Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Customers withdrew 3.6 billion dollar following a major theft at crypto exchange Binance
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज 'बाइनेंस' से सबसे बड़ी चोरी होने के बाद ग्राहकों ने 3.6 अरब डॉलर की क्रिप्टो परिसंपत्तियां निकाल ली हैं. इस चोरी के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बाइनेंस ने बृहस्पतिवार को 6.3 अरब डॉलर की चोरी होने के बाद सभी लेनदेन रोक दिए थे. ऐसे में रविवार को एक्सचेंज में कारोबार दोबारा शुरू होने पर घबराए ग्राहकों ने 3.6 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां निकाल लीं. कंपनी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि उसने चोरी के बाद परिसंपत्तियों को फ्रीज करने के तीन दिन बाद एक नवंबर, 2026 को सुबह छह बजे से चरणबद्ध तरीके से निकासी बहाल करना शुरू किया. बाइनेंस ने कहा कि शुरुआती चरण में शामिल सभी 15 नेटवर्क और परिसंपत्तियों से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक निकासी फिर शुरू हो गई थी. शुरुआत में निकासी में तेज उछाल आया, लेकिन बाद में इसकी रफ्तार धीमी पड़ी और अब यह उम्मीद के मुताबिक स्थिर हो रही है. वहीं, जमा की मात्रा पर्याप्त बनी हुई है.
कंपनी ने बताया कि ग्राहकों ने 1.01 अरब डॉलर जमा किए, जबकि करीब 4.65 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां निकालीं. इनमें से ज्यादातर लेनदेन कारोबार बहाल होने के शुरुआती कुछ घंटों में हुए. बाइनेंस के अनुसार, 3.64 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी उसकी कुल 171 अरब डॉलर की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) का 2.1 प्रतिशत है. एक्सचेंज ने बाजार की स्थिति को स्थिर बताते हुए कहा कि उसकी टीम बाकी नेटवर्क और परिसंपत्तियों की सख्ती से जांच कर रही है. उसने कहा कि ग्राहकों के लिए अपनी धनराशि तक सुरक्षित और भरोसेमंद पहुंच कितनी महत्वपूर्ण है, वह इसे समझती है और अगले चरण की जानकारी जल्द साझा करेगी.
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइनेंस ने हैकिंग में हुए सभी नुकसान की भरपाई खुद करने की बात कही है. कंपनी ने अन्य क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों के साथ मिलकर चोरी की गई करीब तीन अरब डॉलर की परिसंपत्तियों को फ्रीज करने के लिए भी काम किया है. रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सुरक्षा विश्लेषकों और अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस चोरी के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है. उत्तर कोरिया वर्षों से क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों को निशाना बनाता रहा है और उनके तकनीकी ढांचे की कमजोरियों का फायदा उठाकर परिसंपत्तियां चुराता रहा है. रिपोर्ट में क्रिप्टो विश्लेषण कंपनी चेनालिसिस के हवाले से कहा गया है कि हैकरों ने संभवतः अपने हमले में तेजी लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया हो सकता है. चेनालिसिस ने कहा कि साइबर हमलावरों ने कम समय में ही हजारों लेनदेन किए. इस बीच, बाइनेंस के सह-संस्थापक चांगपेंग झाओ ने ग्राहकों को मुआवजे के फर्जी प्रस्ताव देने वाले ऑनलाइन ठगों से भी सावधान रहने को कहा है.
BitDelta India launches CrypTution with AAFM
FIU-IND के तहत पंजीकृत 'बिटडेल्टा इंडिया'  नाम के वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को 'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) को लॉन्च करने की घोषणा की है. यह संस्थागत स्तर का क्रिप्टो एसेट्स प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट देने वाला भारत का पहला इकोसिस्टम है. लोग क्रिप्टो मार्केट में सही जानकारी और पूरी तैयारी के साथ उतरें, इसी सोच के साथ 'CrypTution' शुरू किया गया है. आज क्रिप्टो की जानकारी मिलना भले ही आसान हो गया हो, पर सही पढ़ाई-लिखाई की कमी है; इस वजह से लोगों को अलग-अलग अधूरी जानकारियों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसी कमी को पूरा करने के लिए यह पहल की गई है.
इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को असली बाजार में उतरने से पहले सही मार्गदर्शन में पढ़ाई, सिमुलेशन द्वारा बाजार का व्यावहारिक अनुभव और योग्यता-आधारित प्रमाणन (Certification) देकर इस कमी को पूरा करना है. भारत के क्रिप्टो उपयोगकर्ताओं में से लगभग 40% लोग टियर-2 और टियर-3 (छोटे व मध्यम) शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, यह व्यवस्थित शिक्षा अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और हर वर्ग के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है.
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए बिटडेल्टा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विकास एम सचदेवा ने कहा कि भारत में प्रमुख वित्तीय परिसंपत्तियों (Financial Assets) का सफर शुरुआत में सीमित पहुँच और अधूरी जानकारी से लेकर बेहतर निवेशक शिक्षा के दम पर बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी तक एक जैसा ही रहा है. जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार परिपक्व होते गए, और क्रिप्टो भी अब उसी मोड़ पर पहुँच रहा है. आज भी 'वर्चुअल डिजिटल एसेट्स' (VDA) के बारे में जागरूकता 30% से कम है, जबकि लगभग 5 में से 1 सक्रिय निवेशक यह स्वीकार करता है कि वे अभी भी बाजार को सीख और समझ रहे हैं. इस क्षेत्र के अगले चरण के जिम्मेदार विकास को समर्थन देने के लिए आवश्यक व्यवस्थित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और प्रमाणन  प्रदान करने के उद्देश्य से ही 'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) को विकसित किया गया है.
'पढ़ो. सीखो. बढ़ो.' के तीन मुख्य स्तंभों पर आधारित 'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) का यह सीखने का सफर क्रमिक रूप से आगे बढ़ता है:
पढ़ो (Study): यह चरण एक व्यापक पाठ्यक्रम के माध्यम से अकादमिक नींव मजबूत करता है, जिसमें ब्लॉकचेन, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स, बाजार की बुनियादी बातें, सुरक्षा और जोखिम की जागरूकता शामिल है.
सीखो (Learn): यह चरण शिक्षार्थियों को वास्तविक पैसे लगाए बिना, सिमुलेशन (आभासी बाजार) के जरिए इस ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर देता है.
बढ़ो (Grow): जो प्रतिभागी असली बाजार में उतरने के लिए तैयार साबित होते हैं, यह चरण उन्हें 'बिटडेल्टा इंडिया' प्लेटफॉर्म पर लाइव-मार्केट ट्रेडिंग की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है.
'पढ़ो' (Padho) चरण की पढ़ाई 'अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया' (AAFM®️ India) के सहयोग से कराई जाएगी, जो इस चरण के लिए 'नॉलेज एंड एजुकेशन पार्टनर' के रूप में काम कर रही है. बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) शिक्षा क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों के अनुभव और 1 लाख से अधिक फाइनेंस प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, AAFM इंडिया 'बिटडेल्टा इंडिया' के साथ इस साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मानक ला रही है. इससे शिक्षार्थियों को एक संपूर्ण पाठ्यक्रम, योग्यता-आधारित परीक्षाओं और विशेष प्रमाणन (Certification) पाठ्यक्रमों तक पहुंच मिलेगी.
इस साझेदारी पर बोलते हुए अमेरिकन एकेडमी ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंडिया के कार्यकारी निदेशक रोमित बारात ने कहा कि सही और भरोसेमंद वित्तीय शिक्षा व्यवस्थित, मापने योग्य और मान्यता प्राप्त मानकों पर आधारित होनी चाहिए. 'बिटडेल्टा इंडिया' के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, 'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) AAFM इंडिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा की गंभीरता को लेकर आता है, जिसमें एक तय पाठ्यक्रम, पारदर्शी परीक्षाएं और विशेष प्रमाणन शामिल हैं. इससे शिक्षार्थियों को अपनी दक्षता साबित करने और इस बदलते क्रिप्टो बाजार में जिम्मेदार तरीके से भाग लेने में मदद मिलेगी.
'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) हर शिक्षार्थी की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन विशेष कोर्स ऑफर करता है. इसमें निवेश की बुनियादी जानकारी के लिए 'सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट इनवेस्टर', वित्तीय सलाहकारों को इस क्षेत्र की गहरी समझ देने के लिए 'सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट प्रैक्टिशनर', और एडवांस ट्रेडिंग, मार्केट एनालिसिस व जोखिम प्रबंधन सीखने के लिए 'सर्टिफाइड वर्चुअल एसेट ट्रेडर' कोर्स शामिल हैं.
'क्रिप्ट्यूशन' (CrypTution) केवल सर्टिफिकेट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सही मार्गदर्शन में पढ़ाई, वर्चुअल मार्केट सिम्युलेशन, मार्केट इंटेलिजेंस, परीक्षाएं, वेबिनार, तज्ज्ञों का मेंटरशिप और कम्युनिटी नेटवर्किंग जैसी सभी चीज़ों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है. इस संपूर्ण दृष्टिकोण के माध्यम से, 'बिटडेल्टा इंडिया' का उद्देश्य भारत में 'वर्चुअल डिजिटल एसेट' (VDA/क्रिप्टो) क्षेत्र को अधिक जागरूक, सक्षम और जिम्मेदार बनाना है.
Cryptocurrency is threat or Indian Economy says RBI to Parliamentary Panel
Cryptocurrency: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साफ शब्दों में कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी और अन्य वर्चुअल डिजिटल एसेट्स भारत जैसे विकासशील देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं. इसलिए अभी भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी जानी चाहिए. रिजर्व बैंक ने यह बात संसदीय वित्त समिति के सामने रखी.
इन गैरकानूनी कामों में इस्तेमाल होने की आशंका
समिति की बैठक में रिजर्व बैंक के अधिकारी शामिल हुए. समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद भारत्रुहरि महताब हैं. बैठक में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स यानी VDAs पर विस्तार से चर्चा हुई. रिजर्व बैंक ने समिति को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकवाद को फंडिंग देने, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी कामों में आसानी से हो सकता है.
पूरी तरह रोक लगा चुके हैं चीन और कतर जैसे देश
आरबीआई का कहना है कि विदेशी कंपनियों और प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखना बहुत मुश्किल है. भारत में ऐसे ऑफशोर एंटिटीज को नियंत्रित करना चुनौती भरा काम है. यही वजह है कि रिजर्व बैंक क्रिप्टो को अभी भारत में पूरी तरह कानूनी बनाने के खिलाफ है. रिजर्व बैंक ने यह भी बताया कि चीन और कतर जैसे देशों ने क्रिप्टो गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है. वहीं यूरोप में इसे बहुत सख्त नियमों और मजबूत निगरानी के साथ ही अनुमति दी गई है.
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने दिया क्रिप्टो पर ये सुझाव
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बड़ी संस्था ICAI ने भी समिति के सामने अपनी राय रखी. ICAI ने कहा कि क्रिप्टो और VDAs के लिए एक पूरा और अच्छा कानून बनना चाहिए. वे लेखांकन, ऑडिटिंग और नियम बनाने में सरकार की मदद करने को तैयार हैं. ICAI का मानना है कि इससे निवेशकों को ज्यादा स्पष्टता मिलेगी और वित्तीय रिपोर्टिंग बेहतर होगी.
बैठक के बाद भारत्रुहरि महताब ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक क्रिप्टोकरेंसी को भारत में लीगल बनाने के खिलाफ है. समिति इन एसेट्स पर इनकम टैक्स कानून के अनुसार भी काम कर रही है.
सरकार भी पहले से क्रिप्टो पर बहुत सतर्क
रिजर्व बैंक का रुख साफ है कि फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने या इसे बिना रोक-टोक के चलाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है. आम निवेशक और युवा जो क्रिप्टो में पैसा लगाते हैं, उन्हें रिजर्व बैंक की इस चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए. सरकार और रिजर्व बैंक दोनों ही इस मुद्दे पर बहुत सतर्क हैं.
BitDelta India Launch Global Crypto Exchange planning to hire at least 100 staff
BitDelta India Launch: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक नई शुरुआत हुई है. ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज BitDelta ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है. कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते क्रिप्टो मार्केट को टारगेट करते हुए सुरक्षा, कंप्लायंस और विश्वसनीयता पर विशेष जोर दे रही है.
100 लोगों की हायरिंग की योजना
कंपनी जून तक कम से कम 100 लोगों की हायरिंग करने वाली है. इसके अलावा कंपनी मुंबई और दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी अपना फिजिकल ऑफिस खोलने और अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है. इससे भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग को और मजबूती मिलेगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
क्रिप्टो मार्केट में ‘ट्रस्ट-लेड’ दौर शुरू
भारत दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो मार्केट में से एक बनता जा रहा है. यहां लगभग 11.9 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. पहले टियर-1 शहरों में क्रिप्टो ट्रेडिंग ज्यादा होती थी, लेकिन अब टियर-2 और टियर-3 शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टो में निवेश कर रहे हैं. कंपनी का कहना है कि अब बाजार आसान पहुंच से आगे बढ़कर ट्रस्ट-लेड फेज में प्रवेश कर चुका है. यूजर्स अब सिर्फ आसानी से अकाउंट बनाने पर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म की सुरक्षा, अच्छे गवर्नेंस और लंबे समय तक भरोसे पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. BitDelta इसी बदलाव को ध्यान में रखकर भारत में उतरी है.
FIU-IND रजिस्ट्रेशन और कंप्लायंस पर फोकस
BitDelta India ने फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के साथ Virtual Digital Asset Service Provider (VDASP) के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. यह कदम कंपनी की कंप्लायंस-लेड अप्रोच को दिखाता है. क्रिप्टो सेक्टर में रेगुलेटरी गैप्स को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, ऐसे में BitDelta पूरी तरह कानूनी नियमों का पालन करते हुए काम करना चाहती है.
कंपनी की रणनीति
BitDelta के एक्जीक्यूटिव्स का कहना है कि भारत में क्रिप्टो यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. कंपनी यूजर्स को सुरक्षित, आसान और विश्वसनीय ट्रेडिंग अनुभव देने पर फोकस कर रही है. शुरुआत में कंपनी मुंबई और दिल्ली से काम शुरू करेगी, लेकिन जल्द ही अन्य बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और चेन्नई में भी विस्तार करने की योजना है.
क्रिप्टो मार्केट की संभावनाएं
भारत में क्रिप्टो बाजार लगातार विकसित हो रहा है. युवा निवेशक, टियर-2 शहरों के लोग और महिलाएं भी अब क्रिप्टो ट्रेडिंग में सक्रिय हो रही हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि भारतीय यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिले, जहां वे बिना किसी चिंता के क्रिप्टोकरेंसी खरीद-बेच सकें और लंबे समय तक निवेश कर सकें.
US-Iran Ceasefire impact Bitcoin reaches at one month high
US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने क्रिप्टो बाजार को नई उम्मीद दी है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का भाव एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
75 हजार डॉलर के करीब पहुंचा भाव
सोमवार को बिटकॉइन की कीमत बढ़कर 74,901 डॉलर तक पहुंच गई. यह 17 मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.बाद में थोड़ी गिरावट के साथ यह 74,400 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी 5 फीसदी बढ़कर 2,370 डॉलर पर पहुंच गई.
दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों से रिस्की एसेट्स में तेजी आई है. शांति वार्ता और तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से शांति वार्ता के लिए संपर्क किया गया है. इसके साथ ही अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नौसैनिक ब्लॉकेड लगा दिया है. इन घटनाओं से बाजार में सकारात्मक भावना बनी है.
अभी ऑलटाइम हाई से इतना नीचे है भाव
बिटकॉइन ने पिछले साल अक्टूबर में अपना ऑलटाइम हाई लेवल बनाया था. उस समय इसका भाव 1,26,000 डॉलर तक गया था. बाद में इसके भाव में तेज गिरावट आई और लगभग आधा हो गया. अभी भी बिटकॉइन की कीमत उच्च स्तर की तुलना में 40 फीसदी से अधिक के नुकसान में है.
बिटकॉइन पिछले दो महीनों से सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा था, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से बिटकॉइन ने कई पारंपरिक परिसंपत्तियों से बेहतर प्रदर्शन किया है. 27 फरवरी से अब तक बिटकॉइन में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है, जबकि सोना इस दौरान लगभग 10 फीसदी गिरा है. इसी दौरान एसएंडपी 500 लगभग स्थिर रहा है.
संस्थागत मांग से भी मिल रहा है जरूरी सपोर्ट
बिटकॉइन में इस तेजी के पीछे संस्थागत निवेशकों की मांग भी है. पिछले दिनों बिटकॉइन ईटीएफ में 1 अरब डॉलर से ज्यादा का इनफ्लो हुआ है. साथ ही बड़े कॉर्पोरेट प्लेयर्स भी बिटकॉइन खरीद रहे हैं. स्ट्रैटेजी नाम की कंपनी ने हाल ही में 14,000 बिटकॉइन और जोड़े हैं.
बिटकॉइन के लिए अब आगे क्या?
बिटकॉइन अभी 70,000 डॉलर के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को मजबूती से पकड़े हुए है. अगर यह स्तर टिका रहा तो 74,000 डॉलर के रेजिस्टेंस को पार करने की कोशिश करेगा. हालांकि बाजार अभी भी वैश्विक घटनाओं और आर्थिक खबरों पर संवेदनशील बना हुआ है. बिटकॉइन अब रिस्की एसेट्स के साथ चल रहा है. अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई सकारात्मक समझौता होता है, तो क्रिप्टो बाजार में और तेजी आ सकती है. लेकिन अगर तनाव बढ़ा तो कीमतें फिर दबाव में आ सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. क्रिप्टो बाजार बहुत उतार-चढ़ाव वाला होता है. इस समय बिटकॉइन मजबूत दिख रहा है, लेकिन निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. छोटी-छोटी खबरों पर भी कीमतें तेजी से बदल सकती हैं. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Crypto holdings face stricter reporting: Govt tweaks income tax rules under CRS framework
सरकार ने आयकर नियमों में संशोधन कर बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग के दायरे को बढ़ा दिया है. नए नियमों के तहत क्रिप्टो एसेट्स, इलेक्ट्रॉनिक मनी प्रोडक्ट्स और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को भी रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क में शामिल किया गया है. इन संशोधनों को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने नोटिफिकेशन नंबर 19/2026 के जरिए जारी किया है और यह 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुके हैं.
क्रिप्टो एसेट्स को अब वित्तीय एसेट्स का दर्जा
संशोधित नियमों के तहत अब प्रासंगिक क्रिप्टो एसेट्स को रिपोर्टिंग उद्देश्यों के लिए वित्तीय एसेट की परिभाषा में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, अमेरिकी रिपोर्टेबल अकाउंट को छोड़कर अन्य खातों में ‘फाइनेंशियल एसेट’ में संबंधित क्रिप्टो एसेट में किसी भी प्रकार की हिस्सेदारी भी शामिल होगी. इसका मतलब है कि कुछ क्रिप्टो होल्डिंग्स या उनसे जुड़े हित अब वित्तीय संस्थानों की रिपोर्टिंग बाध्यता के दायरे में आएंगे. ध्रुवा एडवाइजर्स के पार्टनर संदीप भल्ला के मुताबिक भारत ने आयकर नियम 1962 के नियम 114F से 114H में संशोधन कर टैक्स ट्रांसपेरेंसी व्यवस्था को मजबूत किया है. यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू हुए हैं और FATCA/CRS रिपोर्टिंग आवश्यकताओं को OECD द्वारा विकसित क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क (CARF) के अनुरूप बनाते हैं.
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी की नई परिभाषा
संशोधनों के तहत कुछ कम जोखिम वाले खातों को रिपोर्टिंग से बाहर रखा गया है. इनमें इनकॉरपोरेशन अकाउंट्स, ऐसे लो-वैल्यू ई-मनी अकाउंट जिनका 90 दिनों का औसत बैलेंस 10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक नहीं है और योग्य गैर-लाभकारी संस्थाएं शामिल हैं. इस कदम का उद्देश्य उभरते डिजिटल वित्तीय उत्पादों को कवर करना है, जबकि जोखिम आधारित रिपोर्टिंग दृष्टिकोण को बनाए रखना है. संशोधन में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी की औपचारिक परिभाषा भी जोड़ी गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का मतलब केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किसी भी डिजिटल फिएट करेंसी से है. ऐसे खातों को अब डिपॉजिटरी अकाउंट के रूप में माना जा सकता है और उन्हें रिपोर्टिंग व्यवस्था में शामिल किया गया है.
इलेक्ट्रॉनिक मनी प्रोडक्ट्स भी आए दायरे में
नियमों में ‘स्पेसिफाइड इलेक्ट्रॉनिक मनी प्रोडक्ट’ की अवधारणा भी जोड़ी गई है. इसे ऐसी डिजिटल फिएट करेंसी के रूप में परिभाषित किया गया है जो भुगतान लेनदेन के लिए प्राप्त धन के आधार पर जारी की जाती है और उसी करेंसी में समान मूल्य पर रिडीम की जा सकती है. हालांकि केवल ग्राहकों के बीच फंड ट्रांसफर की सुविधा देने वाले उत्पाद इस परिभाषा से बाहर रखे गए हैं.
