Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
No income tax payable a new flat in exchange for old Mumbai ITAT
अगर आपकी रिहायशी बिल्डिंग या सोसायटी जल्द ही रिडेवलपमेंट से गुजरने वाली है, या आपने अपने पुराने फ्लैट के बदले बिल्डर से नया फ्लैट लेने का समझौता किया है, तो आपके लिए राहत की खबर है. मुंबई ITAT (इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल) के सदस्य बी.आर. भास्करन (अकाउंटेंट मेंबर) और संदीप गोसाईं (ज्यूडिशियल मेंबर) की पीठ ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. इसमें कहा गया है कि किसी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में पुराने फ्लैट के बदले नया फ्लैट लेना इनकम टैक्स एक्ट की धारा 56 के तहत टैक्स योग्य नहीं होगा.
ITAT ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में यह केवल पुराने फ्लैट के अधिकारों का "समापन" है, न कि “कम कीमत में संपत्ति प्राप्त करने” का मामला. मतलब, सिर्फ पुराने फ्लैट के बदले नया फ्लैट मिलना किसी टैक्सेबल इनकम को जन्म नहीं देता.
क्या था मामला?
यह केस अनिल दत्ताराम पिताले नाम के एक व्यक्ति का था, जिन्होंने 1997-98 में एक कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट खरीदा था. बाद में सोसायटी ने एक डेवलपर के साथ रिडेवलपमेंट का समझौता किया. समझौते के अनुसार, पिताले को दिसंबर 2017 में एक नया फ्लैट मिला. लेकिन नए फ्लैट की स्टांप ड्यूटी वैल्यू (25,17,700 रुपए) और पुराने फ्लैट की इंडेक्स लागत (5,43,040 रुपए) में 19,74,660 रुपए का अंतर था. इस अंतर को असेसिंग ऑफिसर (AO) और बाद में CIT (अपील) ने "इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज" मानकर टैक्स लगाने का फैसला दिया.
Trade War: Gold खरीदना हुआ अब और मुश्किल, ताजा कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने!
ITAT ने आदेश किया खारिज
ITAT ने इस फैसले को पलटते हुए कहा, “हम मानते हैं कि धारा 56(2)(x) इस केस पर लागू नहीं होती.” अगर कुछ टैक्स बनता भी है, तो वो केवल कैपिटल गेन के तहत हो सकता है, और उस स्थिति में टैक्सपेयर को धारा 54 के तहत नए फ्लैट की लागत पर छूट मिल सकती है. ITAT ने AO को निर्देश दिया कि वो धारा 56(2)(x) के तहत जो भी टैक्स लगाया गया है, उसे हटा दें.
फ्लैट मालिकों को मिलेगा लाभ
भूता शाह एंड कंपनी के पार्टनर हर्ष भूता ने बताया कि ये फैसला आने वाले समय में उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो अपने पुराने घर के बदले किसी नई प्रोजेक्ट में लक्जरी अपार्टमेंट लेने की सोच रहे हैं. हालांकि, अगर भविष्य में नया फ्लैट बेचा जाता है, तो उस समय कैपिटल गेन टैक्स लगेगा. ASN एंड कंपनी के सीए अशिष नीरज ने कहा, “टैक्स डिपार्टमेंट की धारा 56(2)(x) की व्याख्या गलत थी. रिडेवलपमेंट में जो नया फ्लैट मिलता है, वो गिफ्ट नहीं होता बल्कि पुराने फ्लैट के बदले दिया गया होता है. इसीलिए इसे ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ मानकर टैक्स नहीं लगाया जा सकता.” उन्होंने आगे कहा कि “अगर इसे कैपिटल गेन माना भी जाए, तो टैक्सपेयर को धारा 54 के तहत छूट मिल सकती है, जिससे टैक्स दायित्व खत्म हो जाता है.”
SGB में आपने भी किया निवेश? RBI ने दिया बिना Tax के 211% रिटर्न कमाने का सुनहरा मौका
टैक्स विवादों में स्पष्टता
ITAT का यह फैसला रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में फ्लैट मालिकों को टैक्स संबंधी विवादों से राहत देगा और भविष्य में टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही गलत व्याख्या को रोकने में मदद करेगा. अब फ्लैट मालिक निश्चिंत होकर पुराने मकान के बदले नया फ्लैट ले सकेंगे, बिना इस डर के कि उसपर इनकम टैक्स देना पड़ेगा.
