Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
government has amended the policy for the extension of old oil and gas contracts, increasing its share of the
सरकार ने नई अन्वेषण लाइसेंसिंग नीति (एनईएलपी) से पहले आवंटित सात तेल एवं गैस क्षेत्रों के उत्पादन साझाकरण अनुबंधों (पीएससी) के विस्तार की नीति में बदलाव किया है. इसके तहत इन क्षेत्रों के अनुबंधों को उनके आर्थिक उत्पादन जीवन की समाप्ति तक बढ़ाया जा सकेगा. हालांकि, इसके लिए सरकार को मुनाफे में अधिक हिस्सा देना होगा और न्यूनतम प्रदर्शन मानकों तथा निवेश संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. संशोधित नीति के तहत तेल और गैस क्षेत्रों के अनुबंधों को एक या अधिक चरणों में अधिकतम 30-30 साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा. इसके लिए संबंधित क्षेत्र का व्यावसायिक रूप से लाभकारी बने रहना जरूरी होगा.
अनुबंध की बढ़ाई गई अवधि के दौरान सरकार को मुनाफे में पहले से अधिक हिस्सा मिलेगा. पहले 10 वर्षों के दौरान सरकार का हिस्सा सामान्य अनुबंध प्रावधानों के तहत तय हिस्से से 10 प्रतिशत अंक अधिक होगा. अगले 10 वर्षों में यह पांच प्रतिशत अंक और उसके बाद के 10 वर्षों में 2.5 प्रतिशत अंक अधिक होगा. इसके बाद सामान्य अनुबंध प्रावधान लागू होंगे. यह संशोधित नीति अप्रैल 2017 में जारी व्यवस्था की जगह लेगी. यह तेलक्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन अधिनियम, 2025 और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियम, 2025 की अधिसूचना के बाद लाई गई है. नीति के दायरे में राजस्थान के आरजे-ओएन-90/1 और एसजीएल (आरजे-ओएन/6), असम के डिरोक एएपी-ओएन-94/1, असम-मिजोरम के एए-ओएनजे/2 तथा गुजरात के तारापुर (सीबी-ओएन/2), पालेज-प्रमोदा (सीबी-ओएन/7) और सीबी-ओएन/3 क्षेत्र शामिल हैं.
नई व्यवस्था के तहत ठेकेदार मूल अनुबंध अवधि या बढ़ाई गई अवधि का आधा समय पूरा होने के बाद अनुबंध विस्तार के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आवेदन अनुबंध की समाप्ति से कम से कम दो साल पहले करना होगा. हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) आवेदन मिलने के छह महीने के भीतर अपनी सिफारिश देगा. इसके बाद सरकार डीजीएच का प्रस्ताव मिलने के तीन महीने के भीतर फैसला करेगी. अनुबंध विस्तार के लिए ठेकेदारों को तीसरे पक्ष से भंडार का लेखा-परीक्षण कराकर यह साबित करना होगा कि संबंधित क्षेत्र में अभी भी निकाले जा सकने वाले तेल और गैस का भंडार उपलब्ध है. इसके साथ उन्हें प्रस्तावित विस्तार अवधि के लिए क्षेत्र विकास योजना या उसकी संशोधित योजना भी जमा करनी होगी. जिन विकास क्षेत्रों में 50 लाख बैरल तेल के बराबर से अधिक शेष अनुमानित भंडार (2पी/पी50) है, वहां भंडार का लेखा-परीक्षण डीजीएच की सूची में शामिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित परामर्शदाता से कराना होगा.
ठेकेदारों को पिछले प्रदर्शन के संतोषजनक होने का प्रमाण भी देना होगा. इसके लिए उन्हें पिछले 10 वर्षों के दौरान या तो स्वीकृत क्षेत्र विकास योजना में शामिल कम से कम 70 प्रतिशत विकास कुओं की खुदाई करनी होगी या स्वीकृत क्षेत्र संचालन योजना अथवा कार्ययोजना के तहत तय उत्पादन लक्ष्य का कम से कम 70 प्रतिशत हासिल करना होगा. इसके अलावा, ठेकेदारों को सरकार का सभी वैधानिक बकाया चुकाना होगा, तकनीकी विशेषज्ञता साबित करनी होगी और स्थल बहाली कोष तथा स्थल बहाली योजना से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा. नीति के तहत ठेकेदारों को प्रबंधन समिति से मंजूर कार्ययोजना के तहत कुल अनुमानित सालाना खर्च के 10 प्रतिशत के बराबर बैंक गारंटी देनी होगी. काम पूरा करने में देरी होने पर अधिकतम एक साल की अतिरिक्त मोहलत दी जा सकती है. इसके लिए बैंक गारंटी की अवधि बढ़ानी होगी और अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा.
अनुबंध की बढ़ाई गई अवधि के दौरान ठेकेदारों को नामांकन व्यवस्था के तहत लागू मौजूदा दरों के अनुसार रॉयल्टी और उपकर देना होगा. इसका भुगतान संबंधित ठेकेदारों की परियोजना में हिस्सेदारी के अनुपात में किया जाएगा. सरकार ने यह विकल्प भी बरकरार रखा है कि यदि ठेकेदार पात्रता और प्रदर्शन संबंधी निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करते हैं तो वह इन क्षेत्रों के लिए नए सिरे से बोली आमंत्रित कर सकती है. सरकार इन क्षेत्रों को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को भी सौंप सकती है. सरकार ने बिना कारण बताए अनुबंध विस्तार से इनकार करने और अलग-अलग अनुबंधों के लिए अतिरिक्त शर्तें लगाने का अधिकार भी अपने पास रखा है. संशोधित नीति स्वीकार नहीं करने वाले ठेकेदारों के क्षेत्रों को मौजूदा स्थिति में ही दोबारा बोली के लिए रखा जा सकता है. संशोधित व्यवस्था में ठेकेदारों को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियम, 2025 के नियम 51 के अनुसार मध्यस्थता का स्थान चुनने का विकल्प भी दिया गया है.
Gold and silver likely to continue their decline amid US economic data and signals from the Fed
सोने और चांदी की कीमतों में एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अगले सप्ताह भी गिरावट जारी रह सकती है. विश्लेषकों ने यह राय़ जताई है. विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के अहम आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों पर रहेगी, जिनसे ब्याज दरों की आगे की दिशा का पता चलेगा. विश्लेषकों के मुताबिक, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के शुरुआती आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके बाद अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आवास क्षेत्र और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर से जुड़े आंकड़े जारी होंगे. महंगाई के आंकड़े भी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदें तय करने में अहम होंगे.
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है और इनमें गिरावट जारी रहने की आशंका है. निवेशक आने वाले आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की दिशा का आकलन कर रहे हैं, ऐसे में कीमतों में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 14,927 रुपये यानी 11 प्रतिशत टूटकर 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह एक साल से अधिक का निचला स्तर है. सोने का वायदा भाव इससे पहले 30 अक्टूबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था, जब यह 1,21,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.
दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव इससे भी अधिक 28,496 रुपये यानी 16.2 प्रतिशत गिरकर एक साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया. चांदी का भाव इससे पहले तीन नवंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास 1,47,758 रुपये प्रति किलोग्राम था. एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''एमसीएक्स पर सोने में पिछले सप्ताह भारी बिकवाली हुई और इसका भाव 11 प्रतिशत गिर गया. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजारों में मुनाफावसूली तेज होने से कीमतों में जारी गिरावट और बढ़ गई.'' उन्होंने कहा कि रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट से भी कमजोरी बढ़ी. रुपये की मजबूती से आयातित सोने की लागत कम होती है, जिससे एमसीएक्स पर कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकवाली का यही रुख रहा. कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 370.9 डॉलर यानी 9.5 प्रतिशत गिरकर 3,515.4 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 8.05 डॉलर यानी 16.4 प्रतिशत टूटकर 41.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. मेर ने कहा, ''पिछले सप्ताह सर्राफा बाजार में बिकवाली तेज हुई. सोना करीब 3,500 डॉलर और चांदी 41 डॉलर के स्तर तक गिर गई. दोनों धातुओं में साप्ताहिक आधार पर क्रमशः करीब 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.'' अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों से कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है. इन टिप्पणियों से ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका बढ़ी है. कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में व्यापक बिकवाली ने भी दबाव बढ़ाया.
