Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Health Insurance Claim Rejected? Know Your Rights and How to Get Your Money Back
लेखक- शिल्पा अरोड़ा, सीओओ, इंश्योरेंस समाधान
रेवाड़ी में रहने वाली 64 वर्षीय गृहिणी लाजवंती के लिए फरवरी का महीना दोहरी परीक्षा लेकर आया. पहले ओवेरियन कैंसर का इलाज और पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहने की पीड़ा, और फिर 5,16,535 रुपये के इलाज बिल के बावजूद ढाई महीने तक बीमा कंपनी की चुप्पी. जिस परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये से भी कम हो, उसके लिए 5 लाख से ऊपर का मेडिकल बिल किसी पहाड़ से कम नहीं होता.
लाजवंती ने बीमा सलाहकार कंपनी इंश्योरेंस समाधान से मदद मांगी. केस दर्ज हुआ और चार दिन के भीतर बीमा कंपनी को औपचारिक शिकायत भेजी गई. कंपनी ने अतिरिक्त दस्तावेज मांगे, जो जमा करा दिए गए. नतीजा यह हुआ कि रजिस्ट्रेशन के महज 26 दिन के भीतर 4,90,931 रुपये (क्लेम की करीब 95 फीसदी रकम) का भुगतान हो गया.
बीमा लोकपाल तक जाने की नौबत भी नहीं आई.
यह कहानी बताती है कि सही कदम, स्पष्ट शिकायत और समय पर जवाब अटके हुए पैसे वापस दिला सकता है.
लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्लेम अटकते या कटते क्यों हैं, और हक मारने की कोशिश हो तो पॉलिसीधारक के पास क्या रास्ता है?
क्लेम खारिज या कम क्यों होता है?
जानकारी छिपाना या गलत जानकारी : सबसे बड़ी वजह यही है। कई बार एजेंट फॉर्म भर देता है और बीपी, शुगर या थायरॉइड जैसी बीमारी या चल रही दवाओं का जिक्र छूट जाता है.
अस्पताल में भर्ती जरूरी न मानना : बीमा कंपनी यह कहकर क्लेम रोक सकती है कि इलाज ओपीडी या घर से भी हो सकता था.
पहले से मौजूद बीमारी : पॉलिसी की शर्तों के दायरे में आने वाली पुरानी बीमारियों पर भी विवाद होता है.
सिर्फ जांच के लिए भर्ती : यदि मरीज केवल डायग्नोसिस या जांच के मकसद से भर्ती रहा हो, तो क्लेम अटक सकता है.
वहीं, पूरा क्लेम खारिज न हो तब भी आंशिक भुगतान बड़ी चोट करता है. रूम रेंट की सीमा पार होने पर पूरे बिल में अनुपातिक कटौती, सब-लिमिट, को-पेमेंट और गैर-भुगतान योग्य मदों के चलते हाथ में कम रकम आती है.
कागजों और समझ की वो चूक, जो भारी पड़ती है
कई बार दिक्कत बीमा कंपनी की नीयत से ज्यादा हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियों से पैदा होती है:
डिस्चार्ज समरी न जांचना: अस्पताल से छुट्टी मिलते वक्त डिस्चार्ज समरी को सरसरी निगाह से देखना खतरनाक हो सकता है. उसमें लिखी “5 साल से बीमारी" जैसी एक लाइन पूरा क्लेम खारिज कराने का आधार बन सकती है.
पुराने पर्चे और रिपोर्ट न संभालना: शुरुआती जांच, पुराने पर्चे और मेडिकल रिकॉर्ड संभालकर न रखने से विवाद के वक्त बचाव कमजोर पड़ता है.
पॉलिसी की शर्तें न पढ़ना: वेटिंग पीरियड, रूम रेंट कैप, को-पे और एक्सक्लूजन की सूची न समझने के कारण क्लेम के वक्त चौंकाने वाले फैसले सामने आते हैं.
शिकायत का सही क्रम क्या है?
साल 2023-24 में बीमा लोकपाल के पास पहुंची 6,552 शिकायतें सिर्फ इसलिए लौटा दी गईं क्योंकि शिकायतकर्ता सीधे लोकपाल के पास चले गए थे और पहले बीमा कंपनी से शिकायत नहीं की थी। नियमों का क्रम बिल्कुल साफ है:
पहले बीमा कंपनी: कंपनी के शिकायत अधिकारी को लिखित शिकायत भेजें.
फिर IRDAI का बीमा भरोसा: समाधान न मिले या 30 दिन में जवाब न आए, तो bimabharosa.irdai.gov.in पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 155255 पर शिकायत करें.
अंत में बीमा लोकपाल: यदि कंपनी शिकायत खारिज कर दे या 30 दिन तक जवाब न दे, तो एक साल के भीतर cioins.co.in के जरिए बीमा लोकपाल का दरवाजा खटखटाएं. 50 लाख रुपये तक के दावों के लिए यह प्रक्रिया नि:शुल्क है और वकील की जरूरत नहीं पड़ती. आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में लोकपाल ने 15,528 मामले मध्यस्थता से सुलझाए और 9,287 मामलों में पॉलिसीधारकों के पक्ष में फैसला दिया. जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता आयोग का विकल्प भी खुला रहता है.
पॉलिसी और क्लेम के वक्त किन बातों पर रखें पहरा?
फॉर्म खुद भरें या जांचें: सभी बीमारियों और दवाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज कराएं और फॉर्म की कॉपी अपने पास रखें.
30 दिन की फ्री-लुक अवधि: पॉलिसी मिलने के 30 दिन के भीतर शर्तें परखें; अनुकूल न लगे तो नियम के तहत लौटा दें.
ब्रेक न होने दें: पॉलिसी समय पर रिन्यू कराएं। लगातार 5 साल के कवर के बाद धोखाधड़ी साबित किए बिना केवल जानकारी छिपाने के आधार पर क्लेम खारिज नहीं किया जा सकता.
सबूत और समय-सीमा का हक: क्लेम के समय कंपनी को समय पर सूचना दें, हर कागज जमा करने का प्रमाण रखें और बिल-रिपोर्ट सुरक्षित रखें. आखिरी दस्तावेज मिलने के 30 दिन में निपटारा न हो, तो पॉलिसीधारक ब्याज पाने का हकदार होता है.
<caption>देशभर में बढ़ती शिकायतें</caption>
बीमा शिकायतें हर साल बढ़ रही हैं, और सबसे बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज होने का है.
बीमा लोकपाल को मिली शिकायतें
45,370 (2021-22) से बढ़कर 52,575 (2023-24)
IRDAI के बीमा भरोसा पोर्टल पर दर्ज शिकायतें
2,15,569 (2023-24) से बढ़कर 2,97,468 (2025-26)
बीमा लोकपाल की शिकायतों में स्वास्थ्य बीमा का हिस्सा (2023-24)
60%
सुनवाई योग्य शिकायतों में क्लेम खारिज होने के मामले (2023-24)
70%
इंश्योरेंस समाधान के पास दर्ज शिकायतें (देशभर)
65,844, जिनमें 64% स्वास्थ्य बीमा की
घबराएं नहीं, उचित कदम उठाएं
इंश्योरेंस समाधान की सीओओ शिल्पा अरोड़ा का कहना है कि, स्वास्थ्य बीमा क्लेम खारिज होने या उसमें कटौती होने पर पॉलिसीधारकों को घबराने के बजाय तय नियमों के तहत कदम उठाने चाहिए. सबसे पहले बीमा कंपनी से पॉलिसी की संबंधित धारा के साथ लिखित कारण मांगें और डिस्चार्ज समरी व मेडिकल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करें. कंपनी के स्तर पर समाधान न मिले तो IRDAI के बीमा भरोसा पोर्टल और फिर बीमा लोकपाल का रुख करें. सही दस्तावेज और धैर्य से अटके दावे वापस मिल सकते हैं।
Train Ticket Insurance becomes mandatory by SC how much burden will go on consumers
Train Travel Insurance: सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए भारतीय रेलवे को निर्देश दिया है कि 27 अक्टूबर से स्टेशन काउंटर पर बिकने वाले सभी ट्रेन टिकटों पर भी बीमा कवरेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए. अभी तक यह सुविधा सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलती थी. कोर्ट ने कहा कि रेलवे बोर्ड को इस आदेश का पालन न करने पर सीधे जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर सुनवाई के दौरान आया फैसला
यह आदेश जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने 6 अक्टूबर को सुनाया. जून 2023 में ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला आया. याचिका में कावच सुरक्षा प्रणाली लागू न होने और दुर्घटना की जांच की मांग की गई थी. कोर्ट ने पहले भी रेलवे को ऑफलाइन टिकट पर बीमा की व्यवस्था करने का समय दिया था, लेकिन प्रगति न होने पर अब सख्त निर्देश जारी किए गए.
ऑनलाइन टिकट के साथ बीमा में लगते हैं सिर्फ 45 पैसे
अभी ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्री मात्र 45 पैसे प्रति यात्री का अतिरिक्त प्रीमियम चुकाकर बीमा ले सकते हैं. इसमें मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 10 लाख रुपए, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 7.5 लाख रुपए, अस्पताल खर्च पर 2 लाख रुपए तक और शव परिवहन पर 10 हजार रुपए का कवर मिलता है. कोर्ट ने कहा कि काउंटर पर बिकने वाले टिकटों पर भी ठीक उसी तरह का बीमा लागू होगा.
मजबूत होगी यात्रियों की वित्तीय सुरक्षा: एक्सपर्ट
इस फैसले से उन करोड़ों यात्रियों को फायदा होगा जो स्टेशन पर जाकर टिकट लेते हैं. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग जो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते. पॉलिसीबाजार के ट्रैवल इंश्योरेंस बिजनेस हेड मानस कपूर कहते हैं कि सभी ट्रेन यात्रियों के लिए बीमा को अनिवार्य बनाना भारत में यात्री सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला यात्रा बीमा के महत्व को मजबूत करता है और इसे वैकल्पिक सुविधा के बजाय जरूरी सुरक्षा उपाय के रूप में मान्यता देता है. करोड़ों भारतीय, जो रेलवे को सस्ता और सुलभ परिवहन साधन मानते हैं, उनके लिए किफायती प्रीमियम पर बीमा अप्रत्याशित दुर्घटनाओं में यात्रियों और उनके परिवारों को महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा दे सकता है. उन्होंने आगे कहा कि यह कदम आम आदमी की सुरक्षा और भलाई को और ज्यादा महत्व देता है तथा हर यात्रा में वित्तीय सुरक्षा को अनिवार्य बनाने की जरूरत को रेखांकित करता है.
ग्राहकों पर आएगा न के बराबर बोझ
हालांकि ग्राहकों के मन में सवाल है कि क्या इससे टिकट की कीमत बढ़ेगी. रेलवे को अभी स्पष्ट करना बाकी है कि ऑफलाइन टिकट पर प्रीमियम कैसे वसूला जाएगा और प्रक्रिया क्या होगी. अगर प्रीमियम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाता है, तो छोटे किराए वाले टिकटों पर भी थोड़ा अतिरिक्त खर्च आ सकता है. फिर भी अधिकांश विशेषज्ञ इसे बोझ से ज्यादा सुरक्षा का साधन मान रहे हैं, क्योंकि राशि ऑनलाइन टिकट के साथ मिलने वाले बीमा जैसी ही होगी, जो बहुत मामूली है.
रेलवे बोर्ड को दो हफ्ते के अंदर यानी 27 अक्टूबर तक यह व्यवस्था लागू करनी होगी. इसके लिए सॉफ्टवेयर और काउंटर सिस्टम में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी. कोर्ट ने साफ कहा है कि आदेश अनिवार्य है और किसी भी लापरवाही की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड पर होगी.
Inflation-Linked Health Insurance: Protect Your Cover from Rising Medical Costs
लेखक- आत्रेय भारद्वाज, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, प्रोबस
Inflation-Linked Health Insurance: गुरुग्राम में रहने वाले विनीत ने दो साल पहले 10 लाख रुपये का स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस कवर लिया था. तब विनीत को लगा था कि यह रकम आने वाले कई सालों के लिए अचूक सुरक्षा कवच है. बस हर साल आंख मूंदकर चुपचाप पुराना प्रीमियम भरते रहे. पिछले महीने जब विनीत के पिता को अचानक सीने में तकलीफ हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, तो एक हफ्ते के इलाज और आधुनिक जांचों के बाद जब बिल काउंटर से फाइनल पर्ची आई, तो विनीत के पैरों तले जमीन खिसक गई.
बिल 14 लाख रुपये का था!
अगर विनीत की तरह आप भी सोचते हैं कि आपका पुराना हेल्थ कवर हर बीमारी से लड़ने के लिए काफी है, तो जरा ठहरिए!
नी रिप्लेसमेंट, दिल की सर्जरी या आईसीयू में एक हफ्ते का खर्च अब से पांच साल पहले के मुकाबले लगभग दोगुना हो चुका है. देश में सामान्य महंगाई भले ही पांच-छह फीसदी के आसपास ऊपर-नीचे होती हो, लेकिन मेडिकल इन्फ्लेशन बिल्कुल अलग ट्रैक पर दौड़ रही है- हर साल लगातार 12 से 14% की तेज रफ्तार से.
फिक्स्ड हेल्थ कवर का पुराना तरीका क्यों हो रहा है फेल?
इस लगातार चक्रवृद्धि बढ़ोतरी का मतलब यह है कि 10 लाख रुपये का जो हेल्थ इंश्योरेंस कवर कुछ साल पहले आपको परिवार के लिए एक बड़ा और सुरक्षित घेरा लगता था, वह जरूरत पड़ने पर आज बहुत छोटा साबित हो सकता है. आधुनिक उपभोक्ता के लिए सिर्फ एक फिक्सड हेल्थ कवर खरीदकर भूल जाने का पुराना तरीका अब व्यावहारिक वित्तीय रणनीति नहीं रहा. यहीं पर इन्फ्लेशन-लिंक्ड हेल्थ कवर आपकी बचत के लिए एक शक्तिशाली ढाल बन सकता है.
क्या है इन्फ्लेशन-लिंक्ड कवर?
सीधे शब्दों में कहें तो, इन्फ्लेशन-लिंक्ड हेल्थ कवर आपकी आवश्यकताओं के साथ-साथ बढ़ने के लिए तैयार किया गया है. साल-दर-साल अपनी सुरक्षा को बिल्कुल उसी निश्चित राशि पर बनाए रखने के बजाय, यह पॉलिसी नियमित अंतराल पर आपके कवरेज को ऑटोमैटिक बढ़ा देती है, ताकि यह अस्पताल के बढ़ते शुल्कों और मानक वार्षिक मूल्य वृद्धि के साथ तालमेल बिठा सके. इन्फ्लेशन-लिंक्ड पॉलिसी यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि आपका सुरक्षा कवच बढ़ते अस्पताल के खर्चों के अनुरूप बढ़े, ताकि आपकी सुरक्षा पीछे न छूटे.
यह महंगाई को कैसे मात देता है?
इस कवर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह पॉलिसीधारक से किसी भी सक्रिय मैनुअल हस्तक्षेप की आवश्यकता के बिना अंडर-इंश्योरेंस की समस्या का समाधान करता है.
यदि आपको एहसास होता है कि आपका 5 लाख रुपये का कवर बहुत छोटा है, तो आपको रिन्यूअल के दौरान मैन्युअल रूप से बीमा राशि बढ़ाने का अनुरोध करना होगा. इससे नई मेडिकल जांच, अतिरिक्त दस्तावेज और यदि इस बीच आपको हाइपरटेंशन या डायबिटीज हो गई है, तो संभावित रूप से रिजेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
एक इन्फ्लेशन-लिंक्ड कवर इस अधिकांश अड़चन को दरकिनार कर देता है. यह आपकी स्वास्थ्य स्थिति या उम्र में बदलाव की परवाह किए बिना आपके कवरेज को ऑटोमैटिक रूप से लगातार विस्तारित होने की अनुमति देता है.
प्रीमियम और लागत की गणना
आम गलतफहमी यह है कि ऑटोमैटिक रूप से बढ़ने वाली बीमा राशि का मतलब है कि प्रीमियम हर साल अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगेगा.
बीमा राशि ऑटोमैटिक रूप से बढ़ सकती है- मान लीजिए सालाना 10% या 15%- लेकिन बेस प्रीमियम जरूरी नहीं कि उसी अनुपात में बढ़े.
यह बाद में उम्र बढ़ने पर बिल्कुल नया और महंगा स्टैंडअलोन कवर खरीदने की तुलना में अधिक किफायती हो सकता है.
किसे लेना चाहिए इन्फ्लेशन-लिंक्ड हेल्थ कवर?
30 या 40 वर्ष के वेतनभोगी लोग, जो ऐसी पॉलिसी चाहते हैं जो अगले 30 वर्षों तक उनकी सुरक्षा कर सके.
जिन व्यक्तियों के परिवार में पुरानी बीमारियों का इतिहास है और जिन्हें आने वाले दशकों में स्वास्थ्य कवर की अधिक आवश्यकता पड़ सकती है.
पॉलिसी लेते समय किन जरूरी बातों का रखें ध्यान?
जांच लें कि कवर में बढ़ोतरी वास्तविक मेडिकल इन्फ्लेशन इंडेक्स के आधार पर होती है या फिर किसी निश्चित वार्षिक प्रतिशत के तहत. 10% की निश्चित सालाना बढ़ोतरी का अनुमान लगाना और बजट बनाना आसान होता है.
पॉलिसी के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें. यदि कमरे के किराए की सीमा किसी कम और फिक्स राशि पर अटकी हुई है, तो स्वतः बढ़ने वाली बीमा राशि का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा.
इन्फ्लेशन लिंक केवल एक हिस्से तक सीमित न होकर, अस्पताल के सभी प्रमुख खर्चों और अधिकारों पर समग्र रूप से लागू होना चाहिए.
Bulandshahr: Insurance Fraud expose, MACT dismissal compensation Claim
Fake Insurance Claim: बीमा से लाखों रुपये का मुआवजा हासिल करने के लिए सड़क हादसे की पूरी कहानी बदलने का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल में सामने आए इस मामले में कोर्ट के सामने ऐसे सबूत आए, जिनसे कथित फर्जीवाड़े की परतें खुलती चली गईं. आरोप है कि एक व्यक्ति को ट्रक हादसे का पीड़ित बताकर बीमा कंपनी से मुआवजा लेने की कोशिश की गई. जांच के दौरान अस्पताल के रिकॉर्ड और एफआईआर में अंतर सामने आया. मामले में पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठे.
क्या है पूरा मामला?
मामला बुलंदशहर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल में चल रहे केस नंबर 137/2015 से जुड़ा है. मामले में याची सुमित कुमार के भाई सुधीर कुमार ने ट्रक ड्राइवर, ट्रक मालिक और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ मुआवजे का दावा दायर किया था.
दावे के मुताबिक, 16 दिसंबर 2014 की शाम करीब 6 बजे सुमित कुमार और उसका दोस्त अंकित शर्मा पैदल जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी. दावा किया गया कि हादसे में अंकित शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह कोमा में चला गया. परिवार की ओर से इलाज पर लाखों रुपये खर्च होने का दावा करते हुए बीमा कंपनी से मुआवजे की मांग की गई.
बीमा कंपनी को हुआ शक, जांच में खुलने लगे राज
शुरुआत में मामला एक गंभीर सड़क दुर्घटना जैसा दिखाई दे रहा था. लेकिन बीमा कंपनी ने क्लेम पर सवाल उठाए. इसके बाद जब मामले से जुड़े दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच हुई तो कहानी में कई विरोधाभास सामने आए.
पहली गड़बड़ी: एफआईआर में सुमित के घायल होने का जिक्र नहीं
कोर्ट के सामने यह बात आई कि हादसे के बाद अंकित शर्मा के चाचा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में सुमित कुमार के घायल होने का कोई उल्लेख नहीं था. अगर सुमित भी उसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था, तो एफआईआर में उसका जिक्र नहीं होना मामले में एक अहम सवाल बन गया.
दूसरी गड़बड़ी: अस्पताल के रिकॉर्ड ने बदली पूरी कहानी
मामले में सबसे अहम सबूत अस्पताल का मेडिकल रिकॉर्ड बना. कोर्ट के सामने पेश किए गए ग्लोबल अस्पताल के रिकॉर्ड में सुमित कुमार के हादसे का विवरण ट्रक से पैदल टक्कर की कहानी से अलग था. मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक, सुमित बाइक से जा रहा था और उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी. यानी कोर्ट के सामने पेश किए गए मुआवजे के दावे और अस्पताल के रिकॉर्ड में हादसे की परिस्थितियां अलग-अलग थीं.
पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आए. कोर्ट के सामने यह बात आई कि सुमित के अस्पताल के रिकॉर्ड में दर्ज हादसे की जानकारी को नजरअंदाज किया गया और उसे ट्रक दुर्घटना से जोड़ दिया गया. आरोप था कि उस समय के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के साथ मिलीभगत कर सुमित को ट्रक हादसे का पीड़ित दिखाते हुए केस डायरी तैयार की गई. इस तरह एक अलग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को कथित तौर पर ट्रक एक्सीडेंट का पीड़ित बताकर बीमा कंपनी से मुआवजा लेने की कोशिश की गई.
ट्रिब्यूनल ने खारिज किया मुआवजे का दावा
मामले में उपलब्ध सबूतों और रिकॉर्ड में सामने आए विरोधाभासों के आधार पर ट्रिब्यूनल ने सुमित कुमार की मुआवजा याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कथित फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए सुधीर कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के आदेश भी दिए. मामले में बीएनएसएस की धारा 379 के तहत कार्रवाई का आदेश दिए जाने की बात सामने आई है. यह मामला दिखाता है कि बीमा क्लेम में गलत जानकारी देने, दस्तावेजों में हेरफेर करने या हादसे की असली परिस्थितियों को बदलने की कोशिश भारी पड़ सकती है.
फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का नुकसान सिर्फ बीमा कंपनी को नहीं
फर्जी क्लेम का असर केवल बीमा कंपनियों के कारोबार तक सीमित नहीं रहता. ऐसे मामलों का असर आम बीमाधारकों पर भी पड़ सकता है. जब बीमा कंपनियों को फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों की वजह से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है, तो इसका असर उनके क्लेम खर्च और प्रीमियम तय करने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है. इसका मतलब है कि गलत तरीके से बीमा का पैसा लेने की कोशिश का बोझ अप्रत्यक्ष रूप से ईमानदार ग्राहकों पर भी पड़ सकता है. इसके अलावा फर्जी मामलों की वजह से अदालतों और जांच एजेंसियों का समय भी खर्च होता है. इससे वास्तविक दुर्घटना पीड़ितों के मामलों में न्याय मिलने में देरी की समस्या बढ़ सकती है.
हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस में भी सामने आते हैं फर्जी क्लेम
मोटर इंश्योरेंस के अलावा हेल्थ इंश्योरेंस में भी फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए क्लेम बीमा कंपनियों के लिए चुनौती बने हुए हैं. इनमें फर्जी मेडिकल बिल, इलाज की लागत बढ़ाकर दिखाना, ऐसी बीमारी या इलाज का दावा करना जो वास्तव में हुआ ही नहीं और दुर्घटना की परिस्थितियों को बदलकर पेश करना जैसे मामले शामिल हो सकते हैं. ऐसे मामलों की जांच में बीमा कंपनियां अस्पताल के रिकॉर्ड, पुलिस दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, वाहन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूतों का मिलान करती हैं.
फर्जी क्लेम: जेल तक पहुंचा सकता है मामला
बुलंदशहर का यह मामला एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि बीमा से ज्यादा पैसा हासिल करने के लिए हादसे की झूठी कहानी बनाना या दस्तावेजों में गलत जानकारी देना जोखिम भरा हो सकता है. अगर जांच में फर्जीवाड़ा साबित होता है तो केवल क्लेम खारिज होने तक मामला सीमित नहीं रहता, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है.
इसलिए किसी एजेंट, बिचौलिए या अन्य व्यक्ति के कहने पर सामान्य चोट को बड़ा हादसा बताकर या गलत दस्तावेजों के आधार पर इंश्योरेंस क्लेम करने से बचना चाहिए. सही जानकारी और वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर ही बीमा दावा करना सुरक्षित और कानूनी रास्ता है.
Bank Strike to dent Life Insurers sale by up to 15% this month
Bank Strike: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के सितंबर महीने के कारोबार पर असर डालने वाली है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को पीएसयू बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंककर्मियों की इस हड़ताल से बैंकाश्योरेंस चैनल के जरिए होने वाली लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की सितंबर की बिक्री में 10 से 15 फीसदी तक की कमी आ सकती है. बैंकाश्योरेंस वह व्यवस्था है, जिसमें बैंक अपनी शाखाओं के माध्यम से बीमा उत्पादों को बेचते हैं.
