Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Direct Tax Collection rises around 12% in this FY till 10 Nov
Direct Tax Collection: भारत सरकार के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है. आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 10 नवंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले साल की तुलना में 11.76 फीसदी बढ़कर 14.42 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 12.90 लाख करोड़ रुपए था. यह बढ़ोतरी देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती और कर अनुपालन में सुधार के संकेत देती है.
ग्रॉस बेसिस पर कलेक्शन में और तेज वृद्धि
ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, यानी रिफंड निकालने से पहले का कुल संग्रह, और भी बेहतर रहा. इसमें 14.02 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 17.50 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले साल इसी समय यह 15.35 लाख करोड़ रुपए था. हालांकि शुद्ध स्तर पर संग्रह की वृद्धि दर कुछ कम रही, क्योंकि सरकार ने टैक्सपेयर्स को ज्यादा रिफंड दिए. कुल रिफंड लगभग 26 फीसदी बढ़कर 3.08 लाख करोड़ रुपए हो गए, जबकि पिछले साल यह 2.45 लाख करोड़ रुपए थे. रिफंड बढ़ने से नेट आंकड़ा प्रभावित हुआ, लेकिन कुल मिलाकर संग्रह स्वस्थ बना रहा.
कॉर्पोरेट टैक्स ने दिया सबसे ज्यादा योगदान
कॉर्पोरेट टैक्स ने इस बार सबसे ज्यादा योगदान दिया. नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 17.84 फीसदी बढ़कर 6.32 लाख करोड़ रुपए हो गया. पिछले साल यह 5.36 लाख करोड़ रुपए था. कंपनियों के अच्छे मुनाफे और बेहतर कर भुगतान से यह तेजी आई. दूसरी तरफ नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स, जिसमें व्यक्तिगत करदाता, अविभाजित हिंदू परिवार, फर्म और अन्य संस्थाएं शामिल हैं, में वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी रही. इसमें करीब 5.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और संग्रह 7.56 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले साल यह 7.18 लाख करोड़ रुपए था.
एसटीटी के कलेक्शन में आई तेज वृद्धि
सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स यानी एसटीटी में सबसे तेज उछाल देखा गया. इसमें लगभग 51.56 फीसदी की भारी वृद्धि हुई और संग्रह 54,077.90 करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 35,681.88 करोड़ रुपए था. शेयर बाजार में अच्छी गतिविधि और फ्यूचर्स ट्रांजेक्शन पर टैक्स दर में वृद्धि का असर इस आंकड़े में साफ दिखता है.
हासिल हो चुका 53% बजट लक्ष्य
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष करों से कुल 26.97 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह पिछले वित्त वर्ष के वास्तविक संग्रह 23.40 लाख करोड़ रुपए से 15 फीसदी ज्यादा है. अब तक 14.42 लाख करोड़ रुपए यानी लक्ष्य का करीब 53 फीसदी हासिल हो चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही, तो साल के अंत तक लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, हालांकि पूर्ण लक्ष्य के लिए बाकी अवधि में करीब 15 फीसदी या उससे थोड़ी ज्यादा वृद्धि की जरूरत होगी.
Income Tax Department has extended the deadline for companies to file tax audit reports and returns
Income Tax Department: आयकर विभाग ने सोमवार को कंपनियों के लिए आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने और ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख तीन सप्ताह बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी. इसके तहत, कंपनियां अब आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न 31 अक्टूबर के बजाय 21 नवंबर तक दाखिल कर सकेंगी. इसी तरह, कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि दोनों अनुपालनों की अंतिम तारीखें बढ़ा दी गई हैं.
कर विशेषज्ञ कंपनियों की वैधानिक ऑडिट रिपोर्ट और आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि बिना ऑडिट रिपोर्ट वाले मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की 31 अगस्त की समयसीमा के बाद ऑडिट पूरा करने के लिए समय काफी कम रह गया था. नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के वरिष्ठ साझेदार अमित अग्रवाल ने कहा कि समयसीमा बढ़ाना यह बतात है कि सीबीडीटी ने मौजूदा अनुपालन अवधि में करदाताओं और कर पेशेवरों के सामने आ रही वास्तविक दिक्कतों को ध्यान में रखा है.
अग्रवाल ने कहा कि अतिरिक्त 21 दिन कारोबारियों को कर ऑडिट पूरा करने, जरूरी मिलान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय देंगे कि आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी सही हो और दस्तावेज के रूप में उसके उचित प्रमाण उपलब्ध हों. वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. वहीं, कारोबार या पेशे से आय वाले ऐसे करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त है, जिनके खातों का लेखा-परीक्षण कराना जरूरी नहीं है. आयकर विभाग ने इससे पहले कहा था कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके थे.
Income Tax Refund Delay: 4 Mistakes That Can Block Your ITR Refund
ITR Refund Delay: आईटीआर भर दिया, ई-वेरिफिकेशन भी निपट गया, लेकिन खाते में टैक्स रिफंड का पैसा अब तक नहीं आया? 31 अगस्त तक रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से ज्यादा रिटर्न भरे जा चुके हैं. अगर आप भी 31 जुलाई की डेडलाइन वाले उन करोड़ों करदाताओं में हैं, जो अब तक अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो केवल मैसेज का इंतजार करने के बजाय अपने टैक्स बहीखाते की पड़ताल कीजिए. रिफंड मिलने में अमूमन ई-वेरिफिकेशन के बाद 4 से 5 हफ्ते का वक्त लगता है। यदि यह समय बीत चुका है, तो देरी की वजह कोई सिस्टम एर' नहीं, बल्कि आपके स्तर पर छूटी ये चार बुनियादी गलतियां हो सकती हैं:
पोर्टल पर दर्ज बैंक अकाउंट का प्री-वैलिडेट होना अनिवार्य है. खाता बंद, डॉर्मेंट या गलत आईएफएससी होने पर रिफंड अटक जाता है.
बैंक खाते में दर्ज नाम और पैन विवरण में स्पेलिंग का मामूली फर्क या निष्क्रिय पैन ट्रांसफर को रोक देता है.
विभाग आपके इस साल के रिफंड को पिछले वर्षों की किसी पुरानी टैक्स देनदारी के साथ एडजस्ट कर सकता है.
26एएस/एआईएस और आपके दावे में अंतर होने पर विभाग स्क्रूटनी नोटिस भेजकर प्रक्रिया रोक देता है.
टैक्स रिफंड का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
ई-फाइलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं.
Login बटन पर क्लिक करें और अपने पैन का विवरण तथा पासवर्ड दर्ज करें.
लॉगिन करने के बाद, होम पेज के टास्कबार पर जाएं और e-file> Income Tax Returns>View Filed Returns पर क्लिक करें.
आपके आईटीआर की पूरी टाइमलाइन असेसमेंट ईयर के अनुसार दिखाई देगी, जिसमें संबंधित असेसमेंट ईयर के लिए रिफंड का स्टेटस भी दिख जाएगा.
ITR Filing at new record level around 8 cr returns filed till 31 Aug
ITR Filing: आयकर विभाग ने मंगलवार को बताया कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न यानी आईटीआर फाइल हो चुके हैं. विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है. पिछले साल आकलन वर्ष 2025-26 के लिए गैर-ऑडिट मामलों की विस्तारित समय सीमा 16 सितंबर 2025 तक कुल 7.3 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल हुए थे. इस साल समय से पहले ही यह आंकड़ा पार हो गया है, जो करदाताओं की बढ़ती जागरूकता और ई-फाइलिंग सिस्टम की मजबूती दिखाता है.
किनके लिए हैं कौन से रिटर्न फॉर्म?
इस रिकॉर्ड में जुलाई 31 की समय सीमा तक दाखिल हुए 5.9 करोड़ से ज्यादा आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भी शामिल हैं. आईटीआर-1 और आईटीआर-2 मुख्य रूप से वेतनभोगी करदाताओं और उन लोगों के लिए होते हैं, जिनकी बिजनेस या प्रोफेशन से आय नहीं होती. जुलाई के अंत तक इतनी बड़ी संख्या में रिटर्न आना बताता है कि आम करदाताओं ने समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाई. 31 अगस्त की समय सीमा उन करदाताओं के लिए थी, जिनकी बिजनेस या प्रोफेशनल आय है, लेकिन उनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है. इन लोगों ने आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5 या आईटीआर-7 फॉर्म का इस्तेमाल किया.
आईटीआर-3 उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए है, जिनकी खुद के बिजनेस या प्रोफेशन से आय होती है. आईटीआर-4 छोटे और मझोले करदाताओं के लिए आसान फॉर्म है, खासकर वे जो प्रिजंप्शन स्कीम के तहत टैक्स देते हैं. आईटीआर-5 फर्म, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप और कोऑपरेटिव सोसाइटीज के लिए होता है. आईटीआर-7 ट्रस्ट और चैरिटेबल संस्थानों द्वारा भरा जाता है. कंपनियों के लिए आईटीआर-6 अलग होता है और उनके लिए समय सीमा बाद में है.
अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग डेडलाइन
वित्त अधिनियम 2026 में किए गए बदलावों के बाद रिटर्न फाइलिंग का कैलेंडर थोड़ा बदल गया है. पहले ज्यादातर मामलों में जुलाई 31 ही अंतिम तारीख होती थी, लेकिन अब नॉन-ऑडिट बिजनेस और प्रोफेशनल करदाताओं को एक महीना अतिरिक्त मिला है. कंपनियों और ऑडिट वाले मामलों की समय सीमा 31 अक्टूबर है, जबकि ट्रांसफर प्राइसिंग वाले मामलों के लिए 30 नवंबर तक का समय है. जो लोग समय सीमा चूक जाते हैं, वे 31 दिसंबर तक विलंबित रिटर्न फाइल कर सकते हैं, लेकिन उस पर लेट फीस लगती है जो एक हजार से पांच हजार रुपये तक हो सकती है.
आयकर विभाग ने करदाताओं को कहा धन्यवाद
आयकर विभाग ने कहा कि ई-फाइलिंग पोर्टल ने इस बार भारी ट्रैफिक को संभाला. कई दिनों में एक करोड़ से ज्यादा इंटरैक्शन हुए. रिफंड प्रोसेसिंग भी तेज करने पर जोर दिया गया, ताकि करदाताओं का विश्वास बना रहे. आकलन वर्ष 2026-27 का मतलब वित्तीय वर्ष 2025-26 यानी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान कमाई गई आय से है. विभाग ने करदाताओं का धन्यवाद भी किया और कहा कि उनका समय पर योगदान देश की प्रगति में मदद करता है. जो लोग अभी भी फाइल नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें और ई-वेरिफिकेशन भी समय पर कर लें, ताकि रिफंड या अन्य प्रोसेस में देरी न हो.
Income Tax Notice After ITR Filing? Don’t Panic, Know How to Respond
Income Tax Notice: 31 जुलाई को आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा खत्म होने के बाद अब करदाताओं के रिटर्न की प्रोसेसिंग का दौर चल रहा है. कई बार फॉर्म 26AS/AIS से आंकड़ों के मिसमैच, अधूरी जानकारी या गलत क्लेम के कारण आयकर विभाग नोटिस जारी करता है. अगर आपको भी कोई नोटिस मिला है, तो घबराने के बजाय उसके सेक्शन को समझें और ई-फाइलिंग पोर्टल पर समय रहते जवाब दें.
8 प्रमुख इनकम टैक्स नोटिस
धारा 143(1)(a) : रिटर्न प्रोसेसिंग के दौरान टीडीएस, टैक्स क्रेडिट या डिडक्शन में मिसमैच दिखना. गलती सही हो तो स्वीकार करें, अन्यथा पोर्टल पर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें.
धारा 139(9) : अधूरी जानकारी या गलत फॉर्म भरने पर. तय समय में संशोधित रिटर्न दाखिल कर त्रुटि सुधारें, वरना रिटर्न अमान्य हो जाएगा.
धारा 142(1) : असेसमेंट के लिए अतिरिक्त कागजात मांगने या रिटर्न न भरने की स्थिति में. मांगे गए दस्तावेज 'e-Proceedings' पोर्टल पर अपलोड करें.
धारा 143(2) : आय, छूट या कटौतियों की विस्तृत जांच के लिए. सभी जरूरी साक्ष्यों के साथ समय पर बिंदुवार जवाब दें.
धारा 148 : जब कर अधिकारी को लगे कि कोई आय टैक्स के दायरे से छूट गई है. नोटिस का आधार समझें और सीए की मदद लें.
धारा 245 : चालू वर्ष के रिफंड को पिछले किसी वर्ष के पुराने टैक्स बकाये से काटने से पहले भेजा जाता है। बकाया सही हो तो सहमति दें, गलत हो तो आपत्ति दर्ज करें.
धारा 154 : रिकॉर्ड में मौजूद किसी गणितीय या क्लेरिकल गलती को सुधारने के लिए.
धारा 263 : जब कमिश्नर को लगे कि असेसिंग ऑफिसर का आदेश राजस्व के हित के खिलाफ या त्रुटिपूर्ण है. कानूनी व तथ्यात्मक जवाब देना जरूरी होता है.
Income Tax Department asked non-audit taxpayers to file their ITRs before August 31
Income Tax Filing: आयकर विभाग ने सोमवार को कारोबार या पेशे से कमाई करने और लेखा-परीक्षण के दायरे में नहीं आने वाले करदाताओं से 31 अगस्त तक आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने को कहा है. ई-फाइलिंग पोर्टल पर 20 अगस्त तक दो करोड़ से अधिक आईटीआर-3 और आईटीआर-4 दाखिल किए जा चुके हैं, जिससे आकलन वर्ष 2026-27 के लिए दाखिल कुल आयकर रिटर्न की संख्या 6.5 करोड़ से अधिक हो गई है. इसमें 5.9 करोड़ से अधिक वे आईटीआर-1 और आईटीआर-2 भी शामिल हैं, जो 31 जुलाई की नियत तिथि तक दाखिल किए गए थे.
आयकर विभाग ने 'एक्स' पर लिखा कि जिन करदाताओं की व्यावसायिक या पेशेवर आय है और जिनका ऑडिट होना अनिवार्य नहीं है, उनके लिए निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 अगस्त 2026 है. समय पर रिटर्न दाखिल कर टैक्स हीरो बनें. अगर कोई करदाता गैर-ऑडिट श्रेणी में आता है, तो वह लागू आईटीआर (आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5 या आईटीआर-7) दाखिल कर सकता है.
आईटीआर-3 उन व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) द्वारा दाखिल किया जाता है, जिनकी आय किसी एकल स्वामित्व वाले व्यवसाय या पेशे से होती है. आईटीआर-4 एक सरल फॉर्म है जो छोटे और मध्यम करदाताओं की जरूरतों को पूरा करता है. आईटीआर-5 फर्मों, सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) और सहकारी समितियों द्वारा दाखिल किया जाता है. आईटीआर-6 कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कंपनियों द्वारा और आईटीआर-7 ट्रस्टों तथा परमार्थ संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जाता है.
ITR Filing July 31 Deadline Rs 5000 Penalty Check Key Consequences
ITR Deadline: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई नजदीक आ रही है, और जिन करदाताओं ने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उनके पास बहुत कम समय बचा है. इस समय सीमा को चूकने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिनमें भारी जुर्माना, कर रिफंड में देरी और ब्याज का नुकसान शामिल है. यह अंतिम तिथि अधिकांश व्यक्तिगत करदाताओं पर लागू होती है, जिनमें वेतनभोगी कर्मचारी और वे लोग शामिल हैं जिनके खातों का ऑडिट आवश्यक नहीं है.
देर से फाइलिंग पर 5000 रुपए तक का जुर्माना
आयकर अधिनियम की धारा 234F के तहत, जो करदाता 31 जुलाई तक अपना ITR दाखिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें 5000 रुपए तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है. हालांकि, जिन करदाताओं की कुल आय 5 लाख रुपए तक है, उनके लिए यह विलंब शुल्क 1,000 रुपए तक सीमित है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आप कर वर्ष की समाप्ति के 9 महीने बाद, यानी 31 दिसंबर, 2026 तक अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.
बकाया कर पर ब्याज का भुगतान
विलंब शुल्क के अलावा, करदाताओं को किसी भी बकाया कर पर 1% प्रति माह की दर से ब्याज का भुगतान भी करना होगा. यह ब्याज मूल ITR दाखिल करने की समय सीमा से शुरू होता है और रिटर्न दाखिल होने तक जारी रहता है. अगर आप पुराने कर व्यवस्था (जहां आप कुछ कटौती और छूट का दावा कर सकते हैं) के साथ जारी रखना चाहते हैं, तो आपको नियत तारीख को या उससे पहले अपना ITR दाखिल करना होगा. यदि आप समय सीमा के बाद विलंबित रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आपको पुराने रिजीम को चुनने का विकल्प नहीं मिल सकता है. ऐसे में, आपका रिटर्न नई कर व्यवस्था के तहत दाखिल करना होगा, जो कि डिफ़ॉल्ट प्रणाली है.
कर रिफंड प्राप्त करने में देरी
जो करदाता रिफंड की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. ITR दाखिल होने और आयकर विभाग द्वारा संसाधित होने के बाद ही रिफंड प्रक्रिया शुरू होती है. विलंबित फाइलिंग इस प्रक्रिया को और धीमा कर सकती है. कुछ मामलों में, सरकार द्वारा आपको रिफंड का भुगतान करने पर आपको उस राशि पर ब्याज भी मिल सकता है. हालांकि, अपना रिटर्न देर से दाखिल करने से आपको मिलने वाले ब्याज लाभ में कमी आ सकती है.