मेर ने कहा कि औद्योगिक धातुओं, खासकर तांबे और जस्ते की कीमतों में तेज गिरावट से भी चांदी को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में बिकवाली के कारण निवेशकों ने सर्राफा बाजार में भी अपनी स्थिति घटाई. इसके साथ ही सुरक्षित निवेश माने जाने वाले बॉन्ड में खरीदारी बढ़ी. अमेरिकी डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूत बना रहा और इसका सूचकांक 104 के स्तर की ओर बढ़ा. वहीं, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से संकेत मिला कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं.
Gold Price Falls Rs 5,200 to Rs 1.29 Lakh; Silver Drops Rs 4,000
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. सोने में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 38.99 डॉलर टूटकर 3,586.32 डॉलर प्रति औंस और चांदी 42.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. दोनों कीमती धातुओं के भाव सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 5,200 रुपये टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर बनी हुई है.
लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरा सोना
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 5,200 रुपये टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया. बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
चांदी की कीमत भी 4,000 रुपये फिसली
सोने की तरह चांदी में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है. शुक्रवार को चांदी की कीमत 4,000 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 38.99 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 3,586.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी करीब एक प्रतिशत गिरकर 42.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.
सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर भाव
लगातार बिकवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतें सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. विश्लेषकों के अनुसार, ताजा गिरावट ने सर्राफा निवेशकों को एक और झटका दिया है. बाजार में बिकवाली का दबाव कम होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.
Government strikes at high pulse prices; reduces the limit for lifting stocks from NAFED warehouses by 80 pc
दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने नैफेड के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक निकालने के नियमों को सख्त करते हुए खरीदारों की सीमा 80 फीसदी घटा दी है. अब कोई भी खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि आढ़ती या बड़े खरीदार एक साथ भारी मात्रा में स्टॉक उठाकर उसका भंडारण न कर सकें. इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, नैफेड से खरीदे गए चने का स्टॉक तय समय में न उठाने पर मिलने वाली अतिरिक्त मोहलत की सुविधा भी पहले ही समाप्त की जा चुकी है, जिससे खरीदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही माल उठाना अनिवार्य होगा.
गोदामों में स्टॉक रोकने और उपलब्धता बढ़ाने पर जोर
अधिकारियों का मानना है कि सख्त नियमों से गोदामों में लंबे समय तक स्टॉक अटका रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और बाजार में दालों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी. इससे आपूर्ति शृंखला में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है. सरकार के पास वर्तमान में करीब 38 लाख टन दालों का बफर स्टॉक मौजूद है. दालों के आयात में भी लगभग 67 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है. पर्याप्त बफर स्टॉक और बढ़े हुए आयात के बावजूद खुदरा बाजार में दालों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.
दाल
औसत खुदरा मूल्य
एक साल पहले मूल्य
चना
90.25 रुपए/किग्रा
82.88 रुपए/किग्रा
अरहर
135.83 रुपए/किग्रा
115.74 रुपए/किग्रा
उड़द
126.69 रुपए/किग्रा
113.88 रुपए/किग्रा
मूंग
115.08 रुपए/किग्रा
110.47 रुपए/किग्रा
मसूर
90.55 रुपए/किग्रा
89.64 रुपए/किग्रा
स्रोत
उपभोक्ता मामले विभाग
हर शुक्रवार स्टॉक का खुलासा अनिवार्य
इससे पहले उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजार की स्थिति की समीक्षा की थी. जमाखोरी पर कड़ी नजर रखने और बाजार में वास्तविक उपलब्धता का सटीक आकलन करने के लिए दाल कारोबारियों, आयातकों, मिलर्स, थोक और खुदरा विक्रेताओं को हर शुक्रवार अपने स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य किया गया है.
Gold Price Crash: Gold Falls Rs 12,400 in 8 Sessions, Silver Slides
Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना लगातार आठवें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ. सोने की कीमत 1,300 रुपये घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. पिछले आठ कारोबारी सत्रों में सोना कुल 12,400 रुपये टूट चुका है. वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. मजबूत रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाओं से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
आठ कारोबारी सत्रों में 12,400 रुपये गिरा सोना
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव बृहस्पतिवार को 1,300 रुपये घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया. बुधवार को इसका भाव 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोने की कीमतों में पिछले आठ कारोबारी सत्रों से लगातार गिरावट आ रही है. नौ नवंबर को सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इस तरह अब तक इसकी कीमत में कुल 12,400 रुपये की कमी आ चुकी है.
चांदी भी 2,500 रुपये टूटी, 1.62 लाख रुपये पर पहुंची
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली. बृहस्पतिवार को चांदी 2,500 रुपये गिरकर 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम था. निवेश मंच मुड्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि मजबूत रुपये के कारण घरेलू बाजार में सोने और चांदी की हाजिर कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
मजबूत डॉलर और फेड की सख्त नीति से कीमतों पर दबाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की आशंकाओं से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. हाजिर सोना टूटकर 3,717.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर 44.92 डॉलर प्रति औंस रह गई. सिद्धांत ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर में हुई बैठक के ब्योरे में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी के संकेत मिलने के बाद सोने की कीमतों में कमजोरी आई. वहीं, अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने की मांग प्रभावित हुई.
जनवरी के उच्चतम स्तर से 60 फीसदी से ज्यादा गिरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को करीब पांच फीसदी की भारी गिरावट के बाद चांदी बृहस्पतिवार को 45 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रही. बुधवार को इसकी कीमत सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. 29 जनवरी 2026 को 121 डॉलर प्रति औंस से अधिक का उच्चतम स्तर छूने के बाद चांदी की कीमत अब 60 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है. अक्षत सिद्धांत के अनुसार, ऊंची ब्याज दरों और मजबूत डॉलर ने सोने तथा चांदी का आकर्षण कम किया है. इसके अलावा निवेशक कृत्रिम मेधा (AI) कंपनियों के शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी सोने-चांदी की बिकवाली कर रहे हैं. औद्योगिक मांग पर काफी हद तक निर्भर रहने वाली चांदी पर कमजोर मांग के कारण अतिरिक्त दबाव बना हुआ है.
Gold Price Falls Rs 900 to Rs 1.40 Lakh, Silver Crashes Rs 5,000
Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोना लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सस्ता हुआ और 900 रुपये टूटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला. दूसरी ओर, घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स 512 अंक चढ़कर बंद हुआ.
लगातार पांचवें दिन गिरा सोना, चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 900 रुपये गिरकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोना 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये लुढ़ककर 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था.
वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. हाजिर सोना 10.87 डॉलर यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 3,873.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमत में दो प्रतिशत की गिरावट आई और यह 47.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और रुपये में मजबूती के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई.
डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 27 पैसे मजबूत होकर 93.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इसके साथ ही रुपये में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.22 प्रति डॉलर पर खुला था. कारोबार के दौरान इसने 93.91 का उच्च स्तर और 94.25 का निचला स्तर छुआ. अंत में यह 27 पैसे की बढ़त के साथ 93.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. शुक्रवार को रुपया सात पैसे टूटकर 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली से रुपये को समर्थन मिला. हालांकि, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती ने रुपये की बढ़त को सीमित रखा.
सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 के करीब
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली. वित्तीय, एफएमसीजी और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 512.34 अंक यानी 0.63 प्रतिशत चढ़कर 82,104.79 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 719.20 अंक उछलकर 82,311.65 अंक तक पहुंच गया था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 146.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,291.10 अंक पर बंद हुआ. इस तरह निफ्टी 25,300 के स्तर के करीब पहुंच गया.
Gold and silver prices will depend on US-Iran tensions and global inflation data
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में अगले सप्ताह दबाव रहने की आशंका है. बाजार विश्लेषकों ने यह राय जताई है. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और महंगाई के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी. इसके अलावा निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों तथा अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे. औद्योगिक धातुओं की कीमतों के लिहाज से चीन के आर्थिक आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भू-राजनीतिक लिहाज से बाजार की दिशा तय करने वाला प्रमुख कारक बना रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सैन्य हमलों की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने तेहरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति होने का भी दावा किया है. इससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान फिलहाल कमजोर बना हुआ है. निवेशकों की नजर चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों के साथ-साथ फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर रहेगी.’’
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा पिछले सप्ताह 3,682 रुपए यानी करीब तीन फीसदी बढ़कर 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, चांदी का वायदा भाव 5,655 रुपए यानी 3.15 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सप्ताह के दौरान 176 डॉलर यानी 4.5 फीसदी बढ़कर 4,074.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी 2.6 डॉलर यानी 5.4 फीसदी की बढ़त के साथ 51.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
मेर ने कहा कि अमेरिका के गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों और उपभोक्ता धारणा में सुधार के कारण शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रहा. इससे डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर प्रतिफल में बढ़ोतरी हुई. हालांकि, सप्ताह के मध्य में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद कीमतों में तेज उछाल आया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं ने सप्ताह के दौरान चार फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की. मेर के मुताबिक शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा अनुबंधों में फिर बिकवाली का दबाव देखा गया. दोनों धातुएं क्रमशः करीब 4,074 डॉलर और 52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुईं.
Gold Price Target: Rates May Hit Rs 1.68 Lakh in 6-12 Months
Gold Price Target: सोने की कीमतों में आने वाले महीनों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है. घरेलू बाजार में सोने का भाव अगले 6-12 महीनों में बढ़कर 1.60 लाख से 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है। निवेश मांग जारी रहने और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) की ताजा तिमाही सर्राफा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,700 डॉलर तक जा सकता है सोना
एमओएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यम अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,500 से 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. हालांकि, अल्पावधि में घरेलू बाजार में सोने का भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में सोने की असाधारण तेजी के बाद 2026 में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, लगातार महंगाई, ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल और वैश्विक घटनाक्रमों ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया है.
जनवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना, फिर आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत जनवरी 2026 में करीब 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. इसके बाद कीमतें गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं और फिर उनमें सुधार देखने को मिला. चांदी की कीमत भी 100 डॉलर प्रति औंस के पार जाने के बाद तेज गिरावट का शिकार हुई. रुपये और डॉलर की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव ने घरेलू सर्राफा बाजार की अस्थिरता को और बढ़ाया. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की एकतरफा तेजी के मुकाबले इस साल बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव रहा है. यह वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और मौद्रिक नीतियों को लेकर बदलती उम्मीदों को दर्शाता है.
दस साल में 30 हजार से 1.5 लाख रुपये हुआ सोने का भाव
घरेलू बाजार में दिवाली के दौरान सोने की कीमत 2016 में करीब 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 2026 में बढ़कर लगभग 1.5 लाख रुपये हो गई है. इस तरह पिछले एक दशक में सोने के भाव में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐतिहासिक रुझानों के मुताबिक, त्योहारी मांग का संबंध अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव के बजाय घरेलू प्रीमियम, आयात और भौतिक खरीदारी की मात्रा से अधिक रहा है. ऐतिहासिक प्रदर्शन यह भी बताता है कि दिवाली के बाद के 30 दिनों की तुलना में दिवाली से पहले के 30 दिनों में सोने ने आमतौर पर बेहतर रिटर्न दिया है.
फेड की नीति, डॉलर और महंगाई तय करेंगे सोने की दिशा
एमओएफएसएल के जिंस शोध प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोना सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपना महत्व बनाए हुए है. हालांकि, निकट भविष्य में इसकी कीमतों की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति, महंगाई के रुझान, अमेरिकी डॉलर की चाल और वास्तविक बॉन्ड प्रतिफल से तय होगी.
AISTA has demanded an increase in the minimum selling price of sugar from Rs 31 to Rs 42 per kilogram
चीनी कारोबारियों के संगठन एआईएसटीए ने सरकार से चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रुपए से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति किलोग्राम करने की मांग की है. यह मांग ऐसे समय की गई है, जब एक समिति गन्ना किसानों के असंतोष के कारणों की जांच कर रही है. अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने सरकार द्वारा तय गन्ने के मूल्य को ‘‘उचित और न्यायसंगत’’ बताते हुए इसका समर्थन भी किया है. संगठन ने 13 अक्टूबर को गठित चार सदस्यीय समिति के समक्ष एक प्रस्तुति में ये मांगें रखीं. नीति आयोग के पूर्व सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता वाली यह समिति मुख्य रूप से कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे गन्ना किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए बनाई गई है.
समिति ने चार नवंबर को बेंगलुरु और उसके बाद पुणे में गन्ना किसानों से मुलाकात की. एआईएसटीए का एक प्रतिनिधिमंडल पुणे में हुई बैठक में शामिल हुआ. एआईएसटीए के चेयरमैन प्रफुल विठलानी ने कहा कि चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य फरवरी 2019 से नहीं बदला है. इसे कम से कम 4,200 रुपए प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए, ताकि चीनी मिलें अपनी उत्पादन लागत से कम कीमत पर चीनी न बेचें. सरकार ने पांच मई को 2026-27 के चीनी सत्र (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 365 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था. यह मूल्य 10.25 फीसदी की मूल चीनी ‘रिकवरी दर’ से जुड़ा है.
विठलानी ने कहा कि उस समय संबंधित पक्षों ने इस मूल्य को व्यापक रूप से स्वीकार किया था. उन्होंने बयान में कहा कि हमें इस समय उसी मुद्दे पर आंदोलन करने का कोई कारण नजर नहीं आता. एआईएसटीए ने साथ ही कहा कि भारत में गन्ने की कीमतें दुनिया में सबसे अधिक कीमतों में शामिल हैं. संगठन ने समिति से गुजरात में इस्तेमाल की जा रही भुगतान व्यवस्था का अध्ययन करने का आग्रह किया. इसके प्रस्तावित दो स्तरीय मॉडल के तहत किसान यह विकल्प चुन सकते हैं कि गन्ने की आपूर्ति के सात से 14 दिन के भीतर उन्हें पूरा एफआरपी मिल जाए या तीन किस्तों में भुगतान स्वीकार करने पर एफआरपी के साथ 10 फीसदी अतिरिक्त राशि मिले.
उद्योग ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिलाने के सरकार के कार्यक्रम के तहत एथनॉल आसवन संयंत्र बनाने के प्राप्त किए गए कर्ज के मामले में भी राहत मांगी है. एआईएसटीए ने कहा कि खराब मौसम के कारण चालू और अगले चीनी सत्र में अतिरिक्त ‘सुक्रोज’ की उपलब्धता सीमित रहने की आशंका है. इससे एथनॉल का उत्पादन घटेगा और मिलों के लिए कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा. संगठन ने प्रभावित चीनी आधारित एथनॉल परियोजनाओं के लिए मूलधन और ब्याज के भुगतान पर दो साल की रोक लगाने की मांग की है. साथ ही, उसने कहा है कि इस अवधि में कर्ज को फंसे कर्ज में बदलने से रोकने के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करे.
