Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
29 percent rise in instant personal loans in Delhi during the festive season says Paisabazaar
पैसाबाजार के प्लेटफ़ॉर्म डेटा के मुताबिक, इस फेस्टिव सीजन के दौरान दिल्ली में इंस्टेंट पर्सनल लोन के डिस्बर्सल में सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, देशभर में पैसाबाजार के जरिए दिए गए इंस्टेंट पर्सनल लोन का कुल डिस्बर्सल सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है. इसमें महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश की संयुक्त हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा रही है. 2025 और 2026, दोनों वर्षों में अक्टूबर के महीने में इंस्टेंट पर्सनल लोन का सबसे ज्यादा डिस्बर्सल दर्ज किया गया. आकड़े यह भी दिखाते हैं कि प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए इंस्टेंट पर्सनल लोन लेने वालों में बड़ी उम्र के उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है. इससे स्थापित आय वाले लोगों की बढ़ती भागीदारी और पर्सनल लोन की बढ़ती मांग का पता चलता है.
46 से 55 साल की उम्र के उधारकर्ताओं के डिस्बर्सल में सालाना आधार पर 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसमें कुल डिस्बर्सल में उनकी हिस्सेदारी भी 2025 के 13 फीसदी से बढ़कर 2026 में 19 फीसदी हो गई. इस साल 36 से 45 साल के उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी 40 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा रही. इसके बाद 25-35 साल के आयु वर्ग का स्थान रहा, जिसकी कुल डिस्बर्सल में 36 फीसदी हिस्सेदारी रही. इस आयु वर्ग में लोन डिस्बर्सल सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़ा. इस विश्लेषण के लिए पैसाबाजार ने देश के 800 से ज्यादा शहरों और कस्बों में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 व 2026 के पर्सनल लोन डिस्बर्सल की तुलना की है.
2026 में पैसाबाजार के प्लेटफॉर्म से सबसे ज्यादा इंस्टेंट पर्सनल लोन डिस्बर्सल वाले शीर्ष 10 राज्य रहे: महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा. महाराष्ट्र में डिस्बर्सल सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़ा, जबकि गुजरात और उत्तर प्रदेश में यह बढ़ोतरी क्रमशः 57 फीसदी और 40 फीसदी रही.
पैसाबाजार की सीईओ संतोष अग्रवाल ने कहा कि इंस्टेंट पर्सनल लोन के वितरण में बढ़ोतरी दर्शाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों के लिए औपचारिक क्रेडिट लेना लगातार आसान हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में हमने एक ही प्लेटफॉर्म पर कई लेंडर्स को उपलब्ध कराकर और तेज प्रोसेसिंग, डिजिटल ऑनबोर्डिंग तथा जल्द लोन वितरण के ज़रिए लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाया और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर किया है. इससे पात्र उधारकर्ता अपनी ज़रूरतों और पात्रता के अनुसार अधिक आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं.
इंस्टेंट पर्सनल लोन के डिस्बर्सल में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है, जब पैसाबाजार का लेंडिंग बिज़नेस लगातार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY2027) में कंपनी के कोर डिस्बर्सल में सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसमें अनसिक्योर्ड लोन के डिस्बर्सल में 30 फीसदी की बढ़ोतरी का सबसे बड़ा योगदान रहा. पैसाबाजार अपने 18 लेंडिंग पार्टनर्स के माध्यम से इंस्टेंट पर्सनल लोन की सुविधा देता है, जिनमें छह प्रमुख बैंक शामिल हैं. इसके कुछ लेंडिंग पार्टनर्स में HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, L&T फ़ाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प, फेडरल बैंक, टाटा कैपिटल और हीरो फिनकॉर्प शामिल हैं.
एलिजिबल ग्राहक पूरी तरह डिजिटल, चार स्टेप के प्रोसेस के ज़रिए 7 लाख रुपए तक के पर्सनल लोन ऑफ़र पा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले उन्हें अपनी पर्सनल और इनकम से जुड़ी जानकारी देनी होती है. इसके बाद वे अपने लिए उपलब्ध लोन ऑफ़र देख सकते हैं और अपने हिसाब का ऑफर चुनकर अप्लाई कर सकते हैं. फिर उन्हें वीडियो KYC पूरा करना होता है. लेंडर की अप्रूवल और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर एलिजिबल ग्राहक को सिर्फ दो घंटे में लोन राशि मिल सकती है. पैसाबाजार के कंज्यूमर क्रेडिट पोर्टफोलियो में 70 से अधिक लेंडिंग पार्टनर्स का नेटवर्क है. इसमें पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, होम लोन और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं. इसकी स्मार्ट मैच तकनीक ग्राहकों की व्यक्तिगत पात्रता के आधार पर उपयुक्त लोन ऑफर सुझाने और उन्हें रैंक करने में मदद करती है. आवेदन की पूरी प्रक्रिया के दौरान मिलने वाले व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ यह सुविधा ग्राहकों को सोच-समझकर लोन से जुड़े फैसले लेने में मदद करती है.
Bank Credit Growth reaches near 20% in last month on festive boost
Bank Credit Growth: त्योहारों के मौसम में लोगों की खरीदारी और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आने से देश के बैंकों को अच्छा फायदा हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर के अंत में बैंक क्रेडिट यानी कर्ज की सालाना वृद्धि दर 19.5 फीसदी पर पहुंच गई. यह पिछले दो साल का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे 2 हफ्ते पहले यह दर 18.2 फीसदी थी, जबकि सितंबर तक यह 19.4 फीसदी के आसपास चल रही थी. अक्टूबर के अंत में बैंकों का कुल आउटस्टैंडिंग क्रेडिट 231.8 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया.
इन कारणों से बैंक क्रेडिट की रफ्तार हुई तेज
इस तेज बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से तीन वजहें बताई जा रही हैं. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी एनबीएफसी को ज्यादा कर्ज दिया जा रहा है, छोटे बिजनेस यूनिट्स को समर्थन मिल रहा है और सोने के गहनों के बदले लिए जाने वाले लोन में अच्छी वृद्धि हो रही है. रेटिंग एजेंसी केयरएज रेटिंग्स ने भी इसी बात पर जोर दिया है. त्योहारों में सोने की खरीदारी बढ़ने से गोल्ड लोन की मांग स्वाभाविक रूप से ऊपर जाती है, जबकि छोटे कारोबारी भी स्टॉक बढ़ाने और बिक्री के लिए अतिरिक्त फंड की जरूरत महसूस करते हैं.
आगे धीमी पड़ सकती है क्रेडिट ग्रोथ की तेज रफ्तार
विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगे चलकर यह रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है. केयरएज के सीनियर डायरेक्टर विनीत जैन के अनुसार, मार्च 2027 के अंत तक बैंक क्रेडिट ग्रोथ 15 से 16 फीसदी के बीच रह सकती है. बेस इफेक्ट मजबूत होने और गोल्ड लोन की असामान्य तेजी सामान्य होने से वृद्धि दर में कुछ नरमी आएगी. फिर भी त्योहारी मांग और बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च से क्रेडिट की मांग स्वस्थ बनी रहेगी.
बैंकों की जमा जुटाने की क्षमता में भी आई तेजी
केवल कर्ज ही नहीं, बैंकों की जमा जुटाने की क्षमता भी सुधरी है. अक्टूबर के अंत में जमा वृद्धि दर 16.9 फीसदी रही, जो दो हफ्ते पहले 16.7 फीसदी थी. इस अवधि में कुल आउटस्टैंडिंग डिपॉजिट 282.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. जमा में यह मजबूती बैंकों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इससे उन्हें आगे कर्ज देने के लिए पर्याप्त संसाधन मिलते रहते हैं.
कुल मिलाकर त्योहारों का मौसम बैंकों के लिए सकारात्मक साबित हुआ है. लोगों की खर्च करने की इच्छा और छोटे-मझोले कारोबार की जरूरतें दोनों ही क्रेडिट ग्रोथ को ऊपर ले गईं. आगे भी अगर अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी रहती है और बुनियादी परियोजनाओं पर खर्च जारी रहता है, तो बैंक क्रेडिट की मांग स्वस्थ बनी रह सकती है, भले ही वृद्धि दर थोड़े सामान्य स्तर पर आ जाए.
HDFC Bank Rate Hike pvt lender raises MCLR rates these loan will become costlier
HDFC Bank Rate Hike: निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों में ताजा बदलाव किया है. बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर को सभी अवधियों में 15 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा दिया है. यह बढ़ोतरी 7 नवंबर से लागू हो गई है. इससे उन ग्राहकों पर असर पड़ने की संभावना है, जिनके लोन एमसीएलआर से जुड़े हुए हैं.
अब बढ़कर इतनी हो गईं एमसीएलदार की दरें
नए बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर दरें 7.85 फीसदी से 8.70 फीसदी के बीच हो गई हैं. पहले ये दरें 7.75 फीसदी से 8.55 फीसदी के दायरे में थीं. ओवरनाइट एमसीएलआर 5 बेसिस पॉइंट बढ़कर 7.85 फीसदी हो गई है. एक महीने की अवधि वाली दर 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 7.85 फीसदी पर पहुंच गई है. तीन महीने की एमसीएलआर भी 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8.05 फीसदी हो गई है.
छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधियों में 15-15 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है. छह महीने की दर अब 8.30 फीसदी, एक साल की 8.45 फीसदी, दो साल की 8.55 फीसदी और तीन साल की 8.70 फीसदी हो गई है.
एचडीएफसी के सब ग्राहकों पर होगा असर?
इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जिनके मौजूदा लोन एमसीएलआर से लिंक्ड हैं. होम लोन या पर्सनल लोन वाले कई लोगों को इसकी चपेट में आना पड़ सकता है. हालांकि हर किसी की ईएमआई तुरंत नहीं बढ़ेगी. असल असर लोन एग्रीमेंट में बताई गई ब्याज दर रीसेट की तारीख पर निर्भर करता है. जब वह तारीख आएगी, तभी नई ऊंची दर लागू होगी. इसलिए ग्राहकों को अपने लोन स्टेटमेंट और रीपेमेंट शेड्यूल को ध्यान से चेक करना चाहिए.
क्या है एमसीएलआर दर?
एमसीएलआर असल में वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे बैंक आमतौर पर लोन नहीं देते, सिवाय आरबीआई द्वारा अनुमति वाले कुछ मामलों के. इसे बैंक की फंड की लागत, परिचालन खर्च और नकद आरक्षित रखने की लागत जैसे कई कारकों को जोड़कर निकाला जाता है. जब एमसीएलआर बढ़ती है, तो रीसेट के समय लोन की ब्याज दर भी ऊपर चली जाती है. बैंक या तो ईएमआई बढ़ा सकते हैं या लोन की अवधि बढ़ा सकते हैं. दोनों ही स्थितियों में कर्जदार ग्राहक पर बोझ बढ़ जाता है.
अभी कई बैंक आरबीआई की रेपो रेट से जुड़े एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी ईबीएलआर पर भी लोन दे रहे हैं. लेकिन पुराने लोन वाले कई ग्राहक अभी भी एमसीएलआर पर हैं. इसलिए इस बढ़ोतरी का असर सीमित, लेकिन महत्वपूर्ण रहेगा. ग्राहकों को अपने लोन की डिटेल्स चेक करके आगे की योजना बनानी चाहिए. जरूरत पड़ने पर बैंक से संपर्क करके रीसेट डेट और संभावित प्रभाव की जानकारी ले सकते हैं.
Personal Loan Mistakes: 5 Common Errors to Avoid Before Borrowing Money
Personal Loan: मुश्किल वक्त में पर्सनल लोन बड़ा सहारा होता है. इसमें कम दस्तावेज लगते हैं और पैसा जल्दी मिल जाता है. लेकिन, सिर्फ ब्याज दर देखकर लोन ले लेना भारी पड़ सकता है. अगर आपने समझदारी नहीं बरती, तो प्रोसेसिंग फीस, छुपे हुए चार्जेस और रीपेमेंट की शर्तें आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं.
पर्सनल लोन लेते वक्त इन 5 बड़ी गलतियों से बचें:
1. अलग-अलग बैंकों (Banks) और एनबीएफसी (NBFCs) के लोन ऑफर्स को बिना जांचे-परखे किसी एक को चुन लेना आपको महंगी ब्याज दरों और खराब शर्तों में फंसा सकता है. हमेशा सभी विकल्पों की तुलना करके ही अपने लिए सबसे सही लोन चुनें.
2. लोन का असली खर्च सिर्फ ब्याज नहीं होता. लेट फीस, प्री-पेमेंट पेनल्टी और फोरक्लोजर चार्जेस जैसे छिपे हुए शुल्क मिलकर आपके कर्ज को बहुत महंगा बना देते हैं. एग्रीमेंट साइन करने से पहले सभी शुल्कों को अच्छी तरह जांच लें.
3. पैसों की कमी को पूरा करने या पुराने ईएमआई चुकाने के लिए बार-बार नए पर्सनल लोन लेना आपको कर्ज के दलदल में धकेल सकता है. जैसे-जैसे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा, आप चुकाने में असमर्थ होते जाएंगे.
4. जरूरत से ज्यादा रकम उधार लेना या गलत अवधि चुनना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. हमेशा उतनी ही रकम लें और वैसी अवधि चुनें, जिसकी ईएमआई (EMI) आप बिना किसी तनाव के हर महीने चुका सकें.
5. एक भी ईएमआई चूकने से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो जाएगा. कर्ज लेने से पहले अपनी अन्य वित्तीय प्रतिबद्धताओं के साथ इसकी तुलना जरूर करें.
SBI revises lending interest rates MCLR EBLR RLLR latest loan emi hike
SBI Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से होम लोन या दूसरे तरह का कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए अहम खबर है. बैंक ने 15 अक्टूबर 2026 से अपनी प्रमुख लेंडिंग दरों में बदलाव किया है. SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR), रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) और कुछ अवधि की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ाई हैं. इससे इन बेंचमार्क से जुड़े लोन पर ब्याज बढ़ सकता है और ग्राहकों की EMI पर असर पड़ सकता है. बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR) और रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. वहीं, चुनिंदा अवधि की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 15 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है. SBI की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तीन महीने से तीन साल तक की अवधि वाले MCLR में 15 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है. ओवरनाइट और एक महीने की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एक साल की MCLR अब 8.70% से बढ़कर 8.85% हो गई है, जबकि तीन साल की दर 8.80% से बढ़कर 8.95% पहुंच गई है.
MCLR की नई दरें
अवधि
पुरानी MCLR
नई MCLR
बढ़ोतरी
ओवरनाइट
7.85%
7.85%
कोई बदलाव नहीं
एक महीना
7.85%
7.85%
कोई बदलाव नहीं
तीन महीने
8.25%
8.40%
15 बेसिस पॉइंट
छह महीने
8.60%
8.75%
15 बेसिस पॉइंट
एक साल
8.70%
8.85%
15 बेसिस पॉइंट
दो साल
8.75%
8.90%
15 बेसिस पॉइंट
तीन साल
8.80%
8.95%
15 बेसिस पॉइंट
स्रोत: SBI की प्रकाशित ब्याज दरें, 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी.
EBLR और RLLR की नई दरें:
SBI ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR), रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) दोनों बेंचमार्क में 0.25 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है. इन दरों में ग्राहक और लोन के मुताबिक लागू अतिरिक्त प्रीमियम जुड़ते हैं. इसलिए 8.15 फीसदी या 7.75 फीसदी को हर ग्राहक की अंतिम लोन दर नहीं समझना चाहिए.
EBLR: 7.90% + CRP + BSP से बढ़कर 8.15% + CRP + BSP
RLLR: 7.50% + CRP से बढ़कर 7.75% + CRP
इन दरों में ग्राहक और लोन के प्रकार के अनुसार अतिरिक्त प्रीमियम जुड़ता है. इसलिए ये बेंचमार्क दरें अंतिम ब्याज दर नहीं हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद SBI ने अपनी प्रमुख लेंडिंग दरों में संशोधन किया है. रेपो रेट में बदलाव का असर उन कर्जों पर पड़ सकता है, जिनकी ब्याज दरें संबंधित बेंचमार्क से जुड़ी हैं.
क्या अब आपकी EMI भी बढ़ेगी?
इस बढ़ोतरी का असर इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका लोन किस बेंचमार्क से जुड़ा है और उसकी ब्याज दर कब रीसेट होती है.
EBLR या RLLR से जुड़े लोन: बेंचमार्क में बढ़ोतरी के कारण ब्याज दर बढ़ सकती है.
MCLR से जुड़े लोन: जिन अवधियों की MCLR बढ़ी है, उनसे जुड़े लोन की ब्याज दर रीसेट होने पर बढ़ सकती है.
EMI या लोन की अवधि: बैंक की शर्तों और लोन के रीसेट नियमों के अनुसार EMI बढ़ सकती है या लोन चुकाने की अवधि बढ़ सकती है.
ध्यान दें कि हर ग्राहक की EMI में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होगी. वास्तविक असर जानने के लिए अपने लोन की मौजूदा ब्याज दर, बेंचमार्क और अगली रीसेट तारीख की जांच करें.
क्या SBI ने FD की ब्याज दरें भी बढ़ाई हैं?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के साथ SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कोई संशोधन नहीं किया है. रिपोर्ट में सामान्य ग्राहकों के लिए FD दरें 3.05% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.55% से 7.10% बताई गई हैं. ये दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी दरें हैं. SBI का यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की अक्टूबर पॉलिसी के बाद आया है, जिसमें रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर उसे 5.5% कर दिया गया था. रेपो रेट बढ़ने से बैंकों की फंडिंग कॉस्ट भी बढ़ती है, जिसके चलते लेंडिंग रेट्स में इजाफा होता है. होम लोन, पर्सनल लोन या ऑटो लोन लेने वाले ग्राहकों को अपनी ब्याज दर और रीसेट डेट की जांच कर लेनी चाहिए.
Interest Rate Hike cycle begins as several PSBs announces increase after RBI action
Interest Rate Hike: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति ने हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.5 फीसदी कर दिया. यह करीब चार साल में पहली बार हुआ है, जब आरबीआई ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं. नीति का रुख भी न्यूट्रल से बदलकर कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया गया है. आरबीआई गवर्नर संजय मलहोत्रा ने साफ कहा कि निकट भविष्य में रेट कट की कोई संभावना नहीं है. अब आगे या तो रेट बढ़ाने का फैसला होगा या फिर स्थिर रखा जाएगा, जो महंगाई और आर्थिक हालात पर निर्भर करेगा.
इन बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी दरें बढ़ाई
आरबीआई के इस फैसले के तुरंत बाद कई सरकारी और निजी बैंकों ने अपने रेपो रेट से जुड़े कर्ज की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना बड़ौदा रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है. पहले यह 7.90 फीसदी था. पंजाब नेशनल बैंक ने अपना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दिया है. इंडियन बैंक ने भी अपना रेट 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया है. इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ इंडिया दोनों ने अपना रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दिया है. ये सभी बदलाव 8 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं.