Over 50 million income tax returns filed so far
Income Tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं. आयकर विभाग ने यह जानकारी साझा की है. आयकर विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अबतक पांच करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं. विभाग ने करदाताओं से अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है. विभाग ने आयकर रिटर्न फॉर्म 1 (सहज) और फॉर्म 2 को 31 जुलाई से पहले भरने को कहा है.
आईटीआर-1 (सहज) एक सरल फॉर्म है, जिसे छोटे और मध्यम आय वर्ग के बड़ी संख्या में करदाताओं के लिए तैयार किया गया है. यह फॉर्म उन निवासी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 50 लाख रुपए तक है और जिनकी आय वेतन, एक आवासीय संपत्ति तथा कृषि से सालाना 5,000 रुपए तक होती है. वहीं, आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ से आय प्राप्त होती है.
ITR Filing 2026: Over 4 Crore Income Tax Returns Filed So Far
ITR Filing 2026: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की रफ्तार तेज हो गई है. आयकर विभाग के मुताबिक अब तक 4 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना रिटर्न दाखिल कर दें. आयकर विभाग ने करदाताओं से 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना रिटर्न दाखिल करने की अपील की है. ITR-1 (सहज) 50 लाख रुपये तक की आय वाले वेतनभोगी और पात्र व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जबकि ITR-2 पूंजीगत लाभ कमाने वाले व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) के लिए लागू होता है. जानिए कौन सा फॉर्म आपके लिए सही है और समय पर रिटर्न दाखिल करने के फायदे.
31 जुलाई है महत्वपूर्ण अंतिम तारीख
आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए करदाताओं से ITR-1 (सहज) और ITR-2 समय पर भरने की अपील की है. विभाग का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट पर बढ़ते लोड से बचने के लिए जल्द रिटर्न दाखिल करना बेहतर रहेगा.
किन लोगों के लिए है ITR-1 (सहज)?
ITR-1 (सहज) उन निवासी व्यक्तिगत करदाताओं के लिए बनाया गया है जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है. इस फॉर्म का उपयोग वेतन, एक आवासीय संपत्ति और कृषि से सालाना 5,000 रुपये तक की आय वाले करदाता कर सकते हैं. यह सबसे सरल आयकर रिटर्न फॉर्म माना जाता है.
ITR-2 किसे भरना होगा?
ITR-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के लिए है जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ (Capital Gains) या अन्य निर्धारित स्रोतों से आय प्राप्त होती है. ऐसे करदाताओं को अपनी आय के अनुसार सही फॉर्म का चयन कर समय पर रिटर्न दाखिल करना चाहिए.
समय पर ITR भरने के फायदे
समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से लेट फीस और अन्य संभावित परेशानियों से बचा जा सकता है. साथ ही रिफंड मिलने की प्रक्रिया भी तेज होती है और भविष्य में लोन, वीजा या वित्तीय दस्तावेजों से जुड़े कार्यों में ITR महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है. आयकर विभाग ने सभी पात्र करदाताओं से 31 जुलाई की समयसीमा से पहले रिटर्न दाखिल करने की अपील की है.
Home Loan Tax Benefits: Key Things to Remember While Filing Your Income Tax Return
Home Loan Tax Benefits: अगर आपने घर खरीदने के लिए होम लोन लिया है, तो इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय आप अपना टैक्स बचा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए टैक्स छूट के सही नियमों को समझना बेहद जरूरी है.
जरूरी दस्तावेज जुटाएं
टैक्स छूट का दावा करने के लिए आपके पास प्रॉपर्टी के कब्जे या निर्माण पूरा होने की तारीख का प्रमाण होना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि होम लोन और घर का मालिकाना हक आपके नाम पर होना जरूरी है.
नियोक्ता को दें जानकारी
अपने बैंक से होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेकर अपने नियोक्ता को सौंपें. इससे वे आपके टीडीएस में ही छूट को एडजस्ट कर लेंगे. अगर आप एम्प्लॉयर को यह देना भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं, आईटीआर फाइल करते समय आप खुद भी इसका दावा कर सकते हैं.
इनकम फ्रॉम हाउस प्रॉपर्टी की गणना
खुद के रहने वाले घर पर: आप धारा 24(बी) के तहत अधिकतम 2,00,000 रुपये तक के ब्याज पर टैक्स छूट पा सकते हैं.
किराए पर दिए घर पर: ब्याज कटौती की कोई ऊपरी सीमा नहीं है.
पुरानी बनाम नई टैक्स व्यवस्था का रखें ध्यान
पुरानी टैक्स व्यवस्था: इसमें आपको धारा 24(बी) के तहत 2 लाख रुपये का ब्याज, धारा 80सी में मूलधन भुगतान पर 1.5 लाख रुपये और धारा 80ईईए में किफायती घर पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये तक के ब्याज की छूट मिलती है.
नई टैक्स व्यवस्था: नई व्यवस्था में खुद के रहने वाले घर पर धारा 24(बी), 80सी और 80ईईए की कोई छूट नहीं मिलती. इसमें केवल किराए पर दी गई प्रॉपर्टी के ब्याज पर ही टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है.
Income Tax Return Filing 2026 5 Smart ITR Mistakes to Avoid if You Never Want an Income Tax Notice
Income Tax Return: पिछले साल 31 जुलाई की रात 12 बजने से पहले आशीष तिवारी ने अपना आईटीआर फाइल कर ठंडी सांस ली. आशीष तिवारी को लगा उसने समय से पहले अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरकर नागरिक जिम्मेदारी पूरी कर दी. ठीक चार महीने बाद, शौर्य के पास आयकर विभाग का नोटिस आ गया. आखिरी तारीख की आपाधापी में शौर्य ने आईटीआर तो भर दिया था, लेकिन साल भर में शेयर बाजार से हुए छोटे-मोटे शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन और बैंक एफडी से मिले ब्याज की जानकारी देना भूल गया था. ऐसा करने वाले आशीष तिवारी अकेले नहीं थे. पिछले साल आयकर विभाग ने एक लाख से ज्यादा करदाताओं को नोटिस थमाए थे. इसके अलावा लगभग 1.65 लाख मामलों को विभाग ने स्क्रूटनी के लिए खोला था. यह आंकड़ा पिछले कुछ सालों की तुलना में करीब तीन से चार गुना बड़ा है.
आज इनकम टैक्स विभाग के पास ऐसा एआई सिस्टम है, जो आपके बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड के भारी-भरकम बिलों, म्यूचुअल फंड्स और रजिस्ट्रार ऑफिस के डेटा को आपके आईटीआर से मैच करता है. जैसे ही आंकड़ों में रत्ती भर भी फर्क दिखता है, सिस्टम तुरंत अलर्ट जेनरेट कर देता है. अगर आप चाहते हैं कि आशीष की तरह आपके पास भी इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई नोटिस न आए तो रिटर्न भरते समय इन 5 बातों का खास ध्यान रखें:
गलत फॉर्म चुनने की गलती न करें
अगर आपकी आमदनी सिर्फ सैलरी, एक घर और बैंक ब्याज से है और कुल आय 50 लाख रुपये तक है, तो ITR-1 (सहज) भरें। लेकिन अगर आपने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या कोई संपत्ति बेची है, तो ITR-2 चुनें। छोटे व्यापारियों और फ्रीलांसर के लिए 44एड और 44एडीए बनाया है। इसके तहत आपको ITR-4 (सुगम) भरना होगा। अगर आपका व्यापार बड़ा है, बैलेंस शीट बनाते हैं, तो ITR-3 भरें। गलत फॉर्म चुनने पर धारा 139(9) के तहत डिफेक्टिव रिटर्न का नोटिस आना तय है.
<caption>
इनकम टैक्स नोटिस और उनका मतलब
</caption>
धारा
क्यों जारी होता है?
मुख्य उद्देश्य
143(1) इंटिमेशन नोटिस
ITR की शुरुआती प्रोसेसिंग के बाद
यह केवल एक सारांश है, जो बताता है कि रिटर्न स्वीकार हुआ, रिफंड मिलेगा या टैक्स बकाया है
142: असेसमेंट पूछताछ नोटिस
रिटर्न न भरने या जानकारी छुपाने के संदेह पर
142(1): जानकारी मांगने हेतु.
142(2): खाते व दस्तावेज जांचने के लिए.
142(3): अघोषित आय पर स्पष्टीकरण हेतु.
143(2) स्क्रूटनी नोटिस
रिटर्न की जानकारी में बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा होने पर
रिटर्न की गहन जांच के लिए। यह वित्त वर्ष खत्म होने के 3 महीने के भीतर आता है.
148: आय छूट जाने का नोटिस
असेसमेंट में किसी आय के छूट जाने या छुपाने पर
टैक्सपेयर की आय का दोबारा आकलन करने के लिए.
156: डिमांड नोटिस
टैक्स, ब्याज या पेनल्टी की देनदारी बनने पर
विभाग द्वारा तय की गई बकाया राशि का समय पर भुगतान करने का निर्देश.
AIS और Form 26AS से करें मिलान
रिटर्न भरने से पहले इनकम टैक्स पोर्टल से अपना एनुअल इंफोर्मेशन स्टेटमेंट डाउनलोड करें. आईटीआर  में दिखाई गई आय और एआईएस का डेटा मिलाएं. अगर एआईएस में कोई गलत एंट्री दिख रही है, तो पोर्टल पर ही फीडबैक देकर उसे तुरंत सही कराएं.
स्क्रूटनी को बुलावा देने वाली 4 गलतियों से बचें
जाली एचआरए या किसी अनजान ट्रस्ट की 80जी रसीदें न लगाएं। एआई अब ऐसे फर्जी पैटर्न तुरंत पकड़ लेता है.
फ्रीलांसिंग या दूसरी कमाई का टीडीएस आपके फॉर्म 26एएस में दिखता है. इसे छुपाना मुमकिन नहीं है.
बचत खाते और एफडी से मिला ब्याज इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेस में दर्ज करें.
शेयर बाजार या बिजनेस के घाटे को कैरी-फॉरवर्ड करना आपका कानूनी हक है, इसे दर्ज जरूर करें.
नई बनाम पुरानी टैक्स व्यवस्था का सही चुनाव
सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था को डिफॉल्ट विकल्प बना दिया है. अगर आप होम लोन ब्याज, पीपीएफ या एचआरए जैसे डिडक्शन का लाभ लेकर पुरानी कर व्यवस्था में रहना चाहते हैं, तो फॉर्म भरते समय सावधानी से सही बॉक्स टिक करें.
ई-वेरीफाई करना न भूलें
रिटर्न जमा करने के 30 दिनों के भीतर उसे आधार ओटीपी या नेट बैंकिंग से ई-वेरीफाई करना कानूनी रूप से अनिवार्य है. ऐसा न करने पर आपका रिटर्न अमान्य हो जाएगा और 5,000 रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है.
नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, ऐसे दें जवाब
नोटिस को शांत दिमाग से पढ़ें और देखें कि विभाग ने किस बिंदु या लेन-देन पर सवाल उठाया है.
किसी भी फर्जी ईमेल या कॉल से बचें. आयकर विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके नोटिस की सत्यता परखें.
पोर्टल पर Pending Action > e-Proceedings में जाकर नोटिस की कॉपी डाउनलोड करें.
पूछे गए सवालों का बिंदुवार जवाब लिखें और समर्थन में बैंक स्टेटमेंट, बिल या रसीदें लगाएं.
अपना जवाब पोर्टल पर अपलोड करें और मिलने वाली रसीद को सुरक्षित रखें. समय-समय पर पोर्टल का स्टेटस चेक करते रहें.
सावधानी, ईमानदारी और पारदर्शिता की जरूरत
चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश जैन का कहना है कि, आयकर रिटर्न दाखिल करना कोई डर का खेल नहीं है. यह आपकी वित्तीय अनुशासित जीवनशैली का आईना है. 31 जुलाई की आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना सही दस्तावेज जुटाएं, हर आय की सही जानकारी दें और पूरे आत्मविश्वास के साथ रिटर्न भरें, नोटिस कभी आपका दरवाजा नहीं खटखटाएगा.
नोट- ये लेख मुकेश जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट की निजी राय है
Capital Gain Certificate: How to Download Tax P&L Statement for Shares and Mutual Funds Before Filing ITR
Capital Gain Certificate: शेयर बाजार (Stock Market) और म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) से बंपर कमाई करने के बाद अब आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने का समय है. लेकिन आईटीआर दाखिल करते समय सबसे बड़ा सिरदर्द यह समझना होता है कि कैपिटल गेन का हिसाब कैसे लगाया जाए और इसका कैपिटल गेन सर्टिफिकेट या टैक्स पीएंडएल स्टेटमेंट कौन जारी करेगा?
कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?
शेयरों के लिए: आपका स्टॉक ब्रोकर (जैसे- जेरोधा, ग्रो, एंजल वन, अपस्टॉक्स, एचडीएफसी सिक्यूरिटी आदि) यह सर्टिफिकेट/रिपोर्ट जारी करता है.
म्यूचुअल फंड्स के लिए: म्यूचुअल फंड कंपनी, आरटीए एजेंसियां (जैसे CAMS या कार्वी/फिनटेक) या फिर वह इन्वेस्टमेंट ऐप/प्लेटफॉर्म जहां से आपने निवेश किया है, यह स्टेटमेंट उपलब्ध कराते हैं.
ब्रोकर से सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग या निवेश करते हैं, तो अपने ब्रोकर के मोबाइल ऐप या वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
जेरोधा: console.zerodha.com पर जाएं और लॉगिन करें. Reports सेक्शन में जाकर Tax P&L पर क्लिक करें. संबंधित वित्त वर्ष चुनें और पीडीएफ या एक्सेल फॉर्मेट में रिपोर्ट डाउनलोड करें.
ग्रो: Groww ऐप या वेबसाइट खोलें और प्रोफाइल पर क्लिक करें. Reports सेक्शन में जाएं और Tax Reports को चुनें. Capital Gains Statement पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें.
एंजेल वन : trade.angelone.in या ऐप में लॉगिन करें.Reports > Tax Reports/ Profit & Loss में जाएं. अपना वित्त वर्ष चुनें और Capital Gain Statement डाउनलोड करें.
Upstox, HDFC Sec & 5Paisa: इन प्लेटफॉर्म्स के My Account / Reports / Back-Office सेक्शन में जाकर Tax P&L या Capital Gain Statement विकल्प से एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं.
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए
अगर आपने म्यूचुअल फंड में SIP या लम्पसम निवेश किया है, तो आप तीन तरीकों से अपना LTCG सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं:
RTA पोर्टल्स के जरिए: भारत में ज्यादातर म्यूचुअल फंड्स का रिकॉर्ड CAMS या KFintech (Karvy) जैसी RTA एजेंसियां संभालती हैं.
CAMS की आधिकारिक वेबसाइट (camsonline.com) या KFintech की वेबसाइट पर जाएं.
Investor Services सेक्शन पर क्लिक करें.
Capital Gain Statement का विकल्प चुनें.
अपना रजिस्टर्ड पैन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
जिस वित्त वर्ष का स्टेटमेंट चाहिए उसे चुनें. रिपोर्ट सीधे आपकी ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी.
म्यूचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट से
जिस फंड हाउस में आपका निवेश है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें.
Tax Statements या Account Statement सेक्शन में जाएं.
वित्त वर्ष चुनकर अपना कैपिटल गेन स्टेटमेंट डाउनलोड करें.
फिनटेक ऐप्स के जरिए
अगर आप किसी ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो ऐप के Portfolio / Reports सेक्शन में जाएं.
Tax Report या Capital Gain विकल्प चुनकर इसे तुरंत डाउनलोड कर लें.
ITR Filing for Pensioners: Key Tax Rules You Must Know Before Filing Income Tax Return for FY 2025-26
ITR Filing FY 2025-26: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और पेंशनभोगियों के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है. अक्सर वरिष्ठ नागरिक और पेंशनभोगी अपनी पेंशन को अन्य स्रोतों से होने वाली आय मानकर रिटर्न में गलत जगह दिखा देते हैं, जिससे उन्हें बाद में आयकर विभाग से नोटिस आने का खतरा रहता है.
हेड ऑफ इनकम
टैक्स नियमों के तहत पेंशन को हमेशा सैलरी के अंतर्गत ही रिपोर्ट करना होता है.
मासिक बनाम एकमुश्त पेंशन पर टैक्स
हर महीने मिलने वाली नियमित पेंशन (अनकम्यूटेड पेंशन) सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए पूरी तरह कर योग्य होती है.
एडवांस में ली जाने वाली एकमुश्त पेंशन (कम्यूटेड पेंशन) सरकारी कर्मचारियों के लिए पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है, जबकि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को इस पर आंशिक छूट (ग्रेच्युटी मिलने पर 1/3 हिस्सा और ग्रेच्युटी न मिलने पर 1/2 हिस्सा टैक्स-फ्री) मिलती है.
किसे है रिटर्न भरने से छूट?
75 वर्ष या उससे अधिक आयु के निवासी वरिष्ठ नागरिकों को आईटीआर दाखिल करने से छूट है, बशर्ते उनकी आय का साधन केवल पेंशन और उसी पेंशन बैंक खाते से मिलने वाला ब्याज हो.
बैंक में एक निर्धारित घोषणा पत्र जमा करना होता है, जिसके बाद बैंक सीधे टीडीएस काट लेता है.