Gold Price Today: Gold Jumps Rs 4,800, Silver Surges Rs 9,000 in Delhi
Gold-Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. त्योहारी मांग में सुधार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल से घरेलू बाजार को समर्थन मिला. सोने का भाव 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी 9,000 रुपये की बड़ी तेजी आई और यह 1.93 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दोनों धातुओं के ये भाव सभी करों सहित हैं.
सोना 1.46 लाख और चांदी 1.93 लाख रुपये के पार
बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4,800 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह चांदी की कीमत भी 9,000 रुपये उछलकर 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रिकवरी और घरेलू बाजार में त्योहारी मांग में सुधार से सोने की कीमतों को समर्थन मिला.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,000 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 113.72 डॉलर यानी करीब 3 फीसदी बढ़कर 4,043.93 डॉलर प्रति औंस हो गई. इस तेजी के साथ सोना फिर 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 4.5 फीसदी उछलकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद डॉलर कमजोर हुआ, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला.
अक्टूबर के उच्चतम स्तर से 8 फीसदी सस्ता हुआ था सोना
ब्रिकवर्क रेटिंग्स के हेड ऑफ रिसर्च राजीव शरण के मुताबिक, कीमतों में आई हालिया रिकवरी त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को कुछ राहत दे सकती है. अक्टूबर के उच्चतम स्तर से सोने की कीमत करीब 8 फीसदी नीचे आ गई थी. उन्होंने बताया कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने से कीमतों में गिरावट आई थी और कारोबारियों ने मुनाफावसूली की थी. पिछले धनतेरस के मुकाबले इस बार सोने की कीमत में सालाना आधार पर करीब 5-7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल यह तेजी करीब 65 फीसदी थी.
डॉलर और फेडरल रिजर्व की नीति पर रहेगी नजर
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, निवेशक अब डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के रुख पर नजर रखेंगे. इन्हीं कारकों से यह तय करने में मदद मिलेगी कि सोने और चांदी में आई मौजूदा तेजी आगे भी बरकरार रह पाएगी या नहीं.
Gold demand remains strong despite high prices
सोने के दाम भले ही आसमान छू रहे हों और इसने आम खरीदारों की जेब पर दबाव बढ़ाया हो, लेकिन इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं का सोने के प्रति मोह कम नहीं हुआ है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा 2026 की तीसरी तिमाही की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के दौरान देश में सोने की कुल मांग में 24 फीसदी की शानदार तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 162.5 टन पर पहुंच गई. हालांकि, ऊंचे आधार और ऊंची कीमतों के दबाव के कारण यह पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले 29 फीसदी कम है, लेकिन कम मात्रा में भी कुल खर्च के मामले में बाजार बेहद मजबूत रहा. रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि आने वाली अगली तिमाही में त्योहारी और शादियों के सीजन के चलते सोने की मांग में यह मजबूती आगे भी बनी रहेगी.
आभूषणों की मांग में जोरदार उछाल
तिमाही आधार पर स्वर्ण आभूषणों की मांग 33 फीसदी बढ़कर 100 टन पर पहुंच गई. इस रिकवरी के पीछे तिमाही के अंत में सोने की कीमतों में आई नरमी, त्योहारी खरीदारी और दक्षिण भारत में अगस्त के दौरान आए प्रमुख त्योहार रहे. हालांकि, ऊंचे दामों के कारण यह पिछले साल से 20 फीसदी कम है, लेकिन कम वजन खरीदने के बावजूद लोग ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं. तीसरी तिमाही में ज्वैलरी का कुल खर्च 16 फीसदी बढ़कर 1,487 अरब रुपये पर पहुंच गया.
निवेश का क्रेज बरकरार
निवेश के लिए बार और सिक्कों की मांग तिमाही आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 55 टन रही. गोल्ड ईटीएफ में भी निवेश लगातार मजबूत बना हुआ है और तीसरीर तिमाही में मांग बढ़कर 5.3 टन हो गई, जिससे कुल होल्डिंग्स 124 टन के करीब पहुंच गई. इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड की खरीद में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है, जो इसकी आसान पहुंच और सुविधा को दर्शाता है.
आगे भी मांग रहेगी मजबूत
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर अवधि में आने वाले पीक फेस्टिव सीजन और शादियों के मौसम के कारण सोने की मांग को बड़ा मौसमी समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, अभी भी बने हुए ऊंचे भाव और कमजोर मानसून के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़े असर के चलते वॉल्यूम पर थोड़ा दबाव रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में सकारात्मकता बनी हुई है.
भारत में सोने की मांग
(30 सितंबर 2026 तक के आंकड़े, स्रोत: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल और मेटल्स फोकस)
सेक्टर
Q1'26 (टन / मूल्य)
Q2'26 (टन / मूल्य)
Q3'26 (टन / मूल्य)
तिमाही-दर-तिमाही बदलाव
9 महीने का कुल
आभूषण
66.1 टन
999.2 अरब रुपये
75.1 टन
1,132.1 अरब रुपये
99.9 टन
1,487.0 अरब रुपये
+33%
241.1 टन
3,618.3 अरब रुपये
बार और सिक्के
62.3 टन
941.3 अरब रुपये
50.3 टन
757.5 अरब रुपये
55.0 टन
818.9 अरब रुपये
+9%
167.5 टन
2,517.7 अरब रुपये
गोल्ड ईटीएफ
19.9 टन
300.2 अरब रुपये
3.6 टन
54.9 अरब रुपये
5.3 टन
78.9 अरब रुपये
+46%
28.8 टन
434.0 अरब रुपये
औद्योगिक
2.3 टन
34.6 अरब रुपये
1.9 टन
28.4 अरब रुपये
2.3 टन
34.2 अरब रुपये
+22%
6.5 टन
97.2 अरब रुपये
कुल मांग
150.6 टन
2,275.3 अरब रुपये
130.9 टन
1,972.8 अरब रुपये
162.5 टन
2,419.0 अरब रुपये
+24%
443.9 टन
6,667.2 अरब रुपये
आरबीआई खरीद
0.1 टन
0.2 टन
0.3 टन
डिजिटल गोल्ड
6.5 टन
4.8 टन
4.9 टन
+2%
अवैध सोने का आयात 1,500% उछला
सरकार द्वारा सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर दोगुना यानी 15 फीसदी से अधिक किए जाने का अब उल्टा असर दिखने लगा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई से सितंबर की तीसरी तिमाही में भारत का अवैध या अनौपचारिक सोने का आयात पिछले साल के महज 3 टन से 1,500 फीसदी से अधिक उछलकर सीधे 50 टन पर पहुंच गया है, जो 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.  आयात शुल्क बढ़ने के कारण लोगों ने आधिकारिक रास्तों के बजाय तस्करी या छोटे-छोटे व्यक्तिगत माध्यमों (अनौपचारिक चैनलों) का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जिससे आधिकारिक ड्यूटी से बचा जा सके. इतिहास गवाह है कि जब-जब टैक्स बढ़ा है, ऐसे अवैध चैनलों के जरिए सोने की खरीद प्रोत्साहन बढ़ा है.
बिना बिल की बिक्री भी बढ़ी
टैक्स दरों में बढ़ोतरी के कारण केवल आयात पर ही असर नहीं पड़ा, बल्कि देश के भीतर भी कई परिवारों ने अंडर-द-काउंटर नकद बिक्री का रुख किया है. इसके तहत बुलियन और आभूषणों का लेन-देन बिना किसी ऐसे इनवॉइस के हो रहा है जिसे अधिकारी आसानी से ट्रैक कर सकें.
