Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Credit Card Spend falls 6% in Sep first decline in more than 5 years
Credit Card Spend: सितंबर महीने में देश में क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में गिरावट दर्ज की गई है. कुल खर्च पिछले साल की तुलना में 5.9 फीसदी कम होकर 2.04 लाख करोड़ रुपए रह गया. यह फरवरी 2021 के बाद पहली बार सालाना आधार पर आई गिरावट है. विशेषज्ञों का कहना है कि मुख्य वजह पिछले साल की ऊंचा बेस है. पिछले साल सितंबर में जीएसटी दरों में कटौती और त्योहारी खरीदारी जल्दी शुरू होने से खर्च काफी बढ़ गया था. उस समय मासिक खर्च 2.17 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड स्तरों में से एक था.
पिछले साल का ऊंचा बेस बना मुख्य कारण
इस साल त्योहारी बिक्री अक्टूबर से शुरू हुई, इसलिए सितंबर में खर्च अपेक्षाकृत कम रहा. क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खर्च में ज्यादा गिरावट दिखी. यह 12.5 फीसदी घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले साल यह 1.44 लाख करोड़ रुपए था. वहीं पॉइंट ऑफ सेल यानी दुकानों पर होने वाले खर्च में 7.18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 77,751.47 करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले साल यह 72,543.89 करोड़ रुपए था.
अलग बैंकों के प्रदर्शन अलग-अलग
बड़े बैंकों के आंकड़ों में मिश्रित तस्वीर नजर आई. सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड इश्युअर एचडीएफसी बैंक में खर्च 7.52 फीसदी सालाना और 6.22 फीसदी मासिक आधार पर बढ़कर 65,139.72 करोड़ रुपए हो गया. एसबीआई कार्ड में खर्च 14.09 फीसदी सालाना और करीब 1.2 फीसदी मासिक आधार पर घटकर 34,895 करोड़ रुपए रह गया. आईसीआईसीआई बैंक में खर्च 26.26 फीसदी सालाना और 4.4 फीसदी मासिक आधार पर कम होकर 30,911.48 करोड़ रुपए रहा. एक्सिस बैंक में सालाना आधार पर 11 फीसदी गिरावट आई, लेकिन मासिक आधार पर 1.95 फीसदी की बढ़त हुई और खर्च 23,148.67 करोड़ रुपए रहा.
क्रेडिट कार्ड की संख्या में वृद्धि जारी
क्रेडिट कार्ड की संख्या लगातार बढ़ रही है. सितंबर में कुल सक्रिय कार्ड 12.531 करोड़ पहुंच गए. त्योहारी सीजन से पहले बैंकों ने नए कार्ड जोड़ने की रफ्तार बढ़ा दी. एचडीएफसी बैंक ने महीने में 2,80,353 नए कार्ड जोड़े और कुल कार्ड 2.737 करोड़ हो गए. आईसीआईसीआई बैंक ने 29,621 कार्ड जोड़कर कुल 1.986 करोड़ कार्ड कर लिए. एसबीआई कार्ड ने 2,08,026 कार्ड जोड़े और कुल 2.316 करोड़ पहुंच गए. एक्सिस बैंक ने 2,59,525 कार्ड जोड़कर कुल 1.655 करोड़ कार्ड कर लिए. नए कार्ड जोड़ने की रफ्तार पिछले साल की तुलना में 10.5 फीसदी तेज रही, जो नवंबर 2024 के बाद सबसे तेज वृद्धि है.
आगे के लिए ये फैक्टर महत्वपूर्ण
बैंक लगातार नए कार्ड जोड़ रहे हैं और ग्राहक उनका इस्तेमाल भी ज्यादा बार कर रहे हैं, हालांकि औसत खर्च की रकम छोटी हो रही है. त्योहारी बिक्री शुरू होने से अक्टूबर में खर्च 2.28 से 2.38 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है. दिवाली के कारण नवंबर में भी मजबूती बनी रह सकती है. हालांकि ऊंची कीमतें और हालिया ब्याज दर वृद्धि त्योहारी खर्च को कुछ हद तक सीमित कर सकती हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने की होगी कि पिछले एक साल में जुड़े नए ग्राहक अपने कार्ड का इस्तेमाल कितना बढ़ाते हैं.
Credit Cards adoption increasing as active cards number crosses 12 cr
Credit Cards: देश में क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में सक्रिय क्रेडिट कार्ड्स की कुल संख्या 12 करोड़ के पार पहुंच गई है. मई में शुद्ध रूप से जुड़े नए कार्ड की संख्या 10.2 लाख रही, जो पिछले साल मई के मुकाबले 34 फीसदी ज्यादा है. कुल क्रेडिट कार्ड्स की संख्या पिछले साल मई के 11.12 करोड़ से बढ़कर अब 8.3 फीसदी ज्यादा हो गई है.
कार्ड की संख्या के साथ खर्च में भी तेजी
मई महीने में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च 2.02 लाख करोड़ रुपए रहा. यह पिछले साल मई के 1.90 लाख करोड़ रुपए से 6.3 फीसदी ज्यादा है. हालांकि मार्च के 2.19 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले मई में खर्च थोड़ा कम रहा, लेकिन अप्रैल की तुलना में इसमें सुधार देखा गया. प्रति कार्ड खर्च भी बढ़कर औसतन 16,778 रुपए हो गया, जो अप्रैल के 16,495 रुपए से ज्यादा है.
मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान देने लगे कार्ड इश्युअर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, उद्योग अभी हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ में है. बैंक सख्त अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड और रेगुलेटरी निगरानी के कारण अनसिक्योर्ड लेंडिंग में सतर्क रुख अपनाए हुए हैं. कई बड़े जारीकर्ता अब रिवॉर्ड्स को कम कर रहे हैं और खर्च पर आधारित बेनिफिट्स दे रहे हैं ताकि मुनाफा बढ़े और खर्चे कम हों.
एसबीआई कार्ड्स रही मई में नंबर वन
SBI Cards ने मई में सबसे ज्यादा नए कार्ड्स जारी किए. कंपनी ने 1,81,851 नेट नए कार्ड्स जोड़े, जो हाल के महीनों में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है. अप्रैल में टॉप रहने वाले ICICI Bank ने मई में 1,68,344 नए कार्ड्स जोड़े. HDFC Bank तीसरे स्थान पर रहा और उसने 1,42,297 नए कार्ड्स जारी किए. मिड-टियर बैंकों में IDFC First Bank ने 87,227 और Federal Bank ने 1,06,861 नए कार्ड्स जोड़कर अच्छा प्रदर्शन किया.
स्थिर लग रहा इंडस्ट्री का भविष्य
डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा, मर्चेंट नेटवर्क का विस्तार और रिटेल खपत बढ़ने से क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री का भविष्य स्थिर है. UPI, मोबाइल वॉलेट और ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने युवाओं और मध्यम वर्ग को क्रेडिट कार्ड की ओर आकर्षित किया है. लोग अब ईएमआई, कैशबैक, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ट्रैवल बेनिफिट्स का फायदा उठा रहे हैं. हालांकि, कुछ अनसिक्योर्ड सेगमेंट्स खासकर छोटे टिकट वाले और रिवॉल्विंग क्रेडिट में स्ट्रेस दिख रहा है, इसलिए बैंक सावधानी बरत रहे हैं. कुल मिलाकर क्रेडिट कार्ड मार्केट में स्थिर विकास जारी है और आने वाले समय में डिजिटल इंडिया के साथ यह और तेजी पकड़ सकता है.
Credit Card Spending slowing down after festive season rise
Credit Card Spending: त्योहारी सीजन की रौनक खत्म होते ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में क्रेडिट कार्ड पर कुल खर्च घटकर 1.90 लाख करोड़ रुपए रह गया, जो अक्टूबर के 2.14 लाख करोड़ रुपए से पूरे 11 फीसदी कम है. यह गिरावट त्योहारी उत्साह के ठंडा पड़ने का सीधा असर बताई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की खरीदारी पूर्व-त्योहारी स्तर पर लौट आई. हालांकि, अच्छी बात यह है कि सालाना आधार पर खर्च में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 1.71 लाख करोड़ रुपए था.
इन कारणों से कम हुआ क्रेडिट कार्ड से लोगों का खर्च
यह कमी त्योहारी सीजन के बाद लोगों का रुझान सामान्य होना, जीएसटी के प्रभाव, कार्ड बेस के तेज विस्तार और उपभोक्ताओं के सतर्क रवैये से जुड़ी है. लोग अब कम टिकट साइज वाले ट्रांजेक्शन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. आगे साल के अंत में उपभोग बढ़ने, सरकारी बैंकों से कार्ड जारी होने और प्रमोशनल ऑफर्स से खर्च में फिर तेजी आएगी. त्योहारी सीजन के हाई बेस से भी खर्च कम दिख रहा है. आम तौर पर ऐसा होता आया है. हर साल त्योहारी महीनों में लोगों का उपभोग बढ़ जाता है और वे सामान्य से अधिक खरीदारी करते हैं. इस साल तो त्योहारी सीजन से ऐन पहले जीएसटी में हुई कटौती ने लोगों की खरीदारी ओर बढ़ा दी. जीएसटी कटौती से बड़े पैमानों पर उत्पादों के दाम कम हुए. इससे लोगों की धारणा में सुधार हुआ और वे अधिक खरीदारी करने के लिए प्रेरित हुए.
फेडरल बैंक ने नए कार्ड जारी करने में लगाई छलांग
इस बीच, बैंक नए क्रेडिट कार्ड जारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. नवंबर में 8.47 लाख नए कार्ड जोड़े गए, जिससे कुल सर्कुलेशन में कार्ड्स की संख्या 11.48 करोड़ हो गई. बाजार में एचडीएफसी बैंक ने फिर से बाजी मारी और 2.08 लाख नए कार्ड जारी कर अपना बेस 2.56 करोड़ तक पहुंचाया. सरप्राइज पैकेज रहा फेडरल बैंक, जिसने आक्रामक रणनीति से 1.21 लाख कार्ड जोड़े और कुल बेस 18 लाख से ज्यादा कर लिया. तीसरे नंबर पर एसबीआई कार्ड्स रहा, जिसने 1.09 लाख नए कार्ड जोड़े और कुल 2.17 करोड़ कार्ड्स हो गए. आईसीआईसीआई बैंक ने 1.06 लाख, एक्सिस बैंक ने 66 हजार से ज्यादा और कोटक महिंद्रा बैंक ने 25,206 नए कार्ड जोड़े. वहीं, इंडसइंड बैंक को झटका लगा, जहां 38 हजार से ज्यादा कार्ड्स कम हो गए.
क्रेडिट कार्ड सेगमेंट से ध्यान हटा रहे बैंक
विश्लेषकों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड सेगमेंट की ग्रोथ अब मॉडरेट हो रही है, क्योंकि बैंक उच्च गुणवत्ता वाले ग्राहकों पर फोकस कर रहे हैं. असुरक्षित लेंडिंग में बढ़ती डेलिंक्वेंसी के चलते बड़े पैमाने पर कार्ड जारी करना रोका जा रहा है. बैंकों ने सख्त अंडरराइटिंग, रिस्की ग्राहकों की छंटनी और करीबी मॉनिटरिंग शुरू की है, जिससे एसेट क्वालिटी में सुधार हो रहा है. यह ट्रेंड बताता है कि त्योहारी सीजन के बाद उपभोक्ता अपनी जेबें कस रहे हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड बाजार का विस्तार रुकने का नाम नहीं ले रहा. आगे साल के अंत में फिर से खरीदारी में उछाल की उम्मीद है.
sbi RuPay bob hdfc kotak mahindra yes bank credit card new rules
Credit Card: क्या आप स्कूल फीस भरने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं? क्या आपके पास एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एक्सेस के लिए एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं? क्या वॉलेट में पैसा क्रेडिट कार्ड से डालते हैं? और क्या ऑफर, रिवॉर्ड या पॉइंट्स के लिए सारी ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्ड से करते हैं? तो जरा रुकिए. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में तमाम बदलाव हुए हैं. ये बदलाव खर्च बढ़ाएंगे और फायदे कम करेंगे. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2025 में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 2.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च में इस साल बहुत उतार-चढ़ाव रहा है. जनवरी में क्रेडिट कार्ड का खर्च 1.84 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च में 2.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था. इसके बाद के महीनों में क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ रुपये से नीचे ही रहा. सितंबर में जीएसटी कटौती और त्योहारी खरीद के कारण फिर इसमें रिकॉर्ड उछाल आया.
अगर आप नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं या अपने मौजूदा कार्ड को रिन्यू करवा रहे हैं. तो पहले अपने मौजूदा कार्ड या नए कार्ड की शर्तों और नियमों पर एक बार नजर दौड़ा लीजिए. कहीं ऐसा न हो, अगले महीने का बिल आपके होश उड़ा दे, या एयरपोर्ट लाउंज एंट्री पर आपकी किरकिरी करा दे.
क्रेडिट कार्ड से जुड़े सबसे ताजा बदलाव एसबीआई ने किए हैं. इससे दो करोड़ से ज्यादा कार्ड होल्डर्स प्रभावित होंगे. एसबीआई देश की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी है. कुल 11.33 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड में आधे से ज्यादा कार्ड एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के हैं.
एसबीआई कार्ड ने 01 नवंबर, 2025 से थर्ड पार्टी ऐप्स (क्रेड, चेक आदि) से स्कूल/कॉलेज फीस के भुगतान और वॉलेट टॉप-अप पर शुल्क लगाने की घोषणा की है. इसी तरह वॉलेट में 1000 रुपये से ज्यादा जोड़ने पर 1% शुल्क देना होगा.
बदलावों का क्या असर होगा
क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़े बदलावों (जैसे रिवॉर्ड घटना, शुल्क लगना और लाउंज एक्सेस शर्तों में बदलाव) के बाद, आपको अब पहले से कहीं अधिक जागरूक और रणनीतिक होने की जरूरत है. विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी ने अपने कार्ड पर विभिन्न सुविधाओं में कटौती की है या फीस लगाई है. इनकी रोशनी में आपको अपने क्रेडिट कार्ड के चयन और रिन्यूवल में जरूरी तथ्यों को ध्यान में रखना होगा-
शून्य या कम वार्षिक शुल्क वाले कार्ड चुनें
क्यों: यदि आपका मासिक खर्च मध्यम है, तो लाइफटाइम-फ्री या कम शुल्क वाला कार्ड, जो मामूली रिवॉर्ड देता हो, अक्सर उच्च-शुल्क वाले प्रीमियम कार्ड की तुलना में अधिक समझदारी भरा विकल्प होता है.
अपनी मुख्य खर्च श्रेणियों में उच्च रिवॉर्ड पर ध्यान दें
क्यों: ऐसा कार्ड चुनें जो आपको उन श्रेणियों में सबसे अधिक रिवॉर्ड दे जिनका आप अक्सर उपयोग करते हैं- जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, डाइनिंग (भोजन), या ग्रोसरी. बजाय इसके कि आप यात्रा या लक्जरी खर्चों के लिए आकर्षक रिवॉर्ड देने वाले कार्ड का चयन करें, जिनका आप शायद ही कभी उपयोग करते हैं तो कोई लाभ नहीं हैं.
प्रीमियम शुल्क का भुगतान केवल उन्हीं लाभों के लिए करें जिनका आप उपयोग करते हैं
क्यों: यदि आप प्रीमियम कार्ड चुन रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, यात्रा बीमा, या विशेष डाइनिंग ऑफर जैसे अतिरिक्त लाभों का उपयोग करेंगे. 2025 में कई प्रीमियम कार्डों ने लाउंज विजिट कम कर दी हैं या ऐसे लाभ प्राप्त करने के लिए खर्च की सीमा बढ़ा दी है, इसलिए नवीनीकरण से पहले नए नियमों की समीक्षा जरूर करें.
बुद्धिमानी से करें उपयोग
बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि, बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनियों के बदलावों से हमेशा अपडेट रहें. क्रेडिट कार्ड का उपयोग बुद्धिमानी से करें. क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने का स्मार्ट तरीका अब समय पर बिल भरना मात्र नहीं है बल्कि अपनी जेब से छिपी हुई लागतों को दूर रखना भी है. इसलिए क्रेडिट कार्ड के विवरण को बारीकी से पढ़ें, अपने बैंक की शुल्क अनुसूची को समझें और जहां संभव हो, वहां डायरेक्ट पेमेंट का उपयोग करें.
<caption>
क्रेडिट कार्ड में हुए प्रमुख बदलाव
</caption>
बैंक/कार्ड/नेटवर्क
प्रभावी तिथि
पिछला लाभ/नियम
नया/संशोधित लाभ/नियम
ग्राहकों पर मुख्य असर
SBI कार्ड
1 नवंबर 2025
थर्ड-पार्टी ऐप्स के माध्यम से शिक्षा भुगतान पर कोई शुल्क नहीं
थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे CRED, Cheq) के माध्यम से शिक्षा भुगतानों पर 1% का शुल्क लगेगा
थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करने पर लागत में वृद्धि
SBI कार्ड
1 नवंबर 2025
₹1,000 से अधिक के वॉलेट लोड पर कोई शुल्क नहीं
₹1,000 से अधिक के वॉलेट लोड ट्रांजैक्शन पर 1% का शुल्क लगेगा
रिवॉर्ड कमाने के लिए वॉलेट लोडिंग अब अलाभकारी हो गई है
रूपे कार्ड
1 जनवरी 2025
बैंक द्वारा निर्धारित, अक्सर सीधा स्वाइप पर लाउंज एक्सेस
लाउंज एक्सेस तिमाही खर्च पर आधारित होगा (न्यूनतम खर्च निर्धारित)
लाउंज एक्सेस के लिए अब तिमाही खर्च की शर्त पूरी करनी होगी
बॉबकार्ड
1 जनवरी 2025
पूर्व-शर्त के बिना लाउंज एक्सेस
पिछली तिमाही में न्यूनतम निर्धारित राशि खर्च करने पर ही घरेलू लाउंज एक्सेस मिलेगा
बिना खर्च के लाउंज एक्सेस की सुविधा समाप्त
एचडीएफसी टाटा न्यू इनफिनिटी
10 जून 2025
प्रति वर्ष 8 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस (कोई खर्च की शर्त नहीं)
प्रति तिमाही ₹50,000 खर्च करने पर 2 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज वाउचर मिलेंगे
उच्च खर्च की आवश्यकता (₹2 लाख वार्षिक) पर ही पूर्ण लाउंज लाभ मिलेगा
एचडीएफसी टाटा न्यू प्लस
10 जून 2025
प्रति वर्ष 4 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस (कोई खर्च की शर्त नहीं)
प्रति तिमाही ₹50,000 खर्च करने पर 1 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज वाउचर मिलेगा
लाउंज एक्सेस अब मुफ्त नहीं रहा, यह खर्च पर निर्भर करेगा
एचडीएफसी बैंक
1 जून / 1 जुलाई 2025
बड़े यूटिलिटी बिल, गेमिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
₹50,000/माह से अधिक यूटिलिटी बिल, गेमिंग पर 1% शुल्क, वॉलेट लोड पर ₹10,000 की मासिक सीमा
रिवॉर्ड कम हुए और उच्च खर्च पर अतिरिक्त शुल्क लगा
कोटक महिंद्रा बैंक
1 जून 2025
उच्च फ्यूल खर्च पर कोई अधिभार नहीं
निश्चित सीमा से ऊपर के फ्यूल लेनदेन पर 1% अधिभार (Surcharge)
फ्यूल पर खर्च करने की लागत बढ़ी
एसबीआई सिंपली क्लिक
1 अप्रैल 2025
Swiggy पर ₹100 खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स
Swiggy पर ₹100 खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स
Swiggy पर कैशबैक/रिवॉर्ड का मूल्य आधा हो गया
एयर इंडिया एसबीआई प्लेटिनम/सिग्नेचर
31 मार्च 2025
एयर इंडिया बुकिंग पर ₹100 खर्च पर 15/30 पॉइंट
एयर इंडिया बुकिंग पर ₹100 खर्च पर 5/10 रिवॉर्ड पॉइंट्स
एयर इंडिया पर खर्च करने पर लाभ में भारी कमी
एसबीआई कार्ड
26 जुलाई 2025
₹50 लाख एयर एक्सीडेंट और ₹10 लाख रेल एक्सीडेंट बीमा कवर
कॉम्प्लिमेंट्री बीमा कवर बंद किया गया
कार्ड के साथ मिलने वाली सुरक्षा (Safety Cover) में कमी
क्लब विस्तार (एसबीआई/आईडीएफसी/एक्सिस)
1 अप्रैल 2025
फ्री टिकट वाउचर और खर्च-आधारित माइलस्टोन लाभ मिलते थे
फ्री टिकट वाउचर और माइलस्टोन लाभ बंद किए गए
कार्ड का मुख्य यात्रा लाभ समाप्त
एमेक्स गोल्ड चार्ज
12 जून 2025
फ्यूल पर खर्च किए गए प्रति ₹50 पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलता था
फ्यूल खर्च पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा
फ्यूल पर रिवॉर्ड मिलना बंद, लाभ में कमी
यस बैंक कीवी
1 जून 2025
सभी लेनदेन पर कैशबैक मिलता था रिडेम्पशन की कोई न्यूनतम सीमा नहीं।
कैशबैक केवल ₹100 के गुणकों में किए गए लेनदेन पर मिलेगा रिडेम्पशन के लिए न्यूनतम 500 पॉइंट्स आवश्यक
कैशबैक कमाना और भुनाना दोनों कठिन हो गया
नोट- क्रेडिट कार्ड नियमों में ये बदलाव जनवरी से नवंबर 2025 के दौरान हुए
छिपे हुए सरचार्ज वाले कार्डों से बचें
कई बैंक वॉलेज टॉप-अप, थर्ड पार्टी एजुकेशन पेमेंट या बड़े यूटिलिटी बिल पर 1% या उससे अधिक का अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं. इसलिए ऐसे कार्ड चुनें जहां आपके नियमित लेनदेन इन शुल्कों से या तो मुक्त हों या उन पर न्यूनतम फीस या चार्ज लगाया गया हो.
