Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Urea Production Cost Doubles to Rs 66,000 Per Tonne Amid West Asia War
पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से यूरिया की उत्पादन लागत दोगुने के करीब पहुंच गयी है. हालात यह हैं कि यूरिया का आयात करना सस्ता है. पहले जहां एक टन यूरिया बनाने पर 31 से 35 हजार रुपये खर्च होते थे, वहीं अब यह लागत बढ़कर करीब 66 हजार रुपये पहुंच गई है. इसके बावजूद कंपनियां उत्पादन बंद करने के बजाय संयंत्रों को कम से कम 90 फीसदी क्षमता में चला रही हैं.
गैस की कीमत 14 डॉलर से बढ़कर 23 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हुई
उर्वरक उद्योग से जुड़े उद्यमी के अनुसार, पश्चिम एशिया में संकट से पहले गैस की कीमत 10-14 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी, जो अब बढ़कर करीब 23 डॉलर हो गई है. लॉजिस्टिक लागत जोड़ने पर यह करीब 31 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पड़ रही है. इसका सीधा असर यूरिया उत्पादन की लागत पर पड़ा है.
घरेलू गैस की हिस्सेदारी 10 से बढ़कर 25 फीसदी हुई
उद्योग के अनुसार, पहले यूरिया संयंत्रों को करीब 10 फीसदी घरेलू एपीएम (एडमिनिस्टर्ड प्राइस मैकेनिज्म) गैस और 90 फीसदी ईपीएमसी (एम्पावर्ड पूल मैनेजमेंट कमेटी) व्यवस्था के तहत गैस मिलती थी. अब घरेलू गैस की हिस्सेदारी बढ़कर 25 फीसदी और ईपीएमसी व्यवस्था के तहत मिलने वाली गैस की हिस्सेदारी 75 फीसदी हो गई है. महंगी गैस के कारण उत्पादन खर्च बढ़ा है.
यूरिया बनाने से सस्ता पड़ रहा आयात
उद्योग का कहना है कि आयातित यूरिया फिलहाल घरेलू उत्पादन की तुलना में सस्ती पड़ रही है. सऊदी अरब, रूस और ओमान जैसे देशों से इसकी आपूर्ति हो रही है. लेकिन अमोनिया की मौजूदगी के कारण संयंत्रों को बंद करना जोखिम भरा है. इसलिए कंपनियां उत्पादन क्षमता 90 फीसदी से नीचे उत्पादन नहीं ले जा सकती हैं. क्योंकि 80 फीसदी के आसपास जाने से रिस्क होगा.
Sugar Prices on easing note as supply from UP Maharashtra begins to rise
Sugar Prices: दिवाली के त्योहार के बाद देश में चीनी के भावों में नरमी आने लगी है. फैक्ट्री गेट पर चीनी की कीमतें करीब 4 से 5 फीसदी तक गिर चुकी हैं. इसकी मुख्य वजह महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से नई चीनी की सप्लाई का बढ़ना है. इससे पहले कीमतों में जो तेजी चल रही थी, वह अब थमती नजर आ रही है. ईटी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है, लेकिन कुछ समय पहले तक घरेलू उपलब्धता कम होने के कारण यह करीब एक दशक में पहली बार आयातक भी बन गया था. अब नई फसल की आवक बढ़ने से स्थिति बदल रही है.
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बढ़ने लगा उत्पादन
ऑल इंडिया शुगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन प्रफुल विट्ठलानी के अनुसार, दिवाली के बाद देशभर में चीनी का उत्पादन बढ़ना शुरू हो गया है. इसी वजह से भावों में 4 से 5 फीसदी की गिरावट आई है. महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य है. यहां ज्यादातर चीनी मिलों ने पेराई का काम एक महीने पहले अक्टूबर से ही शुरू कर दिया था. वहीं उत्तर प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. यहां करीब 75 फीसदी मिलें नवंबर में चालू हुई हैं. नए सीजन की शुरुआत एक अक्टूबर से हुई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश की करीब 25 फीसदी मिलें अभी भी शुरू नहीं हुई हैं.
अब तक महाराष्ट्र में इस सीजन में 26 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है. उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा करीब 7 लाख टन रहा है. जैसे-जैसे पेराई का काम और तेज होगा, घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता और बढ़ेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में चीनी के भाव स्थिर रहने या हल्के नरम रहने की संभावना है. नई सप्लाई लगातार बाजार में आ रही है, इसलिए कीमतों में कोई बड़ा उछाल फिलहाल नहीं दिख रहा.
चीनी की तेजी डाल रही थी हर सेक्शन पर असर
पिछले कुछ समय में चीनी की कीमतों में आई तेजी ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को प्रभावित किया था. त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने और पुराना स्टॉक कम होने के कारण भाव चढ़े थे. लेकिन अब महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े उत्पादक राज्यों से नई चीनी आने लगी है, तो बाजार में राहत का माहौल बन रहा है. किसान भी गन्ने की पेराई शुरू होने से खुश हैं, क्योंकि इससे उनकी फसल की बिक्री तेज होती है.
आगे और बढ़ सकती है चीनी की मिठास
बाजार के जानकार बताते हैं कि पूरे देश में चीनी मिलों की पेराई जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, उत्पादन का आंकड़ा और मजबूत होगा. इससे घरेलू जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी और आयात पर निर्भरता कम होगी. फिलहाल व्यापारियों का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में चीनी के भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा. उपलब्धता बढ़ने के साथ कीमतें नियंत्रित बनी रहेंगी.
कुल मिलाकर दिवाली के बाद चीनी बाजार में मिठास लौटने लगी है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सप्लाई ने भावों को नीचे ला दिया है. उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली इस वस्तु की कीमतें अब थोड़ी राहत दे रही हैं. आगे भी पेराई के बढ़ने से बाजार में पर्याप्त स्टॉक बना रहेगा और कीमतें संतुलित रहने की उम्मीद है.
Gold Rises Rs 1500 After 10-Day Losing Streak, Silver Gains Rs 2,000
Gold Silver Rate Today: लगातार कई दिन से सस्ते होते चले आ रहे सोने-चांदी में सोमवार को रिकवरी दर्ज की गई. 10 दिन की गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव (Gold Prices) 1,500 रुपए उछलकर 1.27 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Prices) में भी 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई. शादी के सीजन में गहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती ने कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दिया.
Today Gold-Silver Rate: सोना 1,26,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपए बढ़कर 1,26,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई. शनिवार को इसका भाव 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस तरह लगातार 10 सत्रों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में रिकवरी देखने को मिली.
वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी रही. सोमवार को चांदी 2,000 रुपए महंगी होकर 1.57 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम था.
शादी के सीजन में बढ़ सकती है सोने की मांग
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और शादी के सीजन के दौरान गहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद से सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल आया. हालिया गिरावट के बाद सोने की कीमतें कम होने से ग्राहकों ने खरीदारी के मौके का फायदा उठाना शुरू किया है. ऐसे में शादी का सीजन आगे बढ़ने के साथ सोने की खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भारत और चीन में सोने की भौतिक मांग में भी सुधार देखने को मिला.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी चमके
वैश्विक बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 84.27 डॉलर यानी 2.38 फीसदी बढ़कर 3,622.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत 3.3 फीसदी उछलकर 42.59 डॉलर प्रति औंस हो गई. पिछले सप्ताह सोने की कीमत में करीब 9 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट आई थी और यह 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. इसके बाद सोमवार को सोने में 2 फीसदी से ज्यादा की रिकवरी हुई. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से ब्याज दरों में जरूरत से ज्यादा सख्ती को लेकर चेतावनी दिए जाने के बाद कारोबारियों ने दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम कर दी. इससे सोने की कीमतों को सहारा मिला.
Gold-Silver Prices में बना रह सकता है उतार-चढ़ाव
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले दिनों में बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई और जीडीपी के आंकड़ों पर रहेगी. इन आंकड़ों से महंगाई, आर्थिक विकास और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की भविष्य की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं. डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के बाजार में अस्थिरता का स्तर ऊंचा रहने की आशंका है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Bisleri stated that its packaged drinking water is safe
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश देने के एक दिन बाद कंपनी ने सोमवार को दावा किया कि उसका पैक्ड पेयजल पीने के लिए ''सुरक्षित'' है और वह इस मुद्दे के समाधान के लिए खाद्य नियामक के साथ सहयोग करेगी. यह स्पष्टीकरण एफएसएसएआई के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उसने कहा था कि पैक्ड पेयजल का नमूना ''असुरक्षित'' पाए जाने के बाद उसने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है.
बिसलेरी इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा कि उसे एफएसएसएआई से कोई नोटिस नहीं मिला है. कंपनी ने यह भी कहा कि एक रेफरल प्रयोगशाला की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर पाई गई थी. कंपनी का यह बयान रविवार को एफएसएसएआई के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें बताया गया था कि असुरक्षित पैक्ड पेयजल को लेकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है. बिसलेरी ने कहा कि यह मामला लगभग 14 महीने पुराना है और सितंबर 2025 में उसके गोवा स्थित विनिर्माण संयंत्र में तैयार एक बैच से जुड़ा है. गोवा संयंत्र कंपनी के नेटवर्क के 143 संयंत्रों में से एक है.
एफएसएसएआई ने 30 सितंबर, 2025 को गोवा संयंत्र से छह नमूने लिए थे. शुरुआती जांच में पांच नमूने सभी लागू मानकों पर खरे उतरे. कंपनी ने कहा, ''छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी तय सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.'' बिसलेरी की 22 नवंबर, 2025 की अपील के बाद एफएसएसएआई ने उस नमूने को दोबारा जांच के लिए रेफरल प्रयोगशाला में भेजा था.
बिसलेरी ने कहा, ''रेफरल प्रयोगशाला ने नमूने में ब्रोमेट को तय सीमा के भीतर पाया और अलग से नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) की मौजूदगी की बात कही.'' दोनों जांच नतीजों के बीच के अंतर ने सवाल खड़े कर दिए. इसके बाद बिसलेरी ने स्वतंत्र रूप से जांच के लिए नमूने को एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला में भेजा.
बिसलेरी ने कहा, ''उस जांच में ब्रोमेट तय सीमा के भीतर पाया गया.'' कंपनी ने दो फरवरी, 2026 को एक औपचारिक पत्र के साथ स्वतंत्र जांच के नतीजे एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दिए. कंपनी ने कहा, ''उस पत्र के बाद हमें एफएसएसएआई से आगे कोई सूचना नहीं मिली और हमने मान लिया कि मामला बंद हो गया है.'' बिसलेरी ने कहा कि वह उचित नियामकीय प्रक्रिया के जरिये इस मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करना जारी रखेगी.
government has amended the policy for the extension of old oil and gas contracts, increasing its share of the
सरकार ने नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) से पहले आवंटित सात तेल एवं गैस क्षेत्रों के उत्पादन साझाकरण अनुबंधों (पीएससी) के विस्तार की नीति में बदलाव किया है. इसके तहत इन क्षेत्रों के अनुबंधों को उनके आर्थिक उत्पादन जीवन की समाप्ति तक बढ़ाया जा सकेगा. हालांकि, इसके लिए सरकार को मुनाफे में अधिक हिस्सा देना होगा और न्यूनतम प्रदर्शन मानकों तथा निवेश संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. संशोधित नीति के तहत तेल और गैस क्षेत्रों के अनुबंधों को एक या अधिक चरणों में अधिकतम 30-30 साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा. इसके लिए संबंधित क्षेत्र का व्यावसायिक रूप से लाभकारी बने रहना जरूरी होगा.
अनुबंध की बढ़ाई गई अवधि के दौरान सरकार को मुनाफे में पहले से अधिक हिस्सा मिलेगा. पहले 10 वर्षों के दौरान सरकार का हिस्सा सामान्य अनुबंध प्रावधानों के तहत तय हिस्से से 10 प्रतिशत अंक अधिक होगा. अगले 10 वर्षों में यह पांच प्रतिशत अंक और उसके बाद के 10 वर्षों में 2.5 प्रतिशत अंक अधिक होगा. इसके बाद सामान्य अनुबंध प्रावधान लागू होंगे. यह संशोधित नीति अप्रैल 2017 में जारी व्यवस्था की जगह लेगी. यह तेलक्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन अधिनियम, 2025 और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियम, 2025 की अधिसूचना के बाद लाई गई है. नीति के दायरे में राजस्थान के आरजे-ओएन-90/1 और एसजीएल (आरजे-ओएन/6), असम के डिरोक एएपी-ओएन-94/1, असम-मिजोरम के एए-ओएनजे/2 तथा गुजरात के तारापुर (सीबी-ओएन/2), पालेज-प्रमोदा (सीबी-ओएन/7) और सीबी-ओएन/3 क्षेत्र शामिल हैं.
नई व्यवस्था के तहत ठेकेदार मूल अनुबंध अवधि या बढ़ाई गई अवधि का आधा समय पूरा होने के बाद अनुबंध विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आवेदन अनुबंध की समाप्ति से कम से कम दो साल पहले करना होगा. हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) आवेदन मिलने के छह महीने के भीतर अपनी सिफारिश देगा. इसके बाद सरकार डीजीएच का प्रस्ताव मिलने के तीन महीने के भीतर फैसला करेगी. अनुबंध विस्तार के लिए ठेकेदारों को तीसरे पक्ष से भंडार का लेखा-परीक्षण कराकर यह साबित करना होगा कि संबंधित क्षेत्र में अभी भी निकाले जा सकने वाले तेल और गैस का भंडार उपलब्ध है. इसके साथ उन्हें प्रस्तावित विस्तार अवधि के लिए क्षेत्र विकास योजना या उसकी संशोधित योजना भी जमा करनी होगी. जिन विकास क्षेत्रों में 50 लाख बैरल तेल के बराबर से अधिक शेष अनुमानित भंडार (2पी/पी50) है, वहां भंडार का लेखा-परीक्षण डीजीएच की सूची में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित परामर्शदाता से कराना होगा.
ठेकेदारों को पिछले प्रदर्शन के संतोषजनक होने का प्रमाण भी देना होगा. इसके लिए उन्हें पिछले 10 वर्षों के दौरान या तो स्वीकृत क्षेत्र विकास योजना में शामिल कम से कम 70 प्रतिशत विकास कुओं की खुदाई करनी होगी या स्वीकृत क्षेत्र संचालन योजना अथवा कार्ययोजना के तहत तय उत्पादन लक्ष्य का कम से कम 70 प्रतिशत हासिल करना होगा. इसके अलावा, ठेकेदारों को सरकार का सभी वैधानिक बकाया चुकाना होगा, तकनीकी विशेषज्ञता साबित करनी होगी और स्थल बहाली कोष तथा स्थल बहाली योजना से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा. नीति के तहत ठेकेदारों को प्रबंधन समिति से मंजूर कार्ययोजना के तहत कुल अनुमानित सालाना खर्च के 10 प्रतिशत के बराबर बैंक गारंटी देनी होगी. काम पूरा करने में देरी होने पर अधिकतम एक साल की अतिरिक्त मोहलत दी जा सकती है. इसके लिए बैंक गारंटी की अवधि बढ़ानी होगी और अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा.
