Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Diamond Import gets relief as govt restores exemption from IGST
Diamond Import: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हीरा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अधिसूचना में डायमंड इंप्रेस्ट ऑथराइजेशन यानी डीआईए स्कीम के तहत नैचुरल कट और पॉलिश्ड हीरों के आयात पर इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी आईजीएसटी की छूट फिर से बहाल कर दी है. यह छूट 20 नवंबर से प्रभावी हो गई है. इसके साथ बेसिक कस्टम ड्यूटी और कुछ अन्य लेवी पर भी राहत जारी रहेगी. इससे पात्र आयातकों को कर के बोझ से राहत मिलेगी और उद्योग में लागत कम होने की उम्मीद है.
क्या है डीआईए स्कीम?
डीआईए स्कीम जनवरी 2025 में शुरू की गई थी. इसका मकसद भारतीय हीरा निर्यातकों, खासकर छोटे और मझोले कारोबारियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाना था. उस समय देश से हीरे के निर्यात में गिरावट आ रही थी और रोजगार पर असर पड़ रहा था. इस स्कीम के तहत पात्र निर्यातक चौथाई कैरेट से कम वजन वाले नैचुरल कट और पॉलिश्ड हीरे का कुछ शुल्कों से मुक्त आयात कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्यात संबंधी शर्तें पूरी करें. इनमें कम से कम 10 फीसदी वैल्यू एडिशन और तय समय में निर्यात का दायित्व पूरा करना शामिल है. पात्रता के लिए टू स्टार एक्सपोर्ट हाउस या उससे ऊपर की रेटिंग और सालाना कम से कम 15 मिलियन डॉलर का हीरा निर्यात जरूरी है.
कारीगरों और छोटे कारोबारियों को होगा लाभ
पिछले साल बाद में सरकार ने नीति में बदलाव करते हुए आईजीएसटी और कंपेंसेशन सेस पर छूट हटा दी थी, जबकि अन्य ड्यूटी छूट जारी रखी गई थी. अब नई अधिसूचना के जरिए आईजीएसटी छूट वापस लाई गई है. इससे आयात आसान होगा और घरेलू प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे सूरत जैसे डायमंड हब में काम करने वाले हजारों कारीगरों और छोटे व्यापारियों को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि लागत कम होने से वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर मुकाबला कर सकेंगे. स्कीम में आयात की सीमा भी तय है. जैसे पिछले 3 साल के औसत निर्यात का 5 फीसदी या अधिकतम 15 मिलियन डॉलर तक.
सिर्फ प्राकृतिक हीरों पर लागू होगी यह छूट
यह फैसला उद्योग की मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है. हीरा निर्यात भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. छूट बहाल होने से कैश फ्लो में सुधार होगा और नए ऑर्डर लेने में आसानी होगी. सरकार ने साफ किया है कि यह सुविधा सिर्फ प्राकृतिक हीरों के लिए है. यह छूट लैब ग्रोन या सिंथेटिक हीरों पर लागू नहीं होगी.
GST Registration for small e commerce sellers to begin from 1 Nov
GST Registration: छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है. वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए सरलीकृत जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सुविधा 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी. यह सुविधा जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध होगी. 57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में इस व्यवस्था की सिफारिश की गई थी और अब सिस्टम तैयार हो चुका है. अधिकारी ने गुरुवार को एसोचैम के एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी.
इस तरह होगी छोटे सेलर्स को राहत
नए नियम के तहत सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी रूल्स 2017 में नया नियम 14बी जोड़ा गया है. इसके अनुसार, जो छोटे विक्रेता सिर्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट या अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए सामान बेचते हैं, वे दूसरे राज्यों में आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. उन्हें उन राज्यों में अपना अलग ऑफिस या दुकान खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे ई-कॉमर्स ऑपरेटर के वेयरहाउस को अपना प्रिंसिपल प्लेस ऑफ बिजनेस यानी मुख्य कारोबारी स्थान बता सकते हैं.
यह सुविधा उन्हीं विक्रेताओं के लिए है, जो हर महीने 2.5 लाख रुपए से ज्यादा इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी आगे नहीं बढ़ाते. उन्हें कम से कम एक राज्य में भौतिक उपस्थिति और जीएसटी रजिस्ट्रेशन पहले से होना चाहिए. वही राज्य उनका होम स्टेट रहेगा. इस योजना के तहत मिला रजिस्ट्रेशन सिर्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की गई सप्लाई के लिए ही इस्तेमाल हो सकेगा. सिस्टम के जरिए ई-कॉमर्स ऑपरेटर की सहमति भी ली जाएगी.
जल्द आएगा सर्कुलर और नोटिफिकेशन
सरकार अगले कुछ दिनों में विस्तृत सर्कुलर और नोटिफिकेशन जारी करेगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक बड़ा सुधार है. अभी छोटे विक्रेता होम स्टेट के बाहर कारोबार बढ़ाने से हिचकते हैं, क्योंकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जटिल लगती है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मदद से यह प्रक्रिया आसान और सिस्टम आधारित होने से कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी. अनुमान है कि करीब 9.5 लाख छोटे विक्रेताओं को इससे फायदा हो सकता है.
रिफंड से जुड़े इन बदलावों पर भी अमल जल्द
इसके अलावा जीएसटी काउंसिल ने कुछ रिफंड संबंधी बदलाव भी मंजूर किए थे, जिनके नोटिफिकेशन भी जल्द आने वाले हैं. वहीं सीजीएसटी एक्ट की धारा 16(2)(सी) पर अलग से चर्चा चल रही है. इस धारा के तहत खरीदार का इनपुट टैक्स क्रेडिट सप्लायर द्वारा टैक्स जमा करने पर निर्भर करता है. कई बार सच्चा खरीदार भी सप्लायर की गलती की वजह से क्रेडिट नहीं पा पाता. अधिकारियों की कमेटी इस मामले का विस्तृत अध्ययन कर रही है और तीन महीने में रिपोर्ट देगी. इसके बाद जीएसटी काउंसिल फैसला करेगी. इसे लागू करने का लक्ष्य 1 अप्रैल 2027 रखा गया है.
GST Refund will not process automatically if any appeal pending says FinMin
GST Refund: वित्त मंत्रालय ने जीएसटी रिफंड को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया. इसके मुताबिक, अगर किसी कारोबारी का पहले का जीएसटी रिफंड ऑर्डर पहले से अपील में है, तो उसे नए क्लेम पर ऑटोमैटिक प्रोविजनल रिफंड नहीं मिलेगा. यह नियम खासकर जीरो रेटेड सप्लाई और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर वाले रिफंड पर लागू होगा. जीरो रेटेड सप्लाई में निर्यात और विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी एसईजेड को की जाने वाली आपूर्ति शामिल है. इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर तब बनता है, जब कच्चे माल पर टैक्स ज्यादा लगता है और तैयार माल पर कम. ऐसे में जमा हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट का रिफंड मांगा जाता है.
जीएसटी काउंसिल ने लिया रिफंड तेज करने का निर्णय
यह स्पष्टीकरण 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के फैसले के बाद आया है. काउंसिल ने रिफंड प्रक्रिया को तेज करने का फैसला लिया था. अब रिफंड क्लेम को स्वीकार करने या कमी बताने का समय 15 दिन से घटाकर 10 दिन कर दिया गया है. अगर अधिकारी इस दौरान न तो स्वीकार करे और न ही कमी बताए, तो सिस्टम खुद क्लेम को स्वीकृत मान लेगा. लो-रिस्क यानी कम जोखिम वाले क्लेम में सिस्टम बिना अधिकारी के हस्तक्षेप के दावा की गई राशि का 90 फीसदी तीन कार्य दिवस में प्रोविजनल रूप से मंजूर कर सकता है.
लेकिन इन मामलों में तेज नहीं होगा रिफंड
लेकिन मंत्रालय ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों यानी एफएक्यू में तीन स्थितियों में इस ऑटोमैटिक रिलीज को बंद कर दिया है. पहली स्थिति तब है, जब पहले के रिफंड ऑर्डर के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी हो चुका हो. दूसरी स्थिति में विभाग ने उस ऑर्डर के खिलाफ अपीलीय प्राधिकरण में अपील कर रखी हो और वह अभी लंबित हो. तीसरी स्थिति में विभाग ने जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर की हो और ट्रिब्यूनल ने अभी फैसला न दिया हो. इन तीनों मामलों में नया क्लेम अधिकारी की जांच के बाद ही प्रोविजनल रिफंड के लिए आगे बढ़ेगा.
यह जांच हर रिफंड पर लागू नहीं होती. कैश लेजर में बेकार पड़े पैसे का रिफंड सिस्टम खुद बिना अधिकारी के जारी करेगा. इसके अलावा सुपारी, पान मसाला, तंबाकू और आवश्यक तेलों के अधिसूचित सप्लायरों तथा जिन कारोबारियों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें भी ऑटोमैटिक रूट नहीं मिलेगा. 2017 में अधिसूचित कुछ सामानों पर इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में अनयूज्ड क्रेडिट का रिफंड पुराने प्रतिबंध के कारण अभी भी नहीं मिल सकता.
जल्द रिफंड पाने वालों की संख्या होगी कम
इस प्रावधान से तेज रिफंड पाने वालों की संख्या सीमित हो सकती है. जिन क्लेम पर पहले से नोटिस या विभाग की अपील लंबित है, वे स्क्रूटिनी में जाएंगे. कम जोखिम वाले नहीं माने गए क्लेम पर भी अधिकारी पहले जांच करेंगे. निर्यातकों और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर वाले यूनिटों को कामकाजी पूंजी की राहत मिलने में देरी हो सकती है, जिनके लिए यह स्कीम बनाई गई थी.
GST Council Meeting now rescheduled to 8th Oct from 7th Oct
GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक की तारीख बदल दी गई है. अब यह बैठक 7 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगी. जीएसटी काउंसिल सचिवालय ने 5 अक्टूबर को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यह बदलाव किया गया है. बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम के समिट रूम में सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इस बदलाव के लिए राजस्व सचिव की मंजूरी ली गई है और सदस्यों को सूचित करने के साथ असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है.
साल भर से ज्यादा के अंतराल के बाद बैठक
यह बैठक पिछले एक साल से ज्यादा समय बाद होने वाली है. इससे पहले 56वीं बैठक सितंबर 2025 में हुई थी, जिसमें जीएसटी 2.0 नाम के बड़े सुधारों को मंजूरी दी गई थी. उन सुधारों में टैक्स स्लैब को सरल बनाया गया. पुराने 5, 12, 18 और 28 फीसदी के स्लैब की जगह मुख्य रूप से 5 फीसदी और 18 फीसदी के दो स्लैब रखे गए. लग्जरी और सिनफुल गुड्स के लिए 40 फीसदी का खास रेट लगाया गया, जो पहले के 28 फीसदी और कंपेंसेशन सेस की जगह आया. ये बदलाव ज्यादातर सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं.
पहले भी बदली जा चुकी है बैठक की तारीख
57वीं बैठक की तारीख कई बार बदली जा चुकी है. पहले इसे 12 सितंबर 2026 को रखने का फैसला था, लेकिन नई दिल्ली में ब्रिक्स लीडर्स समिट होने के कारण इसे 7 अक्टूबर कर दिया गया. अधिकारियों की बैठक भी उसी हिसाब से शिफ्ट हुई थी. अब एक दिन और आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दिया गया है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होंगे.
अभी सामने नहीं आया है आधिकारिक एजेंडा
बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसारश् इस बार फोकस टैक्स रेट बदलने पर नहींश् बल्कि प्रक्रिया को आसान बनाने पर होगा. जीएसटी 2.0 के दूसरे चरण में इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी को लेकर राहत मिल सकती है. खरीदारों को सुरक्षा दी जा सकती है, ताकि सप्लायर के टैक्स न जमा करने पर भी उनका क्रेडिट न कटे. रिफंड प्रक्रिया तेज करने की बात भी हो है. लो रिस्क दावों में 90 फीसदी रिफंड अपने आप जारी होने और 10 दिन में स्वीकार होने जैसे प्रस्ताव रखे जा सकते हैं. प्लांट और मशीनरी पर भी रिफंड को पांच साल में बांटने की चर्चा है.
इन राहतों पर भी हो सकता है विचार
अनुपालन को आसान बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल करने, छोटे व्यवसायों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और ई-कॉमर्स विक्रेताओं को राहत देने जैसे मुद्दे भी आ सकते हैं. सबसे बड़ी चर्चा गिरफ्तारी की शक्तियों को लेकर हो सकती है. प्रस्ताव है कि जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी की पावर हटा दी जाए और अदालत की अनुमति जरूरी बना दी जाए. आपराधिक मामलों की सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ करने और कई अपराधों को नरम बनाने या हटाने की बात भी है. इससे बिजनेस में डर कम होगा और विवाद घटेंगे.
ये सुधार व्यापारियों और कंपनियों के लिए राहत भरे हो सकते हैं. कई क्षेत्रों में फंसा हुआ आईटीसी जारी होने से कैश फ्लो सुधरेगा. एक्सपोर्टर्स और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर वाले उद्योगों को फायदा होगा. बैठक के फैसले के बाद कानून में बदलाव करके इन्हें लागू किया जा सकता है.
Metro Trains freight movement soon as GST Council set to consider on proposal
Metro Trains: देश में मेट्रो ट्रेनों से अब सिर्फ यात्री ही सफर नहीं करेंगे, बल्कि जल्दी ही इनसे माल की ढुलाई भी होने लगेगी. जीएसटी काउंसिल इसकी राह आसान बनाने जा रही है. काउंसिल की 7 अक्टूबर को होने वाली बैठक में मेट्रो रेल को परिवहन के साधनों में शामिल करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है. इससे मेट्रो नेटवर्क के जरिए सामान लाने और ले जाने पर ई-वे बिल आसानी से जेनरेट किया जा सकेगा. दिल्ली मेट्रो सहित देश के अन्य मेट्रो सिस्टम को इससे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.
अभी नियमों के कारण आ रही है अड़चन
फिलहाल जीएसटी नियमों के अनुसार रेलवे, हवाई जहाज या जहाज से एक निश्चित मूल्य से अधिक का सामान ले जाने पर ई-वे बिल बनाना जरूरी होता है. लेकिन नियमों में ‘रेलवे’ शब्द की स्पष्ट परिभाषा नहीं दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी कानूनी रूप से भारतीय रेलवे से अलग है. इसी वजह से मेट्रो से माल ढुलाई में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, डीएमआरसी ने अर्बन फ्रेट सर्विसेज के तहत डिपो से डिपो तक माल ले जाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है. इसमें मेट्रो नेटवर्क को मिडिल-माइल कनेक्टिविटी के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन मौजूदा ई-वे बिल पोर्टल मुख्य रूप से भारतीय रेलवे के लिए बनाया गया है, इसलिए मेट्रो सिस्टम पर सामान ले जाने में परेशानी हो रही है. मेट्रो को नियमों में शामिल करने से देश के अन्य शहरों के मेट्रो सिस्टम को भी फायदा मिलेगा.
इतना बड़ा हो चुका भारत में मेट्रो नेटवर्क
भारत का मेट्रो रेल नेटवर्क अब करीब 1,170 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और यह 26 शहरों में फैला हुआ है. अगले दो साल में यह अमेरिका के नेटवर्क को पीछे छोड़ सकता है. अमेरिका का मेट्रो नेटवर्क करीब 1,386 किलोमीटर है, जबकि भारत उससे सिर्फ 216 किलोमीटर पीछे है. चीन इस मामले में काफी आगे है और उसका शहरी रेल नेटवर्क करीब 8,000 किलोमीटर का है. मेट्रो से माल ढुलाई शुरू होने से शहरों के अंदर सामान पहुंचाने का एक तेज और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प उपलब्ध हो जाएगा.
क्या होता है ई-वे बिल?
ई-वे बिल एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज होता है, जो सामान की आवाजाही दिखाता है और यह भी बताता है कि उस पर टैक्स चुकाया गया है या नहीं. सीजीएसटी नियमों के नियम 138 के अनुसार, 50 हजार रुपए से अधिक मूल्य के सामान की आवाजाही पर पंजीकृत व्यक्ति को ई-वे बिल बनाना होता है. राज्य के अंदर की आवाजाही में यह सीमा कम भी हो सकती है.
आईपीआर ट्रांसफर पर भी साफ होगी तस्वीर
काउंसिल की बैठक में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा बौद्धिक संपदा अधिकार यानी आईपीआर के स्थायी हस्तांतरण पर जीएसटी को लेकर है. फिलहाल स्थायी आईपीआर हस्तांतरण को माल और सेवा दोनों के रूप में करयोग्य माना गया है, लेकिन इसके लिए कोई अलग टैरिफ आइटम नहीं बनाया गया है. इससे वर्गीकरण को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है. लॉ कमिटी ने सिफारिश की है कि अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के आईपीआर हस्तांतरण को सेवा की आपूर्ति माना जाए. इससे हर तरह के आईपीआर हस्तांतरण पर साफ तौर पर टैक्स लगेगा. विदेश से भारत में आईपीआर आने पर इसे सेवा का आयात माना जा सकेगा और भारत से बाहर स्थायी हस्तांतरण को सेवा का निर्यात मानकर जीरो रेटेड सुविधा और इनपुट टैक्स क्रेडिट की वापसी आसान हो जाएगी.
जीएसटी काउंसिल की लॉ कमिटी पहले ही इन दोनों प्रस्तावों पर अपनी सिफारिशें दे चुकी है. अगर काउंसिल इन्हें मंजूरी दे देती है तो मेट्रो से माल ढुलाई का रास्ता साफ हो जाएगा और आईपीआर से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिलेगी. इससे शहरी माल परिवहन व्यवस्था और अधिक कुशल बनने की उम्मीद है.
GST Fraud might be curbed as HC orders no registration without aadhaar
GST Fraud: दिल्ली हाईकोर्ट ने जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर के रजिस्ट्रेशन को लेकर एक बड़ा और सख्त आदेश दिया है. कोर्ट ने देशभर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब बिना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के किसी भी व्यक्ति या कंपनी को जीएसटी रजिस्ट्रेशन न दिया जाए. जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस शैल जैन की बेंच ने यह अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा कि फिलहाल यह व्यवस्था लागू रहेगी. कोर्ट ने सरकार को यह भी छूट दी है कि अगर इसे लागू करने में कोई व्यावहारिक दिक्कत आए, तो वह कोर्ट को बता सकती है.