यूको बैंक ने भी कई बेंचमार्क रेट बढ़ाए हैं. उसका रेपो लिंक्ड रेट यूसीओ फ्लोट के लिए 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गया है. ट्रेजरी बिल लिंक्ड रेट और सरकारी सिक्योरिटी से जुड़े रेट भी बढ़ाए गए हैं. आरबीएल बैंक का रेपो लिंक्ड रेट 8.50 फीसदी पर पहुंच गया है. ये बढ़ोतरी मुख्य रूप से बाहरी बेंचमार्क से जुड़े लोन पर लागू होगी. नए लोन तुरंत महंगे हो जाएंगे. पुराने लोन भी आमतौर पर 90 दिनों के अंदर नए रेट पर रीप्राइस हो जाएंगे.
इन उपभोक्ताओं पर होगा तुरंत असर
इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन और एमएसएमई लोन जैसे फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ईएमआई बढ़ सकती है. बैंकों के पास अभी विदेशी मुद्रा जमा से अच्छी लिक्विडिटी है, इसलिए जमा दरों में तुरंत बढ़ोतरी नहीं हो सकती. लेकिन नए जमा खातों पर ब्याज थोड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि मनी मार्केट रेट हाल के हफ्तों में ऊपर गए हैं.
रेपो रेट में आगे और वृद्धि के अनुमान
अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि यह सख्ती का चक्र बहुत लंबा या गहरा नहीं होगा. कुल मिलाकर 75 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यानी आने वाले महीनों में कर्ज लेना और महंगा हो सकता है. आरबीआई ने महंगाई का अनुमान भी बढ़ाया है और विकास दर का अनुमान मजबूत रखा है. गवर्नर ने कहा कि महंगाई अब पहले जैसी अनुकूल नहीं रही है. इसलिए नीति को संतुलित रखना जरूरी है.
फिलहाल एमसीएलआर और बेस रेट पर राहत
सरकारी बैंकों के इस कदम से साफ है कि आरबीआई की नीति का असर बाजार तक तेजी से पहुंच रहा है. कर्ज लेने वाले ग्राहकों को अपनी ईएमआई और कुल ब्याज लागत का हिसाब दोबारा लगाना चाहिए. जो लोग नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मौजूदा ऊंचे रेट को ध्यान में रखना होगा. बैंक अभी एमसीएलआर और बेस रेट को ज्यादातर मामलों में अपरिवर्तित रखे हुए हैं, इसलिए असर मुख्य रूप से रेपो लिंक्ड लोन पर ही दिखेगा. लेकिन आगे अन्य लोन पर भी असर होने की गुंजाइश है.
RBI Repo Rate Hike Expected: Impact on Home Loans and FDs
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन-दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू हो गई। इस दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष तेज होने से घरेलू मुद्रास्फीति पर जोखिम बढ़ने के बीच नीतिगत रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है।
एमपीसी बैठक में संभावित फैसलों को लेकर 16 अर्थशास्त्रियों और बैंकर के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी का फैसला नीतिगत रुख में बदलाव को भी दर्शाएगा। आरबीआई ने 2025 में दरों में कटौती शुरू करने के बाद लंबे समय तक अपने मौद्रिक रुख को अपरिवर्तित रखा है।
आरबीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, अंतर्दृष्टि, आकलन और आगे की दिशा जल्द सामने आएगी। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने बताया कि मौद्रिक नीति वक्तव्य सात अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।
आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि कर इसे 6.50 फीसदी किया था। इसके बाद उसने 2023-24 के दौरान दर को अपरिवर्तित रखा था। फिर 2025 में दरों में कटौती का सिलसिला शुरू हुआ था और रेपो दर फिलहाल 5.25 फीसदी पर है।
होम लोन पर क्या होगा असर?
बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी के मुताबिक, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति के 4.82 फीसदी रहने के कारण आरबीआई की अक्टूबर समीक्षा में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता। होम लोन लेने वालों के लिए इसका प्रभाव बहुत ज्यादा विघटनकारी न होकर संतुलित रहेगा।
यदि 25 साल के लिए 7.5 फीसदी की ब्याज दर पर 50 लाख रुपये का होम लोन लिया गया है, तो मौजूदा करीब 36,950 रुपये की ईएमआई में हर महीने लगभग 817 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। पूरी अवधि के दौरान इससे ब्याज के रूप में लगभग 2.45 लाख रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं।
रेपो रेट से जुड़े लोन कुछ ही महीनों में नए रेट के हिसाब से एडजस्ट हो जाते हैं। जो कर्जदार समय रहते कदम उठाते हैं, वे सबसे ज्यादा बचत करते हैं। अपनी ईएमआई को थोड़ा बढ़ाना या हर साल थोड़ा प्री-पेमेंट करना आपके ब्याज के बोझ को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके अलावा, अपने बैंक से यह जरूर जांच लें कि दर बदलने पर आपकी ईएमआई बढ़ेगी या लोन की अवधि लंबी होगी।
डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट पर असर
आदिल शेट्टी कहते हैं, भले ही ब्याज दरें बढ़ जाएं, आपकी मौजूदा फिक्स्ड डिपॉजिट उसी दर पर ब्याज कमाती रहेगी जिस पर वह बुक की गई थी। यह परिपक्वता तक वैसी ही बनी रहती है। नई दरें मुख्य रूप से नई जमाओं पर लागू होती हैं, जो आपको तब मिलती हैं जब आप नया निवेश करते हैं या पुरानी एफडी को रिन्यू कराते हैं।
अगर 7 अक्टूबर को आरबीआई रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करता है, तो बदलाव के बाद बुक की गई 10 लाख रुपये की एफडी पर टैक्स से पहले हर साल लगभग 2,500 रुपये अधिक मिल सकते हैं।
एफडी लैडरिंग को अपनाने से आपकी परिपक्वता का समय बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। अपने पैसे को अलग-अलग समय पर मेच्योर होने वाली एफडी में बांटना एक समझदारी भरा कदम है, जिससे आपका कुछ हिस्सा हमेशा सुलभ रहता है। जब जिस हिस्से की बारी आती है, वह प्रचलित दर पर रिन्यू हो जाता है, जिससे आप किसी एक ही दर से बंधे नहीं रहते।
Policy Loan vs Personal Loan: Interest, CIBIL, EMI & Risks Explained
निशा सांघवी, डायरेक्टर, प्रोमोर फिनटेक
Policy Loan vs Personal Loan: कानपुर के कपड़ा कारोबारी शिशिर गुप्ता के सामने पिछले महीने अचानक संकट खड़ा हो गया. शिशिर तुरंत उस बैंक में पहुंचे जहां उनका सालों पुराना करंट अकाउंट था. पूरा भरोसा था पर्सनल लोन मिल जाएगा. लेकिन सिबिल स्कोर 640 होने पर बैंक ने हाथ खड़े कर दिए. दूसरे गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान भारी-भरकम ब्याज और ऊंची प्रोसेसिंग फीस पर लोन की पेशकश कर रहे थे. हताश होकर शिशिर अपने सीए के पास पहुंचे. सीए ने एलआईसी पॉलिसी के बदले कर्ज लेने की सलाह दी। बिना किसी सिबिल जांच और बिना किसी ईएमआई दबाव के, वो भी सामान्य ब्याज पर 48 घंटे के भीतर शिशिर के खाते में पैसे आ गए और उनका बीमा कवर भी सुरक्षित था.
कैसे काम करता है पॉलिसी लोन?
शिशिर जैसी स्थिति देश के लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों की होती है. अधिकांश भारतीय अपनी जीवन बीमा पॉलिसी को केवल एक भावनात्मक निवेश मानते हैं, यह सोचकर कि इसका फायदा उनके जाने के बाद ही परिवार को मिलेगा. लेकिन सच्चाई यह है कि पॉलिसी चालू रहते हुए भी यह आपकी नकदी की तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकती है. बीमा कंपनी या बैंक आपकी पॉलिसी के कुल सम इंश्योर्ड (बीमा कवर) पर नहीं, बल्कि उसकी सरेंडर वैल्यू के आधार पर कर्ज देते हैं. इसमें पॉलिसी सरेंडर नहीं होती, बल्कि केवल गारंटी के तौर पर गिरवी रखी जाती है.
क्या हर पॉलिसी पर लोन मिलता है?
नहीं, शुद्ध सुरक्षा वाले टर्म इंश्योरेंस में कोई सरेंडर वैल्यू नहीं होती, इसलिए इस पर कर्ज नहीं मिलता. कर्ज केवल उन पॉलिसियों पर मिलता है जिनमें बचत का हिस्सा जुड़ा हो, जैसे एंडोमेंट, मनी-बैक, होल लाइफ प्लान और चुनिंदा यूलिप. एलआईसी में आमतौर पर कम से कम तीन साल (सिंगल प्रीमियम में एक साल) प्रीमियम भरने के बाद यह सुविधा मिलती है. चालू पॉलिसी पर सरेंडर वैल्यू का 90% तक और पेड-अप पॉलिसी पर करीब 85% तक का कर्ज आसानी से मिल जाता है.
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी एलआईसी एंडोमेंट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू 4 लाख रुपये है. एलआईसी आमतौर पर चालू पॉलिसी पर इसका 90% तक, यानी लगभग 3,60,000 रुपये तक लोन देती है.
<caption>पर्सनल लोन बनाम पॉलिसी लोन में अंतर</caption>
पैमाना
असुरक्षित पर्सनल लोन
जीवन बीमा पॉलिसी के बदले लोन
ब्याज दर
12 से 18% (या उससे भी अधिक)
LIC से सीधे लेने पर 9 से 10%; बैंकों से 10%–15%
सिबिल / क्रेडिट जांच
अनिवार्य, खराब स्कोर पर लोन खारिज
शून्य क्रेडिट जांच, कोई सिबिल स्कोर नहीं देखा जाता
ईएमआई का दबाव
हर महीने तय तारीख पर अनिवार्य ईएमआई
कोई फिक्स्ड ईएमआई नहीं, ब्याज कभी भी चुकाने की छूट
कागजी कार्रवाई
आय प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट और लंबी प्रक्रिया
न्यूनतम औपचारिकताएं, तुरंत और आसान डिस्बर्सल
कब लें यह कर्ज?
जब आपको 6 महीने से 1 साल के लिए तात्कालिक नकदी चाहिए और आप ऐसी पॉलिसी को मैच्योरिटी के करीब पहुंचकर तोड़ना नहीं चाहते, जिस पर अच्छा बोनस जुड़ रहा हो. यह 15-18% वाले महंगे क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन को टालने का सबसे कारगर साधन है.
इसे कभी भी लंबी अवधि की उधारी न बनाएं. पारंपरिक एंडोमेंट पॉलिसियों का वास्तविक सालाना रिटर्न महज 5 से 6 फीसदी होता है, जबकि आप उसी पैसे पर 9 से 10 फीसदी ब्याज चुका रहे होते हैं. यदि आप लंबे समय तक मूलधन और ब्याज नहीं चुकाते, तो चक्रवृद्धि ब्याज आपकी पूरी मैच्योरिटी वैल्यू को खत्म कर देगा.
इन 4 जोखिमों पर रखें पैनी नजर
यदि आप सालाना ब्याज भी नहीं चुकाते, तो वह मूलधन में जुड़ जाता है और उस पर भी ब्याज लगना शुरू हो जाता है. इससे बिना अतिरिक्त पैसे निकाले भी लोन बढ़ता चला जाता है.
यदि बकाया कर्ज और ब्याज की रकम बढ़कर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के बराबर पहुंच गई, तो बीमा कंपनी तुरंत पॉलिसी जब्त कर लेगी और आपका लाइफ कवर वहीं खत्म हो जाएगा.
लोन अवधि के दौरान यदि पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो बीमा कंपनी परिवार को पूरा क्लेम नहीं देगी. पहले बकाया लोन और ब्याज काटा जाएगा, बाकी बची रकम ही आश्रितों को मिलेगी.
कर्ज लेने से पहले बैंक के ओवरड्राफ्ट या गोल्ड लोन की दरों से तुलना कर लें. कई बार गोल्ड लोन की दरें पॉलिसी लोन से भी सस्ती मिल जाती हैं.
Home Loan Insurance: Don’t Repeat Ashok’s Mistake, Choose Regular Premium Mortgage Redemption Cover
शिल्पा अरोड़ा, इंश्योरेंस समाधान: अशोक शर्मा ने अपने सपनों का घर खरीदने के लिए बैंक से 50 लाख रुपये का होम लोन मंजूर कराया. वे आश्वस्त थे कि उन्होंने लोन के साथ सुरक्षा बीमा भी ले लिया है ताकि उनके न रहने पर परिवार पर कोई आंच न आए. पांच साल बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से अशोक का असामयिक निधन हो गया. मातम के बीच जब परिवार ने राहत की सांस लेने की कोशिश की, तो बैंक से एक ऐसा झटका लगा जिसने उनके होश उड़ा दिए. बीमा कंपनी ने बैंक को केवल 47 लाख रुपये का क्लेम चुकाया और बैंक ने बाकी बचे 3 लाख रुपये की वसूली के लिए परिवार को नोटिस थमा दिया. जिस वक्त परिवार को संबल चाहिए था, उस वक्त उन्हें 3 लाख रुपये की देनदारी चुकाने के लिए अपनी बचत खाली करनी पड़ी.
अशोक जी ने तो 50 लाख रुपये का लोन लिया था, फिर परिवार को अपनी जेब से 3 लाख रुपये क्यों चुकाने पड़े?
लोन काउंटर पर सिंगल प्रीमियम का खेल
अशोक जी के साथ जो हुआ, वह देश भर में लोन लेने वाले लाखों ग्राहकों के साथ रोज हो रहा है. लोन मंजूर करते समय बैंक अधिकारी ग्राहक से करीब 70 दस्तावेजों पर दस्तखत करवाते हैं. इसी भीड़ में बिना पूरी जानकारी दिए एक इंश्योरेंस फॉर्म पर भी दस्तखत करा लिए जाते हैं.
बैंक ने अशोक जी को 50 लाख रुपये का पूरा लोन हाथ में नहीं दिया. उन्होंने 3 लाख रुपये सिंगल प्रीमियम के नाम पर काट लिए और सिर्फ 47 लाख रुपये का लोन वितरित किया, जबकि बीमा कवर भी सिर्फ 47 लाख रुपये पर ही जारी हुआ.
अशोक जी पूरे 20 साल तक 50 लाख रुपये के हिसाब से ईएमआई भरते रहे. यानी वे कटे हुए 3 लाख रुपये के बीमा प्रीमियम पर भी 8-9 फीसदी का होम लोन ब्याज चुका रहे थे, जबकि बैंक एजेंट ने उस 3 लाख रुपये पर तुरंत अपना मोटा कमीशन कमा लिया. जब अनहोनी हुई, तो बीमा कंपनी ने केवल 47 लाख रुपये का ही क्लेम पास किया और बाकी 3 लाख रुपये का अंतर परिवार के सिर आ गया. इतना ही नहीं, कई बार एजेंट भारी कमीशन कमाने के चक्कर में रेगुलर सेविंग लिंक्ड पॉलिसी बेच देते हैं। इसके लिए वे लोन की प्रोसेसिंग फीस में 10,000 रुपये की छूट का लालच भी देते हैं.
आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए ध्यान दें
लोन सुरक्षा के लिए कभी भी एकमुश्त (सिंगल प्रीमियम) बीमा न लें जिसे लोन राशि में जोड़ दिया जाए. हमेशा रेगुलर प्रीमियम का विकल्प चुनें, जिसमें हर साल अलग से प्रीमियम का भुगतान किया जाता है.
एक अच्छा और समझदार वित्तीय सलाहकार आपको मॉर्गेज रिडेम्पशन ग्रुप टर्म इंश्योरेंस लेने की सलाह देगा. यह विशेष रूप से होम लोन के लिए डिजाइन होता है और घटते लोन बैलेंस पर काम करता है.
ग्रुप इंश्योरेंस होने के कारण यह बेहद सस्ता होता है. 35 वर्ष का व्यक्ति महज 15,000 रुपये सालाना प्रीमियम पर एक करोड़ रुपये तक का कवर ले सकता है.
दस्तखत से पहले जांचें...
क्या मिलने वाला क्लेम कुल लोन राशि के बराबर या उससे अधिक है?
क्या यह लोन की पूरी मियाद को कवर करती है?
पॉलिसी सर्टिफिकेट के सभी नियम व शर्तों को खुद दोबारा जांचें.
वजन, ऊंचाई, स्मोकिंग/ड्रिंकिंग की आदतें, पेशा और मेडिकल हिस्ट्री की सही जानकारी खुद भरें ताकि बाद में क्लेम न अटके.
यदि बैंक ने धोखे से सिंगल प्रीमियम या महंगी सेविंग/यूलिप पॉलिसी जोड़ दी है तो पॉलिसी दस्तावेज मिलने के 30 दिनों के भीतर उसे रद्द कराकर पूरा रिफंड मांगें.
लोन भले माता-पिता के साथ संयुक्त हो, लेकिन बीमा हमेशा परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के नाम पर होना चाहिए.
गंभीर बीमारी और अपंगता का अलग से लें कवर
आज के दौर में असमय मृत्यु के मुकाबले हार्ट अटैक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों या सड़क दुर्घटना में स्थायी अपंगता के कारण कमाई रुकने का जोखिम अधिक है.इसके लिए होम लोन राइडर पर निर्भर रहने के बजाय जनरल इंश्योरेंस कंपनी से अलग क्रिटिकल इलनेस और पर्सनल एक्सीडेंट पॉलिसी खरीदें.
होम लोन इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
होम लोन 20–30 साल की लंबी देनदारी है. इस दौरान मुख्य कमाने वाले के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाए, तो आय रुकते ही परिवार पर ईएमआई का बोझ आ जाता है. होम लोन बीमा होने पर क्लेम की रकम से बैंक का पूरा बकाया चुक जाता है और परिवार पर वित्तीय संकट नहीं आता.