आमतौर पर सितंबर में होता है ज्यादा कारोबार
आमतौर पर सितंबर महीने में बीमा कंपनियां अगस्त की तुलना में डेढ़ से दो गुना ज्यादा कारोबार करती हैं. महीने के आखिरी तीन दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि कई ग्राहक उसी समय पॉलिसी लेने का फैसला करते हैं. इस साल सितंबर पहले से ही छुट्टियों के कारण छोटा महीना है. ऐसे में हड़ताल के कारण तीन अतिरिक्त कारोबारी दिन निकल जाएंगे. एक प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके अनुमान के मुताबिक, पूरे महीने का कारोबार 10 से 15 फीसदी तक घट सकता है.
स्थाई नहीं होगा बैंकाश्योरेंस का यह नुकसान
हालांकि यह असर पूरी तरह स्थायी नुकसान के रूप में नहीं देखा जा रहा है. कुछ पॉलिसियां अक्टूबर में निकल सकती हैं. यानी कारोबार का समय आगे खिसक सकता है. लेकिन वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए पीएसयू बैंक चैनल से होने वाला बिजनेस प्रभावित जरूर रहेगा. एक अन्य लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगस्त तक कंपनियों ने अच्छा कारोबार किया है, लेकिन महीने और तिमाही के आखिरी तीन दिन हड़ताल होने से चिंता बढ़ गई है.
इस साल अब तक बीमा कंपनियों का प्रदर्शन
इस साल अप्रैल से अगस्त के दौरान लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का नया बिजनेस प्रीमियम 20.41 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था. अकेले अगस्त में यह आंकड़ा 33 फीसदी उछलकर 41,197.78 करोड़ रुपये हो गया था. नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का भी अप्रैल-अगस्त में करीब 9.6 फीसदी का ग्रोथ रहा. बीमा नियामक इरडा की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में जीवन बीमा कंपनियों के व्यक्तिगत नए बिजनेस प्रीमियम में पीएसयू बैंकों की हिस्सेदारी 4.13 फीसदी और ग्रुप बिजनेस में महज 0.10 फीसदी रही. जनरल इंश्योरेंस में यह हिस्सेदारी 0.59 फीसदी थी. हालांकि निजी बीमा कंपनियों के लिए बैंकाश्योरेंस चैनल कुल मिलाकर कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है.
क्यों हड़ताल कर रहे हैं सरकारी बैंकों के कर्मचारी?
हड़ताल का मुख्य कारण पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग है. यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 के वेतन समझौते में इस पर सहमति बन चुकी थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया. प्रदर्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को लेकर भी विवाद था, लेकिन सरकार ने उसे फिलहाल टाल दिया है. सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है और 27 सितंबर रविवार को भी पीएसयू बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की अनुमति दी है, ताकि ग्राहकों को ज्यादा असुविधा न हो. सितंबर 26 चौथा शनिवार और 27 रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ मिलाकर शाखा सेवाओं में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका थी.
Insurance Growth: Why Cross-Functional Alignment Matters for Distribution
डिस्ट्रीब्यूशन से आगे बढ़ रहा फोकस
किसी प्रोडक्ट को तैयार करने में अगर फ्रंटलाइन टीम की राय शामिल नहीं होती, तो बिक्री के समय उसकी पोजिशनिंग और ग्राहकों के सामने उसकी पेशकश प्रभावित हो सकती है. ग्राहक के लिए कंपनी के अलग-अलग विभाग अलग इकाइयां नहीं हैं. ऑनबोर्डिंग से लेकर सर्विसिंग और क्लेम तक हर अनुभव कंपनी के प्रति उसके भरोसे को प्रभावित करता है. इसी वजह से बीमा कंपनियों का फोकस अब केवल नए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल जोड़ने के बजाय एक जुड़े हुए डिस्ट्रीब्यूशन इकोसिस्टम पर बढ़ रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन खरीदारी ने ग्राहकों की उम्मीदें भी बदली हैं. अब ग्राहक प्रोडक्ट की तुलना ऑनलाइन करने, डिजिटल तरीके से खरीदारी करने और ऐप के जरिए क्लेम ट्रैक करने जैसी सुविधाओं की उम्मीद करते हैं.
बेहतर तालमेल से प्रोडक्ट और कस्टमर जर्नी में बदलाव
क्रॉस-फंक्शनल तालमेल का असर प्रोडक्ट डिजाइन से लेकर बिक्री और ग्राहक सेवा तक दिखाई दे सकता है. फ्रंटलाइन से मिलने वाली जानकारी को शुरुआती स्तर पर शामिल करने से प्रोडक्ट को ग्राहकों की जरूरतों के करीब लाने में मदद मिल सकती है. वहीं, प्रोडक्ट पोजिशनिंग, टारगेट ग्राहक और मार्केटिंग कैंपेन के बीच बेहतर तालमेल से सेल्स टीम के लिए ग्राहक से बातचीत करना आसान हो सकता है. ग्राहक अब ब्रांच, रिलेशनशिप मैनेजर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एडवाइजर जैसे कई टचपॉइंट के जरिए बीमा कंपनी से जुड़ते हैं. ऐसे में अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय इन टचपॉइंट पर एक जैसा अनुभव देने में मदद कर सकता है. साझा जानकारी के साथ काम करने से फैसले लेने की प्रक्रिया और काम पूरा होने का समय भी कम किया जा सकता है.
साइलो से सिस्टम की ओर बढ़ रहा बीमा कारोबार
बीमा कंपनियां लंबे समय तक अलग-अलग विभागों की विशेषज्ञता के आधार पर काम करती रही हैं. अंडरराइटिंग, एजेंसी नेटवर्क और बैंकाश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमताएं विकसित करना उस दौर की जरूरत थी. लेकिन बाजार और ग्राहक अनुभव के बदलते स्वरूप के साथ अब विभिन्न विभागों के बीच बेहतर कनेक्शन की जरूरत बढ़ रही है. इसी के साथ सिस्टम-आधारित सोच पर जोर बढ़ रहा है. कंपनियां ऐसे संगठनात्मक सिस्टम विकसित करने पर ध्यान दे रही हैं जो फैसले लेने, काम के क्रियान्वयन और ग्राहक अनुभव के बीच निरंतरता बनाए रख सकें. टेक्नोलॉजी को सिर्फ दक्षता बढ़ाने वाले टूल के बजाय अलग-अलग विभागों को साझा जानकारी के साथ जोड़ने वाली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.
टेक्नोलॉजी जरूरी, लेकिन अकेले काफी नहीं
बीमा क्षेत्र में CRM, एनालिटिक्स, ऑटोमेशन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और AI आधारित सर्विसिंग जैसे टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा है. लेकिन सिर्फ टेक्नोलॉजी में निवेश से संगठनात्मक तालमेल की समस्या दूर नहीं होती. अगर सेल्स और मार्केटिंग अलग-अलग लक्ष्यों पर काम कर रहे हैं, तो CRM की क्षमता का पूरा फायदा नहीं मिल सकता. इसी तरह, अगर ग्राहक फीडबैक अलग-अलग विभागों में साझा नहीं होता, तो एनालिटिक्स का इस्तेमाल भी सीमित रह सकता है. आगे बढ़ते हुए कंपनियों के लिए साझा लक्ष्य, संयुक्त जवाबदेही और डेटा के बेहतर इस्तेमाल पर ध्यान देना महत्वपूर्ण हो सकता है. बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ प्रोडक्ट, सेल्स, ऑपरेशंस, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी के बीच जुड़े हुए सिस्टम बीमा कंपनियों की कार्यक्षमता और ग्राहक अनुभव को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण पहलू बन सकते हैं.
लेखक- सोली थॉमस
डिप्टी सीईओ और चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर- बैंकाश्योरेंस, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस
Public Insurance Registry: IRDAI Plans One-Stop Digital Record for All Insurance Policies
Public Insurance Registry: कल्पना कीजिए कि आपके पास जीवन बीमा किसी एक कंपनी का है, स्वास्थ्य बीमा किसी दूसरी कंपनी से है, मोटर पॉलिसी किसी और माध्यम से ली गई है और घर के किसी कोने में कोई पुरानी कागजी पॉलिसी दबी पड़ी है. जब क्लेम लेने की बारी आती है या परिवार के किसी सदस्य को अचानक जरूरत पड़ती है, तो इन सबको खोजना किसी चुनौती से कम नहीं होता। बीमा नियामक इरडा इसी बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए पब्लिक इंश्योरेंस रजिस्ट्री (PIR) लेकर आ रहा है.
एक ही जगह पर दिखेंगी सभी पॉलिसियां
अभी तक स्थिति यह होती है कि पॉलिसी के दस्तावेज ईमेल, फिजिकल फाइल या अलग-अलग कंपनियों के एप्स में बिखरे रहते हैं. पीआईआर के जरिए एक ऐसा कंसोलिडेटेड डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जहां एक ही जगह पर आपको अपनी तमाम पॉलिसियों, कवर, प्रीमियम और नॉमिनी की पूरी जानकारी मिल जाएगी. इससे आप यह भी आसानी से देख सकेंगे कि आपके पास कौन सा कवरेज कम है या आप कौन सी पॉलिसी जरूरत से ज्यादा ले चुके हैं.
भूली या लावारिस पॉलिसियों का आसानी से लगेगा पता
यह इस योजना का सबसे बड़ा फायदा साबित हो सकता है. कई बार लोग पुरानी पॉलिसी भूल जाते हैं या परिवार के सदस्यों को उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती. इस सेंट्रल रजिस्ट्री की मदद से नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी आसानी से यह खोज सकेंगे कि मृतक के नाम पर कौन-कौन सी एक्टिव या लावारिस पॉलिसियां थीं. इससे क्लेम का पैसा सही समय पर सही हाथों तक पहुंच सकेगा.
UPI और डिजिलॉकर की तर्ज पर तैयारी
इरडा का यह प्रस्ताव देश के अन्य सफल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (जैसे JAM ट्रिनिटी, यूपीआई, डिजिलाकर और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) की तर्ज पर तैयार किया गया है. नियामक का उद्देश्य बीमा सेक्टर को कागजी कार्रवाई से निकालकर पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और तकनीक-आधारित बनाना है. इसमें ग्राहकों की सहमति के आधार पर डेटा सुरक्षित तरीके से साझा किया जाएगा.
ग्राहक को क्या होगा फायदा?
समय पर प्रीमियम भरना और रिन्यूअल ट्रैक करना आसान हो जाएगा, जिससे पॉलिसी लैप्स होने का खतरा टलेगा.
बार-बार अलग-अलग कंपनियों के पास केवाईसी दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस प्रस्ताव में 'नो योर एजेंट' फीचर भी होगा, जिससे आप किसी भी एजेंट का ट्रैक रिकॉर्ड जांच सकेंगे.
Travel Insurance Is Essential Before Every Trip, Including Domestic Travel
नितिन पांडे, बीमा विशेषज्ञ
Travel Insurance: पिछले साल राहुल अपने परिवार के साथ शिमला गए थे. अचानक उनके पिता को सीने में तेज दर्द उठा. अनजान शहर और अचानक अस्पताल का खर्च. सारी यात्रा का मजा खराब हो गया. कई लोगों को लगता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस केवल विदेश जाने वालों के लिए होता है या फिर वीजा की औपचारिकता भर है. सच यह है कि यात्रा के दौरान होने वाली अनिश्चितता पासपोर्ट देखकर नहीं आती। फ्लाइट छूटना, सामान देर से मिलना, अचानक बीमारी, दुर्घटना या आपात स्थिति घरेलू सफर में भी उतनी ही परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए अब यात्रा बीमा को अतिरिक्त खर्च नहीं, बल्कि बजट का एक अनिवार्य हिस्सा समझना चाहिए.
यात्रा में जोखिम केवल दुर्घटना का नहीं
यात्रा के दौरान कई ऐसे छिपे हुए जोखिम होते हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं करते. होटल और फ्लाइट की एडवांस बुकिंग का पैसा फंस जाना, चेक-इन बैगेज का देर से मिलना, पासपोर्ट खो जाना या प्राकृतिक आपदा के कारण ट्रिप बीच में रोकना, इन सभी परिस्थितियों में खर्च तेजी से बढ़ सकता है. उपयुक्त यात्रा बीमा पॉलिसी की शर्तों और सीमाओं के तहत ऐसी आपात स्थितियों में आर्थिक और सहायता सुरक्षा प्रदान करती है.
घरेलू यात्रा में भी क्यों जरूरी है बीमा?
भारत में लोग रेल, बस, कार और विमान से लगातार सफर करते हैं। तीर्थयात्रा हो, फैमिली वेकेशन हो या बिजनेस ट्रिप, हम अक्सर यह मान लेते हैं कि अपने ही देश में हैं तो सब संभाल लेंगे. यही गलतफहमी बीमा को नजरअंदाज करवाती है. लेकिन दूर-दराज के किसी इलाके में स्वास्थ्य आपातकाल या सामान चोरी जैसी घटनाएं वास्तविक नुकसान पहुंचाती हैं. कुछ घरेलू पॉलिसियां भी दुर्घटना, मेडिकल खर्च और ट्रिप कैंसिलेशन को कवर करती हैं. इसलिए अपने सफर के तरीके के अनुसार सही कवर चुनना बुद्धिमानी है.
यात्रा बीमा खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
सिर्फ सबसे सस्ती पॉलिसी चुनने की भूल न करें। बीमा खरीदते समय कुछ पहलुओं पर गौर करना जरूरी है:
सबसे पहले आपात चिकित्सा खर्च और अस्पताल में भर्ती होने का कवर देखें.
जरूरत पड़ने पर बेहतर अस्पताल तक पहुंचाने और गंभीर स्थिति में शहर वापसी जैसे कवर को जांचे.
ट्रिप कैंसिलेशन, ट्रिप कर्टेलमेंट, फ्लाइट में देरी, मिस्ड कनेक्शन और होटल में अतिरिक्त ठहराव के कवर को देखें.
बैगेज खोने या देर से मिलने पर मिलने वाली राशि वास्तविक नुकसान की पूरी भरपाई करे.
व्यक्तिगत दुर्घटना कवर और थर्ड-पार्टी देनदारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं.
यदि आप ट्रेकिंग, स्कीइंग या स्कूबा डाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, तो सामान्य पॉलिसी शायद इसे कवर न करे। पहले से मौजूद बीमारियां और अन्य अपवादों को ध्यान से पढ़ें.
क्लेम के समय छोटी सावधानियां
मुश्किल वक्त में सबसे पहले इलाज और सुरक्षा को प्राथमिकता दें. इसके साथ ही बीमा कंपनी को तय समय के भीतर सूचना दें. पॉलिसी नंबर और हेल्पलाइन नंबर हमेशा अपने और परिवार के पास रखें. फ्लाइट में देरी या सामान खोने पर एयरलाइन से लिखित प्रमाण लें. डॉक्टर के पर्चे, अस्पताल के बिल, बोर्डिंग पास और सभी रसीदें संभालकर रखें. दस्तावेजों की डिजिटल फोटो सुरक्षित रखना हमेशा फायदेमंद होता है.
सफर से पहले पांच मिनट की जांच
यात्रा पर निकलने से पहले केवल पांच मिनट निकालकर अपनी पॉलिसी के दस्तावेज, नाम, गंतव्य, बीमा राशि और अपवादों की जांच अवश्य कर लें. आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर अपने फोन में सेव करें और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करें. ये पांच मिनट मुश्किल समय में बड़ा खर्च बचा सकते हैं.
सस्ती नहीं, सही पॉलिसी चुनें
यात्रा बीमा खरीदते समय केवल सबसे कम प्रीमियम की तुलना करना नासमझी है. पॉलिसी चुनते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखें:
गंतव्य, यात्रा की अवधि, यात्रियों की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखें. वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल कवर, को-पेमेंट और पहले से मौजूद बीमारियों की शर्तों को विशेष रूप से पढ़ें.
ट्रेकिंग, स्कीइंग या स्कूबा डाइविंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज सामान्य पॉलिसी में कवर नहीं होतीं. इसके अलावा, नशे की हालत में हुई घटना, कानून का उल्लंघन या छुपाई गई जानकारी आपका क्लेम खारिज करवा सकती है.
यदि आप साल में एक बार जाते हैं, तो सिंगल-ट्रिप पॉलिसी लें; बार-बार यात्रा करने वाले मल्टी-ट्रिप विकल्प चुन सकते हैं. बुकिंग वेबसाइट पर एक क्लिक में पॉलिसी लेने से पहले उसके नियम और कवरेज जरूर जांच लें.
Term Insurance plan purchase gains pace after GST break says policybazaar report
Term Insurance: जीएसटी छूट के बाद टर्म इंश्योरेंस की खरीद में काफी तेजी आई है. पॉलिसीबाजार की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में टर्म इंश्योरेंस को अपनाए जाने की दर करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है. ग्राहक अब सिर्फ सस्ता प्रीमियम नहीं देख रहे, बल्कि ज्यादा कवर और बेहतर सुरक्षा वाले प्लान चुन रहे हैं. खासकर एक करोड़ रुपए और उससे ज्यादा के कवर वाले प्लान सबसे ज्यादा बिक रहे हैं. आधे से ज्यादा खरीदार एक करोड़ रुपए से ऊपर का कवर ले रहे हैं, जबकि दो करोड़ रुपए से ज्यादा के प्लान का हिस्सा करीब 15 फीसदी बना हुआ है.
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए राइडर्स बने पसंद
रिपोर्ट बताती है कि अमीर ग्राहक और एनआरआई ज्यादा बड़े कवर की तरफ बढ़ रहे हैं. तीन करोड़ रुपए और उससे ऊपर के कवर में एनआरआई की हिस्सेदारी 35 फीसदी बढ़ी है, जबकि हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स यानी एचएनआई में यह बढ़ोतरी 32 फीसदी रही. ये लोग सिर्फ बेस कवर ही नहीं ले रहे, बल्कि अतिरिक्त सुरक्षा के लिए राइडर्स भी जोड़ रहे हैं. एनआरआई में राइडर अपनाने की दर 15 फीसदी और एचएनआई में 9 फीसदी बढ़ी है. सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे राइडर्स में एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट और वेवर ऑफ प्रीमियम शामिल हैं. कुल मिलाकर राइडर अपनाने की दर 13 फीसदी बढ़ गई है.
पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की खरीदारी तेज
महिलाओं में भी टर्म इंश्योरेंस की खरीद तेजी से बढ़ रही है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह वृद्धि 27 फीसदी ज्यादा रही. खासकर गृहिणियों के सेगमेंट में 60 फीसदी अतिरिक्त बढ़ोतरी देखने को मिली. इससे साफ है कि परिवार अब सिर्फ कमाने वाले सदस्य के लिए ही नहीं, बल्कि घर संभालने वाली महिलाओं की आर्थिक भूमिका को भी ध्यान में रखकर बीमा ले रहे हैं. स्वरोजगार करने वाले लोगों में भी अच्छी तेजी आई है. सैलरी वाले वर्ग के मुकाबले स्वरोजगार सेगमेंट में खरीद 12 फीसदी तेज रही. इन लोगों के पास अक्सर कंपनी का ग्रुप कवर नहीं होता, इसलिए वे खुद के लिए अलग से सुरक्षा चाहते हैं.
युवा पीढ़ी भी जल्दी सुरक्षा लेने लगी है. 18 से 25 साल के आयु वर्ग में वृद्धि बाकी उम्र समूहों के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा रही. इसके बाद 36 से 45 साल वाले समूह में भी अच्छी मांग दिखी. लोग अब करियर की शुरुआत में ही टर्म इंश्योरेंस लेने का महत्व समझ रहे हैं, जब प्रीमियम कम होता है और लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है.
राज्यों में सबसे आगे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
राज्यवार देखें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा 39 फीसदी वृद्धि हुई. केरल में 11 फीसदी और महाराष्ट्र में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे पता चलता है कि महानगरों के अलावा अन्य शहरों और राज्यों में भी टर्म इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ रही है.
क्यों तेज हुआ ग्राहकों का रुझान?
पॉलिसीबाजार के टर्म इंश्योरेंस हेड वरुण अग्रवाल का कहना है कि जीएसटी छूट सिर्फ प्रीमियम कम करने तक सीमित नहीं रही. इससे ग्राहक अपनी सुरक्षा जरूरतों को दोबारा सोच रहे हैं. वे ज्यादा कवर ले रहे हैं और राइडर्स जोड़कर व्यापक सुरक्षा बना रहे हैं. खासकर अमीर वर्ग और एनआरआई में तीन करोड़ रुपए से ऊपर के कवर की मांग बढ़ी है. साथ ही महिलाएं, गृहिणियां, स्वरोजगार वाले और युवा भी ज्यादा संख्या में टर्म प्लान खरीद रहे हैं. अब बात सिर्फ टर्म इंश्योरेंस खरीदने की नहीं, बल्कि पर्याप्त कवर लेने की हो रही है. यह बदलाव लंबी अवधि की वित्तीय योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है.
Cheaper Car Insurance Can Cost More: Check Coverage Before Buying
Motor Insurance: भारतीय उपभोक्ता सौदेबाजी का उस्ताद माना जाता है. कपड़े, जूते या मोबाइल खरीदते वक्त मोलभाव करके पैसे बचाना समझदारी हो सकती है, लेकिन बीमा बाजार में यह चतुराई सबसे बड़ी मूर्खता साबित होती है. बीमा कोई सामान्य उत्पाद नहीं है, इसका प्रीमियम कंपनी द्वारा लिए जाने वाले जोखिम की सटीक कीमत होता है. अगर प्रीमियम घट रहा है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपका सुरक्षा कवच भी सिकुड़ रहा है. हाल ही में विनीत ने लाखों रुपये की भारी-भरकम एसयूवी खरीदी। पुरानी वफादारी का वास्ता देकर उन्होंने एजेंट से मोटर बीमा के प्रीमियम पर तगड़ा डिस्काउंट ले लिया। वे बेहद खुश थे कि उन्होंने पैसे बचा लिए. लेकिन कुछ ही महीनों बाद हाईवे पर गाड़ी पलट गई और टो करके कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर पहुंची. तब जाकर राज खुला कि उस सस्ते प्रीमियम की असली शर्त यह थी कि मरम्मत केवल अनधिकृत या थर्ड-पार्टी गैराज में ही करानी होगी. अधिकृत डीलर पर कैशलेस सुविधा ही गायब थी. घटिया स्पेयर पार्ट्स, वारंटी रद्द होने का खतरा और भारी मानसिक तनाव, उस मामूली बचत ने लाखों का फटका लगा दिया.
फ्री लंच कुछ नहीं होता
फाइनेंशियल मार्केट का एक ही नियम है, देयर इज नो फ्री लंच। डिस्काउंट पूरी तरह कानूनी हो सकता है, लेकिन वह कभी मुफ्त नहीं होता. कभी प्रीमियम घटाने के लिए होम इंश्योरेंस से बाढ़ का कवर हटा दिया जाता था, तो कभी गाड़ियों में ऑथराइज्ड नेटवर्क गैराज की शर्त जोड़ दी जाती है. पॉलिसी खरीदते या रिन्यू कराते वक्त जब भी कोई एजेंट आपको कम प्रीमियम का ऑफर दे, तो पहली फुर्सत में उससे यह सवाल पूछिए:
क्या पॉलिसी से कोई जरूरी ऐड-ऑन हटाया गया है?
क्या इसमें डिडक्टिबल या को-पे की नई शर्त जोड़ी गई है?
क्या अस्पतालों या अधिकृत गैराजों के कैशलेस नेटवर्क को सीमित कर दिया गया है?
क्लेम का गणित: छोटा फायदा, बड़ा नुकसान
सिर्फ प्रीमियम ही नहीं, क्लेम करते वक्त भी समझदारी जरूरी है. मान लीजिए गाड़ी की विंडशील्ड टूट गई और खर्च 8,000 रुपये आया. इंश्योरेंस कंपनी यह क्लेम पास कर देगी, लेकिन इसके बदले आपका 50 फीसदी तक पहुंचा नो-क्लेम बोनस एक झटके में शून्य या काफी नीचे आ जाएगा. अगले साल रिन्यूअल पर आपको इस क्लेम से कहीं ज्यादा प्रीमियम भरना पड़ेगा.