सही ITR Form का चुनाव
जिन पेंशनभोगियों की आय केवल पेंशन और बैंक ब्याज से है, उन्हें ITR-1 भरना होगा। यदि पेंशन के साथ शेयर या प्रॉपर्टी बेचने से कोई मुनाफा हुआ है, तो ITR-2 चुनना होगा. वहीं, बिजनेस या प्रोफेशनल आय होने पर ITR-3 या ITR-4 लागू होगा.
Why Checking AIS Before Filing ITR Is Essential to Avoid Tax Notices and Refund Delays
ITR Filing: टैक्सपेयर्स को अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) जमा करने से पहले एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) को अनिवार्य रूप से रिव्यू कर लेना चाहिए. अक्सर लोग सोचते हैं कि जो जानकारी फॉर्म-16 में है, बस वही काफी है. लेकिन ऐसा नहीं है, आपकी एक छोटी सी गलती या डेटा मिसमैच होने के कारण आपका रिफंड अटक सकता है, विभाग की स्क्रूटनी शुरू हो सकती है या आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.
क्या होता है AIS और यह कैसे अपडेट होता है?
एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी एक वित्त वर्ष के दौरान आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी बड़े वित्तीय लेनदेन को दिखाता है.
आपके बैंक, नियोक्ता, म्यूचुअल फंड कंपनियां, स्टॉक ब्रोकर्स, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और अन्य वित्तीय संस्थान आपके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी सीधे टैक्स डिपार्टमेंट को भेजते हैं.
यह स्टेटमेंट पूरे साल गतिशील रूप से अपडेट होता रहता है. जैसे-जैसे विभिन्न संस्थाएं आपकी टीडीएस/टीसीएस रिटर्न, एसएफटी स्टेटमेंट्स और टैक्स पेमेंट फाइल्स को प्रोसेस करती हैं, यह आपके पोर्टल पर रियल-टाइम में दिखने लगता है.
ऑनलाइन ऐसे चेक करें AIS
अगर आप अपना रिटर्न खुद भर रहे हैं या किसी सीए से भरवा रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना AIS जरूर चेक और डाउनलोड कर लें:
सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यदि आप नए यूजर हैं तो पहले खुद को रजिस्टर करें, अन्यथा अपने पैन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर दिए गए AIS विकल्प या सर्विसेज टैब के भीतर जाकर इस पर क्लिक करें.
अगली स्क्रीन पर आपको दो मुख्य टाइल्स दिखेंगी- AIS और TIS
स्क्रीन पर दिए गए ड्रॉप-डाउन मेन्यू से संबंधित वित्त वर्ष का चयन करें और जानकारी देखने के लिए AIS वाले टाइल पर क्लिक करें.
अगले पेज पर आपकी जानकारी दो हिस्सों में...
सामान्य जानकारी: इसमें आपका नाम, पैन, आधार विवरण, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता शामिल होता है.
वित्तीय जानकारी: यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो इन पांच श्रेणियों में बंटा होता है.
टीडीएस/टीसीएस से जुड़ी जानकारी
बड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी
आपके द्वारा किए गए टैक्स का भुगतान
टैक्स डिमांड और पुराना कोई रिफंड
अन्य कोई भी वित्तीय जानकारी
रिटर्न दाखिल करने से पहले AIS और अपने फॉर्म 26AS या फॉर्म-16 के आंकड़ों का मिलान जरूर कर लें... अगर आपको लगता है कि AIS में कोई ट्रांजैक्शन गलत दर्ज है या किसी दूसरे का ट्रांजैक्शन आपके पैन पर दिख रहा है, तो आप पोर्टल पर ही ऑनलाइन फीडबैक सबमिट कर सकते हैं, जिससे टीआईएस में आपकी वैल्यू अपने आप सही हो जाएगी और आप भविष्य के किसी भी अनचाहे टैक्स नोटिस से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे.
Income Tax Return: Swapped Provisions Under Scanner, Avoid Tax Evasion Tricks to Escape Notices and Penalties
Tax Evasion: आईटी प्रोफेशनल सौभाग्य ने टैक्स बचाने के लिए अपनी अतिरिक्त एचआरए की रकम को अदर सोर्सेज की ऐसी धारा में डाल दिया, जहां टैक्स छूट मिलती है. सौभाग्य अपनी इस चालाकी पर बहुत खुश थे. लेकिन अब रातों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि आयकर विभाग ने चोरी पकड़ ली है. आयकर विभाग के आधुनिक डेटा एनालिटिक्स सिस्टम ने सौभाग्य की उस जुगाड़ का पता लगा लिया था, जिसमें टैक्स बचाने के लिए गलत नियमों की अदला-बदली की गई थी. टैक्स बचाने के लिए जुगाड़ का इस्तेमाल करने वाले सौभाग्य अकेले नहीं हैं. आयकर विभाग ने इस साल अबतक करीब 20,000 ऐसे संदिग्ध मामलों की पहचान की है, जहां करदाताओं ने अपनी टैक्स देनदारी को कम करने के लिए स्वैप्ड प्रोविजन्स (गलत प्रावधानों की अदला-बदली) का सहारा लिया है.
क्या होते हैं स्वैप्ड प्रोविजन्स?
आयकर कानून की किताब में स्वैप्ड प्रोविजन्स जैसी कोई परिभाषा नहीं लिखी है, बल्कि यह विभाग द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक तकनीकी शब्द है. यह उन चालाकियों को दर्शाता है जहां कोई करदाता एक टैक्स छूट के लिए पात्र नहीं होता, लेकिन टैक्स का बोझ कम करने के लिए वह उस दावे को किसी दूसरी ऐसी धारा में ट्रांसफर कर देता है, जिसके लिए उसके पास न तो योग्यता होती है और न ही कोई दस्तावेजी सबूत.
आसान भाषा में इसे ऐसे समझें:
नियमों की अनुचित अदला-बदली: एक प्रावधान की जगह दूसरे प्रावधान का इस्तेमाल करना, भले ही आपके वास्तविक वित्तीय आंकड़े उसका समर्थन न करते हों.
दोहरा दावा: एक ही निवेश या खर्च को दो अलग-अलग धाराओं के तहत दिखाकर दो बार टैक्स छूट का लाभ उठाना.
अपात्र छूट: किसी खर्च या निवेश को कानूनन तय सीमा से अधिक फायदेमंद और गलत धारा में रिपोर्ट कर देना.
आखिर क्यों अब बचना नामुमकिन है?
आज के दौर में आयकर विभाग पूरी तरह से तकनीक आधारित जोखिम मूल्यांकन पर काम कर रहा है. आपके द्वारा आईटीआर में भरी गई एक-एक जानकारी को विभाग आपके वार्षिक सूचना विवरण (AIS), टीडीएस स्टेटमेंट्स, फॉर्म 26एस और बैंकों से मिलने वाली हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन (SFT) रिपोर्ट्स के साथ कम्प्यूटर एल्गोरिदम के जरिए मिलान करता है. अगर आपके दावों और आपके डिजिटल फुटप्रिंट में जरा सा भी अंतर मिलता है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। ऐसी विसंगतियां सामने आने पर न केवल आपका दावा खारिज कर दिया जाता है, बल्कि भारी ब्याज के साथ टैक्स डिमांड और स्क्रूटनी की कार्यवाही भी शुरू हो सकती है.
स्वैप्ड प्रोविजन्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई
आयकर अधिनियम की धारा
विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई
करदाता पर असर
धारा 143(2)
स्क्रूटनी नोटिस भेजना
आपके द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न की गहन जांच शुरू हो जाएगी
धारा 142
जानकारी और रिकॉर्ड मांगने का नोटिस जारी करना.
विभाग आपसे दावों से जुड़े पक्के दस्तावेजी सबूत, रसीदें और बैंक खाते का विवरण मांग सकता है.
धारा 270ए
200 फीसदी जुर्माने का नोटिस जारी करना.
गलत जानकारी देने या आय छिपाने के जुर्म में बनती हुई टैक्स राशि पर सीधा दो गुना जुर्माना लग सकता है.
गलती का अहसास होते ही उठाएं ये कदम
करदाताओं को जैसे ही यह अहसास होता है कि उन्होंने ऐसी कोई गलती की है, तो सबसे पहले दाखिल किए गए रिटर्न की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, एआईएस, फॉर्म 26एएस, निवेश के सबूत और बैंक स्टेटमेंट के साथ उसका अच्छे से मिलान करें.
यदि रिटर्न अभी भी संशोधन अवधि के भीतर है, तो गलती को सुधारने का सबसे सीधा तरीका आमतौर पर सटीक विवरण के साथ एक संशोधित रिटर्न दाखिल करना है. यदि रिटर्न पहले ही प्रोसेस हो चुका है और कोई सूचना या नोटिस जारी किया गया है, तो करदाता को निर्धारित समय के भीतर जवाब दें और जहां आवश्यक हो, लागू ब्याज के साथ अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करें.
करदाता के पास हैं ये विकल्प
निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए सही दावे के साथ संशोधित रिटर्न दाखिल करें.
निर्धारण वर्ष 2025-26 और पिछले वर्षों के लिए सही दावे के साथ अपडेटेड रिटर्न  दाखिल करें.
यदि असेसमेंट की कार्यवाही चल रही है और अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बंद हो चुकी है, तो सही टैक्स देनदारी का स्वयं मूल्यांकन करें और इसे ब्याज सहित जमा करें, तथा प्राप्त नोटिस का जवाब देते समय इस तरह के टैक्स जमा के विवरण का उल्लेख करें.
नोटिस का इंतजार न करें, खुद सुधारें अपनी भूल
चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित गुप्ता का कहना है कि, आयकर विभाग का यह कदम उन करदाताओं के लिए एक सख्त चेतावनी है जो टैक्स बचाने के लिए शॉर्टकट अपनाते हैं. याद रखें, विभाग द्वारा कड़ा एक्शन लिए जाने से पहले खुद आगे बढ़कर की गई सुधार की कोशिश हमेशा करदाता को मजबूत और सुरक्षित स्थिति में रखती है. टैक्स बचाने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई और साख को दांव पर न लगाएं। यदि आपके पास अभी भी कानूनन समय सीमा बची है, तो अपनी गलती को स्वीकार करते हुए तुरंत एक संशोधित रिटर्न दाखिल करें और सही विवरण दें.
नोट- ये लेख चार्टर्ड एकाउंटेंट अंकित गुप्ता की निजी राय है.
Be careful income tax return form has changed
Income Tax Return Form: आयकर रिटर्न फॉर्म में हुए बदलावों का उद्देश्य टैक्स रिपोर्टिंग को डेटा-संचालित, मानकीकृत और मिलान करने में आसान बनाना है. लीजिए, साल का वह वक्त फिर आ गया है जब आपको अपनी जेब, बैंक स्टेटमेंट्स और कमाई का पूरा हिसाब-किताब एक जगह समेट कर बैठना होगा. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न भरने का बिगुल बज चुका है!
लेकिन रुकिए! इस बार की टैक्स फाइलिंग कोई रुटीन कागजी कार्रवाई नहीं है. नए आयकर कानून के पूरी तरह जमीन पर उतरने के साथ ही इस बार रिटर्न फॉर्म्स के भीतर कई बड़े ढांचागत बदलाव और नए चक्रव्यूह तैयार किए गए हैं. इस बार आयकर विभाग का सिस्टम पूरी तरह डेटा संचालित है, यानी आपकी एक छोटी सी लापरवाही या जल्दबाजी आपको सीधे स्क्रूटनी के जाल में फंसा सकती है.
अगर आप भी अपनी गाढ़ी कमाई पर टैक्स बचाना चाहते हैं और पेनाल्टी व नोटिस के झंझटों से दूर रहना चाहते हैं, तो फॉर्म पर सीधे हाथ लगाने से पहले इस बार बदले हुए नियमों को अच्छी तरह से समझना जरूरी है.
ITR-1 का दायरा बढ़ा
पहले यदि आपके पास एक से अधिक मकान से किराये की आय होती थी, तो आप सीधे बड़े फॉर्म्स के चक्कर में फंस जाते थे. अब सरकार ने ITR-1 और ITR-4 दोनों का दायरा बढ़ा दिया है. अब दो मकानों से आय रखने वाले करदाता भी इन सरल फॉर्म्स के जरिए अपना टैक्स भर सकते हैं.
जो किराया नहीं मिला उसके लिए नया कॉलम
यह वह किराया है जो मकान मालिक को मिलना तो चाहिए था, पर किराएदार ने दिया नहीं। ITR-1 और ITR-4 दोनों में एक नया स्पेशल कॉलम जोड़ा गया है, ताकि आपको न मिले हुए पैसे पर टैक्स न देना पड़े.
ITR-4 में बैंक बैलेंस बताना अनिवार्य
छोटे व्यापारियों, फ्रीलांसर्स और कंसल्टेंट्स के लिए भरा जाने वाला आईटीआर-4 (सुगम) इस बार काफी सख्त और विस्तृत हो गया है. वित्तीय विवरणों के कॉलम में अब तक बैंक खाते का बैलेंस बताना वैकल्पिक था. इस बार इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही संपत्तियों वाले हिस्से में आपके निवेश को पूछने के लिए भी नया फील्ड जोड़ा गया है.
अब तक जो लोग आधार कार्ड न होने पर आधार नामांकन आईडी का इस्तेमाल कर लेते थे, उनके लिए रास्ते बंद हो चुके हैं. अब सिर्फ वास्तविक आधार नंबर ही स्वीकार किया जाएगा.
इस फॉर्म में अब आप धारा 112A के तहत 1.25 लाख रुपये तक के शेयर या म्यूचुअल फंड के लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स को घोषित कर सकते हैं, बशर्ते आपका कोई पुराना कैपिटल लॉस आगे कैरी-फॉरवर्ड न हो रहा हो.
पुरानी टैक्स व्यवस्था को हतोत्साहित करने का नया जाल
अगर आप अब भी पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत डिडक्शन का क्लेम करके टैक्स बचाना चाहते हैं, तो विभाग ने आपके लिए नियम और कड़े कर दिए हैं. अब ई-फाइलिंग पोर्टल पर धारा 80C से 80U तक की कटौतियों को आप सीधे हाथ से टाइप नहीं कर पाएंगे. इसके लिए बकायदा एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिया गया है, जहां से आपको सटीक क्लॉज और उप-धारा को चुनना होगा.
इसके अलावा, धारा 89A के तहत विदेशी रिटायरमेंट खातों पर मिलने वाली दोहरे कराधान की राहत को अब ITR-1 और ITR-4 से पूरी तरह हटा दिया गया है. अब इस राहत का दावा केवल बड़े फॉर्म्स (ITR-2 और ITR-3) के जरिए ही संभव होगा.
दान देने वालों से होगी कड़ी पूछताछ
अगर आपने धारा 80G के तहत कोई दान या चंदा दिया है, तो इस बार आपको चालान का ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर और बैंक का IFSC कोड भी फॉर्म में डालना होगा। अगर चंदा किसी राजनीतिक दल को दिया गया है, तो उस पार्टी का नाम और PAN नंबर देना अनिवार्य है।
ITR दाखिल करने से पहले की चेकलिस्ट:
AIS, फॉर्म 26AS, फॉर्म 16 और बैंक स्टेटमेंट को आपस में मिलान करें
सभी टीडीएस क्रेडिट को ध्यान से सत्यापित करें
ब्रोकर की रिपोर्ट के साथ पूंजीगत लाभ का मिलान करें
पिछले वर्षों के कैरी-फॉरवर्ड लॉसेज की जांच करें
चैप्टर VI-A के तहत दावा की गई कटौतियों की समीक्षा करें
कर-मुक्त आय के खुलासों को सत्यापित करें
जहां लागू हो, वहां विदेशी संपत्ति के खुलासे पूरे होना सुनिश्चित करें
<caption>
किसके लिए कौन सा फॉर्म?
</caption>
आईटीआर फॉर्म
किसके लिए है उपयुक्त?
ITR 1 (सहज)
50 लाख तक आय वाले निवासी, जिनकी कमाई सैलरी, दो घर, अन्य स्रोतों, 5 हजार तक कृषि आय या 1.25 लाख तक LTCG (112A) से हो
ITR 2
बिना बिजनेस आय वाले व्यक्ति/एचयूएफ
ITR 3
बिजनेस या पेशे से आय वाले व्यक्ति और एचयूएफ
ITR 4 (सुगम)
अनुमानित आय योजना चुनने वाले छोटे व्यवसायों, पेशेवरों और पार्टनरशिप फर्मों के लिए
ITR 5
एलएलपी, पार्टनरशिप फर्म, एओपी, बीओआई, ट्रस्ट और सहकारी समितियों के लिए
ITR 6
सभी प्रकार की कंपनियों के लिए
ITR 7
चैरिटेबल/धार्मिक ट्रस्टों, सेक्शन 8 कंपनियों, राजनीतिक दलों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए
15 जून से पहले फाइल न करें ITR
टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा का कहना है कि, अगर आप वेतनभोगी हैं, तो शुरुआती यूटिलिटी देखकर तुरंत रिटर्न भरने की गलती न करें. 15 जून तक इंतजार करें. नियोक्ता द्वारा काटा गया TDS और आपके वित्तीय लेन-देन के सारे आंकड़े फॉर्म 26AS और AIS में पूरी तरह अपडेट होने में 15 जून तक का समय लगता है. अगर आपने AIS और 26AS के पूरी तरह मैच होने से पहले रिटर्न दाखिल कर दिया, तो कोई न कोई आय छूट जाएगी. बाद में संशोधित रिटर्न भरने की लंबी कसरत करनी पड़ेगी इसलिए सही डेटा के साथ रिटर्न भरें.
नोट- ये लेख टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा की निजी राय है.