Silver Price Falls Rs 8,300 to 11-Month Low, Gold Drops Rs 1,300
Gold-Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी का भाव 8,300 रुपये लुढ़ककर करीब 11 महीने के निचले स्तर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. वहीं, सोने की कीमत भी 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला.
चांदी 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार को 8,300 रुपये गिरकर 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था. इससे पहले चांदी की कीमत 10 दिसंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास थी, जब इसका भाव 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था.
सोना भी 1,300 रुपये हुआ सस्ता
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये टूटकर 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया. बृहस्पतिवार को सोने का भाव 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया. इसकी कीमत 53.15 डॉलर यानी 1.32 प्रतिशत गिरकर 3,968.24 डॉलर प्रति औंस रह गई. वहीं, चांदी की कीमत में भी चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 50.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
वैश्विक गिरावट से घरेलू बाजार में बिकवाली
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली. पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त दर्ज करने वाली चांदी शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ करीब 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई. सोने की कीमतों में भी इसी दौरान कमजोरी दर्ज की गई.
Gold Price Today: Gold Rises Rs 700 to Rs 1.46 Lakh, Silver Steady
Gold Silver Price Today: रुपये में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. सोना 700 रुपये बढ़कर 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, चांदी की कीमत 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना रहा.
रुपये में गिरावट से सोने को मिला सहारा
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सभी करों सहित 700 रुपये बढ़कर 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मंगलवार को यह 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी का भाव 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा. बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 95.28 प्रति डॉलर पर आ गया. डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव पड़ा. कारोबारियों के मुताबिक, रुपये में गिरावट के कारण सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बावजूद घरेलू कीमतों को समर्थन मिला.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कमजोर
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 14.05 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 4,046.28 डॉलर प्रति औंस रह गया. वहीं, चांदी की कीमत 1.23 प्रतिशत टूटकर 53.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसके चलते बुधवार को सोने और चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा. मिराए एसेट शेयरखान के जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, विदेशी बाजार में सोना करीब 4,040 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है.
फेड के फैसले और मांग पर टिकी बाजार की नजर
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मांग के मोर्चे पर उन्होंने बताया कि चीन में परिवार कीमतों में गिरावट का फायदा उठाकर सोना खरीद रहे हैं, जबकि भारत में खरीदार त्योहारों के मौसम से पहले खरीदारी से बच रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सोने की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है.
Increased arrivals of Kharif pulses in the market will bring significant relief to common consumers
दिवाली और त्योहारी सीजन के दौरान घरों में बनने वाली मिठाइयों, नमकीन और पकवानों के कारण चना दाल और बेसन की मांग में भारी तेजी देखने को मिली है, जिससे पिछले महीने चने की कीमतों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लेकिन आम जनता के लिए राहत भरी खबर यह है कि त्योहार का यह दौर खत्म होते ही चने और अन्य दालों के भाव नीचे आने की पूरी संभावना है. सरकार के मुताबिक, बाजार में खरीफ दलहन की सप्लाई तेजी से बढ़ रही है.
उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के अनुसार, त्योहारी सीजन के चलते मांग में अस्थायी उछाल आया था. चने का उपयोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और नमकीन बनाने में बड़े पैमाने पर होता है. इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में भी त्योहारों के दौरान चने की दाल की खपत काफी बढ़ जाती है. इन तमाम वजहों से मांग में तेजी आई, लेकिन त्योहार बीतने के बाद जैसे ही मांग सामान्य होगी, भाव भी नरम पड़ जाएंगे. बाजार जानकारों का मानना है कि खरीफ सीजन की मूंग और उड़द की आवक बाजार में शुरू होने से दलहन की कुल उपलब्धता में सुधार हुआ है, जिसका सकारात्मक असर आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों पर भी दिखाई देगा.
प्रमुख दालों के खुदरा भाव
चना दाल
₹92.41 प्रति किलो
अरहर दाल
₹131.49 प्रति किलो
उड़द दाल
₹124.67 प्रति किलो
मूंग दाल
₹113.46 प्रति किलो
स्रोत: उपभोक्ता मामले विभाग, भाव 21 अक्टूबर तक
उत्पादन में शानदार बढ़त
कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में दलहन के मोर्चे पर स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है. साल 2025-26 में चने का कुल उत्पादन 125.14 लाख टन रहने का अनुमान है. साल 2024-25 में यह उत्पादन 111.14 लाख टन था. इस तरह, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चने के उत्पादन में सीधे 14 लाख टन की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. भारत में चने की मुख्य पैदावार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्यों में होती है.
Fake gold or silver Dhanteras Diwali how to identify adulterated jewelry
त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी भी धीमी गति से शुरू हो गई है. त्योहारी मांग के चलते कई बार ग्राहकों को मिलावटी या कम शुद्धता वाले आभूषण की बिक्री की संभावना बन जाती है. ऐसे में अब आपको आपको शुद्धता जांचने के लिए किसी लैब के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आप ज्वेलर के यहां बैठे-बैठे ही इसकी असलियत जान सकते हैं.
फोन पर ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच
उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने बताया कि ग्राहकों को केवल अपने फोन में बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड करना है. ऐप के ‘वेरीफाई एचयूआईडी’ विकल्प में जाकर हॉलमार्क का 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर डालते ही प्रोडक्ट से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी. इससे यह पता चल जाता है कि आभूषण में मौजूद कीमती धातु की वास्तविक शुद्धता और मात्रा कितनी है, वह कहां बना है और उसका आधिकारिक रिकॉर्ड क्या है. जुलाई 2021 से लागू हॉलमार्किंग व्यवस्था के तहत अब तक देश में 65 करोड़ से अधिक सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी के साथ हॉलमार्किंग हो चुकी है.
चांदी में भी एचयूआईडी व्यवस्था
सोने की तर्ज पर अब चांदी के आभूषणों में भी एचयूआईडी आधारित हॉलमार्किंग शुरू हो चुकी है. 1 सितंबर 2025 से यह व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक 90 लाख से अधिक चांदी के आभूषणों और वस्तुओं पर एचयूआईडी हॉलमार्किंग हो चुकी है. देश भर में चांदी के कारोबार के लिए करीब 30 हजार रजिस्टर्ड ज्वैलर्स हैं. ऐसे में अब चांदी खरीदते वक्त भी एचयूआईडी नंबर की जांच जरूर करें ताकि कोई आपको नकली या कम शुद्धता वाली चांदी न बेच सके.
कौनसी श्रेणियां हॉलमार्किंग के दायरे में?
फिलहाल भारतीय बाजार में सोने के आभूषणों के लिए सात कैरेट श्रेणियां हॉलमार्किंग के दायरे में तय की गई हैं, जिसमें 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट शामिल हैं.  देश के करीब 400 जिलों में हॉलमार्किंग वाले आभूषणों की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है. बीआईएस बिना हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. देश में 15 अक्टूबर 2026 तक 2,10,155 बीआईएस-रजिस्टर्ड ज्वैलर्स हैं. देश भर में बीआईएस से मान्यता प्राप्त 1,565 असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जिनमें 1,561 केंद्र सोने और 327 केंद्र चांदी की हॉलमार्किंग से जुड़े हैं.
किन चीजों पर है हॉलमार्क से छूट
हर वस्तु पर अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू नहीं होती. नियमों के तहत 2 ग्राम से कम वजन के सोने के सामान, कुंदन-पोल्की-जड़ाऊ आभूषण, कुछ निर्यात होने वाले सामान, चिकित्सा व औद्योगिक वस्तुएं और सोने की बुलियन को छूट दी गई है.