ध्यान दें ग्राहक
बीमा बचत का जरिया नहीं, अनहोनी से बचाव का वित्तीय सुरक्षा कवच है. जब आप प्रीमियम में चंद रुपये बचाने के लिए मोलभाव करते हैं, तो वास्तव में आप अपना ही हाथ काट रहे होते हैं. सबसे सस्ती पॉलिसी कभी सबसे सुरक्षित पॉलिसी नहीं होती. छूट असली हो सकती है, लेकिन उस छूट की असली कीमत क्लेम के वक्त ब्याज समेत चुकानी पड़ती है.
Policy Loan vs Personal Loan: Interest, CIBIL, EMI & Risks Explained
निशा सांघवी, डायरेक्टर, प्रोमोर फिनटेक
Policy Loan vs Personal Loan: कानपुर के कपड़ा कारोबारी शिशिर गुप्ता के सामने पिछले महीने अचानक संकट खड़ा हो गया. शिशिर तुरंत उस बैंक में पहुंचे जहां उनका सालों पुराना करंट अकाउंट था. पूरा भरोसा था पर्सनल लोन मिल जाएगा. लेकिन सिबिल स्कोर 640 होने पर बैंक ने हाथ खड़े कर दिए. दूसरे गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान भारी-भरकम ब्याज और ऊंची प्रोसेसिंग फीस पर लोन की पेशकश कर रहे थे. हताश होकर शिशिर अपने सीए के पास पहुंचे. सीए ने एलआईसी पॉलिसी के बदले कर्ज लेने की सलाह दी। बिना किसी सिबिल जांच और बिना किसी ईएमआई दबाव के, वो भी सामान्य ब्याज पर 48 घंटे के भीतर शिशिर के खाते में पैसे आ गए और उनका बीमा कवर भी सुरक्षित था.
कैसे काम करता है पॉलिसी लोन?
शिशिर जैसी स्थिति देश के लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों की होती है. अधिकांश भारतीय अपनी जीवन बीमा पॉलिसी को केवल एक भावनात्मक निवेश मानते हैं, यह सोचकर कि इसका फायदा उनके जाने के बाद ही परिवार को मिलेगा. लेकिन सच्चाई यह है कि पॉलिसी चालू रहते हुए भी यह आपकी नकदी की तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकती है. बीमा कंपनी या बैंक आपकी पॉलिसी के कुल सम इंश्योर्ड (बीमा कवर) पर नहीं, बल्कि उसकी सरेंडर वैल्यू के आधार पर कर्ज देते हैं. इसमें पॉलिसी सरेंडर नहीं होती, बल्कि केवल गारंटी के तौर पर गिरवी रखी जाती है.
क्या हर पॉलिसी पर लोन मिलता है?
नहीं, शुद्ध सुरक्षा वाले टर्म इंश्योरेंस में कोई सरेंडर वैल्यू नहीं होती, इसलिए इस पर कर्ज नहीं मिलता. कर्ज केवल उन पॉलिसियों पर मिलता है जिनमें बचत का हिस्सा जुड़ा हो, जैसे एंडोमेंट, मनी-बैक, होल लाइफ प्लान और चुनिंदा यूलिप. एलआईसी में आमतौर पर कम से कम तीन साल (सिंगल प्रीमियम में एक साल) प्रीमियम भरने के बाद यह सुविधा मिलती है. चालू पॉलिसी पर सरेंडर वैल्यू का 90% तक और पेड-अप पॉलिसी पर करीब 85% तक का कर्ज आसानी से मिल जाता है.
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपकी एलआईसी एंडोमेंट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू 4 लाख रुपये है. एलआईसी आमतौर पर चालू पॉलिसी पर इसका 90% तक, यानी लगभग 3,60,000 रुपये तक लोन देती है.
<caption>पर्सनल लोन बनाम पॉलिसी लोन में अंतर</caption>
पैमाना
असुरक्षित पर्सनल लोन
जीवन बीमा पॉलिसी के बदले लोन
ब्याज दर
12 से 18% (या उससे भी अधिक)
LIC से सीधे लेने पर 9 से 10%; बैंकों से 10%–15%
सिबिल / क्रेडिट जांच
अनिवार्य, खराब स्कोर पर लोन खारिज
शून्य क्रेडिट जांच, कोई सिबिल स्कोर नहीं देखा जाता
ईएमआई का दबाव
हर महीने तय तारीख पर अनिवार्य ईएमआई
कोई फिक्स्ड ईएमआई नहीं, ब्याज कभी भी चुकाने की छूट
कागजी कार्रवाई
आय प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट और लंबी प्रक्रिया
न्यूनतम औपचारिकताएं, तुरंत और आसान डिस्बर्सल
कब लें यह कर्ज?
जब आपको 6 महीने से 1 साल के लिए तात्कालिक नकदी चाहिए और आप ऐसी पॉलिसी को मैच्योरिटी के करीब पहुंचकर तोड़ना नहीं चाहते, जिस पर अच्छा बोनस जुड़ रहा हो. यह 15-18% वाले महंगे क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन को टालने का सबसे कारगर साधन है.
इसे कभी भी लंबी अवधि की उधारी न बनाएं. पारंपरिक एंडोमेंट पॉलिसियों का वास्तविक सालाना रिटर्न महज 5 से 6 फीसदी होता है, जबकि आप उसी पैसे पर 9 से 10 फीसदी ब्याज चुका रहे होते हैं. यदि आप लंबे समय तक मूलधन और ब्याज नहीं चुकाते, तो चक्रवृद्धि ब्याज आपकी पूरी मैच्योरिटी वैल्यू को खत्म कर देगा.
इन 4 जोखिमों पर रखें पैनी नजर
यदि आप सालाना ब्याज भी नहीं चुकाते, तो वह मूलधन में जुड़ जाता है और उस पर भी ब्याज लगना शुरू हो जाता है. इससे बिना अतिरिक्त पैसे निकाले भी लोन बढ़ता चला जाता है.
यदि बकाया कर्ज और ब्याज की रकम बढ़कर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के बराबर पहुंच गई, तो बीमा कंपनी तुरंत पॉलिसी जब्त कर लेगी और आपका लाइफ कवर वहीं खत्म हो जाएगा.
लोन अवधि के दौरान यदि पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो बीमा कंपनी परिवार को पूरा क्लेम नहीं देगी. पहले बकाया लोन और ब्याज काटा जाएगा, बाकी बची रकम ही आश्रितों को मिलेगी.
कर्ज लेने से पहले बैंक के ओवरड्राफ्ट या गोल्ड लोन की दरों से तुलना कर लें. कई बार गोल्ड लोन की दरें पॉलिसी लोन से भी सस्ती मिल जाती हैं.
Public Insurance Registry to boost transparency and give better understanding of risk
Public Insurance Registry: बीमा खरीदना और उसका प्रबंधन करना अब आसान होने वाला है. भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण यानी इरडा ने एक नया डिजिटल ढांचा बनाने का प्रस्ताव किया है, जिसे पब्लिक इंश्योरेंस रजिस्ट्री या पीआईआर कहा जा रहा है. यह एक डिजिटल सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसका मकसद बीमा से जुड़ी जानकारी को ज्यादा सुलभ बनाना और उपभोक्ताओं तथा अन्य मार्केट प्लेयर्स के बीच जानकारी की कमी को दूर करना है.
क्या है पब्लिक इंश्योरेंस रजिस्ट्री?
इरडा के अनुसार, यह रजिस्ट्री आबादी के स्तर पर काम करने वाला, आपस में जुड़ा हुआ और किसी को बाहर न रखने वाला डिजिटल ढांचा होगा. इसमें तकनीक, संचालन और बाजार आधारित तंत्रों को मिलाकर वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने और बीमा जानकारी तक पहुंच बढ़ाने की योजना है. नियामक ने कहा कि यह यूजर्स पर केंद्रित तरीका अपनाएगा, जिससे उपभोक्ता और अन्य भागीदार बेहतर फैसले ले सकेंगे. हालांकि कंसल्टेशन पेपर में बताए गए इस्तेमाल के तरीके अभी सिर्फ प्रस्तावित किए गए हैं.
इंडस्ट्री ने किया इस पहल का स्वागत
पीबी फिनटेक (पॉलिसीबाजार) के जॉइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने इस पहल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमा की जानकारी बिखरी हुई और असमान रही है. यह जानकारी बीमा कंपनियों, बिचौलियों और पॉलिसीधारकों के बीच फैली होती है, लेकिन कोई एकजुट और सुलभ ढांचा नहीं है. उनके अनुसार, कंसल्टेशन पेपर के तीन मुख्य लक्ष्य हैं- विकास और समावेशन बढ़ाना, हितधारकों के बीच विश्वास और पारदर्शिता बनाना तथा सस्ती दरों और वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देना. एक केंद्रीकृत रजिस्ट्री इन तीनों के लिए जरूरी और तार्किक साधन है.
सरबवीर सिंह के अनुसार, असली मौका यह है कि बीमा उद्योग को पूरे देश में रिस्क यानी जोखिम की बेहतर समझ मिले. आज पॉलिसी, दावों और जोखिमों की जानकारी कई संस्थानों में बिखरी पड़ी है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सुरक्षा कहां पर्याप्त है, कहां कमी है और जोखिम कैसे बदल रहे हैं. सहमति आधारित एक आम डेटा लेयर पूरे सिस्टम में फैसलों की गुणवत्ता बदल सकती है. बीमा कंपनियां बेहतर दावा और रिस्क डेटा से अंडरराइटिंग तथा प्राइसिंग को तेज कर सकती हैं और उन सेगमेंट के लिए प्रोडक्ट बना सकती हैं, जो अभी मुश्किल हैं. बिचौलिए अधूरी जरूरतों को पहचानकर बीमा कंपनियों के साथ मिलकर सही प्रोडक्ट डिजाइन कर सकते हैं और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं. पुनर्बीमा कंपनियों को जोखिमों का एक जैसा नजरिया मिलेगा, जबकि अधिकारी और नीति निर्माता सुरक्षा की कमी को ज्यादा सटीक तरीके से पहचान सकेंगे. लंबे समय में इससे प्रतिस्पर्धा बेहतर प्रोडक्ट और रिस्क प्राइसिंग की तरफ बढ़ सकती है.
बीमा कंपनियों के बीच बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
नियामक का मानना है कि भरोसेमंद बीमा जानकारी तक बेहतर पहुंच से बीमा कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी. कंपनियां नए प्रोडक्ट, ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमतों, बेहतर सेवाओं और बेहतर ग्राहक अनुभव के जरिए मुकाबला करेंगी. इस प्रस्ताव को ‘सबका बीमा सबकी रक्षा अधिनियम 2025’ के व्यापक उद्देश्यों से भी जोड़ा गया है. इसका मकसद उपभोक्ता सुरक्षा को मजबूत करना, बाजार की दक्षता सुधारना और देश में बीमा कवरेज का विस्तार करना है.
आम लोगों और हितधारकों से मांगे गए सुझाव
इरडा ने इस प्रस्तावित ढांचे पर हितधारकों और आम जनता से सुझाव मांगे हैं. कंसल्टेशन पेपर में रजिस्ट्री के उद्देश्यों, संभावित इस्तेमाल, डेटा आर्किटेक्चर, तकनीकी मानकों, निजता और सहमति सुरक्षा उपायों, गोपनीयता तथा शासन व्यवस्था पर राय मांगी गई है. नियामक ने जोर दिया है कि डेटा के ज्यादा इस्तेमाल से उपभोक्ता की निजता या गोपनीयता प्रभावित न हो, इसके लिए सुरक्षा उपाय जरूरी होंगे. अगर यह पब्लिक इंश्योरेंस रजिस्ट्री लागू होती है, तो यह भारत के बीमा इन्फ्रास्ट्रक्चर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है. इससे भरोसेमंद बीमा जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी साथ ही प्रतिस्पर्धा, नवाचार और व्यापक बीमा कवरेज को बढ़ावा मिलेगा.
Motor Insurance: Car-Bike Third-Party Premium May Rise by Year-End
Third Party Motor Insurance: ईंधन की कीमतों के दबाव के बीच अब देश भर के वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों के बीमा प्रीमियम में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोटर थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम की दरों की समीक्षा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इस साल के अंत तक नई दरें अधिसूचित की जा सकती हैं. इससे पहले वर्ष 2022 में थर्ड-पार्टी बीमा दरों में बदलाव किया गया था. ऐसे में अगर नई दरें लागू होती हैं तो कार और बाइक समेत बड़ी संख्या में वाहन मालिकों की बीमा लागत बढ़ सकती है.
बीमा कंपनियां लंबे समय से कर रही हैं प्रीमियम बढ़ाने की मांग
बीमा कंपनियां लंबे समय से बीमा नियामक आईआरडीएआई (IRDAI) से प्रीमियम बढ़ाने की मांग कर रही हैं. नियामक का प्रयास है कि दरों में ऐसा संतुलन बनाया जाए, जिससे आम वाहन चालकों पर एकमुश्त भारी बोझ न पड़े, जबकि कुछ चुनिंदा श्रेणियों में जोखिम प्रोफाइल के आधार पर रियायत भी मिल सके.
कंपनियों पर क्लेम का भारी दबाव
प्रीमियम बढ़ोतरी की सबसे बड़ी जड़ बीमा कंपनियों का बढ़ता अंडरराइटिंग घाटा है. एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के मोटर इंश्योरेंस बाजार में अंडरराइटिंग लॉस की स्थिति तब बनती है, जब कंपनियों को कुल प्रीमियम से जितनी कमाई होती है, उससे कहीं अधिक राशि सड़क दुर्घटनाओं के दावों और कानूनी देनदारियों के निपटारे में चुकानी पड़ती है. पिछले चार वर्षों में दुर्घटना क्षतिपूर्ति की अदालती लागत और क्लेम की औसत राशि में तेज इजाफा हुआ है, जिसके चलते जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पुरानी दरों पर मोटर पोर्टफोलियो को चलाना वित्तीय रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है.
हर वाहन के लिए थर्ड-पार्टी बीमा जरूरी
मोटर वाहन अधिनियम के तहत देश की सड़कों पर चलने वाले हर वाहन के लिए थर्ड-पार्टी बीमा अनिवार्य है. यह पॉलिसी दुर्घटना की स्थिति में किसी तीसरे पक्ष की मृत्यु, शारीरिक चोट या संपत्ति के नुकसान की कानूनी देनदारी को कवर करती है. जहां गाड़ी के अपने नुकसान का प्रीमियम कंपनियां वाहन की उम्र और बीमित घोषित मूल्य (आईडीवी) के आधार पर खुद तय करती हैं, वहीं थर्ड-पार्टी की दरें सरकार और आईआरडीएआई द्वारा तय की जाती हैं.
करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ेगा असर
आंकड़ों के लिहाज से भारत में कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या करीब 44.92 करोड़ है, जिसमें से सक्रिय वाहनों का आंकड़ा 24.77 करोड़ से अधिक है. साल 2025 में 2.91 करोड़ और 2024 में 2.68 करोड़ नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, यानी दरों में होने वाले किसी भी बदलाव का असर सीधे तौर पर देश के एक बहुत बड़े उपभोक्ता वर्ग पर पड़ेगा.
Life Insurance coverage rising as average annual premium jumps in 5 years
Life insurance: लाइफ इंश्योरेंस खरीदने वाले पॉलिसी होल्डर अब अपनी वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया यानी आईआईबी के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि पिछले पांच साल में प्रति पॉलिसी औसत सालाना प्रीमियम में 42.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2020-21 में यह औसत 15,567 रुपए था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 22,195 रुपए हो गया.
कुल पॉलिसी संख्या लगभग स्थिर
कुल सक्रिय जीवन बीमा पॉलिसियों की संख्या इन पांच सालों में करीब 34.3 करोड़ के आसपास स्थिर रही. इसका मतलब है कि लोग नई पॉलिसी ज्यादा नहीं खरीद रहे, बल्कि मौजूदा पॉलिसियों में कवरेज बढ़ा रहे हैं. इंश्योरेंस अवेयरनेस कमेटी-लाइफ ने शुक्रवार को कहा- यह रुझान दिखाता है कि पॉलिसीधारक जीवन बीमा को सिर्फ टैक्स बचाने या एक बार का निवेश नहीं मान रहे, बल्कि लंबे समय की सुरक्षा के रूप में देख रहे हैं.
बढ़ रहे बड़े कवरेज वाले इंश्योरेंस
सम अश्योर्ड यानी बीमा राशि के हिसाब से भी बदलाव साफ दिख रहा है. दो लाख से पांच लाख रुपए के सम अश्योर्ड वाली पॉलिसियों की हिस्सेदारी 5.6 फीसदी अंक बढ़ी. दस लाख से 25 लाख रुपए वाली श्रेणी में दो फीसदी अंक की वृद्धि हुई. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी ऊंचे कवरेज में देखी गई. 50 लाख रुपए से ज्यादा सम अश्योर्ड वाली पॉलिसियों की संख्या 68 फीसदी बढ़कर 44 लाख से 74 लाख हो गई. इनसे सालाना करीब 97,500 करोड़ रुपए का प्रीमियम मिल रहा है.
वित्त वर्ष 2020-21 में कुल सक्रिय पॉलिसियों में करीब 65.1 फीसदी का सम अश्योर्ड दो लाख रुपए या उससे कम था. वित्त वर्ष 2024-25 तक यह अनुपात घटकर 53.6 फीसदी रह गया. हर ऊंची सम अश्योर्ड वाली श्रेणी में लगातार वृद्धि दर्ज की गई. यह संकेत है कि लोग धीरे-धीरे अपनी सुरक्षा की सीमा बढ़ा रहे हैं.
इंश्योरेंस अवेयरनेस कमेटी-लाइफ के चेयरपर्सन कमलेश राव ने कहा- आंकड़े साफ बताते हैं कि जो लोग जीवन बीमा में निवेश जारी रहते हैं, वे इसकी कीमत समझते हैं और अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार सुरक्षा मजबूत करते जाते हैं. परिवार की वित्तीय सुरक्षा के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को देखना उत्साहजनक है.
इन कारणों से बदला जीवन बीमा का रुझान
इस बदलाव के पीछे कई कारण हैं. जीवन बीमा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ी है. आय में वृद्धि, महंगाई और जीवन के अलग-अलग पड़ावों में जिम्मेदारियां बदलने से लोग ज्यादा व्यापक सुरक्षा मांग रहे हैं. कोविड-19 महामारी और उसके बाद के अनुभवों ने भी लोगों को सुरक्षा की जरूरत का अहसास कराया. बीमा कंपनियों ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से समाधान पेश किए, जिससे जीवन बीमा ज्यादा प्रासंगिक और सुलभ बना.
जीवन बीमा की खासियत यह है कि यह सिर्फ संपत्ति बनाने का जरिया नहीं, बल्कि जोखिम और अनिश्चितताओं से सुरक्षा भी देता है. अन्य बचत या निवेश उत्पाद मुख्य रूप से संपत्ति बढ़ाते हैं, जबकि जीवन बीमा उसी दौरान जोखिमों से बचाव भी सुनिश्चित करता है. हालांकि देश में अभी भी जीवन बीमा सुरक्षा का बड़ा गैप बना हुआ है. करीब 87 फीसदी आबादी में यह गैप है और 18 से 35 साल की उम्र के युवाओं में यह 90 फीसदी से भी ज्यादा है. यह परिवारों की वित्तीय सुरक्षा और सपनों के लिए खतरा है. इस चुनौती से निपटने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है. लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के तहत बनी इंश्योरेंस अवेयरनेस कमेटी इसी मुद्दे पर काम कर रही है.
PSU Banks See Higher Insurance Commission Income in FY26 Growth
पीएसयू बैंक्स (PSU Banks) के लिए वित्त वर्ष 2025-26 बीमा उत्पादों की बिक्री के लिहाज से बेहतर साबित हुआ. Insurance Commission Income में अधिकांश सरकारी बैंकों ने अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि Mutual Fund Distribution से होने वाली आय का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने इस क्षेत्र में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए सबसे अधिक कमीशन अर्जित किया. एसबीआई ने 19.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,795 करोड़ रुपये का बीमा कमीशन अर्जित किया. केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और अन्य सरकारी बैंकों ने भी इस कारोबार से बेहतर कमाई की. हालांकि, कुछ बैंकों में म्यूचुअल फंड वितरण से कमीशन आय घटी. वित्त मंत्रालय ने बैंकों को मिस-सेलिंग से बचने और मूल बैंकिंग सेवाओं पर अधिक ध्यान देने की सलाह भी दी है.
SBI ने Insurance Commission में बनाए नए रिकॉर्ड
बैंकों की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, SBI का बीमा कमीशन वित्त वर्ष 2025-26 में 19.26 प्रतिशत बढ़कर 2,795.01 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2,345.36 करोड़ रुपये था. इसमें करीब 85 प्रतिशत योगदान SBI Life Insurance की पॉलिसियों के वितरण से आया. वहीं, Mutual Fund Distribution से बैंक की कमीशन आय 7.05 प्रतिशत बढ़कर 1,617.52 करोड़ रुपये पहुंच गई, जिसमें सबसे बड़ा योगदान SBI Mutual Fund का रहा.
Canara Bank समेत कई सरकारी बैंकों ने दर्ज की मजबूत बढ़त
Canara Bank का बीमा कमीशन 15.67 प्रतिशत बढ़कर 566.36 करोड़ रुपये हो गया, जबकि म्यूचुअल फंड वितरण से आय भी बढ़ी. Bank of Baroda ने बीमा कमीशन में बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन म्यूचुअल फंड कमीशन में हल्की गिरावट रही. वहीं Indian Bank, UCO Bank, Central Bank of India और Punjab & Sind Bank ने भी बीमा कारोबार से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की.
PNB और Union Bank में दिखी कमजोरी
दूसरी ओर Punjab National Bank (PNB) और Union Bank of India के बीमा कमीशन में गिरावट दर्ज की गई. पीएनबी की म्यूचुअल फंड वितरण से आय भी कम हुई, जबकि यूनियन बैंक की म्यूचुअल फंड आय में बढ़ोतरी देखने को मिली. इस बीच वित्त मंत्रालय ने बैंकों को Insurance Mis-selling से बचने और अपनी मूल बैंकिंग सेवाओं पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी है. साथ ही, सरकारी बैंक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के वितरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
Car Insurance: 4 Essential Add-on Covers to Protect Your Vehicle During Monsoon
Car Insurance: आशीष अपनी नई कार से दफ्तर के लिए निकले थे। रास्ते में तेज बारिश आई और अंडरपास के नीचे पानी भर गया. आशीष ने सोचा बड़ी गाड़ी है, निकल जाएगी. पानी के बीच में जाकर कार बंद हो गई. सर्विस सेंटर पहुंचने पर पता चला इंजन में पानी चला गया है. मरम्मत का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपये. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम इसलिए खारिज कर दिया, कि यह साधारण कार पॉलिसी में कवर नहीं है. अगर आप भी सोचते हैं कि आपकी साधारण कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी बारिश से होने वाले नुकसान की भरपाई कर देगी, तो आप गलत हैं. मानसून के जोखिमों से निपटने के लिए आपको अपनी पॉलिसी में कुछ खास अतिरिक्त कवर जोड़ने होंगे.
मानसून के चार सुरक्षा कवच, जो बचाएंगे बड़ा खर्च
इंजन प्रोटेक्शन कवर: बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी भरना आम बात है. बहुत अधिक जलभराव के कारण इंजन का खराब होना कई कार मालिकों के सामने आने वाली एक आम समस्या है. यदि पानी इंजन में चला जाए, तो इंजन पूरी तरह ठप (हाइड्रोस्टेटिक लॉक) हो सकता है. साधारण इंश्योरेंस में इसे खुद से लिया गया जोखिम मानकर क्लेम खारिज कर दिया जाता है. इंजन सुरक्षा ऐड-ऑन लेने पर इंजन की मरम्मत और पार्ट्स बदलने का भारी-भरकम खर्च बीमा कंपनी उठाती है, साथ ही वाहन मालिकों को मानसिक शांति मिलती है.
जीरो डेप्रिशिएशन कवर: जब गाड़ी की मरम्मत के लिए क्लेम किया जाता है, तो कंपनी पार्ट्स की उम्र के हिसाब से डेप्रिसिएशन काट लेती है. खासकर प्लास्टिक, नायलॉन और रबर के पार्ट्स पर 50 फीसदी तक कटौती होती है. यह ऐड-ऑन लेने पर आपको गाड़ी के सभी कल-पुर्जों (ट्यूब, बैटरी और टायर को छोड़कर) पर 100 फीसदी क्लेम मिलता है और जेब से पैसा नहीं देना पड़ता.
