Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Hyundai Car Prices to Rise by Up to Rs 8,000 From December 1
Hyundai Price Hike: नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है. दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी 1 दिसंबर 2026 से कुछ मॉडल और वेरिएंट की कीमतों में 8,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने यह फैसला लगातार बढ़ती इनपुट लागत (Input Cost) के दबाव के चलते लिया है. इससे पहले, मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी है, जबकि ऑडी ने कार कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया.
8 हजार तक महंगे हो सकते हैं चुनिंदा मॉडल
हुंडई मोटर इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने अपनी कुछ चुनिंदा गाड़ियों के मॉडल और वेरिएंट की कीमतें 1 दिसंबर 2026 से बढ़ाने का फैसला किया है. कीमतों में यह बढ़ोतरी अधिकतम 8,000 रुपए तक होगी. हालांकि, किस मॉडल और वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ेगी, यह अलग-अलग होगा.
अभी हुंडई भारतीय बाजार में हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में ग्रैंड i10 निओस, i20, i20 N Line, ऑरा, एक्सटर, वेन्यू, वेन्यू N Line, क्रेटा, क्रेटा N Line, बेयोन, वरना और अल्काजार शामिल हैं. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कारों में क्रेटा इलेक्ट्रिक और IONIQ 5 भी उपलब्ध हैं.
इनपुट लागत बढ़ने से महंगी होंगी गाड़ियां
कंपनी के मुताबिक, गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य जरूरी चीजों की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है. उसने आंतरिक दक्षता (Internal Efficiencies) और लागत कम करने के उपायों के जरिए बढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन किया है. हालांकि, अब बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है.
इस साल अब तक 1.4% बढ़ चुके हैं हुंडई कारों के दाम
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने साल 2026 में अब तक अपनी कारों की कीमतों में कुल 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसमें सितंबर में की गई 0.4 प्रतिशत की प्राइस हाइक भी शामिल है. अब कंपनी की ओर से की जाने वाली नई बढ़ोतरी इस साल पहले से बढ़ चुकी कीमतों के अतिरिक्त होगी. यानी ग्राहकों को कार खरीदने के लिए पहले के मुकाबले और ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
कच्चे माल की महंगाई से घटा मुनाफा
कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का असर हुंडई की कमाई पर भी पड़ा है. वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन घटकर 9.5 फीसदी रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13.9 फीसदी था. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 24 फीसदी गिर गया. दूसरी तिमाही में कमोडिटी की बढ़ती लागत से कंपनी के मार्जिन पर सालाना आधार पर करीब 400 बेसिस पॉइंट का असर पड़ा. वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले यह असर करीब 250 बेसिस पॉइंट रहा.
मारुति सुजुकी भी बढ़ा चुकी है कारों के दाम
हुंडई से पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी चुनिंदा मॉडल की कीमतें बढ़ा चुकी है. कंपनी ने 22 नवंबर से नई कीमतें लागू की हैं. इस बार कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी थी. इन तीन बढ़ोतरी का कुल असर 1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा रहा था.
Audi Car Price Hike: नए साल से लग्जरी कारें भी महंगी
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने भी मंगलवार को कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी 1 जनवरी 2027 से भारत में अपनी सभी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. ऑडी ने यह फैसला लगातार बढ़ती इनपुट लागत (Input Cost) की भरपाई के लिए लिया है.
Audi Car Prices to Rise by Up to 2% From January 2027 After Maruti
Audi Car Price Hike: नए साल में कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को झटका लग सकता है. देश में कारों की कीमतें बढ़ने का सिलसिला जारी है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के बाद अब जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी 1 जनवरी 2027 से भारत में अपनी सभी कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी. ऑडी ने यह फैसला लगातार बढ़ती इनपुट लागत (Input Cost) की भरपाई के लिए लिया है.
लंबे समय तक टिके रहने के लिए प्राइस हाइक जरूरी: ऑडी
ऑडी इंडिया ने बताया कि कीमतों में यह बढ़ोतरी उसके पूरे मॉडल रेंज पर लागू होगी. कंपनी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट लागत के कारण यह फैसला लिया गया है. ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में 2 फीसदी तक का बदलाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कारोबार को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए कीमतों में यह बदलाव जरूरी है. कंपनी ने इस बढ़ोतरी को सीमित रखने की कोशिश की है. साथ ही, ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देने और ब्रांड पर उनका भरोसा बनाए रखने पर कंपनी का ध्यान रहेगा.
दूसरी बार बढ़ेंगी ऑडी की कीमतें
पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार होगा, जब ऑडी भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी पूरी मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी. अब कंपनी एक बार फिर कारों के दाम बढ़ाने जा रही है. ऐसे में, जो लोग ऑडी की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए नए साल से पहले खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है. 1 जनवरी 2027 से कीमतें बढ़ने के बाद उन्हें उसी कार के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
ऑडी भारत में बेचती है ये लग्जरी कारें
ऑडी इंडिया के पोर्टफोलियो में कई लग्जरी सेडान और एसयूवी शामिल हैं. इनमें A4 और A6 सेडान के साथ Q3, Q5, Q7 और Q8 एसयूवी शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी SQ8 और RS Q8 जैसी परफॉर्मेंस कारें भी बेचती है. कंपनी ने अक्टूबर 2026 में Q3 की नई जनरेशन लॉन्च की थी. इस कार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित फॉक्सवैगन ग्रुप की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में असेंबल किया जाता है.
ऑडी से पहले मारुति सुजुकी भी बढ़ा चुकी है कीमतें
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाई हैं. कंपनी ने लगातार बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कीमतों में औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें 22 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं. यह बढ़ोतरी मारुति की सभी कारों पर एक समान नहीं है, बल्कि चुनिंदा मॉडल पर लागू की गई है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है.
Jio Offers max data cap removed from 399 and 3999 rupees prepaid recharge
Jio Offers: प्रमुख टेलीकॉम कंपनी जियो ने नया साल आने से पहले अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा पेश किया है. कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2.0 ऑफर के तहत ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें रोजाना डेटा की सीमा हटा दी गई है. अब चुनिंदा प्लान पर 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के जश्न को आगे बढ़ाते हुए यह ऑफर लाया है. ये नए प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या सोशल मीडिया पर बिना टेंशन के इंटरनेट चलाना चाहते हैं.
बिना डेली कैप वाले मंथली और सालाना प्लान
इस ऑफर में 399 रुपए का नया फ्लैगशिप प्लान है. इसमें 28 दिनों तक बिना किसी डेटा लिमिट के 4G और 5G इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा. वॉयस कॉलिंग पूरी तरह फ्री रहेगी और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे. यानी डेटा खत्म होने की कोई चिंता नहीं रहेगी. जो लोग हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, उनके लिए जियो ने 3,999 रुपए का सालाना प्लान भी लाया है. एक बार रिचार्ज करने पर पूरे 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा. इसमें भी फ्री वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है. दोनों प्लान में 4G और 5G नेटवर्क पर समान रूप से अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलेगा.
अनलिमिटेड डेटा के नए ऐड-ऑन भी आए
दूसरे जियो प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी खास विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. अगर किसी को कुछ दिनों के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत हो, तो वे 15 रुपए या 25 रुपए का अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन ले सकते हैं. 15 रुपए में एक दिन और 25 रुपए में दो दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इन ऐड-ऑन में डाउनलोड या इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी और स्पीड भी नहीं घटाई जाएगी. रात में देर तक काम करने या मनोरंजन करने वालों के लिए 50 रुपए का नाइट डेटा पैक भी लाया गया है. इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा मिलेगा. रात का यह डेटा मेन प्लान के बैलेंस से नहीं कटेगा, इसलिए दिन का डेटा बचाकर रात में खुलकर इस्तेमाल किया जा सकेगा.
साथ में मिल रहे हैं कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन
इन प्लान के साथ डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं. 399 रुपए के फ्लैगशिप प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपए बताई जाती है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड, जियोटीवी के जरिए फैनकोड, जियोगेम्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन और जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी फ्री स्टोरेज भी शामिल है. जस्टडायल लाइट, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी जैसी सुविधाएं भी इसमें दी जा रही हैं. 3,999 रुपए के सालाना प्लान में भी 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट, जियोहॉटस्टार, फैनकोड और 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे मिलेंगे.
आज से उपलब्ध हो गए प्रमुख ऑफर
ये नए प्लान आज 24 नवंबर से मायजियो ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के जियो स्टोर्स व रिटेलर्स पर उपलब्ध हो गए हैं. 25 रुपए का 5G ऐड-ऑन भी आज से शुरू हो गया है, जबकि 15 रुपए वाला पैक पहले से मौजूद है. 50 रुपए का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से ग्राहकों को मिलेगा. जियो के इस ऑफर से ग्राहकों को डेटा की कमी से राहत मिलने वाली है. खासकर भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
Jensen Huang Returns As Nvidia CEO, Shares Jump 30%
Jensen Huang News: चिप बनाने वाली अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) में बड़ा उलटफेर हुआ है. कंपनी के को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) एक बार फिर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की कुर्सी पर लौट आए हैं. उन्होंने 12 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि, महज 11 दिन बाद कंपनी के बोर्ड ने उन्हें दोबारा CEO नियुक्त करने का फैसला किया है. उनकी वापसी की खबर से एनवीडिया के शेयरों में जोरदार तेजी आई. सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 30 फीसदी के करीब उछल गए.
बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
एनवीडिया के बोर्ड ने कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद हुआंग को दोबारा CEO बनाने का फैसला किया. कंपनी के मुताबिक, बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सहमति जताई. इस फैसले तक पहुंचने की प्रक्रिया में अमेरिका की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली गई.
Nvidia की अगुवाई के लिए जेनसेन हुआंग ही सही व्यक्ति: बोर्ड
कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया की अगुवाई करने के लिए जेनसेन हुआंग ही सही व्यक्ति हैं. उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है. उन्होंने कहा कि बोर्ड को हुआंग पर पूरा भरोसा है और कंपनी के नेतृत्व में उनकी वापसी का स्वागत है. साथ ही, उन्होंने अंतरिम CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के लिए कोलेट क्रेस का आभार जताया. कोलेट क्रेस आगे भी एनवीडिया की मु्ख्य वित्त अधिकारी (CFO) की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी. हार्वे सी. जोन्स कंपनी के बोर्ड चेयरमैन बने रहेंगे.
अफेयर की खबरों के चलते जेनसेन ने दिया इस्तीफा
जेनसेन हुआंग ने 12 नवंबर को 33 साल लंबे कार्यकाल के बाद सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. कंपनी के मुताबिक, उनका निजी व्यवहार कंपनी की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुरूप नहीं था. यह फैसला विवाहेतर संबंधों (Extramarital Affairs) से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद आया था. एक संबंध एलिस हुआंग नाम की महिला से बताया गया, जिनके ऊपर अमेरिकी अधिकारी चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह करते हैं. दूसरा संबंध कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी से था, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं.
Nvidia के शेयरों में 30% की तेजी, बाजार में भी उछाल
कंपनी के बोर्ड की ओर से सर्वसम्मति से सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग को दोबारा CEO नियुक्त करने के फैसले से शेयरों में तेज उछाल आया. शुरुआती कारोबार के दौरान Nvidia के शेयरों में  करीब 30 प्रतिशत की तेजी आई. शेयरों में तेजी के चलते एनवीडिया के बाजार मूल्य यानी मार्केट कैप में करीब 820 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स Nasdaq 100 के फ्यूचर्स में भी 6.5 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.
कई लोग कर रहे थे जेनसेन की वापसी की मांग
इस्तीफे के बाद जेनसेन हुआंग की वापसी की मांग जोर पकड़ रही थी. एक ऑनलाइन याचिका में करीब 1.80 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. एलन मस्क, वाई कॉम्बिनेटर के गैरी टैन और एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी जैसे नाम इसमें शामिल हैं. मस्क ने एक्स पर लिखा था कि कई सप्लाई डील सिर्फ जेनसेन के साथ हाथ मिलाकर हुई थीं, लिखित अनुबंध नहीं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा कि वे हुआंग की वापसी को बुरा नहीं मानेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं मानते.
FSSAI Targets Major Packaged Water Brands Including Bisleri
Bisleri Water FSSAI: खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने बोतलबंद पानी बेचने वाली सभी बड़ी कंपनियों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है. इसमें बिसलेरी (Bisleri) समेत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने वाले प्रमुख ब्रांड शामिल हैं. खबरों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फूड सेफ्टी रेगुलेटर यह पूरी कवायद आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कर रहा है.
नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि FSSAI के अधिकारियों ने बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाली कंपनियों के ठिकानों का निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कंपनियों के पानी के सैंपल भी लिए हैं. इन सैंपल की लैब में जांच की जाएगी, ताकि पता चल सके कि पानी तय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं.
बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी इसी जांच अभियान का हिस्सा है. यह कदम जनहित को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है. FSSAI ने साफ किया है कि जिन कंपनियों के पानी के सैंपल लैब जांच में फेल होंगे और जो नियमों का उल्लंघन करती पाई जाएंगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बिसलेरी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी
FSSAI ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उसने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ असुरक्षित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के मामले में मुकदमा (Prosecution) चलाने की मंजूरी दी है. बिसलेरी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (मिनरल वॉटर को छोड़कर) का सैंपल लिया गया था. लैब में जांच के दौरान यह निर्धारित ब्रोमेट (Bromate) सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया. इसके बाद इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित कर दिया गया.
अपील के बाद दोबारा जांच में भी असुरक्षित मिला सैंपल
FSSAI के मुताबिक, कंपनी की ओर से अपील किए जाने के बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी में भेजा गया. वहां भी जांच के दौरान इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) पाए गए. इसके आधार पर रेफरल लैब ने भी पानी के सैंपल को असुरक्षित घोषित किया. लैब की जांच में सामने आए नतीजों से खाद्य सुरक्षा कानून के तहत असुरक्षित खाद्य पदार्थों से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया. इसके बाद FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अभियोजन शुरू करने की मंजूरी दी.
हमारा पानी पीने के लिए सुरक्षित: बिसलेरी
वहीं, बिसलेरी इंटरनेशनल ने सोमवार को अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर को पीने के लिए सुरक्षित बताया. कंपनी ने कहा कि वह इस मामले में खाद्य नियामक के साथ सहयोग करेगी. कंपनी के मुताबिक, उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए कोई नोटिस नहीं मिला है. साथ ही, वह FSSAI की वेबसाइट पर भी संबंधित नोटिस नहीं खोज पाई है. बिसलेरी ने कहा कि पीने के पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. कंपनी अपनी 10 चरणों वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 90 से ज्यादा तरह के गुणवत्ता परीक्षण करती है. कंपनी ने दावा किया कि उसके उत्पाद पीने के लिए सुरक्षित हैं.
Tata Projects has won a contract for a 1,600 MW coal-based power plant
टाटा प्रोजेक्ट्स लि. (टीपीएल) को मध्य भारत में लगने वाले 1,600 मेगावाट के कोयला आधारित बिजलीघर के लिए सहायक ढांचा तैयार करने का ठेका मिला है. इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स परियोजना के सहायक ढांचे के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, परीक्षण और उन्हें चालू करने के लिए जिम्मेदार होगी. कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इन प्रणालियों में बॉयलर-टरबाइन-जनरेटर इकाई के अलावा संयंत्र के भरोसेमंद परिचालन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा शामिल है.
बयान में कहा गया कि भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में से एक टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल) को एक प्रमुख एकीकृत बिजली कंपनी द्वारा मध्य भारत में कुल 1,600 मेगावाट( 800-800 मेगावाट की दो इकाई) क्षमता की अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना के लिए सहायक प्रणालियों (बीओपी) का ठेका दिया गया है.
बयान के अनुसार इस परियोजना में संपूर्ण बीओपी कार्य शामिल हैं, जिनमें कोयला और बायोमास प्रबंधन प्रणालियां, ईंधन और राख प्रबंधन सुविधाएं, जल ग्रहण, शोधन और शीतलन प्रणालियां, विद्युत बुनियादी ढांचा और परियोजना के लिए जरूरी सभी संबंधित सिविल तथा ढांचागत कार्य शामिल हैं. टाटा प्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष एवं मुख्य वृद्धि तथा रणनीति अधिकारी राजीव मेनन ने कहा कि यह ठेका कंपनी की तकनीकी मजबूती और क्रियान्वयन क्षमताओं पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.
Tata Sons IPO: Noel Tata Letter Leads to Postpone Board Meeting
Tata Sons IPO News: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) की संभावित लिस्टिंग को लेकर खींचतान तेज होती नजर आ रही है. खबरों के अनुसार, टाटा संस ने 26 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग टाल दी है. यह फैसला टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की ओर से कंपनी को एक और पत्र भेजे जाने के बाद लिया गया है. 26 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक लिस्टिंग प्रक्रिया की दिशा में अहम मानी जा रही थी.
नोएल टाटा ने उठाया सवाल, 4 दिन के लिए टली बैठक
नोएल टाटा ने टाटा संस के कंपनी सेक्रेटरी सुप्रकाश मुखोपाध्याय को ईमेल भेजकर मीटिंग के एजेंडे को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को होने वाली बैठक का एजेंडा 22 नवंबर यानी रविवार को बोर्ड के सदस्यों के साथ साझा किया गया था, जबकि कंपनी की तय प्रक्रिया के मुताबिक, बोर्ड मीटिंग का एजेंडा कम से कम 7 दिन पहले निदेशकों को भेजा जाना चाहिए. इसी वजह से मीटिंग को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि बैठक का एजेंडा नहीं बदला गया है. बस बैठक की तारीख को 26 नवंबर से बदलकर 30 नवंबर कर दिया गया है, ताकि सभी निदेशकों को बैठक की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
नोएल टाटा ने मांगी सितंबर की बैठक की रिकॉर्डिंग
बोर्ड मीटिंग टलने से पहले शुक्रवार को भी नोएल टाटा ने कंपनी सेक्रेटरी को एक पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने 17 सितंबर को हुई टाटा संस की बोर्ड मीटिंग की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी थी. उन्होंने बोर्ड की नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमेटी (NRC) की बैठक की रिकॉर्डिंग भी मांगी है. दरअसल, NRC की 3 सितंबर को बैठक हुई थी. इस बैठक में कमेटी ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था, क्योंकि चंद्रशेखरन ने पहले इस पद पर दोबारा नियुक्त होने की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया था.
नोएल टाटा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर वेणु श्रीनिवासन को चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति से जुड़े मामले में खुद को अलग कर लेना चाहिए था. इसकी वजह उन्होंने हितों के टकराव (Conflict of Interest) को बताया.
सितंबर की बोर्ड बैठक में क्या हुआ था?
