमित निवेश जारी रखे हुए हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इन चार कैटेगरी में रुचि बरकरार है. यह ट्रेंड आने वाले महीनों में भी जारी रह सकता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Paisabazaar Launches Mutual Funds with ₹10 Daily SIP Investment Option
Mutual Funds Daily SIP: Paisabazaar अब सिर्फ लोन और क्रेडिट कार्ड तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी अब म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निवेश विकल्प भी ग्राहकों को दे रही है. कंपनी का लक्ष्य अपने करीब 2 करोड़ सक्रिय ग्राहकों को निवेश से जोड़ना है. इनमें से करीब 22 लाख ऐप यूजर पहले से दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं. कंपनी का कारोबार अब धीरे-धीरे अनसिक्योर्ड लोन से आगे बढ़ रहा है. करीब दो-तिहाई कमाई अभी भी अनसिक्योर्ड क्रेडिट से आती है, जबकि एक-तिहाई कमाई सिक्योर्ड प्रोडक्ट्स से हो रही है.
सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स का बढ़ा दायरा
भारत के प्रमुख फाइनेंशियल मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म पैसाबाज़ार ने पिछले साल बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की थी. अब म्यूचुअल फंड जुड़ने के साथ कंपनी के सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ गया है. कंपनी लोन, बचत और निवेश से जुड़ी वित्तीय जरूरतों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. पैसाबाज़ार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि क्रेडिट कंपनी का मूल हिस्सा बना रहेगा, लेकिन उपभोक्ताओं की वित्तीय जरूरतें लोन लेने तक सीमित नहीं हैं. उनके मुताबिक, म्यूचुअल फंड लॉन्च के साथ कंपनी व्यापक फाइनेंशियल मार्केटप्लेस बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ी है. कंपनी क्रेडिट, बचत, निवेश और रोजमर्रा की वित्तीय सेवाओं को एक साथ लाने पर काम कर रही है.
₹10 की Daily SIP से रोजाना निवेश
म्यूचुअल फंड लॉन्च का प्रमुख हिस्सा पैसाबाज़ार की ‘Daily SIP’ सुविधा है. इसके तहत ग्राहक हर महीने एक बड़ी रकम निवेश करने के बजाय रोजाना छोटी राशि निवेश कर सकते हैं. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिनकी आय हर महीने एक निश्चित समय या पैटर्न के अनुसार नहीं आती. इनमें सेल्फ-एम्प्लॉयड, छोटे कारोबारी और दुकानदार शामिल हैं. पैसाबाज़ार में म्यूचुअल फंड के प्रमुख तुषार गुप्ता ने कहा कि फाइनेंशियल इंक्लूज़न के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स और सुविधाएं जरूरी हैं, जो लोगों की वास्तविक वित्तीय जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं. उन्होंने कहा कि Daily SIP के जरिए अलग-अलग आय पैटर्न के अनुरूप निवेश को सुविधाजनक बनाने और खासकर अनियमित आय वाले लोगों के लिए निवेश की आदत को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है.
2 करोड़ सक्रिय ग्राहकों को निवेश से जोड़ने का लक्ष्य
पैसाबाज़ार अब धीरे-धीरे अनसिक्योर्ड लोन से आगे बढ़कर सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स पर भी फोकस कर रहा है. कंपनी के करीब दो-तिहाई कारोबार की कमाई अभी भी अनसिक्योर्ड क्रेडिट से आती है, जबकि करीब एक-तिहाई कमाई सिक्योर्ड प्रोडक्ट्स से हो रही है. कंपनी का लक्ष्य अपने करीब 2 करोड़ सक्रिय ग्राहकों को निवेश से जोड़ना है. इनमें करीब 22 लाख ऐप यूजर पहले से दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं.
कई म्यूचुअल फंड विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर
पैसाबाज़ार के म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर ग्राहक अलग-अलग म्यूचुअल फंड विकल्पों को खोज और उनकी तुलना कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें इनमें निवेश करने की सुविधा भी मिलेगी. प्लेटफॉर्म पर प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों यानी AMCs के म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं.
UPI Charges Investment in Mutual Funds Equities via UPI will attract charges
UPI Charges: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने यूपीआई पेमेंट्स के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया है. इसके तहत 15 अक्टूबर से म्यूचुअल फंड, शेयर, स्टॉक ब्रोकर और निवेश प्लेटफॉर्म पर किए जाने वाले यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगेगा. यह शुल्क 0.02 फीसदी होगा और एक लेनदेन पर अधिकतम 300 रुपए तक सीमित रहेगा.
सामान्य मर्चेंट पेमेंट्स से कम रखी गई है दर
इस खास दर का मतलब यह है कि अगर आप 50 हजार रुपए का पेमेंट म्यूचुअल फंड या ब्रोकर जैसे ग्रो, जेरोधा, अपस्टॉक्स या एंजेल वन में करते हैं, तो एमडीआर सिर्फ 10 रुपए बनेगा. एक लाख रुपए पर यह 20 रुपए होगा. बहुत बड़े लेनदेन पर भी शुल्क 300 रुपए से ज्यादा नहीं जाएगा. यह दर सामान्य मर्चेंट पेमेंट्स पर लगने वाले 0.4 फीसदी एमडीआर से कम है. सरकार और एनपीसीआई का कहना है कि कम दर इसलिए रखी गई है, ताकि खुदरा निवेशक औपचारिक वित्तीय बाजारों में आसानी से भाग लेते रहें.
फंड हाउस या ब्रोकर को करना होगा भुगतान
यह एमडीआर मर्चेंट यानी म्यूचुअल फंड हाउस, ब्रोकर या निवेश प्लेटफॉर्म की तरफ से दिया जाएगा. यूपीआई यूजर्स को अलग से कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी. बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह शुल्क ग्राहकों पर न डालें. यूपीआई ऐप्स भी कोई प्लेटफॉर्म फीस या छिपा हुआ चार्ज नहीं लगा सकते. व्यक्ति से व्यक्ति यानी पी2पी ट्रांसफर पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. दो हजार रुपए तक के मर्चेंट पेमेंट्स पर भी कोई एमडीआर नहीं लगेगा.
सेक्टर के हिसाब से तय की गई हैं दरें
नए फ्रेमवर्क में अलग-अलग सेक्टर के लिए अलग दरें तय की गई हैं. रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, ईंधन और यूटिलिटी जैसे जरूरी सेक्टर में दो हजार रुपए से ऊपर के पेमेंट पर फ्लैट पांच रुपए एमडीआर लगेगा. सामान्य बड़े मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4 फीसदी शुल्क होगा, जो 75 हजार रुपए या उससे ज्यादा के लेनदेन पर 300 रुपए पर कैप हो जाएगा. छोटी दुकानें और वेंडर, जो महीने में एक लाख रुपए तक यूपीआई क्यूआर से लेते हैं, वे पूरी तरह छूट के दायरे में रहेंगे.
एसआईपी वाले पेमेंट्स पर नहीं लगा है शुल्क
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमित एसआईपी जो यूपीआई ऑटोपे या मैंडेट से कटते हैं, उन पर यह नया एमडीआर नहीं लगेगा. सिर्फ एक बार का यूपीआई पेमेंट कैपिटल मार्केट कैटेगरी में आएगा और 0.02 फीसदी शुल्क लगेगा. ब्रोकर वॉलेट टॉप-अप, इक्विटी खरीद, डेट निवेश और म्यूचुअल फंड की एकमुश्त खरीदारी इसी कम दर वाली कैटेगरी में आएंगी.
यूपीआई चार्ज पर एनपीसीआई की दलील
एनपीसीआई का कहना है कि यूपीआई अब बहुत बड़ा सिस्टम बन चुका है. हर महीने अरबों लेनदेन हो रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत रखने, साइबर सुरक्षा बढ़ाने, नवाचार और ग्राहक सेवा सुधारने के लिए राजस्व की जरूरत है. एमडीआर से आने वाला पैसा यूपीआई इकोसिस्टम के अंदर ही इस्तेमाल होगा. छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए कुल एमडीआर कलेक्शन का पांच फीसदी हिस्सा एक खास फंड में जाएगा.
Gold ETF attracts positive inflow in consecutive 8th week
Gold ETF: सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों का भरोसा लगातार बना हुआ है. फिजिकली बैक्ड गोल्ड ईटीएफ में आठवें हफ्ते भी नेट इनफ्लो पॉजिटिव रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले हफ्ते शुद्ध निवेश 1.55 अरब डॉलर रहा. इससे पहले चार सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में 4.02 अरब डॉलर और 28 अगस्त वाले हफ्ते में 3.99 अरब डॉलर का नेट इनफ्लो आया था. सोने के बाजार में करीब पांच हफ्तों से उतार-चढ़ाव चल रहा है, फिर भी निवेशक इन फंड्स में पैसा लगा रहे हैं.
एक महीने में 2 फीसदी से अधिक गिर गया सोना
अगस्त की शुरुआत में सोना करीब चार हजार डॉलर प्रति औंस पर था. महीने के अंत तक यह 4,700 डॉलर से ऊपर चला गया. उसके बाद करीब दस दिन पहले 4,200 डॉलर तक गिर गया. फिलहाल यह करीब 4,300 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में सोना दो फीसदी से ज्यादा गिर चुका है और साल की शुरुआत के स्तर पर वापस आ गया है. पिछले हफ्ते कुल निवेश 2.24 अरब डॉलर आया, जबकि 681.8 मिलियन डॉलर की निकासी हुई. इससे पहले के हफ्तों में भी इनफ्लो आउटफ्लो से काफी ज्यादा रहा.
इन देशों में आया सबसे ज्यादा निवेश
निवेश मुख्य रूप से यूके से 771 मिलियन डॉलर, चीन से 444 मिलियन डॉलर, जर्मनी से 162.5 मिलियन डॉलर, फ्रांस से 145.3 मिलियन डॉलर और स्विट्जरलैंड से 128.3 मिलियन डॉलर आया. अमेरिका में हालांकि 122.4 मिलियन डॉलर की निकासी हुई. 11 सितंबर तक कुल इनफ्लो 118.1 अरब डॉलर और आउटफ्लो 84.87 अरब डॉलर रहा, जिससे नेट इनफ्लो 35.2 अरब डॉलर पॉजिटिव है. क्षेत्रवार देखें तो यूरोप और एशिया में अच्छी आमद बनी हुई है, जबकि उत्तरी अमेरिका में थोड़ी निकासी दिख रही है.
आगे भी अस्थिर रह सकता है सोना
विशेषज्ञ बता रहे हैं कि निकट भविष्य में सोना अस्थिर रह सकता है. मजबूत डॉलर, कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीदें भाव को प्रभावित कर रही हैं. लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की मांग और सेफ हेवन के रूप में सोने की अपील लंबे समय के लिए सकारात्मक बनी हुई है. ईरान युद्ध के बाद से सोने के भाव में रोलर कोस्टर जैसी चाल चल रही है. महंगाई का डर, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, फेड रेट हाइक की आशंका और निवेशकों का तेल की तरफ रुझान इसके कारण हैं. कच्चा तेल सौ डॉलर से ऊपर जाने से भी कुछ स्विचिंग हो सकती है.