रोड साइड असिस्टेंस कवर: तेज बारिश के बीच सड़क पर गाड़ी बंद हो जाना बेहद मानसिक तनाव देता है. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए, आप 24x7 रोड साइड असिस्टेंस ऐड-ऑन कवर का विकल्प चुन सकते हैं. यह कवर आपातकालीन स्थिति में टोइंग (गाड़ी खींचकर ले जाना), मौके पर छोटी-मोटी मरम्मत, ईंधन की व्यवस्था और वैकल्पिक वाहन जैसी अमूल्य सहायता समय पर उपलब्ध कराता है. ये एड-ऑन सुनिश्चित करता है कि आपको समय पर सहायता प्राप्त हो.
कंज्यूमेबल्स कवर: गाड़ी की मरम्मत के दौरान इस्तेमाल होने वाले इंजन ऑयल, नट-बोल्ट, मड फ्लैप, ग्रीस और ब्रेक ऑयल जैसी चीजों का खर्च साधारण पॉलिसी में शामिल नहीं होता. यह छोटा-मोटा दिखने वाला खर्च कुल मिलाकर बड़ा बन जाता है. कंज्युमेबल्स ऐड-ऑन सुनिश्चित करता है कि आप मानसून के मौसम के दौरान अतिरिक्त लागतों से सुरक्षित रहें.
बदल रहा है बीमा का बाजार
अब तकनीक और नियमों के बदलने से कार इंश्योरेंस का तरीका भी काफी आधुनिक हो चुका है, जिसका फायदा हर निवेशक और वाहन मालिक को उठाना चाहिए.
पे एज यू ड्राइव: मोटर इंश्योरेंस में सबसे बड़े बदलावों में से एक यूसेज-बेस्ड इंश्योरेंस का बढ़ता चलन है. ये उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो गाड़ी कम चलाते है. पे एज यू ड्राइव का विकल्प चुनकर अब आप अपनी कार के लिए पूरे साल के लिए प्रीमियम चुकाने की बजाय अपनी कार उपयोग के आधार पर उसका प्रीमियम चुका सकते है. इसका मतलब ये है कि जितनी किलोमीटर आप अपनी गाड़ी चलाएंगे उसी आधार पर आपको अपने प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यह उपयोग आधारित इंश्योरेंस है. इससे पैसों की बड़ी बचत होगी.
इलेक्ट्रिक व्हीकल इंश्योरेंस: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से विकसित हो रहा है. जैसे-जैसे ईवी को अपनाया जा रहा है, वैसे-वैसे इसे समर्थन देने वाले ईकोसिस्टम  की गहरी समझ की आवश्यकता भी बढ़ रही है. इस ईकोसिस्टम के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है इंश्योरेंस. मानसून की शुरुआत के साथ, ईवी मालिकों के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तकनीक पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से बिल्कुल अलग होती है. इसमें सबसे कीमती हिस्सा इसकी बैटरी और सर्किट होता है. मानसून में पानी के कारण ईवी में शॉर्ट-सर्किट या बैटरी डैमेज का रिस्क अलग होता है, इसलिए इनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी लेना जरूरी होता है.
मल्टी-ईयर इंश्योरेंस: अब आप कार के लिए फिक्सड प्रीमियम पर मल्टी-ईयर मोटर इंश्योरेसं पॉलिसी खरीदकर अपने प्रीमियम को तीन साल के लिए लॉक कर सकते है. इससे हर साल पॉलिसी रिन्यु करने का झंझट नहीं रहता है और पॉलिसी लैप्स होने का रिस्क कम हो जाता है. साथ  ही समय पर कवरेज बने रहने से नो क्लेम बोनस खोने का रिस्क भी नहीं रहता है.
नोट- ये लेख पारस पसरिचा, हेड, मोटर इंश्योरेंस, पॉलिसीबाजार डॉट कॉम की निजी राय है.
Policybazaar Launches Mega Insurance Campaign with Amitabh Bachchan
Insurance for All: भारत में बीमा जागरूकता को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से पॉलिसीबाज़ार ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी ने 'परिवार सबसे पहले' थीम के साथ हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर केंद्रित देश का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान लॉन्च किया है. इस पहल का उद्देश्य IRDAI के 'Insurance for All' विजन को मजबूत करते हुए हर भारतीय परिवार तक वित्तीय सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है.
'परिवार सबसे पहले' संदेश के जरिए लोगों को करेगा जागरूक
इस अभियान के तहत तैयार विज्ञापनों में अमिताभ बच्चन एक ऐसे परिवार के वरिष्ठ सदस्य की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनेपन और स्नेह के साथ लोगों को समय रहते बीमा लेने के लिए प्रेरित करते हैं. अभियान का मुख्य संदेश है कि जीवन में अनिश्चित घटनाएं कभी भी हो सकती हैं, इसलिए हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस को टालने के बजाय समय पर अपनाना जरूरी है.
बीमा जागरूकता बढ़ाने में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश
पीबी फिनटेक के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. उनका मानना है कि अमिताभ बच्चन की विश्वसनीय छवि करोड़ों भारतीयों को अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए सही समय पर बीमा लेने के लिए प्रेरित करेगी. वहीं, कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर साई नारायण ने कहा कि अधिकांश लोग बीमा लेने से इनकार नहीं करते, बल्कि उसे टालते रहते हैं, और यह अभियान इसी सोच को बदलने का प्रयास करेगा.
टीवी, डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म पर चलेगा अभियान
पॉलिसीबाज़ार का यह इंटीग्रेटेड अभियान टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, OTT और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे देशभर के शहरी और उभरते बाजारों तक पहुंच बनाई जा सके. कंपनी का लक्ष्य बीमा जागरूकता बढ़ाने, वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने और लाखों नए ग्राहकों को इंश्योरेंस इकोसिस्टम से जोड़ना है. इसके जरिए हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस को हर भारतीय परिवार की प्राथमिकता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है.
Saral Jeevan Bima: Get ₹25 Lakh Life Cover at ₹550/Month, Know Details
अक्सर किसी परिवार का सबसे बड़ा सहारा उसकी नियमित आय होती है, लेकिन अगर घर के कमाने वाले सदस्य के साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो सबसे पहले वित्तीय सुरक्षा का सवाल खड़ा हो जाता है. इसके बावजूद देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग जीवन बीमा नहीं लेते. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कई परिवारों को लगता है कि लाइफ इंश्योरेंस लेना महंगा है या इसकी प्रक्रिया इतनी जटिल है कि इसे समझना और खरीदना आसान नहीं. इसी सोच को बदलने के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने सरल जीवन बीमा की शुरुआत की.
सरल जीवन बीमा एक स्टैंडर्ड टर्म इंश्योरेंस है, जिसे सभी जीवन बीमा कंपनियां लगभग एक जैसे नियम और शर्तों के साथ उपलब्ध कराती हैं. पॉलिसीबाजार के अनुसार, पॉलिसीधारकों के लिए 25 लाख रुपए के लाइफ कवर का प्रीमियम करीब 550 रुपए प्रति माह से शुरू हो सकता है. हालांकि, उम्र, स्वास्थ्य, पॉलिसी अवधि और बीमा कंपनी के आधार पर वास्तविक प्रीमियम अलग-अलग हो सकता है.
क्या है सरल जीवन बीमा?
सरल जीवन बीमा एक प्योर टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसका मतलब है कि अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमा कवर का भुगतान करता है. यह बचत और बीमा को साथ लेकर चलने वाले प्रोडक्ट (Savings-Oriented Insurance) से अलग है. अगर पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी के टर्म तक जीवित रहता है, तो इसमें कोई मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलता है.
कौन खरीद सकता है?
18 से 65 वर्ष की आयु के लोग, बीमा कंपनी के अंडरराइटिंग नियमों के अनुसार, यह पॉलिसी खरीद सकते हैं.  इसमें 5 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक का लाइफ कवर मिलता है. पॉलिसी की अवधि 5 वर्ष से 40 साल तक चुनी जा सकती है. इसके साथ ही कंपनियां प्रीमियम भुगतान के अलग-अलग विकल्प भी उपलब्ध कराती हैं.
कितना होगा प्रीमियम?
पॉलिसीबाजार ने अपने नोट में एक उदाहरण शेयर किया है, जिसमें 30 साल का व्यक्ति 30 साल के लिए 25 लाख रुपए का लाइफ कवर लेता है. इस स्थिति में मासिक प्रीमियम करीब 550 रुपए बैठता है. हालांकि, वास्तविक प्रीमियम अलग-अलग बीमा कंपनियों और व्यक्ति की जोखिम प्रोफाइल के अनुसार बदल सकता है.  अगर पॉलिसी के 10वें वर्ष में व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो नॉमिनी को डेथ बेनेफिट के रूप में 25 लाख का सम एश्योर्ड प्राप्त होगा. इस पॉलिसी में गैर-दुर्घटना वाली मौतों (Non-Accidental Deaths) के लिए 45 दिन का वेटिंग पीरियड होता है. अगर पॉलिसीहोल्डर की मौत किसी दुर्घटना में होती है, तो यह वेटिंग पीरियड लागू नहीं होता है.
किन लोगों के लिए उपयोगी?
यह टर्म इंश्योरेंस पहली बार बीमा खरीदने वाले लोगों, युवा प्रोफेशनल्स, स्वरोजगार करने वालों, फ्रीलांसर, गिग वर्कर्स और टियर-2 व टियर-3 शहरों के उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो बुनियादी वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं. कुछ बीमा कंपनियां इनकम प्रूफ के बिना भी आवेदकों पर विचार कर सकती हैं, बशर्ते यह उनकी अंडरराइटिंग गाइडलाइंस और आय का आकलन करने के वैकल्पिक तरीकों के अनुरूप हो.
सरल जीवन बीमा क्यों है खास?
सरल जीवन बीमा का उद्देश्य टर्म इंश्योरेंस को समझना और उसकी तुलना करना आसान बनाना है. चूंकि सभी बीमा कंपनियों में इस उत्पाद की संरचना एक जैसी रहती है, इसलिए ग्राहक प्रीमियम और सेवा की आसानी से तुलना कर सकते हैं. पॉलिसीबाजार के अनुसार, इस तरह के स्टैंडर्ड प्रोडक्ट भारत में जीवन बीमा सुरक्षा के अंतर (Protection Gap) को कम करने में मदद कर सकते हैं और पहली बार बीमा खरीदने वालों के लिए लाइफ कवर को अधिक सुलभ बना सकते हैं.
पॉलिसीबाजार के बिजनेस हेड (टर्म इंश्योरेंस) वरुण अग्रवाल का कहना है कि अब 550 रुपए प्रति माह से 25 लाख रुपए का कवर उपलब्ध है, इसलिए किफायत अब सबसे बड़ी मुश्किल नहीं रही. बल्कि जागरूकता की कमी, पात्रता को लेकर गलतफहमियां और टर्म इंश्योरेंस को जटिल समझने की धारणा आज भी कई परिवारों को पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा लेने से रोक रही है.
Term Insurance vs Endowment Plan: Which Life Insurance Option Is Best for Your Family's Financial Security
Term Insurance vs Endowment Plan: अगर तेज बारिश में घर से निकलना है तो हम छाता साथ ले जाते हैं, ताकि भीगें नहीं. जिस तरह से छाता बारिश से बचाता है ठीक उसी तरह बीमा बुरे वक्त में आपके परिवार को मुश्किलों से बचाता है. लेकिन आज बाजार में इतने प्रकार के जीवन बीमा हैं कि हम उलझन में पड़ जाते हैं. टर्म इंश्योरेंस लें या एंडोमेंट प्लान, सबसे बड़ा सवाल है- कौन सा बेहतर है?
बीमा और निवेश की उलझन दूर कीजिए
ज्यादातर लोग बीमा को निवेश का एक जरिया मानते हैं. गड़बड़ यहीं से शुरू होती है. बीमा का काम है, अगर आपको कुछ हो जाए तो परिवार को पैसों के जरिये सुरक्षा देना. दूसरी तरफ निवेश का काम है, आपके पैसे को समय के साथ बढ़ाना ताकि आप अपने जीवन के लक्ष्य हासिल कर सकें.
दोनों अलग-अलग काम हैं, और दोनों ही जरूरी भी हैं. लेकिन बाजार में एजेंट्स हों या बैंक कर्मचारी अक्सर ऐसे प्लान बेचते हैं, जिनमें बीमा और निवेश दोनों का साथ होता है। दिक्कत यह है की जब दोनों काम एक ही प्लान में मिला दिए जाते हैं, तो न पूरी सुरक्षा मिलती है और न अच्छी कमाई। ऐसा प्लान दोनों तरफ से कमजोर रह जाता है.
सुरक्षा और निवेश अलग क्यों रखें?
एक आसान उदाहरण से समझते हैं- मान लीजिए आप दाल और चावल एक ही बर्तन में एक साथ पकाएं, तो न दाल ठीक से बनेगी और न चावल. इसिलए हमेशा हम अलग-अलग बर्तन में पकाते हैं, ताकि दोनों स्वादिष्ट बनें. पैसों के साथ भी यही बात है. परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस होना चाहिए और लक्ष्य हासिल करने के लिए म्यूचुअल फंड जैसे साधनों में अलग से निवेश कीजिए. इससे कम खर्च में बड़ी सुरक्षा और बेहतर कमाई, दोनों एक साथ मिलती हैं. समझदार परिवार यही रास्ता चुनते हैं.
किसे चुनना चाहिए टर्म इंश्योरेंस और क्यों?
परिवार के जिस सदस्य पर जिम्मदारी है तब टर्म इंश्योरेंस उसके लिए सबसे जरूरी है. घर के हर कमाने वाले सदस्य को यह जरूर लेना चाहिए. क्योंकि आज के समय में एक से ज्यादा सदस्य का कामना आवयश्यक हो गया है.
टर्म इंश्योरेंस में बहुत कम पैसे में बड़ा रिस्क कवर मिलता है, जिससे आपके न रहने पर भी परिवार मे आने वाले लक्ष्य हासिल किए जा सकें. जो पैसा प्रीमियम में बचता है, उसे आप म्यूचुअल फंड में लगाकर बच्चों की पढ़ाई, अपना घर या रिटायरमेंट जैसे बड़े सपने आसानी से पूरे कर सकते हैं.
एंडोमेंट प्लान किसके लिए और कब बेहतर?
एंडोमेंट प्लान उन लोगों के लिए ठीक हैं जो बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ नहीं जाना चाहते. जो पूरी तरह सुरक्षित, गारंटी वाली बचत चाहते हैं जो आत्मसंयम से  बचत नहीं कर पाते, उनके लिए यह जबरन बचत की एक अच्छी आदत बना देता है. लेकिन एक बात हमेशा याद रखें, इसे परिवार की सुरक्षा का मुख्य साधन कभी न बनाएं, क्योंकि इसमें सुरक्षा कवच छोटा रहता है और यह जिम्मेदारी अकेले नहीं संभाल सकता.
भावना में आकर न लें फैसलें
पैसों के फैसले भावना में बहकर नहीं, समझदारी से लेने चाहिए. पहले परिवार की सुरक्षा पक्की कीजिए, फिर निवेश की ओर बढ़िए.
सही जानकारी और सही सलाह के साथ चुना गया रास्ता ही आपके परिवार को असली मायने में आगे बढ़ने, सुरक्षित रहने और खुशहाल होने की ओर ले जाता है.
टर्म इंश्योरेंस के फायदे
बहुत कम प्रीमियम में बड़ा सुरक्षा कवच (जैसे ₹1 करोड़ तक)
समझने में बेहद आसान और सीधा-सादा प्लान
मुश्किल समय में परिवार को बड़ी रकम एकमुश्त मिलती है
प्रीमियम पर आयकर में छूट का लाभ
जरूरत के हिसाब से राइडर (गंभीर बीमारी, दुर्घटना) जोड़ने की सुविधा
नुकसान
जीते-जी आपको आमतौर पर कोई पैसा वापस नहीं मिलता.
इसमें बचत या निवेश का कोई हिस्सा नहीं होता.
समय पर प्रीमियम न भरें तो कवर बंद हो जाता है.
उम्र बढ़ने के बाद नया प्लान लेना महंगा पड़ता है.
कई लोगों को लगता है पैसा बेकार गया, जबकि यह सुरक्षा की कीमत है.
एंडोमेंट प्लान कब और किसके लिए
बीमा के साथ-साथ बचत भी होती रहती है.
समय पूरा होने पर जमा पैसा वापस मिलता है (मैच्योरिटी).
जबरन बचत की अच्छी आदत अपने आप बन जाती है.
रिटर्न लगभग तय होता है, जोखिम कम रहता है.
प्रीमियम और मैच्योरिटी, दोनों पर टैक्स का लाभ.
नुकसान
प्रीमियम बहुत ज्यादा, पर सुरक्षा कवच बहुत छोटा.
रिटर्न कम (करीब 4–6%), जो अक्सर महंगाई से भी नीचे रहता है.
पैसा लंबे समय के लिए फंस जाता है.
बीच में प्लान बंद करने पर नुकसान होता है.
सुरक्षा और निवेश, दोनों काम अधूरे रह जाते हैं.
नोट- ये लेख निकुंज छग, संस्थापक एवं निदेशक, फ्लोरिच फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड की निजी राय है.
Insurance Rules Change being planned by IRDAI to curb mis selling
Insurance Rules Change: भारतीय बीमा नियामक IRDAI गलत तरीके से बीमा बेचने की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, IRDAI अब डिस्ट्रीब्यूटर्स (एजेंट्स, ब्रोकर्स आदि) को दिए जाने वाले कमीशन के नियमों में बदलाव की योजना बना रहा है. अभी तक कंपनियां एजेंट्स को पॉलिसी बेचते ही बहुत बड़ा कमीशन एक साथ दे देती हैं. IRDAI इसे बदलकर पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान बराबर-बराबर किस्तों में कमीशन देने का प्रस्ताव लाने वाला है. इससे एजेंट्स को सिर्फ बेचने पर नहीं, बल्कि पॉलिसी को लंबे समय तक बनाए रखने और ग्राहक की सेवा करने पर भी फोकस करना पड़ेगा.
यह बदलाव भारत जैसे तेजी से बढ़ते बीमा बाजार में हाई डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को भी कम करने में मदद करेगा. रॉयटर्स के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि IRDAI का ड्राफ्ट फ्रेमवर्क जल्द ही जारी किया जा सकता है, संभवतः अगले 4 से 6 हफ्तों में. IRDAI चेयरमैन अजय सेठ ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि जुलाई के अंत तक डिस्ट्रीब्यूशन रिफॉर्म पर एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया जा सकता है.
क्यों जरूरी है यह बदलाव?
वर्तमान व्यवस्था में एजेंट्स को कुछ लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर 40 फीसदी तक कमीशन मिल जाता है, जिसमें बड़ा हिस्सा शुरुआत में ही दे दिया जाता है. इससे एजेंट्स बिक्री बढ़ाने के चक्कर में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार नहीं, बल्कि अपने कमीशन के हिसाब से पॉलिसी बेच देते हैं. नतीजा होता है मिस-सेलिंग, जहां ग्राहक को गलत या अनावश्यक पॉलिसी बेच दी जाती है.
विकसित बाजारों की तर्ज पर तय होगा मॉडल
नए प्रस्ताव के तहत कमीशन को पॉलिसी की अवधि के हिसाब से तय किया जाएगा. यह अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे विकसित बाजारों की तरह होगा. इसके अलावा IRDAI यह भी सोच रहा है कि कमीशन को पॉलिसी बेचने और सर्विस करने में लगने वाले प्रयास के आधार पर तय किया जाए. उदाहरण के लिए, ग्राहक को फेस-टू-फेस सलाह देने वाले एजेंट को ज्यादा कमीशन मिले, जबकि बैंक द्वारा एड-ऑन प्रोडक्ट की तरह बेची गई पॉलिसी पर कम कमीशन हो.
कमीशन को प्रोडक्ट के प्रकार, पॉलिसी की अवधि और जटिलता के आधार पर कैप भी लगाया जा सकता है. साथ ही एजेंट्स, ब्रोकर्स और अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को कमीशन की पूरी जानकारी ग्राहक को देने के नियम भी सख्त किए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बढ़े.
बीमा के बाजार में अभी वृद्धि की काफी गुंजाइश
भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ते बीमा बाजारों में से एक है. यहां सालाना प्रीमियम 11.9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है, लेकिन बीमा पेनेट्रेशन अभी भी सिर्फ 3.7 फीसदी है, जबकि वैश्विक औसत 7.2 फीसदी है. सरकार ने पिछले साल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाकर जीरो कर दिया और 100 फीसदी FDI की अनुमति दे दी है, जिससे विदेशी कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ी है. IRDAI का यह कदम बीमा क्षेत्र को और पारदर्शी, ग्राहक-अनुकूल और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है. नया नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को सही प्रोडक्ट सही समय पर मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी.
Policybazaar Launches India’s First Health Claim Experience Index; Industry Scores 82.8/100
Policybazaar Health Claim Experience Index: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया में ग्राहकों के अनुभव को मापने के लिए पॉलिसीबाज़ार ने भारत का पहला हेल्थ क्लेम एक्सपीरियंस (HCX™) इंडेक्स लॉन्च किया है. कंपनी ने यह इंडेक्स अपनी रिपोर्ट ‘क्या भारत हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम से खुश है? 2.0’ के तहत जारी किया है. यह इंडेक्स हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम के दौरान ग्राहकों के वास्तविक अनुभव को आंकने के लिए तैयार किया गया है. अब तक क्लेम सेटलमेंट रेश्यो को बीमा कंपनियों के प्रदर्शन का प्रमुख पैमाना माना जाता रहा है, लेकिन ग्राहकों के अनुभव को मापने के लिए कोई मानक व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। HCX™ इंडेक्स इसी कमी को दूर करने का प्रयास करता है.
स्टडी के लिए देशभर के मेट्रो, टियर-2 और टियर-3 शहरों के 2,228 लोगों का सर्वे किया गया. इनमें वे लोग शामिल थे जिन्होंने अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच अपने या परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम किया था. सर्वे में पॉलिसीबाज़ार के ग्राहकों के अलावा अन्य बीमाधारकों को भी शामिल किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री का पहला HCX™ स्कोर 100 में से 82.8 रहा, जो क्लेम अनुभव को ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रखता है. अध्ययन में यह भी सामने आया कि कैशलेस क्लेम का अनुभव ग्राहकों के लिए कहीं अधिक संतोषजनक रहा। कैशलेस क्लेम का HCX™ स्कोर 86.7 दर्ज किया गया, जबकि रीइम्बर्समेंट क्लेम का स्कोर 73.7 रहा. ग्राहकों ने कम पेपरवर्क, तेज मंजूरी प्रक्रिया और नेटवर्क अस्पतालों तक आसान पहुंच को बेहतर अनुभव के प्रमुख कारणों के रूप में बताया.
पॉलिसीबाज़ार के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस का वास्तविक महत्व क्लेम के समय सामने आता है. उनके अनुसार, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो महत्वपूर्ण है, लेकिन यह ग्राहकों के पूरे अनुभव को नहीं दर्शाता। HCX™ इंडेक्स का उद्देश्य उद्योग में अधिक पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है. रिपोर्ट में क्लेम प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए रियल-टाइम क्लेम ट्रैकिंग, स्पष्ट रिजेक्शन कारण, बेहतर वेरिफिकेशन, कम कागजी कार्यवाही तथा अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय जैसी सिफारिशें भी की गई हैं.
ULIPs Make a Strong Comeback, How New IRDAI Rules
Unit Linked Insurance Plan: IRDAI के सख्त नियमों के बाद नए यूलिप में बड़े सुधार हुए हैं . देश के प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) बेचने में सक्रिय हो गए हैं. इसकी मुख्य वजह है बैंक एफडी पर मिलने वाला ब्याज का घटना. वहीं, यूलिप में बाजार से जुड़ा बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. बैंक इसे एक समग्र वित्तीय समाधान के रूप में पेश कर रहे हैं, जिसमें बीमा कवर भी है और निवेश का अवसर भी.
हाल के वर्षों में यूलिप की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. बीमा उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, निजी जीवन बीमा कंपनियों के कुल प्रीमियम संग्रह में यूलिप की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक हो चुकी है, जो बाजार में इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है.
पुराने से कितने अलग हैं नए यूलिप?
एक दशक पहले भारी-भरकम शुल्क, कम रिटर्न और जटिल संरचना के कारण यूलिप की छवि खराब हो गई थी लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है. आईआरडीएआई के सख्त नियमों के बाद नए यूलिप में बड़े सुधार हुए हैं:
शून्य प्रीमियम एलोकेशन चार्ज: अब आपका पूरा प्रीमियम निवेश में लगता है.
शून्य पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज: प्रशासनिक खर्च की कोई कटौती नहीं.