Adani Total Gas has increased the price of CNG by Rs 4.45 per kg
CNG Price Hike: शहरी गैस वितरण कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में 4.45 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमतों में तेजी, घरेलू गैस की उपलब्धता में कमी और आपूर्ति में कटौती को इस फैसले की वजह बताया है. अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की वेबसाइट के मुताबिक, अहमदाबाद में उसके पंप पर सीएनजी की कीमत बढ़कर 98.47 रुपए प्रति किलो हो गई है. वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद में यह 102.60 रुपए और पंजाब के जालंधर में 100 रुपए प्रति किलो है.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की हाजिर कीमतें फरवरी, 2026 के 10-12 डॉलर प्रति दस लाख इकाई (एमएमबीटीयू) से बढ़कर करीब 30 डॉलर हो गई हैं. इससे आयातित गैस की लागत बढ़ गई है. इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के घरेलू गैस क्षेत्रों से नई कुओं वाली गैस (एनडब्ल्यूजी) की उपलब्धता कम हुई है. सरकार के एक आदेश के बाद उच्च दबाव और उच्च तापमान (एचपीएचटी) वाले गैस क्षेत्रों से आपूर्ति भी घटी है.
अदाणी टोटल गैस ने कहा कि इन वजहों से सीएनजी की मांग पूरी करने के लिए प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध घरेलू गैस का हिस्सा घटा है. आपूर्ति में कमी से पैदा हुए अंतर को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों से गैस खरीदनी पड़ रही है, जिससे कुल लागत बढ़ गई है. कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, कंपनी उपभोक्ताओं पर बढ़ी लागत का असर सीमित रखने और सीएनजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही है. अदाणी टोटल ने कहा कि कीमतों में संशोधन खरीद लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई करने और उपभोक्ताओं को भरोसेमंद आपूर्ति जारी रखने के लिए किया गया है.
Onions could bring tears next summer El Nino poses a threat to Rabi and Kharif crops
El Nino Alert: देशभर में इन दिनों भले ही प्याज की कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हों और आने वाले समय में नया प्याज बाजार में आने के बाद दाम और कम होने की उम्मीद हो, लेकिन अगली गर्मी में प्याज के तेवर फिर से आपको रुला सकते हैं. आने वाले महीनों में प्याज की कीमतों में जोरदार तेजी आने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसकी खेती पर अलनीनो का साया मंडराने लगा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कृषि मंत्रालय ने अभी से कमर कस ली है और एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं. कृषि मंत्रालय के अनुसार, अलनीनो का असर खरीफ के साथ-साथ मुख्य रूप से रबी की फसलों पर भी पड़ सकता है. बागवानी फसलों में सबसे ज्यादा मार प्याज की फसल पर पड़ने की आशंका है.
प्रमुख उत्पादक राज्य सूखे की चपेट में
प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है, जहां नासिक, अहिल्यानगर (अहमदनगर), पुणे और सोलापुर जैसे बड़े जिले इसके गढ़ हैं. इसके अलावा कर्नाटक में भी भारी मात्रा में प्याज पैदा होता है. वर्तमान में ये दोनों राज्य सूखे और जल संकट की चपेट में हैं. प्याज की फसल को पानी की बहुत अधिक आवश्यकता होती है. अलनीनो के प्रभाव से जलाशयों में पानी का स्तर कम हो गया है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और इसका सीधा असर रबी सीजन की पैदावार पर पड़ेगा.
70 फीसदी रबी प्याज पर बड़ा जोखिम
देश में रबी और खरीफ दोनों सीजन मिलाकर कुल करीब 307 लाख टन प्याज का उत्पादन होता है. कुल उत्पादन का लगभग 70 फीसदी यानी 215 लाख टन प्याज केवल रबी सीजन में पैदा होता है, जबकि खरीफ सीजन में 30 फीसदी यानी 92 लाख टन प्याज का उत्पादन होता है. चूंकि संकट मुख्य रूप से रबी सीजन के पानी और जलाशयों की स्थिति पर है, इसलिए आने वाले दिनों में आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है.
सब्जियां नहीं होंगी महंगी
आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि अलनीनो का असर अन्य सब्जियों की कीमतों पर पड़ने की संभावना नहीं है. मंत्रालय के अनुसार, प्याज के मुकाबले सामान्य सब्जियों की खेती के लिए किसान लगातार वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था कर लेते हैं और वे पूरी तरह बड़े जलाशयों पर निर्भर नहीं होते. इसलिए रबी की अन्य सब्जियों का उत्पादन सामान्य रहने की उम्मीद है और उनकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी.
Dhanteras 2026 Gold purchases to be lower this Dhanteras trade data suggests
Dhanteras 2026: इस धनतेरस सोने की खरीदारी कम होने की संभावना है. सोने के आयात में आई तेज गिरावट से इस तरह के संकेत मिल रहे हैं. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान सोने का आयात घटकर 19.27 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 26.51 अरब डॉलर था. यानी आयात में करीब 27.32 फीसदी की गिरावट आई है. मंत्रालय के अनुसार सितंबर में सोने का आयात बहुत कम रहा. सितंबर 2025 में जहां सोने का आयात 9.61 अरब डॉलर था, वहीं सितंबर 2026 में यह घटकर महज 1.80 अरब डॉलर रह गया. पिछले साल की छमाही की तुलना में करीब करीब 80 फीसदी की कमी देखी गयी है. चूंकि नवंबर धनतेरस नवंबर में है. इस दिन देश सबसे ज्यादा सोने की खरीददारी होती है. पिछले सालों में धनतेरस के दिन 35 टन के आसपास सोने की बिक्री हुई थी. इसके लिए पहले से सोने का आयात शुरू हो जाता है. लेकिन इस वित्तीय साल में पहली छमाही में सोने का आयात कम होता रहा है.
अप्रैल में 5.63 अरब डालर, मई में 3.42 अरब डालर और जून में 1.97 अरब डालर कर रहा है. हालांकि जुलाई में इसमें इजाफा हुआ है और आयात में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई और 4.16 अरब डालर का आयात हुआ. लेकिन इसके बाद अगस्त सितंबर लगातार गिरावट दर्ज की गयी. अगस्त में 2.30 अरब डालर और सितंबर में 1.80 अरब डालर कर रहा है.  इससे संकेत मिलता है कि त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों की ओर से सोने की खरीद में सावधानी बरती जा रही है. सोने का आयात कीमतों, पुराने स्टॉक, रीसाइक्लिंग और ज्वेलर्स की इन्वेंट्री जरूरतों समेत कई कारकों से प्रभावित होता है. इसके बावजूद सितंबर में आयात में आई तेज गिरावट त्योहारी मांग को लेकर बाजार के लिए महत्वपूर्ण संकेत है.
Chana Price Rises 18 per cent in a Month Ahead of Festive Season in India
Chana Price Forecast: त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही चने की कीमतों ने तेज छलांग लगाई है. पिछले एक महीने के भीतर ही चने के थोक और खुदरा भावों में लगभग 18 फीसदी तक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है. कमोडिटी समाचार के संस्थापक अंकित कपूर का कहना है श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के ठीक बाद नवरात्रि, दिवाली और उसके बाद आने वाले शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार में चने और बेसन की मांग में जबरदस्त तेजी आई है.
प्रमुख मंडियों में चने के भाव
मंडी
8 सितंबर को भाव (रुपये/क्विंटल)
13 अक्टूबर को भाव (रुपये/क्विंटल)
वृद्धि
अकोला
6,550
7,375
12.60%
बीकानेर
6,375
7,369.35
15.60%
दिल्ली
6,657
7,594.70
14.08%
आवक हुई कमजोर
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में तो चने की आवक अभी ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में चने की आवक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे कीमतों को और बल मिल रहा है.