कंट्रोलिंग पर्सन की रिपोर्टिंग अनिवार्य
अब वित्तीय संस्थानों को खातों से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी भी रिपोर्ट करनी होगी. इसमें यह बताना शामिल है कि अकाउंट होल्डर ने वैध सेल्फ-सर्टिफिकेशन दिया है या नहीं, खाता जॉइंट है या नहीं और उसमें कितने जॉइंट अकाउंट होल्डर हैं. साथ ही यह भी बताना होगा कि खाता नया है या पहले से मौजूद. संशोधित नियमों के तहत वित्तीय संस्थानों को यह भी पहचानना और रिपोर्ट करना होगा कि कोई व्यक्ति किसी इकाई को किस भूमिका में नियंत्रित करता है. यह प्रावधान खासतौर पर उन मामलों में लागू होगा जहां रिपोर्टेबल व्यक्ति किसी निवेश इकाई में कंट्रोलिंग पर्सन या इक्विटी इंटरेस्ट होल्डर हो.
गैर-लाभकारी संस्थाओं की नई परिभाषा
सरकार ने एक व्यावहारिक राहत प्रावधान भी जोड़ा है. यदि किसी वित्तीय एसेट की बिक्री या रिडेम्पशन से प्राप्त सकल आय पहले ही क्रिप्टो-एसेट रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क के तहत रिपोर्ट हो चुकी है, तो उसे CRS नियमों के तहत दोबारा रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी. नियमों में ‘क्वालिफाइड नॉन-प्रॉफिट एंटिटी’ की परिभाषा भी जोड़ी गई है. ऐसी संस्थाओं को चैरिटेबल, शैक्षणिक, धार्मिक या सामाजिक कल्याण के उद्देश्यों के लिए काम करना होगा, भारत में आयकर से छूट प्राप्त होनी चाहिए और उनके आय या संपत्ति से किसी सदस्य को लाभ नहीं होना चाहिए.
ड्यू डिलिजेंस टाइमलाइन में बदलाव
संशोधनों में रिपोर्टेबल अकाउंट्स की पहचान से जुड़ी ड्यू डिलिजेंस टाइमलाइन में भी बदलाव किया गया है. खासकर उन खातों के लिए जो कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड में बदलाव के कारण रिपोर्टेबल बनते हैं. ऐसे मामलों में खातों को 1 जनवरी 2026 या उसके बाद वित्तीय खाते के रूप में माना जा सकता है. संदीप भल्ला के अनुसार नियम 114G में किए गए बदलाव रिपोर्टिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के लिए रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंटेशन आवश्यकताओं को मजबूत करते हैं. संस्थानों को अब सेल्फ-सर्टिफिकेशन की स्थिति, जॉइंट अकाउंट डिटेल, कंट्रोलिंग पर्सन की भूमिका और खातों के वर्गीकरण से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी बनाए रखनी होगी.
Bitcoin Crashed wipes out 500 billion dollar from market in last 1 week
Bitcoin Crashed: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में इन दिनों भारी गिरावट देखी जा रही है. बिटकॉइन की अगुवाई में पूरे क्रिप्टो मार्केट से पिछले एक हफ्ते में करीब 500 अरब डॉलर की वैल्यू साफ हो गई है. CoinGecko के डेटा के मुताबिक, 29 जनवरी से अब तक कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में इतनी बड़ी गिरावट आई है. यानी कहा जा सकता है कि क्रिप्टो के बाजार में पिछले एक हफ्ते में निवेशकों ने करीब 500 अरब डॉलर गंवा दिए हैं.
इतना टूटा बिटकॉइन का भाव
क्रिप्टो बाजार के इस हाहाकार में बिटकॉइन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. मंगलवार को यह 72,877 डॉलर के स्तर पर आ गया, जो नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप की री-इलेक्शन के बाद का सबसे निचला स्तर है. बुधवार सुबह एशिया में ट्रेडिंग के दौरान यह 76,200 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा था. इस साल अब तक बिटकॉइन 13 फीसदी गिर चुका है और अक्टूबर 2025 के पीक 126,000 डॉलर से अभी 39 फीसदी नीचे है.
इन कारणों से क्रिप्टोकरेंसी बेच रहे निवेशक
इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं. ग्लोबल मार्केट में वोलेटिलिटी बढ़ी है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक सेफ एसेट्स की तरफ भाग रहे हैं. गोल्ड और सिल्वर में मंगलवार को खरीदारी हुई, लेकिन क्रिप्टो में कोई सपोर्ट नहीं मिला. इससे बिटकॉइन को ‘डिजिटल गोल्ड’ कहने पर सवाल उठ रहे हैं. जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के समय यह सेफ हेवन की तरह काम नहीं कर रहा. निवेशक माइकल बरी ने चेतावनी दी कि बिटकॉइन पूरी तरह स्पेकुलेटिव एसेट साबित हुआ है. यह गोल्ड की तरह हेज नहीं बन पाया.
टूट गया क्रिप्टो के निवेशकों का ये बुखार
गैलेक्सी डिजिटल के सीईओ माइकल नोवोग्राट्ज का कहना है कि बिटकॉइन को होल्ड करने के प्रति निवेशकों की धार्मिक आस्था जैसी भावना थी, लेकिन अब वह बुखार टूट गया है और सेलिंग शुरू हो गई है. पहले लोग किसी भी कीमत पर नहीं बेचते थे, लेकिन अब बेच रहे हैं.
क्रिप्टो बाजार में तेज उठापटक आम बात
एशिया में सुबह का सेंटिमेंट सतर्क और डिफेंसिव है. यह गिरावट ग्लोबल मार्केट की वोलेटिलिटी का हिस्सा है. कीमती धातुओं में रिकवरी हुई है, लेकिन क्रिप्टो में नहीं. निवेशक अब रिस्क-ऑफ मोड में हैं। क्रिप्टो में लिक्विडेशन बढ़े हैं और मार्केट में डर का माहौल है. क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव आम है, लेकिन इस बार जियोपॉलिटिकल फैक्टर और मैक्रो अनिश्चितता ने इसे और तेज किया है. इस कारण निवेशकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.
USDU Stablecoin UAE gets approval from CBUAE first time in history
USDU Stablecoin UAE: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है. यूएई के सेंट्रल बैंक (सीबीयूएई) ने यूएसडीयू नाम के पहले रेगुलेटेड यूएसडी-बैक्ड स्टेबलकॉइन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. यह स्टेबलकॉइन यूनिवर्सल डिजिटल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है, जो अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (एडीजीएम) के फाइनेंशियल सर्विसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी (एफएसआरए) के तहत रेगुलेटेड है. अब इसे सेंट्रल बैंक के पेमेंट टोकन सर्विसेज रेगुलेशन (पीटीएसआर) के तहत फॉरेन पेमेंट टोकन के रूप में रजिस्टर्ड कर लिया गया है.
इस कारण खास है यूएई में मिली यह मंजूरी
यह घटना इसलिए खास है, क्योंकि दुनिया में बहुत कम यूएसडी स्टेबलकॉइन ऐसे हैं, जो सीधे किसी सेंट्रल बैंक के फ्रेमवर्क के तहत रजिस्टर्ड हों. ज्यादातर स्टेबलकॉइन सिर्फ फाइनेंशियल अथॉरिटी के नियमों के तहत चलते हैं, लेकिन यूएसडीयू को सेंट्रल बैंक की डायरेक्ट मंजूरी मिली है. इससे रेगुलेटरी क्लैरिटी बहुत बढ़ गई है और संस्थागत निवेशकों (बड़े बैंक, कंपनियां) के लिए यह सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बन गया है.
इस तरह सुनिश्चित होगी दोहरी जवाबदेही
यूएसडीयू पूरी तरह 1:1 अमेरिकी डॉलर से बैक्ड है. इसके रिजर्व यूएई के बड़े बैंकों जैसे एमिरेट्स एनबीडी, माशरेक और एमबैंक में अलग-अलग सुरक्षित अकाउंट्स में रखे जाते हैं. हर महीने इन रिजर्व की इंडिपेंडेंट जांच और अटेस्टेशन होती है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. यह डुअल रेगुलेशन (एडीजीएम + सीबीयूएई) से दोहरी जवाबदेही सुनिश्चित करता है.
आसान होगा संस्थागत स्तर पर इस्तेमाल
पीटीएसआर नियम के अनुसार, यूएई में डिजिटल एसेट्स और उनके डेरिवेटिव्स के पेमेंट सिर्फ फिएट करेंसी या रजिस्टर्ड पेमेंट टोकन से ही हो सकते हैं. यूएसडीयू को यह मंजूरी मिलने से अब संस्थागत स्तर पर डिजिटल एसेट ट्रेड्स के सेटलमेंट में इसका इस्तेमाल आसान हो गया है. इससे क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट, ट्रेजरी ऑपरेशंस, टोकनाइज्ड ट्रेड फाइनेंस और प्रोग्रामेबल पेमेंट्स जैसे रियल यूज केस बनेंगे.
सभी देशों से आगे निकला संयुक्त अरब अमीरात
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूएई अब सिर्फ क्रिप्टो-फ्रेंडली नहीं रहा, बल्कि रेगुलेटेड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देश अभी स्टेबलकॉइन नियम बना रहे हैं, लेकिन यूएई ने इसे ऑपरेशनल कर दिया है. इससे ट्रेडिशनल फाइनेंस (TradFi) और डिजिटल एसेट्स के बीच का ब्रिज मजबूत हो रहा है. यूएई इस कदम से ग्लोबल लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है और अन्य देशों के लिए एक रेगुलेटरी प्लेबुक तैयार कर रहा है. निवेशक और संस्थान अब यूएई को रेगुलेटेड डिजिटल फाइनेंस का हब मान रहे हैं.
Nearly 90 percent of crypto investors aware of the tax, 66 percent call it unfair: CoinSwitch Survey
फरवरी में पेश होने वाले यूनियन बजट से पहले, CoinSwitch ने भारत में क्रिप्टो (वर्चुअल डिजिटल एसेट्स – वीडीए) के टैक्सेशन और रेगुलेशन को लेकर निवेशकों की सोच जानने के लिए किए गए एक देशव्यापी सर्वे के निष्कर्ष जारी किए हैं. सर्वे से पता चलता है कि भारत के मौजूदा क्रिप्टो टैक्स ढांचे को लेकर निवेशकों में अच्छी समझ है. लगभग 90 फीसदी उत्तरदाताओं ने बताया कि वे प्रमुख नियमों से परिचित हैं, जिनमें मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स, नुकसान को सेट-ऑफ या आगे ले जाने की अनुमति न होना और हर लेनदेन पर 1 फीसदी टीडीएस शामिल है. इसके बावजूद ज्यादातर निवेशकों ने मौजूदा ढांचे को लेकर असंतोष जताया. 66 फीसदी का मानना है कि वर्तमान क्रिप्टो टैक्स व्यवस्था उचित नहीं है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए CoinSwitch के को-फाउंडर श्री आशीष सिंघल ने कहा कि सर्वे साफ दिखाता है कि निवेशक टैक्स से छूट नहीं चाहते, बल्कि व्यावहारिक सुधार चाहते हैं. वे कम टैक्स दरों, नुकसान की सेट-ऑफ की सुविधा, कम टीडीएस और स्थापित फाइनेंशियल मार्केट्स के अनुरूप साफ नियमों के पक्ष में हैं. नतीजे बताते हैं कि निवेशक जानकार हैं, नियमों का पालन करने को तैयार हैं और एक निष्पक्ष व साफ-सुथरा ढांचा चाहते हैं. यूनियन बजट के करीब आते हुए, क्रिप्टो टैक्सेशन में सुधार और रेगुलेटरी स्पष्टता, देश के भीतर नियमों के तहत भागीदारी को बढ़ावा दे सकती है और एक ज्यादा पारदर्शी व व्यवस्थित डिजिटल एसेट इकोसिस्टम बनाने में मदद कर सकती है.
टैक्सेशन का असर निवेशकों के व्यवहार पर भी दिख रहा है. 59 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि मौजूदा टैक्स व्यवस्था के कारण उन्होंने क्रिप्टो में निवेश या ट्रेडिंग कम कर दी है. इससे संकेत मिलता है कि वर्तमान टैक्स ढांचा बाजार में भागीदारी को प्रभावित कर रहा है, जिसका असर ट्रेडिंग वॉल्यूम, लिक्विडिटी और देश के भीतर होने वाली गतिविधियों पर पड़ सकता है. वहीं 17 फीसदी निवेशकों ने अपनी भागीदारी बढ़ने की बात कही, जबकि 16 फीसदी ने कहा कि टैक्सेशन का उनकी गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है. इन वर्गों ने बताया कि टैक्स नियमों के बावजूद उनकी भागीदारी स्थिर रही या बढ़ी है. इससे यह समझ आता है कि कुछ निवेशक लंबे समय के नजरिये से निवेश कर रहे हैं और अल्पकालिक टैक्स बोझ से ज़्यादा उन्हें साफ नियमों की अहमियत है.
ज्यादातर निवेशक क्रिप्टो को भारत की मुख्यधारा की फाइनेंशियल टैक्स प्रणाली में शामिल किए जाने के पक्ष में हैं. 61 फीसदी का मानना है कि क्रिप्टो पर टैक्स इक्विटी या म्यूचुअल फंड की तरह लगाया जाना चाहिए, जबकि 17 फीसदी एक अलग टैक्स ढांचा चाहते हैं. यह दर्शाता है कि निवेशक स्थापित फाइनेंशियल साधनों के अनुरूप व्यवहार को प्राथमिकता दे रहे हैं. जानकारी के स्रोतों की बात करें तो, 30 फीसदी उत्तरदाता क्रिप्टो प्लेटफॉर्म और एक्सचेंज पर निर्भर हैं, इसके बाद न्यूज मीडिया (27 फीसदी) और सोशल मीडिया (25 फीसदी) का नंबर आता है. इससे निवेशकों तक सही जानकारी पहुंचाने में प्लेटफॉर्म्स की भूमिका और भरोसेमंद व एकसमान रेगुलेटरी संवाद की जरूरत सामने आती है.
टैक्सेशन के अलावा, सर्वे में साफ नियमों की अहमियत भी सामने आई है. 80 फीसदी से ज्यादा उत्तरदाताओं ने रेगुलेटरी स्पष्टता को जरूरी बताया, जिनमें 60 फीसदी ने इसे बेहद जरूरी माना. यह दिखाता है कि लंबे समय तक निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए सिर्फ टैक्स सुधार काफी नहीं है. कुल मिलाकर, सर्वे में सामने आई राय सकारात्मक दिशा में है. 51 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि भारत में क्रिप्टो को एक नए एसेट क्लास के तौर पर बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
New Crypto Rules FIU introduces latest kyc mandate live selfie geo tagging mandatory
New Crypto Rules: भारत सरकार ने डिजिटल एसेट मार्केट में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर और सख्त नियम लागू कर दिए हैं. वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एजेंसी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने हाल ही में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और नो योर कस्टमर (केवाईसी) के नए अपडेटेड दिशानिर्देश जारी किए हैं. इन्हें बीते दिनों 8 जनवरी को जारी किया गया है. इन नियमों के तहत अब क्रिप्टो एक्सचेंजों को वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स के रूप में क्लासिफाई किया गया है.
सिर्फ डॉक्यूमेंट अपलोड करने से नहीं बनेगा काम
अब यूजर्स के ऑनबोर्डिंग प्रोसेस में सिर्फ डॉक्यूमेंट अपलोड करना काफी नहीं होगा. नए नियमों के अनुसार, यूजर्स के लिए अकाउंट बनाते समय लाइव सेल्फी लेना अनिवार्य होगा, जिसमें लाइवनेस डिटेक्शन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा. यह सॉफ्टवेयर आंख झपकने या सिर हिलाने जैसे मूवमेंट्स के जरिए यूजर की असली मौजूदगी की पुष्टि करता है, ताकि स्टेटिक फोटो या डीपफेक का इस्तेमाल रोका जा सके. इसके अलावा, एक्सचेंजों को यूजर के अकाउंट क्रिएशन के समय सटीक जियो ट्रैकिंग, तारीख, टाइमस्टैंप और आईपी एड्रेस रिकॉर्ड करना होगा. यह जियो-ट्रैकिंग यूजर की भौगोलिक लोकेशन को ट्रैक करने में मदद करेगी.
केवाईसी के लिए पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत
बैंक अकाउंट के वैरिफिकेशन के लिए पेनी ड्रॉप मेथड अनिवार्य किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेंट के बैंक अकाउंट में मात्र 1 रुपए का ट्रांजेक्शन किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो कि अकाउंट एक्टिव है और यूजर का ही है. केवाईसी के लिए पैन कार्ड के साथ-साथ दूसरा सरकारी आईडी जैसे आधार, पासपोर्ट या वोटर आईडी भी जरूरी होगा. ईमेल और फोन नंबर के वैरिफिकेशन के लिए ओटीपी भी अनिवार्य है.
इन कारणों से एफआईयू ने की है ये सख्ती
एफआईयू ने इन नियमों के जरिए क्रिप्टो से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग और प्रोलिफरेशन फाइनेंसिंग के जोखिमों को कम करने का लक्ष्य रखा है. क्रिप्टो एसेट्स को भारत में लीगल टेंडर नहीं माना जाता, लेकिन इन पर इनकम-टैक्स कानून के तहत टैक्स लगता है. सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों को पीएमएलए के तहत एफआईयू के साथ रजिस्टर होना अनिवार्य है और उन्हें संदिग्ध ट्रांजेक्शंस की नियमित रिपोर्टिंग करनी होगी. हाई-रिस्क क्लाइंट्स के लिए केवाईसी अपडेट हर 6 महीने में और बाकी के लिए सालाना करना होगा.
यूजर्स के लिए बढ़ने वाली है परेशानी
एफआईयू ने इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स (आईसीओ) और इनिशियल टोकन ऑफरिंग्स (आईटीओ) को भी हतोत्साहित करने का प्रयास किया है, क्योंकि इनमें आर्थिक औचित्य की कमी और काफी अधिक जोखिम होता है. साथ ही, एनॉनिमिटी बढ़ाने वाले टूल्स, मिक्सर्स, टंबलर्स और ऐसे क्रिप्टो टोकन्स की ट्रांजेक्शंस को रोकने पर जोर दिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये नए नियम क्रिप्टो मार्केट को और पारदर्शी बनाएंगे, लेकिन यूजर्स के लिए ऑनबोर्डिंग प्रोसेस थोड़ा जटिल हो सकता है.
India Tightens Crypto Rules: Live Selfie, Geo-Tagging Mandatory
सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने 8 जनवरी को अपडेटेड गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों (Cryptocurrency Exchanges) के लिए नए धनशोधन रोधी (Anti-Money Laundering) और नो योर कस्टमर (KYC) नियम लागू किए हैं. अब नए अकाउंट बनाने या क्रिप्टो ट्रेडिंग शुरू करने वाले यूजर्स को लाइव सेल्फी और जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से करनी होगी.
लाइव सेल्फी के दौरान झपकानी होंगी आंखें
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नए दिशानिर्देशों में क्रिप्टो एक्सचेंजों को 'वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA)' सर्विस प्रोवाइडर के रूप में वर्गीकृत किया गया है. अब इन्हें सिर्फ दस्तावेज अपलोड करने बजाए गहन जांच का सामना करना पड़ेगा. नए नियमों के तहत, अब यूजर को अकाउंट बनाते वक्त लाइव सेल्फी लेनी होगी, जिसमें लिवनेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी – मतलब आंख झपकाना या सिर हिलाना जैसी चीजें चेक होंगी, ताकि कोई स्टैटिक फोटो या डीपफेक इस्तेमाल न कर सके.
1 रुपए के ट्रांजेक्शन से वैरिफाई होगा बैंक अकाउंट
इसके अलावा, क्रिप्टो एक्सचेंजों को सटीक लैटीट्यूड और लोंगिट्यूड, तारीख, टाइमस्टैम्प और IP एड्रेस रिकॉर्ड करना होगा. पेनी-ड्रॉप तरीका (Penny-Drop) भी जरूरी है, यानी 1 रुपए का छोटा ट्रांजेक्शन करके कन्फर्म किया जाएगा कि बैंक अकाउंट एक्टिव है और उसी व्यक्ति का है, जिसने रजिस्ट्रेशन किया है. PAN के अलावा दूसरा आईडी जैसे पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी देना होगा. साथ में ईमेल और फोन पर OTP वेरिफिकेशन भी होगा.