उच्च स्तर से अभी 20 फीसदी डाउन है सोना
जनवरी में एक समय सोना 5,608 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका था, लेकिन उसके बाद 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. आने वाले हफ्ते में रेंजबाउंड से सतर्क सकारात्मक रुझान रहने की उम्मीद है. गिरावट पर फिजिकल खरीद बढ़ सकती है. त्योहारी सीजन नजदीक आने से ज्वेलरी, शुभ अवसरों पर होने वाली खरीद और गिफ्टिंग की मांग बढ़ेगी. ऊंचे भाव के कारण उपभोक्ता एकमुश्त खरीद के बजाय किस्तों में या कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद कर सकते हैं.
SIP Contribution Hits Record High at Rs 32,297 Crore in August
SIP Investment Amfi Data: म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है. अगस्त 2026 में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड स्कीम्स में रिकॉर्ड 32,297 करोड़ रुपए का निवेश (SIP Inflows) आया. यह अब तक का सबसे ज्यादा मासिक SIP इनफ्लो है, यानी किसी भी महीने में SIP से अब तक का सबसे ज्यादा निवेश. इसने मार्च 2026 में दर्ज किए गए पिछले रिकॉर्ड (32,087 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया. रिकॉर्ड SIP इनफ्लो इस बात का संकेत है कि भारतीय निवेशक अब नियमित और लंबी अवधि के निवेश को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.
सालाना आधार पर 14% बढ़ा SIP Inflows
SIP के जरिए निवेश में मासिक और सालाना दोनों आधार पर इनफ्लो बढ़ा है. जुलाई 2026 में SIP के जरिए 31,961 करोड़ रुपए आए थे. यानी एक महीने में ही निवेश करीब 336 करोड़ रुपए यानी एक फीसद से कुछ ज्यादा बढ़ गया. सालाना आधार पर SIP इनफ्लो 14 फीसदी बढ़कर इस साल अगस्त में 32,297 करोड़ रुपए हो गया, जो अगस्त 2025 में 28,265 करोड़ रुपए था.
30 हजार करोड़ से ऊपर बना हुआ है निवेश
SIP निवेश में सबसे खास बात यह है कि इसमें लगातार मजबूती देखने को मिल रही है. साल 2026 के दौरान SIP के जरिए हर महीने आने वाला निवेश सिर्फ फरवरी 2026 को छोड़कर 30,000 करोड़ रुपए के स्तर से ऊपर बना हुआ है. फरवरी में SIP से कंट्रीब्यूशन 29,845 करोड़ रुपए था.
म्यूचुअल फंड कंपनियों की संगठन एम्फी (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की बात करें तो अप्रैल में SIP से 31,115 करोड़, मई में 30,954 करोड़, जून में 31,781 करोड़, जुलाई में 31,961 करोड़ और अगस्त में 32,297 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया. चालू वित्त वर्ष में अब तक एसआईपी के जरिए 1,58,108 करोड़ का निवेश हुआ.
Equity MF में भी बढ़ी दिलचस्पी
अगस्त में सिर्फ SIP ही नहीं, बल्कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में भी निवेश बढ़ा. AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 29,329 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया. यह चार महीने में इक्विटी फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश है. जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 24,697 करोड़ रुपए का निवेश आया था, यानी अगस्त में इनफ्लो करीब 19 फीसदी ज्यादा रहा. इक्विटी फंड्स में निवेश बढ़ने के पीछे खास तौर पर मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत रही.
Small Cap Funds बने निवेशकों की पसंद, लार्ज कैप से मोहभंग!
अगस्त में 11 इक्विटी फंड कैटेगरी में स्मॉल-कैप फंड्स को सबसे ज्यादा निवेश मिला. इनमें कुल 7,973 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया. जुलाई में स्मॉल-कैप फंड्स में 7,767 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था. इसके बाद मिड-कैप फंड्स का स्थान रहा. अगस्त में इनमें 6,989 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया. वहीं, फ्लेक्सी-कैप फंड्स में 5,059 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. जहां निवेशकों ने स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंड्स में पैसा लगाया, वहीं लार्ज-कैप फंड्स से पैसा निकाला गया. अगस्त में लार्ज-कैप फंड्स में 1,147 करोड़ रुपए का आउटफ्लो दर्ज हुआ.
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच SIP क्यों बना पसंदीदा?
SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि निवेशक को बाजार की चाल का अनुमान लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. शेयर बाजार में कब तेजी आएगी और कब गिरावट, इसका सही अनुमान लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में हर महीने एक निश्चित रकम निवेश करने की रणनीति बाजार की टाइमिंग के दबाव को कम करती है.
इसके अलावा, लंबे समय तक SIP जारी रखने पर निवेश पर मिलने वाला रिटर्न दोबारा निवेश होता रहता है. इससे कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है. हालांकि, इसका फायदा तभी बेहतर तरीके से मिल सकता है, जब निवेशक लंबे समय तक निवेश जारी रखे और बाजार में अस्थायी गिरावट के दौरान घबराकर SIP बंद न करे.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Equity Mutual Fund Inflows Rise 19% to Rs 29,329 Crore in August
Equity Mutual Fund Inflows: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. यह जुलाई के 24,697 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 19 फीसदी अधिक है. निवेशकों की दिलचस्पी खासतौर पर स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में बनी रही. एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इक्विटी फंडों में 24,697 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था. अगस्त में स्मॉलकैप फंडों ने 7,973 करोड़ रुपये और मिडकैप फंडों ने 6,989 करोड़ रुपये जुटाए. दूसरी ओर, लार्जकैप फंडों से 1,147 करोड़ रुपये की निकासी हुई. गोल्ड ईटीएफ में भी 2,597 करोड़ रुपये का निवेश आया. कुल म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 87.07 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.
स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में मजबूत निवेश
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इक्विटी ओरिएंटेड योजनाओं में 29,328.62 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ. यह अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है. अप्रैल में इक्विटी योजनाओं में 38,440 करोड़ रुपये का निवेश आया था. जून में यह आंकड़ा 28,973 करोड़ रुपये और मई में 22,908 करोड़ रुपये रहा था. इक्विटी कैटेगरी में स्मॉलकैप फंड निवेशकों की पहली पसंद रहे. अगस्त में इन फंडों में 7,973 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. इसके बाद मिडकैप फंडों में 6,989 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. हालांकि, लार्जकैप फंडों को लेकर निवेशकों का रुख कमजोर रहा और इन योजनाओं से अगस्त में 1,147 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई.
कुल MF इनफ्लो में आई बड़ी गिरावट
अगस्त में पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग का शुद्ध निवेश घटकर 41,353 करोड़ रुपये रह गया, जबकि जुलाई में यह 2.36 लाख करोड़ रुपये के शानदार स्तर पर था. इस गिरावट की बड़ी वजह डेट आधारित योजनाओं से निकासी रही. अगस्त में डेट योजनाओं से 8,127 करोड़ रुपये की निकासी हुई, जबकि जुलाई में इनमें 1.88 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था.
MF इंडस्ट्री का AUM बढ़कर 87.07 लाख करोड़ रुपये
इनफ्लो में गिरावट के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बढ़ोतरी हुई. अगस्त के अंत में उद्योग का AUM बढ़कर 87.07 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि जुलाई के अंत में यह 85.75 लाख करोड़ रुपये था. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी Gold ETF में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही. अगस्त में गोल्ड ETF में 2,597 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. यह जुलाई के 1,559 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी अधिक है. इससे पता चलता है कि निवेशकों ने इक्विटी के साथ-साथ सोने से जुड़े निवेश विकल्पों में भी रुचि बनाए रखी.
Flexi-Cap Funds Attract Nearly Rs 50,000 Crore in 7 Months
फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. जनवरी से जुलाई 2026 के बीच फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड में करीब 50,000 करोड़ रुपए का निवेश (Net Inflow) आया. यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 27 फीसदी ज्यादा है. इसका मतलब है कि निवेशकों का भरोसा ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रहा है, जो बाजार की स्थिति के हिसाब से बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अपना निवेश बदल सकते हैं.
जनवरी-जुलाई में 49,915 करोड़ का निवेश
फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड्स में इस साल निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है. जनवरी से जुलाई 2026 के बीच इन फ्लेक्सी फंड में कुल 49,915 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया. इसमें अकेले मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च) में 24,651 करोड़ रुपए और जून तिमाही में 20,555 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. जुलाई में भी निवेशकों ने 4,709 करोड़ रुपए लगाए. इसके मुकाबले जनवरी-जुलाई 2025 के दौरान इन फंड्स में 39,187 करोड़ का निवेश आया था, यानी पिछले साल की तुलना में इस साल निवेश का रुझान काफी मजबूत रहा है.
निवेशकों और फोलियो की संख्या भी बढ़ी
फ्लेक्सी-कैप फंड में बढ़ते निवेश के साथ निवेशकों का आधार भी तेजी से बढ़ा है. म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी (Amfi) के अनुसार, जुलाई 2026 में इस कैटेगरी के फोलियो की संख्या 2.44 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले यह 1.94 करोड़ थी. यानी एक साल में करीब 50 लाख निवेशक खाते जुड़े हैं. वहीं, जुलाई 2026 तक फ्लेक्सी-कैप फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करीब 6 लाख करोड़ रुपए रहा, जो जुलाई 2025 में 4.94 लाख करोड़ रुपए था. इससे पता चलता है कि इस कैटेगरी में सिर्फ नए निवेश ही नहीं आ रहे, बल्कि इसका कुल निवेश आधार भी बढ़ रहा है.
जुलाई में इनफ्लो में आई थोड़ी सुस्ती
जुलाई में मासिक निवेश में थोड़ी कमी आई, फिर भी इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में इस कैटेगरी का हिस्सा काफी बना रहा. जुलाई में फ्लेक्सी-कैप फंड्स में 4,709 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जबकि जून में यह आंकड़ा 5,231 करोड़ रुपए था. फ्लेक्सी-कैप फंड्स की मजबूत स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले 12 महीनों में कुल नेट इक्विटी फ्लो में इस कैटेगरी की हिस्सेदारी 27% रही. जुलाई में इसकी हिस्सेदारी करीब 19% थी. वहीं, साल-दर-साल आधार पर फ्लेक्सी-कैप फंड्स के फोलियो में 25.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
अलग-अलग मार्केट कैप में निवेश की आजादी
फ्लेक्सी-कैप फंड्स की खासियत यह है कि फंड मैनेजर को लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश का लचीलापन मिलता है. बाजार की स्थिति, कंपनियों के वैल्यूएशन और उपलब्ध अवसरों के आधार पर फंड मैनेजर इन तीनों सेगमेंट में निवेश का अनुपात बदल सकता है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, क्वांटम एसेट मैनेजमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) चिराग मेहता ने बताया कि निवेशक अब किसी एक मार्केट-कैप सेगमेंट तक सीमित रहने के बजाये ऐसी रणनीतियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिन्हें बाजार की स्थिति के अनुसार बदला जा सके. वैश्विक ब्याज दरों में बदलाव, भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कंपनियों की कमाई में अंतर और ऊंचे वैल्यूएशन के बीच फ्लेक्सी-कैप फंड्स की यह लचीलापन वाली रणनीति महत्वपूर्ण हो गई है.