अनुबंध की बढ़ाई गई अवधि के दौरान ठेकेदारों को नामांकन व्यवस्था के तहत लागू मौजूदा दरों के अनुसार रॉयल्टी और उपकर देना होगा. इसका भुगतान संबंधित ठेकेदारों की परियोजना में हिस्सेदारी के अनुपात में किया जाएगा. सरकार ने यह विकल्प भी बरकरार रखा है कि यदि ठेकेदार पात्रता और प्रदर्शन संबंधी निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करते हैं तो वह इन क्षेत्रों के लिए नए सिरे से बोली आमंत्रित कर सकती है. सरकार इन क्षेत्रों को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को भी सौंप सकती है. सरकार ने बिना कारण बताए अनुबंध विस्तार से इनकार करने और अलग-अलग अनुबंधों के लिए अतिरिक्त शर्तें लगाने का अधिकार भी अपने पास रखा है. संशोधित नीति स्वीकार नहीं करने वाले ठेकेदारों के क्षेत्रों को मौजूदा स्थिति में ही दोबारा बोली के लिए रखा जा सकता है. संशोधित व्यवस्था में ठेकेदारों को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियम, 2025 के नियम 51 के अनुसार मध्यस्थता का स्थान चुनने का विकल्प भी दिया गया है.
Gold Prices recovering from 14 months low these factors becoming crucial support
Gold Prices: लगातार दबाव झेल रहे गोल्ड को आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह एशियाई बाजार खुलते ही सपोर्ट मिला. सोने के भाव में अच्छी रिकवरी देखने को मिली. पिछले एक हफ्ते में करीब 9 फीसदी की भारी गिरावट के बाद पीली धातु 14 महीने के निचले स्तर पर गिर गई थी, लेकिन अब निवेशक फिर से खरीदारी में जुट गए हैं. इसके चलते स्पॉट गोल्ड करीब 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3,576 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी करीब 1.7 फीसदी ऊपर है.
पिछले सप्ताह आई थी कई महीने की सबसे तेज गिरावट
पिछले सप्ताह सोने में मार्च के बाद सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी. शुक्रवार को कीमतें सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गई थीं. इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त ब्याज दर नीति की बढ़ते संकेत और मजबूत डॉलर रही. ऊंची ब्याज दरें सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट को कम आकर्षक बना देती हैं, जिससे निवेशक उससे दूर हो जाते हैं.
इन कारणों से सोने के भाव में आ रही रिकवरी
सोमवार को आई रिकवरी के पीछे कई मजबूत कारण नजर आ रहे हैं. वैश्विक शेयर बाजार में खासकर टेक स्टॉक्स में तेज बिकवाली हुई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े शेयरों में कमजोरी आने से निवेशक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में सोने की तरफ मुड़े. अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स में गिरावट आई और डॉलर भी थोड़ा कमजोर पड़ा. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी कि बहुत ज्यादा सख्ती अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे फेड द्वारा जल्द रेट बढ़ाने की उम्मीदें कुछ हद तक कमजोर पड़ीं.
बाजार फिलहाल दिसंबर की बैठक में 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दर बढ़ाने की करीब 93 फीसदी संभावना जता रहा है. बुधवार को आने वाले अमेरिकी पीसीई महंगाई आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे. फेड इन्हीं आंकड़ों पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है. अगर महंगाई उम्मीद से कम निकली, तो सोने को और मजबूती मिल सकती है.
भारत और चीन में फिजिकल गोल्ड की मांग भी पिछले हफ्ते बढ़ी है. कीमतें गिरने के बाद भारत में ज्वेलरी खरीदार दुकानों पर पहुंचे, जबकि चीन में निवेशकों ने इस करेक्शन को सोना जमा करने का अच्छा मौका माना. इस फिजिकल डिमांड ने भी पीली धातु को अतिरिक्त सहारा दिया.
एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों में मजबूती
आज एमसीएक्स पर भी सोना और चांदी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. सुबह के सेशन में 10:25 बजे सोना (दिसंबर डिलीवरी वाला सौदा) 2.56 फीसदी की तेजी लेकर 1,24,894 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह चांदी का दिसंबर में डिलीवरी वाला सौदा भी 2.36 फीसदी की बढ़त बनाकर 1,51,295 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था.
Gold and silver likely to continue their decline amid US economic data and signals from the Fed
सोने और चांदी की कीमतों में एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अगले सप्ताह भी गिरावट जारी रह सकती है. विश्लेषकों ने यह राय़ जताई है. विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के अहम आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों पर रहेगी, जिनसे ब्याज दरों की आगे की दिशा का पता चलेगा. विश्लेषकों के मुताबिक, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के शुरुआती आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके बाद अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आवास क्षेत्र और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर से जुड़े आंकड़े जारी होंगे. महंगाई के आंकड़े भी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदें तय करने में अहम होंगे.
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है और इनमें गिरावट जारी रहने की आशंका है. निवेशक आने वाले आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की दिशा का आकलन कर रहे हैं, ऐसे में कीमतों में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 14,927 रुपये यानी 11 प्रतिशत टूटकर 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह एक साल से अधिक का निचला स्तर है. सोने का वायदा भाव इससे पहले 30 अक्टूबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था, जब यह 1,21,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.
दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव इससे भी अधिक 28,496 रुपये यानी 16.2 प्रतिशत गिरकर एक साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया. चांदी का भाव इससे पहले तीन नवंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास 1,47,758 रुपये प्रति किलोग्राम था. एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''एमसीएक्स पर सोने में पिछले सप्ताह भारी बिकवाली हुई और इसका भाव 11 प्रतिशत गिर गया. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजारों में मुनाफावसूली तेज होने से कीमतों में जारी गिरावट और बढ़ गई.'' उन्होंने कहा कि रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट से भी कमजोरी बढ़ी. रुपये की मजबूती से आयातित सोने की लागत कम होती है, जिससे एमसीएक्स पर कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकवाली का यही रुख रहा. कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 370.9 डॉलर यानी 9.5 प्रतिशत गिरकर 3,515.4 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 8.05 डॉलर यानी 16.4 प्रतिशत टूटकर 41.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. मेर ने कहा, ''पिछले सप्ताह सर्राफा बाजार में बिकवाली तेज हुई. सोना करीब 3,500 डॉलर और चांदी 41 डॉलर के स्तर तक गिर गई. दोनों धातुओं में साप्ताहिक आधार पर क्रमशः करीब 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.'' अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों से कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है. इन टिप्पणियों से ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका बढ़ी है. कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में व्यापक बिकवाली ने भी दबाव बढ़ाया.
मेर ने कहा कि औद्योगिक धातुओं, खासकर तांबे और जस्ते की कीमतों में तेज गिरावट से भी चांदी को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में बिकवाली के कारण निवेशकों ने सर्राफा बाजार में भी अपनी स्थिति घटाई. इसके साथ ही सुरक्षित निवेश माने जाने वाले बॉन्ड में खरीदारी बढ़ी. अमेरिकी डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूत बना रहा और इसका सूचकांक 104 के स्तर की ओर बढ़ा. वहीं, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से संकेत मिला कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं.
Gold Price Falls Rs 5,200 to Rs 1.29 Lakh; Silver Drops Rs 4,000
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. सोने में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 38.99 डॉलर टूटकर 3,586.32 डॉलर प्रति औंस और चांदी 42.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. दोनों कीमती धातुओं के भाव सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 5,200 रुपये टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर बनी हुई है.
लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरा सोना
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 5,200 रुपये टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया. बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये फिसली
सोने की तरह चांदी में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है. शुक्रवार को चांदी की कीमत 4,000 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 38.99 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 3,586.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी करीब एक प्रतिशत गिरकर 42.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.
सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर भाव
लगातार बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतें सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. विश्लेषकों के अनुसार, ताजा गिरावट ने सर्राफा निवेशकों को एक और झटका दिया है. बाजार में बिकवाली का दबाव कम होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
Wheat Sowing area on cusp of biggest drop in past 26 years due to weather
Wheat Sowing: भारत में इस साल गेहूं की खेती पर मौसम की भारी मार पड़ने वाली है. रबी सीजन के दौरान गेहूं की बुवाई में पिछले 26 साल की सबसे बड़ी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है. कमजोर मानसून और अल नीनो के प्रभाव से कई राज्यों में सिंचाई के पानी की भारी कमी हो गई है, जिसके कारण किसान गेहूं की जगह कम पानी वाली फसलों को चुन रहे हैं. इससे उत्पादन घटने और महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.
कई राज्यों 41 फीसदी तक कम हुई बारिश
इस साल जून से सितंबर तक का मानसून पिछले एक दशक से भी कमजोर रहा. अल नीनो के कारण सूखे के प्रभाव के कारण पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में बारिश औसत से 41 फीसदी तक कम हुई. गेहूं की फसल को कम से कम चार से पांच बार सिंचाई की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई इलाकों में बुवाई के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है.
अब तक गेहूं की बुवाई 15 फीसदी पीछे
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 13 नवंबर तक देशभर में सिर्फ 50 लाख हेक्टेयर में ही गेहूं की बुवाई हो पाई थी, जो पिछले साल की तुलना में 15.3 फीसदी कम है. उद्योग जगत का अनुमान है कि पूरे सीजन में गेहूं का रकबा पिछले साल के रिकॉर्ड 3.36 करोड़ हेक्टेयर से करीब 6 फीसदी घटकर 3.158 करोड़ हेक्टेयर रह सकता है. यह गिरावट साल 2000-01 के बाद सबसे बड़ी होगी और रकबा चार साल के सबसे निचले स्तर पर रह जाएगा.
इन फसलों की ओर रुख कर रहे हैं किसान
उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा में सिंचाई की अच्छी सुविधा होने के कारण वहां गेहूं का रकबा लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है. लेकिन बाकी राज्यों में किसान चना, सरसों और मक्का जैसी फसलों की तरफ बढ़ रहे हैं. इन फसलों के भाव गेहूं की तुलना में ज्यादा बढ़े हैं, इसलिए किसान बेहतर कमाई की उम्मीद में फसल बदल रहे हैं. सामान्य तौर पर किसान गेहूं को पहली पसंद मानते हैं, लेकिन इस साल दूसरी फसलें ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही हैं.
एमएसपी में मामूली वृद्धि का भी असर
सरकार की तरफ से भी इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बहुत मामूली बढ़ोतरी की गई है. एमएसपी को सिर्फ 1 फीसदी बढ़ाकर 2,610 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है, जो 2002-03 के बाद सबसे छोटी बढ़ोतरी है. आमतौर पर सरकार हर साल 5-6 फीसदी की बढ़ोतरी करती है, लेकिन इस बार इतनी कम बढ़ोतरी ने किसानों को और हतोत्साहित किया है.
मुश्किल होगा महंगाई को काबू कर पाना
इस स्थिति से गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. उत्पादन घटने पर कीमतें बढ़ सकती हैं और खाद्य महंगाई को काबू में रखना सरकार के लिए और मुश्किल हो जाएगा. इस साल मौसम की मार और पानी की कमी ने गेहूं की खेती को बड़ा झटका दिया है. उसके ऊपर एमएसपी में मामूली वृद्धि ने किसानों को और हतोत्साहित कर दिया है. किसान बेहतर आमदनी और कम पानी की जरूरत वाली फसलों की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे गेहूं का रकबा कई सालों के निचले स्तर पर गिरने वाला है.
Government strikes at high pulse prices; reduces the limit for lifting stocks from NAFED warehouses by 80 pc
दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने नैफेड के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक निकालने के नियमों को सख्त करते हुए खरीदारों की सीमा 80 फीसदी घटा दी है. अब कोई भी खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आढ़ती या बड़े खरीदार एक साथ भारी मात्रा में स्टॉक उठाकर उसका भंडारण न कर सकें. इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, नैफेड से खरीदे गए चने का स्टॉक तय समय में न उठाने पर मिलने वाली अतिरिक्त मोहलत की सुविधा भी पहले ही समाप्त की जा चुकी है, जिससे खरीदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही माल उठाना अनिवार्य होगा.
गोदामों में स्टॉक रोकने और उपलब्धता बढ़ाने पर जोर
अधिकारियों का मानना है कि सख्त नियमों से गोदामों में लंबे समय तक स्टॉक अटका रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और बाजार में दालों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी. इससे आपूर्ति शृंखला में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है. सरकार के पास वर्तमान में करीब 38 लाख टन दालों का बफर स्टॉक मौजूद है. दालों के आयात में भी लगभग 67 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. पर्याप्त बफर स्टॉक और बढ़े हुए आयात के बावजूद खुदरा बाजार में दालों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.
दाल
औसत खुदरा मूल्य
एक साल पहले मूल्य
चना
90.25 रुपए/किग्रा
82.88 रुपए/किग्रा
अरहर
135.83 रुपए/किग्रा
115.74 रुपए/किग्रा
उड़द
126.69 रुपए/किग्रा
113.88 रुपए/किग्रा
मूंग
115.08 रुपए/किग्रा
110.47 रुपए/किग्रा
मसूर
90.55 रुपए/किग्रा
89.64 रुपए/किग्रा
स्रोत
उपभोक्ता मामले विभाग
हर शुक्रवार स्टॉक का खुलासा अनिवार्य
इससे पहले उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार की स्थिति की समीक्षा की थी. जमाखोरी पर कड़ी नजर रखने और बाजार में वास्तविक उपलब्धता का सटीक आकलन करने के लिए दाल कारोबारियों, आयातकों, मिलर्स, थोक और खुदरा विक्रेताओं को हर शुक्रवार अपने स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य किया गया है.
India achieved the 20 pc ethanol blending target in 2025-26, with grain-based sources accounting for 74 pc
भारत ने अक्टूबर में समाप्त हुए आपूर्ति वर्ष 2025-26 में पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसमें अनाज आधारित स्रोतों से एथनॉल की आपूर्ति की हिस्सेदारी 74 फीसदी रही. उद्योग संगठन अखिल भारतीय डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) ने यह जानकारी दी. एआईडीए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि भारत ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 में औसतन 19.99 फीसदी एथनॉल मिश्रण का स्तर दर्ज किया, जो प्रभावी रूप से 20 फीसदी के लक्ष्य के बराबर है. यह आंकड़ा 31 अक्टूबर, 2026 तक का अस्थायी आंकड़ा है.