नई गाइडलाइंस का मकसद ICO और ITO को हतोत्साहित करना
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) वित्त मंत्रालय के अधीन काम करता है. यह क्रिप्टो वेल्थ के पेपर ट्रेल को छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाले टूल्स के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है. नई गाइडलाइंस का मकसद इकोनॉमिक जस्टिफिकेशन की कमी और ज्यादा जोखिम के कारण इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) और इनिशियल टोकन ऑफरिंग (ITO) को हतोत्साहित करना है. FIU, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम  (PMLA) के प्रावधानों के तहत भारत में काम करने वाले क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए सिंगल-पॉइंट रेगुलेटर है.
हाई-रिस्क क्लाइंट्स का KYC हर 6 महीने में
नई गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों को रिपोर्टिंग एंटिटी के तौर पर FIU के साथ रजिस्टर करना होगा. ये सभी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट देंगे और क्लाइंट्स के रिकॉर्ड रखेंगे, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद वित्तपोषण (टेरर फाइनेंसिंग) जैसे मामलों की पहचान की जा सके और उनसे निपटा जा सके.  भारत ने क्रिप्टो एसेट्स को लीगल टेंडर के (कानूनी) तौर पर मान्यता नहीं दी है, लेकिन इनकम-टैक्स कानून के तहत उन पर टैक्स लगता है. हाई-रिस्क क्लाइंट्स का KYC हर 6 महीने में अपडेट करना होगा, बाकी सबका सालाना होगा. सभी क्लाइंट आईडी, एड्रेस और ट्रांजेक्शन डिटेल्स कम से कम 5 साल तक रखने होंगे, या जांच चल रही हो तो तब तक.
49 crypto currency exchanges registered with FIU during 2024-25 fiscal: Report
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 49 क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) के पास पंजीकृत हुए. एक रिपोर्ट के अनुसार इनमें से ज्यादातर भारत में स्थित हैं. यह पंजीकरण इस क्षेत्र से धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए देश की कानूनी व्यवस्था के तहत किया गया है. इन एक्सचेंजों द्वारा संघीय एजेंसी को दी गई संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट (एसटीआर) के विश्लेषण में पाया गया कि क्रिप्टो फंड का दुरुपयोग हवाला, जुआ, घोटाले, धोखाधड़ी और अवैध वयस्क सामग्री वाली वेबसाइट चलाने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था.
कानूनी भाषा में क्रिप्टो करेंसी को आभासी डिजिटल परिसंपत्ति (वीडीए) कहा जाता है और इनमें व्यापार करने वाले एक्सचेंजों को वीडीए सेवा प्रदाता (वीडीए एसपी) कहा जाता है. इन एक्सचेंजों को 2023 में भारत के धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़ी रिपोर्टिंग प्रणाली के तहत लाया गया था. PMLA के तहत रिपोर्टिंग संस्था होने के नाते, इन एक्सचेंजों को एफआईयू को संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट सौंपनी होती है. एफआईयू एक संघीय एजेंसी है जो भारतीय वित्तीय प्रणाली के किसी भी दुरुपयोग को रोकने और उसका पता लगाने के लिए काम करती है.
वित्त वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में क्रिप्टो करेंसी का परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है और हाल के वर्षों में इसने वित्तीय क्षेत्र को बदलने की अपनी क्षमता के कारण ध्यान आकर्षित किया है. रिपोर्ट के अनुसार वीडीए और इनके सेवा प्रदाताओं के साथ धन शोधन और आतंकी वित्तपोषण के कुछ संभावित जोखिम हैं. ऐसा इनकी वैश्विक पहुंच, तीव्र निपटान की क्षमता, सीधे लेनदेन की सुविधा और लेनदेन के प्रवाह तथा पक्षों की पहचान छिपाने की संभावना के कारण है. मार्च 2025 तक 49 वीडीए सेवा प्रदाता एफआईयू के पास रिपोर्टिंग संस्थाओं के रूप में पंजीकृत थे, जिनमें से 45 एक्सचेंज स्वदेशी (भारत में स्थित) थे, जबकि बाकी चार विदेश में स्थित थे.
Crypto Fever Grips India's Non-Metro Cities
CoinSwitch की ताजा रिपोर्ट हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स 2025 के अनुसार, भारत का क्रिप्टो बाजार अब नॉन-मेट्रो क्षेत्रों से आकार ले रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवेश में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर उभरा है। यूपी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया।
रिपोर्ट के परिणाम बताते हैं कि क्रिप्टो निवेश में भागीदारी बड़े महानगरों से हटकर छोटे शहरों और कस्बों की ओर लगातार बढ़ रही है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले 45% लोग युवा हैं, जिनकी उम्र 26 से 35 वर्ष के बीच है। अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले इस पर लगने वाले टैक्स के बारे में जरूर जान लें।
क्रिप्टो पर कैसे लगता है टैक्स
क्रिप्टोकरेंसी को भारतीय कानून के तहत वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के अंतर्गत रखा गया है।
VDAs को बेचने पर होने वाले लाभ पर 30% की निश्चित दर से टैक्स लगता है, चाहे होल्डिंग की अवधि कितनी भी हो।
केवल खरीद लागत ही एकमात्र कटौती है, जिसकी अनुमति है। ट्रांजेक्शन शुल्क, माइनिंग और ट्रेडिंग खर्च जैसे कोई भी अन्य खर्च, कटौती योग्य नहीं हैं।
क्रिप्टोकरेंसी से हुए नुकसान को अन्य आय या पूंजीगत लाभ के साथ समायोजित  नहीं किया जा सकता है। नुकसान को आगे ले जाने की अनुमति नहीं है।
इसके अतिरिक्त, धारा 194S के तहत क्रिप्टो संपत्तियों की बिक्री या विनिमय पर 1% TDS कटता है।
टैक्सेबल क्रिप्टो ट्रांजेक्शन किसे माना जाता है?
क्रिप्टो को फिएट (INR) के लिए बेचना।
एक क्रिप्टोकरेंसी का दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के साथ विनिमय करना।
क्रिप्टो की मदद से कोई भी सामान या सेवाएं खरीदना (क्रिप्टो खर्च करना)। यह VDA का हस्तांतरण माना जाता है।
माइनिंग, स्टेकिंग, एयरड्रॉप्स या रिवॉर्ड्स के माध्यम से आय के रूप में प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी को आय माना जा सकता है और निपटान पर फिर से उस पर टैक्स लगना चाहिए।
क्रिप्टोकरेंसी उपहार: जब छूट की सीमा से अधिक प्राप्त होते हैं और स्वयं उपहार के रूप में प्राप्त नहीं होते हैं, तो उन पर टैक्स लगता है और बिक्री पर फिर से मूल्यांकन किया जाता है।
क्रिप्टो टैक्स की गणना कैसे करें
मई 2025 में, अनुज ने 1,50,000 रुपये में के बिटकॉइन खरीदे। दिसंबर 2025 में, इसे 2,20,000 रुपये में बेच दिया। इससे 70,000 का टैक्सेबल लाभ हुआ। लाभ पर 30%  की दर से टैक्स 21,000 रुपये होगा।
TDS भी कटेगा
यदि बिक्री के समय एक्सचेंज क्रिप्टो टीडीएस के लिए 1% की कटौती करता है, तो 2,20,000 रुपये का 1% यानी 2,200 रुपये कटौती होगी। नतीजतन, अनुज को 2,17,800 रुपये का शुद्ध भुगतान प्राप्त होगा। आयकर रिटर्न दाखिल करते समय कटौती किए गए  टीडीएस को कुल टैक्स देनदारी में से घटा दिया जाएगा और देय टैक्स 18,800 (21,000 - 2,200) रुपये होगा।
UP Leads India Crypto Boom as Bharat Redefines the Market CoinSwitch Annual Report 2025
Crypto Investment: भारत की क्रिप्टो कहानी अब सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं रही. कॉइनस्विच की प्रमुख रिपोर्ट 'इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलियो: हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स' के 2025 संस्करण के अनुसार, क्रिप्टो अपनाने का केंद्र अब निर्णायक रूप से भारत की ओर खिसक गया है. नॉन-मेट्रो भारत अब भागीदारी और निवेश गतिविधि का बहुमत संभाल रहा है. 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि भारत में क्रिप्टो अपनाना अब अधिक व्यापक, परिपक्व और देश की व्यापक निवेशक आबादी का प्रतिनिधि बन गया है. रिपोर्ट की सबसे प्रमुख खोज उत्तर प्रदेश का उदय है. राज्य ने कुल निवेशित मूल्य का 13.0 प्रतिशत हिस्सा लिया है जो इसे पारंपरिक निवेश केंद्रों जैसे महाराष्ट्र (लगभग 12.1 प्रतिशत) और कर्नाटक (7.9 प्रतिशत) से आगे ले जाता है. यह डेटा एक बड़े बदलाव को रेखांकित करता है कि क्रिप्टो अपनाना अब कुछ शहरी केंद्रों तक सीमित नहीं है बल्कि भारत के हृदय क्षेत्र में महत्वाकांक्षी निवेशकों द्वारा संचालित हो रहा है. उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र बाजार सुधार के दौरान 'बाय-द-डिप' गतिविधि में शीर्ष राज्यों में शामिल रहे, जो निवेशकों के मजबूत विश्वास को दिखाता है.
भारत की अगुवाई: टियर 2, 3 और 4 शहरों से तेज ग्रोथ
मेट्रो से दूरी का यह बदलाव अब स्पष्ट हो गया है. 2025 में.
टियर 2 शहरों ने कॉइनस्विच यूजर बेस का 32.2 प्रतिशत हिस्सा लिया.
टियर 3 और टियर 4 शहरों ने 43.4 प्रतिशत योगदान दिया. ये क्षेत्र मिलकर अब भारत की क्रिप्टो गतिविधि के 75 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे संकेत मिलता है कि ग्रोथ का अगला दौर छोटे शहरों और कस्बों से आएगा. यह भारतीय शेयर बाजार में देखे जा रहे ट्रेंड से मेल खाता है, जहां नॉन-मेट्रो भागीदारी तेजी से बढ़ रही है.
बिटकॉइन ने फिर शीर्ष स्थान लिया
2025 में निवेशकों की पसंद परिपक्व बाजार को दर्शाती है. बिटकॉइन (बीटीसी) ने सबसे अधिक निवेश वाली क्रिप्टो के रूप में अपनी जगह फिर हासिल की, जिसमें 8.1 प्रतिशत आवंटन है. यह डॉजकॉइन (डीओजीई) से आगे निकल गया. यह बदलाव वैश्विक संस्थागत रुचि और अनुकूल आर्थिक स्थितियों से हुआ. सक्रिय ट्रेडिंग में रिपल (एक्सआरपी) ने साल-दर-साल सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की और कॉइनस्विच प्लेटफॉर्म पर प्रमुख स्थान बनाया. राज्यों में जोखिम भूख भी अलग-अलग है.
कर्नाटक में ब्लू-चिप एसेट्स का सबसे अधिक आवंटन (30.1 प्रतिशत).
आंध्र प्रदेश में लार्ज-कैप एसेट्स की मजबूत पसंद (33.3 प्रतिशत).
बिहार सबसे जोखिम लेने वाला राज्य, मिड-कैप (24.4 प्रतिशत) और स्मॉल-कैप (36.5 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा निवेश.
क्रिप्टो निवेश युवाओं का रहा, लेकिन व्यापक होता जा रहा है. भारत में क्रिप्टो निवेश युवा आयु वर्ग से नेतृत्वित है.
26-35 साल वाले ने कुल निवेश का 45 प्रतिशत दिया जो पिछले साल के 42 प्रतिशत से ज्यादा है.
18-25 साल वाले का हिस्सा 25.3 प्रतिशत, जो 2024 से थोड़ा कम है.
बड़े आयु वर्गों में भागीदारी स्थिर, जो धीरे-धीरे व्यापक हो रही है.
महिलाएं कुल यूजर बेस का 12 प्रतिशत हैं, लेकिन क्षेत्रीय अंतर बड़ा है. आंध्र प्रदेश में महिलाओं ने 59 प्रतिशत क्रिप्टो निवेशकों का हिस्सा लिया, जो पुरुषों से 18 प्रतिशत आगे है. इससे क्रिप्टो अपनाने का अधिक समावेशी होना दिखता है.
परिपक्व बाजार, भारत की अगुवाई में
कॉइनस्विच के सह-संस्थापक आशीष सिंघल ने कहा: 2025 भारत के क्रिप्टो बाजार के लिए परिपक्वता का साल रहा है. निवेशक शुरुआती उत्साह से आगे बढ़कर सूचित और विश्वास आधारित निर्णय ले रहे हैं. मेट्रो रुचि बनाए हुए हैं लेकिन अपनाने की बड़ी कहानी नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में लिखी जा रही है, जो अब 75 प्रतिशत से अधिक गतिविधि संभाल रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार में भी यही गति है, जहां नॉन-मेट्रो अगले मिलियन निवेशक देने को तैयार हैं. उत्तर प्रदेश के निवेश नेतृत्व, बिहार के ग्रोथ पोर्टफोलियो और आंध्र प्रदेश में महिलाओं की अधिक भागीदारी से 2025 रिपोर्ट एक ऐसे इकोसिस्टम की तस्वीर दिखाती है जो भौगोलिक और जनसांख्यिकीय रूप से विविध हो रहा है. भारत में क्रिप्टो का अगला दौर मेट्रो से नहीं पूरे भारत से आकार लेगा.
Delhi maintains a balanced approach to crypto adoption: CoinSwitch report
Crypto Investment: भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच (CoinSwitch) ने आज अपनी प्रमुख रिपोर्ट 'इंडियाज़ क्रिप्टो पोर्टफोलियो: हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स (India’s Crypto Portfolio: How India Invests)' का 2025 संस्करण जारी किया. 2.5 करोड़ से अधिक यूज़र्स पर आधारित यह रिपोर्ट भारत के क्रिप्टो बाजार के लगातार हो रहे विकास पर प्रकाश डालती है जिसमें दिल्ली जैसे मेट्रो शहर मजबूत दृढ़ विश्वास और नपे-तुले निवेश व्यवहार को बनाए रखे हुए हैं. इस वर्ष के संस्करण में राज्य-स्तरीय रुझानों को उजागर किया गया है जिसमें दिल्ली राष्ट्रीय क्रिप्टो बाज़ार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभा रहा है. शहर के निवेश पैटर्न एक अनुशासित मुख्य दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जिसे उच्च-बेटा संपत्तियों में चयनित एक्सपोज़र का समर्थन प्राप्त है, जो एक संतुलित लेकिन विकास-उन्मुख रणनीति का संकेत देता है.
दिल्ली का क्रिप्टो बाजार अभी भी युवाओं के नेतृत्व में है जिसमें युवा भागीदार हावी हैं. महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 19.6% है जबकि पुरुष निवेशकों की हिस्सेदारी 80.4% है जो महिला निवेशकों के बीच बढ़ती भागीदारी का संकेत है. हालांकि दिल्ली एक मेट्रो-संचालित बाजार है, आस-पास के शहरी क्षेत्रों में भागीदारी जारी है जो गैर-मेट्रो क्षेत्रों में व्यापक क्रिप्टो अपनाने में सहयोग कर रही है.
कॉइनस्विच के सह-संस्थापक, आशीष सिंघल ने कहा, 2025 भारत के क्रिप्टो बाजार के लिए स्पष्ट परिपक्वता का वर्ष रहा है. हम देख रहे हैं कि निवेशक शुरुआती उत्साह से आगे बढ़ रहे हैं और अधिक सूचित, दृढ़ विश्वास-आधारित निर्णय ले रहे हैं जबकि मेट्रो शहरों में लगातार मजबूत दिलचस्पी बनी हुई है. अपनाने की व्यापक कहानी भारत के गैर-मेट्रो भौगोलिक क्षेत्रों में सामने आ रही है जो अब देश की 75% से अधिक क्रिप्टो गतिविधि के लिए जिम्मेदार हैं. यही गति भारतीय इक्विटी बाजारों में भी दिखाई दे रही है जहां गैर-मेट्रो शहर लगातार बढ़ रहे हैं और अगले दस लाख निवेशकों को प्रदान करने के लिए तैयार हैं.
2025 में दिल्ली के क्रिप्टो बाज़ार को निवेशकों के विश्वास ने परिभाषित किया जहां पोर्टफोलियो एक स्थिर नींव और चयनित उच्च-विकास एक्सपोज़र को दर्शाते हैं. ब्लू-चिप में 23.9%, लार्ज-कैप में 31.8%, मिड-कैप में 19.9%, और स्मॉल-कैप संपत्तियों में 24.4% इस प्रकार आवंटन रहे. बिटकॉइन निवेश और ट्रेडिंग दोनों के लिए मुख्य आधार बना रहा जो डिजिटल संपत्तियों के प्रति शहर के व्यवस्थित और विश्वास-आधारित दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. कुल मिलाकर दिल्ली एक अनुशासित और सुनियोजित क्रिप्टो बाजार के रूप में उभरती है, जिसमें मजबूत युवा भागीदारी, बढ़ती महिला भागीदारी, और एक लगातार विस्तार करने वाला, विविध पारिस्थितिकी तंत्र भारत के डिजिटल एसेट परिदृश्य को आकार दे रहा है.
मुख्य विशेषताएं
बिटकॉइन (BTC) ने 8.1% आवंटन के साथ सबसे अधिक निवेशित संपत्ति के रूप में अपनी शीर्ष स्थिति फिर से हासिल की, डॉजकॉइन (DOGE) को पीछे छोड़ते हुए.
रिपल (XRP) ने इस वर्ष गतिविधि में सबसे बड़े उछालों में से एक देखा और प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक ट्रेड की जाने वाली कॉइनों में शामिल हो गया।
26–35 आयु वर्ग भारत में क्रिप्टो निवेशकों का 45% योगदान देता है.
18–25 आयु वर्ग 25.3% तक बढ़ गया है, जो युवाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है.
भारत में क्रिप्टो गतिविधि देर रात चरम पर होती है, जिसमें रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक का समय सबसे व्यस्त ट्रेडिंग घंटा है.
जनवरी क्रिप्टो निवेशकों के लिए सबसे सक्रिय महीनों में से एक रहा.
19 जनवरी वर्ष का सबसे व्यस्त ट्रेडिंग दिन बनकर उभरा, जो सप्ताह की शुरुआत में BTC की बढ़त से प्रेरित था.
ये अंतर्दृष्टि (insights) पूरी तरह से कॉइनस्विच (CoinSwitch) यूज़र डेटा पर आधारित हैं और अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग या निवेश गतिविधि को नहीं दर्शाती हैं.
bitcoin declines to less than usd 86000 as usd140 billion evaporates from crypto market
Bitcoin Price: सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार (cryptocurrency market) में भारी उथल-पुथल देखी गई. जोखिम से बचने की भावना (risk-off sentiment) के कारण कुल बाजार पूंजीकरण महज कुछ घंटों में करीब 140 अरब डॉलर घट गया. दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल संपत्ति बिटकॉइन (BTC) को सबसे बड़ा झटका लगा. पिछेल 24 घंटे में लगभग 6 फीसदी गिरकर 86,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया जिससे निवेशकों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है. एक समय यह 85,778 डॉलर के आसपास भी कारोबार करता दिखा.
अल्टकॉइन्स (Altcoins) को गहरा नुकसान
बिकवाली का असर बड़े अल्टकॉइन्स (Altcoins) पर भी पड़ा. एथेरियम (ETH) करीब 5.85 फीसदी टूटकर 2,814 डॉलर के आसपास पहुंच गया. कार्डानो (ADA), एक्सआरपी (XRP), बीएनबी और सोलाना (Solana) जैसे प्रमुख टोकन 10 फीसदी से ज्यादा गिर गए. पिछले एक दिन में क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.82 फीसदी घटकर लगभग 2.94 लाख करोड़ डॉलर पर था. CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण 4.82% घटकर 2.94 ट्रिलियन डॉलर रह गया. इस भारी गिरावट में 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा के लिवरेज्ड लॉन्ग पोजीशन लिक्विडेट हो गए, जिससे ट्रेडर्स में दहशत साफ दिखी. विश्लेषकों के अनुसार यह तेज गिरावट कई वजहों से हुई है. अक्टूबर की शुरुआत में हुई रिकॉर्ड लिक्विडेशन के बाद अब भी लिवरेज साफ हो रहा है. चीन द्वारा क्रिप्टो पर प्रतिबंध को फिर से सख्ती से लागू करने और स्टेबलकॉइन्स पर कार्रवाई की चेतावनी ने नकारात्मक माहौल बनाया. CoinDCX रिसर्च टीम ने कहा कि, बेयर फिर हावी हो गए हैं.