<caption>
11.33 करोड़ क्रेडिट कार्ड हैं एक्टिव
</caption>
टॉप कंपनी/बैंक
कुल एक्टिव क्रेडिट कार्ड
एचडीएफसी
2,52,85,047
एसबीआई
2,15,02,248
आईसीआईसीआई
1,83,72,151
एक्सिस बैंक
1,54,24,177
आरबीएल बैंक
44,68,445
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
40,49,878
इंडसइंड बैंक
31,80,135
बैंक ऑफ बड़ोदा
30,72,859
यस बैंक
26,52,060
फेडरल बैंक
16,10,622
स्रोत: आरबीआई, कार्ड संख्या 30 सितंबर, 2025 के मुताबिक
Festival Shopping with Credit Cards Save Your Credit Score
Credit Score: जीएसटी की कमी ने त्योहार के जोश को बढ़ा दिया है. खुशियों की खरीद बढ़ रही है. अगर आप अपनी शॉपिंग कार्ट को क्रेडिट कार्ड से भर रहे हैं यानी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं, तो जोश में होश नहीं खोने का. क्योंकि ऑफर्स के बीच क्रेडिट कार्ड से अंधाधुंध खरीद आपके क्रेडिट स्कोर की सेहत को नुकसान पहुंंचा सकती है.
क्रेडिट कार्ड का जोश आंकड़ों में दिख रहा है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी कटौती वाले दिन यानी 22 सितंबर को पहली बार क्रेडिट कार्ड का ऑनलाइन खर्च 10,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. 26 सितंबर तक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी का आंकड़ा 1.03 लाख करोड़ रुपए पर दर्ज हुआ. अगस्त में बैंकों ने 7 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए, जो सात महीनें में सबसे ज्यादा है. अब 11.23 करोड़ से ज्यादा कार्ड सक्रिय हैं. इस बार दिवाली पर खरीदारी तो करनी है मगर बजट और क्रेडिट स्कोर को बिगड़ने से भी बचाना है.
Kisan Credit Card की तरह बैंको को उद्यमी क्रेडिट कार्ड देने की मांग
क्रेडिट स्कोर की सुरक्षा क्यों है जरूरी?
क्रेडिट स्कोर आपकी वित्तीय सेहत को दर्शाता है. 650 से 750 तक स्कोर अच्छा माना जाता है. 600 से नीचे का स्कोर भविष्य में ऋण, क्रेडिट कार्ड या आकर्षक ब्याज दरें हासिल करने की क्षमता को प्रभावित करता है. खराब स्कोर यानी महंगा कर्ज या क्रेडिट कार्ड मिलना कठिन. मजबूत क्रेडिट स्कोर यानी कम ब्याज दरों और स्पेशल ऑफर्स की संभावना. इसलिए..
कार्ड से पहला स्वाइप करने से पहले जांचें क्रेडिट स्कोर ताकि गफलत न हो
शॉपिंग के लिए एक बजट बनायें. आंकडे बताते हैं ज्यादा खर्च ही क्रेडिट स्कोर को बिगाड़ता है
जब आप अपने क्रेडिट कार्ड की खर्च सीमा को पार कर जाते हैं, तब ये आपके क्रेडिट यूटीलाइजेशन अनुपात को बढ़ा देता है. इस कार्ड कंपनियां खास नजर रखती हैं.
यानी अगर आप एक अनुपात से ज्यादा खर्च करते हैं, तब कार्ड कंपनियां यह मानती हैं कि आप वित्तीय रूप से अधिक जरूरतमंद हैं.
अर्थात स्कोर ठीक रखना है तो क्रेडिट सीमा का 30 - 40 फीसद से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
Credit Card की बढ़ रही डिमांड, Festive Season शुरू होते ही बना कई महीनों का रिकॉर्ड
क्रेडिट स्कोर बचाने के स्मार्ट तरीके
कैशबैक के साथ आने वाला किराना सामान या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदें.
सिर्फ त्योहारी छूट के लिए कई नए कार्ड न लें यह आदत अच्छे क्रेडिट स्कोर की दुश्मन है
और हां बिल भुगतान की तारीख के समय जेब न खाली हो, उतनी खरीद करें जिससे बिल चुकाने के वक्त खाते में पैसा रहे. समय पर बिल न भरने ने से क्रेडिट स्कोर टूटता है
केवल न्यूनतम शेष राशि का भुगतान करने से बचें, यह ऊंचे ब्याज के जाल में फंसने का न्योता है दीर्घकालिक स्कोर भी डूबता है
क्रेडिट कार्ड बिल के किश्तो में भुगतान (ईएमआई) बचें, इससे क्रेडिट स्कोर और भविष्य में कर्ज लेने की क्षमता दोनों को प्रभावित होती है
Credit Report की गलतियों को सुधारने और Credit Score को बेहतर बनाने के 6 आसान तरीके
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बजाज कैपिटल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विनय तलूजा कहते हैं, अनावश्यक नए क्रेडिट कार्ड आवेदनों से बचिये, यदि आपके पास एक से अधिक कार्ड हैं, तो पहले अधिक ब्याज वाले कार्ड हटा दें. एकमुश्त भुगतान में इंस्टैंट कैशबैक को वरीयता दें. बाद में कैशबैक देने वाले कार्ड से बचें.
Credit Card Issuances soars to several months high in Festive Season
Credit Card: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से सामान्य हो रहा है और इसमें नए लोगों का इजाफा हो रहा है. इस साल तो क्रेडिट कार्ड लेने वालों की संख्या में और तेजी देखी जा रही है. फेस्टिव सीजन शुरू होते ही देश में क्रेडिट कार्ड जारी होने के मामले में कई महीनों का रिकॉर्ड बन गया है. आंकड़े बताते हैं कि भारतीय क्रेडिट कार्ड बाजार में अगस्त महीने के दौरान नए कार्ड जारी होने की संख्या सात महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.
Credit Card Issuances: इस बैंक ने जारी किए सबसे अधिक कार्ड
नियामकीय आंकड़ों के अनुसार, त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख लेंडर्स ने क्रेडिट कार्ड के वितरण को तेज कर दिया है. कुल मिलाकर, महीने में लगभग 7 लाख नए कार्ड जोड़े गए, जिससे सक्रिय क्रेडिट कार्डों की कुल संख्या 11.23 करोड़ हो गई. भारत में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले एचडीएफसी बैंक ने अगस्त में 2.21 लाख नए कार्ड जारी किए, जिससे उसकी कुल कार्ड बेस 2.5 करोड़ तक पहुंच गयी. हालांकि अगस्त में इसकी गति थोड़ी धीमी रही. जुलाई में इस बैंक ने 3.15 लाख कार्ड जोड़े थे.
Credit Card Demand: ये बैंक भी क्रेडिट कार्ड देने में रहे आगे
निजी क्षेत्र का एक्सिस बैंक दूसरे स्थान पर रहा. इसने अगस्त महीने में 1.40 लाख कार्ड जोड़े, जिससे उसकी कुल संख्या 1.53 करोड़ हो गई. जुलाई में एक्सिस बैंक ने 1.22 लाख कार्ड जारी किए थे. आईसीआईसीआई बैंक ने अगस्त में 1.30 लाख कार्ड जोड़कर अपनी कुल संख्या 1.81 करोड़ तक बढ़ाई, जो जुलाई के 67,664 कार्डों से लगभग दोगुनी है. एसबीआई कार्ड्स ने 69,531 कार्ड जोड़े, जिससे उसकी बेस 2.13 करोड़ हो गई, जबकि जुलाई में यह संख्या 66,640 थी. एसबीआई कार्ड्स भारत में दूसरा सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता है. कोटक महिंद्रा बैंक ने 6,000 से अधिक कार्ड जोड़े और उसकी कुल कार्ड बेस 46 लाख पर पहुंच गई.
हालांकि, आरबीएल बैंक ने अगस्त में 1 लाख से अधिक कार्डों की गिरावट दर्ज की, जिससे उसकी सक्रिय बेस 45 लाख पर आ गई. फिर भी, बैंक आगामी सीजन को लेकर आशावादी है. आरबीएल बैंक का कहना है- हम ई-कॉमर्स, यात्रा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटेगरी में मजबूत त्योहारी खर्च की उम्मीद कर रहे हैं. हम अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स, डिस्काउंट और त्योहारी रिवॉर्ड्स के साथ इस गति को बढ़ा रहे हैं.
Festive Season में खर्च भी बढ़ने की उम्मीद
कार्ड की बढ़ती संख्या के साथ क्रेडिट कार्ड से खर्च भी बढ़ रहा है. अगस्त महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च मासिक आधार पर भले ही 1.91 लाख करोड़ रुपए पर स्थिर रहा, लेकिन सालाना आधार पर 28 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई. त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन और प्रीमियम खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. खासकर जीएसटी कटौती के बाद उपभोक्ताओं की धारणा में सुधार हुआ है. इससे ग्राहक अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. यह बदली धारणा क्रेडिट कार्ड से खर्च को भी बढ़ावा दे सकती है.
SBI Card, Flipkart Launch Co-Branded Credit Card with Cashback Benefits
देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड (SBI Card) और ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. 'फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड' को खरीदारों के लिए आकर्षक कैशबैक लाभ के साथ डिजाइन किया गया है ताकि उनकी अधिकांश खरीदारी पर अधिक बेनेफिट प्रदान किया जा सकें.
इस क्रेडिट कार्ड के लिए ग्राहक पूरी तरह से डिजिटल आवेदन कर सकते हैं. ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप या एसबीआई कार्ड की वेबसाइट (SBI Card.com) के माध्यम से एसबीआई कार्ड स्प्रिंट का उपयोग करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं. यह डिजिटल प्रक्रिया सुविधा और गति प्रदान करती है, जिससे ग्राहकों को तुरंत कार्ड के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी.
आकर्षक कैशबैक ऑफर
फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर कई लाभ प्रदान करेगा. कार्डधारक मिंत्रा पर खर्च करने पर 7.5 फीसद कैशबैक और फ्लिपकार्ट, शॉप्सी, और क्लियरट्रिप पर खर्च करने पर 5 फीसद कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे. ये कैशबैक ऑफर प्रत्येक श्रेणी में प्रति तिमाही 4000 रुपए की सीमा पर लागू होगा.  इसके अलावा, कार्ड चुनिंदा ब्रांड्स जैसे जोमैटो,  उबर, नेटमेड्स, और पीवीआर पर 4 फीसद कैशबैक और अन्य सभी योग्य खर्चों पर 1 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक प्रदान करेगा.
SBI Credit Card रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, अगले महीने से बदल रहे हैं ये चार्जेज
विविध खरीदारी के लिए लाभ
यह कार्ड फ्लिपकार्ट इकोसिस्टम में विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की खरीदारी पर लाभ प्रदान करेगा. ग्राहक मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, फर्नीचर, उपकरण, और यात्रा बुकिंग जैसे क्षेत्रों में खरीदारी कर सकते हैं और कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं. यह कार्ड खरीदारों को अधिक लचीलापन और मूल्य प्रदान करेगा, जिससे उनकी खरीदारी का अनुभव और बेहतर बनेगा.
अतिरिक्त लाभ और शुल्क
फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 1 फीसद ईंधन सरचार्ज छूट (प्रति स्टेटमेंट साइकिल 400 रुपए तक सीमित) और विदेशी मुद्रा खर्च पर 3.5 फीसद विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क शामिल है.  कैशबैक स्टेटमेंट जनरेशन के दो दिनों के भीतर स्वचालित रूप से कार्ड खाते में जमा होगा. कार्ड का जॉइनिंग और वार्षिक नवीकरण शुल्क 500 रुपए (कर सहित) है, जो 3,50,000 रुपए के वार्षिक खर्च पर वापस कर दिया जाएगा. नए आवेदकों को 1250 रुपए के वेलकम बेनेफिट भी मिलेंगे.
Credit Report की गलतियों को सुधारने और Credit Score को बेहतर बनाने के 6 आसान तरीके
एसबीआई कार्ड और फ्लिपकार्ट की रणनीति
एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उत्पाद प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि यह सहयोग भारत भर के लाखों ग्राहकों को औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने और मूल्य-प्रधान समाधान प्रदान करने के फ्लिपकार्ट के मिशन को दर्शाता है.
SBI Credit Card big update These charges will change for September 16
एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने घोषणा की है कि 16 सितंबर 2025 से एसबीआई (SBI) के मौजूदा क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (सीपीपी) ग्राहकों को उनकी पॉलिसी रिन्यूअल के समय ऑटोमैटिक रूप से अपडेटेड प्लान वेरिएंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. यह बदलाव ग्राहकों की संबंधित पॉलिसी रिन्यूअल तारीख से लागू होगा. ग्राहकों को रिन्यूअल से कम से कम 24 घंटे पहले एसएमएस और ईमेल के माध्यम से इस बदलाव की सूचना दी जाएगी. एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने अपने नए अपडेट में यह जानकारी दी है.
क्या है कार्ड प्रोटेक्शन प्लान?
कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) एक ऐसी सेवा है जो कार्ड से जुड़ी समस्याओं कार्ड खो जाना, चोरी हो जाना, धोखाधड़ी और आपात स्थिति में होने वाले वित्तीय नुकसान के लिए कवरेज प्रदान करती है. यह यूजर्स को एक ही कॉल पर कार्ड ब्लॉक करने, आपातकालीन नकद सहायता और अन्य लाभ प्रदान करके उनके क्रेडिट, डेबिट और प्रीपेड कार्ड की सुरक्षा करने में मदद करती है.
नए शुल्क और सुविधाओं की जानकारी
नए अपडेटेड प्लान में तीन वेरिएंट हैं: क्लासिक, प्रीमियम, और प्लेटिनम. क्लासिक वेरिएंट की कीमत 999 रुपए, प्रीमियम की 1499 रुपए, और प्लेटिनम की 1999 रुपए है. पुराने प्लान जैसे क्लासिक लाइट (1199 रुपए), क्लासिक प्लस (1899 रुपए), प्रीमियम प्लस (2499 रुपए) और प्लेटिनम प्लस (3199 रुपए) को क्रमशः क्लासिक, प्रीमियम और प्लेटिनम में अपग्रेड किया जाएगा. नई सुविधाओं में एक कॉल पर खोए हुए कार्ड को ब्लॉक करना, सिम ब्लॉकिंग सेवा और विदेश में इमरजेंसी होटल एडवांस (क्लासिक में 80000 रुपए, प्रीमियम में 120000 रुपए, प्लेटिनम में 160000 रुपए) शामिल हैं. धोखाधड़ी सुरक्षा 1 लाख रुपए तक और मोबाइल वॉलेट प्रोटेक्शन 50000 रुपए तक प्रदान करता है.
सीपीपी पंजीकरण प्रक्रिया
फीस जमा करने के बाद सीपीपी ग्राहकों को एक वेलकम किट भेजेगा, जिसमें उनका मेंबरशीप नंबर होगा. ग्राहकों को एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सीपीपी को वापस भेजना होगा. वैकल्पिक रूप से वे सीपीपी कॉल सेंटर पर कॉल करके अपने कार्ड और दस्तावेज रजिस्टर कर सकते हैं. यह प्रक्रिया ग्राहकों को कार्ड सुरक्षा के लिए तैयार रखती है.
ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट नंबर क्यों पंजीकृत करें?
अगर ग्राहकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट नंबर नहीं है, तो वे एसबीआई कार्ड (SBI Card) एग्जीक्यूटिव को कॉल कर सकते हैं, जो आवश्यक नंबर प्रदान करेगा. यह सुविधा आपात स्थिति में मददगार साबित होती है.
Credit Card Growth Dips in June 2025 Top Banks Decline in New Cards
भारत के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) उद्योग में परिसंपत्ति गुणवत्ता की चिंताएं बनी हुई हैं, और जून 2025 में कुछ प्रमुख बैंकों में नए कार्ड जोड़ने की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, उद्योग की समग्र वृद्धि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार नकारात्मक हो गई. क्रेडिट कार्ड खर्च भी चार महीने के निचले स्तर 1.83 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो जून 2024 के 1.73 लाख करोड़ रुपए की तुलना में केवल 5 फीसद अधिक है. आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख बैंकों में क्रेडिट कार्ड की संख्या में कमी आई है, जबकि एचडीएफसी बैंक और एसबीआई कार्ड्स ने नए कार्ड जोड़े हैं.
प्रमुख बैंकों में क्रेडिट कार्ड की संख्या घटी
आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड की संख्या मई की तुलना में 287,000 कम होकर जून अंत तक 1.79 करोड़ रह गई. कोटक महिंद्रा बैंक ने भी 286,000 कार्ड्स की कमी देखी, जबकि आरबीएल बैंक ने 47,000 से अधिक और एक्सिस बैंक ने लगभग 6,000 कार्ड्स खोए. आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक संदीप बत्रा ने कहा कि बैंक अपने पोर्टफोलियो की निगरानी करता है और तनाव के शुरुआती संकेतों पर सक्रिय कदम उठाता है. आरबीएल बैंक ने नवंबर 2023 में बजाज फाइनेंस से कार्ड सोर्सिंग बंद करने के बाद से लगातार नए कार्ड जोड़ने में कमी देखी है.
बैंकों की सतर्क रणनीति
बैंकों ने भविष्य में डिफॉल्ट की समस्याओं को रोकने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित किया है. आरबीएल बैंक के रणनीति प्रमुख जयदीप अय्यर ने कहा कि बैंक जानबूझकर क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो को धीमी गति से बढ़ा रहा है, ताकि यह केवल कार्ड अधिग्रहण का साधन न हो, बल्कि ग्राहक अधिग्रहण का एक महत्वपूर्ण उपकरण बने. विश्लेषकों का मानना है कि यह सतर्क दृष्टिकोण वृद्धि को सीमित कर रहा है. आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के संस्थागत इक्विटी अनुसंधान प्रमुख अशुतोष मिश्रा ने कहा कि बैंक केवल उच्च गुणवत्ता वाले ग्राहकों को लक्षित कर रहे हैं, जिससे मंदी आई है.