गुरुवार को होने वाली यह बैठक सितंबर के बाद टाटा संस के निदेशक मंडल की पहली औपचारिक बैठक होती. सितंबर में हुई बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने 4-1 के बहुमत से एन. चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से चेयरमैन नियुक्त करने का समर्थन किया था. इस बैठक में बोर्ड ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उन नियमों का पालन करने की दिशा में आगे बढ़ने का भी समर्थन किया था, जो कंपनी की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से जुड़े हैं. टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की 66 फीसदी हिस्सेदारी है.
RBI ने भी लिस्टिंग पर अपना रुख किया साफ
इस पूरे विवाद के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने भी टाटा संस को अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC-UL) के नियमों का पालन करने की बात साफ कर दी है. केंद्रीय बैंक ने 16 नवंबर को टाटा संस के CFO को भेजे पत्र में कहा कि कंपनी को अपर लेयर एनबीएफसी पर लागू सभी नियमों, दिशानिर्देशों और निर्देशों का पालन करना होगा. इसमें शेयर बाजार में लिस्टिंग की शर्त भी शामिल है. यह पत्र टाटा संस की ओर से 6 अक्टूबर को आरबीआई को भेजे गए पत्र के जवाब में आया था. कंपनी ने नियमों के अनुपालन को लेकर मार्गदर्शन मांगा था.
Jimmy Tata ने Noel Tata पर लगाया पिछले दरवाजे से कब्जाने का आरोप
नोएल टाटा को पिछले सप्ताह एक और झटका लगा था. दिवंगत रतन टाटा के छोटे भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी जिमी नवल टाटा ने टाटा संस बना टाटा ट्रस्ट विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने अपने सौतेले भाई नोएल टाटा पर टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी पर परोक्ष रूप से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया. जिमी ने कहा है कि नोएल टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट्स में परिवार के कई सदस्यों को बैठाकर टाटा संस पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे पिछले दरवाजे से कब्जा करना यानी बैक-डोर टेकओवर करार दिया था.
Kalyani Family: SC Suggests Arbitration in Rs 1 Lakh Crore Dispute
Kalyani Family Dispute: भारत फोर्ज (Bharat Forge) के चेयरमैन बाबा कल्याणी (Baba Kalyani) के परिवार में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है. सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए शुरू की गई मध्यस्थता (Mediation) की प्रक्रिया नाकाम रही है. इसके बाद शीर्ष अदालत ने विवाद को सुलझाने के लिए एकल आर्बिट्रेटर (Sole Arbitrator) नियुक्त करने का रास्ता सुझाया है.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एल. नागेश्वर राव ने बताया कि मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश सफल नहीं रही. जस्टिस राव को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया गया था. इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को सुझाव दिया कि वे अपने सभी विवादों को सुलझाने के लिए सोल आर्बिट्रेटर नियुक्त करने पर विचार करें.
पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता और प्रतिवादी नंबर 5 के वकीलों को इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं है. वहीं, अन्य प्रतिवादियों की ओर से पेश वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी से इस बारे में अपने पक्ष से निर्देश लेकर बताने को कहा गया है कि क्या सभी विवादों को एक ही मध्यस्थ के पास भेजा जा सकता है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद तय की है.
जुलाई में जस्टिस राव को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व जज जस्टिस एल. नागेश्वर राव को इस मामले में सोल मीडिएटर (मध्यस्थ) नियुक्त किया था. इस कोशिश का मकसद बाबा कल्याणी और उनकी बहन सुगंधा हिरेमठ के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का आपसी सहमति से समाधान निकालना था. अदालत ने दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकीलों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करने का आग्रह किया था.
कौन कर रहा है किसका प्रतिनिधित्व?
बाबा कल्याणी और सुगंधा हिरेमठ की ओर से वरिष्ठ वकीलों की टीम अदालत में पेश हुई थी. कल्याणी परिवार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल और आर्यमा सुंदरम पेश हुए थे. वहीं, सुगंधा हिरेमठ का पक्ष वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने रखा था.
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद कल्याणी परिवार की पुश्तैनी संपत्तियों पर दावों से जुड़ा है. इन संपत्तियों का अनुमानित वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है. इस विरासत को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. यह मामला कई न्यायिक मंचों पर भी पहुंच चुका है. अब मध्यस्थता की कोशिश नाकाम होने के बाद शीर्ष अदालत ने सोल आर्बिट्रेटर के जरिए आर्बिट्रेशन का विकल्प तलाशने को कहा है. हालांकि, इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों की सहमति मिलना अभी बाकी है.
आर्बिट्रेशन एक औपचारिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से किसी विवाद को अदालत के बाहर सुलझाया जाता है. इसमें विवाद को एक निष्पक्ष तीसरे पक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जिसे आर्बिट्रेटर या आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल कहा जाता है, जो निर्णय लेता है.
VinFast plans to capture a significant share of the Indian EV market by 2030
वियतनाम की वाहन कंपनी विनफास्ट तेजी से बढ़ते भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना के तहत 2027 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खंड में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित अपने संयंत्र में दोपहिया वाहनों का भी उत्पादन करेगी. इसके अलावा, कंपनी भारत में बैटरी से चलने वाली दो नई चार पहिया गाड़ियां पेश करने की योजना बना रही है. इसका उद्देश्य खासकर पहली बार वाहन खरीदने वालों के बीच कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है. विनफास्ट भारत में फिलहाल चार इलेक्ट्रिक कार मॉडल- वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लिमो ग्रीन बेचती है.
कंपनी के अधिकारियों ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है और कंपनी की योजना 2030 तक इस बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल करने की है. विनफास्ट एशिया में चार पहिया वाहन कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तपन घोष ने कहा कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में वीएफ 5 पेश करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि पहली बार वाहन खरीदने वालों सहित ग्राहकों की पसंद अब कॉम्पैक्ट एसयूवी की ओर बढ़ रही है. घोष ने कहा कि ग्राहक 1,000 सीसी या इससे कम क्षमता वाले इंजन की शुरुआती हैचबैक कार के मुकाबले कुछ अधिक शक्तिशाली विकल्प चाहते हैं.
तपन घोष ने कहा कि विनफास्ट की हर साल भारत में कम से कम दो कार मॉडल पेश करने और तूतीकोरिन संयंत्र की सालाना 50,000 इकाइयों की उत्पादन क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की योजना है. उन्होंने कहा कि कंपनी भारत स्थित संयंत्र से अन्य एशियाई बाजारों की मांग भी पूरी करना चाहती है. इस संयंत्र की क्षमता बढ़ाकर सालाना 1.5 लाख चार पहिया वाहन तक की जा सकती है. स्थानीय स्तर पर कलपुर्जों की खरीद के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, 'फिलहाल हम 15 प्रतिशत कलपुर्जे स्थानीय स्तर पर खरीद रहे हैं और इसे दोगुना करने की योजना है.' उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले भारत में कारोबार शुरू करने वाली विनफास्ट की बिक्री शुरुआती दौर में 500 इकाई प्रति माह से बढ़कर अब 2,500-3,000 इकाई प्रति माह हो गई है.
विनफास्ट इंडिया में दोपहिया कारोबार के बाजार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग सक्सेना ने कहा कि कंपनी के तूतीकोरिन संयंत्र में दोपहिया वाहनों के उत्पादन के लिए एक उत्पादन लाइन भी लगाई जा चुकी है. उन्होंने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह तेजी से बढ़ता हुआ खंड है. हम इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. हम 2027 की पहली छमाही में ही दो मॉडल पेश करेंगे.' सक्सेना ने कहा कि कंपनी भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार का अध्ययन कर रही है और इसके आधार पर शुरुआत में बैटरी से चलने वाले स्कूटर पेश करने की योजना है. इनकी एक बार चार्ज करने पर चलने की न्यूनतम दूरी तय की जाएगी. हालांकि, उन्होंने इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं बताई. उन्होंने कहा कि इन वाहनों में बैटरी बदलने की सुविधा भी हो सकती है. कंपनी विभिन्न शहरों में डीलरशिप के लिए समझौते कर रही है और इनके परीक्षण अंतिम चरण में हैं. निवेश के बारे में अधिकारियों ने कहा कि विनग्रुप अब तक भारत में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश कर चुका है और उसकी विभिन्न क्षेत्रों में दो अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना है. इसमें चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना भी शामिल है.
Tata Steel to sell these businesses to APL Apollo Tube in 28000 cr deal
Tata Steel: टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया. कंपनी अपने स्टील ट्यूब्स और पाइप्स के बिजनेस के साथ-साथ टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड को बेचने जा रही है. दोनों सौदों का कुल मूल्य करीब 28,000 करोड़ रुपए है. यह भारतीय स्टील उद्योग में हाल के वर्षों का एक महत्वपूर्ण सौदा है.
11,700 करोड़ में बिकेगा ट्यूब्स-पाइप्स बिजनेस
टाटा स्टील ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ट्यूब्स और पाइप्स बिजनेस को स्लंप सेल के आधार पर एपीएल अपोलो को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है. इसके लिए अधिकतम 11,700 करोड़ रुपए का लंपसम भुगतान तय हुआ है. इस बिजनेस में जमशेदपुर, होसुर, खोपोली और साहिबाबाद स्थित ट्यूब्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शामिल हैं. साथ ही कुछ कोल्ड रोलिंग और सरफेस कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स की फैसिलिटीज भी इसमें आती हैं. कंपनी इस बिजनेस को चलते हुए यानी गोइंग कंसर्न के रूप में सौंपेगी. इसमें निर्माण, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, बिक्री और वितरण से जुड़ी सारी गतिविधियां शामिल हैं.
16,300 करोड़ में टाटा स्टील कलर्स का सौदा तय
दूसरी ओर, टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले टाटा ब्लूस्कोप स्टील के नाम से जानी जाती थी) में कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला भी लिया गया है. इसके लिए 16,300 करोड़ रुपए का भुगतान होगा. टाटा स्टील सीधे 50 फीसदी शेयर रखती है, जबकि बाकी 50 फीसदी उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के पास हैं. सौदा पूरा होने के बाद एपीएल अपोलो टाटा स्टील कलर्स की पूरी मालिक बन जाएगी. इस रकम में से 8,150 करोड़ रुपए टाटा स्टील को और उतनी ही राशि टीएसडीपीएल को मिलेगी.
कैसा है इन दोनों का बिजनेस कारोबार?
वित्त वर्ष 2025-26 में ट्यूब्स बिजनेस का टर्नओवर करीब 11,375 करोड़ रुपए रहा था, जो टाटा स्टील के कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का लगभग 4.9 फीसदी था. इसकी नेट वर्थ करीब 3,274 करोड़ रुपए बताई गई है. वहीं टाटा स्टील कलर्स का राजस्व उसी अवधि में करीब 4,680 करोड़ रुपए था, जो टाटा स्टील के कुल राजस्व का लगभग 2 फीसदी था. इसकी नेट वर्थ करीब 1,016 करोड़ रुपए आंकी गई है.
नियामकीय मंजूरियां मिलनी अभी बाकी
दोनों सौदे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इन्हें एक साथ पूरा करने की योजना है. ये नियामक अधिकारियों की मंजूरी और अन्य सामान्य शर्तों के अधीन हैं. कंपनी ने बताया कि इन लेन-देन को 31 मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. एपीएल अपोलो की तरफ से भी बोर्ड ने इन अधिग्रहणों को मंजूरी दे दी है. कंपनी का कहना है कि इससे समान तरह के बिजनेस एक छत के नीचे आ जाएंगे, जिससे संचालन का पैमाना बढ़ेगा, वितरण का नेटवर्क मजबूत होगा और बाजार में पहुंच और बेहतर होगी.
दोनों कंपनियों के लिए फायदे का सौदा
टाटा स्टील के लिए यह कदम डाउनस्ट्रीम बिजनेस से मूल्य निकालने और मुख्य स्टील निर्माण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है. एपीएल अपोलो, जो पहले से स्टील ट्यूब्स और पाइप्स के क्षेत्र में मजबूत खिलाड़ी है, इस सौदे से अपनी क्षमता और बाजार हिस्सेदारी काफी बढ़ा सकेगी. यह सौदा दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Maruti Suzuki Price Hike: Car Prices Rise 0.31% from Nov 22
Maruti Cars Price Hike: कार खरीदने की सोच रहे लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने एक बार फिर अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी का हवाला देते हुए चुनिंदा मॉडल की कीमतों में इजाफा किया है. नई कीमतें 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. यानी मारुति की कुछ गाड़ियों के लिए नए खरीदारों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.
चुनिंदा कारों की कीमतों में औसतन 0.31% की वृद्धि
मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि लगातार बढ़ते लागत दबाव के कारण चुनिंदा मॉडल की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है. कीमतों में औसतन 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी सभी कारों पर एक समान नहीं होगी, बल्कि चुनिंदा मॉडल पर लागू होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन मॉडल की कीमतें कितनी बढ़ाई गई हैं. ऐसे में ग्राहकों को नई कीमतों का इंतजार करना होगा.
बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी: मारुति
कंपनी का कहना है कि लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके बावजूद मौजूदा लागत दबाव के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है. हालांकि, कंपनी ने कोशिश की है कि इस बढ़ोतरी का ग्राहकों पर कम से कम असर पड़े.
मारुति के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये कारें
देश में मारुति सुजुकी की कारें दो रिटेल चैनल एरिना (Arena) और नेक्सा (Nexa) के तहत बेची जाती हैं. एरिना के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, ईको, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा और विक्टोरिस शामिल हैं. वहीं, नेक्सा के तहत बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, XL6, इनविक्टो और इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा की बिक्री होती है. इस तरह कंपनी के पास हैचबैक, सेडान, SUV, MPV और इलेक्ट्रिक कारों के कई विकल्प मौजूद हैं.
अप्रैल-सितंबर के बीच पहले ही 3 बार बढ़ चुके हैं दाम
मारुति सुजुकी की ओर से कीमतों में यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में की गई तीन बढ़ोतरी के बाद हुई है. इससे पहले अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी कुल मिलाकर 1 फीसदी से कुछ ज्यादा कीमतें बढ़ा चुकी है. अब नवंबर में 0.31 फीसदी की औसत बढ़ोतरी के साथ ग्राहकों के लिए कार खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है.
बिक्री बढ़ने के बावजूद मुनाफे पर दबाव
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अच्छी बिक्री दर्ज की थी. कंपनी की गाड़ियों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, जिससे उसकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई. हालांकि, इसके बावजूद कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट 26.36 फीसदी घटकर 2,466.1 करोड़ रुपए रह गया. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे माल और अन्य इनपुट की लागत बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा. दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन भी घटकर 9.4 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.7 फीसदी था.
दूसरी छमाही में बिक्री बढ़ाने का लक्ष्य
कंपनी के लिए गाड़ियों की ज्यादा बिक्री और बढ़ी हुई कीमतें मुनाफे को सहारा देने वाले कारक रहे. लेकिन दूसरी ओर बढ़ती लागत ने इन फायदों का कुछ हिस्सा खत्म कर दिया. कंपनी ने मार्केटिंग खर्च में कटौती जैसे कदमों से भी लागत को नियंत्रित करने की कोशिश की. दूसरी तिमाही की इन्वेस्टर कॉल में, कंपनी प्रबंधन ने संकेत दिया कि दूसरी छमाही में कीमतों को लेकर सोच-समझकर कदम उठाए जाएंगे. मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी ने इस दौरान दो अंकों में वॉल्यूम ग्रोथ का लक्ष्य रखा है. इसके लिए उसे त्योहारी सीजन में मजबूत मांग, गाड़ियों के अच्छे ऑर्डर और डीलरशिप पर बेहतर स्टॉक प्रबंधन से मदद मिलने की उम्मीद है.
IndusInd Bank Fires Ex-CEO Sumant Kathpalia, Invokes Clawback
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुमंत कठपालिया (Sumant Kathpalia) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैंक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही बैंक ने 24 मार्च 2020 से उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए वेतन और अन्य भुगतान की रिकवरी के लिए मालुस (Malus) और क्लॉबैक (Clawback) प्रावधान लागू कर दिए हैं. इसका मतलब है कि कठपालिया को पिछले पांच साल से ज्यादा समय में मिले वेतन और प्रोत्साहन राशि का कुछ हिस्सा या पूरी पात्र राशि वापस करनी पड़ सकती है.
जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया फैसला
बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के एक पूर्व जज की अध्यक्षता में हुई जांच के बाद यह फैसला लिया गया है. जांच रिपोर्ट 18 नवंबर को सौंपी गई थी. इसके बाद बैंक के बोर्ड ने 20 नवंबर को अनुशासनात्मक प्राधिकरण के रूप में कठपालिया की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने और उनके शुरुआती कार्यकाल यानी 24 मार्च 2020 से लागू क्लॉबैक प्रावधानों का इस्तेमाल करने का फैसला किया.
5 साल में करीब 37.5 करोड़ रुपए मिली थी फिक्स्ड सैलरी
सुमंत कठपालिया ने 24 मार्च 2020 को इंडसइंड बैंक के एमडी और सीईओ का पद संभाला था. उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कार्यकाल के दौरान सालाना फिक्स्ड वेतन करीब 7.5 करोड़ रुपए था. इस हिसाब से वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2025 के बीच उन्हें करीब 37.5 करोड़ रुपए फिक्स्ड सैलरी के रूप में मिले. इसके अलावा, उन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर वेरिएबल पे भी दिया गया था. इसमें वित्त वर्ष 2021 के लिए 3.75 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2022 के लिए 4.88 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023 के लिए 6 करोड़ रुपए का भुगतान शामिल है. इस वेरिएबल पे का एक बढ़ता हुआ हिस्सा शेयरों से जुड़ा था. ऐसे में बैंक की रिकवरी सिर्फ नकद बोनस तक सीमित नहीं रह सकती. इसमें शेयरों से जुड़े भुगतान भी शामिल हो सकते हैं. बैंक ने अभी यह नहीं बताया है कि वह कठपालिया से कितनी रकम वापस लेने की मांग करेगा. साथ ही, जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है.
क्या थी अकाउंटिंग में गड़बड़ी?
इंडसइंड बैंक में यह पूरा मामला डेरिवेटिव सौदों (Internal Derivative Trades) के लेखांकन में गड़बड़ी से जुड़ा है. पिछले साल बैंक को इन सौदों की अकाउंटिंग में अनियमितताओं का पता चला था. इसके बाद बैंक ने PwC को नियुक्त किया, ताकि इन सौदों के लेखांकन प्रभाव की स्वतंत्र रूप से जांच की जा सके. इसके बाद ग्रांट थॉर्नटन भारत (Grant Thornton Bharat) ने फॉरेंसिक जांच की. इसमें गड़बड़ी की वजह, आंतरिक नियंत्रण में चूक और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही की पड़ताल की गई.
डेरिवेटिव सौदों में गड़बड़ी से बैंक को 1,960 करोड़ का नुकसान
जांच में सामने आया कि आंतरिक डेरिवेटिव सौदों को समय से पहले खत्म करने के दौरान गलत लेखांकन किया गया. इसके कारण कई वर्षों तक ऐसे मुनाफे दर्ज किए गए, जो वास्तविक नहीं थे. इस गड़बड़ी के चलते बैंक को अपने प्रॉफिट एंड लॉस खाते में कुल 1,959.98 करोड़ रुपए का प्रतिकूल असर दर्ज करना पड़ा.