इस कारण कोर्ट ने दिया फैसला
अदालत ने साफ कहा कि फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन की वजह से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है और निर्दोष लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसलिए अधिकारियों को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए. कई याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड नंबर चुराकर या फ्रीज किए गए डिटेल्स का इस्तेमाल करके फर्जी जीएसटी नंबर बनवा लिए जा रहे हैं. इन फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है.
बड़े पैमाने पर हो रहे फर्जीवाड़े
कोर्ट ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में 1,654 फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन पकड़े गए और इनमें से 13,109 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई. इससे पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में 2,800 फर्जी रजिस्ट्रेशन पकड़ाए थे और 15,085 करोड़ रुपए की चोरी का पता चला था. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि समस्या कितनी गंभीर है.
एक याचिका में नेहा नाम की महिला ने बताया कि उसके पैन और आधार का इस्तेमाल करके बिना उसकी जानकारी के दो फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन बनवा लिए गए. इनके जरिए पंजाब नेशनल बैंक में उसके बचत खाते से 4.46 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई. ऐसे कई मामले सामने आने के बाद कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है.
वरिष्ठ वकील ने दिए और भी सुझाव
कोर्ट ने सरकार से यह भी कहा कि वरिष्ठ वकील तरुण गुलाटी द्वारा दिए गए सुझावों पर गौर किया जाए. इनमें चेहरे की पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन को अनिवार्य बनाने और आवेदक से 20-30 सेकंड का वीडियो अपलोड कराने का प्रस्ताव शामिल है. इस वीडियो में व्यक्ति अपना चेहरा दिखाते हुए मूल पैन कार्ड और आधार कार्ड कैमरे के सामने पेश करे. इससे फर्जीवाड़े पर और लगाम लग सकती है.
सरकार राज्यसभा में कर चुकी है यह दावा
कोर्ट ने राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री के जवाब का भी जिक्र किया. मंत्री ने बताया था कि बायोमेट्रिक आधार आधारित ऑथेंटिकेशन को रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद यह पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है. इसी वजह से फर्जी रजिस्ट्रेशन का सिलसिला जारी है. हाईकोर्ट के इस आदेश से उम्मीद है कि अब जीएसटी सिस्टम में फर्जीवाड़ा काफी हद तक रुकेगा और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी.
GST Collection rises more than 15 per cent in July
GST Collection: सरकारी खजाने के लिए जुलाई महीना अच्छा साबित हुआ. सरकार की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने कुल जीएसटी राजस्व 15.4 फीसदी बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. यह वृद्धि घरेलू लेनदेन और आयात दोनों से आए मजबूत कर राजस्व की वजह से आई. पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद घरेलू खपत और कारोबारी गतिविधियां स्थिर बनी रहीं.
आयात से जीएसटी कलेक्शन करीब 29 फीसदी बढ़ा
घरेलू जीएसटी राजस्व 10.1 फीसदी बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि आयात से होने वाला जीएसटी संग्रह 28.8 फीसदी की तेज वृद्धि के साथ 66,511 करोड़ रुपए पहुंच गया. दोनों को मिलाकर कुल सकल कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपए हो गया. रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 15.8 फीसदी बढ़कर 1.81 लाख करोड़ रुपए रहा. शुद्ध घरेलू राजस्व 10.5 फीसदी बढ़कर 1.27 लाख करोड़ और शुद्ध कस्टम जीएसटी 30.3 फीसदी उछलकर 54,223 करोड़ रुपए हो गया.
रिफंड की रकम में 13 फीसदी से अधिक की तेजी
रिफंड की राशि भी बढ़ी है. कुल रिफंड 13.1 फीसदी बढ़कर 29,968 करोड़ रुपए रहे. इसमें निर्यात से जुड़े रिफंड 22.7 फीसदी बढ़कर 12,288 करोड़ रुपए हो गए. जीएसटी 2.0 के बाद मासिक वृद्धि का 7 से 8 फीसदी का रुझान बजट अनुमानों के अनुरूप दिख रहा है. आयात से होने वाले राजस्व की वृद्धि घरेलू लेनदेन से तेज है, जिससे कुछ विशेषज्ञों को लगता है कि ऐच्छिक खर्च में थोड़ी नरमी आ सकती है.
हरियाणा ने दर्ज की सबसे तेज वृद्धि
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई तक सकल जीएसटी कलेक्शन 10.1 फीसदी बढ़कर 8.43 लाख करोड़ रुपए रहा. शुद्ध कलेक्शन 9.2 फीसदी बढ़कर 7.21 लाख करोड़ रुपए हो गया. बड़े राज्यों में हरियाणा ने सबसे तेज 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. गुजरात और तेलंगाना में 19 फीसदी, पंजाब और केरल में 16 फीसदी तथा उत्तर प्रदेश में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. महाराष्ट्र में 13 फीसदी, कर्नाटक में 12 फीसदी और दिल्ली में 8 फीसदी की वृद्धि रही.
इन राज्यों में कम हो गया कलेक्शन
कुछ राज्यों में गिरावट भी दिखी. हिमाचल प्रदेश में 22 फीसदी, उत्तराखंड में 18 फीसदी, पुडुचेरी में 17 फीसदी, मध्य प्रदेश में 10 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 5 फीसदी और तमिलनाडु में मामूली 1 फीसदी की कमी दर्ज हुई. कुल मिलाकर जुलाई का आंकड़ा अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत देता है. घरेलू मांग स्थिर है और आयात की गतिविधियां भी अच्छी बनी हुई हैं. आने वाले महीनों में त्योहारी सीजन से मांग और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
GST Collections rise almost 14% in June to around 2 lakh crore rupees
GST Collections: सरकार को अप्रत्यक्ष कर यानी जीएसटी से शानदार कमाई का सिलसिला जून महीने में भी जारी रहा. पिछले महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सरकार के खजाने में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए आए. इसने पूरी जून तिमाही में भी जीएसटी से कमाई के आंकड़े को बेहतर बना दिया.
आयात ने दिया वृद्धि में सबसे अधिक योगदान
बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 13.9 प्रतिशत बढ़ गया और 1,94,812 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. पिछले साल जून में यह आंकड़ा 1,71,105 करोड़ रुपए रहा था. इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह घरेलू कारोबार से मिलने वाला टैक्स और आयात से होने वाली कमाई है. जून में जीएसटी का घरेलू राजस्व 1,34,774 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल से 6.5 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं आयात पर मिला जीएसटी राजस्व इस दौरान 34.6 प्रतिशत उछलकर 60,038 करोड़ रुपए हो गया.
रिफंड बढ़ने के बाद भी नेट कलेक्शन ऊपर
रिफंड घटाने के बाद नेट जीएसटी राजस्व भी अच्छा रहा. जून में नेट कमाई 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1,62,377 करोड़ रुपए पहुंच गई. सरकार ने इस महीने कुल 32,436 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया, जो पिछले साल से 29.1 प्रतिशत ज्यादा है.
पूरी तिमाही में खजाने में आए इतने करोड़
पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के पूरे आंकड़े भी अच्छे हैं. इन तीन महीनों में कुल GST कलेक्शन 8.4 प्रतिशत बढ़कर 6,31,699 करोड़ रुपए हो गया. नेट राजस्व 7.1 प्रतिशत बढ़कर 5,40,218 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान जीएसटी के घरेलू राजस्व में 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि आयात से होने वाली कमाई में 26.2 प्रतिशत का अच्छा उछाल देखने को मिला.
कारोबार में मजबूती का संकेत
टैक्स के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो जून में सेंट्रल जीएसटी (CGST) 37,376 करोड़ रुपए, स्टेट जीएसटी (SGST) 45,116 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) 1,12,320 करोड़ रुपए रहा. IGST में आयात वाला हिस्सा भी शामिल है. यह आंकड़ा दिखाता है कि देश का कारोबार धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है. खासकर आयात बढ़ने से भी सरकार को फायदा हुआ है. रिफंड ज्यादा देने के बावजूद कुल कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकारी खजाना मजबूत हुआ है.
आगे भी मजबूत रह सकती है रफ्तार
आम आदमी के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है, क्योंकि जीएसटी कलेक्शन बढ़ना अर्थव्यवस्था की सेहत अच्छी होने का संकेत माना जाता है. इससे सरकार को विकास के कामों के लिए ज्यादा पैसा मिलता है. अगर अर्थव्यवस्था इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले महीनों में भी जीएसटी कलेक्शन अच्छा रह सकता है. टैक्स कलेक्शन लगातार बढ़ने से आगे के बजट और विकास योजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार होता है.
E-Way Bill generation increases 12% in April shows strong demand continues
E-Way Bill: पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की घरेलू मांग अभी मजबूत नजर आ रही है. GST नेटवर्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में ई-वे बिल जनरेशन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अप्रैल में कुल 13.34 करोड़ ई-वे बिल जनरेट किए गए, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह संख्या 11.93 करोड़ थी. हालांकि मार्च 2026 के रिकॉर्ड 14 करोड़ ई-वे बिल की तुलना में अप्रैल में 5 फीसदी की गिरावट आई है.
मार्च की तुलना में गिरावट इस कारण है सामान्य
विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में आमतौर पर फाइनेंशियल ईयर के अंत में बिक्री बढ़ाने, इन्वेंट्री एडजस्टमेंट और क्लोजिंग एक्टिविटीज के कारण ई-वे बिल की संख्या ज्यादा होती है. अप्रैल में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ थोड़ी नरमी आना सामान्य बात है. ग्रांट थॉर्नटन इंडिया में पार्टनर मनोज मिश्रा ने कहा कि अप्रैल 2026 में ई-वे बिल जनरेशन में 12 फीसदी की सालाना वृद्धि आर्थिक गतिविधियों में निरंतर लचीलापन, सामान की स्वस्थ आवाजाही और GST के तहत व्यापार व सप्लाई चेन के औपचारिककरण के बारे में बताती है. उन्होंने कहा कि मार्च की तुलना में अप्रैल में आई गिरावट मौसमी है और इसका मतलब उपभोग मांग या व्यापार में मंदी नहीं है.
क्या होता है ई-वे बिल?
ई-वे बिल एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज है, जो माल की आवाजाही को ट्रैक करता है और यह भी बताता है कि संबंधित माल पर टैक्स चुकाया गया है या नहीं. 50,000 रुपए से ज्यादा मूल्य के माल की आवाजाही के लिए ई-वे बिल बनाना अनिवार्य है. यह प्रणाली टैक्स चोरी को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी.
क्या कहते हैं आंकड़े?
ई-वे बिल जनरेशन GST कलेक्शन का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है, क्योंकि यह माल का वास्तविक मूवमेंट को दिखाता है. हालांकि GST डेस्टिनेशन बेस्ड टैक्स है, इसलिए वास्तविक कलेक्शन मई में आएगा. उससे पहले ई-वे बिल के आंकड़े बता रहे हैं कि अभी ईरान संकट का भारत की घरेलू मांग पर खासा असर नहीं पड़ा है. अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी हुई है, खासकर मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और उपभोग से जुड़े क्षेत्रों में.
यह वृद्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने और सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत आधार पर चल रही है. अगर मई में भी यही ट्रेंड जारी रहा तो जून में आने वाले GST आंकड़े अच्छे रह सकते हैं. सरकारी अधिकारियों का भी कहना है कि ई-वे बिल में लगातार वृद्धि व्यापार की औपचारिकता बढ़ने और कंप्लायंस में सुधार का संकेत है. हालांकि, आने वाले महीनों में वैश्विक घटनाक्रम जैसे ईरान युद्ध की स्थिति, तेल की कीमतें और मुद्रास्फीति का असर मांग पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर अप्रैल के आंकड़े सकारात्मक हैं और यह दिखाते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था अभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है. बाजार और नीति निर्माताओं दोनों की नजर अब मई के आंकड़ों पर होगी.
GST Collections rises more than 6 per cent in January shows latest data
GST Collections: यूनियन बजट 2026-27 पेश होने के ठीक पहले वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं, जो अर्थव्यवस्था में निरंतर रिकवरी और घरेलू मांग की मजबूती का संकेत देते हैं. जनवरी महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 6.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 1,93,384 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो साल भर पहले यानी जनवरी 2025 के 1,82,094 करोड़ रुपए से काफी बेहतर है. यह आंकड़ा मजबूत घरेलू गतिविधियों और आयात से होने वाले राजस्व में अच्छी वृद्धि के कारण संभव हुआ है.
पूरे वित्त वर्ष में अब तक 8 फीसदी से अधिक वृद्धि
वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दस महीनों (अप्रैल 2025 से जनवरी 2026) में कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 8.3 फीसदी बढ़कर 18,43,423 करोड़ रुपए हो गया है. नेट जीएसटी रेवेन्यू जनवरी में 7.6 फीसदी बढ़कर 1,70,719 करोड़ रुपए रहा, जबकि पूरे वित्त वर्ष में अब तक नेट रेवेन्यू 6.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 15,95,752 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है. रिफंड में मामूली गिरावट देखी गई है. जनवरी में कुल रिफंड 22,665 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल से 3.1 फीसदी कम है. घरेलू रिफंड 7.1 फीसदी कम होकर 13,119 करोड़ रुपए रह गया, जबकि एक्सपोर्ट रिफंड 2.9 फीसदी बढ़कर 9,546 करोड़ रुपए रहा.
कंपनसेशन सेस में आई भारी गिरावट
घरेलू जीएसटी कलेक्शन में 4.8 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1,41,132 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. सबसे मजबूत प्रदर्शन आयात जीएसटी का रहा, जो 10.1 फीसदी बढ़कर 52,253 करोड़ रुपए हो गया. यह वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भागीदारी और आयात मांग का संकेत है. हालांकि, कंपनसेशन सेस में बड़ी गिरावट आई. जनवरी में यह 5,768 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 13,009 करोड़ रुपए से 55.6 फीसदी कम है. यह सेस अब ट्रांजिशनल व्यवस्था के तहत जारी है और धीरे-धीरे कम हो रहा है.
सबसे अच्छा रहा इन राज्यों का प्रदर्शन
राज्यवार आंकड़ों में मिश्रित तस्वीर दिखी. औद्योगिक राज्यों ने शानदार प्रदर्शन किया. हरियाणा में 27 फीसदी, महाराष्ट्र में 15 फीसदी, गुजरात में 13 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 18 फीसदी और पंजाब में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. मध्यम ग्रोथ वाले राज्यों में तमिलनाडु (5%), कर्नाटक (7%), उत्तर प्रदेश (2%), दिल्ली (3%) और पश्चिम बंगाल (1%) शामिल हैं. वहीं, मध्य प्रदेश (-15%), झारखंड (-6%), ओडिशा (-10%), छत्तीसगढ़ (-23%), लद्दाख (-30%) और लक्षद्वीप (-30%) में गिरावट देखी गई. केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (15%) और पुडुचेरी (11%) ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन लक्षद्वीप में 30 फीसदी की भारी गिरावट रही.
सरकार के लिए इस तरह मददगार
ये आंकड़े बजट से पहले सरकार के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आए हैं. मजबूत जीएसटी कलेक्शन से फिस्कल डेफिसिट को कंट्रोल में रखने, कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने और टैक्स राहत देने की गुंजाइश बनी हुई है. यह ट्रेंड अर्थव्यवस्था में मजबूत घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रिकवरी बताता है, जो बजट 2026-27 में विकास-केंद्रित घोषणाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा.
GST on Air Purifiers Centre says court cannot order to cut taxes
GST on Air Purifiers: दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बीच एयर प्यूरिफायर को सस्ता बनाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कड़ा विरोध जताया है. सरकार ने कहा है कि एयर प्यूरिफायर पर जीएसटी दरें कम करना या उन्हें मेडिकल डिवाइस घोषित करना पूरी तरह से जीएसटी काउंसिल का क्षेत्र है और इसमें न्यायिक हस्तक्षेप संवैधानिक रूप से अनुचित होगा.
केंद्र सरकार ने हलफनामे में दिया है ये तर्क
केंद्र की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि अदालत अगर जीएसटी दरों में बदलाव का निर्देश देगी या जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाने का आदेश देगी, तो यह पावर सेपरेशन के सिद्धांत का उल्लंघन होगा. हलफनामे में स्पष्ट कहा गया है- जीएसटी दरें तय करना संविधान द्वारा जीएसटी काउंसिल को सौंपा गया विशेष अधिकार है. अदालत का इसमें हस्तक्षेप काउंसिल को महज रबर स्टैंप बना देगा, जो संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है.
अभी एयर प्यूरिफायर पर 18 फीसदी जीएसटी लागू
अभी एयर प्यूरिफायर पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है, जबकि मेडिकल डिवाइस पर 5 फीसदी की रियायती दर लागू है. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि दिल्ली में खराब हवा की वजह से एयर प्यूरिफायर अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गए हैं और इन्हें मेडिकल डिवाइस मानकर जीएसटी 5 फीसदी करना चाहिए. याचिका में 2020 की एक अधिसूचना का हवाला दिया गया, जिसमें कुछ उपकरणों को मेडिकल डिवाइस माना गया है.
केंद्र सरकार का आरोप- कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कवायद
हालांकि, केंद्र ने इसे खारिज करते हुए कहा कि एयर प्यूरिफायर एचएसएन कोड 8421 के तहत आते हैं, जो सामान्य फिल्टरिंग मशीनरी है, जबकि मेडिकल डिवाइस अलग कोड (9018-9022) में आते हैं. अगर इन्हें मेडिकल डिवाइस घोषित किया गया तो अतिरिक्त रेगुलेटरी अनुपालन बढ़ेंगे, जिससे बाजार में सप्लाई कम हो सकती है और कुछ कंपनियों को अनुचित फायदा मिल सकता है. सरकार ने याचिका को कलरेबल और मोटिवेटेड करार देते हुए कहा कि इसका असली मकसद पब्लिक हेल्थ नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा कंपनियों को कमर्शियल लाभ पहुंचाना है.