Credit score बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, वित्तीय स्थिति बनेगी मजबूत
आरबीआई नियमों का प्रभाव
आरबीआई के नियम के अनुसार, 365 दिनों से अधिक समय तक उपयोग न किए गए क्रेडिट कार्ड्स को निष्क्रिय करना अनिवार्य है. इस नियम के पुन: लागू होने से कई बैंकों में कार्ड्स की संख्या में कमी आई है. जून 2025 में  कुल क्रेडिट कार्ड आधार 11.11 करोड़ पर स्थिर रहा. मई 2025 में 76,000 और जून 2024 में 51,000 नए कार्ड जोड़े गए थे, जो इस मंदी को दर्शाता है.
Credit Card के भरोसे घर खर्च, 93 फीसद निम्न आय वेतनभोगी क्रेडिट कार्ड पर हैं निर्भर
कुछ बैंकों में नए कार्ड्स की वृद्धि
कुछ बैंकों ने इस मंदी के बीच भी नए कार्ड जोड़े. एचडीएफसी बैंक ने जून में 212,000 नए कार्ड जोड़े, हालांकि यह मई के 274,000 की तुलना में कम है. एसबीआई कार्ड्स ने 83,000 कार्ड जोड़े, जो मई के 126,000 से कम है. फेडरल बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने लगातार नए कार्ड जोड़े, जिसमें फेडरल बैंक ने 92,000 से अधिक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 70,000 से अधिक कार्ड जोड़े.
5 Simple Ways to Boost Your Credit Score Effectively
क्रेडिट स्कोर (Credit score) आपकी वित्तीय विश्वसनीयता का एक महत्वपूर्ण मापदंड है, जो ऋण (Loan) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) स्वीकृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं, जैसे समय पर पूर्ण भुगतान, क्रेडिट उपयोग अनुपात पर नजर रखना, और बार-बार क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन न करना. विशेषज्ञों के अनुसार, सही रणनीति अपनाकर आप अपने क्रेडिट स्कोर (Credit score) को आसानी से बढ़ा सकते हैं. इस लेख में हम पांच ऐसे तरीकों पर चर्चा करेंगे, जो आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. ये उपाय न केवल आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे, बल्कि लेनदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता भी बढ़ाएंगे.
समय पर करें पूर्ण भुगतान
आपका भुगतान इतिहास क्रेडिट स्कोर (Credit score) को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है. अपनी सभी EMI (समान मासिक किश्त) और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान समय पर और पूरी तरह करें. एक भी भुगतान चूकने या देरी से करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा, लोन या क्रेडिट कार्ड पर केवल न्यूनतम राशि का भुगतान करने से भी क्रेडिट स्कोर धीरे-धीरे कम हो सकता है.
क्रेडिट उपयोग अनुपात पर रखें नजर
क्रेडिट उपयोग अनुपात, यानी आपके क्रेडिट कार्ड से मासिक खर्च और उपलब्ध क्रेडिट सीमा का अनुपात, क्रेडिट स्कोर (Credit score) को प्रभावित करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि 30-40 फीसद का क्रेडिट उपयोग अनुपात आदर्श है, क्योंकि यह दर्शाता है कि आप जिम्मेदार खर्च करने वाले हैं. यदि आपका क्रेडिट उपयोग अनुपात नियमित रूप से 70-80 फीसद से अधिक हो जाता है, तो आपका क्रेडिट स्कोर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है.
Credit Cycling Behavior: Credit Card के साथ आप भी करते हैं ये व्यवहार, तो हो जाएं सावधान
क्रेडिट कार्ड बकाया को ईएमआई में बदलने से बचें
क्रेडिट कार्ड के बड़े बकाया को आसान ईएमआई में बदलना पहली नजर में आकर्षक लग सकता है, लेकिन यह लेनदारों को संकेत देता है कि आप उधार ली गई राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं. इससे आपका क्रेडिट स्कोर (Credit score) कम हो सकता है. ईएमआई में बदलने का मतलब है कि आप अपनी वित्तीय क्षमता से अधिक खर्च कर रहे हैं, जो क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.
अधिक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन न करें
यदि आपका क्रेडिट स्कोर (Credit score) पहले से ही कम है, तो अधिक क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करने से बचें. कम समय में कई क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए आवेदन करने से लेनदारों को लगता है कि आप वित्तीय संकट में हैं. इससे आपका क्रेडिट स्कोर और खराब हो सकता है. इसलिए, क्रेडिट आवेदनों को सीमित रखें.
Credit Card ऑफर करने के पीछे पड़े हैं बैंक, जानिए क्या है इसके पीछे पूरा खेल
क्रेडिट रिपोर्ट में त्रुटियों की जांच करें
कभी-कभी क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां हो सकती हैं, जैसे गलत बकाया दिखना या भुगतान अपडेट न होना. ऐसी त्रुटियों को तुरंत क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जा सके. गलत प्रविष्टियां आपके क्रेडिट स्कोर (Credit score) को कम कर सकती हैं, इसलिए नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना जरूरी है.
93 Pc of Low Income Salaried Indians Rely on Credit Cards
एक नए अध्ययन के मुताबिक, भारत में निम्न-आय वर्ग के बीच क्रेडिट कार्ड (credit card) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. Think360.ai के अध्ययन में पाया गया कि 50,000 रुपए से कम मासिक आय वाले 93 फीसद वेतनभोगी लोग क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हैं. 20,000 से अधिक वेतनभोगी और स्व-रोजगार करने वाले लोगों के 12 महीने के वित्तीय व्यवहार का विश्लेषण करने वाले इस अध्ययन में कहा गया कि 85 फीसद स्व-रोजगार वाले लोग भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं. इसके अलावा, 18 फीसद स्व-रोजगार और 15 फीसद वेतनभोगी लोग 'बाय नाउ पे लेटर' (BNPL) सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं. Think360.ai के संस्थापक और सीईओ अमित दास ने कहा कि क्रेडिट कार्ड और BNPL अब वेतनभोगी पेशेवरों से लेकर गिग वर्कर्स तक के लिए आवश्यक हो गए हैं. यह अध्ययन भारत के डिजिटल क्रेडिट परिदृश्य में बदलाव को दर्शाती है.
क्रेडिट कार्ड बने निम्न आय वर्ग की जरूरत
Think360.ai की स्टडी के अनुसार, 50,000 रुपए से कम मासिक आय वाले 93 फीसद वेतनभोगी लोग क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हैं, जो नकदी प्रवाह प्रबंधन के लिए इसकी बढ़ती जरूरत को दर्शाता है. स्व-रोजगार वाले व्यक्तियों में भी 85 फीसद लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं. यह ट्रेंड दर्शाता है कि क्रेडिट कार्ड, जो पहले आकांक्षी उत्पाद माने जाते थे, अब निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए आवश्यक वित्तीय उपकरण बन गए हैं. अध्ययन में 20,000 से अधिक व्यक्तियों के वित्तीय व्यवहार का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि क्रेडिट कार्ड नकदी की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
Top Entry-Level Credit Card 2025: नई नौकरी शुरू की है? ये 5 बजट फ्रेंडली क्रेडिट कार्ड आपके लिए हैं परफेक्ट
BNPL सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता
'बाय नाउ पे लेटर' (BNPL) सेवाएं भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. अध्ययन के अनुसार, 18 फीसद स्व-रोजगार वाले और 15 फीसद वेतनभोगी लोग BNPL उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं. ये सेवाएं उपभोक्ताओं को तत्काल खरीदारी करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा देती हैं, जो विशेष रूप से गिग वर्कर्स और छोटे व्यवसायियों के लिए उपयोगी है. BNPL का उपयोग नकदी प्रवाह को प्रबंधित करने और आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद कर रहा है, जिससे यह डिजिटल क्रेडिट परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है.
फिनटेक का बढ़ता दबदबा
अध्ययन में फिनटेक कंपनियों की भारत के डिजिटल उधार क्रांति में अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया गया है. वित्त वर्ष 2022-23 में फिनटेक कंपनियों ने 92,000 करोड़ रुपए से अधिक के व्यक्तिगत ऋण वितरित किए, जो कुल नए ऋण उत्पत्ति का 76 फीसद हिस्सा है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिनटेक निम्न-आय वर्ग को अल्पकालिक, डिजिटल-प्रथम क्रेडिट उत्पाद प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. ये उत्पाद उपभोक्ताओं को त्वरित वित्तीय समाधान प्रदान करते हैं, जिससे पारंपरिक बैंकिंग की तुलना में पहुंच और सुविधा बढ़ी है.
Credit Cycling Behavior: Credit Card के साथ आप भी करते हैं ये व्यवहार, तो हो जाएं सावधान
जोखिम मूल्यांकन में AI का उपयोग
Think360.ai ने सुझाव दिया कि ऋणदाताओं को अपने जोखिम मूल्यांकन मॉडल को अनुकूलित करना चाहिए और AI-आधारित क्रेडिट मूल्यांकन तकनीकों का उपयोग करना चाहिए. अध्ययन में कहा गया कि निम्न-आय वर्ग की बढ़ती क्रेडिट मांग को पूरा करने के लिए स्मार्ट और डेटा-आधारित तकनीकों की आवश्यकता है. AI तकनीकें उधारकर्ताओं की क्रेडिट प्रोफाइल का अधिक सटीक विश्लेषण कर सकती हैं, जिससे जोखिम कम होगा और क्रेडिट की पहुंच बढ़ेगी. यह बदलाव फिनटेक और पारंपरिक ऋणदाताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, जो भारत के बदलते क्रेडिट परिदृश्य में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं.
Top 5 Entry-Level Credit Cards in India for 2025 Joining Fee Benefits
अगर आपने हाल ही में करियर की शुरुआत (New Job Start) की है और ऐसे Credit Card की तलाश में हैं जो आपके बजट के अनुकूल (Budget Freindly Credit Card) हो और साथ ही आपको फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट (Financial Independent) बनने में मदद करे, तो 2025 में ये टॉप 5 एंट्री-लेवल क्रेडिट कार्ड (Entry Lelev Credit Card) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये कार्ड न केवल कम जॉइनिंग फीस (Joining Fee) में आते हैं, बल्कि Movie,Fuel, Online Shopping और Daily Expences पर शानदार रिवॉर्ड्स भी देते हैं.
PVR INOX Kotak Credit Card
अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो ये Credit Card आपके लिए शानदार है. इस Credit Card की जॉइनिंग फीस शून्य है, लेकिन एनुअल फीस के लिए आपको 499 रुपए का भुगतान करना होगा. इस कार्ड के मुख्य फायदों की बात करें तो PVR INOX ऐप या थिएटर से टिकट पर 5% की छूट, खाने-पीने पर 20% की छूट और हर 10,000 रुपए खर्च पर 300 रुपए की फ्री मूवी टिकट मिलती है. इसके साथ ही हर महीने 300 रुपए की एक फ्री मूवी टिकट मिलती है. इसमें प्रीमियम इन-सिनेमा लॉन्ज का एक्सेस भी मिलता है.
Credit Card और Loan वाले Spam Calls से मिलेगी निजात! RBI और TRAI ने मिलाया हाथ
SBI SimplyCLICK Credit Card
यह Credit Card उन लोगों के लिए हो जो जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं. इसकी जॉइनिंग फीस 499 रुपए है, यह Credit Card ऑनलाइन खर्च करने वालों के लिए यह कार्ड शानदार रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है. इस Credit Card के मुख्य फायदे की बात करें तो 100 के खर्च पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट. वहीं जॉइनिंग फीस के भुगतान पर आपको 500 रुपए का  अमेज़न गिफ्ट कार्ड  मिलता है. इसमें 1 लाख और 2 लाख रुपए की सालाना खरीद पर ट्रैवल वाउचर्स मिलते हैं. इसके अलावा Swiggy, Myntra, BookMyShow पर 10 गुना रिवॉर्ड्स और अन्य ऑनलाइन खर्च पर 5 गुना रिवॉर्ड्स मिलते हैं. वहीं यदि आप इस कार्ड से साल भर में 1 लाख को पेमेंट करते हैं तो एनुअल फीस माफ हो जाती है.
SBI Card रखने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव
IndianOil Axis Bank Credit Card
अगर आप रोजाना वाहन चलाते हैं, तो ये Credit Card फ्यूल खर्च में बचत दिलाता है. इसकी जॉइनिंग फीस 500 रुपए है.  इस Credit Card के मुख्य फायदे की बात करें तो IOCL फ्यूल पर 100 रुपए के खर्च पर 20 EDGE पॉइंट्स मिलते हैं. इसके अलावा फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट मिलती है. 100 रुपए के अन्य खर्च पर 1 EDGE पॉइंट और कार्ड एक्टिवेशन के 30 दिनों के भीतर फ्यूल खर्च पर 250 रुपए तक का कैशबैक मिलता है. Credit Card से यदि साल भर में 3.5 लाख से अधिक खर्च किया तो एनुअल फीस माफ होती है. वहीं EazyDiner पर डाइनिंग में 15% तक की छूट भी मिलती है.
Credit Cycling Behavior: Credit Card के साथ आप भी करते हैं ये व्यवहार, तो हो जाएं सावधान
HDFC Bank Times Credit Card
इस Credit Card की जाॅइनिंग फीस 500 रुपए है, यह Credit Card आपको शानदार लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस देता है. Credit Card के मुख्य फायदों की बात करें तो 5,000 के बेनिफिट के साथ फ्री Times Prime मेंबरशिप मिलती है. यहां BookMyShow पर मूवी टिकट पर 25% छूट और शॉपिंग और बिल पेमेंट पर 5% तक कैशबैक मिलता है. EazyDiner पर 10% छूट के साथ डाइनिंग पर 2.5 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं.
Airtel Axis Bank Credit Card
अगर आप Airtel यूज़र हैं या ऑनलाइन ग्रॉसरी और फूड डिलीवरी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह Credit Card काफी फायदे वाला है. इसकी जॉइनिंग फीस 500 रुपए है. इस Credit Card के मुख्य फायदों की बात करें तो Airtel Thanks App से बिल पेमेंट पर 10% कैशबैक और Zomato, Swiggy, BigBasket पर 10% कैशबैक मिलता है. इसके अलावा अन्य सभी खर्चों पर 1% अनलिमिटेड कैशबैक मिलता है. वहीं इस कार्ड पर साल 4 फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट्स भी मिलती है. साथ ही Airtel सर्विसेज पर 25% कैशबैक मिलता है.
सावधानी जरूरी है
Credit Card का सही उपयोग आपकी लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च आपको कर्ज़ के जाल में भी फंसा सकता है. Credit Card लेने से पहले अपने फाइनेंशियल गोल्स, खर्चों और रीपेमेंट की क्षमता को अच्छे से समझें. हमेशा बिल समय पर भरें और अनावश्यक ट्रांजैक्शन से बचें.
Credit Cycling Hidden Credit Card Risk That Can Hurt Your Credit Score
Credit Cycling: क्रेडिट कार्ड (Credit Card)  का गलत इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, जिनके बारे में सभी जानते हैं. इनमें मंथली बिल का पूरा भुगतान न करना या बैलेंस बढ़ाना प्रमुख हैं. लेकिन एक कम चर्चित जोखिमपूर्ण व्यवहार है "क्रेडिट साइक्लिंग", जिससे विशेषज्ञ भी दूर रहने की चेतावनी देते हैं. क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की एक खर्च सीमा होती है, जिसके बारे में कार्डधारक आमतौर पर जानते हैं. यह सीमा बिल के पूर्ण और समय पर भुगतान के साथ प्रत्येक बिलिंग स्टेटमेंट पर रीसेट होती है. क्रेडिट साइक्लिंग करने वाले यूजर्स इस सीमा तक खर्च करते हैं और जल्दी से बैलेंस चुका देते हैं, जिससे वे अपनी सामान्य सीमा से अधिक खर्च कर पाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यवहार जोखिम भरा हो सकता है और इससे क्रेडिट स्कोर (Credit Score) पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
क्रेडिट साइक्लिंग क्या है
क्रेडिट साइक्लिंग में यूजर्स अपनी क्रेडिट सीमा तक खर्च करते हैं और फिर जल्दी से बैलेंस का भुगतान कर देते हैं, जिससे अधिक खर्च करने की सुविधा मिल जाती है. उद्योग विश्लेषकों के अनुसार, कभी-कभार ऐसा करना आमतौर पर बड़ी समस्या नहीं है. जैसे कभी-कभी गति सीमा से थोड़ा तेज गाड़ी चलाने से नुकसान नहीं होता, ठीक वैसे ही क्रेडिट लिमिट का पूरी तरह से यूज करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन बार-बार क्रेडिट कार्ड का उसकी फुल सीमा तक उपयोग करना जोखिम भरा हो सकता है. अगर क्रेडिट साइक्लिंग में कुछ भी गलत होने की संभावना हो, तो इसे करने से बचना और वैकल्पिक रास्ते तलाशना बेहतर है.
PAN-Aadhaar Linking Deadline: 31 दिसंबर से पहले पैन-आधार लिंक कराना क्यों है जरूरी?
कार्ड कंपनियों के लिए जोखिम
विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ उपभोक्ता कम क्रेडिट सीमा के कारण घर की मरम्मत, शादी या महंगी छुट्टियों के लिए भुगतान करने के लिए क्रेडिट साइक्लिंग करते हैं. अन्य लोग खरीदारी के लिए रिवॉर्ड और पॉइंट्स को तेजी से बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं. लेकिन कार्ड जारीकर्ता बार-बार ऐसा करने वालों को जोखिम के रूप में देख सकते हैं, क्योंकि यह उनके नियमों और शर्तों का उल्लंघन हो सकता है या वित्तीय कठिनाई का संकेत दे सकता है.
UPS Vs NPS: 27 लाख केंद्रीय कर्मचारी अपने लिए सही विकल्प कैसे चुनें?
क्रेडिट साइक्लिंग के परिणाम
यदि कार्ड जारीकर्ता क्रेडिट साइक्लिंग करने वाले ग्राहक को दंडित करता है और उनका खाता बंद करता है, तो यह उनके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. क्रेडिट उपयोगिता दर, जो बकाया ऋण और क्रेडिट सीमा का अनुपात है, क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करती है. कम उपयोगिता दर क्रेडिट स्कोर को बेहतर करती है, जबकि उच्च दर इसे नुकसान पहुंचाती है. विशेषज्ञ 30 फीसद से कम और आदर्श रूप से 10 फीसद से कम उपयोगिता दर की सलाह देते हैं. खाता बंद होने से कुल क्रेडिट सीमा कम हो सकती है, जिससे अन्य कार्डों पर बकाया ऋण होने पर उपयोगिता दर बढ़ सकती है.
क्या DIGIPIN लेगा 6-अंकों वाले PIN की जगह? जानिए इसके बारे में डिटेल
जोखिम और संभावित जुर्माना
निरंतर क्रेडिट सीमा के करीब खर्च करने से गलती से सीमा को पार करने की संभावना बढ़ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप ओवर-लिमिट शुल्क या ब्याज दर में वृद्धि हो सकती है. क्रेडिट साइक्लिंग करने वाले उपभोक्ताओं को मासिक सदस्यता या अन्य शुल्कों पर ध्यान देना चाहिए, जो अनजाने में सीमा को पार कर सकते हैं. कार्ड कंपनियां इसे मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अवैध गतिविधियों का संकेत भी मान सकती हैं, जिससे उपयोगकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकता है.
Investment Rules 2025: निवेश में अपनाएं ये 5 रूल , 10 से 20 साल में बन जाएंगे करोड़पति!
वैकल्पिक उपाय
क्रेडिट साइक्लिंग के बजाये उपभोक्ता अपने कार्ड जारीकर्ता से क्रेडिट सीमा बढ़ाने की मांग कर सकते हैं, नया क्रेडिट कार्ड खाता खोल सकते हैं या भुगतान को एक से अधिक कार्डों में बांट सकते हैं. विशेषज्ञ बिलिंग साइकिल के बीच में क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह क्रेडिट उपयोगिता दर को कम करता है और क्रेडिट स्कोर को बेहतर कर सकता है. यह प्रक्रिया क्रेडिट साइक्लिंग से अलग है, क्योंकि इसमें निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करने का इरादा नहीं होता.