अकाउंटिंग में गड़बड़ी पता चलने के बाद अधिकारियों का इस्तीफा
अकाउंटिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक के शीर्ष प्रबंधन में बड़े बदलाव हुए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कठपालिया को 24 मार्च 2025 से केवल एक साल का एक्सटेंशन दिया था, जबकि बैंक के बोर्ड ने उनके लिए तीन साल के कार्यकाल की सिफारिश की थी. इसके बाद डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण खुराना ने 28 अप्रैल 2025 को इस्तीफा दे दिया. इसके ठीक एक दिन बाद 29 अप्रैल 2025 को कठपालिया ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया. हालांकि, बैंक ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहने के दौरान उन्हें कर्मचारी के रूप में बनाए रखा था. 18 जून 2025 से उन्हें निलंबित कर दिया गया था.
India Inc can speed up job creation with govt co operation says Vedanta Chairman
India Inc: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्योग जगत को दी गई कड़ी नसीहत के बाद बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का खाका पेश किया है. उन्होंने कहा है कि अगर सरकारी कंपनियों का निजी प्रबंधन सही शर्तों के साथ हो, मंजूरी की लंबी प्रक्रियाओं की जगह स्व-प्रमाणन अपनाया जाए और खनिजों की खोज को स्टार्टअप्स के लिए खोल दिया जाए, तो देश में करोड़ों नए रोजगार पैदा हो सकते हैं.
सरकारी कंपनियों के निजीकरण पर अनिल अग्रवाल का जोर
अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री के फिक्की वाले भाषण के आलोक में लिखा कि विकसित भारत के लक्ष्य में उद्योग जगत को सरकार का पूरा साथ देना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने तीन बड़े सुझाव रखे. उनका पहला सुझाव है सरकारी कंपनियों को निजी प्रबंधन में सौंपना. अग्रवाल का कहना है कि प्राकृतिक संसाधन से लेकर ऊर्जा, विनिर्माण और भारी उद्योग तक सरकार के पास कई अच्छी कंपनियां हैं. निजी हाथों में आने के बाद इनका उत्पादन कई गुना बढ़ सकता है. इससे एमएसएमई क्षेत्र भी मजबूत होगा और रोजगार के मौके खुलेंगे. लेकिन निजीकरण के साथ दो शर्तें जरूरी बताई गईं. पहली, किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं होनी चाहिए. दूसरी, रोजगार कम से कम तीन गुना बढ़ना चाहिए. उन्होंने एयरपोर्ट, पोर्ट, एयरलाइंस और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों का उदाहरण दिया, जहां निजी भागीदारी के बाद नौकरियां और वेतन दोनों सुधरे. निजीकरण का पैसा सरकार कर्ज कम करने और बुनियादी ढांचे में लगा सकती है. अग्रवाल ने आम जनता को शेयर बांटने का विकल्प भी रखा, जैसा ब्रिटेन में कुछ कंपनियों के साथ हुआ था.
स्व-प्रमाणन वाली व्यवस्था चाहते हैं वेदांता चेयरमैन
दूसरा सुझाव है भरोसे पर आधारित व्यवस्था. प्रधानमंत्री ने भाषण में भरोसे की बात कही थी. अग्रवाल कहते हैं कि लंबी-लंबी मंजूरियों की जगह स्व-प्रमाणन को लाया जाए. सरकार साफ नियम बनाए और बाद में ऑडिट करके पालन सुनिश्चित करे. इससे नए उद्योग तेजी से लग सकेंगे और विस्तार भी आसान होगा.
मिनरल एक्सप्लोरेशन में असीम संभावनाएं
तीसरा सुझाव खनिज, धातु और तेल-गैस क्षेत्र में अन्वेषण को लेकर है. खनन में भारी पूंजी लगती है, लेकिन अन्वेषण अपेक्षाकृत सस्ता काम है. पांच करोड़ रुपए से भी शुरुआत हो सकती है. युवा और स्टार्टअप इसमें उतर सकते हैं. फिलहाल खोज सरकार की संपत्ति मानी जाती है. अग्रवाल का प्रस्ताव है कि स्टार्टअप अपनी खोज ओएनजीसी या हिंदुस्तान जिंक जैसी बड़ी कंपनियों को बेच सकें. इससे सैकड़ों नए उद्यम खुलेंगे और देश के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा.
अग्रवाल ने याद दिलाया कि 60 साल पहले ‘जय जवान जय किसान’ के नारे से देश ने खाद्य सुरक्षा हासिल की थी. अब निजीकरण, स्व-प्रमाणन और अन्वेषण को लेकर वैसा ही राष्ट्रीय अभियान चलना चाहिए. इससे रोजगार बढ़ेगा, आमदनी सुधरेगी और रुपए को भी मजबूती मिलेगी.
पीएम मोदी ने की थी उद्योग जगत की कड़ी आलोचना
इन सुझावों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री का फिक्की भाषण है. मोदी ने उद्योगपतियों से सीधा सवाल किया था कि कॉरपोरेट टैक्स घटाने और 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री करने के बावजूद कंपनियों ने न तो ज्यादा लोगों को नौकरी दी और न ही वेतन में खास बढ़ोतरी की. उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की रियायतों की भूख कभी नहीं भरती. आंकड़े भी बताते हैं कि कंपनियों के मुनाफे में तेज उछाल आया है, लेकिन कर्मचारियों पर खर्च और नई भर्तियां उससे काफी पीछे रहीं.
Star Health receives penalty of 2 crore by IRDAI on claim rejection
Star Health: बीमा नियामक इरडा ने शुक्रवार को स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया. यह जुर्माना स्वास्थ्य बीमा क्लेम संभालने में कई गड़बड़ियों के लिए लगाया गया है. कंपनी ने कई क्लेम ऐसे आधार पर खारिज कर दिए, जो जायज नहीं थे. इसमें कोविड-19 के इलाज वाले क्लेम भी शामिल हैं. साथ ही पॉलिसी की शर्तों के हिसाब से न होने वाली कटौतियां भी की गईं. इरडा ने कहा कि कई मामलों में जब नियामक ने गलतियां बताईं, तभी कंपनी ने पैसे चुकाए. इससे साफ होता है कि बिना जांच के क्लेम सही तरीके से नहीं निपटाए जा रहे थे.
करीब 5 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई 31 जनवरी से फरवरी 11, 2022 के बीच हुई जांच के आधार पर हुई. उसके बाद 4 दिसंबर 2024 को कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया और 18 जून 2025 को व्यक्तिगत सुनवाई हुई. इसके बाद ही अंतिम आदेश जारी किया गया. इरडा के अनुसार, कंपनी ने क्लेम खारिज करते समय पॉलिसीधारकों को साफ-साफ नहीं बताया कि किस शर्त के तहत क्लेम रिजेक्ट या कम किया गया है. इससे ग्राहकों के लिए फैसला समझने या उसका विरोध करने में मुश्किल हो जाती थी. नियामक ने इसे पॉलिसीधारकों के अधिकारों का उल्लंघन माना.
स्टार हेल्थ को जुर्माने के साथ सख्त चेतावनी
जुर्माना दो हिस्सों में बांटा गया है. एक करोड़ रुपए क्लेम गलत तरीके से खारिज करने के लिए और एक करोड़ रुपए बिना आधार की कटौती तथा फैसला बताने में कमी के लिए लगाया गया. यह जुर्माना बीमा अधिनियम 1938 की धारा 102 और इरडा के स्वास्थ्य बीमा नियम 2016 तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर्स नियमों के तहत लगाया गया है. नियामक ने कंपनी को चेतावनी भी दी है कि नेटवर्क अस्पतालों के साथ जो छूट तय होती है, उसे बिल में साफ दिखाया जाए और पॉलिसीधारकों को बताया जाए. साथ ही क्लेम सेटलमेंट लेटर में मंजूर रकम, खारिज रकम, न मिलने वाली रकम, छूट और सम इंश्योर्ड में कमी जैसी सभी बातें विस्तार से लिखी जाएं.
बीमा ग्राहकों के लिए इस कारण महत्वपूर्ण है फैसला
इरडा ने कंपनी को यह भी चेतावनी दी कि रिन्यूअल प्रीमियम 90 दिन से पहले न लिया जाए और शिकायतकर्ताओं को इंश्योरेंस लोकपाल की जानकारी जरूर दी जाए. कंपनी ने इन मुद्दों पर जो सुधार किए हैं, उन्हें नियामक ने रिकॉर्ड में लिया है. आदेश कंपनी के बोर्ड के सामने रखा जाएगा और कंपनी को एक्शन टेकेन रिपोर्ट जमा करनी होगी. स्वास्थ्य बीमा में क्लेम का सही और पारदर्शी निपटान बहुत जरूरी है, क्योंकि लोग बीमारी के समय बीमा पर ही भरोसा करते हैं. ऐसे जुर्माने से कंपनियों को सावधान रहने और ग्राहकों के हितों का ध्यान रखने की प्रेरणा मिलती है. पॉलिसीधारकों को भी सलाह दी जाती है कि क्लेम खारिज होने पर पॉलिसी की शर्तें ध्यान से पढ़ें और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कराएं.
India smartphone sales fall 22pc during 2026 festive season as price hikes hit demand
भारत में 2026 के फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर अनुमानित 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों और कमजोर उपभोक्ता मांग ने त्योहारों के दौरान होने वाली खरीदारी की रफ्तार को प्रभावित किया. Counterpoint Research की शुरुआती पोस्ट-फेस्टिव जांच के मुताबिक, बिक्री में यह गिरावट कंपनी के पहले लगाए गए 12 फीसदी गिरावट के अनुमान से भी काफी ज्यादा रही.
अनुमान से ज्यादा गिरी स्मार्टफोन की बिक्री
8 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच स्मार्टफोन की बिक्री में आई 22 फीसदी की गिरावट दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में उम्मीद से ज्यादा सुस्ती को दर्शाती है. हालांकि, बिक्री की संख्या में गिरावट के बावजूद स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत (ASP) में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके चलते कुल बाजार मूल्य पिछले साल के लगभग बराबर बना रहा. इससे साफ हुआ कि 2026 का फेस्टिव सीजन बिक्री की संख्या के बजाय बाजार मूल्य के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण रहा.
मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया दबाव
DRAM और NAND मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी से स्मार्टफोन की लागत बढ़ गई. इसके कारण कंपनियों के पास ग्राहकों को बड़ी छूट देने की गुंजाइश सीमित रह गई. 2025 के फेस्टिव सीजन में जहां 35-40 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा था, वहीं 2026 में यह घटकर 10-25 फीसदी रह गया. एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पर छूट मिलने के बावजूद उनकी कीमतें पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहीं. इससे कीमतों को लेकर संवेदनशील ग्राहकों के लिए नया फोन खरीदना मुश्किल हो गया.
EMI और बैंक ऑफर के सहारे कंपनियों ने संभाली मांग
बड़ी छूट देने के बजाय स्मार्टफोन कंपनियों ने नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील पर ज्यादा भरोसा किया. फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की करीब 48 फीसदी बिक्री फाइनेंसिंग के जरिए हुई. इससे पता चलता है कि फोन खरीदने के फैसले में किफायती भुगतान विकल्पों और फाइनेंसिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है.
फेस्टिव सेल की शुरुआत से ही दिखने लगी थी सुस्ती
8 से 18 अक्टूबर के बीच फेस्टिव सेल की पहली लहर में स्मार्टफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 19 फीसदी की गिरावट आई. ऑनलाइन बिक्री पिछले फेस्टिव सेल इवेंट के प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही. ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद वास्तविक खरीदारी में तेजी नहीं आई. मेनलाइन रिटेल में भी शुरुआत धीमी रही, क्योंकि खरीदार बेहतर ऑफर का इंतजार कर रहे थे. नवरात्रि के दौरान दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी, लेकिन खरीदारी में इसका खास असर नहीं दिखा.
Samsung बना फेस्टिव सीजन का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड
2026 के फेस्टिव सीजन में Samsung 21 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा और उसने vivo को पीछे छोड़ दिया. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर केवल 8 फीसदी की गिरावट आई, जबकि पूरे बाजार में 22 फीसदी की कमी दर्ज की गई. Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग ने Samsung को गिरावट सीमित रखने में मदद की. कंपनी को फेस्टिव सेल खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ाने और बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन का भी फायदा मिला.
Vivo और OPPO की बिक्री में भी आई गिरावट
Vivo और OPPO की बिक्री में क्रमशः 21 फीसदी और 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. दोनों कंपनियों ने रिटेलर्स को प्रोत्साहन और बंडल ऑफर देकर ऑफलाइन बाजार में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया. हालांकि, ऑनलाइन चैनल में उन्हें ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ा.
Apple के नए iPhone की बिक्री भी रही कमजोर
नए iPhone 18 Pro सीरीज को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने और iPhone 17 में लगातार दिलचस्पी के बावजूद Apple की बिक्री में भी दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, रिफर्बिश्ड iPhone की मांग मजबूत बनी रही, क्योंकि ग्राहक कम कीमत में Apple डिवाइस खरीदने के विकल्प तलाश रहे थे. इसका असर नए iPhone की बिक्री पर पड़ा, खासकर n-1 और n-2 सीरीज जैसे पुराने मॉडल पर. जिन रिटेलर्स के पास कीमतों में बढ़ोतरी से पहले खरीदा गया स्टॉक मौजूद था, उनकी बिक्री अपेक्षाकृत बेहतर रही.
Xiaomi की बिक्री में बड़ी गिरावट, Google की प्रीमियम सेगमेंट में तेजी
Xiaomi की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई, हालांकि दिवाली के आसपास Redmi Note 15 और Note 17 सीरीज की मांग से बिक्री में सुधार आया. दूसरी तरफ, Google 45,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनकर उभरा. कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा Pixel डिवाइस की बिक्री दर्ज की.
20 हजार रुपए से कम वाले स्मार्टफोन सेगमेंट पर सबसे ज्यादा असर
स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा दबाव 20,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में देखने को मिला. इस श्रेणी में ब्रांड्स की बिक्री में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. यह कंपोनेंट की बढ़ती लागत और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की कम होती किफायत का असर दिखाता है.
Ai+ की मजबूत बिक्री, Mivi और Boltt का प्रदर्शन भी बेहतर
टे ब्रांड्स में कुछ कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. उभरते ब्रांड Ai+ को ऑनलाइन बाजार में मजबूत मांग मिली. कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनी और उसने 10 लाख से ज्यादा डिवाइस बेचे. वहीं, बाजार में नए प्रवेश करने वाले Mivi और Boltt का प्रदर्शन भी उम्मीद से बेहतर रहा.
जरूरत के आधार पर हुई स्मार्टफोन की खरीदारी
Counterpoint Research के रिसर्च एनालिस्ट Shubham Singh ने कहा, "इस फेस्टिव सीजन ने साबित किया कि जब डिवाइस की कीमतें लगातार बढ़ रही हों, तो डिस्काउंट बिक्री को सहारा नहीं दे सकते. जिन ग्राहकों को फोन की जरूरत थी, उन्होंने EMI पर खरीदारी की, लेकिन कई अन्य ग्राहकों ने अपना पुराना फोन ही इस्तेमाल करना जारी रखा. अलग-अलग कीमतों वाले सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी रखने वाले ब्रांड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि एंट्री-लेवल सेगमेंट पर निर्भर कंपनियों को कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ा. कुल मिलाकर, इस फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री त्योहारों के उत्साह के बजाय जरूरत से ज्यादा प्रभावित रही."
2027 में किफायती फाइनेंसिंग होगी अहम
फेस्टिव सीजन के प्रदर्शन से भारत के स्मार्टफोन बाजार में बढ़ता अंतर सामने आया है. प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग और फाइनेंसिंग विकल्पों ने कुल शिपमेंट में गिरावट के असर को कुछ हद तक कम किया, जबकि एंट्री-लेवल ग्राहक फोन अपग्रेड करने के फैसले टालते नजर आए. अलग-अलग कीमतों वाले सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी, बेहतर ऑफलाइन वितरण और कीमतों पर नियंत्रण रखने वाले ब्रांड्स इस सुस्ती का बेहतर तरीके से सामना कर पाए. मेमोरी कंपोनेंट की लागत का असर स्मार्टफोन की कीमतों पर जारी रहने के बीच 2027 में किफायती फाइनेंसिंग और प्रतिस्पर्धी कीमतें बनाए रखना कंपनियों के लिए और महत्वपूर्ण हो सकता है.
Hindustan Zinc Invests Rs 80,000 Cr in Rajasthan for Expansion
वेदांता समूह की कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने राजस्थान में अपने विस्तार का एक ऐतिहासिक खाका खींचा है। कंपनी के निदेशक मंडल से 80,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश को मंजूरी मिल गई है। इस विशाल निवेश के जरिए अगले 3 से 5 वर्षों में कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने जा रही है, जो राजस्थान को वैश्विक धातु उद्योग का सिरमौर बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।
उत्पादन क्षमता में होगा बंपर इजाफा
आगामी 3 से 5 वर्षों में लागू होने वाली इस विस्तार योजना के तहत जिंक उत्पादन क्षमता बढ़कर 20 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी, जो अकेले वैश्विक जिंक मांग का लगभग 15 फीसदी हिस्सा पूरा करने में सक्षम होगी। चांदी  उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,500 टन प्रतिवर्ष पर पहुंच जाएगी। इस विस्तार के साथ ही हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी जिंक और चांदी उत्पादक कंपनी बन जाएगी।
राजस्व और रोजगार के मोर्चे पर क्या होगा फायदा?
इस मेगा विस्तार योजना से राजस्थान सरकार को हर वर्ष लगभग 12,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। वेदांता समूह पहले ही राज्य में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है और वह राजस्थान का सबसे बड़ा निजी निवेशक है। यह नया प्रोजेक्ट समूह द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ही एक अहम हिस्सा है।
इस परियोजना से राज्य में 2 लाख से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और 500 से अधिक एमएसएमई इकाइयों के विकास को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
हिंदुस्तान जिंक 2.0 की क्या है योजना?