Mutual Funds Overseas Holdings rises around 38% in last financial year
Mutual Funds Overseas Holdings: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने हाल ही में म्यूचुअल फंडों की विदेशी देनदारियों और संपत्तियों का सर्वे जारी किया है. इसमें साफ दिखा है कि वित्त वर्ष 2025-26 यानी FY26 के अंत तक भारतीय म्यूचुअल फंडों की विदेशी इक्विटी होल्डिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. यह होल्डिंग साल भर पहले की तुलना में 37.5 फीसदी बढ़कर 93,602 करोड़ रुपए पहुंच गई. पिछले साल मार्च 2025 में यह आंकड़ा 68,072 करोड़ रुपए था. यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से दो वजहों से हुई. पहली वजह तो ग्लोबल बाजारों में हुई तेज रैली है, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर से जुड़े शेयरों में. दूसरी वजह घरेलू शेयर बाजार की सुस्ती रही, जिसकी वजह से निवेशकों का रुझान विदेशी स्कीम्स की तरफ बढ़ा.
अमेरिकी बाजार में है सबसे ज्यादा होल्डिंग
आरबीआई के इस सर्वे में 53 म्यूचुअल फंड्स और उनके एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को शामिल किया गया था. विदेशी इक्विटी में सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका का रहा. अमेरिका में होल्डिंग 36.5 फीसदी बढ़कर 59,403 करोड़ रुपए हो गई, जो कुल विदेशी इक्विटी होल्डिंग का 63.5 फीसदी है. लक्जमबर्ग में होल्डिंग 39 फीसदी बढ़कर 18,948 करोड़ रुपए पहुंच गई और आयरलैंड में 31.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10,003 करोड़ रुपए हो गई. कनाडा में होल्डिंग बहुत छोटे आधार से 416 फीसदी और चीन में 52 फीसदी बढ़ी. हालांकि इनका कुल हिस्सा अभी भी कम है. कुल मिलाकर विदेशी संपत्तियां 23.9 फीसदी बढ़कर 10.2 अरब डॉलर हो गईं.
घरेलू फंडों के लिए विदेशी निवेश की सीमा
दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर ओवरसीज स्कीमें नई निवेश के लिए बंद थीं या उनमें पाबंदियां लगी हुई थीं. वजह यह है कि म्यूचुअल फंड उद्योग विदेशी निवेश की सीमा लगभग पूरी कर चुका है. आरबीआई की ओर से म्यूचुअल फंडों के लिए विदेशी निवेश की सीमा सात अरब डॉलर तय है और ओवरसीज ईटीएफ के लिए एक अरब डॉलर अतिरिक्त. इसके बावजूद ओवरसीज स्कीम्स में करीब पांच हजार करोड़ रुपए का नया निवेश आया. यह दिखाता है कि घरेलू बाजार के औसत प्रदर्शन के बीच निवेशक ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन की तलाश में थे. ग्लोबल बाजारों में एआई और टेक्नोलॉजी शेयरों की तेजी ने मार्क-टू-मार्केट यानी बाजार मूल्य के आधार पर होल्डिंग की वैल्यू बढ़ा दी.
कम हो गईं नेट विदेशी देनदारियां
इस बढ़ोतरी का एक और फायदा यह हुआ कि म्यूचुअल फंडों की नेट विदेशी देनदारी कम हुई. विदेशी देनदारियां 3.3 फीसदी बढ़कर 31.5 अरब डॉलर हो गईं, लेकिन संपत्तियां तेजी से बढ़ने की वजह से नेट देनदारी 22.3 अरब डॉलर से घटकर 21.3 अरब डॉलर रह गई. यानी करीब 4.3 फीसदी की कमी. विदेशी देनदारियों में ज्यादातर हिस्सा नॉन-रेजिडेंट्स यानी विदेश में रहने वाले निवेशकों द्वारा भारतीय म्यूचुअल फंड यूनिट्स की होल्डिंग का है. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा यूएई का 20.6 फीसदी रहा, उसके बाद अमेरिका 11.9 फीसदी, ब्रिटेन 9.7 फीसदी और सिंगापुर 7.2 फीसदी. ये चार देश मिलकर लगभग आधी होल्डिंग रखते हैं. इसमें एनआरआई भी शामिल हैं, जो भारतीय पते का इस्तेमाल करते हैं.
वैल्यूएशन गेन बना सबसे मुख्य वजह
घरेलू बाजार की सुस्ती इस पूरे ट्रेंड का बड़ा कारण बनी. FY26 में कई घरेलू इक्विटी फंड्स ने अपेक्षित रिटर्न नहीं दिया, जबकि इंटरनेशनल फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया. निवेशक अब सिर्फ भारत तक सीमित न रहकर ग्लोबल मौकों का फायदा उठाना चाहते हैं. एआई बूम की वजह से अमेरिका और कुछ अन्य बाजारों में तेज उछाल आया, जिससे विदेशी होल्डिंग की वैल्यू अपने आप बढ़ गई. हालांकि नई पूंजी लगाने की गुंजाइश सीमित होने के कारण ज्यादातर बढ़ोतरी वैल्यूएशन गेन से हुई है.
राजेश बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, मिडास फिनसर्व: सुल्तानपुर में रहने वाले गिरधारी लाल तिवारी ने म्यूचुअल फंड में पहली बार कदम रखा. सोशल मीडिया और एजेंट के कहने पर उन्होंने एक नई थीम पर आए एनएफओ में 50,000 रुपये लगा दिए. सोच सीधी थी, यूनिट 10 रुपये की मिल रही है, जबकि पुराने फंडों की नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) 200 से 500 रुपये तक पहुंच चुकी है. नया फंड सस्ता है और इसके दोगुना होने की रफ्तार तेज होगी. एक साल बाद जब गिरधारी ने पोर्टफोलियो देखा, तो उस नए एनएफओ ने महज 6% का रिटर्न दिया था, जबकि उसी सेक्टर के पुराने और स्थापित फंड ने 15% का मुनाफा कमाया था. गिरधारी लाल जिस भ्रम के शिकार हुए, वह देश के लाखों खुदरा निवेशकों की आम कहानी है. एम्फी के मुताबिक 2026 में अबतक कुल 123 नए फंड आए हैं और इन्होंने निवेशकों से 13,188 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
फर्क समझना जरूरी
आपको यह बुनियादी फर्क समझना होगा कि एनएफओ म्यूचुअल फंड कंपनियों का बिजनेस मॉडल है. यदि किसी फंड हाउस के पास लार्ज कैप या फ्लेक्सी कैप फंड है लेकिन कोई खास सेक्टोरल या थीम आधारित स्कीम नहीं है, तो वह अपनी प्रोडक्ट बास्केट को भरने के लिए नया फंड लॉन्च करता है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी की व्यावसायिक जरूरत हो सकती है, आपके पोर्टफोलियो की जरूरत नहीं.
एनएफओ मे निवेश से पहले कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
पहला कदम- कैटेगरी समझें. निवेशक को देखना चाहिए कि यह डेट फंड है, इक्विटी फंड है, या हाइब्रिड फंड। हर कैटेगरी का जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल अलग होता है और इसका असर आपके पोर्टफोलियो की समग्र एसेट एलोकेशन पर पड़ता है.
दूसरा कदम- पोर्टफोलियो में उपयुक्तता जांचें. यह स्कीम आपके मौजूदा पोर्टफोलियो में कैसे फिट बैठती है, यह देखें. पहले से बैंकिंग सेक्टर फंड हो, तो एक और बैंकिंग-थीम एनएफओ लेने से सेक्टर कॉन्सन्ट्रेशन का जोखिम बढ़ जाएगा.
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कदम- बाजार की स्थिति का आकलन करें. अगर स्कीम इक्विटी है, तो देखें कि बाजार का मौजूदा वैल्यूएशन स्तर निवेश के लिए उपयुक्त है या नहीं. डेट फंड में ब्याज दरों की दिशा देखनी जरूरी है, आगे दरों में कटौती की संभावना हो तो लंबी अवधि के डेट फंड फायदेमंद हो सकते हैं, जबकि दरें बढ़ने की आशंका में शॉर्ट या अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड ज्यादा उपयुक्त रहते हैं.
इसके अलावा- फंड हाउस का ट्रैक रिकॉर्ड, यानी उनकी पुरानी स्कीमों का कैटेगरी में प्रदर्शन देखें। फंड मैनेजर का अनुभव भी जांचें, क्योंकि नई स्कीम का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं होता, ऐसे में मैनेजर की विशेषज्ञता ही भरोसे का आधार होती है. एग्जिट लोड की शर्तें ध्यान से पढ़ें, खासकर लॉक-इन वाली क्लोज-एंडेड स्कीमों में और स्कीम की टैक्सेशन संरचना को जरूर समझें.
<caption>
निवेश के लिए खुले नए फंड ऑफर
</caption>
स्कीम का नाम
श्रेणी
बंद होने की तारीख
एएसके लिक्विड फंड
कैपिटल प्रिजर्वेशन - लिक्विड फंड
25 अगस्त 2026
यूटीआई बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड
एलोकेशन - बैलेंस्ड हाइब्रिड
28 अगस्त 2026
आईटीआई मल्टी एसेट एलोकेशन फंड
एलोकेशन - मल्टी एसेट एलोकेशन
31 अगस्त 2026
क्वांट इनकम प्लस आर्बिट्राज एक्टिव एफओएफ
एलोकेशन - फंड ऑफ फंड्स
31 अगस्त 2026
निप्पॉन इंडिया इनकम प्लस आर्बिट्राज ओमनी एफओएफ
एलोकेशन - फंड ऑफ फंड्स
31 अगस्त 2026
बहुत से लोगों के मन में एक सवाल रहता है, एनएफओ में निवेश करने से फायदा होता है या नुकसान?
सच पूछा जाए तो एनएफओ में निवेश का कोई खास अतिरिक्त फायदा नहीं होता. चाहे डेट फंड हो या इक्विटी फंड, हर प्रोडक्ट अंतत: बाजार से जुड़ा होता है और इसका रिटर्न अंतर्निहित एसेट्स के प्रदर्शन पर ही निर्भर करता है. स्थापित स्कीम और नए एनएफओ के बीच बुनियादी अंतर सिर्फ ट्रैक रिकॉर्ड की उपलब्धता का होता है.
फिर भी एक व्यावहारिक फायदा है, एनएफओ के दौरान फंड मैनेजर को करीब एक महीने का समय मिलता है जिसमें वह धीरे-धीरे पोर्टफोलियो तैयार करता है. बाजार में उस समय वोलैटिलिटी हो, तो मैनेजर इसका लाभ उठाकर अलग-अलग स्तरों पर खरीदारी कर सकता है, जबकि मौजूदा फंड को तुरंत पूरा निवेश एक साथ करना पड़ता है. यह सीमित पर वास्तविक लाभ है.
इसके उलट, एक मनोवैज्ञानिक भ्रम बहुत आम है, निवेशक यह सोचकर आकर्षित होते हैं कि 10 रुपये के एनएवी पर यूनिट मिल रही हैं, इसलिए यह सस्ता सौदा है. यह सोच पूरी तरह गलत है. एनएनवी सिर्फ एक संख्या है, असली सवाल यह है कि फंड का पोर्टफोलियो कितनी अच्छी कंपनियों से बना है और आगे कैसा प्रदर्शन करेगा. 10 रुपये और 500 रुपये के एनएवी में प्रतिशत आधार पर रिटर्न बराबर ही मिलता है. सिर्फ कम एनएवी देखकर निवेश करना निवेशकों की सबसे बड़ी भूल हो सकती है.