कोर्ट ने सरकार से किया था ये सवाल
इससे पहले कोर्ट ने प्रदूषण को आपातकालीन स्थिति मानते हुए केंद्र से पूछा था कि आम आदमी के लिए एयर प्यूरिफायर सस्ते करने के लिए जीएसटी क्यों नहीं कम किया जा सकता. कोर्ट ने जीएसटी काउंसिल से जल्द बैठक कर टैक्स कम करने या खत्म करने पर विचार करने को कहा था. लेकिन अब केंद्र के हलफनामे से साफ है कि सरकार इस मामले में अदालत के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं कर रही.
आज फैसला सुनाएगी चीफ जस्टिस की बेंच
मामला चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. दिल्ली में आज सुबह भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहा है. अगर कोर्ट केंद्र की दलील मान लेती है, तो एयर प्यूरिफायर महंगे बने रहेंगे. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सस्ते प्यूरिफायर आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जीएसटी में राहत जरूरी है, लेकिन इसका फैसला जीएसटी काउंसिल ही कर सकती है.
GST Council may meet in 15 days to weigh tax cut on air, water purifiers
Air Purifiers GST Cut: दिल्ली-एनसीआर में जनता जानलेवा प्रदूषण की मार से जूझ रही है. ऐसे में लोगों की तेज होती मांग के बीच जीएसटी काउंसिल एयर और वॉटर प्यूरिफायर पर जीएसटी को 18 से घटाकर 5 फीसदी कर सकती है. वस्तु एवं सेवा कर परिषद अगले 15 दिनों के भीतर बैठक कर इन उत्पादों पर टैक्स कम करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है. बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं और स्टेकहोल्डर्स की मांगों के बीच इस कदम पर गंभीर मंथन की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, GST काउंसिल एयर और वॉटर प्यूरिफायर पर टैक्स दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के प्रस्ताव की समीक्षा करेगी. इसके लिए इन उत्पादों को गैर जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की जगह आवश्यक वस्तुओं की कैटेगरी में लाने पर चर्चा हो सकती है. देश के कई हिस्सों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता और सुरक्षित पेयजल तक असमान पहुंच के मद्देनजर यह प्रस्ताव सामने आया है.
अन्य घरेलू उत्पादों पर भी हो सकती है चर्चा
एयर और वॉटर प्यूरिफायर के अलावा, घरेलू उपयोग में आने वाले कुछ कीटनाशकों और रोडेंटिसाइड्स पर भी GST कम करने पर विचार हो सकता है. वर्तमान में इन उत्पादों पर भी 18 फीसदी टैक्स लगता है. सूत्रों का कहना है कि इन्हें भी 5 फीसदी टैक्स स्लैब में लाया जा सकता है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि इन उत्पादों पर ऊंची GST दरें सार्वजनिक स्वास्थ्य के उद्देश्य को कमजोर करती हैं और खुदरा कीमतों को बढ़ाती हैं. वहीं टैक्स विशेषज्ञों का मानना है कि आउटपुट GST कम होने से कीमतों में समानुपातिक गिरावट जरूरी नहीं है. यदि इनपुट पर टैक्स ऊंचा रहा, तो इनपुट टैक्स क्रेडिट जमा होने की स्थिति बन सकती है.
न्यायिक हस्तक्षेप से बढ़ा दबाव
रस्तोगी चैंबर्स के फाउंडर अभिषेक ए रस्तोगी के अनुसार, उपभोक्ता कीमतों पर अंतिम असर इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्माताओं को कितना इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलता है. अगर इनपुट पर GST दरें ऊंची रहीं, तो कम आउटपुट टैक्स का फायदा आंशिक रूप से खत्म हो सकता है. हाल के हफ्तों में GST काउंसिल पर दबाव और बढ़ गया है. 24 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि एयर प्यूरिफायर पर GST घटाने या हटाने पर विचार के लिए जल्द बैठक बुलाई जाए. अदालत ने NCR में खराब होती हवा की स्थिति का हवाला दिया. केंद्र ने अदालत में कहा कि ऐसा कदम पैंडोरा बॉक्स खोल सकता है.
संसदीय समिति की सिफारिश
नवंबर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एयर और वॉटर प्यूरिफायर पर GST खत्म करने की मांग की थी. इसके अलावा, उद्योग और व्यापार संगठनों ने भी सरकार को अलग-अलग ज्ञापन देकर टैक्स 5 फीसदी करने की अपील की है. इन मांगों को और मजबूती देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय स्थायी समिति ने दिसंबर की रिपोर्ट में सिफारिश की कि एयर और वॉटर प्यूरिफायर और उनके उपभोज्य पुर्जों पर GST घटाया जाए या समाप्त किया जाए. समिति ने कहा कि स्वच्छ हवा और सुरक्षित पानी सुनिश्चित करने की कोशिश करने पर नागरिकों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए. GST काउंसिल की आखिरी बैठक सितंबर में 56वीं बैठक के रूप में हुई थी, जिसमें प्यूरिफायर पर टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. किसी भी कटौती के लिए राज्य के वित्त मंत्रियों की सहमति आवश्यक होगी.
GST on Air Purifiers Delhi High Court gives centre 10 days to answer
GST on Air Purifiers: एयर प्यूरीफायर पर लगने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को एक निर्देश जारी किया है. दरअसल दिल्ली की खराब हवा की गुणवत्ता को देखते हुए एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी को कम करने की मांग उठ रही है. इसे लेकर एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है, जिसके ऊपर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को 10 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है.
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को यह निर्देश दिया. वैकेशन बेंच में जस्टिस विकास महाजन और जस्टिस विनोद कुमार शामिल थे. याचिका में एयर प्यूरीफायर और संबंधित उपकरणों पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का तर्क है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर अब जरूरी हो गए हैं, इन्हें लग्जरी आइटम नहीं माना जा सकता.
याचिकाकर्ता ने रखी है ये मांग
याचिका पेश करने वाले अधिवक्ता कपिल मदान ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की आपातकालीन स्थिति को देखते हुए प्यूरीफायर को मेडिकल डिवाइस की श्रेणी में रखकर जीएसटी को 5 फीसदी स्लैब में लाना चाहिए. अभी इन पर 18 फीसदी टैक्स लगता है, जो इनकी पहुंच को मुश्किल बनाता है. 18 फीसदी जीएसटी लगने से एयर प्यूरीफायर महंगे हो जाते हैं. जीएसटी कम करने से इनकी कीमतें कम होंगी और ये ज्यादा लोगों के लिए अफोर्डेबल हो जाएंगे.
अब 9 जनवरी को होगी इस मामले पर अगली सुनवाई
कोर्ट में केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. केंद्र के वकील ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक केवल फिजिकल मोड में ही हो सकती है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं. कोर्ट ने इस पर 10 दिन का समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी तय की है.
संसद की स्थायी समिति पहले ही कर चुकी है सिफारिश
इससे पहले की सुनवाइयों में कोर्ट ने सरकार से एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था. कोर्ट ने जीएसटी काउंसिल से भी इस मुद्दे पर विचार करने को कहा था, क्योंकि संसद की स्थायी समिति ने भी एयर प्यूरीफायर और फिल्टर्स पर जीएसटी कम करने की सिफारिश की थी. आज की सुनवाई का मकसद कोर्ट को यह बताना था कि काउंसिल कब बैठक कर सकती है और क्या वर्चुअल मीटिंग संभव है या नहीं.
दिल्ली में हर साल सर्दियों में खराब हो जाती है हवा
दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण का स्तर अक्सर बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है, जिससे उत्सर्जन, निर्माण कार्य और मौसमी कारकों का मिश्रण जिम्मेदार होता है. याचिका में कहा गया है कि मौजूदा टैक्स संरचना ऐसे समय में पहुंच को प्रभावित कर रही है, जब एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ गई है. यह मामला दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा है. अगर जीएसटी कम होता है तो ज्यादा लोग एयर प्यूरीफायर खरीद सकेंगे, जिससे प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों से राहत मिलेगी.
GST 2.0 will play a crucial role in supporting domestic consumption and economic growth in 2025: Rubix Data Sc
रूबिक्स डेटा साइंसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, GST 2.0 के तहत भारत के टैक्स सुधारों ने 2025 में घरेलू खपत और आर्थिक विकास को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे ग्लोबल ट्रेड में रुकावटों के असर को कम करने में मदद मिली. ये सुधार, जिन्हें सितंबर 2025 के आखिर में लागू किया गया था, ने पांच GST स्लैब को दो मुख्य दरों में बदलकर अप्रत्यक्ष टैक्स सिस्टम को आसान बनाया, जरूरी चीजों के लिए 5 फीसदी और ज़्यादातर सामानों और सेवाओं के लिए 18 फीसदी, जिससे कंप्लायंस लागत कम हुई और बिज़नेस की एफिशिएंसी में सुधार हुआ.
'द ईयर दैट टेस्टेड ट्रेड: हाउ इंडिया फेयर्ड इन 2025' नाम की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुधार का समय बहुत अहम साबित हुआ, क्योंकि भारत को ऊंचे टैरिफ, भू-राजनीतिक तनाव, शिपिंग में रुकावटों और बढ़ती इंपोर्ट लागत जैसे चुनौतीपूर्ण बाहरी माहौल का सामना करना पड़ा. GST 2.0 का असर टैक्स कलेक्शन और खपत के इंडिकेटर्स में जल्दी ही दिखने लगा. नए टैक्स स्ट्रक्चर के लागू होने के बाद अक्टूबर 2025 में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.96 ट्रिलियन रुपये हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस गति को देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बेहतर घरेलू मांग की स्थितियों का हवाला देते हुए FY2026 के लिए अपने GDP वृद्धि के अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7.3 फीसदी कर दिया. कम समय के कंजम्पशन फायदों के अलावा, रिपोर्ट GST 2.0 से होने वाले लंबे समय के फायदों पर भी जोर देती है, जिसमें इकॉनमी का बेहतर फॉर्मलाइजेशन, बिज़नेस के लिए बेहतर कैश फ्लो और कम कंप्लायंस दिक्कतें शामिल हैं - ये ऐसे फैक्टर हैं जो लंबे समय तक चलने वाली ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत की मजबूती को बढ़ा सकते हैं. 2026 में ग्लोबल ट्रेड रिस्क ज़्यादा रहने की उम्मीद है, ऐसे में रिपोर्ट का सुझाव है कि GST रिफॉर्म जैसे घरेलू पॉलिसी उपाय ग्रोथ को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे, भले ही बाहरी हालात अस्थिर रहें.
रिपोर्ट में कहा गया है कि रोलआउट के आसपास डिजिटल पेमेंट में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई, ट्रांजैक्शन वैल्यू एक ही दिन में लगभग दस गुना बढ़ गई क्योंकि कंज्यूमर्स ने टैक्स में कटौती का फायदा उठाने के लिए खरीदारी पहले ही कर ली थी. ऑटो सेक्टर इन सुधारों से सबसे ज़्यादा फायदा पाने वालों में से था. वाहनों पर GST दरों में कटौती के बाद अक्टूबर 2025 में ऑटोमोबाइल की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 41.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो दबी हुई कंज्यूमर डिमांड के बाहर आने का संकेत है.
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 2025 में भारत का बाहरी व्यापार प्रदर्शन दबाव में रहा. साल भर मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट मोटे तौर पर सपाट रहा, जबकि इंपोर्ट तेज़ी से बढ़ा, जिससे मुख्य रूप से ज्यादा एनर्जी और सोने के इंपोर्ट के कारण व्यापार घाटा बढ़ गया. इसके बावजूद, मजबूत घरेलू खपत ने कुल आर्थिक गतिविधि को स्थिर करने में मदद की, रिपोर्ट में कहा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, GST 2.0 ने FY26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.2 फीसदी की GDP वृद्धि में योगदान दिया, जो छह तिमाहियों में सबसे ज़्यादा है, साथ ही सरकारी पूंजीगत खर्च और त्योहारी सीजन की मांग का भी योगदान रहा.
GST Reforms to reduce inflation further SBI Research report shares forecast
GST Reforms: अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था यानी जीएसटी में हुए हालिया व्यापक सुधारों ने देश में महंगाई को कम करने में बड़ा योगदान दिया है. भारत में खुदरा महंगाई कई महीने से नरम पड़ी हुई है. खासकर त्योहारी महीनों में इसमें और कमी आई. इसके लिए जीएसटी सुधारों को एक बड़ा कारण माना गया. अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि जीएसटी सुधारों का असर आगे भी दिखता रहेगा और महंगाई दबी रहेगी.
इस वित्त वर्ष में रहेगा 35 बीपीएस का असर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की रिसर्च टीम की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी दरों के हालिया बड़े सुधारों से खुदरा महंगाई (सीपीआई इन्फ्लेशन) पर सकारात्मक प्रभाव आगे भी रहने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में जीएसटी सुधारों से सीपीआई महंगाई में कुल 35 आधार अंकों की कमी आ सकती है. एसबीआई रिसर्च के पहले अनुमान में जीएसटी का सीपीआई पर कुल 85 आधार अंकों का प्रभाव बताया गया था.
इस कारण एसबीआई ने लगाया यह अनुमान
हालांकि, अब रिपोर्ट में कहा गया है- आइटम-बाय-आइटम गणना से पता चला है कि सितंबर-नवंबर 2025 की अवधि में जीएसटी सुधारों से महंगाई में लगभग 25 आधार अंकों की कमी आई है. रिपोर्ट में कहा गया है- हमारा मानना है कि यह प्रभाव ई-कॉमर्स बिक्री पर मिलने वाले डिस्काउंट को नहीं दिखा रहा है, जो जीएसटी कमी के कारण और अधिक हो सकते हैं. इसलिए, 2025-26 में जीएसटी से सीपीआई में कुल 35 आधार अंकों की कमी संभव है.
जीएसटी कम होने से सस्ते हो जाते हैं कई सामान
यह कमी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि जीएसटी दरों में कमी सीधे कई वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर असर डालती है. विशेष रूप से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त छूट से आम लोगों को और फायदा मिल सकता है.
नवंबर महीने में खुदरा महंगाई में आई कुछ तेजी
महंगाई की बात करें तो नवंबर महीने में इसमें कुछ तेजी देखी गई, लेकिन अब भी यह नरम है. नवंबर में भारत की सीपीआई महंगाई अक्टूबर के 0.25 फीसदी से बढ़कर 0.71 फीसदी हो गई. हालांकि यह रिजर्व बैंक के लक्ष्य के निचले छोर से भी काफी नीचे है. रिजर्व बैंक के सामने खुदरा महंगाई को 2 फीसदी से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य है. आगे मार्च 2026 तक इसके बढ़कर 2.7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है. एसबीआई रिसर्च ने 2025-26 के लिए औसत महंगाई 1.8 फीसदी और 2026-27 के लिए 3.4 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. रुपए के अवमूल्यन के कारण आगे महंगाई बढ़ने की आशंका है.
Consumer Durables Sales rises this diwali after GST Cut ahead of Festive Season
Consumer Durables Sales: केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी कटौती से कई क्षेत्रों को फायदा हो रहा है. जीएसटी कटौती ने विभिन्न उत्पादों को किफायती बना दिया है, जिससे इनकी बिक्री में उछाल दर्ज की जा रही है. टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं यानी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का क्षेत्र इनमें प्रमुख है. बताया जा रहा है कि जीएसटी कटौती के बाद इस साल दिवाली से पहले इन उत्पादों की बिक्री 45 फीसदी तक बढ़ी हुई है. अमूमन हर साल दिवाली से पहले इन उत्पादों की बिक्री में तेजी देखी जाती है.
22 सितंबर से जीएसटी सुधारों के बाद बिक्री में तेज उछाल
हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कंपनियों और रिटेलर्स के लिए इस साल की दिवाली सुनहरी साबित हो रही है. 22 सितंबर को जीएसटी सुधारों के लागू होने के बाद से बिक्री में 40-45 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें प्रीमियम उत्पाद जैसे बड़े स्क्रीन वाली एलईडी टीवी, एयर-कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर मांग को बढ़ावा दे रहे हैं. कंपनियों और रिटेलर्स का कहना है कि धनतेरस-दिवाली वीकेंड में बिक्री में और उछाल आएगी, जबकि उसके बाद शादी का सीजन शुरू होने से यह मोमेंटम नए साल तक बना रहेगा.
सबसे ज्यादा बिक रहे हैं प्रीमियम उत्पाद
रिपोर्ट में हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश के हवाले से कहा गया है- इस त्योहारी सीजन में डिमांड का मोमेंटम शानदार है और ग्राउंड पर बिक्री बहुत मजबूत है. प्रीमियम उत्पाद इस वृद्धि को लीड कर रहे हैं. मेट्रो शहरों में जबरदस्त मांग देखी जा रही है. हमें उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिक्री में बड़ी तेजी आएगी. हमारे लिए एलईडी टीवी सबसे आगे हैं. इसके बाद एयर-कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर हैं. कुल मिलाकर, हम इस सीजन में सालाना आधार पर 40-45 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं. हायर ने नवरात्रि के दौरान बिक्री में 85 फीसदी की बिक्री वृद्धि दर्ज की, जिसमें 65-इंच और उससे बड़े स्क्रीन वाली टीवी की मांग ने रिकॉर्ड बनाया.
कई प्रमुख कंपनियां दे रहीं बिक्री में तेजी की जानकारी
अन्य कंपनियां भी इसी तरह के रुझान की जानकारी दे रही हैं. गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड (अप्लायंसेज बिजनेस) कमल नंदी का कहना है- मांग का मोमेंटम कायम है और प्रीमियम प्रोडक्ट सेगमेंट में ग्रोथ और भी ज्यादा है. फुली ऑटोमैटिक फ्रंट-लोड और टॉप-लोड वॉशिंग मशीन सेगमेंट में 90 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी जा रही है, जबकि फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में 45 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ है. इसी तरह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का कहना है- सभी कैटेगरी में उपभोक्ताओं की धारणा मजबूत है और त्योहारी सीजन में तेज गति देखी जा रही है. जीएसटी सुधारों ने उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ाई है, जो मांग को सीधे बढ़ा रहा है. सैमसंग इंडिया ने भी नवरात्रि के दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बिक्री 40 फीसदी, प्रीमियम टीवी की बिक्री 100 फीसदी और होम अप्लायंसेज की बिक्री 30 फीसदी बढ़ने की जानकारी दी है.