लचीलापन: नए यूलिप में लचीलापन सबसे बड़ा नया फीचर है. निवेशक बाजार की स्थिति के अनुसार डेट और इक्विटी फंड के बीच असीमित स्विच कर सकते हैं, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के.
इक्विटी फंड की विविधता: निवेशक अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार लार्ज कैप, मिड कैप, फ्लेक्सी कैप, इंडेक्स फंड सहित कई प्रकार के इक्विटी फंड में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं.
नए यूलिप में मुख्य खर्च केवल फंड मैनेजमेंट चार्ज है, जो IRDAI के अनुसार अधिकतम 1.35% प्रति वर्ष तक सीमित है. यह म्यूचुअल फंड के खर्चों के करीब है. लंबी अवधि (10–15 वर्ष) में इक्विटी-आधारित यूलिप ने औसतन 10%–13% तक का रिटर्न दिया है, जो पारंपरिक बीमा योजनाओं के 4-5 फीसदी रिटर्न से कहीं बेहतर है.
क्या हैं यूलिप और किसके लिए बेहतर?
यूलिप एक ऐसा उत्पाद है जो बीमा और निवेश को एक साथ जोड़ता है. प्रीमियम का एक हिस्सा मृत्यु लाभ के लिए और शेष हिस्सा चुने गए फंड में निवेश के लिए उपयोग होता है. यह प्लान उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो:
दीर्घकालिक (10 वर्ष या अधिक) निवेश करना चाहते हैं
बीमा और निवेश एक ही छत के नीचे चाहते हैं
बाजार से जुड़े रिटर्न के साथ अनुशासित बचत करना चाहते हैं
कब और किसे लेना चाहिए यूलिप?
यूलिप तब लेना उचित है जब आपके पास कम से कम 10 से 15 वर्ष का निवेश समय हो. कम अवधि में यूलिप का लाभ सीमित रहता है. यह बच्चों की शिक्षा, सेवानिवृत्ति योजना या दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए एक प्रभावी साधन हो सकता है.
यदि आपके पास पहले से पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस है और आप अतिरिक्त बीमा कवर के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो यूलिप एक सहायक विकल्प हो सकता है. हालांकि, प्राथमिक जीवन बीमा के लिए टर्म प्लान सर्वोत्तम रहता है. यूलिप को सेकेंडरी कवर के रूप में तभी लें जब आपकी दीर्घकालिक निवेश योजना इससे मेल खाती हो.
नई कर व्यवस्था में कितना कारगर है यूलिप?
यूलिप की परिपक्वता पर कर लाभ आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(10D) के तहत मिलता है, लेकिन इसे समझना जरूरी है:
1 फरवरी 2021 के बाद जारी यूलिप (वार्षिक प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से कम): यदि सभी वर्षों में वार्षिक प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से कम रहता है, तो परिपक्वता राशि धारा 10(10D) के तहत पूर्णतः कर-मुक्त होगी.
1 फरवरी 2021 के बाद जारी यूलिप (वार्षिक प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से अधिक): यदि किसी भी वर्ष प्रीमियम 2.5 लाख रुपये से अधिक होता है, तो परिपक्वता पर प्राप्त लाभ कर योग्य हो जाता है। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हालिया केंद्रीय बजट में स्पष्ट किया है कि ऐसे यूलिप से होने वाले लाभ को दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ माना जाएगा और उस पर 12.5% की दर से कर लागू होगा,  जो इक्विटी म्यूचुअल फंड के समान है.
नई कर व्यवस्था में धारा 80C का लाभ उपलब्ध नहीं है, अतः निवेशकों को यूलिप लेते समय अपनी कर व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।
नोट- ये लेख मिडास फिनसर्व के निदेशक पंकज रस्तोगी की निजी राय है.
अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड और बीमा निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं. निवेश से पूर्व अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें.
Integrated insurance is solution to insurance dilemma
ऑफिस जा रहे आशीष ने जैसे ही मोबाइल पर आए मैसेज को देखा, पसीना छूट गया. काम की व्यस्तता और समय की कमी के चलते आशीष अपनी जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरना ही भूल गए और उनकी पॉलिसी लैप्स होने की कगार पर खड़ी थी. आशीष अकेले नहीं हैं. आज हर किसी के पास जीवन, स्वास्थ्य, मोटर मिलाकर दो से ज्यादा बीमा पॉलिसियां हैं. ऐसे में अलग-अलग पॉलिसियों का रिकॉर्ड रखना, प्रीमियम की तारीख याद रखना और समय पर रिन्यूअल कराना बड़ी सिरदर्दी बन जाता है. अब इसी समस्या का स्थायी इलाज करने के लिए बीमा जगत में एक नई और आधुनिक अवधारणा तेजी से उभर रही है, जिसे एकीकृत बीमा समाधान कहा जाता है.
क्या है एकीकृत बीमा समाधान?
एकीकृत बीमा पॉलिसी का अर्थ है, ग्राहक की विभिन्न बीमा जरूरतों को एक ही पॉलिसी स्ट्रक्चर के अंतर्गत प्रबंधित करना. इसमें जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, मोटर बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, घर का बीमा और अन्य सामान्य बीमा कवर को एक साथ जोड़ा जा सकता है.
हालांकि भारत में अभी ऐसी एकल पॉलिसी का चलन बहुत सीमित है. HDFC Life, HDFC ERGO, ICICI Prudential Life Insurance, ICICI Lombard, Bajaj Allianz Life Insurance, Bajaj Allianz General Insurance, Tata AIA Life Insurance, Tata AIG General Insurance और SBI Life Insurance जैसी कुछ ही कंपनियां बंडल्ड या एकीकृत बीमा समाधान प्रदान कर रही हैं. यहां ग्राहक अपनी विभिन्न पॉलिसियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म या एक ही रिलेशनशिप के अंतर्गत संचालित कर सकता है.
<caption>
पारंपरिक बीमा व्यवस्था से यह कैसे अलग है?
</caption>
विशेषताएं
पारंपरिक बीमा व्यवस्था
एकीकृत बीमा मॉडल
पॉलिसी का प्रबंधन
प्रत्येक जरूरत के लिए अलग कंपनी, अलग दस्तावेज और अलग-अलग भागदौड़
एक केंद्रीकृत व्यवस्था, जहां सभी बीमा कवर एक ही पॉलिसी में समाहित
प्रीमियम और रिन्यूअल
हर पॉलिसी की अलग रिन्यूअल तारीख, जिससे भूलने और पॉलिसी टूटने का भारी जोखिम
एक पॉलिसी होने से बेहतर ट्रैकिंग, जिससे पॉलिसी लैप्स होने का खतरा न के बराबर
दावा प्रक्रिया
दुर्घटना या बीमारी के समय अलग-अलग कंपनियों के काउंटरों के चक्कर काटना
समर्पित सहायता या रिलेशनशिप मैनेजर के जरिए दावों के निपटान में बड़ी सहूलियत
एकीकृत व्यवस्था के पांच सबसे बड़े फायदे
इस व्यवस्था में आपकी KYC और संपर्क विवरण एक बार दर्ज होने के बाद सभी उत्पादों में उपयोग कर लिए जाते हैं, जिससे कागजी औपचारिकताएं बेहद कम हो जाती हैं.
इस फ्रेमवर्क के भीतर आप पति-पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की जोखिम सुरक्षा को एक साथ प्लान कर सकते हैं, जिससे परिवार का कोई भी सदस्य बिना सुरक्षा के नहीं छूटता.
जब आपके सभी कवर एक ही पॉलिसी में होंगे, तो आपको यह आकलन करने में आसानी होती है कि आपके पास कुल कितना जीवन कवर या स्वास्थ्य कवर है. इससे आप जरूरत से ज्यादा या कम बीमा लेने की गलती से बच जाते हैं.
कई बार बीमा कंपनियां एक से अधिक उत्पाद लेने पर मल्टी-पॉलिसी डिस्काउंट या लॉयल्टी लाभ देती हैं. साथ ही, परिचालन लागत कम होने के कारण ग्राहकों को मुफ्त हेल्थ चेकअप या रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं.
क्या इससे प्रीमियम सीधे कम हो जाता है?
यह जानना बेहद जरूरी है कि केवल सभी पॉलिसियों को एक पॉलिसी में समाहित करने से प्रीमियम स्वतः कम नहीं होता. प्रीमियम हमेशा आपकी आयु, स्वास्थ्य स्थिति, बीमित राशि और जोखिम के स्तर पर ही निर्भर करता है. हालांकि, कंपनियों की प्रशासनिक लागत घटने का कुछ अप्रत्यक्ष लाभ ग्राहक को मिल सकता है.
किल लोगों के लिए बेहतर है एकीकृत बीमा कवर?
नौकरीपेशा, पेशेवर: जिनके पास कई प्रकार की पॉलिसियां हैं और समय की कमी रहती है.
व्यवसायी और उद्यमी: जिन्हें अपने परिवार, व्यवसाय, वाहन और संपत्तियों के लिए अलग-अलग बीमा कवर की आवश्यकता होती है.
उच्च आय वर्ग: जिनके पास कई वाहन, निवेश और संपत्तियां हैं और वे एक केंद्रीकृत जोखिम प्रबंधन चाहते हैं.
वरिष्ठ नागरिक वाले परिवार: जहां बच्चों को माता-पिता सहित पूरे परिवार की बीमा जरूरतों को व्यवस्थित तरीके से संभालना होता है.
बरतें ये सावधानियां
केवल सुविधा के आधार पर निर्णय न लें.
प्रत्येक कवर की शर्तों को अलग-अलग समझें.
सम इंश्योर्ड और कवरेज पर्याप्त है या नहीं, इसकी जांच करें.
केवल डिस्काउंट देखकर पॉलिसी न खरीदें.
क्लेम सेटलमेंट रिकॉर्ड और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें.
नोट- ये लेख इंस्टा पॉलिसी इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नितिन पांडे की निजी राय है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
EV Insurance Jumps 670%, Small cities Capture 77% insured car market
भारत के मोटर इंश्योरेंस बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब यह बाजार सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहर और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इसकी नई ग्रोथ स्टोरी बनकर उभरे हैं. पॉलिसीबाजार की FY26 मोटर इंश्योरेंस ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत में EV इंश्योरेंस पॉलिसियों में एक साल के दौरान 670 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि टियर-2 और टियर-3 शहर अब देश के कुल इंश्योर्ड कार बाजार में 77 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं.
कार इंश्योरेंस का बाजार 8% की रफ्तार से बढ़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देश के कार इंश्योरेंस के बाजार में सालाना आधार पर 8 फीसदी की वृद्धि हुई. वहीं, टू-व्हीलर इंश्योरेंस सेगमेंट में 11 फीसदी और कमर्शियल व्हीकल इंश्योरेंस में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इलेक्ट्रिक वाहनों के इंश्योरेंस को लेकर रही, जिसने रिकॉर्ड 670 फीसदी की छलांग लगाई. यह तेजी देश में बढ़ती EV बिक्री, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष इंश्योरेंस उत्पादों की मांग बढ़ने का संकेत देती है.
इंश्योर्ड कार बाजार में टियर-2 और टियर-3 शहर का हिस्सा 77%
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटर इंश्योरेंस ग्रोथ की असली ताकत अब नॉन-मेट्रो भारत बनता जा रहा है. जहां मेट्रो शहरों में इंश्योर्ड कारों की संख्या में 8 फीसदी की वृद्धि हुई, वहीं छोटे शहरों और कस्बों में यह ग्रोथ 15 फीसदी रही. पिछले साल जहां Tier-2 और Tier-3 शहरों की हिस्सेदारी 75 फीसदी थी, वह अब बढ़कर 77 फीसदी तक पहुंच गई है. इससे साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन इंश्योरेंस की पहुंच छोटे शहरों तक तेजी से बढ़ रही है.
कार इंश्योरेंस के मामले में तेलंगाना अव्वल
राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो तेलंगाना कार इंश्योरेंस अपनाने के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य बनकर उभरा है. यहां कारों के इंश्योरेंस में सालाना आधार पर 30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई. वहीं महाराष्ट्र EV इंश्योरेंस का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. मुंबई और पुणे इलेक्ट्रिक वाहनों के इंश्योरेंस ग्रोथ हब के रूप में सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, देश में इंश्योर्ड EV कारों में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 8 फीसदी रही.
इंश्योर्ड वाहनों में पेट्रोल गाड़ियों की हिस्सेदारी 68.3%
पेट्रोल वाहन अब भी भारत के इंश्योर्ड व्हीकल बाजार पर हावी हैं. FY26 में कुल इंश्योर्ड वाहनों में पेट्रोल गाड़ियों की हिस्सेदारी 68.3 फीसदी रही. डीजल वाहनों की हिस्सेदारी 24.7 फीसदी दर्ज की गई. वहीं, CNG वाहन 5.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी अभी सिर्फ 1 फीसदी है, लेकिन उनकी तेज ग्रोथ भविष्य में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है.
मोटर क्लेम और एड-ऑन लेकर आई ये तस्वीर
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा इंश्योरेंस क्लेम मामूली सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक में लगने वाली टक्करों से जुड़े रहे. इसके अलावा विंडशील्ड डैमेज, पार्किंग के दौरान वाहन को नुकसान और शहरी बाढ़ के कारण इंजन खराब होने जैसी घटनाएं भी प्रमुख वजहों में शामिल रहीं. ग्राहकों की पसंद को लेकर भी दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला. रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) और जीरो डेप्रिसिएशन (ZD) कवर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऐड-ऑन रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, 89 फीसदी ग्राहकों ने RSA कवर और 87 फीसदी ग्राहकों ने Zero Depreciation कवर को चुना.
पॉलिसीबाजार के मोटर इंश्योरेंस प्रमुख पारस पासरीचा के अनुसार, भारत का मोटर इंश्योरेंस बाजार अब अधिक परिपक्व और उपभोक्ता-केंद्रित दौर में प्रवेश कर रहा है. छोटे शहरों में वाहन मालिकों की बढ़ती संख्या, EV की लोकप्रियता और डिजिटल इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच आने वाले समय में इस बाजार की दिशा तय करेगी.
Adequate health insurance is no longer cheap, but essential
Health Insurance: स्वास्थ्य बीमा ऐसा लें जो आपकी नींद खराब न होने दे. 25 लाख से कम का कवर आज के दौर में अधूरा है. याद रखिए, बीमा महंगा नहीं होता, इलाज महंगा होता है और बिना पर्याप्त बीमा के इलाज कराना आपकी पूरी जिंदगी की बचत को चट कर सकता है. निरंतर बढ़ती मेडिकल महंगाई और बदलती बीमारियों के दौर में समझिए अब कितनी सुरक्षा है जरूरी. क्या आपने कभी अपने हेल्थ इंश्योरेंस के पुराने पड़ चुके कवर पर गौर किया है? वह दौर बीत गया जब 3 या 5 लाख का बीमा पूरे परिवार के लिए काफी माना जाता था. आज के दौर में, जब आप किसी बड़े अस्पताल के आईसीयू में कदम रखते हैं, तो मीटर इतनी तेजी से घूमता है कि 5 लाख रुपये दो-तीन दिन में ही हवा हो जाते हैं.
क्यों नाकाफी है 20 लाख से कम का कवर?
भारत में इलाज की महंगाई (Medical Inflation) सालाना 14% की रफ्तार से बढ़ रही है. इसका मतलब है कि जो इलाज पिछले साल 1 लाख का था, इस साल वह 1,14,000 का हो चुका है.
कैंसर, किडनी फेलियर या हार्ट सर्जरी जैसे मामलों में मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों का बिल आसानी से 15 से 25 लाख के बीच पहुंच जाता है.
अगर आप मेट्रो शहर में रहते हैं, तो एक परिवार के लिए 25 लाख से 50 लाख का बेस कवर अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है. यही वजह है कि अब 50 लाख से 1 करोड़ के सुपर टॉप-अप प्लान की मांग तेजी से बढ़ी है.
तो क्या अब छोटे बीमा कवर का दौर खत्म हो रहा है?
पॉलिसीबाजार के आंकड़े कुछ इसी ओर इशारा करते हैं. सरकार द्वारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर GST को 18% से घटाकर शून्य करने के फैसले ने देश में बीमा बाजार को पूरी तरह बदल दिया है. पिछले आठ महीनों के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि भारतीय अब सस्ते नहीं, बल्कि पर्याप्त और उच्च मूल्य वाले बीमा की ओर बढ़ रहे हैं.
<caption>
बड़े बीमा कवर की मांग कई गुना बढ़ी
</caption>
कवरेज
सितंबर तक
वर्तमान
असर
10 लाख से कम
26%
10%
भारी गिरावट
10 लाख  से 20 लाख
61%
62%
लगभग स्थिर
20 लाख से 1 करोड़
11%
16%
मजबूती
1 करोड़ से अधिक
2%
12%
6 गुना बढ़त
स्रोत: पॉलिसीबाजार | सितंबर 2025 में बीमा से GST हटा.
<caption>
जरूरत के हिसाब से कितना हो बीमा?
</caption>
परिवार का प्रकार
कहां रहते हैं?
न्यूनतम कवर
युवा (अकेले)
टियर 2/3 शहर
15 लाख से 20 लाख रुपये
परिवार (2+2)
मेट्रो शहर (दिल्ली/मुंबई)
25 लाख से 50 लाख रुपये
बुजुर्ग (सीनियर सिटीजन)
कोई भी शहर
25 लाख + 50 लाख का सुपर टॉप-अप
क्यों बढ़ रही है भारी-भरकम बीमा कवर की मांग?
प्रीमियम में आई 18% की गिरावट ने ग्राहकों को अगले स्तर की सुरक्षा चुनने का हौसला दिया है. भारत में हर 5 से 7 साल में इलाज का खर्च दोगुना हो रहा है. नेशनल हेल्थ अकाउंट्स के मुताबिक, इलाज के कुल खर्च का 39 से 47% हिस्सा आज भी लोगों को अपनी जेब से भरना पड़ता है.
अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों को बहुत बड़ा कवर नहीं देतीं. इसलिए लोग अपनी व्यक्तिगत पॉलिसी में बड़ा कवर ले रहे हैं.
पुराना VS नया: कितना बदल गया है बीमा?
उम्र की कोई सीमा नहीं: अब 65 साल की उम्र के बाद भी नया बीमा लिया जा सकता है.
प्री-एग्जिस्टिंग बीमारियों पर राहत: पहले पुरानी बीमारियों के लिए 4 साल इंतजार करना पड़ता था, जिसे अब घटाकर 3 साल कर दिया गया है.
आधुनिक इलाज: अब रोबोटिक सर्जरी, स्टेम सेल थेरेपी और आधुनिक ओपीडी खर्च भी नई पॉलिसियों का हिस्सा बन रहे हैं.
रिन्यू या नया बीमा लेते वक्त इन बातों पर जरूर करें गौर
बिना पढ़े रिन्यू न करें. हर साल कंपनियां नियम बदलती हैं. चेक करें कि क्या आपके प्लान में सब-लिमिट (जैसे रूम रेंट कैप) तो नहीं जुड़ गई.
क्या आपका कवर नो क्लेम बोनस की वजह से बढ़ रहा है? हां, तो क्या वह महंगाई को मात देने के लिए पर्याप्त है?
अस्पताल के बिल में 10-15% हिस्सा मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट जैसे सामानों का होता है. सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी में कंज्यूमेबल्स कवर जुड़ा हो.
अनलिमिटेड रीस्टोर जरूरी है. यह तब बहुत काम आता है जब एक ही साल में परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ें.
टीपीए का चुनाव क्यों है अहम?
थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) वह कड़ी है जो अस्पताल और बीमा कंपनी के बीच क्लेम सेटल करती है. ऐसा टीपीए चुनें जिसका आपके शहर के बेहतरीन अस्पतालों के साथ टाइ-अप हो. केवल कंपनी का नहीं, टीपीए का ट्रैक रिकॉर्ड भी देखें। क्या उनका रिस्पांस 24x7 है?
महंगा बीमा के साथ एडवाइजर भी होना क्यों है जरूरी?
इंटरनेट से सीधे बीमा खरीदना सस्ता लग सकता है, लेकिन क्लेम के वक्त असली परीक्षा होती है. वेटिंग पीरियड, को-पेमेंट और एक्सक्लूजन (क्या कवर नहीं है) जैसी पेचीदा बातें एक प्रोफेशनल एडवाइजर ही समझा सकता है. जब परिवार अस्पताल में परेशानी में हो, तब कागजी कार्रवाई और अस्पताल से समन्वय के लिए एक भरोसेमंद सलाहकार सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है.
अब समय है अपग्रेड करने का
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर निशा सांघवी का कहना है कि, अगर आपने अभी भी पुरानी दर पर छोटा कवर लिया हुआ है, तो अब समय है उसे अपग्रेड करने का. अगर आपका बेस कवर छोटा है, तो सुपर टॉप-अप लेकर उसे 50 लाख या 1 करोड़ तक ले जाएं। जीरो GST की वजह से यह अब बहुत सस्ता पड़ता है. याद रखिए, एक सही हाई-वैल्यू पॉलिसी आपकी पूरी जमा-पूंजी को बचा सकती है. पॉलिसी रिन्यू करते समय टॉप-अप प्लान के बजाय सीधे बेस कवर बढ़ाने पर विचार करें.
नोट- ये लेख निशा सांघवी, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर की निजी राय है.
Insurance Deal Prudential to acquire 75% stake in Bharti Life Insurance
Insurance Deal: ब्रिटेन की बड़ी बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत में बड़ा कदम उठाते हुए सुनील मित्तल की कंपनी भारती लाइफ इंश्योरेंस में 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह डील कुल 3,500 करोड़ रुपए में होगी. इसके अलावा कुछ शर्तों के पूरा होने पर अतिरिक्त 700 करोड़ रुपए तक और भुगतान किया जा सकता है. दूसरी ओर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में प्रूडेंशियल में अपनी मौजूदा करीब 22 फीसदी हिस्सेदारी को घटाकर 10 फीसदी से नीचे लाएगी. हालांकि इस सौदे को अभी नियामकीय मंजूरियां मिलनी बाकी हैं.
प्रस्तावित डील के मुख्य बिंदु
प्रूडेंशियल भारती लाइफ इंश्योरेंस में 75 फीसदी नियंत्रण वाली हिस्सेदारी हासिल करेगी.
भारती एंटरप्राइजेज के पास पहले 85 फीसदी हिस्सा था, अब घटकर 25 फीसदी रह जाएगा.
360 वन एसेट मैनेजमेंट अपना पूरा 15 फीसदी हिस्सा बेच देगी.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में प्रूडेंशियल अपना स्टेक सेकेंडरी मार्केट के जरिए ब्लॉक डील से बेचेगी.
सौदे पर कंपनियों की टिप्पणियां
प्रूडेंशियल के सीईओ अनिल वाधवानी ने कहा, ‘‘भारती लाइफ में नियंत्रण वाली हिस्सेदारी हासिल करके हम अपनी 180 साल पुरानी ग्लोबल बीमा विशेषज्ञता को भारती की मजबूत भारतीय पहुंच के साथ जोड़ रहे हैं. इससे भारतीयों को बेहतर सेविंग और प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स मिल सकेंगे.’’
वहीं भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा, ‘‘प्रूडेंशियल के ग्लोबल स्केल और अनुभव के साथ भारती की मजबूत उपस्थिति मिलकर भारत के लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाएगी. यह साझेदारी भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक संबंध को भी मजबूत करेगी.’’
क्यों महत्वपूर्ण है यह डील?
भारत में लाइफ इंश्योरेंस की पहुंच अभी भी बहुत कम है. बड़ी आबादी और बढ़ती आय के बावजूद कई लोग अभी भी सुरक्षा और सेविंग के उचित विकल्पों से वंचित हैं. प्रूडेंशियल का मानना है कि यह डील भारत में अपना बिजनेस मजबूत करने का सही मौका है. कंपनी भारती एयरटेल और 360 वन के साथ भी स्ट्रैटेजिक डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट करने की योजना बना रही है.
आईसीआईसीआई से रिश्ता खत्म नहीं, लेकिन स्टेक कम होगा
प्रूडेंशियल ने आईसीआईसीआई ग्रुप के साथ लंबे समय से चले आ रहे अच्छे संबंधों को सराहा, लेकिन रेगुलेटरी नियमों के कारण एक कंपनी एक से ज्यादा इंश्योरेंस कंपनियों में 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सा नहीं रख सकती. इसलिए प्रूडेंशियल को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ से अपना स्टेक घटाना पड़ेगा. शुक्रवार को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 535.25 रुपए पर बंद हुए थे. इस हिसाब से प्रूडेंशियल की 22 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 17,000 करोड़ रुपए के आसपास है.