Credit Card Spends Surge 18 percent in April, RBI Data
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में क्रेडिट कार्ड खर्च (Credit card spends) सालाना आधार पर 18 फीसद बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यह मार्च के 2.01 लाख करोड़ रुपए की तुलना में मासिक आधार पर 8.7 फीसद कम है. यह गिरावट पिछले महीने के उच्च आधार के कारण थी. देश के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)  के खर्च में 26.47 फीसद की वृद्धि हुई, जबकि एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की. विश्लेषकों का मानना है कि खपत में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट कार्ड खर्च (Credit card spends) स्थिर रहेगा, लेकिन नए कार्ड जोड़ने की गति सीमित रहेगी.
प्रमुख बैंकों का प्रदर्शन
देश में सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अप्रैल में अपने क्रेडिट कार्ड खर्च में 26.47 फीसद की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो 51,724 करोड़ रुपए रहा. एसबीआई कार्ड्स  (SBI Cards) ने 19.6 फीसद की वृद्धि के साथ 29,415 करोड़ रुपए का खर्च दर्ज किया. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के खर्च में 19.30 फीसद की वृद्धि हुई, जो 35,079 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 14.68 फीसद की वृद्धि के साथ 21,201 करोड़ रुपए का खर्च दर्ज किया है. यह वृद्धि उपभोक्ता खर्च में मजबूती और क्रेडिट कार्ड के बढ़ते उपयोग को दर्शाती है.
Donald Trump ने EU पर 50% Tariff लगाने की धमकी दी, Trade Deal को बताया मुश्किल
क्रेडिट कार्ड जारी करने में वृद्धि
RBI के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की संख्या सालाना आधार पर 7.67 फीसद बढ़कर 11.04 करोड़ हो गई, जो मार्च 2025 की तुलना में 0.5 फीसद अधिक है. अप्रैल में शुद्ध रूप से 5,51,315 नए कार्ड जोड़े गए, जो मार्च के 5,69,330, फरवरी के 4,42,172 और जनवरी के 8,17,279 कार्ड जोड़ने की तुलना में स्थिर रहे. एचडीएफसी बैंक ने 1,60,504, एसबीआई कार्ड्स ने 1,59,044, आईसीआईसीआई बैंक ने 91,412, और एक्सिस बैंक ने 55,656 नए कार्ड जोड़े. हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में नए कार्ड जोड़ने की संख्या में लगभग 25 फीसद की कमी आई, जिसे विश्लेषकों ने सतर्क रणनीति का परिणाम बताया.
नए कार्ड जोड़ने में कमी
आईडीबीआई कैपिटल के विश्लेषकों ने उल्लेख किया कि उद्योग में शुद्ध नए कार्ड जोड़ने की गति मासिक आधार पर स्थिर रही, लेकिन बड़े खिलाड़ियों का बाजार पर वर्चस्व है. नए कार्ड जारी करने की गति पिछले वर्ष की तुलना में कम रही, जिसके परिणामस्वरूप उद्योग में शुद्ध कार्ड जोड़ने की संख्या में 25 फीसद की गिरावट आई. इसका कारण असुरक्षित खुदरा पोर्टफोलियो में तनाव है, जिसके चलते प्रमुख जारीकर्ताओं ने क्रेडिट कार्ड जारी करने में सावधानी बरती और अंडरराइटिंग मानकों को कड़ा किया है. इससे हाल के महीनों में नए क्रेडिट कार्ड जारी करने में कमी आई है.
Betting Apps हो जाएंगे बंद? Fantasy Games पर कार्रवाई की तैयारी, Supreme Court ने केंद्र को जारी किया नोटिस
क्रेडिट गुणवत्ता पर ध्यान
विश्लेषकों के अनुसार, बैंकों का ध्यान अब नए ग्राहकों को आकर्षित करने की बजाय मौजूदा ग्राहकों को क्रॉस-सेलिंग और क्रेडिट गुणवत्ता पर केंद्रित है. असुरक्षित ऋण पोर्टफोलियो में जोखिम के कारण, प्रमुख बैंक जैसे एचडीएफसी, एसबीआई कार्ड्स, और आईसीआईसीआई ने क्रेडिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त किया है. यह रणनीति जोखिम को कम करने और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई है. इसके परिणामस्वरूप, नए कार्ड जोड़ने की गति सीमित रहने की उम्मीद है, लेकिन मौजूदा कार्डधारकों के खर्च में वृद्धि बनी रहेगी.
वित्त वर्ष 2026 का दृष्टिकोण
विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट कार्ड खर्च स्थिर रहेगा, क्योंकि उपभोक्ता खपत में वृद्धि जारी रहेगी. विशेष रूप से, ई-कॉमर्स, यात्रा, और जीवनशैली से संबंधित खर्च क्रेडिट कार्ड उपयोग को बढ़ावा देंगे. हालांकि, नए कार्ड जोड़ने की गति रेंज-बाउंड रहेगी, क्योंकि बैंक जोखिम प्रबंधन को प्राथमिकता दे रहे हैं. आरबीआई के सख्त नियामक दिशानिर्देश और बैंकों की सतर्क रणनीति के कारण क्रेडिट कार्ड बाजार में वृद्धि संतुलित रहेगी, जिसमें गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा.
Gold Prices का असर, RBI Bulletin ने बताया- इस कारण बढ़ रहा कोर इंफ्लेशन
उपभोक्ता व्यवहार
अप्रैल में मासिक आधार पर खर्च में 8.7 फीसद की गिरावट मार्च के उच्च आधार को दर्शाती है, जब खर्च चार महीने के उच्चतम स्तर 2.01 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा था. उपभोक्ता व्यवहार में बदलाव, विशेष रूप से डिजिटल भुगतान और प्रीमियम कार्ड की मांग, ने क्रेडिट कार्ड खर्च को बढ़ावा दिया है. हालांकि, बैंकों की सतर्कता और नियामक निगरानी ने नए कार्ड जारी करने की गति को नियंत्रित किया है, जिससे बाजार में स्थिरता बनी रहेगी.
Jefferies Focus List: 9 भारतीय कंपनियों को ओवरवेट रेटिंग के साथ फोकस लिस्ट में किया शामिल
HDFC Bank Tata Neu Infinity Credit Card Lounge Access Terms Changed
HDFC Bank ने टाटा न्यू इन्फिनिटी क्रेडिट कार्ड (Tata Neu Infinity Credit Card) के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है. HDFC Bank ने घरेलू हवाई अड्डा लाउंज एक्सेस (Domestic Airport Lounge Access) के लिए खर्च की सीमा बढ़ा दी है. यह बदले नियम 10 जून 2025 से लागू होंगे. अब कार्डधारक लाउंज (Airport Lounge) में सीधे कार्ड स्वाइप (Card Swipe) करके प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसके बजाय, तिमाही खर्च के आधार पर डिजिटल वाउचर (Digital Voucher) के माध्यम से एक्सेस मिलेगा. यह बदलाव कार्ड उपयोग को बढ़ावा देने और लाउंज सुविधाओं को नियमित खर्च करने वालों तक सीमित करने का प्रयास है.
Credit Card से अब कम खर्च कर रहे भारतीय, औसत खर्च राशि में आई 16% की गिरावट
क्या हैं नए नियम?
HDFC बैंक ने टाटा न्यू इन्फिनिटी क्रेडिट कार्ड के लिए लाउंज एक्सेस को खर्च-आधारित प्रणाली में बदल दिया है. इसके तहत अब स्वाइप-टू-एक्सेस की सुविधा बंद कर दी गई है. 9 जून 2025 की मध्यरात्रि से कार्डधारक लाउंज काउंटर पर कार्ड स्वाइप करके मुफ्त प्रवेश नहीं पा सकेंगे. बिना वाउचर के लाउंज एक्सेस के लिए मानक दरों पर भुगतान करना होगा. इसके लिए वाउचर-आधारित एक्सेस की सुविधा प्रदान की गई है. कार्डधारकों को प्रत्येक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में कम से कम 50,000 रुपये खर्च करने होंगे. खर्च की सीमा पूरी होने पर, बैंक SMS और ईमेल के माध्यम से सूचना देगा.  वाउचर को सूचना मिलने के 120 दिनों के भीतर दावा करना होगा, और दावा करने के बाद यह 180 दिनों तक वैध रहेगा. वाउचर केवल HDFC की स्वीकृत लाउंज सूची पर लागू होंगे.
Credit Card से कम खर्च कर रहे हैं लोग, फरवरी में 8 महीने के निचले स्तर पर आया आंकड़ा
लाउंज एक्सेस के लिए नियम
बैंक ने नियमों में बदलाव के साथ ही लाउंज एक्सेस सीमा भी लागू की है. कार्डधारक प्रति तिमाही अधिकतम 2 मुफ्त घरेलू लाउंज एक्सेस और सालाना 8 एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते प्रत्येक तिमाही में खर्च की शर्त पूरी हो. हालांकि अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस कोई बदलाव नहीं किया गया है. वीजा कार्डधारकों के लिए प्रायोरिटी पास 1 जून 2025 से अनुरोध पर जारी होगा, जिसमें 4 मुफ्त अंतरराष्ट्रीय एक्सेस (प्रति तिमाही 1) शामिल हैं. अतिरिक्त यात्राओं के लिए 27 डॉलर + GST शुल्क लगेगा. RuPay कार्डधारकों को 4 मुफ्त अंतरराष्ट्रीय एक्सेस मिलते हैं, जिसमें 3.25 डॉलर का शुल्क लागू होता है.
NHPC Q4 Result: मुनाफा 52 फीसद बढ़ा, कंपनी ने की Dividend देने की घोषणा
पात्रता की जाँच कैसे करें
HDFC नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें.
क्रेडिट कार्ड सेक्शन में जाएँ और टाटा न्यू इन्फिनिटी क्रेडिट कार्ड चुनें.
“Redeem Reward Points” पर क्लिक करें, जो आपको रिवॉर्ड्स पोर्टल पर ले जाएगा.
पोर्टल में “MyReward > Spend Promo Details” पर जाएँ, जहाँ खर्च और पात्रता की जानकारी उपलब्ध होगी.
अभी क्या है पॉलिसी
10 जून 2025 से पहले, कार्डधारक 9 जून तक मौजूदा नीति का लाभ उठा सकते हैं. इसके तहत सालाना 8 मुफ्त घरेलू लाउंज एक्सेस (प्रति तिमाही 2), प्रत्येक प्रवेश पर 2 रुपये का शुल्क लिया जाता है. अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस के लिए प्रायोरिटी पास (वीजा) या डायरेक्ट कार्ड (RuPay) के माध्यम से 4 मुफ्त यात्राओं की अनुमति दी जाती है. इसमें प्रत्येक तिमाही में 1 ही यात्रा की अनुमति है.
RBI to tighten Unsecured Personal Loans and Credit Card norms
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असुरक्षित कर्ज (Unsecured Loans) के बढ़ते जोखिम को लेकर प्रावधानों में बदलाव करने की तैयारी की है. इसके तहत रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में पर्सनल लोन (Personal Loans) और क्रेडिट कार्ड लोन (Credit Card) से जुड़े नियमों को और सख्त कर सकता है. केंद्रीय बैंक को अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते डिफॉल्ट के कारण चिंता हो रही है. इसके चलते जोखिम बढ़ रहा है, जिसे रिजर्व बैंक (RBI) नियंत्रित करना चाहता है.
इस तैयारी में जुटा है रिजर्व बैंक
एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई (RBI) को उपभोक्ता ऋण के क्षेत्र में डिफॉल्ट और वित्तीय अस्थिरता के संकेत दिख रहे हैं, जिसके चलते केंद्रीय बैंक बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लिए नए नियामक उपाय लाने की योजना बना रहा है. आरबीआई की योजना है कि अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loans) से जुड़े प्रावधानों में सख्ती लाए जाए.
इन्हें कहा जाता है अनसिक्योर्ड लोन
अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loans) की श्रेणी में मुख्य रूप से पर्सनल लोन (Personal Loans) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को गिना जाता है. होम लोन या कार लोन जैसे कर्ज के मामलों में बैंकों के पास गारंटी के रूप में कोई न कोई एसेट रहती है. पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के मामलों में ऐसी कोई सुरक्षा नहीं होती है. इसी कारण इन्हें अनसिक्योर्ड लोन (Unsecured Loans) कहा जाता है.
Noida Semiconductor Hub में Renesas डिजाइन करेगी सबसे उन्नत नैनो चिप
असुरक्षित कर्ज में आ रही है तेजी
पिछले कुछ सालों में असुरक्षित पर्सनल लोन (Personal Loans) और क्रेडिट कार्ड लोन (Credit Card) में तेजी से वृद्धि देखी गई है. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2024 तक सालाना आधार पर असुरक्षित पर्सनल लोन में 11 फीसदी और क्रेडिट कार्ड लोन में 17 फीसदी की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई. इसके साथ ही पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के मामलों में डिफॉल्ट भी बढ़ने लगे हैं.
Land Bank: UP में बनेगा 78,000 एकड़ का भूमि बैंक, 340 एंकर इकाइयां होंगी स्थापित
इन कर्ज के मामलों में बढ़ रहा है जोखिम
आरबीआई ने अपनी हालिया वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि उपभोक्ता कर्ज के क्षेत्र में जोखिम बढ़ रहा है. विशेष रूप से, छोटे मूल्य के लोन (50,000 से 1 लाख रुपए) और नए क्रेडिट लेने वाले ग्राहकों में डिफॉल्ट की दर में वृद्धि देखी गई है. इसके अलावा, जिन कर्जदारों ने पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन के साथ-साथ बड़े सुरक्षित लोन (जैसे होम लोन) लिए हैं, उनके डिफॉल्ट करने की आशंका बढ़ रही है. यह सुरक्षित लोन को भी जोखिम में डाल सकता है.
Microsoft 3 फीसदी कर्मचारियों की करेगी छंटनी, कंपनी के इस फैसले से हजारों कर्मचारी होंगे प्रभावित
पहले भी कई बार जता चुका है चिंता
असुरक्षित कर्ज पर आरबीआई की चिंता नई नहीं है. इससे पहले भी कई मौकों पर केंद्रीय बैंक पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड को लेकर चिंताएं जाहिर कर चुका है. आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी असुरक्षित लोन की अत्यधिक वृद्धि पर चिंता जताई थी. उन्होंने बैंकों व एनबीएफसी को अपनी निगरानी प्रणाली को मजबूत करने की सलाह दी थी.
इस काम में मिल सकती है मदद
नए नियमों के तहत, बैंकों को असुरक्षित लोन के लिए और अधिक पूंजी (कैपिटल) अलग रखनी पड़ सकती है, जिससे लेंडिंग की लागत बढ़ेगी. इससे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें 40-75 बेसिस पॉइंट तक बढ़ सकती हैं. हालांकि आरबीआई का यह कदम वित्तीय प्रणाली की स्थिरता सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो सकता है.
Reliance के Shares में 12% उछाल आने की संभावना,  Citi ने बताएं तेजी के ये प्रमुख कारण
hdfc bank revises lounge access policy for Tata Neu credit card users
HDFC बैंक ने अपने Tata Neu इन्फिनिटी और Tata Neu प्लस क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए लाउंज एक्सेस पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. ये बदलाव 10 जून 2025 से लागू होगा. अब कार्डधारक सीधे कार्ड स्वाइप करके घरेलू हवाई अड्डों पर लाउंज में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसके बजाय, उन्हें हर तिमाही में 50,000 रुपये खर्च करने पर लाउंज वाउचर मिलेंगे. यह बदलाव कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए किया गया है, लेकिन इससे कार्डधारकों को नई शर्तों का पालन करना होगा.
Crude Oil: OPEC+ ने दूसरी बार उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया, जून में 4.11 लाख बैरल प्रतिदिन की होगी वृद्धि
घरेलू लाउंज एक्सेस के नए नियम
10 जून 2025 से, Tata Neu इन्फिनिटी और प्लस क्रेडिट कार्ड्स के लिए घरेलू लाउंज एक्सेस अब खर्च-आधारित होगा. कार्डधारकों को हर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में कम से कम 50,000 रुपये खर्च करने होंगे ताकि लाउंज वाउचर मिल सकें. Tata Neu इन्फिनिटी कार्डधारक प्रति तिमाही अधिकतम दो मुफ्त घरेलू लाउंज वाउचर (साल में आठ तक) और Tata Neu प्लस कार्डधारक प्रति तिमाही एक वाउचर (साल में चार तक) प्राप्त कर सकते हैं. प्रत्येक लाउंज एंट्री के लिए 2 रुपये (VISA या RuPay कार्ड्स के लिए) का मामूली शुल्क लिया जाएगा.
Warren Buffett देंगे बर्कशायर CEO पद से इस्तीफा, ग्रेग एबल लेंगे कमान
वाउचर पाने की प्रक्रिया:
खर्च की शर्त पूरी होने पर, बैंक SMS और ईमेल के जरिए सूचना देगा.
कार्डधारकों को बैंक-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करके 120 दिनों के भीतर वाउचर क्लेम करना होगा.
वाउचर जारी होने के 180 दिनों के भीतर योग्य लाउंज में इस्तेमाल करना होगा.
यहां ध्यान देना होगा कि अगर कार्ड अपग्रेड, खो गया, या फिर से जारी हुआ है, तो केवल नए कार्ड पर किए गए खर्च ही योग्यता के लिए गिने जाएंगे. पुराने कार्ड के खर्च को शामिल नहीं किया जाएगा.
K.V. Subramanian की IMF के ED पद से अचानक हुई छुट्टी, 6 महीने पहले खत्म हुआ कार्यकाल
अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस
1 जून 2025 से, Tata Neu इन्फिनिटी VISA कार्डधारकों को अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस के लिए प्रायोरिटी पास केवल अनुरोध पर जारी किया जाएगा. नए, नवीनीकृत, या रिप्लेसमेंट कार्ड के लिए अलग से आवेदन करना होगा. प्रायोरिटी पास के साथ, प्राइमरी और ऐड-ऑन कार्डधारक मिलकर प्रति वर्ष चार मुफ्त अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट (प्रति तिमाही एक) का लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद, प्रति विजिट 27 डॉलर + GST शुल्क लिया जाएगा. मेहमानों के लिए हर विजिट पर 27 डॉलर + GST शुल्क लागू होगा.
RuPay कार्डधारकों को प्रति वर्ष चार मुफ्त अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट (प्रति तिमाही एक) मिलेंगी, जिसमें 3.25 डॉलर का ट्रांजैक्शन शुल्क लिया जाएगा, जो बाद में रिवर्स कर दिया जाएगा. अतिरिक्त विजिट लाउंज के विवेक पर हो सकती हैं और उन पर शुल्क लागू हो सकता है.
Specialized Investment Fund: कमाई एक और मौका जल्द, इतने दिन में आएगा देश का पहला SIF
HDFC बैंक का रुख
HDFC बैंक ने कहा कि यह बदलाव कार्ड के लाभों को सुव्यवस्थित करने और अधिक खर्च को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि ये बदलाव केवल Tata Neu इन्फिनिटी और प्लस कार्ड्स पर लागू होंगे. यह कदम अन्य बैंकों जैसे SBI और ICICI के हालिया क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव के अनुरूप है, जहां लाउंज एक्सेस को खर्च-आधारित शर्तों से जोड़ा जा रहा है. HDFC बैंक भारत में क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में अग्रणी है, जिसके पास जुलाई 2024 तक 2.17 करोड़ कार्ड्स थे. बैंक ने जुलाई में लगभग 4 लाख नए कार्ड जोड़े, जो त्योहारी सीजन में और बढ़ने की उम्मीद है. यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब बैंक अपने कार्ड पोर्टफोलियो को मजबूत करने और ग्राहक खर्च को बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है.
Credit card spends top Rs 21 lakh crore on consumer demand
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनसिक्योर्ड लोन की बढ़ती मांग पर चिंता जताने और कुछ नियमों को कड़ा करने के बाद भी भारत में क्रेडिट कार्ड से खर्च (Credit card spending) वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 15 फीसद बढ़कर रिकॉर्ड 21.16 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में यह खर्च 18.32 लाख करोड़ रुपए था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डेटा से साफ है कि कंज्यूमर डिमांड बढ़ रही है और लोग डिजिटल, क्रेडिट-बेस्ड ट्रांजैक्शन्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. यह बदलाव खासकर शहरी और डिजिटली सैवी यूजर्स के बीच ज्यादा देखा जा रहा है. मार्च 2025 में अकेले 2.02 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मंथली खर्च हुआ, जो मार्च 2024 के 1.64 लाख करोड़ से काफी ज्यादा है.