जल्दबाजी में नहीं, थोड़ा इंतजार कर निवेश करने में समझदारी
मिडास फिनसर्व के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश बंसल का कहना है कि, एनएफओ कोई जादुई अवसर नहीं, बल्कि एक सामान्य म्यूचुअल फंड उत्पाद है, जिसका मूल्यांकन उसी अनुशासन से होना चाहिए जैसा किसी मौजूदा स्कीम का होता है. सही जानकारी, पोर्टफोलियो की जरूरत और बाजार की समझ पर आधारित फैसला ही निवेशक के लिए दीर्घकालिक रूप से फायदेमंद साबित होता है.
SIP Decline signalling rising fear of small investors amid volatile market
SIP Decline: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में छोटी रकम वाली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के अकाउंट्स में गिरावट देखी जा रही है. सेबी के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में एक हजार रुपए या उससे कम मासिक योगदान वाले एसआईपी अकाउंट्स की संख्या में 14 लाख की कमी आई है. यह गिरावट इसलिए खास है, क्योंकि कोविड के बाद खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़ाने में इन्हीं छोटी एसआईपी ने बड़ी भूमिका निभाई थी.
क्यों बंद हो रहे हैं छोटी एसआईपी वाले अकाउंट?
पिछले दो सालों में इस सेगमेंट में जोरदार बढ़ोतरी हुई थी. एक साल 37 फीसदी और दूसरे साल 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी. लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने के बाद कई नए निवेशक घबरा गए और उन्होंने अपनी छोटी एसआईपी बंद कर दीं. एक बड़े फंड हाउस के सीईओ का कहना है कि 2023 और 2024 में कई लोग पुराने रिटर्न देखकर बाजार में आए थे. उनमें से ज्यादातर ने डायरेक्ट ऐप्स के जरिए निवेश किया था, जहां कोई सलाहकार या डिस्ट्रीब्यूटर उनका हाथ नहीं थाम रहा था. लोअर इनकम वाले सेगमेंट में निवेशकों की जागरूकता कम होती है और असर भी वहीं ज्यादा दिख रहा है.
आम तौर पर इस सेगमेंट में चर्न यानी अकाउंट बंद होने की दर हमेशा ऊंची रहती है. बाजार चढ़ रहा हो तो इस श्रेणी में नई एसआईपी खुलती हैं और गिरावट आते ही निवेशक इन्हें बंद करने लगते हैं. चूंकि ज्यादातर डायरेक्ट तरीके से निवेश करते हैं, इसलिए मार्गदर्शन की भी कमी रहती है. डिस्ट्रीब्यूटर भी इन छोटे अकाउंट्स पर कम ध्यान देते हैं, क्योंकि इनसे कमाई बहुत कम होती है.
2 साल से अटका हुआ है घरेलू शेयर बाजार
शेयर बाजार 2023 और 2024 में तेजी पर था, जब ज्यादातर नए निवेशक जुड़े. लेकिन पिछले दो सालों में अस्थिरता बनी रही. निफ्टी 50 अभी भी सितंबर 2024 के अपने ऊंचे स्तर से नीचे ही चल रहा है, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हाल में ही नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं. इस अस्थिरता ने छोटी एसआईपी वाले निवेशकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.
बड़ी रकम वाले सिप अकाउंट में वृद्धि जारी
इसके उलट बड़ी रकम वाले एसआईपी अकाउंट्स में बढ़ोतरी जारी रही, भले ही धीमी गति से. 1,001 रुपए से तीन हजार रुपए वाले अकाउंट्स 0.5 फीसदी बढ़कर 3.35 करोड़ हो गए. 3,001 रुपए से पांच हजार रुपए वाले अकाउंट 2.8 फीसदी बढ़कर 1.44 करोड़ पर पहुंच गए. वहीं 5,001 रुपए से दस हजार रुपए तक वाले अकाउंट्स 5 फीसदी बढ़कर 62 लाख हो गए. इसी तरह दस हजार रुपए से ऊपर वाले अकाउंट्स की संख्या 5.9 फीसदी बढ़कर 30 लाख हो गई.
नए निवेशकों को शिक्षित बनाने की जरूरत
छोटी एसआईपी में गिरावट से नए निवेशकों के अनुभव की कमी और बाजार के उतार-चढ़ाव से उनके डर का पता चलता है. लंबी अवधि के निवेश और सही मार्गदर्शन से ऐसे निवेशक बाजार में टिक सकते हैं. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री इन नए निवेशकों को शिक्षित करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है, ताकि वे अस्थिरता के बावजूद अपना निवेश जारी रख सकें.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Why Passive Investing is a Better Option for Thematic Opportunities
महावीर कासवा, लीड – प्रोडक्ट्स, पैसिव, ऐक्सिस म्यूचुअल फंड: निवेशकों को अक्सर यह सीख दी जाती है कि दौलत उन्हीं की बनती है जो बड़े और ताकतवर ट्रेंड्स को समय रहते पहचान लेते हैं. यह बात कुछ हद तक ही सच है. असली चुनौती यह पहचानना है कि किन कंपनियों में उस ट्रेंड का हिस्सा बनने की क्षमता है, और उससे भी बड़ी चुनौती यह जानना है कि आखिरकार उस ट्रेंड का फल किसे मिलेगा. पिछले दो दशकों के कुछ बड़े निवेश थीम्स पर एक नज़र डालिए.
इंटरनेट ने कारोबार और उपभोक्ताओं, दोनों के व्यवहार को पूरी तरह बदल डाला. स्मार्टफोन ने लोगों के बातचीत करने और लेनदेन करने का तरीका ही बदल दिया, डिजिटल पेमेंट ने व्यापार की सूरत बदल दी. फिर भी, हर बार कई ऐसी कंपनियां जिन्हें शुरुआत में सबसे बड़ा लाभार्थी माना गया था, या तो वक्त के साथ गुमनामी में खो गईं, या फिर उन कंपनियों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया जिनका नाम शुरुआत में किसी निवेशक की जुबान पर तक नहीं था. थीम सही निकली, पर फायदा उठाने वाली कंपनियां बदल गईं. जैसे-जैसे थीमैटिक इन्वेस्टिंग रिटेल निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रही है, यह फर्क याद रखना बेहद जरूरी है.
थीमैटिक इन्वेस्टिंग का बढ़ता चलन
मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, कैपिटल मार्केट, कंजम्पशन, डिजिटलाइजेशन, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे थीम्स अब तेज़ी से निवेशकों के पोर्टफोलियो का हिस्सा बन रहे हैं. इनकी तरफ निवेशकों का खिंचना स्वाभाविक भी है. बाजार के अल्पकालिक रुझानों के उलट, इन विषयों को अर्थव्यवस्था में हो रहे ढांचागत बदलावों का सहारा मिलता है, जो बरसों तक चल सकते हैं.
भारत का ऊर्जा क्षेत्र इसकी एक बेहतरीन मिसाल है. 2025-26 तक भारत की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 530 GW को पार कर चुकी है. अगले 10 वर्षों में देश में 589 GW नई क्षमता जुड़ने की उम्मीद है, यानी अब तक के पूरे इतिहास में जितनी क्षमता जुड़ी है, उससे भी ज्यादा. इस नई क्षमता का बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से आएगा, जबकि जीवाश्म ईंधन देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ बना रहेगा, जो देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में हो रहे निवेश दोनों को दर्शाता है. ज़्यादातर निवेशक इस बात से सहमत होंगे कि यह एक बड़ा और आकर्षक दीर्घकालिक अवसर है. पर अवसर पर सहमति होना इस बात की गारंटी नहीं देता कि इसका सबसे बड़ा लाभार्थी कौन होगा, इस पर भी सहमति बने.
थीम समय के साथ बदलते हैं: पैसिव इन्वेस्टिंग की भूमिका
मान लीजिए किसी निवेशक को कुछ चुनिंदा थीम्स पर भरोसा है. ऐसे में हर थीम के भीतर सही शेयर चुनना, और फिर समय-समय पर उनके प्रदर्शन पर नज़र रखना, आसान काम नहीं है। पैसिव इन्वेस्टिंग यहीं काम आती है- यह व्यक्तिगत स्टॉक चुनने की मशक्कत के बिना किसी थीम में निवेश करने का एक सीधा, पारदर्शी और नियमों पर आधारित रास्ता देती है। ये रणनीतियां उस थीम से जुड़ी कंपनियों के एक बड़े समूह में निवेश करके फायदा उठाने की कोशिश करती हैं. चूंकि पैसिव फंड एक तय बेंचमार्क को फॉलो करते हैं, इसलिए इनका पोर्टफोलियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नियमों पर ही बनता है. यह फर्क पहली नज़र में मामूली लग सकता है, पर है बेहद अहम.
जैसे-जैसे थीमैटिक इंडेक्स की समय-समय पर समीक्षा और रीबैलेंसिंग होती है, ये थीम में आने वाले बदलावों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. इससे निवेशक एक अनुशासित ढांचे में रहते हुए भी थीम के विकास का हिस्सा बने रहते हैं.
कंपनियों का नेतृत्व बदलता है, तकनीकें आगे बढ़ती हैं, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त खत्म हो जाती है, नियामक ढांचे बदल जाते हैं, और बिल्कुल नए बिजनेस मॉडल सामने आ जाते हैं. नतीजा यह होता है कि जो कंपनियां आखिर में सबसे ज्यादा वैल्यू बनाती हैं, वे हमेशा वही नहीं होतीं जिनकी निवेशकों ने शुरुआत में उम्मीद लगाई थी.
पैसिव दृष्टिकोण चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने के बजाय पूरी थीम में निवेश फैलाकर इस अनिश्चितता से निपटने में मदद करता है। निवेशक अक्सर किसी सेक्टर के सबसे चर्चित नामों की तरफ खिंचे चले जाते हैं, खासकर उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, और बाद में पता चलता है कि उस थीम की बागडोर तो किसी और कंपनी के हाथ में जा चुकी है. पैसिव इन्वेस्टिंग निवेशकों को इसी पूर्वाग्रह से बचाती है.
रिटेल निवेशकों के लिए एक और व्यावहारिक बात भी मायने रखती है. किसी एक पूरी थीम पर नज़र रखना, उस थीम की हर कंपनी को अलग-अलग ट्रैक करने से कहीं ज़्यादा आसान है. ज़्यादातर निवेशकों के पास बड़े आर्थिक रुझानों को समझने का समय और दिलचस्पी होती है. पर बहुत कम के पास इतना समय और संसाधन होता है कि वे दर्जनों कंपनियों के मैनेजमेंट की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी माहौल, तकनीकी बदलाव और वैल्यूएशन में आते उतार-चढ़ाव पर लगातार नज़र रख सकें. यहीं थीमैटिक पैसिव फंड्स असली काम आते हैं- उन निवेशकों के लिए जो किसी थीम पर अपना नज़रिया रखना तो चाहते हैं, पर उसकी हर एक कंपनी को खुद छांटने की थकाऊ कवायद से बचना चाहते हैं.
पैसिव इन्वेस्टिंग: अंतर को पाटने का जरिया
दुनियाभर में कई बड़े निवेशक और वेल्थ हाउस किसी सेक्टर या थीम पर स्पष्ट नज़रिया होने पर रणनीतिक आवंटन के लिए पैसिव फंड्स का सहारा लेते हैं, जिनमें थीमैटिक पैसिव फंड्स भी शामिल हैं. यह तरीका उन्हें पारदर्शिता और नियमों पर आधारित प्रणाली के साथ अनुशासित ढंग से निवेश करने की आज़ादी देता है.