4.75 लाख करोड़ के पार होगी दिवाली की बिक्री
विश्लेषकों का मानना है कि यह मांग शादी के सीजन में और बढ़ेगी, जो अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है. ऑटो सेक्टर में 25-100 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है. खुदरा कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि इस साल दिवाली पर बिक्री 4.75 लाख करोड़ रुपए को पार कर सकती है. जीएसटी 2.0 ने उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा दिया है और यह ट्रेंड 2025 के अंत तक अर्थव्यवस्था को गति देगा.
FMCG Price Cuts Delhi High Court says grammage increase to FMCG firms
FMCG Price Cuts: दिल्ली हाईकोर्ट ने हालिया जीएसटी सुधारों के संदर्भ में तेजी से बढ़ते एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) सेक्टर को एक बड़ा झटका दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जीएसटी दरों में कमी के लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए उत्पादों के ग्रामेज (वजन) को बढ़ाने का रास्ता अपनाना गलत और धोखाधड़ीपूर्ण है. इसके बजाय, कंपनियों को उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में सीधी कटौती करनी होगी.
ऐसे काम करती है मैजिक प्राइस पॉइंट्स की रणनीति
दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला एफएमसीजी कंपनियों की मैजिक प्राइस पॉइंट्स की रणनीति को तगड़ा झटका दे सकती है. दरअसल एफएमसीजी कंपनियां बिस्किट से लेकर साबुन तक अपने उत्पादों को छोटे-छोटे पैक में बेचती हैं, ताकि उनके दाम 5 रुपए या 10 रुपए जैसे रखे जा सकें. इस रणनीति को मैजिक प्राइस पॉइंट्स कहा जाता है. एफएमसीजी कंपनियां अक्सर इन उत्पादों के दाम में बदलाव करने के बजाय मात्रा यानी वजन में बदलाव करती हैं. लागत बढ़ने पर कंपनियां ऐसे पैकेट को छोटा कर देती हैं.
अब ये काम नहीं कर पाएंगी एफएमसीजी कंपनियां
अभी जीएसटी कटौती के बाद दाम कम करने की नौबत आईं तो एफएमसीजी कंपनियां इन पैकेट्स के वजन बढ़ाने की रणनीति पर काम करने लगीं. अब कोर्ट के आदेश के बाद वे ऐसा नहीं कर पाएंगी. अब कंपनियों को अपने छोटे पैकेट्स के दाम 4 रुपए, साढ़े चार रुपए, नौ रुपए जैसे ऑड मूल्य में रखने होंगे. एफएमसीजी कंपनियों का तर्क रहता है कि ऐसे ऑड प्राइसिंग के बजाय सीधे 5 या 10 रुपए मूल्य रखने से ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को सुविधा होती है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया है यह फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने हाल ही में एक मामले में फैसला सुनाया. कोर्ट का यह आदेश पिछले महीने लागू हुई जीएसटी दर कटौती के संदर्भ में आया है, जिसमें 375 वस्तुओं पर कर स्लैब्स को तर्कसंगत बनाया गया है. कोर्ट ने एफएमसीजी कंपनियों का तर्क खारिज कर दिया और कहा कि सिक्कों की असुविधा या व्यापारिक परेशानी कानूनी प्रावधानों को दरकिनार करने का आधार नहीं बन सकती. एंटी-प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी को मूल्य कटौती, ब्याज सहित लाभ वापसी, कंज्यूमर वेलफेयर फंड में जमा, जुर्माना लगाने और यहां तक कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने का अधिकार है.
कोर्ट के आदेश पर एफएमसीजी कंपनियों की प्रतिक्रियाएं
एफएमसीजी कंपनियां कोर्ट के इस आदेश पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रही हैं. हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है- हाल की जीएसटी कटौती के अनुरूप, हम उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रहे हैं. व्यापार साझेदारों को जीएसटी कमी के लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए सूचित किया गया है. ग्रामेज का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. वहीं बिसलेरी इंटरनेशनल का कहना है कि उसने मैजिक प्राइस पॉइंट्स वाले उत्पादों के भी दाम में कटौती कर जीएसटी सुधारों का लाभ अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है.
GST Rate Cut Impact recent reforms provide Navratri sales boost
GST Rate Cut Impact: त्योहारी सीजन के दौरान ऐन मौके पर हुए हालिया जीएसटी सुधारों से बाजार में उत्साह है. इसका सीधा असर बिक्री पर देखा जा रहा है. ई-कॉमर्स से लेकर मॉल्स तक और इलेक्ट्रॉनिक सामानों से लेकर कारों तक, बिक्री में शानदार तेजी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस साल नवरात्रि के दौरान एक दशक की सबसे शानदार बिक्री देखी गई, जिसका प्रमुख कारण हालिया जीएसटी कटौती है.
सरकारी अधिकारियों ने किया है ये दावा
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था ने इस बार नवरात्रि के दौरान दशक की सबसे मजबूत बिक्री दर्ज की, जो जीएसटी दरों में व्यापक कटौती का सीधा परिणाम है. सरकारी अधिकारियों ने उद्योग जगत के डेटा का हवाला देते हुए बताया कि 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी ने उपभोक्ताओं को दुकानों और कार डीलरशिप पर उमड़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे त्योहारी उत्साह रिकॉर्ड तोड़ उपभोग में बदल गया. जीएसटी के ये सुधार 22 सितंबर से प्रभावी हुए, जो नवरात्रि का पहला दिन था.
100 फीसदी तक बढ़ गई रिटेलर्स की बिक्री
बकौल रिपेार्ट, अधिकारियों का कहना है- जीएसटी स्लैब्स को तर्कसंगत बनाकर और आवश्यक तथा आकांक्षी वस्तुओं पर कर के बोझ को कम करके, सरकार ने खर्च करने का भरोसेमंद माहौल तैयार किया. इसके फलस्वरूप, ब्रांड्स और रिटेलर्स ने 25 फीसदी से 100 फीसदी तक की अधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की. यह भारत की उपभोग से चलने वाली अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा बढ़ावा है.
इन कारणों से बिक्री में दिख रही तेज वृद्धि
इन सुधारों के तहत, खाद्य पदार्थों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं, व्हाइट गुड्स, सीमेंट और ऑटोमोबाइल्स पर जीएसटी की दरें कम की गईं, जिससे परिवारों को वाहनों को अपग्रेड करने, व्हाइट गुड्स खरीदने और लाइफस्टाइल उत्पादों पर अधिक खर्च करने में आसानी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने की योजना की घोषणा की थी. उसके बाद जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक में सुधारों का ऐलान किया गया. वस्तुओं और सेवाओं को अधिक किफायती बनाने के साथ-साथ, सरकार ने व्यवसायों को उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया है. यह भी पिछले 10 दिनों में बिक्री की उछाल का एक प्रमुख कारण है.
वाहन कंपनियों को हुआ सबसे अधिक फायदा
ऑटोमोबाइल सेक्टर में यह प्रभाव सबसे स्पष्ट दिखा है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 3.5 लाख बुकिंग्स दर्ज की हैं, जिनमें से लगभग 2.5 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं. इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन की बिक्री में 60 फीसदी की तेजी दर्ज की है, जबकि हुंडई की क्रेटा और वेन्यू की मांग भी मजबूत बनी हुई है. टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों ने भी शानदार वृद्धि की जनकारी दी है. उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. शॉपिंग मॉल्स में भी फुटफॉल्स में वृद्धि देखी गई है.
GST Complaints rises after GST Reforms shows govt data
GST Complaints: पिछले महीने 22 सितंबर को जीएसटी सुधारों के लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर गुरुवार (02 अक्टूबर) तक कुल 3,981 जीएसटी से जुड़ी कॉल्स प्राप्त हुईं. इनमें 69 फीसदी शिकायतें और 31 फीसदी पूछताछ शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा कि ये शिकायतें मुख्य रूप से दूध उत्पादों की कीमतों और ऑनलाइन खरीदे गए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से संबंधित हैं, जहां कंपनियां कर सुधारों के लाभ को उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा रही हैं.
दोषी पाए जाने पर नप जाएंगी कंपनियां
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विभाग इन मामलों पर नजर रखे हुए है और जल्द समाधान के लिए प्रयासरत है. शिकायतों को संबंधित ब्रांड मालिकों और ई-कॉमर्स इकाइयों को भेजा गया है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक कार्रवाई (क्लास एक्शन) की जा सके. कुल शिकायतों में से 1,992 को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) को और 761 को संबंधित कंपनियों को हस्तांतरित किया गया है. सीसीपीए ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनियां अधिक चार्ज करने या कर लाभ न देने में दोषी पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दूध के दाम को लेकर सबसे अधिक शिकायतें
शिकायतों का बड़ा हिस्सा दूध उत्पादों की कीमतों से जुड़ा है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि जीएसटी में बदलाव के बाद भी कंपनियां खुदरा दरों में कमी नहीं लाईं. सीसीपीए ने स्पष्ट किया कि ताजा दूध पहले से ही जीएसटी से मुक्त था और अब अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (यूएचटी) दूध को भी इस छूट का लाभ मिलेगा. इसके बावजूद, कई ब्रांड्स ने कीमतें कम न करने पर उपभोक्ताओं को गुमराह किया है. इसी तरह, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीनों की ऑनलाइन खरीद पर शिकायतें आई हैं. टीवी, मॉनिटर, डिशवॉशिंग मशीन और एसी पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है, जबकि लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन आदि पहले से ही 18 फीसदी पर हैं.
इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज हुई हैं. मंत्रालय ने कहा कि घरेलू एलपीजी पर जीएसटी दर 5 फीसदी बरकरार है. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि पेट्रोल जीएसटी के दायरे से बाहर है. ये स्पष्टीकरण उपभोक्ताओं की भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए जारी किए गए हैं.
उद्योग संगठनों के साथ हुईं बैठकें
मंत्रालय ने उद्योग संघों जैसे फिक्की, एसोचैम, सीआईआई, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के साथ परामर्श बैठकें आयोजित की हैं, ताकि अनुपालन सुनिश्चित हो सके. साथ ही, स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों और राज्य विधिक माप विभागों के साथ चर्चा की गई है. मंत्रालय ने कहा- जहां भी कंपनियां जानबूझकर उपभोक्ताओं को गुमराह करती पाई जाती हैं, जैसे अधिक जीएसटी वसूलना या कर कमी का लाभ न देना, वहां उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 और अन्य लागू कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
एनसीएच के माध्यम से शिकायत करें उपभाोक्ता
यह जीएसटी सुधार उपभोक्ताओं के लिए राहत लाने वाले थे, लेकिन शुरुआती दिनों में ही शिकायतों का अंबार लग गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति कंपनियों की ओर से कर लाभ को तुरंत लागू न करने का परिणाम है. मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एनसीएच के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करें, ताकि त्वरित समाधान हो सके.
Weak rupee against dollar becomes a hurdle in GST relief
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर हो रहे अमेरिकी डॉलर के आगे भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 88.71 रुपए पर बंद हुआ. यह रुपए का अबतक का सबसे निचला स्तर है. एच1-बी वीजा पर भारीभरकम शुल्क लगने से भारतीय रुपया दबाव में है. ट्रेड पॉलिसी की अनिश्चितता के बीच विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के कारण भी रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर के करीब मंडरा रहा है. रुपए में आई इस गिरावट की वजह से देश में आयात होने वाला सामान महंगा होने की आशंका बढ़ गई है, जिसकी वजह से जीएसटी  कटौती (GST Cut) का लाभ भी कम होने की संभावना बढ़ रही है.
एतिहासिक गर्त में रुपया, घटा जीएसटी का फायदा
भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है. इससे आयात महंगा हो गया और जीएसटी दर कटौती के फायदे उपभोक्ताओं को कम मिल रहे हैं, खासकर आयातित उत्पादों पर.
टैक्स कट के बावजूद कीमतें हैं ऊंची
मई 2025 से रुपए में अबतक 4.7 फीसद से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे आयात-निर्भर क्षेत्रों की लागत बढ़ गई है. तेल, जिसका 85 फीसद आयात होता है, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना, रसायन, प्लास्टिक और खाद्य तेलों की देश में आने की लागत 8 से 12 फीसद तक बढ़ गई है. कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर जीएसटी दर को 18 फीसद से घटाकर 5-12 फीसद किया गया है, लेकिन सितंबर में इनकी लागत 2025 की दूसरी तिमाही की तुलना में 6-11 फीसद ऊंची है. इससे जीएसटी कटौती का फायदा 60 से 90 फीसद तक कम हुआ है. महंगे आयात का दुष्परिणाम यह है कि जीएसटी कटौती के बावजूद ज्यादातर आयातित दवाइयों और मेडिकल उपकरा की रिटेल कीमतें स्थिर या थोड़ी ऊंची बनी हुई हैं.
RBI ने बताई रुपये पर गांधी जी की तस्वीर चुनने की कहानी, जानिए और किन महान व्यक्तित्व के नामों पर हुआ विचार
क्या होगा आपके ऊपर असर
आयातित श्रेणियों में जीएसटी कटौती के लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में कमी आएगी. आयात लागत बढ़ने से कंपनियों के लिए रिटेल छूट बढ़ाना मुश्किल होगा. महंगे आयात से घरेलू निर्माता और रिटेलर्स को फायदा होगा, जबकि आयातक एशियाई देशों से सोर्सिंग शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं.
Currency Printing: नए नोट छापने की लागत 25 फीसद बढ़ी, जानिए FY25 में RBI ने कितने रुपए खर्च किए
रुपए की कमजोरी से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
उत्पाद क्षेत्र
रुपए की कमजोरी से लागत वृद्धि (2025)
GST दर कट फायदा
नेट रिटेल कीमत प्रभाव
कच्चा तेल, ईंधन
9-11%
3-8%
मामूली या न के बराबर; कीमतें ऊपर
इलेक्ट्रॉनिक्स
6-11%
8-13%
स्थिर या मामूली कमी
सोना, ज्वेलरी
10-14%
5-8%
कीमतें थोड़ी ऊपर
खाद्य तेल, अनाज
6-9%
8-12%
हल्की कमी
फार्मास्यूटिकल्स
5-7%
5-8%
स्थिर से छोटी वृद्धि
लग्जरी कारें
8-10%
5-12%
मामूली कमी या ऊपर
स्रोत – बोनस रिसर्च
GST reduction result encouraging but many obstacles in future
माल एवं सेवा कर (GST) का बदला हुआ स्वरूप देश में लागू हो चुका है. इसके शुरुआती नतीजे ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में उत्साहजनक दिख रहे हैं. मास प्रोडक्ट्स में भी सस्ते वाहनों की बिक्री में अच्छी खासी ग्रोथ नजर आ रही है. गैर प्रीमियम एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी दिख रही है. जीएसटी कटौती का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए कंपनियों ने भी अपने स्तर पर कीमतों में कुछ कटौती की है. आइए विस्तार से जानते हैं जीएसटी कटौती के रुझान कैसे हैं.
छोटी कारों का बोलबाला
छोटी कारें (4 मीटर से कम) और मिड-सेगमेंट वाहनों पर जीएसटी पहले के  29 से 48 फीसद से घटकर अब 18 फीसद हो गया है. इससे कीमतों में कमी आई है. छोटी कारों की कीमत में 40,000 से1.55 लाख रुपए तक की कमी हुई है. मिड-सेगमेंट सेडान कार की कीमत में 1-2 लाख रुपए की कटौती हुई है. 350सीसी से कम इंजन वाली बाइक की कीमत 10 फीसद घटी है, जिससे ग्रामीण बाजारों में दो-पहिया की मांग बढ़ी है.
बाजार की प्रतिक्रिया उत्साहजनक
मारुति सुजुकी ने नवरात्रि के पहले दिन 30,000 गाड़ियां डिलीवर की हैं, जो 35 साल में सबसे ज्यादा है. टाटा मोटर्स ने नए जीएसटी के लागू होने के पहले दिन 10 हजार यात्री वाहनों की बिक्री की थी. हुंडई ने एक दिन में 11,000 बिलिंग की, जो 5 साल में सबसे अधिक है. छोटी कारों की बुकिंग में 50 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है.  मारुति रोजाना 15,000 बुकिंग कर रही है.
GST Rate Cut से उपभोक्ताओं का जोश हाई, खूब बिक रहीं बाइक-कार, पहले दिन ही दिखी जबरदस्त रफ्तार
लग्जरी कारों पर मिलाजुला असर
लग्जरी गाड़ियों पर जीएसटी 45 से 50 फीसद था, जो अब घटकर 40 फीसद हो गया है. लेकिन इनकी मांग में ज्यादा उछाल नहीं आया है. रेंज रोवर, मर्सिडीज मेबैक GLS 600 और बीएमडब्ल्यू X7  जैसी गाडि़यों की मांग अच्छी है, क्योंकि इनकी कीमत में बड़ी कटौती हुई है. आर्थिक चुनौतियों और इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से ग्रोथ केवल 5-7 फीसद रहने की उम्मीद है. सीमित खरीदार होने से लग्जरी कारों का वॉल्यूम बढ़ाना कंपनियों के लिए मुश्किल होगा.
डीलरों के आगे सेस क्रेडिट का संकट
ऑटो डीलर्स के पास 6 लाख गाड़ियों की इन्वेंट्री है, जिस पर उनका 2,500 करोड़ रुपए का सेस क्रेडिट फंसा हुआ है. डीलर इसे नए 40 फीसद जीएसटी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि वाहनों पर जीएसटी घटाने के साथ ही जीएसटी परिषद ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की सुविधा खत्म कर दी है. कुछ डीलर इसे चुनौती देने के लिए कानूनी रास्ता तलाश रहे हैं. सरकार ने अभी तक इस पर कोई तत्काल राहत नहीं दी है.