कंपनी के सीईओ अमरेंदु प्रकाश के अनुसार, यह प्रोजेक्ट 'हिंदुस्तान जिंक 2.0' की विकास यात्रा का एक स्वर्णिम अध्याय है। यह पूरी योजना तीन मुख्य स्तंभों पर टिकी है:
मल्टी-मेटल विस्तार: माइंस, मिलों और स्मेल्टर्स की क्षमता बढ़ाना।
सस्टेनेबिलिटी: परिचालन में सर्कुलर इकॉनॉमी और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देना (कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक अपनी 70 फीसदी ऊर्जा जरूरतें नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करना है)।
भविष्य की तकनीक: नई तकनीकों और खनिज अन्वेषण में भारी निवेश।
इसके अलावा, कंपनी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक जिंक इंडस्ट्रियल पार्क भी विकसित कर रही है, जहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और अनुसंधान सुविधाओं की मदद से विशेष मिश्रधातुओं के विकास को गति मिलेगी।
भविष्य की जरूरतें और धातुओं का बढ़ता महत्व
आज के औद्योगिक दौर में इन धातुओं की मांग आसमान छू रही है। जिंक स्टील को जंग से बचाने, निर्माण और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए रीढ़ की हड्डी है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और नैनो टेक्नोलॉजी में चांदी की खपत तेजी से बढ़ रही है। बैटरी, रक्षा क्षेत्र और विकिरण सुरक्षा के साथ-साथ कंपनी की प्रस्तावित उर्वरक निर्माण क्षमता देश की खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।
Musk Vs Ambani RIL plans 1600 satellite constellation to compete with Starlink
Musk Vs Ambani: देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी का रिलायंस ग्रुप अब अंतरिक्ष में भी बड़ा कदम उठाने जा रहा है. मुकेश अंबानी की कंपनी 1,600 सैटेलाइट वाला अपना लो अर्थ ऑर्बिट ब्रॉडबैंड नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रही है. इसका मुख्य मकसद एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सीधी टक्कर देना और देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करना है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस योजना का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह नेटवर्क नई सूचीबद्ध इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की वृद्धि को भी सहारा देगा.
भारत में हर साल 15 से भी कम सैटेलाइट बनाने की क्षमता
रिलायंस भारतीय सैटेलाइट निर्माताओं, तकनीक स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ साझेदारी की बातचीत कर रही है. कंपनी जरूरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग की पेशकश भी कर रही है. भारत फिलहाल साल में 15 से भी कम सैटेलाइट बना पाता है, जबकि इस परियोजना के लिए हर साल करीब 200 सैटेलाइट बनाने की जरूरत पड़ेगी. रिलायंस इसी अंतर को पाटने की कोशिश में जुटी है. यह तरीका सरकार की उस नीति से मिलता-जुलता है, जिसमें निजी क्षेत्र को रणनीतिक क्षमताएं विकसित करने के लिए आगे लाया जा रहा है. टाटा ग्रुप भी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स में भारी निवेश कर रहा है.
अमेरिका और यूरोप से सैटेलाइट मंगा सकती है रिलायंस
योजना के तहत घरेलू निर्माण के साथ आयात भी किया जाएगा. कम से कम 400 सैटेलाइट अमेरिका से मंगाए जा सकते हैं. कंपनी सितंबर 2027 में टेस्ट मिशन और 2028 की शुरुआत में व्यापक तैनाती का लक्ष्य रख रही है. पूरा नेटवर्क 2035 तक पूरा करने की बात कही जा रही है. पहले 2030 का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण और लॉन्च की सीमाओं के कारण समय बढ़ाया गया है. रिलायंस दो अमेरिकी कंपनियों के साथ सैटेलाइट खरीद की चर्चा कर रही है और यूरोपीय सप्लायर्स का भी आकलन कर रही है. चीन से कोई खरीद नहीं की जाएगी.
यह नेटवर्क मुख्य रूप से भारत में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए होगा. साथ ही संघर्ष या भू-राजनीतिक तनाव के समय रणनीतिक संचार की जरूरतों को भी पूरा कर सकेगा. हाल में पाकिस्तान के साथ सीमा संघर्ष के बाद देश में घरेलू अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करना प्राथमिकता बन गया है. सरकार निगरानी सैटेलाइट और निजी कंपनियों के साथ साझेदारी बढ़ा रही है.
सैटेलाइट से भी बड़ी चुनौती लॉन्चिंग रॉकेट
उद्योग के जानकारों का कहना है कि असली चुनौती लॉन्च क्षमता की है. निर्माण में निवेश से विस्तार संभव है, लेकिन हजारों सैटेलाइट को सही कक्षा में पहुंचाने के लिए रॉकेट लॉन्च की संख्या काफी बढ़ानी होगी. सैटेलाइट निर्माता HEX20 के सीईओ अमल चंद्रन कहते हैं कि बड़े पैमाने पर निर्माण तो संभव है, लेकिन अगर भारतीय लॉन्च वाहनों से काम करना है तो पर्याप्त रॉकेट लॉन्च सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी.
अटकी हुई है स्टारलिंक की भारत में एंट्री
स्टारलिंक का भारत में प्रवेश अभी भी नियामकीय और सुरक्षा जांच के अधीन है. विदेशी सैटेलाइट नेटवर्क पर नियंत्रण और निगरानी को लेकर चिंताएं हैं. इसलिए घरेलू नियंत्रण वाला विकल्प मजबूत होता जा रहा है. रिलायंस का यह प्रयास भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को निजी क्षेत्र की ताकत से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है. कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन योजनाएं निजी स्तर पर आगे बढ़ रही हैं.
On Huang’s return, Nvidia chairman says There are no plans to reinstate him as CEO
चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने बुधवार को कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की जेनसन हुआंग को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर बहाल करने की कोई योजना नहीं है. जोन्स की यह टिप्पणी कंपनी के सह-संस्थापक हुआंग के उस बयान के कुछ घंटे बाद आयी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि निदेशक मंडल इसे कंपनी के हित में मानता है तो उन्हें इस पद पर लौटने में सम्मान महसूस होगा. जोन्स ने 2027 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर आयोजित बातचीत की शुरुआत में कहा, ‘‘जेनसन हुआंग ने स्वेच्छा से कंपनी के अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के पदों से इस्तीफा दिया था. एनवीडिया के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार किया और उन्हें सीईओ के रूप में बहाल करने की उसकी कोई योजना नहीं है.’’
जोन्स ने कहा कि हुआंग ने ‘‘कंपनी की आचार संहिता के मानकों और सांस्कृतिक मानदंडों के अनुरूप नहीं होने वाले निजी व्यवहार का खुलासा होने के बाद’’ स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था. हालांकि, 12 नवंबर को इस्तीफे की घोषणा करते समय निदेशक मंडल के बयान में इसका कोई कारण नहीं बताया गया था. जोन्स ने कहा कि निदेशक मंडल ने स्थायी सीईओ की तलाश की जिम्मेदारी कार्यकारी अधिकारियों की नियुक्ति करने वाली कंपनी हेड्रिक एंड स्ट्रगल्स को सौंपी है. कंपनी की मुख्य वित्त अधिकारी कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, नेतृत्व में यह बदलाव अप्रत्याशित था, लेकिन निदेशक मंडल ने कंपनी के कर्मचारियों, ग्राहकों, साझेदारों और शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में सोच-समझकर कदम उठाया.’’ जोन्स ने कहा कि निदेशक मंडल को अंतरिम सीईओ के रूप में क्रेस के नेतृत्व, ईमानदारी और कामकाज संभालने की क्षमता पर पूरा भरोसा है.
एनवीडिया के निदेशक मंडल ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण निगरानी समिति भी गठित की है. इसमें स्वतंत्र निदेशकों, वरिष्ठ बाहरी सलाहकारों और कानूनी सलाहकारों का एक चुनिंदा समूह शामिल है. इसका उद्देश्य अमेरिकी सरकार और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ कंपनी के संपर्क को और मजबूत करना है. इससे पहले, मंगलवार देर रात इस्तीफे के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में हुआंग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यदि चिप विनिर्माता कंपनी का निदेशक मंडल इसे कंपनी के सर्वोत्तम हित में मानता है तो उन्हें सीईओ पद पर लौटने में सम्मान महसूस होगा. हालांकि, उन्होंने अपने निजी जीवन में गंभीर गलतियां करने की बात भी स्वीकार की थी. हुआंग ने कहा था कि उनके पद छोड़ने के बाद से एनवीडिया के कर्मचारी, निवेशक, कारोबारी साझेदार और ग्राहक उन्हें सीईओ के रूप में वापस लाने की मांग कर रहे हैं और उनमें से कई अब भी सीधे उनसे संपर्क कर रहे हैं. इस बीच, एनवीडिया का शुद्ध लाभ 25 अक्टूबर, 2026 को समाप्त तिमाही में दोगुने से अधिक होकर 65.3 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31.9 अरब डॉलर था.
What are tech sector CEOs saying about the developments surrounding Jensen Huang’s departure from Nvidia
एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग से जुड़ा घटनाक्रम सिलिकॉन वैली में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है. इसमें विवाहेतर संबंधों की खबरों से लेकर पिछले सप्ताह उनके इस्तीफे और फिर पद पर लौटने की थोड़े समय की कोशिश तक की घटनाएं शामिल हैं. कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया और हुआंग इस सप्ताह सेमाफोर के ‘सिलिकॉन वैली : द वर्ल्ड’ मंच पर भी चर्चा के केंद्र में रहे. इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी कंपनियों के अधिकारी, निवेशक, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हुए. इस घटनाक्रम और उसके बाद की स्थिति पर वहां मौजूद प्रमुख कारोबारियों और अधिकारियों की राय इस प्रकार है.
ओपनएआई के सह-संस्थापक एवं सीईओ ऑल्टमैन ने सोमवार को मंच पर कहा कि हुआंग के इस्तीफे के बाद उन्हें उनके प्रति ‘‘व्यक्तिगत रूप से गहरी सहानुभूति’’ महसूस होती है. ऑल्टमैन को भी 2023 में सीईओ पद से हटा दिया गया था, हालांकि जल्द ही उन्हें बहाल कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह इस सवाल का जवाब देने के लिए पर्याप्त जानकारी रखते हैं कि हुआंग को एनवीडिया में वापस लौटना चाहिए या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि जेनसन लंबे समय से मेरे नायक रहे हैं.
ऑल्टमैन ने कहा कि नायकों में भी कमियां होती हैं. उन्होंने जो कंपनी बनाई है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. जेनसन के बिना एआई क्रांति की कल्पना करना मुश्किल है. उनकी कंपनी ने शुरुआत में हम पर दांव लगाया था और हमने भी शुरुआत में उन पर भरोसा किया था. इसके लिए मैं उनका बेहद आभारी हूं. ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि एनवीडिया एक ‘‘बहुत बड़ी कंपनी’’ है और उनका मानना है कि ‘‘लोगों को अब भी उसकी गारंटी पर बहुत भरोसा है. अमेजन के संस्थापक बेजोस ने भी कहा कि उन्हें इतना पता नहीं है कि वह इस बारे में कुछ कह सकें कि हुआंग को एनवीडिया में वापस लौटना चाहिए या नहीं.
बेजोस ने कहा कि लेकिन मैं आपको निश्चित रूप से बता सकता हूं कि जेनसन असाधारण व्यक्ति हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के साथ एक असाधारण कंपनी की स्थापना की और उसे खड़ा किया. वह हर हाल में प्रशंसा और सम्मान के हकदार हैं और यह कभी खत्म नहीं होगा. यह पूछे जाने पर कि एनवीडिया के निदेशक मंडल को क्या सलाह देंगे, बेजोस ने कहा कि कंपनी को अपने भीतर से ही किसी को नियुक्त करना चाहिए. बेजोस ने 27 साल तक अमेजन के सीईओ रहने के बाद 2021 में यह पद छोड़ दिया था, लेकिन वह अब भी कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन हैं. उन्होंने कहा कि अमेजन और एनवीडिया के मामलों की तुलना करना ‘‘बहुत गलत’’ होगा. बेजोस ने कहा कि इससे पहले नेतृत्व का इतना सुनियोजित हस्तांतरण कभी नहीं हुआ. उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद प्रौद्योगिकी उद्योग से जुड़े लोग हंसने लगे. उन्होंने कहा कि स्पष्ट कर दूं कि दोनों स्थितियां बिल्कुल अलग हैं. यह कई वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से किया गया हस्तांतरण था.
अमेजन के सीईओ जैसी ने एक सत्र के दौरान कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस घटना और उसके बाद के घटनाक्रम का अमेजन पर कोई असर पड़ेगा. अमेजन एनवीडिया के चिप का इस्तेमाल करती है, लेकिन अपने खुद के विशेष चिप भी बना रही है. उन्होंने दोनों कंपनियों के संबंधों को ‘‘प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग’’ (कोऑपेटिशन) बताया और कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इस तरह की स्थिति के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से हमारे बेहद अहम साझेदार हैं और जहां तक मैं भविष्य की कल्पना कर सकता हूं, आगे भी बने रहेंगे. उन्हें एक कंपनी के रूप में आगे बढ़ने का रास्ता खुद तय करना होगा, लेकिन हम उनके साझेदार बने रहेंगे और हम जो कुछ बना रहे हैं, उसे लेकर उत्साहित हैं.
परप्लेक्सिटी एआई के सह-संस्थापक एवं सीईओ श्रीनिवास ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के साथ साक्षात्कार में उद्योग में हुआंग के योगदान की सराहना की. श्रीनिवास ने कहा कि मेरा मानना है कि पिछले चार-पांच वर्षों में एआई क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले हर व्यक्ति को एक व्यक्ति का आभार मानना चाहिए. वह जेनसन हैं. अमेरिका को जेनसन जैसे और लोगों की जरूरत है. ऐसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है, वह अपने आप में अनूठे हैं. लेकिन साथ ही, लोगों को उनके जैसी विरासत बनाने की आकांक्षा रखनी चाहिए. वर्ष 2021 से 2025 तक वाणिज्य मंत्री रहीं जीना रायमोंडो ने मंगलवार को मंच पर कहा कि इस विवाद ने संवेदनशील प्रौद्योगिकी के निर्यात से जुड़े अमेरिकी नियमों को उजागर किया है. खबरों के मुताबिक, हुआंग के साथ विवाहेतर संबंध रखने वाली महिला सिंगापुर स्थित एक क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी में अधिकारी थीं. अमेरिका को संदेह था कि यह कंपनी निर्यात नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्नत एनवीडिया चिप चीन भेज रही थी.
AITech in talks with Air India, IndiGo for aircraft MRO services says CEO
विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सेवा प्रदाता एटीटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गियानी लेटिएरी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी भारतीय विमानन कंपनियों एयर इंडिया और इंडिगो के साथ बातचीत कर रही है. उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद कहा कि कंपनी भारत में अपना कार्यालय स्थापित करने की भी योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि हमारा इरादा एमआरओ क्षेत्र में भारत में निवेश करने का है, और हमारा मानना है कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जो विमानन क्षेत्र में आने वाले वर्षों में काफी वृद्धि करेंगे. हम इस क्षेत्र में भारत में निवेश करने के लिए तैयार हैं.
लेटिएरी ने कहा कि हम इंडिगो के साथ बातचीत कर रहे हैं, और हम एयर इंडिया के साथ भी बातचीत कर रहे हैं... एयर इंडिया का एक रखरखाव विभाग भी है और हम उनके साथ सहयोग करने के लिए एयर इंडिया मेंटेनेंस के साथ बातचीत कर रहे हैं. गोयल भारत और इटली के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए यहां दो दिवसीय यात्रा पर हैं. मंत्री से मुलाकात के बाद इतालवी औद्योगिक मशीनरी निर्माता नॉर्ड इम्पीयंटी सिस्टम्स ने कहा कि भारत दुनिया में निर्माण क्षेत्र के लिए सबसे आकर्षक बाजार है, और कंपनी भारत में संयुक्त उद्यम के लिए भागीदार की तलाश कर रही है. कंपनी के सीईओ गियान पिएरो गाग्लियार्डी ने कहा कि अगले चार-पांच दशक में भारत में निर्माण और उपकरणों की भारी मांग होगी. गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में भवन निर्माण के लिए सबसे आकर्षक बाजार है. वाणिज्य मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद चिकित्सा उपकरण विनिर्माता ब्रैको इमेजिंग के सीईओ फुल्वियो रिनोल्डी ब्रैको ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति की उम्मीद कर रही है.
Anil Agarwal Warns of Investor Concerns Over Cambay Oil Block Takeover
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने गुजरात के कैम्बे ऑफशोर ब्लॉक का संचालन सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) को सौंपे जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार के इस फैसले से निवेशकों के बीच गलत संदेश जा सकता है. अग्रवाल ने कहा कि भारत इस समय तेल और गैस उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में सरकार को मौजूदा कंपनियों के कामकाज में बाधा डालने के बजाय नीतिगत स्थिरता बनाए रखनी चाहिए.
निवेशकों को गलत संदेश जाने की चेतावनी
अनिल अग्रवाल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि हाल ही में उनकी कंपनी के एक चालू ऑयल फील्ड का संचालन ONGC को सौंप दिया गया है. इससे निवेशकों के बीच बहुत गलत संदेश जाएगा. उन्होंने नीति निर्माताओं से अपील की कि मौजूदा ऑपरेटरों के कामकाज में बाधा न डालें और नियामकीय स्थिरता बनाए रखें.
वेदांता ऑयल एंड गैस की 5 अरब डॉलर निवेश की योजना: अग्रवाल
अग्रवाल के मुताबिक, वेदांता ऑयल एंड गैस भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की तेल और गैस उत्पादक कंपनी है. कंपनी उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 अरब डॉलर का निवेश कर रही है. उसका लक्ष्य रोजाना 3 लाख से 5 लाख बैरल तक उत्पादन पहुंचाना है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी इस लक्ष्य को कब तक हासिल करना चाहती है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब 72,200 बैरल तेल और तेल के बराबर गैस का उत्पादन किया था.
क्या है वेदांता और ONGC के बीच विवाद?
यह पूरा विवाद गुजरात के कैम्बे ऑफशोर ऑयल एंड गैस ब्लॉक CB-OS-02 से जुड़ा है. इस ब्लॉक में वेदांता की 40 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि ONGC की 50 फीसदी और इन्वेनियर पेट्रोडाइन (Invenire Petrodyne) की 10 फीसदी हिस्सेदारी थी. इस ब्लॉक के लिए प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (PSC) की अवधि 29 जून 2023 को खत्म हो गई थी. वेदांता और उसके साझेदारों ने 28 जून 2021 को सरकार की 2017 की विस्तार नीति के तहत इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन किया था. हालांकि, सरकार ने 19 सितंबर 2025 को इस आवेदन को खारिज कर दिया और ब्लॉक का संचालन ONGC को सौंपने का निर्देश दिया.
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के पास है मामला
वेदांता ने 22 सितंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार के इस फैसले को चुनौती दी. 22 जुलाई 2026 को हाई कोर्ट के सिंगल जज ने कंपनी की याचिका खारिज कर दी. इसके बाद ब्लॉक पर यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश भी खत्म हो गया. ONGC ने इसके बाद ब्लॉक का संचालन अपने हाथ में ले लिया और 28 जुलाई 2026 को पेट्रोलियम लीज के लिए आवेदन किया. हालांकि, कानूनी विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. वेदांता ने सिंगल जज के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील की है. दोनों कंपनियों की ओर से दी गई नियामकीय जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
वेदांता ने 379 करोड़ रुपए का नुकसान दर्ज किया
इस विवाद का असर वेदांता के वित्तीय नतीजों पर भी पड़ा है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में इस ब्लॉक से जुड़ी संपत्तियों और मिलने वाली रकम के लिए करीब 379 करोड़ रुपए का इम्पेयरमेंट चार्ज दर्ज किया था. कंपनी ने इसकी वजह वैध प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट का नहीं होना और संपत्तियों से जुड़ी रकम की वसूली को लेकर अनिश्चितता बताई थी. इसके अलावा, वेदांता ने 22 जुलाई से इस ब्लॉक से होने वाली आय और उससे जुड़े खर्चों को अपने खातों में दर्ज करना भी बंद कर दिया था.