क्रेडिट कार्ड खर्च में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
RBI के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में क्रेडिट कार्ड से कुल खर्च 21.16 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 18.32 लाख करोड़ से 15 फीसद ज्यादा है. मार्च 2025 में मंथली खर्च 2.02 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल मार्च में ये 1.64 लाख करोड़ था. फरवरी 2025 में ये आंकड़ा 1.68 लाख करोड़ था. ये बढ़ोतरी दिखाती है कि वित्त वर्ष के आखिर में गैर-जरूरी खर्च करने  का चलन बढ़ा है. शहरी इलाकों में लोग क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग, ट्रैवल और लाइफस्टाइल पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं, जो अर्थव्यवस्था में कॉन्फिडेंस को दिखाता है.
Nissan करेगी Wuhan plant में उत्पादन बंद, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा बना कारण
मासिक खर्च का आंकड़ा
महीना
खर्च (₹ लाख करोड़)
कार्ड्स इन फोर्स (करोड़)
नेट एडिशन (MoM)
मार्च-25
2.02
10.98
5,69,330
फरवरी-25
1.68
10.93
4,42,172
जनवरी-25
1.85
10.88
8,17,279
दिसंबर-24
1.89
10.80
8,16,195
नवंबर-24
1.70
10.72
3,50,055
अक्टूबर-24
2.02
10.68
7,86,337
सितंबर-24
1.77
10.61
6,78,950
अगस्त-24
1.69
10.54
8,55,931
जुलाई-24
1.73
10.45
7,55,419
जून-24
1.59
10.38
5,12,641
मई-24
1.65
10.33
7,60,625
अप्रैल-24
1.57
10.25
7,37,016
स्रोत: RBI
क्रेडिट कार्ड्स की संख्या में भी इजाफा
मार्च 2025 तक देश में क्रेडिट कार्ड्स की संख्या बढ़कर 10.98 करोड़ हो गई, जो पिछले साल मार्च में 10.18 करोड़ थी. यानी एक साल में 80 लाख नए कार्ड्स जुड़े हैं. ये क्रेडिट-लेड कंजम्प्शन की बढ़ती पसंद को दिखाता है. मार्च में 5.7 लाख नए कार्ड्स जारी हुए, जो फरवरी के 4.4 लाख से ज्यादा हैं, लेकिन 12 महीने के एवरेज 7.1 लाख से कम हैं. HDFC बैंक ने मार्च में सबसे ज्यादा 2.2 लाख नए कार्ड्स जारी किए, उसके बाद SBI कार्ड्स ने 1.6 लाख, एक्सिस बैंक ने 1.3 लाख और ICICI बैंक ने 97,799 कार्ड्स जारी किए. लेकिन कुछ बैंकों को नुकसान भी हुआ, जैसे कोटक महिंद्रा बैंक ने 1.19 लाख कार्ड्स खोए, क्योंकि फरवरी 2025 में उसका RBI बैन हटा था. RBL बैंक ने भी बजाज फाइनेंस से पार्टनरशिप खत्म होने की वजह से 35,000 कार्ड्स गंवाए.
EPFO ने वेबसाइट पर अपडेट किया Form 13, आसान हो जाएगा PF Account Transfer करना
बैंकों की सतर्क अप्रोच
एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव अर्जुन चौधरी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में अब स्टेबिलिटी और इम्प्रूवमेंट दिख रहा है. वो अब नए कार्ड्स की ग्रोथ को धीरे-धीरे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं. चौधरी ने कहा कि स्टेबिलाइजेशन की वजह से वो अब तेज ग्रोथ की तरफ बढ़ सकते हैं, लेकिन ये सतर्कता के साथ होगा. RBI ने 2023 के आखिर में अनसिक्योर्ड लेंडिंग पर सख्ती शुरू की थी, जिसके बाद हाल ही में NBFC और माइक्रोफाइनेंस लोन के रिस्क वेट्स में ढील दी गई, लेकिन अनसिक्योर्ड लोन पर सख्ती बरकरार है. इसकी वजह से बैंक अब सावधानी से ग्रोथ की रणनीति बना रहे हैं.
क्रेडिट क्वालिटी पर बैंकों का फोकस
IDBI कैपिटल के एनालिस्ट बंटी चंद ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट कार्ड खर्च स्टेबल रहेगा, क्योंकि कंजम्प्शन का मोमेंटम बना हुआ है. लेकिन नए कार्ड्स की ग्रोथ मॉडरेट रह सकती है, क्योंकि बैंक अब अग्रेसिव ग्रोथ की जगह क्रेडिट क्वालिटी और क्रॉस-सेलिंग पर फोकस कर रहे हैं. यानी वो मौजूदा कस्टमर्स को ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑफर करने की कोशिश करेंगे, ताकि रिस्क कम हो और स्टेबल ग्रोथ मिले. अनसिक्योर्ड लेंडिंग में स्ट्रेस कम होने के संकेत दिख रहे हैं, जिससे बैंकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है, लेकिन वो रिस्क लेने से बच रहे हैं.
Gold Prices को मिला Trump Factor का सहारा, अब ट्रंप के कारण ही क्रैश हो सकता है Gold
FY26 में क्या है उम्मीद
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट कार्ड से खर्च का ट्रेंड मजबूत रहेगा, क्योंकि उपभोक्ता मांग बढ़ रही है और डिजिटल पेमेंट्स का चलन तेज हो रहा है. लेकिन नए कार्ड्स की वृद्धि धीमी रह सकती है, क्योंकि बैंक अब क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. RBI की सख्ती का असर भी रहेगा, जिससे असुरक्षित कर्ज में सतर्कता बनी रहेगी. HDFC, SBI और एक्सिस जैसे बड़े बैंक बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखेंगे, लेकिन कोटक और RBL जैसे बैंकों को रिकवरी के लिए नई रणनीति बनानी होगी. डिजिटल ट्रांजैक्शन्स बढ़ने से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल और बढ़ेगा, जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है.
credit card average ticket size falls 16 percent purchasing
भारत में त्योहारों के बाद अब लोगों ने Credit Card से खर्च करने से परहेज करना शुरू कर दिया है. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-दिसंबर 2024 (H2 2024) में Credit Card की औसत खर्च राशि (औसत टिकट साइज) में 16% की कमी आई है. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4,500 रुपये तक गिर गया है. इस दौरान क्रेडिट कार्ड की संख्या में 10.4% की वृद्धि हुई और दिसंबर 2024 तक यह 10.806 करोड़ तक पहुंच गई. हालांकि, खर्च के पैटर्न में बदलाव और डेबिट कार्ड व प्रीपेड कार्ड के उपयोग में अंतर ने वित्तीय क्षेत्र में नई चर्चा को जन्म दिया है.
क्रेडिट कार्ड का बदलता उपयोग पैटर्न
वर्ल्डलाइन की ‘इंडिया डिजिटल पेमेंट्स रिपोर्ट’ के अनुसार, H2 2024 में क्रेडिट कार्ड का औसत टिकट आकार 16% कम होकर लगभग 4,500 रुपये पर आ गया, जो H2 2023 में 5,200 रुपये था. इस अवधि में क्रेडिट कार्ड लेनदेन की संख्या 36% बढ़कर 2.42 अरब हो गई, जबकि कुल लेनदेन मूल्य 14% बढ़कर 10.76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट छोटे मूल्य के लेनदेन में वृद्धि और डिजिटल भुगतान के अन्य विकल्पों जैसे यूपीआई की लोकप्रियता के कारण हो सकती है. इसके विपरीत, डेबिट कार्ड लेनदेन में 29% की कमी आई, जो 0.82 अरब तक सीमित रह गए.
अमेरिका में रुकी निसान की Infiniti SUV की बिक्री, Tata JLR ने भी बंद किया निर्यात
डेबिट और प्रीपेड कार्ड का प्रदर्शन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डेबिट कार्ड की औसत टिकट राशि H2 2024 में 3,113 रुपये रही, जबकि लेनदेन मूल्य में 16% की कमी के साथ 2.55 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया. दूसरी ओर, प्रीपेड कार्ड ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया, जिसमें औसत टिकट आकार 400 रुपये तक पहुंच गया (पिछले साल यह 300 रुपये था) और लेनदेन मूल्य 38% बढ़कर 334 अरब रुपये हो गया. प्रीपेड कार्ड लेनदेन की संख्या भी 11% बढ़कर 0.86 अरब तक पहुंची. यह बदलाव दर्शाता है कि उपभोक्ता छोटे लेनदेन के लिए प्रीपेड कार्ड और यूपीआई जैसे विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे क्रेडिट कार्ड का उपयोग बड़े खर्चों तक सीमित होता जा रहा है.
Jubilant FoodWorks की कमाई में Q4 के दौरान 44% उछाल, शेयरों में दिखाई दे सकती है तेजी
बाजार और भविष्य पर प्रभाव
क्रेडिट कार्ड की संख्या में वृद्धि और लेनदेन की मात्रा में तेजी के बावजूद औसत टिकट आकार में कमी ने वित्तीय विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. H2 2024 में कुल कार्ड लेनदेन की संख्या 4.1 अरब रही, जो पिछले साल की तुलना में 11% अधिक है, और मूल्य 13.64 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें 8% की वृद्धि हुई. यह बदलाव डिजिटल भुगतान के लोकतंत्रीकरण को दर्शाता है, जहां छोटे और मध्यम मूल्य के लेनदेन अब क्रेडिट कार्ड के बजाय अन्य साधनों से हो रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह रुझान भविष्य में क्रेडिट कार्ड कंपनियों की रणनीति को प्रभावित कर सकता है, जो अब छोटे लेनदेन पर केंद्रित ऑफर और पुरस्कारों पर ध्यान दे सकती हैं.
अमेरिका में कार-लैपटॉप जैसे महंगे सामान खरीदने के लिए उमड़े लोग, टैरिफ के बाद कीमतें बढ़ने का डर
यह रिपोर्ट भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य में बदलते उपभोक्ता व्यवहार को उजागर करती है. आने वाले समय में क्रेडिट कार्ड उद्योग को अपनी पेशकशों में बदलाव करना पड़ सकता है ताकि यह नए चलन के साथ तालमेल बिठा सके.
credit card spends drop to 8 month low in February
भारतीय उपभोक्ताओं के क्रेडिट कार्ड खर्च (Credit Card Spends) में फरवरी 2025 में भारी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जरिए खर्च 1.67 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले आठ महीनों में सबसे कम है. एक महीने पहले जनवरी में यह आंकड़ा 1.84 लाख करोड़ रुपए रहा था, जिसके मुकाबले फरवरी में 9 फीसदी की कमी देखी गई है.
उपभोक्ताओं के खर्च में नहीं हो रहा सुधार?
आरबीआई के डेटा से पता चलता है कि फरवरी में पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) से लेनदेन 62,124.91 करोड़ रुपए रहे, जो जनवरी के 69,429.40 करोड़ रुपए से कम हैं. वहीं, ई-कॉमर्स का भुगतान भी 1.15 लाख करोड़ रुपए से घटकर 1.05 लाख करोड़ रुपए पर आ गया. क्रेडिट कार्ड से उपभोक्ताओं द्वारा खर्च में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब फरवरी महीने के दौरान कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या थोड़ी बढ़ी ही है. यह आंकड़ा चिंताजनक हो सकता है, क्योंकि क्रेडिट कार्ड से खर्च में गिरावट इस बात का संकेत हो सकता है कि उपभोक्ताओं के खर्च में अभी भी नरमी बरकरार है.
ये भी पढ़ें: Share Market में आज Eid 2025 की छुट्टी, NSE, BSE पर अब नए वित्त वर्ष में होगा कारोबार
क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या में मामूली वृद्धि
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक देश में कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या 10.93 करोड़ थी, जो जनवरी के 10.88 करोड़ की तुलना में थोड़ा अधिक है. यानी एक महीने पहले की तुलना में फरवरी महीने के दौरान क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या में महज 5 लाख की तेजी आई. साल भर पहले की तुलना में क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या में 87 लाख की तेजी आई है. पिछले साल फरवरी में यह संख्या 10.06 करोड़ पर थी. हालांकि, क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि सालाना आधार पर 15.6 फीसदी की धीमी गति से बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई. साल भर पहले इसमें 32.5 फीसदी की तेजी आई थी. यानी क्रेडिट कार्ड पर कुल बकाया राशि बढ़ने की रफ्तार भी कम हुई है. यह बताता है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च में लगातार कमी देखी जा रही है.
इन कारणों को माना जा रहा है जिम्मेदार
विश्लेषकों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च में यह नरमी अस्थायी हो सकती है, लेकिन साथ ही यह उपभोक्ताओं के भरोसे और आर्थिक गतिविधियों पर चिंता भी पैदा करती है. इसके लिए क्रेडिट कार्ड के बकाया भुगतान में हो रही चूक और असुरक्षित कर्ज के प्रति नियमों में सख्ती को भी जिम्मेदार माना जा रहा है. क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन आदि को असुरक्षित कर्ज की श्रेणी में गिना जाता है. हालिया समय में ऐसे कर्ज के भुगतान में चूक में वृद्धि दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: IPO बाजार में सुस्ती के साथ शुरू हो रहा FY26, पहले सप्ताह सिर्फ 4 शेयरों की लिस्टिंग
नए क्रेडिट कार्ड जारी करने में भी आई कमी
नियमों में सख्ती का असर फरवरी महीने में नए कार्ड जारी करने पर भी हुआ है. पूरे महीने के दौरान विभिन्न जारीकर्ताओं ने मिलकर 4.40 लाख कार्ड जारी किए. यह आंकड़ा एक महीने पहले जनवरी में 8.20 लाख पर रहा था. यानी नए जारी होने वाले कार्ड की संख्या कम होकर लगभग आधी रह गई है. फरवरी महीने के दौरान एचडीएफसी बैंक द्वारा सबसे ज्यादा 1.78 लाख नए केडिट कार्ड जारी किए गए. इससे पहले जनवरी में सबसे बड़े बैंक ने 3 लाख कार्ड जारी किए थे. इसके अलावा एसबीआई कार्ड्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक द्वारा भी कम क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं.
Why do banks keep offering you credit cards Heres the real reason
भारतीय बैंकों ने हाल ही में अपने क्रेडिट कार्ड ऑपरेशन का तेजी से विस्तार किया है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार 2025 की शुरुआत तक लगभग 11 करोड़ सक्रिय क्रेडिट कार्ड सिस्टम में मौजूद हैं. यह वृद्धि एक अत्यधिक लाभदायक बिजनेस मॉडल द्वारा संचालित है, जो ब्याज दर शुल्क, वार्षिक शुल्क, पुनः जारी करने के शुल्क और व्यापारी लेनदेन शुल्क से मजबूत राजस्व उत्पन्न करता है. बैंक क्रेडिट कार्ड इसलिए जारी करने के लिए इच्छुक होते हैं क्योंकि इससे उन्हें स्थिर आय प्राप्त होती है, ग्राहक संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है और उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलता है. हालांकि, आपको हमेशा अपने क्रेडिट उपयोग अनुपात (Credit Utilization Ratio) को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता होती है. आइए देखें कि यह बिजनेस मॉडल कैसे काम करता है और बैंक क्रेडिट कार्ड व्यवसाय में क्यों भारी निवेश कर रहे हैं.
बैंक को क्रेडिट कार्ड बिजनस से क्या फायदा?
बैंक ब्याज शुल्क, वार्षिक शुल्क, पुनः जारी करने के शुल्क और व्यापारी लेनदेन शुल्क (Merchant Fees) के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से लाभ कमाते हैं. बकाया राशियों पर लिया जाने वाला ब्याज शुल्क बैंक के लिए सबसे अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि यह बहुत अधिक होता है अगर इसे ग्रेस पीरियड के दौरान नहीं चुकाया जाए. इसके अलावा, बैंक प्रत्येक लेन-देन पर व्यापारियों से इंटरचेंज फीस भी वसूलते हैं, जिससे उनका लाभ बढ़ता है. इस वजह से भारत में क्रेडिट कार्ड लेन-देन जनवरी 2025 में 10.8 फीसदी साल-दर-साल बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, हालांकि यह महीने-दर-महीने थोड़ा कम हुआ है.
बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे कर रहें आकर्षित?
रिवॉर्ड स्कीम, कैशबैक, प्रोत्साहन और हवाई यात्रा पर छूट
क्रेडिट इतिहास बनाने और क्रेडिट स्कोर प्रबंधित करने में मदद
भविष्य में ऋण (लोन) प्राप्त करने में सहायता
क्रेडिट कार्ड लेने से पहले क्या सोचने की जरुरत?
क्रेडिट कार्ड धारकों को खर्च करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए.
दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना चाहिए.
समझदारी से उपयोग करने पर क्रेडिट कार्ड एक शक्तिशाली वित्तीय साधन बन सकता है.
किसी भी निर्णय से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) से सलाह लेनी चाहिए.
क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को बार-बार खर्च करने और बैंक से जुड़े रहने के लिए कैशबैक और लॉयल्टी पॉइंट्स जैसी रिवार्ड स्कीम बहुत प्रभावी होती हैं. हालांकि, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि के कारण, RBI और बैंक नियमों को और सख्त कर रहे हैं ताकि क्रेडिट कार्ड व्यवसाय की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.
क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा और जारी करने की प्रक्रिया में सुधार हुआ है लेकिन बैंकों को अभी भी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी और निगरानी से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. RBI ने असुरक्षित ऋणों (Unsecured Borrowings) जैसे कि क्रेडिट कार्ड ऋण पर जोखिम भार दिशानिर्देशों (Risk-Weight Guidelines) को बढ़ा दिया है, ताकि बैंकों को अधिक जोखिम लेने से रोका जा सके. इस वजह से बैंक उपभोक्ता ऋण देने में सतर्कता बरत रहे हैं और खुदरा जमा दर (Retail Deposit Growth) बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
ऐसे में भले ही क्रेडिट कार्ड का उपयोग बढ़ रहा है लेकिन बैंक अत्यधिक विस्तार से बचने के लिए अपने पोर्टफोलियो को सीमित रख रहे हैं. इसके अलावा, बेहतर तकनीक, दूरदर्शिता और प्लानिंग की जरुरत है जिससे क्रेडिट कार्ड उपयोग को और सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सके.
भारतीय क्रेडिट कार्ड बाजार का जैसे-जैसे विस्तार हो रहा है, बैंकों को अपने विकास की रणनीतियों का आकलन करने की जरुरत है ताकि वे अत्यधिक जोखिम उठाए बिना व्यापार का विस्तार कर सकें.  2025 में, शुल्क और रिवार्ड स्कीम तेजी से विकसित हो रही हैं, जिससे ग्राहकों को सोच-समझकर खर्च करने और वित्तीय जोखिमों से बचने की जरुरत है. क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को यह समझना चाहिए कि बैंक इन उत्पादों से पैसा कैसे कमाते हैं ताकि वे बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकें.
HDFC बैंक, SBI, ICICI बैंक और Bajaj Finance जैसी बड़ी वित्तीय कंपनियों के तेजी से बढ़ते क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो से यह स्पष्ट होता है कि क्रेडिट कार्ड भारतीय उपभोक्ता वित्त बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही, डिजिटल भुगतान और फिनटेक टेक्नोलॉजी का विकास भी क्रेडिट कार्ड उद्योग को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बैंक अब फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर उन्नत तकनीक में निवेश कर रहे हैं, जिससे ग्राहक अनुभव और सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके.
credit card bill payments dominates on Bharat Connect Platform
क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए पिछले साल अनिवार्य किए गए भारत बिलपे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. लोग क्रेडिट कार्ड से लेकर बिजली बिल का भुगतान करने और फास्टैग रिचार्ज करने में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि हालिया महीनों में भारत बिलपे प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और बिजली का बिल भरने में अच्छी-खासी तेजी आई है.