GST rate cut: Maruti, Tata, Hyundai, Kia सहित अन्य कंपनियों ने कितनी कम की कीमत, देखें पूरी लिस्ट
सेगमेंट
GST दर 2024
नई दर
मांग में बदलाव
कीमत/पैक रणनीति
ब्रांड/चैनल प्रतिक्रिया
मास-एसेंशियल्स
12-18%
5%/0%
15-18% वृद्धि
₹5/₹10 पैक रीलॉन्च
कीमतों में कटौती, रीस्टॉकिंग
प्रीमियम/लग्जरी
28%
40%
6-10% कमी
छोटे पैक, सस्ते SKU
चुनिंदा लॉन्च, वैल्यू पर जोर
गैर-जरूरी
18%+
18%+
स्थिर या मामूली वृद्धि
कोई बड़ा बदलाव नहीं
चुनिंदा प्रमोशन
स्रोत – ब्रोकरेज रिपोर्ट, मीडिया रिपोर्ट और बोनस रिसर्च
ई-कॉमर्स पर TCS का प्रभाव
जीएसटी परिषद ने ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) 1 फीसद से घटकर 0.5 फीसद कर दिया है, इससे बड़े प्लेटफॉर्म को तो फायदा होगा लेकिन छोटे विक्रेताओं के लिए कैश फ्लो की समस्या खड़ी होगी. 0.5 फीसद बिक्री मूल्य रोका जाना छोटे विक्रेताओं के लिए मुश्किल खड़ी करेगा. इससे अधिक मूल्य वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पर 25-30 फीसद का प्रभाव पड़ेगा. फैशन सेगमेंट में रिटर्न प्रोसेसिंग से TCS हिसाब-किताब में जटिलता बढ़ेगी. बड़े खिलाड़ी ऑटोमेशन के जरिये अपना प्रबंधन संभालने में सक्षम हैं लेकिन इससे छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं की लागत में 15 से 20 फीसद का इजाफा होगा.
भविष्य में होगा क्या असर
जीएसटी कटौती का असर आगे आने वाली तिमाहियों के वित्तीय प्रदर्शन पर भी दिखेगा. वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी और चौथी तिमाही में ऑटो सेक्टर में हाल के वर्षों की सबसे मजबूत फेस्टिव बिक्री का फायदा होगा. ई-कॉमर्स में अनुपालन जटिलताओं और उपभोक्ता सावधानी से ग्रोथ सीमित रह सकती है. लग्जरी सेगमेंट को टैक्स राहत के बावजूद आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लंबी अवधि में देखा जाए तो, कम टैक्स से मास मार्केट ऑटोमोबाइल की मांग बढ़ेगी. ई-कॉमर्स में बड़े प्लेटफॉर्म्स का दबदबा बढ़ेगा और उपभोक्ता टैक्स घटने से सस्ते उत्पादों को प्राथमिकता देंगे.
एफएमसीजी का क्या है हाल
रोजमर्रा के उत्पादों जैसे बिस्किट, घी, दूध उत्पाद, साबुन, डिटर्जेंट, आइसक्रीम, चपाती आदि पर जीएसटी 12-18 फीसद से घटकर 5 फीसद या शून्य हो गया है.  पैकेज्ड जरूरी सामान (खाद्य, घरेलू देखभाल, पर्सनल केयर) 8-13 फीसद तक सस्ते हो गए हैं. फेस्टिव सीजन के पहले तीन दिनों में एफएमसीजी की बिक्री में 15-18 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है. एचयूएल, ब्रिटानिया, नेस्ले, पारले जैसे ब्रांड्स ने कीमतें कम की हैं. 10 रुपए से कम के "मैजिक प्राइस पॉइंट" पैक में कुछ असमंजस है, जिसके अगले 4-6 हफ्तों में सामान्य होने की उम्मीद है. किफायती कीमतों और एकसमान एमआरपी से ग्रामीण और छोटे शहरों में भी मांग बढ़ी है.
प्रीमियम उत्पादों की बिक्री घटी
प्रीमियम उत्पादों जैसे चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स, हाई-एंड कॉस्मेटिक्स पर GST 28 फीसद से बढ़कर 40 फीसद हो गया है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं. प्रीमियम कन्फेक्शनरी, चॉकलेट, आयातित ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्पेशल ड्रिंक्स की बिक्री 6-10 फीसद घटी है. उपभोक्ता अब सस्ते "वैल्यू-फॉर-मनी" विकल्प चुन रहे हैं या खरीदारी कम कर रहे हैं.  ब्रांड्स छोटे ट्रायल पैक या सैशे लॉन्च करने की रणनीति अपना रहे हैं, जिससे कीमत का झटका कम किया जा सके.
GST Rate Cut Impact Demand Rise on GST Cut says Maruti Suzuki and others
GST Rate Cut: अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में हालिया सुधारों (GST Reforms) के बाद जीएसटी की संशोधित दरें (New GST Rates) सोमवार (22 सितंबर) से लागू हो चुकी हैं. नवरात्रि के पहले दिन से लागू हुए इन सुधारों (GST 2.0 Launch) ने उपभोक्ताओं को उत्साहित कर दिया है. इसका साफ असर बाजार में देखने को मिल रहा है, जहां पता चल रहा है कि इस बार त्योहारी सीजन में कारों से लेकर बाइकों तक डिमांड मजबूत रहने वाली है.
GST Rate Cut Impact: Maruti Suzuki को मिलीं 80 हजार इन्क्वायरी
दरअसल अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था का यह पहला बड़ा बदलाव उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है. इससे किराने के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कीमतें घटी हैं. खबरों की मानें तो नई दरें लागू होने के बाद पहले दिन ऑटो डीलरशिप पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शॉपिंग कार्ट भर गए. ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सबसे ज्यादा हलचल देखी गई. ईटी की एक रिपोर्ट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के हवाले से कहा गया- ग्राहकों का रिस्पॉन्स फेनोमेनल रहा. पिछले 35 वर्षों में ऐसा कभी नहीं देखा गया था. पहले दिन ही 80 हजार इन्क्वायरी आईं. कंपनी ने 25 हजार से अधिक कारें डिलीवर कर दीं, जो जल्द ही 30 हजार को छू लेंगी.
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर से नई कीमतों की घोषणा के बाद पांच दिनों में 75 हजार कारों की बुकिंग हो चुकी हैं. यानी कीमतें कम होने के बाद मारुति सुजुकी को प्रतिदिन 15 हजार बुकिंग मिल रही हैं. छोटी कारों की मांग खासतौर पर मजबूत रही, जिनकी बुकिंग में 50 फीसदी की वृद्धि हुई. इन्क्वायरी बहुत अधिक हैं और इस कारण मारुति सुजुकी को लग रहा है कि कुछ वेरिएंट्स का स्टॉक खत्म हो सकता है. डीलर रात देर तक डिलीवरी कर रहे हैं.
Demand Rise on GST Cut: इन कंपनियों की भी बढ़ गई डिमांड
अन्य कार कंपनियों को भी इसका फायदा हो रहा है. हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कंपनी को बहुत उत्साही रिस्पॉन्स मिल रही हैं. नवरात्रि के शुभ आरंभ के साथ कंपनी को रिकॉर्ड खुदरा बिक्री की उम्मीद है. पहले दिन डीलरशिप सुबह जल्दी खुलीं और रात देर तक काम करती रहीं. नेक्सॉन और पंच जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर फेनोमेनल रिस्पॉन्स मिला है.
GST on Cars: छोटी कारों पर सबसे ज्यादा फायदा
इसी तरह ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के अधिकारी ने बताया कि पहले दिन ही 11 हजार डीलर बिलिंग दर्ज हुईं. यह पिछले 5 सालों में किसी एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह मजबूत त्योहारी सेंटिमेंट और ग्राहक विश्वास का प्रमाण है. आगे भी निरंतर मांग मिलने की उम्मीद है. महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक डीलरशिप का कहना है कि फुटफॉल सामान्य दिनों से तिगुना हो गया है. नवरात्रि के पहले दिन बिक्री बीते 25 दिनों में सबसे अच्छी रही. इसी तरह के रिस्पॉन्स की बात दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने भी की. हीरो मोटोकोर्प और एथर के एक डीलर के हवाले से बताया गया कि वॉक-इन 2-3 गुना बढ़ गए. बुकिंग व इन्क्वायरी अब डिलीवरी में बदल रही हैं.
Festive Season Sale की बंपर हुई शुरुआत
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी जीएसटी कटौती का असर दिखा. फ्लिपकार्ट और अमेजन ने लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स के लिए त्योहारी सेल शुरू की. ईटी की रिपोर्ट बताती है कि द पैंट प्रोजेक्ट जैसे फैशन ब्रांड को पिछले साल से 15-20 फीसदी अधिक बिक्री मिली. शैडो ईटेल जैसे सेलर्स को होम एसेंशियल्स सेगमेंट में ट्रैफिक 151 फीसदी बढ़ा. डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्रांड कैंपस सुतरा को वीकेंड पर 36 फीसदी अधिक बिक्री हुई, जबकि मेन्स क्लोदिंग स्टार्टअप स्निच को ई-कॉमर्स पर 40 फीसदी ऑर्डर बढ़े. इलेक्ट्रॉनिक्स चेन में भी इन्क्वायरी बढ़ी, हालांकि बिक्री सामान्य रही. टीवी और एसी सेक्शन में स्टाफ बढ़ाया गया.
GST 2.0 Rollout Tomorrow 22 September Full List Of What Gets Cheaper
दवा, मेडिकल डिवाइस पर घटा GST
जीएसटी में बदलाव को देखते हुए रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कई कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है. ज्यादातर दवाओं और फॉर्मूलेशन और ग्लूकोमीटर और डायग्नॉस्टिक किट जैसे मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी दर को घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है, जिससे आम आदमी को दवाएं सस्ती मिलेंगी. सीमेंट पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है, जिससे घर बनाने वालों को भी फायदा होगा. सरकार ने पहले ही दवा दुकानों को जीएसटी में कटौती के लाभ को ध्यान में रखते हुए अपने अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बदलाव करने या कम कीमत पर दवाएं बेचने का निर्देश दिया है.
वाहन, फिटनेस सेंटर, सैलून सस्ता
जीएसटी दर में कटौती से सबसे बड़ा फायदा वाहन खरीदारों को होगा, क्योंकि छोटी और बड़ी कारों पर कर दरें क्रमशः 18 फीसदी और 28 फीसदी कर दी गई हैं. कई कार कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है. सेवाओं की बात करें तो, स्वास्थ्य क्लब, सैलून, नाई की दुकान, फिटनेस सेंटर, योग आदि सौंदर्य और फिटनेस सेवाओं पर जीएसटी को इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) के साथ 18 फीसदी से घटाकर, बिना कर क्रेडिट के पांच फीसदी कर दिया गया है.
तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश भी सस्ते
बालों में लगाने वाले तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे रोजमर्रा के सामान भी सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर टैक्स कर दर 12/18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दी गई हैं. टेलकम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम, ऑफ्टरशैव लोशन जैसी अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी कम हो सकती हैं, क्योंकि इन पर जीएसटी 18 फीसदी से घटकर पांच फीसदी हो गया है. 22 सितंबर से जीएसटी में दो स्लैब होंगे. अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर पांच और 18 फीसदी का कर लगेगा. विलासिता की वस्तुओं के लिए कर की दर 40 फीसदी होगी. वहीं तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर 28 फीसदी कर के साथ उपकर लगेगा.
अभी जीएसटी के चार 5, 12, 18 और 28 फीसदी के स्लैब हैं. इसके अलावा, लक्जरी सामान और अहितकर वस्तुओं पर अतिरिक्त उपकर भी लगता है. पिछले सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये आएंगे, जिससे लोगों के पास कर के रूप में जाने वाला पैसा बचेगा. अभी 12 फीसदी जीएसटी स्लैब में आने वाले लगभग 99 फीसदी सामान पर अब पांच फीसदी का कर लगेगा. इस बदलाव से 28 फीसदी कर स्लैब में आने वाले 90 फीसदी उत्पाद 18 फीसदी के स्लैब में आ जाएंगे.
MRP of room ACs down up to Rs 4700 dishwasher prices slashed about Rs 8000 from Sep 22
इन ब्रांड्स ने की कीमतों में कमी
वोल्टास ने अपने फिक्स्ड स्पीड विंडो एसी की एमआरपी को 42990 रुपए से घटाकर 39590 रुपए और इनवर्टर विंडो एसी को 46990 रुपए से 43290 रुपए कर दिया है. डाइकिन ने अपने 1 टन 5 स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 20500 रुपए से घटाकर 18890 रुपए और 1.5 टन 5 स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी को 73800 रुपए से 68020 रुपए कर दिया है.
गॉडरेज और हायर की रणनीति
गॉडरेज अप्लायंसेज ने कैसेट और टावर एसी पर 8550 रुपए से 12450 रुपए तक की कटौती की है जबकि स्प्लिट एसी इनवर्टर की एमआरपी में 3200 रुपए से 5900 रुपए की कमी की गई है. हायर ने अपने ग्रेविटी (1.6 टन इनवर्टर) एसी की कीमत 3905 रुपए घटाकर 46085 रुपए और किनौची एआई (1.5 टन 4 स्टार) एसी की कीमत 3202 रुपए घटाकर 37788 रुपए कर दी है.
एलजी और पैनासोनिक की नई कीमत
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने 1 टन 3 स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 2800 रुपए के जीएसटी लाभ के साथ 32890 रुपए कर दी है. 1.5 टन इनवर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 3600 रुपए घटाकर 42390 रुपए और 2 टन स्प्लिट एसी की कीमत 4400 रुपए घटाकर 55490 रुपए की गई है. पैनासोनिक इंडिया ने 1.5 टन विंडो एसी की एमआरपी 42000 रुपए से शुरू की है जो पहले 45650 रुपए थी.
डिशवॉशर की कीमतों में कितनी मिली राहत?
डिशवॉशर निर्माताओं ने भी जीएसटी लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाया है. बीएसएच होम अप्लायंसेज ने अपने डिशवॉशर की कीमतों में 8000 रुपए तक की कटौती की है. इसका एंट्री-लेवल मॉडल अब 49000 रुपए के बजाय 45000 रुपए और टॉप-एंड मॉडल 104500 रुपए के बजाय 96500 रुपए में उपलब्ध होगा. वोल्टास बेको ने अपने एंट्री-लेवल डिशवॉशर की कीमत 25990 रुपए से घटाकर 23390 रुपए कर दी है.
Sony, LG Panasonic TV price down upto Rs 85,000 after GST rate cut
टीवी खरीदना सोमवार से सस्ता होने जा रहा है. जीएसटी में बदलाव के बाद सोमवार से टीवी बनाने वाली कंपनियां ग्राहकों को इसका लाभ देने लगेंगी. टीवी कीमतों में 2500 रुपए से 85000 रुपए तक की कमी आने जा रही है. टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है. मांग को बढ़ावा देने के प्रयास में जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करने का फैसला किया था जिससे टेलीविजन और एसी वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं. 32 इंच से अधिक स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर शुल्क 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा.
नवरात्रि से मांग बढ़ने की उम्मीद
टीवी बनाने वाली कंपनियों ने स्क्रीन साइज और खूबियों के आधार पर कीमतों में 2500 रुपए से 85000 रुपए के बीच कटौती की घोषणा की है ताकि जीएसटी में 10 फीसदी की कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके. टीवी इंडस्ट्री जिसने इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल से सितंबर) में लगभग स्थिर बिक्री दर्ज की है. लेकिन अब इंडस्ट्री इस हफ्ते नवरात्रि से शुरू होने वाले त्योहारों के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है. इसके अलावा कंपनियों को उम्मीद है कि कम कीमतों से बचत होने पर उपभोक्ता अतिरिक्त सुविधाओं वाले बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी खरीदेंगे.
सोनी के टीवी कितने होंगे सस्ते?
सोनी एलजी और पैनासोनिक जैसे प्रमुख टीवी कंपनियां 22 सितंबर 2025 से कम अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) वाली नई मूल्य सूची लेकर आई हैं. इसके अलावा विनिर्माताओं को उम्मीद है कि इससे साउंड बार और पार्टी स्पीकर जैसे बंडल वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इस त्योहारी सीजन में उन्हें दोहरे अंक में वृद्धि की उम्मीद है. सोनी इंडिया अपने 43 इंच से 98 इंच स्क्रीन साइज वाले ब्राविया टीवी मॉडल पर 5000 रुपए से 71000 रुपए के बीच एमआरपी में कटौती कर रही है. इसने 43 इंच वाले ब्राविया 2 की कीमत 59900 रुपए से घटाकर 54900 रुपए और 55 इंच वाले ब्राविया 7 की कीमत 2.30 लाख रुपए से घटाकर 2.50 लाख रुपए कर दी है. इसी तरह 98 इंच स्क्रीन साइज वाला इसका टॉप-एंड ब्राविया 5 मॉडल सोमवार से नौ लाख रुपए के मौजूदा मूल्य की तुलना में 8.29 लाख रुपए में मिलेगा.
एलजी कितने घटाएगी दाम?
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 43 इंच से 100 इंच स्क्रीन साइज वाले अपने टीवी सेट की कीमतों में 2500 रुपए से 85800 रुपए तक की कटौती की घोषणा की है. इसने 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 30990 रुपए से घटाकर 28490 रुपए कर दी है. कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले दो लोकप्रिय मॉडल की कीमत 3400 रुपए कम कर दी है जो अब क्रमशः 42990 रुपए और 68490 रुपए में मिलेंगे. एलजी के 100 इंच टीवी की कीमत 585590 रुपए से घटाकर 499790 रुपए कर दी गई है. पैनासोनिक ने भी एमआरपी में 3000 रुपए से 32000 रुपए के बीच कटौती की है. इसने 43 इंच के टीवी की कीमत 3000 रुपए से 4700 रुपए तक कम कर दी है और उनकी एमआरपी को क्रमशः 36990 रुपए 49990 रुपए और 58990 रुपए से 33990 रुपए 45990 रुपए और 54290 रुपए कर दिया है. पैनासोनिक के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत अब 65990 रुपए से 76990 रुपए के बीच है जो 7000 रुपए कम है. पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के टॉप-एंड 75 इंच वाले मॉडल की कीमत चार लाख रुपए से घटाकर 3.68 लाख रुपए और 65 इंच वाले टॉप-एंड मॉडल की 3.20 लाख रुपए से घटाकर 2.94 लाख रुपए कर दी गई है.
CBIC notifies changes in annual return form GSTR 9
GST Latest News: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने वार्षिक जीएसटी रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-9 में बदलावों को अधिसूचित किया है. इससे इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) के बारे में सूचना देना अधिक व्यापक हो गया है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 17 सितंबर को केंद्रीय जीएसटी (Central Goods and Services Tax) नियमों में बदलावों को अधिसूचित किया. ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दाखिल किए गए वार्षिक रिटर्न पर प्रभावी होंगे.