बिटकॉइन में 16.7% तक की कमी
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नवंबर महीने की भयंकर गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. बिटकॉइन इस पूरे महीने में अब तक 16.7 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है. ताजा बिकवाली में यह 86,000 डॉलर के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया है. मार्केट विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट मौलिक कमजोरी से ज्यादा "लिवरेज फ्लश-आउट" है यानी बाजार से अत्यधिक कर्ज (हाई लिवरेज) पर सट्टा लगा रहे ट्रेडर्स बाहर हो रहे हैं. इस वजह से इसे स्थायी संकट की बजाय अस्थायी सफाई प्रक्रिया माना जा रहा है. अब बिटकॉइन के लिए अगले बड़े मनोवैज्ञानिक और तकनीकी सपोर्ट स्तर 85,500 डॉलर तथा 82,000 डॉलर के आसपास है. अगर बिकवाली का दबाव बना रहा तो कीमत इन स्तरों को भी छू सकती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, लिवरेज साफ होने के बाद बाजार में स्थिरता लौटने की संभावना है लेकिन फिलहाल मंदड़ियों का दबदबा बना हुआ है.
क्रिप्टो बेयर साइकिल की नई शुरुआत
ट्रेडर्स के बीच चर्चा है कि मौजूदा गिरावट की शुरुआत अक्टूबर में उस वक्त हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. कई लोग इसे चार साल के क्रिप्टो बेयर साइकिल की नई शुरुआत मान रहे हैं. यदि ऐसा हुआ तो ऊपरी स्तरों पर क्रिप्टोकरेंसी खरीदने वाले निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस तेज गिरावट का असर संस्थागत निवेशकों पर भी साफ दिख रहा है. बिटकॉइन में भारी निवेश रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोस्ट्रैटेजी जैसी संस्थाओं पर मार्जिन कॉल का दबाव बढ़ सकता है. अगर बिटकॉइन की कीमत और लुढ़केगी तो इन कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Bitcoin Crashes Below $90K, Hits 7-Month Low in Major Sell-Off
Bitcoin Price Today: दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले कुछ दिनों से भारी दबाव में है. आज मंगलवार, 18 नवंबर को बिटकॉइन प्राइस सात महीने बाद पहली बार 90,000 डॉलर के नीचे फिसल गया. एक महीने तक 1.26 लाख डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बिटकॉइन अब भारी बिकवाली के दौर से गुजर रहा है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. बिटकॉइन के अलावा, इथेरियम (ETH) समेत दूसरी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर भी गिरावट का दौर हावी है.
अक्टूबर के हाई से 30% नीचे Bitcoin
खबरों के अनुसार, बिटकॉइन के इस हालिया क्रैश ने साल 2025 के पूरे मुनाफे को करीब-करीब साफ कर दिया है. बिटकॉइन अब अपने अक्टूबर के रिकॉर्ड हाई 1,26,000 डॉलर से करीब 30 फीसदी नीचे आ चुका है. एशियाई कारोबार में ये आज 2 प्रतिशत लुढ़क कर 89,953 डॉलर पर आ गया था. क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म कॉइन मार्केट कैप (Coin Market Cap) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिटकॉइन ने 89,300.46 डॉलर का निचला स्तर देखा. मंगलवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर बिटकॉइन प्राइस मामूली सुधर कर 90,697.99 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Ether और XRP पर भी भारी दबाव
इथेरियम (ETH) भी लगातार दबाव झेल रहा है. अगस्त में 4,953.73 डॉलर के पीक से अब तक इथर का भाव करीब 40 पर्सेंट नीचे आ चुका है. पिछले 24 घंटे के दौरान इथेरियम ने ऊंचे में 3,218.13 डॉलर, जबकि नीचे में 2,948.33 डॉलर का लेवल देखा. उसी दिन एक्सआरपी (XRP) भी 2.30 डॉलर के रेजिस्टेंस से तेज झटका खाकर 2.12 डॉलर तक नीचे आया. प्रॉफिट बुकिंग की वजह से डिमांड पर भारी दबाव पड़ा है.
Crypto Crash Reason: इन वजहों से क्रिप्टो में आ रही गिरावट
क्रिप्टो ट्रेडर्स का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का कारण अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है. इससे निवेशक वापस से सुरक्षित निवेश के विकल्पों का रुख कर रहे हैं. ऊंची तेजी के बाद मुनाफावसूली का दौर हावी होना भी कीमतों को नीचे ला रहा है. ईटीएफ की निकासी (ETF Outflows) और संस्थागत निवेशकों की मुनाफावसूली इस गिरावट को और बढ़ा रही है. बिटकॉइन ईटीएफ से साप्ताहिक आधार पर 1.11 अरब डॉलर की निकासी हुई है और 14 नवंबर को 492.11 मिलियन डॉलर की निकासी की गई.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Madras High Court Recognises Cryptocurrency As Property Under Indian Law
भारत में क्रिप्टोकरेंसी के कानूनी स्टेटस पर महत्वपूर्ण फैसला आया है. मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी “प्रॉपर्टी” है, जो ओन्ड, एंजॉय्ड और ट्रस्ट में होल्ड की जा सकती है. जस्टिस एन आनंद वेंकटेश की सिंगल-जज बेंच ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि क्रिप्टोकरेंसी प्रॉपर्टी है. यह टैंजिबल प्रॉपर्टी नहीं, न ही करेंसी है, लेकिन लाभकारी रूप में एंजॉय और पजेस्ड की जा सकती है.
कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के अहमद जीएच अरिफ बनाम सीडब्ल्यूटी और जिलुभाई नानभाई खाचर बनाम गुजरात राज्य केसेज से सपोर्ट लिया. प्रॉपर्टी का मतलब कानून द्वारा गारंटीड और प्रोटेक्टेड राइट्स का एग्रीगेट है, जो हर वैल्युएबल राइट और इंटरेस्ट तक फैला है. क्रिप्टोकरेंसी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 2(47ए) के तहत वर्चुअल डिजिटल एसेट है और स्पेकुलेटिव ट्रांजेक्शन नहीं. यह फैसला वजिरएक्स पर 3,532.30 एक्सआरपी कॉइन्स (एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी) की होल्डिंग्स प्रोटेक्ट करने की मांग पर आया, जो 2024 में साइबरअटैक के बाद फ्रीज हुईं थी.
यह भी पढ़ें- क्या है फेड का नया Crypto प्लान? | Watch Crypto Counter with Anshuman Tiwari
कोर्ट ने आवेदक की होल्डिंग्स को उसकी प्रॉपर्टी माना और आर्बिट्रेशन पेंडिंग तक इंटरफियरेंस रोका दिया. क्रिप्टो ब्लॉकचेन में 1s और 0s की स्ट्रीम्स हैं, लेकिन ओन्ड, ट्रांसफर्ड और स्टोर्ड की जा सकती हैं. कोर्ट ने कहा कि भारत को इनोवेशन को प्रोत्साहित करते हुए कंज्यूमर्स प्रोटेक्ट और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मेंटेन करने वाला रेगुलेटरी रिजीम डिजाइन करने का मौका है. मद्रास हाईकोर्ट ने न्यूजीलैंड हाईकोर्ट के 2020 रुस्को बनाम क्रिप्टोपिया केस से उदाहरण लिया. क्रिप्टोकरेंसी को यूके, सिंगापुर और यूएस कोर्ट्स ने भी क्रिप्टो को प्रॉपर्टी या कमोडिटी माना है. यह फैसला टैक्सेशन, इनहेरिटेंस, इनसॉल्वेंसी और कॉन्ट्रैक्ट एनफोर्समेंट पर व्यापक प्रभाव डालेगा.
क्रिप्टोकरेंसी को प्रॉपर्टी मानने के बाद निवेशकों को क्या फायदें?
मजबूत कानूनी सुरक्षा: आपकी क्रिप्टो होल्डिंग्स अब आपकी निजी संपत्ति मानी जाएगी. एक्सचेंज या कोई तीसरा पक्ष बिना आपकी सहमति के इसे जब्त, फ्रीज या रीडिस्ट्रिब्यूट नहीं कर सकता.
ट्रस्ट में होल्डिंग्स: एक्सचेंज अब आपके क्रिप्टो को ट्रस्ट में रखने के लिए बाध्य होंगे. मतलब, हैक होने पर भी आपकी होल्डिंग्स को अन्य निवेशकों के नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
प्रॉपर्टी लॉ के तहत रक्षा: अब आप इंजंक्शन, ट्रस्ट क्लेम, मिसएप्रोप्रिएशन जैसे प्रॉपर्टी लॉ के हथियारों से अपनी क्रिप्टो की रक्षा कर सकते हैं.
हैक या फेल्योर में प्राथमिकता: यदि एक्सचेंज हैक हो या दिवालिया हो जाए, तो आपकी क्रिप्टो को सिग्रीगेटेड वॉलेट में रखा जाना चाहिए. रिकवरी में आपको प्राथमिकता मिलेगी.
इनहेरिटेंस और गिफ्टिंग: क्रिप्टो अब विरासत में दी जा सकती है. गिफ्ट या उत्तराधिकार में टैक्स ट्रिगर स्पष्ट हो जाएगा.
घरेलू कोर्ट में मुकदमा: विदेशी एक्सचेंज या आर्बिट्रेशन के बावजूद, भारतीय निवेशक भारतीय कोर्ट में अपनी क्रिप्टो की रक्षा के लिए मुकदमा कर सकते हैं.
Bitcoin Crash: BTC Price Dips Below $100K First Time Since June
Bitcoin Price Today: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. दुनिया की सबसे महंगी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन एक लाख डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे धंस गई. बिटकॉइन ने साल 2025 के गर्मी के मौसम में आई सारी बढ़त गंवा दिया है. यह तेजी वॉल स्ट्रीट के उत्साह और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के जोश से आई थी, जो अब खत्म हो गई है. बिटकॉइन के अलावा, इथेरियम (ETH) और अल्टकॉइन्स के कीमतों में भी तेजी गिरावट आई है.
रिकॉर्ड हाई से 20% नीचे आए Bitcoin Prices
न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार को बिटकॉइन की कीमत न्यूयॉर्क में 7.4 फीसदी तक गिरकर 96,794 डॉलर पर आ गई. जून के बाद पहली बार बिटकॉइन 1,00,000 डॉलर के स्तर से नीचे चला गया है. एक महीने पहले बने रिकॉर्ड हाई से बिटकॉइन के भाव करीब 20 फीसदी गिर चुके हैं. बिटकॉइन ने 7 अक्टूबर को 126,198.07 डॉलर का स्तर छुआ था और ऑल टाइम हाई बनाया था. वहीं, ईथर 15 फीसदी तक लुढ़का और कई अल्टकॉइन्स में भी ऐसा ही नुकसान हुआ, जिनमें से कई कम लिक्विड टोकन्स इस साल 50 फीसदी से ज्यादा डूब चुके हैं.
भीषण गिरावट के बाद बिटकॉइन में हल्की रिकवरी
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म कॉइन मार्केट कैप (Coin Market Cap) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिटकॉइन ने 98,962.06 डॉलर का निचला स्तर देखा. बुधवार सुबह 11 बजे बिटकॉइन प्राइस 1,01,896.89 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निचले स्तर से करीब 3 फीसदी का सुधार है.
Bitcoin Price Crash Reason: ये हैं गिरावट की वजह
अक्टूबर के शुरू में बिटकॉइन रिकॉर्ड स्तर पर था. इसका असली टर्निंग पॉइंट भी अक्टूबर में ही आया, जब भारी लिक्विडेशन की लहर ने अरबों डॉलर की पोजीशंस को मिटा दिया. लंबे समय से बिटकॉइन रखने वाले निवेशकों ने मुनाफावसूली को तेज कर दिया है. ट्रेडर्स ने क्रिप्टो बाजार से फिलहाल दूरी बनाई हुई है. सबसे बड़ा झटका आया अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से. चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती 'गारंटीड नहीं' है, जिससे रेट कट की उम्मीदें कम हुई हैं. मजबूत डॉलर ने फाइनेंशियल कंडीशंस कसे और रिस्की एसेट्स जैसे क्रिप्टो पर दबाव बढ़ाया. दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप की चीन पर 100 फीसदी टैरिफ की धमकी ने ग्लोबल मार्केट्स को हिला दिया था. अक्टूबर में इसी वजह से 19 अरब डॉलर की लिक्विडेशन हुई थी.
Delhi-NCR Retains Top Spot in Crypto Investments in India: CoinSwitch Q3 Report
भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म CoinSwitch ने गुरुवार को अपनी “इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलिओ: हाऊ इंडिया इन्व्हेस्ट्स” रिपोर्ट को जारी किया है. यह रिपोर्ट 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा पर बेस्ड है और भारत में क्रिप्टो निवेश के बदलते व्यवहार, ट्रेडिंग पैटर्न और जनसांख्यिकीय रुझानों (demographic trends) के बारे में जानकारी देती है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में पहली बार Gen Z (18-25 वर्ष) 37.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ क्रिप्टो निवेशकों के सबसे बड़े वर्ग के रूप में उभरा है, जिसने मामूली अंतर से Millennials (26-35 वर्ष) को पीछे छोड़ा है, जिनकी हिस्सेदारी 37.3 फीसदी है, जबकि 36-45 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 17.8 फीसदी है.
दिल्ली-एनसीआर ने 19.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत के क्रिप्टो निवेश परिदृश्य में अपना शीर्ष स्थान एक और तिमाही के लिए बनाए रखा है, इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई का स्थान है. राजधानी की यह स्थायी बढ़त इसकी बढ़ती वित्तीय जागरूकता और डिजिटल संपत्तियों को विविध निवेश पोर्टफोलियो का हिस्सा मानकर मुख्यधारा में स्वीकार किए जाने को दर्शाती है.
एनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में डिस्ट्रिब्यूशन की डिटेल
ब्लू-चिप एसेट्स निवेशकों के पोर्टफोलियो का 25.0 फीसदी बनाते हैं
लार्ज-कैप एसेट्स प्रमुख भूमिका निभाते हुए 36.1 फीसदी हैं
मिड-कैप एसेट्स ठोस 32.0 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं
स्मॉल-कैप एसेट्स मिश्रण में 6.9 फीसदी योगदान देते हैं
दिल्ली-एनसीआर 65.3 फीसदी पोर्टफोलियो लाभ में होने के साथ उन क्षेत्रों में सबसे आगे है जहां निवेशक रणनीतिक एसेट अलोकेशन के साथ निरंतर सहभागिता को जोड़ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह एक परिपक्व हो रहे निवेशक वर्ग का संकेत है जो विकास और जोखिम प्रबंधन दोनों को महत्व देता है, और यह अल्पकालिक सट्टेबाजी की बजाय दीर्घकालिक, लक्ष्य-उन्मुख निवेश की ओर बदलाव को दर्शाता है.
कॉइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरी ने कहा कि हमारी जानकारी देश के सबसे बड़े रिटेल निवेशक वर्गों में से एक को दर्शाती है. आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि भारत का क्रिप्टो बाजार अब एक अधिक परिपक्व चरण में प्रवेश कर रहा है. हम जो देख रहे हैं वह है बड़े शहरों से परे वित्तीय सशक्तिकरण. हालांकि महानगर अभी भी अग्रणी हैं, लेकिन भारत की क्रिप्टो कहानी का अगला चरण टियर 2 और 3 शहरों द्वारा आकार लिया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2025 इस तिमाही का सबसे व्यस्त महीना रहा, जिसमें प्लेटफॉर्म पर कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम का सबसे बड़ा हिस्सा दर्ज किया गया. ट्रेडिंग की चरम गतिविधि 11 जुलाई और 18 जुलाई को देखी गई, जो बिटकॉइन की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रैली और अमेरिका में GENIUS अधिनियम के पारित होने के साथ मेल खाती है.
Cryptocurrency as Property recognised by Madras High Court
Cryptocurrency as Property: मद्रास हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में क्रिप्टोकरेंसी को भारतीय कानून के तहत ‘संपत्ति’ के रूप में मान्यता दी है. कोर्ट ने इसके साथ ही साफ किया है कि क्रिप्टोकरेंसी को संपत्ति के रूप में ट्रस्ट में रखा जा सकता है. इस फैसले को निवेशकों के हितों की सुरक्षा और नियामकों के लिए स्पष्टता के लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है.
इस याचिका पर हाई कोर्ट में हो रही थी सुनवाई
मद्रास हाई कोर्ट का यह फैसला एक क्रिप्टो निवेशक की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया. याचिकाकर्ता की एक्सआरपी होल्डिंग्स को क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स ने 2024 के साइबर हमले के बाद फ्रीज कर दिया था. याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश ने स्पष्ट किया कि क्रिप्टोकरेंसी न तो मूर्त संपत्ति है और न ही मुद्रा, लेकिन यह एक ऐसी संपत्ति है, जिसका आनंद लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस संपत्ति का स्वामित्व रखा जा सकता है और इसे ट्रस्ट में रखा जा सकता है.
दूसरे यूजर्स की संपत्ति से नहीं कर सकते भरपाई
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि उनकी संपत्ति उस Ethereum टोकन से अलग थी, जो हैक में चोरी हुआ था. उन्होंने अपने पोर्टफोलियो को पुनर्वितरण से बचाने के लिए निषेधाज्ञा (इंजंक्शन) की मांग की थी. कोर्ट ने वजीरएक्स की ‘सोशलाइजेशन ऑफ लॉसेज’ की योजना को भी खारिज कर दिया, जिसमें सभी यूजर्स के बीच नुकसान का पुनर्वितरण प्रस्तावित था. कोर्ट ने कहा- किसी अन्य यूजर की संपत्ति का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को हुए नुकसान की भरपाई के लिए करना तर्कसंगत नहीं है. यूजर्स की संपत्तियां ट्रस्ट में रखी जाती हैं और इन्हें किसी अन्य के नुकसान को कवर करने के लिए पुनः आवंटित नहीं किया जा सकता.
इस फैसले से होंगे ये 3 मुख्य असर
कोर्ट के इस फैसले ने भारतीय क्रिप्टो सेक्टर में तीन प्रमुख कारणों से हलचल मचा दी है. सबसे पहला है- क्रिप्टोकरेंसी को स्वामित्व और ट्रस्ट में रखी जा सकने वाली संपत्ति के रूप में मान्यता. दूसरा कारण है कि भारतीय अदालतों के पास डिजिटल संपत्ति विवादों में हस्तक्षेप का अधिकार है, भले ही उसमें विदेशी मध्यस्थता हो. वहीं तीसरा कारण निवेशकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस अदालती फैसले के दूरगामी असर देखने को मिल सकते हैं.
विशेषज्ञ फैसले को बता रहे निर्णायक क्षण
क्रिप्टो विशेषज्ञ शरत चंद्रा ने लिंक्डइन पोस्ट में इस फैसले को भारत में क्रिप्टो न्यायशास्त्र के लिए एक निर्णायक क्षण बताया. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम की धारा 9 के तहत भारतीय अदालतों के अधिकार को बरकरार रखा, भले ही मामला विदेशी मध्यस्थता से संबंधित हो, बशर्ते संपत्ति और निवेशक भारत में हों. संबंधित मामले में निवेश एक भारतीय बैंक खाते से हुआ था और प्लेटफॉर्म द्वारा संपत्ति फ्रीज करने का प्रभाव भी भारत में महसूस किया गया. यह वेब3 प्लेटफॉर्मों के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करता है, जो सीमाओं के पार संचालित होते हैं लेकिन भारतीय यूजर्स को सेवा प्रदान करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. क्रिप्टो में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर क्रिप्टो में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Crypto Market Crash biggest in history after Trump China tariffs announcement
Crypto Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा ने वैश्विक वित्तीय बाजारों को हिला दिया है. शुक्रवार देर रात वॉल स्ट्रीट पर 1.5 लाख करोड़ डॉलर के नुकसान के कुछ घंटों बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भारी गिरावट आई, जिसमें निवेशकों के 19 अरब डॉलर स्वाहा हो गए. कॉइनग्लास के आंकड़ों के अनुसार, यह क्रिप्टो बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा लिक्विडेशन है.
ट्रंप की इस घोषणा से मची खलबली
ट्रंप ने 1 नवंबर से चीन से सभी आयात पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने और क्रिटिकल सॉफ्टवेयर के निर्यात पर नियंत्रण की घोषणा की है. ट्रंप की यह घोषणा चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात प्रतिबंध के जवाब में आई. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- चीन ने व्यापार पर असाधारण आक्रामक रुख अपनाया है. इस अभूतपूर्व स्थिति के आधार पर, अमेरिका चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा और सभी क्रिटिकल सॉफ्टवेयर के निर्यात पर नियंत्रण लागू करेगा.
1 घंटे में डूब गए 7 अरब डॉलर
इस खबर ने न केवल क्रिप्टो बल्कि स्टॉक मार्केट, तेल और अन्य एसेट क्लास को भी प्रभावित किया. इसके चलते वॉल स्ट्रीट पर नास्डैक और एसएंडपी 500 में छह महीनों की सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई. वहीं क्रिप्टो मार्केट में कुल लिक्विडेशन 19 अरब डॉलर से अधिक हो गया, जिसमें बिटकॉइन, इथेरियम और सोलाना सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. कॉइनग्लास के अनुसार, ट्रंप की घोषणा के एक घंटे में ही 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि कुल मिलाकर 16 लाख से अधिक ट्रेडर्स प्रभावित हुए. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे एक्सचेंज और डीएफआई प्लेटफॉर्म्स को शामिल करने पर कुल लिक्विडेशन 30 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है.