आयात में आया उछाल
घरेलू मांग को पूरा करने के लिए इस साल बड़े पैमाने पर चने का आयात किया गया है. पिछले साल के मुकाबले इस बार चने का आयात करीब 155 फीसदी तक बढ़ चुका है. चूंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए जब यहां घरेलू मोर्चे पर कमी महसूस होती है, तो वैश्विक बाजार पर उसका सीधा असर पड़ता है. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑस्ट्रेलियन चना 800 डॉलर प्रति क्विंटल (भारतीय मुद्रा में लगभग 8,600 रुपये) के आसपास कारोबार कर रहा है.
अल-नीनो ने बिगाड़ा गणित
इस साल अल-नीनो के प्रभाव और कुछ राज्यों में कम बारिश या सूखे जैसे हालातों का असर भी कृषि फसलों पर पड़ा है, जिससे भविष्य की पैदावार को लेकर चिंताएं गहरी हो गई हैं. अंकित कपूर का कहन है, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब किसी भी कीमत पर चना 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे जाने वाला नहीं है. मौसम और वैश्विक कारकों का यही दबाव बना रहा, तो आने वाले समय में चना 9,000 से 9,500 रुपये प्रति क्विंटल तक के ऊपरी स्तर भी छू सकता है. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान सेव, भुजिया, बेसन के लड्डू और अन्य पारंपरिक पकवानों के शौकीनों को अपनी जेब और थोड़ी ढीली करनी होगी.
Gold Price Today: Gold Falls Rs 400, Silver Drops Rs 500 on Strong Rupee
Gold-Silver Price: रुपये में मजबूती के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई. सोना 400 रुपये टूटकर 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत भी 500 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी का भाव लगभग स्थिर रहा.
सोना 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार के बंद स्तर 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 400 रुपये घटकर मंगलवार को 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इन कीमतों में सभी कर शामिल हैं. चांदी का भाव भी सोमवार के 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 500 रुपये गिरकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.
डॉलर के मुकाबले 95.38 पर बंद हुआ रुपया
रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गई. मंगलवार को भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.38 प्रति डॉलर पर बंद हुई. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के विभिन्न उपायों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग कम होने और विदेशी मुद्रा बाजार में अत्यधिक सौदेबाजी पर अंकुश लगने से रुपये को समर्थन मिला. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा. पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है. कारोबारियों के अनुसार, रुपये की मजबूती से डॉलर में होने वाले सोने के आयात की लागत घटती है, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ता है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में मामूली तेजी
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,184.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी का भाव लगभग स्थिर रहकर 60.33 डॉलर प्रति औंस पर रहा. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में आगे की तेजी सीमित रह सकती है.
कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, वैश्विक बाजार में रूस से डीजल की अतिरिक्त आपूर्ति आने की संभावना का आकलन किए जाने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस से होने वाली इस अतिरिक्त आपूर्ति से वैश्विक स्तर पर डीजल की कमी की भरपाई होने की संभावना नहीं है.
Mustard and gram are selling well above MSP in wholesale markets concerns over food inflation rise
देश के कृषि उपज मंडियों में इस समय प्रमुख तिलहन और दलहन फसलों के बाजार भाव सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी ऊपर चल रहे हैं. वैश्विक कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर कम उत्पादन के समीकरणों के चलते खाद्य महंगाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर गहराने लगी हैं. आईग्रेन इंडिया  के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंडियों में तिलहन और दलहनों की कीमतें सरकार के तय समर्थन मूल्य से काफी मजबूत बनी हुई हैं. राजस्थान के भरतपुर मंडी में सरसों का बाजार भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक चल रहा है, जबकि इसके लिए एमएसपी (2027-28) 6613 रुपए प्रति क्विंटल तय है. यानी यह एमएसपी से 21 फीसदी अधिक दाम पर बिक रहा है.
मंडियों में चने का भाव 7000 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है, जबकि इसका एमएसपी 5958 रुपए प्रति क्विंटल है. यह एमएसपी से करीब 17 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल और दालों की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. भारत अपनी वार्षिक खाद्य तेल खपत का लगभग 58 फीसदी हिस्सा आयात करता है, जिससे बाहरी बाजारों की हलचल का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है. कीमतों को नियंत्रित करने के लिए व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि नैफेड और एनसीसीएफ के पास मौजूद करीब 20 लाख टन चने का बफर स्टॉक खुले बाजार में जारी किया जाए, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जा सके.
सरसों और चने के उलट, गेहूं की स्थिति बिल्कुल अलग है. राजस्थान की कोटा मंडी में गेहूं का भाव 2550 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, जबकि सरकार ने इसके लिए एमएसपी (2026-27) 2610 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है (जिसमें पिछले सीजन की तुलना में केवल 25 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि की गई है).
सरकार ने गेहूं के दाम नियंत्रित रखने और तिलहन-दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गेहूं के एमएसपी में कम वृद्धि की है. वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम के पास 467.6 लाख टन गेहूं का केंद्रीय भंडार मौजूद है, जो एक  अक्टूबर के निर्धारित बफर और रणनीतिक मानक (205.2 लाख टन) से दोगुने से भी अधिक है. संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार द्वारा गेहूं और अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई मामूली वृद्धि पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसकी आलोचना की है. किसानों का तर्क है कि बढ़ती लागत के मुकाबले यह बढ़ोतरी बेहद कम है.
Gold rebounds Rs 3,600 to Rs 1.52 lakh per 10g ahead of festive season
Gold-Silver Latest Price: लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है. त्योहारी मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार (8 अक्टूबर 2026) को सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट जारी रही और यह तीन महीने से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गई. कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारी मांग से सोने को समर्थन मिला, लेकिन मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने तेजी को सीमित किया. वैश्विक बाजार में भी चांदी में तेज गिरावट रही.
सोने में दो सत्र की गिरावट थमी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 3,600 रुपये बढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बुधवार को सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस तेजी के साथ सोने में लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया.
त्योहारी मांग से सोने को मिला सपोर्ट
कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारी मौसम से पहले आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद में आभूषण विक्रेता कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं. ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि दो महीने के निचले स्तर से उबरने के बाद सोने को कुछ समर्थन मिला. हालांकि, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने तेजी को सीमित किया.
चांदी 3,000 रुपये टूटी
इसके उलट चांदी की कीमत में गिरावट रही. तीन सत्र तक स्थिर रहने के बाद चांदी 3,000 रुपये टूटकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले सत्र में इसका भाव 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था. चांदी तीन महीने से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इससे पहले 29 जून को चांदी इसी स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी.
ग्लोबल मार्केट में Silver 2% से ज्यादा टूटी
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,111.94 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी दो प्रतिशत से अधिक गिरकर 58.50 डॉलर प्रति औंस रह गई. आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स की शोध विश्लेषक वेदिका नारवेकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे सोने की कीमत में सुधार सीमित रहा.
Ensure farmers face no difficulties in selling their crops and guarantee timely lifting Nayab Singh Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य की मंडियों में खरीदे जा रहे धान और बाजरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो. सैनी ने खरीफ फसलों की जारी खरीद की समीक्षा के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि खरीद, उठाव से लेकर किसानों को समय पर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सुचारू और प्रभावी ढंग से चलनी चाहिए. एक सरकारी बयान के अनुसार, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक पांच लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने मंडियों में धान का स्टॉक जमा होने से रोकने के लिए इसका तत्काल उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस साल किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ सुनिश्चित करेगी.