बीते एक साल में इस तरह से बढ़ा है भुगतान
आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2024 के तीन महीनों के दौरान भारत बिलपे (बीबीपीएस) के माध्यम से कुल 71.58 करोड़ भुगतान किए गए. ये भुगतान लगभग 3.14 लाख करोड़ रुपए के थे. ठीक एक साल पहले यानी पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत बिलपे से 36.71 करोड़ भुगतान किए गए थे, जिनकी कुल वैल्यू 83,803 करोड़ रुपए थी. यानी साल भर में लेन-देन की संख्या लगभग दो गुनी हो गई, जबकि वैल्यू के मामले में लगभग 4 गुने की तेजी आई है.
इस साल पहली तिमाही में आंकड़ा 1 लाख करोड़ के पार
भारत बिलपे को भारत कनेक्ट नाम से भी जाना जाता है. इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 2015 में शुरू किया था. इस प्लेटफॉर्म को एनपीसीआई भारत बिलपे द्वारा प्रबंधित किया जाता है. इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को सुरक्षित और आसान बनाना है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2024 के तीन महीनों के दौरान इस प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाले भुगतान की वैल्यू पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकली थी. पहली तिमाही में 1,23,345 करोड़ रुपए के 45.68 करोड़ रुपये लेन-देन किए गए थे. दूसरी तिमाही में लेन-देन की संख्या बढ़कर 62.73 करोड़ हो गई थी और वैल्यू बढ़कर 2.39 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी.
वैल्यू के हिसाब से क्रेडिट कार्ड की 64 फीसदी हिस्सेदारी
वैल्यू के हिसाब से देखें तो भारत बिलपे से सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड के बिल भरे जा रहे हैं. इनकी हिस्सेदारी 64 फीसदी है. क्रेडिट कार्ड के बाद 13-13 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बिजली बिल और लोन की किस्तों के भुगतान का स्थान है. हालांकि लेन-देन की संख्या के हिसाब से देखें तो बिजली बिल भरने में इस प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा 28 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है.
सबसे ज्यादा क्रेड से भरे जा रहे क्रेडिट कार्ड बिल
पिछले साल सभी बैंकों के लिए क्रेडिट कार्ड बिल के थर्ड-पार्टी भुगतान को भारत बिलपे पर शिफ्ट कर दिया गया था. इसे अनिवार्य बनाने के बाद दूसरी तिमाही में थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप ने इसे अपनाया. क्रेडिट कार्ड बिल के मामले में सबसे ऊपर क्रेड का नंबर है. करीब 33 हजार करोड़ रुपये के बिल के भुगतान के साथ क्रेड पहले स्थान पर है. उसके बाद फोनपे और बिल डेस्क का स्थान है. वहीं लेन-देन की संख्या के हिसाब से फोनपे सबसे आगे है. उसके बाद बिल डेस्क और तीसरे स्थान पर क्रेड है.
Union Budget 2025 Street vendors will get UPI linked credit card
रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) और गिग वर्कर्स के लिए यह बजट नई सौगातें लेकर आया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए इनके लिए कई खास घोषणाएं की. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना में बदलाव करने का ऐलान किया, जबकि गिग वर्कर्स के लिए ई-श्रम पर पंजीकरण की घोषणा की गई.
68 लाख से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को हुआ लाभ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार को बजट पेश करते हुए कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को नया रूप दिया जाएगा. इसके तहत रेहड़ी-पटरी वालों को यूपीआई से जुड़े क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे. इन क्रेडिट कार्ड की लिमिट 30 हजार रुपए की होगी. उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से अब तक 68 लाख से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा हुआ है. इस योजना ने ऐसे लाखों लोगों को महंगे कर्ज से छुटकारा दिलाया है.
बोनस पॉइन्ट: रेहड़ी-पटरी वालों को क्या होगा लाभ?
पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत कोविड-19 महामारी से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों की मदद के लिए की गई थी. इसके तहत रेहड़ी-पटरी वाले लोगों के लिए बैंक से किफायती ब्याज दर पर कर्ज की व्यवस्था की गई. अभी तक ऐसे लोग औपचारिक कर्ज नहीं ले पाते थे. यानी इन्हें बैंकों से कर्ज नहीं मिल पाता था. इसके चलते ये लोग अनौपचारिक तरीके से कर्ज लेते थे और भारी-भरकम ब्याज चुकाते थे. बजट में वित्त मंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की सीमा का विस्तार करने का ऐलान किया. साथ ही 30 हजार रुपये तक की लिमिट वाले यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड का ऐलान किया गया. यह रेहड़ी-पटरों वालों को बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा. क्रेडिट कार्ड होने से वे जब भी जरूरत पड़े, 30 हजार रुपये तक का इस्तेमाल कर पाएंगे. नहीं इस्तेमाल करने पर कोई देनदारी नहीं बनेगी.
वित्त मंत्री ने लोकसभा में अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को अनौपचारिक क्षेत्र के उच्च ब्याज वाले ऋणों से राहत मिली है. इस तरह योजना के माध्यम से 68 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ हुआ है. इस सफलता के आधार पर इस योजना को नया रूप दिया जाएगा. पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि) रेहड़ी-पटरी वालों को किफायती कर्ज उपलब्ध कराने वाली सुविधा है.
1 करोड़ गिग वर्कर्स के लिए हुए ये ऐलान
इसी तरह गिग वर्कर्स के लिए भी बजट में घोषणाएं की गईं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार एक करोड़ गिग वर्कर्स की सहायता के लिए ई-श्रम मंच पर पहचान पत्र और पंजीकरण की व्यवस्था करेगी. गिग वर्कर्स की श्रेणी में मुख्य रूप से ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए डिलिवरी सेवाएं देने वाले कर्मचारी आते हैं. डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में यह रोजगार का बड़ा स्रोत बनकर उभरा है. वित्त मंत्री ने साथ ही कहा कि शहरी श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए एक योजना लागू की जाएगी. ऐसे श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इस उपाय से करीब एक करोड़ श्रमिकों को सहायता मिलने की संभावना है.
Credit card become the preferred option of loan
लोन लेने के मामले में लोगों का पसंदीदा जरिया क्रेडिट कार्ड है. बीते पांच साल में इन क्रेडिट कार्ड्स को इस्तेमाल करने वालों की संख्या दोगुनी हो चुकी है. साथ ही लेन देने के ट्रांजेक्शन भी करीब तीन गुना हो चुके हैं. इसके विपरीत डेबिट कार्ड की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पेमेंट सिस्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है, जिसका कहना है कि क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन खर्च के लिए पसंदीदा विकल्प बन गए हैं, जबकि डेबिट कार्ड का उपयोग मुख्य रूप से नकद निकासी और रोजमर्रा के लेनदेन के लिए किया जाता है।
5.53 करोड़  से 10.8 करोड़  तक पहुंची संख्या
एक्टिव क्रेडिट कार्ड्स की संख्या 2019 के 5.53 करोड़ थी, जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 10.8 करोड़  तक पहुंच गई है. वहीं क्रेडिट कार्ड से कुल ट्रांजेक्शन 2.09 अरब से बढ़कर 4.47 अरब रुपए तक पहुंच गए हैं. कुल मूल्य 7.13 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 20.37 लाख करोड़ रुपए हो चुका है. इस अवधि में डेबिट कार्ड की संख्या में बढ़ोत्तरी की रफ्तार कुछ धीमी रही. ये 80.53 करोड़  से बढ़कर 99.09 करोड़  तक पहुंच गए. इस बीच, डेबिट कार्ड लेनदेन की मात्रा 4.95 अरब से घटकर लगभग एक तिहाई यानी 1.74 अरब रह गई है.
यूपीआई के आने पर भी बढ़ रहा क्रेडिट कार्ड का उपयोग
केंद्रीय बैंक ने कहा कि भारतीय उपभोक्ताओं की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड अलग-अलग गति से विकसित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है दोनों को उभरते डिजिटल भुगतान तरीकों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई के बढ़ने के बावजूद, हाल के वर्षों में क्रेडिट कार्ड का उपयोग सालाना 15% की स्थिर गति से बढ़ रहा है.
क्रेडिट कार्ड की बढ़ रही स्वीकार्यता
क्रेडिट ब्यूरो ट्रांसयूनियन सिबिल के प्रबंध निदेशक भावेश जैन का कहना है कि क्रेडिट कार्ड से खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि उपभोक्ताओं के बीच इसकी बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है, न केवल लेन-देन के लिए बल्कि लोन के साधन के रूप में भी। ये ऋणदाताओं को उन उपभोक्ताओं की पहचान करने का एक तरह से मौका देता है, जिन्हें अपनी आकांक्षाओं के लिए अतिरिक्त लोन की जरूरत है. ऋणदाता इन लोगों को उनके अनुकूल कस्टमाइज ऑफर्स प्रदान कर सकते हैं.
बकाया क्रेडिट कार्ड लोन बढ़ा
पिछले साल के अंत तक, बकाया पर्सनल लोन कुल 57.34 लाख करोड़ रुपए था, जो पिछली अवधि में 30% की वृद्धि की तुलना में साल-दर-साल 13.3% की वृद्धि को दर्शाता है. इस बीच, बकाया क्रेडिट कार्ड ऋण बढ़कर 28.9 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 19% से ज्यादा की वृद्धि है, हालांकि विकास दर पिछले वर्ष के 34.2% से धीमी हो गई. दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान डेबिट कार्ड लेनदेन का मूल्य 6.83 लाख करोड़ रुपए से घटकर 5.16 लाख करोड़ रुपए हो गया.
सरकारी बैंकों की घटी हिस्सेदारी
डेबिट कार्ड बाजार में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हिस्सेदारी घटी है. दिसंबर 2019 में 561 मिलियन कार्ड के साथ हिस्सेदारी 69.7% से घटकर 2024 आखिर में 64.5% हो गई है. दूसरी ओर निजी क्षेत्र के बैंकों ने पांच साल में 171.2 मिलियन कार्ड के साथ 21.3% से 247.6 मिलियन कार्ड के साथ 25% तक अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है.
किन बैंकों की कितनी हिस्सेदारी
gst exemption on bank NBFC penalties payment aggregators cbec
अगर आपने बैंक या NBFC से कर्ज लिया है और उसकी किस्तें भरने से चूक गए हैं, या फिर क्रेडिट कार्ड बिल भरने में देरी कर दी है. तो अब आपको इस चूक पर लगने वाली पैनल्टी पर थोड़ी राहत मिल सकती है. अब जुर्माने की रकम पर आपको इस जुर्माने की रकम पर GST नहीं देना होगा. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया है. इसके साथ ही पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 2000 रुपये तक के लेनदेन करने पर भी जीएसटी नहीं लगेगा.
क्या है CBIC का तर्क
CBIC ने स्पष्ट करते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिन संस्थाओं को रेगुलेट किया जाता है, वे अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं करने पर ग्राहकों से जुर्माना शुल्क वसूलते हैं. यह जुर्माना जीएसटी के दायरे में नहीं आता, ऐसे में इस चार्ज पर जीएसटी नहीं लगेगा. वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार बैंकों और एनबीएफसी के द्वारा पेनल्टी चार्ज लोन की शर्तों का पालन नहीं करने पर लगाए जाते हैं. इन पर अब 18 प्रतिशत का जीएसटी लगता है, जो अब लागू नहीं होगा.
किस्तों में चूक करने वालों पर बोझ कम
आसान भाषा में इस निर्णय को समझें तो इसका फायदा उन ग्राहकों को होगा, जिन्होंने कर्ज की किस्तें चुकाने में चूक की है या फिर क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय सीमा के भीतर नहीं किया है. उदाहरण के लिए यदि बैंक ने आपके ऊपर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है. तो अभी तक आपको इसके लिए 18 फीसदी के हिसाब से 180 रुपये की जीएसटी का भुगतान करना होता था. इस प्रकार जुर्माने की कुल रकम 1180 रुपए हो जाती है. ऐसे में अब आपको जीएसटी के रूप में अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा.
2000 रुपये तक के लेनदेन पर भी राहत
जीएसटी से जुड़ी एक अन्य राहत ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी है. CBIC के सर्कुलर के मुताबिक ऑनलाइन मंच पर पेमेंट एग्रीगेटर्स की मदद से किए जाने वाले 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर भी जीएसटी नहीं लगेगा. CBIC ने साफ किया गया है कि यदि कोई शख्स क्रेडिट या डेबिट कार्ड या किसी अन्य कार्ड के जरिये एग्रीगेटर की मदद से 2000 रुपये से कम की कोई चीज खरीदता है, तो उसे इस भुगतान पर जीएसटी नहीं देना होगा. यहां बता दें कि पेमेंट एग्रीगेटर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट और कारोबारियों को ग्राहकों से पैसे लेने में मदद करती हैं.
एग्रीगेटर और गेटवे में अंतर
Credit cards more than doubled in five years says RBI report
देश में क्रेडिट कार्ड की संख्या पिछले पांच सालों के दौरान बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक देश में क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 10.80 करोड़ हो गई है. 2019 में क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 5.53 करोड़ थी. इसके विपरीत डेबिट कार्ड की संख्या अपेक्षाकृत स्थिर रही है. दिसंबर 2019 में डेबिट कार्ड की संख्या 80.53 करोड़ थी, जो दिसंबर 2024 में बढ़कर 99.09 करोड़ हो गई.
डिजिटल भुगतान में आई तेजी
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत में डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ा है. कैलेंडर वर्ष 2013 में 772 लाख करोड़ रुपए मूल्य के 222 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए थे. 2024 में संख्या के लिहाज से 94 गुना बढ़कर 20,787 करोड़ लेनदेन और मूल्य के लिहाज से 3.5 गुना बढ़कर 2,758 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया.
पिछले 5 साल में डिजिटल भुगतान लेनदेन की मात्रा के लिहाज से 6.7 गुना और मूल्य के लिहाज से 1.6 गुना बढ़ा है. यह पिछले पांच साल में डिजिटल भुगतान की मात्रा के लिहाज से 45.9 फीसद की वार्षिक वृद्धि और मूल्य के हिसाब से 10.2 फीसद की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है.
क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स को बढ़ावा देने पर जोर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक यूपीआई (UPI) को अन्य देशों के फास्ट पेमेंट सिस्टम्स के साथ जोड़कर क्रॉस बॉर्डर भुगतान को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है. इससे उच्च लागत, कम गति, सीमित पहुंच और सीमा पर रेमिटेंस भुगतान में पारदर्शिता की कमी के मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी. भारत का फास्ट पेमेंट सिस्टम UPI और सिंगापुर के पेनाउ को फरवरी 2023 में लिंक किया जा चुका है.
आरबीआई कई देशों की घरेलू तेज भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़कर इंस्टैंट क्रॉस-बॉर्डर रिटेल पेमेंट को सक्षम करने के लिए एक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय पहल, प्रोजेक्ट नेक्सस में भी शामिल हो गया है. भूटान, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और यूएई में क्यूआर कोड के जरिये भारतीय यूपीआई ऐप से व्यापारियों को भुगतान सुविधा पहले ही चालू हो चुकी है.
UPI Credit Card Usage increases 8 times than traditional users
यूपीआई के जरिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा मिलने का बड़ा असर हो रहा है. इसके चलते क्रेडिट कार्ड के उपयोक्ताओं (यूजर्स) के भुगतान के व्यवहार में बदलाव आ रहा है. अब ऐसे यूजर क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और क्रेडिट कार्ड से इनका खर्च भी लगातार बढ़ रहा है. एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.
हर महीने कर रहे औसतन 40 लेन-देन
वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) प्लेटफॉर्म कीवी की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई से लेन-देन करने में सक्षम क्रेडिट कार्ड (यूपीआई इनेबल्ड क्रेडिट कार्ड) ने लोगों के भुगतान के तौर-तरीकों को बदलना शुरू कर दिया है. अब ऐसे क्रेडिट कार्ड के यूजर हर महीने औसतन 40 लेन-देन कर रहे हैं. यह क्रेडिट कार्ड के पारंपरिक यूजर्स यानी बिना यूपीआई की सुविधा वाले क्रेडिट कार्ड यूजर्स के औसत लेन-देन की तुलना में 8 गुना ज्यादा है.
बोनस प्वाइंट
1. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ना बताता है कि लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कर्ज लेना पड़ रा है.
2. क्रेडिट कार्ड जैसे असुरक्षित कर्ज का अधिक इस्तेमाल बैंकिंग उद्योग में खराब कर्ज के बढ़ने का खतरा बढ़ाता है.
3. खर्च करने में सहूलियत होने के कारण लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं.
4. क्रेडिट कार्ड की देनदारियां बढ़ने से भुगतान में चूक (डिफॉल्ट) का भी खतरा है.
5. ट्रांस यूनियन सिबिल के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड के भुगतान में डिफॉल्ट लगातार बढ़ रहा है.
6. मार्च 2023 में इस तरह की चूक की दर 1.6 फीसद थी, जो बढ़कर जून 2024 में 1.8 फीसद हो गई.
यूपीआई के चलते बढ़ रही रूपे कार्ड की बाजार हिस्सेदारी
क्रेडिट कार्ड के सभी यूजर्स को यूपीआई से लेन-देन की सुविधा नहीं मिलती है. अभी यह सुविधा सिर्फ वैसे क्रेडिट कार्ड के लिए है, जो रूपे के माध्यम से जारी हुए हैं. क्रेडिट कार्ड के बाजार में मास्टरकार्ड और वीजा का दबदबा है. हालांकि यूपीआई की सुविधा मिलने के बाद रूपे कार्ड की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है. कीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में रूपे क्रेडिट कार्ड की बाजार हिस्सेदारी महज 3 फीसदी थी, जो यूपीआई की सुविधा मिलने के बाद 2024 में बढ़कर 12 फीसदी पर पहुंच गई.
यूपीआई के चलते इस तरह बढ़ा क्रेडिट कार्ड से खर्च
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रूपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई से लेन-देन की सुविधा मिलने से लोगों का खर्च किस तरह बढ़ा है. रिपोर्ट के अनुसार, इसके चलते क्रेडिट कार्ड यूजर्स द्वारा इस्तेमाल में 20 फीसदी की दर से मासिक वृद्धि हो रही है, जबकि खर्च में 5 फीसदी की दर से तेजी आ रही है. अभी यूपीआई क्रेडिट कार्ड से प्रति यूजर औसत मासिक खर्च 40 हजार रुपये पर पहुंच चुका है.
रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई के जरिए क्रेडिट कार्ड से खर्च करने में सबसे आगे बेंगलुरू के यूजर हैं. उसके बाद हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई का स्थान है. छोटे शहरों में पुणे शीर्ष स्थान पर है और उसके बाद अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और चंडीगढ़ जैसे शहर हैं. इस तरह इस्तेमाल करने में सबसे आगे युवा हैं. 30 साल से कम उम्र वाले यूजर यूपीआई से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने में 45 फीसदी योगदान दे रहे हैं.
Must-know RBI rules for very credit card user
अगर आप क्रेडिट कार्ड का लगातार इस्तेमाल करते हैं या फिर नया क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड से जुड़े अपने अधिकारों का भी पता होना चाहिए. ये अधिकार जो रिजर्व बैंक आपको देता है. इन्हें जानना जरूरी है ताकि कभी आपके अधिकारों का हनन हो तो इन नियमों के तहत आप शिकायत कर सकें, अपने लिए खड़े हो सकें.
दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड यूजर के हितों की रक्षा के लिए कई नियम और रेगुलेशन बनाएं हैं. इसका मकसद आपको फ्रॉड, निजता के उल्लंघन, डेटा चोरी आदि से बचाना है. इसलिए आपको रिजर्व बैंक द्वारा बनाए गए कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना चाहिए जिसका मकसद आपकी सुरक्षा और आपके अधिकारों को सुनिश्चित करना है.
इंटरेस्ट रेट
रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला इंटरेस्ट रेट साफ-साफ बताया जाना चाहिए और वाजिब होना चाहिए. बैंकों और गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों (NBFC) को मनमाने इंटरेस्ट रेट और हिडेन चार्ज यानी छिपे हुए शुल्क लगाने की मनाही है. बैकों को इंटरेस्ट रेट और दूसरे शुल्कों की सीमा तय करनी चाहिए, लेकिन वे क्रेडिट कार्ड यूजर की पेमेंट हिस्ट्री के हिसाब से अलग-अलग इंटरेस्ट रेट लगा सकते हैं और इसे लेकर सब कुछ साफ-साफ बताना होगा.