अधिसूचना में क्या कहा गया?
अधिसूचना के मुताबिक दो करोड़ रुपये से अधिक के कुल कारोबार वाले जीएसटी पंजीकृत करदाताओं को जीएसटीआर-9 दाखिल करना होगा. एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि फॉर्म की संशोधित संरचना इसे और अधिक व्यापक बनाती है. उन्होंने कहा, ये बदलाव एक अधिक डेटा-संचालित और निवारक अनुपालन व्यवस्था तैयार करते हैं जिससे मुकदमेबाजी कम हो सकती है लेकिन इसके लिए इकाई स्तर पर अनुशासित दस्तावेजीकरण की जरूरत होगी.
GST Rate में कटौती: केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी, 22 सितंबर से कई चीजें होंगी सस्ती
केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में महत्वपूर्ण कटौती की अधिसूचना जारी कर दी है. यह बदलाव 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के तहत जीएसटी स्लैबों की संख्या चार से घटाकर मुख्य रूप से दो कर स्लैब (5% और 18%) कर दी गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक के निर्णयों के आधार पर यह सुधार लागू किया जा रहा है.
जानिए मुख्य बदलाव क्या हैं?
28% स्लैब से 18% पर कमी: अधिकांश वस्तुएं जो पहले 28% की उच्च दर पर कर योग्य थीं, अब 18% स्लैब में आ जाएंगी. इससे उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है.
12% से 5% पर शिफ्ट: 12% स्लैब वाली कई वस्तुओं को अब 5% की निचली दर में शामिल किया गया है, जो आम आदमी के लिए राहत लेकर आएगा.
हानिकारक और लग्जरी वस्तुओं पर 40% की विशेष दर: सिगरेट, शराब जैसी हानिकारक वस्तुओं और लग्जरी आइटम्स पर पहले 28% की दर अब बढ़ाकर 40% कर दी गई है ताकि स्वास्थ्य और राजस्व संरक्षण सुनिश्चित हो.
जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर को हुई थी बैठक
जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक 3 सितंबर को संपन्न हुई थी जिसमें इन निर्णयों पर मुहर लगी. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकारें भी जल्द ही संबंधित अधिसूचनाएं जारी करेंगी. हालांकि, लेख में विशिष्ट वस्तुओं की सूची का उल्लेख नहीं है लेकिन यह बदलाव विभिन्न क्षेत्रों जैसे उपभोक्ता सामान, विनिर्माण और सेवाओं को प्रभावित करेगा.
India Exempts Medicine Relabelling Mandates Revised Price Lists GST Benefits
GST on Medicines: भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर स्टॉक की पुनः लेबलिंग का तत्काल बोझ कम करने और जीएसटी लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में देरी से बचने के लिए, सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सरकार ने एक ज्ञापन जारी कर स्पष्ट किया है कि नई दरें लागू होने से पहले निर्मित दवा पैक को वापस मंगाने या पुनः लेबल करने की आवश्यकता नहीं है. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने स्पष्ट किया है कि निर्माता और विपणन कंपनियों को दवाओं को वापस मंगाने या पुनः लेबलिंग करने की बजाय डीलरों, खुदरा विक्रेताओं, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को फॉर्म V/VI में संशोधित मूल्य सूची या पूरक मूल्य सूची जारी करनी होगी. यह अनिवार्य है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि नई जीएसटी दरें और संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) उपभोक्ताओं को केमिस्ट की दुकानों पर प्रदर्शित और संप्रेषित किए जाएं.
चरणबद्ध पुनः लेबलिंग की अनुमति
एनपीपीए ने कहा कि जो कंपनियां बाजार में मौजूद स्टॉक को पुनः लेबल या री-स्टिकर करना चाहती हैं, वे इसे चरणबद्ध तरीके से कर सकती हैं. हालांकि, इस प्रक्रिया से दवाओं या उपकरणों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए. एनपीपीए ने 13 सितंबर के अपने कार्यालय ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस संबंध में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 11 सितंबर, 2025 को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के नियम 104A के तहत आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं.
जीएसटी परिषद का सुधार: स्वास्थ्य क्षेत्र को राहत
जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर को व्यापक सुधारों की घोषणा की, जिसमें कई स्वास्थ्य सेवा उत्पादों पर कर कम किया गया है. कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली जीवन रक्षक दवाओं को जीएसटी-मुक्त कर दिया गया है. अन्य दवाओं और उपकरणों की दरें 12 या 18 से घटाकर केवल 5 कर दी गई हैं. नई जीएसटी दरें नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर से लागू होंगी, जो दिवाली से पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आएगी.
स्वास्थ्य बीमा पर कर में छूट
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को और राहत देते हुए, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियों को अब 18 से पूरी तरह जीएसटी-मुक्त कर दिया गया है. यह कदम उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक किफायती बनाएगा. सरकार का यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में लागत को कम करने और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.
चिकित्सा वस्तुओं पर कर में कटौती
चिकित्सा वस्तुओं पर भी कर में कमी की गई है. थर्मामीटर पर अब 18 के बजाय केवल 5 जीएसटी लगेगा. मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट, रिएजेंट, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स अब 12 के बजाय 5 की श्रेणी में आएंगे. सुधारात्मक चश्मों पर भी जीएसटी को 18 से घटाकर 5 कर दिया गया है.
जीवन रक्षक दवाओं पर विशेष ध्यान
सरकार ने 33 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों को जीएसटी-मुक्त कर दिया है. कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली तीन जीवन रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी को शून्य कर दिया गया है. इसके अतिरिक्त, अन्य सभी दवाओं और औषधियों पर अब 12 के बजाय 5 कर लगेगा.
चिकित्सा उपकरणों पर राहत
चिकित्सा, सर्जिकल, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा उद्देश्यों के लिए उपयोग होने वाले चिकित्सा उपकरणों और उपकरणों या भौतिक और रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों पर जीएसटी को 18 से घटाकर 5 कर दिया गया है. यह कदम चिकित्सा उपकरणों की लागत को कम करने में मदद करेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी.
उपभोक्ताओं के लिए लाभ
सरकार का यह कदम न केवल निर्माताओं और विपणन कंपनियों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाता है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी नई जीएसटी दरों का तत्काल लाभ सुनिश्चित करता है. संशोधित मूल्य सूची के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ेगी और दवाओं की उपलब्धता बनी रहेगी. यह कदम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को और अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Mother Dairy reduces Milk paneer ghee ice cream after GST cut
Mother Dairy Price Cut: मदर डेयरी ने जीएसटी में कटौती के बाद अपने उत्पादों की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है. नई कीमत 22 सितंबर से लागू होंगी और इसमें रोजमर्रा की जरुरी वस्तुएं जैसे टोन्ड मिल्क, पनीर, बटर, घी, चीज और प्रीमियम काउ घी शामिल हैं. कीमत में यह कटौती महंगाई के दबाव के बीच ग्राबकों को राहत प्रदान करेगी. मदर डेयरी प्रोडेक्ट्स पर की गई यह कमी 2 रुपए से 30 रुपए के बीच है. मदर डेयरी की ताजा प्राइस लिस्ट के अनुसार UHT टोन्ड मिल्क 1 लीटर टेट्रा पैक की कीमत अब 77 रुपए से घटाकर 75 रुपए, UHT डबल टोन्ड मिल्क 450 एमएल पाउच की कीमत 33 से घटाकर 32 रुपए की गई है.
पनीर के दाम में भी की कटौती
पनीर के 200 ग्राम पैक की कीमत 95 रुपए से घटाकर अब 92 रुपए और 400 ग्राम पैक की कीमत 180 रुपए से घटाकर 174 रुपए और मलाई पनीर के 200 ग्राम पैक की कीमत 100 रुपए से घटाकर 97 रुपए कर दी गई है. बटर का 500 ग्राम पैक 305 रुपए से घटाकर अब 285 रुपए और 100 ग्राम का पैक 62 रुपए से घटाकर 58 रुपए कर दिया गया है. मिल्कशेक रेंज स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, मैंगो और रबड़ी फ्लेवर्स के 180 एमएल पैक की कीमत 30 रुपए से घटाकर 28 रुपए की गई है. मदर डेयरी ने चीज प्रोडेक्ट में भी कटौती का फैसला किया है. इसके बाद अब चीज क्यूब्स 180 ग्राम पैक की कीमत 145 रुपए से घटाकर 135 रुपए, चीज स्लाइसेस 480 ग्राम के पैक की कीमत 405 रुपए से घटाकर 380 रुपए, चीज ब्लॉक के 200 ग्राम पैक की कीमत 150 रुपए से घटाकर 140 रुपए, चीज स्प्रेड (180 ग्राम की कीमत 120 रुपए से घटाकर 110 रुपए और डाइस्ड मोजरेला 1 किलोग्राम वाले पैक की कीमत 610 रुपए से घटाकर 575 रुपए कर दी गई है.
मदर डेयरी का घी भी हुआ सस्ता
मदर डेयरी ने अपने प्रोडेक्ट की सबसे बड़ी कटौती घी कीमत में की है. मदर डेयरी घी कार्टन पैक के 1 लीटर की कीमत 675 रुपए से घटाकर 645 रुपए, घी टिन 1 लीटर पैक की कीमत 750 रुपए से घटाकर 720 रुपए, घी पाउच 1 लीटर की कीमत 675 से घटकार 645 रुपए, काउ घी जार 500 एमएल की कीमत 380 रुपए से घटाकर 365 रुपए, प्रीमियम काउ घी गिर काउ 500 एमएल की कीमत 999 रुपए से घटाकर 984 रुपए कर दी गई है. मदर डेयरी ने 4 सितंबर को कहा था कि वह अपने प्रोडेक्ट रेंज पर GST कमी के लाभों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगी.
कटौती पर मदर डेयरी ने क्या कहा?
मदर डेयरी देश की प्रमुख डेयरी फर्मों में से एक है. इसने पिछले वित्तीय वर्ष में 17500 करोड़ रुपए का टर्नओवर दर्ज किया. GST काउंसिल के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा कि हम सरकार के जीएसटी में बदलाव के निर्णय की सराहना करते हैं जिसमें पनीर, चीज, घी, बटर, UHT मिल्क, मिल्क-बेस्ड बेवरेजेस और आइसक्रीम सहित व्यापक रेंज के डेयरी उत्पादों पर GST दरों को कम किया गया है. मनीष बंडलिश ने कहा कि यह पैकेज्ड रेंज के लिए विशेष रूप से बड़ा बूस्ट है. बंडलिश ने कहा कि टैक्स स्लैब्स को कम करके, यह कदम पैकेज्ड, वैल्यू-एडेड डेयरी उत्पादों की व्यापक अपनाने को प्रोत्साहित करेगा. बंडलिश ने कहा कि यह सुरक्षित और गुणवत्ता वाली ऑफरिंग्स के साथ उपभोक्ता प्राथमिकता को मजबूत करेगा और अधिक परिवारों को बेहतर मूल्य पर समग्र डेयरी गुणवत्ता प्रोडेक्ट्स खरीदने में सक्षम बनाएगा.
Car Loan Cancellations Surge After GST Rate Cut: Banks
GST on Cars: जीएसटी परिषद (GST Council) ने इस महीने की शुरुआत में माल एवं सेवा कर की दरों में बदलाव (GST Rate Changes) करके आम लोगों को बड़ी राहत दी है, जिसके बाद कार (Cars) से लेकर रोजमर्रा की जरूरी चीजों (FMCG) के दाम में कमी आई है. गाड़ियों की कीमतों में कटौती के बीच, बैंकों को ग्राहकों की ओर से पहले से अप्रूव कार लोन (Car Loan) को रद्द करने के अनुरोध मिल रहे हैं. दरअसल, ये वो लोग हैं, जिन्होंने जब ऑटो लोन (Auto Loan) के लिए आवेदन किया था, तो जीएसटी में कटौती नहीं होने की वजह से गाड़ियां के दाम अधिक थे, जो अब कम होने लगे हैं. अब उन्हें नई गाड़ी सस्ता पड़ेगी, इसलिए वे अप्रूव लोन को कैंसिल करके नया लोन लेने की सोच रहे हैं.
GST Rate Cut लागू होने के बाद लेंगे नया लोन
एक सरकारी बैंक (PSU Bank) के वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि 22 सितंबर से पहले, जिन ग्राहकों के कार लोन (Car loan) अप्रूव हो चुके हैं, वे अब संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर लोन रद्द करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे जीएसटी कटौती (New GST Rates) लागू होने के बाद खरीदारी करना चाहते हैं. अधिकारी ने कहा कि लोन रद्द करने का शुल्क (Loan Cancellation Charges) जीएसटी कटौती के बाद मिलने वाले फायदे (GST Benefit) की तुलना में काफी कम है. इसलिए लोग दरों में कटौती लागू होने के बाद नया लोन (Auto Loan) लेना पसंद कर रहे हैं. कई बैंकों ने  ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वाहन (Vehicle Loan) और होम लोन (Home Loan) पर प्रोसेसिंग फीस माफ की हुई है.
कारों समेत 400 उत्पाद होंगे सस्ते
इस महीने की शुरुआत में हुई 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 1,200 सीसी तक की कारों के लिए जीएसटी दर (GST on Cars) को मौजूदा 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई थी. अभी, वाहनों पर 28 फीसद की दर से जीएसटी और इसके ऊपर वाहन के प्रकार के आधार पर 1 से 22 प्रतिशत तक सेस लगाया जाता है. इंजन क्षमता और लंबाई के आधार पर कारों पर कुल कर 29 प्रतिशत (छोटी पेट्रोल कारों के लिए) से लेकर 50 प्रतिशत (SUV के लिए) तक है. 22 सितंबर से, 1,200 सीसी तक की पेट्रोल और 1,500 सीसी तक की डीजल कारों पर 18 फीसदी जीएसटी लागू होगा, जबकि इससे ऊपर की कारों पर 40 प्रतिशत की दर होगी. सेस (Cess) पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी में बदलाव प्रभावी होने पर साबुन से लेकर कार, शैंपू से लेकर ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर तक - लगभग 400 उत्पाद सस्ते हो जाएंगे.
कई लोग चुन रहे हैं ज्यादा क्षमता वाली गाड़ियां
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 21 सितंबर तक चलने वाले श्राद्ध अवधि (Shradha Period) और दरों में कटौती की प्रतीक्षा के कारण खरीदारी में देरी हो रही है. कुछ ग्राहक अब 1,300 सीसी या उससे ऊपर श्रेणी की बेहतर कार चुन रहे हैं, क्योंकि उन्हें 10 प्रतिशत का लाभ मिल रहा है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगर कार डीलर द्वारा ग्राहक को इनवॉइस (Invoice) जारी कर दिया गया है, तो पुरानी जीएसटी दर (Old GST Rates) लागू होगी. यदि डीलर ने इनवॉइस जारी नहीं किया है, तो ग्राहक नई जीएसटी दर (New GST Rates) का फायदा उठा सकते हैं.
Hindustan Unilever Slashes Prices of Dove Lux & Bru Post GST Reforms
GST Cut Impact: हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने जीएसटी सुधारों के बाद अपने उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. डव शैम्पू, लक्स साबुन, ब्रू कॉफी, हॉर्लिक्स और किसान जैम जैसे लोकप्रिय उत्पाद अब सस्ते होंगे. यह कदम उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया है जो 22 सितंबर से प्रभावी होगा. आइए इस कीमत कटौती के विवरण को विस्तार से समझते हैं.
जीएसटी सुधारों का प्रभाव
वस्तु और सेवा कर (GST) में हाल के सुधारों ने कंपनियों को अपने उत्पादों की कीमतों को संशोधित करने का अवसर दिया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इस मौके का लाभ उठाते हुए अपने कई लोकप्रिय उत्पादों की कीमतों में कमी की है. कंपनी ने समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर उपभोक्ताओं को इस बदलाव की जानकारी दी है. यह कदम सरकार के उस आदेश का पालन करता है जिसमें कंपनियों को कीमत संशोधन के बारे में उपभोक्ताओं को सूचित करने के लिए कहा गया था.
डव शैम्पू और लक्स साबुन की नई कीमतें
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने डव शैम्पू की कीमतों में उल्लेखनीय कटौती की है. उदाहरण के लिए, 340 मिलीलीटर की डव हेयर फॉल रेस्क्यू शैम्पू की बोतल अब 435 में उपलब्ध होगी, जो पहले 490 थी. इसी तरह, क्लिनिक प्लस स्ट्रॉन्ग एंड लॉन्ग शैम्पू (355 मिली) की कीमत 393 से घटकर 340 हो गई है और सनसिल्क ब्लैक शाइन शैम्पू (350 मिली) अब 430 के बजाय 370 में मिलेगा. लक्स रेडियंट ग्लो साबुन (75 ग्राम x 4) की कीमत 96 से घटकर 85 हो गई है जबकि लाइफबॉय साबुन के 75 ग्राम के चार पैक की कीमत 68 रुपये से घटाकर 60 रुपये कर दी गई है. इस तरह साबुन 8 रुपये सस्ता हो गया है.
ब्रू कॉफी और अन्य उत्पादों में राहत
कॉफी प्रेमियों के लिए ब्रू कॉफी (75 ग्राम) की कीमत 300 से घटकर 270 हो गई है. अन्य उत्पादों में भी कटौती की गई है, जैसे नॉर टमाटर सूप (67 ग्राम) अब 65 के बजाय 55 में और हेलमैन रियल मेयोनेज़ (250 ग्राम) 99 के बजाय 90 में उपलब्ध होगा. क्लोजअप टूथपेस्ट (150 ग्राम) की कीमत 145 से घटकर 129 और लक्मे 9 टू 5 कॉम्पैक्ट (9 ग्राम) की कीमत 675 से घटकर 599 हो गई है. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा है कि नई अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) या बढ़ी हुई मात्रा के साथ नया स्टॉक जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा. यह सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता इन संशोधित कीमतों का लाभ उठा सकें. कंपनी का यह कदम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, खासकर उन लोगों के लिए जो इन रोज़मर्रा के उत्पादों पर निर्भर हैं.