Loan EMI Default? Know Your Rights Against Recovery Agents
लेखक- अनिल कर्णवाल, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली के मालवीय नगर के छोटे से मकान का दरवाजा देर शाम अचानक जोर-जोर से खटखटाया जाता है. बाहर खड़े दो भारी-भरकम लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं, पड़ोसियों के सामने नाम लेकर गालियां दे रहे हैं और दरवाजा न खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं. घर के अंदर बैठा रमेश अपनी पत्नी और बच्चों के सामने शर्मिंदगी और खौफ से कांप रहा है. दो महीने पहले एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी और फिर नौकरी छूट जाने के कारण उसकी क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन की किस्तें बाउंस हो गई थीं. रमेश जैसे लाखों लोगों को लगता है कि किस्त न चुका पाना कोई संगीन जुर्म है और अब वे इन रिकवरी एजेंटों के रहमो-करम पर हैं. लेकिन सच यह है कि कर्ज न चुका पाना एक वित्तीय चूक यानी सिविल मामला है, कोई आपराधिक कृत्य नहीं. भारतीय रिजर्व बैंक और सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में तय किया है कि बैंकों को अपना बकाया वसूलने का पूरा कानूनी हक है, लेकिन किसी भी ग्राहक की गरिमा को तार-तार करने या कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है.
एक ग्राहक के तौर पर आपके पास क्या अधिकार हैं?
यदि आप किसी वजह से लोन की किस्तें नहीं भर पा रहे हैं, तो भी देश का संविधान और बैंकिंग नियम आपको पूरे अधिकार देते हैं:
जब भी कोई रिकवरी एजेंट आपके घर या ऑफिस आए, तो आपको उससे उसका आधिकारिक आईडी कार्ड, बैंक द्वारा जारी अथॉरिटी लेटर और बैंक नोटिस की प्रति मांगने का पूरा अधिकार है. जब तक वह वैध दस्तावेज न दिखाए, आपको उससे बात करने या उसे अपने परिसर में प्रवेश देने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है.
लोन का मामला आपके और बैंक के बीच का निजी अनुबंध है. बैंक या उसका एजेंट आपके पड़ोसियों, रिश्तेदारों, दोस्तों या आपके दफ्तर के सहकर्मियों के सामने आपके बकाया लोन का खुलासा नहीं कर सकता.
रिकवरी की प्रक्रिया में शारीरिक, मानसिक या मौखिक हिंसा पूरी तरह गैर-कानूनी है. सुप्रीम कोर्ट ने ICICI Bank Ltd. v. Prakash Kaur और Citicorp Maruti Finance Ltd. v. S. Vijayalakshmi जैसे ऐतिहासिक मामलों में बैंकों द्वारा रंगदरों या बल प्रयोग के तरीकों की कड़ी निंदा की है.
रिकवरी एजेंट आपसे केवल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही संपर्क (कॉल या विजिट) कर सकते हैं. असमय फोन करके मानसिक तनाव पैदा करना नियमों का उल्लंघन है.
लोन रिकवरी एजेंट क्या बिल्कुल नहीं कर सकते?
डराना, धमकाना, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना या बार-बार कॉल कर परेशान करना.
सोसायटी, दफ्तर या मोहल्ले में आकर हंगामा करना.
ग्राहक की निजी जानकारी, फोटो या कॉल रिकॉर्डिंग पब्लिक प्लेटफॉर्म पर डालना.
बकाया वसूलने के लिए आपके रिश्तेदारों या दोस्तों को फोन करना.
परिवार में बीमारी, मृत्यु या शादी जैसी आपात स्थितियों के दौरान घर आना.
1 जनवरी, 2027 से क्या-क्या बदलेगा?
बैंकिंग सिस्टम में रिकवरी एजेंटों की मनमानी को खत्म करने के लिए आरबीआई 1 जनवरी, 2027 से एक सख्त और एकीकृत रिकवरी फ्रेमवर्क लागू कर रहा है:
आउटसोर्स की गई थर्ड-पार्टी रिकवरी एजेंसियों के हर गलत आचरण की पूरी जिम्मेदारी अब बैंक की होगी.
बैंक केवल उन्हीं एजेंटों को तैनात कर सकेंगे जिनके पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस से अनिवार्य ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन हो.
रिकवरी से जुड़ी सभी कॉल्स को रिकॉर्ड करना और कम से कम 6 महीने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा.
बैंकों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी अधिकृत रिकवरी एजेंसियों की सूची जारी करनी होगी.
फाइनेंस किए गए मोबाइल/लैपटॉप की ईएमआई डिफॉल्ट होने पर बैंक तुरंत डिवाइस ब्लॉक नहीं कर सकेंगे. इसके लिए 30-60 दिनों का एडवांस नोटिस देना होगा. इमरजेंसी कॉल्स और बेसिक सर्विसेज बंद नहीं की जा सकतीं. बकाया चुकाने के 1 घंटे के भीतर डिवाइस अनब्लॉक न करने पर बैंक को 250 रुपये प्रति घंटे की दर से ग्राहक को मुआवजा देना होगा.
अगर एजेंट आपके साथ अभद्रता करे तो क्या करें?
ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट या कॉल डिटेल्स संभालकर रखें.
एजेंट का नाम, एजेंसी का नाम और अथॉरिटी लेटर का विवरण नोट करें.
संबंधित बैंक के शिकायत निवारण अधिकारी को सबूतों के साथ लिखित शिकायत भेजें.
मारपीट, जबरन घर में घुसने या धमकी देने की स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं.
यदि बैंक 30 दिनों में शिकायत का समाधान नहीं करता, तो ऑनलाइन पोर्टल www.cms.rbi.org.in पर शिकायत दर्ज करें.
अधिकारों को पहचानें और सही प्रक्रिया अपनाएं
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कर्णवाल का कहना है कि, बैंक से लिया गया कर्ज चुकाना आपकी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है. वित्तीय संकट आने पर बैंक से छिपने के बजाय लिखित में संपर्क करें और रीपेमेंट रिस्ट्रक्चरिंग या लोन सेटलमेंट पर बात करें. लेकिन याद रखें, ईएमआई बाउंस होने का मतलब यह नहीं है कि कोई आपकी गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए. बैंक को अपना पैसा मांगने का हक है, लेकिन कानून हाथ में लेने का हक किसी को नहीं. अपने अधिकारों को पहचानें और निडर होकर सही कानूनी प्रक्रिया का पालन करें.
Bank Can Recover Dues From Guarantor After Loan Default: Allahabad HC
Loan Guarantor Alert: जब भी कोई रिश्तेदार, दोस्त या करीबी व्यक्ति बैंक से लोन लेता है, तो कई दफे हम बिना ज्यादा सोचे गारंटर बन जाते हैं. लेकिन गारंटर बनना केवल एक औपचारिकता नहीं है. अगर मुख्य उधारकर्ता यानी Borrower लोन की EMI चुकाने में डिफॉल्ट करता है, तो बैंक गारंटर से भी बकाया रकम की वसूली कर सकता है. यही तक कि आपकी सैलरी से भी पैसा काटा जा सकता है.
बैंक कर्जदार और गारंटर दोनों से एक साथ कर सकता है वसूली
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने मंगलवार को कहा है कि अगर कर्ज लेने वाला व्यक्ति लोन नहीं चुका पाता है, तो बैंक गारंटर से भी बकाया रकम वसूल सकता है. कोर्ट ने कहा कि गारंटर के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले मुख्य कर्जदार के खिलाफ कानूनी उपाय आजमाना लेनदार (बैंक) के लिए जरूरी नहीं है. अदालत ने फैसला सुनाया कि गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार (Principal Debtor) के बराबर होती है और क्रेडिटर (बैंक) उनमें से किसी एक के या दोनों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई कर सकता है.
बैंक ने गारंटर की सैलरी से हर महीने 10000 काटने को कहा
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस शेखर बी. सराफ और जस्टिस अवधेश कुमार चौधरी ने दो रिट याचिकाओं को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की. ये याचिकाएं विनीत पांडे और अनूप कुमार मिश्रा ने दायर की थीं. दोनों ने अपने सहकर्मी विक्रांत दुबे की ओर से लिए गए लोन में गारंटर की भूमिका निभाई थी. दुबे ने 2022-23 के दौरान UP पोस्टल प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से तीन लोन लिए थे. 50,000 रुपए का फेस्टिवल लोन, 3 लाख रुपए का शॉर्ट-टर्म लोन और 18 लाख रुपए का पर्सनल लोन. लोन की रकम चुकाने में डिफॉल्ट होने के बाद बैंक ने रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की. बैंक ने डाक विभाग से कहा कि वे दोनों गारंटरों की सैलरी से हर महीने 10,000 रुपए काट लें.
गारंटरों ने क्या दलील दी?
गारंटरों का कहना था कि बैंक को सबसे पहले मुख्य कर्जदार से बकाया रकम वसूलनी चाहिए. उनका तर्क था कि मुख्य कर्जदार से रकम की वसूली के बाद भी अगर कोई रकम बाकी रह जाए, तभी बैंक को गारंटर से वसूली करनी चाहिए. उन्होंने यह भी दलील दी कि मुख्य कर्जदार और गारंटर से एक साथ वसूली नहीं की जा सकती.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया. कोर्ट ने भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872 की धारा 128 का हवाला देते हुए कहा कि जब तक गारंटी के अनुबंध में कुछ और तय न किया गया हो, गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार के बराबर होती है. इसका मतलब है कि गारंटर उस पूरी रकम के लिए जिम्मेदार है, जिसके लिए उधार लेने वाला जिम्मेदार है. यह जिम्मेदारी संयुक्त और अलग-अलग दोनों तरह की है. इसलिए, क्रेडिटर किसी एक या दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.
सैलरी से हर महीने 10,000 रुपए की कटौती को कोर्ट ने माना सही
कोर्ट ने साफ किया कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत बैंक को पहले मुख्य कर्जदार से वसूली करनी ही पड़े और उसके बाद ही गारंटर के पास जाना हो. इस मामले में गारंटी एग्रीमेंट में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं था, जिससे गारंटर की जिम्मेदारी को बाद के लिए टाला गया हो. कोर्ट ने हर महीने 10,000 रुपए की सैलरी कटौती के जरिए बैंक की रिकवरी को कानूनी रूप से सही माना और दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं. अदालत ने कहा कि अगर गारंटर को बैंक का कर्ज चुकाना पड़ता है, तो वह बाद में मुख्य कर्जदार से अपनी चुकाई हुई रकम वापस मांग सकता है. इसके लिए गारंटर Subrogation या contribution जैसे कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि, गारंटर यह कहकर बैंक की कार्रवाई नहीं रोक सकता कि पहले मुख्य कर्जदार से पैसा वसूला जाए.
BoM Cuts Home Loan Interest Rate to 7%, Waived Processing Fees
Home Loan Interest Rates: अगर आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने होम लोन को और सस्ता (Cheap Home Loan) बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. PSU बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर घटाने के साथ ही प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया. इससे आम ग्राहकों पर EMI का बोझ कम होगा और शुरुआती खर्च में कमी आएगी.
होम लोन की ब्याज दर 7% से शुरू
बैंक ने रविवार को जारी बयान में बताया कि उसने सीमित अवधि के लिए 'मानसून धमाका' ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 7 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा. इस तरह, बैंक ने ऑफर के तहत अपनी मौजूदा 7.1 फीसदी की ब्याज दर को घटाकर 7 फीसद कर दिया है. साथ ही इस दौरान, प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा.
ग्राहकों को मिलेंगे 3 फायदे
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कहना है कि कम ब्याज दर, जीरो प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज में छूट जैसे तीन बड़े फायदे ग्राहकों को बेहतर फाइनेंसिंग समाधान देने की उसकी प्रतिबद्धता को दिखाते हैं. बैंक का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करना है. बैंक का दावा है कि वह सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन की पेशकश कर रहा है.
(1/2) The excitement finally makes sense. Zenzo wasn’t exaggerating at all! Bank of Maharashtra has shaken up the lending industry with a home loan interest rate slashed to 7%, the lowest in the market.#HomeLoan #HousingFinance pic.twitter.com/GIxt5gEzFt
— Bank of Maharashtra (@mahabank) August 1, 2026
ग्राहकों को बैंक के फैसले से कैसे होगा फायदा?
होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज माफ होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक को लोन लेते समय शुरुआत में कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इससे घर खरीदने की कुल शुरुआती लागत घट जाती है. उदाहरण के लिए, अगर आपने 50 लाख रुपए का होम लोन लिया है. यदि बैंक प्रोसेसिंग फीस 0.25% लेता है, तो आपको करीब 12,500 रुपए प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है. इसके अलावा डॉक्यूमेंटेशन के कुछ चार्ज भी लगते हैं. अब इन चार्ज को बैंक ने माफ करने का फैसला किया. इसी तरह, कम ब्याज दर का सीधा असर मासिक EMI पर पड़ता है. उदाहरण के तौर पर, 30 साल की अवधि वाले बड़े होम लोन में ब्याज दर में थोड़ी-सी कमी भी पूरी अवधि में लाखों रुपए की बचत करा सकती है.
Gold Loan Portfolio to Reach Rs 30 Lakh Crore by FY28: Icra Ratings
देश में सोना गिरवी रखकर कर्ज (Gold Loan) का कारोबार आने वाले दो सालों में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. अनुमान जताया जा रहा है कि मार्च 2028 तक बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच सकता है, जो मार्च 2026 में 18 लाख करोड़ रुपए था. यानी सिर्फ दो साल में गोल्ड लोन बाजार का आकार करीब 12 लाख करोड़ रुपए बढ़ने की उम्मीद है.
NBFCs की Gold Loan बांटने की रफ्तार रहेगी बैंकों से तेज: Icra
रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स के अनुसार, गोल्ड लोन की इस ग्रोथ में बैंकों के साथ-साथ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों  की भी बड़ी भूमिका रहेगी. एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) और वित्त वर्ष 2028 के दौरान NBFCs का गोल्ड लोन एसेट अंडर मैनेजमेंट (Gold Loan AUM) हर साल करीब 35 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकता है. वहीं बैंकों का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो भी सालाना लगभग 30 फीसद की दर से बढ़ने की उम्मीद है.
कड़ी प्रतिस्पर्धा से कमाई पर रह सकता है दबाव
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि वित्त वर्ष 28 के अंत तक कुल गोल्ड लोन बाजार में NBFC की हिस्सेदारी बढ़कर 23 फीसदी हो जाएगी, जो वित्त वर्ष 2025-26 के आखिर में 22 फीसद थी. हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियों की कमाई (Business Yield) पर कुछ दबाव भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, कर्ज डूबने (Credit Losses) का जोखिम सीमित रहेगा, क्योंकि गिरवी (कोलेटरल) रखे गए सोने को आसानी से कैश में बदला जा सकता है.
पिछले 2 साल में तेजी से बढ़ा गोल्ड लोन का बाजार
पिछले दो वित्त वर्षों में गोल्ड लोन कारोबार में मजबूत तेजी देखने को मिली है. मार्च 2026 तक समाप्त दो वर्षों के दौरान कुल गोल्ड लोन में औसतन 38 फीसद सालाना वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान बैंकों की गोल्ड लोन बुक 35 फीसदी, जबकि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) की 54 प्रतिशत की दर से बढ़ी. रिपोर्ट के अनुसार, NBFCs का फोकस मुख्य रूप से रिटेल गोल्ड लोन पर है, जिसका उपयोग लोग व्यक्तिगत जरूरतों और कारोबार के लिए करते हैं. मार्च 2026 तक NBFCs का रिटेल गोल्ड लोन AUM करीब 4 लाख करोड़ रुपए था. बैंकों में भी रिटेल गोल्ड लोन में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. FY26 के दौरान बैंकों का रिटेल गोल्ड लोन लगभग दोगुना हो गया, जबकि कृषि और अन्य उद्देश्यों के लिए दिए गए गोल्ड लोन में करीब 25% की वृद्धि हुई.
Gold Loan की डिमांड बढ़ने की ये है वजह
इक्रा रेटिंग्स के सेक्टर हेड आर. श्रीनिवासन के मुताबिक, गोल्ड लोन कारोबार में नए खिलाड़ियों (कंपनियों) और बड़ी NBFCs की एंट्री, अधिग्रहण और शाखाओं के तेजी से विस्तार की योजनाएं इस सेक्टर की मजबूत ग्रोथ को आगे भी समर्थन देंगी. हाल के समय में बिना गारंटी वाले कर्ज (Unsecured Lending) पर दबाव बढ़ने से भी गोल्ड लोन की मांग मजबूत बनी हुई है. एजेंसी के अनुसार, गोल्ड लोन कारोबार की तेज वृद्धि का बड़ा कारण सोने की ऊंची कीमतें हैं, जबकि गिरवी रखे गए सोने की मात्रा (टन के हिसाब से) में उतनी तेज बढ़ोतरी नहीं हुई है. 2021-22 से 2025-26 के बीच बड़े संस्थानों की गोल्ड लोन बुक में 24 फीसद की ग्रोथ हुई, जबकि गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों की मात्रा केवल 3-4 फीसद ही बढ़ी है.
Home Loan Tax Benefits: Key Things to Remember While Filing Your Income Tax Return
Home Loan Tax Benefits: अगर आपने घर खरीदने के लिए होम लोन लिया है, तो इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय आप अपना टैक्स बचा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए टैक्स छूट के सही नियमों को समझना बेहद जरूरी है.
जरूरी दस्तावेज जुटाएं
टैक्स छूट का दावा करने के लिए आपके पास प्रॉपर्टी के कब्जे या निर्माण पूरा होने की तारीख का प्रमाण होना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि होम लोन और घर का मालिकाना हक आपके नाम पर होना जरूरी है.
नियोक्ता को दें जानकारी
अपने बैंक से होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेकर अपने नियोक्ता को सौंपें. इससे वे आपके टीडीएस में ही छूट को एडजस्ट कर लेंगे. अगर आप एम्प्लॉयर को यह देना भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं, आईटीआर फाइल करते समय आप खुद भी इसका दावा कर सकते हैं.
इनकम फ्रॉम हाउस प्रॉपर्टी की गणना
खुद के रहने वाले घर पर: आप धारा 24(बी) के तहत अधिकतम 2,00,000 रुपये तक के ब्याज पर टैक्स छूट पा सकते हैं.
किराए पर दिए घर पर: ब्याज कटौती की कोई ऊपरी सीमा नहीं है.
पुरानी बनाम नई टैक्स व्यवस्था का रखें ध्यान
पुरानी टैक्स व्यवस्था: इसमें आपको धारा 24(बी) के तहत 2 लाख रुपये का ब्याज, धारा 80सी में मूलधन भुगतान पर 1.5 लाख रुपये और धारा 80ईईए में किफायती घर पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये तक के ब्याज की छूट मिलती है.
नई टैक्स व्यवस्था: नई व्यवस्था में खुद के रहने वाले घर पर धारा 24(बी), 80सी और 80ईईए की कोई छूट नहीं मिलती. इसमें केवल किराए पर दी गई प्रॉपर्टी के ब्याज पर ही टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है.