भारत में तेल उत्पादन बढ़ाने की बड़ी संभावना: अग्रवाल
अग्रवाल का कहना है कि भारत तेल और गैस के क्षेत्र में बड़ी संभावनाओं के मुहाने पर खड़ा है. उन्होंने इसकी तुलना करीब एक दशक पहले गुयाना के बड़े हाइड्रोकार्बन क्षेत्र के रूप में उभरने से की. उनके मुताबिक, वेदांता ऑयल एंड गैस ने गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज से जुड़े समुद्र मंथन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है.
अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक निवेशकों के बीच भारत को लेकर काफी उत्साह है. ऐसे समय में सरकार को अपनी नीतियों में स्थिरता रखनी चाहिए और मौजूदा कंपनियों के संचालन में बाधा नहीं डालनी चाहिए. इससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा.
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को मंजूरी आधारित नियामकीय व्यवस्था से आगे बढ़कर सेल्फ-सर्टिफिकेशन यानी कंपनियों की ओर से खुद अनुपालन प्रमाणित करने की व्यवस्था अपनानी चाहिए.
Jensen Huang will not return as CEO Nvidia Board shuts door completely
Jensen Huang: एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर वापस लाने के किसी भी विचार को खारिज कर दिया है. सोमवार को सीएनबीसी को एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड इस समय हुआंग की जांच पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और उनकी वापसी को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही. यह रुख उन बढ़ती मांगों के बावजूद है, जिनमें कई टेक लीडर, एनवीडिया के कई शेयरधारक और यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हुआंग की वापसी चाहते हैं.
वाचटेल लिप्टन को मिला जांच का जिम्मा
एनवीडिया ने जांच के लिए प्रतिष्ठित लॉ फर्म वाचटेल लिप्टन को नियुक्त किया है. यह जांच हुआंग के आचरण और इस बात की पड़ताल करेगी कि क्या इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के रहस्यों को कोई नुकसान पहुंचा. बोर्ड का यह फैसला उन रिपोर्ट्स के विपरीत है, जिनमें कहा गया था कि हुआंग अपने करीबियों से वापसी की बात कर रहे थे और सिलिकॉन वैली में उनके समर्थक एक तरह का “वॉर रूम” बनाकर बोर्ड पर दबाव डाल रहे थे.
अफेयर की खबरों के चलते जेनसेन ने दिया इस्तीफा
जेनसेन हुआंग ने पिछले गुरुवार को 33 साल लंबे कार्यकाल के बाद सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे की वजह उनके कथित विवाहेतर संबंधों की रिपोर्ट्स थीं. एक संबंध एलिस हुआंग नाम की महिला से बताया गया, जिनके ऊपर अमेरिकी अधिकारी चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह करते हैं. दूसरा संबंध कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी से था, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं. चीन ने एलिस हुआंग के जासूस होने से इनकार किया है. हुआंग कांग्रेस के सामने गवाही देने को तैयार हैं, जिसमें हाउस सिलेक्ट कमिटी ऑन चाइना भी शामिल है.
कई लोग कर रहे हैं जेनसेन की वापसी की मांग
इस बीच जेनसेन हुआंग की वापसी की मांग जोर पकड़ रही है. एक ऑनलाइन याचिका में करीब 1.80 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं. एलन मस्क, वाई कॉम्बिनेटर के गैरी टैन और एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी जैसे नाम इसमें शामिल हैं. मस्क ने एक्स पर लिखा कि कई सप्लाई डील सिर्फ जेनसेन के साथ हाथ मिलाकर हुई थीं, लिखित अनुबंध नहीं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा कि वे हुआंग की वापसी को बुरा नहीं मानेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं मानते. वहीं उनके ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट कंपनी के बाहर से नया सीईओ चुनने की वकालत कर रहे हैं.
इस समय कंपनी की कमान अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस के हाथ में है, जो पहले से मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं. वे मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे पेश करेंगी. यह हुआंग के जाने के बाद का पहला नतीजा होगा. बोर्ड ने शुक्रवार को कहा था कि स्थायी उत्तराधिकारी चुनने के लिए सर्च फर्म नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है और आंतरिक तथा बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा.
गिरते जा रहे हैं एनवीडिया के स्टॉक
एनवीडिया के शेयर सोमवार को करीब 4.12 फीसदी गिरकर 156.14 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में एनवीडिया का स्टॉक करीब 10.50 फीसदी गिर चुका है. 1 महीने में तो इसका भाव करीब 30 फीसदी टूट चुका है. इससे एनवीडिया का एमकैप कम होकर अब 3.76 ट्रिलियन डॉलर पर आ चुका है, जो कुछ समय पहले ही 5 ट्रिलियन डॉलर के पार था.
Tata Sons Listing issue RBI says will have to comply with Upper Layer NBFC Rules
Tata Sons Listing: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को संभावित लिस्टिंग पर सख्त संदेश दिया है. केंद्रीय बैंक ने 16 नवंबर को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि टाटा संस को अपर लेयर नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी एनबीएफसी-यूएल पर लागू सभी नियमों, दिशानिर्देशों और निर्देशों का पालन करना होगा. इसमें कंपनी के शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने की शर्त भी शामिल है.
टाटा संस ने मांगा था रिजर्व बैंक से मार्गदर्शन
यह पत्र टाटा संस के 6 अक्टूबर वाले पत्र का जवाब है, जिसमें कंपनी ने आरबीआई से मार्गदर्शन मांगा था, ताकि लागू नियमों का पालन किया जा सके. आरबीआई ने नोट किया कि कंपनी ने किसी खास नियम के बारे में स्पष्ट सवाल नहीं पूछा था, लेकिन बोर्ड में लिस्टिंग को लेकर हुई चर्चा से लगता है कि मार्गदर्शन इसी मुद्दे पर चाहिए था. पत्र में साफ लिखा गया है कि कंपनी को अपर लेयर एनबीएफसी के सभी नियमों का अनुपालन करना है, जिसमें लिस्टिंग की आवश्यकता भी है. अगर किसी और नियम पर सवाल हो, तो विस्तार से बताकर पूछा जा सकता है.
लिस्टिंग से बचने के प्रयास कर रही है टाटा संस
यह घटनाक्रम टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर लंबे विवाद का नया अध्याय है. आरबीआई ने सितंबर 2022 में टाटा संस को पहली बार अपर लेयर एनबीएफसी में वर्गीकृत किया था. स्केल बेस्ड रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत ऐसी कंपनियों को तीन साल के अंदर लिस्ट होना जरूरी है. इससे मूल समय सीमा 30 सितंबर 2025 तय हो गई थी. टाटा संस ने कर्ज चुकाकर खुद को डेट फ्री बनाया और मार्च 2024 में कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी यानी सीआईसी के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया था, ताकि लिस्टिंग से बचा जा सके.
अगस्त 2026 में आरबीआई ने टाटा संस को वित्त वर्ष 2027 के लिए भी अपर लेयर सूची में बनाए रखा. 11 सितंबर 2026 को आरबीआई ने कंपनी का स्वैच्छिक डिरजिस्ट्रेशन आवेदन खारिज कर दिया और नियमों का पालन करने को कहा. इसके बाद 17 सितंबर को टाटा संस के बोर्ड ने लागू दिशानिर्देशों का पालन शुरू करने और आरबीआई तथा हितधारकों से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया. उसी बैठक में एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन पद पर फिर से नियुक्त किया गया, जिसमें नोएल टाटा ने असहमति जताई थी.
लिस्टिंग पर पहले से काफी मतभेद
टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है. ट्रस्ट्स लंबे समय से लिस्टिंग के खिलाफ रहे हैं. उनका मानना है कि सौ साल से ज्यादा पुरानी संरचना को बनाए रखना चाहिए. ट्रस्ट्स ने रणनीतिक पुनर्गठन का प्रस्ताव भी दिया है, जिसमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स को टाटा संस में मर्ज करने की बात है. इससे कंपनी न तो एनबीएफसी रहेगी और न सीआईसी. आंकड़ों के अनुसार, मर्जर के बाद परिचालन का राजस्व वित्तीय परिसंपत्तियों से होने वाली आय से ज्यादा हो जाएगा, जिससे प्रमुख व्यवसाय मानदंड पूरे नहीं होंगे. इस प्रस्ताव के लिए आरबीआई की पूर्व अनुमति जरूरी है. आरबीआई के ताजा पत्र में इस पुनर्गठन प्रस्ताव का कोई जिक्र नहीं है.
दूसरी तरफ शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के पास करीब 18 फीसदी हिस्सेदारी है और वे लिस्टिंग के पक्ष में रहे हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर है, जिसमें आरबीआई से टाटा संस को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट कराने का निर्देश देने की मांग की गई है. 31 मार्च 2026 तक टाटा संस की कुल परिसंपत्तियां करीब 2.01 लाख करोड़ रुपए थीं, जो अपर लेयर के लिए तय एक लाख करोड़ रुपए की सीमा से काफी ऊपर है.
26 नवंबर को होगी बोर्ड की अहम बैठक
आरबीआई का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़े सिस्टमिक महत्व वाले एनबीएफसी पर कड़ी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिस्टिंग अनिवार्य की गई है. लिस्टिंग से कंपनी की वित्तीय स्थिति और संचालन पर आम निवेशकों तथा बाजार की नजर रहेगी. टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है. इसलिए इस मुद्दे का असर पूरे समूह की रणनीति पर पड़ सकता है. कंपनी की अगली बोर्ड मीटिंग 26 नवंबर को प्रस्तावित है जहां, इस पत्र और आगे के कदमों पर चर्चा हो सकती है.
Tata Sons fiasco takes another turn as Jimmy Tata accuses Noel Tata of backdoor takeover
Tata Sons: टाटा ग्रुप के अंदर चल रहे मतभेद अब और खुले रूप में सामने आ गए हैं. स्वर्गीय रतन टाटा के छोटे सौतेले भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट के लंबे समय से ट्रस्टी जिमी नवल टाटा ने नोएल टाटा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिमी ने कहा है कि नोएल टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट्स में परिवार के कई सदस्यों को बैठाकर टाटा संस पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इसे पिछले दरवाजे से कब्जा करना यानी बैक-डोर टेकओवर करार दिया है.
जिमी ने पत्र लिखकर सार्वजनिक की अपनी राय
पैंसठ साल की उम्र के जिमी ने एक सीनियर ट्रस्टी को लिखे विस्तृत जवाब में टाटा ट्रस्ट्स और ग्रुप के मौजूदा हालात पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ट्रस्ट्स को वर्तमान टाटा ट्रस्ट चेयरमैन के परिवार के सदस्यों से भरा जा रहा है, जिससे टाटा संस पर ऐसा नियंत्रण मिल रहा है, जो संस्थापकों की मंशा कभी नहीं थी. एक ट्रस्ट में परिवार के एक से ज्यादा सदस्य होना अनुचित है और यह व्यवस्था टाटा संस पर पिछले दरवाजे से कब्जा के बराबर है.
2013-14 में हुए बदलाव बने विवादों की जड़
जिमी ने याद दिलाया कि दोनों प्रमुख टाटा ट्रस्ट सर रतन टाटा और सर दोराबजी टाटा द्वारा सार्वजनिक कल्याण के लिए बनाए गए थे. ट्रस्टी इन संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं. उनका मकसद गरीबी दूर करना और भारतीय संस्कृति की रक्षा करना था, इसलिए संस्थाओं को भारत के लोगों की सेवा पर फोकस रखना चाहिए. उन्होंने 2013-14 के आसपास टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में हुए बदलावों को वर्तमान विवाद की जड़ बताया. पहले ट्रस्ट्स और व्यावसायिक संचालन अलग-अलग थे, लेकिन बाद के संशोधनों ने टाटा ट्रस्ट्स चेयरमैन को वीटो पावर और डायरेक्टर नियुक्त करने का अधिकार दे दिया, जिससे बोर्ड की सामूहिक शक्ति कमजोर हुई.
चंद्रशेखरन को मिला जिमी टाटा का सपोर्ट
एन चंद्रशेखरन की टाटा संस चेयरमैन के रूप में निरंतरता पर जिमी ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखरन ने कर्ज में डूबी कंपनियों को संभाला और रिकॉर्ड कमाई के साथ भारी डिविडेंड दिए. बोर्ड में चार के मुकाबले एक और ट्रस्ट्स में सर्वसम्मति के बावजूद नोएल ने संशोधित नियमों के वीटो प्रावधानों का इस्तेमाल कर मनमाने तरीके से रोक लगाने की कोशिश की, वो भी बिना कोई जवाबदेही दिखाए.
टाटा संस की लिस्टिंग के पक्षधर जिमी
टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट की 23.56 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है. जिमी ने टाटा संस की लिस्टिंग को पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए जरूरी बताया. लिस्टिंग से गोपनीयता की संस्कृति खत्म होगी और नियमों को दोबारा लिखना पड़ेगा, ताकि व्यवसाय और कल्याण ट्रस्ट्स के बीच पुराना अंतर बहाल हो. उन्होंने आरबीआई से सख्त समयसीमा लागू करने और सरकार व चैरिटी कमिश्नर से हस्तक्षेप की अपील की. आरबीआई ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी माना है और लिस्टिंग अनिवार्य कर दी है.
नोएल टाटा के बाद दूसरे बड़े पर्सनल शेयरहोल्डर
जिमी 1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और तीन परपेचुअल ट्रस्टी में से एक हैं. वे पुणे में रहते हैं और आम तौर पर मीटिंग्स से दूर रहकर पत्रों के जरिए अपनी राय रखते आए हैं. टाटा संस में नोएल के बाद वे दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं. उनका यह बयान ग्रुप के अंदर गवर्नेंस और नियंत्रण को लेकर चल रहे तनाव को और गहरा कर रहा है.
Maruti Suzuki Export crosses 4 lakh mark before 10 months of current year
Maruti Suzuki Export: मारुति सुजुकी इंडिया ने निर्यात के मामले में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2026 में जनवरी से अक्टूबर तक साढ़े नौ महीनों में ही 4,15,729 यूनिट कारों का निर्यात कर लिया है. यह आंकड़ा पिछले पूरे कैलेंडर वर्ष 2025 के कुल निर्यात 3.95 लाख यूनिट से ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 3,21,340 यूनिट का निर्यात किया था. इस तरह इस साल निर्यात में करीब 30 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है.
भारत के कुल वाहन निर्यात में अकेले आधे से अधिक हिस्सा
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान मारुति सुजुकी का पैसेंजर व्हीकल निर्यात 2,80,141 यूनिट रहा. यह पूरे उद्योग के कुल निर्यात 5,35,195 यूनिट का 52.3 फीसदी हिस्सा है. नजदीकी प्रतिद्वंद्वी हुंडई मोटर इंडिया ने इसी अवधि में सिर्फ 1,11,508 यूनिट का निर्यात किया, जो मारुति के आधे से भी कम है. तीसरे स्थान पर निसान मोटर इंडिया है, जिसने करीब 51 हजार यूनिट भेजी हैं. मारुति पिछले पांच साल से लगातार देश की नंबर एक पैसेंजर व्हीकल निर्यातक बनी हुई है.
120 देशों में कारें निर्यात कर रही है मारुति सुजुकी
कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कॉरपोरेट अफेयर्स राहुल भारती ने बताया कि निर्यात मारुति की सोच-समझकर अपनाई गई रणनीति है. अगर कारें यूरोप और जापान जैसे तकनीक और क्वालिटी की ऊंची मांग वाले बाजारों में सफल होती हैं, तो भारत के जागरूक ग्राहक भी इन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई ब्रांड्स को पसंद करते हैं. पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद कंपनी ने निर्यात बढ़ाया, क्योंकि यह 120 देशों में फैली हुई है और जोखिम काफी हद तक बंटा हुआ है. कंपनी का इलेक्ट्रिक मॉडल ईविटारा अब करीब 50 देशों में जा रहा है. आगे और देशों में इसकी पहुंच बढ़ाई जाएगी.
हुंडई का भी लगातार बढ़ रहा है निर्यात
हुंडई मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि निर्यात का फीसदी भले ही घटा हो, लेकिन वॉल्यूम के लिहाज से साल दर साल वृद्धि हो रही है. पांच साल पहले निर्यात कुल वॉल्यूम का 20 फीसदी था, जो पिछले साल 24.5 फीसदी हो गया. आगे यह 30 फीसदी के करीब जा सकता है. उनका मानना है कि फीसदी से ज्यादा महत्वपूर्ण निर्यात की असल संख्या बढ़ना है. भारत की अर्थव्यवस्था दक्षिण अफ्रीका और पश्चिम एशिया जैसे उभरते बाजारों से मिलती-जुलती है, इसलिए यहां बने प्रोडक्ट्स की मांग अच्छी रहती है. वेन्यू मॉडल खास तौर पर भारत में बनता है और आगे इसकी निर्यात संभावना 20 हजार यूनिट या उससे ज्यादा हो सकती है.
घरेलू बाजार के साथ निर्यात में भी मारुति नंबर-वन
मारुति का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है, क्योंकि कंपनी ने पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद विविध बाजारों पर फोकस करके जोखिम कम रखा. यूरोप, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और जापान जैसे बाजारों में अच्छी मांग बनी हुई है. ईविटारा जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल ने नए बाजार खोले हैं. इस तरह मारुति सुजुकी न सिर्फ घरेलू बाजार में, बल्कि वैश्विक निर्यात में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और पहले पायदान पर काबिज है.
Sunil Mittal: From Bicycle Parts to AI, 50 Years of Building Bharti Empire
Sunil Mittal Success Story: सिर्फ 18 साल की उम्र में साइकिल के पुर्जे बनाने का छोटा-सा कारोबार शुरू करने वाले सुनील भारती मित्तल आज देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक हैं. जिसकी सबसे फ्लैगशिप कंपनी 'भारती एयरटेल' दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. 1976 में पंजाब के लुधियाना से शुरू हुआ उनका सफर आज मोबाइल नेटवर्क, सबमरीन केबल, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तक पहुंच चुका है. 50 साल के इस सफर में उन्होंने कई बड़े कारोबारी फैसले लिए, नीतिगत बदलावों से झटके झेले और रिलायंस जियो की एंट्री जैसी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना किया. अब उनका अगला लक्ष्य एयरटेल को सिर्फ टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि एक डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी बनाना है.