Income Tax dept enables online ITR-2 filing for AY27; Check Details
आयकर विभाग (Income Tax Department) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न-2 (ITR-2) ऑनलाइन फाइल करने की सुविधा शुरू कर दी है. इसका मतलब है कि अब टैक्सपेयर्स आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर ITR-2 ऑनलाइन भर सकते हैं. आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि असेसमेंट ईयर  2026-27 के लिए आयकर रिटर्न-दो को ऑनलाइन दाखिल करने और एक्सेल सुविधा दोनों उपलब्ध करा दी गई हैं.
कौन-भर सकता है ITR-2?
आईटीआर-2 उन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) द्वारा भरा जाता है, जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन उन्हें पूंजीगत लाभ (कैपिटल गेन) से कमाई होती है. आमतौर पर शेयर, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी बेचने से हुए कैपिटल गेन या लॉस, कई हाउस प्रॉपर्टी से आय, कुल आय 50 लाख रुपए से ज्यादा होने और ITR-1 फॉर्म लागू नहीं होने की सूरत में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
Kind Attention Taxpayers!
Online filing and Excel Utility for ITR-2 for A.Y. 2026–27 are now enabled on the e-Filing portal.
Visit:https://t.co/1vnMusEbbF@nsitharamanoffc@officeofPCM@FinMinIndia@PIB_India pic.twitter.com/Grus6GIO51
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 27, 2026
ITR-1 और ITR-4 फाइलिंग के लिए पहले से उपलब्ध
अब करदाता कुल तीन आयकर रिटर्न फॉर्म ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं. इससे पहले 15 मई को विभाग ने आईटीआर-1 और आईटीआर-4 को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा शुरू की थी, जिनका इस्तेमाल छोटे और मझोले करदाता करते हैं. ITR-1 फॉर्म का इस्तेमाल मुख्य रूप से सैलरीड कर्मचारियों द्वारा किया जाता है. वित्त वर्ष 2025-26 में अर्जित कमाई के लिए रिटर्न दाखिल करने के वास्ते ये फॉर्म 30 मार्च को नोटिफाई किए गए थे.
ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ख्याल
आयकर रिटर्न भरते समय करदाताओं को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह है, ताकि रिटर्न रिजेक्ट होने या रिफंड में देरी जैसी समस्याओं से बचा जा सके.
- आधार और पैन को लिंक होना चाहिए.
- जिस बैंक खाते में रिफंड लेना चाहते हैं, उसे पहले से प्री-वैलिडेट करें.
- सही ITR फॉर्म का चयन करें, क्योंकि गलत फॉर्म भरने पर रिटर्न डिफेक्टिव माना जा सकता है.
- तय समयसीमा के भीतर रिटर्न फाइल करें.
- रिटर्न भरने के बाद उसका ई-वेरिफिकेशन जरूर करें.
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख
ITR-1 और ITR-2 भरने वाले व्यक्तिगत करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई है. वहीं, ITR-4 भरने वाले गैर-ऑडिट करदाताओं के लिए अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की गई है.
Dhoni Income Tax contribution again highest in Bihar Jharkhand combined
Dhoni Income Tax: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने टैक्स की पिच पर भी अपना जलवा बरकरार रखा है. वित्त वर्ष 2025-26 में धोनी बिहार और झारखंड दोनों राज्यों के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर (Highest Individual Taxpayer) बन गए हैं. यह पहली बार नहीं है, जब धोनी किसी वित्त वर्ष में बिहार-झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने हों. कई सालों से धोनी लगातार देश के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स में शामिल होते आए हैं और इस बार भी उन्होंने सिलसिला टूटने नहीं दिया है.
दोनों राज्यों से मिलाकर आया टोटल इतना टैक्स
आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार और झारखंड से मिलाकर कुल करीब 20,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ. इसमें झारखंड का योगदान करीब 12,000 करोड़ रुपए का रहा. शेष 8,000 करोड़ रुपए का योगदान बिहार से आया. प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (बिहार-झारखंड) डी. सुधाकर राव ने बताया कि कुल टैक्स कलेक्शन का लगभग 70 फीसदी हिस्सा Tax Deducted at Source (TDS) के जरिए आया.
धोनी का जलवा जारी
रांची के रहने वाले एमएस धोनी क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और बिजनेस से होने वाली कमाई के जरिए लगातार देश के टॉप सेलिब्रिटी टैक्सपेयर्स में शुमार रहते हैं. हालांकि विभाग ने धोनी द्वारा भरे गए टैक्स की सटीक राशि सार्वजनिक नहीं की है. धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट, कई कंपनियों में निवेश और डायवर्स बिजनेस से अब भी उन्हें खूब कमाई होती है.
क्षेत्र में कई बड़े कॉर्पोरेट टैक्सपेयर्स
कॉर्पोरेट क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और CMPDI जैसी पब्लिक सेक्टर माइनिंग कंपनियां क्षेत्र की सबसे बड़ी टैक्सपेयर रही हैं. झारखंड में खनन और औद्योगिक गतिविधियां ज्यादा होने के कारण वहां का टैक्स कलेक्शन बिहार से काफी अधिक रहा. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारी बारिश के कारण खनन कार्य प्रभावित हुए, जिससे सेक्टर से टैक्स कलेक्शन पर कुछ असर पड़ा. इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में 20,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार करने का भरोसा जताया गया है.
सिर्फ इतने ही लोग भरते हैं आईटीआर
बिहार और झारखंड में कुल लगभग 5.5 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं, लेकिन इनमें से केवल 40 लाख लोग ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं. विभाग इसे टैक्स बेस बढ़ाने का बड़ा अवसर मान रहा है. इस घोषणा के साथ ही विभाग ने नए Income Tax Act, 2025 पर भी चर्चा की. यह नया कानून इस साल 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है. इसने 1961 के 63 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह ली है. नए कानून का मुख्य उद्देश्य भाषा को सरल बनाना, संरचना को सुव्यवस्थित करना और टैक्स अनुपालन को और आसान बनाना है. विभाग बैंकों, सरकारी उपक्रमों और आम करदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है, ताकि नई व्यवस्था को आसानी से समझा और अपनाया जा सके. आयकर विभाग बिहार-झारखंड में टैक्स अनुपालन बढ़ाने और नए कानून की जानकारी पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने वाला है.
Income Tax department notifies all 7 ITR forms for AY 2026-27
ITR Filing 2026: आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 (Assessment Year 2026-27) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) के सभी फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आयकर विभाग (Income Tax department) ने मंगलवार को आईटीआर-2, 3, 5, 6 और 7 के साथ अद्यतन रिटर्न दाखिल करने के लिए आईटीआर-यू फॉर्म को भी अधिसूचित किया. इसके पहले आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म 30 मार्च को अधिसूचित किए गए थे. इन फॉर्म का इस्तेमाल छोटे और मध्यम करदाता करते हैं.
व्यक्तिगत करदाताओं और खातों का ऑडिट आवश्यक नहीं होने वाले करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है. आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-4 (सुगम) अपेक्षाकृत सरल फॉर्म हैं, जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं के लिए हैं. सहज फॉर्म को ऐसे निवासी व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय वेतन, एक मकान, अन्य स्रोत (ब्याज) एवं 5,000 रुपये तक की कृषि आय से होती है. वहीं, सुगम फॉर्म ऐसे व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Families) और फर्म (एलएलपी को छोड़कर) के लिए है, जिनकी कुल वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से होती है.
आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए है जिनकी आय व्यवसाय या पेशे से नहीं होती, लेकिन पूंजीगत लाभ से आय (capital gains income) होती है. वहीं, आईटीआर-3 फॉर्म (ITR-3 Form) ऐसे व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए है जिनकी आय स्वामित्व वाले व्यवसाय या पेशे से होती है. आईटीआर-5 फॉर्म (ITR-5 Form) को फर्म, सीमित देयता साझेदारी (एलएलपी) और सहकारी समितियां दाखिल करती हैं, जबकि आईटीआर-6 फॉर्म (ITR-6 Form) कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कंपनियों के लिए है. इसके अलावा, आईटीआर-7 फॉर्म (ITR-7 Form) ट्रस्ट और परमार्थ संस्थाओं के लिए निर्धारित है.
Income Tax Changes several rules are set to change from 1 April
Income Tax Changes: नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से देश में इनकम टैक्स के बड़े बदलाव हो रहे हैं. पुराना इनकम टैक्स एक्ट 1961 अब खत्म हो जाएगा और नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो जाएगा. इस नए कानून का मकसद टैक्स नियमों को आसान बनाना, अनावश्यक धाराओं को हटाना और करदाताओं के लिए अनुपालन आसान करना है. लेकिन इसके चलते जो बदलाव हो रहे हैं, उनके बारे में सभी करदाताओं को जानना जरूरी है, क्योंकि ये बदलाव करदाताओं की जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं.
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं
1. FY और AY की जगह अब सिर्फ Tax Year: पुराने शब्द फाइनेंशियल ईयर (FY) और असेसमेंट ईयर (AY) को हटा दिया गया है. अब इनकी जगह एक ही शब्द टैक्स ईयर का इस्तेमाल होगा. इससे नए टैक्सपेयरों को कम कन्फ्यूजन होगा.
2. ITR फाइलिंग की डेडलाइन में बदलाव: सैलरीड व्यक्ति (ITR-1 और ITR-2) के लिए पहले की तरह 31 जुलाई तक की समयसीमा रहेगी. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन नॉन-ऑडिट केस (ITR-3 और ITR-4) में अब 31 अगस्त तक का समय मिलेगा. इससे सेल्फ-एम्प्लॉयड और प्रोफेशनल्स को फायदा होगा.
3. F&O ट्रेडिंग महंगी होगी: डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) बढ़ गया है. ऑप्शंस प्रीमियम: 0.10 फीसदी से बढ़कर 0.15 फीसदी. ऑप्शंस इंट्रिंसिक: 0.125 फीसदी से बढ़कर 0.15 फीसदी. फ्यूचर्स: 0.02 फीसदी से बढ़कर 0.05 फीसदी.
4. HRA क्लेम के नियम सख्त: हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का लाभ अब भी मिलेगा, लेकिन नियम कड़े हो गए हैं. कर्मचारियों को मकान मालिक का PAN और किराए के भुगतान का सही प्रमाण देना जरूरी होगा. कुछ मामलों में मकान मालिक का पूरा विवरण देना अनिवार्य होगा.
5. HRA छूट के लिए ज्यादा मेट्रो शहर: अब 50 फीसदी HRA छूट वाले मेट्रो शहरों की सूची बढ़ गई है. इसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं.
6. मील कार्ड पर ज्यादा टैक्स छूट: कंपनी द्वारा दिए गए मील कार्ड पर टैक्स फ्री लिमिट अब बढ़कर 200 रुपए प्रति मील हो गई है (पहले 50 रुपए थी). यह लाभ पुराने टैक्स रिजीम में उपलब्ध है.
7. गिफ्ट और वाउचर पर छूट बढ़ी: कॉर्पोरेट गिफ्ट कार्ड, वाउचर और कूपन पर सालाना टैक्स फ्री लिमिट 5,000 रुपए से बढ़कर 15,000 रुपए प्रति कर्मचारी हो गई है. यह दोनों टैक्स रिजीम में लागू है.
8. बच्चों के अलाउंस में बड़ी बढ़ोतरी: पुराने रिजीम में बच्चों की शिक्षा भत्ता अब 3,000 रुपए प्रति माह प्रति बच्चा (पहले 100 रुपए) और हॉस्टल भत्ता 9,000 रुपए प्रति माह (पहले 300 रुपए) हो गया है.
9. कंपनी कार पर नया वैल्यूएशन: कंपनी द्वारा दी गई कार की टैक्सेबल वैल्यू बदली गई है. 1.6 लीटर तक इंजन के लिए 8,000 रुपए प्रति माह, 1.6 लीटर से ऊपर वाले इंजन के लिए 10,000 रुपए प्रति माह और ड्राइवर के साथ अतिरिक्त 3,000 रुपए प्रति माह.
10. स्टॉक बायबैक का टैक्सेशन बदला: अब स्टॉक बायबैक को डिविडेंड की तरह नहीं, बल्कि कैपिटल गेन के रूप में टैक्स लगेगा. इससे रिटेल इन्वेस्टर को फायदा हो सकता है.
11. सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के नियम: SGB के रिडेम्पशन पर टैक्स छूट सिर्फ मूल जारी होने पर खरीदे गए बॉन्ड्स पर ही मिलेगी. सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए बॉन्ड पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा.
12. विदेश यात्रा और रेमिटेंस पर कम TCS: विदेश यात्रा पर TCS अब फ्लैट 2 फीसदी. शिक्षा और मेडिकल खर्च पर TCS 5 फीसदी से घटकर 2 फीसदी.
13. PAN नियमों में सख्ती: अब सिर्फ आधार से PAN नहीं बन सकता. अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे. कई हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन में PAN अनिवार्य, जैसे- 10 लाख रुपए कैश जमा, 5 लाख रुपए से महंगी गाड़ी, 20 लाख रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी आदि.
14. अन्य महत्वपूर्ण बदलाव: मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर मिलने वाले ब्याज पर अब कोई टैक्स नहीं. रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़कर 31 मार्च हो गई है. प्रॉपर्टी खरीदते समय NRI से TDS अब अपने PAN से काट सकते हैं.
ये सभी बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. टैक्सपेयरों को सलाह दी जाती है कि नए नियमों को अच्छी तरह समझ लें और अपनी टैक्स प्लानिंग उसी के अनुसार करें. जरूरत पड़ने पर टैक्स एक्सपर्ट से सलाह लें, ताकि कोई गलती न हो और अनावश्यक पेनल्टी से बचा जा सके. सरकार का कहना है कि नए इनकम टैक्स कानून का मकसद टैक्स सिस्टम को सरल, पारदर्शी और करदाताओं के अनुकूल बनाना है.
CBDT notifies rules for simplified income tax law, to be effective from April 1
CBDT notifies rules for simplified I-T law: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को आयकर अधिनियम, 2025 के लिए नियमों को अधिसूचित कर दिया है. इसमें वेतनभोगियों के लिए मकान किराया भत्ते पर बढ़े हुए कर लाभ का प्रावधान है, लेकिन मकान मालिक-किरायेदार के संबंधों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया गया है. आयकर नियम, 2026 उस सरल प्रत्यक्ष कर कानून को लागू करेंगे, जिसे पिछले साल संसद ने मंजूरी दी थी. यह एक अप्रैल से प्रभावी होगा. राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कहा गया, इन नियमों को आयकर नियम, 2026 कहा जा सकता है. ये एक अप्रैल, 2026 से लागू होंगे.
संसद ने 12 अगस्त, 2025 को छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को बदलने के लिए एक नया आयकर विधेयक पारित किया था. यह कोई नई कर दर लागू नहीं करता है, बल्कि केवल भाषा को सरल बनाता है। जटिल आयकर कानूनों को समझने के लिए ऐसा करना आवश्यक था. इस अधिनियम ने अनावश्यक प्रावधानों और पुरानी भाषा को हटा दिया है और आयकर अधिनियम, 1961 की 819 धाराओं को घटाकर 536 और अध्यायों की संख्या 47 से घटाकर 23 कर दी है. नए आयकर विधेयक में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है, और स्पष्टता बढ़ाने के लिए 1961 के कानून के बोझिल पाठ के स्थान पर पहली बार 39 नई तालिकाएं और 40 नए सूत्र पेश किए गए हैं.
नए नियमों में पूंजीगत लाभ, शेयर बाजार के लेनदेन और अनिवासी कराधान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, जबकि अन्य खुलासा प्रणाली को सरल बनाया गया है. अधिसूचना में 150 से अधिक आधिकारिक फॉर्म पेश किए गए हैं. आयकर नियम वेतनभोगी करदाताओं पर लागू होने वाले मकान किराया भत्ता (एचआरए) छूट के लिए प्रस्तावित ढांचे को बरकरार रखते हैं. नए नियमों के तहत आठ शहर (मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु) वेतन के 50 प्रतिशत की उच्च छूट सीमा के लिए पात्र होंगे जबकि अन्य सभी स्थान 40 प्रतिशत पर बने रहेंगे.
इस समय मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में वेतनभोगी कर्मचारी अपने वेतन के 50 प्रतिशत तक एचआरए छूट का दावा कर सकते है, जबकि अन्य स्थानों पर रहने वाले 40 प्रतिशत की निचली सीमा के लिए पात्र हैं. नए नियमों के तहत आयकर कटौती का दावा करने के लिए किरायेदार-मकान मालिक के संबंधों के बारे में जानकारी देना जरूरी है और इसमें विदेशी आय पर टैक्स क्रेडिट दावों के लिए लेखा परीक्षकों और कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है. इसमें पैन के दोहरीकरण और प्रतिकूल ऑडिट टिप्पणी से पैदा होने वाली कर देनदारी की जांच के लिए लेखा परीक्षकों को अधिक जिम्मेदारी दी गयी है.
Income Tax Department is monitoring your every transaction
Income Tax: जमाना बदल गया है. अब वो दिन लद गए जब लोग सोचते थे कि नकद में लेन-देन कर लो तो सरकार को पता नहीं चलेगा. आज इनकम टैक्स विभाग डिजिटल सर्विलांस के उस दौर में है जहां आपकी एक छोटी सी चूक भी सीधे उनके SFT (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) मैकेनिज्म में दर्ज हो जाती है. बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य वित्तीय संस्थान आपके बड़े लेन-देन की जानकारी हर साल सीधे सरकार को सौंप देते हैं. आइए जानते हैं वो कौन से बड़े लेन-देन हैं, जिन पर विभाग की पैनी नजर हमेशा बनी रहती है:
बैंक और कैश ट्रांजेक्शन
बैंक ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर: अगर आप साल भर में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा के बैंक ड्राफ्ट या पे-ऑर्डर नकद देकर बनवाते हैं, तो बैंक इसकी रिपोर्ट तुरंत कर देगा.