सही बिलिंग की जरूरत
बैंकों और एनबीएफसी को ये तय करना होगा कि क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट समय पर और सही तरीके से जनरेट हो. क्रेडिट कार्ड यूजर बिल में गड़बड़ी होने पर कार्ड कंपनी या बैंक से एक्सप्लेनेशन यानी स्पष्टीकरण मांग सकता है. ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड कंपनी या बैंक को बिल में गड़बड़ी को लेकर एक्सप्लेनेशन देना होगा. उन्हें मामले को सुलझाने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा. रिजर्व बैंक ने कार्ड कंपनियों और बैंकों को बिल में देरी की दिक्कत से बचने के लिए ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देने की सलाह दी है.
क्रेडिट कार्ड के बकाये की वसूली की प्रक्रिया
रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत, बैंकों और एनबीएफसी को एक सही तरीक से अपने कर्ज की वसूली करनी चाहिए और कस्टमर सर्विस की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. जब वे अपने कर्ज की वसूली के लिए किसी थर्ड पार्टी की सेवा लेते हैं तो भी उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा थर्ड पार्टी गलत तरीकों का इस्तेमाल न करे और ग्राहक के रिकॉर्ड यानी जानकारी की गोपनीयता को बनाए रखे, कस्टमर पॉलिसी का सम्मान करे और कर्ज की वसूली के लिए सही तरीकों का ही इस्तेमाल करें. बैंक और एनबीफएसी अपने बकाये की वसूली के लिए हिंसा, धमकी आदि का इस्तेमाल नहीं कर सकते.
प्राइवेसी यानी निजता से जुड़ी चिंताएं
बैंक और एनबीएफसी को ग्राहकों की मंजूरी के बिना उन्हें बिना जरूरत के कार्ड नहीं भेजे जा सकते. इसका मकसद ग्राहकों की निजता की रक्षा करना है. अगर किसी की मंजूरी के बिना उसे क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है तो कार्ड कंपनी या बैंकों को उसे वापस लेना होगा और पेनाल्टी भी देनी पड़ सकती है. रिजर्व बैंक ने मौजूदा कार्ड यूजर के लिए भी ऐसे ही नियम जारी किए हैं.
अगर बैंक या एनबीएफसी क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करना चाहते हैं तो उन्हें पहले यूजर को इसकी जानकारी देनी होगी और नियम-शर्तें साफ करनी होगी. वे क्रेडिट लिमिट में बदलाव भी यूजर की मंजूरी के साथ ही कर सकते हैं.
रिजर्व बैंक के मुताबिक बैंक और एनबीफएसी डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (DNCR) का पालन करेंगे. ये उन क्रेडिट कार्ड यूजर के कॉन्टैक्ट की एक लिस्ट होती है जिन्होंने बैंक या एनबीएफसी से मिलने वाले मार्केटिंग मैसेज या कॉल पाने के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी है. इसका मकसद क्रेडिट कार्ड यूजर की प्राइवेसी की रक्षा करना है.
कार्ड यूजर की पहचान और गोपनीयता की रक्षा
रिजर्व बैंक कार्ड यूजर की पहचान और गोपनीयता की रक्षा को अपनी बड़ी प्रायोरिटी मानता है. इसलिए बैंक और एनबीएफसी बिना यूजर की मंजूरी के उस जानकारी का खुलासा नहीं कर सकते जो यूजर ने उन्हें अकाउंट खोलते समय या कार्ड जारी किए जाते समय दी थी. क्रेडिट कार्ड कंपनी या बैंक मार्केटिंग के उद्देश्यों के लिए भी यूजर की जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर सकते. साथ ही किसी कार्ड यूजर को डिफॉल्टर घोषित करने से पहले उसे इसकी जानकारी देनी होगी. क्रेडिट कार्ड यूजर को ये जानकारी देने के बाद, उसे बिल भरने के लिए एक नोटिस पीरियड देना होगा.
फ्रॉड की जानकारी देना
अगर आपके क्रेडिट कार्ड का गलत तरीके से कहीं इस्तेमाल किया जाए, तो आपको कार्ड कंपनी या बैंक को तुरंत उसके बारे में बताना चाहिए. अगर  आपने तीन दिन के भीतर ये जानकारी दे दी तो आपको इस ट्रांजेक्शन के लिए जिम्मेदार नहीं माना जाएगा. लेकिन आपकी लापरवाही के कारण अगर ये फ्रॉड हुआ है तो आपकी जिम्मेदारी होगी. अपने बैंक या कार्ड कंपनी की अप्रूव्ड पॉलिसी के तहत आपने सात कामकाजी दिन से ज्यादा समय में फ्रॉड की जानकारी दी तो भी आपको जिम्मेदार माना जाएगा.
Cashback credit card is very useful, it will be beneficial if used wisely
शोभिता ने दीवाली सेल में एक ई-कॉमर्स साइट से आईफोन 15 खरीदा. जहां फोन की कीमत 60 हजार रुपए थी, 3 हजार रुपए के कैशबैक के साथ उन्हें ये फोन 57 हजार रुपए का पड़ा. इस तरह कैशबैक क्रेडिट कार्ड ने उन्हें 3 हजार रुपए की एक बड़ी बचत कराई. तो आप भी अगर कोई क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो कैशबैक क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं. ये तो रही इसके फायदे की बात, लेकिन याद रखें कि यह फायदा तभी होगा जब आप समझदारी से इस कार्ड का इस्तेमाल करेंगे. कहीं कैशबैक के चक्कर में अपनी क्षमता से ज्यादा खरीदारी कर डाली, तब आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं.
क्या होते हैं कैशबैक क्रेडिट कार्ड?
कैशबैक क्रेडिट कार्ड वैसे क्रेडिट कार्ड होते हैं जिनसे हर खरीदारी पर आपको एक कैशबैक मिलता है. इसलिए इन कार्ड को कैशबैक क्रेडिट कार्ड कहा जाता है. जैसा कि आप जानते हैं, क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको रिवॉर्ड प्वाइंट और डिस्काउंट वगैरह मिलते हैं, लेकिन कैशबैक क्रेडिट कार्ड इस लिहाज से खास है कि उससे ई-शॉपिंग वेबसाइट पर हर खर्च के साथ आपको एक कैशबैक मिलता है.
कैसे काम करता है ये मॉडल?
दरअसल क्रेडिट कार्ड कंपनियां अक्सर ई-शॉपिंग प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप करती हैं, और इसका फायदा दोनों को मिलता है. जहां क्रेडिट कार्ड कंपनियों को कैशबैक ऑफर के जरिए ज्यादा ग्राहक मिलते हैं, वहीं ई-शॉपिंग साइट को ज्यादा खरीदार मिलते हैं. यानी ये दोनों के लिए एक विन-विन सिचुएशन होती है, और इन्हीं साझेदारियों के कारण इन्हें को-ब्रांडेड कार्ड कहा जाता है. उदाहरण के तौर पर, जब आप Amazon, Flipkart, Myntra, या Swiggy जैसी साइट्स पर कोई खरीदारी करते हैं, तो आपको कैशबैक मिलता है. इस तरह, भले ही आप बहुत खर्च न करें, हर शॉपिंग पर आपको कुछ न कुछ डिस्काउंट या कैशबैक मिल जाता है. ये कैशबैक क्रेडिट कार्ड का सबसे आसान और आकर्षक फायदा है – पैसे खर्च करें, और तुरंत कैशबैक पाएं, बिना किसी वाउचर या रिवॉर्ड का इंतजार किए.
कैसे चुनें सही क्रेडिट कार्ड?
अब सवाल ये है कि सही कैशबैक क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें? इसके लिए सबसे पहले, आपको अपनी मासिक खर्च की आदतें समझनी होंगी – आप किस मद में सबसे ज्यादा खर्च करते हैं? आमतौर पर लोग राशन, पेट्रोल-डीजल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग, ट्रैवल, और यूटिलिटी बिल्स (बिजली, पानी, गैस) पर ज्यादा खर्च करते हैं. इन खर्चों के हिसाब से आप अपने लिए सही कैशबैक ऑफर वाले क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं.
अगर आप ई-शॉपिंग साइट या फूड डिलीवरी ऐप का खूब इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बेहतरीन कार्ड्स हैं, जैसे-Amazon Pay ICICI Credit Card, Flipkart Axis Bank Credit Card,Myntra Kotak Credit Card, Swiggy HDFC Bank Credit Card. इनमें से हर ऑर्डर पर आपको 1.25% से लेकर 10 % तक कैशबैक मिल सकता है.
इसके अलावा, कुछ अन्य लोकप्रिय कैशबैक कार्ड्स भी हैं जो कई अलग-अलग ई-कॉमर्स ऐप से शॉपिंग करने पर कैशबैक देते हैं. चलिए उनके बारे में भी जान लेते हैं.
SBI Cashback Credit Card
इसमें ऑनलाइन खर्चों पर 5% और ऑफलाइन खर्चों पर 1% कैशबैक मिलता है.
Axis Bank Ace Credit Card
अगर आप GooglePay से डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो इस कार्ड से बिजली, इंटरनेट, गैस, मोबाइल रिचार्ज जैसी पेमेंट्स पर 5% कैशबैक मिलेगा. Swiggy, Zomato, Ola पर खर्च करने पर 4% और अन्य खर्चों पर 2% कैशबैक मिलेगा.
Airtel Axis Bank Credit Card
अगर आप Airtel Thanks ऐप से मोबाइल, ब्रॉडबैंड या DTH बिल भरते हैं, तो आपको 25% तक का कैशबैक मिल सकता है. Swiggy, Zomato और BigBasket जैसी ऐप्स से शॉपिंग पर भी 10% कैशबैक मिलेगा.
HDFC Millennia Credit Card
Amazon, Myntra, Flipkart, BookMyShow, Uber जैसे ऐप पर 5% कैशबैक और दूसरे ऐप पर किए जाने वाले खर्च पर 1% कैशबैक मिलता है.
कितनी एनुअल फीस?
Amazon Pay ICICI Credit Card को छोड़कर लगभग सभी कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स के लिए आपको एक एनुअल फीस देनी होती है. ये एनुअल फीस 499 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक हो सकती है. लेकिन आप साल में एक तय अमाउंट खर्च करते हैं, तो ये फीस भी माफ हो जाती है.
तो, अब आप समझ गए होंगे कि कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स कैसे काम करते हैं. अब अपनी जरूरत के हिसाब से कार्ड चुनें और शॉपिंग के साथ-साथ बचत भी शुरू करें.
Supreme Court allows banks to charge more then 30% interest on credit card
क्रेडिट कार्ड आपको कई तरह की सुविधाएं प्रदान करते हैं. आम भाषा में इसे इंस्टेंट मनी भी कहा जाता है. लेकिन यही इंस्टेंट मनी आपके लिए मुसीबत बन जाता है. इसका कारण है क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने पर भारी भरकम ब्याज. अब सवाल उठता है कि ये उचित है या अनुचित. यही बहस देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में भी जारी थी. जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है.
30% से ज्यादा ब्याज वसूल सकते हैं बैंक
यह मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानि NCDRC के 16 साल पुराने एक फैसले से जुड़ा है. जिसमें आयोग ने 30 फीसदी से अधिक के ब्याज को अनुचित करार दिया था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए इस फैसले को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बैंक ग्राहकों से क्रेडिट कार्ड बकाया पर 30 प्रतिशत से अधिक ब्याज वसूल सकते हैं. बता दें कि एनसीडीआरसी ने अपने फैसले में कहा था कि क्रेडिट कार्ड बकाये पर ग्राहकों से अत्यधिक ब्याज दर वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे गलत माना है.
NCDRC ने 2008 में सुनाया था फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने अपना ताजा फैसला सिटीबैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस, एचएसबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की अपील के बाद सुनाया है. इन बैंकों ने एनडीसीआरसी के सात जुलाई, 2008 के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी. तब आयोग ने कहा था कि क्रेडिट कार्ड बकाये पर 36 प्रतिशत से 49 प्रतिशत प्रति वर्ष तक की ब्याज दरें बहुत अधिक हैं. आयोग ने इसे उधारकर्ताओं के शोषण की संज्ञा दी थी.
रिजर्व बैंक की शक्तियों में हस्तक्षेप
क्रेडिट कार्ड से जुड़े अपने फैसले में न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि एनसीडीआरसी की शोषण वाली टिप्पणी ‘अवैध’ है. इसी के साथ ही कोर्ट ने कहा कि यह भारतीय रिजर्व बैंक की शक्तियों के स्पष्ट हस्तक्षेप है. न्यायालय ने कहा कि आयोग ने 30 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर न लेने के बारे में जो फैसला दिया है वह बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के उद्देश्य के विपरीत है. शीर्ष अदालत ने 20 दिसंबर के अपने फैसले में कहा कि बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के संबंध में किसी भी तरह से क्रेडिट कार्ड धारकों को धोखे में नही रखा है. ऐसे में भ्रामक व्यवहार का कोई मामला नहीं बनता है.
क्या होगा फैसले का असर?
ब्याज दरों पर सीमा हटाने का फैसला ग्राहकों के लिए कतई फायदेमंद नहीं है. बैंक अब 30% से अधिक देर से भुगतान पर ब्याज दर लगा सकते हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि यदि आप भुगतान करने से चूक जाते हैं, तो शुल्क पहले की तुलना में बहुत अधिक हो सकता है. अब बैंकों के पास बाजार की स्थितियों और व्यक्तिगत ग्राहक जोखिम के आधार पर ब्याज दरें तय करने की पूरी आजादी होगी. यानि यदि किसी व्यक्ति का पेमेंट हिस्ट्री खराब है, तो बैंक उनसे चूकने के जोखिम को कम करने के लिए बहुत अधिक दर वसूल सकता है. जानकार मानते हैं कि इससे बैकों के मुनाफे में भी वृद्धि होगी.
How many credit card one should have?
क्रेडिट कार्ड इस समय हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. लोग शॉपिंग, बिल पेमेंट, और कई जरूरी कामों के लिए नियमित रूप से क्रेडिट कार्ड का इस्तमाल करते हैं. और कई लोग तो क्रेडिट कार्ड एक नहीं बल्कि कई सारे कार्ड रखते हैं. ऐसे में ये सवाल उठता है कि एक व्यक्ति को कितने क्रेडिट कार्ड रखने चाहिए और एक से ज्यादा कार्ड रखने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं? चलिए इसे अच्छे से समझते हैं.
क्या कोई तय नियम है?
हालांकि ऐसा कोई तय नियम नहीं है कि आपको बस एक या 2 या 3 क्रेडिट कार्ड रखने चाहिए. एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने के कुछ फायदे भी हो सकते हैं तो कुछ नुकसान भी. और ये सब काफी हद तक उनके इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है. आमतौर पर 2 से 3 क्रेडिट कार्ड रखना आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने के लिए काफी होता है, क्योंकि इससे समय पर पेमेंट और सही तरीके से क्रेडिट का इस्तेमाल करने से आपका एक साफ रिकॉर्ड बनता है.
फायदों की बात
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का अधिकतम इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो एक से अधिक कार्ड आपके क्रेडिट स्कोर को सुधारने में मदद कर सकते हैं. चूंकि आप सारे कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो तय है कि उनकी पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करने से बच जाएंगे. इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो यानी CUR कम रहेगा. एक्सपर्ट इसे 30% से कम रखने की सलाह देते हैं. कम CUR का आपके क्रेडिट स्कोर पर अच्छा असर पड़ता है. हर कार्ड के साथ आपको अलग-अलग बेनिफिट जैसे रिवॉर्ड पॉइंट, कैश बैक, डिस्काउंट मिल सकता है.
नुकसान क्या हैं?
नुकसान की बात करें तो बिल का समय से पेमेंट करना एक मुश्किल काम हो सकता है. जितने कार्ड होंगे, फोन में उतने बैकिंग ऐप रखने होंगे, या उतने बैकिंग साइट पर जाना होगा, सबके क्रेडिट स्टेटमेंट चेक करने होंगे, बिलिंग साइकिल का भी ध्यान रखना होगा. बिल पेमेंट में देरी हुई तो न केवल भारी इंटरेस्ट चुकाना होगा, बल्कि क्रेडिट स्कोर भी खराब होगा.
तो क्या करें?
कितने क्रेडिट कार्ड रखें, इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. आमतौर पर एक्सपर्ट तीन क्रेडिट कार्ड रखने की सलाह देते हैं. एक कार्ड आपके रेगुलर खर्च के लिए हो, दूसरा इमरजेंसी खर्च के लिए और तीसरा लाइफ स्टाइल से जुड़े खर्चों के लिए. रेगलुर खर्च के लिए जो कार्ड हो, उससे आप राशन की खरीदारी, बिजली-पानी के बिल पेमेंट आदि कर सकते हैं. इमरजेंसी के लिए जो कार्ड है, उसका इस्तेमाल किसी हेल्थ इमरजेंसी में अस्पताल के बिल भरने में कर सकते हैं. उसका रेगलुर इस्तेमाल नहीं करते हैं. और तीसरा कार्ड आप लाइफस्टाइल के खर्च पर कर सकते हैं. मतलब सिनेमा टिकट, किसी म्यूजिक इवेंट का टिकट, किसी महंगी शॉपिंग, डाइनिंग, ट्रैवलिंग जैसी खास जरूरतों के लिए कर सकते हैं.
Credit Card Late Payment Charges now you will have to pay more after missed due date
सुप्रीम कोर्ट ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. क्रेडिट कार्ड को लेकर आए एक हालिया फैसले के बाद अब यूजर्स की जेब पर दबाव बढ़ सकता है. क्रेडिट कार्ड के जो यूजर बिल भरने में देरी करते हैं, उनके ऊपर इस फैसले का सीधा असर पड़ने वाला है. उन्हें अब पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है. हालांकि साथ में बैंक और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के ऊपर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.
इस मसले पर 16 सालों से चल रहा था विवाद
सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में होने वाली देरी से जुड़ा हुआ है, जो इसी सप्ताह शुक्रवार को आया. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले में देर से बिल भरने के मामलों में अधिकतम ब्याज की सीमा हटा दी है. इस तरह क्रेडिट कार्ड के पेमेंट में देरी के मामलों में वसूले जाने वाले ब्याज पर 16 सालों से चल आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया है.
एनसीडीआरसी ने 2008 में दिया था ये आदेश
उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में नेशनल कंज्युमर डिस्पुट्स रिड्रेसल कमिशन (एनसीडीआरसी) के एक पुराने आदेश को पलट दिया है. एनसीडीआरसी ने इस संबंध में 2008 में आदेश दिया था, जिसमें उसने क्रेडिट कार्ड के बिल के भुगतान में देरी होने पर लगने वाले ब्याज की अधिकतम दर 30 फीसदी तय की थी. एनसीडीआरसी ने तब अपने आदेश में कहा था कि अगर कोई क्रेडिट कार्डधारक समय पर पूरा भुगतान नहीं करता है या सिर्फ मिनिमम ड्यू का भुगतान करता है, तब उससे सालाना 30 फीसदी से ज्यादा का ब्याज वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार (अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस) है.
बैंकों ने एनसीडीआरसी के आदेश को दी चुनौती
कई बैंक एनसीडीआरसी के फैसले से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने एनसीडीआरसी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर अब जाकर फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला जिन बैंकों की याचिकाओं पर आया है, उनमें स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, सिटी बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस और हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एचएसबीसी) शामिल हैं. बैंकों ने सवाल उठाया था कि क्या इस मामले में ब्याज की अधिकतम सीमा तय करना एनसीडीआरसी के न्यायाधिकार क्षेत्र के दायरे में आता है? सुप्रीम कोर्ट बैंकों की दलील से सहमत हुआ और उसने एनसीडीआरसी के आदेश को पलटते हुए 30 फीसदी सालाना ब्याज की अधिकतम सीमा को हटाने का फैसला सुना दिया.