थीमैटिक इन्वेस्टिंग में कामयाबी को अक्सर "कल के विजेताओं" को पहचान लेने की कला के तौर पर देखा जाता है. पर व्यवहार में, कामयाबी अक्सर इस पर टिकी होती है कि आप उस पूरे इकोसिस्टम का हिस्सा बने रहें जिससे वे विजेता निकलकर आते हैं. और जब बात लंबी अवधि के स्ट्रक्चरल थीम्स की हो, तो यह छोटा-सा फर्क पहली नज़र में दिखने से कहीं ज्यादा मायने रखता है.
Source: Axis MF Research, Nifty Indices on July 2026
Note: The sectors mentioned above are used to explain the concept and is for illustration purpose only and should not be used for development or implementation of any investment strategy. It should not be construed as investment advice to any party. Past performance may or may not be sustained in future.
Disclaimer: This press release represents the views of Axis Asset Management Co. Ltd. and must not be taken as the basis for an investment decision. Neither Axis Mutual Fund, Axis Mutual Fund Trustee Limited nor Axis Asset Management Company Limited, its Directors or associates shall be liable for any damages including lost revenue or lost profits that may arise from the use of the information contained herein. No representation or warranty is made as to the accuracy, completeness or fairness of the information and opinions contained herein. The material is prepared for general communication and should not be treated as research report. The data used in this material is obtained by Axis AMC from the sources which it considers reliable. The above should not be construed as an investment advise. Axis MF/AMC is not guaranteeing any returns on any investments.
While utmost care has been exercised while preparing this document, Axis AMC does not warrant the completeness or accuracy of the information and disclaims all liabilities, losses and damages arising out of the use of this information. Investors are requested to consult their financial, tax and other advisors before taking any investment decision(s). The AMC reserves the right to make modifications and alterations to this statement as may be required from time to time.
Axis Bank Ltd. is not liable or responsible for any loss or shortfall resulting from the operation of the scheme.
Mutual Fund Investments are subject to market risks, read all scheme related documents carefully.
SEBI Simplifies Mutual Fund Registration With Single Application Form
SEBI Mutual Fund Registration Rules: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान और सुव्यवस्थित करने के लिए एकीकृत आवेदन फॉर्म पेश किया है. नई व्यवस्था का उद्देश्य पंजीकरण की शुरुआती और अंतिम मंजूरी के बीच की प्रक्रिया को सरल बनाना है. यह बदलाव जुलाई में अधिसूचित SEBI (Mutual Fund) Regulations, 2026 के तहत किया गया है.
अब दो चरणों की जगह Single Application Form
मौजूदा व्यवस्था में म्यूचुअल फंड के पंजीकरण की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती थी. पहले चरण में प्रायोजक को म्यूचुअल फंड के गठन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी लेने हेतु Form A जमा करना होता था. इसके बाद अंतिम पंजीकरण के लिए Form C और Form D जमा किए जाते थे. संशोधित व्यवस्था में इन दोनों चरणों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म निर्धारित किया गया है. नए फॉर्म में प्रायोजक को शेयरधारिता, स्वामित्व संरचना, पूंजी ढांचे, नेटवर्थ और पिछले पांच वित्त वर्षों के ऑडिटेड वित्तीय विवरण जैसी जानकारियां देनी होंगी.
Sponsors के लिए तय हुए Eligibility Criteria
SEBI ने म्यूचुअल फंड के संभावित प्रायोजकों के लिए पात्रता के दो विकल्प रखे हैं. पहले विकल्प के तहत प्रायोजक का कम से कम पांच साल से वित्तीय सेवा कारोबार में होना जरूरी है. साथ ही पिछले पांच वर्षों में सकारात्मक नेटवर्थ, लगातार पांच वर्षों में वित्तीय सेवा कारोबार से शुद्ध लाभ और इस अवधि में कम से कम 10 करोड़ रुपये का औसत वार्षिक शुद्ध लाभ होना चाहिए. दूसरे विकल्प के तहत उन प्रायोजकों को मौका दिया गया है जो अनुभव और लाभप्रदता से जुड़ी पहली श्रेणी की शर्तें पूरी नहीं करते. इस स्थिति में प्रस्तावित Asset Management Company (AMC) के पास पंजीकरण के समय कम से कम 150 करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए, जिसे प्रायोजक उपलब्ध कराएगा.
Regulatory Checks और Investor Protection पर जोर
नई प्रक्रिया में नियामकीय और बैकग्राउंड जांच को भी शामिल किया गया है. आवेदकों को अपने और संबंधित पक्षों के खिलाफ हुई नियामकीय कार्रवाई, जुर्माने और मुकदमों की जानकारी देनी होगी. संबंधित व्यक्तियों और अंतिम लाभकारी स्वामियों के लिए 'Fit and Proper' घोषणा भी जरूरी होगी. इसके अलावा SEBI ने निवेशक संरक्षण और आंतरिक संचालन व्यवस्था पर जोर दिया है. आवेदकों को शिकायत निवारण, अनुपालन और हितों के टकराव से निपटने की व्यवस्था की जानकारी देनी होगी. प्रस्तावित AMC को अपनी कारोबारी योजना के साथ बुनियादी ढांचे और IT सिस्टम से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी.
Dynamic Bond Funds: Balancing Risk and Returns Across Interest Rate Cycles
लेखक- संदीप भुशेट्टी, सीईओ, चतुरनोवा कैपिटल: मान लीजिए आप अपनी कार से किसी अज्ञात मंजिल की ओर निकल पड़े हैं. अचानक आगे लंबा ट्रैफिक जाम लगा है. ऐसे में एक स्मार्ट ड्राइवर क्या करेगा? जाहिर है, वह तुरंत जीपीएस चालू करेगा और बिना वक्त गंवाए कोई दूसरा आसान रास्ता चुन लेगा.
डेट म्यूचुअल फंड की दुनिया में डायनेमिक बॉन्ड फंड बिल्कुल इसी जीपीएस की तरह काम करते हैं. जब ब्याज दरों का ट्रैफिक बदलता है, तो ये फंड बिना अटके अपनी रणनीति बदल लेते हैं.
अक्सर आम निवेशक यह तय करने में उलझ जाते हैं कि अपना पैसा शॉर्ट-टर्म डेट फंड में लगाएं या लॉन्ग-टर्म में. जब भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों और महंगाई को लेकर अपने रुख में बदलाव करता है, तो आम निवेशकों का गणित बिगड़ने लगता है. ऐसे ही माहौल में डायनेमिक बॉन्ड फंड एक बेहतरीन समाधान बनकर सामने आते हैं.
कैसे काम करता है यह फंड?
डायनेमिक बॉन्ड फंड कोई तय या स्थिर मैच्योरिटी अवधि लेकर नहीं चलते. सेबी के नियमों के तहत इन फंड्स के पास यह पूरी आजादी होती है कि वे बाजार के माहौल को देखकर किसी भी मैच्योरिटी वाले बॉन्ड में पैसा लगा सकें.
इसके काम करने का गणित सीधा और वैज्ञानिक है:
बॉन्ड बाजार का सीधा नियम है, जब देश में ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो पुरानी बॉन्ड की कीमतें घटती हैं. वहीं जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो बॉन्ड की कीमतें तेजी से उछलती हैं.
अगर फंड मैनेजर को लगता है कि आने वाले समय में ब्याज दरें घटने वाली हैं, तो वह तुरंत लॉन्ग-टर्म बॉन्ड्स में खरीदारी बढ़ा देता है ताकि रेट कट का पूरा फायदा  उठाया जा सके.
इसके विपरीत, अगर महंगाई या वैश्विक दबाव के कारण ब्याज दरें बढ़ने का जोखिम दिखता है, तो फंड मैनेजर पोर्टफोलियो को तुरंत शॉर्ट-टर्म इंस्ट्रूमेंट्स या ट्रेजरी बिल्स में शिफ्ट कर देता है, ताकि पोर्टफोलियो को नुकसान से बचाया जा सके.
आसान शब्दों में कहें तो आपको खुद यह अंदाजा लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ती कि बाजार किस तरफ जाएगा. यह पूरा सिरदर्द आपका फंड मैनेजर संभालता है.
डायनेमिक बॉन्ड फंड की 3 सबसे बड़ी ताकत
पारंपरिक फिक्स्ड-ड्यूरेशन फंड्स के उलट ये परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालते हैं, जिससे हर तरह के ब्याज दर चक्र में अवसर तलाशना आसान हो जाता है.
ये फंड सरकारी सिक्योरिटीज, टॉप-रेटेड कॉरपोरेट बॉन्ड्स और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में संतुलन बनाकर निवेश करते हैं.
आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी, महंगाई के आंकड़ों और बैंकिंग सिस्टम की लिक्विडिटी पर चौबीसों घंटे नजर रखने का काम अनुभवी एक्सपर्ट्स करते हैं.
जोखिम और सावधानियां भी समझना जरूरी
यदि फंड मैनेजर का ब्याज दरों को लेकर लगाया गया गणित गलत साबित हो जाता है, तो कुछ समय के लिए फंड का रिटर्न प्रभावित हो सकता है.
इन फंड्स की एनएवी में अल्पावधि में उतार-चढ़ाव आ सकता है. इसलिए यदि आपको कुछ हफ्तों या 6 महीने के लिए पैसा लगाना है, तो लिक्विड या ओवरनाइट फंड ही चुनें.
फंड चुनते समय यह जरूर जांच लें कि उसने कैसे कॉरपोरेट बॉन्ड्स में पैसा लगाया है. हमेशा उच्च क्रेडिट क्वालिटी वाले फंड्स को प्राथमिकता दें.
<caption>डायनामिक बॉन्ड फंड्स का बीते 5 साल का प्रदर्शन</caption>
फंड का नाम
सालाना रिटर्न (%)
यूटीआई डायनामिक बॉन्ड फंड
9.70
आदित्य बिड़ला सन लाइफ (ABSL) डायनामिक बॉन्ड फंड
7.50
आईसीआईसीआई प्रू ऑल सीजन्स बॉन्ड फंड
7.41
कोटक डायनामिक बॉन्ड फंड
6.99
एसबीआई डायनामिक बॉन्ड फंड
6.70
स्रोत: एएमएफआई   |  #11 अगस्त, 2026
टैक्स का गणित: 1 अप्रैल 2023 के बाद क्या बदला?
टैक्सेशन के लिहाज से अब नए नियमों के तहत 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद खरीदे गए डायनेमिक बॉन्ड फंड्स से होने वाली कमाई को निवेशक की कुल आय में जोड़ा जाता है. इस पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है. इसमें अब इंडेक्सेशन या अलग से एलटीसीजी का लाभ नहीं मिलता.
1 अप्रैल 2023 से पहले खरीदी गई यूनिट्स पर लागू नियम अलग हैं. इसलिए निवेश करने या रिडीम करने से पहले मौजूदा टैक्स नियमों की जांच जरूर करें.
किसके लिए है उपयुक्त?
डायनेमिक बॉन्ड फंड आमतौर पर उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं, जिनका निवेश लक्ष्य 2 से 4 वर्ष का है और जो ब्याज दरों में बदलाव के अनुसार सक्रिय रूप से प्रबंधित डेट फंड चाहते हैं.