AI Use: ITR में गलती या कमाई छिपाना पड़ेगा भारी, Income Tax Department ने शुरू की AI से निगरानी
Ratan Tata Will this Mystery Man Mohini Mohan Dutta gets Rs 500 Crore Gift
उद्योगपति रतन टाटा को गुजरे करीब 4 महीने बीत चुके हैं. अब उनकी वसीयत खुली है. रतन टाटा की वसीयत में एक अजनबी शख्स को 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं. यह जानकारी खुलने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है. टाटा की वसीयत में जिस व्यक्ति को 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं, उनका नाम है मोहिनी मोहन दत्त.
दत्त को मिला विरासत में एक-तिहाई हिस्सा
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दत्त को रतन टाटा की पूरी संपत्ति में लगभग एक-तिहाई हिस्से का उत्तराधिकारी बनाया गया है. रतन टाटा के पास निधन के वक्त लगभग 1,500 करोड़ रुपए की संपत्तियां थीं. अनुमानों के हिसाब से दत्त को जो संपत्तियां दी गई हैं, उनका मूल्य 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है. दत्त मूलत: झारखंड के जमशेदपुर शहर के रहने वाले हैं और यात्रा के क्षेत्र से जुड़े हुए उद्यमी हैं.
टाटा के साथ हुआ था दत्त की कंपनी का विलय
दत्त एवं उनके परिवार द्वारा ट्रैवल एजेंसी स्टैलियन चलाई जा रही थी. स्टैलियन का 2013 में ताज सर्विसेज के साथ विलय हो गया था, जो ताज ग्रुप ऑफ होटल्स से जुड़ी कंपनी है. स्टैलियन में दत्त एवं उनके परिवार के पास 80 फीसदी हिस्सेदारी थी. शेष 20 फीसदी हिस्सेदारी टाटा इंडस्ट्रीज के पास थी. दत्त ट्रैवल सेक्टर की नामी कंपनी थॉमस कुक की सहयोगी इकाई टीसी ट्रैवल सर्विसेज में निदेशक भी रह चुके हैं.
रतन टाटा के करीबियों में गिने जाते थे दत्त
बताया जाता है कि दत्त रतन टाटा के पुराने सहयोगी थे और दिवंगत उद्योगपति के करीबी लोगों में गिने जाते थे. रतन टाटा की अंत्येष्टि में भी दत्त की मौजूदगी रही थी. उस समय दत्त ने बताया था कि वे और रतन टाटा एक-दूसरे को 60 सालों से जानते थे. बीते साल निधन के बाद दिसंबर में एनसीपीए द्वारा आयोजित रतन टाटा की बर्थ एनिवर्सरी में भी दत्त को बुलाया गया था. दत्त की दो बेटियों में से एक ने टाटा ट्रस्ट्स के साथ 2024 तक 9 साल काम किया. उससे पहले वह ताज होटल्स में काम कर रही थी.
सौतेली बहनों को भी मिला विरासत में हिस्सा
रतन टाटा की वसीयत में उनकी 1,500 करोड़ रुपए की संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकारी कार्यों को दिया गया है. रतन टाटा की वसीयत में उनकी सौतेली बहनों शिरीन और डिएना जीजीभोय को भी विरासत में उत्तराधिकारी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बहनों ने भी अपने हिस्से में आई संपत्ति को परोपकारी कार्य में लगाने का फैसला लिया है.
Create a HUF for secure inheritance save taxes know other benefits
देवेन्द्र शर्मा। सरकारी नौकरी से रिटायर कानपुर के अमित मिश्रा को पेंशन मिलती है. परिवार में दो शादीशुदा बेटे हैं और दोनों ही नौकरीपेशा हैं. परिवार को पुश्तैनी संपत्ति और व्यवसाय से भी अच्छी खासी कमाई हो रही है. परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरते हैं. अमित को चार्टर्ड अकाउंट (सीए) ने सलाह दी कि आप हिन्दू अविभाजित परिवार यानी एचयूएफ का गठन कर लें तो पूरा परिवार काफी टैक्स बचा सकता है... इसके अलावा भी कई और फायदे होंगे.