18 साल की उम्र में शुरू किया कारोबार
सुनील भारती मित्तल ने साल 1976 में महज 18 साल की उम्र में पंजाब के लुधियाना में साइकिल के पुर्जे बनाने की एक छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की थी. उस समय लुधियाना साइकिल उद्योग के लिए जाना जाता था. मित्तल का मकसद अपना कारोबार खड़ा करना और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाना था.
साइकिल के पुर्जों के बाद उन्होंने होजरी और स्टेनलेस स्टील शीट के कारोबार में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने आयात और व्यापार का रास्ता चुना. वह पोर्टेबल जनरेटर, पुश-बटन टेलीफोन, कॉर्डलेस फोन, आंसरिंग मशीन और फैक्स मशीन जैसे उत्पाद भारत लाने लगे. उस समय ये उत्पाद भारतीय बाजार के लिए नए थे और इनकी मांग तेजी से बढ़ रही थी.
हालांकि, जनरेटर का मुनाफे वाला कारोबार एक सरकारी नीतिगत बदलाव के कारण अचानक बंद हो गया. सरकार ने आयात नीति बदली और उनका यह कारोबार रातोंरात ठप हो गया. इस घटना ने उन्हें सिखाया कि कारोबार में सिर्फ बाजार की मांग नहीं, बल्कि सरकारी नीतियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं.
मोबाइल फोन में देखा भविष्य, शुरू की एयरटेल
टेलीफोन उपकरणों के कारोबार के दौरान मित्तल ने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों में मोबाइल फोन सेवाओं का विकास देखा. उन्हें लगा कि भारत में भी एक दिन मोबाइल फोन आम लोगों की जरूरत बनेंगे. उस समय मोबाइल फोन और उनकी सेवाएं काफी महंगी थीं. इसके बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र में बड़ा दांव लगाया.
साल 1995 में भारती ने दिल्ली में एयरटेल की मोबाइल सेवाएं शुरू कीं. उस समय मोबाइल बाजार शुरुआती दौर में था. एक सर्वे में अनुमान लगाया गया था कि अगले 10 साल में दिल्ली में मोबाइल ग्राहकों की संख्या केवल 10,000 होगी. लेकिन एयरटेल ने अपने पहले ही साल में इस आंकड़े को पार कर लिया.
मित्तल के मुताबिक, उस समय किसी ने कल्पना नहीं की थी कि मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन जाएगा. एयरटेल का शुरुआती नारा भी 'पावर टू कीप इन टच' था. उस समय मोबाइल पर एसएमएस की सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी.
छोटे शहरों में नेटवर्क फैलाने का लिया जोखिम
एयरटेल के विस्तार में एक बड़ा फैसला छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क पहुंचाना था. उस समय कई प्रतिस्पर्धियों को लगता था कि बिहार, ओडिशा, असम और पूर्वोत्तर जैसे इलाकों में मोबाइल सेवाओं की पर्याप्त मांग नहीं होगी.
हचिसन के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी हाशिम घोष ने भी मित्तल को छोटे बाजारों में निवेश करने से बचने की सलाह दी थी. लेकिन मित्तल ने देशभर में नेटवर्क फैलाने की रणनीति जारी रखी. उनका मानना था कि मोबाइल सेवाओं की कीमत घटने के साथ इन इलाकों में भी ग्राहक तेजी से बढ़ेंगे. इस फैसले से एयरटेल को देशभर में अपनी मौजूदगी बनाने और बड़े पैमाने पर कारोबार खड़ा करने में मदद मिली.
नेटवर्क आउटसोर्सिंग का मॉडल अपनाया
एयरटेल के पास जब करीब 40-50 लाख ग्राहक थे और कंपनी का लक्ष्य 2.5 से 3.5 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचना था, तब नेटवर्क संचालन का तरीका बदलने का फैसला लिया गया. भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन अखिल गुप्ता ने नेटवर्क और आईटी से जुड़े काम विशेषज्ञ कंपनियों को आउटसोर्स करने का सुझाव दिया. शुरुआत में कंपनी के भीतर इस विचार का विरोध हुआ, लेकिन मित्तल ने इसका समर्थन किया.
इस मॉडल में एयरटेल ने ग्राहकों, मार्केटिंग और कारोबार की रणनीति पर ध्यान दिया, जबकि नेटवर्क उपकरणों और उनके प्रबंधन की जिम्मेदारी बाहरी विशेषज्ञ कंपनियों को दी गई. बाद में यह मॉडल हार्वर्ड केस स्टडी का हिस्सा बना और दूसरी कंपनियों ने भी इसे अपनाया.
जियो की एंट्री के बाद सबसे बड़ी चुनौती
मित्तल ने साल 2002, 2009 और 2016 को भारती समूह के लिए तीन सबसे मुश्किल दौर बताया है. वह इन चुनौतियों को कंपनी का 'महाभारत' कहते हैं. साल 2016 में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद टेलीकॉम बाजार में बड़ा बदलाव आया. जियो ने मुफ्त शुरुआती सेवाओं और आक्रामक कीमतों के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज कर दी. इसके बाद कई टेलीकॉम कंपनियां कारोबार से बाहर हो गईं या दूसरी कंपनियों के साथ उनका विलय हो गया. इस दौर में एयरटेल को भी ग्राहकों को बनाए रखने और नेटवर्क में निवेश जारी रखने की चुनौती का सामना करना पड़ा. मित्तल का मानना है कि इस मुश्किल समय में कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी थे. उनका कहना है कि भारत में एक दर्जन से ज्यादा टेलीकॉम कंपनियों का होना उद्योग के लिए सही नहीं था. उनके मुताबिक, देश में तीन निजी टेलीकॉम कंपनियां और सरकारी कंपनी बीएसएनएल पर्याप्त हैं.
मोबाइल रिचार्ज की कीमत बढ़ाने की वकालत
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मित्तल का मानना है कि भारत में मोबाइल सेवाओं की कीमतें बढ़नी चाहिए. वह टेलीकॉम कंपनियों के लिए औसत प्रति ग्राहक कमाई यानी ARPU को करीब 350 रुपए प्रति महीने तक पहुंचाने के पक्ष में हैं. करीब एक दशक पहले उन्होंने 300 रुपए के ARPU की वकालत की थी. एयरटेल का सितंबर तिमाही में मोबाइल ARPU 271 रुपए रहा, जो एक साल पहले 256 रुपए था. मित्तल के मुताबिक, नेटवर्क विस्तार और परिचालन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों के लिए ज्यादा कमाई जरूरी है.
उन्होंने कहा कि मोबाइल सेवाओं के लिए रोजाना 10-12 रुपए खर्च करने पर ग्राहकों को कॉल और इंटरनेट के अलावा बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सरकारी योजनाओं का पैसा, यूपीआई भुगतान और मनोरंजन जैसी सुविधाएं मिलती हैं. उनके अनुसार, इतनी सेवाओं के लिए यह खर्च बहुत ज्यादा नहीं है.
अब AI और सैटेलाइट कारोबार पर बड़ा दांव
50 साल पूरे होने के बाद मित्तल का अगला लक्ष्य एयरटेल को टेलीकॉम ऑपरेटर से डिजिटल टेक्नोलॉजी कंपनी में बदलना है. वह चाहते हैं कि कनेक्टिविटी कंपनी के कारोबार का आधार बनी रहे, लेकिन इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉवरेन क्लाउड, डिजिटल फाइनेंस और सैटेलाइट सेवाओं का भी विस्तार हो.
मित्तल के मुताबिक, 5G नेटवर्क पर कंपनियों ने भारी निवेश किया है, लेकिन इससे अभी तक औद्योगिक इस्तेमाल और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में उम्मीद के मुताबिक नई कमाई नहीं हुई है. अब उनकी नजर अगले 3 से 5 साल में आने वाली 6G तकनीक और सेंसिंग नेटवर्क पर है.
उनका मानना है कि आने वाले समय में स्मार्ट चश्मे, रिंग, घड़ियां और ईयरबड्स जैसे उपकरण स्मार्टफोन के कई काम कर सकेंगे. इन उपकरणों का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट के साथ नेटवर्क के जरिए होगा.
टेलाइट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की तैयारी
मित्तल की रणनीति में सैटेलाइट संचार की भी अहम भूमिका है. भारती समूह ने Eutelsat OneWeb में निवेश किया है. इसके जरिए दूरदराज के गांवों, जंगलों, पहाड़ों, जहाजों और विमानों तक इंटरनेट और संचार सेवाएं पहुंचाने की योजना है.
मित्तल के मुताबिक, सैटेलाइट सेवाएं मोबाइल और फाइबर नेटवर्क का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी पूरक होंगी. जहां फाइबर नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रेडियो नेटवर्क उसकी बराबरी नहीं कर सकता और जहां रेडियो नेटवर्क है, वहां सैटेलाइट की जरूरत अलग होगी.
मित्तल का कहना है कि भारत में करीब 3.5 लाख मोबाइल टावर हैं, जबकि चीन में इनकी संख्या 10 लाख से ज्यादा है. भारत को अपने टावरों की संख्या कम से कम दोगुनी करनी होगी. इसके अलावा फाइबर नेटवर्क, सबमरीन केबल और AI डेटा सेंटर में भी बड़े निवेश की जरूरत होगी.
कुछ कारोबार छोड़े, लेकिन टेलीकॉम पर रखा फोकस
भारती समूह ने रिटेल और बीमा जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार बढ़ाने की कोशिश की थी. समूह ने वॉलमार्ट के साथ आधुनिक रिटेल कारोबार में साझेदारी की थी, लेकिन यह योजना उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सकी. इसके अलावा, भारती ने अपना जनरल इंश्योरेंस कारोबार ICICI Lombard को बेच दिया. लाइफ इंश्योरेंस कारोबार में अब प्रूडेंशियल को साझेदार बनाया जा रहा है. इन फैसलों पर अफसोस के सवाल पर मित्तल ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है. वह टेलीकॉम कारोबार खड़ा करने में इतने व्यस्त थे कि दूसरे कारोबार पर ध्यान देना संभव नहीं था.
Asgard Alcobev Q2 Net Profit Soars to Rs 2.55 Crore
एस्गार्ड एल्कोबेव लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपने समेकित राजस्व और मुनाफे में भारी वृद्धि दर्ज की है। ब्रूइंग (शराब निर्माण) व्यवसाय में जाने के बाद, कंपनी की विनिर्माण दक्षता में सुधार हुआ है और क्षमता का बेहतर उपयोग हुआ है, जिससे यह वृद्धि संभव हो सकी है।
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व सालाना आधार पर 102.84 फीसदी बढ़कर 48.93 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 24.12 करोड़ रुपये था। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले के 16.95 लाख रुपये से बढ़कर 2.55 करोड़ रुपये हो गया, जो 1,402.30 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।
हालांकि, साल-दर-साल की तुलना कंपनी के ब्रूइंग ऑपरेशंस (शराब बनाने के कामकाज) की ओर बदलाव को दर्शाती है, जो फरवरी 2026 में सीएमजे ब्रुअरीज में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल करने के बाद हुआ है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व के पिछले तिमाही के मुकाबले 7.75 फीसद घटकर 53.04 करोड़ रुपये रह जाने के बावजूद कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग मुनाफे में काफी सुधार दर्ज किया है। एबिटडा पिछली तिमाही के 5.15 करोड़ रुपये से 42.31 फीसदी बढ़कर 7.33 करोड़ रुपये हो गया है।
एबिटडा मार्जिन 527 आधार अंक बढ़कर 14.98 फीसदी हो गया है, जबकि पिछली तिमाही में यह 9.71 फीसदी था। शुद्ध लाभ भी पिछली तिमाही के 1.69 करोड़ रुपये से 50.48 फीसदी बढ़ गया है, जो बेहतर परिचालन दक्षता और लागत अनुकूलन को दर्शाता है।
कंपनी के ब्रूइंग ऑपरेशंस में इस तिमाही के दौरान उत्पादन की मात्रा अधिक रही। कुल उत्पादन पिछली तिमाही के मुकाबले 18.6 फीसदी बढ़कर 13.82 लाख केस हो गया, जबकि डिस्पैच 14 फीसदी बढ़कर 13.58 लाख केस हो गए। क्षमता उपयोग पिछली तिमाही के 63.1 फीसदी से सुधरकर 78.6 फीसदी हो गया है।
केन वाली बीयर का उत्पादन 67.7 फीसदी बढ़कर 4.99 लाख केस हो गया, जो कुल उत्पादन का 36.1 फीसदी है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में, कंपनी का कुल राजस्व 101.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटडा 12.48 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 4.24 करोड़ रुपये रहा।
एस्गार्ड एल्कोबेव (Asgard Alcobev) मार्च 2027 तक अपनी सालाना उत्पादन क्षमता को 8.4 मिलियन केस से बढ़ाकर 10.8 मिलियन केस करने की योजना बना रही है, जो लगभग 28.6 फीसदी की वृद्धि है।
कंपनी अपने मौजूदा उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत के बाजारों से बाहर विस्तार करने के अवसरों पर भी विचार कर रही है। मैनेजिंग डायरेक्टर रौनक जैन ने कहा कि कंपनी की रणनीति क्षमता के बेहतर उपयोग, उत्पादन विस्तार और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत साझेदारी पर केंद्रित होगी।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 24-28 करोड़ रुपये के एबिटडा का लक्ष्य रखा है, जिसे अधिक उत्पादन और बेहतर परिचालन दक्षता से हासिल किया जाएगा। इस बीच, पहली छमाही के दौरान कुल कर्ज में 11.70 करोड़ रुपये की कमी आई और 30 सितंबर 2026 तक यह घटकर 60.84 करोड़ रुपये रह गया।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट कंपनी द्वारा जारी की गई बिना ऑडिट वाली वित्तीय जानकारी पर आधारित है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए।
Microsoft Outage update firm says all affected services including Outlook, Teams now normal
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में दो दिनों से चल रही आउटेज से अब राहत मिल गई है. माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय समय के अनुसार शनिवार को बताया कि उसकी सभी प्रभावित सेवाएं अब पूरी तरह ठीक हो गई हैं. कंपनी ने कहा कि आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और माइक्रोसॉफ्ट 365 सूट सहित सभी सेवाएं अब सामान्य रूप से काम कर रही हैं. इससे 2 दिन से चली आ रही ग्लोबल आउटेज का अंत हो गया है, जिसने कई देशों में ऑफिसों के कामकाज और संचार को बुरी तरह प्रभावित किया था.
गुरुवार से कई सर्विसेज पर पड़ा था असर
आउटेज गुरुवार 12 नवंबर को शुरू हुई थी और शुक्रवार देर रात तक जारी रही. इससे यूजर्स को ईमेल, वर्चुअल मीटिंग्स, क्लाउड आधारित ऐप्स और अन्य वर्कप्लेस टूल्स के एक्सेस में दिक्कत आई. माइक्रोसॉफ्ट ने पहले बताया था कि प्रभावित क्षेत्रों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स को अभी भी बीच-बीच में एक्सेस की समस्या और ईमेल डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है.
इस कारण प्रभावित हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं
समस्या मुख्य रूप से एक्सचेंज ऑनलाइन से जुड़ी थी, जो माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड ईमेल सिस्टम है. इसके असर से आउटलुक के अलावा टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट, शेयरपॉइंट ऑनलाइन और माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एक्सडीआर जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं. कई यूजर्स को कैलेंडर खोलने, मीटिंग शेड्यूल करने और कोपायलट से काम से जुड़ी जानकारी निकालने में परेशानी हुई.
माइक्रोसॉफ्ट ने शुरुआत में इसे कई क्षेत्रों में बढ़े हुए इंफ्रास्ट्रक्चर लोड से जोड़ा. जांच में पता चला कि कई सर्वर अचानक अनुपलब्ध हो गए, जिससे बाकी सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ा. कंपनी ने साफ किया कि यह यूजर ट्रैफिक में अचानक बढ़ोतरी की वजह से नहीं हुआ था. रिकवरी की प्रक्रिया अपेक्षा से अधिक जटिल साबित हुई. कुछ सर्वर वापस ऑनलाइन होने के बाद ट्रैफिक आने पर फिर से काम करना बंद कर देते थे. इंजीनियरिंग टीमों ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव किए और धीरे-धीरे सिस्टम को स्थिर किया.
कई देशों में आउटेज से पड़ा गहरा असर
कंपनी ने बताया कि समस्या पहले किए गए नेटवर्क क्षमता अपग्रेड के दौरान आई एक खामी से जुड़ी थी, जो हाल के नेटवर्क बदलाव के बाद सामने आई. माइक्रोसॉफ्ट ने अंतर्निहित समस्या का समाधान कर लिया और बाकी क्षेत्रों में सेवाएं बहाल करने का काम पूरा किया. यह आउटेज कई देशों में फैली थी और इसने कई व्यवसायों, सरकारी एजेंसियों तथा आम यूजर्स को प्रभावित किया. भारत में भी गुरुवार रात से शिकायतें शुरू हुईं और शुक्रवार सुबह फिर बढ़ीं.
साइबर अटैक की आशंकाएं खारिज
माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों ने साइबर अटैक की आशंका को खारिज किया. कंपनी ने ग्राहकों और पार्टनर्स से माफी मांगी. उसने कहा कि समीक्षा पूरी होने के बाद विस्तृत पोस्ट-इंसिडेंट रिपोर्ट जारी की जाएगी. माइक्रोसॉफ्ट 365 दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वर्कप्लेस प्लेटफॉर्म में से एक है, जिस पर 43 करोड़ से ज्यादा लोग निर्भर हैं. अब सेवाएं सामान्य हो जाने से इसके यूजर्स को राहत मिली है.
Dish TV's second-quarter loss widens to Rs 295.74 crore
Dish TV Results: डिश टीवी इंडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 295.74 करोड़ रुपए हो गया. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 132.65 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से राजस्व लगभग स्थिर रहकर 292 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 291 करोड़ रुपए था. कुल खर्च 36.74 प्रतिशत बढ़कर 590.67 करोड़ रुपए हो गया. दूसरी तिमाही में डिश टीवी का सदस्यता राजस्व 22.76 प्रतिशत घटकर 179.5 करोड़ रुपए रहा.
कंपनी ने कहा कि हालांकि तिमाही के दौरान उसके ग्राहकों की संख्या में 2.10 लाख की वृद्धि हुई. जून 2026 के अंत में डिश टीवी के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 73.46 लाख थी, जो बढ़कर 75.56 लाख हो गई. विपणन एवं प्रचार शुल्क 8.9 प्रतिशत घटकर 30.2 करोड़ रुपए रहा. विज्ञापन से आय 4.8 प्रतिशत बढ़कर 4.6 करोड़ रुपए हो गई. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कुल आय 10.57 प्रतिशत घटकर 566.39 करोड़ रुपए रही. मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज डोभाल ने कहा, ‘‘....तिमाही के दौरान हमने ग्राहकों की भागीदारी और सदस्यता नवीनीकरण के रुझान को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया. साथ ही, प्रचार पर होने वाले खर्च को अधिक अनुशासित तरीके से किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसके साथ ही, हमने अपने स्मार्ट टीवी कारोबार की वृद्धि और लीनियर टीवी स्ट्रीमिंग की शुरुआत से इस खंड का विस्तार जारी रखा.’’