सरकार का पारदर्शिता पर बल
सरकार ने कंपनियों को कीमतों में बदलाव की जानकारी उपभोक्ताओं तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए समाचार पत्र विज्ञापनों का उपयोग करने का निर्देश दिया था. एचयूएल ने इस आदेश का पालन करते हुए न केवल कीमतों में कटौती की, बल्कि उपभोक्ताओं को सूचित करने के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किए. यह उपभोक्ता विश्वास को और मजबूत करता है.
एचयूएल उत्पादों की संशोधित कीमत:
उत्पाद
पिछला एमआरपी
संशोधित एमआरपी
डव हेयर फॉल रेस्क्यू शैम्पू (340 मिली)
490 रुपये
435 रुपये
क्लिनिक प्लस स्ट्रॉन्ग एंड लॉन्ग शैम्पू (355 मिली)
393 रुपये
340 रुपये
सनसिल्क ब्लैक शाइन शैम्पू (350 मिली)
430 रुपये
370 रुपये
डव सीरम बैड (75 ग्राम)
45 रुपये
40 रुपये
लाइफबॉय साबुन (75 ग्राम x 4)
68 रुपये
60 रुपये
लक्स रेडियंट ग्लो साबुन (75 ग्राम x 4)
96 रुपये
85 रुपये
क्लोजअप टूथपेस्ट (150 ग्राम)
145 रुपये
129 रुपये
लक्मे 9 टू 5 कॉम्पैक्ट (9 ग्राम)
675 रुपये
599 रुपये
कissan केचअप (850 ग्राम)
100 रुपये
93 रुपये
हॉर्लिक्स चॉकलेट (200 ग्राम)
130 रुपये
110 रुपये
हॉर्लिक्स वीमेन प्लस (400 ग्राम)
320 रुपये
284 रुपये
ब्रू कॉफी (75 ग्राम)
300 रुपये
270 रुपये
नॉर टमाटर सूप (67 ग्राम)
65 रुपये
55 रुपये
हेलमैन रियल मेयोनेज़ (250 ग्राम)
99 रुपये
90 रुपये
कissan जैम (200 ग्राम)
90 रुपये
80 रुपये
बूस्ट (200 ग्राम)
124 रुपये
110 रुपये
GST Rate Cut makes 2-wheelers cheaper makers announces 2-wheelers Price Reduction
GST Rate Cut: त्योहारी सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी में कटौती (GST Reforms) के फैसले ने दोपहिया वाहन (2-wheelers) बाजार में खुशी की लहर दौड़ा दी है. अब तक चार प्रमुख कंपनियों बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई), रॉयल एनफील्ड और टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें कम (2-wheelers Price Reduction) करने की घोषणा कर दी है. इन कंपनियों ने कहा है कि वे जीएसटी की दर में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को देंगे.
GST on 2-wheelers: इतना कम हो गया टैक्स
जीएसटी काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में 350cc से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का निर्णय लिया था, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगा. इस बदलाव से मोटरसाइकिल और स्कूटर के एक्स-शोरूम दामों में 5 हजार से 24,500 रुपए तक की कमी आएगी. यह कमी ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी. यानी इस त्योहारी सीजन में आम लोगों के लिए दोपहिया वाहन खरीदना आसान हो गया है.
Bajaj Auto Price Cut: 20 से 24 हजार रुपए की होगी बचत
बजाज ऑटो ने कहा कि उसके मोटरसाइकिल के दाम 20 हजार रुपए तक और तिपहिया वाहनों के दाम 24 हजार रुपए तक कम हो जाएंगे. कंपनी के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा- सरकार का दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर जीएसटी कम करने का निर्णय एक साहसिक कदम है, जो मांग को अनलॉक करेगा और उद्योग को मजबूत विकास के रास्ते पर ले जाएगा.
Honda Price Cut: 18,800 रुपए तक की छूट
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के ग्राहकों को स्कूटर और मोटरसाइकिल पर 18,800 रुपए तक की छूट मिलेगी. इसमें एक्टिवा, शाइन, यूनिकॉर्न और सीबी350 जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं. एचएमएसआई के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा- दोपहिया और स्पेयर पार्ट्स पर जीएसटी में कमी एक समयोचित और दूरदर्शी कदम है, जो वाहनों को अधिक सस्ता बनाएगा और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा.
Royal Enfield Price Cut: 22 हजार रुपए तक की कटौती
रॉयल एनफील्ड ने अपनी 350cc वाली मोटरसाइकिलों के दाम 22 हजार रुपए तक कम करने की घोषणा की है. कंपनी की ज्यादातर बिक्री इसी सेगमेंट से आती है. कंपनी ने कहा कि यह कदम उपभोक्ता भावना को मजबूत करेगा और ग्राहक आधार का विस्तार करेगा. हालांकि, 350cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी दर बढ़कर 40 फीसदी हो गई है. इससे रॉयल एनफील्ड के 350 सीसी से अधिक इंजन वाले प्रीमियम मॉडल महंगे हो सकते हैं.
TVS Motor Price Cut: 24,500 रुपए तक की बचत
टीवीएस मोटर कंपनी ने भी अपने कई मॉडलों के दाम कम किए हैं. कंपनी ने अपाचे आरटीआर 310, अपाचे आरआर 310 बाइक और एनटॉर्क स्कूटर पर 24,496 रुपए तक की कटौती का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि वह जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी. टीवीएस के ग्राहकों के लिए यह लाभ 22 सितंबर से उपलब्ध होगा.
उद्योग जगत का मानना है कि ये दाम में कटौतियां शहरी और ग्रामीण बाजारों में मांग को बढ़ावा देंगी और मोबिलिटी को अधिक सस्ता बनाएंगी. विशेष रूप से एंट्री-लेवल और मिड-लेवल सेगमेंट में मांग की रिकवरी में मदद मिलेगी. कंपनियों को इस बार मजबूत बिक्री की उम्मीद है. आम तौर पर त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है. इस बार दाम कम होने से बिक्री में और उछाल की उम्मीद है.
GST Overhaul Ecommerce firms like Flipkart Amazon makes change for compliance
GST Overhaul: प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) ने त्योहारी सीजन से पहले देश की नई सरलीकृत जीएसटी संरचना के लिए अपनी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जीएसटी में किए गए हालिया सुधार (GST Reforms) 22 सितंबर से लागू हो रहे हैं. यह समय ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसी तारीख के आस-पास प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी सीजन के सेल की शुरुआत कर रही हैं.
Ecommerce Tax Compliance: कंपनियों की तैयारियां
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट किया है और हजारों विक्रेताओं को नए जीएसटी कोड के बारे में प्रशिक्षित किया है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण सेल सीजन का अधिकतम लाभ उठा सकें. इस तकनीकी बदलाव में बैकएंड सॉल्यूशंस विकसित करने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे विक्रेताओं को संशोधित जीएसटी कोड की स्पष्ट जानकारी मिल सके और वे आसानी से नए नियमों का पालन कर सकें.
Festival Season Sales में इतनी बिक्री की उम्मीद
ई-कॉमर्स कंपनियों को इस साल त्योहारी बिक्री में 27 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है. ऐसा होता है तो इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की कुल बिक्री 1.2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है. जीएसटी में हालिया सुधारों से विभिन्न वस्तुओं की कीमतें कम हो रही हैं. इनमें रोजमर्रा के उपभोग की वस्तुओं से लेकर टीवी और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद शामिल हैं. आम तौर पर हर साल त्योहारी सीजन के दौरान इन सामानों की मांग बढ़ जाती है. ई-कॉमर्स कंपनियां इसका फायदा उठाने के लिए हर साल त्योहारी सीजन में खास सेल आयोजित करती है. इस बार जीएसटी सुधारों से मांग और मजबूत निकलने की उम्मीद की जा रही है.
Simplified GST Structure से हर किसी को लाभ
नई जीएसटी संरचना का उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना और व्यवसायों के लिए अनुपालन को आसान करना है. यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इससे वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी आ रही है. ई-कॉमर्स कंपनियों ने इस अवसर को भुनाने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है, ताकि वे त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग को पूरा कर सकें.
फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपने सिस्टम में व्यापक बदलाव किए हैं, जिसमें बिलिंग सॉफ्टवेयर, इनवॉइस जनरेशन टूल्स और टैक्स कैलकुलेशन सिस्टम को अपडेट करना शामिल है. इसके अलावा, उन्होंने अपने विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, ताकि वे नए कर नियमों को समझ सकें और अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चला सकें. यह सुनिश्चित करेगा कि विक्रेता नई जीएसटी दरों के अनुसार अपने उत्पादों की कीमतें निर्धारित कर सकें और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा सकें.
सरकार करने वाली है कीमतों की निगरानी
इसके साथ ही, सरकार ने भी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मूल्य निगरानी के लिए मासिक रिपोर्ट का निर्देश दिया है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कंपनियां कर कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से प्रदान करें.
GST Rate Cuts benefit will reach common people CBIC plans Price Monitoring
GST Rate Cuts: केंद्र सरकार ने हालिया जीएसटी सुधारों (GST Reforms) के बाद उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने अब कई प्रमुख वस्तुओं की कीमतों की निगरानी (Price Monitoring) करने की तैयारी की है. इसके तहत सरकार यह देखेगी कि कंपनियां जीएसटी की दरों में हुई व्यापक कटौती का कितना लाभ आगे ग्राहकों तक पहुंचाती हैं.
CBIC Directive: सीबीआईसी ने दिए ये निर्देश
सीबीआईसी ने इस संबंध में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी (GST) की दरों में कटौती के पहले और बाद में विभिन्न वस्तुओं के मूल्य में बदलाव पर नजर रखें. यह निगरानी प्रक्रिया कम से कम छह महीने तक जारी रहेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कर कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे. सीबीआईसी ने 9 सितंबर को जारी एक पत्र में अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक माह की 20 तारीख तक लगभग 54 वस्तुओं, जैसे टॉयलेटरीज, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, दवाएं, खिलौने और स्टेशनरी आदि के मूल्य में बदलाव पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें. इस कदम का उद्देश्य जीएसटी दरों में बदलाव का वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य पर प्रभाव का विश्लेषण करना है.
Tax Rate Rationalisation: उद्योग जगत के साथ होगी चर्चा
इसके साथ ही, सीबीआईसी ने उद्योग संगठनों और व्यापारिक निकायों के साथ कई बैठकों की योजना बनाई है, ताकि जीएसटी सुधारों और दरों में कटौती के कार्यान्वयन पर चर्चा की जा सके. इन बैठकों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कंपनियों को इस बदलाव के लिए तैयार किया जाए और वे सुचारु रूप से नई दरों को लागू कर सकें. सीबीआईसी ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को यह भी निर्देश दिया है कि वे कंपनियों को इस बदलाव में सहायता प्रदान करें, ताकि कोई व्यवधान न हो.
आम लोगों को फायदा पहुंचाएगा CBIC का कदम
सीबीआईसी के इस कदम को उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. जीएसटी दरों में कमी से वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी की उम्मीद की जा रही है, लेकिन साथ में ऐसी आशंकाएं भी उठ रही हैं कि कई कंपनियां दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को न देकर अपना मुनाफा बढ़ाने के प्रयास कर सकती हैं. ऐसे में सरकार का यह प्रयास न केवल उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि कंपनियों को भी पारदर्शिता और अनुपालन के लिए प्रोत्साहित करेगा.
PM Narendra Modi ने किया था सुधारों का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए जीएसटी सुधारों का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि जीएसटी सुधार देशावासियों के लिए दिवाली का तोहफा होंगे. उसके बाद इस महीने की शुरुआत में हुई जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में जीएसटी सुधारों पर मुहर लग गई. बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने बताया कि मौजूदा 4 स्लैब की जगह 2 स्लैब वाली व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले स्लैब समाप्त कर दिए गए हैं. ये बदलाव नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर से लागू होने वाले हैं.
GST Cut Cement Prices to Fall Rs 30-35 per Bag
जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से सीमेंट की 50 किलो की बोरी के दाम में 30-35 रुपए तक की कमी आ सकती है जिससे निर्माण लागत कम हो जाएगी. बुधवार को एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का फैसला सीमेंट क्षेत्र के लिए संरचनात्मक रूप से सकारात्मक साबित होगा. पिछले हफ्ते जीएसटी परिषद ने मौजूदा चार-स्तरीय कर ढांचे को घटाकर पांच फीसदी एवं 18 फीसदी की दो दरों में बदलने का फैसला किया था. इस फैसले के अनुरूप 22 सितंबर से सीमेंट पर कर की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी जाएगी.
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियां इस लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी जिससे कीमतों में नरमी आएगी और बुनियादी ढांचा एवं आवास परियोजनाओं की लागत घटेगी. हालांकि सीमेंट कंपनियों की वास्तविक प्रति बोरी आय एक दायरे में ही रहने की संभावना है. हालांकि एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग में पांच से सात फीसदी वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में मानसून की सक्रियता के कारण निर्माण गतिविधियां सुस्त रहने से मांग पर दबाव रह सकता है. शहरी क्षेत्रों में नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत घटने से मांग कमजोर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मानसून और वास्तविक मजदूरी वृद्धि से खपत मजबूत रहने की उम्मीद है. वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट उद्योग ने छह से सात फीसदी वृद्धि दर्ज की थी. जुलाई में मात्रा वृद्धि 12 फीसदी रही.
JLR Cuts Defender, Range Rover, Discovery Prices by ₹30L Post GST Cut
JLR Price Drop: दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने जीएसटी दर में कटौती (GST Rate Cut) का फायदा ग्राहकों को तुरंत देने का फैसला किया है. जेएलआर (Jaguar Land Rover) अपने वाहनों की कीमतों में 4.5 लाख रुपए से 30.4 लाख रुपए तक की कमी (JLR Price Drop) करेगी. लग्जरी गाड़ियों (Luxury SUV) की चाहत रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है. भारत में JLR की लोकप्रिय SUVs में रेंज रोवर (Range Rover), डिफेंडर (Defender) और डिस्कवरी (Discovery SUV) शामिल हैं.
Defender से Range Rover तक इतनी सस्ती
JLR ने मंगलवार को कहा कि वह बयान में कहा कि ग्राहकों को रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी ब्रांड के वाहनों पर 30.4 लाख रुपए तक का लाभ मिलेगा. रेंज रोवर एसयूवी (Range Rover SUV) की कीमतें 4.6 लाख रुपए से 30.4 लाख रुपए तक कम होंगी, जबकि लोकप्रिय एसयूवी डिफेंडर (Defender SUV) के दाम में 7 लाख से 18.60 रुपए तक की कमी आएगी. वहीं, डिस्कवरी एसयूवी 4.50 लाख से 9.90 लाख रुपए तक सस्ती होगी. जेएलआर मॉडलों पर जीएसटी में कटौती (GST Cut) का फायदा 9 सितंबर से प्रभावी होगा. दाम में कटौती जेएलआर मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतों पर होगी.
कार कंपनियां घटा रही हैं दाम
जेएलआर इंडिया (JLR India) के प्रबंध निदेशक राजन अम्बा ने कहा, ‘‘लक्जरी वाहनों (Luxury Vehicles) पर जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत (GST Rate Rationalisation) बनाना ग्राहकों और उद्योग (Auto Industry) दोनों के लिए एक स्वागतयोग्य कदम है. यह कदम भारत के लक्जरी बाजार में हमारे विश्वास और प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए बहुप्रतीक्षित प्रोत्साहन प्रदान करेगा.’’ यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब भारत में लग्जरी कार निर्माता (Luxury Carmakers) जीएसटी दरों में बदलाव (GST Rate Changes) के जवाब में तेजी से अपनी गाड़ियों की कीमत कम कर रहे हैं.
Tata Motors ने 1.55 लाख रुपए सस्ती की Nexon
इससे पहले, JLR की पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी कारों की कीमतें घटाने (Price Cut on Tata Cars) का ऐलान किया था, जो 22 सितंबर से प्रभावी होंगी. टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों के दाम में 1.55 लाख रुपए तक की कटौती की है. छोटी कार टियागो (Tata Tiago) की कीमत में 75,000 रुपए, टिगोर (Tata Tigor) में 80,000 रुपए  और अल्ट्रोज (Tata Altroz) में 1.10 लाख रुपए की कमी होगी. कॉम्पैक्ट SUV पंच (Tata Punch SUV) की कीमत 85,000 रुपए और नेक्सॉन (Tata Nexon) की कीमत 1.55 लाख रुपए कम होगी. कर्व में 65,000 रुपए की कटौती होगी. प्रीमियम SUV हैरियर और सफारी की कीमतों में क्रमशः 1.4 लाख रुपए और 1.45 लाख रुपए की कमी आएगी.
लग्जरी गाड़ियों पर 40% की दर से GST
जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने हाल ही में हुई अपनी 56वीं बैठक में 22 सितंबर से नई दरें लागू करने का फैसला किया. इसमें छोटी कारों को सबसे बड़ा फायदा हुआ है. 4 मीटर से कम लंबाई वाली और 1200 सीसी (पेट्रोल) या 1500 सीसी (डीजल) इंजन तक की गाड़ियों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं बड़ी कारों पर अब 40 फीसद जीएसटी लगेगा, लेकिन सेस (Cess) नहीं लगेगा. पहले इनके ऊपर 28 प्रतिशत GST के साथ 22 फीसदी सेस लग रहा था.
GST Cut: How to Check & Compare Product Savings After Reforms
GST Price Comparison Website: मोदी सरकार ने देश की माल एंव सेवा कर (GST) व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव (GST Reforms) करते हुए आम आदमी को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. जीएसटी परिषद (GST Council) ने लंबे समय से चली आ रही मांग को मानते हुए टैक्स ढांचे को सरल बना दिया है. चार दरों (5%, 12%, 18% और 28%) को घटाकर अब केवल दो दरें (5% और 18%) रह गई हैं. इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं (FMCG) और बीमा (Insurance) से लेकर कारों तक कर की दरों (GST on Cars) में बड़ी कटौती की गई है. यह नई व्यवस्था 22 सितंबर से लागू होगी, यानी नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही उपभोक्ताओं को राहत महसूस होगी. GST 2.0 के साथ ही सरकार ने एक नया पोर्टल 'सेविंग्स विथ जीएसटी' (savingswithgst.in) शुरू किया है, जहां उपभोक्ता जान सकेंगे कि कौन-सा सामान कितना सस्ता होगा?