हिन्दू सक्सेशन एक्ट 1956 के तहत एचयूएफ को एक कानूनी इकाई माना गया है. इनकम टैक्स एक्ट 1961 में एचयूएफ को परिवार के भीतर एक अलग इकाई मानी गई है. जिस प्रकार परिवार के किसी सदस्य को आयकर की विभिन्न धाराओं में छूट और कटौती का लाभ मिलता है, उसी तरह का फायदा एचयूएफ को भी मिलता है.
कैसे बनता है एचयूएफ?
आयकर कानून में एचयूएफ की एक व्यापक परिभाषा तय की गई है. इसके तहत जो लोग भारत में रह रहे हैं और ईसाई, पारसी, मुस्लिम और यहूदी नहीं हैं तो वे अपना एचयूएफ बना सकते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि सिख और जैन भी एचयूएफ बना सकते हैं. हिन्दू परिवार में शादी के बाद एचयूएफ स्वतः ही बन जाता है लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए आपको एचयूएफ रजिस्टर्ड करना होगा. इसके लिए एक घोषणा पत्र देना होगा. इस पत्र के जरिए इनकम टैक्स विभाग से पैन कार्ड बनवाना होगा. पैन कार्ड बनते ही आपका एचयूएफ गठित हो जाएगा. एचयूएफ के पैन के जरिए आप बैंक में खाता खुलवा सकते हैं. एचयूएफ की आय को कहीं भी निवेश और खर्च कर सकते हैं.
कैसे काम करता है?
एचयूएफ में परिवार का सबसे बड़ा व्यक्ति कर्ता यानी प्रबंधक होता है. नियमों के तहत परिवार की महिला अपने नाम पर एचयूएफ नहीं बना सकती है. महिला सिर्फ अपने पिता के एचयूएफ की कर्ता बन सकती है. अगर अमित एचयूएफ बनाते हैं तो वह परिवार में वरिष्ठ होेने के नाते इसके मुखिया होंगे. परिवार के जिन सदस्यों का खून का रिश्ता है वह एचयूएफ के को-पार्सनर यानी संयुक्त उत्तराधिकारी होंगे. शादी के बाद शामिल हुए लोग सदस्य कहलाते हैं. इस तरह अमित की दोनों बहुएं एचयूएफ की सदस्य होंगी. परिवार में जब कोई बच्चा पैदा होता है वह एचयूएफ का सदस्य बन जाता है. नियमों के तहत एचयूएफ में अपनी निजी संपत्ति को शामिल नहीं कर सकते. वसीयत या ट्रस्ट के जरिए या अन्य माध्यम से विरासत में मिली संपत्ति एचयूएफ में शामिल होती है. इस संपत्ति से होने वाली आय एचयूएफ की कमाई मानी जाएगी. को-पार्सनर एचयूएफ में से अपना हिस्सा मांग सकता है लेकिन सदस्य को यह अधिकार नहीं है. अगर संपत्ति का बंटवारा होता है तो सदस्य को अपना हिस्सा मिल जाएगा.
किसे बनाना चाहिए एचयूएफ?
नेक्स्टजेन एस्टेट प्लानिंग सॉल्यूशंस के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. दीपक जैन कहते हैं कि एस्टेट प्लानिंग में हिन्दू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) की अहम भूमिका होती है. इसके कई बड़े फायदे हैं लेकिन इनकम टैक्स में छूट इसका सबसे बड़ा फायदा है. इनकम टैक्स कानून में एचयूएफ को अलग इकाई माना गया है. जाहिर है एचयूएफ को उन सभी छूट और कटौतियों का लाभ मिलेगा जो किसी इंडिविजुअल यानी व्यक्गित करदाता को मिलता है. जिन परिवार को विरासत की संपत्ति या बिजनेस से कमाई है, वह अपनी टैक्स की देनदारियां कम करने के लिए एचयूएफ बना सकते हैं. सबसे अच्छा तरीका यह है कि शादी होते ही एचयूएफ बना लें. शादी में मिले सभी उपहारों और माता-पिता से मिली संपत्ति को इसमें शामिल कर लें.
कब और कैसे मिलेगी छूट?