SSG Furnishing Solutions IPO: Know Chandra Bhushan Mishra
सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जज्बा हो तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती. उत्तर प्रदेश के बस्ती में किसान परिवार में जन्मे चंद्रभूषण मिश्रा की कहानी इसकी मिसाल है. कभी जेब में महज 36 रुपए लेकर दिल्ली पहुंचे मिश्रा ने 850 रुपए महीने की तनख्वाह पर डिलीवरी बॉय के रूप में करियर शुरू किया था. आज वह 150 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाली एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के चेयरमैन हैं. विंडो ब्लाइंड्स बनाने वाली यह कंपनी अब अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.
पिता की डांट के बाद छोड़ा घर, 850 रुपए से शुरू हुआ सफर
चंद्रभूषण मिश्रा बताते हैं कि 1994 में पिता की डांट से आहत होकर उन्होंने घर छोड़ दिया. तब तक वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके थे. जेब में सिर्फ 36 रुपए लेकर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे. अनजान शहर में कुछ दिन संघर्ष के बाद एक शिपिंग कंपनी में 850 रुपए महीने की नौकरी मिली. यहां उन्हें डिलीवरी बॉय का काम मिला.
रोजाना 15-16 घंटे काम करते थे. मेहनत और समर्पण के चलते उन्हें धीरे-धीरे ऑपरेशंस की जिम्मेदारी मिलने लगी. 1998 में कस्टम हाउस से जुड़े काम में भी अवसर मिला. सामान के मूल्यांकन और संचालन की बारीकियां सीखते हुए वह उसी कंपनी के सीईओ बन गए. हालांकि, खुद का कारोबार शुरू करने का सपना उनके मन में बना रहा.
खिड़की के पर्दों से मिला बिजनेस का आइडिया
2014 में उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया. इसी दौरान घर की खिड़की पर लगे पर्दों को देखकर उन्हें विंडो ब्लाइंड्स के कारोबार का विचार आया. उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी से इसके निर्माण, लागत और बाजार की जानकारी जुटाई. उत्पादन से लेकर बिक्री तक की प्रक्रिया समझने के बाद चीन और कोरिया सहित दूसरे देशों का दौरा कर तकनीक और उत्पादों का अध्ययन किया.
बेसमेंट से शुरू किया कारोबार, 150 करोड़ के पार पहुंचा टर्नओवर
2015 में एक मित्र से उधार लेकर उन्होंने घर के बेसमेंट से एसएसजी ट्रेडिंग की शुरुआत की. पहले ही साल कारोबार करीब 32 लाख रुपए तक पहुंच गया. कोरोना महामारी के दौरान कारोबार को झटका लगा और टर्नओवर में गिरावट आई. हालांकि, मिश्रा ने नई तकनीक और मेहनत के दम पर कारोबार को दोबारा आगे बढ़ाया. समय के साथ एसएसजी ट्रेडिंग का विस्तार हुआ और कंपनी एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के रूप में विकसित हुई. कंपनी का टर्नओवर अब 150 करोड़ रुपए से अधिक है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कंपनी ने 200 करोड़ रुपए के टर्नओवर का लक्ष्य रखा है.
कई राज्यों में कारोबार, 4-5 हजार लोग जुड़े
कंपनी रोलर ब्लाइंड्स, वर्टिकल ब्लाइंड्स, मोटराइज्ड ब्लाइंड्स और उनसे जुड़े कंपोनेंट्स बनाती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में कंपनी की मौजूदगी है. इसके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहुंच रहे हैं. मिश्रा के मुताबिक, एसएसजी के कारोबार से देशभर में करीब 4,000 से 5,000 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. कंपनी नोएडा में टेक्निकल टेक्सटाइल्स की उत्पादन इकाई का विस्तार कर रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिट और लखनऊ के पीएम मित्र पार्क में टेक्निकल टेक्सटाइल्स से जुड़े उत्पादों का निर्माण शुरू करने की योजना है.
SSG Furnishing Solutions IPO: 110-120 करोड़ जुटाने की तैयारी
एसएसजी फर्निशिंग सॉल्यूशंस ने सितंबर 2025 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था. कंपनी को NSE से 3 दिसंबर 2025 को IPO के लिए मंजूरी मिल गई. चेयरमैन चंद्रभूषण मिश्रा के मुताबिक, कंपनी इस IPO के जरिए करीब 110-120 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा. इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा. कंपनी की लिस्टिंग NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित है.
आगामी महीनों में आ सकता है IPO
मिश्रा का कहना है कि IPO लाने की तैयारियां चल रही हैं और यह आने वाले महीनों में बाजार में आ सकता है. आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के जेवर में टेक्निकल टेक्सटाइल्स की फैक्ट्री लगाने के लिए किया जाएगा. इस इकाई के जरिए कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता और कारोबार का विस्तार करना चाहती है.
SSG Furnishing Solutions का वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) करीब 15 करोड़ रुपए रहा. वहीं, रेवेन्यू लगभग 90 करोड़ रुपए रहा.
ITC Hikes Gold Flake Premium Cigarette Prices by Rs 10 Again
Gold Flake Price Hike: सिगरेट पीने वालों की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ने वाला है. देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC) ने अपने लोकप्रिय ब्रांड गोल्ड फ्लेक प्रीमियम (Gold Flake Premium) सिगरेट के दाम बढ़ा दिए हैं. अब इस सिगरेट का 10 पीस वाला पैक खरीदने के लिए ग्राहकों को 135 रुपए खर्च करने होंगे. इससे पहले इसकी कीमत 125 रुपए थी. यानी कंपनी ने एक पैक पर 10 रुपए की बढ़ोतरी की है.
5 महीने में पैक के दाम 20 रुपए बढ़े
ITC ने गोल्ड फ्लेक प्रीमियम के 10 सिगरेट वाले पैक की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 125 रुपए से बढ़ाकर 135 रुपए कर दी है. नई कीमत 60 से 70 मिलीमीटर लंबाई वाली रेगुलर साइज फिल्टर टिप्ड (RSFT) सिगरेट पर लागू होगी. साल 2026 में कंपनी ने दूसरी बार इस ब्रांड की सिगरेट के दाम बढ़ाए हैं.
इससे पहले जून 2026 में इस ब्रांड के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत 115 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए की गई थी. अब एक बार फिर 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इस तरह जून से अब तक पैक की कीमत में कुल 20 रुपए का इजाफा हो चुका है. यानी पहले के मुकाबले इसकी कीमत करीब 17.4 फीसदी बढ़ गई है.
कई चुनौतियों से जूझ रही सिगरेट कंपनियां
सिगरेट कंपनियों को इस समय कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इनमें बढ़ता टैक्स और सिगरेट बाजार में बिक्री पर दबाव शामिल है. कंपनियों के लिए कीमतें बढ़ाना अतिरिक्त टैक्स बोझ और दूसरी लागतों की भरपाई का एक तरीका है. हालांकि, बार-बार कीमतें बढ़ने से ग्राहकों के लिए सिगरेट खरीदना महंगा हो जाता है. इससे मांग पर भी असर पड़ सकता है. घरेलू बाजार में सिगरेट महंगी होने से बाहर से तस्करी का खतरा भी बढ़ जाता है.
कीमत बढ़ने की खबर के बीच ITC शेयर में हलचल
गोल्ड फ्लेक प्रीमियम सिगरेट के दाम बढ़ने की खबर के बीच ITC के शेयर में भी हलचल देखने को मिली. कारोबार की शुरुआत में कंपनी का शेयर BSE पर बढ़त के साथ 288.35 रुपए पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 290.30 रुपए तक पहुंच गया. यह पिछले कारोबारी सत्र के 284.50 रुपए के बंद भाव से करीब 2 फीसदी अधिक था.
हालांकि, बाद में शेयर ने अपनी शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया. दोपहर करीब डेढ़ बजे ITC का शेयर मामूली 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 284.95 रुपए पर कारोबार कर रहा था. इसी समय BSE सेंसेक्स 50 अंक यानी 0.06 फीसदी गिरकर 81,828 अंक पर था.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Mother Dairy Hikes Full Cream, Toned, Cow Milk Rate by Rs 2-4
Mother Dairy Milk Price Hike: दूध और चाय पीना अब आपकी जेब पर थोड़ा और भारी पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि, मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. खबरों के अनुसार, मदर डेयरी अपने दूध के दाम में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर रही है. नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी. कंपनी ने बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया है. कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध समेत कई वैरिएंट पर पड़ेगा. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनियों में से एक है. ऐसे में लाखों उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर इसका असर पड़ सकता है. इससे पहले, अमूल ने डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ाए थे.
फुल क्रीम से लेकर टोंड मिल्क तक हुआ महंगा
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग मिल्क वैरिएंट की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. दिल्ली-एनसीआर में नई कीमतों के मुताबिक, अब फुल क्रीम दूध के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 4 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे. वहीं, टोंड और डबल टोंड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
दूध का प्रकार
पुरानी कीमत
नई कीमत
टोंड मिल्क (बल्क वेंडेड)
58 रुपए/लीटर
60 रुपए/लीटर
फुल क्रीम मिल्क (पाउच)
72 रुपए/लीटर
76 रुपए/लीटर
टोंड मिल्क (पाउच)
60 रुपए/लीटर
62 रुपए/लीटर
डबल टोंड मिल्क
54 रुपए/लीटर
56 रुपए/लीटर
गाय का दूध
62 रुपए/लीटर
65 रुपए/लीटर
क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते कंपनी की इनपुट लागत बढ़ गई है. इसी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा कंपनी ने ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है. मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 फीसदी हिस्सा किसानों को देती है. ऐसे में खरीद कीमतों में बढ़ोतरी का असर कंपनी की लागत पर पड़ता है. कंपनी की ओर से इस प्राइस हाइक पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
इस साल अब तक दूसरी बार बढ़े दाम
साल 2026 में अब तक कंपनी की ओर से दूध की कीमतों में यह दूसरी वृद्धि होगी. मदर डेयर ने 14 मई 2026 को भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इससे पहले, अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है. कंपनी अपने आउटलेट, सामान्य दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों तक दूध पहुंचाती है. देशभर में कंपनी की रोजाना दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है.
अमूल ने बढ़ाए घी और मक्खन के दाम
दिवाली से ठीक पहले देश के बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) द्वारा बेचे जाने वाले अमूल उत्पादों की नई कीमतों पर नजर डालें तो, एक किलो अमूल घी के कार्टन की कीमत 630 रुपए से बढ़कर 680 रुपए हो गई है. वहीं, 500 ग्राम के प्योर घी पाउच की कीमत 325 रुपए से बढ़ाकर 345 रुपए कर दी गई है. मक्खन भी महंगा हो गया है. 100 ग्राम के पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़कर 66 रुपए हो गई है. वहीं, 500 ग्राम के पैक पर 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अब इसकी कीमत 325 रुपए हो गई है.
HUL Price Hike: Surf Excel, Rin, Wheel Detergents Costlier by Up to 11%
HUL Price Hike: अगर आप भी घर में सर्फ एक्सेल, रिन या व्हील जैसे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इनके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले साबुन और डिटर्जेंट खरीदना महंगा हो गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने होम केयर पोर्टफोलियो के कई उत्पादों की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में 11 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के अलग-अलग पैक के दाम बढ़ाए हैं. इसके अलावा, मोती गुलाब साबुन की कीमत में भी इजाफा किया गया है. नई कीमतों में 1 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुनाफे पर दबाव के बीच कंपनी ने यह फैसला लिया है.
Surf Excel Price Hike: सर्फ एक्सेल के दाम 10 रुपए तक बढ़े
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड सर्फ एक्सेल के कई पैक की कीमतें बढ़ाई हैं. सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के 1 किलो वाले पैक का दाम 235 रुपए से बढ़ाकर 245 रुपए कर दिया गया है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 123 रुपए से बढ़ाकर 128 रुपए कर दी गई है. इसी तरह, सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के 1 किलो वाले पैक की कीमत 167 रुपए से बढ़ाकर 172 रुपए कर दी गई है. इसके 500 ग्राम वाले पैक का दाम भी 85 रुपए से बढ़ाकर 87 रुपए कर दिया गया है.
सर्फ एक्सेल बार की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है. 250 ग्राम वाले पैक का दाम 3 रुपए बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया गया है. वहीं, 200 ग्राम वाले चार साबुन के बंडल की कीमत 10 रुपए बढ़ाकर 155 रुपए कर दी गई है.
रिन और व्हील डिटर्जेंट भी हुए महंगे
कंपनी ने रिन और व्हील डिटर्जेंट की कीमतों में भी बदलाव किया है. रिन आला के 500 मिलीलीटर पैक का दाम 5 रुपए बढ़ाकर 95 रुपए कर दिया गया है. रिन डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो वाले पैक की कीमत 120 रुपए से बढ़ाकर 123 रुपए कर दी गई है. वहीं, 500 ग्राम वाले पैक का दाम 61 रुपए से बढ़ाकर 63 रुपए कर दिया गया है. व्हील डिटर्जेंट पाउडर के 1 किलो वाले पैक की कीमत 90 रुपए से बढ़ाकर 93 रुपए कर दी गई है. इसके 500 ग्राम वाले पैक का दाम भी 46 रुपए से बढ़ाकर 47 रुपए कर दिया गया है.
मोती गुलाब साबुन भी हुआ महंगा
डिटर्जेंट के अलावा, कंपनी ने मोती गुलाब साबुन की कीमत में भी बढ़ोतरी की है. इसके 150 ग्राम वाले पैक का दाम 74 रुपए से बढ़ाकर 82 रुपए कर दिया गया है. यानी इसकी कीमत में 8 रुपए यानी 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
क्यों बढ़ा रही है HUL उत्पादों के दाम?
HUL की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रिया नायर ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी कच्चे माल की कीमतों में होने वाले बदलाव के आधार पर सोच-समझकर कीमतों में बढ़ोतरी करती रहेगी. उन्होंने कहा था कि कमोडिटी की ऊंची महंगाई कंपनी के लिए चुनौती बनी हुई है, हालांकि बाजार में मांग बनी हुई है.
दरअसल, एफएमसीजी कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने और अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए उत्पादों की कीमतों में बदलाव कर रही हैं. कंपनियों के सामने कीमतों में बढ़ोतरी के साथ बिक्री की मात्रा यानी वॉल्यूम ग्रोथ बनाए रखने की भी चुनौती है.
Boeing Layoffs alarm ring in commercial plane department even as production getting delayed
Boeing Layoffs: अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग अपनी कमर्शियल एयरप्लेन डिवीजन में करीब 5 फीसदी कर्मचारियों की कटौती करने की योजना बना रही है. कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने में मुश्किलों का सामना कर रही है और रिकवरी के लक्ष्य भी पीछे धकेल दिए गए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को जारी एक इंटरनल मेमो में छंटनी की इस योजना की जानकारी दी गई.
बोइंग ने बताई छंटनी की ये वजह
कमर्शियल एयरप्लेन के चीफ स्टेफनी पोप ने मेमो में लिखा कि कंपनी को प्रोडक्शन रैंप-अप शेड्यूल को रीसेट करना पड़ रहा है, ताकि फैक्ट्रियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स को स्थिरता हासिल करने के लिए ज्यादा समय मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन शेड्यूल समायोजित करने और विमानों के आउटपुट को कम करने से कंपनी ओवरस्टाफ्ड हो गई है. इसलिए स्टाफिंग लेवल को नए बिजनेस प्लान के मुताबिक लाना जरूरी है.
2,500 कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर
दिसंबर 2025 तक इस डिवीजन में 50,494 कर्मचारी थे. इस हिसाब से प्रस्तावित छंटनी का करीब 2,500 कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है. कटौती एट्रिशन यानी स्वाभाविक कमी और इनवॉलंटरी लेऑफ दोनों तरीकों से की जाएगी. कई अमेरिकी राज्यों में 60 दिन का नोटिस देना जरूरी होता है, इसलिए कर्मचारियों को नोटिफिकेशन भेजे जाने की दिसंबर से शुरुआत हो सकती है.
बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी 2026 के 737 जेटलाइनर प्रोडक्शन और डिलीवरी टारगेट को पूरा नहीं कर पाएगी. अब कंपनी शुरुआती 2027 में प्रति माह 47 विमान बनाने का लक्ष्य रख रही है. 787 वाइडबॉडी विमानों का प्रोडक्शन भी 8 से बढ़ाकर 10 प्रति माह करने में दिक्कत आ रही है. 767 और 777 प्रोग्राम भी बाधित रहे हैं.
कंपनी को 10 अरब डॉलर का फ्री कैश फ्लो अब 2029 में हासिल होने की उम्मीद है, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से एक साल देर है. तीसरी तिमाही की अर्निंग कॉल में ऑर्टबर्ग ने कहा था कि प्रोडक्शन बढ़ाने में कंपनी अनुशासित रहेगी, भले ही दबाव हो.
2024 के बाद पहली बार बड़ी छंटनी
यह 2024 के बाद वर्कफोर्स में बोइंग की पहली बड़ी कटौती है. उस समय मशीनिस्ट्स की हड़ताल और अलास्का एयरलाइंस के 737 मैक्स 9 में डोर प्लग ब्लोआउट की घटना के बाद 17,000 नौकरियां कम की गई थीं. कंपनी ने कर्मचारियों के साथ गरिमा और सम्मान से पेश आने का वादा किया है. बोइंग का कहना है कि प्रभावित लोगों को करियर ट्रांजिशन सर्विस तथा अन्य सहायता दी जाएगी.
बोइंग का दावा है कि वह प्रोडक्शन बढ़ाने में देरी के बावजूद सुरक्षा और गुणवत्ता पर जोर दे रही है. 737 मैक्स 7 और मैक्स 10 को हाल में अमेरिकी प्रमाणन मिला है, लेकिन पूरी रिकवरी अभी बाकी है. इस छंटनी से कंपनी अपनी लागत नियंत्रित करने और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है.
IIFL Finance to get 5000 cr from Blackstone for 15% of its stake
IIFL Finance: दुनिया की सबसे बड़ी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन आईआईएफएल फाइनेंस में बड़ा निवेश करने जा रही है. खबरों के मुताबिक, ब्लैकस्टोन करीब 5,000 करोड़ रुपए लगाकर कंपनी में 15 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगा. यह डील आज 10 नवंबर बोर्ड की मंजूरी के बाद घोषित हो सकती है. आईआईएफएल फाइनेंस ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि बोर्ड पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा.