यह डील भारतीय बीमा क्षेत्र में हाल के सालों में इस तरह का दूसरा बड़ा बदलाव है. इससे पहले अलायंज ने बजाज फिनसर्व के साथ अपना पुराना गठजोड़ तोड़कर जियो फाइनेंशियल के साथ हाथ मिलाया था.
Property insurance is as important as life insurance.
Property Insurance: विराज ने 10 साल तक दिन-रात मेहनत करके नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान खड़ी की थी. इस साल दुकान को नया लुक देने के लिए विराज ने लोन लेकर शानदार इंटीरियर और महंगे एसी पर 5 लाख रुपये खर्च किए. लेकिन जब उनसे किसी ने इंश्योरेंस की बात की, तो उनका जवाब था- छोड़िए भाई साहब, यहां कुछ नहीं होता, ये पैसे की बर्बादी है. विराज की तरह अधिकांश लोग प्रॉपर्टी इंश्योरेंस को आज भी पैसे की बर्बादी मानते हैं. यही वजह है कि भारत में सुरक्षा अंतराल (Protection Gap) औसतन 92-95 फीसदी है. इसका मतलब है कि 100 रुपये के नुकसान में से 95 रुपये का बोझ सीधे आम आदमी या सरकार की जेब पर पड़ता है. भारत का बीमा बाजार तेजी से बढ़ तो रहा है, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां हैं. भारत में कुल बीमा पेनेट्रेशन जीडीपी का 3.7% है, लेकिन प्रॉपर्टी इंश्योरेंस के मामले में यह 1% से भी कम है. जबकि इसकी तुलना में जोखिम लगातार बढ़ रहा है. 2024 में 365 में से 322 दिन भारत ने अत्यधिक खराब  मौसम का सामना किया. 2025 में यह बढ़कर 331 दिन हो गया। 2022 से 2025 के बीच आपदाओं के कारण होने वाली मौतों में 47% का इजाफा हुआ. 2023 में 7,000 से ज्यादा आग लगने की दुर्घटनाएं हुईं. अंतर राष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है, अगर ग्लोबल वार्मिंग 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचती है, तो 2100 तक भारत की जीडीपी में 13.4% की गिरावट आ सकती है.
अब सवाल यह कि होम इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
अप्रत्याशित आपदाओं के बाद वित्तीय सहायता की गारंटी
चोरी या तोड़फोड़ से होने वाले नुकसान की भरपाई
न केवल घर का ढाचा बल्कि फर्नीचर, उपकरण, गैजेट और कलाकृतियों तक सुरक्षित
बचत से समझौता किए बिना बड़े खर्चों को पूरा करना आसान
आप यह सोचकर निश्चिंत रहते हैं कि आपकी संपत्ति और सामान आर्थिक रूप से सुरक्षित हैं
आइए अब जानते हैं होम इंश्योरेंस का कवरेज तय कैसे होता है
होम इंश्योरेंस कवरेज इस बात पर निर्भर करेगा कि आप केवल इमारत का बीमा करा रहे हैं, केवल सामान का या दोनों का. इमारत का मूल्य रिकंस्ट्रक्शन कॉस्ट होती है, न कि संपत्ति का बाजार मूल्य. इमारत का मूल्य जानने के लिए, संपत्ति के निर्मित क्षेत्र और प्रति वर्ग फुट निर्माण दर का गुणा किया जाता है. इसे उदाहरण से समझते है: मान लीजिए आपके घर का निर्मित क्षेत्र 1200 वर्ग फुट है और निर्माण लागत 1,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है तो इमारत के ढांचे के लिए बीमा राशि 18 लाख रुपये होगी.
<caption>
होम इंश्योरेंस लागत का अनुमान
</caption>
कवरेज का प्रकार
बीमा राशि (रुपये में)
अनुमानित वार्षिक प्रीमियम
केवल ढांचा
18,00,000
1,200-2,000 रुपये
केवल सामान
05,00,000
500-1,200 रुपये
व्यापक कवर (ढांचा+सामान)
23,00,000
1,500-3,000 रुपये
ऐड-ऑन्स के साथ
25,00,000 रुपये प्लस
2,500-4,500 रुपये
Source: बैंक बाजार डॉट कॉम. दरें बीमाकर्ता, स्थान, संपत्ति की आयु और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं
बीमा लेते वक्त इन गलतियों से बचें
पुनर्निर्माण लागत के बजाय बाजार मूल्य का उपयोग करना
सामान के मूल्य का कम अनुमान लगाना
उच्च मूल्य वाली वस्तुओं का हिसाब न रखना
सस्ते प्रीमियम के चक्कर में जरूरी ऐड-ऑन्स को छोड़ देना
पॉलिसी के बहिष्करणों (Exclusions) को अनदेखा करना
प्राकृतिक आपदाएं और STFI जैसे कवर की अनदेखी
IRDAI ने बदली जनरल इंश्योरेंस की दुनिया
अब किसी भी क्लेम को केवल 'दस्तावेजों की कमी' के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता.
बीमा कंपनी को जो भी दस्तावेज चाहिए, उन्हें पॉलिसी देते वक्त ही मांगना होगा. क्लेम के समय आपसे सिर्फ वही कागज मांगे जा सकते हैं, जो सीधे तौर पर उस घटना से जुड़े हों.
रिटेल ग्राहक अब जब चाहें अपनी पॉलिसी कैंसिल कर सकते हैं. कंपनी को बचे हुए समय का प्रीमियम आनुपातिक आधार पर वापस करना होगा.
बीमा कंपनी आपकी पॉलिसी तब तक कैंसिल नहीं कर सकती जब तक कि 'धोखाधड़ी' साबित न हो जाए.
आग बीमा के साथ बाढ़, भूकंप और आतंकवाद के लिए अलग से ऐड-ऑन चुनने या हटाने की पूरी आजादी.
पॉलिसी के साथ एक सरल पन्ने का कस्टमर इंफॉर्मेशन शीट, जिसमें आसान भाषा में लिखा होगा- क्या कवर है, क्या नहीं और क्लेम कैसे मिलेगा.
अनिवार्य आवश्यकता बन गया है बीमा
पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस के हेड (लार्ज कॉर्पोरेट रिस्क) अमिताभ दीवान का कहना है कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हम मौसम, पावर ग्रिड या हमारे आसपास के लोगों के कार्यों को नियंत्रित नहीं कर सकते. जो हम नियंत्रित कर सकते हैं, वह है हमारी तैयारी. जीवन भर की मेहनत से बनाए घर या दुकान को असुरक्षित छोड़ना वैसा ही है जैसे तूफान में दरवाजा खुला छोड़ देना। अपनी संपत्ति को एक व्यापक बीमा पॉलिसी के साथ सुरक्षित करना आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए सबसे अधिक पेशेवर और जिम्मेदारी भरा काम है.
<caption>
भारत में आपदा और सुरक्षा का हाल
</caption>
आपदा का प्रकार
अनुमानित नुकसान
बीमा कवरेज
कवरेज नहीं
बाढ़
2000 से 2024 के बीच 100 अरब डॉलर
5%
95%
चक्रवात/तूफान
2000 से 2024 के बीच 15-20 अरब डॉलर
5–8%
92–95%
भूकंप
कुल 10-15 अरब डॉलर,  2001 गुजरात में 4.5 अरब डॉलर
1%
99%
सूखा
2016 में जीडीपी पर 100 अरब डॉलर का प्रभाव
2–5%
95%
लू
सीधे तौर पर 1-3 अरब डॉलर
1%
99%
भूस्खलन
कुल 1-2 अरब डॉलर,  2013 में अकेले उत्तराखंड में 2 अरब डॉलर
1%
99%
जंगल की आग
1.74 लाख करोड़ रुपये/वर्ष अनुमानित हानि
1%
99%
औद्योगिक एवं शहरी आग
हर साल 1,000 करोड़ रुपये की बीमित हानि
30-40%
60-70%
सभी आपदाएं
2000 से 2024 के बीच 162 अरब डॉलर
5-8%
92-95%
Source: Munich Re, Swiss Re, UNDP, EM-DAT, IMD, Germanwatch CRI 2026
नोट- ये लेख अमिताभ दीवान, हेड, लार्ज कॉर्पोरेट रिस्क, पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस की निजी राय है.
Oriental Insurance to add 35,000 new insurance agents says chairman Sanjay Joshi
Oriental Insurance Chairman and Managing Director Sanjay Joshi Interview: देश के छोटे उद्योगों के सामने साइबर फ्रॉड सबसे बड़ा खतरा बन चुका है. कई छोटी और मझोली इकाइयों को साइबर हमलों की वजह से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. बीते दिनों भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने छोटी कंपनियों को ‘अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) प्रणालियों’ के खतरों से सुरक्षित रहने की सलाह दी है. उद्योगों को इन खतरों से बचाने के लिए बाजार में साइबर सुरक्षा से जुड़े कई बीमा उत्पाद भी मौजूद हैं. लेकिन फिलहाल ये बीमा उत्पाद कितने कारगर हैं और साइबर बीमा से जुड़े उत्पाद पेश करने की दिशा में चुनौतियां क्या हैं? इन सभी विषयों पर सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी ने अमर उजाला बोनस से विस्तार से बातचीत की.
सवाल: साइबर फ्रॉड की चुनौती कितनी बड़ी है?
जवाब: आज के समय में साइबर खतरा सबसे बड़ी चुनौती है. देश में डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दिए हजारों की संख्या में लोग किसी न किसी डिजिटल फ्रॉड के चलते नुकसान झेल रहे हैं. लेकिन असल खतरा एमएसएमई सेक्टर को है. वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए उद्योग बड़ी संख्या में डिजिटल एवं क्लाउड तकनीक का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे में साइबर लायबिलिटी एक बड़ा इश्यू है. जिस एमएसएमई पर साइबर हमला होता है वह कभी उभर नहीं पाता.
सवाल: चुनौती के लिए बीमा क्षेत्र कितना तैयार है?
जवाब: साइबर बीमा एक उभरता हुआ क्षेत्र है. विदेशों में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बीमा का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है. लेकिन साइबर लायबिलिटी के क्षेत्र में भारत का बीमा बाजार काफी सीमित है. जिस तरह के प्रॉडक्ट उपलब्ध होने चाहिए, फिलहाल बीमा कंपनियों के पास पर्याप्त सुरक्षा कवर नहीं है. वहीं बड़े रिइंश्योरर के लिए एमएसएमई प्राथमिकता में भी नहीं है. ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी होने के नाते हमारा प्रयास है कि इस गैप को भरा जाए.
सवाल: इस दिशा में ओरिएंटल इंश्योरेंस क्या कदम उठा रहा है?
जवाब: फ्रॉड से सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने ओरिएंटल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पेश किया है. इसकी मदद से हम व्यक्तिगत ग्राहकों और कारोबारों को साइबर सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. पिछले 3 से 4 महीनें में बड़े लॉस आए हैं. लेकिन ये हमारी अपेक्षा के अंदर हैं. जल्द ही हम नए प्रोडक्ट भी पेश करने जा रहे हैं जो कि अगले कुछ महीनों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. इस साल हमारा फोकस है कि हम करीब 20 से 25 करोड़ रुपए का साइबर लाइबिलिटी बिजनेस करेंगे. यहां भी हमारा फोकस छोटे कारोबारियों और एमएसएमई पर रहेगा. हम डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थितियों से होने वाले नुकसान के लिए भी प्रॉडक्ट विकसित कर रहे हैं.
सवाल: साइबर इंश्योरेंस में चुनौतियां क्या हैं?
जवाब: बीमा के क्षेत्र में सबसे बड़ी फर्स्ट रिस्पॉन्स को लेकर है. साइबर अटैक का सामना करने वालों को किस प्रकार से फर्स्ट रिस्पॉन्स में मदद की जा सके इस ओर भी हम काम कर रहे हैं. फर्स्ट रिस्पॉन्स के लिए एक वेंडर से टाईअप किया है. जो हमें बताएगा कि हम फर्स्ट रिस्पॉन्स किस प्रकार दे सकते हैं. साथ ही फर्स्ट लेयर रिएंश्योरर का प्रबंध भी कर लिया गया है.बीमा को लेकर सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा तंत्र को लेकर भी है. बीमा पॉलिसी तब तक कारगर नहीं है जब तक ग्राहक के पास पर्याप्त साइबर सुरक्षा न हो. ऐसे में पॉलिसी के साथ ही सुरक्षा को एक सर्विस के रूप में पेश करना जरूरी है. इसके लिए हम सुरक्षा का एक स्टैंडर्ड फिक्स कर रहे हैं.
सवाल: डिजिटल पहुंच बढ़ाने की दिशा में क्या कदम उठा रहे हैं?
जवाब: बीमा के क्षेत्र में कई निजी टेक्नोलॉजी कंपनियां एग्रीगेटर के रूप में सामने आई हैं. इस मामले में सरकारी कंपनियां पीछे हैं. हालांकि अब हम इस गैप को कम कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि पिछले एक साल से हमारे कस्टमर बेस में भी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी इस साल अपने डिजिटल फुटप्रिंट बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है. इस साल कंपनी ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल रूप से अपनी पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है. हमें जिन विशेषज्ञ की मदद लेनी है और जो तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करनी है, हम उस दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं.
सवाल: इस साल के लिए कंपनी की क्या योजना है?
जवाब: इस साल हम अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचना चाहते हैं. स्टाफ की कमी को देखते हुए हम रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू कर रहे हैं. पिछले साल कंपनी ने 500 असिस्टेंट की भर्ती की थी. इसके अलावा 300 डायरेक्ट रिक्रूट ऑफिसर की भर्ती कर रहे हैं. साथ ही 100 स्पेशलिस्ट की भर्ती की जा रही है. यह रिक्रूटमेंट ड्राइव अगले 4 से 5 साल तक चलेगी. इस प्रक्रिया में हम हर साल 800 नई भर्तियों के साथ 5 साल में 4000 नई भर्तियां करने जा रहे हैं. इसके अलावा ओरिएंटल इंश्योरेंस ने एजेंट रिक्रूटमेंट ड्राइव भी शुरू की है. जिसके तहत हम अपने एजेंट के नेटवर्क को 1 लाख के पार ले जाने वाले हैं. वर्तमान में करीब 64 हजार एजेंट्स हैं.
Buying insurance online may prove to be heavy on your pocket
रवि प्रकाश पिछले हफ्ते बेहद उत्साहित थे. उन्होंने मेट्रो में सफर करते हुए पांच मिनट में मोबाइल ऐप से अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी थी. उन्हें लगा कि उन्होंने तकनीक का सही इस्तेमाल किया, बिना किसी एजेंट के सबसे सस्ता प्लान खरीदा लेकिन यह खुशी कुछ ही घंटों में फुर्र हो गई. जब रवि प्रकाश ने पॉलिसी के दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ा, तो पता चला कि जो प्रीमियम उन्हें सस्ता लग रहा था, उसमें तीन ऐसे राइडर्स पहले से जुड़े थे, जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं थी. यही नहीं, क्लेम के समय अस्पताल के बिल पर 'सब-लिमिट' की एक ऐसी बारीक शर्त छिपी थी, जो मुसीबत के समय उनकी जेब खाली कर देती. रवि प्रकाश डिजिटल सुविधा के उस जाल में फंस गए थे, जिसे हम 'डार्क पैटर्न्स' के नाम से जानते हैं. लोकलसर्कल्स के ताजा सर्वे के मुताबिक, ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 80% से अधिक लोग किसी न किसी रूप में डार्क पैटर्न्स यानी डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं.
क्या है डार्क पैटर्न का नया खेल?
कंपनियां अब आपको बीमा बेच नहीं रही हैं, बल्कि चतुराई से आपको गलत फैसले लेने के लिए मजबूर कर रही हैं.  80% यूजर्स मानते हैं कि ऑनलाइन पॉलिसी खरीदना तो आसान है, लेकिन उसे कैंसिल करना या ऑटो-रिन्यूअल रोकना बहुत मुश्किल। 90% लोगों की शिकायत है कि कोटेशन लेने या पॉलिसी छोड़ने की कोशिश करने पर उन्हें लगातार कॉल, एसएमएस और ईमेल के जरिए परेशान किया गया. यूजर्स को सिर्फ एक कोटेशन देखने के लिए अपनी निजी जानकारी देने पर मजबूर किया जाता है, जिसका इस्तेमाल बाद में मार्केटिंग कॉल्स के लिए किया जाता है.
<caption>
ये हैं प्रमुख 'डार्क पैटर्न्स'
</caption>
डार्क पैटर्न का नाम
क्या है तरीका?
ग्राहक पर इसका असर
प्री-सिलेक्टेड एड-ऑन्स
मुख्य पॉलिसी के साथ एक्सीडेंटल कवर या गंभीर बीमारी जैसे विकल्प पहले से ही 'टिक' होते हैं.
न चाहते हुए भी प्रीमियम की राशि काफी बढ़ जाती है.
नकली जल्दबाजी
स्क्रीन पर काउंटडाउन टाइमर या "ऑफर खत्म होने वाला है" जैसे संदेश दिखाना
ग्राहक बिना सोचे-समझे दबाव में गलत फैसला ले लेता है
एंकर प्राइसिंग
एक बहुत बड़ी 'मूल कीमत' को काटकर उसके सामने 'डिस्काउंट' वाली कीमत दिखाना
ग्राहक को बचत का भ्रम होता है, जबकि असल में वह प्लान महंगा हो सकता है
छिपी हुई शर्तें
वेटिंग पीरियड और क्लेम की पाबंदियों को लंबे दस्तावेजों के बीच बारीक अक्षरों में छिपाना
क्लेम के समय पता चलता है कि यह बीमारी तो कवर ही नहीं थी
जटिल ऑप्ट-आउट
एड-ऑन्स जोड़ना तो आसान होता है, पर उन्हें हटाना या कैंसिल करना बहुत मुश्किल
ग्राहक प्रक्रिया से थककर बिना जरूरत वाली सुविधा को भी जारी रखता है
भ्रामक सिफारिशें
किसी प्लान को "सर्वश्रेष्ठ" या "अनुशंसित" का टैग देना
ग्राहक जरूरत के बजाय कंपनी के मुनाफे वाले प्लान को चुन लेता है
कन्फर्मशेमिंग
विकल्प मना करने पर "नहीं, मुझे परिवार की सुरक्षा नहीं चाहिए" जैसी भाषा का इस्तेमाल
ग्राहक अपराध बोध में आकर न चाहते हुए भी 'हां' कर देता है
जाल से कैसे बचें?
जल्दबाजी न करें: 'ऑफर खत्म हो रहा है' या 'अंतिम एक पॉलिसी बची है' जैसे टाइमर फर्जी होते हैं. बीमा कोई फ्लैश सेल का सामान नहीं है. शांति से सोचकर ही फैसला लें.
प्री-टिक्ड बॉक्स देखें: अक्सर चेकआउट के समय बीमा कंपनियां छोटे-छोटे राइडर्स (जैसे एक्सीडेंटल कवर) को पहले से टिक कर देती हैं, उन्हें अन-टिक करें.
एक्सक्लूजंस पर गौर करें: पॉलिसी क्या देती है, उससे ज्यादा यह देखें कि वह क्या नहीं देती. वेटिंग पीरियड और क्लेम की शर्तों को कम से कम तीन बार पढ़ें.
रिकमेंडेड का मतलब बेस्ट नहीं: प्लेटफॉर्म जिसे 'सबसे लोकप्रिय' या 'हमारा सुझाव' कहते हैं, वह अक्सर उनके कमीशन के आधार पर तय होता है.
फ्री-लुक पीरियड का इस्तेमाल: याद रखें, आपके पास पॉलिसी मिलने के बाद 30 दिन का समय होता है उसे कैंसिल करने के लिए.
शिकायत करें: अगर कोई प्लेटफॉर्म कैंसिल करना मुश्किल बना रहा है, तो सीधे IRDAI बीमा रक्षक  पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.
इंसानी सूझबूझ बनाम एल्गोरिदम
याद रखिए, एल्गोरिदम का काम बिक्री बढ़ाना है, आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं. एक गलत एल्गोरिदम आपका प्रीमियम तो बचा सकता है, लेकिन क्लेम के वक्त वह आपके परिवार के साथ खड़ा नहीं होगा.
डिजिटल इंडिया में तकनीक का इस्तेमाल तुलना के लिए जरूर करें, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले एक 'इंसानी नजरिए' की सलाह जरूर लें क्योंकि जब क्लेम का समय आता है, तब आप किसी वेबसाइट से बात नहीं करते, बल्कि एक इंसान का साथ ढूंढते हैं.
नोट- ये लेख रितेश सेठ, चार्टर्ड वेल्थ मैनेजर की निजी राय है.
Health Insurance changes IRDAI to push basic health cover
Health Insurance: भारत में स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) को और बेहतर बनाने के लिए बीमा नियामक IRDAI बड़ा बदलाव करने जा रहा है. IRDAI अब बेसिक और सस्ता स्वास्थ्य बीमा प्लान लाने की तैयारी कर रहा है, साथ ही अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए परफॉर्मेंस स्कोरकार्ड भी बनाएगा. ईटी ने एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री बॉडी CII भी IRDAI की इस योजना को बनाने में मदद कर रही है.
स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में ये बदलाव कई कारणों से महत्वपूर्ण हो जाते हैं. पिछले वित्त वर्ष में स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने कुल 85,000 करोड़ रुपए के क्लेम सेटल किए, लेकिन फिर भी मरीजों की शिकायतें लगातार बनी हुई हैं. इस क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसे स्थिर बनाने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं.
क्या होंगे मुख्य बदलाव?
बेसिक नो-फ्रिल्स हेल्थ कवर: IRDAI एक साधारण और सस्ता स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट लाएगा. इसमें जरूरी इलाज की कवरेज होगी, लेकिन एक्स्ट्रा सुविधाएं नहीं होंगी. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ते में स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना है. यह प्लान अस्पताल में भर्ती होने वाले इलाज पर फोकस करेगा, साथ ही प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और वेलनेस प्रोग्राम को भी बढ़ावा देगा.
अस्पतालों के लिए स्कोरकार्ड: जून 2026 से अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए स्कोरकार्ड शुरू किया जाएगा. इसमें अस्पतालों का परफॉर्मेंस मापा जाएगा. जो अस्पताल क्लेम जल्दी सेटल करते हैं, टर्नअराउंड टाइम का पालन करते हैं और बिलिंग में पारदर्शिता रखते हैं, उन्हें बेहतर टैरिफ (दरें) मिलेंगी. वहीं देरी करने, गलत बिलिंग या डॉक्यूमेंटेशन में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों की दरें कम हो सकती हैं. इससे ग्राहक बेहतर अस्पताल चुन सकेंगे.
पॉलिसी होल्डर फर्स्ट फ्रेमवर्क: IRDAI एक नया कमर्शियल फ्रेमवर्क ला रहा है, जिसमें ग्राहक (पॉलिसी होल्डर) को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा. अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच लंबे समय से चल रहे झगड़ों को खत्म करने के लिए अब औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट अनिवार्य किए जाएंगे. इन कॉन्ट्रैक्ट में बिलिंग, क्लेम प्रोसेसिंग और विवाद सुलझाने के साफ नियम होंगे.
कैशलेस सुविधा पर रोक नहीं: अब बीमा कंपनी और अस्पताल के बीच किसी भी कमर्शियल विवाद के कारण अचानक कैशलेस सुविधा बंद नहीं की जा सकेगी. अस्पताल नेटवर्क को बिना वजह सस्पेंड करने पर भी रोक लगाई जाएगी.
इन बदलावों का फायदा क्या होगा?
ये बदलाव स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को और मजबूत बनाएंगे. अभी भारत में स्वास्थ्य बीमा बहुत कम लोगों के पास है. नई योजना से सस्ता और आसान बीमा उपलब्ध होगा, जिससे ज्यादा लोग बीमा करवा सकेंगे. स्कोरकार्ड की वजह से पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहक सोच-समझकर फैसला ले सकेंगे. बीमा कंपनियां और अस्पताल दोनों को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. इससे क्लेम सेटलमेंट तेज होगा और मरीजों की शिकायतें कम होंगी.
IRDAI का मानना है कि स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र अभी अस्थिर संतुलन में है. इन सुधारों से क्षेत्र में स्थिरता आएगी और यह ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा. नए नियम जून 2026 से लागू होने वाले हैं. इससे पहले बीमा कंपनियां और अस्पताल इन तैयारियों में जुट गए हैं. आम लोगों को उम्मीद है कि इन बदलावों से स्वास्थ्य बीमा सस्ता, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगा. यह कदम उन लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है, जो महंगे इलाज के बोझ से परेशान हैं और सही स्वास्थ्य बीमा की तलाश में हैं.