आंकड़ों के मुताबिक, इस आपूर्ति वर्ष में कुल 1,050 करोड़ लीटर की जरूरत के मुकाबले 1,134.36 करोड़ लीटर एथनॉल का मिश्रण किया गया. कुल 1,196.90 करोड़ लीटर एथनॉल का आवंटन किया गया था, जिसमें से 1,088.91 करोड़ लीटर की आपूर्ति दर्ज की गई. अनाज आधारित एथनॉल की हिस्सेदारी बढ़कर 800.53 करोड़ लीटर यानी कुल आपूर्ति का 73.52 फीसदी हो गई. वहीं, चीनी आधारित स्रोतों से 288.38 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई, जो कुल आपूर्ति का 26.48 फीसदी है.
अनाज आधारित एथनॉल में मक्का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा. इससे 489.71 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई, जो कुल आपूर्ति का करीब 46 फीसदी है. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अतिरिक्त चावल से 233.95 करोड़ लीटर और खराब खाद्यान्न से 76.87 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति की गई. चीनी आधारित स्रोतों से कुल 288.38 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति हुई. इसमें गन्ने के रस से 153.36 करोड़ लीटर, बी-हेवी शीरे से 118.04 करोड़ लीटर और सी-हेवी शीरे से 16.98 करोड़ लीटर एथनॉल शामिल है.
एआईडीए के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एथनॉल उत्पादन के लिए करीब 32.45 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया. इसमें 23 लाख टन गन्ने का रस और 9.44 लाख टन बी-हेवी शीरा शामिल है. एआईडीए के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि 20 फीसदी मिश्रण का लक्ष्य हासिल करना सरकार, पेट्रोलियम विपणन कंपनियों, एथनॉल निर्माताओं, किसानों और डिस्टिलरी क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. सिंह ने कहा कि इस गति को बनाए रखने के लिए स्थिर एवं अनुमानित नीतिगत माहौल, समय पर खरीद और विनिर्माण क्षमता में लगातार निवेश महत्वपूर्ण होंगे.
Gold Price Crash: Gold Falls Rs 12,400 in 8 Sessions, Silver Slides
Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना लगातार आठवें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ. सोने की कीमत 1,300 रुपये घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोना कुल 12,400 रुपये टूट चुका है. वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाओं से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
आठ कारोबारी सत्रों में 12,400 रुपये गिरा सोना
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव बृहस्पतिवार को 1,300 रुपये घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया. बुधवार को इसका भाव 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोने की कीमतों में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट आ रही है. नौ नवंबर को सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इस तरह अब तक इसकी कीमत में कुल 12,400 रुपये की कमी आ चुकी है.
चांदी भी 2,500 रुपये टूटी, 1.62 लाख रुपये पर पहुंची
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली. बृहस्पतिवार को चांदी 2,500 रुपये गिरकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम था. निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि मजबूत रुपये के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की हाजिर कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
मजबूत डॉलर और फेड की सख्त नीति से कीमतों पर दबाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की आशंकाओं से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हाजिर सोना टूटकर 3,717.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर 44.92 डॉलर प्रति औंस रह गई. सिद्धांत ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर में हुई बैठक के ब्योरे में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत मिलने के बाद सोने की कीमतों में कमजोरी आई. वहीं, अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने की मांग प्रभावित हुई.
जनवरी के उच्चतम स्तर से 60 फीसदी से ज्यादा गिरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को करीब पांच फीसदी की भारी गिरावट के बाद चांदी बृहस्पतिवार को 45 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रही. बुधवार को इसकी कीमत सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से अधिक का उच्चतम स्तर छूने के बाद चांदी की कीमत अब 60 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है. अक्षत सिद्धांत के अनुसार, ऊंची ब्याज दरों और मजबूत डॉलर ने सोने तथा चांदी का आकर्षण कम किया है. इसके अलावा निवेशक कृत्रिम मेधा (AI) कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सोने-चांदी की बिकवाली कर रहे हैं. औद्योगिक मांग पर काफी हद तक निर्भर रहने वाली चांदी पर कमजोर मांग के कारण अतिरिक्त दबाव बना हुआ है.
Hike in gold import duty proves costly 1,380 tonnes of gold smuggled into the country since 2013
सोने पर आयात शुल्क और तस्करी का पुराना और गहरा नाता एक बार फिर सच साबित होता दिख रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक हालिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सरकार द्वारा इस साल मई में सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद देश में अवैध रास्तों से सोने की आवक में भारी उछाल आया है.
कितनी तेजी से बढ़ी तस्करी?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, आयात शुल्क बढ़ते ही तस्करों और अवैध चैनलों का नेटवर्क फिर से एक्टिव हो गया है. आयात शुल्क बढ़ने के ठीक बाद चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में देश के भीतर गैर-सरकारी और अवैध माध्यमों से 50 टन सोना आया है. इससे पहले जून तिमाही में इसी माध्यम से केवल 8 टन सोना आया था. ठीक एक साल पहले यानी 2025 की सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा महज 3 टन था. यह साफ दिखाता है कि जैसे ही सरकार ने ड्यूटी बढ़ाई, तस्करों ने इसका फायदा उठाकर अवैध रूप से सोने की खेप देश में झोंकनी शुरू कर दी.
पिछले 13 वर्षों में 1,380 टन अवैध सोना आया
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोने की तस्करी का पैमाना इतना बड़ा है कि पिछले करीब डेढ़ दशक में गैर-आधिकारिक चैनलों के जरिए देश में जितना सोना आया है, वह देश के कुल वार्षिक आधिकारिक आयात का लगभग दोगुना है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, 2013 से 2026 की तीसरी तिमाही की अवधि के दौरान कुल 1,380 टन सोना अवैध रूट से भारत आया. भारत का शुद्ध आधिकारिक सोने का आयात 2024 में 801 टन और 2025 में 737 टन दर्ज किया गया था. इसका मतलब यह है कि 2013 से लेकर 2026 के बीच अवैध चैनलों ने देश में लगभग दो साल के आधिकारिक आयात के बराबर सोना पहुंचाया है.
जब-जब ड्यूटी बढ़ी, तस्करी ने पकड़ी रफ्तार
सोने के आयात शुल्क और तस्करी के इस गणित का इतिहास पुराना है. किसी एक वर्ष में सोने का सबसे अधिक गैर-आधिकारिक आयात 2014 में दर्ज किया गया था, जब इस रूट से 225 टन सोना भारत आया था. उस वर्ष देश में सोने पर 10 फीसदी आयात शुल्क लागू था. वर्ष 2023 के दौरान जब आयात शुल्क 15 फीसदी था, तब अवैध रूट से 156 टन सोना देश में आया था. इसके बाद 2024 की तीसरी तिमाही में सरकार ने आयात शुल्क को घटाकर 6 फीसदी कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप तस्करी के जरिए आने वाले सोने की सप्लाई में भारी गिरावट आई थी. अब चूंकि सरकार ने शुल्क को दोबारा बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है, वैसे ही आंकड़े गवाह हैं कि सोने की तस्करी एक बार फिर बेलगाम होने लगी है.
Goal to increase farmers' income and make agriculture more profitable in Himachal: Sukhu
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि आने वाले वर्षों में कृषि अधिक लाभकारी व्यवसाय बनने जा रही है और राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है. उन्होंने किसानों से अपनी जमीन नहीं बेचने की भी अपील की और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान सुक्खू ने किसानों से कृषि और प्राकृतिक खेती को मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे.
किसानों और बागवानों को पर्याप्त वित्तीय सहायता देने की बात कहते हुए सुक्खू ने कहा, “सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में किसानों की मासिक आय बढ़ाकर 40,000 से 50,000 रुपये करना है. वित्तीय नुकसान के बावजूद सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनके हाथों में पैसा पहुंचा रही है. हिमाचल तभी आत्मनिर्भर बन सकता है, जब उसके किसान और बागवान समृद्ध तथा आर्थिक रूप से सुरक्षित हों.” कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत के दौरान कई उपयोगी सुझाव मिले हैं, जिन्हें नीतियां तैयार करते समय शामिल किया जाएगा.
Gold imports may decline to 40 billion dollar in the current financial year: Commerce Secretary
भारत का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष 2026-27 में घटकर 40 अरब डॉलर पर आ सकता है. इससे पिछले वित्त वर्ष में सोने का आयात करीब 72 अरब डॉलर रहा था. आयात शुल्क बढ़ाए जाने से सोने की आवक में कमी आई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि मई में आयात शुल्क बढ़ाए जाने से इस साल सोने के आयात में कुछ कमी आई है, जो पहले सालाना करीब 60 अरब डॉलर रहता था. इससे व्यापार घाटे को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है.
सरकार ने गैर-जरूरी आयात पर अंकुश लगाने के लिए मई में सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था. भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 71.98 अरब डॉलर का सोना आयात किया था, जबकि 2024-25 में यह आंकड़ा 58.01 अरब डॉलर का था. इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सोने का आयात करीब 40 फीसदी घटकर 24.78 अरब डॉलर का रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह लगभग 41.24 अरब डॉलर था.
अग्रवाल ने यहां उद्योग मंडल फिक्की के एक सत्र में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस साल सोने का आयात 35-40 अरब डॉलर का रह सकता है. मौजूदा परिस्थितियों में यह स्तर प्रबंधनीय है. मौजूदा आयात शुल्क व्यवस्था का सोने के आयात पर सकारात्मक असर पड़ा है.’’ सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात सरकार के लिए चिंता का विषय रहा है, क्योंकि इससे विदेशी मुद्रा बाहर जाती है और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है. भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है. देश में सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग के कारण होता है.
Gold sales during the festive season rose by 15–25 percent in terms of value says WGC
धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की मांग मजबूत बनी रही. खुदरा विक्रेताओं ने बिक्री मूल्य में सालाना आधार पर 15-25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की. अक्टूबर के मध्य से सोने की कीमतों में गिरावट ने मांग को समर्थन दिया. विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. डब्ल्यूजीसी की भारत में शोध प्रमुख कविता चाको ने कहा, ‘‘बाजार से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार, धनतेरस और दिवाली की प्रमुख त्योहारी अवधि में सोने की मांग मजबूत रही. देशभर के खुदरा विक्रेताओं ने ग्राहकों की संख्या और बिक्री में वृद्धि दर्ज की. अक्टूबर के मध्य से सोने की कीमतों में गिरावट ने मांग को समर्थन दिया. सभी क्षेत्रों में मांग रही और आभूषणों के साथ सोने के सिक्कों तथा छड़ की भी अच्छी खरीदारी हुई.''
विता चाको ने कहा कि कीमतों में गिरावट के बावजूद सोना महंगा बना रहा. इस साल त्योहारी अवधि में सोने की औसत कीमत पिछले साल के त्योहारी सत्र, जो अक्टूबर में था, की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक रही. सालाना आधार पर कीमतें 17 फीसदी ऊंची थीं. उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं के अनुमान के मुताबिक, बिक्री के मूल्य में सालाना आधार पर 15-25 फीसदी वृद्धि हुई, जबकि बिक्री की मात्रा लगभग स्थिर रही या मामूली बढ़ी.
चाको ने कहा कि आभूषणों की बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर रही और अधिक ग्राहकों ने कुल बिक्री को समर्थन दिया. हालांकि, प्रत्येक खरीद में आभूषणों का औसत वजन कम रहा और ग्राहकों ने हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा, ''प्रचारात्मक पेशकश, नए डिजाइन और हल्के आभूषणों ने खरीदारों को आकर्षित करने में मदद की. पुराने सोने के बदले नए आभूषण खरीदने का चलन व्यापक तौर पर स्थिर रहा और कई खुदरा विक्रेताओं के यहां कुल बिक्री में इसका हिस्सा 40-60 फीसदी रहा. हालांकि, कुछ विक्रेताओं ने कीमतों में नरमी के कारण हाल के स्तर से इसमें मामूली गिरावट दर्ज की.''
विता चाको ने कहा कि त्योहारी अवधि में सोने के सिक्कों और छड़ की मांग भी अच्छी रही. ज्यादातर खरीदारी 0.5 से पांच ग्राम के छोटे वजन में हुई, जो सांकेतिक खरीदारी को दर्शाती है. सितंबर के कमजोर स्तर से अक्टूबर में सोने का आयात तेजी से बढ़कर छह महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. हालांकि, यह सुधार नरम कीमतों के बीच त्योहारी मांग के लिए भंडार बढ़ाने के कारण हुआ. आयात का मूल्य 5.51 अरब डॉलर रहा, जो मासिक आधार पर तीन गुना से अधिक था, लेकिन सालाना आधार पर यह 63 फीसदी कम रहा. अक्टूबर में सोने का कुल आयात करीब 70 टन रहने का अनुमान है, जबकि सितंबर में यह 23 टन और एक साल पहले 128 टन था.
इस साल सितंबर और अक्टूबर में कुल आयात करीब 93 टन रहने का अनुमान है, जो 2021-25 के दौरान इसी अवधि के औसत लगभग 180 टन से काफी कम है. यह संकेत देता है कि घरेलू मांग का एक हिस्सा वैकल्पिक आपूर्ति स्रोतों से पूरा किया गया. कुल मिलाकर, जनवरी-अक्टूबर, 2026 के दौरान आधिकारिक सोने का आयात सालाना आधार पर छह फीसदी घटकर 47.36 अरब डॉलर का रहा, जबकि कुल आयात मात्रा करीब 470 टन रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर 14 फीसदी कम है.
Gold Silver Price Drop: Gold Falls for 7th Day, Silver Crashes ₹5,000
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. ऐसा इसलिए क्योंकि, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. घरेलू बाजार में बुधवार को सोने की कीमत लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिर गई. वहीं, चांदी भी एक ही दिन में 5,000 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली के दबाव के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह गिरावट आई है. ऐसे में सवाल है कि क्या सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट के बीच खरीदारी करना सही रहेगा या अभी और इंतजार करना चाहिए?
Gold Price Crash: आज 2800, दिवाली के बाद से 11 हजार रुपए सस्ता
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,800 रुपए टूटकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मंगलवार को सोना 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस तरह एक ही दिन में सोने की कीमत में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है. इस तरह, सोने की कीमतों में लगातार सातवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है. 9 नवंबर से अब तक सोना 11,100 रुपए प्रति दस ग्राम के करीब सस्ता हो चुका है.