प्रमोटर भी डालेंगे इतनी पूंजी
इस निवेश के साथ मुंबई के निवेशक रोहित कोठारी भी अपने फंड एंकरेज कैपिटल के जरिए करीब 100 करोड़ रुपए लगाएंगे. कंपनी के प्रमोटर्स निर्मल जैन और आर वेंकटरमन खुद 1,200 करोड़ रुपए निवेश करेंगे. उनका मकसद अपनी संयुक्त हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी के आसपास बनाए रखना है. इस तरह कुल पूंजी निवेश 6,200 करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा हो जाएगा. ब्लैकस्टोन को कंपनी के बोर्ड में प्रतिनिधित्व भी मिलेगा.
ब्लैकस्टोन अनिवार्य रूप से कंपल्सरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर यानी सीसीपीएस खरीदेगा, जबकि प्रमोटर्स को वारंट जारी किए जाएंगे. इस पूंजी से आईआईएफएल फाइनेंस का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो करीब 5 फीसदी अंक बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा. इससे कंपनी की क्रेडिट रेटिंग सुधर सकती है और उधारी की लागत 100 से 150 बेसिस पॉइंट तक कम हो सकती है.
लगभग 27,000 करोड़ रुपए है एमकैप
आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर सोमवार को बीएसई पर 0.15 फीसदी की मामूली गिरावट में 628.80 रुपए पर बंद हुए थे. कंपनी का मार्केट कैप करीब 26,840 करोड़ रुपए है. पिछले एक साल में शेयर में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम सितंबर तिमाही के अंत में साल भर पहले की तुलना में 38 फीसदी बढ़कर 1.24 लाख करोड़ रुपए हो गए थे.
इस डील से पहले एडवेंट, टीपीजी और सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स भी हिस्सेदारी खरीदने की रेस में शामिल थे. ब्लैकस्टोन पहले ही फेडेरल बैंक में करीब 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए निवेश कर चुका है और आधार हाउसिंग फाइनेंस में कंट्रोलिंग स्टेक रखता है. आईआईएफएल फाइनेंस ने दो साल पहले मई 2024 में राइट्स इश्यू के जरिए 1,272 करोड़ रुपए जुटाए थे. उस समय आरबीआई ने गोल्ड लोन में नियामकीय गड़बड़ियों को लेकर कंपनी पर नजर रखी थी.
प्रेम वत्स की फेयरफैक्स लेगी एक्जिट
एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रेम वत्स की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स कंपनी से निकलने की तैयारी में है. फेयरफैक्स के पास करीब 13.7 फीसदी हिस्सेदारी है और वह इसे किसी निवेशक को बेचने जा रही है. यह एक्जिट आईडीबीआई बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के सरकारी विनिवेश कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है.
कानूनी सलाहकार के रूप में आईआईएफएल फाइनेंस के लिए ट्राइलीगल और ब्लैकस्टोन के लिए खेतान एंड कंपनी काम कर रहे हैं. शेयर वैल्यूएशन के लिए केपीएमजी और बीडीओ को नियुक्त किया गया था. कंपनी, ब्लैकस्टोन और कोठारी ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. निर्मल जैन ने अक्टूबर में ही कहा था कि कंपनी 10 से 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 5,000 करोड़ रुपए तक पूंजी जुटाने की योजना बना रही है और प्रमोटर्स डाइल्यूशन कम करने के लिए वारंट ले सकते हैं.
यह निवेश आईआईएफएल फाइनेंस को मजबूत बनाने और भविष्य में ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. बोर्ड की मंजूरी के बाद आधिकारिक ऐलान की उम्मीद है जिससे बाजार में कंपनी के शेयरों पर असर पड़ सकता है.
Nvidia Stock Crash after CEO affair probe begins firm looses 330 bn dollar in value
Nvidia Stock Crash: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के शेयरों में देर रात भारी गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर वॉल स्ट्रीट पर सोमवार के कारोबार में 7.97 डॉलर यानी 4.27 फीसदी टूटकर 178.67 डॉलर पर बंद हुए. इंट्राडे के कारोबार में शेयर 170.24 डॉलर के निचले स्तर तक भी चले गए थे. इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 330 बिलियन डॉलर कम हो गई और अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. कुछ समय पहले यह आंकड़ा 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका था और एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई थी.
कंपनी के बोर्ड ने शुरू की है जांच
यह गिरावट तब आई, जब कंपनी के बोर्ड ने रविवार को सीईओ जेनसेन हुआंग के निजी संबंधों को लेकर जांच शुरू करने का ऐलान किया. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग का सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ अफेयर रहा. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जानकारी जुटाने का काम कर रही थीं. रिपोर्ट में इसे एक तरह का हनीट्रैप बताया गया है, जिसमें विदेशी एजेंट निजी रिश्ते बनाकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं.
एनवीडिया के बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के सीक्रेट लीक हुए हों. फिर भी बोर्ड ने सभी उपलब्ध जानकारियों की जांच करने का फैसला लिया है. बोर्ड ने जेनसेन हुआंग और उनकी टीम पर भरोसा जताया है, लेकिन आगे के अपडेट समय-समय पर दिए जाएंगे. इस पूरे मामले ने कंपनी के भविष्य और खुद हुआंग की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ट्रंप कर रहे हैं जेनसेन का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने हुआंग से इस बारे में बात नहीं की है. ट्रंप ने उन्हें अच्छा इंसान बताया और उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक होगा. उन्होंने कहा कि हुआंग सम्मानित व्यक्ति हैं और शायद उनके पास कोई सफाई होगी. ट्रंप का मानना है कि हुआंग को सीईओ पद पर बने रहना चाहिए. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप को पिछले साल ही इस रिश्ते की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.
इस मामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट मेगास्पीड कंपनी की जांच कर रहा था. आरोप था कि वह कंपनी एनवीडिया के एआई चिप्स को चीन में तस्करी करके पहुंचा रही है. जांच के दौरान एनवीडिया के जनरल काउंसल टिम टीटर ने अधिकारियों से संपर्क किया और दावा किया कि कॉमर्स विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें जानकारी मांगने की अनुमति दी है. कुछ अधिकारियों ने इस संपर्क को नियमों का उल्लंघन बताया. बाद में यह मामला जस्टिस डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया, जहां अब आपराधिक जांच चल रही है.
लेकिन कांग्रेस के सामने हो सकती है पेशी
अमेरिकी सांसद भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं. रिपब्लिकन सांसदों ने जेनसेन हुआंग से अगले हफ्ते हाउस फॉरेन अफेयर्स और इंटेलिजेंस कमेटियों के सामने बंद कमरे में ब्रीफिंग देने को कहा है. वे कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था और एलिस हुआंग से रिश्ते के बारे में जानना चाहते हैं. डेमोक्रेट नेता हकीम जेफ्रीज ने भी कहा कि कांग्रेस को इस पूरे मामले की और जानकारी चाहिए. उन्होंने चीन को चिप्स बेचने पर और सख्ती लगाने की बात कही है.
मस्क समेत कई बडे निवेशक भी सपोर्ट में
इस बीच एलन मस्क और कई बड़े निवेशकों ने जेनसेन हुआंग का समर्थन किया है. मस्क ने एक पोस्ट पर सहमति जताई, जिसमें कहा गया कि हुआंग ने गलती की है, लेकिन साथ ही कहा कि वे इस पीढ़ी के सबसे बड़े उद्यमी हैं और अमेरिका की एआई लीडरशिप के लिए अपरिहार्य हैं. हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन ने भी कहा कि हुआंग भी इंसान हैं और उन्हें समर्थन मिलना चाहिए, हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा का जोखिम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
पिछले कुछ दिनों से एआई कंपनियों के शेयरों में पहले से ही दबाव बना हुआ था. एक हफ्ते में नास्डैक से करीब एक ट्रिलियन डॉलर और एक महीने में करीब दो ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू निकल चुकी थी. ऐसे में यह नया विवाद एनवीडिया के लिए और दबाव लेकर आया है. कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शुमार है और उसके चिप्स एआई की पूरी होड़ का आधार बने हुए हैं. इसलिए यह मामला सिर्फ शेयरों की गिरावट तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका-चीन के बीच चल रही जोरदार टक्कर और राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ गया है.
Nvidia CEO Jensen Huang under new trouble as Board launches probe in Chinese spy affair matter
Nvidia CEO Jensen Huang: एआई जगत की दिग्गज कंपनी एनवीडिया कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग के निजी जीवन और कंपनी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है. कंपनी के बोर्ड ने रविवार को एक स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की. इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि क्या हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बने थे. इस घोषणा के साथ ही हुआंग ने खुद कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की बात कबूल की.
जेनसेन हुआंग ने जारी किया मेमो
जेनसेन हुआंग ने अपने मेमो में साफ शब्दों में लिखा, ‘‘मैं अपनी पत्नी के साथ बेवफाई का दोषी हूं. मेरी हरकत से उन्हें और हमारे बच्चों को ठेस पहुंची है. इसके लिए कोई बहाना नहीं है. मैं माफी मांगता हूं.’’ उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा उन्हें प्यार और सहयोग दिया, लेकिन उन्होंने उनकी ईमानदारी और वफादारी का हक नहीं चुकाया. हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों से कहा कि वे उन्हें प्यार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि समय के साथ परिवार फिर से जुड़ पाएगा. उन्होंने कर्मचारियों, बोर्ड, साझेदारों और शेयरधारकों से भी माफी मांगी और कहा कि एनवीडिया का नेतृत्व उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, लेकिन वह भरोसे पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे.
बोर्ड को अभी जेनसेन पर भरोसा
बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति बाहरी वकीलों की मदद से इस जांच की निगरानी करेगी. बोर्ड ने साफ कहा कि अभी तक उसके पास कोई ऐसा सबूत नहीं है, जिससे लगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के राज उजागर हुए हों. फिर भी जांच में सारी उपलब्ध जानकारी की जांच की जाएगी. बोर्ड ने जेनसेन हुआंग और उनकी नेतृत्व टीम पर भरोसा जताया है. हुआंग ने जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि वे अपने देश और कंपनी से प्यार करते हैं और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐलिस हुआंग नामक महिला से जुड़ा मामला
मामला ऐलिस हुआंग नाम की महिला से जुड़ा है. वह सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व कार्यकारी थीं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ऐलिस हुआंग (जिन्हें हुआंग ली भी कहा जाता है) चीनी खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी से जुड़ी हो सकती हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने उनके ऊपर निगरानी रखी थी. इस दौरान पता चला कि उनका जेनसेन हुआंग से करीबी रिश्ता बन गया था. दोनों एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं. मेगास्पीड एनवीडिया के चिप्स खरीदती थी और एशिया में डेटा सेंटर चलाती थी. उस पर आरोप लगा कि उसने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन करके चीन को उन्नत एआई चिप्स पहुंचाने में मदद की.
पहले जेनसेन ने अफेयर से किया था इनकार
जेनसेन हुआंग ने पहले इस रिश्ते को सामान्य व्यावसायिक संपर्क बताया था. उन्होंने कहा था कि ग्राहकों से मिलना सीईओ की नौकरी का हिस्सा है. लेकिन अब उन्होंने बेवफाई कबूल कर ली है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में कहा गया था कि ऐलिस हुआंग को जेनसेन हुआंग से जानकारी निकालने और उन्हें चीन को और बेहतर चिप्स बेचने के लिए प्रभावित करने का काम सौंपा गया था. ट्रंप सरकार को इस बारे में पहले भी जानकारी दी गई थी, लेकिन उस समय कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया.
इस कारण महत्वपूर्ण है एनवीडिया
एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है. इसकी बाजार पूंजी कभी लगभग 5.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी. कंपनी एआई क्रांति के केंद्र में है, क्योंकि उसके चिप्स एआई सिस्टम बनाने के लिए जरूरी हैं. जेनसेन हुआंग कंपनी के सह-संस्थापक हैं. कंपनी में कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं है. यही वजह है कि इस पूरे मामले ने नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है.
चीन और अमेरिका के बीच एआई चिप्स को लेकर पहले से ही तनाव है. अमेरिका ने चीन को उन्नत चिप्स बेचने पर कई प्रतिबंध लगाए हैं. एनवीडिया को सीमित लाइसेंस के तहत कुछ उत्पाद भेजने की अनुमति है. इस पृष्ठभूमि में सीईओ के व्यक्तिगत मामले का राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ना कंपनी के लिए अतिरिक्त दबाव बन गया है. बोर्ड ने कहा है कि जांच के नतीजे आने तक जेनसेन हुआंग सीईओ बने रहेंगे. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह खबर एनवीडिया की रफ्तार नहीं रोकेगी. हुआंग ने अपने परिवार के लिए निजता की मांग की है और कहा है कि परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पूरा दोष उनका खुद का है.
Auto retail sales fall 23.8 pc in October to 31.72 lakh units FADA
भारत में अक्टूबर के दौरान ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 23.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने कुल 31.72 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री हुई. दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट इसका प्रमुख कारण रही. हालांकि, इस गिरावट के पीछे पिछले साल का ऊंचा आधार और इस बार त्योहारों की तारीखों में बदलाव अहम वजह रहे.
पिछले साल के ऊंचे आधार का दिखा असर
एफएडीए के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि अक्टूबर भारत में ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री का सबसे बड़ा महीना होता है, लेकिन इस साल के आंकड़ों को त्योहारों के कैलेंडर को ध्यान में रखकर देखना चाहिए. उनके मुताबिक, सालाना आधार पर आई गिरावट काफी हद तक आंकड़ों में दिखने वाला असर है. उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में नवरात्र और दीपावली दोनों एक ही महीने में थे. इसके अलावा 22 सितंबर 2025 को GST 2.0 दरों में कटौती के बाद रुकी हुई मांग भी सामने आई थी. इस साल नवरात्र अक्टूबर में पड़ा, जबकि धनतेरस और दीपावली नवंबर में आ गए.
दोपहिया वाहनों की बिक्री में 28.35 फीसदी की गिरावट
अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री 28.35 फीसदी घटकर 23.21 लाख यूनिट रह गई. यात्री वाहनों की बिक्री में भी 4.23 फीसदी की गिरावट आई और यह 5.08 लाख यूनिट रही. एफएडीए के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की बिक्री 33.97 फीसदी घटी, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसमें 20.77 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करीब 3.55 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 11.5 फीसदी हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 6 फीसदी थी. अक्टूबर में CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की बिक्री पेट्रोल वाहनों से अधिक रही. इनकी हिस्सेदारी 41.83 फीसदी रही, जबकि पेट्रोल वाहनों की हिस्सेदारी 41.6 फीसदी दर्ज की गई.
कमर्शियल वाहन, तिपहिया और ट्रैक्टर की बिक्री बढ़ी
अक्टूबर में कमर्शियल वाहनों की रिटेल बिक्री 2.29 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हो गई. तिपहिया वाहनों की बिक्री 3.97 फीसदी बढ़कर 1.41 लाख यूनिट और ट्रैक्टर की बिक्री 3.10 फीसदी बढ़कर 79,285 यूनिट रही. व्हीलर वाले कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री में भी 22.07 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 7,434 यूनिट पर पहुंच गई.
अक्टूबर में दूसरी सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड
एफएडीए अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि सही संदर्भ में देखा जाए तो अक्टूबर में बिक्री अब तक के अक्टूबर महीनों में दूसरी सबसे अधिक रही. कमर्शियल वाहन, तिपहिया और ट्रैक्टर श्रेणियों ने अक्टूबर में अब तक की अपनी सर्वाधिक बिक्री दर्ज की. उन्होंने कहा कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बिक्री में 25 फीसदी की क्रमिक बढ़ोतरी हुई, जो त्योहारी मांग का बेहतर संकेत देती है.
नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद
एफएडीए के मुताबिक, डीलर नवंबर में बिक्री को लेकर आशावादी हैं. इस महीने 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली है. दोनों प्रमुख त्योहार नवंबर में होने के कारण इस महीने वाहन रजिस्ट्रेशन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है. एसोसिएशन ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान अब तक रजिस्ट्रेशन के रुझान उत्साहजनक रहे हैं. दिसंबर और जनवरी में बिक्री का प्रदर्शन साल के अंत में मिलने वाले ऑफर, नए वाहन लॉन्च और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार वेरिएंट की बेहतर उपलब्धता पर निर्भर करेगा.
Bharti Airtel's second-quarter net profit rose 24% to Rs 10710 crore
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 24 फीसदी बढ़कर 10,710 करोड़ रुपए हो गया. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,651 करोड़ रुपए रहा था. एयरटेल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका परिचालन से एकीकृत राजस्व आलोच्य तिमाही में 16.7 फीसदी बढ़कर 60,877.5 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 52,145.4 करोड़ रुपए था.
भारती एयरटेल का भारत में राजस्व 9.4 फीसदी बढ़कर 42,308 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने कहा कि भारत में मोबाइल सेवा से राजस्व सालाना आधार पर 10.1 फीसदी बढ़ा. दूसरी तिमाही में प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) बढ़कर 271 रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 256 रुपए था. भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि अफ्रीका में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा और वहां स्थिर मुद्रा आधार पर तिमाही आधार पर राजस्व वृद्धि 6.7 फीसदी रही.
गोपाल विट्टल ने कहा कि अफ्रीका में प्रदर्शन में सुधार का लाभ कंपनी की अपनी विकसित प्रौद्योगिकी प्रणाली को विभिन्न बाजारों में लागू करने से भी मिला है. इससे कारोबार के विस्तार और ग्राहकों तक पहुंच बनाने की क्षमता मजबूत हुई है. विट्टल ने कहा, ‘‘भारत में कारोबार ने तिमाही आधार में 2.7 फीसदी की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की. भारत में मोबाइल सेवाओं से राजस्व में 3.4 फीसदी की वृद्धि हुई. इसके पीछे प्रीमियम श्रेणी के उत्पादों और सेवाओं पर ध्यान देने तथा बेहतर गुणवत्ता वाले ग्राहक जोड़ने की हमारी रणनीति रही.’’
Titan's second-quarter net profit more than doubles to Rs 2,393 crore
टाइटन कंपनी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 2,393 करोड़ रुपए हो गया. कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,120 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. टाइटन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व 23.54 फीसदी बढ़कर 20,337 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 16,461 करोड़ रुपए था. हालांकि, कंपनी की राजस्व वृद्धि की रफ्तार पिछली तिमाहियों के मुकाबले धीमी रही है. इससे पहले टाइटन ने लगातार तीन तिमाहियों में 40 फीसदी से अधिक की राजस्व वृद्धि दर्ज की थी.
इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर 2,500 करोड़ रुपए तक के रेटिंग प्राप्त, सूचीबद्ध, भुनाए जा सकने वाले और बिना गारंटी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर कोष जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. कंपनी के कुल कारोबार में करीब 90 फीसदी योगदान देने वाले आभूषण कारोबार का राजस्व 7.25 फीसदी बढ़कर 17,721 करोड़ रुपए हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,522 करोड़ रुपए था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 13.76 फीसदी बढ़कर 18,429 करोड़ रुपए हो गया. टाइटन की कुल एकीकृत आय दूसरी तिमाही में 13.7 फीसदी बढ़कर 21,430 करोड़ रुपए रही.