ध्यान रखें, एचयूएफ को छूट सिर्फ उसकी कमाई पर ही मिलेगी. अगर कोई सदस्य चाहे कि वह एचयूएफ में अपनी इनकम डालकर टैक्स में छूट प्राप्त कर ले, ऐसा नहीं होगा. विरासत की संपत्ति से कमाई एचयूएफ की आय मानी जाती है. एचयूएफ के जरिए टैक्स में कैसे बचत कर सकते हैं, इसे अमित के उदाहरण के जरिए समझते हैं. मान लीजिए अमित की पेंशन व अन्य निजी माध्यमों से सालाना आय 10 लाख रुपए है. इसके अलावा, पारिवारिक व्यवसाय और पुस्तैनी संपत्ति के किराए से 5 लाख रुपए की कमाई है. इस तरह अमित की कुल सालाना आय 15 लाख रुपए हो जाएगी जिससे वह ऊपरी टैक्स स्लैब में आ जाएंगे. अमित विरासत से आय को एचयूएफ में शामिल कर सकती हैं. पुरानी टैक्स रिजीम के हिसाब से 2.5 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री है. इसके अलावा बाकी 2.5 लाख रुपए पर जो 12,500 रुपए का टैक्स बनेगा उस पर आयकर की धारा 87ए के तहत सीधे तौर पर रिबेट मिल जाएगा. इस तरह एचयूएफ की ओर रिटर्न भरकर अमित 5 लाख रुपए की कमाई को टैक्स फ्री कर सकते हैं.
और कैसे होगा फायदा?
अगर आप एचयूएफ के नाम पर मकान खरीदते हैं तो आयकर की धारा-24बी के तहत सालाना दो लाख रुपए तक के ब्याज भुगतान पर टैक्स में छूट ले सकते हैं. अगर एचयूएफ के जरिए जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते हैं तो उस पर धारा-80सी के तहत कर कटौती का लाभ ले सकते हैं. इसी तरह, हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम के भुगतान पर धारा 80डी के तहत टैक्स में लाभ ले सकते हैं. अगर वह इक्विटी में निवेश करते हैं तो एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख रुपए तक के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट का लाभ ले सकते हैं. इसके ऊपर की रकम पर 12.5 फीसद की दर से टैक्स चुकाना होगा.
एचयूएफ अपने रहने के लिए दो आवासीय प्रॉपर्टी खरीद सकता है. किराये से होने वाली आमदनी के मामले में अगर घर खाली रहता है तो एचयूएफ को नोशनल रेंट पर कोई टैक्स नहीं लगता है. अगर संपत्ति का कुछ हिस्सा एचयूएफ में बांट दिया जाए तो ऊंची आय वाले करदाता संपत्ति टैक्स में भी लाभ उठा सकते हैं. एचयूएफ का आईटीआर कर्ता की ओर से फाइल किया जाता है. इस तरह से एचयूएफ के जरिए टैक्स में बचत सिर्फ हजारों रुपए तक ही सीमित नहीं है. अगर व्यवस्थित तरीके से प्लानिंग करते हैं तो हर साल लाखों रुपए तक बचा सकते हैं.
एचयूएफ बनाने से सिर्फ टैक्स में ही फायदा नहीं होता बल्कि कई और भी बड़े फायदे हैं. अगर अमित अपनी विरासत को संभालने के लिए एचयूएफ बनाते हैं तो वह काफी हद तक अपनी संपत्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं. कई मामलों में कर्जदाता एचयूएफ की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकते. इसी तरह अगर कोई को-पार्सनर या सदस्य अपना हिस्सा लेकर बेचना चाहता है, उसके लिए यह काम आसान नहीं है. इस तरह एचयूएफ के जरिए आपकी संपत्ति लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है.
ध्यान रखें, अगर आयकर विभाग को लगता है कि आपने गलत तरीके से टैक्स बचाने के लिए एचयूएफ का इस्तेमाल किया है तो टैक्स में छूट नहीं मिलेगी. अगर कोई हेराफेरी साबित हो जाती है तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि यदि आप एचयूएफ के जरिए टैक्स बचाने की योजना बना रहे हैं तो किसी योग्य सीए की सेवाएं लें.
Housing Sale in India drop by 4 percent
कोरोना के बाद से लगातार तेजी दर्ज कर रहा भारत का आवासीय बाजार 2024 में लड़खड़ाता दिखाई दे रहा है. ताजा आकंड़ों के अनुसार कोरोना महामारी के बाद, पहली बार घरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. कीमतों में तेज वृद्धि और कर्ज की ऊंची लागत के कारण जहां छोटे और मझोले घरों के ग्राहक जहां दूरी बनाए हुए हैं. वहीं देश में लग्जरी घरों की मांग और नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग लगातार बढ़ रही है. अब ग्राहकों और रियल एस्टेट कंपनियों की पूरी उम्मीदें फरवरी में आने वाले बजट पर हैं, जहां घर खरीदारों के लिए कुछ रियायतों की उम्मीद की जा रही है.