You can take a top up loan on your old loan
Top Up Loan: कई बार होम लोन (Home Loan) या कोई दूसरा बड़ा कर्ज लेने के बाद अचानक कुछ और पैसों की जरूरत पड़ जाती है. जैसे- मकान की मरम्मत करानी हो, बच्चों की पढ़ाई का खर्च आ गया हो, अचानक अस्पताल का बिल चुकाना हो या व्यापार का विस्तार करना हो. ऐसे समय में बिल्कुल नया कर्ज  लेने के चक्कर में पड़ने के बजाय, आपका मौजूदा बैंक ही आपको एक विशेष सुविधा देता है, जिसे टॉप-अप लोन कहा जाता है.
क्या है टॉप-अप लोन और यह कैसे मिलता है?
यह कोई नया कर्ज नहीं है, बल्कि आपके पुराने चल रहे कर्ज के ऊपर मिलने वाली एक अतिरिक्त रकम है.
चूंकि आप पहले से ही उस बैंक के ग्राहक हैं, इसलिए बैंक के पास आपके आय के दस्तावेज, पहचान पत्र और आपके कर्ज चुकाने का पुराना रिकॉर्ड मौजूद होता है. बैंक को नए सिरे से आपकी जांच नहीं करनी पड़ती, इसलिए यह पैसा बहुत जल्दी और कम कागजी कार्रवाई के साथ मिल जाता है.
इस अतिरिक्त सुविधा को देने से पहले बैंक सिर्फ तीन बातें देखता है- आपने पुराने कर्ज की सभी किस्तें समय पर चुकाई हों, आपकी आमदनी स्थिर हो और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो. अगर कर्ज किसी मकान या जमीन के बदले लिया गया है, तो बैंक यह भी देखता है कि उस संपत्ति की बाजार में आज की कीमत कितनी है.
यह अतिरिक्त रकम भी आपको हर महीने ईएमआई के रूप में ही वापस चुकानी होती है.
आम पर्सनल लोन के मुकाबले यह क्यों फायदेमंद है?
बिना कुछ गिरवी रखे मिलने वाले पर्सनल लोन की ब्याज दरें बहुत ज्यादा होती हैं. उसके मुकाबले यह अतिरिक्त कर्ज काफी सस्ता पड़ता है, जिससे आपकी जेब पर हर महीने ज्यादा बोझ नहीं पड़ता.
अचानक पैसों की जरूरत हो, तो नए बैंक के चक्कर काटने, प्रोसेसिंग फीस देने और लंबी कागजी कार्रवाई से आप पूरी तरह बच जाते हैं.
इसे चुकाने के लिए आपको अच्छा-खासा समय मिल जाता है, जो आपके पुराने कर्ज की बची हुई अवधि के बराबर हो सकता है.
यह सुविधा कब लेनी चाहिए?
इसका इस्तेमाल बच्चों की उच्च शिक्षा, घर के सुधार या किसी पुराने महंगे कर्ज को एक बार में चुकता करने के लिए करना ही सही माना जाता है. अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में भी यह बड़ी राहत देता है.
इसका उपयोग बिना सोचे-समझे महंगी गाड़ियां खरीदने, छुट्टियां मनाने या गैर-जरूरी शौक पूरे करने के लिए कभी न करें.
सलाह: आवेदन करने से पहले बैंक से इसकी प्रोसेसिंग फीस और कुल अवधि पर लगने वाले ब्याज की पूरी जानकारी लिखित में जरूर ले लें. कर्ज उतना ही लें जितनी सचमुच जरूरत हो.
RBI Rules 2026: Prepay Floating Rate Loans Anytime Without Penalty
RBI Loan Rules 2026: अक्सर लोग अपना लोन जल्दी खत्म करना चाहते हैं ताकि ब्याज का बोझ कम हो सके. लेकिन बैंक 'प्रीपेमेंट पेनाल्टी' का डर दिखाकर ग्राहकों को रोकते हैं. आरबीआई के नियम यहां आपकी मदद करते हैं. लोन लेना आपकी जरूरत हो सकती है, लेकिन उसे समय से पहले चुकाना आपकी समझदारी है और आरबीआई यह सुनिश्चित करता है कि बैंक आपकी इस समझदारी पर अनुचित लगाम न लगाएं.
प्री-पेमेंट चार्ज क्या है? (What is Prepayment Charges)
प्री-पेमेंट चार्ज, जिसे फोरक्लोजर चार्ज भी कहते हैं, वो शुल्क है, जो बैंकों या एनबीएफसी  द्वारा तब लगाया जाता है, जब कोई कर्जदार ऋण की निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले आंशिक या पूर्ण रूप से ऋण का भुगतान कर देता है. अगर कोई कर्जदार अपने कर्ज को जल्दी चुका देता है, तो बैंकों को भविष्य में होने वाली ब्याज आय का नुकसान होता है. इस नुकसान की भरपाई के लिए बैंक प्री-पेमेंट शुल्क वसूलते हैं.
फ्लोटिंग रेट लोन: पूरी तरह फ्री
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 5 जून 2012 को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, बैंकों और एनबीएफसी को व्यक्तिगत कर्जदारों को दी गई फ्लोटिंग ब्याज दर वाले होम लोन पर फोरक्लोजर शुल्क या प्री-पेमेंट पेनाल्टी वसूलने की अनुमति नहीं है. अगर आपका लोन फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर है, तो आप उसे कभी भी समय से पहले चुका सकते हैं. यह नियम उन सभी फ्लोटिंग रेट लोन्स पर लागू होता है जो व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए लिए गए हैं.
फिक्स्ड रेट लोन: पारदर्शिता जरूरी
फिक्स्ड रेट लोन के मामले में बैंक आपसे प्रीपेमेंट चार्ज ले सकते हैं, लेकिन इसकी कुछ शर्तें हैं:
फोरक्लोजर चार्ज लोन एग्रीमेंट में पहले से लिखा होना चाहिए। बैंक अपनी मर्जी से बाद में इसे नहीं बढ़ा सकते.
शुल्क कितना होगा, यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए.
RBI के नए नियम
1 जनवरी, 2026 से लागू नए नियम कहते हैं, व्यक्तियों और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को दिए गए फ्लोटिंग रेट पर सभी व्यावसायिक ऋणों के लिए, वाणिज्यिक बैंक (स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और स्थानीय क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर) टियर 4 प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक, एनबीएफसी-यूएल और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान प्री-पेमेंट शुल्क नहीं वसूल सकते. स्मॉल फाइनेंस बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, टियर 3 प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक और एनबीएफसी-एमएल 50 लाख रुपये तक के ऋण पर प्री-पेमेंट शुल्क नहीं लगा सकते.
लोन बंद होने की प्रक्रिया भी बनी कस्टमर फ्रेंडली
लोन का पूरा भुगतान होने के 30 दिनों के भीतर बैंक को आपके सभी मूल दस्तावेज (जैसे मकान की रजिस्ट्री आदि) वापस करने होंगे.
यदि बैंक 30 दिनों के भीतर दस्तावेज वापस नहीं करता है, तो उसे ग्राहक को 5,000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.
लोन स्वीकृत करते समय ही बैंक को सभी 'हिडन चार्जेस' और शर्तों के बारे में लिखित में बताना अनिवार्य है.
स्मार्ट टिप
जब भी आपके पास अतिरिक्त पैसा आए, अपने फ्लोटिंग रेट लोन का प्रीपेमेंट जरूर करें. चूंकि यहां कोई पेनाल्टी नहीं है, इसलिए हर अतिरिक्त रुपया सीधे आपके को कम करेगा और आपको लाखों रुपये के ब्याज से बचाएगा. बस याद रखें, लोन बंद करने के बाद बैंक से 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' लेना कभी न भूलें.
Gold Prices Rally Drive Gold Loan Boom Among Rich Borrowers
Gold Loan Demand: सोने की कीमतें में रैली (Gold Price Rally) का सबसे बड़ा फायदा गोल्ड लोन (Gold Loan) सेक्टर को मिल रहा है. भारत का गोल्ड लोन मार्केट अब तेजी से बदल रहा है. पहले मुख्य रूप से मध्यम वर्ग के लोग मुश्किल वक्त में सोना गिरवी रखकर कर्ज लेते थे. अब अमीर तबका भी इस विकल्प की ओर तेजी से रुख कर रहा है. नए लोन की कुल वैल्यू में 5 लाख रुपए से ज्यादा के लोन का हिस्सा अब एक तिहाई से ज्यादा है. यह दिखाता है कि अमीर और संपन्न लोग भी घर के जेवरात गिरवी रखकर बड़े अमाउंट के लोन ले रहे हैं– वो भी कारोबार, निवेश या अन्य जरूरतों के लिए.
5 लाख से ज्यादा के कर्ज में Gold लोन की हिस्सेदारी 36.5%
सोना गिरवी रखकर कर्ज नहीं लेने वाली पुरानी सोच अब कमजोर पड़ रही है. क्रेडिट ब्यूरो CRIF हाई मार्क के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 के अंत तक 5 लाख रुपए से ज्यादा के लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 36.5 फीसदी हो गई है, जो दो साल पहले 17.7 फीसदी हुआ करती थी. इसी तरह, 2.5 से 5 लाख रुपए वाले लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी भी बढ़ी है और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में यह 27.2 फीसद तक पहुंच गया. जुलाई-सितंबर तिमाही में गोल्ड लोन का शेयर 23 प्रतिशत था. वहीं, एक 1 लाख रुपए से कम के छोटे लोन अब सिर्फ 12.3 फीसदी रह गए हैं, जो दो साल पहले 25.4 प्रतिशत थे.
कुल रिटेल लोन में गोल्ड लोन का हिस्सा 10% पहुंचा
क्रेडिट ब्यूरो ने कहा, "ये आंकड़े अमीर लोगों के बीच गोल्ड लोन की गहरी पहुंच तथा बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के लिए हाई-टिकट लोन पर ज्यादा निर्भरता को दिखाता है." ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य क्रेडिट स्कोर कंपनी एक्सपेरियन का कहना है कि 3 लाख रुपए से ज्यादा के लोन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी दिसंबर में बढ़कर 56 फीसदी हो गई, जो एक साल पहले 44 फीसद थी. बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से गोल्ड लोन में जबरदस्त उछाल आया है. सालाना आधार पर यह 44 प्रतिशत बढ़कर कुल 16.1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया. अब गोल्ड लोन सेगमेंट भारत के कुल रिटेल लोन मार्केट का 10 फीसद हिस्सा बन चुका है.
लोन में तेजी के लिए Gold Price Rally जिम्मेदार
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू सोने का स्टॉक, जो संगठित लेंडर्स के पास गिरवी रखा गया है, वो 7 फीसदी से बढ़कर 8 फीसद हो गया है. इस ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण सोने की कीमतों में भारी तेजी है, जिससे सोने को गिरवी रखने पर ज्यादा लोन मिल रहा है. इसके अलावा, अनसिक्योर्ड लोन से गोल्ड लोन में शिफ्ट, पहले के मुकाबले अधिक लोन-टू-वैल्यू (LTV) और शाखाओं के विस्तार से गोल्ड लोन में आई वृद्धि आगे भी जारी रहेगी.
Outstanding retail loans up 18 pc to Rs 162 lakh cr in Q3: Report
Outstanding Retail Loans: खुदरा ऋण का बकाया दिसंबर तिमाही में 18.1 प्रतिशत बढ़कर 162 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सोने की कीमतों में तेजी, त्योहारी मांग और जीएसटी दरों में कटौती से कर्ज वितरण को बढ़ावा मिला. मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. क्रेडिट सूचना कंपनी 'सीआरआईएफ हाई मार्क' की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के दौरान खुदरा ऋण में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाला आवासीय ऋण खंड 10.5 प्रतिशत बढ़कर 43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
गोल्ड लोन में 44.1 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई
वहीं, सोने के बदले कर्ज यानी गोल्ड लोन में 44.1 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई और इसका बकाया 16.2 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान व्यक्तिगत ऋण खंड का बकाया भी 11.6 प्रतिशत बढ़कर 15.9 लाख करोड़ रुपये हो गया. जीएसटी दरों में कटौती से वाहन कर्ज में 14.6 प्रतिशत, दोपहिया वाहन ऋण में 12.3 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता सामान ऋण में 14.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई. आलोच्य अवधि में एकल स्वामित्व वाली इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण का बकाया 26.2 प्रतिशत बढ़ा. परिसंपत्ति गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) के मोर्चे पर 30 से 180 दिन की देरी वाले खुदरा ऋणों का अनुपात घटकर दिसंबर, 2025 में 2.8 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 3.2 प्रतिशत था. आवासीय ऋण के संदर्भ में सक्रिय ऋण खातों की संख्या 3.3 लाख बढ़ी, जो औसत ऋण आकार में वृद्धि का संकेत देता है.
Bank of Baroda slashes car loan rates by 30 basis points to 7.6 per cent
Bank of Baroda Slashes Car Loan Rates: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने कार लोन पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की. नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. जिन ग्राहकों ने फ्लोटिंग रेट पर कार लोन लिया होगा उन्हें इसका फायदा तुरंत मिलने लगा उनकी EMI कम हो जाएगी. बैंक ने एक बयान में कहा कि उसकी परिवर्तनशील (फ्लोटिंग) ब्याज दर अब 7.6 प्रतिशत वार्षिक से शुरू होगी. इसका मतलब है कि ब्याज समय-समय पर बाजार की स्थिति और कर्ज लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट प्रोफाइल (जैसे सिबिल स्कोर) के आधार पर बदल सकती है. इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने निश्चित (फिक्स्ड) ब्याज दर वाले कार लोन की पेशकश भी शुरू की है.
‘बड़ौदा कार लोन’ निश्चित ब्याज दर
बैंक का कहना है कि 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर केवल नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी. यह दर ग्राहक की क्रेडिट योग्यता पर निर्भर करेगी. बेहतर सिबिल स्कोर वाले ग्राहक इस नई दर का अधिक लाभ उठा सकते हैं.  ब्याज दरों में कटौती के साथ ही बैंक व्यक्तिगत कर्जदारों को फ्लोटिंग रेट वाले कार ऋण पर समय पूर्व भुगतान या आंशिक भुगतान पर लगने वाले शुल्क से राहत दे रहा है. इसके अलावा, बैंक ‘बड़ौदा कार लोन’ पर आकर्षक निश्चित ब्याज दर की भी पेशकश कर रहा है, जो 8.5 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है.
लचीलापन और लंबी पुनर्भुगतान अवधि
बैंक ने यह भी सुविधा दी है कि ग्राहक अधिकतम 84 महीनों (लगभग 7 साल) तक की लंबी पुनर्भुगतान अवधि का लाभ उठा सकते हैं. इसका मतलब है कि ग्राहक अपने मासिक किस्त (EMI) को अपनी सुविधा के अनुसार कम कर सकते हैं. लंबी अवधि के साथ ग्राहकों को भुगतान में लचीलापन और बजट में राहत मिलती है. इस नई ब्याज दर और लचीले पुनर्भुगतान विकल्प के चलते ग्राहक अब कम ब्याज दर पर कार लोन ले सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा का यह कदम उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नई कार लेने की सोच रहे हैं और साथ ही लोन का भुगतान सहज और लचीले तरीके से करना चाहते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की कटौती और सुविधाएं कार लोन बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के साथ ग्राहकों के लिए भी राहत का कारण बनती हैं.
Why is it important to get home loan insurance online
आज भारत में ऑनलाइन होम लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन घरेलू वित्तीय योजना का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में अगर लोन लेने वाले व्यक्ति के साथ कुछ अनहोनी हो जाए, तो परिवार पर कर्ज का बोझ न पड़े इसके लिए लोन इंश्योरेंस की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. अब तक लोन इंश्योरेंस ज़्यादातर ऑफलाइन और लोन के साथ बंडल होकर दिया जाता रहा है. इसमें ग्राहक के पास विकल्प सीमित होते हैं, प्रीमियम महंगा पड़ता है और भुगतान की शर्तें भी काफ़ी सख़्त होती हैं. कई बार ग्राहकों को यह भी साफ़ नहीं होता कि वे किस चीज़ के लिए कितना भुगतान कर रहे हैं.
होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्या चाहते हैं ग्राहक?
किफायती हो
लंबे समय तक बोझ न बने
जरूरत पड़ने पर बदली या बंद की जा सके
किसी तय ढांचे में जबरन न बांधे
लचीलापन और पारदर्शिता अब सबसे बड़ी जरूरत
ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस क्यों बेहतर है
ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस इन्हीं ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. चूंकि यह सीधे ग्राहक तक पहुंचता है, इसलिए इसमें बीच के खर्च नहीं जुड़ते, जिससे प्रीमियम काफी कम हो जाता है. यह बीमा लोन की रकम के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है और अगर ग्राहक बीच में लोन बंद करता है या उसमें बदलाव करता है, तो उस पर अतिरिक्त बीमा शुल्क नहीं लगता. सबसे अहम बात यह है कि क्लेम की राशि सीधे परिवार को मिलती है, जिससे उन्हें मुश्किल समय में आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है.
जानकारी की कमी अब भी एक चुनौती
इतने फायदों के बावजूद, आज भी बहुत से ग्राहक यह नहीं जानते कि ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस जैसा विकल्प मौजूद है. जानकारी की कमी की वजह से वे महंगे और सख़्त ऑफलाइन प्लान्स में फंसे रहते हैं.
पॉलिसीबाज़ार की पहल
इसी अंतर को भरने के लिए पॉलिसीबाज़ार ने ग्राहक-केंद्रित ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस लॉन्च किया है, जिसे ग्राहक अलग से, अपनी ज़रूरत के मुताबिक खरीद सकते हैं. यह प्रोडक्ट किफ़ायत, साफ शर्तों और विकल्प की आज़ादी पर आधारित है, ताकि ग्राहक अपने परिवार की सुरक्षा अपने तरीके से तय कर सकें.
खर्च का फर्क: ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन होम लोन इंश्योरेंस
20 साल के लोन पीरियड में, अगर कोई क्लेम न हो, तो ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस ऑफलाइन विकल्प से 72% तक सस्ता पड़ता है.
उदाहरण (30 साल का ग्राहक, 1 करोड़ रुपए कवर, 8 फीसदी ब्याज दर):
ऑफलाइन होम लोन इंश्योरेंस: कुल प्रीमियम ≈ 5.98 लाख रुपए
ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस: कुल प्रीमियम ≈ 1.6 लाख रुपए
यानी लंबे समय में बड़ी बचत, वो भी ज़्यादा लचीलापन और पारदर्शिता के साथ.
30 साल की उम्र के लिए तुलनात्मक डेटा (बीमा राशि: 1 Crore रुपए | ROI: 8 फीसदी | PT = 20 साल)
तुलना
ऑफलाइन
ऑनलाइन
GST
18%
0%
मासिक प्रीमियम
₹2,492
₹729
कुल प्रीमियम
₹5,98,249
₹1,65,200
ऑफलाइन लोन इंश्योरेंस की कीमतें इंडस्ट्री के अनुमानों के आधार पर रेगुलर पे के लिए ऑनलाइन कीमतों के हिसाब से कैलकुलेट की जाती हैं.
ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस के बड़े फायदें
कम खर्च: ऑनलाइन होम लोन इंश्योरेंस पर GST नहीं लगता, जिससे कुल लागत काफी घट जाती है
पूरा लचीलापन: लोन समय से पहले बंद करने या भुगतान के तरीके बदलने की आजादी
परिवार को प्राथमिकता: क्लेम की राशि सीधे परिवार को मिलती है
आज के ग्राहक के लिए बना: साफ़ शर्तें, ज़्यादा नियंत्रण और बेहतर समझ
Centre plans collateral-free microloans for gig and domestic workers
केंद्र सरकार गिग वर्कर्स, घरेलू कामगारों और अन्य कमजोर वर्गों के लिए बिना कोलैटरल के माइक्रोक्रेडिट प्रोग्राम लॉन्च करने की तैयारी में है. इस योजना में प्रति वर्ष 10000 रुपए तक का लोन मिलेगा. यह योजना PM स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM-SVANidhi) की तर्ज पर होगी जो स्ट्रीट वेंडर्स को छोटे वर्किंग कैपिटल लोन देती है. PM-SVANidhi के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10,000 रुपए से शुरू होने वाला कोलैटरल-फ्री लोन मिलता है. समय पर चुकाने पर आगे 20000 और 50000 रुपए के ट्रांच मिलते हैं. इसमें 7 फीसदी ब्याज सब्सिडी और डिजिटल पेमेंट पर इंसेंटिव भी है. सरकारी अधिकारी के अनुसार इसकी बहुत कम डिफॉल्ट दर है. गिग इकोनॉमी के विस्तार को देखते हुए इसी तरह की मदद गिग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए जरूरी है.
पात्रता और रजिस्ट्रेशन के नियम
यह लोन गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को दोपहिया वाहन और काम से जुड़े अन्य एसेट्स खरीदने में मदद करेगा. इनमें से ज्यादातर के पास फॉर्मल क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होती. योजना उन्हें फाइनेंशियल सपोर्ट देकर आत्मनिर्भर बनाएगी. PM-SVANidhi की तरह इस योजना में भी पात्रता के लिए ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. गिग वर्कर्स को सरकारी आईडी और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होना चाहिए. नवंबर 2025 तक ई-श्रम पर 31.38 करोड़ से ज्यादा असंगठित वर्कर्स और 5.09 लाख से ज्यादा गिग वर्कर्स रजिस्टर्ड हैं. ये वेरिफाइड वर्कर्स अप्रैल 2026 में लॉन्च होने पर सबसे पहले लाभान्वित होंगे.
Bank CD Ratio jumps to record high now nears 82 per cent
Bank CD Ratio: भारतीय बैंकों का जमा यानी डिपॉजिट संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जमा में आ रही गिरावट के चलते बैंकों के सामने परेशानियां खड़ी हो रही हैं. इसका सबसे पहला असर तो बैंकों के क्रेडिट-टू-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो पर दिख रहा है. ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि दिसंबर महीने में यह अनुपात 82 फीसदी के करीब पहुंच गया, जो ऋण बनाम जमा का अबतक का सबसे चिंताजनक स्तर है.
रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, बैंकों का सीडी रेशियो दिसंबर 2025 के अंत तक रिकॉर्ड स्तर 81.75 फीसदी पर पहुंच गया है. यानी हर 100 रुपए के डिपॉजिट पर बैंक अब 81.75 रुपए तक का लोन दे रहे हैं. यह स्थिति बैंकों के लिए डिपॉजिट जुटाने में बढ़ती मुश्किल और लोन की तेज मांग बताती है. सीडी रेशियो का मतलब है कि जितने डिपॉजिट बैंक जमा करते हैं, उसका कितना हिस्सा वे लोन के रूप में दे रहे हैं. आरबीआई ने इस रेशियो की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की है, लेकिन बैंकों से कहा है कि वे अप्रत्याशित निकासी के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी (तरलता) रखें.
क्यों बढ़ रहा है सीडी रेशियो?
आमतौर पर 100 रुपए के डिपॉजिट में से बैंक को सीआरआर (कैश रिजर्व रेशियो) के लिए 3 रुपए, एसएलआर (स्टैच्यूटरी लिक्विडिटी रेशियो) के लिए 18 रुपए और एलसीआर (लिक्विडिटी कवरेज रेशियो) नियमों के लिए 3-5 रुपए अलग रखने पड़ते हैं. इसके बाद लोन के लिए सिर्फ 75-76 रुपए बचते हैं. लेकिन अब रेशियो 81.75 फीसदी होने से साफ है कि बैंक अपनी लिमिट से ज्यादा लोन दे रहे हैं. इसके पीछे मुख्य कारण डिपॉजिट जुटाने में आई कमी है. निवेशक छोटी बचत योजनाओं (जैसे पोस्ट ऑफिस स्कीम) में जा रहे हैं, जहां 3 साल की डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है, जबकि बैंक 6.40-6.50 फीसदी ही दे रहे हैं.
रेपो रेट में कटौती ने और कम किया आकर्षण
2025 में आरबीआई ने फरवरी से नीतिगत ब्याज दर में 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की, जिसके बाद बैंकों ने डिपॉजिट ब्याज दरें कम कर दीं. पुराने टर्म डिपॉजिट पर औसत ब्याज दर 6.73 फीसदी (सितंबर 2023 के बाद सबसे कम) और नए डिपॉजिट पर 5.59 फीसदी (अक्टूबर 2022 के बाद सबसे कम) रह गई. इसने आम लोगों के लिए बैंकों में पैसे रखने का आकर्षण और कम कर दिया. 2025 में बैंक क्रेडिट (लोन) 11.4 फीसदी बढ़ा, जबकि डिपॉजिट सिर्फ 10.1 फीसदी बढ़े. आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक कुल आउटस्टैंडिंग डिपॉजिट 248.5 लाख करोड़ रुपए और क्रेडिट 202 लाख करोड़ रुपए थे.
अब बैंकों के सामने क्या विकल्प?
इस चुनौती से निपटने के लिए बैंकों को पैसे जुटाने के अन्य तरीके खोजने होंगे. सरकार को भी कुछ ऐसे उपाय करने होंगे, जो आम लोगों के लिए बैंकों में पैसे रखना आकर्षक बना सके. बैंकों को अब डिपॉजिट जुटाने के लिए ज्यादा आकर्षक ब्याज दरें देनी पड़ सकती हैं या फिर बॉन्ड मार्केट से फंड जुटाना होगा. यह स्थिति बैंकिंग सेक्टर के लिए चुनौती भरी है, लेकिन मजबूत लोन ग्रोथ अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत भी है.
Car loan rates in mid-Jan 2026 start at 7.35 percent
Cheap Car Loan Interest Rate: अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे है तो आपको बता दें कि जनवरी में कार लोन की सालाना ब्याज दर 7.35 फीसदी से शुरू होकर 14 फीसदी से ऊपर तक जाती हैं. Paisabazaar.com के डेटा के अनुसार पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) और प्राइवेट बैंक दोनों में मौजूदा ग्राहकों के लिए बेहतर दरें उपलब्ध हैं. ब्याज दर में छोटे से भी अंतर से आपकी कार की मंथली ईएमआई में सैकड़ों रुपए का फर्क पड़ सकता है.
सबसे कम ब्याज दर देने वाले बैंक
UCO Bank कार लोन पर सबसे कम 7.35 फीसदी से ब्याज शुरू करता है. Union Bank of India की दरें 7.40-9.45 फीसदी के बीच हैं. Punjab and Sind Bank 7.50-14 फीसदी की रेंज देता है जिसमें “Apna Vahan Sugam” स्कीम के तहत छूट मिलती है. State Bank of India फिक्स्ड रेट 8.7 फीसदी ऑफर करता है. प्राइवेट बैंक में HDFC Bank 8.20 फीसदी से शुरू करता है जबकि ICICI Bank 8.50 फीसदी से. IDFC FIRST Bank की शुरुआती दर 9.99 फीसदी है.
5 लाख रुपए के लोन पर 5 साल की EMI की डिटेल
5 लाख रुपए के कार लोन पर 5 साल की अवधि में EMI 9983 रुपए से 11634 रुपए तक होती है.
UCO Bank: 9983 – 10624 रुपए
Punjab and Sind Bank: 10019 – 11634 रुपए
HDFC Bank: 10186 रुपए से शुरू
Federal Bank: 10624 रुपए से शुरू
ब्याज दर में छोटा अंतर भी महीने में सैकड़ों रुपए बचत या अतिरिक्त खर्च करवा सकता है.
प्रोसेसिंग फीस और छूट के विकल्प
बैंकों की प्रोसेसिंग फीस में भी अंतर है, हालांकि Central Bank of India में 31 मार्च 2026 तक कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है. Bank of Maharashtra में भी NIL फीस है. इसके अलावा Punjab National Bank में प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी तक जबकि ICICI Bank में 2 फीसदी तक लगती है. कार लेने की सोच रहे मौजूदा ग्राहकों को PSB में अक्सर नाममात्र फीस या छूट मिलती है. कुल लोन लागत तय करने के लिए ब्याज दर के साथ ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस भी जरूर देखनी चाहिए.
home loan cheapest rate why crossing a credit score of 800 changes the game
Home Loan: पॉपर्टी खरीदते समय ज्यादातर होमबायर्स प्रॉपर्टी की कीमत, डाउन पेमेंट और मंथली ईएमआई पर फोकस करते हैं. लेकिन बैंक लोन देते समय सबसे पहले आपके क्रेडिट स्कोर को चैक करते है. अगर यह आराम से 800 से ऊपर है तो आप सिर्फ एक आवेदक नहीं रहते. आप वह खास कस्टमर बन जाते हैं जिसे बैंक अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखना चाहते हैं.  लेंडर्स के लिए 800+ स्कोर वाला कस्टमर पूरी तरह भरोसेमंद होता है. बैंकों के अनुसार ऐसा ग्राहक समय पर भुगतान, बेवजह क्रेडिट नहीं खींचना और ऐसे ग्राहकों से लगातार फॉलो-अप की जरूरत नहीं पड़ती है. कई बैंक इसे इनकम या नौकरी देखने से पहले ही लो-रिस्क कैटेगरी में डाल देते हैं. इससे ऐसे ग्राहकों को होम लोन लेते समय बैंक द्वारा जल्द अप्रूवल, कम सवाल या कॉम्पिटिंग बैंक के ऑफर को मैच करने की इच्छा भी दिखती है. लंबी अवधि के होम लोन में छोटा सा ब्याज अंतर भी लाखों रुपए बचा सकता है.
क्रेडिट कार्ड की वह आदत जो स्कोर को रोकती है
कई सैलरीड प्रोफेशनल्स समय पर भुगतान करने के बावजूद 760-780 पर अटके रहते हैं. असली वजह लेट पेमेंट नहीं बल्कि क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन है. हर महीने उपलब्ध लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल करना बैंक को संकेत देता है कि आप क्रेडिट पर बहुत निर्भर हैं. 800 की ओर बढ़ने के लिए कुल लिमिट का सिर्फ एक चौथाई हिस्सा इस्तेमाल करना चाहिए. कई लोग लिमिट बढ़वाकर और खर्च नहीं बढ़ाकर यह आसानी से हासिल कर लेते हैं.
800 के करीब पहुंचने पर छोटी गलती भी महंगी पड़ती है
जब स्कोर 800 के आसपास पहुंच जाता है तो जगह बहुत कम रह जाती है. न्यूनतम भुगतान मिस करना, बाय-नाउ-पे-लेटर की किश्त देर से चुकाना या सब्सक्रिप्शन का भुगतान भूल जाना स्कोर को तेजी से गिरा सकता है. ऑटो-डेबिट, कैलेंडर रिमाइंडर और अकाउंट में छोटा बफर रखना ऐसी गलतियों से बचाता है.
पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करना उल्टा क्यों पड़ सकता है?
अनयूज्ड कार्ड बंद करना समझदारी लगता है. लेकिन पुराने अकाउंट क्रेडिट हिस्ट्री की गहराई बढ़ाते हैं जो हाई स्कोर के लिए बहुत जरूरी है. अगर कोई पुराना कार्ड बिना एनुअल फी के है और अच्छे से मैनेज किया गया है तो उसे जिंदा रखना और हल्का इस्तेमाल करना फायदेमंद है. इससे बैंक को लगता है कि अच्छा व्यवहार लंबे समय से चला आ रहा है न कि हाल में अपनाया गया है.
लोन मिक्स भी बैंक को संकेत देता है
अगर क्रेडिट रिपोर्ट में शॉर्ट-टर्म अनसिक्योर्ड लोन ज्यादा हैं तो बैंक सतर्क हो जाते हैं. ज्यादा पर्सनल लोन, ऐप-बेस्ड क्रेडिट या बार-बार कंज्यूमर लोन निर्भरता दिखाते हैं. वहीं लंबी अवधि का सिक्योर्ड लोन सफलतापूर्वक चलाना अनुशासन का प्रमाण है. इससे बैंक को पता चलता है कि आप मल्टी-ईयर कमिटमेंट समझते हैं और उसे निभा सकते हैं.
लोन से पहले क्रेडिट एक्टिविटी का सही समय
कई लोग होम लोन अप्लाई करने से कुछ महीने पहले ही स्कोर खराब कर लेते हैं. एक साथ कई क्रेडिट कार्ड या लोन अप्लिकेशन से इन्क्वायरी ट्रेल बन जाता है जो स्कोर को अस्थायी रूप से नीचे खींचता है. अगर आपकी घर खरीदने की प्लानिंग है तो कम से कम छह महीने पहले सभी अनावश्यक क्रेडिट अप्लिकेशन रोक देनी चाहिए. इससे प्रोफाइल ठीक दिखती है.
अप्लाई करने से ठीक पहले क्या फोकस करें?
होम लोन लेने से पहले आखिरी महीनों में कम रेट पर ज्यादा लोने पाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए यूटिलाइजेशन कम रखें, सब कुछ समय से पहले चुकाएं, लोन रिस्ट्रक्चरिंग से बचें और क्रेडिट रिपोर्ट की गलतियों को ध्यान से चेक करें. गलत लोन स्टेटस या गलत रिपोर्टेड देरी आम हैं. इन्हें ठीक करवाने से बैंक से लोन को लेकर नेगोशिएशन में मजबूत पोजीशन मिलती है.
धैर्य रखने का फायदा
800 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर सबसे कम ब्याज दर की गारंटी नहीं देता. लेकिन यह आपको सबसे बेहतर स्थिति में लाता है जहां आप वह दर मांग सकते हैं. हैरानी की बात यह है कि इतने हाई स्कोर तक पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल नहीं है. बैंक की नजर में यही वह कस्टमर है जिसे वे दशकों तक खुशी-खुशी लोन देना चाहते हैं.
Bank NPA in gross to fall below 2% by fy27 expects RBI
Bank NPA: भारतीय बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता में लगातार सुधार जारी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को जारी अपनी अर्ध-वार्षिक फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट में कहा कि बेसलाइन सिनेरियो में बैंकों का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (जीएनपीए) रेशियो मार्च 2027 तक घटकर 1.9 फीसदी रह सकता है. यह सुधार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सितंबर 2025 में यह रेशियो पहले ही कई दशकों के निचले स्तर 2.1 फीसदी पर आ चुका है. मतलब भारतीय बैंकों की सेहत पहलेही कई दशकों में सबसे बेहतर हो चुकी है और अब आगे इसमें बेहतरी की संभावनाएं बरकरार हैं.
क्या कहती है रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार, 46 प्रमुख बैंकों का कुल जीएनपीए रेशियो सितंबर 2025 के 2.1 फीसदी से घटकर मार्च 2027 में 1.9 फीसदी हो सकता है. हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों में यह रेशियो 3.2 फीसदी तक और गंभीर स्ट्रेस की स्थिति में 4.2 फीसदी तक बढ़ सकता है. आरबीआई ने अपने स्ट्रेस टेस्ट के नतीजों में यह जानकारी दी है.
कैपिटल बफर्स के मामले में बैंकिंग सिस्टम काफी मजबूत स्थिति में है. सितंबर 2025 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट्स रेशियो (सीआरएआर) 16 फीसदी और निजी क्षेत्र के बैंकों का 18.1 फीसदी रहा. कुल 46 अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का सीआरएआर 17.1 फीसदी था, जो बेसलाइन सिनेरियो में मार्च 2027 तक 16.8 फीसदी रह सकता है. प्रतिकूल परिस्थितियों में यह 14.5 फीसदी और 14.1 फीसदी तक गिर सकता है.
झटके झेलने में सक्षम हैं भारतीय बैंक
रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक झटकों को झेलने की क्षमता बैंकों में मौजूद है, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कैपिटल की कमी निजी और विदेशी बैंकों की तुलना में ज्यादा हो सकती है. एक गंभीर झटके की स्थिति में 6 बैंक, जिनकी कुल एससीबी एसेट्स में 15 फीसदी हिस्सेदारी है, न्यूनतम नियामकीय सीआरएआर स्तर से नीचे जा सकते हैं.
बड़े उधारकर्ताओं पर कम हुई है निर्भरता
सकारात्मक पहलू यह है कि बड़े उधारकर्ताओं पर निर्भरता कम हुई है. एससीबी के कुल क्रेडिट में बड़े उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी करीब 44 फीसदी पर स्थिर रही, लेकिन जीएनपीए में उनकी हिस्सेदारी सितंबर 2025 तक घटकर 33.8 फीसदी रह गई है. आय के मोर्चे पर चिंता की बात है कि सितंबर 2025 में सभी बैंक समूहों में कोर नेट इंटरेस्ट इनकम की वृद्धि तेजी से घटकर 2.3 फीसदी रह गई, जो मुख्य रूप से आरबीआई की तेज दर कटौती का नतीजा है. नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एनआईएम) में भी मार्च 2025 की तुलना में 0.20 फीसदी की व्यापक गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि एसेट्स पर यील्ड में गिरावट फंड्स की लागत से ज्यादा रही.
कुल मिलाकर, आरबीआई की यह रिपोर्ट भारतीय बैंकिंग सिस्टम की मजबूती को रेखांकित करती है. संपत्ति गुणवत्ता में सुधार और पर्याप्त कैपिटल बफर्स के साथ बैंक आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम दिख रहे हैं. निवेशकों और अर्थव्यवस्था के लिए यह सकारात्मक संकेत है कि एनपीए का दौर अब काफी हद तक पीछे छूट चुका है.