करंट अकाउंट: एक साल में 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा का कैश डिपॉजिट या विड्रॉल विभाग के रडार पर है.
सेविंग्स अकाउंट: अगर आपने अपने बचत खाते में साल भर में कुल 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा कैश जमा किया, तो समझिये नोटिस का रास्ता खुल गया.
क्रेडिट कार्ड बिल: कार्ड का बिल अगर 1 लाख रुपये से ज्यादा नकद में भरा, या किसी भी मोड से साल भर में 10 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान किया, तो विभाग सक्रिय हो जाएगा.
निवेश और बड़ी खरीद-फरोख्त
FD और बांड्स: 10 लाख रुपये से ज्यादा की नई FD, बांड्स या डिबेंचर की खरीद सीधे रिपोर्ट की जाती है.
शेयर्स और म्यूचुअल फंड: शेयर बाजार में निवेश, म्यूचुअल फंड यूनिट्स की खरीद या शेयरों का बायबैक-अगर इसकी वैल्यू 10 लाख रुपये से ऊपर है, तो यह जानकारी गुप्त नहीं रहेगी.
प्रॉपर्टी का सौदा: 30 लाख या उससे अधिक मूल्य की अचल संपत्ति (घर, प्लॉट) की खरीद-बिक्री की जानकारी रजिस्ट्रार सीधे विभाग को भेजता है.
विदेशी मुद्रा: विदेश यात्रा के लिए 10 लाख रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा खरीदना या कार्ड लोड करना भी जांच के घेरे में आता है.
व्यापारियों के लिए विशेष सतर्कता
अगर आप बिजनेस करते हैं और 2 लाख रुपये से ज्यादा का कोई भी सामान या सर्विस नकद में बेचते हैं, तो आपको इसकी जानकारी देनी होगी, वरना टैक्स ऑडिट के दौरान मुश्किल बढ़ सकती है.
काम की बात
अपने सभी बैंक खातों और निवेशों का हिसाब साफ रखें. कोशिश करें कि बड़े लेन-देन हमेशा डिजिटल मोड (NEFT/UPI/Cheque) से ही हों, ताकि आपके पास हर पैसे का प्रमाण रहे.
IT Department sends notices to many senior executives earning over Rs 50 lakh
आयकर विभाग ने 50 लाख रुपए से अधिक सालाना वेतन पाने वाले कई सीनियर अधिकारियों को कथित रूप से आय कम दिखाने और अनुचित छूट लेने के आरोप में नोटिस भेजे हैं. अधिकारियों के अनुसार, कई मामलों में विदेशी संपत्तियों और विदेश से हुई आय का खुलासा नहीं किया गया, स्टॉक-लिंक्ड प्रोत्साहनों को कम दिखाया गया और आवास व यात्रा भत्तों जैसे लाभों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर कर योग्य आय को कम किया गया. विभाग ने ऐसे व्यक्तियों से विसंगतियों को दुरुस्त करने को कहा है, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
किन अधिकारियों पर कार्रवाई?
यह नोटिस बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रबंध निदेशकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए हैं. आतिथ्य, आईटी, एफएमसीजी, इंजीनियरिंग व निर्माण और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ कई स्टार्टअप उद्यमी भी जांच के दायरे में आए हैं. अधिकारियों के अनुसार, कई मामलों में विदेशी संपत्तियां नाबालिग बच्चों और जीवनसाथियों के नाम पर खरीदी गईं. विदेशी शेयर, क्रिप्टोकरेंसी में प्राप्त आय और विदेशी खातों में जमा राशि का खुलासा नहीं किया गया. कई करदाताओं ने धार्मिक संस्थानों, चैरिटेबल ट्रस्ट या शैक्षणिक संस्थानों को फर्जी दान दिखाकर छूट का दावा किया.
डेटा और एआई आधारित निगरानी तेज
जांच में एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया जिसमें एक ही चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े कई लोग समान संस्थानों को दान दिखा रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के खिलाफ अलग से कार्रवाई शुरू की जा रही है. सरकार ने उच्च आय वाले व्यक्तियों के आयकर रिटर्न की गहन समीक्षा के दौरान विसंगतियां पकड़ीं. ‘नॉन-इंट्रूसिव यूसेज ऑफ डेटा टू गाइड एंड एनेबल (नज) अभियान’ के तहत कई अधिकारियों को संशोधित रिटर्न दाखिल करने को कहा गया है. स्वचालित डेटा एक्सचेंज कार्यक्रमों और पैन आधारित ट्रैकिंग के कारण विदेशी लेनदेन छिपाना कठिन होता जा रहा है.
विदेशी संपत्ति घोषित करने का मौका
इस वित्त वर्ष में 2021-22 से 2024-25 आकलन वर्षों के लिए 21 लाख से अधिक करदाताओं ने अपने रिटर्न अपडेट किए और 2,500 करोड़ रुपए से अधिक अतिरिक्त कर चुकाया. मौजूदा आकलन वर्ष के लिए भी 15 लाख से अधिक रिटर्न संशोधित किए जा चुके हैं. 2026-27 के बजट में केंद्र ने विदेशी संपत्तियों की घोषणा के लिए एक बार की छह महीने की विंडो की घोषणा की है. इससे उन करदाताओं को राहत देने का लक्ष्य है जिनके पास अप्रकाशित कर्मचारी स्टॉक विकल्प या विदेशी खातों में धन है.
Income-tax draft rules 2025 Form 16 and 26AS numbers to change from 1 April
इनकम टैक्स नियम 2025 के अपडेटेड ड्राफ्ट दस्तावेज, जो इस साल 1 अप्रैल से लागू होने वाले हैं, उसके अनुसार Form 16 (सैलरी पर TDS) और Form 26AS (AIS) समेत कई फॉर्म के नंबर बदले जा सकते हैं. कई रिपोर्ट्स में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने इस बदलाव को लेकर जानकारी दी है. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित Income-Tax Act 2026 को स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के लिए खोला गया है, जिसमें फॉर्म्स को री-नंबर करने की बात सामने आई है.
फॉर्म 16 और 26AS के नए नंबर क्या होंगे?
रिपोर्ट के अनुसार Form 16 को Form 130 और Form 26AS को Form 168 किया जा सकता है. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी आना बाकी है लेकिन किसी बड़े प्रक्रियात्मक बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है. Mrinal Mehta, जॉइंट सेक्रेटरी, Bombay Chartered Accountants’ Society ने कहा कि रिपोर्टिंग फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं एकेएम ग्लोबल के पर्सनल टैक्स लीड विकास शर्मा के मुताबिक यह बदलाव “स्ट्रक्चरल और एडमिनिस्ट्रेटिव” है, जबकि सैलरीड टैक्सपेयर्स और एम्प्लॉयर्स के लिए कंटेंट, उद्देश्य और टाइमलाइन काफी हद तक समान रहेंगे.
किन-किन फॉर्म्स के बदल सकते हैं नाम ?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुरेश सुराणा ने बताया कि Form 13, 16, 16A, 24Q, 26Q, 27Q और 26AS सहित कई टैक्स फॉर्म्स को 1 अप्रैल 2026 से नए नाम दिए जा सकते हैं, जब नया इनकम टैक्स कानून आधिकारिक रूप से लागू होगा. इसके अलावा Form 3CA, 3CB और 3CD को मिलाकर एक नया Form 26 बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स ईयर 2026-27 से संबंधित सभी कंप्लायंस और कम्युनिकेशन नए री-नंबर किए गए फॉर्म्स पर शिफ्ट हो सकते हैं. हालांकि ऑपरेशनल रोलआउट इनकम टैक्स पोर्टल की तैयारी और नोटिफिकेशन पर निर्भर करेगा.
क्या पुराने और नए फॉर्म कुछ समय साथ चलेंगे?
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार पूरी तरह नए नंबर लागू करने से पहले ट्रांजिशन पीरियड या “पैरलल” ऑपरेशन की अनुमति दे सकती है, क्योंकि टैक्सपेयर्स लंबे समय से पुराने सिस्टम के आदी हैं. सुराना के अनुसार, शुरुआती समय में कुछ भ्रम हो सकता है, लेकिन पर्याप्त जानकारी और सपोर्ट मिलने पर इसका असर अस्थायी रहेगा. फिलहाल Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने ड्राफ्ट कानून पर स्टेकहोल्डर कमेंट्स और फीडबैक मांगे हैं. उम्मीद है कि संसद 1 अप्रैल से पहले कानून को पास कर देगी. सुराना ने यह भी कहा कि CBDT जल्द ही संशोधित फॉर्म्स पर विस्तृत FAQs जारी कर सकता है ताकि स्पष्टता मिल सके.
filing revised ITR by March 31 as announced in Budget 2026
Income Tax Return: वर्ष 2025 में वेतनभोगी लोगों के पास ऑटोमेटेड नोटिसों की झड़ी लग गई थी. इसकी सबसे बड़ी वजह थी विभाग के हाई-टेक एल्गोरिदम और AIS का कड़ा पहरा. बचत खाते का ब्याज, शेयरों का डिविडेंड या म्यूचुअल फंड की छोटी सी कमाई भी अगर आपके रिटर्न से मैच नहीं हुई, तो सिस्टम ने तुरंत धारा 143(1)(a) के तहत नोटिस भेज दिया. ऐसे करीब 15 लाख से ज्यादा नोटिस भेजे गए.
अब सरकार ने माना है कि डेटा मिसमैच की वजह से करदाता परेशान हो रहे हैं.
इसलिए सरकार ने बजट 2026 में करदाताओं को 31 दिसंबर के बाद भी अपना संशोधित ITR दाखिल करने की सुविधा देने का ऐलान किया है. आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 263(5) के तहत, करदाता मूल ITR में हुई चूक या गलतियों को सुधारने के लिए संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. पहले यह समयसीमा संबंधित निर्धारण वर्ष (Assessment Year) की 31 दिसंबर तक सीमित थी। 1 अप्रैल से, करदाता 31 मार्च तक अपना संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकेंगे. हालांकि, यदि वे 31 दिसंबर की समयसीमा चूक जाते हैं, तो उन्हें इसके लिए एक मामूली शुल्क देना होगा. सरकार का यह कदम करदाताओं को वास्तविक गलतियों को सुधारने और अपडेटेड जानकारी शामिल करने के लिए अधिक समय देता है। इससे भरोसे पर आधारित टैक्स व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
नया नियम 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा, जिससे यह निर्धारण वर्ष 2026-27 से लागू होगा, यानी वित्त वर्ष 2025-26 से संबंधित रिटर्न पर नया नियम प्रभावी होगा.
ध्यान रखें, देना होगा शुल्क
यदि कोई करदाता 31 दिसंबर के बाद लेकिन 31 मार्च से पहले संशोधित रिटर्न दाखिल करता है, तो उसे शुल्क देना होगा. यदि आय 5 लाख रुपये तक है तो शुल्क 1,000 रुपये होगा. यदि यह 5 लाख रुपये से अधिक है तो यह 5,000 रुपये होगा.
समय-सीमा बढ़ने से किसे लाभ?
करदाताओं को अक्सर मूल रिटर्न की समयसीमा समाप्त होने के बाद संशोधित फॉर्म 16, टीडीएस प्रमाणपत्र या विदेशी आय का प्रमाण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त होते हैं. एक लंबी समयसीमा उन्हें इन दस्तावेजों की जानकारी को अपने संशोधित रिटर्न में शामिल करने के लिए पर्याप्त समय देगी.
अंतरराष्ट्रीय टैक्स संबंधों वाले लोगों को भी लाभ होगा. मार्च के अंत की समयसीमा कई वैश्विक टैक्स कैलेंडरों के साथ बेहतर तालमेल बिठाती है और डेटा मिसमैच के जोखिम को कम करेगी.
उन लोगों को भी रिटर्न संशोधित करने के लिए अधिक समय देगा, जो विलंबित रिटर्न (Belated Return) दाखिल करते हैं (जिसकी समयसीमा भी 31 दिसंबर है).
क्या होगा फायदा?
करदाताओं को बिना किसी नोटिस या विवाद के डर के वास्तविक गलतियों को सुधारने की अनुमति देने से स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा.
टैक्स विभाग का प्रशासनिक बोझ कम होगा.
अनजाने में हुई गलतियों के कारण होने वाले निर्धारण, दंड और मुकदमेबाजी को कम करने में मदद करेगा.
कर वर्ष के सुचारू अनुपालन और समापन को सक्षम बनाएगा.
संशोधित रिटर्न क्या है?
एक करदाता मूल रिटर्न में गलतियों, चूक या गलत बयानों को सुधारने के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(5) के तहत संशोधित रिटर्न दाखिल करता है. एक बार स्वीकार होने के बाद, यह निर्धारण उद्देश्यों के लिए मूल रिटर्न को पूरी तरह से बदल देता है.
कौन फाइल कर सकता है संशोधित रिटर्न?
यदि आय की गलत रिपोर्ट करते हैं
किसी आय या आय के स्रोत को भूल जाते हैं
कटौती या छूट का दावा करने में विफल रहते हैं
गलत तरीके से कटौती या छूट का दावा करते हैं
टैक्स की गलत गणना करते हैं
गलत बैंक विवरण देते हैं
अन्य प्रशासनिक गलतियां करते हैं
विदेशी संपत्ति या आय की रिपोर्ट करना भूल जाते हैं
रिपोर्ट की गई आय वार्षिक सूचना विवरण (AIS) से मेल नहीं खाती
तारीख बढ़ने के 4 बड़े फायदे
1. गलतियां सुधारने का भरपूर मौका: अब तक 31 दिसंबर की डेडलाइन के बाद गलती सुधारना नामुमकिन जैसा था. अब 31 मार्च तक का समय मिलने से आप तसल्ली से अपने कागजात चेक करके सुधार कर सकते हैं.
2. भारी जुर्माने और नोटिस से बचाव: अब आपके पास वित्त वर्ष खत्म होने तक का समय है. आप खुद ही संशोधित रिटर्न भर देंगे, तो विभाग की नजरों में आप एक ईमानदार करदाता बने रहेंगे और भारी पेनाल्टी से बच जाएंगे.
3. टैक्स प्लानिंग और निवेश का तालमेल: संशोधित रिटर्न की तारीख 31 मार्च होने से आप अपने टैक्स और निवेश का बेहतर मिलान कर पाएंगे. मामूली शुल्क देकर अपनी टैक्स देनदारी को सही ढंग से एडजस्ट करने की सुविधा एक बड़ा वित्तीय लचीलापन है.
4. नए कानून के साथ तालमेल: 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम लागू हो रहा है, बढ़ी हुई समयसीमा करदाताओं को पुराने और नए नियमों के बीच सुचारू रूप से तालमेल बिठाने में मदद करेगी.
नोट- ये लेख श्रीपति झा, सीए और टैक्स एक्सपर्ट की निजी राय है.
Budget 2026 Extends Revised ITR Deadline, 100% Penalty on Misreporting
Budget 2026 Income Tax: बजट 2026 (Budget 2026) में देश के प्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश बजट में करदाताओं को राहत देने के साथ कर-अनुपालन में हीला-हवाली करने पर सख्ती भी बढ़ाई है. आय की गलत जानकारी देने (Income Misreporting) पर 100 फीसदी का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया गया है.
Revised ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिवाइज्ड आयकर रिटर्न फाइल करने की समयसीमा को बढ़ाया है और इसे 31 दिसंबर से 31 मार्च करने का प्रस्ताव किया. यह रिवाइज्ड रिटर्न ओरिजिनल रिटर्न या देरी से फाइल किए गए रिटर्न (Belated Return) का हो सकता है. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि अगर 31 दिसंबर के बाद ओरिजिनल या देरी से भरे गए रिटर्न में बदलाव किया जाता है, तो 1000 या 5000 रुपये की मामूली फीस का भी प्रस्ताव है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इनकम 5 लाख रुपए तक है या उससे ज्यादा.
ITR फाइलिंग की डेडलाइन 31 जुलाई ही रहेगी
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ITR-1 और ITR-2 फाइल करने के लिए अभी 31 जुलाई की टाइमलाइन है, जो ऐसे ही बनी रहेगी, जिससे रेगुलर फाइल करने वालों के लिए निश्चितता बनी रहेगी. वहीं, बिना ऑडिट वाले बिजनेस केस या ट्रस्ट 31 अगस्त तक आईटीआर-1 और आईटीआर-2 दाखिल कर सकते हैं.
कमाई की गलत जानकारी देने पर 100% की पेनल्टी
मुकदमेबाजी के मामले कम करने के लिए, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को रीअसेसमेंट की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी अपने इनकम टैक्स रिटर्न अपडेट करने की इजाजत देने का प्रस्ताव दिया. ऐसे मामलों में, करदाताओं को उस साल के लिए लागू टैक्स रेट पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होगा. इसके बाद टैक्स ऑफिसर असेसमेंट पूरा करते समय सिर्फ इसी अपडेटेड रिटर्न पर भरोसा करेगा. सरकार इनकम की मिस रिपोर्टिंग के मामलों में भी पेनल्टी और प्रॉसिक्यूशन से छूट देने की योजना बना रही है, जो पहले सिर्फ इनकम की अंडर रिपोर्टिंग के मामलों में मिलती थी. हालांकि, यह छूट पाने के लिए, करदाताओं को टैक्स और ब्याज के अलावा बकाया टैक्स के 100 फीसदी के बराबर अतिरिक्त टैक्स देना होगा.