तीन साल बाद घटी बिक्री
देश की प्रमुख संपत्ति सलाहाकर एनारॉक के ताजा आंकड़े के अनुसार, कोविड महामारी के साल घरों की बिक्री जोरदार तरीके से टूटी थी. 2020 में लॉकडाउन, मजदूरों की घर वापसी और आर्थिक गतिविधियां सुस्त पड़ने के कारण, घरों की बिक्री में 47 फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी. लेकिन उसके बाद लगातार तीन साल से रियल एस्टेट सेक्टर शानदार ग्रोथ दर्ज कर रहा था. 2021घरों की बिक्री 71 प्रतिशत बढ़ी, वहीं 2022 में यह 54 प्रतिशत और 2023 में यह 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा. लेकिन 2024 में बिक्री में जोरदार गिरावट आई, और साल खत्म होते होते इसमें 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
तेजी से बिक रहे लग्जरी मकान
भारत का रियल एस्टेट कारोबार तेजी से लग्जरी हाउसिंग की ओर सिमटता दिख रहा है. महामारी के बाद अति-धनी लोग लग्जरी फ्लैट, विला और पेंटहाउस की डिमांड कर रहे हैं. लोगों की इस मांग को देखते हुए कंपनियां भी लग्जरी हाउसिंग को पेश करने पर ध्यान दे रही है. एनारॉक ग्रुप के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली तीन तिमाहियों में 2.5 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले लग्जरी घरों की आपूर्ति में 59.27% की वृद्धि हुई है. पिछले साल जहां साल के 9 महीनों में 32,900 लग्जरी मकान बिके थे. वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 52,400 इकाई हो गई है. जबकि 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपए के सेगमेंट में यह ग्रोथ मात्र 2.26% की थी. 2023 में जहां 85,475 से मकान बिके वहीं 2024 में बिक्री बढ़कर 87,410 इकाई हो गई. वहीं 40 से 80 लाख की कीमत वाले घरों की बात करें तो इनकी बिक्री 1,04,000 से 14.64% गिरकर 88,770 इकाई हो गई है.
क्यों घट रही मकानों की बिक्री
मकानों की बिक्री घटने का एक प्रमुख कारण कीमतों में तेजी है. करीब 300 अरब डॉलर के भारतीय रियलएस्टेट बाजार से छोटे निवेशक दूर जा रहे हैं. 2020 के बाद से इस सेक्टर पर दोहरी मार पड़ी है. एक ओर जहां कीमतों में जोरदार उछाल आया है. वहीं करीब 2 साल से ब्याज दरें भी अपने उच्चतम स्तर पर हैं. जिसके कारण मध्यम वर्ग जो कि भारत के रियल एस्टेट मांग की रीढ़ माना जाता था, वह घरों की खरीदारी से दूर हट रहा है. वहीं लग्जरी घरों के ग्राहक भले ही संख्या में कम हों लेकिन ये तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में कंपनियां भी इन्हीं पर फोकस कर रही हैं.
Housing sales value up 16% but volume falls 4% in 2024 in 7 cities as per Anarock data
भारत के रियल एस्टेट कारोबार में एक खास उलटबासी देखी जा रह है. लगातार महंगे होते मकानों के कारण मध्यम से उच्च मध्यम वर्ग घर खरीदारों की दौड़ से बाहर होता जा रहा है. जिसके कारण देश के 7 महानगरों में मकानों की बिक्री घटती दिखाई दे रही है. लेकिन कीमतें बढ़ने से रियल एस्टेट कंपनियों की बैलेंस शीट बेहतर हो रही है. क्योंकि मकानों की बिक्री संख्या घटने के बावजूद मूल्य के आधार पर बिक्री में बड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा है.
कम लॉन्च के कारण घटी बिक्री
रियल एस्टेट कंपनियों से जुड़े आंकड़े पेश करने वाली ब्रोकरेज एजेंसी एनारॉक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस साल भारत के सात महानगरों में घरों की बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है. इन सात महानगरों में दिल्ली एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे शामिल हैं. एनारॉक के मुताबिक इस साल रियल एस्टेट कंपनियों की ओर से नए प्रोजेक्ट पेश किए जाने की रफ्तार भी घटी है. जिसके कारण मकानों की यूनिट सेल भी घटी है. 2024 के आंकड़ों पर गौर करें तो कम लॉन्च के कारण लगभग मकानों की बिक्री 4.6 लाख यूनिट रह गई.