PNB Loan Fraud 2nd top PSB reported fraud of around 2500 crore to RBI
PNB Loan Fraud: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एक बड़ा बॉरोअल फ्रॉड सामने आने की सूचना दी है. बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (SEFL) और एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (SIFL) के पूर्व प्रमोटर्स से जुड़े कुल 2,434 करोड़ रुपए के फ्रॉड की रिपोर्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को सौंप दी है. यह जानकारी ईटी की एक रिपोर्ट में दी गई है.
दोनों मामलों के लिए कर दी पूरी प्रोविजनिंग
एक्सचेंज फाइलिंग में पीएनबी ने बताया कि एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस (SEFL) से जुड़ा फ्रॉड 1,240.94 करोड़ रुपए का है. बैंक ने इस पूरी आउटस्टैंडिंग राशि पर 100 फीसदी प्रोविजनिंग कर दी है. इसी तरह, एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस (SIFL) से जुड़ा फ्रॉड 1,193.06 करोड़ रुपए का है और यहां भी बैंक ने अपनी पूरी एक्सपोजर राशि पर फुल प्रोविजनिंग की है. यह खुलासा मार्केट बंद होने के बाद किया गया. इसके बाद शुक्रवार को पीएनबी का शेयर एनएसई पर 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 120.25 रुपए पर बंद हुआ.
दोनों कंपनियों का हो चुका है सफल रेजोल्यूशन
गौरतलब है कि एसआरईआई की दोनों कंपनियां SEFL और SIFL अक्टूबर 2021 में कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत रेफर की गई थीं. उस समय बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई ने गवर्नेंस संबंधी चिंताओं और करीब 28,000 करोड़ रुपए की बकाया राशि के बार-बार डिफॉल्ट होने के कारण कंपनियों के बोर्ड को सुपरसीड कर दिया था. बाद में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने दोनों कंपनियों का सफल रेजोल्यूशन कर दिया.
नीरव मोदी मामले में भी फंस चुका है पीएनबी
यह मामला भारतीय बैंकिंग सेक्टर में लगातार सामने आ रहे फ्रॉड केसेज की कड़ी में एक और बड़ा उदाहरण है. पीएनबी पहले भी बड़े फ्रॉड स्कैंडल्स का शिकार रह चुका है, जिसमें नीरव मोदी केस सबसे चर्चित रहा था. अब एसआरईआई प्रमोटर्स से जुड़े इस फ्रॉड के खुलासे से बैंकिंग सिस्टम में रिस्क मैनेजमेंट और लेंडिंग प्रैक्टिसेज पर फिर से सवाल उठने लगे हैं.
हालांकि बैलेंस शीट पर नहीं पड़ेगा तत्काल कोई असर
हालांकि पीएनबी ने दोनों ही मामलों में पूरी राशि पर प्रोविजनिंग कर ली है, जिससे बैंक की बैलेंस शीट पर तत्काल कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. फिर भी निवेशक इस डेवलपमेंट पर नजर रखेंगे, क्योंकि ऐसे खुलासे बैंक के क्रेडिट रिस्क प्रोफाइल को प्रभावित कर सकते हैं. आरबीआई अब ऐसे मामलों में जल्दी रिपोर्टिंग और प्रोविजनिंग पर जोर दे रहा है ताकि बैंकिंग सिस्टम की स्थिरता बनी रहे. आने वाले दिनों में इस मामले की आगे की जांच और कोई कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी.
SBI Rate Cut of 25 bps after latest repo reduction by rbi
SBI Rate Cut: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा पिछले सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद एसबीआई ने भी अपनी ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है. इस कदम से एसबीआई के होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य रिटेल तथा कॉर्पोरेट लोन सस्ते हो जाएंगे, जिससे लाखों उधारकर्ताओं की मासिक किस्त (ईएमआई) में कमी आएगी.
एसबीआई ने अपनी विभिन्न बेंचमार्क दरों ‘एमसीएलआर, ईबीएलआर और आरएलएलआर’ में कटौती की है. साथ ही बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) और बेस रेट में भी संशोधन किया गया है. ये नई दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी. एसबीआई ने सभी टेन्योर पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 5 आधार अंकों की कटौती की है. एमसीएलआर से जुड़े लोन पर यह कटौती रीसेट डेट पर लागू होगी, जिससे उधारकर्ताओं की ब्याज दरें कम होंगी.
एसबीआई की नई एमसीएलआर दरें इस प्रकार हैं
ओवरनाइट और एक माह की एमसीएलआर: 7.85 फीसदी (पहले 7.90 फीसदी)
तीन माह की एमसीएलआर: 8.25 फीसदी (पहले 8.30 फीसदी)
छह माह की एमसीएलआर: 8.60 फीसदी (पहले 8.65 फीसदी)
एक वर्ष की एमसीएलआर: 8.70 फीसदी (पहले 8.75 फीसदी) (यह दर अधिकांश रिटेल लोन जैसे होम लोन के लिए महत्वपूर्ण है.)
दो वर्ष की एमसीएलआर: 8.75 फीसदी
तीन वर्ष की एमसीएलआर: 8.80 फीसदी
एसबीआई ईबीएलआर और आरएलएलआर दरें
एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 25 आधार अंकों की पूरी कटौती के साथ 7.90 फीसदी + क्रेडिट रिस्क प्रीमियम (सीआरपी) + बैंक स्प्रेड (बीएसपी) कर दिया है. पहले यह दर 8.15 फीसदी + सीआरपी + बीएसपी के बराबर थी. इसी तरह, रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) को 7.50 फीसदी + सीआरपी कर दिया गया है (पहले 7.75 फीसदी + सीआरपी). चूंकि ये दरें सीधे आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ी हैं, इसलिए ईबीएलआर और आरएलएलआर से लिंक्ड लोन वाले ग्राहकों को जल्द ही ब्याज दरों में कमी का फायदा मिलेगा. होम लोन सहित अधिकांश फ्लोटिंग रेट रिटेल लोन इसी बेंचमार्क से जुड़े हैं, जिससे ईएमआई में सीधी राहत मिलेगी.
एसबीआई बीपीएलआर और बेस रेट
बैंक ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) को 14.65 फीसदी प्रति वर्ष रखा है. बेस रेट को संशोधित कर 9.90 फीसदी कर दिया गया है, जो 15 दिसंबर 2025 से लागू होगा. पुराने लोन, जो इन दरों से जुड़े हैं, उन्हें भी फायदा मिलेगा. आरबीआई की रेपो रेट को 5.25 फीसदी तक कम करने के बाद कई बैंक ग्राहकों को यह लाभ पास ऑन कर रहे हैं. यदि आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आपका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, तो जल्द ही आपकी ईएमआई कम हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच से संपर्क करें.
loan against mutual funds interest rate latest news
Loan Against Mutual Funds: सारांश ने न्यू ईयर पर पत्नी को सरप्राइज देने के लिए टूर पैकेज बुक किया. 4 दिन के पैकेज पर एक लाख रुपये खर्च होगा. टिकट और होटल बुकिंग तो क्रेडिट कार्ड से हो गया लेकिन अब अन्य खर्चों के लिए कैश चाहिए. म्यूचुअल फंड है न. तुरंत म्यूचुअल फंड अकाउंट खोला और रिडीम के लिए रिक्वेस्ट डाल दी. मैसेज आया. नकदी के लिए म्यूचुअल फंड यूनिट बेचने की जरूरत नहीं। यूनिट को गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है. सारांश का काम हो गया, म्यूचुअल फंड निवेश भी बच गया और बिना किसी कागजी प्रक्रिया के फटाफट पैसा भी मिल गया. म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वालों में से 48 फीसदी की उम्र  18 से 30 वर्ष के बीच है. ऐसे निवेशकों के पास क्रेडिट स्कोर नहीं होता, जिससे पर्सनल लोन मिलना मुश्किल होता है. इसकी ब्याज दर भी ऊंची होती है. इंस्टैंट मिलने वाले डिजिटल लोन में हरेसमेंट और कर्ज जाल में फंसने का डर होता है. म्यूचुअल फंड यूनिट रिडीम करने पर लंबी अवधि के निवेश लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए युवा निवेशकों के बीच फटाफट लोन के लिए लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स (LAMF) बहुत ज्यादा लोकप्रिय साधन बन गया है.
क्यों बढ़ रहा है LAMF का आकर्षण?
तुरंत अप्रूवल: फिनटेक प्लेटफॉर्म पर डिजिटल KYC, ई-मैंडेट और ऑनलाइन यूनिट प्लेजिंग से कुछ ही मिनटों में लोन स्वीकृत.
कम ब्याज दर: यह एक सुरक्षित ऋण है, इसलिए पर्सनल लोन की तुलना में ब्याज दर काफी कम.
उपयोग किए गए ऋण पर ब्याज: यह एक तरह से ओवरड्राफ्ट सुविधा है. केवल उतनी ही राशि पर ब्याज देना होता है, जितनी स्वीकृत क्रेडिट लिमिट में से वास्तव में उपयोग होती है.
निवेश अप्रभावित: फंड यूनिट्स बेची नहीं जाती हैं. वे केवल ऋणदाता के पास गिरवी रखी जाती हैं. इस दौरान गिरवी रखी  यूनिट्स बाजार के प्रदर्शन के अनुसार बढ़ती रहती हैं.
कहां हो रहा है LAMF का उपयोग?
आपातकालीन चिकित्सा खर्च
शॉर्ट-टर्म बिजनेस वर्किंग कैपिटल
घर की मरम्मत
स्कूल या कॉलेज फीस
नए निवेश के लिए मार्जिन
यात्रा और लाइफस्टाइल खर्च
अस्थायी कैश-फ्लो संकट
ऊंचे ब्याज वाले क्रेडिट कार्ड रोलओवर से बचना
कैसे तय होती है म्यूचुअल फंड्स ऋण की सीमा
लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात यह निर्धारित करता है कि आपके द्वारा गिरवी रखे गए म्युचुअल फंड यूनिट्स के वर्तमान बाजार मूल्य (NAV) के मुकाबले आप अधिकतम कितनी ऋण राशि प्राप्त कर सकते हैं. यह अनुपात सीधे फंड की अस्थिरता और उसके जोखिम से जुड़ा होता है, इसीलिए यह डेट और इक्विटी फंड्स के लिए अलग-अलग होता है. म्यूचुअल फंड का NAV प्रतिदिन बदलता है, इसलिए स्वीकृत ऋण सीमा भी दैनिक आधार पर फंड के वर्तमान मूल्य के अनुसार समायोजित होती रहती है. यदि NAV बढ़ता है तो, स्वीकृत ऋण का मूल्य बढ़ता है चूंकि LTV अनुपात स्थिर रहता है, इसलिए आपकी कुल ऋण सीमा बढ़ जाती है और निकासी के लिए आपकी उपलब्ध सीमा भी बढ़ जाती है. अगर NAV गिरता है तो, स्वीकृत ऋण का मूल्य घटता है. आपकी कुल ऋण सीमा सिकुड़ जाती है जिससे उपयोग की गई ऋण राशि अधिकतम मंजूर सीमा के करीब आ सकती है.
<caption>
मार्जिन कॉल कब और कैसे ट्रिगर होता है
मार्जिन कॉल तब होता है जब उपयोग की गई ऋण राशि घटी हुई नई अधिकतम मंजूर ऋण सीमा (NAV में गिरावट के कारण) के करीब पहुंच जाती है. इसे एक उदाहरण से समझते हैं: (इक्विटी फंड, 50% एलटीवी)
</caption>
स्थिति
गिरवी रखे गए यूनिट्स का मूल्य
अधिकतम मंजूर ऋण (50%LTV)
उपयोग किया गया ऋण
मार्जिन स्थिति
प्रारंभिक
2,00,000 रुपये
1,00,000 रुपये
70,000 रुपये
सुरक्षित (30,000 रुपये बफर)
बाजार में गिरावट
1,20,000 रुपये
60,000 रुपये
70,000 रुपये
मार्जिन कॉल
बाजार में गिरावट के दौरान, आपका उपयोग किया गया ऋण 70,000 रुपये अब नई अधिकतम ऋण सीमा 60,000 रुपये से अधिक हो गया है. आपके पास 10,000 रुपये की कमी है.
मार्जिन कॉल का जोखिम
मार्जिन कॉल एक ऑटोमैटिक सुरक्षा ट्रिगर है. ये तब लागू करता है जब आपके गिरवी रखे गए यूनिट्स का बाजार  मूल्य काफी गिर जाता है, जिससे आपकी मौजूदा उपयोग की गई ऋण राशि एलटीवी सीमा से अधिक हो जाती है.
मार्जिन कॉल के बाद क्या करना होगा?
मार्जिन कॉल सूचना प्राप्त होने पर, निवेशक के पास आमतौर पर एलटीवी अनुपात को मैनेज करने के लिए बहुत कम समय (जैसे 24 से 48 घंटे) होता है. इस कमी को दूर करने के लिए निवेशक के पास दो मुख्य तरीके होते हैं:
नकद जमा करना: बकाया ऋण राशि को चुकाने के लिए नकद जमा करना.
अधिक यूनिट्स गिरवी रखना: गिरवी रखे यूनिट्स का मूल्य बढ़ाने के लिए अतिरिक्त म्युचुअल फंड यूनिट्स को गिरवी रखना.
मार्जिन कॉल की अनदेखा पड़ सकती है भारी
अगर आप निर्धारित समय के भीतर मार्जिन कॉल को पूरा करने में विफल रहते हैं, तो ऋणदाता के पास बकाया ऋण राशि की वसूली के लिए गिरवी रखे गए म्युचुअल फंड यूनिट्स की आवश्यक संख्या को बेचने और शेष ऋण शेष को मंजूर एलटीवी अनुपात के भीतर लाने का कानूनी अधिकार होता है.
जोखिम से बचने के लिए उठाएं ये कदम
उपयोगिता की निगरानी करें: अपनी LAMF सीमा का उपयोग कभी भी 100% तक न करें. एनएवी में अचानक गिरावट और संभावित मार्जिन कॉल से बचाव के लिए हमेशा एक स्वस्थ अप्रयुक्त सीमा बनाए रखें.
नकद तैयार रखें: अस्थिर इक्विटी फंड्स के बदले ऋण के लिए, किसी भी तत्काल मार्जिन कॉल को पूरा करने के लिए हमेशा एक छोटा कैश रिजर्व तैयार रखें.
म्यूचुअल फंड पर लोन किफायती समाधान
लार्क फिनसर्व के को-फाउंडर और सीईओ रोहित पटेरिया का कहना है कि, आज उधार लेने की पूरी प्रक्रिया एक मोबाइल एप्लिकेशन या ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से की जा सकती है. इस सुविधा से मध्यम-वर्ग के साथ-साथ पहली बार उधार लेने वालों के लिए फटाफट कर्ज लेना आसान हो गया है. म्युचुअल फंड के बदले ऋण वित्तीय टूलकिट का एक अभिन्न अंग बनता जा रहा है. यह निवेशकों को आपात स्थितियों का सामना करने, अल्पकालिक आवश्यकताओं को पूरा करने और अवसरों को भुनाने में सक्षम बनाता है. ये सब उनके दीर्घकालिक लक्ष्यों से समझौता किए बिना होता है. LAMF आपके निवेश की ताकत के आधार पर उधार लेने का एक तेज, पारदर्शी और स्मार्ट तरीका है.
RBI Floating Rate Bond Interest Rate 2025 fixed income
RBI Floating Rate Bonds: पारंपरिक बैंक जमा योजनाओं और छोटी बचत योजनाओं की तुलना में बेहतर और सुरक्षित विकल्प की तलाश कर रहे निवेशकों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. शेयर बाजार में लंबी चलने वाली अस्थिरता और सोने-चांदी की कीमतों में तेज उठा-पटक के बाद निवेशकों के बीच फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट लोकप्रिय हो रहे हैं. रूढ़ीवादी निवेशकों के बीच बैंक और छोटी बचत योजनाओं से अलग, लेकिन सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न के लिए आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड्स की मांग काफी बढ़ गई है. भारत सरकार की गारंटी और भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी वाले ये बॉन्ड सुरक्षा, स्थिर आय और बाजार के साथ बदलते रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बन गए हैं.
फ्लोटिंग रेट बॉन्ड क्या हैं? What is Floating Rate Bonds?
फ्लोटिंग-रेट बॉन्ड में ब्याज दर को समय-समय पर एक बेंचमार्क दर के आधार पर संशाेधित किया जाता है. बैंक एफडी या अन्य बचत योजना (जहां ब्याज दर पूरी अवधि के लिए अपरिवर्तित रहती है) के विपरीत फ्लोटिंग-रेट बॉन्ड की ब्याज दर अपनी अवधि के दौरान बाजार की ब्याज दरों के अनुरूप बदलती रहती है. फ्लोटिंग रेट बॉन्ड की ब्याज दर राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) की मौजूदा दर से 0.35% अधिक होती है जब एनएससी की दरें बढ़ती हैं, तो आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड की दरें भी बढ़ जाती हैं, और जब एनएससी की दरें गिरती हैं, तो इसकी दर में भी कमी आती है.
क्या है ब्याज दर?
NSC की ब्याज दर 7.7 फीसदी है, इसलिए फ्लोटिंग रेट बॉन्ड की मौजूदा ब्याज दर 8.05% है, जो इसे डेट विकल्पों के बीच एक बेहतरीन विकल्प बनाती है. इस बॉन्ड पर हर छह माह में ब्याज का भुगतान किया जाता है। आरबीआई ब्याज दर में किसी भी बदलाव की सूचना देता है.
बैंक जमा और बॉन्ड यील्ड से बेहतर
आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड की मौजूदा कूपन दर एसबीआई की 5-10 साल वाली फिक्स्ड डिपॉजिट दर (6.05%) से अधिक है. इतना ही नहीं यह 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी प्रतिभूति (G-Sec) की यील्ड (6.52%) से भी करीब 1.5 फीसदी ज्यादा है.
लॉक-इन अवधि
आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स की लॉक-इन अवधि निवेशक की आयु के आधार पर भिन्न होती है. 18 से 60 वर्ष से कम के निवेशकों के लिए 7 साल, 60 से 70 वर्ष के लिए 6 साल, 70 से 80 वर्ष के लिए 5 साल और 80 वर्ष से अधिक के लिए 4 साल है.