छोटी-मोटी गलतियों पर ज्यादा सख्त नहीं
वित्त मंत्री ने आयकर अधिनियम के तहत अभियोजन के ढांचे को और ज्यादा तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि गंभीर अपराधों के प्रति तो डर पैदा हो, लेकिन छोटी-मोटी गलतियों पर ज्यादा सख्ती न हो. अब लेखा-बही और दस्तावेज न दिखाने या जहां भुगतान वस्तु के रूप में होता है, वहां टीडीएस जमा करने की जरूरत को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जा रहा है. छोटे-मोटे अपराधों पर सिर्फ जुर्माना लगेगा. बाकी मुकदमों को अपराध की गंभीरता के हिसाब से ग्रेड दिया जाएगा. इनमें सिर्फ साधारण कैद होगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा सजा घटाकर दो साल कर दी जाएगी, और अदालतों के पास यह पावर होगी कि वे उस सजा को भी जुर्माने में बदल सकें.
1 अप्रैल से लागू होगा आयकर अधिनियम 2025
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयकर अधिनियम 2025 को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा और इसके नियम तथा टैक्स रिटर्न फॉर्म (ITR Forms) जल्द ही नोटिफाई किए जाएंगे. एक अप्रैल से आयकर अधिनियम 2025 लागू हो जाएगा, जो छह दशक पुराने कर कानून की जगह लेगा. बजट 2026-27 में कर कानूनों में किए गए बदलावों को इस नए कानून में शामिल किया जाएगा.
how can get TCS Refund on Car Purchase
TCS Refund on Car Purchase: अगर आप 10 लाख रुपये से ज्यादा की कार खरीद रहे हैं, तो कार डीलर आपसे गाड़ी की कीमत के अलावा 1 फीसदी TCS वसूलता है. यह कोई अतिरिक्त खर्च नहीं है, बल्कि सरकार के पास जमा आपकी वो अमानत है जिसे आप वापस मांग सकते हैं. बस आपको सही तरीका और नियम पता होने चाहिए.
TCS क्या है?
TCS एक एक्स्ट्रा रकम है, जिसे खास सामान बेचने वाला सेलर, बिक्री के समय खरीदार से टैक्स के तौर पर लेता है. यह बिक्री की रकम की एक प्रतिशत के बराबर होती है और इसे सरकारी खाते में जमा किया जाता है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 का सेक्शन 206C उन सामानों की जानकारी देता है, जिनकी बिक्री पर खरीदारों से टैक्स लेना जरूरी है.
TCS रिफंड: किसे और कितना मिलेगा?
यह पूरी तरह आपकी सालाना टैक्स देनदारी पर निर्भर करेगा.
मान लीजिए आपकी सालाना आय टैक्स फ्री सीमा से कम है, तो आप पूरे 1% TCS का 100% रिफंड पा सकते हैं.
मान लीजिए आपका कुल इनकम टैक्स 50,000 रुपये बनता है और आपने कार खरीदते समय 15,000 रुपये TCS दिया है, तो अब आपको केवल 35,000 रुपये ही टैक्स देना होगा. यह 1% आपके टैक्स बिल से घटा दिया जाएगा.
अगर आपका कुल टैक्स 10,000 रुपये है और TCS 15,000 रुपये कटा है, तो 5,000 रुपये आपको वापस मिल जाएंगे.
जरूरी नियम जो जानने चाहिए
यह नियम केवल उन कारों पर लागू होता है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है (इसमें GST शामिल होता है).
अगर आप कार का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग या प्रोसेसिंग के लिए कर रहे हैं (न कि ट्रेडिंग के लिए), तो आप डिक्लेरेशन देकर TCS से छूट पा सकते हैं.
अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है या वह आधार से लिंक नहीं है, तो TCS की दर 5% तक बढ़ सकती है.
रिफंड पाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
कार खरीदते समय डीलर से TCS सर्टिफिकेट यानी Form 27D जरूर मांगें. यह आपकी रसीद है कि आपने टैक्स चुकाया है.
इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें और Form 26AS चेक करें। सुनिश्चित करें कि डीलर ने आपके पैन पर वो पैसा जमा कर दिया है। आप उतना ही रिफंड मांग सकते हैं जितना यहां दिखाई दे रहा है.
रिफंड पाने का इकलौता तरीका है अपना Income Tax Return फाइल करना। ITR भरते समय TCS सेक्शन में अपनी कार वाले टैक्स का विवरण दें.
ITR फाइल करने के बाद, विभाग इसे चेक करता है और 2-3 महीने के भीतर रिफंड का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज देता है.
More than 15 lakh revised ITRs filed so far: Income Tax Department
आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 15 लाख से अधिक करदाताओं ने संशोधित आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए हैं. भाग ने हाल ही में एक अभियान ‘नज’ शुरू किया है, जिसके तहत उन करदाताओं को ईमेल एवं एसएमएस के जरिये सलाह दी जा रही है जिन्होंने गैर मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों या कुछ धर्मार्थ संस्थाओं से जुड़ी गलत कटौती का दावा किया है. आयकर विभाग ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में 21 लाख से अधिक करदाताओं ने अपने आईटीआर संशोधित किए और कुल 2500 करोड़ रुपए का कर भुगतान किया.
आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे अपने आईटीआर की समीक्षा करें, कटौती और छूट के दावों की सटीकता को जांचें और जरूरी होने पर 31 दिसंबर, 2025 तक संशोधित रिटर्न दाखिल करें, ताकि आगे की जांच से बचा जा सके. हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई करदाता कानून के अनुरूप सही कटौती या छूट का दावा कर रहा है तो उसे कोई और कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.
करदाताओं को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए रिटर्न में बदलाव करने के लिए 31 दिसंबर के बाद एक अद्यतन आईटीआर दाखिल करना होगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दिसंबर की शुरुआत में कहा था कि डेटा विश्लेषण से पता चला है कि कई करदाताओं ने गैर मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों और कुछ धर्मार्थ संस्थाओं को चंदा दिखाकर अवैध कटौती और रिफंड का दावा किया है. बोर्ड के मुताबिक, इनमें से कई गैर मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दल रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं और अपने पंजीकृत पते पर सक्रिय नहीं हैं. वे राजनीतिक गतिविधियों में संलग्न भी नहीं हैं.
सीबीडीटी ने कहा कि ये संस्थाएं अक्सर पैसा इधर-उधर करने, हवाला लेनदेन, विदेश से पैसा भेजने और नकली रसीद जारी करने के लिए इस्तेमाल हो रही थीं. बोर्ड ने कुछ गैर मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों और धर्मार्थ ट्रस्ट पर तलाशी अभियान चलाकर नकली दान और कंपनियों द्वारा नकली सीएसआर के सबूत भी जुटाए. इसके बाद सीबीडीटी ने 12 दिसंबर से ‘नज’ अभियान शुरू किया, जिसमें ईमेल और एसएमएस के माध्यम से उन करदाताओं को सलाह दी गई कि वे अपने कटौती के दावों की समीक्षा करें और जरूरत पड़ने पर रिटर्न संशोधित करें. आयकर विभाग का कहना है कि यह अभियान कर अनुपालन बढ़ाने और नकली दावा करने वाले करदाताओं की पहचान करने के लिए चलाया गया है.
Revised Return: Last chance to rectify the mistake
Revised I-T Return: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी समय-सीमा 16 सितंबर, 2025 को खत्म हो चुकी है. अगर, आपको लग रहा है कि रिटर्न दाखिल करते समय कोई गलती हो गई, तो आप इसे रिवाइज्ड रिटर्न के जरिये अभी भी सुधार सकते हैं. लेकिन याद रखिए गलती सुधारने के लिए आपके पास 31 दिसंबर 2025 तक का ही समय है.
क्या होता है रिवाइज्ड रिटर्न?
धारा 139(5) के तहत रिवाइज्ड रिटर्न एक आयकर रिटर्न होता है, जिसे एक करदाता मूल रूप से भरे गए रिटर्न में गलतियों या किसी चूक को सुधारने के लिए दाखिल करता है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपकी आय, कटौती और भुगतान किए गए टैक्स की जानकारी आयकर विभाग के पास पूरी तरह से सही और सटीक हो.
रिवाइज्ड रिटर्न क्यों भरना चाहिए?
अगर आप अपने मूल रिटर्न में कोई आय शामिल करना भूल गए हैं, गलत कटौती का दावा कर लिया है, या कोई गलत व्यक्तिगत जानकारी भर दी है, तो उसे ठीक करने के लिए.
यदि आपको बाद में पता चलता है कि आप किसी अतिरिक्त कटौती या छूट के हकदार थे, जिसका दावा करना आप मूल रिटर्न में भूल गए थे.
अगर आपके फॉर्म 26AS या AIS, TIS में दर्शाए गए TDS या TCS के आंकड़ों में अंतर है, तो उसे सही करने के लिए.
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका रिटर्न आपके सभी वित्तीय दस्तावेजों (जैसे, बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 16, निवेश प्रमाण) से मेल खाता है.
किसके लिए भरना है जरूरी?
रिवाइज्ड रिटर्न उन सभी करदाताओं (व्यक्तियों, कंपनियों, फर्मों आदि) के लिए जरूरी है जिन्होंने मूल रिटर्न दाखिल किया है और उन्हें पता चलता है कि उसमें कोई भी गलती या चूक रह गई है.
उदाहरण: यदि आपने अपना मूल रिटर्न दाखिल कर दिया, लेकिन बाद में आपको अपने नियोक्ता से एक और फॉर्म-16 प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ अतिरिक्त आय या कटौती दर्शाई गई है, तो आपको अपनी सही आय घोषित करने के लिए रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करना होगा.
न भरने के क्या हैं नुकसान?
आयकर विभाग आपके रिटर्न में विसंगतियों को पहचान सकता है और आपको नोटिस भेज सकता है.
गलत या अधूरी जानकारी देने के लिए आयकर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जुर्माना लग सकता है.
यदि आपकी कर देनदारी कम घोषित की गई थी, तो आपको बकाया कर पर ब्याज देना पड़ सकता है.
अगर आपने अधिक कर चुकाया है और सही रिफंड का दावा करने के लिए रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको कम रिफंड मिल सकता है या रिफंड मिलने में देरी हो सकती है.
टैक्स एक्सपर्ट श्रीपति झा का कहना है कि, रिवाइज्ड रिटर्न एक सुधारात्मक उपकरण है, न कि टैक्स प्लानिंग टूल। इसका उपयोग समय पर और ईमानदारी से करना वित्तीय अनुशासन के लिए जरूरी है.
tax refunds delayed Income Tax Department Reveals Reasons
ITR Tax Refund Status: आयकर रिटर्न प्रोसेसिंग में देरी को लेकर देशभर में हजारों टैक्सपेयर परेशान हैं. कई लोगों ने महीनों पहले ITR दाखिल कर e-verification भी पूरा कर लिया फिर भी स्टेटस में pending for processing ही दिख रहा है. हाल ही में एक टैक्सपेयर की शिकायत के जवाब में आयकर विभाग ने साफ किया कि रिटर्न की पूरी जांच कंप्यूटर से हो रही है और इसमें समय लगना स्वाभाविक है. आयकर रिटर्न लंबित की समस्या से जूझ रहे करदाताओं के लिए आयकर विभाग ने स्पष्ट जवाब दिया है कि बड़ी संख्या में रिटर्न इसलिए अटके हैं क्योंकि उनमें त्रुटियां हैं या अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत है. आयकर विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा रिटर्न इसलिए लंबित हैं क्योंकि करदाताओं ने गलत या निष्क्रिय बैंक खाता नंबर दर्ज किया है. रिफंड जारी करने के लिए प्री-वैलिडेटेड बैंक खाता जरूरी होता है. अगर खाता नंबर गलत है या बंद हो चुका है तो रिटर्न अपने आप ई-वेरिफाई नहीं होता और मामला लंबित हो जाता है.
'अभी सिस्टम में चल रही है पूरी जांच'
एक टैक्सपेयर ने शिकायत दर्ज की कि उन्होंने 15 जुलाई 2025 को मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए ITR-3 दाखिल किया और उसी दिन e-verification भी पूरा कर लिया. चार महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद रिटर्न प्रोसेस नहीं हुआ और रिफंड भी अटका हुआ है. आयकर विभाग ने जवाब दिया कि आपका रिटर्न अभी सिस्टम में प्रोसेसिंग के दौर से गुजर रहा है. सभी क्लेम, कटौतियों और टैक्स क्रेडिट का मिलान पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड तरीके से हो रहा है. इस स्वचालित जांच में कुछ मामलों में समय लग जाता है, यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है.
कानून में है 9 महीने का समय
विभाग ने स्पष्ट किया कि आयकर कानून के अनुसार जिस वित्तीय वर्ष का रिटर्न है उस वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद रिटर्न प्रोसेस करने के लिए विभाग को 9 महीने का समय मिलता है. यानी मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के रिटर्न को 31 दिसंबर 2026 तक प्रोसेस करना पूरी तरह वैध है. इसलिए टैक्सपेयर से धैर्य रखने की अपील की गई है. विभाग ने दोहराया कि आजकल रिटर्न की जांच पूरी तरह कंप्यूटर से होती है. इसमें फॉर्म 16, 26AS, कैपिटल गेन डेटा और अन्य स्रोतों से मिलान होता है. अगर सब कुछ सही है तो प्रोसेसिंग अपने आप तेजी से पूरी हो जाती है, लेकिन जरा सी भी गड़बड़ी दिखने पर सिस्टम अतिरिक्त समय लेता है. आयकर विभाग ने सभी टैक्सपेयर से अपील की है कि वे बेवजह चिंता न करें. कानून में स्पष्ट समयसीमा दी गई है और विभाग उससे पहले ज्यादातर रिटर्न प्रोसेस कर लेता है. पिछले वर्षों का ट्रेंड भी यही रहा है कि दिसंबर-जनवरी तक अधिकांश रिटर्न क्लियर हो जाते हैं. टैक्सपेयर ई-फाइलिंग पोर्टल पर समय-समय पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर बहुत लंबा समय लग रहा है तो ग्रिवांस सेल में शिकायत भी दर्ज की जा सकती है. विभाग का दावा है कि ज्यादातर वैध शिकायतों का निपटारा जल्द कर दिया जाता है.
I T dept to send SMS emails to 25k individuals foreign assets non disclosure
Income Tax Returns: आयकर विभाग ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को कहा कि उसने ऐसे अधिक-जोखिम वाले मामलों को चिह्नित किया है जिनमें करदाताओं ने मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न ( income tax returns) में अपनी विदेशी परिसंपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया है. आयकर विभाग जल्द ही लगभग 25,000 ऐसे व्यक्तियों को SMS और ईमेल भेजना शुरू करेगा जिन्हें हाई-रिस्क मामलों में चिह्नित किया गया है. ये लोग मूल्यांकन वर्ष (AY) 2025-26 के लिए दाखिल किए गए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में अपनी विदेशी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है. ये हाई-रिस्क मामले विदेशी न्यायक्षेत्रों से ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन (AEOI) फ्रेमवर्क के तहत मिली सूचनाओं के आधार पर पहचाने गए हैं. विभाग ने कहा कि 28 नवंबर से इन करदाताओं को एसएमएस एवं ईमेल भेजा जाएगा और उन्हें दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक संशोधित आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की सलाह दी जाएगी.
31 दिसंबर 2025 तक संशोधित ITR दाखिल करें
अभियान के पहले चरण में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) इन 25,000 हाई-रिस्क मामलों को लक्ष्य बनाते हुए SMS/ईमेल भेजेगा, जिसमें करदाताओं से 31 दिसंबर 2025 तक संशोधित ITR दाखिल करने को कहा जाएगा ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके. दूसरे चरण में दिसंबर मध्य से इस नज अभियान को विस्तार देते हुए अन्य मामलों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे अनुपालन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके. पिछले साल भी आयकर विभाग ने स्वचालित सूचना आदान-प्रदान (Automatic Exchange of Information) व्यवस्था के तहत विदेशी क्षेत्राधिकारों द्वारा सूचित ऐसे करदाताओं को संदेश भेजे थे, जिन्होंने अपने विदेशी निवेश और खातों का विवरण आईटीआर में नहीं दिया था. इस पहल का परिणाम यह हुआ कि कुल 24,678 करदाताओं ने अपने रिटर्न में संशोधन किया था और 29,208 करोड़ की विदेशी परिसंपत्तियों एवं 1,089.88 करोड़ रुपये की विदेशी आय का खुलासा किया था.
जानिए कितना लगेगा जुर्माना?
आयकर विभाग ने अलग से बयान में कहा है कि, वित्त वर्ष 2024-25 (कैलेंडर वर्ष 2024) की AEOI सूचना के विश्लेषण से ऐसे हाई-रिस्क मामले सामने आए हैं, जिनमें विदेशी संपत्ति होने के संकेत हैं लेकिन AY 2025-26 के लिए दाखिल ITR में उनका उल्लेख नहीं किया गया है. ब्लैक मनी एक्ट के तहत विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और अघोषित आय पर 30% कर के साथ-साथ 300 फीसदी तक का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जा सकता है. विभाग ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एईओआई जानकारी के विश्लेषण से ऐसे कई मामलों का पता चला है जिनमें विदेशी संपत्तियां होने की संभावना है लेकिन इस साल के रिटर्न में उनका ब्योरा नहीं दिया गया है.