मूल्य के हिसाब से 16 फीसदी बढ़ी बिक्री
भले ही मकानों की यूनिट सेल में गिरावट आई है. लेकिन मूल्य के हिसाब से इसमें तगड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. मूल्य के लिहाज से देखा जाए तो इसा साल बिक्री में 16 प्रतिशत का उछाल आया है. और यह बढ़कर 5.68 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसका प्रमुख कारण मकानों की कीमतों में आई तेजी है. एनारॉक के मुताबिक इस साल सात प्रमुख शहरों में घरों की औसत कीमतों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल जमीन, मजदूरी और निर्माण सामग्री की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. जिसके चलते मकानों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.
चुनावी साल में प्रोजेक्ट लॉन्चिंग हुई लेट
एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के दौरान प्रोजेक्ट लॉन्चिंग में काफी देरी हुई है. जिसके कार बिक्री की मात्रा में गिरावट आई है. इसके लिए आम चुनाव और राज्यों की विधानसभा के चुनाव अहम कारण रहे हैं. चुनावी व्यस्तता के कारण प्रोजेक्ट अप्रूवल में अधिक समय लगा. जिसके चलते बिल्डर समय से प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं कर सके. ऐसे में उन्हें उम्मीद के मुताबिक अधिक ग्राहक नहीं मिल पाए. फिर भी, कीमतों में वृद्धि ने इस साल मूल्य के लिहाज से सेल्स बढ़ाने में मदद की.
2024 में बिके 4.59 लाख मकान
एनारॉक ने गुरुवार को अपने हाउसिंग मार्केट डेटा जारी किए हैं. इन डेटा के अनुसार देश की रियल एस्टेट कंपनियों ने 2024 के दौरान 7 प्रमुख शहरों में 4,59,650 यूनिट्स की बिक्री की. जबकि 2023 में यह आंकड़ा 4,76,530 यूनिट्स था. वहीं हाउसिंग यूनिट्स की कुल बिक्री मूल्य की बात करें तो यह पिछले वर्ष के 4.88 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 5.68 लाख करोड़ रुपये हो हो गया. वहीं नए घरों की सप्लाई की बात करें तो यहां भी गिरावट आई है. 2023 में जहां नए घरों की 4,45,770 यूनिट की सप्लाई हुई थी. वहीं इसकी तुलना में 2024 में 7 प्रतिशत कम घरों की सप्लाई हुई और यह 4,12,520 यूनिट रह गया.
दिल्ली में घटी मुंबई में बढ़ी सेल
<caption>किस शहर में कितने बिके मकान</caption>
शहर
बिक्री (2023)
बिक्री (2024)
अंतर
दिल्ली NCR
65,625
61,900
6% घटी
मुंबई MMR
1,53,870
1,55,335
1% बढ़ी
बेंगलुरू
63,980
65,230
2% बढ़ी
पुणे
86,680
गिरकर
6% बढ़ी
हैदराबाद
61,715
58,540
5% घटी
चेन्नई
21,630
19,220
11% घटी
कोलकाता
23,030
18,335
20% घटी
एनारॉक के आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 में टॉप 7 शहरों में घरों के औसत मूल्य में 21 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई है. अगर शहर दर शहर बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री 6 फीसदी गिरी है. 2023 में जहां यहां 65,625 इकाइयों की बिक्री हुई थी. वहीं इस साल यह 61,900 इकाई रह जाएगी. इसके अलावा मुंबई महानगर क्षेत्र में घरों की बिक्री में मामूली 1 प्रतिशत की तेजी आई है. यहां 2023 में 1,53,870 यूनिट की सेल हुई थी. वहीं 2024 में यह बढ़कर 1,55,335 यूनिट हो गई है. बेंगलुरू में, घरों की बिक्री 63,980 यूनिट से 2 प्रतिशत बढ़कर 65,230 इकाई और पुणे में 2023 की 86,680 यूनिट से 6 प्रतिशत गिरकर 81,090 यूनिट हो गई है. दक्षिण के शहर हैदराबाद में घरों की बिक्री 5 प्रतिशत गिरी है और यह 61,715 यूनिट के मुकाबले 58,540 यूनिट रह गई है. जबकि चेन्नई में 21,630 यूनिट से 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 19,220 यूनिट रह गई है. पूर्व के महानगर कोलकाता में घरों की बिक्री 2024 में 20 प्रतिशत घटी है. इस साल यह 18,335 यूनिट रह जाएगी, जो पिछले वर्ष 23,030 थी.