हालांकि, यदि आपको कुछ महीनों या बहुत कम अवधि के लिए पैसे सुरक्षित रखने हैं और बहुत कम उतार-चढ़ाव चाहते हैं, तो लिक्विड या ओवरनाइट फंड जैसे विकल्प अधिक उपयुक्त हो सकते हैं.
Equity MF redemptions jump 38 per cent in July
Equity MF: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एसआईपी के मजबूत इनफ्लो के बीच एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है. इंडस्ट्री के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले कुछ महीनों से इक्विटी स्कीमों से रिडेम्पशन यानी निकासी लगातार बढ़ रही है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई महीने में इक्विटी स्कीमों से 44,824 करोड़ रुपए की निकासी हुई. यह पिछले साल के इसी महीने के 32,381 करोड़ रुपए से करीब 38 फीसदी ज्यादा है. महीने दर महीने आधार पर भी निकासी 16 फीसदी बढ़ी है.
अप्रैल से लगातार बढ़ रहा रिडेम्पशन
यह ट्रेंड अप्रैल से शुरू हुआ, जब बाजार में तेजी आई और निफ्टी ने करीब छह फीसदी की छलांग लगाई. तब से निवेशक मुनाफा बुक करने लगे. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल के 31,861 करोड़ रुपए से जुलाई तक निकासी 41 फीसदी बढ़ चुकी है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग शेयर बाजार से पूरी तरह निकल रहे हैं. निकाले गए पैसे का बड़ा हिस्सा फिर से बाजार के जोखिम वाले हिस्से यानी मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों में जा रहा है.
ज्यादा रिस्की बेट ले रहे हैं निवेशक
वैल्यूएशन के आंकड़े बताते हैं कि स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक अभी महंगे चल रहे हैं. निफ्टी स्मॉलकैप 100 का पीई रेशियो करीब 32 गुना था, जबकि निफ्टी 50 का 21 गुना के आसपास. बीएसई स्मॉलकैप 250 का पीई 35 गुना तक पहुंच गया. मिडकैप स्टॉक भी करीब 34 गुना पर ट्रेड कर रहे थे. कमाई में अच्छी वृद्धि के बावजूद ये स्तर ऊंचे माने जा रहे हैं. फिर भी निवेशक इनमें पैसा डाल रहे हैं.
बाजार में ही पैसा घुमा रहे हैं निवेशक
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह निकासी बाजार से बाहर जाने की बजाय पैसे के घूमने का संकेत है. लार्जकैप फंडों से जुलाई में 1,322 करोड़ रुपए की नेट निकासी हुई, जबकि स्मॉलकैप फंडों में 7,768 करोड़ और मिडकैप में 6,192 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया. यानी बड़े कंपनियों वाले फंडों से मुनाफा निकालकर छोटी और मझोली कंपनियों वाले फंडों में लगाया जा रहा है.
एसआईपी में मजबूत इनफ्लो जारी
एसआईपी अभी भी मजबूत है और जुलाई में करीब 31,961 करोड़ रुपए का योगदान रहा. यह लगातार पांचवें महीने 30,000 करोड़ के पार है. रिटेल निवेशक नियमित निवेश जारी रखे हुए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक अब ज्यादा समझदार हो गए हैं. वे अल्पकालिक उतार-चढ़ाव में भी एसआईपी नहीं रोकते और साथ ही ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालकर रिस्की सेगमेंट में लगा रहे हैं.
कुल मिलाकर स्थिति यह है कि इक्विटी म्यूचुअल फंडों से निकासी बढ़ रही है, लेकिन पैसा बाजार के अंदर ही घूम रहा है. लार्जकैप से निकलकर मिड और स्मॉल कैप में जा रहा है. ऊंची वैल्यूएशन के बावजूद जोखिम लेने की भूख दिख रही है. एसआईपी का मजबूत आधार इंडस्ट्री को सहारा दे रहा है. निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस रखते हुए लंबी अवधि के नजरिए से फैसला करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Equity MF Inflows Fall 15% to 24,697 Cr in July; Smallcap Fund Lead
Mutual Fund Inflows July 2026 Data: भारतीय शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity MF) में निवेशकों का भरोसा कुछ डगमगाता नजर आ रहा है. जुलाई 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड की स्कीमों में 24,697 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (Net Inflows) आया है. यह पिछले महीने यानी जून की तुलना में करीब 15 फीसदी कम है. जून 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 28,973 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया था. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान स्मॉल-कैप फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश आया है, जो संकेत देता कि निवेशक बेहतर रिटर्न की उम्मीद में ज्यादा जोखिम उठाने को तैयार हैं.
Smallcap Funds में सबसे ज्यादा 7,767 करोड़ का निवेश
म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एम्फी के ताजा आंकड़े (AMFI Data) बताते हैं कि इक्विटी फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में, स्मॉल-कैप फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश आया है. जुलाई महीने के दौरान इसमें 7,767 करोड़ रुपए का निवेश आया. दूसरा स्थान मिडकैप फंड और तीसरे पायदान पर फ्लेक्सीकैप फंड रहे, जिन्हें क्रमश: 6,192 करोड़ और 4,709 करोड़ रुपए का निवेश मिला. वहीं, लार्ज एंड मिडकैप फंड और मल्टीकैप फंड में क्रमशः 3,425 करोड़ रुपए और 3,227 करोड़ रुपए का निवेश आया.
चार इक्विटी फंड्स में निकासी
जुलाई में चार इक्विटी म्यूचुअल फंड कैटेगरी में निवेशकों ने पैसा निकाला. इनमें लार्जकैप फंड से सबसे ज्यादा 1,321 करोड़ रुपए की निकासी हुई. इसके बाद ELSS फंड से 959 करोड़ रुपए निकाले गए. डिविडेंड यील्ड फंड और वैल्यू/कॉन्ट्रा फंड में भी क्रमशः 169 करोड़ रुपए और 144 करोड़ रुपए की निकासी हुई. मासिक आधार पर, स्मॉलकैप फंड के निवेश में सबसे ज्यादा 39 फीसद की बढ़ोतरी हुई. मल्टीकैप फंड में निवेश 5 फीसद बढ़ा. वहीं, फोकस्ड फंड में निवेश 43 फीसद घट गया.
Debt Mutual Funds में लौटा भरोसा
जुलाई में डेट फंड में 1.87 लाख करोड़ रुपए का इनफ्लो (निवेश) आया. इससे पहले के दो महीनों में डेट फंड में जोरदार निकासी देखी गई थी. इस दौरान कुल 2.06 लाख करोड़ रुपए डेट फंड्स से निकाले गए थे. अब निकासी का रुख पलट गया. जून 2026 में 1.09 लाख करोड़ और मई में 64,131 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी. डेट फंड की 16 कैटेगरी में से सात में निवेश आया. लिक्विड फंड में सबसे ज्यादा 1.19 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ. इसके बाद ओवरनाइट फंड में 40,412 करोड़ रुपये और मनी मार्केट फंड में 21,180 करोड़ रुपए का निवेश आया. दूसरी ओर, कॉरपोरेट बॉन्ड फंड से 784 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा निकासी हुई. लॉन्ग ड्यूरेशन फंड से भी 618 करोड़ रुपये निकाले गए.
हाइब्रिड फंड में निवेश में 11% की गिरावट
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में जुलाई में निवेश महीने-दर-महीने आधार पर 11 फीसद घटकर 11,490 करोड़ रुपए रहा, जबकि जून में इसमें 12,892 करोड़ रुपए का निवेश आया था. सालाना आधार पर भी इसमें 45 फीसद की गिरावट दर्ज हुई. जुलाई 2025 में हाइब्रिड फंड में 20,879 करोड़ रुपए का निवेश आया था. छह हाइब्रिड फंड कैटेगरी में से तीन में निवेश आया, जबकि तीन में निकासी हुई. आर्बिट्राज फंड में सबसे ज्यादा 6,502 करोड़ रुपए का निवेश आया. इसके बाद मल्टी-एसेट अलोकेशन फंड में 3,753 करोड़ रुपए और एग्रेसिव हाइब्रिड फंड में 1,986 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. वहीं, इक्विटी सेविंग्स फंड से 477 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा निकासी हुई. डायनेमिक एसेट अलोकेशन फंड और कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड से क्रमशः 252 करोड़ और 22 करोड़ रुपए निकाले गए.
पैसिव फंड में भी घटा निवेश
इंडेक्स फंड और ETF जैसे पैसिव फंड्स स्कीमों में जुलाई में निवेश 25 प्रतिशत घटकर 12,517 करोड़ रुपए रहा. जून में इन स्कीमों में 16,724 करोड़ रुपए का निवेश आया था. चार कैटेगरी में से other ETFs में सबसे ज्यादा 9,512 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. गोल्ड ETF में 1,558 करोड़ रुपए और इंडेक्स फंड में 1,536 करोड़ रुपए का निवेश आया. वहीं, विदेश में निवेश करने वाले फंड ऑफ फंड्स (FoFs) से 90.39 करोड़ रुपए की निकासी हुई. जुलाई में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4% बढ़कर 85.59 लाख करोड़ रुपए हो गया. जून में इंडस्ट्री का कुल AUM 82.05 लाख करोड़ रुपए था.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Mutual Funds industry feeling heat as loss making schemes triple in a year
Mutual Funds: भारतीय बाजार लंबे समय से दबाव में है. इसका असर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में भी दिखने लगा है. एक तरफ भले ही म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री द्वारा प्रबंधित संपत्ति और निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके साथ ही घाटा कराने वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. यह चिंता की बात है, क्याोंकि इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है.
731 योजनाओं के रिटर्न हुए निगेटिव
सेबी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट से पता चला है कि वित्त वर्ष 2026 में म्यूचुअल फंड उद्योग ने संपत्ति और निवेशकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन कई योजनाओं के रिटर्न कमजोर रहे. घाटा कराने वाली योजनाओं की संख्या पिछले साल के 243 से लगभग तीन गुना बढ़कर 731 हो गई. वहीं 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली योजनाओं की संख्या 304 से घटकर सिर्फ 198 रह गई. बाजार की अस्थिरता और कमजोर रिटर्न वाले माहौल को इसका मुख्य कारण बताया गया है.
सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, शून्य से लेकर माइनस पांच फीसदी तक रिटर्न देने वाली योजनाओं की संख्या 172 से बढ़कर 492 हो गई. माइनस पांच से माइनस 10 फीसदी रिटर्न वाली योजनाएं 41 से बढ़कर 146 हो गईं. वहीं माइनस 10 फीसदी या उससे ज्यादा घाटा वाली योजनाएं 30 से बढ़कर 93 पहुंच गईं. दूसरी तरफ, पांच फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली योजनाएं 1156 से घटकर 737 रह गईं. पांच से 10 फीसदी के बीच रिटर्न वाली योजनाएं भी 852 से घटकर 539 हो गईं. शून्य से पांच फीसदी के बीच रिटर्न देने वाली योजनाओं की संख्या जरूर 218 से बढ़कर 373 हो गई.