Silver Rate Fall: चांदी भी 5,000 रुपए सस्ती, कीमत 1.64 लाख पर आई
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. बुधवार को चांदी 5,000 रुपए टूटकर 1,64,500 रुपए प्रति किलो पर आ गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 1,69,500 रुपए प्रति किलो थी. इस तरह एक ही दिन में चांदी की कीमत में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला 5 नवंबर से जारी है. आज को मिलाकर 9 कारोबारी सत्र में यह 30,000 रुपए गिर चुकी है.
कई महीने के निचले स्तर पर सोना-चांदी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, बुधवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही. लगातार आ रही गिरावट से कीमती धातुओं की कीमतें गिरकर पिछले साल दिसंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं. इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की भारी बिकवाली रही. अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी ने सोने और चांदी में बिकवाली को और तेज किया. इसके चलते निवेशकों को मार्जिन की जरूरत पूरी करने के लिए अपनी कीमती धातुओं की होल्डिंग बेचनी पड़ी. इस तरह की बिकवाली से बाजार में कीमतों पर और दबाव बढ़ा.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सोने का भाव 78.71 डॉलर यानी 2.04 फीसदी टूटकर 3,770.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और यह घटकर 45.86 डॉलर प्रति औंस रह गई.
क्या अभी और सस्ता होगा सोना-चांदी?
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बने रहने की आशंका है. निकट अवधि में कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी रह सकती है. बाजार दिसंबर और अगले साल की पहली छमाही में अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका को ध्यान में रखकर चल रहा है. आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव आता है. इसकी वजह यह है कि सोना ब्याज नहीं देता. ऐसे में जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले दूसरे निवेश विकल्प ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं. इससे सोने की मांग प्रभावित होने की आशंका रहती है.
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका हो रही प्रबल
सीएमई के फेडवॉच टूल के मुताबिक, बाजार दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की 95.7 फीसदी संभावना मानकर चल रहा है. वहीं, ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 4.3 फीसदी आंकी गई है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Chickpea Sowing subdued this year govt readies contingency plan
Chickpea Sowing: देश में चने की बुवाई इस साल शुरूआती दौर में धीमी पड़ गई है. इससे सरकार चिंतित हो गई है और उसने नुकसान रोकने के लिए पहले से कन्टिन्जन्सी प्लान तैयार कर लिया है. नवंबर मध्य तक चने की बुवाई पिछले साल के मुकाबले कम हुई है. मुख्य वजह प्रमुख उत्पादक राज्यों में सूखा और सामान्य से कम बारिश इसका कारण है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में मिट्टी में नमी की कमी साफ दिख रही है.
कम बारिश के चलते प्रभावित हो रही है बुवाई
एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच देश में मानसून के बाद की बारिश सामान्य से करीब 34 फीसदी कम रही. इससे पहले कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून भी औसत से कम रहा था. नतीजतन मिट्टी में पर्याप्त नमी नहीं बची और किसानों ने बुवाई टाल दी. 13 नवंबर तक देश भर में सिर्फ 31.1 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा सका, जबकि पिछले साल इसी समय 39 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी. सामान्य तौर पर चना करीब 99.8 लाख हेक्टेयर में बोया जाता है. अभी समय बाकी है, लेकिन नवंबर सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है. अगर इस दौरान ज्यादा कमी रह गई, तो अंतिम पैदावार प्रभावित हो सकती है.
दिवाली-छठ बाद बुवाई तेज होने की उम्मीद
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि दिवाली और छठ पूजा के बाद जब किसान और मजदूर खेतों में लौटेंगे, तो बुवाई की रफ्तार तेज हो सकती है. फिर भी सरकार ने सतर्कता बरतते हुए पहले ही कदम उठा लिए हैं. दलहनों खासकर तूर और उड़द की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी सख्ती चल रही है, क्योंकि उनकी पैदावार के अनुमान कमजोर हैं और कीमतें बढ़ रही हैं.
दलहन की सबसे बड़ी फसल है चना
चना देश की सबसे बड़ी दलहन फसल है. यह रबी सीजन में उगाई जाती है और कुल दलहन उत्पादन में इसकी बड़ी हिस्सेदारी होती है. फसल वर्ष 2025-26 में देश में कुल 274 लाख टन दलहन का उत्पादन हुआ था, जिसमें अकेले चने का हिस्सा करीब 46 फीसदी यानी 125 लाख टन था. बाकी तूर, उड़द, मूंग और मसूर जैसी फसलें थीं. अगर चना की पैदावार गिरती है, तो पूरे साल दलहन उत्पादन और आयात दोनों प्रभावित हो सकते हैं.
सरकार ने की हैं ये तैयारियां
नुकसान कम करने के लिए सरकार ने प्रमुख चना उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान के लिए विस्तृत कृषि सलाह जारी की है. यह सलाह अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से फरवरी तक के विभिन्न चरणों को कवर करती है. बुवाई से पहले किसानों को अपने क्षेत्र के हिसाब से उपयुक्त किस्में चुनने, बीज की उपलब्धता और उपचार सुनिश्चित करने, सही समय और दूरी पर बोने तथा उर्वरक और सूक्ष्म पोषक तत्वों की सही मात्रा डालने की सलाह दी गई है.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के फसल विज्ञान के उप महानिदेशक डी के यादव ने बताया कि सलाह के साथ रबी दलहनों के लिए कन्टिन्जन्सी प्लान भी इस महीने की शुरुआत में कृषि विभागों को भेजा गया है, ताकि उसे राज्यों में प्रसारित किया जा सके. अक्टूबर में कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थानों और राज्य विभागों के अधिकारियों के साथ कई बैठकें भी हुईं, जिनमें किस्मों, उत्पादन और फसल सुरक्षा तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया.
Gold Rate Falls Rs 8,300 in 6 Days, Silver Price Hits 1-Year Low
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को घरेलू बाजार में सोना लगातार छठे कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ. वहीं, चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. चांदी एक साल के निचले स्तर पर आ गई है. वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और रुपए में मजबूती से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है. पिछले 6 कारोबारी दिन में सोना 8,300 रुपए सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी महज 8 सत्र में 25,000 रुपए टूट गई है.
1,400 रुपए सस्ता हुआ सोना, 1.38 लाख रुपए रह गया भाव
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपए गिरकर 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. सोमवार को सोने का भाव 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसमें सभी टैक्स शामिल हैं. सोने की कीमतों में गिरावट का यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है. 9 नवंबर यानी दिवाली के बाद से अब तक सोना 8,300 रुपए यानी करीब 6 फीसदी सस्ता हो चुका है.
चांदी 5% से ज्यादा टूटी, एक साल के निचले स्तर पर भाव
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली. मंगलवार को चांदी 9,500 रुपए यानी 5.3 फीसदी टूटकर 1,69,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,79,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इस गिरावट के साथ चांदी एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. इससे पहले 13 नवंबर 2025 को घरेलू बाजार में चांदी का भाव करीब 1,69,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास था. चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला 5 नवंबर से जारी है. पिछले 8 कारोबारी सत्र में यह 25,000 रुपए यानी करीब 13 फीसदी सस्ती हो चुकी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड हाई से 31% डाउन
घरेलू बाजार में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मंगलवार को स्थिर रहीं. हाजिर बाजार में सोना (स्पॉट गोल्ड) 3,856.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमतों में करीब 1 फीसदी की तेजी आई और यह 47.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अभी भी जनवरी में बने अपने रिकॉर्ड स्तर 5,602 डॉलर प्रति औंस से करीब 31.5 फीसदी नीचे है. अमेरिकी मौद्रिक नीति में बदलाव की आशंका सोने की कीमतों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की 3 बड़ी वजह
1. वैश्विक बाजार में कमजोर रुझान: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, कमजोर वैश्विक रुझान के कारण घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
2. रुपए में मजबूती: भारतीय रुपए में मजबूती ने भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को नीचे खींचा है. मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 93.51 पर पहुंच गया. यह अप्रैल के बाद रुपए का सबसे मजबूत स्तर है. इससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.
3. अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका: पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च एनालिस्ट साईश सावंत ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं के बीच सोने की कीमतों पर दबाव है. अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर के 19 महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंचने से सोने में निवेश का आकर्षण कम हुआ है. इसके अलावा, गोल्ड आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) से भी एक सप्ताह में करीब 1,58,000 औंस की निकासी हुई है.
क्या अभी और सस्ता होगा सोना-चांदी?
आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बने रहने की आशंका है. मिराए एसेट शेयरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज प्रवीण सिंह के मुताबिक, निकट अवधि में कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी रह सकती है. बाजार दिसंबर और अगले साल की पहली छमाही में अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका को ध्यान में रखकर चल रहा है. इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27-28 अक्टूबर की बैठक का ब्योरा बुधवार को जारी होना है. इस पर निवेशकों की नजर रहेगी. इससे ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को और स्पष्ट संकेत मिल सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Rabi Crops: Wheat Sowing Falls 15% Due to Poor Monsoon, Water Shortage
Rabi Crops Sowing: देश में रबी फसलों की बुवाई की रफ्तार इस साल धीमी पड़ गई है. सबसे ज्यादा चिंता गेहूं की खेती को लेकर है. चालू रबी सीजन में अब तक गेहूं की बुवाई पिछले साल के मुकाबले करीब 15 फीसदी कम हुई है. गेहूं के साथ-साथ दलहन, मोटे अनाज और तिलहन फसलों का रकबा भी पिछले साल की तुलना में घटा है. इसकी बड़ी वजह मानसून के दौरान कम बारिश और मिट्टी में नमी की कमी बताई जा रही है. इसके अलावा, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भी सामान्य से कम है.
गेहूं की बुवाई 15 फीसदी घटी
कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू रबी सीजन में देशभर में 50.07 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 59.10 लाख हेक्टेयर था. इस तरह गेहूं की बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 15.27 फीसदी घट गया है. गेहूं देश की प्रमुख रबी फसल है. इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर में होती है, जबकि कटाई मार्च-अप्रैल में की जाती है. फसल वर्ष 2025-26 (जुलाई-जून) में देश में कुल 336 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई थी.
कम बारिश और मिट्टी में नमी की कमी बनी वजह
गेहूं की बुवाई धीमी रहने की एक बड़ी वजह इस साल मानसून के दौरान कम बारिश होना है. जून से सितंबर के बीच सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. इससे गेहूं की बुवाई शुरू होने से पहले खेतों में मिट्टी की बची हुई नमी कम हो गई. विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भी कम है. जलाशयों और नहरों में पानी का स्तर सामान्य से नीचे रहने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है. गेहूं की फसल को बुवाई के बाद कई बार सिंचाई की जरूरत होती है. ऐसे में पानी की कमी का असर बुवाई की रफ्तार पर पड़ रहा है.
दलहन और चने की बुवाई भी पिछड़ी
गेहूं के अलावा, दलहन फसलों की बुवाई में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2026-27 के फसल वर्ष में 13 नवंबर तक दालों की बुवाई 14.34 फीसदी घटकर 47 लाख हेक्टेयर रह गई. पिछले साल इसी अवधि में 54.87 लाख हेक्टेयर में दालों की बुवाई हुई थी. यानी इस साल अब तक किसानों ने पिछले साल के मुकाबले करीब 7.87 लाख हेक्टेयर कम जमीन पर दालें बोई हैं.
दालों में चने की बुवाई का रकबा भी घटा है. 13 नवंबर तक चने की बुवाई 31.13 लाख हेक्टेयर में हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 39.70 लाख हेक्टेयर था. इस तरह चने की बुवाई का रकबा पिछले साल के मुकाबले 8.57 लाख हेक्टेयर कम रहा.
मोटे अनाज की बुवाई भी पिछड़ी
मोटे अनाज की बुवाई भी पिछले साल के मुकाबले पिछड़ी हुई है. अब तक 11.56 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा 12.18 लाख हेक्टेयर था. मोटे अनाज में ज्वार और मक्का की बुवाई का रकबा कम होकर क्रमशः 6.24 लाख हेक्टेयर और 3.41 लाख हेक्टेयर रहा.
तिलहन की खेती भी घटी
वहीं, तिलहन फसलों का कुल रकबा 7.37 फीसदी घटकर 61.71 लाख हेक्टेयर रह गया है. पिछले साल यह 66.62 लाख हेक्टेयर था. तिलहन में सरसों की बुवाई भी कम हुई है. अब तक 59.31 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा 64.78 लाख हेक्टेयर था.
रबी फसलों की बुवाई में 11 फीसदी गिरावट
सभी रबी फसलों की बुवाई में कमी का असर कुल रकबे पर भी पड़ा है. 13 नवंबर तक देश में सभी रबी फसलों की कुल बुवाई 178.25 लाख हेक्टेयर में हुई है. पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 201.04 लाख हेक्टेयर था. इस तरह रबी फसलों का कुल रकबा सालाना आधार पर 11.33 फीसदी कम है. गेहूं, दलहन, मोटे अनाज और तिलहन सभी प्रमुख फसलों की बुवाई में गिरावट से इस रबी सीजन की शुरुआत धीमी रही है.
जलाशयों में भी कम हुआ पानी
देश के जलाशयों में पानी का भंडार कम दर्ज किया गया है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) के 12 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 178 जलाशयों में पानी का कुल उपयोगी भंडार (टोटल  लाइव स्टोरेज) 163.055 अरब घन मीटर (BCM) रहने का अनुमान है. जबकि इन जलाशयों की कुल क्षमता 257.812 अरब घन मीटर है. जलाशयों में पानी का स्तर कम होने से सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी पर दबाव बढ़ सकता है. इसका असर गेहूं के साथ दूसरी रबी फसलों की खेती पर भी दिखाई दे रहा है.
Windfall Tax sees hike for Diesel and ATF exports duty on petrol unchanged
Windfall Tax: भारत सरकार ने सोमवार को डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को बढ़ा दिया है. पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क पहले की तरह शून्य ही रखा गया है. वित्त मंत्रालय द्वारा देर शाम जारी किए गए आदेश में यह बदलाव किया गया. यह फैसला देश में बढ़ती मुद्रास्फीति के मद्देनजर लिया गया है.
देश में लगातार ऊपर चढ़ रही है महंगाई
अक्टूबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 12.3 फीसदी तक पहुंच गई थी. खुदरा मुद्रास्फीति पहले ही 6.09 फीसदी पर पहुंची हुई है. ऐसे में सरकार ईंधन की कीमतों और आपूर्ति को संतुलित रखने के लिए निर्यात पर लगाम कस रही है. विंडफॉल टैक्स का मतलब होता है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल या ईंधन की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं, तो घरेलू रिफाइनरियों को अतिरिक्त मुनाफा होता है. सरकार उस अतिरिक्त मुनाफे पर टैक्स लगाकर घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने और राजस्व बढ़ाने की कोशिश करती है.