बिटकॉइन, इथेरियम समेत चारों ओर गिरावट
इस गिरावट के बाद पूरे सप्ताह में बिटकॉइन का नुकसान करीब 10 फीसदी का हो गया. यह एक समय 1.03 लाख डॉलर तक गिर गया था, लेकिन बाद में 1.12 लाख डॉलर के आस-पास स्थिर हुआ. इसकी मार्केट कैप कम होकर 2.22 ट्रिलियन रह गई. इथेरियम (ईटीएच) 14 फीसदी की गिरावट के साथ 3,742.88 डॉलर पर बंद हुआ, जबकि सोलाना (एसओएल) 20 फीसदी से अधिक गिरकर 178.72 डॉलर पर आ गया. अन्य प्रमुख टोकन्स में बाइनेंस कॉइन (बीएनबी) 6.6 फीसदी नीचे और एक्सआरपी 22 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुआ.
शून्य तक गिर गए कुछ अल्टकॉइन्स
बाइनेंस जैसे प्रमुख एक्सचेंज पर भी हंगामा मच गया, जहां यूजर्स ने फ्रोजन अकाउंट्स, फेल स्टॉप-लॉस ऑर्डर्स और फ्लैश क्रैश की शिकायत की. कुछ अल्टकॉइन्स जैसे एनजिन (ईएनजे) और कॉस्मॉस (एटीओएम) की कीमतें कुछ समय के लिए तो शून्य के करीब पहुंच गईं. इस क्रैश ने एक बार फिर ये यह साबित किया कि क्रिप्टो के बाजार में भारी उठापटक की आशंका अनायास नहीं है.
S&P Launched Digital Markets 50 Index for crypto
वॉल स्ट्रीट के दिग्गज एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) ने क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो-लिंक्ड इक्विटी को मिलाकर अपना पहला हाइब्रिड बेंचमार्क लॉन्च किया है. यह एक ऐसा कदम है, जो वॉल स्ट्रीट के डिजिटल संपत्ति को तेजी से अपनाने को दर्शाता है. इस नए बेंचमार्क का नाम एसएंडपी डिजिटल मार्केट्स 50 इंडेक्स (S&P Digital Markets 50 Index) है. यह क्रिप्टो अर्थव्यवस्था में 50 प्रमुख घटकों को ट्रैक करेगा, जिसमें ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट ऑपरेशंस से जुड़ी 35 सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियां और मौजूदा एसएंडपी क्रिप्टोकरेंसी ब्रॉड डिजिटल मार्केट इंडेक्स से चयनित 15 क्रिप्टोकरेंसी शामिल हैं.
S&P ग्लोबल क्रिप्टो इंडेक्स एक नई शुरुआत
एसएंडपी डिजिटल मार्केट्स 50 इंडेक्स एक मार्केट स्कोरबोर्ड है. अन्य इंडेक्स से यह निवेशकों को बिटक्वाइंस और कंपनियों की सेहत एक साथ दिखाएगा. इससे रिसर्च, ट्रैकिंग, और निवेश आसान होगा. क्रिप्टोकरेंसी अब पारंपरिक फाइनेंस से जुड़ रही है. बैंक, वित्तीय संस्थाएं और कॉरपोरेट्स इसे अपना रहे हैं, इसलिए यह नया इंडेक्स क्रिप्टो के संसार में समुद्र और आकाश दोनों को दिखाने वाली मौसम रिपोर्ट जैसा होगा.
निवेशकों को होगा क्या फायदा
यह इंडेक्स निवेशकों को क्रिप्टो इकोसिस्टम के दोनों पक्षों ट्रेडिशनल इक्विटी मार्केट्स और डिसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क्स के  प्रदर्शन को मापने का मीट्रिक देगा.S&P का यह कदम क्रिप्टो मार्केट डायवर्सिफिकेशन को बढ़ावा देगा. S&P ने Dinari के साथ पार्टनरशिप की है, जो यूएस-बेस्ड टोकनाइजेशन फर्म है और पब्लिक सिक्योरिटीज को ऑन-चेन एक्सेस देती है. Dinari dShares प्लेटफॉर्म पर इंडेक्स का टोकन वर्जन क्रिएट करेगी, जिससे निवेशक ब्लॉकचेन के जरिए डायरेक्ट एक्सपोजर पा सकेंगे. S&P Global के अनुसार, टोकनाइज्ड इंडेक्स साल के अंत तक लाइव होगा. टोकनाइज्ड क्रिप्टो बेंचमार्क के रूप में यह निवेश को आसान बनाएगा.
Walmart के कदम से Cryptocurrency में आई तेजी, OnePay पर शुरू होगी ट्रेडिंग और कस्टडी
S&P का नया इंडेक्स डिजिटल एसेट बेंचमार्क्स के बढ़ते दायरे में एक नया एडिशन है, इसमें S&P Cryptocurrency Indices और S&P Digital Market Indices शामिल हैं, जो इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए स्टैंडर्ड रेफरेंस बन चुके हैं. यह लॉन्च क्रिप्टो के मेनस्ट्रीम फाइनेंस में एकीकरण के बढ़ते ट्रेंड के अनुरूप है.
S&P Global का कहना है कि डिजिटल मार्केट 50 इंडेक्स निवेशकों को कंसिस्टेंट, रूल्स-बेस्ड टूल देगा, जो ट्रेडिशनल फाइनेंशियल मार्केट्स और ब्लॉकचेन-बेस्ड एसेट्स के बीच उभरते संबंधों की जांच करेगा. इंडेक्स आने के बाद यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो-लिंक्ड कंपनियां अब उभरती अर्थव्यवस्था के दो पहलु हैं, जो वैश्विक पूंजी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं. वॉल स्ट्रीट का क्रिप्टो के साथ एकीकरण इसे मुख्यधारा में लाने का एक प्रयास माना जा रहा है. बिटकॉइन एसएंडपी इंडेक्स जैसे बेंचमार्क्स से ईटीएफ या म्यूचुअल फंड्स भी आ सकते हैं, जो डायवर्सिफिकेशन को बढ़ावा देंगे.
नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा बिटकॉइन, निकला 1.25 लाख डॉलर के पार
कुल मिलाकर, S&P Digital Markets 50 Index क्रिप्टो बाजार की साख को बढ़ाने का काम करेगा. ब्लॉकचेन असेट बेंचमार्क के रूप में यह पारदर्शिता और नियामकीय भरोसा लाएगा. निवेशक इसकी मदद से अपनी ग्रोथ स्ट्रेट्जी बना सकेंगे.
Walmart's OnePay to Add Cryptocurrency Trading and Custody
वॉलमार्ट (Walmart) के समर्थन वाला फिनटेक प्लेटफॉर्म वनपे (OnePay), जो वर्तमान में लगभग 15 लाख यूजर्स को अपनी सेवाएं दे रहा है,  2025 के अंत तक अपने ऐप में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और कस्टडी फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह नया फीचर यूजर्स को ऐप के भीतर ही बिटकॉइन (Bitcoin) और एथर (Ether) खरीदने, रखने और कन्वर्ट करने की सुविधा देगा. इन्हें अमेरिका के प्रमुख फिनटेक जैसे पेपाल (PayPal), वेन्मो (Venmo) और कैश ऐप (Cash App) के समकक्ष रखने की योजना है.
OnePay की शुरुआत 2021 में Walmart और Ribbit Capital के निवेश से हुई थी. यह ऐप बैंकिंग, पेमेंट्स, क्रेडिट, और बचत सेवाएं प्रदान करता है. पिछले दो वर्षों में, OnePay ने क्रेडिट कार्ड और मोबाइल सेवा योजनाएं भी जोड़ी हैं, जिससे यह एक सम्पूर्ण डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में अग्रसर है.
इस क्रिप्टो इंटीग्रेशन के टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में शिकागो आधारित ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर Zerohash उभरकर सामने आया है. Zerohash द्वारा निर्मित APIs से OnePay को ट्रेडिंग, कस्टडी और एसेट कन्वर्जन की सुविधा प्राप्त होगी, जो इसे क्रिप्टो सेवा उपलब्ध कराने वाले बड़े प्लेटफॉर्म में स्थापित करेगा.
Bitcoin Price Today: नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा बिटकॉइन, निकला 1.25 लाख डॉलर के पार
इस पहल के जरिए OnePay का लक्ष्य अपने यूजर्स को एक ‘सुपर ऐप’ में भुगतान, बैंकिंग, लेंडिंग और क्रिप्टो के सभी ऑप्शन्स प्रदान करना है. यह ऐप यूजर्स को बिटकॉइन और एथर को कैश में बदलकर Walmart स्टोर्स पर खरीदारी के लिए इस्तेमाल करने की आजादी देगा.
हालांकि, क्रिप्टो मार्केट की अस्थिरता, सुरक्षा, और नियामक अनुपालन जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं.  OnePay को अमेरिका के सख्त सिक्योरिटी और AML (एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग) नियमों का पालन करना होगा.  निवेशकों को सुरक्षित कस्टडी और ट्रांजेक्शन सुरक्षा देना भी अतिआवश्यक होगा.
आसान होगा Crypto में भुगतान करना, Binance ने शुरू की Crypto as a Service सुविधा
OnePay की रणनीति इसे बड़ी अमेरिकी फिनटेक कंपनियों की तुलना में गहरी यूजर्स संलग्नता के लिए तैयार करेगी. Walmart की विशाल खुदरा पहुंच इसे एक अद्वितीय लाभ देती है, जो हजारों स्टोर्स के जरिए डिजिटल वित्तीय सेवाओं को ग्राहकों तक पूरी सहजता से पहुंचाएगी. अधिकांश रिपोर्ट के अनुसार, OnePay की यह क्रिप्टो सेवा 2025 के अंत तक अमेरिका के कई राज्यों में उपलब्ध हो सकती है. यह बदलाव डिजिटल संपत्ति के मुख्यधारा में प्रवेश को आसान बनाएगा.
Bitcoin Soars to Record High, Surpassing $125,000 Milestone
Bitcoin Record High: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने रविवार को फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया. रविवार को बिटकॉइन की कीमतें (Bitcoin Prices) 1.25 लाख डॉलर के पार निकल गईं. बिटकॉइन ने इसी साल अगस्त में अपना पिछला रिकॉर्ड स्तर हासिल किया था. यह साल अब तक बिटकॉइन के लिए खास तौर पर शानदार साबित हुआ है. बिटकॉइन की कीमतें इस साल की रैली (Bitcoin Rally) में अब तक 33 फीसदी ऊपर चढ़ चुकी हैं.
बिटकॉइन में आज आई करीब 3% की बढ़त
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार के कारोबार में बिटकॉइन ने नई ऊंचाइयों को छुआ और 2.7 फीसदी चढ़कर 1,25,245.57 डॉलर पर पहुंच गया. बिटकॉइन ने पिछला रिकॉर्ड अगस्त के मध्य में बनाया था. उस समय एक बिटकॉइन का भाव 1,24,480 डॉलर पहुंचा था. दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार की क्रिप्टो-फ्रेंडली नीतियों और संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग ने समर्थन दिया था. शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी लगातार आठवें सत्र में बढ़ी, जिसे अमेरिकी शेयर बाजारों में हाल की तेजी और बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में बढ़ते निवेश से बल मिला.
Bitcoin Rally: क्यों रिकॉर्ड बना रही हैं कीमतें?
इस साल बिटकॉइन में आई शानदार रैली के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं. सबसे पहले तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ओर से ब्याज दरों में कटौती (Rate Cut) की बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों में जोश भरा है. कम ब्याज दरें जोखिम वाली संपत्तियों जैसे क्रिप्टोकरेंसी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. इसके अलावा, 2025 में क्रिप्टोकरेंसी के लिए कई नियामकीय फैसलों ने बाजार को और समर्थन दिया.
क्रिप्टो में रैली के लिए ट्रंप भी जिम्मेदार
क्रिप्टो में रैली का एक अन्य मुख्य कारण अमेरिका में ट्रंप सरकार की वापसी भी है. ट्रंप सरकार की क्रिप्टो समर्थक नीतियों ने बाजार में उत्साह बढ़ाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को क्रिप्टो प्रेसिडेंट के रूप में ब्रांड किया है. उन्होंने पिछले सप्ताह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसने 401(के) रिटायरमेंट योजनाओं में क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया. यह आदेश अमेरिकियों को अपने रिटायरमेंट खातों में बिटकॉइन और अन्य डिजिटल संपत्तियों में निवेश करने की अनुमति देता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Binance launches Crypto as a Service for financial institutions
बिनांस (Binance) ने हाल ही में Crypto-as-a-Service (CaaS) नामक एक नई सेवा की शुरुआत की है, जो विशेष रूप से स्थापित वित्तीय संस्थानों के लिए होगी. कंपनी ने बताया कि यह व्हाइट-लेबल समाधान बैंकों, ब्रोकरेज और स्टॉक एक्सचेंजों को बिनांस के बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर क्रिप्टो ट्रेडिंग सेवाएं जल्दी से लॉन्च करने की अनुमति देगा. इससे वित्तीय संस्थाओं को जटिल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की जरूरत नहीं होगी.
Binance का CaaS प्लेटफॉर्म स्पॉट और फ्यूचर्स ट्रेडिंग के लिए पूर्ण मार्केट एक्सेस, समर्पित प्रबंधन डैशबोर्ड, और कस्टमाइजेबल क्लाइंट प्रबंधन टूल्स प्रदान करेगा. साथ ही, यह कस्टडी और अनुपालन (compliance) के लिए सुरक्षित सब-अकाउंट और KYC प्रक्रियाएं भी मुहैया कराएगा. इस सेवा के जरिये  संस्थान अपने ग्राहक अनुभव और ब्रांडिंग पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखते हुए Binance के तकनीकी संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं.
Crypto-as-a-Service कैसे काम करेगा?
Binance का CaaS सेवा की प्रमुख विशेषता इसका आंतरिक व्यापार है, जो संस्थानों को बिनांस की ऑर्डर बुक तक पहुंच बनाए रखते हुए सीधे अपने ग्राहकों के बीच ऑर्डर का मिलान करने में सक्षम बनाती है. यह उन्हें बिनांस की वैश्विक बाजार गहराई से लाभ उठाते हुए आंतरिक गतिविधि पर नजर रखते हुए  तरलता बनाए रखने की अनुमति देता है.
Binance की इस सेवा में ऑर्डर मैनेजमेंट, संपत्ति फ्लो और ट्रेड वितरण का विस्तृत ट्रैकिंग डैशबोर्ड भी शामिल है. यह संस्था को अपने क्लाइंट बेस का गहराई से विश्लेषण करने और ग्राहक प्रबंधन के लिए अनुकूलित योजना बनाने में सहायता करेगा.
CaaS के मुख्य फीचर्स
आंतरिक ट्रेडिंग (Internalised Trading) में संस्थान अपने ग्राहकों के बीच सर्वोत्तम मूल्य के आधार पर ऑर्डर मेल कर सकते हैं. Binance के स्पॉट और फ्यूचर्स मार्केट की गहराई का फायदा उठा सकेंगे. KYC प्रक्रियाओं और सुरक्षित सब-खातों के जरिए सुरक्षित कस्टडी. क्लाइंट गतिविधि, ट्रेड वॉल्यूम, और संपत्ति प्रवाह की बेहतर पहचान. संस्थान स्वतंत्र रूप से अपनी ब्रांडिंग और क्लाइंट इंटरेक्शन को संचालित कर सकते हैं.
वित्तीय संस्थानों को क्या होगा लाभ?
वित्तीय संस्थान बिना जटिल तकनीकी विकास के तेज और सुरक्षित क्रिप्टो सेवा लॉन्च कर सकेंगे.  क्लाइंट अपनी बैंकिंग या ब्रोकरेज ऐप में ही क्रिप्टो ट्रेडिंग कर सकते हैं. क्लाउड-आधारित सेवा के माध्यम से लागत और जोखिम में कमी आएगी. नियामक अनुपालन आसान होगा. नियमों के अनुसार कस्टोडियल और लेनदेन निगरानी की जा सकेगी. Binance के विश्व स्तरीय तकनीकी क्षमताओं से समर्थन मिलेगा. Binance के अनुसार, डिजिटल परिसंपत्तियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह सेवा संस्थानों को बिना तकनीकी भुगतान के क्रिप्टो मार्केट में प्रवेश करने का अवसर देगी.
Crypto ETFs Flood US Market as SEC Streamlines Approvals
सोने और चांदी की तरह ही अब क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (cryptocurrency ETF) की बाजार में भरमार होने वाली है. कई संपत्ति प्रबंधक क्रिप्टोकरेंसी ईटीएफ लॉन्च करने की कतार में हैं. अमेरिका के सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) द्वारा ईटीएफ के नियमों को आसान बनाने के बाद क्रिप्टो ईटीएफ को लॉन्च करने वालों की लाइन लग गई है. यूएस एसईसी ने क्रिप्टो ईटीएफ के लिए आवेदन की मंजूरी के समय को 270 दिनों से घटकर अब केवल 75 दिन या इससे भी कम कर दिया है.
अमेरिका के बाजार में पहले से बिटकॉइन और एथेरियम जैसे मुख्य क्रिप्टोकरेंसी ईटीएफ उपलब्ध हैं. लेकिन अब नए नियमों के तहत सोलाना (Solana), डॉजकॉइन और XRP सहित कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर आधारित ईटीएफ भी जल्द आने वाले हैं. डेढ़ दर्जन से अधिक ईटीएफ फाइलिंग्स एसईसी के पास पहले ही जमा हो चुकी हैं और विशेषज्ञों की माने तो अक्टूबर के शुरूआती दिनों में नए क्रिप्टो ईटीएफ लॉन्च हो सकते हैं.
डिजिटल संपत्ति बाजार में क्रांति
क्रिप्टो ईटीएफ की यह नई श्रृंखला डिजिटल संपत्ति बाजार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी. ग्रेस्केल जैसी प्रमुख कंपनियों ने पहले ही मंत्रालय से मंजूरी पाकर नए पोर्टफोलियो निवेश उत्पाद बाजार में उतारने शुरू कर दिए हैं, जिनमें बिटकॉइन, एथेरियम, सोलाना, कार्डानो और XRP शामिल हैं.
नए नियमों से आसान हुआ रास्ता
एसईसी के नए नियमों के तहत, जिस क्रिप्टोकरेंसी का ईटीएफ बनाया जाना है, वह या तो एक नियंत्रित बाजार में ट्रेड हो रही हो या कम से कम छह महीने का नियंत्रित फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट हो. यही नहीं, अगर उस क्रिप्टोकरेंसी पर पहले से कोई ईटीएफ मौजूद है जिसमें कम से कम 40 फीसद पूंजी सीधे उस क्रिप्टो में निवेश की गई हो, तो भी नए उत्पाद के मंजूरी पाने के दरवाजे खुल जाते हैं. एसईसी के इन नियमों के कारण न केवल क्वालिटी और पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि निवेशकों को भी नए विकल्प तेजी से मिलेंगे.
चौथी तिमाही में आएगा बड़ा उछाल
विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 की चौथी तिमाही डिजिटल संपत्तियों के क्षेत्र में बड़ा उछाल लाने वाली है. उन्होंने कहा कि ये नए क्रिप्टो ईटीएफ बाजार में विविधता लाएंगे और वैसे क्रिप्टो टोकन्स जिनके बारे में आम निवेशकों को जानकारी नहीं है, उन्हें बढ़ावा मिलेगा. हालांकि यह चुनौती भी है, क्योंकि निवेशकों तक ऐसे नवाचारों की समझ और जानकारी जल्दी और सही ढंग से पहुंचानी होगी.
वैश्विक क्रिप्टो बाजार पर पड़ेगा क्या असर
भारत जैसे देश, जहां क्रिप्टो को अभी प्रतिबंधित किया गया है, में क्रिप्टो ईटीएफ का आकर्षण बढ़ सकता है और या यहां के निवेशक क्रिप्टो ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं. इस बदलाव के परिणामस्वरूप क्रिप्टो ईटीएफ निवेश के अवसर व्यापक होंगे और डिजिटल आर्थिक क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार होगा.