न्यूनतम निवेश
आरबीआई फ्लोटिंग रेट बॉन्ड में न्यूनतम निवेश की राशि 1,000 रुपये है. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. बॉन्ड पर मिलने वाली ब्याज आय कर योग्य होती है. ब्याज आय को आपकी कुल वार्षिक आय मे जोड़ा जाएगा और टैक्स स्लैब के मुताबिक कर लगाया जाएगा। इन बॉन्ड को आरबीआई रिटेल डायरेक्ट वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
Kotak Mahindra Bank offers lifetime free Kotak811 super.money credit card at just Rs 5000 FD investment
कोटक महिंद्रा बैंक ने super.money के साथ मिलकर एक अनोखा Kotak811 3-इन-1 अकाउंट लॉन्च किया है, जो जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट और सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड का शानदार कॉम्बिनेशन है. यह कार्ड खासतौर पर कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है और FD के खिलाफ जारी होता है, जिसमें क्रेडिट लिमिट FD का 90 फीसदी तक मिलती है. सिर्फ 5000 रुपए की FD पर यह कार्ड लाइफटाइम फ्री मिलता है, यानी कोई जॉइनिंग फीस और न ही कोई एनुअल फीस लगती है. आप न्यूनतम 1000 रुपए की FD से भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन 5000 से कम FD पर फिजिकल कार्ड के लिए 249 रुपए प्लस टैक्स लगेंगे. यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है और FD पर आकर्षक ब्याज भी मिलता रहेगा.
कम CIBIL वाले भी पाएं कार्ड
कोटक811 super.money क्रेडिट कार्ड 5,000 रुपए या उससे अधिक की FD पर पूरी तरह मुफ्त है. इससे कम FD पर फिजिकल कार्ड चुनने पर 249 रुपए प्लस टैक्स जॉइनिंग फीस देनी होगी. कार्ड पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं. यह सिक्योर्ड कार्ड होने से क्रेडिट स्कोर की सख्त जरूरत नहीं है. FD जितनी होगी, उसकी 90 फीसदी तक क्रेडिट लिमिट तुरंत मिल जाती है. FD पर ब्याज भी लगातार चलता रहता है.
ATM निकासी पर 100 रुपए चार्ज
कार्ड पर ब्याज दर 3.50 फीसदी हर महीने यानी सालाना 42 फीसदी है. हर ATM निकासी और फंड ट्रांसफर पर 100 रुपए का शुल्क लगता है. 5 दिसंबर 2025 से बैंक क्रेडिट कार्ड चार्जेस में बदलाव भी कर रहा है. FD निकालने पर क्रेडिट कार्ड बंद नहीं होता, सिर्फ लिमिट घट जाती है. पेमेंट मिस करने पर लेट फीस के साथ क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है और 60 दिन से ज्यादा डिफॉल्ट पर FD से वसूली हो सकती है. नियम के अनुसार कैश लिमिट पार नहीं करनी चाहिए, लेकिन बैंक अपनी मर्जी से और ग्राहक की सहमति लेकर ओवरलिमिट सुविधा दे सकता है. यह सिर्फ सुविधा के लिए है.
How to check your credit score and spot suspicious inquiries in your report
Credit Score: कर्ज लेने वाले उस हर व्यक्ति को अपना क्रेडिट स्कोर समय-समय पर चेक करना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि अब बैंक और NBFC लोन देते समय क्रेडिट ब्यूरो के डेटा पर ही भरोसा करते हैं. एक छोटी सी गलती भी आपका पर्सनल लोन, होम लोन या क्रेडिट कार्ड अप्रूवल रोक सकती है. अच्छी बात यह है कि अब आप आसानी से अपना क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर सकते हैं और उसमें छिपी धोखाधड़ी या गलत इंक्वायरी को तुरंत पकड़ सकते हैं. मनीमंत्रा के फाउंडर राज खोसला के अनुसार हर कुछ महीने में रिपोर्ट चेक करने से पहचान की चोरी और फ्रॉड से बचा जा सकता है.
क्रेडिट रिपोर्ट में क्या-क्या देखना जरूरी
RBI ने चार क्रेडिट ब्यूरो – CIBIL, Experian, Equifax और CRIF को लाइसेंस दिया है. हर ब्यूरो से आप हर साल एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट ले सकते हैं. अब ज्यादातर वेबसाइट और ऐप पर तुरंत डिजिटल रिपोर्ट मिल जाती है. बस अकाउंट बनाएं, आधार-ओटीपी से वैरिफाई करें और रिपोर्ट डाउनलोड करें. रिपोर्ट को सेक्शन-दर-सेक्शन पढ़ें. पर्सनल इन्फॉर्मेशन में नाम, पैन, मोबाइल नंबर सही हैं या नहीं. क्रेडिट अकाउंट्स में सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की लिमिट, बकाया और पेमेंट हिस्ट्री चेक करें. सबसे अहम है इंक्वायरी सेक्शन यहां हर उस लेंडर का नाम दिखता है जिसने आपका स्कोर चेक किया.
यह भी पढ़ें- फ्लैट पजेशन देने में देरी होने पर मिल सकता है 29 लाख का हर्जाना, बिल्डरों के खिलाफ सख्त हुआ रेरा
संदिग्ध इंक्वायरी कैसे पहचानें और फिर क्या करें?
रिपोर्ट में देखें कि कहीं आपके द्वारा कभी न लिया गया लोन या कार्ड रिपोर्ट में चल रहा हो. ओवरड्यू अमाउंट गलत दिखाया गया हो या लेट पेमेंट गलत दर्ज हो. बिना बताए क्रेडिट लिमिट बढ़ाई या घटाई गई हो. ऐसे किसी भी एंट्री से स्कोर गिर सकता है. जैसे ही संदिग्ध एंट्री दिखे, उसी ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर डिस्प्यूट रेज करें. ज्यादातर ब्यूरो 30 दिन के अंदर सुधार कर देते हैं. साथ ही उस लेंडर से भी संपर्क करें जिसने बिना वजह इंक्वायरी की. समय पर सुधार से स्कोर जल्दी रिकवर करता है.
Credit Line on UPI big banks focusing on process more such offers
Credit Line on UPI: अब यूपीआई से सिर्फ पैसे ट्रांसफर ही नहीं होंगे, बल्कि तुरंत छोटा लोन भी मिलेगा. इसकी शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है, लेकिन अब यह आसान और सुलभ होने वाला है. एनपीसीआई ने सितंबर 2023 में क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई फीचर लॉन्च किया था, लेकिन शुरुआत में बड़े बैंक हिचकिचा रहे थे. अब तस्वीर बदल रही है. अब एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज जल्द ही इस सुविधा को लाइव करने जा रहे हैं.
इन छोटे बैंकों ने की थी सबसे पहले शुरुआत
पहले यह सुविधा छोटे बैंक ही दे रहे थे. कर्नाटका बैंक ने नवी के साथ और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पेटीएम के साथ मिलकर सबसे पहले लाइव किया. अब बड़े प्राइवेट बैंक भी तैयार हैं. ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक नवी, सुपर मनी और सैलरीसे के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक ने सुपर मनी के साथ हाथ मिलाया है. कोटक महिंद्रा बैंक अपने एफडी-बेस्ड क्रेडिट कार्ड को भी यूपीआई से लिंक करने की तैयारी कर रहा है.
क्यों अचानक बड़े बैंक सक्रिय हुए?
रिपोर्ट में एक यूपीआई पेमेंट ऐप के फाउंडर के हवाले से कहा गया है कि आरबीआई और एनपीसीआई से सारी क्लैरिफिकेशन मिल गई हैं. ब्याज दरें, कस्टमर टर्म्स, रिकवरी प्रोसेस सब साफ हो गया है, इसलिए अब बड़े बैंक खुलकर आ रहे हैं. इसके तहत फिनटेक कंपनियां कस्टमर ऑनबोर्डिंग और शुरुआती क्रेडिट चेक करेंगी, जबकि बैंक असल लेंडिंग और प्रोसेसिंग करेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो अभी तक बैंक से कोई लोन नहीं ले पाए हैं. छोटे-छोटे टिकट साइज के लोन देकर उनका क्रेडिट हिस्ट्री बनेगा और आगे बड़े लोन आसानी से मिल सकेंगे.
रूपे क्रेडिट कार्ड का कमाल
यूपीआई पर चलने वाले रूपे क्रेडिट कार्ड की सफलता ने भी बैंकों का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है. जहां सामान्य क्रेडिट कार्ड महीने में 5 बार स्वाइप होता है, वहीं रूपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई से 30-35 बार ट्रांजेक्शन हो रहा है. यानी 6-7 गुना ज्यादा इस्तेमाल. इसी मौके को बड़े बैंक भुनाना चाहते हैं.
कितने लोग ले रहे फायदा?
अभी तक 3-4 लाख ग्राहकों को क्रेडिट लाइन जारी हो चुकी है. ट्रांजेक्शन वॉल्यूम शुरू में कम था, लेकिन अब तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि इसमें कुछ चिंताएं भी हैं. उदाहरण के लिए कुछ बैंकरों का कहना है कि इतने छोटे लोन की रिकवरी बहुत मुश्किल होती है. यूपीआई हर उम्र और हर सेगमेंट के पास है, इसलिए क्रेडिट बबल बनने का खतरा भी है.
People taking out loans for home renovation, shopping and gifting
फेस्टिव खर्चों के लिए पर्सनल लोन लेने वाले कस्टमर्स अब ब्याज दरों के बजाय इंस्टेंट डिस्बर्सल और पूरी तरह डिजिटल लोन प्रोसेस को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं. यह जानकारी भारत के प्रमुख कंज्यूमर क्रेडिट मार्केटप्लेस, पैसाबाजार द्वारा किए गए एक नए सर्वे से सामने आई है. इस सर्वे में शामिल 10200 से अधिक लोगों में से 42 फीसदी ने कहा कि उन्होंने तेज डिस्बर्सल और न्यूनतम डॉक्युमेंटेशन की वजह से अपने बैंक/लोन संस्थान को चुना, जबकि 25 फीसदी ने कहा कि लोन चुनते समय कम ब्याज दरें उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर थीं. यह दिखाता है कि अब कंज्यूमर्स का रुझान आसान तरीके से और तुरंत लोन पाने की ओर अधिक बढ़ रहा है. 80 फीसदी कंज़्यूमर्स ने कहा कि वे विभिन्न लोन ऑफर्स की तुलना करने और आवेदन के लिए पैसाबाजार जैसी गाइडेड डिजिटल प्लेटफॉर्म को तरजीह देते हैं, जिनमें से 53 फीसदी ने तेज अप्रूवल और डिस्बर्सल को लोन प्रक्रिया को आसान बनाने वाला प्रमुख कारक बताया.
पैसाबाजार की सीईओ, संतोष अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न कंज़्यूमर सेगमेंट में बुनियादी जरुरतों के साथ-साथ लाइफस्टाइल और फेस्टिव खर्चों के लिए, पर्सनल लोन लेने का बढ़ता चलन एक मैच्योर क्रेडिट इकोसिस्टम को दर्शाता है. इस सर्वे से पता चलता है कि वे ऐसे सीमलेस डिजिटल प्रोसेस को प्राथमिकता देते हैं जो लोन तक पहुंच को आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाते हैं.
फेस्टिव पर्सनल लोन का बढ़ता चलन
सर्वे से पता चलता है कि 41 फीसदी लोगों ने पहली बार फेस्टिव खर्चों के लिए पर्सनल लोन लिया, जो इस कैटेगरी में नए चलन का संकेत देता है. वहीं 46 फीसदी ने कहा कि वे आने वाले फेस्टिव सीजन में भी पर्सनल लोन लेने को इच्छुक हैं, जो दिखाता है कि अब कंज्यूमर्स इसे एक भरोसेमंद और सुविधाजनक फाइनेंशियल विकल्प के रूप में देख रहे हैं.
इस सर्वे के अनुसार, फेस्टिव सीजन के दौरान पर्सनल लोन लेने का सबसे बड़ा कारण होम रेनोवेशन और फर्निशिंग (18 फीसदी) रहा. इसके बाद, अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स और फेस्टिव शॉपिंग या गिफ्टिंग (15 फीसदी) का स्थान रहा. अन्य प्रमुख कैटेगरी में गोल्ड और ज्वेलरी (12 फीसदी), डेट कंसॉलिडेशन (10 फीसदी) और फैशन व लाइफस्टाइल शॉपिंग (10 फीसदी) प्रमुख उद्देश्यों में शामिल थे, जो इस दौरान कंज्यूमर्स की विविध वित्तीय जरूरतों को उजागर करते हैं. लगभग 60 फीसदी लोगों ने 5 लाख रुपए से कम का फेस्टिव पर्सनल लोन लिया, जबकि 42 फीसदी ने 5 साल से कम अवधि वाले लोन को प्राथमिकता दी, जो कंज़्यूमर्स के संतुलित और संभलकर लोन लेने के व्यवहार को दर्शाता है.
Bajaj Finance Sees 27pc Surge in Festive Loan Demand
दिवाली की चमक इस बार सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों की जेबों में भी उतर आई. बजाज फाइनेंस ने फेस्टिव सीजन में कंज्यूमर लोन डिस्बर्समेंट में एक नया रिकॉर्ड बनाया. 27 फीसद वॉल्यूम ग्रोथ और 29 फीसद वैल्यू बढ़ोतरी के साथ यह साफ हो गया है कि भारत की कंजम्प्शन स्टोरी अभी बाकी है.
22 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक चले इस फेस्टिव पीरियड में बजाज फाइनेंस ने करीब 63 लाख लोन डिस्बर्स किए. पिछले साल की तुलना में यह संख्या 27 फीसद ऊपर है. वैल्यू के लिहाज से 29 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी ने कहा कि ये आंकड़े सरकार की नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स का सीधा नतीजा हैं. टीवी और एसी जैसे प्रोडक्ट्स पर कम जीएसटी ने एवरेज लोन टिकट साइज को 6 फीसद घटा दिया, लेकिन कस्टमर्स हायर क्वालिटी आइटम्स की ओर मुड़े. यह प्रीमियमाइजेशन ट्रेंड दिखाता है कि लोग अब सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि बेहतर लाइफस्टाइल चुन रहे हैं.
इस दौरान बजाज फाइनेंस ने 23 लाख नए कस्टमर्स जोड़े. इनमें से 52 फीसद न्यू-टू-क्रेडिट थे, यानी पहली बार फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम से जुड़े. मिडिल और लोअर इनकम परिवार अब भरोसे के साथ खर्च कर रही हैं. बजाज फाइनेंस के चेयरमैन संजीव बजाज ने कहा कि जीएसटी और टैक्स चेंजेस ने कंजम्प्शन-लेड ग्रोथ को नई रफ्तार दी है. रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से करोड़ों परिवारों को फेस्टिव शॉपिंग में आसानी हुई.
कंज्यूमर फाइनेंसिंग में टीवी सेगमेंट ने खासा धमाल मचाया. 40 इंच और इससे ऊपर स्क्रीन वाले टीवी के लोन की हिस्सेदारी कुल क्रेडिट में 71 फीसद रही, जो पिछले साल 67 फीसद थी. जीएसटी कट ने कस्टमर्स को अपग्रेड करने का मौका दिया. एसी, होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी डिमांड बढ़ी. बजाज फाइनेंस की डिजिटल और फिजिकल चैनल्स ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया. 239,000 एक्टिव डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स और 4,200 लोकेशंस पर कंपनी का नेटवर्क मजबूत है. कस्टमर बेस 11 करोड़ को पार कर चुका है, जिसमें 7.51 करोड़ मोबाइल ऐप इंस्टॉल्स हैं.
जीएसटी रिफॉर्म्स ने प्रोडक्ट्स को अफोर्डेबल बनाया, जिससे लोन अमाउंट कम हुआ लेकिन क्वालिटी में सुधार आया. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में यह शिफ्ट लॉन्ग टर्म ग्रोथ का संकेत है. बजाज फाइनेंस ने वाइडर डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल ऑनबोर्डिंग से इसे कैप्चर किया.
52 फीसद न्यू कस्टमर्स का पहला लोन फॉर्मल सिस्टम से होना बड़ी बात है. पहले ये लोग अनऑर्गनाइज्ड लेंडर्स पर निर्भर थे, अब बजाज जैसे प्लेयर्स से जुड़ रहे हैं. इससे क्रेडिट हिस्ट्री बिल्ड होती है, फ्यूचर लोन आसान होते हैं. कंपनी का फोकस मिडिल क्लास पर है, जो भारत का ग्रोथ इंजन है.
शेयर मार्केट ने इस न्यूज को पॉजिटिव लिया. बजाज फाइनेंस के शेयर्स 1.68 फीसद ऊपर चढ़े, 1060.45 रुपए के हाई पर पहुंचे. पिछले तीन महीनों में बजाज फाइनेंस के शेयर ने 19.47 फीसद रिटर्न दिया, जबकि सेंसेक्स सिर्फ 3.35 फीसद ऊपर चढ़ा है.
Guarantee-free loan scheme up to Rs 10 crore announced in Delhi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना की मंगलवार को घोषणा की और कहा कि कार्यबल में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘पहले इंडिया फाउंडेशन’ द्वारा ‘भारत में एमएसएमई क्षेत्र में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना’ रिपोर्ट के विमोचन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारें भारत की बड़ी आबादी को एक बोझ के रूप में देखती थीं, लेकिन महिलाओं को सशक्त बनाकर इसे एक संपत्ति में बदला जा सकता है. रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जब आधी आबादी घरों में बंद रहेगी तो देश का विकास कैसे होगा. हमें समाज और राष्ट्र के विकास के लिए हर संभव मदद की जरूरत है. महिला सशक्तिकरण के लिए इसे ‘‘स्वर्ण युग’’ करार देते हुए गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिला उद्यमियों को उनकी क्षमता का एहसास कराने में सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हमारे उद्यमी, सरकारी सहायता से अपने विचारों और कड़ी मेहनत के जरिये अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं.
Car loan best rates 2025 offered for Diwali season
Car Loan Intrest Rates: त्योहारी सीजन चल रहा है ऐसे समय में लोग कार खरीदना पसंद कर है. इस समय गाड़ियों पर कई तरह के ऑफर कार कंपनियों और बैंकों की तरफ से तो हर साल की तरह दिए ही जा रहे है लेकिन जीएसटी में कटौती की वजह से गाड़ियों की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है. ऐसे में ग्राहकों की इस मांग को भूनाने के लिए बैंकों ने भी कार खरीदने वालों के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर लोन ऑफर रहे है. पैसेबाजार.कॉम के अनुसार अक्टूबर में कार खरीदने वालों के लिए बैंक 7.60 फीसदी की ब्याज दर से लोन ऑफर किए जा रहे है. अगर आप भी कार खरीदने के लिए लोन लेना चाहते है तो 5 लाख रुपए का लोन 5 साल के लिए लेने पर उसकी हर महीने की ईएमआई 10043 रुपए से 11699 रुपए तक हो सकती है, जो लोन लेने वाले की प्रोफाइल पर निर्भर करता है.
NEW CAR LOAN-RATES AND CHARGES
Name of Lender
Interest rate (%) p.a.