What is HUF and what are the benefits of Hindu Undivided Family know here
संपत्ति बनाना बेशक बड़ी बात है, लेकिन उसे अच्छे से मैनेज करना भी कम बड़ी बात नहीं है. संपत्ति बनाने के लिए पहले लोगों को ज्यादा से ज्यादा कमाने, उसमें जहां तक संभव हो बचत करने और उसे अच्छे से मैनेज करने की जरूरत होती है. इस काम में लोग कई तरीके अपनाते हैं. उनमें से एक है एचयूएफ (HUF) यानी हिंदू अविभाजित परिवार.
हिंदुओं के अलावा ये लोग भी उठा सकते हैं लाभ
नेक्सजेन एस्टेट प्लानिंग सॉल्यूशंस के फाउंडर एवं एमडी दीपक जैन बताते हैं कि हिंदू अविभाजित परिवार (Hindu Undivided Family) की व्यवस्था भारत के पारंपरिक संयुक्त परिवारों के आधार पर बनाई गई है. यह भारतीय कानून के हिसाब से एक अनोखी लीगल व टैक्स एंटिटी है. जैसा नाम से जाहिर है, हिंदू परिवार इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं. हिंदुओं के अलावा जैन, सिख और बौद्ध भी इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं. जैसे किसी संयुक्त परिवार में कई पीढ़ियों के लोग एक साथ एक यूनिट के रूप में शामिल रहते हैं, हिंदू अविभाजित परिवार में भी वैसा ही होता है.
कौन होते हैं हिंदू अविभाजित परिवार के सदस्य?
जैन के अनुसार, आम तौर पर हिंदू अविभाजित परिवार में वैसी संपत्तियों को रखा जाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांरित होकर आती हैं. उनके अलावा तोहफे, परिवार की साझी संपत्ति को बेचकर खरीदी गई नई संपत्ति, विल आदि को रखा जाता है. इस व्यवस्था में परिवार के पुरुष सदस्यों को कोपार्सेनर माना जाता है. इसमें किसी व्यक्ति और उसके बाद की पीढ़ी के सारे लोग जैसे बेटा-बेटी, पोता-पोती, परपोता-परपोती आदि शामिल होते हैं. महिलाएं सिर्फ सदस्य मानी जाती हैं. परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य को कर्ता माना जाता है.
सदस्यों के पास रहते हैं सीमित अधिकार
हिंदू अविभाजित परिवार यानी एचयूएफ के तहत सदस्यों को आय या संपत्ति की देखरख करने का अधिकार मिलता है, लेकिन संपत्ति के बंटवारे का अधिकार सिर्फ कोपार्सेनर के पास होता है. एचयूएफ बनाने के लिए कर्ता को एचयूएफ डीड बनानी होती है. यह एक तरह का डिक्लरेशन है. इसमें कर्ता, कोपार्सेनर और अन्य सदस्यों की जानकारी होती है. एचयूएफ के लिए अलग पैन और बैंक अकाउंट की भी जरूरत पड़ती है.
एचयूएफ से मिलते हैं टैक्स के फायदे
जैन बताते हैं- हिंदू अविभाजित परिवार कर्ता के जरिए नई प्रॉपर्टी खरीद सकता है. एचयूएफ पैसों को शेयर, म्युचूअल फंड, एफडी या किसी बिजनेस में इन्वेस्ट भी कर सकता है. यह सारा काम कर्ता यानी परिवार के मुखिया के माध्यम से होता है. आम तौर पर एचयूएफ बनाने का सबसे अहम मकसद टैक्स की बचत करना होता है. भारत में इनकम टैक्स एक्ट के तहत एचयूएफ बनाने पर इनकम टैक्स के फायदे बढ़ जाते हैं. यह व्यवस्था संयुक्त परिवार में संपत्ति को बेहतर तरीके से मैनेज करने में भी मदद करती है.