75 लाख करोड़ के करीब हुआ एयूएम
रिटर्न कमजोर रहने के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 12.2 फीसदी बढ़कर मार्च 2026 के अंत में 73.7 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले साल यह 65.7 लाख करोड़ रुपए था. इक्विटी ओरिएंटेड योजनाओं में 3.5 लाख करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया. इसमें फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 89,213 करोड़ रुपए, स्मॉल-कैप फंड्स ने 51,872 करोड़ रुपए और मिड-कैप फंड्स ने 51,197 करोड़ रुपए का योगदान दिया. हालांकि कुल नेट इनफ्लो 9.7 फीसदी घटकर 7.4 लाख करोड़ रुपए रह गया, क्योंकि रिडेम्पशन में 16.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
6 करोड़ के पार हुई निवेशकों की संख्या
निवेशकों की संख्या भी बढ़ी. यूनिक म्यूचुअल फंड निवेशक 13.2 फीसदी बढ़कर 6.1 करोड़ हो गए. टियर-टू शहरों में निवेशकों की संख्या 37.6 फीसदी बढ़कर 1.4 करोड़ पहुंच गई, जबकि टियर-थ्री शहर अब भी सबसे बड़े आधार के साथ 3.4 करोड़ निवेशकों वाले बने रहे. इस साल आठ नई एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भी बाजार में आईं.
एसआईपी से मजबूत निवेश का रुझान
एसआईपी की भागीदारी और मजबूत हुई. योगदान देने वाले एसआईपी खाते 10.05 करोड़ से बढ़कर 10.45 करोड़ हो गए. औसत मासिक नेट एसआईपी योगदान 25.8 फीसदी बढ़कर 16,413 करोड़ रुपए पहुंच गया. यह दिखाता है कि निवेशक लंबी अवधि के लिए नियमित निवेश जारी रखे हुए हैं, भले ही कुछ योजनाओं के सालाना रिटर्न नकारात्मक रहे हों.
सेबी ने कहा कि बाजार की अस्थिरता और सबड्यूड रिटर्न एनवायरनमेंट के कारण योजनाओं के रिटर्न के वितरण में यह बदलाव आया. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से घबराए बिना लंबी अवधि के नजरिए से निवेश जारी रखना चाहिए. उद्योग का विस्तार जारी है, लेकिन रिटर्न की गुणवत्ता पर नजर रखना जरूरी हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
JioBlackRock MF NFO for first ever ETF opens for subscription till 11 August
JioBlackRock MF NFO: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक के जॉइंट वेंचर जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने भारतीय ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड मार्केट में अपनी एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपना पहला ईटीएफ जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 ईटीएफ लॉन्च किया है. इसका न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ मंगलवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 11 अगस्त तक खुला रहेगा. यह लॉन्च कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे वह भारतीय निवेशकों को और आसान, किफायती और सुलभ निवेश विकल्प देने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
इस कारण महत्वपूर्ण बेंचमार्क है निफ्टी 50 इंडेक्स
यह ईटीएफ निफ्टी 50 इंडेक्स को ट्रैक करेगा. यानी एक ही निवेश में आपको भारत की सबसे बड़ी 50 लिस्टेड कंपनियों में हिस्सा मिल जाएगा. मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी 50 इंडेक्स देश के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन का करीब 53.7 फीसदी है. इसलिए यह भारतीय इक्विटी मार्केट का एक प्रमुख बेंचमार्क माना जाता है. जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि इस ईटीएफ का मकसद निवेशकों के लिए भारत की प्रमुख कंपनियों की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सा लेना आसान बनाना है. कई निवेशकों के लिए ब्रॉड मार्केट इंडेक्स पोर्टफोलियो की नींव का काम कर सकता है, क्योंकि इससे डायवर्सिफिकेशन, पारदर्शिता और सरलता एक साथ मिलती है.
उन्होंने आगे बताया कि यह लॉन्च ब्लैकरॉक की ईटीएफ और इंडेक्स इनवेस्टिंग में वैश्विक लीडरशिप को जियो की डिजिटल क्षमता और भारतीय उपभोक्ताओं की समझ के साथ जोड़ता है. दोनों मिलकर वर्ल्ड क्लास इनवेस्टिंग को ज्यादा सुलभ बनाना चाहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आत्मविश्वास के साथ लंबी अवधि में संपत्ति बना सकें. जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने जून तक करीब 18,000 करोड़ रुपए का एसेट अंडर मैनेजमेंट हासिल कर लिया है.
500 रुपए से निवेश शुरू करने का ऑप्शन
यह पैसिव फंड निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज में निवेश करेगा. इसमें ट्रैकिंग एरर की गुंजाइश रहेगी. फंड का प्रदर्शन निफ्टी 50 टोटल रिटर्न्स इंडेक्स यानी टीआरआई से बेंचमार्क किया जाएगा. स्कीम का प्रबंधन तन्वी काचेरिया, आनंद शाह और हरीश मेहता करेंगे. न्यूनतम एकमुश्त निवेश सिर्फ 500 रुपए है और उसके बाद एक रुपए के गुणकों में निवेश किया जा सकता है. यूनिट्स सिर्फ पूरे नंबर में आवंटित होंगे और फ्रैक्शनल यूनिट के लिए राशि वापस कर दी जाएगी.
इस तरह अपना फंड निवेश करेगी स्कीम
स्कीम अपनी 95 से 100 फीसदी संपत्ति निफ्टी 50 इंडेक्स की कंपनियों के इक्विटी में लगाएगी, जबकि शेष 0 से 5 फीसदी डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में रहेगी. रिस्कोमीटर के अनुसार, इसमें निवेश बहुत उच्च जोखिम वाला है. यह फंड जियोब्लैकरॉक की वेबसाइट के साथ-साथ जियोफाइनेंस और मायजियो ऐप पर भी उपलब्ध है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Nominee Death Before You: What Happens to Your Mutual Funds, Insurance and Bank Accounts
Mutual Fund Nominee: जब आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, इंश्योरेंस खरीदते हैं या बैंक अकाउंट खोलते हैं, तो नॉमिनी चुनना सबसे शुरुआती कामों में से एक होता है. लेकिन अधिकांश लोग एक ऐसी अनहोनी को अनदेखा कर देते हैं जो किसी का भी गणित बिगाड़ सकती है, वह है नामांकित व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु. तो इस स्थिति में आपकी गाढ़ी कमाई का क्या होगा?
सबसे पहली बात, नॉमिनी के गुजर जाने से आपके निवेश का मालिकाना हक खत्म नहीं होता। आप जब तक जीवित हैं, अपनी संपत्ति के एकमात्र मालिक बने रहेंगे. आपको अपने शेयर, म्यूचुअल फंड या एफडी बेचने, भुनाने या नया निवेश करने का पूरा कानूनी अधिकार रहता है. लेकिन असली पेच आपके बाद शुरू होता है.
नॉमिनी अपडेट करना क्यों जरूरी है?
यदि आप समय रहते नया नॉमिनी दर्ज नहीं कराते और कोई अनहोनी हो जाती है, तो वित्तीय संस्थानों के पास पैसा सौंपने के लिए कोई वैध रिकॉर्ड नहीं होगा. ऐसी स्थिति में आपके कानूनी वारिसों को आपकी ही संपत्ति हासिल करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे. उन्हें सक्सेशन सर्टिफिकेट, कानूनी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र और वसीयत का प्रोबेट जैसे भारी-भरकम कानूनी दस्तावेज जुटाने होंगे. इस प्रक्रिया में सालों की देरी और बड़ा खर्च होना तय है.
सेबी का नया राहत भरा ढांचा
राहत की बात यह है कि बाजार नियामक सेबी ने इस जटिलता को समझा है. 19 जून की बोर्ड बैठक में सेबी ने कम मूल्य वाले दावों के लिए क्विक ट्रांसमिशन प्रोसेसिंग का नया ढांचा मंजूर किया है.
इससे किसी निवेशक की मृत्यु के बाद उसके कानूनी वारिसों या जॉइंट होल्डर को प्रतिभूतियों का हस्तांतरण बिना किसी बड़ी कागजी परेशानी के तेजी से हो सकेगा. इसके विस्तृत दिशानिर्देश जल्द जारी होंगे.
तुरंत करें यह काम
अधिकांश बैंक, डिमैट पार्टिसिपेंट और म्यूचुअल फंड हाउस अब ऑनलाइन नामांकन अपडेट करने की सुविधा देते हैं. इस प्रक्रिया में महज कुछ मिनट लगते हैं, जो आपके परिवार को भविष्य के बड़े झंझटों से बचा सकते हैं. शादी, बच्चे के जन्म या परिवार में किसी अनहोनी के बाद अपने सभी नामांकनों की समीक्षा जरूर करें.
हर निवेश में अलग से करें बदलाव
ध्यान रखें, एक बैंक खाते में नॉमिनी बदलने से आपके म्यूचुअल फंड या बीमा पॉलिसी का नॉमिनी अपने आप नहीं बदलता. हर वित्तीय संस्थान का रिकॉर्ड अलग होता है. इसलिए अपने सभी खातों, जैसे बैंक, एफडी, डिमैट, म्यूचुअल फंड और पीपीएफ, की सूची बनाएं और प्रत्येक में व्यक्तिगत रूप से नया नॉमिनी अपडेट करें. आपकी एक छोटी सी सतर्कता आपके अपनों का भविष्य आसान बना सकती है.
Carnelian Asset Management Gets SEBI Nod for Mutual Fund Business
पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिलने के बाद कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजर्स (Carnelian Asset Management & Advisors) अब म्यूचुअल फंड कारोबार में कदम रखने जा रही है. कंपनी अब खुदरा निवेशकों के लिए इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और पैसिव निवेश उत्पाद पेश कर सकेगी. इस मंजूरी के साथ Carnelian तेजी से बढ़ते भारतीय एसेट मैनेजमेंट उद्योग में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है.
खुदरा निवेशकों के लिए लॉन्च होंगे नए निवेश उत्पाद
कंपनी ने बताया कि SEBI की मंजूरी मिलने के बाद वह विभिन्न निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक्टिव और पैसिव दोनों तरह के म्यूचुअल फंड लॉन्च करेगी. इससे खुदरा निवेशकों को इक्विटी, डेट और हाइब्रिड कैटेगरी में निवेश के अधिक विकल्प मिलेंगे.
18,300 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन
वर्ष 2019 में विकास खेमानी, मनोज बाहेती और स्वाति खेमानी द्वारा स्थापित Carnelian फिलहाल पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS), अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) और विदेशी निवेश रणनीतियों के तहत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही है. 30 जून 2026 तक कंपनी 710 से अधिक वितरण भागीदारों के नेटवर्क के जरिए 8,600 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रही थी.
छोटे शहरों में दिख रहा सबसे बड़ा अवसर
Carnelian के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी विकास खेमानी का कहना है कि म्यूचुअल फंड उद्योग की अगली बड़ी वृद्धि केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहेगी. वित्तीय जागरूकता बढ़ने के साथ छोटे शहरों और ग्रामीण भारत में निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में गुणवत्तापूर्ण निवेश समाधानों की पहुंच बढ़ाने और अधिक लोगों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ने का बड़ा अवसर मौजूद है.
तेजी से बढ़ रहा है भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग
भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. 30 जून 2026 तक उद्योग की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) 82 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी हैं. ऐसे समय में Carnelian की एंट्री से उद्योग में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और निवेशकों को नए निवेश विकल्प मिलने की उम्मीद है.