विदेशी संपत्ति की कैसे मिलती है विभाग को जानकारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) को भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय संपत्तियों की जानकारी सूचना-साझाकरण प्रणालियों- कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड (सीआरएस) और अमेरिकी विदेशी खाता कर अनुपाल अधिनियम के तहत मिलती है. यह सूचना रिटर्न में संभावित त्रुटियों को पहचानने और करदाताओं को सही अनुपालन के लिए मार्गदर्शन करने में सहायक होती है. इस अभियान का उद्देश्य आईटीआर में विदेशी परिसंपत्तियों (एफए) और विदेशी स्रोत से आय (एफएसआई) खंडों के तहत सही और पूर्ण विवरण सुनिश्चित करना है. विदेशी संपत्तियों एवं विदेशी स्रोत से आय का सही खुलासा आयकर अधिनियम, 1961 और काला धन अधिनियम, 2015 के तहत कानूनी रूप से अनिवार्य है.
Govt to notify new ITR forms, Income Tax Act 2025 rules by January 2026: CBDT chief
New Income Tax Act 2025: नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत नए ITR फॉर्म और सभी संबंधित नियम जनवरी 2026 तक नोटिफाई कर दिए जाएंगे. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने अपने बयान में यह जानकारी दी है. ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे और 64 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेंगे. CBDT का पूरा फोकस नए फॉर्म को बेहद आसान और टैक्सपेयर-फ्रेंडली बनाने पर है ताकि टैक्सपेयर्स को कोई परेशानी न हो.
दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में टैक्सपेयर्स लाउंज का उद्घाटन करते हुए अग्रवाल ने कहा कि जनवरी तक नोटिफिकेशन करने से टैक्सपेयर्स और सॉफ्टवेयर कंपनियों को अपने सिस्टम अपडेट करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. नए कानून में शब्दों की संख्या कम की गई है, टेबल और फॉर्मूला जोड़े गए हैं, इसलिए नए नियम भी उसी सरल भाषा में होंगे.
यह भी पढ़ें- Billionbrains Share Price: गिरते बाजार में भी नहीं थमी ग्रो शेयर की रफ्तार, खुलते ही 11% की छलांग
नियमों में आसान भाषा का इस्तेमाल
CBDT चीफ रवि अग्रवाल ने साफ कहा कि नए ITR-1 से ITR-7 तक के फॉर्म, वैल्यूएशन रूल्स, TDS रूल्स सहित सभी नियम जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे. टैक्सपेयर्स को सिस्टम अपडेट करने के लिए पूरा समय मिलेगा. टैक्स एक्सपर्ट अभिषेक मुंदड़ा (ध्रुवा एडवाइजर्स) का कहना है कि नए नियमों में पुरानी कानूनी भाषा की जगह सरल भाषा होगी, हर नियम के साथ उदाहरण और इलस्ट्रेशन होंगे. खासकर वैल्यूएशन रूल्स और TDS प्रावधानों को पूरी तरह रिवैंप किया जाएगा.
ट्रेड फेयर में खुला टैक्सपेयर्स लाउंज
CBDT चीफ ने ऐलान किया कि गलत रिफंड क्लेम की जांच के बाद बचे सभी रिफंड नवंबर या दिसंबर 2025 तक जारी कर दिए जाएंगे. ज्यादातर मामलों में ITR वेरीफाई होने के 4-5 हफ्ते में रिफंड आ जाता है. दिल्ली IITF में CBDT ने टैक्सपेयर्स लाउंज शुरू किया है जहां PAN बनवाने से लेकर e-filing, फेसलेस असेसमेंट, अपील, इंटरनेशनल टैक्सेशन तक हर सुविधा मुफ्त मिल रही है.
IT Refunds Delay: CBDT to Clear Genuine Claims by Dec 2025
I-T Refunds Delay: अगर आपने भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया था और अब तक रिफंड का इंतजार रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग कुछ मामलों में गलत डिडक्शन (Wrong Deductions) का विश्लेषण कर रहा है, जिसके कारण रिफंड (IT Refund) जारी करने में देरी हो रही है. सीबीडीटी का कहना है कि वैध दावों (Genuine Claims) का भुगतान दिसंबर तक होने की उम्मीद है.
कई टैक्सपेयर्स से रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने को कहा
अग्रवाल ने इनकम टैक्स रिफंड में देरी (Income Tax Refund Delay) से जुड़े सवाल के जवाब में यह बात कही है. सीबीडीटी चेयरमैन ने कहा कि विभाग ने कुछ हाई-वैल्यू रिफंड क्लेम और सिस्टम की ओर से पकड़े गए मामलों में गलत कटौतियां (Deductions) पकड़ी हैं, इसलिए उनकी जांच चल रही है. कई करदाताओं को हमने चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर वे कुछ भूल गए हों, तो रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर लें.
नवंबर या दिसंबर तक आ जाएगा रिफंड
भारत मंडपम में पत्रकारों से बातचीत में अग्रवाल ने कहा, "छोटे रिफंड जारी हो रहे हैं, लेकिन गलत दावे वाले कुछ मामलों में जांच चल रही है. यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. उम्मीद है कि बाकी सारे वैध रिफंड इस महीने या दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे. रिफंड की रकम में कमी पर उन्होंने कहा कि इसका एक कारण टीडीएस दरों में कमी भी हो सकता है, जिससे रिफंड क्लेम अपने आप कम हो गए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिफंड जारी करने की रकम में करीब 18% की गिरावट आई है और कुल रिफंड 2.42 लाख करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही जारी हुए हैं. ये आंकड़े एक अप्रैल से 10 नवंबर तक के हैं.
मुकदमों को कम करने की हो रही भरसक कोशिश
सीबीडीटी चेयरमैन ने यह भी कहा कि डायरेक्ट टैक्स से जुड़े मुकदमों को कम करने के लिए विभाग और बोर्ड भरसक प्रयास कर रहे हैं. इस साल अपील निपटारे में पिछले साल की तुलना में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और साल के अंत तक रिकॉर्ड संख्या में अपीलें निपटा दी जाएंगी.
ITR forms rules under new Income Tax Act to be notified by January CBDT chief
New Income Tax Act 2025: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग जनवरी तक सरलीकृत आयकर अधिनियम, 2025 के तहत आईटीआर फॉर्म (ITR forms) और नियमों को अधिसूचित कर देगा. यह अधिनियम एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य नए कानून के तहत अनुपालन को आसान बनाने के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म को सरल रखना है. नया कानून छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा. भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (India International Trade Fair) में करदाताओं के ‘लाउंज’ का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में अग्रवाल ने कहा, हम फॉर्म व नियम तैयार करने की प्रक्रिया में हैं. हम जनवरी तक इन्हें लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि करदाताओं को अपनी प्रणाली के भीतर अपनी प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
आईटीआर फॉर्म को सरल रखने की कवायद
रवि अग्रवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म को सरल रखना है ताकि अनुपालन आसान हो सके. आयकर अधिनियम, 2025 संसद द्वारा 12 अगस्त को पारित किया गया था. आयकर अधिनियम के तहत लागू सभी विभिन्न फॉर्म, जैसे टीडीएस (TDS) त्रैमासिक रिटर्न फॉर्म और आईटीआर फॉर्म (ITR Form) पर पुनः काम किया जा रहा है. डायरेक्टोरेट ऑफ सिस्टम्स, कर नीति प्रभाग के साथ मिलकर फॉर्म को करदाता-अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि विधि विभाग द्वारा जांच के बाद नियमों को अधिसूचित किया जाएगा और संसद के समक्ष रखा जाएगा.
आयकर अधिनियम 2025 कब से होगा लागू?
आयकर अधिनियम 2025 अगले वित्त वर्ष 2026-27 (एक अप्रैल 2026) से लागू होगा. नया अधिनियम कर कानूनों को सरल बनाएगा और कानून में शब्दों की अधिकता को कम करेगा जिससे इसे समझना आसान हो जाएगा. नया कानून कोई नई कर दर लागू नहीं करता है और केवल भाषा को सरल बनाता है, जो जटिल आयकर कानूनों को समझने के लिए आवश्यक है. नया कानून अनावश्यक प्रावधानों एवं पुरानी भाषा को हटाता है और 1961 के आयकर अधिनियम में धाराओं की संख्या 819 से घटाकर 536 और अध्यायों की संख्या 47 से घटाकर 23 कर देता है. नए कानून में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है, तथा स्पष्टता बढ़ाने के लिए 1961 के कानून के सघन पाठ के स्थान पर 39 नई सारणियां और 40 नए सूत्र शामिल किए गए हैं.
Do not panic if you receive an income tax notice correct mistakes
Income Tax Notice: दिल्ली के एक कारोबारी को अपने बैंक अकाउंट में 8 लाख रुपये जमा करने पर आयकर विभाग से नोटिस मिल गया. बहुतों के गलत रिटर्न या सूचनाओं में असंगति पर नोटिस आए हैं. आम धारणा है कि आयकर विभाग टैक्स चोरी पकड़ता है, तो नोटिस भेजता है लेकिन अब यह जरूरी नहीं है. 2025 में अबतक, 15 लाख से ज्यादा ई-नोटिस जारी किए गए हैं. पिछले कुछ महीनों में, कई वेतनभोगी कर्मचारियों और कारोबारियों ने आयकर नोटिस मिलने की जानकारी दी है. ये नोटिस उत्पीड़न नहीं, बल्कि टैक्स सिस्टम के पूर्व अनुमानित अनुपालन की दिशा में बदलाव के हिस्से के रूप में जारी हुए हैं.
नोटिस की संख्या बढ़ने का सीधा मतलह है, आयकर विभाग का सिस्टम अधिक मजबूत और डाटा-समर्थित बन गया है. एआई और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक हथियारों से सुसज्जित आकर विभाग अब पहले से अधिक मुस्तैद हो गया है. आपकी एक-एक पाई का हिसाब, आयकर अधिकारियों की आंखों के सामने हैं. इसलिए, 2025 में आयकर नोटिस में बढ़ोतरी हुई है.
आयकर विभाग अब बैंकों, प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और जीएसटी फाइलिंग से प्राप्त होने वाले डेटा को एनुअल इंफोर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) में शामिल कर रहा है. करदाता की तरफ से घोषित की गई इनकम और थर्ड पार्टी से जुटाए आंकड़ों में तालमेल न होने पर ऑटोमैटिक अलर्ट जनरेट होता है और इसके अनुपालन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए टैक्सपेयर्स को सूचित किया जाता है.  डिजिटल युग में, आयकर विभाग अब आपके बारे में पहले से ज्यादा जानता है. इसलिए नोटिस मिलने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपने कुछ गलत किया है. इसका मतलब है कि विभाग के पास उपलब्ध आंकड़े आपकी जानकारी से मेल नहीं खा रहे हैं और यह आपको स्पष्टीकरण देने का एक मौका है. इसलिए आपका काम डरना नहीं, बल्कि समय पर और सटीक प्रतिक्रिया देना है.
नोटिस आए तो क्या करें?
इनकम टैक्स पोर्टल पर नोटिस को वेरीफाई करें.
सेक्शन और प्रतिक्रिया देने की अवधि को समझने के लिए नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
अपने डेटा को एआईएस, टीडीएस और बैंक स्टेटमेंट से मिलान करें.
तुरंत जवाब दें या अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से परामर्श करें.
नोटिस के पीछे सबसे सामान्य कारण
फॉर्म 26एएस/एआईएस/टीआईएस डेटा और आपके द्वारा फाइल किए गए ITR में मेल न होना
पैन और आधार का लिंक न होना, ITR वैलीडेशन के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य है
शेयर, सपंत्ति या म्यूचुअल फंड में उच्च मूल्य के लेनदेन, जो रिटर्न में नहीं दिखाए गए
बैंकों द्वारा अस्पष्टीकरण नकदी जमा या निकासी की सूचना देना
देरी से या दोषपूर्ण फाइलिंग, विशेषरूप से धारा 139(9) के तहत
एजुकेशन लोन, हाउस रेंट अलाउंस, दान आदि के नाम पर गलत टैक्स छूट का दावा करना
इन कारणों की वजह से आयकर कानून की धारा 143(1) (सारांश सूचना) और 142(1) (प्रारंभिक पूछताछ) के तहत जारी किए गए ई-नोटिस में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, इनमें से अधिकांश को डिजिटल रूप से हल किया जा सकता है.
<caption>
सबसे आम आयकर नोटिस और सुधार
</caption>
धारा
उद्देश्य
मतलब
आपको क्या करना है
139 (9)
दोषपूर्ण रिटर्न
रिटर्न अपूर्ण है या गलत फॉर्म का इस्तेमाल
115 दिनों के भीतर गलती को ऑनलाइन सुधारें
142(1)
मूल्यांकन से पहले पूछताछ
विभाग दस्तावेज या स्पष्टीकरण चाहता है
ई-प्रोसीडिंग के जरिए साक्ष्य अपलोड करें
143(1)
सूचना
ऑटोमैटेड कम्प्यूटेशन मिसमैच या रिफंड अपडेट
सारांश की समीक्षा करें, आवश्कय होने पर प्रतिक्रिया दें
143(2)
स्क्रूटनी असेसमेंट
विस्तृत जांच के लिए रिटर्न का चयन
दस्तावेज तैयार करें, अपने सीए से सलाह लें
148/148A
पुर्नमूल्यांकन
माना जाता है कि कोई आय मूल्यांकन से बच गई है
सबूतों के साथ तुरंत जवाब दें
156
डिमांड नोटिस
कर, ब्याज, या जुर्माना देय
सटीकता जांचें, भुगतान करें या अपील करें
डिजिटल डैशबोर्ड: नया टैक्स कमांड सेंटर
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल अब पूरी तरह से आपके व्यक्तिगत अनुपालन कंसोल में बदल चुका है. इससे पहले कि आपको कोई नोटिस मिले, आइए जानते हैं, यह आपके लिए कैसे काम करता है:
www.incometax.gov.in पर लॉग इन करें
सभी नोटिस और समय-अवधि देखने के लिए पेंडिंग एक्शन और फिर ई-प्रोसीडिंग पर जाएं
यह जांचने के लिए कि ईमेल या एसएमएस वास्तविक है या नहीं, “ऑथेंटिकेट नोटिस/ऑर्डर” का इस्तेमाल करें
आपके पैन के आधार पर रिपोर्ट किए गए उच्च मूल्य वाले लेनदेन को देखने के लिए “कम्पलायंस पोर्टल” पर क्लिक करें
अपना एआईएस (एनुअल इंफोर्मेशन स्टेटमेंट) और टीआईएस नियमित रूप से डाउनलोड करें- यह आपकी आय के बारे में सरकार के दृष्टिकोण को दिखाता है.
डैशबोर्ड को अपनी टैक्स हेल्थ रिपोर्ट के रूप में देखें- इसे हेल्थ चेकअप की तरह साल में एक बार नहीं, बल्कि हर महीने जरूर चेक करें.
एक्सपर्ट बोले- अपने रिकॉर्ड तैयार रखें
चार्टर्ड अकाउंटेंट यतीन्द्र खेमका का कहना है कि, ई-नोटिस में बढ़ोतरी एक बड़े बदलाव का संकेत है. भारत की कर व्यवस्था प्रतिक्रियाशील ऑडिट से अब सक्रिय पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ रही है. आज 80 फीसदी से ज्यादा ई-नोटिस का समाधान बिना प्रत्यक्ष सुनवाई के किया जाता है. आज सबसे स्मार्ट करदाता वो नहीं है जो अच्छी तरह से अपनी चोरी छिपाता है, बल्कि वो है जो सही ढंग से अनुपालन करता है. आज के डिजिटल युग की नई टैक्स प्लानिंग है- पारदर्शिता. सही प्रतिक्रिया दें, अपने रिकॉर्ड को तैयार रखें फिर देखिए आप कैसे सिस्टम से आगे रहेंगे, हमेशा.
Income Tax Crackdown on unreported high-value transactions
Income Tax Crackdown: आयकर विभाग ने कर चोरी रोकने के लिए नया अभियान शुरू किया है. इसके तहतअधिक मूल्य वाले लेनदेन (हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन) की जानकारी छुपाने या अधूरी जानकारी देने वालों को निशाना बनाया जा रहा है. विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-24 के दौरान के ऐसे लेनदेन को लेकर देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है. अभी तक ऐसे सैकड़ों निकायों की पहचान की गई है, जिनकी सूची 30 सितंबर तक क्षेत्रीय इकाइयों को सौंपी जा चुकी है. विभाग ने इन संस्थाओं को नोटिस जारी करने और कानून के तहत भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया नवंबर महीने के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है.
नवंबर तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद
ईटी की एक रिपोर्ट में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है- सिस्टम निदेशालय ने पिछले दो वित्त वर्षों में कई रिपोर्टिंग एजेंसियों द्वारा सही से अनुपालन नहीं करने का पता लगाया है. हम नोटिस भेजने की प्रक्रिया में हैं और विभाग ने कानून के तहत भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश की है. यह प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होनी है.
हर साल 31 मई तक रहती है समयसीमा
यह कार्रवाई स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (एसएफटी) और सिग्निफिकेंट फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (एसआरए) फॉर्म जमा नहीं करने पर केंद्रित है. एसएफटी एक रिपोर्टिंग मैकेनिज्म है, जिसमें निर्दिष्ट संस्थाओं को उच्च मूल्य वाले वित्तीय लेनदेन, जैसे नकद एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन, ब्याज, लाभांश आदि की जानकारी देनी होती है. वित्त वर्ष के अंत से 31 मई तक यह रिपोर्ट दाखिल करनी होती है, लेकिन कई संस्थाओं ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 31 मई 2024 की समय सीमा का पालन नहीं किया. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह समय सीमा 31 मई 2025 थी. इसमें देरी पर प्रतिदिन 1,000 रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है.