AC-TV से लेकर आटा-दूध तक पर बचत के बारे में चलेगा पता
सरकारी प्लेटफॉर्म My Gov की ओर से यह पोर्टल (SavingswithGST.in) लॉन्च किया गया है. यहां नई दरों से पहले और बाद में सामानों की कीमतों की तुलना आसानी से की जा सकती है. इस पोर्टल पर खाने-पीने (Food Items) और रोजमर्रा के उपयोग से जुड़ी वस्तुओं (FMCG Products) से जुड़े सामानों की कई श्रेणियां बनाई गई हैं. इनमें खाद्य पदार्थ, स्नैक्स (Snacks), घरेलू सामान (Household Items), घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक (Electronics) आइटम जैसे टीवी-फ्रिज-एसी, रसोई और लाइफस्टाइल उत्पादों आदि के विकल्प दिए गए हैं. आप जिस वस्तु पर बचत के बारे में जानना चाहते हैं, उस पर क्लिक करना होगा और शॉपिंग कार्ट में एड करना होगा.
GST Cut: ऐसे जानें कितनी होगी बचत
कीमतों की तुलना के लिए, ग्राहकों को 'SavingswithGST.in' पोर्टल पर जाना होगा और अपनी पसंद की वस्तुओं को कार्ट में जोड़ना होगा. इसके बाद 'View Cart' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. कार्ट में 'बेस प्राइस, वैट के साथ बिक्री मूल्य (Selling Price Under VAT) और अगली पीढ़ी के जीएसटी के तहत बिक्री मूल्य (Selling Price under Next-Gen GST) के तहत तीन अलग-अलग कीमतें दिखाई देंगी. इससे आपको पता चल जाएगा कि जीएसटी दरों में कटौती (GST Rate Cut) से आपको असली में कितना फायदा हुआ है. उदाहरण के लिए, अगर खाद्य सामग्री (Food Items) में दूध (Milk) चुनते हैं और कार्ट में एड करते हैं, तो दूध की कीमत 60 रुपए प्रति लीटर दिखाई जाएगी, जो वैट के साथ 63.6 रुपए होगी, जबकि सुधार के बाद जीएसटी के तहत 60 रुपए होगी. यानी 3.60 रुपए की बचत होगी.
रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती
मक्खन, घी, सूखे मेवे, कंडेंस्ड मिल्क, सॉसेज, जेम-जेली, नारियल पानी, नमकीन, आइसक्रीम, बिस्किट, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, मांसाहारी उत्पाद, कॉर्नफ्लेक्स और अनाज अब 5 फीसदी स्लैब में आ गए हैं. रोटी और पराठे पर जीएसटी पूरी तरह खत्म हो गया है. इसी तरह उपभोक्ता वस्तुएं जैसे टूथपेस्ट, टूथब्रश, शैम्पू, साबुन, फेस पाउडर और हेयर ऑयल अब 18 फीसदी की जगह 5 फीसदी पर मिलेंगे. यह बदलाव सीधे आम परिवारों के मंथली बजट को हल्का करेगा.
AC से लेकर कार तक होंगी सस्ती
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे एयर कंडीशनर, डिशवॉशर और 32 इंच से बड़े टीवी पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. जीवन बीमा (Life Insurance) और स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) पॉलिसियों से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है. अब तक इन पर 18 फीसदी टैक्स देना पड़ता था. पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी हाइब्रिड कारें (1200 सीसी और 4000 एमएम तक) तथा डीजल हाइब्रिड कारें (1500 सीसी और 4000 एमएम तक) अब 28 फीसदी की बजाए 18% जीएसटी के दायरे में आएंगी.
Fiscal Deficit target unchanged even after GST Rate Cuts
Fiscal Deficit: भारत सरकार ने इस सप्ताह सबसे बड़े कर सुधारों में एक जीएसटी सुधारों (GST Reforms) की घोषणा की. इसके तहत जीएसटी की दरों में व्यापक स्तर पर कटौती (GST Rate Cuts) हो रही है. इस कदम से एक तरफ आम लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है, दूसरी ओर इससे सरकार की कमाई प्रभावित होने की भी आशंका है. हालांकि इसके बाद भी भारत सरकार ने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं किया है. सरकार को यकीन है कि जीएसटी (GST) की दरों में कटौती से राजस्व का जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई बढ़े उपभोग से हो जाएगी.
Festive Demand से भरपाई होने की उम्मीद
भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को जीडीपी के 4.4 फीसदी पर स्थिर रखा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जीएसटी के संग्रह में शुरुआती महीनों में कमी आ सकती है, लेकिन फेस्टिव सीजन की बढ़ती मांग इस कमी को संतुलित करने में मदद करेगी. नया जीएसटी ढांचा 22 सितंबर से प्रभावी होगा. इसके तहत कर प्रणाली को सरल बनाते हुए चार स्लैब (GST Slabs) की जगह दो स्लैब किए गए हैं. अब जीएसटी के तहत 5 फीसदी और 18 फीसदी के 2 स्लैब रहेंगे. हानिकारक एवं लग्जरी उत्पादों (Sin Goods) के लिए अलग से 40 फीसदी की एक श्रेणी लागू होगी.
Indian Economy में बढ़ने वाला है उपभोग
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 फीसदी से ऊपर के अतिरिक्त टैक्स को समाप्त करने से मध्यम एवं बड़े वाहनों पर कर का प्रभावी बोझ कम होगा, जिससे उपभोक्ता मांग को बढ़ावा मिलेगा और उद्योग अनुपालन में सुधार होगा. इस कदम से ऑटोमोबाइल क्षेत्र को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि मध्यम एवं बड़े वाहनों की कीमतें कम होंगी, जो उपभोक्ताओं के लिए किफायती होंगी. अधिकारी ने यह भी कहा कि उपभोक्ता वस्तुओं, जैसे टेलीविजन और छोटी कारों की मांग में उत्सव सीजन के दौरान वृद्धि होने की संभावना है. सरकार को उम्मीद है कि मांग में होने वाली इस वृद्धि से राजस्व के संभावित नुकसान की भरपाई हो जाएगी.
GST Rate Cuts से राजस्व पर असर का अनुमान
वित्त मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि जीएसटी कटौतियों से FY24 की खपत पैटर्न के आधार पर राजस्व को लगभग 48 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है. फिर भी, सरकार को भरोसा है कि मजबूत आर्थिक वृद्धि और लोगों के व्यय की प्राथमिकताओं में बदलाव इस नुकसान को संतुलित कर देगा. सरकार जीएसटी में सुधारों से पहले इस वित्त वर्ष का बजट (Budget 2025-26) पेश करते हुए आयकर में भी बड़ी राहत दे चुकी है. सरकार ने बजट में New Tax Regime के तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कर देनदारी को शून्य बनाया था, जिसका फायदा चालू वित्त वर्ष से मिलने लगा है. यह भी उपभोग को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा, क्योंकि कर देनदारी कम होने से लोगों के पास खर्च करने योग्य अधिक पैसे बचेंगे.
बीमा कंपनियों के नुकसान की भी हो जाएगी भरपाई
जीएसटी काउंसिल ने हालिया बदलाव में व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी को पूरी तरह हटा दिया है, जो उपभोक्ताओं के लिए बीमा को और सस्ता बनाएगा. हालांकि, सामूहिक बीमा पॉलिसियों पर 18 फीसदी जीएसटी लागू रहेगा. अभी तक व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था, लेकिन कंपनियों को आईटीसी का फायदा मिलता था. अब कंपनियों को आशंका है आईटीसी के समाप्त होने से उनकी मुनाफा कमाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. हालांकि कई अनुमानों में यह भी कहा जा रहा है कि इस कदम से बीमा किफायती होंगे और इनकी बिक्री बढ़ेगी, जो कंपनियों के आईटीसी के चलते संभावित नुकसान की भरपाई कर देगी.
Gold snaps 8 day rally drops Rs 1000 to Rs 1.06 lakh per10 gram on profit booking
Gold Rate Down: जीएसटी में सुधारों की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से 1000 रुपए फिसलकर 106070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना बुधवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 107070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी गिरावट देखी गई और बृहस्पतिवार को यह 1000 रुपए गिरकर 105200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 106200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की वजह से चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से फिसल गई. बृहस्पतिवार को चांदी 500 रुपए टूटकर 125600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई. पिछले सत्र में यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 126100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
विदेशी बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में भी ऐतिहासिक ऊंचाई छूने के बाद गिरावट आई. कीमती धातु की कीमत 39.61 डॉलर या 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 3,539.14 डॉलर प्रति औंस रह गई. बुधवार को न्यूयॉर्क में यह 3578.80 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गई थी.
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी शोध, कायनात चैनवाला ने कहा कि हालिया उछाल के बाद, मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में एक फीसदी से ज़्यादा की गिरावट आई. हालांकि, निजी वेतन और साप्ताहिक बेरोज़गारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने से पहले, कीमतें लगभग 3540 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी रोज़गार रिपोर्ट में लगातार चौथे महीने वेतन वृद्धि में सुस्ती दिखाई देने की उम्मीद है. अगर आंकड़े अनुमान से कमज़ोर आते हैं, तो आने वाले महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की संभावना बढ़ सकती है. हाजिर चांदी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 40.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.
GST Collections May Dip Initially, Festive Demand to Offset CBIC Chief
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने गुरुवार को संकेत दिया कि 22 सितंबर, 2025 से लागू होने वाली जीएसटी 2.0 (GST 2.0) की नई कर संरचना से शुरुआती महीनों में जीएसटी संग्रह (GST collection) में अस्थायी कमी देखने को मिल सकती है. CBIC प्रमुख संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती महीनों में जीएसटी संग्रह में कुछ गिरावट की उम्मीद है, क्योंकि कंपनियां आईटीसी का उपयोग करके करों का भुगतान करती हैं, इसलिए मासिक संग्रह में कुछ गिरावट आ सकती है. लेकिन त्योहारी मांग से बिक्री बढ़ेगी, जिससे कर संग्रह में आने वाली कमी की भरपाई होगी. सीबीआईसी प्रमुख ने कहा, 'हमें लगता है कि दो-तीन महीनों में संग्रह में फिर से तेजी आएगी और राजस्व अपने वर्तमान स्तर पर वापस आ जाएगा.
सुधार का राजस्व और मुद्रास्फीति पर पड़ेगा क्या प्रभाव
सरकार का अनुमान है कि कर कटौती से 48,000 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान होगा. वहीं कुछ अर्थशास्त्रियों ने 1 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है. सिटी ने अनुमान लगाया कि यदि दर कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलता है, तो खुदरा मुद्रास्फीति में 1.1 फीसद अंक की कमी आ सकती है. यह कदम उपभोग को समर्थन देगा और मुद्रास्फीति को कम करने में मदद करेगा.
विशिष्ट क्षेत्रों पर क्या होगा प्रभाव
कुछ वस्तुओं, जैसे 2,500 रुपए से अधिक कीमत वाले कपड़ों और कोयले, पर कर दरों में वृद्धि हुई है, जबकि अधिकांश उपभोक्ता वस्तुओं को कम दरों का लाभ मिलेगा. तंबाकू जैसे क्षेत्रों में अनुपालन को और सख्त किया गया है, जहां मूल्यांकन अब लेनदेन मूल्य के बजाय खुदरा बिक्री मूल्य पर होगा.
महंगे होटल का खाना भी होगा महंगा, एक अप्रैल से रेस्टॉरेंट सर्विस पर लगेगा 18% GST
अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव
अग्रवाल ने विश्वास जताया कि नई दरें और कर गणना प्रणाली बिना किसी व्यवधान के लागू की जाएगी.  त्योहारी सीजन की मांग से बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है, जो शुरुआती संग्रह की कमी को संतुलित करेगी.  यह सुधार उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा देगा और अर्थव्यवस्था को और गतिशील बनाएगा.
फंसा हुआ आईटीसी मिलेगा वापस
फंसे आईटीसी से जुड़ी उद्योग की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि ऐसी वस्तुओं के वितरक इनपुट (कच्चे माल) पर करों का भुगतान जिस भी दर पर करते हैं, उस पर पूरा आईटीसी प्राप्त करने के हकदार होंगे. अग्रवाल ने कहा, ‘‘जब वे 22 सितंबर से सामान बेचेंगे या आपूर्ति करेंगे, तो नई दरें लागू होंगी. तब वे आईटीसी का उपयोग कर सकेंगे. यह उन्हें रिटर्न दाखिल करते समय शुल्क भुगतान के लिए उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि आईटीसी शायद बहुत कम समय के लिए संचित होगा और उसके बाद यह फिर से सुचारू हो जाएगा.
GST Reforms 2025: सुधार के बाद इन 60 चीजों पर शून्य हुआ GST, जानिए क्या है वजह
उद्योग के साथ मिलकर सिस्टम होगा अपग्रेड
सीबीआईसी प्रमुख ने कहा, “जीएसटी विभाग नए कर ढांचे के सुचारू, गड़बड़ी मुक्त कार्यान्वयन के लिए सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए उद्योग के साथ समन्वय कर रहा है.” इसके अलावा, अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि 22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरें और कर गणना प्रणाली, बिना किसी व्यवधान के लागू की जाएगी. उन्होंने कहा कि व्यवसायों और उद्योगों के पास अपने बैक-एंड सिस्टम में आवश्यक समायोजन करने के लिए दो सप्ताह का पर्याप्त समय है.
नई जीएसटी दरें और संरचना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी व्यवस्था में बड़े पैमाने पर पुनर्गठन की घोषणा की थी. नई संरचना में पहले के चार स्लैब को घटाकर दो मुख्य दरें 5 फीसद और 18 फीसद कर दी गई हैं.  इसके अलावा, सिगरेट, पान मसाला, गुटखा, और एरेटेड पेय जैसे उच्च-स्तरीय और "अहितकर" वस्तुओं के लिए 40 फीसद का नया स्लैब लागू किया गया है. 40 फीसद से ऊपर के अतिरिक्त उपकर को समाप्त कर दिया गया है, जिससे मध्यम और बड़े आकार की कारों पर प्रभावी कर बोझ कम हुआ है.
Garments Above Rs 2,500 to Cost More as GST Rises Industry Warns
जीएसटी परिषद (GST Council) ने बुधवार को हुई 56वीं बैठक में 2,500 रुपए प्रति पीस से अधिक कीमत वाले कपड़ों और सहायक उपकरणों पर जीएसटी (GST) को 12 फीसद से बढ़ाकर 18 फीसद कर दिया है. उद्योग संगठनों, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) और क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI), ने इस कदम को मध्यम वर्ग की खरीद क्षमता पर असर डालने वाला बताया है. उनके अनुसार, यह बदलाव संगठित खुदरा और कपड़ा क्षेत्र को कमजोर करेगा.
परंपरागत कपड़ों की बिक्री पर पड़ेगा असर
RAI और CMAI ने दो-स्लैब जीएसटी ढांचे और टेक्सटाइल मूल्य श्रृंखला में उलटे शुल्क ढांचे (inverted duty structure) को हटाने का स्वागत किया, लेकिन 2,500 रुपए से अधिक कीमत वाले कपड़ों पर 18 फीसद जीएसटी को लेकर चिंता जताई है. CMAI ने कहा कि इस मूल्य सीमा से ऊपर के कपड़े, जैसे ऊनी वस्त्र, ओकेजन वियर, भारतीय परंपरागत कपड़े, हथकरघा, और कारीगरों द्वारा बनाए गए कढ़ाई वाले वस्त्र, सामान्य और मध्यम वर्ग द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदे जाते हैं. इस जीएसटी वृद्धि से इनकी कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.
सभी कपड़ों पर 5 फीसद जीएसटी
RAI ने सुझाव दिया कि सभी कपड़ों और जूतों पर आदर्श रूप से 5 फीसद जीएसटी लगाया जाना चाहिए, या कम से कम एक अधिक उचित मूल्य सीमा निर्धारित की जाए. CMAI ने भी इस विसंगति को दूर करने की मांग की है और सुझाव दिया है कि या तो सभी कपड़ों पर, उनकी कीमत चाहे जो हो, 5 फीसद जीएसटी लगाया जाए या फिर एक अधिक यथार्थवादी मूल्य स्तर निर्धारित किया जाए.
जूतों पर जीएसटी का प्रभाव
जूतों के मामले में, 2,500 रुपए प्रति जोड़ी से कम कीमत वाले जूतों पर जीएसटी 12 फीसद से घटाकर 5 फीसद किया गया है, जबकि इससे अधिक कीमत वाले जूतों पर 18 फीसद जीएसटी बरकरार है. RAI ने इस पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि उच्च कीमत वाले जूतों पर 18 फीसद जीएसटी मध्यम वर्ग की सामर्थ्य को प्रभावित करेगा.
रिटेल सेक्टर के लिए अन्य मांगें
RAI ने अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराया कि रिटेल आउटलेट्स के लिए वाणिज्यिक किराए पर जीएसटी को 18 फीसद से घटाकर 5 फीसद किया जाए. इससे रिटेल व्यवसाय की व्यवहार्यता बढ़ेगी और प्रमुख श्रेणियों में उलटे शुल्क ढांचे को खत्म करने में मदद मिलेगी.
दो-स्लैब ढांचे का स्वागत
RAI और CMAI दोनों ने दो-स्लैब जीएसटी ढांचे को सरल और निष्पक्ष कर प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सुधार से उपभोक्ता कीमतें कम होने, मांग और उपभोग बढ़ने, रिटेलर्स और MSMEs के लिए व्यवसाय करने में आसानी होने, और समग्र रिटेल क्षेत्र के विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है.
टेक्सटाइल मूल्य श्रृंखला में सुधार
CMAI ने फाइबर से कपड़े तक पूरी मूल्य श्रृंखला पर एक समान 5 फीसद जीएसटी दर और मैनमेड फाइबर व कॉटन फाइबर श्रृंखलाओं को समान करने की फाइबर-न्यूट्रल नीति का स्वागत किया है. इससे उलटे शुल्क ढांचे को हटाने में मदद मिली है, जो टेक्सटाइल उद्योग के लिए लाभकारी है.