Health insurance claim processing New IRDAI Rules
Health Insurance: रामलाल जी बड़े सयाने हैं. पिछले महीने घुटनों के ऑपरेशन की नौबत आई, तो बड़े परेशान थे. परेशानी दर्द की कम, इस बात की ज्यादा थी कि उन्होंने जो हेल्थ इंश्योरेंस 5 साल पहले लिया था, क्या वह इसका खर्च उठाएगी? या फिर 'पुरानी बीमारी' का बहाना बनाकर हाथ खड़े कर देगी? हाल ही में जब रामलाल जी पार्क में मिले, तो उनके चेहरे पर वैसी ही चमक थी जैसी दिवाली के बोनस पर होती है, उन्होंने बताया, नियम बदल गए हैं! अब कंपनी न तो बहाने बना सकती है और न ही हमें सालों-साल इंतजार करवा सकती है. रामलाल को यह राहत असल में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के उन नए नियमों की देन है, जिन्होंने आम आदमी के लिए इलाज की राह आसान कर दी है.
आइए, समझते हैं कि अब आपकी जेब और सेहत कितनी सुरक्षित है.
अब लंबा इंतजार नहीं: वेटिंग पीरियड हुआ कम
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी पहले से मौजूद बीमारियां होती थीं, तो उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस में कवर मिलने के लिए लगभग 4 साल तक इंतजार करना पड़ता था. यह लंबा इंतजार कई लोगों को पॉलिसी लेने से ही निराश कर देता था. अब इस नियम में राहत देते हुए इंतजार की अधिकतम अवधि घटाकर 3 साल कर दी गई है. अगर आप आज पॉलिसी लेते हैं, तो कम समय में ही अपनी मौजूदा बीमारी के इलाज के लिए कवर मिलना शुरू हो जाएगा. यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो अब तक यह सोचकर पॉलिसी लेने से बचते रहे हैं कि उनके लिए बहुत देर हो चुकी है.
5 साल बाद क्लेम पर ज्यादा भरोसा
अक्सर लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेने से इसलिए पीछे हट जाते हैं क्योंकि मन में एक डर बना रहता है, कहीं जरूरत के समय कंपनी क्लेम ही न ठुकरा दे। लेकिन अब यह डर काफी हद तक खत्म हो गया है। अगर आपने अपनी पॉलिसी लगातार 5 साल तक ईमानदारी से जारी रखी है, तो उसके बाद बीमा कंपनी छोटी-छोटी वजहों का हवाला देकर आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं कर सकती। अब सिर्फ उन्हीं मामलों में दावा रोका जाएगा, जहां गलत जानकारी दी गई हो या किसी तरह की धोखाधड़ी हुई हो।
पुरानी बीमारियों को लेकर अब कम कन्फ्यूजन
“प्री-एग्जिस्टिंग बीमारी” शब्द ही लोगों को उलझा देता था। क्या कवर होगा, कब होगा? यह समझना आसान नहीं था। अब नियमों को ज्यादा साफ और सरल बनाया गया है। वेटिंग पीरियड कम हुआ है और शर्तें भी स्पष्ट हैं। इससे आप पॉलिसी लेते समय ही समझ सकते हैं कि आपको क्या मिलेगा और कब मिलेगा।
उम्र नहीं बनेगी रुकावट
कई लोग सिर्फ इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस नहीं ले पाते थे, क्योंकि उनकी उम्र 60 या 65 साल से ज्यादा हो चुकी थी। अब ऐसा नहीं है. नए नियमों के तहत किसी भी उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकता है. सोचिए! अगर आपके माता-पिता या परिवार के बुजुर्ग अब तक कवर से बाहर थे, तो अब उनके लिए भी एक मौका है कि वे खुद को मेडिकल खर्चों से सुरक्षित कर सकें।
55 के बाद क्यों जरूरी है दोबारा सोचना?
अक्सर हम एक बार पॉलिसी लेकर उसे सालों तक वैसे ही चलाते रहते हैं. लेकिन क्या वह कवर आज के खर्चों के हिसाब से पर्याप्त है? आज अस्पताल का एक बड़ा इलाज आसानी से लाखों में पहुंच सकता है. ऐसे में अगर आपकी पॉलिसी का कवर कम है, तो बाकी खर्च आपको अपनी जेब से देना पड़ेगा. इसलिए 55 साल से ऊपर के लोगों के लिए यह सही समय है कि वे अपनी पॉलिसी को फिर से देखें जरूरत पड़े तो अपग्रेड करें या बेहतर प्लान में पोर्ट करें. नए नियमों के साथ अब आपको बेहतर कवर, ज्यादा सुविधाएं और मजबूत क्लेम सपोर्ट मिल सकता है.
पुरानी पॉलिसी को पोर्ट कराने पर नहीं होगा नुसान
अगर आपने पुरानी कंपनी में 3 साल गुजार लिए हैं, तो नई कंपनी आपसे पुरानी बीमारियों के लिए फिर से इंतजार करने को नहीं कह सकती. आपका 'इंतजार का समय' पुरानी पॉलिसी से नई में सीधे जुड़ जाता है.
ध्यान रखें जब आपकी मौजूदा पॉलिसी खत्म होने वाली हो, उससे कम से कम 45 से 60 दिन पहले अपनी नई कंपनी को आवेदन दें. ऐन वक्त पर भाग-दौड़ करने से आवेदन रद्द हो सकता है.
अगर आपने पुरानी पॉलिसी में कोई दावा नहीं किया है और आपको 'बोनस' के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा राशि मिली है, तो नई कंपनी आपकी कुल सुरक्षा राशि के बराबर का नया कवर देने के लिए बाध्य है.
पोर्ट कराने का जान लीजिए तरीका
नई कंपनी को फॉर्म भर कर दें और बताएं कि आप अपनी पुरानी पॉलिसी 'पोर्ट' करना चाहते हैं.
अपनी पुरानी पॉलिसी की रसीदें, पिछले साल का प्रमाणपत्र और अगर कोई बीमारी रही है, तो उसके कागजात साथ रखें.
नई कंपनी मेडिकल टेस्ट करवा सकती है, खासकर अगर आपकी उम्र 50-55 से ज्यादा है.
कंपनी को 15 दिनों के भीतर अपना फैसला सुनाना होता है. अगर वे देरी करते हैं, तो उन्हें आपकी पुरानी पॉलिसी को आगे बढ़ाना पड़ सकता है.
शुरुआत करना ही सबसे बड़ा कदम
पॉलिसी बाजार के हेल्थ इंश्योरेंस के हेड सिद्धार्थ सिंघल का कहना है कि, हम अक्सर हेल्थ इंश्योरेंस को टालते रहते हैं. “अभी जरूरत नहीं है”, “बाद में देखेंगे”. लेकिन सच्चाई यह है कि सही समय पर लिया गया फैसला ही मुश्किल समय में काम आता है. IRDAI नियमों ने हेल्थ इंश्योरेंस को ज्यादा आसान और भरोसेमंद बना दिया है. चाहे आप पहली बार पॉलिसी लेने की सोच रहे हों या अपनी पुरानी पॉलिसी को बेहतर बनाना चाहते हों, यह सही समय है एक छोटा लेकिन जरूरी कदम उठाने का, ताकि कल किसी मुश्किल समय में आपको सिर्फ इलाज की चिंता हो, खर्च की नहीं.
नोट:- ये लेख सिद्धार्थ सिंघल, हेड- हेल्थ इंश्योरेंस, पॉलिसी बाजार की निजी राय है.
IRDAI proposes Ind AS financial reporting for insurers from April 1
पॉलिसीधारकों की सुरक्षा और बीमा क्षेत्र में भरोसा मजबूत करने के लिए भारत के बीमा नियामक IRDAI ने बीमा कंपनियों के फाइनेंशियल रिपोर्टिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है. नियामक ने सुझाव दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी बीमा कंपनियां इंडियन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स (Ind AS) के तहत फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अपनाएं. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने ‘Actuarial, Finance and Investment Functions of Insurers Regulations, 2026’ में संशोधन के लिए एक एक्सपोजर ड्राफ्ट जारी किया है. प्रस्ताव के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से बीमा कंपनियों के लिए इंडियन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स (Ind AS) लागू किए जाएंगे, जिससे फाइनेंशियल रिपोर्टिंग को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जा सके.
किन बीमा कंपनियों पर लागू होगा नियम?
प्रस्तावित बदलाव सभी प्रकार की बीमा कंपनियों पर लागू होंगे. इसमें लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां, जनरल इंश्योरेंस कंपनियां, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां और री-इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं. इस कदम का उद्देश्य बीमा क्षेत्र की फाइनेंशियल रिपोर्टिंग को वैश्विक अकाउंटिंग मानकों के साथ जोड़ना और वित्तीय विवरणों की पारदर्शिता और तुलना को बेहतर बनाना है. एक्सपोजर ड्राफ्ट में बीमा कंपनियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए फाइनेंशियल रिपोर्टिंग ढांचे का प्रस्ताव दिया गया है. इसमें वित्तीय विवरणों की पहचान, माप, प्रस्तुति और खुलासे से संबंधित नियामकीय ढांचे को स्पष्ट किया गया है. इसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में फाइनेंशियल रिपोर्टिंग को अधिक पारदर्शी, सुसंगत और तुलनात्मक बनाना है.
ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली पारदर्शिता पर जोर
प्रस्तावित संशोधन वैश्विक स्तर पर स्वीकृत अकाउंटिंग स्टैंडर्ड के अनुरूप फाइनेंशियल रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए हैं. साथ ही नियामकीय सावधानी बनाए रखते हुए पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है. यह फ्रेमवर्क बीमा कंपनियों के साथ व्यापक चर्चा और मूल्यांकन के बाद तैयार किया गया है. इसमें संरचित गैप असेसमेंट और प्रो-फॉर्मा वित्तीय सबमिशन के विश्लेषण के जरिए परिचालन तैयारियों और संभावित प्रभाव का आकलन किया गया है, ताकि Ind AS आधारित रिपोर्टिंग में बदलाव सुचारू रूप से लागू हो सके. IRDAI ने इस एक्सपोजर ड्राफ्ट पर बीमा कंपनियों, उद्योग संगठनों, पेशेवर निकायों, एक्चुअरीज, ऑडिटर्स और अन्य संबंधित संस्थाओं से सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं.
Cyber insurance will be a shield against rising online fraud
Cyber Insurance: शिव कुमार अपने रिटायरमेंट के पैसों से एक छोटा सा सपना बुन रहे थे। एक दोपहर उनके पास फोन आया- सर, आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं है, अभी लिंक पर क्लिक करें वरना कनेक्शन कट जाएगा. शिव कुमार ने घबराहट में क्लिक किया, एक OTP साझा किया और अगले 5 मिनट में उनके खाते से 20 लाख रुपए गायब हो गए. Seqrite की इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट 2026 बताती है, 2025 में 26.5 करोड़ से अधिक साइबर हमले हुए, यानी हर दिन औसत 7 लाख से अधिक घटनाएं दर्ज की गईं.
असली समस्या क्या है?
आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि आपके बैंक की चाबी है। जितनी तेजी से UPI, ई-बैंकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठगों के हमले भी बढ़े हैं. ऐसे में पर्सनल साइबर इंश्योरेंस अब कोई लग्जरी नहीं, बल्कि डिजिटल जीवन की सबसे जरूरी चीज बन चुका है.
किसे है इसकी सबसे ज्यादा जरूरत?
ऑनलाइन खरीदार और बैंकिंग यूजर
हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स
रिमोट वर्कर्स और फ्रीलांसर
सोशल मीडिया यूजर्स और इन्फ्लुएंसर
बच्चे और परिवार
व्यक्तिगत जानकारी डिजिटल रूप से सहेजने वाले
भारत में सबसे आम साइबर अपराध
धन की चोरी: स्कैमर्स हैकिंग या फिशिंग के जरिए आपके बैंक खातों या डिजिटल वॉलेट तक पहुंच बनाकर अवैध रूप से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं.
पहचान की चोरी: जब कोई थर्ड पार्टी इंटरनेट पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी या कानूनी दस्तावेज (जैसे आधार या पैन) चुराकर उसका दुरुपयोग करता है.
फिशिंग: हमलावर भरोसेमंद बनकर फर्जी ईमेल या कॉल भेजते हैं ताकि आपसे संवेदनशील जानकारी निकलवाई जा सके या मालवेयर डाउनलोड कराया जा सके.
धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन बिक्री: स्कैमर्स ऐसी वस्तुओं के लिए भुगतान प्राप्त करने के लिए नकली वेबसाइटें बनाते हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं.
डिजिटल अरेस्ट : यह एक नया ट्रेंड है जहां स्कैमर्स सरकारी अधिकारी बनकर आपको गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते हैं और डर का माहौल बनाकर बड़ी रकम वसूलते हैं.
सही साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे चुनें?
अपने जोखिम प्रोफाइल को जानें: अपनी डिजिटल गतिविधियों और डेटा की संवेदनशीलता का आकलन करें. इसमें आपके द्वारा हैंडल किए जाने वाले डेटा के प्रकार और आपकी सुरक्षा प्रणालियों (जैसे MFA, फायरवॉल) का मूल्यांकन शामिल है.
कवरेज की बारीकी से जांच करें: सुनिश्चित करें कि पॉलिसी फर्स्ट पार्टी लॉस (जैसे डेटा रिकवरी, रैनसमवेयर भुगतान) और थर्ड-पार्टी लायबिलिटी (जैसे ग्राहकों या भागीदारों द्वारा किए गए दावे) दोनों को कवर करती है.
एक्सक्लूजन पर ध्यान दें: करीब 27% दावे केवल एक्सक्लूजन के कारण आंशिक रूप से भुगतान किए जाते हैं या अस्वीकार कर दिए जाते हैं. सामान्य एक्सक्लूजन में घटना की देरी से सूचना देना, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करना या पॉलिसी से पहले की घटनाएं शामिल हैं.
कवरेज लिमिट और डिडक्टिबल: अपनी वित्तीय क्षमता के आधार पर कवरेज लिमिट चुनें। डिडक्टिबल वह राशि है जो आपको क्लेम मिलने से पहले अपनी जेब से देनी होगी.
क्लेम सेटलमेंट हिस्ट्री : बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो जांचें। उस कंपनी को चुनें जिनके पास साइबर जोखिमों का अनुभव हो और जो 24/7 रिस्पॉन्स सहायता प्रदान करती हो.
व्यक्तिगत साइबर बीमा में क्या कवर होता है?
धन की चोरी, पहचान की चोरी, मालवेयर, रैनसमवेयर,ऑनलाइन शॉपिंग और बिक्री, सोशल मीडिया और मीडिया दायित्व, साइबर बुलिंग और प्रतिष्ठा की हानि, नेटवर्क सुरक्षा और गोपनीयता उल्लंघन दायित्व, स्मार्ट होम कवर.
क्या कवर नहीं होता?
तथ्यों को छिपाने के कारण हुआ नुकसान, निवेश या ट्रेडिंग गतिविधियां, भौतिक संपत्ति को नुकसान, कोई भी दुर्भावनापूर्ण, बेईमानी भरा या जानबूझकर किया गया कार्य, शारीरिक चोट, सदमा या मृत्यु, जुआ और क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन, साइबर युद्ध.
साइबर इंश्योरेंस के प्रमुख लाभ
वित्तीय सुरक्षा: यह साइबर हमले के कारण हुए धन के नुकसान की भरपाई करता है और चोरी हुए डेटा को बहाल करने की लागत को कवर करता है.
प्रतिष्ठा की बहाली: यदि हमले से आपकी सामाजिक या व्यावसायिक साख खराब होती है, तो यह संकट प्रबंधन और प्रतिष्ठा सुधारने के खर्चों में मदद करता है.
कानूनी सहायता: डेटा उल्लंघन के कारण होने वाले मुकदमों, कानूनी बचाव और नियामक जुर्माने के खर्च को कवर करता है.
विशेषज्ञ सहायता: धोखाधड़ी होने पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों से तुरंत तकनीकी मदद और जांच प्रक्रिया में सहायता मिलती है.
व्यवसाय की निरंतरता: यदि हमले के कारण काम ठप हो जाए, तो यह आय के नुकसान की भरपाई करता है ताकि बिजनेस जल्द पटरी पर लौट सके.
मानसिक शांति; बीमा होने पर आप बिना किसी बड़े डर के डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
नोट-  इस लेख  में दी गई जानकारी पॉलिसी बाजार फॉर बिजनेसेस के हेड ऑफ साइबर इंश्योरेंस, अंकित गुप्ता की निजी राय है.
Ministry of Finance has introduced 'Paripurna Mediclaim Ayush Insurance' for CGHS beneficiaries
Health Inaurance: वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के लाभार्थियों के लिए 'परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा' पेश किया. वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना सभी सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक खुदरा उत्पाद के रूप में उपलब्ध होगी. यह पॉलिसी भारत के भीतर अस्पताल में भर्ती होने पर क्षतिपूर्ति आधारित कवरेज देती है. इसमें 10 लाख रुपये या 20 लाख रुपये की बीमा राशि के विकल्प उपलब्ध हैं. बयान में कहा गया कि मौजूदा लाभों के पूरक के रूप में तैयार की गई यह बेहतर पॉलिसी एक सहज अनुभव प्रदान करेगी. यह पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक अधिक लचीला और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करेगी. इससे सभी सीजीएचएस लाभार्थियों को अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति मिलेगी.
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस उत्पाद में 'सह-भुगतान' का विकल्प होगा, जिससे लाभार्थी बीमा कंपनी और स्वयं के बीच 70:30 या 50:50 के अनुपात में खर्च साझा करने का विकल्प चुन सकेंगे. मंत्रालय ने कहा कि नियमित पॉलिसी की तुलना में यह पॉलिसी 70:30 और 50:50 प्रीमियम साझाकरण के लिए क्रमशः 28 फीसदी और 42 फीसदी की छूट पर उपलब्ध होगी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'न्यू इंडिया एश्योरेंस' द्वारा प्रदान की जाने वाली इस पॉलिसी की अन्य विशेषताओं में सामान्य कमरे के लिए बीमा राशि का एक फीसदी और आईसीयू (आईसीयू) के लिए दो फीसदी प्रतिदिन की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है. बयान के अनुसार प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के लिए 10 फीसदी का संचयी बोनस मिलेगा, जो बीमा राशि के अधिकतम 100 फीसदी तक हो सकता है. साथ ही, अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 60 दिन बाद तक का खर्च भी इसमें शामिल किया जाएगा.
Travel insurance is no longer a compulsion but a necessity
Travel Insurance: राहुल हाल ही में छुट्टियां मनाने पेरिस गया था. सब कुछ परफेक्ट था लेकिन अचानक राहुल के पेट में तेज दर्द उठा। पास के अस्पताल में जाने पर पता चला कि अपेंडिक्स का अटैक पड़ा है और तुरंत सर्जरी करनी होगी. सर्जरी होने के बाद जैसे ही अस्पताल का बिल हाथ में आया, राहुल के पैरों तले जमीन खिसक गई. बिल था 25,000 डॉलर. जिस ट्रिप का कुल बजट था 5 लाख रुपये, वहां सिर्फ एक रात के अस्पताल खर्च ने जिंदगी भर की जमा-पूंजी हजम कर ली. यह कोई डरावनी कहानी नहीं है, बल्कि उन हजारों भारतीय मुसाफिरों की हकीकत है, जो ट्रैवल इंश्योरेंस को केवल वीजा की रस्म समझते हैं.
रिस्क अब ऑप्शनल नहीं है
विदेश में मेडिकल इमरजेंसी आपकी सबसे बड़ी वित्तीय दुश्मन है. पॉलिसीबाजार के आंकड़े बताते हैं कि अब लोग सिर्फ 1,000-2,000 रुपये बचाने के लिए अपनी पूरी ट्रिप दांव पर नहीं लगाना चाहते. यही कारण है कि पिछले साल ट्रैवल इंश्योरेंस की मांग में 15% की बढ़ोतरी देखी गई. जीएसटी में कटौती के बाद से ट्रैवल इंश्योरेंस 18 से 20% सस्ता भी हुआ है.
क्यों जरूरी है ट्रैवल इंश्योरेंस?
मेडिकल बिल का बोझ: अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में इलाज का खर्च भारत से 10 से 20 गुना ज्यादा है. वहां 500,000 डॉलर का कवर अब लक्जरी नहीं बल्कि न्यू नॉर्मल बन गया है.
अनिवार्य नियम: जर्मनी और फ्रांस जैसे 35 से ज्यादा देशों में बिना बीमा के प्रवेश मुमकिन नहीं। शेंगेन देशों में तो कम से कम 30,000 यूरो का कवर होना जरूरी होता है.
छिपे हुए खतरे: ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ अस्पताल के लिए नहीं होता। अगर आपका पासपोर्ट खो जाए, कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाए, या बैग चोरी हो जाए, तो परदेस में ये बीमा ही आपका सबसे बड़ा दोस्त साबित होता है.
ट्रैवल इंश्योरेंस के 7 फायदे
ज्यादातर लोग इसे सिर्फ अस्पताल के बिल तक सीमित समझते हैं, लेकिन इसमें 7 ऐसे फीचर्स हैं जो आपकी ट्रिप को खराब होने से बचा सकते हैं:
एडवेंचर स्पोर्ट्स: पैराग्लाइडिंग या स्कूबा डाइविंग के दौरान चोट लगने पर कवर
कनेक्टिंग फ्लाइट: पहली फ्लाइट की देरी से दूसरी फ्लाइट छूटने पर नई टिकट और होटल का खर्च
पासपोर्ट गुम होना: नया या डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने की फीस और दूतावास तक जाने का खर्च
कम्पैशनेट विजिट: विदेश में अस्पताल में भर्ती होने पर परिवार के सदस्य को पास बुलाने का हवाई किराया
सामान में देरी: चेक-इन बैग देर से मिलने पर जरूरी कपड़े और सामान खरीदने का मुआवजा
घर की इमरजेंसी: विदेश यात्रा के दौरान भारत में घर पर चोरी या आग लगने पर तुरंत वापसी का टिकट
ऑटोमैटिक एक्सटेंशन: मेडिकल इमरजेंसी में अगर रुकना पड़े, तो पॉलिसी अपने आप बढ़ जाती है
<caption>
महंगा नहीं है ट्रैवल इंश्योरेंस (प्रीमियम तुलना, उम्र: 35 वर्ष, बीमा राशि: 2.5 लाख डॉलर)
</caption>
बीमा कंपनी (प्रीमियम रु. में)
7 दिन (एशिया)
14 दिन (शेंगेन/Schengen)
21 दिन (US/कनाडा को छोड़कर)
28 दिन (US/कनाडा सहित)
Tata
₹808
₹910
₹1,023
₹2,269
ICICI Lombard
₹746
₹1,108
₹1,437
₹2,797
Reliance
₹589
₹773
₹988
₹1,747
Bajaj
₹621
₹900
₹1,178
₹3,196
Care
₹417
₹963
₹1,101
₹2,240
Niva
₹323
₹677
₹984
₹2,015
ट्रैवल इंश्याेरेंस लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
यूरोप (Schengen): कम से कम 100,000 डॉलर का कवर लें (न्यूनतम नियम 30,000 डॉलर का है, लेकिन चिकित्सा खर्च को देखते हुए 1 लाख डॉलर सुरक्षित है)
USA/कनाडा: 500,000 डॉलर से कम का कवर जोखिम भरा हो सकता है
एशिया/दुबई: 50,000 डॉलर का कवर पर्याप्त है
कैशलेस सुविधा: क्या आपकी बीमा कंपनी का उस देश के अस्पतालों के साथ सीधा टाइ-अप है? (ताकि आपको जेब से भुगतान न करना पड़े)।
नो सब-लिमिट : क्या कमरे के किराए या डॉक्टर की फीस पर कोई कैपिंग है? (हमेशा नो सब-लिमिट' प्लान चुनें)
मेडिकल इवैक्यूएशन: क्या गंभीर स्थिति में भारत वापस लाने का हवाई खर्च शामिल है?
पासपोर्ट और बैगेज: क्या पासपोर्ट खोने पर नया बनवाने की फीस कवर है?
फ्लाइट डिले: अगर फ्लाइट 6-12 घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो क्या भोजन और रुकने का खर्च मिलेगा?
ट्रिप कैंसिलेशन: क्या वीजा रिजेक्ट होने या घर में किसी इमरजेंसी के कारण यात्रा रद्द होने पर टिकट के पैसे वापस मिलेंगे?