EMI (Rs) Loan amount-5 lakh Tenure-5 years
Processing fee (% of loan amount)
Union Bank of India
7.80-9.70
10,090 - 10,550
Up to Rs 1,000 (No processing fee under festive offer)
Punjab National Bank
7.85-9.70
10,102 - 10,550
Up to 0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 1,500)
Bank of Baroda
8.15-11.60
10,174 - 11,021
Up to Rs. 2,000
Canara Bank
7.70-11.70
10,067 - 11,047
Up to 0.25% (Rs 1,000 - Rs. 5,000)
Bank of India
7.85-12.15
10,102 - 11,160
Up to 0.25% (Rs. 2,500 - Rs. 10,000)
UCO Bank
7.60-10.25
10,043 - 10,685
0.50% (Rs 5,000)
State Bank of India
8.80-9.90
10,331 - 10,599
NIL
IDBI Bank
8.30-9.15
10,210 - 10,416
Up to Rs 2,500
Bank of Maharashtra*
7.70-12.00
10,067 - 11,122
Up to 0.25% of the loan amount (max. up to Rs. 15,000) No processing fee under festive offer)
Indian Overseas Bank
7.80-12.00
10,090 - 11,122
0.50% (Rs 500 - Rs 5,000)
ICICI Bank
8.50 onwards
10,258 onwards
Up to 2%
HDFC Bank
9.20 onwards
10,428 onwards
Up to 1% (Rs. 3,500 - Rs. 9,000)
Karnataka Bank
8.97-11.66
10,372 - 11,037
Up to 0.60% (Rs. 2,500 - Rs. 11,000)
Federal Bank
10.00 onwards
10,624 onwards
Rs. 2,000 - Rs. 4,500
Punjab and Sind Bank**
7.75-14.25
10,078 - 11,699
0.25% (Rs. 1,000 - Rs. 15,000)
Indian Bank
7.75-9.85
10,078 - 10,587
Rs. 1,000
IDFC FIRST Bank
9.99 onwards
10,621 onwards
Up to Rs. 10,000
Central Bank of India
7.85-9.45
10,102 - 10,489
0.50% of loan amount (Rs. 2,000 - Rs. 20,000) (No processing fees till 31.03.2026)
*0.25% interest rate concession for existing home loan borrowers and other existing customers having atleast 6 months of relationship with the bank. **Concession of up to 50% on processing fee for PSB Apna Vahan Sugam.
Rates and charges as of 8th October 2025.
Source: Paisabazaar.com
कार लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
1. ब्याज दर (Interest Rate) देखें
अलग-अलग बैंक और NBFC अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं.
फिक्स्ड और फ्लोटिंग रेट को समझें.
थोड़े से ब्याज दर में फर्क से भी EMI पर बड़ा असर पड़ सकता है.
2. लोन की अवधि (Loan Tenure) समझें
लंबी अवधि में EMI कम होगी लेकिन कुल ब्याज ज़्यादा देना पड़ेगा.
छोटी अवधि में EMI ज़्यादा होगी लेकिन कुल ब्याज कम लगेगा.
3. डाउन पेमेंट (Down Payment)
कोशिश करें ज्यादा डाउन पेमेंट करने की.
ज्यादा डाउन पेमेंट करने से लोन राशि और ब्याज दोनों कम होंगे.
4. EMI कैलकुलेशन
EMI अपनी आय के हिसाब से तय करें.
EMI आपकी मासिक आय का 30–40 फीसदी से ज्यादा न हो.
5. प्रोसेसिंग फीस और हिडन चार्जेज
बैंक/फाइनेंसर प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज या प्रीपेमेंटपेनाल्टी ले सकते हैं. इन्हें पहले ही क्लियर कर लें.
6. क्रेडिट स्कोर
अच्छा क्रेडिट स्कोर (750+) होने पर आपको कम ब्याज दर और बेहतर ऑफ़र मिल सकते हैं.
7. प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर ऑप्शन
देखें कि लोन जल्दी चुकाने पर पेनाल्टी लगेगी या नहीं.
अगर आपकी आय बढ़े तो जल्दी लोन क्लियर करना फायदेमंद रहेगा.
8. बीमा (Insurance) और ऐड-ऑन पैकेज
कई बार बैंक कार बीमा या अतिरिक्त सेवाएं भी साथ में जोड़ते हैं.
इनकी जरूरत और लागत को समझकर ही लें.
Planning a personal loan? Don't make these 5 errors
Personal Loan Mistakes: पर्सनल लोन को घर रेनोवेशन, पढ़ाई, इमरजेंसी हॉस्पिटल खर्च या दूसरे कर्ज को चुकाने जैसी कई स्थिती में लिया जाता है, लेकिन पर्सनल लोन जरूरत से ज्यादा लेने पर यह आपके लिए बड़ी मुसीबत भी बन सकता है. पर्सनल लोन केवल  ही लें जितना जरूरी हो, क्योंकि कई बार 'अरे चुका देंगे' सिर्फ ऐसा सोचकर आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसे में पर्सनल लोने लेते समय आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस खबर में हम आपको यह जानकारी देंगे.
जरूरत से अधिक उधार लेना
जरूरत से अधिक लोन लेना आपके लिए कर्ज चुकाने के समय बड़ा बोझ बन सकता है और कुल ब्याज लागत को बढ़ा सकता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पर्सनल लोन का निर्णय भावनाओं की बजाय तर्कसंगत योजना पर आधारित होना चाहिए. केवल उतना ही उधार लें जितना जरूरी हो.
छिपे शुल्कों को नजरअंदाज करना
हर लोन के साथ ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, अवधि और रिपेमेंट शेड्यूल से संबंधित नियम और शर्तें होती हैं. छिपे शुल्कों या प्रीपेमेंट पेनल्टी को नजरअंदाज करने से अप्रत्याशित लागत बढ़ सकती है. हमेशा बारीकी से पढ़ें और शर्तों को समझें.
ब्याज शुल्कों की अनदेखी
ब्याज दरों में मामूली अंतर भी लोन की अवधि के दौरान आपकी रिपेमेंट राशि में बड़ा बदलाव ला सकता है. कई कर्ज लेने वाले इसकी अनदेखी करते हैं, केवल लोन राशि या अवधि पर ध्यान देते हैं, जो लंबे समय में उच्च लागत का कारण बन सकता है. कर्ज देने वाले की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, न कि केवल लोन एजेंटों की सलाह पर भरोसा करना, जो हमेशा निष्पक्ष सलाह नहीं दे सकते. सबसे प्रतिस्पर्धी दरों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन और चयन से आप काफी पैसा बचा सकते हैं और अनावश्यक वित्तीय तनाव से बच सकते हैं.
एक साथ कई सोर्स से उधार लेना
एक साथ कई लोन लेना जल्दी ही भारी पड़ सकता है और खतरनाक ऋण जाल में फंसने का कारण बन सकता है. जब कर्ज लेने वाले बिना सावधानी के पर्सनल लोन जमा करते हैं, तो उनकी इनकम से ज्यादा पैसे देने का दबाव पड़ सकता है, जिससे वित्तीय तनाव और संभावित डिफॉल्ट का खतरा बढ़ता है. वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए, कर्ज लेने वालों को एक साथ कई लोन लेने से बचना चाहिए और अतिरिक्त ऋण लेने से पहले अपनी रिपेमेंट क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए.
EMI में देरी या चूक
EMI भुगतान समय पर न करने से गंभीर परिणाम हो सकते है. इससे देर से भुगतान करने पर जुर्माना और अतिरिक्त ब्याज शुल्क लग सकता हैं, साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में लोन लेना मुश्किल हो सकता है. कई मामलों में लगातार भुगतान न करने से आपके उपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. लोन लेने से पहले आप यह कैलकुलेट सुनिश्चित करें कि आप EMI समय पर चुका सकते हैं.
HDFC Bank cuts lending rates know Will your EMIs drop
HDFC Bank Cut MCLR Rate: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने लेंडिंग रेट में कमी का ऐलान किया है. अब इसके बाद लोन लेने वाले वाले ग्राहकों की ईएमआई कम होने की उम्मीद है. बैंक ने चुनिंदा अवधियों पर MCLR में 15 बेस प्वाइंट्स तक की कटौती की है. इस बदलाव के बाद, HDFC बैंक का MCLR अब 8.40 फीसदी से 8.65 फीसदी के बीच है, जो लोन अवधि पर निर्भर करता है. पहले ये दरें 8.55 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच थीं. ओवरनाइट MCLR को 8.55 फीसदी से घटाकर 8.45 फीसदी किया गया है, जबकि एक महीने की दर 8.40 फीसदी हो गई है. तीन महीने की दर 15 आधार अंकों की कटौती से 8.45 फीसदी हो गई और 6 महीने और एक साल की MCLR दरें अब 8.55 फीसदी हैं. लंबी अवधियों के लिए दो साल की दर 8.60 फीसदी और तीन साल की दर 8.65 फीसदी है.
क्या होते है MCLR रेट?
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट, या MCLR, वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसे बैंक लोन के लिए वसूल सकता है. यह अधिकांश होम, पर्सनल और बिजनेस लोन का आधार है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 2016 में पेश किया गया MCLR यह सुनिश्चित करता है कि उधारकर्ताओं से बैंक के फंड लागत से नीचे ब्याज न वसूला जाए, जब तक निर्दिष्ट न हो. एचडीएफसी बैंक की वर्तमान बेस रेट 8.90 फीसदी है, जो 19 सितंबर 2025 से प्रभावी है. बैंक का बेंचमार्क PLR (BPLR) भी 17.40 फीसदी प्रति वर्ष संशोधित किया गया है. MCLR से जुड़े होम लोन और पर्सनल लोन लेने वाले इस संशोधन के बाद अपनी EMI में कमी देख सकते हैं. HDFC बैंक के होम लोन रेट, जो रेपो रेट से जुड़े हैं, उधारकर्ता के प्रोफाइल और लोन प्रकार पर निर्भर करते हुए 7.90 फीसदी से 13.20 फीसदी के बीच हैं. बैंक अपने होम लोन ब्याज दरों की गणना पॉलिसी रेपो रेट पर 2.4 फीसदी से 7.7 फीसदी का मार्जिन जोड़कर करता है.
MCLR दरों में कटौती
बैंक ने चुनिंदा अवधियों पर MCLR में 15 आधार अंकों तक की कटौती की है. संशोधन के बाद, HDFC बैंक का MCLR अब 8.40 फीसदी से 8.65 फीसदी के बीच है, जो लोन अवधि पर निर्भर करता है. पहले ये दरें 8.55 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच थीं. ओवरनाइट MCLR को 8.55 फीसदी से घटाकर 8.45 फीसदी किया गया है, जबकि एक माह की दर 8.40 फीसदी हो गई है. तीन माह की दर 15 आधार अंकों की कटौती से 8.45 फीसदी हो गई, और छह माह तथा एक वर्ष की MCLR दरें अब 8.55 फीसदी हैं. लंबी अवधियों के लिए, दो वर्ष की दर 8.60 फीसदी और तीन वर्ष की दर 8.65 फीसदी है.
RBI raised loan limit against shares and IPO Financing
क्या आपके पास आईपीओ में निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं. कोई बात नहीं, बैंक हैं न. अब तो और ज्यादा कर्ज देंगे. इसके अलावा आपके शेयर भी आपको ज्यादा कर्ज दिला सकते हैं. रिजर्व बैंक के नए नियमों के तहत बैंकों को अब पहले से ज्यादा कर्ज देने की छूट दी गई है, जिनका फायदा आम निवेशकों को मिल सकता है. लेकिन निवेशकों को खास सतर्कता बरतना भी जरूरी होगा.
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में शेयरों के बदले कर्ज और आईपीओ फाइनेंसिंग से जुड़े नियमों में ढील देते हुए निवेशकों को नए अवसर प्रदान किए हैं. शेयरों के बदले अब कर्ज की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए तक कर दिया गया है. वहीं आईपीओ आवेदन के लिए कर्ज की सीमा 10 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपए कर दी गई है. इससे बैंक और एनबीएफसी निवेशकों को पहले से अधिक राशि के कर्ज दे सकेंगे, जिससे पूंजी बाजार में तरलता और भागीदारी दोनों बढ़ेगी. हालांकि, इसके साथ जोखिम और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगे.
कैसे मिलता है यह कर्ज?
निवेशक अपने शेयरों, बॉन्ड या म्यूचुअल फंड यूनिट्स को गिरवी रखकर कर्ज ले सकते हैं. आमतौर पर कुल मूल्य का लगभग 50 फीसद तक ऋण उपलब्ध होता है. शेयर और यूनिट्स पर निवेशक का स्वामित्व रहता है मगर गिरवी रखे शेयरों को बैंक की अनुमति के बिना बेचा नहीं जा सकता.
बिना दावे वाली संपत्तियां: बैंकों में पड़ी 184000 करोड़ की राशि, सीतारमण ने अभियान शुरू किया
इसी तरह, IPO फाइनेंसिंग में बैंक या एनबीएफसी निवेशकों को छोटी अवधि का कर्ज बड़े आईपीओ में आवेदन करने में मदद करते हैं. निवेशक लिस्टिंग के बाद शेयर बेचकर मुनाफे से कर्ज चुका सकते हैं, अन्यथा भुगतान अपनी जेब से करना होता है.
जोखिम का हिसाब
इस तरह कर्ज में सबसे बड़ा खतरा बाजार में गिरावट के दौरान आता है. यदि गिरवी रखे शेयरों का मूल्य घटता है तो बैंक मार्जिन कॉल जारी कर सकता है. निवेशक को तुरंत अतिरिक्त सिक्योरिटी जमा करनी होगी या आंशिक ऋण चुकाना होगा. ऐसा न करने पर बैंक शेयरों को बेच सकता है, वो भी घाटे में.
RBI MPC Meeting: विलय और अधिग्रहण के लिए कंपनियों को कर्ज दे सकेंगे Bank, आरबीआई ने किया ऐलान
इसी तरज IPO फाइनेंसिंग में शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रहने पर कर्ज की वापसी निवेशक के लिए चुनौती बन सकती है.
जरूर बरतें ये सावधानी
शेयरों के बदले कर्ज लेते हुए पूरी सीमा तक कर्ज न लें, कुछ मार्जिन छोड़कर ही उधार लें.
केवल मजबूत और बाजार में सक्रिय (लिक्विड) शेयरों को ही गिरवी रखें.
पोर्टफोलियो में विविधता बनायें नियमित मूल्यांकन करें.
IPO फाइनेंसिंग में उतना ही जोखिम लें जितना घाटा सहने की क्षमता हो.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट पंकज रांदड कहते हैं, निवेशकों को जोखिम प्रबंधन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत बढ़ेगी. लेवरेज बड़ा मुनाफा दिला सकता है, लेकिन नुकसान को भी उतनी ही तेजी से से बढ़ा सकता है. समझदारी और सावधानी से लिया गया कर्ज निवेश रणनीति को मजबूत बना सकता है.
Deposit Vs Credit Growth Bank Deposit Growth again trailing behind
Deposit Vs Credit Growth: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में जमा की वृद्धि (डिपॉजिट ग्रोथ) और कर्ज के बढ़ने की रफ्तार (क्रेडिट एक्सपैंशन) के बीच का अंतर फिर से बढ़ रहा है. यह बैंकों के लिए फंडिंग के मैनेजमेंट की नई चुनौतियां पैदा कर रहा है. भारतीय बैंकिंग सेक्टर लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहा है. बीच में कुछ समय के लिए यह खाई कम होने लगी थी, जिससे बैंकों ने राहत की सांसें ली थीं, लेकिन अब फिर से अंतर बढ़ने लगा है.
क्या कहते हैं रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) के अंत में शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों के डिपॉजिट 10.4 फीसदी की दर से बढ़े, जबकि क्रेडिट में 11 फीसदी की तेजी आई. एक तिमाही पहले (जनवरी-मार्च तिमाही) में यह अंतर मामूली था. तब डिपॉजिट 10.3 फीसदी की दर से और क्रेडिट 10.4 फीसदी की दर से बढ़ा था, लेकिन अब क्रेडिट की रफ्तार डिपॉजिट से आगे निकल रही है. आरबीआई के क्वार्टरली स्टेटिस्टिक्स ऑन डिपॉजिट्स एंड क्रेडिट रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेंड बैंकों को लो-कॉस्ट डिपॉजिट्स यानी कम लागत पर संसाधन जुटाने में मुश्किल पैदा कर रहा है. यह स्थिति खासकर RBI द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 100 आधार अंकों की कटौती के बाद और चुनौतीपूर्ण हो गई है.
एचडीएफसी बैंक ने लगाई कर्ज के रफ्तार पर ब्रेक
आंकड़ों के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का जमा सितंबर के अंत तक 28 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यह साल भर पहले की तुलना में 12.1 फीसदी की बढ़त है. इा दौरान कर्ज (मैनेज्ड एडवांस) 28.7 लाख करोड़ रुपए पर रहा, जो साल भर पहले की तुलना में 8.9 फीसदी की ग्रोथ है. एचडीएफसी बैंक ने जान-बूझकर कर्ज देने में सुस्ती लाई है. बैंक ने कहा कि यह स्लोडाउन बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए उठाया गया रणनीतिक कदम है. कोटक महिंद्रा बैंक ने मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ दिखाई, जहां डिपॉजिट्स 14.6 फीसदी बढ़कर 5.3 लाख करोड़ और एडवांस 15.8 फीसदी ऊपर 4.7 लाख करोड़ हो गए.
बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे बड़ी खाई
पब्लिक सेक्टर में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्लोबल डिपॉजिट्स 9.3 फीसदी बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपए हो गए, जबकि ग्लोबल एडवांस 11.9 फीसदी ऊपर 12.8 लाख करोड़ हो गए. आईडीबीआई बैंक में डिपॉजिट्स 9 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए और एडवांस 15 फीसदी बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपए हो गए. यह जमा और कर्ज बढ़ने की रफ्तार में सबसे बड़ी खाई है. दूसरी ओर निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक में जमा और कर्ज दोनों में गिरावट आई. इंडसइंड बैंक के डिपॉजिट्स 5 फीसदी कम होकर 3.9 लाख करोड़ रुपए पर और नेट एडवांस 8 फीसदी कम होकर 3.3 लाख करोड़ रुपए पर आ गए.
इस वित्त वर्ष में और बढ़ सकती है कर्ज की रफ्तार
कहा जा रहा है कि अनसिक्योर्ड लोन्स पर रिजर्व बैंक की सख्ती और रिटेल स्ट्रेस ने क्रेडिट ग्रोथ को धीमा किया है. क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार, चालू वित्तवर्ष में बैंक क्रेडिट 12-13 फीसदी की ग्रोथ दिखा सकता है, जो पिछले वित्त वर्ष के 11-11.5 फीसदी से बेहतर है, लेकिन डिपॉजिट मोबिलाइजेशन की चुनौती बनी रहेगी. इससे बैंकों के सामने कम लागत पर संसाधन की चुनौती बरकरार रह सकती है.