ऐसे बड़े लेनदेन की रिपोर्टिंग है अनिवार्य
अनरिपोर्टेड ट्रांजेक्शन में नकद जमा, नाबालिग बच्चों के नाम पर वाहन की खरीद, सोना खरीद और 50 हजार रुपए से अधिक के लग्जरी होटल स्टे शामिल हैं. बैंकों और कंपनियों के लिए बिना पैन नंबर वाले व्यक्तियों द्वारा कार या संपत्ति की खरीद या नकद जमा जैसे बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी आयकर अधिकारियों को देना अनिवार्य है. इसका उद्देश्य उच्च मूल्य वाले लेनदेन पर नजर रखना और कर चोरी को रोकना है.एसएफटी के माध्यम से बैंक, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार, बीमा कंपनियां और एनबीएफसी जैसी संस्थाएं ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करती हैं. उदाहरण के लिए, 10 लाख रुपए से अधिक के शेयरों की खरीद, म्यूचुअल फंड में निवेश या 2 लाख रुपए से अधिक का नकद जमा रिपोर्टेबल है.
जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार्रवाई कर आधार का विस्तार करने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है. समयसीमा तक एसएफटी जमा करने का अनुपालन नहीं करने पर आयकर कानून में जुर्माने के अलावा सजा का भी प्रावधान है.
Income Tax department extends tax audit report submission deadline
Income Tax Audit Date Extension: आयकर विभाग ने गुरुवार (25 सिंतबर, 2025) को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि एक महीना बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी. बड़ी कंपनियों, ट्रस्ट और व्यापारियों को अपना वार्षिक ऑडिट जमा करने के लिए पहले 30 सितंबर तक की समय सीमा रखी गई थी. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा कि आयकर रिटर्न का ई-फाइलिंग पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है और 23 सितंबर तक 7.57 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. सीबीडीटी के मुताबिक, 24 सितंबर तक करीब 4.02 लाख कर ऑडिट रिपोर्ट अपलोड की जा चुकी हैं. इनमें से 60,000 से अधिक ऑडिट रिपोर्ट बुधवार को ही अपलोड की गईं.
क्यों बढ़ायी गई ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की डेट?
आयकर विभाग ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठनों समेत विभिन्न पेशेवर संस्थाओं ने समय पर ऑडिट रिपोर्ट पूरा करने में आ रही समस्याओं को रेखांकित किया था. देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से सामान्य कारोबारी एवं पेशेवर गतिविधियां प्रभावित होना प्रमुख कारण रहा है. इस मुद्दे पर कुछ उच्च न्यायालयों में भी सुनवाई हुई है. आयकर विभाग के शासकीय निकाय सीबीडीटी ने कहा, कर सलाहकारों के प्रतिनिधित्व और न्यायालयों के समक्ष रखे गए उनके प्रतिवेदनों को देखते हुए आयकर अधिनियम, 1961 के किसी भी प्रावधान के तहत आडिट रिपोर्ट दाखिल करने की निर्धारित तिथि 30 सितंबर, 2025 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर, 2025 कर दी गई है.
क्या होती है टैक्स ऑडिट रिपोर्ट?
बता दें कि, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट केवल उन टैक्सपेयर्स को दाखिल करना अनिवार्य है, जिनके खाते धारा 44AB से जुड़े हुए हैं. धारा 44AB के तहत अकाउंट ऑडिट का मकसद इनकम टैक्स एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन और टैक्स कानून की अन्य जरूरतों को पूरा करना है. टैक्स ऑडिट रिपोर्ट को फॉर्म संख्या 3CA/3CB और 3CD में देनी होता है. सीए टैक्सपेयर्स के अकाउंट की जांच करता है और निष्कर्ष के साथ रिपोर्ट तैयार करता है. बता दें कि, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट हर टैक्सपेयर को फाइल नहीं करनी होती. यह केवल उन्हीं के लिए जरूरी है जिनका बिजनेस टर्नओवर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है या प्रोफेशनल इनकम 50 लाख रुपए से ऊपर है. आम सैलरी पाने वाले या छोटे टैक्सपेयर्स पर इस डेडलाइन बढ़ने का कोई असर नहीं होगा.
अबतक कितने आयकर रिटर्न दाखिल किए गए?
इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया कि आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल एकदम सुगमता से काम कर रहा है और इसमें कोई भी तकनीकी खामी नहीं है. इस पर विभिन्न वैधानिक फार्म और रिपोर्टें सफलतापूर्वक जमा की जा रही हैं. ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण विभाग ने 15 सितंबर को व्यक्तियों एवं जिन्हें ऑडिट नहीं कराना होता है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन के लिए बढ़ा दी थी. सोलह सितंबर तक 7.54 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए जिनमें से 1.28 करोड़ करदाताओं ने स्व-मूल्यांकन कर का भुगतान किया.
AIFTP ने भी CBDT को सौंपा था ज्ञापन
अखिल भारतीय कर व्यवसायी महासंघ (AIFTP) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से आकलन वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स (ITR) और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तय तारीख को बढ़ाने मांग की थी. समाचार एजेंसी PTI को AIFTP के प्रेसिडेंट समीर जानी ने बीते मंगलवार को बताया कि CBDT चेयरमैन को विस्तार के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया है. इसमें टैक्सपेयर्स और पेशेवरों के सामने आने वाली कई चुनौतियों का हवाला दिया गया है. इनमें बाढ़, भूस्खलन, तकनीकी गड़बड़ियां और अनुपालन चुनौतियां शामिल हैं.
ITR Filing Deadline extended by CBDT for 1 Day to 16 Sep 2025
ITR Filing Deadline: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की समय सीमा को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है. अब करदाता 16 सितंबर यानी आज तक बिना जुर्माने के अपने रिटर्न (ITR) दाखिल कर सकते हैं, जबकि पहले यह समय सीमा 15 सितंबर थी. इससे पहले, इस मूल्यांकन वर्ष के लिए रिटर्न दाखिल करने की मूल समय सीमा 31 जुलाई 2025 थी, जिसे बाद में 15 सितंबर तक बढ़ाया गया था.
ITR Deadline: CBDT ने दी ये जानकारी
सीबीडीटी ने इस विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन पहले 31 जुलाई से 15 सितंबर की गई थी. अब इसे एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर करने का निर्णय लिया गया है. सीबीडीटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह भी बताया कि इन बदलावों को लागू करने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल 16 सितंबर की रात 12:00 बजे से सुबह 2:30 बजे तक रखरखाव मोड (E-filing Portal Maintenance) में रहेगा.
ITR Last Date बढ़ाने की उठ रही थी मांग
इस विस्तार की घोषणा से पहले, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और व्यक्तिगत करदाताओं ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर तकनीकी खामियों की शिकायतें सोशल मीडिया पर की थीं. इन शिकायतों में पोर्टल की धीमी गति और लॉगिन की समस्याएं शामिल थीं, जिसके कारण कई करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने में कठिनाई हुई. इससे पहले 14 सितंबर को समय सीमा में विस्तार की अफवाहें फैलीं, जिसे आयकर विभाग ने फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया था. हालांकि, एक दिन बाद सीबीडीटी ने आधिकारिक तौर पर समय सीमा को 16 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा की.
अब तक फाइल किए गए इतने Income Tax रिटर्न
आयकर विभाग ने यह भी बताया कि 15 सितंबर तक मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 7.3 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं. यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कर अनुपालन और करदाताओं के आधार में वृद्धि के बारे में बताती है. उदाहरण के लिए, मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए 31 जुलाई 2024 तक 7.28 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे, जबकि मूल्यांकन वर्ष 2023-24 में यह संख्या 6.77 करोड़ थी.
ITR Filing Glitches बनी मुख्य वजह
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय सीमा में विस्तार का लाभ उठाएं और बिना किसी देरी के अपने रिटर्न दाखिल करें. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि रखरखाव के दौरान पोर्टल की अनुपलब्धता के बावजूद, करदाता 16 सितंबर को दिन के अधिकांश समय में रिटर्न दाखिल कर सकेंगे. आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा में एक दिन का विस्तार करदाताओं के लिए राहत की खबर है, खासकर उन लोगों के लिए जो तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे कई करदाताओं को बिना जुर्माने के अपना रिटर्न भरने में मदद मिलेगी. करदाता इसके बाद 31 दिसंबर तक जुर्माने के साथ रिटर्न भर सकते हैं.
Income Tax Return filing Last Date Condonation Request Taxpayers
Income Tax Return Filing Last Date 2025: आयकर विभाग (income tax department) ने विशेष हालातों में विलंबित आयकर रिटर्न (Income Tax Return) भरने के लिए 'कंडोनेशन रिक्वेस्ट' (Condonation Request) की नई सुविधा शुरू की है. विभाग के अनुसार, यह आवेदन ऐसे मामलों में स्वीकार किया जाएगा जहां कोई ठोस कारण हो, जैसे कि किसी की मृत्यु या गंभीर बीमारी के कारण रिटर्न दाखिल नहीं हो सका हो. अगर यह आवेदन स्वीकार हो जाता है, तो करदाता को अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना नहीं देना पड़ेगा. यह एक सकारात्मक कदम है जो करदाताओं के लिए राहत प्रदान करता है. यह नई सुविधा उन करदाताओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो पिछले वर्षों के लंबित मामलों को हल करना चाहते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आवेदन सिर्फ उन मामलों के लिए है जिनमें रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख निकल चुकी है और करदाता को एक वैध कारण देना होगा.
क्या है इनकम टैक्स की देरी माफ (Condonation Request) की नई सुविधा
इनकम टैक्स विभाग के अनुसार अक्सर लोग अस्पताल में भर्ती होने या घर में किसी की मृत्यु जैसे गंभीर कारणों से समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाते. ऐसे मामलों में राहत देने के लिए पोर्टल पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है. इसके जरिए करदाता देरी माफ करने की अपील कर सकता है. अगर विभाग अनुरोध स्वीकार कर लेता है तो अतिरिक्त टैक्स पेनल्टी या ब्याज नहीं देना पड़ेगा. यह सुविधा ITR लास्ट डेट के बाद भी काम करेगी. करदाताओं को अब सतर्क रहना होगा और सही समय पर आवेदन करना चाहिए. आयकर विभाग की यह योजना करदाताओं की परेशानियों को कम करेगी. देरी माफ विकल्प से ITR फाइलिंग प्रक्रिया आसान हो जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल वास्तविक कारणों पर लागू होगा. ITR लास्ट डेट 2025 में यह सुविधा लाखों लोगों को फायदा पहुंचाएगी.
आवेदन प्रक्रिया को समझिए
'देरी माफ़ (कंडोनेशन रिक्वेस्ट)' के लिए आवेदन करना बहुत ही सरल है. इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा.
सबसे पहले, आपको आयकर विभाग की वेबसाइट (https://eportal.incometax.gov.in) पर लॉग इन करना होगा.
इसके बाद, डैशबोर्ड पर 'सर्विसेज' विकल्प में जाकर 'कंडोनेशन रिक्वेस्ट' लिंक पर क्लिक करना होगा.
फिर, 'Application for Statutory Forms' का चुनाव करना है.
अंत में, 'Create Condonation Request' बटन पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है.
यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि केवल योग्य मामलों में ही यह छूट मिल सके, जिससे प्रणाली का दुरुपयोग न हो.
ITR Last Date: करदाताओं ने की थी डेडलाइन बढ़ाने की मांग
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इससे करदाताओं में अनिश्चितता बनी हुई है. कई करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से रिटर्न और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की समय सीमा को बढ़ाने की मांग की है. इसके पीछे हवाला दिया गया है कि रिटर्न भरने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह से शाम पांच बजे तक सिर्फ एक रिटर्न ही भरा जा पा रहा था क्योंकि 'एआईएस' का डेटा डाउनलोड होने में भी समस्या आ रही थी. इस स्थिति पर वित्त मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह ध्यान देने योग्य है कि अगर समय सीमा नहीं बढ़ाई जाती है तो देर से रिटर्न फाइल करने पर जुर्माना लग सकता है. मौजूदा नियमों के तहत यदि समय पर रिटर्न फाइल नहीं किया जाता है तो 5 लाख रुपये से अधिक की आय वालों को 1000 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा.
ITR Last Date: क्या आईटीआर की लास्ट डेट बढ़ेगी?
बता दें कि, अगर कंडोनेशन अनुरोध स्वीकृत हो जाता है तो कोई अतिरिक्त टैक्स, पेनल्टी या ब्याज नहीं देना पड़ेगा. विभाग का हेल्पडेस्क 24x7 सक्रिय है जो कॉल, लाइव चैट, वेबेक्स सेशन और एक्स के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा दावा कि आयकर रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है. आयकर विभाग ने स्पष्ट किया कि डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. विभाग ने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि, व्यक्तिगत और HUF करदाताओं के लिए ITR दाखिल करने की तिथि 15 सितंबर ही है और फेक न्यूज से सावधान रहें. विभाग के अनुसार, केवल eportal.incometax.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही विश्वसनीय है. सोशल मीडिया के इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. अब तक आकलन वर्ष 2025-26 के लिए 6 करोड़ से अधिक ITR दाखिल हो चुके हैं, जो पिछले वर्ष से ज्यादा है.
Income Tax Return Deadline Extension 2025 Over 6 crore itr filed
Income Tax Return Filing: आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि आकलन वर्ष 2025-26 (AY 2025-26) के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं. यह आंकड़ा करदाताओं और कर पेशेवरों की सक्रियता को दर्शाता है जो कर अनुपालन में वृद्धि और व्यापक कर आधार का प्रतीक है.बिना जुर्माने के आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है. आयकर विभाग ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, करदाताओं और कर पेशेवरों का धन्यवाद, जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है. विभाग ने करदाताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल करें.
24x7 सहायता के लिए हेल्पडेस्क
करदाताओं को आयकर रिटर्न दाखिल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में सहायता प्रदान करने के लिए आयकर विभाग का हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर कार्य कर रहा है. विभाग कॉल, लाइव चैट, WebEx सत्र और Twitter/X के माध्यम से समर्थन प्रदान कर रहा है. यह सुविधा करदाताओं को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है, जिससे ITR दाखिल करने की प्रक्रिया सरल और सुगम हो रही है.
ITR Deadline Extension 2025: क्या आईटीआर भरने की लास्ट डेट बढ़ेगी?
आयकर विभाग ने मई में आकलन वर्ष (AY) 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25 में अर्जित आय के लिए) के लिए व्यक्तियों, HUF और उन संस्थाओं, जिनके खातों का ऑडिट नहीं करवाना है, के लिए ITR दाखिल करने की नियत तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया था. यह विस्तार आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म में "संरचनात्मक और सामग्री संशोधनों" के कारण किया गया था, जिन्हें अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में अधिसूचित किया गया था.
ITR फॉर्म में बदलाव
AY 2025-26 के लिए ITR फॉर्म में किए गए परिवर्तनों के लिए ITR फाइलिंग यूटिलिटीज और बैक-एंड सिस्टम में भी संशोधन की आवश्यकता थी. इन संशोधनों ने करदाताओं को नए प्रारूप के अनुरूप रिटर्न दाखिल करने में सहायता प्रदान की. विभाग ने इन बदलावों को लागू करने के लिए तकनीकी उन्नयन सुनिश्चित किया, ताकि करदाताओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े.
कर अनुपालन में निरंतर वृद्धि, करदाताओं के लिए सलाह
ITR दाखिल करने की संख्या में वर्षों से लगातार वृद्धि देखी गई है, जो बढ़ती अनुपालन और कर आधार के विस्तार को दर्शाता है. AY 2024-25 के लिए, 31 जुलाई, 2024 तक रिकॉर्ड 7.28 करोड़ ITR दाखिल किए गए थे, जबकि AY 2023-24 में 6.77 करोड़ ITR दाखिल हुए थे, जो साल-दर-साल 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. यह वृद्धि करदाताओं के बीच जागरूकता और सरकार की डिजिटल पहल का परिणाम है. आयकर विभाग ने सुझाव दिया है कि जिन करदाताओं ने अभी तक AY 2025-26 के लिए ITR दाखिल नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऐसा करें. अंतिम तारीख के करीब पहुंचने पर सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं. समय पर रिटर्न दाखिल करने से न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि करदाताओं को मानसिक शांति भी मिलती है.
15 सितंबर 2025 तक ITR दाखिल न करने की स्थिति में क्या होगा?
जुर्माना और विलंब शुल्क: यदि आप 15 सितंबर की अंतिम तारीख तक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके बाद आपको विलंब शुल्क के साथ ITR दाखिल करना होगा.
रिफंड में देरी: समय पर ITR दाखिल न करने पर, यदि आपको कोई रिफंड प्राप्त करना है, तो उसमें देरी हो सकती है.
आयकर विभाग से नोटिस: आयकर विभाग की ओर से आपको नोटिस जारी किया जा सकता है, जिसमें रिटर्न दाखिल करने की जानकारी मांगी जा सकती है.गंभीर मामलों में कार्रवाई
गंभीर उल्लंघनों की स्थिति में, आयकर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें अतिरिक्त दंड या कानूनी कदम शामिल हो सकते हैं. वहीं विशेषज्ञ आपको 15 सितंबर की समय सीमा से पहले ITR दाखिल करने की सलाह दे रहे हैं ताकि जुर्माने और अन्य समस्याओं से बचा जा सके. आयकर विभाग का 24x7 हेल्पडेस्क आपकी सहायता के लिए उपलब्ध है.