Morgan Stanley launch cryptocurrency trading on ETrade with Zerohash
ग्लोबल बैंकिग और ब्रोकरेज दिग्गज मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने अपने ई-ट्रेड क्लाइंट्स के लिए क्रिप्टो करेंसी में (cryptocurrency) में रिटेल ट्रेडिंग शुरू करने की घोषणा की है. इसे अमेरिकी फाइनेंस मार्केट में क्रिप्टो फॉर ऑल को अपनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. मॉर्गन स्टेनली की ब्रोकरेज फर्म ई-ट्रेड (E-TRADE) 2026 की शुरुआत से क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग (cryptocurrency trading) की शुरुआत करेगा. इससे उसके 50 लाख से ज्यादा ग्राहकों को क्रिप्टो खरीदने और बेचने की सुविधा मिलेगी. ई-ट्रेड पर क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग शुरू करने के लिए मॉर्गन स्टेनली ने जीरोहैश (Zerohash) के साथ समझौता किया है. शुरुआत में E-TRADE पर बिटक्वॉइन(Bitcoin), ईथर (Ether) और सोलाना (Solana) में ट्रेडिंग की सुविधा मिलेगी.
मॉर्गन स्टेनली के वेल्थ मैनेजमेंट प्रमुख जेड फिन ने कहा कि ग्राहकों को कॉइन में ट्रेड करने में सक्षम बनाना सिर्फ पहला चरण है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए एक पूर्ण वॉलेट समाधान बनाने की कोशिश करेगी. यहां ग्राहकों को एक ही ईकोसिस्टम में डिजीटल संपत्ति, पारंपरिक संपत्ति और क्रिप्टोकरेंसी तक पहुंच की सुविधा मिलेगी.
इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद नियामक नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के बाद मॉर्गन स्टेनली की साझेदारी प्रमुख बैंकों द्वारा डिजिटल संपत्ति में विस्तार करने के ट्रेंड को दिखाता है. चार्ल्स श्वाब कॉर्प (Charles Schwab Corp) जैसी अन्य कंपनियां भी क्रिप्टो ट्रेडिंग की योजना बना रही हैं.
म्यूचुअल फंड की तरह खरीद सकेंगे क्रिप्टो, SEC ने स्पॉट ईटीएफ के लिए लिस्टिंग नियमों को बनाया आसान
क्रिप्टो ट्रेडिंग में आया उछाल
क्रिप्टोकरेंसी, जिसे कभी एक विशिष्ट और सट्टेबाजी वाली परिसंपत्ति माना जाता था, पिछले एक दशक में एक लाख करोड़ डॉलर के बाजार में परिवर्तित हो गई है. इसने वॉल स्ट्रीट के बैंकों, परिसंपत्ति प्रबंधकों और खुदरा निवेशकों को आकर्षित किया है. कॉइनमार्केटकैप (CoinMarketCap) के आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल संपत्ति बाजार का मूल्य वर्तमान में करीब 3.9 लाख करोड़ डॉलर है, जिसमें बिटकॉइन की हिस्सेदारी करीब 2.25 लाख करोड़ डॉलर और ईथर की हिस्सेदारी करीब 506 अरब डॉलर है.
क्रिप्टो निवेशकों को होगा क्या फायदा
E*Trade क्लाइंट्स को बिटकॉइन, इथेरियम और सोलाना में स्पॉट ट्रेडिंग की सीधी पहुंच मिलेगी.
Zerohash से लिक्विडिटी, कस्टडी और सेटलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा, जो संस्थागत स्तर की सुरक्षा और अनुपालन सुनिश्चित करेगा.
यह "फेज वन" है; आगे वॉलेट फंक्शनैलिटी जोड़ी जाएगी और एसेट टोकनाइजेशन की खोज होगी, ताकि एक ही पोर्टफोलियो में पारंपरिक और डिजिटल एसेट्स रखी जा सकें.
सेवा में कुछ फीस हटाई जाएंगी, जिससे रिटेल यूजर्स थर्ड-पार्टी फंड्स के बजाय सीधे कॉइन्स का मालिक बन सकेंगे.
अपराधों पर लगेगी लगाम, सरकार ने Crypto उद्योग के लिए साइबरसुरक्षा ऑडिट को किया अनिवार्य
अमेरिकी बाजार में क्रिप्टो का दबदबा
वैश्विक बैंकिंग दिग्गज का रिटेल क्रिप्टो ट्रेडिंग में सबसे बड़ा कदम
मॉर्गन स्टेनली के पिछले 4 साल से टॉकन ETFs  में सक्रिय हैं
24 फीसद संस्थागत निवेशक इस साल क्रिप्टो एक्सपोजर बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, जो विविधीकरण, मुद्रास्फीति हेजिंग और नए आवंटन फ्रेमवर्क से आकर्षित हैं.
मॉर्गन स्टेनली का टियर्ड आवंटन मॉडल पोर्टफोलियो के लिए 10 फीसद तक क्रिप्टो आवंटन का सुझाव देता है.
स्रोत – बोनस रिसर्च
Crypto Is Going Down, XRP, Bitcoin, Ethereum, Dogecoin Selloff
बिटकॉइन (Bitcoin) और इथेरियम ( Ethereum) के साथ डिजिटल संपत्ति की कीमतें सोमवार को पूरी तरह से गिर गईं, जिससे व्यापक बिकवाली हुई. टेक्नीकल लेवल टूटने और मुनाफावसूली होने से प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrencies) अपने कई सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गईं. सोमवार के सत्र के दौरान क्रिप्टोकरेंसी बाजार (cryptocurrencies market) का कुल पूंजीकरण 77 अरब डॅालर गिर गया. चार लाख से अधिक ट्रेडर्स को संयुक्त रूप से 1.7 अरब डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा.  बाजार की धारणा निश्चित रूप से सतर्क हो गई है क्योंकि ट्रेडर्स महीने के अंत से पहले स्थिति का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं.
क्यों आई क्रिप्टो करेंसी में गिरावट?
आज कई वृहद कारकों ने बिकवाली में योगदान दिया है.  पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व की दर कटौती से शुरुआत में क्रिप्टो करेंसी (cryptocurrencies) को समर्थन मिला, मुद्रास्फीति पर चेयर पॉवेल के सतर्क रुख ने इसके तेजी से कम होने की उम्मीदों को कम कर दिया है. एलएमएक्स ग्रुप के एफएक्स और क्रिप्टो रणनीतिकार जोएल क्रुगर का कहना है कि महंगाई कम न होने की उम्मीदों की वजह से ट्रेडर्स ताजा मैक्रो ड्राइवर्स के अभाव में क्रिप्टो की हालिया रैली को आगे बढ़ाने के लिए अनिच्छुक दिख रहे हैं.
क्या है सबसे बड़ा डर
क्रिप्टो बाजार को ईटीएफ (ETF) में बढ़ रही बिकवाली ने डराया है. इसके साथ ही अभी कोई नई अच्छी सकारात्मक खबर भी बिटकॉइन के लिए नहीं है. इथेरियम करीब-करीब 6 फीसद टूट गया है. करेक्शन का खतरा बने रहने की चेतावनी दी गई है. एक्सआरपी दो माह के सबसे निचले स्तर तक गिर गया है. डॉजकॉइन में 10 फीसद की तेज गिरावट आई है और सोलाना करीब-करीब 6 फीसद टूट गया है. सोलाना में भी गिरावट का रुख मजबूत दिखाई दे रहा है. क्रिप्टो मार्केट दायरे में कारोबार कर रहा है. ईटीएफ वॉल्यूम बढ़ने और किसी नीतिगत अपडेट की प्रतीक्षा है. कोई बड़ा ट्रिगर नहीं दिख रहा है.
म्यूचुअल फंड की तरह खरीद सकेंगे क्रिप्टो, SEC ने स्पॉट ईटीएफ के लिए लिस्टिंग नियमों को बनाया आसान
रूस से आया बड़ा अपडेट
रेगुलेटरी संस्थाओं की तरफ से रूस में लंबे समय बाद क्रिप्टो पर कोई अपडेट आया है. रूस ने कहा है कि अब आगे क्रिप्टो माइनिंग पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. अन्य देशों के विपरीत रूस ने घरेलू माइनिंग करने वाले लोगों को स्थिरता दी है और उन्हें फ्लो बढ़ाने की छूट दी है. क्रिप्टो माइनिंग में भारी बिजली खर्च होती है. इसलिए दुनिया के देश इसकी सीमित तौर पर मंजूरी देते हैं. इधर अमेरिका का सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन और यूरोपीय एजेंसियां डिफाई ट्रांसफर, ईटीएफ फ्लो और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग नियमों को सख्त बना रही हैं, ताकि क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स में नियमों का उल्लंघन ना हो सके.
क्रिप्टो से खरीद सकेंगे कार
टोयोटा,  बीवाईडी और यामाहा जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बोलीविया में आधिकारिक रूप से क्रिप्टो पेमेंट लेने की घोषणा की है. यानी उपभोक्ता बिटकॉइन, ईथर और यूएसडीसी स्टेबल कॉइन के जरिए वहां गाड़ियां और बाइक खरीद सकते हैं. यह क्रिप्टो पेमेंट की स्वीकारिता या पेमेंट सिस्टम में क्रिप्टो की स्वीकारिता बढ़ने का एक महत्वपूर्ण संकेत है. इधर मिड कैप एक्सचेंज नए लिस्टिंग पेमेंट और रूट्स को जोड़ रहे हैं और डिफाई टूल्स को थोड़ा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. सर्किल का क्रॉस चेन यूएसडीसी फीचर अब डिफाइ लिक्विडिटी में बेस रेमिस्टेंस में और स्मार्ट ट्रांजैक्शंस में तेजी लाएगा और इसलिए पेमेंट सिस्टम्स में क्रिप्टो के और स्टेबल कॉइन के इस्तेमाल के बढ़ने की संभावना है.
अपराधों पर लगेगी लगाम, सरकार ने Crypto उद्योग के लिए साइबरसुरक्षा ऑडिट को किया अनिवार्य
क्या है डिफाई प्रोटोकॉल हैक?
चेन एनालिसिस की रिपोर्ट बताती है कि क्रिप्टो हैक में करीब 169 फीसद की बढ़त हुई है और उसमें सबसे ज्यादा है डिफाई प्रोटोकॉल हैक. इसका मतलब है ब्लॉकचेन या डिफाई प्रोजेक्ट के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट, लिक्विडिटी पूल या ट्रांजैक्शन कोड में किसी कमजोरी को पकड़ना और उसका फायदा उठाना. इसकी सबसे आम वजह यह है कि कोडिंग गलत होती है. जब भी कोई हैकर इन कमजोरियों को पकड़ लेता है तो वो फंड चुराने या ट्रांजैक्शन बदलने वाले वाला जो कोड है, वो अंदर अंदर उस पूरे सिस्टम में डाल देता है और कुछ ही मिनटों में सब कुछ गायब हो जाता है. इसका असर बेहद गहरा होता है. आम उपभोक्ता के पैसे एनएफटी से गायब हो जाते हैं. प्रोटोकॉल में चोरी के कारण टोकन की कीमत में भारी गिरावट आती है और पूरी डिफाई इंडस्ट्री की साख पर गहरी चोट लगती है.
SEC Paves Way for Crypto Spot ETFs with New Listing Rules
अमेरिका के सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने तीन राष्ट्रीय सिक्यूरिटीज एक्सेंच द्वारा प्रस्तावित नियम बदलावों को मंजूरी दे दी है. इससे अब एक्सचेंज नई क्रिप्टोकरेंसी और अन्य स्पॉट कमोडिटी एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स के लिए सामान्य लिस्टिंग मानकों को अपनाने में सक्षम होंगे. एसईसी की इस मंजूरी से सोलाना से लेकर डॉजकॉइन तक क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दर्जनों नए स्पॉट ईटीएफ के लिए आखिरी बाधा दूर हो गई है. यह क्रिप्टो करेंसी को मुख्यधारा में लाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाया गया नवीनतम कदम है.
अभी तक, एसईसी प्रत्येक स्पॉट क्रिप्टो ईटीएफ फाइलिंग को केस-दर-केस आधार पर संभालता है, और विभिन्न डिवीजनों से मंजूरी हासिल करने के लिए दो अलग-अलग फाइलिंग की जरूरत होती है. एक फाइलिंग उस एक्सचेंज को करनी होती है जो प्रोडक्ट को लिस्ट करने की योजना बना रहा है और दूसरी फाइलिंग असेट मैनेजर को देनी होती है. नई प्रक्रिया फाइलिंग से लेकर लॉन्च तक का अधिकतम समय 240 दिन से घटाकर 75 दिन कर देगी.
यह बदलाव क्रिप्टो स्पॉट ईटीएफ को तेज ट्रैक पर लाने में सक्षम बनाएगा और निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेगा. ट्रंप प्रशासन की यह नीति डिजिटल एसेट्स को वॉल स्ट्रीट की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है, हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि रेगुलेटरी अनिश्चितताएं अभी भी मौजूद हैं. सोलाना ईटीएफ और एक्सआरपी ईटीएफ जैसे प्रोडक्ट्स जल्द बाजार में आने से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह बढ़ गया है. कुल मिलाकर, यह फैसला अमेरिकी वित्तीय बाजार में बड़े बदलाव लाने की शुरुआत है.
India Mandates Cybersecurity Audits for Crypto Exchanges to Curb Heists
बढ़ते साइबर अपराधों (Cyber Crime) के मद्देनजर भारत सरकार ने सभी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज (cryptocurrency exchanges), कस्टोडियन (custodians) और मध्यस्तों (intermediaries) के लिए साइबर सुरक्षा ऑडिट (cyber security audits) को अनिवार्य बना दिया है. उन्हें इस काम के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले निकाय भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम  (Cert-In) के पैनल में शामिल एक सुरक्षा ऑडिटर को नियुक्त करना होगा. सरकार के इस कदम का उद्देश्य देश के साइबर स्पेस को सुरक्षित करना है.
यह देश की एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के साथ वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता होगी. वीडीए को संभालने वाली वेब3 इकाइयां मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत कवर की गई हैं, जिससे उनके लिए बैंकों के समान अनुपालन स्तर जरूरी होता है.
स्थानीय क्रिप्टो प्लेटफॉर्म जियोटस (Giottus) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के वर्षों में, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अपराधों में वृद्धि हुई है, जो भारत में सभी साइबर अपराध का लगभग 20-25 फीसद है. क्रिप्टो प्लेटफॉर्म या वॉल्ट में साइबर हैक को अंतर्निहित अपराध के रूप में माना जाता है, क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग को छिपाने के लिए डिजिटल कॉइन को विदेशों में स्थित कई और जटिल संस्थाओं के माध्यम से स्थानांतरित किया जाता है.
सीए फर्म पीआर भूटा एंड कंपनी के पार्टनर हर्षल भूटा का कहना है, कुछ एक्सचेंज में हाल ही में हुई क्रिप्टो चोरी के कारण साइबर सुरक्षा ऑडिट की शुरुआत की जा रही है. सख्त अनुपालन, लॉग रखरखाव और निर्धारित अवधि के लिए ग्राहक डेटा को बनाए रखना आदि से जांच एजेंसियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के माध्यम से छुपे और अस्पष्ट धन का पता लगाने में मदद मिलेगी.
CoinSwitch बना 2.5 करोड़ यूजर्स वाला पहला क्रिप्टो प्लेटफॉर्म, औसत दैनिक स्पॉट वॉल्यूम्स 2.4 गुना बढ़ा
एफआईयू के 15 सितंबर 2025 के पत्र के अनुसार, सभी नामित निदेशकों, प्रमुख अधिकारियों और मुख्य अनुपालन अधिकारियों को तत्काल आधार पर निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. भारत में 55 इकाइयां वीडीए से संबंधित सेवाएं देती हैं. भारत में वर्तमान में करीब 55 संस्थाएं वीडीए से जुड़े विनिमय, हस्तांतरण, सेफकीपिंग और वित्तीय सेवाओं में लगी हुई हैं.
चुराए गए क्रिप्टो की गतिविधि को छिपाने के लिए, बाजारों में साइबर हैकर्स अक्सर ढेर सारे लेनदेन का सहारा लेते हैं. वे कम रिपोर्टिंग आवश्यकताओं वाले विभिन्न डार्कनेट बाजारों और एक्सचेंजों में फैले खातों में डिजिटल लूट का एक हिस्सा रखते हैं. कई घोटालेबाज गुमनामी बनाए रखने और पता लगाने की क्षमता को कम करने के लिए बिटकॉइन जैसे लूटे गए वीडीए को गोपनीयता बढ़ाने वाले कॉइंस में बदल देते हैं.  कुछ साइबर अपराधी मिक्सर या टंबलर का उपयोग करते हैं, जो विभिन्न वॉलेट से कॉइंस को एक साथ जोड़ते हैं और चोरी किए गए क्रिप्टो के मूल स्थान और भेजे गए स्थान को छिपाने के लिए उन्हें बेतरतीब ढंग से पुनर्वितरित करने से पहले चोरी किए गए सिक्कों के साथ जोड़ देते हैं. इससे जांच एजेंसियों के लिए इनका पता लगाना मुश्किल होता है.
पाकिस्तान ने क्रिप्टो के लिए खोले अपने दरवाजे, वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंजों को किया आमंत्रित
क्रिप्टो लीगल के अधिवक्ता और संस्थापक, पुरुषोत्तम आनंद का कहना है, साइबर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट को अनिवार्य करना यूजर्स के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक सही कदम है.
यदि कोई रिपोर्टिंग इकाई पीएमएलए का उल्लंघन करती है तो एफआईयू को पंजीकरण से इनकार करने या रद्द करने का अधिकार है. सरकार ने वीडीए सेवा प्रदाताओं के लिए मनी लॉन्ड्रिंग रोधी नियम बनाए हैं. क्रिप्टो प्लेटफॉर्म मुड्रेक्स की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार एक नए दृष्टिकोण पर विचार कर सकती है, जिसके तहत स्टेबलकॉइन, बिटकॉइन और उपयोगिता-आधारित टोकन को अलग-अलग खंडों में विनियमित किया जा सकता है.
CoinSwitch Becomes India’s First Crypto Platform with 2.5 Crore Users
भारत के क्रिप्टो बाजार में एक नया इतिहास रचा गया है. क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच (CoinSwitch ) ने 2.5 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह भारत का पहला क्रिप्टो प्लेटफॉर्म बन गया है. 2025 में औसत दैनिक स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम में 2.4 गुना उछाल ने इसकी बाजार नेतृत्व की क्षमता को और मजबूत किया है.
2017 में हुई थी शुरुआत
2017 में स्थापित कॉइनस्विच ने भारतीय निवेशकों के लिए क्रिप्टो की दुनिया को आसान बनाने का काम किया है. आज 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ, यह न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा, बल्कि सबसे भरोसेमंद क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है. नए निवेशकों में भरोसा जगाने का श्रेय इसकी सुरक्षा और पारदर्शिता को जाता है. कंपनी ISO/IEC 27001:2022 प्रमाणित है और भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU-IND) में पंजीकृत भी है.
तेजी से उभर रहा है डिजिटल संपत्तियों का दौर
भारत का वित्तीय माहौल बदल रहा है. गोल्डमैन सैक्स की हालिया रिपोर्ट बताती है कि अगले दशक में भारत की घरेलू बचत से 9.5 लाख करोड़ डॉलर का प्रवाह वित्तीय परिसंपत्तियों में होगा. इसमें इक्विटी का बड़ा हिस्सा होगा, लेकिन डिजिटल परिसंपत्तियां भी आधुनिक निवेशकों की पसंद बन रही हैं. कॉइनस्विच इस बदलाव का अगुआ बनकर उभरा है, जो निवेशकों को क्रिप्टो की नई दुनिया में कदम रखने का हौसला दे रहा है.
आसान और सुरक्षित अनुभव
कॉइनस्विच के सह-संस्थापक आशीष सिंघल कहते हैं, “हमारा मकसद हर भारतीय के लिए धन सृजन को आसान बनाना है. चाहे नया यूजर हो या अनुभवी ट्रेडर, हम भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करते हैं. प्लेटफॉर्म ने रुपए आधारित उत्पाद और क्रिप्टो मुनाफे पर टैक्स फाइलिंग को सरल बनाया है. 2.5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा इस बात का सबूत है कि लाखों लोगों ने अपनी पहली क्रिप्टो यात्रा कॉइनस्विच के साथ शुरू की है.
पाकिस्तान ने क्रिप्टो के लिए खोले अपने दरवाजे, वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंजों को किया आमंत्रित
सुरक्षा और अनुपालन
कॉइनस्विच का दावा है कि उसका फोकस हमेशा सुरक्षा, अनुपालन, और पारदर्शिता पर रहा है. अस्थिरता से भरे क्रिप्टो बाजार में, इसने यूजर्स के लिए एक भरोसेमंद माहौल बनाया है. ISO सर्टिफिकेशन और FIU-IND रजिस्ट्रेशन इसके दावे की पुष्टि करते हैं. ये कदम निवेशकों को निडर होकर क्रिप्टो में कदम रखने का भरोसा देते हैं.