बैंकों को भी हो सकता है बड़ा नुकसान: एक्सपर्ट
वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ एवं सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (सीएफपी) जितेंद्र सोलंकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को क्रेडिट कार्ड यूजर्स के साथ-साथ बैंकों के लिए भी अच्छा नहीं मान रहे हैं. उनका कहना है कि क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में बैंक पहले से बढ़े एनपीए की समस्या से जूझ रहे हैं. जब 30 फीसदी सालाना ब्याज की लिमिट है, तब क्रेडिट कार्ड के पेमेंट में देरी के मामले बढ़ रहे हैं और डिफॉल्ट बढ़ने से अंतत: बैंकों का एनपीए बढ़ रहा है. अब 30 फीसदी का कैप हटने के बाद अगर बैंक ज्यादा ब्याज वसूलते हैं तो उससे आगे डिफॉल्ट और बढ़ने की आशंका रहेगी. इस तरह से बैंकों को फायदा कम, नुकसान ज्यादा हो सकता है. जितेंद्र सोलंकी का अनुमान है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कैप हटाए जाने के बाद भी बैंक एक दम से बहुत ज्यादा ब्याज नहीं बढ़ाने वाले हैं.
इस तरह बढ़ा है क्रेडिट कार्ड का एनपीए
हाल ही में एक आरटीआई से पता चला है कि बीते कुछ सालों के दौरान बैंकों का ओवरऑल एनपीए भले ही कम हुआ हो, लेकिन पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के मामले में एनपीए तेजी से बढ़े हैं. पिछले 4 सालों के दौरान क्रेडिट कार्ड एनपीए डबल से भी ज्यादा हो गया है. मार्च 2020 में क्रेडिट कार्ड का एनपीए 2,404 करोड़ रुपये पर था, जो जून 2024 में बढ़कर 5,679 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
Bank NPA on rise in personal loan and credit cards segment
हालिया सालों में भारतीय बैंकों के एनपीए में कमी के आंकड़े सुर्खियां बटोरते आए हैं. बैंकों के ओवरऑल एनपीए के आंकड़े बताते हैं कि इस मोर्चे पर सुधार आ रहा है और बीते दो सालों के दौरान बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता बेहतर हुई है. हालांकि एक हालिया आरटीआई ने एनपीए के मामले में चिंताजनक तस्वीर सामने ला दी है.
अनसिक्योर्ड लोन के मामले में बढ़ रहा है एनपीए
आरटीआई से खुलासा हुआ है कि हालिया सालों के दौरान पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में एनपीए तेजी से बढ़ा है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आरटीआई का हवाला देकर बताया गया है कि पिछले एक-डेढ़ साल के दौरान पर्सनल लोन सेगमेंट में एनपीए 51 फीसदी बढ़ गया है. इसी तरह क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में एनपीए में इस दौरान 39.46 फीसदी की तेजी आई है. पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों अनसिक्योर्ड लोन की श्रेणी में गिने जाते हैं. इससे पता चल रहा है कि ओवरऑल अनसिक्योर्ड लोन के मामले में एनपीए तेजी से बढ़ा है.
पर्सनल लोन में बैंकों के फंसे इतने करोड़ रुपये
पर्सनल लोन में एनपीए का आंकड़ा मार्च 2023 में 7,422 करोड़ रुपये पर था, जो कुल कर्ज के 0.93 फीसदी के बराबर था. इस एनपीए का आंकड़ा बढ़कर जून 2024 में 11,210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कुल कर्ज के 1.16 फीसदी के बराबर है. यानी 15 महीने के दौरान पर्सनल लोन के एनपीए में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. पर्सनल लोन की कैटेगरी में इस साल एनपीए और तेजी से बढ़ा है. मार्च 2024 में पर्सनल लोन एनपीए 9,688 करोड़ रुपये पर था. यानी मार्च 2024 से जून 2024 के दौरान पर्सनल लोन का एनपीए 1,522 करोड़ रुपये बढ़ गया.
क्रेडिट कार्ड के मामले में इस तरह बढ़ा एनपीए
क्रेडिट कार्ड के मामले में एनपीए की बात करें तो यह मर्च 2023 में 4,072 करोड़ रुपये पर था, जो जून 2024 में बढ़कर 5,679 करोड़ रुपये (कुल कर्ज के 2.04 फीसदी के बराबर) पर पहुंच गया. बीते 4 सालों के दौरान क्रेडिट कार्ड में एनपीए का आंकड़ा डबल से भी ज्यादा हो गया है. मार्च 2020 में इस तरह के एनपीए का आंकड़ा 2,404 करोड़ रुपये (कुल कर्ज के 1.82 फीसदी के बराबर) था. यानी मार्च 2020 से जून 2024 के दौरान क्रेडिट कार्ड एनपीए में 136 फीसदी की भारी-भरकम तेजी आई है.
क्या होता है कर्ज के एनपीए होने का मतलब?
एनपीए यानी नॉन-परफॉर्मिंग एसेट ऐसे कर्ज को कहा जाता है, जो फंस जाते हैं. सरल शब्दों में कहें तो बैंकों को जिन पैसों से कमाई होनी बंद हो जाती है, उन्हें नॉन-परफॉर्मिंग एसेट कहा जाता है. अगर किसी कर्ज पर 90 दिनों तक पेमेंट नहीं मिलता है तो बैंक उसे एनपीए में डाल देते हैं. किसी कर्ज को एनपीए में डाले जाने का मतलब होता है कि बैंकों को उनकी रिकवरी की कम उम्मीद है. इसी कारण एनपीए को फंसे हुए कर्ज या बैड लोन का भी नाम दे दिया जाता है. एनपीए से बैंक की संपत्ति के गुणवत्ता के बारे में पता चलता है. कम एनपीए को अच्छा माना जाता है.
Why are credit card benefits being reduced?
एक के बाद क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम-शर्तों और सुविधाओं में बदलाव कर रही हैं. किसी कार्ड में रिवार्ड पॉइंट हासिल करने का मॉडल बदला जा रहा है तो किसी कार्ड से फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा ही हटा दी गई है तो किसी कार्ड में लेट पेमेंट फीस बढ़ा दी गई है. तो आखिर क्रेडिट कार्ड कंपनियां ऐसा क्यों कर रही हैं, जबकि देश में क्रेडिट कार्ड के यूजर तो लगातार बढ़ रहे हैं तो फिर ऐसा क्या हो गया? चलिए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ते हैं, लेकिन उससे पहले कुछ बड़े बदलावों के बारे में बता दें, और ज्यादा पीछे नहीं जाते, बल्कि हाल-फिलहाल हुए ऐसे बदलावों की ही चर्चा कर लेते हैं.
देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में तीसरे स्थान पर चल रहे आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने हाल ही में अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किए. जैसे कि एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस लिमिट, रिवॉर्ड पॉइंट हासिल करने के लिए निश्चित अमाउंट के खर्च की कैपिंग आदि.
इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी नियमों में बदलाव की घोषणा की है. भारत के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस पाने के लिए उसके क्रेडिट कार्ड से एक निश्चित रकम खर्च करनी होगी.
तो इस तरह से क्रेडिट कार्ड कंपनियां यूजर को दी जाने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती कर रही हैं. अब बात वजहों की, तो चलिए नियमों में बदलाव और अलग-अलग फीस में वृद्धि के पीछे की मुख्य वजहों को समझते हैं.
बढ़ता डिफॉल्ट रेट और क्रेडिट रिस्क
जैसे-जैसे लोग क्रेडिट कार्ड से बड़े ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, वैसे-वैसे डिफॉल्ट और क्रेडिट रिस्क बढ़ रहा है. इस वजह से क्रेडिट कार्ड कंपनियां जोखिम से निपटने के लिए अपनी शर्तों में बदलाव कर रही हैं, ताकि वे उस खर्च की भरपाई कर सकें जिनका असर क्रेडिट डिफॉल्ट करने से उनके रेवेन्यु मॉडल पर पड़ता है. कंपनियां कार्ड यूजर को वित्तीय रूप से जिम्मेदार बनाए रखने के लिए रिवॉर्ड्स और दूसरे बेनिफिट कम कर रही हैं.
महंगाई और बढ़ते खर्च
रिवॉर्ड्स और दूसरे बेनेफिट देने से कार्ड कंपनियों की लागत बढ़ती है. महंगाई और सेवाओं की बढ़ती कीमतों के कारण क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए कुछ बेनिफिट कम कर रही हैं या पूरी तरह हटा रही हैं, या उनकी कैपिंग कर रही हैं.
रेगुलेशन नियमों में बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) समय-समय पर नई गाइडलाइंस जारी करता है जो बैंकों के कामकाजी तरीके और क्रेडिट कार्ड की नीतियों को प्रभावित करती हैं. इन नियामकीय बदलावों का पालन करने के लिए भी कंपनियों को अपने ऑफर और फीस स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ता है.
फीस से मिलने वाली आय
बैंक ट्रांजैक्शन फीस, एनुअल फीस, बकाया पर इंटरेस्ट और पेनल्टी (लेट पेमेंट शुल्क) से काफी आय हासिल करते हैं. ऐसे में कुछ बेनिफिट घटाकर और कुछ सेवाओं पर फीस बढ़ाकर, क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपनी मुनाफे के मार्जिन को बनाए रखने की कोशिश करती हैं.
खर्च के जिम्मेदार तरीके को बढ़ावा देना
जब कंपनियां कुछ आकर्षक रिवॉर्ड्स और लाभों को घटा देती हैं, तो इसका उद्देश्य यह हो सकता है कि ग्राहक गैर-जरूरी मदों पर ज्यादा न खर्च करें, खासकर विलासिता और जीवनशैली से जुड़ी चीजों पर. यह ग्राहकों को जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने का एक तरीका हो सकता है.
How does a credit card expire?
अगर आप अपनी वित्तीय लेनदेन के लिए जमकर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं या रिवार्ड/कैशबैक के लिए क्रेडिट कार्ड लेना चाह रहे हैं तो ये जानना जरूरी है कि तमाम चीजों की तरह ही क्रेडिट कार्ड भी सदा के लिए नहीं है. मतलब इसका आप हमेशा इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हर क्रेडिट कार्ड की एक एक्सपायरी डेट होती है.
क्या होती है क्रेडिट कार्ड एक्सपायरी?
क्रेडिट कार्ड की एक्पायरी वो तरीख होती है जिसके बाद आप उस कार्ड का इस्तेमाल नहीं सकते. हर क्रेडिट कार्ड पर कार्ड की एक्सपायरी डेट यानी महीना और साल लिखा होता है.
क्यों एक्सपायर होते हैं क्रेडिट कार्ड?
क्रेडिट कार्ड कई वजहों से एक्सपायर होते हैं. जैस कि- सिक्योरिटी, वियर एंड टियर डैमेज आदि.
सिक्योरिटी से जुड़ी वजहों से
क्रेडिट कार्ड कंपनी या बैंक समय के साथ टेक्नोलॉजी अपग्रेड करते रहते हैं ताकि कार्ड यूजर को बेहतर सिक्योरिटी मुहैया करा सके. मतलब है कि क्रेडिट कार्ड इस वजह से एक्पायर होते हैं ताकि कार्ड कंपनी नए कार्ड के साथ तकनीक से जुड़े बदलाव कर सके यानी टेक्नोलॉजी अपग्रेड कर सके.
वियर एंड टियर डैमेज
लगातार इस्तेमाल के साथ क्रेडिट कार्ड का मैग्नेटिक चिप घिस जाता है. इस वजह से उससे फिजिकल ट्रांजेक्शन करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए क्रेडिट कार्ड कंपनी एक एक्सपायरी डेट तय करती है ताकि क्रेडिट कार्ड उस लाइफ साइकिल में आपको तकलीफ न दे और आप समय पर नया कार्ड ले लें.
कहां लिखा होती है एक्सपायरी डेट?
क्रेडिट कार्ड की एक्सपायरी डेट कार्ड के फ्रंट साइड पर लिखा होती है. ये 16 अंकों के क्रेडिट कार्ड नंबर, कार्ड यूजर के नाम और कार्ड जारी करने की तारीख के साथ ही लिखी होती है. अगर आपको कार्ड पर ये डेट न दिखे तो इसे आप अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में देख सकते हैं.
एक्सपायर हो चुके क्रेडिट कार्ड के साथ क्या करें?
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट चेक करें और सभी पेंडिंग चार्ज भर दें. इस कार्ड के साथ आपने जितने ऑनलाइन सब्सिक्रिप्शन जैसे कि किसी ओटीटी ऐप का डिजिटल अखबार का या किसी और चीज का सब्सिक्रिप्शन लिया है तो उसका रीव्यू करें. नया कार्ड मिलने पर कार्ड डिटेल्स अपडेट कर दें. क्रेडिट कार्ड का मिसयूज रोकने के लिए एक्सपायरी डेट के बाद उसे नष्ट कर दें. नया कार्ड लें और कार्ड से जुड़े निर्देश पढ़ने के बाद उसे एक्टिवेट करें.
एक और जरूरी बात
हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कार्ड एक्सपायर होने के बाद भी आपका क्रेडिट कार्ड अकाउंट एक्टिव रहता है. क्रेडिट कार्ड कंपनी आमतौर पर क्रेडिट कार्ड की एक्सपायरी डेट का ध्यान रखती है और आपको समय से नया कार्ड भेज देती है. तब भी अपनी कार्ड कंपनी के पास अपना कॉन्टेक्ट डिटेल्स अपडेटेट रखें ताकि कार्ड रीन्यू कराने में कोई देरी न हो. खुद से भी एक्सपायरी डेट का ध्यान रखें ताकि कार्ड कंपनी आपको समय से नया कार्ड न भेजे तो आप अपनी तरफ से कदम उठा पाएं.
Why are banks cautious about issuing new credit cards?
अक्टूबर 2024 में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई. अक्टूबर 2023 की तुलना में इस साल 45 फीसदी कम क्रेडिट कार्ड जारी किए गए. जहां अक्टूबर 2023 में 16 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे, इस साल अक्टूबर में ये आंकड़ा 7.8 लाख रहा.
आनंद राठी की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई. हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इस साल मई की तुलना में अक्टूबर महीने में ज्यादा क्रेडिट कार्ड जारी किए गए. मई 2024 में 7.6 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे.
क्या हैं कारण?
ऐसे में सवाल उठता है कि नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की रफ्तार क्यों कम हो रही है? तो इसके कई कारण हैं. सबसे बड़ी वजह तो ये है कि क्रेडिट कार्ड का कर्ज लौटाने में बहुत सारे यूजर चूक रहे हैं और इसका असर बैंकों/क्रेडिट कार्ड कंपनियों के कारोबार पर पड़ रहा है. इस वजह से बैंक नए कार्ड जारी करने को लेकर ज्यादा सावधान हो गए हैं.
मैकक्वेरी कैपिटल (Macquarie Capital) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में डिफॉल्ट रेट करीब 6 फीसदी है और पिछले कुछ समय में डिफॉल्ट रेट का इतना ऊंचा स्तर नहीं रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि युवा मिलेनियल्स अपनी पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल कर रहे हैं और बिल की पेमेंट में डिफॉल्ट कर रहे हैं. इससे उनका अकाउंट एनपीए यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट बन रहा है. इसके अलावा बढ़ते डिफॉल्ट के साथ क्रेडिट रिस्क भी बढ़ रहा है. इस वजह से क्रेडिट कार्ड कंपनियां जोखिम से निपटने के लिए नए कार्ड जारी करने से जुड़े नियमों का पहले से कहीं ज्यादा कड़ाई से पालन कर रही हैं.
क्या आगे होगा कोई सुधार?
हालांकि नए कार्ड जारी करने की रफ्तार तुलनात्मक रूप से कम हो गई है, लेकिन क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं. क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला खर्च बढ़ रहा है जिससे क्रेडिट कार्ड के बाजार में स्थिर सुधार का पता चलता है.
जहां अक्टूबर 2024 में नए कार्ड जारी करने की रफ्तार में कमी आई, क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला खर्च 2,000 अरब डॉलर पर पहुंच गया. रिजर्व बैंक के नए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से कुल 2,020 अरब रुपए का खर्च किया गया, जो सालाना आधार पर 13 फीसद ज्यादा था. अक्टूबर 2023 में क्रेडिट कार्ड से 1,780 अरब डॉलर का खर्च किया गया था. अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से बढ़े खर्च की वजह फेस्टिव सीजन का होना था.
Which credit card should you choose for free airport lounge access?
हाल के समय में एक के बाद एक क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा या तो हटा दी गई है या फिर सीमित कर दी गई है. जहां पहले कई कार्ड पर साल में अनलिमिटेड एक्सेस की सुविधा मिलती थी, अब इसे घटाकर 4 या 5 कर दिया गया है. कई कार्ड में तो अब ये भी नहीं मिलता.
क्या होते हैं फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस देने वाले क्रेडिट कार्ड?
एयरपोर्ट लाउंज क्रेडिट कार्ड से यूजर को एयरपोर्ट लाउंज पर प्रॉयोरिटी पास मेंबरशिप या लाउंज का डिस्काउंट के साथ एक्सेस मिलता है. डिस्काउंट के साथ एक्सेस मिलने का मतलब है, 1 रुपए से लेकर 25 रुपए तक का अमाउंट देकर आप लाउंज का एक्सेस पा सकते हैं. इस एक्सेस के साथ आपको लाउंज में खास बेनेफिट जैसे कि वेटिंग एरिया में आराम करना, फूड-ड्रिंक, वाई-फाई, टॉयलेट, काम करने के लिए शांत जगह वगैरह मिलता है.
लेकिन अब लाउंज एक्सेस को लेकर क्रेडिट कार्ड कंपनियां कंजूसी कर रही हैं. ऐसे में अगर आपके क्रेडिट कार्ड लेने की मुख्य वजह अगर लाउंज एक्सेस की सुविधा पाना है तो ऐसे कुछ कार्ड हैं जिनपर अब भी आप साल में 4 से ज्यादा बार या कहें अच्छे से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए इनमें से कुछ पॉपुलर क्रेडिट कार्ड के बारे में जानते हैं.
HDFC Infinia Credit Card
इस क्रेडिट कार्ड के साथ कार्ड यूजर को देश भर में असीमित कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता है. इसके साथ हर बार केवल 2 रुपए का ट्रांजेक्शन फीस भरना होगा. ये कार्ड एक लक्जरी क्रेडिट कार्ड है जिसकी ज्वाइनिंग या रीन्यूअल मेंबरशिप फीस 12,500 रुपए प्लस टैक्स है. हालांकि साल भर में 10 लाख या उससे ज्यादा खर्च करने पर ये रीन्यूअल फीस माफ कर दी जाएगी.
Tata Neu Infinity HDFC Bank Credit Card
इस कार्ड पर एक कैलेंडर ईयर में 8 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता है. यानी हर तिमाही में दो बार फ्री लाउंज एक्सेस पा सकते हैं. इसकी ज्वाइनिंग/ रीन्यूअल मेंबरशिप फीस 1,499 रुपए प्लस टैक्स है. साल में 3 लाख रुपए या उससे ज्यादा का खर्च करने पर ये रीन्यूअल फीस माफ कर दी जाएगी.
HDFC Black Card - Diners Club Black Credit Card
इस कार्ड में देश भर में 1000 से ज्यादा लाउंज का एक्सेस मिलता है. ये भी एक लक्जरी क्रेडिट कार्ड है जिसकी ज्वाइनिंग/ रीन्यूअल मेंबरशिप फीस 10,000 रुपए प्लस टैक्स है. सालाना 5 लाख रुपए खर्च करने पर रीन्यूअल फीस हटा दी जाएगी.
6E Rewards XL - IndiGo HDFC Bank Credit Card
इस कार्ड पर साल में 8 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता है. साथ ही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट टिकट पर 150 रुपए प्रति टिकट का डिस्काउंट मिलता है. इसकी ज्वाइनिंग/ रीन्यूअल मेंबरशिप फीस 1,500 रुपए प्लस टैक्स है.
SBI Elite Card
इस कार्ड के साथ एक कैलेंडर ईयर में 6 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता है. दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलेगा. इसकी एनुअल फीस/रीन्यूअल फीस 4,999 रुपए प्लस टैक्स है.
ICICI Bank Emeralde Credit Card
इस कार्ड के साथ डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउज का अनलिमिटेड कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता मिलता है. ये भी एक लक्जरी क्रेडिट कार्ड है और इसकी एनुअल फीस 12,000 रुपए प्लस जीएसटी है. साल में 15 लाख रुपए का खर्च करने पर एनुअल फीस हटा दी जाएगी.
ICICI Sapphiro Credit Card