अब डीजल और एटीएफ पर इतना शुल्क
नए आदेश के मुताबिक डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को 11.50 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. एटीएफ के निर्यात पर यह शुल्क 11 रुपए से बढ़ाकर 12.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क पहले की तरह शून्य ही बना हुआ है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले सामान्य उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम उपभोक्ताओं को घरेलू कीमतों में इस फैसले का सीधा असर नहीं झेलना पड़ेगा.
क्यों महत्वपूर्ण है सरकार का ये कदम?
यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत दुनिया के बड़े ईंधन निर्यातक देशों में शामिल है. देश की बड़ी रिफाइनरियां जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और एटीएफ का बड़ा निर्यात करती हैं. निर्यात शुल्क बढ़ाने से ये कंपनियां घरेलू बाजार में ज्यादा ईंधन उपलब्ध करा सकती हैं. इससे घरेलू आपूर्ति बेहतर होती है और कीमतों पर दबाव कम पड़ने की उम्मीद रहती है.
पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के अनुसार विंडफॉल टैक्स में कई बार बदलाव किए हैं. जब कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहती हैं, तो निर्यात शुल्क बढ़ाया जाता है और जब कीमतें गिरती हैं, तो शुल्क घटाया या हटाया जाता है. इस बार मुद्रास्फीति की चिंता प्रमुख वजह लगती है. उच्च मुद्रास्फीति आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाती है और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करती है.
घरेलू बाजार में क्या होगा इस बदलाव का असर?
विमानन क्षेत्र के लिए एटीएफ महत्वपूर्ण है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इस्तेमाल होने वाले इस ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाने से घरेलू एयरलाइंस को राहत मिल सकती है, क्योंकि ज्यादा एटीएफ देश के अंदर उपलब्ध रहेगा. वहीं डीजल कृषि, परिवहन और उद्योगों के लिए जरूरी है. इसके निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो सकता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह फैसला राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू बाजार को स्थिर रखने की दिशा में है. हालांकि निर्यातक कंपनियों के मुनाफे पर कुछ असर पड़ सकता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है.
Gold Price Falls Rs 900 to Rs 1.40 Lakh, Silver Crashes Rs 5,000
Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोना लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ और 900 रुपये टूटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला. दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स 512 अंक चढ़कर बंद हुआ.
लगातार पांचवें दिन गिरा सोना, चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 900 रुपये गिरकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोना 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये लुढ़ककर 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था.
वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. हाजिर सोना 10.87 डॉलर यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 3,873.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमत में दो प्रतिशत की गिरावट आई और यह 47.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रुपये में मजबूती के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई.
डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 27 पैसे मजबूत होकर 93.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इसके साथ ही रुपये में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.22 प्रति डॉलर पर खुला था. कारोबार के दौरान इसने 93.91 का उच्च स्तर और 94.25 का निचला स्तर छुआ. अंत में यह 27 पैसे की बढ़त के साथ 93.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. शुक्रवार को रुपया सात पैसे टूटकर 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली से रुपये को समर्थन मिला. हालांकि, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित रखा.
सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 के करीब
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली. वित्तीय, एफएमसीजी और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 512.34 अंक यानी 0.63 प्रतिशत चढ़कर 82,104.79 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 719.20 अंक उछलकर 82,311.65 अंक तक पहुंच गया था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 146.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,291.10 अंक पर बंद हुआ. इस तरह निफ्टी 25,300 के स्तर के करीब पहुंच गया.
Oil Prices to cool down in 2027 will fall below 80 dollar by year end says goldman sachs
Oil Prices: वॉल स्ट्रीट की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने वैश्विक तेल बाजार के बारे में एक महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है. फर्म का कहना है कि अगले साल यानी 2027 में तेल बाजार में काफी बड़ा अधिशेष यानी सरप्लस देखने को मिलेगा, जिससे तेल की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव बढ़ेगा. भले ही आपूर्ति में बाधाओं का खतरा बना रहे, फिर भी कुल मिलाकर उत्पादन मांग से ज्यादा रहेगा.
गोल्डमैन सैक्स को इतना सरप्लस बनने की उम्मीद
गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि 2027 में कच्चे तेल की आपूर्ति अंतिम उपयोग की मांग से रोजाना करीब 20 लाख बैरल ज्यादा रहेगी. इसमें संभावित आपूर्ति व्यवधानों को भी ध्यान में रखा गया है, जो इस अधिशेष का आधा यानी 10 लाख बैरल तक हो सकते हैं. ब्रोकरेज का अनुमान है कि ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का औसत अगले साल 88 डॉलर प्रति बैरल रहेगा और साल के अंत तक यह घटकर 78 डॉलर के आसपास आ जाएगा, क्योंकि युद्ध से जुड़ा जोखिम प्रीमियम धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा.
इस साल अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद तेल बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है. शुरुआत में क्षेत्रीय उत्पादन और शिपमेंट प्रभावित हुए, लेकिन उत्पादकों ने वैकल्पिक निर्यात मार्ग अपनाए और होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रवाह फिर से बहाल कर लिया. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि संघर्ष शुरू होने के बाद पहली बार वैश्विक तेल बाजार अधिशेष की ओर बढ़ रहा है.
अभी 96 डॉलर के पार चल रहा है ब्रेंट क्रूड
हालांकि तेल की कीमतें अभी भी ऊंची ही बनी हुई है. ऑयल प्राइस डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समय से दोपहर 2 बजे ब्रेंट क्रूड 0.50 डॉलर यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 96.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं अमेरिकी स्टैंडर्ड डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.65 डॉलर यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 89.21 डॉलर पर चल रहा था. मर्बन क्रूड 1.42 डॉलर यानी 1.52 फीसदी ऊपर 94.89 डॉलर पर था.
अप्रैल में 126 डॉलर के पार गया था कच्चा तेल
इस साल अप्रैल में कच्चा तेल 126 डॉलर से ऊपर पहुंच गया था, जो 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर था. इस साल अब तक इसका औसत करीब 91 डॉलर प्रति बैरल रहा है. लेकिन गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि भले ही भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहे, लेकिन बढ़ती आपूर्ति और कमजोर मांग के कारण 2027 में तेल की कीमतों में नरमी आने की संभावना मजबूत है.
चीन की मांग से अब नहीं मिलेगा भाव को सपोर्ट
गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि बाजार में आपूर्ति में व्यवधान के ऊंचे जोखिम और उद्योग की अनुकूलन क्षमता के बीच मुकाबला जारी रहेगा. बेस केस में पश्चिम एशिया की आपूर्ति 2025 के औसत से ऊपर जाएगी, क्योंकि शिप-टू-शिप ट्रांसफर और पाइपलाइन बढ़ाने जैसे उपाय चल रहे हैं, जबकि अन्य जगहों पर उत्पादन वृद्धि रुक जाएगी. दुनिया के सबसे बड़े कच्चा तेल आयातक चीन की मांग कीमतों को सहारा देने में ज्यादा मदद नहीं करेगी. परिवहन ईंधन की खपत में लगातार कमजोरी के कारण चीन की तेल मांग पर रोजाना करीब 4 लाख बैरल का नकारात्मक असर पड़ेगा. विश्लेषकों का यह भी अनुमान है कि चीन की कुल तेल मांग 2025 में ही चरम पर पहुंच चुकी है.
Govt Makes Weekly Stock Disclosure Mandatory to Curb Pulses Hoarding
(शरद पाण्डेय)
देश में दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और बाजार में कृत्रिम किल्लत व जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है. उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद, सरकार ने सभी प्रकार की दालों के लिए अनिवार्य स्टॉक घोषणा की व्यवस्था लागू कर दी है. इसके तहत अब देश के सभी स्टॉकिस्ट, मिलर्स, आयातकों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के साथ-साथ बड़ी रिटेल चेन को भी प्रत्येक शुक्रवार दालों के स्टॉक की जानकारी देनी होगी.
तीन घंटे चली उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया फैसला
शुक्रवार को उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों और दाल मिलर्स, आयातकों, ट्रेडर्स, डीलर्स व बड़ी रिटेल चेन के प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक चली. इस बैठक में बाजार में दालों की उपलब्धता और खुदरा कीमतों की समीक्षा की गई. सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से स्टॉक की सही जानकारी दें और बाजार में आपूर्ति को सुचारू बनाए रखें. सरकार का मानना है कि इस साप्ताहिक खुलासे से बाजार में दालों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी.
बंपर उत्पादन और भारी आयात के बावजूद क्यों महंगी हैं दालें?
सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि बंपर पैदावार और भारी स्टॉक के बावजूद आम उपभोक्ताओं को महंगी दालें क्यों खरीदनी पड़ रही हैं. केंद्र सरकार के पास इस समय लगभग 38 लाख टन दालों का सुरक्षित बफर स्टॉक उपलब्ध है.
पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दालों के आयात में करीब 67 फीसद की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और यह आयात कम कीमतों पर किया गया है. चालू वर्ष के दौरान देश में दालों का कुल उत्पादन लगभग 374 लाख मीट्रिक टन हुआ है, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है. अकेले उड़द के उत्पादन में 12 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. वैश्विक बाजारों से भी सप्लाई की स्थिति अच्छी रही है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों का ऊंचा बने रहना पूरी तरह से कृत्रिम प्रतीत हो रहा है.
हर शुक्रवार देना होगा इन प्रमुख दालों का हिसाब
नई व्यवस्था के तहत अब हर शुक्रवार को होने वाली स्टॉक घोषणा से चना, अरहर, उड़द, मूंग और मसूर जैसी प्रमुख दालों के उपलब्ध भंडार की किस्मवार अलग-अलग जानकारी जुटाई जाएगी. मिलर्स, स्टॉकिस्ट, आयातक, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और बड़ी सुपरमार्केट/रिटेल चेन को ये जानकारी देनी होगी. सरकार को उम्मीद है कि इस पारदर्शी निगरानी प्रणाली से जमाखोरी पर लगाम कसेगी. जिन कारोबारियों के घोषित स्टॉक और बाजार में वास्तविक उपलब्धता के आंकड़ों में कोई असामान्य अंतर या गड़बड़ी पाई जाएगी, उन पर संबंधित राज्य सरकारों द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Pulse Prices rising invites action from govt stock disclosure become mandatory for millers
Pulse Prices: देश में तेज होती महंगाई से सरकार चिंतित होने लगी है और इसे काबू करने के उपाय तेज करने लगी है. खुदरा महंगाई के 2 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के ठीक अगले दिन उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को कई अहम कदम उठाए. मंत्रालय ने दाल उद्योग से जुड़े सभी पक्षों के साथ बैठकें की. इनमें बड़े फॉर्मेट वाले रिटेलर्स, प्रोसेसर्स, आयातक, स्टॉकिस्ट और खुदरा विक्रेता शामिल थे. बैठक में सरकार ने साफ कहा कि त्योहारों का सीजन बीतने के बाद दालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की कोई गुंजाइश नहीं बची है.
हर हफ्ते करनी होगी स्टॉक की घोषणा
सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह रहा कि मिलर्स समेत सभी संबंधित पक्षों को अब हर हफ्ते अपने स्टॉक की घोषणा सरकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करनी होगी. यह कदम बाजार में पारदर्शिता लाने और जमाखोरी या सट्टा आधारित कीमत बढ़ाने की कोशिशों को रोकने के लिए उठाया गया है. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों को साप्ताहिक आधार पर स्टॉक डिस्क्लोजर शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
सरकार को नहीं दिख रही सप्लाई साइड में कोई दिक्कत
सरकार का मानना है कि दालों की सप्लाई की स्थिति अच्छी है. खरीफ सीजन की फसल अच्छी रहने की उम्मीद है और रबी सीजन में चना की बुआई भी बेहतर होने वाली है, क्योंकि कुछ क्षेत्र गेहूं से चना की ओर शिफ्ट हो सकते हैं. सरकार के पास पर्याप्त बफर स्टॉक भी उपलब्ध है. अधिकारियों ने बैठक में साफ कहा कि अच्छी उपलब्धता के बावजूद कीमतें बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है. अगर यह रुझान जारी रहा, तो सरकार स्टॉक लिमिट लगाने पर भी विचार कर सकती है.
उत्पादन के आंकड़ों को लेकर भी सरकार ने उद्योग की आशंकाओं को खारिज किया. सरकार का अनुमान है कि 2026-27 में खरीफ तूर का उत्पादन 35.9 लाख टन रहेगा, जबकि उद्योग का अनुमान करीब 25 लाख टन के आसपास है. उड़द को लेकर भी व्यापारियों में नुकसान की अफवाहें थीं, लेकिन मंडियों में उड़द की आवक अच्छी रही है और प्रमुख उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में भी उत्पादन संतोषजनक है. अफ्रीका, म्यांमार और ब्राजील से आयात भी लगातार अच्छा चल रहा है, जिससे बाजार में कमी की कोई संभावना नहीं दिखती.
रूस से पीली मटर का निर्यात होगा तेज
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि रूस सरकार से बातचीत शुरू की गई है, ताकि पीली मटर के निर्यात को भारत के लिए प्राथमिकता दी जा सके. उद्योग ने भी अनुरोध किया था कि रूस के उत्तरी बंदरगाहों से भारत को पीली मटर भेजने के लिए अलग कोटा आवंटित किया जाए. राज्य सरकारों के सचिवों को भी गुरुवार को ही अलग से निर्देश जारी किए गए थे कि वे अपने राज्यों में स्टॉक की गहन जांच करवाएं, ताकि कोई जमाखोरी या सट्टा आधारित गतिविधियां न हो सकें.
इंडस्ट्री ने सरकार को दिए ये सुझाव
उद्योग पक्ष ने अपनी तरफ से कुछ सुझाव भी रखे. उन्होंने बताया कि चने की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण सरकारी एजेंसियों द्वारा टेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि और एक बोलीदाता को बड़ी मात्रा आवंटित करना है. इससे स्टॉक सीधे बाजार में आने के बजाय स्टॉकिस्टों के पास चला जाता है. इंडस्ट्री ने सुझाव दिया कि सरकारी बिक्री में छोटी-छोटी मात्रा आवंटित की जाए और लिफ्टिंग की अवधि भी कम की जाए, ताकि माल जल्दी बाजार में आए. दालों के साथ-साथ चीनी उद्योग को भी चेतावनी दी गई. जो इकाइयां स्टॉक की सीमा के नियमों का पालन नहीं कर रही थीं, उनके खिलाफ अतिरिक्त दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा की गई.