हर भारतीय को सशक्त बनाने का मिशन
कॉइनस्विच का विजन “Making Money Equal for All” है. जैसे-जैसे क्रिप्टो मुख्यधारा की संपत्ति बन रहा है, कंपनी का लक्ष्य हर भारतीय निवेशक को नवाचार, शिक्षा, और यूजर-केंद्रित दृष्टिकोण के जरिए अपने पोर्टफोलियो में जिम्मेदारी से मुनाफा जोड़ने में सक्षम बनाना है. आशीष सिंघल ने कहा, “ये आंकड़ा सिर्फ एक पड़ाव है. असली जीत है यूजर्स का भरोसा और उनकी क्रिप्टो यात्रा.”
Crypto का समर्थन करने वाली पार्टी को वोट करेंगे भारतीय, 93% भारतीय चाहते हैं Crypto Regulation
Pakistan Opens Doors to Global Crypto Firms with New Licensing
पहली बार पाकिस्तान वैश्विक क्रिप्टो कंपनियों के लिए लाइसेंस की पेशकश कर रहा है. पाकिस्तान ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की पहल के तहत डिजिटल एसेट्स के लिए एक नया नियामक बनाया है. इसका नाम पाकिस्तान वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pakistan Virtual Asset Regulatory Authority) है. पीवीएआरए ने क्रिप्टो बाजार में प्रवेश चाहने वाले प्रमुख वैश्विक प्लेटफॉर्म्स को लाइसेंस लेने के लिए आमंत्रित किया है. अब दुनिया की कंपनियां पाकिस्तान में क्रिप्टो कारोबार शुरू कर सकती हैं और उसके लिए लाइसेंस ले सकती हैं. सभी प्लेटफॉर्म के लिए केवाईसी और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग नियमों को अनिवार्य बनाया गया है.
पाकिस्तान वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (PVARA) ने वर्चुअल एसेट्स ऑर्डिनेंस 2025 के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंजों को लाइसेंस आवेदन के लिए आमंत्रित किया है. इसका लक्ष्य 4 करोड़ यूजर्स और 300 अरब डॉलर के ट्रेडिंग वॉल्यूम को हासिल करना है. पीवीएआरए चेयरमैन बिलाल बिन सकीब ने कहा, यह दुनिया के प्रमुख वीएएसपी को पारदर्शी और समावेशी डिजिटल फाइनेंशियल फ्यूचर बनाने के लिए साझेदारी का एक न्योता है.
क्या होगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन में कंपनी को अपनी प्रोफाइल, मौजूदा लाइसेंसिंग डिटेल्स, प्रस्तावित सर्विसेज, टेक्नोलॉजी प्रोटोकॉल्स, और पाकिस्तान-विशिष्ट बिजनेस मॉडल का उल्लेख करना अनिवार्य होगा. अथॉरिटी रोलिंग बेसिस पर आवेदनों की समीक्षा करेगी और सबमिशन प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस जारी किए जाएंगे.
वर्चुअल एसेट्स ऑर्डिनेंस 2025
पीवीएआरए वर्चुअल एसेट्स ऑर्डिनेंस 2025 के तहत काम करेगा, जो एफएटीएफ, आईएमएफ, और वर्ल्ड बैंक के मानकों के अनुरूप निगरानी तंत्र स्थापित करेगा. इसका उद्देश्य अवैध फाइनेंस को रोकना साथ ही फिनटेक, रेमिटेंस, और टोकेनाइज्ड एसेट्स में मौजूद अवसरों का लाभ उठाना है.
पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहा है बाजार
पाकिस्तान हाल ही में चेनालिसिस ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान छह पायदान ऊपर आकर दुनिया के सबसे तेज बढ़ते क्रिप्टो बाजारों में शामिल हो गया है. पाकिस्तान ने बिटकॉइन माइनिंग और एआई सेंटर्स के लिए 2000 मेगावाट सरप्लस बिजली आवंटित करने की घोषणा की है.
पाकिस्तान के लिए बड़ा कदम
यह लाइसेंसिंग पहल पाकिस्तान के क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर को वैध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. भारत और चीन जैसे पड़ोसी देशों की प्रतिबंधात्मक नीतियों के विपरीत, पाकिस्तान का सक्रिय दृष्टिकोण इसे क्षेत्रीय डिजिटल एसेट हब के रूप में स्थापित कर सकता है.
Indians will vote for the party supporting Crypto, Indians want Crypto Regulation
भारत के प्रमुख क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म मड्रेक्स (Mudrex) ने अपने सर्वे “व्हाट इंडिया थिंक्स: क्रिप्टो रेगुलेशन, टैक्सेशन एंड इनवेस्टमेंट ट्रेंड्स” के नतीजे जारी किए हैं. 9 हजार से अधिक लोगों के जवाबों पर आधारित इस सर्वे में कहा गया है कि भारत लगातार तीसरे वर्ष क्रिप्टो अपनाने में दुनिया में अव्वल रहा है. यह तीव्र वृद्धि अपार अवसर और नियामक स्पष्टता की तत्काल आवश्यकता दोनों को उजागर करती है. 67 फीसद लोगों ने क्रिप्टो समर्थक पार्टी को वोट देने की संभावना जताई है. 93 फीसद भारतीयों ने क्रिप्टो विनियमन का समर्थन किया, जो एक संरचित ढांचे की मजबूत मांग कर रहे हैं. इनमें से 56 फीसद ने व्यापक नियमों की मांग की है, जबकि 24 फीसद ने हल्के निरीक्षण को प्राथमिकता दी. 13 फीसद भारतीय चाहते हैं कि कराधान तक सीमित विनियमन होना चाहिए. 5 फीसद उत्तरदाताओं ने एक समर्पित क्रिप्टो नियामक के लिए समर्थन दिया है.
मड्रेक्स के सीईओ और सह-संस्थापक, एडुल पटेल ने कहा, भारत पहले से ही वैश्विक क्रिप्टो अपनाने में सबसे आगे है और डिजिटल परिसंपत्ति अर्थव्यवस्था को आकार देने के लिए यहां प्रतिभा, भूख और पैमाना सबकुछ मौजूद है. लेकिन वहां पहुंचने के लिए, स्पष्ट विनियमन होना बहुत जरूरी है. सर्वे से पता चलता है कि निवेशक नियमों के खिलाफ नहीं हैं, वे अनिश्चितता के खिलाफ हैं. स्पष्ट विनियमन निवेशकों को निवेश के लिए आत्मविश्वास देगा. अन्य परिसंपत्ति वर्गों के साथ डिजिटल परिसंपत्तियों का विनियमन करने से अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और भारत को एक विश्वसनीय डिजिटल फाइनेंशियल हब के रूप में स्थापित किया जा सकेगा.
कराधान है निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता
सर्वे में 84 फीसद लोगों ने क्रिप्टो पर मौजूदा करों को अन्य संपत्ति वर्गों की तुलना में अनुचित बताया है. 30 फीसद कैपिटल गेन टैक्स को दो-तिहाई लोगों ने क्रिप्टो निवेश में सबसे बड़ी बाधा माना है. 12 फीसद ने नुकसान समायोजन की कमी, 12 फीसद ने धोखाधड़ी, 7 फीसद ने 1 फीसद टीडीएस और 3 फीसद ने एक्सचेंज शुल्क को बाधा बताया है. स्पष्ट नीतियां और टैक्स की कम दर क्रिप्टो करेंसी में निवेश को बढ़ा सकते हैं, जिसमें 55 फीसद ने दृढ़ता से सहमति जताई और 35 फीसद ने करों में कमी की स्थिति में अधिक निवेश की बात कही है.
डॉलर नहीं अब चलेगा Crypto, वेनेजुएला ने क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन के लिए उठाया बड़ा कदम
क्रिप्टो से बनेगी लंबी अवधि में संपत्ति
सर्वे में निवेशकों का परिपक्व दृष्टिकोण सामने आया है. 64 फीसद लोग क्रिप्टो को दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण का साधन मानते हैं, जबकि 14 फीसद जिज्ञासा, 12 फीसद अल्पकालिक रिटर्न और 6 फीसद मुद्रास्फीति से बचाव के लिए निवेश करते हैं. केवल 4 फीसद लोग अभी भी अनिश्चित हैं. भारत लगातार तीन साल से क्रिप्टो अपनाने में विश्व में अग्रणी है, लेकिन 78 फीसद लोगों का मानना है कि भारत क्रिप्टो और वेब3 को अपनाने में देर कर रहा है.
पाठ्यक्रम में शामिल हो क्रिप्टो
क्रिप्टो जानकारी के लिए 43 फीसद लोग यूट्यूब, 19 फीसद समाचार मीडिया, 15 फीसद दोस्त और परिवार, और 14 फीसद एक्स जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं. 77 फीसद लोग चाहते हैं कि क्रिप्टो और ब्लॉकचेन को भारतीय कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, जबकि 12 फीसद का मानना है कि जब तक व्यापक रूप से इसे अपनाया नहीं जाता, तबतक इसे टाला जाना चाहिए.
Crypto की दुनिया में Trump का जलवा, WLFI टोकन से संपत्ति 5 अरब डॉलर बढ़ी
क्रिप्टो समर्थक पार्टी को देंगे वोट
सर्वे में क्रिप्टो का बढ़ता राजनीतिक महत्व भी सामने आया है. 67 फीसद लोगों ने क्रिप्टो समर्थक पार्टी को वोट देने की संभावना जताई है, जबकि 24 फीसद कुछ हद तक सहमत हैं. केवल 9 फीसद ने कहा कि क्रिप्टो नीति उनके वोट को प्रभावित नहीं करेगी. सरकार वर्तमान में क्रिप्टो नियमों पर एक चर्चा पत्र तैयार कर रही है, और यह सर्वे नीति निर्माताओं के लिए निवेशकों की अपेक्षाओं को और स्पष्ट करने के उद्देश्य से किया गया है.
Venezuela Turns to USDT as Dollar Scarcity Hits Amid US Sanctions
वेनेजुएला में डॉलर की कमी के कारण सरकार ने प्राइवेट एक्सचेंजों को क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन के लिए टेदर (USDT) स्टेबलकॉइन के उपयोग की अनुमति दी है. सूत्रों के अनुसार, यह कदम अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण लिया गया है. प्रतिबंधों की वजह से तेल निर्यात से प्राप्त होने वाली विदेशी मुद्रा आना लगभग बंद हो गई है. जुलाई में USDT के माध्यम से 119 मिलियन डॉलर का लेनदेन दर्ज किया गया. स्थानीय व्यापारी और थोक विक्रेता अब USDT में भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, जिससे डिफाई सेवाओं, रेमिटेंस, और पेरोल लेनदेन में तेजी आई है. हालांकि, छोटे उपयोगकर्ताओं के लिए लेनदेन शुल्क अभी भी अधिक है. वेनेजुएला का यह कदम स्टेबलकॉइन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है, खासकर उन देशों में जहां मुद्रा अस्थिरता और नकदी की कमी है. वेनेजुएला सरकार अमेरिका के प्रतिबंधों को "आर्थिक युद्ध" के रूप में देख रही है, जिसने कई व्यावसायिक लेनदेन को रोक दिया है.
तेल राजस्व में आई कमी
हाल के महीनों में वेनेजुएला के तेल राजस्व में कमी आई है. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने पिछले महीने शेवरॉन को तेल निर्यात के लिए एक नया, सीमित लाइसेंस जारी किया, जो तीन महीने के ठहराव के बाद दिया गया. हालांकि, इस लाइसेंस में सरकार को कोई भुगतान करने की अनुमति नहीं है, जिससे विनिमय के लिए उपलब्ध डॉलर की मात्रा और कम हो गई है. जुलाई में तेल निर्यात पिछले महीने की तुलना में 10 फीसद कम हुआ.
USDT की बढ़ती स्वीकार्यता
इस स्थिति का जवाब देते हुए, वेनेजुएला सरकार ने जून से USDT के उपयोग को और अधिक अनुमति दी है. USDT, जिसे टेदर के नाम से भी जाना जाता है, एक डिजिटल मुद्रा है जो अमेरिकी डॉलर से जुड़ी है और इसकी कीमत स्थिर रखने के लिए डिजाइन की गई है. सूत्रों का कहना है कि  डिजिटल मुद्राओं का उपयोग प्रतिबंधों के बीच अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद करता है, जिसमें भोजन जैसे बुनियादी सामानों का घरेलू उत्पादन शामिल है. एक व्यवसायी ने कहा, "जब एक रास्ता बंद होता है, तो दूसरा खुलता है. एक अन्य सूत्र ने अनुमान लगाया कि अब क्रिप्टो का उपयोग बढ़ेगा.
क्रिप्टो लेनदेन की प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार, सीमित संख्या में बैंक व्यवसायों को बोलिवर के बदले USDT जैसी क्रिप्टोकरेंसी बेचते हैं. व्यवसायों को प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित डिजिटल वॉलेट की आवश्यकता होती है, जहां लेनदेन का मूल्य प्राप्त होता है. इसके बाद व्यवसाय या तो क्रिप्टो बेच सकते हैं या इसका उपयोग घरेलू या अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान करने के लिए कर सकते हैं. स्थानीय विश्लेषक फर्म इकोएनालिटिका ने अनुमान लगाया कि जुलाई में निजी क्षेत्र को 119 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी बेची गई. हालांकि, क्रिप्टो बिक्री के लिए कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं.
Trump Family’s Wealth Surges with WLFI Crypto Token Launch
ट्रम्प परिवार ने 2025 में अपने क्रिप्टो वेंचर वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (WLFI) के टोकन लॉन्च के साथ अपनी संपत्ति में 5 अरब डॉलर की भारी वृद्धि दर्ज की है. सोमवार को लॉन्च होने के बाद WLFI की कीमत 40 सेंट तक पहुंची, लेकिन मंगलवार सुबह यह 48 फीसद गिरकर 21 सेंट पर आ गई, फिर दोपहर तक 23 सेंट पर स्थिर हुई. बावजूद इसके ट्रम्प परिवार के पास 22.5 अरब WLFI टोकन हैं, जिनकी कीमत 5 अरब डॉलर है. ट्रम्प परिवार में डोनाल्ड, एरिक, डोनाल्ड जूनियर, बैरन के पास WLFI के 22 से 25 फीसदी टोकन हैं, जिनकी कीमत अब ट्रम्प की पूरी रियल एस्टेट संपत्ति से ज्यादा है.
मुख्य निवेशक
ट्रम्प के वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल में अबू धाबी के सरकारी फंड, ट्रॉन के संस्थापक जस्टिन सन और दुबई के निवेशक प्रमुख समर्थक हैं, जिन्होंने टोकन की कीमत और वैश्विक पहुंच को बढ़ावा दिया है.
WLFI टोकन का उतार-चढ़ाव
WLFI का ट्रेडिंग शुरू होना क्रिप्टो बाजार में किसी IPO जैसा था. हालांकि शुरुआती उछाल के बाद इसकी कीमत में गिरावट आई, फिर भी ट्रम्प परिवार की हिस्सेदारी ने उनकी दौलत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के मुताबिक, ट्रम्प और उनके परिवार के टोकन अभी लॉक हैं, यानी उन्हें बेचा नहीं जा सकता.
ट्रम्प का क्रिप्टो प्रेम
कभी क्रिप्टोकरेंसी का विरोध करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल में इसे जोर-शोर से अपनाया और बढ़ावा दिया है. अमेरिका को “क्रिप्टो की वैश्विक राजधानी” बनाने का उन्होंने वादा किया है.  जुलाई में, उन्होंने जीनियस एक्ट पर हस्ताक्षर किए, जो स्टेबलकॉइन्स के लिए पहला प्रमुख संघीय कानून है. स्टेबलकॉइन्स, जैसे WLFI का USD1, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़ा है, कम अस्थिर माने जाते हैं. ट्रम्प के इस कदम ने उनके निजी निवेश और नीतिगत फैसलों को आपस में मिला दिया है.
क्या है WLFI?
WLFI एक डिजिटल टोकन है, जो वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के गवर्नेंस मुद्दों पर वोटिंग का अधिकार देता है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि WLFI को निवेश या लाभ के लिए नहीं खरीदना चाहिए. कॉइन ब्यूरो के अनुसार, 40 से 21 सेंट तक कीमत का उतार-चढ़ाव नए टोकन लॉन्च के लिए सामान्य है. शुरुआती उत्साह के बाद बिकवाली आम है, लेकिन WLFI की गिरावट अन्य बड़े टोकन लॉन्च की तुलना में मध्यम है.
USD1 करता है स्थिरता का वादा
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल का USD1 स्टेबलकॉइन अमेरिकी डॉलर से जुड़ा है, जो इसे अन्य क्रिप्टो की तुलना में कम अस्थिर बनाता है. WLFI धारक USD1 और कंपनी की नीतियों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं, जो इसे बाजार में अनूठा बनाता है. यह स्टेबलकॉइन डी-फाई (विकेन्द्रीकृत वित्त) के लिए डिज़ाइन किया गया है.
इनसाइडर जोखिम और नियंत्रण
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के मुताबिक, ट्रम्प परिवार और अन्य इनसाइडर्स के पास 20 फीसद से अधिक WLFI टोकन हैं. हालांकि, कंपनी के नियमों में कहा गया है कि कोई भी एकल डिजिटल वॉलेट 5 फीसद से अधिक गवरनेंस शक्ति का उपयोग नहीं कर सकता, जिससे अत्यधिक प्रभाव को रोका जा सके. यह संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक कदम है।
ट्रम्प के अन्य क्रिप्टो वेंचर्स
ट्रम्प के अन्य क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स, जैसे $TRUMP और $Melania मेम कॉइन्स ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है. मई में $TRUMP मेम कॉइन ने शीर्ष धारकों को ट्रम्प के साथ डिनर का मौका देकर 140 मिलियन डॉलर जुटाए, जिसकी कीमत तब 15 डॉलर तक पहुंच गई है, लेकिन मंगलवार को यह 8.30 डॉलर पर थी. ट्रम्प मीडिया, जो ट्रुथ सोशल का मालिक है, ने जुलाई में 2 अरब डॉलर की क्रिप्टो संपत्ति खरीदी थी.
नैतिकता पर उठ रहे सवाल
आलोचकों का कहना है कि किसी आधुनिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने राजनीतिक पद को इतनी बड़ी पारिवारिक दौलत में नहीं बदला. यह वैश्विक स्तर पर नैतिकता और नियामक सवाल उठाता है. वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और ट्रम्प के अन्य क्रिप्टो वेंचर्स ने निगरानी समूहों और डेमोक्रेटिक नेताओं में चिंता बढ़ा दी है. उनका कहना है कि ट्रम्प का क्रिप्टो उद्योग को विनियमित करने के साथ-साथ निजी कारोबार में शामिल होना हितों के टकराव का कारण बन सकता है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, “राष्ट्रपति और उनका परिवार कभी भी हितों के टकराव में शामिल नहीं हुए और न होंगे.
Quantum Threat El Salvador Splits Bitcoin Holdings for Enhanced Security
क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) को अपनाने वाले शुरुआती देशों में से एक अल सल्वाडोर ने अपने बिटकॉइन रिजर्व (Bitcoin Reserve) का पुनर्गठन किया है. यह कदम क्वांटम (Quantum) हमले से बचने के लिए उठाया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि 2030 से पहले बड़े पैमाने पर क्वांटम कंप्यूटर नहीं आएंगे. लेकिन कलेक्ट नाउ ब्रेक लेटर का खतरा है, यानी आज के लेनदेन भविष्य में असुरक्षित हो सकते हैं. इसलिए अल सल्वाडोर ने अपनी 6,274 बिटकॉइन (BTC) होल्डिंग्स, जिनकी कीमत वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर 67.8 करोड़ डॉलर है, को कई वॉलेट्स में बांटने का फैसला किया है. यह निर्णय क्वांटम कंप्यूटिंग के डिजिटल संपत्तियों, विशेष रूप से बिटकॉइन, पर बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया गया है. अगर भविष्य में क्वांटम कंप्यूटर किसी वॉलेट की प्राइवेट की ढूंढ ले, तो नुकसान सिर्फ उस वॉलेट तक सीमित रहेगा. इससे खतरा कम होता है, क्योंकि हर वॉलेट की पब्लिक की तब तक सुरक्षित रहती है, जब तक उसका इस्तेमाल न हो. अल सल्वाडोर ने अपने 6,274 बिटकॉइन रिजर्व को 14 वॉलेट्स में बांटा है, जिसमें प्रत्येक वॉलेट में अधिकतम 500 बिटकॉइन रखे गए हैं. पहले यह पूरी होल्डिंग एक ही एड्रेस में थी, जो अपने आप में जोखिम भरा था.
बिटकॉइन सुरक्षा के लिए रणनीति
अल सल्वाडोर के अधिकारियों का मानना है कि वॉलेट्स को विविधता देना पारदर्शिता बनाए रखने में मदद कर सकता है. यह कदम क्वांटम-आधारित हमले के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए उठाया गया है. अधिकारियों ने कहा, “प्रत्येक एड्रेस में धन सीमित करने से क्वांटम खतरों का जोखिम कम होता है, क्योंकि अप्रयुक्त बिटकॉइन एड्रेस के हैश्ड पब्लिक कीज़ सुरक्षित रहते हैं. एक बार जब किसी एड्रेस से धन खर्च किया जाता है, तो उसकी पब्लिक कीज़ उजागर हो जाती हैं और वह कमजोर हो जाता है. छोटी राशियों में धन बांटने से क्वांटम हमले का प्रभाव न्यूनतम होगा.