नोट- ये पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के हेड और ट्रैवल इंश्योरेंस मीत कपाड़िया की राय है.
Beware! Even if you have health insurance don't end up paying bill out of pocket
Health Insurance: अगर आप यह सोचकर चैन की नींद सो रहे हैं कि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है और मुसीबत आने पर कंपनी सारा बिल चुका देगी, तो जाग जाइए. IRDAI के आंकड़े आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में 11% हेल्थ क्लेम को बीमा कंपनियों ने सिरे से खारिज कर दिया. ये कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है-कुल 26,000 करोड़ रुपये के बिलों को कंपनियों ने रिजेक्ट कर दिया. इसका सीधा मतलब समझिए, हर 10 में से 1 आदमी को अस्पताल के बिस्तर से उठने के बाद अपनी जमा-पूंजी या कर्ज लेकर बिल चुकाना पड़ा.
क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे कुछ आम गलतियां हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं:
वेटिंग पीरियड:  लोग पॉलिसी लेते ही अस्पताल की ओर दौड़ते हैं. उन्हें नहीं पता कि वेटिंग पीरियड नाम की भी कोई चीज होती है. 30 दिन का शुरुआती लॉक-इन और बीमारियों के लिए 2 से 3 साल का इंतजार करना होता है. इस वजह से सबसे ज्यादा 25% क्लेम रिजेक्ट होते हैं.
ओपीडी का चक्कर: आज भी लोग OPD और IPD का फर्क नहीं समझते. 25% क्लेम सिर्फ इसलिए खारिज हुए क्योंकि वे खर्च पॉलिसी के दायरे से बाहर थे.
समय पर जवाब नहीं: बीमा कंपनी ने सवाल पूछा, आपने जवाब नहीं दिया. 18% क्लेम सिर्फ 'लैक ऑफ रिस्पॉन्स की वजह से रद्द हो गए.
गैर जरूरी भर्ती: अगर डॉक्टर ने आपको सिर्फ ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया है और इलाज घर पर संभव था, ऐसे मामलों में 16% क्लेम फंस गए।
क्लेम को रिजेक्ट होने से बचाने के लिए ये तीन काम आज ही करें
पॉलिसी लेते समय अपनी पुरानी बीमारियों के बारे में सच-सच बताएं. अगर झूठ पकड़ा गया, तो 100% रिजेक्शन पक्का है.
डिस्चार्ज समरी, बिल, डॉक्टर के नोट्स और दवाइयों के पर्चे, इन सबका संभाल कर रखें. डिस्चार्ज के 30 दिनों के भीतर क्लेम जमा जरूर करें.
हमेशा कैशलेस प्री-ऑथराइजेशन की कोशिश करें. इससे आपको अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही पता चल जाएगा कि कंपनी कितना पैसा देगी.
बिल में कैंची चलाने वाली 5 छिपी हुई शर्तें
रूम रेंट कैपिंग: अधिकांश पॉलिसियों में रूम रेंट की सीमा सम एश्योर्ड का 1% होती है. अगर आपने अधिक मूल्य का कमरा लिया, तो कंपनी Proportionate Deduction के नियम से डॉक्टर की फीस, सर्जरी और नर्सिंग चार्ज भी उसी अनुपात में काट लेगी.
कंज्यूमेबल्स: ग्लव्स, मास्क, पीपीई किट, सिरिंज, और स्पिरिट जैसी चीजों को कंपनियां नॉन-मेडिकल  मानती हैं. कोविड के बाद अस्पताल के बिल में कंज्यूमेबल्स का हिस्सा 10-15% तक पहुंच गया है. कई कंपनियां Consumables Rider देती हैं. अगर आपके पास नहीं है, तो पैसे आपकी जेब से जाएंगे.
को-पेमेंट: पॉलिसी के छोटे अक्षरों में कहीं 10% या 20% को-पे लिखा होता है। इसका मतलब है कि बिल चाहे जो भी हो, उसका एक निश्चित हिस्सा आपको देना ही होगा. सीनियर सिटीजन पॉलिसियों में यह अक्सर 20-30% होता है.
डिजीज सब-लिमिट: भले ही आपका बीमा 10 लाख का हो, पॉलिसी में लिखा होता है मोतियाबिंद के लिए 30,000 रुपये. पॉलिसी लेने से पहले Sub-limits वाला कॉलम गौर से देखें.
डायग्नोस्टिक और प्री-हॉस्पिटलाइजेशन : अस्पताल में भर्ती होने से पहले के टेस्ट और डिस्चार्ज के बाद की दवाइयां. लोग अक्सर पुराने पर्चे और बिल खो देते हैं. आमतौर पर 60 दिन पहले और 90 दिन बाद का खर्च मिलता है, इसके लिए हर पर्चा और ओरिजिनल बिल होना जरूरी है.
क्यों बढ़ रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स?
मेडिकल इंफ्लेशन का लगातार ऊंचे स्तर पर बने रहना
हार्ट, कैंसर, किडनी और ऑर्थोपेडिक जैसी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ना
ICU, एडवांस डायग्नोस्टिक्स और टेक्नोलॉजी आधारित ट्रीटमेंट का बढ़ता खर्च
कोविड के बाद समय पर इलाज कराने की बढ़ी हुई प्रवृत्ति
क्या 2026 के लिए आपकी पॉलिसी पर्याप्त है?
आज भी बड़ी संख्या में लोग 3-5 लाख रुपये के हेल्थ कवर पर निर्भर हैं जबकि मेट्रो शहरों में किसी गंभीर बीमारी का इलाज 8-10 लाख रुपये या उससे अधिक का खर्च मांग सकता है. आने वाले वर्षों में इलाज की लागत और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में समय पर पॉलिसी रिव्यू और अपग्रेड बेहद जरूरी हो जाता है.
पॉलिसीधारकों के लिए सलाह
अपनी हेल्थ पॉलिसी का हर 2-3 साल में रिव्यू करें
सम इंश्योर्ड को मेडिकल इंफ्लेशन के अनुसार बढ़ाएं
ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें नो रूम रेंट कैप, रीस्टोरेशन बेनेफिट और डिजिटल क्लेम प्रोसेस हो
हमेशा कैशलेस प्री-ऑथोराइजेशन लें, इसके लिए नजदीकी नेटवर्क अस्पताल में प्लान करें
सस्ती सुपर टॉप-अप पॉलिसी से अपना सम-इंश्योर्ड बढ़ाएं, गंभीर बीमारी इससे कवर होगी.
नोट:- ये लेख इंश्योरेंस समाधान की को-फाउंडर और सीओओ शिल्पा अरोरा की निजी राय है.
Insurance Mis-Selling to stop as regulator IRDAI gets new power
Insurance Mis-Selling: भारतीय बीमा क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने और मिस-सेलिंग की समस्या पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. सबका बीमा सबकी रक्षा (इंश्योरेंस लॉज संशोधन) बिल 2025 के जरिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) को अब ज्यादा शक्तियां मिल गई हैं. इस बिल से रेगुलेटर को एजेंट्स और इंटरमीडियरीज को मिलने वाले कमीशन का डिस्क्लोजर अनिवार्य करने, लिमिट सेट करने और कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट को रोकने के स्पष्ट अधिकार मिले हैं.
पॉलिसी में कितना कमीशन, बताना अनिवार्य
बिल के क्लॉज 36 के तहत इंश्योरेंस एक्ट 1938 की सेक्शन 40 में नया सब-सेक्शन जोड़ा गया है. इससे IRDAI पॉलिसीहोल्डर्स के हित में इंश्योरेंस एजेंट्स और इंटरमीडियरीज को दिए जाने वाले कमीशन या रिम्यूनरेशन पर लिमिट लगा सकेगा, पेमेंट का तरीका तय कर सकेगा और सबसे महत्वपूर्ण, इन पेमेंट्स को कस्टमर्स को डिस्क्लोज करने का तरीका निर्धारित कर सकेगा. इसका मतलब है कि अब इंश्योरेंस कंपनियां और डिस्ट्रीब्यूटर्स को पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहक को बताना होगा कि पॉलिसी में कितना कमीशन एम्बेडेड है.
बैंकएश्योरेंस के मामले में अब नहीं होगा ये काम
इसके अलावा, बिल कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के नियमों को और सख्त बनाता है, खासकर बैंकएश्योरेंस में. क्लॉज 25 के तहत इंश्योरेंस एक्ट के सेक्शन 32A को बदला गया है, जिसमें इंश्योरर के डायरेक्टर या ऑफिसर को बैंकिंग कंपनी या इन्वेस्टमेंट कंपनी में समान पद रखने पर स्पष्ट रोक लगाई गई है. चूंकि बैंक इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के सबसे बड़े कॉरपोरेट एजेंट हैं, यह बदलाव बोर्ड लेवल पर प्रभाव डालने से रोकेगा, जिससे लिंक्ड इंश्योरर के पक्ष में प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन नहीं हो सकेगा.
इरडा को इनके लिए व्यापक नियम बनाने की छूट
अन्य इंटरमीडियरीज जैसे ब्रोकर्स, वेब एग्रीगेटर्स और कॉरपोरेट एजेंट्स के लिए यह रोक डायरेक्ट स्टैच्यूटरी नहीं, बल्कि रेगुलेशंस के जरिए लागू होगी. सेक्शन 42D में संशोधन से IRDAI को इंटरमीडियरीज के लिए एलिजिबिलिटी और फिट-एंड-प्रॉपर कंडीशंस सेट करने, रेगुलेटरी ब्रिच के लिए रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने का अधिकार मिला है. नए इंसर्टेड सेक्शन 40(2A) से एजेंट्स और इंटरमीडियरीज से जुड़े मामलों, जिसमें कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट शामिल है, पर व्यापक नियम बनाने की छूट मिली है.
पारदर्शी बनेगा बीमा क्षेत्र, बढ़ेगा ग्राहकों का भरोसा
ये सभी बदलाव मिलकर IRDAI के हाथ मजबूत करते हैं ताकि मिस-सेलिंग पर अंकुश लगाया जा सके. कमीशन को ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनाकर और इंश्योरर्स व उनके मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स के बीच ओनरशिप व मैनेजमेंट को अलग करके इंडस्ट्री को क्लीनर गवर्नेंस और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए बेहतर डिस्क्लोजर की ओर ले जाया जा सकेगा.
हाल के महीनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा दोनों ने ही भारत में बैंकों द्वारा इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की व्यापक मिस-सेलिंग पर गंभीर चिंता जताई थी. इस बिल से उन चिंताओं को दूर करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया गया है. ये बदलाव लंबे समय में पॉलिसीहोल्डर्स का भरोसा बढ़ाएंगे और इंडस्ट्री को ज्यादा जिम्मेदार बनाएंगे. हालांकि, नए नियमों का असर देखने के लिए IRDAI द्वारा फ्रेम किए जाने वाले डिटेल्ड रेगुलेशंस का इंतजार करना होगा.
EDLI Scheme minimum insurance benefit raises to INR 50000 by EPFO
EDLI Scheme: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है. ईडीएलआई (एम्प्लॉयी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस) स्कीम में संशोधन करते हुए न्यूनतम लाभ को बढ़ाया गया है और कई पुरानी कमियों को दूर किया गया है. 17 दिसंबर को जारी सर्कुलर के अनुसार, अब उन सदस्यों के आश्रितों या कानूनी वारिसों को भी कम से कम 50 हजार रुपए का बीमा लाभ मिलेगा, जिन्होंने मृत्यु से पहले लगातार 12 महीने की सेवा नहीं पूरी की थी और जिनका औसत पीएफ बैलेंस 50 हजार रुपए से कम था.
ईडीएलआई स्कीम के तहत, अगर किसी पीएफ सदस्य की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु से पहले के 12 महीनों के औसत पीएफ बैलेंस के आधार पर बीमा राशि मिलती है. इस संशोधन से पहले, 12 महीने की लगातार सेवा न होने पर कोई न्यूनतम लाभ नहीं मिलता था. अब यह बदलाव आने से ऐसे मामलों में भी परिवार को कम से कम 50 हजार रुपए की गारंटीड राशि मिलेगी. इसे ईपीएफओ के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.
ईपीएफओ द्वारा किए गए अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
नॉन-कंट्रीब्यूटरी पीरियड में भी लाभ: अब अगर सदस्य की अपने आखिरी पीएफ कंट्रीब्यूशन के 6 महीने के अंदर मृत्यु हो जाती है और वह अभी भी नियोक्ता के रोल पर है, तो भी ईडीएलआई लाभ मिलेगा.
60 दिन तक का गैप इग्नोर: अगर कोई कर्मचारी एक ईपीएफ कवर्ड कंपनी से दूसरी में जाता है और दोनों नौकरियों के बीच 60 दिन तक का गैप है, तो इसे ब्रेक नहीं माना जाएगा. दोनों सर्विस पीरियड को जोड़कर कंटीन्यूअस सर्विस माना जाएगा.
वीकेंड और छुट्टियों को ब्रेक नहीं माना जाएगा: पहले शनिवार-रविवार या नेशनल/गजेटेड/स्टेट हॉलिडे के कारण क्लेम रिजेक्ट हो जाते थे. अब ऐसे दिनों को सर्विस ब्रेक नहीं गिना जाएगा. सर्कुलर में उदाहरण दिया गया है कि अगर एक कंपनी से एग्जिट और दूसरी में जॉइनिंग के बीच सिर्फ वीकेंड या हॉलिडे हैं, तो सर्विस कंटीन्यूअस मानी जाएगी.
ईपीएफओ ने कहा कि कई मौत के क्लेम छोटे-छोटे गैप या नॉन-कंट्रीब्यूटरी पीरियड के कारण रिजेक्ट या कम राशि में सेटल हो रहे थे. इन संशोधनों से ऐसी समस्याओं का समाधान होगा और सदस्यों व उनके परिवारों को पूरा लाभ मिलेगा.
ईपीएफओ की ईडीएलआई स्कीम क्या है?
ईडीएलआई स्कीम पीएफ सदस्यों को लाइफ इंश्योरेंस कवर देती है. इसमें कर्मचारी का कोई योगदान नहीं होता, बल्कि नियोक्ता कर्मचारी की सैलरी का 0.5 फीसदी योगदान करते हैं. इसके तहत ईपीएफओ के सदस्यों को सर्विस के दौरान मृत्यु पर लाभ मिलता है, रिटायरमेंट के बाद नहीं. ईपीएफओ के अनुसार, ईडीएलआई क्लेम 20 दिनों में प्रोसेस किए जाते हैं ताकि परिवार को तुरंत मदद मिल सके. ईपीएफओ ने सभी रीजनल पीएफ कमिश्नर्स को निर्देश दिया है कि ईडीएलआई क्लेम प्रोसेसिंग में इन नए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए. यह बदलाव लाखों पीएफ सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नए साल का बड़ा तोहफा साबित होगा. खासकर उन लोगों के लिए जो छोटी-मोटी नौकरी बदलते हैं या जिनकी सर्विस में छोटे ब्रेक आते हैं.
Health Insurance Claim lapses of Care Health results in penalty by IRDAI
Health Insurance Claim: बीमा क्षेत्र के नियामक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड पर पॉलिसीहोल्डर्स के हितों की रक्षा और कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों के उल्लंघन के लिए 1 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना मुख्य रूप से क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और गंभीर लापरवाही के लिए लगाया गया है. इरडा ने 15 दिसंबर को जारी अपने विस्तृत आदेश में कंपनी को कई चेतावनियां और सलाह भी दी हैं. यह कार्रवाई एक रिमोट इंस्पेक्शन के दौरान सामने आई कई कमियों पर आधारित है, जिनमें ग्रिवांस रिड्रेसल, साइबरसिक्योरिटी, रीइंश्योरेंस अकाउंटिंग और अनक्लेम्ड अमाउंट्स की हैंडलिंग शामिल हैं.
केयर हेल्थ इंश्योरेंस पर क्या-क्या आरोप लगे?
ग्रिवांस रिड्रेसल में विफलता: इरडा ने पाया कि जब शिकायतें पॉलिसीहोल्डर्स के पक्ष में हल नहीं होती थीं, तो कंपनी उन्हें इंश्योरेंस ओम्बड्समैन से संपर्क करने के अधिकार के बारे में सूचित नहीं करती थी. न ही संबंधित ओम्बड्समैन का नाम और पता बताया जाता था. इसके बजाय, क्लेम रिजेक्शन या ग्रिवांस क्लोजर लेटर्स में केवल कस्टमर केयर नंबर, ईमेल और एक अस्पष्ट हाइपरलिंक दिया जाता था. रेगुलेटर ने इसे पॉलिसीहोल्डर्स पर अनुचित बोझ डालने वाला बताया.
साइबरसिक्योरिटी में कमियां: इंस्पेक्शन में पता चला कि कंपनी ने इरडा द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंदर गंभीर साइबरसिक्योरिटी कमियों को ठीक नहीं किया.
क्लेम सेटलमेंट और पारदर्शिता में उल्लंघन: कैशलेस क्लेम्स में कई गंभीर खामियां सामने आईं. जैसे- अस्पतालों के डिस्चार्ज समरी और बिलों पर मरीज या अटेंडेंट के हस्ताक्षर गायब थे. कंपनी ने अस्पताल/नेटवर्क प्रोवाइडर द्वारा दिया गया डिस्काउंट और टैरिफ में अंतर के आधार पर क्लेम अमाउंट में कटौती की थी. ये डिस्काउंट अस्पताल के फाइनल बिल में दिखाए नहीं जाते थे, जिससे पॉलिसीहोल्डर्स को अस्पताल द्वारा बनाया गया वास्तविक बिल पता नहीं चलता था. कई मामलों में सेटल्ड अमाउंट अस्पताल के फाइनल बिल से कम था. क्लेम सेटलमेंट की जानकारी अस्पतालों को दी जाती थी, लेकिन पॉलिसीहोल्डर्स को ठीक से नहीं. डिडक्शन्स, डिसअलाउड अमाउंट और कारण बताने वाले विस्तृत लेटर पॉलिसीहोल्डर्स को नहीं भेजे जाते थे. कंपनी ने खुद स्वीकार किया कि केवल 31 फीसदी मामलों में हस्ताक्षर लिए गए थे, यानी 69 फीसदी क्लेम्स में अनिवार्य दस्तावेज पूरे नहीं थे. इरडा ने कहा कि ईमेल लॉग्स को संचार का प्रमाण मानना स्वीकार्य नहीं है और यह पारदर्शिता व पॉलिसीहोल्डर अधिकारों की घोर उपेक्षा है.
रीइंश्योरेंस अकाउंटिंग में अनियमितता: कंपनी ने रीइंश्योरेंस ट्रांजेक्शन्स को इस तरह रिकॉर्ड किया कि उसकी प्रॉफिट और फाइनेंशियल स्ट्रेंथ बेहतर दिखाई दे.
अनआइडेंटिफाइड प्रपोजल डिपॉजिट्स की हैंडलिंग: 1.06 करोड़ रुपए के प्रपोजल डिपॉजिट्स को छह महीने से ज्यादा समय तक अनएलोकेटेड प्रीमियम अकाउंट में रखा गया, जबकि इन्हें अनक्लेम्ड अमाउंट्स अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहिए था. इरडा ने इसे अनैतिक और पॉलिसीहोल्डर संरक्षण नियमों के विरुद्ध बताया.
इरडा की कार्रवाई पर केयरहेल्थ का स्पष्टीकरण
कंपनी ने ग्रिवांस रिड्रेसल के लिए कहा कि ओम्बड्समैन डिटेल्स हाइपरलिंक के रूप में दी जाती थीं, क्योंकि जानकारी बदलती रहती है. अब प्रक्रिया बदल दी गई है और सभी लेटर्स में स्पष्ट डिटेल्स शामिल की जा रही हैं. कंपनी ने साइबरसिक्योरिटी वाली देरी को सिस्टम की जटिलता का कारण बताया. क्लेम सेटलमेंट के लिए कहा कि पॉलिसीहोल्डर्स को सभी कम्युनिकेशन्स की कॉपी दी जाती है, डिस्काउंट पास ऑन किए जाते हैं और डिजिटाइजेशन चल रहा है. अस्पतालों के बिल में डिस्काउंट दिखाने में दिक्कत का हवाला देते हुए कहा कि कई नेटवर्क अस्पताल अलग-अलग टैरिफ इस्तेमाल करते हैं और सॉफ्टवेयर बदलना बड़ा काम है.
फिर हुई गड़बड़ी तो और सख्त होगी कार्रवाई
इरडा ने आरोप 3 (क्लेम सेटलमेंट और पारदर्शिता) पर इंश्योरेंस एक्ट 1938 की धारा 102 के तहत 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया. बाकी आरोपों पर चेतावनी और सलाह जारी की गई, साथ ही भविष्य में ऐसी गलतियां होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. इरडा का यह आदेश स्पष्ट करता है कि क्लेम में पारदर्शिता और पॉलिसीहोल्डर्स से समय पर संवाद अनिवार्य है. बाद में सुधार करने से पहले हुई गलतियों का प्रभाव मिटाया नहीं जा सकता.
Lok Sabha passes Insurance Amendment Bill on 100% FDI in insurance
Insurance Amendment Bill: लोकसभा ने बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. विधेयक पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ को ध्वनि मत से स्वीकृति दे दी. इससे पहले, विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि बीमा विधेयक में अब तक 12 बार संशोधन हो चुका है तथा संशोधन भी कई तरह के होते हैं और ये देश की तरक्की एवं बीमा क्षेत्र की जरूरतों को प्रदर्शित करते हैं. उन्होंने कहा कि इस विधेयक में आम लोगों और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए गए हैं.
सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बीमा कंपनियों की बेहतरी के लिए 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए और इस तरह के कदम से इनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है. सीतारमण ने कुछ विपक्षी सदस्यों के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि प्रीमियम की राशि विदेशी कंपनियों के पास जाएगी. उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र को खोलने से बेहतर प्रौद्योगिकी और बेहतर उत्पाद सुनिश्चित किया जा सकेगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 12 करोड़ परिवारों को फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि विधेयक से बीमा एजेंट को भी मदद मिलेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि विधेयक के कानून का रूप लेने पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को अधिक स्वायत्तता मिलेगी तथा उसे फायदा होगा. उन्होंने कहा कि विधेयक का मसौदा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझा किया गया था. सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद सचिवालय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती का लाभ पॉलिसीधारकों तक नहीं पहुंचने से संबंधित शिकायतों की जांच कर रहा है.
उनके मुताबिक, बीमा विधेयक में पुनर्बीमा कंपनियों के लिए शुद्ध स्वामित्व निधि की आवश्यकता को 5,000 करोड़ रुपये से घटाकर 1,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है. वित्त मंत्री ने कहा कि बीमा कंपनियों द्वारा अर्जित किये गए अवैध लाभों को वापस लेने और प्रभावित बीमा पॉलिसीधारकों को वितरित करने के लिए आईआरडीएआई को सशक्त बनाया जा रहा है. यह विधेयक बीमा अधिनियम, 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन करने के लिए लाया गया है.
विधेयक में कहा गया है कि संशोधन से बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी. विधेयक के अनुसार, बीमा क्षेत्र में एफडीआई को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के बावजूद शीर्ष अधिकारियों में से एक-अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक या सीईओ- भारतीय नागरिक होना चाहिए. यह एक गैर-बीमा कंपनी के बीमा कंपनी में विलय का मार्ग भी प्रशस्त करता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते शुक्रवार को इस विधेयक को मंजूरी दी थी.
विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के अनुसार, इसके माध्यम से बीमा क्षेत्र की वृद्धि और विकास में तेजी लाना और पॉलिसीधारकों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है. विधेयक पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के लिए पॉलिसीधारक शिक्षा और संरक्षण कोष की स्थापना का प्रावधान करता है. इसमें कहा गया है कि इससे बीमा कंपनियों, मध्यस्थों और अन्य हितधारकों के लिए व्यापार करने में आसानी होगी, विनियमन बनाने में पारदर्शिता आएगी और क्षेत्र पर नियामक निगरानी बढ़ेगी. कंपनी के अध्यक्ष और अन्य पूर्णकालिक सदस्यों के कार्यकाल के संबंध में विधेयक पांच साल के कार्यकाल या उनके 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का प्रावधान करता है. वर्तमान में पूर्णकालिक सदस्यों के लिए ऊपरी आयु सीमा 62 वर्ष है, जबकि अध्यक्ष के लिए यह 65 वर्ष है. वित्त मंत्री ने इस साल के बजट भाषण में नयी पीढ़ी के वित्तीय क्षेत्र संबंधी सुधारों के हिस्से के रूप में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को मौजूदा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया था.