Edible Oil Prices May Rise Further as El Nino Threatens Palm Oil Output
Edible Oil Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भू-राजनीतिक तनाव और मौसम की मार का असर अब खाद्य तेलों की चाल पर साफ दिखने लगा है. रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण सूरजमुखी बाजार में हलचल तेज हो गई है, तो दूसरी तरफ अल-नीनो के असर से आने वाले दिनों में पाम तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
रूस-यूक्रेन तनाव से सूरजमुखी बाजार में सतर्कता
रूस की ओर से यूक्रेन के खाद्य उद्योग ढांचे, विशेषकर सूरजमुखी और वनस्पति तेल संयंत्रों पर हमलों की आशंका से वैश्विक बाजार में जोखिम प्रीमियम काफी बढ़ गया है, जिससे सूरजमुखी तेल की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है. यूक्रेन वैश्विक बाजार में सूरजमुखी बीज और तेल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है. यदि भंडारण, क्रशिंग इकाइयों और बंदरगाह ढांचे को नुकसान पहुंचता है, तो निर्यात आपूर्ति में भारी गिरावट आ सकती है. हालांकि बुल्गारिया और मोल्दोवा से आपूर्ति फिलहाल स्थिर है, लेकिन बड़े पैमाने पर यूक्रेन की भरपाई करना आसान नहीं होगा, जिससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ सकता है और कीमतें ऊपर जा सकती हैं. इन हमलों का एक उद्देश्य यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और कृषि उत्पादों में रूस की निर्यात हिस्सेदारी बढ़ाना भी है.
अल-नीनो से पाम तेल का उत्पादन घटने की आशंका
एक अनुमान के अनुसार, अल-नीनो से जुड़ी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण साल 2027 में दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल उत्पादक और निर्यातक देश इंडोनेशिया का उत्पादन लगभग 10 फीसदी तक घट सकता है. पाम तेल उत्पादकता पर अल-नीनो का असर तुरंत नहीं दिखता, बल्कि इसका प्रभाव 5 से 18 महीने के अंतराल के बाद सामने आता है. यहां तक कि बारिश सामान्य होने के बाद भी उत्पादन पर दबाव बना रह सकता है और इसका असर 2028 तक खिंच सकता है.
मलेशिया ने संदर्भ मूल्य घटाया
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक मलेशिया में फिलहाल उत्पादन में सुधार देखा जा रहा है. मलेशियन पाम ऑयल एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में कुल उत्पादन 22.3 लाख टन रहा, जो सितंबर की तुलना में 5.53 फीसदी अधिक है। इसमें बोर्निया (+9.45%) और सबाह (+10.94%) की प्रमुख हिस्सेदारी रही. मलेशिया ने दिसंबर महीने के लिए क्रूड पाम तेल का संदर्भ मूल्य घटाकर 4,259.70 रिंगट प्रति टन तय किया है, जो पहले 4,323.78 रिंगट प्रति टन था. हालांकि, मूल्य 4,050 रिंगट प्रति टन से ऊपर होने के कारण निर्यात शुल्क 10 फीसदी पर पूरी तरह अपरिवर्तित रखा गया है. इससे संकेत मिलता है कि मलेशिया निकट अवधि में पाम तेल के ऊंचे मूल्य स्तर को बनाए रखना चाहता है.
उपभोक्ता मामले विभाग के मूल्य निगरानी कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक तेलों का औसत दैनिक खुदरा मूल्य
12 नवंबर 2026 को खाद्य तेलों के औसत खुदरा भाव
खाद्य तेल
12 नवंबर 2026
एक साल पहले
बढ़ोतरी
मूंगफली तेल
209.40 रुपये/किग्रा
186.67 रुपये/किग्रा
12.18%
सरसों तेल
211.21 रुपये/किग्रा
186.67 रुपये/किग्रा
13.15%
वनस्पति तेल
170.38 रुपये/किग्रा
156.54 रुपये/किग्रा
8.84%
सोया तेल
168.84 रुपये/किग्रा
146.67 रुपये/किग्रा
15.12%
सूरजमुखी तेल
190.56 रुपये/किग्रा
164.46 रुपये/किग्रा
15.87%
पाम तेल
153.43 रुपये/किग्रा
133.02 रुपये/किग्रा
15.34%
Gold Fall For 3rd Day, Drops Rs 2,200 to Rs 1.43 Lakh; Silver Steady
Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन खत्म होने के साथ ही कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखे जाने लगी है. सोने की कीमतों (Gold Prices) में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोना 2,200 रुपए फिसल गया और 1.43 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया. घरेलू बाजार में लगातार कमजोर रुख और खरीदारी में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. हालांकि, सोने के उलट चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ. चांदी का भाव 1,87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा.
Gold Price in Delhi Today: दो दिन में 3,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 2,200 रुपए घटकर 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें सभी टैक्स शामिल हैं. बुधवार को गोल्ड 800 रुपए गिरकर 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मंगलवार को 1,46,400 रुपए था. दो दिन में सोना 3,000 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया.
सोने की कीमतों में गिरावट की वजह
कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में लगातार कमजोर रुख और खरीदारी में सुस्ती के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 39.93 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी गिरकर 3,950 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.17 फीसदी टूटकर 51.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
डॉलर मजबूत हुआ तो सोने-चांदी पर बढ़ेगा दबाव
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी विभाग के प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में आगे की चाल सोने की कीमतों के लिए अहम रहेगी. अगर डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर को मजबूती से पार कर जाता है, तो यह बढ़कर 104.50 तक पहुंच सकता है. ऐसा होने पर सोने और चांदी की कीमतों पर गिरावट का दबाव और बढ़ सकता है.
दरअसल, डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग प्रभावित हो सकती है. गुरुवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स गिरावट के साथ 102.88 पर कारोबार कर रहा था.
Gold Falls Rs 800 to Rs 1.45 lakh, Silver Drops Rs 5,000
धनतेरस और दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 800 रुपए सस्ता होकर 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में 5,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेज गिरावट आई है. घरेलू बाजार में कमजोर कारोबार और दिवाली की छुट्टियों के कारण कई स्थानीय बाजार बंद रहने से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव देखने को मिला.
Gold-Silver Price Today: सोना 800 रुपए गिरकर 1,45,600 रुपए पर
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 800 रुपए गिरकर 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया. मंगलवार को इसका भाव 1,46,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस तरह सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई.
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई. दो कारोबारी सत्र तक स्थिर रहने के बाद बुधवार को चांदी 5,000 रुपए टूटकर 1,87,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 1,92,500 रुपए प्रति किलोग्राम था.
सोने की कीमतों में तेजी की राह मुश्किल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, दिवाली की छुट्टियों के दौरान घरेलू बाजार में कारोबार कमजोर रहा. कई स्थानीय बाजार बंद होने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा. महंगाई लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना रहा है. इससे अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं. इसका असर डॉलर और अमेरिकी सरकारी बॉन्ड से मिलने वाले रिटर्न पर भी पड़ सकता है. डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत रहने से सोने की कीमतों में तेजी आने की संभावना सीमित हो सकती है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में तेजी
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. बुधवार को हाजिर बाजार में सोना (Spot Gold) मामूली बढ़त के साथ 4,047.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और यह 52.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी. पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई थी. इसके बाद अब सोना 4,051 डॉलर प्रति औंस के आसपास अपनी स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा है.
अमेरिका-ईरान बातचीत और कच्चे तेल पर भी नजर
सोने और चांदी की कीमतों पर भू-राजनीतिक घटनाक्रम का भी असर पड़ रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि US-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध लगभग खत्म हो चुका है, अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदें बढ़ती दिखीं. हालांकि, ईरान अब भी अपनी कई मांगों पर कायम है. इनमें उसकी जब्त संपत्तियों को मुक्त करना, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, प्रतिबंधों में ढील देना और सभी मोर्चों पर संघर्ष समाप्त करना शामिल है. पिछले 10 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 25 फीसदी की गिरावट आई है. अगर शांति वार्ता से कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Pulse Prices rising rings alarm Govt to take stock declaration steps soon
Pulse Prices: दालें भारतीय परिवारों की थाली का अहम हिस्सा हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इनकी कीमतों में हुई बढ़ोतरी आम आदमी के बजट को प्रभावित कर रही है. मंगलवार को देशभर में तूर दाल की औसत खुदरा कीमत 135.22 रुपए प्रति किलो और चना (ग्राम) की कीमत 95.23 रुपए प्रति किलो पहुंच गई. ये कीमतें पिछले साल की तुलना में क्रमशः 20 फीसदी और 10 फीसदी ज्यादा हैं. नवंबर की शुरुआत में चना की कीमतें भी अक्टूबर के मुकाबले 5.53 फीसदी बढ़कर 94.54 रुपए प्रति किलो हो गईं. सितंबर 2026 में दालों की श्रेणी में खुदरा मुद्रास्फीति 4.68 फीसदी रही, जो चिंता का विषय बन गई है.
पर्याप्त सुरक्षित भंडार, फिर भी भाग रहीं कीमतें
सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कीमतें क्यों बढ़ रही हैं, यह सवाल अब उपभोक्ता मामलों के विभाग के सामने है. विभाग के सचिव निधि खरे का कहना है कि पर्याप्त बफर स्टॉक और मजबूत आपूर्ति होने के बावजूद कुछ कार्टेल जैसी गतिविधियों का संदेह है, जो कीमतों को ऊपर धकेल रही हैं. सरकार फिलहाल आयातकों, थोक विक्रेताओं, मिलर्स और अन्य बाजार भागीदारों के स्टॉक रखने के पैटर्न की जांच कर रही है. साथ ही आयात के आगमन और घरेलू जरूरत का आकलन भी किया जा रहा है. विभाग का कहना है कि आयातित दालों को लंबे समय तक बंदरगाहों, बॉन्डेड गोदामों या विशेष आर्थिक क्षेत्रों में रोककर रखने से घरेलू बाजार में आपूर्ति समय पर नहीं पहुंच पाती और इससे बाजार का मूड प्रभावित होता है.
अभी सुरक्षित भंडार में विभिन्न दालों की स्थिति
सरकार के पास इस समय दालों का रिकॉर्ड 38 लाख टन बफर स्टॉक है, जबकि मानक 35 लाख टन है. इसमें चना 16.1 लाख टन, तूर 9.7 लाख टन, मूंग 6.4 लाख टन, मसूर 5.3 लाख टन और उड़द 44 हजार टन शामिल है. घरेलू चना उत्पादन भी 2025-26 फसल वर्ष में बढ़कर 125.1 लाख टन हो गया है, जो पिछले साल के 111 लाख टन से 12.6 फीसदी ज्यादा है. अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान दालों का आयात भी 67 फीसदी बढ़कर 20.6 लाख टन पहुंच गया. भारत अपनी सालाना जरूरत का करीब 18 से 20 फीसदी दालें कनाडा, रूस, ब्राजील, म्यांमार और अफ्रीका से मंगवाता है. फिर भी कीमतें नियंत्रण से बाहर होती दिख रही हैं.
इस तरह के कदम उठा सकती है सरकार
इस स्थिति को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का विभाग व्यापारियों, प्रोसेसरों और खुदरा विक्रेताओं के लिए स्टॉक की घोषणा अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है. इससे होर्डिंग और कृत्रिम कमी पैदा करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. विभाग ने गुरुवार को राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है, ताकि पूरे देश की स्थिति का जायजा लिया जा सके और संयुक्त रणनीति बनाई जा सके. इससे पहले विभाग ने तमिलनाडु के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. राज्य में तूर और उड़द की खुदरा कीमतें राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा बढ़ गई थीं, इसलिए वहां थोक विक्रेताओं के लिए 200 टन, खुदरा विक्रेताओं के लिए 5 टन और मिलर्स के लिए प्रोसेसिंग क्षमता के आधार पर स्टॉक रखने की सीमा तय करने की अनुमति दी गई है. आयातकों को भी माल आने के 45 दिन से ज्यादा स्टॉक नहीं रखने दिया जाएगा.
अल नीनो भी बढ़ा रहा है उपज पर खतरा
अल नीनो के खतरे को देखते हुए सरकार पहले से सतर्क है. रबी फसलों पर इसके असर की आशंका के चलते उपभोक्ता मामलों के विभाग ने कृषि और किसान कल्याण विभाग से चना की खेती बढ़ाने की अपील की है. चना देश की कुल दाल उत्पादन में करीब 50 फीसदी हिस्सा रखता है और मौसम के उतार-चढ़ाव से कम प्रभावित होता है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में चने का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी कमी से बचा जा सके.
Brent Crude Price Falls below $90: Concerns Regarding Iran Strikes Ease
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है. ब्रेंट क्रूड का भाव मंगलवार को गिरकर 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी तेल की कीमतों में करीब 6 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. अगस्त के बाद कच्चे तेल का यह सबसे निचला स्तर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले की जरूरत नहीं होने के संकेत देने से तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है. इससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव आया है.
Oil Price Today: ब्रेंट क्रूड कुछ समय के लिए 90 डॉलर के नीचे आया
ऑयल प्राइस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड के जनवरी एक्सपायरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 90.67 डॉलर प्रति बैरल पर आया हुआ था. इससे पहले, ब्रेंट क्रूड के भाव कुछ समय के लिए 90 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे चले गए थे. इसी तरह, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड में भी 2.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 84.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले सोमवार के कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.85 फीसदी टूट गई थी.
ट्रंप के बयान से तेल की कीमतों में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान माना जा रहा है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध काफी जल्द खत्म हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बहुत विनम्रता से बातचीत कर रहा है. व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष को खत्म करने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है. उनके मुताबिक, ईरान की सैन्य ताकत प्रभावी रूप से खत्म हो चुकी है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत मौजूदा स्थिति को बनाए रखने के पक्ष में होंगे. इसमें ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखना और उसे जमीन के रास्ते उन्नत हथियारों तथा अन्य सामग्रियों के परिवहन से रोकना शामिल है. अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद आए इन संकेतों से बाजार में संभावित रूप से संघर्ष कम होने की उम्मीद बढ़ी है.
तेल सस्ता होने से महंगाई का दबाव घटा
तेल सस्ता होने से महंगाई बढ़ने का दबाव कम हो सकता है. दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों का असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. तेल महंगा होने से ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ती है, जिसका असर दूसरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. ऐसे में तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं.
कच्चे तेल में नरमी से भारत को कैसे होता है फायदा?
भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से देश के आयात बिल में कमी आ सकती है. इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और चालू खाता घाटा (CAD) कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही, महंगाई पर दबाव घटने और रुपये को सहारा मिलने की संभावना भी रहती है. घरेलू कंपनियों की बात करें तो तेल की कीमतें घटने से पेंट, टायर, एविएशन, लॉजिस्टिक्स, केमिकल और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है. इन कंपनियों की उत्पादन लागत या परिचालन खर्च में कमी आ सकती है, जिससे मुनाफे का मार्जिन बेहतर होने की संभावना रहती है.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Gold Investors get Rupee as rescue domestic prices fall 15% wrt 21% in global markets
Gold Investors: रिकॉर्ड रैली के बाद सोने की कीमतें अब सुस्ता रही हैं. इस साल वैश्विक स्तर पर सोने की चमक कम हुई है. हालांकि साल 2026 में सोने की कीमतों में हुई तेज गिरावट ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजार के बीच बड़ा फर्क दिखाया है. एक्सिस म्यूचुअल फंड की नवंबर 2026 की रिपोर्ट ‘गोल्ड एंड सिल्वर फ्रॉम यूफोरिया टू इक्विलिब्रियम’ के अनुसार, 30 जनवरी से 30 अक्टूबर के बीच वैश्विक स्तर पर डॉलर में सोने की कीमत 21.4 फीसदी गिर गई. वहीं भारत में रुपए के हिसाब से यह गिरावट सिर्फ 14.9 फीसदी रही. यानी करीब 6.5 पर्सेंटेज पॉइंट का अंतर रहा, जिससे भारतीय निवेशकों को कुछ राहत मिली.
घरेलू निवेशकों को ऐसे मिली रुपए से मदद
इस अंतर की मुख्य वजह रुपए का कमजोर होना और आयात शुल्क में बढ़ोतरी है. 2026 के दौरान रुपया लगभग 89 रुपए प्रति डॉलर से गिरकर 96 रुपए प्रति डॉलर हो गया. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है, इसलिए कमजोर रुपए से घरेलू कीमत बढ़ जाती है और वैश्विक गिरावट का असर कम पड़ता है. उदाहरण के लिए अगर वैश्विक कीमत 10 फीसदी गिरे और रुपया 5 फीसदी कमजोर हो, तो रुपए में सोने के भाव में गिरावट करीब 5.5 फीसदी ही रहती है.
इसके अलावा आयात शुल्क बढ़ने से भी मदद मिली है. मार्च 2026 में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. इससे आयातित सोने की लैंडेड कॉस्ट बढ़ गई और घरेलू कीमतों को सहारा मिला. हालांकि ये दोनों फैक्टर भारतीय बाजार को वैश्विक रुझान से थोड़ा अलग रखते हैं, लेकिन जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं करते.
नवंबर में दिखी सोने की कीमतों में उठापटक
नवंबर में घरेलू कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ रिकवरी भी दिखी. एक नवंबर को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,38,880 रुपए था, जो नौ नवंबर को 1,44,600 रुपए हो गया. यानी करीब 5,720 रुपए या 4.12 फीसदी की बढ़त आई. 22 कैरेट सोना भी 1,27,300 रुपए से बढ़कर 1,32,550 रुपए पर पहुंच गया. 5 नवंबर को 24 कैरेट 1,46,020 रुपए के पीक पर पहुंचा था, फिर थोड़ी गिरावट आई, जिसके बाद फिर से उछला.
सोने पर सकारात्मक बना हुआ है एक्सिस एमएफ
एक्सिस म्यूचुअल फंड सोने पर संरचनात्मक और अल्पकालिक दोनों नजरिए से सकारात्मक बना हुआ है. फंड हाउस का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जल्द रोक सकता है. बाजार जहां सितंबर 2027 तक 2-3 और बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहा था, वहीं एक्सिस को लगता है कि दरें 4.25 फीसदी के आसपास रुक सकती हैं. इससे डॉलर कमजोर हो सकता है और रियल यील्ड घटेगी, जो सोने के लिए अच्छा रहेगा.
इस हिसाब से सोना खरीदने की सलाह
सेंट्रल बैंकों की मांग भी मजबूत है. 2026 की पहली तिमाही में शुद्ध खरीद 57 टन थी, जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 289 टन हो गई. भारतीय निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि रुपए की मजबूती या आयात शुल्क में कमी घरेलू कीमतों को गिरा सकती है. वहीं रुपए की और कमजोरी सहारा दे सकती है. एक्सिस एमएफ सलाह देता है कि सोने में चरणबद्ध तरीके से निवेश करें. इसे पोर्टफोलियो का मुख्य डायवर्सिफायर मानें, न कि अल्पकालिक सट्टा.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Gold and silver prices will depend on US-Iran tensions and global inflation data
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह दबाव रहने की आशंका है. बाजार विश्लेषकों ने यह राय जताई है. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और महंगाई के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी. इसके अलावा निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों तथा अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे. औद्योगिक धातुओं की कीमतों के लिहाज से चीन के आर्थिक आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भू-राजनीतिक लिहाज से बाजार की दिशा तय करने वाला प्रमुख कारक बना रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमलों की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने तेहरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति होने का भी दावा किया है. इससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है. निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ-साथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर रहेगी.’’
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा पिछले सप्ताह 3,682 रुपए यानी करीब तीन फीसदी बढ़कर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी का वायदा भाव 5,655 रुपए यानी 3.15 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सप्ताह के दौरान 176 डॉलर यानी 4.5 फीसदी बढ़कर 4,074.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी 2.6 डॉलर यानी 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
मेर ने कहा कि अमेरिका के गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और उपभोक्ता धारणा में सुधार के कारण शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रहा. इससे डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल में बढ़ोतरी हुई. हालांकि, सप्ताह के मध्य में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद कीमतों में तेज उछाल आया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं ने सप्ताह के दौरान चार फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की. मेर के मुताबिक शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा अनुबंधों में फिर बिकवाली का दबाव देखा गया. दोनों धातुएं क्रमशः करीब 4,074 डॉलर और 52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुईं.
Samvat 2082 Gold-Silver shines but bitcoin falls more than 25%
Samvat 2082: पिछली दिवाली पर अगर आपने एक लाख रुपए अपने पास रखे होते और अलग-अलग जगहों पर लगा दिए होते, तो आज आपके पास कितना पैसा होता? सम्वत 2082 के पूरे साल का हिसाब निकालें, तो नतीजे चौंकाने वाले हैं. कुछ निवेश विकल्पों ने आपकी जेब भरी, तो कुछ ने पैसे को काफी हद तक घटा दिया. जैसे इस बार पारंपरिक सोना-चांदी ने फिर से अपनी चमक दिखाई, जबकि आधुनिक विकल्पों जैसे बिटकॉइन में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सबक सिखाया.
चांदी ने दिया सबसे ज्यादा 12.80% रिटर्न
सबसे ज्यादा फायदा चांदी ने दिया. पिछले साल दिवाली के आसपास चांदी का भाव 1,69,103 रुपए प्रति किलो था. अब यह बढ़कर 1,90,741 रुपए प्रति किलो हो गया है. इसमें 12.80 फीसदी का रिटर्न मिला. यानी एक लाख रुपए का निवेश आज 1,12,796 रुपए का हो गया. सोने में भी अच्छी कमाई हुई. 24 कैरेट सोना 1,34,096 रुपए प्रति 10 ग्राम से चढ़कर 1,46,165 रुपए पर पहुंच गया. इसमें 9 फीसदी का रिटर्न मिला. मतलब एक लाख रुपए का सोना आज 1,09,000 रुपए का हो गया. दोनों धातुओं ने साफ दिखाया कि अनिश्चित समय में सुरक्षित ठिकाने ही अभी भी काम आते हैं.
बिटकॉइन ने 1 साल में 25.50% डुबोया
शेयर बाजार की बात करें तो निफ्टी 50 ने निराश किया. पिछले साल 25,868.60 अंक पर बंद होने वाला इंडेक्स अब 25,030.35 अंक पर आ गया. यानी इसमें 3.24 फीसदी की गिरावट आई. मतलब साफ है कि एक लाख रुपए का निवेश घटकर 96,760 रुपए रह गया. सबसे बड़ा झटका बिटकॉइन ने दिया. पिछले साल लगभग 95.46 लाख रुपए का बिटकॉइन अब करीब 71.12 लाख रुपए पर आ गया. इसमें लगभग 25.50 फीसदी का नुकसान हुआ. यानी एक लाख रुपए का निवेश घटकर महज 74,501 रुपए रह गया. क्रिप्टोकरेंसी का यह प्रदर्शन याद दिलाता है कि इसमें जोखिम कितना ऊंचा होता है.
इस दिवाली निवेश शुरू करते समय दें ध्यान
यह तुलना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दिवाली पर लोग अक्सर नए निवेश की शुरुआत करते हैं. कुछ लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, तो कुछ शेयर या डिजिटल संपत्तियों की तरफ भागते हैं. सम्वत 2082 ने दिखाया कि बाजार की चाल किसी एक रास्ते पर नहीं चलती. वैश्विक तनाव, मुद्रा की चाल और मांग-आपूर्ति के समीकरण अलग-अलग परिसंपत्तियों को अलग तरह से प्रभावित करते हैं. सोना और चांदी सुरक्षित माने जाते हैं, इसलिए दबाव के समय इनमें खरीदारी बढ़ जाती है. वहीं शेयर बाजार में सेक्टोरल दबाव और मुनाफावसूली का असर दिखता है. बिटकॉइन जैसे विकल्पों में उतार-चढ़ाव बहुत तेज होता है.
कुल मिलाकर सम्वत 2082 का सबक साफ है. निवेश में विविधता रखना जरूरी है. सिर्फ एक जगह पूरा पैसा लगाने से नुकसान का खतरा बढ़ जाता है. जो लोग सोना-चांदी के साथ शेयरों में भी संतुलित तरीके से निवेश करते हैं, वे लंबी अवधि में बेहतर स्थिति में रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अमर उजाला/बोनस की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Gold Price Target: Rates May Hit Rs 1.68 Lakh in 6-12 Months
Gold Price Target: सोने की कीमतों में आने वाले महीनों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है. घरेलू बाजार में सोने का भाव अगले 6-12 महीनों में बढ़कर 1.60 लाख से 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है। निवेश मांग जारी रहने और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) की ताजा तिमाही सर्राफा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,700 डॉलर तक जा सकता है सोना
एमओएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यम अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,500 से 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. हालांकि, अल्पावधि में घरेलू बाजार में सोने का भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में सोने की असाधारण तेजी के बाद 2026 में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, लगातार महंगाई, ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल और वैश्विक घटनाक्रमों ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया है.
जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना, फिर आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत जनवरी 2026 में करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. इसके बाद कीमतें गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं और फिर उनमें सुधार देखने को मिला. चांदी की कीमत भी 100 डॉलर प्रति औंस के पार जाने के बाद तेज गिरावट का शिकार हुई. रुपये और डॉलर की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव ने घरेलू सर्राफा बाजार की अस्थिरता को और बढ़ाया. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की एकतरफा तेजी के मुकाबले इस साल बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव रहा है. यह वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और मौद्रिक नीतियों को लेकर बदलती उम्मीदों को दर्शाता है.
दस साल में 30 हजार से 1.5 लाख रुपये हुआ सोने का भाव
घरेलू बाजार में दिवाली के दौरान सोने की कीमत 2016 में करीब 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 2026 में बढ़कर लगभग 1.5 लाख रुपये हो गई है. इस तरह पिछले एक दशक में सोने के भाव में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐतिहासिक रुझानों के मुताबिक, त्योहारी मांग का संबंध अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव के बजाय घरेलू प्रीमियम, आयात और भौतिक खरीदारी की मात्रा से अधिक रहा है. ऐतिहासिक प्रदर्शन यह भी बताता है कि दिवाली के बाद के 30 दिनों की तुलना में दिवाली से पहले के 30 दिनों में सोने ने आमतौर पर बेहतर रिटर्न दिया है.
फेड की नीति, डॉलर और महंगाई तय करेंगे सोने की दिशा
एमओएफएसएल के जिंस शोध प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोना सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपना महत्व बनाए हुए है. हालांकि, निकट भविष्य में इसकी कीमतों की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति, महंगाई के रुझान, अमेरिकी डॉलर की चाल और वास्तविक बॉन्ड प्रतिफल से तय होगी.
AISTA has demanded an increase in the minimum selling price of sugar from Rs 31 to Rs 42 per kilogram
चीनी कारोबारियों के संगठन एआईएसटीए ने सरकार से चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रुपए से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति किलोग्राम करने की मांग की है. यह मांग ऐसे समय की गई है, जब एक समिति गन्ना किसानों के असंतोष के कारणों की जांच कर रही है. अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने सरकार द्वारा तय गन्ने के मूल्य को ‘‘उचित और न्यायसंगत’’ बताते हुए इसका समर्थन भी किया है. संगठन ने 13 अक्टूबर को गठित चार सदस्यीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुति में ये मांगें रखीं. नीति आयोग के पूर्व सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता वाली यह समिति मुख्य रूप से कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए बनाई गई है.
समिति ने चार नवंबर को बेंगलुरु और उसके बाद पुणे में गन्ना किसानों से मुलाकात की. एआईएसटीए का एक प्रतिनिधिमंडल पुणे में हुई बैठक में शामिल हुआ. एआईएसटीए के चेयरमैन प्रफुल विठलानी ने कहा कि चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य फरवरी 2019 से नहीं बदला है. इसे कम से कम 4,200 रुपए प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए, ताकि चीनी मिलें अपनी उत्पादन लागत से कम कीमत पर चीनी न बेचें. सरकार ने पांच मई को 2026-27 के चीनी सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 365 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था. यह मूल्य 10.25 फीसदी की मूल चीनी ‘रिकवरी दर’ से जुड़ा है.
विठलानी ने कहा कि उस समय संबंधित पक्षों ने इस मूल्य को व्यापक रूप से स्वीकार किया था. उन्होंने बयान में कहा कि हमें इस समय उसी मुद्दे पर आंदोलन करने का कोई कारण नजर नहीं आता. एआईएसटीए ने साथ ही कहा कि भारत में गन्ने की कीमतें दुनिया में सबसे अधिक कीमतों में शामिल हैं. संगठन ने समिति से गुजरात में इस्तेमाल की जा रही भुगतान व्यवस्था का अध्ययन करने का आग्रह किया. इसके प्रस्तावित दो स्तरीय मॉडल के तहत किसान यह विकल्प चुन सकते हैं कि गन्ने की आपूर्ति के सात से 14 दिन के भीतर उन्हें पूरा एफआरपी मिल जाए या तीन किस्तों में भुगतान स्वीकार करने पर एफआरपी के साथ 10 फीसदी अतिरिक्त राशि मिले.