क्या है क्वांटम कंप्यूटिंग?
क्वांटम कंप्यूटिंग डिजिटल संपत्ति क्षेत्र में एक चर्चित विषय है. ये अत्यंत शक्तिशाली कंप्यूटर आज की सबसे जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम हैं. नासा, एक्सॉनमोबिल, अल्फाबेट और आईबीएम जैसे शीर्ष संगठन इनका उपयोग कर रहे हैं. क्वांटम कंप्यूटर बहुत तेजी से उन गणितीय समस्याओं को हल कर सकते हैं, जो आज के कंप्यूटरों के लिए असंभव हैं. ये RSA और ECC  प्रोटोकॉल, जो क्रिप्टो की सुरक्षा का आधार हैं, को कुछ घंटों में तोड़ सकते हैं, जबकि सामान्य कंप्यूटरों को ऐसा करने में लाखों साल लगेंगे.
Trump ने Crypto Industry को बढ़ावा देने के लिए उठाया बड़ा कदम, GDP डेटा को किया Blockchain पर जारी
क्रिप्टोकरेंसी के लिए क्यों है खतरा?
क्वांटम कंप्यूटिंग क्रिप्टोकरेंसी के लिए हानिकारक हो सकते हैं. गूगल के क्वांटम एआई शोधकर्ता क्रेग गिडनी ने कुछ महीने पहले बताया था कि बिटकॉइन की एन्क्रिप्शन को क्वांटम कंप्यूटिंग के तेजी से विकास के कारण बढ़ते जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. गिडनी ने बताया कि आरएसए एन्क्रिप्शन, जो डेटा की एन्क्रिप्शन और डिक्रिप्शन के लिए एक पब्लिक-की एल्गोरिदम है, को तोड़ना अब पहले की तुलना में क्वांटम संसाधनों के साथ आसान हो गया है. हालांकि, बिटकॉइन आरएसए एन्क्रिप्शन का उपयोग नहीं करता, बल्कि इलिप्टिक कर्व क्रिप्टोग्राफी (ECC) का उपयोग करता है. यह ECC भी शोर के एल्गोरिदम के प्रति कमजोर है, जो बड़े नंबरों को फैक्टर करने और लॉगरिदमिक समस्याओं को हल करने में सक्षम है. बिटकॉइन और इथेरियम जैसे क्रिप्टो ECC का इस्तेमाल करते हैं, जो वॉलेट और लेनदेन को सुरक्षित रखता है. अगर क्वांटम कंप्यूटर किसी का प्राइवेट की ढूंढ़ ले, तो हैकर पैसे चुरा सकते हैं या फर्जी लेनदेन कर सकते हैं.
दुनियाभर में चल रही है क्या तैयारी?
अमेरिका ने 2024 में क्वांटम-प्रूफ क्रिप्टोग्राफी मानक बनाए थे. गूगल, एप्पल जैसी कंपनियां इसे लागू कर रही हैं. कई बड़े निवेशक और एक्सचेंज अल सल्वाडोर की तरह वॉलेट्स को बांट रहे हैं. क्वांटम-प्रतिरोधी ब्लॉकचेन और डिजिटल हस्ताक्षर (जैसे CRYSTALS-Dilithium) पर काम चल रहा है.
Trump Media की डील से इस टोकन में आया उछाल, Tether ने ईरान से जुड़े वॉलेट को किया फ्रीज
भविष्य में क्या है खतरा?
हालांकि कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि क्रिप्टो सिस्टम समय के साथ अपडेट हो सकते हैं. फिर भी, क्वांटम की अचानक प्रगति क्रिप्टो चोरी को बढ़ा सकती है, जो डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा सकती है. अल सल्वाडोर जैसे कदम सुरक्षा के लिए एक तरह का "बीमा" हो सकता है, जो छोटे-छोट वॉलेट्स के रूप में है.
US GDP Data Now on Blockchain Trump push Crypto use
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार पूरी दुनिया को चौंका दिया है। क्रिप्टो उद्योग के पुरजोर समर्थक ट्रम्प ने महत्वपूर्ण आंकड़ों को सार्वजनिक ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक और नई तकनीक के हवाले कर दिया है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने ब्लॉक चेन पर तिमाही जीडीपी आंकड़ों को जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसा दुनिया में पहली बार हो रहा है। वाणिज्य विभाग ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए तिमाही जीडीपी आंकड़ों को नौ प्रमुख ब्लॉकचेन नेटवर्क्स, बिटकॉइन, इथेरियम, सोलाना, ट्रॉन, स्टेलर, एवलांच, आर्बिट्रम, पॉलीगॉन पीओएस और ऑप्टिमिज्म पर जारी किया है। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़े साझा करने के सामान्य तरीकों को प्रतिस्थापित नहीं कर रहा है, बल्कि यह एक नया माध्यम है।
पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी
ब्लॉकचेन पर जीडीपी आंकड़ों को जारी करने का मुख्य उद्देश्य आंकड़ों की सत्यता को सुनिश्चित करना है। क्रिप्टोग्राफिक हैश के जरिए कोई भी उपयोगकर्ता, विश्लेषक, या ऐप आंकड़ों की प्रामाणिकता तुरंत जांच सकने में सक्षम होंगे। हैश को रिलीज करने के बाद बदला नहीं जा सकता, जिससे आंकड़ों में हेरफेर, लीक, या समय से पहले इस्तेमाल की आशंका समाप्त होगी। यह कदम उन विवादों को भी खत्म करने में मदद करेगा, जहां बड़े निवेशक या एल्गोरिदमिक ट्रेडर आंकड़े जारी होने से पहले डेटा का लाभ उठाते थे। ब्लॉकचेन पर एक साथ डेटा जारी होने से सभी को वास्तविक समय पर पहुंच मिलेगी, जिससे पारदर्शिता में वृद्धि होगी।
नए डिजिटल युग की शुरुआत
अमेरिका का यह कदम ब्लॉकचेन तकनीक को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। जीडीपी आंकड़ों को ब्लॉकचेन पर जारी करने से न केवल आंकड़ों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, बल्कि यह डेफी, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, और नए वित्तीय उत्पादों के लिए नए अवसर भी खोलेगा। यह पहल अमेरिका को क्रिप्टो और ब्लॉकचेन नवाचार में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।
आंकड़ों में नहीं हो सकेगी हेर-फेर
ब्लॉकचेन पर आंकड़े रियल-टाइम और अपरिवर्तनीय होते हैं, जो इसे डेफी और वित्तीय अनुप्रयोगों के लिए आदर्श बनाता है। यह कदम अमेरिकी सरकार द्वारा क्रिप्टो और ब्लॉकचेन तकनीक की विश्वसनीयता पर एक महत्वपूर्ण मुहर लगाता है। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, “वाणिज्य विभाग और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह कदम एकदम उचित है, आर्थिक डेटा को ब्लॉकचेन पर जारी करने से अमेरिका की आर्थिक सच्चाई बिना किसी हेर-फेर के वैश्विक रूप से सुलभ होगी।
इसमें हैं जोखिम भी
हालांकि ब्लॉकचेन आंकड़ों को गैर-परिवर्तनीय बनाता है, लेकिन यह मूल आंकड़ों में गलतियों (जानबूझकर या अनजाने में) को रोकने में सक्षम नहीं है। अगर प्रारंभिक आंकड़ो  में गलतियां हैं, तो ब्लॉकचेन इन्हें स्थायी रूप से संरक्षित कर लेगा, जिन्हें बदलना असंभव होगा। इसके अलावा, अरग इसे सावधानी से न संभाला गया तो, डेफी और स्वचालित ट्रेडिंग में डेटा का उपयोग बाजार में अस्थिरता बढ़ा सकता है।
क्रिप्टो की विश्वसनीयता पर सरकारी मुहर
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आंकड़ों को ब्लॉकचेन पर डालकर अमेरिकी सरकार ने क्रिप्टो की विश्वसनीयता पर सरकारी मुहर लगा दी है। चेनलिंक और पायथ जैसे ऑरेकल जीडीपी आंकड़ों को सीधे डेफी ऐप्स और प्रोग्रामेबल फाइनेंस में ला सकते हैं। मुद्रास्फीति के आंकड़े भी ब्लॉकचेन पर आएंगे। इससे ऑन-चेन वित्तीय उत्पाद जैसे डेरिवेटिव्स, जीडीपी-आधारित संपत्ति, या स्मार्ट बीमा स्वचालित हो सकते हैं।
अमेरिका को मिलेगी वैश्विक बढ़त
यह पहल अमेरिका को क्रिप्टो नीति में वैश्विक बढ़त दिला सकती है। आधिकारिक डेटा को स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स के साथ जोड़ने से वित्तीय उत्पादों में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। अन्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी बलॉकचेन को महत्वपूर्ण सार्वजनिक जानकारी के लिए अपना सकती हैं। यह कदम न केवल डेटा-आधारित अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करेगा, बल्कि ब्लॉकचेन के व्यापक उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगा।
Trump Media Deal Sparks Cronos Surge Crypto Market Recovers Slightly
दो दिन की गिरावट के बाद क्रिप्टो बाजार में गुरुवार सुबह से हल्की रिकवरी देखी गई.  बिटकॉइन और इथेरियम में खरीदारी लौटी, जबकि सोलाना ने 7 फीसद की तेजी के साथ बाजार का ध्यान खींचा. ट्रंप मीडिया की एक बड़ी डील ने क्रोनोस टोकन में 68-69 फीसद की उछाल आई है, लेकिन बाजार में सतर्कता बनी हुई है.
बिटकॉइन और इथेरियम में रिकवरी
बिटकॉइन ने शुरुआती गिरावट के बाद दोपहर 2:30 बजे तक 1.67 फीसद की बढ़त हासिल की और 1,13,108 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक अनिश्चितताओं और ETF में बिकवाली के बाद बिटकॉइन ने 1,12,500 का स्तर पार किया, जो बाजार के लिए महत्वपूर्ण था. इसका निचला सपोर्ट स्तर 1,08,000 के आसपास है. इथेरियम में 2.25 फीसद की बढ़त देखी गई, जो 4600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इथेरियम ETF में 455 मिलियन डॉलर का इनफ्लो इस रिकवरी का प्रमुख कारण रहा.
सोलाना और क्रोनोस की उछाल
सोलाना आज बाजार का हीरो रहा, जो 7 फीसद की तेजी के साथ 215 पर ट्रेड कर रहा था. डिफाई में बढ़ती डेवलपर रुचि और डेक्स वॉल्यूम में वृद्धि ने सोलाना को 210 का स्तर तोड़ने में मदद की. दूसरी ओर, क्रोनोस (CRO) में 68-69 फीसद की जबरदस्त उछाल देखी गई, जो ट्रंप मीडिया की 6.4 बिलियन डॉलर की स्पैक डील से प्रेरित थी. हालांकि, बाजार का मानना है कि क्रोनोस की इस तेजी में FOMO (Fear of Missing Out) का प्रभाव ज्यादा है, क्योंकि इसके फंडामेंटल्स कमजोर दिखाई दे रहे हैं.
चीन बढ़ाना चाहता है वैश्विक मुद्रा में युआन का उपयोग, इस वजह से ला रहा है Stablecoins
ट्रंप मीडिया डील और रेगुलेटरी चिंताएं
ट्रंप मीडिया ने क्रिप्टो.com के साथ एक स्पैक डील के जरिए क्रोनोस टोकन को अपने नियंत्रण में लिया है, जिसकी वैल्यू 6.4 बिलियन डॉलर है. यह डील बाजार में चर्चा का विषय रही, जिससे क्रोनोस की Google सर्च 200 फीसद बढ़ गई और रेडिट पर ट्रंप क्रिप्टो स्पैक ट्रेंड करने लगा. हालांकि, अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने इस डील पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि स्पैक डील्स में पारदर्शिता की कमी होती है. यह बाजार के लिए एक जोखिमपूर्ण घटनाक्रम है.
नोबिटेक्स हैक और स्टेबल कॉइन जोखिम
ईरान के नोबिटेक्स एक्सचेंज पर हुए हैक ने बाजार में हलचल मचा दी है. 90 मिलियन डॉलर की क्रिप्टो चोरी हुई, जो IRGC से जुड़े वॉलेट्स में भेजी गई. इसके बाद टेथर ने ईरान से जुड़े वॉलेट्स को फ्रीज कर दिया, जिससे यूजर्स का भरोसा टूटा और निकासी में देरी शुरू हुई. ईरान सरकार ने रात में क्रिप्टो ट्रेडिंग पर रोक लगा दी. मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में स्टेबल कॉइन का पैग टूटने का खतरा बढ़ गया है, जो अगले 24-48 घंटों में बाजार को प्रभावित कर सकता है.
डिफाई और वेब3 में गतिविधियां
सोलाना पर डिफाई का टोटल वैल्यू लॉक्ड (TVL) 7 फीसद बढ़ा है, जो USDC और क्रॉस-चेन ब्रिज की बढ़ती गतिविधियों का परिणाम है. हालांकि, स्टेबल कॉइन और लेयर-2 प्रोजेक्ट्स में वीसी फंड्स का निवेश घटा है. बिटकॉइन से 175 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो देखा गया, जबकि सोलाना और XRP में बड़े निवेशकों का रुझान बढ़ा है. रिटेल निवेशक भी सोलाना की ओर लौट रहे हैं, जो डेक्स वॉल्यूम में तेजी का कारण बना.
Crypto में निवेश करने वालों की मुनाफे के साथ पहली प्राथमिकता है सुरक्षा, Coinswitch के सर्वे में हुआ खुलासा
बाजार का आउटलुक और जोखिम
बिटकॉइन का 1,10,000 का सपोर्ट स्तर महत्वपूर्ण है. यदि यह टूटता है, तो बड़ी गिरावट का खतरा है. शुक्रवार को अमेरिका में निजी खपत के आंकड़े और ETF से जुड़े फैसले बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. ट्रंप की क्रिप्टो-फ्रेंडली नीतियों और क्रोनोस डील का हाइप बाजार में उत्साह बनाए हुए है, लेकिन क्रोनोस में गिरावट ऑल्टकॉइन्स पर दबाव डाल सकती है. नोबिटेक्स हैक के बाद स्टेबल कॉइन की स्थिरता पर सवाल उठ रहे हैं, जो MENA क्षेत्र में जोखिम बढ़ा सकता है.
क्या होता है वॉलेट फ्रीज
क्रिप्टो में अगर आपका वॉलेट फ्रीज हो गया है तो इसका मतलब आपके पैसे अटक गए हैं और अभी नहीं निकल सकते हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है. पैसे गायब नहीं होते हैं. अस्थाई रूप से लॉक हो जाते हैं.
वॉलेट फ्रीज क्यों होता है?
अगर आपकी केवाईसी पूरी नहीं है, ट्रांजैक्शन संदिग्ध है, मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा है या सरकार या कोर्ट का कोई आदेश होता है, तो इस वजह से वॉलेट फ्रीज किए जाते हैं. कई बार सिक्योरिटी के लिए भी आपका अकाउंट हैक होने के खतरे की स्थिति में एक्सचेंज वॉलेट फ्रीज कर देता है. बहुत बड़ा ट्रांजैक्शन अचानक हो जाए अगर आपके वॉलेट में तो भी आपके क्रिप्टो वॉलेट को फ्रीज किया जा सकता है. लॉगिन डिटेल्स चोरी होने के खतरे पर भी वॉलेट फ्रीज कर दिया जाता है. तकनीकी गड़बड़ी होने, एक्सचेंजेस पर हमले या हैक की वजह से वॉलेट फ्रीज होते हैं.
आपका वॉलेट फ्रीज हो गया हो तो क्या करें?
सबसे पहले जानिए कि वॉलेट फ्रीज होने की वजह क्या है. कस्टमर सपोर्ट से बात करें. केवाईसी का इशू हो तो उसे रिजॉल्व करने की कोशिश करें. सिक्योरिटी प्रॉब्लम है, ट्रांजैक्शन पर शक है तो उसे तत्काल सुलझाएं. नहीं तो वॉलेट लंबे समय तक मुश्किल में पड़ सकता है. टेक्निकल दिक्कत है तो इंतजार करें. हमेशा अपना केवाईसी अपडेट रखें. टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू रखें. ट्रांजैक्शंस पर नजर रखें और उचित और सही भरोसेमंद प्लेटफॉर्म चुनें. अनजाने ऐप से दूर रहें.
China Eyes Yuan Backed Stablecoins to Enhance Global Currency Usage
चीन वैश्विक स्तर पर अपनी मुद्रा युआन (Yuan) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए युआन-आधारित स्टेबलकॉइन (Yuan Backed Stablecoins) को पेश करने पर विचार कर रहा है. सूत्रों ने इसे एक प्रमुख नीतिगत बदलाव बताया है. चीन का यह कदम 2021 में क्रिप्टो ट्रेडिंग (Crypto Trading) और माइनिंग (Crypto Mining) पर लगाए गए प्रतिबंध के उलट है. स्टेट काउंसिल इस महीने एक रोडमैप की समीक्षा कर सकता है, जो युआन के वैश्विक उपयोग को बढ़ाने और अमेरिकी स्टेबलकॉइन (US StableCoin) के बढ़ते प्रभाव का जवाब देने पर केंद्रित होगा. इस योजना में वैश्विक बाजारों में युआन के उपयोग के लक्ष्य और घरेलू नियामकों की जिम्मेदारियों का विवरण होगा, साथ ही जोखिम निवारण दिशानिर्देश भी शामिल होंगे.
बैठक और नीति निर्धारण
इस महीने के अंत तक वरिष्ठ नेताओं की एक अध्ययन सत्र होने की उम्मीद है, जो युआन के अंतरराष्ट्रीयकरण और स्टेबलकॉइन पर केंद्रित होगा. इस बैठक में चीनी नेता स्टेबलकॉइन के उपयोग और विकास की सीमाओं को परिभाषित करने के लिए टिप्पणी कर सकते हैं.
डिजिटल संपत्तियों में बड़ा बदलाव
यदि मंजूरी मिलती है, तो यह चीन की डिजिटल संपत्तियों की नीति में बड़ा बदलाव होगा. 2021 में वित्तीय स्थिरता की चिंताओं के कारण क्रिप्टो पर प्रतिबंध लगाया गया था. अब स्टेबलकॉइन को वित्तीय नवाचार के रूप में देखा जा रहा है.
Crypto में निवेश करने वालों की मुनाफे के साथ पहली प्राथमिकता है सुरक्षा, Coinswitch के सर्वे में हुआ खुलासा
युआन का वैश्विक लक्ष्य
चीन लंबे समय से युआन को डॉलर या यूरो की तरह वैश्विक मुद्रा बनाना चाहता है, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के महत्व को दर्शाता है. हालांकि, कड़े पूंजी नियंत्रण और ट्रिलियन डॉलर के वार्षिक व्यापार अधिशेष ने इस लक्ष्य में बाधा डाली है, जो स्टेबलकॉइन विकास के लिए भी चुनौती होगी.
स्टेबलकॉइन और बाजार हिस्सेदारी
स्टेबलकॉइन एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी है जो स्थिर मूल्य बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई है और आमतौर पर यूएस डॉलर जैसे फिएट मुद्रा से जुड़ी होती है. स्विफ्ट के अनुसार, जून में युआन का वैश्विक भुगतान में हिस्सा 2.88 फीसद रहा, जो दो साल का निम्नतम स्तर है, जबकि यूएस डॉलर का हिस्सा 47.19 फीसद रहा.
पूंजी नियंत्रण और अमेरिकी प्रभाव
चीन सीमा पार पूंजी प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए सख्त पूंजी नियंत्रण लागू करता है, जिसमें हांगकांग जैसे प्रमुख अपतटीय बाजारों के लिए कुछ कनेक्ट योजनाएं शामिल हैं. दूसरी ओर, जनवरी में शपथ लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्टेबलकॉइन का समर्थन किया और डॉलर-आधारित क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने के लिए नियामक ढांचा बना रहे हैं.
Ethereum 4 फीसद गिरा, AI से जुड़े Crypto टोकंस में क्यों बढ़ा निवेश?
ब्लॉकचेन और वित्तीय नवाचार
स्टेबलकॉइन की अंतर्निहित ब्लॉकचेन तकनीक तत्काल, सीमा रहित और कम लागत वाले धन  हस्तांतरण को सक्षम बनाती है, जो पारंपरिक दैनिक लेनदेन और क्रॉस-बॉर्डर भुगतान प्रणालियों को बाधित करने की क्षमता रखती है. बीजिंग यूएस डॉलर-लिंक्ड क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते प्रभाव के बीच युआन के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए इसे वित्तीय नवाचार के साधन के रूप में देख रहा है.