Large & Mid Cap Funds: Why They Are Emerging as the Core of Equity Portfolios
इक्विटी निवेश में सबसे कठिन फैसला केवल यह नहीं होता कि निवेश किया जाए या नहीं, बल्कि यह भी होता है कि निवेश किस प्रकार की कंपनियों में किया जाए. लार्ज कैप कंपनियां लंबे समय से निवेशकों के पोर्टफोलियो का मजबूत आधार रही हैं. ये स्थापित कारोबार, मजबूत वित्तीय स्थिति और अपेक्षाकृत अधिक स्थिरता प्रदान करती हैं. वहीं, मिड कैप कंपनियां निवेशकों को तेजी से बढ़ती कंपनियों की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर देती हैं. दोनों की अपनी-अपनी भूमिका है, लेकिन इनके बीच सही संतुलन बनाना हमेशा आसान नहीं होता.
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, लार्ज एंड मिड कैप फंड श्रेणी में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है. जून 2026 में इस श्रेणी में 4,321 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 3,497 करोड़ रुपये था। यानी एक वर्ष में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, इसी अवधि में लार्ज कैप फंडों में निवेश बढ़कर 2,067 करोड़ रुपये रहा, जो अपेक्षाकृत सीमित वृद्धि को दर्शाता है.
यह रुझान बताता है कि अब अधिक निवेशक ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें मिड कैप कंपनियों की बेहतर आय वृद्धि की संभावना के साथ-साथ लार्ज कैप कंपनियों की स्थिरता और बेहतर तरलता का संतुलित लाभ मिल सके.
क्यों बन रहे हैं पोर्टफोलियो का मुख्य आधार?
इस श्रेणी की सबसे बड़ी विशेषता इसकी निवेश संरचना है. सेबी (SEBI) के नियमों के अनुसार, लार्ज एंड मिड कैप फंडों को अपने कुल निवेश का कम-से-कम 35-35 प्रतिशत हिस्सा लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों में निवेश करना अनिवार्य है. शेष राशि का निवेश फंड मैनेजर बाजार में उपलब्ध अवसरों के अनुसार अपनी रणनीति से कर सकता है. इस व्यवस्था से निवेशकों को दोनों श्रेणियों में पर्याप्त निवेश मिलता है, जबकि फंड मैनेजर को बेहतर अवसर मिलने पर अतिरिक्त निवेश का लचीलापन भी मिलता है.
लार्ज कैप और मिड कैप का संतुलित मेल
लार्ज कैप कंपनियां मजबूत कारोबारी मॉडल, बेहतर बैलेंस शीट और विभिन्न आर्थिक परिस्थितियों में टिके रहने का लंबा अनुभव रखती हैं. यही वजह है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान वे पोर्टफोलियो को अपेक्षाकृत अधिक स्थिरता प्रदान करती हैं. दूसरी ओर, मिड कैप कंपनियां विकास के ऐसे चरण में होती हैं, जहां वे शुरुआती चुनौतियों को पार कर चुकी होती हैं, लेकिन अभी भी तेजी से विस्तार की पर्याप्त संभावना रखती हैं. जैसे-जैसे ये कंपनियां अपना कारोबार बढ़ाती हैं, बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करती हैं और लाभप्रदता में सुधार लाती हैं, वैसे-वैसे इनमें लंबी अवधि में बेहतर आय वृद्धि की संभावना रहती है. हालांकि, इसके साथ इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) भी अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है.
मौजूदा बाजार में क्यों है यह रणनीति प्रासंगिक?
वर्तमान बाजार परिस्थितियों में लार्ज और मिड कैप कंपनियों का यह संयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा सकता है. बाजार के कई हिस्सों में लार्ज कैप कंपनियों के मूल्यांकन अपेक्षाकृत आकर्षक दिखाई दे रहे हैं, जबकि मिड कैप कंपनियां अब भी बेहतर आय वृद्धि की संभावनाएं प्रस्तुत कर रही हैं.
ऐसे में दोनों श्रेणियों को एक ही पोर्टफोलियो में शामिल करने से निवेशकों को एक ओर उचित मूल्यांकन का लाभ मिलता है, तो दूसरी ओर भविष्य की विकास संभावनाओं का भी फायदा मिल सकता है. यही संतुलन लार्ज एंड मिड कैप फंडों को लंबी अवधि के निवेश के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है.
न्यूनतम अनिवार्य निवेश का व्यावहारिक लाभ
लार्ज एंड मिड कैप फंड की खासियत केवल यह नहीं है कि इसमें विभिन्न प्रकार की कंपनियों का संतुलित मिश्रण होता है, बल्कि यह निवेशकों की एक सामान्य व्यवहारिक गलती को भी दूर करने में मदद करता है. अक्सर निवेशक उन श्रेणियों में निवेश बढ़ा देते हैं, जिन्होंने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया हो. वहीं, किसी श्रेणी के कमजोर प्रदर्शन के बाद वे उससे दूरी बना लेते हैं. ये दोनों प्रतिक्रियाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन कई बार जब बाजार का रुख बदलता है, तो निवेशकों का पोर्टफोलियो सही स्थिति में नहीं होता.
लार्ज एंड मिड कैप फंड इस समस्या का समाधान करता है. इसमें लार्ज कैप और मिड कैप दोनों कंपनियों में न्यूनतम निवेश अनिवार्य होने के कारण निवेशक को बार-बार यह निर्णय लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती कि किस समय किस श्रेणी में अधिक निवेश किया जाए. दूसरे शब्दों में, निवेश का अनुशासन फंड की संरचना में ही शामिल होता है, न कि हर बार निवेशक के निर्णय पर निर्भर रहता है.
इसका एक और बड़ा लाभ यह है कि निवेशक को यह अनुमान लगाने की आवश्यकता नहीं होती कि कब लार्ज कैप कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी और कब मिड कैप कंपनियां आगे निकलेंगी. फंड दोनों श्रेणियों में लगातार निवेश बनाए रखता है, जिससे बाजार चक्र के अलग-अलग चरणों में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने की संभावना बनी रहती है.
यह श्रेणी किसके लिए उपयुक्त है?
लार्ज और मिड-कैप फंड आमतौर पर उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा काम करते हैं जो महत्वपूर्ण इक्विटी विकास क्षमता चाहते हैं, लेकिन खुद अपने मार्केट-कैप एक्सपोजर को सक्रिय रूप से प्रबंधित या रीबैलेंस (rebalance) नहीं करना चाहते. इसमें निम्नलिखित निवेशक शामिल हैं:
पहली बार इक्विटी में निवेश करने वाले: जो अलग-अलग लार्ज-कैप और मिड-कैप होल्डिंग्स का मिश्रण खुद बनाने और संभालने के बजाय एक ही फंड चाहते हैं जो स्थिरता और ग्रोथ दोनों प्रदान करे.
मौजूदा निवेशक: जो पहले से ही लार्ज-कैप फंड या इंडेक्स फंड में निवेशित हैं और स्मॉल-कैप निवेश की उच्च अस्थिरता (volatility) का जोखिम उठाए बिना, अपनी इक्विटी भागीदारी को ग्रोथ कर्व में आगे बढ़ाना चाहते हैं. क्योंकि यह श्रेणी लार्ज-कैप और मिड-कैप दोनों में सार्थक एक्सपोजर बनाए रखती है और संभावित रूप से स्मॉल-कैप में भी निवेश कर सकती है, यह इक्विटी अवसरों में भाग लेने का एक संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करती है.
सरलता चाहने वाले निवेशक: जो अपने पोर्टफोलियो के केंद्र (core) में कई फंडों को जोड़ने और रीबैलेंस करने के बजाय एक सीधा और एकल इक्विटी विकल्प चाहते हैं.
अंततः, यह श्रेणी उन निवेशकों को आकर्षित करती है जो एक सीधा और अनुशासित इक्विटी आवंटन चाहते हैं, जिसमें लार्ज-कैप और मिड-कैप के बीच बार-बार बदलाव करने के फैसले न लेने पड़ें- यह श्रेणी इस काम को स्वचालित रूप से करने के लिए ही डिज़ाइन की गई है.
फोटो- श्रेयश देवलकर, हैड- इक्विटी, एक्सिस म्यूचुअल फंड
नोट- ये लेख - श्रेयश देवलकर, हैड- इक्विटी, एक्सिस म्यूचुअल फंड की निजी राय है.
निष्कर्ष
इक्विटी निवेश के लिए कोई एक ऐसा तरीका नहीं है जो सभी पर समान रूप से लागू हो, और न ही म्यूचुअल फंड की कोई एक श्रेणी हर जरूरत को पूरा कर सकती है. लार्ज और मिड-कैप फंड एक अनुशासित और नियमों पर आधारित ढांचे के भीतर स्थापित बाजार के दिग्गजों की मजबूती और उभरते हुए व्यवसायों की विकास क्षमता को एक साथ लाते हैं.
निवेशकों के बीच इस श्रेणी की बढ़ती लोकप्रियता, जो पिछले वर्ष के दौरान निवेश प्रवाह में लगातार हुई वृद्धि में दिखाई देती है, यह दर्शाती है कि लोग अब केवल किसी एक मार्केट-कैप सेगमेंट पर निर्भर रहने के बजाय ऐसे पोर्टफोलियो को तरजीह दे रहे हैं जो स्थिरता और ग्रोथ क्षमता का संतुलन बनाते हों.
एक 'कोर' (मुख्य) इक्विटी पोर्टफोलियो बनाने वाले निवेशकों के लिए, ये फंड लार्ज और मिड-कैप के बीच बदलावों को खुद प्रबंधित किए बिना, स्थिरता और ग्रोथ दोनों में एक्सपोजर बनाए रखने का एक आसान जरिया प्रदान करते हैं। हालाँकि, किसी भी इक्विटी निवेश की तरह, निवेश करने से पहले मिड-कैप की अस्थिरता और फंड-विशेष कारकों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करना आवश्यक है.
एक ऐसे बाजार में जहाँ अलग-अलग श्रेणियों का प्रदर्शन तेजी से बदल सकता है, निवेशकों को अक्सर अगला विजेता कौन होगा इसका अनुमान लगाने के बजाय पूरे बाजार चक्र के दौरान निवेशित रहने से ही लाभ मिलता है. लार्ज और मिड-कैप फंड ठीक यही काम करने का एक अनुशासित तरीका प्रदान करते हैं.
स्रोत: ब्लूमबर्ग (Bloomberg), एएमएफआई (AMFI), ईटी ऑनलाइन (ET Online), एक्सिस एमएफ रिसर्च (Axis MF Research) - 30 जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार.
Disclaimer: This document represents the views of Axis Asset Management Co. Ltd. and must not be taken as the basis for an investment decision. Neither Axis Mutual Fund, Axis Mutual Fund Trustee Limited nor Axis Asset Management Company Limited, its Directors or associates shall be liable for any damages including lost revenue or lost profits that may arise from the use of the information contained herein. No representation or warranty is made as to the accuracy, completeness or fairness of the information and opinions contained herein. The material is prepared for general communication and should not be treated as research report. The data used in this material is obtained by Axis AMC from the sources which it considers reliable. The above should not be construed as an investment advise. Axis MF/AMC is not guaranteeing any returns on any investments.
While utmost care has been exercised while preparing this document, Axis AMC does not warrant the completeness or accuracy of the information and disclaims all liabilities, losses and damages arising out of the use of this information. Investors are requested to consult their financial, tax and other advisors before taking any investment decision(s). The AMC reserves the right to make modifications and alterations to this statement as may be required from time to time.
Axis Bank Ltd. is not liable or responsible for any loss or shortfall resulting from the operation of the scheme.
Mutual Fund Investments are subject to market risks, read all scheme related documents carefully.