उद्योग ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिलाने के सरकार के कार्यक्रम के तहत एथनॉल आसवन संयंत्र बनाने के प्राप्त किए गए कर्ज के मामले में भी राहत मांगी है. एआईएसटीए ने कहा कि खराब मौसम के कारण चालू और अगले चीनी सत्र में अतिरिक्त ‘सुक्रोज’ की उपलब्धता सीमित रहने की आशंका है. इससे एथनॉल का उत्पादन घटेगा और मिलों के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा. संगठन ने प्रभावित चीनी आधारित एथनॉल परियोजनाओं के लिए मूलधन और ब्याज के भुगतान पर दो साल की रोक लगाने की मांग की है. साथ ही, उसने कहा है कि इस अवधि में कर्ज को फंसे कर्ज में बदलने से रोकने के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करे.
Crude Oil Prices on boil again Brent nears 100 dollar after fresh attacks on tankers
Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतें आज सप्ताह के अंतिम दिन एक बार फिर उबाल पर नजर आ रही हैं. वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 91 डॉलर से ऊपर चढ़ गया है. बुधवार को भारी गिरावट के बाद गुरुवार को तेल बाजार में मजबूत वापसी हुई और आज शुक्रवार को भी यह रफ्तार कायम दिख रही है. ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र में 3.67 डॉलर यानी करीब 3.88 फीसदी की बढ़त के साथ 98.29 डॉलर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई में 2.40 डॉलर यानी 2.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 90.52 डॉलर पर बंद हुआ था.
सुबह के कारोबार में तेल के ताजा भाव
ऑयल प्राइस डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समय से सुबह के 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड 1.24 डॉलर यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 99.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं अमेरिकी स्टैंडर्ड डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.80 डॉलर यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 91.32 डॉलर पर चल रहा था. मर्बन क्रूड 5 डॉलर यानी 4.96 फीसदी नीचे 95.89 डॉलर पर आया हुआ था. जबकि नैचुरल गैस 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 2.990 डॉलर पर था.
इस कारण शांति की उम्मीद धुंधली
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह खाड़ी क्षेत्र में तेल टैंकरों पर जारी हमले हैं. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, रविवार से अब तक कम से कम 5 जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं. अक्टूबर में भी 35 जहाजों पर हमले हुए थे, जो इस संघर्ष की शुरुआत के बाद किसी भी महीने का सबसे ऊंचा आंकड़ा था. होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील मार्ग पर ये हमले वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी कुछ टैंकरों और एक टगबोट में आग लगने की पुष्टि की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई कदम वाशिंगटन की मंजूरी के बिना नहीं उठा सकता. उन्होंने आगे की कार्रवाई या मौजूदा स्थिति को स्वीकार करने के बीच फैसला लेने की बात कही. ट्रंप के इन बयानों और मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद बाजार में शांति वार्ता की उम्मीदें बढ़ी थीं, जिसके कारण बुधवार को तेल की कीमतों में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी. लेकिन टैंकरों पर नए हमलों ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया और कीमतें फिर चढ़ गईं.
140 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल
गोल्डमैन सैक्स ने आपूर्ति से जुड़े जोखिम के बढ़ने का हवाला देते हुए तेल की कीमत पर पूर्वानुमान बढ़ा दिए हैं. बैंक ने दिसंबर के लिए ब्रेंट क्रूड का अनुमान 90 डॉलर से बढ़ाकर 105 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है, जबकि डब्ल्यूटीआई का अनुमान 81 डॉलर से बढ़ाकर 94 डॉलर कर दिया गया है. अगर खाड़ी क्षेत्र का तेल उत्पादन 2025 के औसत से 3.5 मिलियन बैरल प्रति दिन कम बना रहता है, तो ब्रेंट 2027 में 140 डॉलर तक भी जा सकता है और औसत 130 डॉलर के आसपास रह सकता है. यूरेशिया ग्रुप का भी मानना है कि संघर्ष और बढ़ने पर ब्रेंट 110 से 125 डॉलर के दायरे में पहुंच सकता है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सऊदी अरब और कतर के समकक्षों से क्षेत्रीय स्थिरता पर बातचीत की, लेकिन वाशिंगटन और तेहरान के बीच अभी भी बड़े मतभेद बने हुए हैं. ईरान चाहता है कि अमेरिका उसके बंदरगाहों से नौसैनिक नाकाबंदी हटाए, प्रतिबंध कम करे और जब्त संपत्तियां जारी करे. सऊदी अरब ने भी यानबू तेल निर्यात केंद्र पर संभावित खतरे की चेतावनी जारी की है, जबकि यमन के हूती विद्रोही दमाम हवाई अड्डे पर हमले का दावा कर रहे हैं. जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का कहना है कि इस युद्ध का आगे का रुख तय करना अभी भी मुश्किल है, क्योंकि कई आर्थिक सीमाएं पार हो चुकी हैं और कोई स्पष्ट रणनीति नजर नहीं आ रही.
ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बरकरार
मतलब ऊर्जा बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. एक तरफ शांति की उम्मीदें कीमतों को नीचे रखने की कोशिश कर रही हैं, तो दूसरी तरफ टैंकरों पर हमले और पश्चिम एशिया की नाजुक स्थिति आपूर्ति के जोखिम को जिंदा रखे हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक स्थायी राजनयिक समाधान नहीं निकलता, तब तक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और भू-राजनीतिक प्रीमियम ऊंचा बना रहेगा.
CNG price in Ahmedabad crosses Rs 100 per kilogram
CNG Price Hike: गुजरात के अहमदाबाद में अदाणी समूह के सीएनजी स्टेशन पर सीएनजी की कीमत पहली बार 100 रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है. कंपनी ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के दाम में 2.30 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी कीमत 98.47 रुपए से बढ़कर 100.77 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.
फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एफजीपीडीए) के कोषाध्यक्ष तनसुख पटेल ने बृहस्पतिवार को इस बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके बाद अहमदाबाद में अब सीएनजी की कीमत पेट्रोल के करीब पहुंच गई है. शहर में पेट्रोल की खुदरा कीमत 101.83 रुपए प्रति लीटर है. पटेल ने बताया कि अहमदाबाद में अदाणी के करीब 50 सीएनजी स्टेशन हैं. वहीं, एफजीपीडीए के अध्यक्ष मेहुल पटेल के मुताबिक, वडोदरा में सीएनजी की कीमत बढ़कर 98.95 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है.
Gold Silver Price Today: Precious Metals Surge ahead of Dhanteras
Gold Silver Rate Today: धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों को महंगाई का झटका सहने के लिए तैयार रहना होगा. सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने के दाम में 2,200 रुपए का उछाल आया और यह करीब 1.49 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी 1,500 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई. इससे पहले, बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी. त्योहारों से पहले सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ना इसकी प्रमुख वजह है.
Gold Price: सोना 2,200 रुपए चढ़कर 1,48,800 रुपए पर
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपए बढ़कर 1,48,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया. बुधवार को इसका भाव 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह, चांदी की कीमत में भी तेजी जारी रही. गुरुवार को चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,93,000 रुपए प्रति किलोग्राम था.
2 दिन में सोना 7,000 तो चांदी 10,500 रुपए चढ़ी
मंगलवार को सोना 1,41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,84,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी. बुधवार को सोने में 4,800 रुपए और चांदी में 9,000 रुपए की तेजी आई थी. इस तरह दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमत कुल 7,000 रुपये और चांदी की कीमत 10,500 रुपये बढ़ चुकी है.
धनतेरस से पहले बढ़ी सोने-चांदी की खरीदारी
कारोबारियों के मुताबिक, शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दिवाली होने के कारण सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ी है. धनतेरस पर कीमती धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है. इसी वजह से ज्वैलर्स, खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्टों ने खरीदारी तेज कर दी है. इसके अलावा, निवेश के लिए भी सोने-चांदी की मांग बनी हुई है. खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा मिला है.
पिछले धनतेरस के मुकाबले सोना 13% महंगा
इस साल त्योहारों के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी पिछले साल के मुकाबले भी साफ दिखाई दे रही है. पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोने की कीमत 1,32,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी 1.70 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर थी. पिछले धनतेरस से अब तक सोने की कीमत में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान घरेलू बाजार में सोने का भाव 1.40 लाख से 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक बढ़ी
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. गुरुवार को हाजिर सोना 65.12 डॉलर यानी करीब 2 फीसदी बढ़कर 4,125.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसने 4,100 डॉलर का स्तर पार कर लिया. वहीं, चांदी की कीमत करीब 1 फीसदी बढ़कर 52.73 डॉलर प्रति औंस हो गई. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को मजबूती मिली. अमेरिका की ओर से ईरान संघर्ष का जल्द समाधान निकालने की संभावना को लेकर बनी उम्मीदों ने भी बाजार की चाल को प्रभावित किया. भू-राजनीतिक तनाव कम होने की संभावना और युद्ध के खर्च को लेकर बनी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव आया. इसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ पाठकों को सूचित करने के लिए है. बाजार में निवेश करने के अपने जोखिम होते हैं. यदि आप निवेशक के तौर पर बाजार में पैसे लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. द बोनस (अमर उजाला) की ओर से कभी भी निवेश से जुड़ी सलाह नहीं दी जाती है.
Crude Oil falling now brent crude slumps below 94 dollar WTI to 87 USD
Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतों में गुरुवार को भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस लगातार गिरावट से ब्रेंट क्रूड अब सस्ता होकर 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर चुका है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड गिरकर 87 डॉलर पर आ गया है. ऊर्जा बाजार को अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के परिणाम से राहत मिली है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फिलहाल ईरान पर हमला नहीं करने की बात ने भी बाजार की चिंता कम की है.
सुबह के कारोबार में तेल के भाव
ऑयल प्राइस डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समय से सुबह के 9:40 बजे ब्रेंट क्रूड 0.74 डॉलर यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 93.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं अमेरिकी स्टैंडर्ड डब्ल्यूटीआई क्रूड 1 डॉलर यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 87.12 डॉलर पर चल रहा था. पिछले सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड एक समय 120 डॉलर के करीब पहुंच गया था.
बुधवार को आई 8 फीसदी की गिरावट
इससे पहले बुधवार को तेल के भाव में भारी गिरावट आई थी, जिसमें ब्रेंट क्रूड करीब 8 फीसदी गिरकर 100 डॉलर से नीचे आ गया था. शुक्रवार को यह कीमत लगभग 118 डॉलर के आसपास थी और मंगलवार को 103.60 डॉलर पर बंद हुई थी. इस तरह कुछ ही दिनों में कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट हो गई है. बाजार में यह धारणा मजबूत हो गई है कि अब युद्ध की जगह कूटनीति का रास्ता अपनाया जा सकता है.
इन कारणों से कम हुआ है तनाव
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की साफ जीत के बाद बाजार का रुख बदल गया. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की हार का ठीकरा ईरान युद्ध पर फोड़ा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका के पास फिलहाल ईरान पर हमला करने की कोई योजना नहीं है. कतर भी मध्यस्थता की कोशिशें बढ़ा रहा है. इन बातों से बाजार में तनाव कम हुआ और तेल की कीमतें गिरने लगीं.
अब भी बाजार बना हुआ है सतर्क
हालांकि अभी भी बाजार में सावधानी बनी हुई है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्ष अभी समझौते से काफी दूर हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने भी बताया कि सेना संभावित बड़े सैन्य अभियान की तैयारी पूरी कर रही है. होर्मुज जलडमरूमध्य में अभी भी व्यवधान बना हुआ है और 100 डॉलर से नीचे की कीमतें भी फरवरी से पहले के स्तर से काफी ऊपर हैं. मर्बन क्रूड ब्रेंट से करीब 7 डॉलर महंगा कारोबार कर रहा है, जिससे पता चलता है कि फिजिकल बाजार में खाड़ी के तेल की आपूर्ति अभी भी तंग है.
आगे इन फैक्टर्स पर निर्भर होंगे भाव
फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का निर्यात अब सुधरने लगा है और आपूर्ति नजदीकी मांग से ज्यादा हो गई है. अमेरिकी तेल बेंचमार्क इस सप्ताह करीब 15 फीसदी गिर चुका है. कुल मिलाकर बाजार अब युद्ध बढ़ने की बजाय शांति की उम्मीद कर रहा है. कीमतें एक महीने के निचले स्तर के आसपास पहुंच गई हैं. आगे का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत कितनी आगे बढ़ती है और आपूर्ति कितनी सुचारू रहती है.
Gold Price Today: Gold Jumps Rs 4,800, Silver Surges Rs 9,000 in Delhi
Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. त्योहारी मांग में सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल से घरेलू बाजार को समर्थन मिला. सोने का भाव 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी 9,000 रुपये की बड़ी तेजी आई और यह 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दोनों धातुओं के ये भाव सभी करों सहित हैं.
सोना 1.46 लाख और चांदी 1.93 लाख रुपये के पार
बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह चांदी की कीमत भी 9,000 रुपये उछलकर 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रिकवरी और घरेलू बाजार में त्योहारी मांग में सुधार से सोने की कीमतों को समर्थन मिला.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,000 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 113.72 डॉलर यानी करीब 3 फीसदी बढ़कर 4,043.93 डॉलर प्रति औंस हो गई. इस तेजी के साथ सोना फिर 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 4.5 फीसदी उछलकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला.
अक्टूबर के उच्चतम स्तर से 8 फीसदी सस्ता हुआ था सोना
ब्रिकवर्क रेटिंग्स के हेड ऑफ रिसर्च राजीव शरण के मुताबिक, कीमतों में आई हालिया रिकवरी त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को कुछ राहत दे सकती है. अक्टूबर के उच्चतम स्तर से सोने की कीमत करीब 8 फीसदी नीचे आ गई थी. उन्होंने बताया कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने से कीमतों में गिरावट आई थी और कारोबारियों ने मुनाफावसूली की थी. पिछले धनतेरस के मुकाबले इस बार सोने की कीमत में सालाना आधार पर करीब 5-7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल यह तेजी करीब 65 फीसदी थी.
डॉलर और फेडरल रिजर्व की नीति पर रहेगी नजर
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, निवेशक अब डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के रुख पर नजर रखेंगे. इन्हीं कारकों से यह तय करने में मदद मिलेगी कि सोने और चांदी में आई मौजूदा तेजी आगे भी बरकरार रह पाएगी या नहीं.