सैनी ने कहा कि सरकार 2,300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद करेगी. यदि किसी किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक कीमत मिलती है, तो 2,900 रुपए के एमएसपी और बिक्री मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई, सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत करेगी. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को सरकार की ओर से 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा. बैठक में बताया गया कि फिलहाल खुले बाजार में बाजरा औसतन करीब 2,235 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. बाजरे की खरीद निजी कारोबारी भी कर रहे हैं.
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले साल सरकार ने बाजरे का खरीद मूल्य शुरू में 2,150 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2,200 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि खरीद मूल्य और आढ़तियों द्वारा दिए गए मूल्य तथा 2,900 रुपए के एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई सरकार ने किसानों को अलग से की थी. सैनी ने कहा कि पिछली खरीद अवधि से चावल मिल मालिकों के पास बचे धान के स्टॉक की समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई हैं. व्यापारियों की सुविधा के लिए 2,777 रुपए प्रति क्विंटल की राशि तय की गई है.
Wheat MSP Hike: Cabinet Raises Price to Rs 2,610 per Quintal
Wheat MSP Hike: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2027-28 रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद गेहूं का MSP बढ़कर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. इससे पहले 2026-27 विपणन सत्र के लिए गेहूं का MSP 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग यानी CACP की सिफारिश के आधार पर यह बढ़ोतरी की गई है. इसमें उत्पादन लागत, अल नीनो की आशंका और घरेलू व वैश्विक कीमतों के रुझान को ध्यान में रखा गया. सरकार ने 2026-27 फसल वर्ष के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 121 मिलियन टन रखा है.
पांच अन्य रबी फसलों का भी एमएसपी बढ़ा
सरकार ने 2027-28 सत्र के लिए गेहूं के अलावा पांच अन्य रबी फसलों के लिए भी एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है. जौ का एमएसपी 136 रुपये बढ़ाकर 2,286 रुपये, चने का 83 रुपये बढ़ाकर 5,958 रुपये और मसूर का 390 रुपये बढ़ाकर 7,390 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है. इसी तरह, रैपसीड-सरसों का एमएसपी 413 रुपये बढ़ाकर 6,613 रुपये और कुसुम का 675 रुपये बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.
CACP की सिफारिश के आधार पर फैसला
सरकार ने यह फैसला कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर लिया है. इसमें उत्पादन लागत के अलावा अल-नीनो की आशंका तथा घरेलू एवं वैश्विक कीमतों के रुझान को भी ध्यान में रखा गया है. आयोग की सिफारिश में गेहूं की उत्पादन लागत, अल नीनो से जुड़ी चिंताओं के साथ घरेलू और वैश्विक बाजार में कीमतों के रुझान को ध्यान में रखा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि 2027-28 के रबी विपणन सत्र में 324 लाख टन फसल की अनुमानित खरीद पर किसानों को कुल 90,962 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का अनुमान है.
गेहूं मुख्य रबी फसल
गेहूं देश की प्रमुख रबी फसलों में शामिल है. इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर से शुरू होती है, जबकि फसल की कटाई अप्रैल से शुरू होती है. सरकार ने 2026-27 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन लक्ष्य 12.1 करोड़ टन रखा है. प्रमुख रबी फसल गेहूं की बुवाई आम तौर पर अक्टूबर से शुरू होती है और कटाई अप्रैल से शुरू होती है.
उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का जोर
गेहूं की बुवाई अक्टूबर में शुरू होने के साथ आगामी रबी सीजन में उत्पादन और कीमतों पर भी नजर रहेगी. MSP में बढ़ोतरी का फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकार उत्पादन लागत और घरेलू-वैश्विक कीमतों के रुझान को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज के समर्थन मूल्य तय कर रही है.
Gold Price Today: Gold Falls Below Rs 1.50 Lakh After Two Months
Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत दो महीने बाद पहली बार 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गई. स्थानीय मांग में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,400 रुपये गिरकर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, चांदी की कीमत 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सत्र की तेज गिरावट के बाद सोने में करीब एक फीसदी सुधार हुआ और भाव 4,145.26 डॉलर प्रति औंस रहा. चांदी भी करीब 60.69 डॉलर प्रति औंस पर रही.
1,400 रुपये टूटा सोने का भाव
कारोबारियों के मुताबिक, सोने की कीमत में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को इसमें 1,400 रुपये की गिरावट आई. इससे पहले 31 जुलाई को सोना करीब इसी स्तर पर था. उस समय इसकी कीमत 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक पिंकी यादव ने कहा कि वैश्विक बाजार में दबाव के कारण सितंबर में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है और भाव 1.50 लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गया है.
चांदी 2.32 लाख रुपये पर स्थिर
सोने के उलट चांदी की कीमत मंगलवार को स्थिर रही. सभी करों सहित चांदी का भाव 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी. शुक्रवार को इसका भाव 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद कीमती धातुओं में मामूली सुधार देखने को मिला. हाजिर सोना करीब एक फीसदी बढ़कर 4,145.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी करीब 60.69 डॉलर प्रति औंस पर रही.
ऊंची अमेरिकी ब्याज दरों का दबाव
लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग के मुताबिक, सोने में मामूली सुधार के बावजूद कीमत करीब 4,140 डॉलर प्रति औंस के आसपास है और यह सात सप्ताह के निचले स्तर के करीब बनी हुई है. लंबे समय तक ऊंची अमेरिकी ब्याज दरों की संभावना के चलते बॉन्ड यील्ड ऊंची बनी हुई है, जिसका दबाव सोने पर दिखाई दे रहा है. वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक घटनाक्रमों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों और वैश्विक बाजारों की दिशा सोने और चांदी की कीमतों के लिए अहम संकेतक बनी रहेगी.
Lentils wont get costlier for the common man; government prepares to increase masoor imports
मौसम के बदले मिजाज, कमजोर मानसून और अल-नीनो के संभावित खतरों के बीच सरकार आम आदमी की थाली को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि घरेलू स्तर पर भले ही पैदावार पर दबाव पड़े, लेकिन उपभोक्ताओं को महंगाई की मार नहीं झेलनी पड़ेगी. इसी रणनीति के तहत दालों की कीमतों को काबू में रखने के लिए समय रहते आयात के विकल्प तैयार किए जा रहे हैं.  भारत में उपभोग की जाने वाली दालों में अरहर के बाद दूसरे नंबर पर सबसे बड़े पैमाने पर जिस दाल का आयात किया जाता है, वह मसूर ही है.
देश के कुल दाल आयात में अकेले मसूर की हिस्सेदारी लगभग 19 फीसदी है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने कुल लगभग 59.64 लाख टन दालों का आयात किया, जो इससे पिछले वर्ष (2024-25) के 72.56 लाख टन से कम है. आयात में यह कमी देश में घरेलू उत्पादन बढ़ने की वजह से आई है. चूंकि मसूर मुख्य रूप से कनाडा से आयात की जाती है, और इस साल कनाडा में 33 लाख मीट्रिक टन मसूर का उत्पादन हुआ है, इसलिए सरकार ने वहां पहले से ही बातचीत कर जरूरत पड़ने पर आपूर्ति सुचारू रखने की पूरी तैयारी कर ली है.
कमजोर मानसून और अल-नीनो की चुनौती
कृषि विशेषज्ञों और मौसम के जानकारों के अनुसार, साल 2009 के बाद यह साल मानसून के लिहाज से सबसे ज्यादा कमजोर रहा है. अल नीनो के असर से कृषि पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में समय पर कदम न उठाया जाए, तो त्योहारों और सर्दियों के सीजन में दालों के दाम आसमान छू सकते हैं.
देश में घरेलू उत्पादन के ताजा आंकड़े
कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2025-26 में देश के भीतर कुल दाल उत्पादन 274.09 लाख टन रहने का अनुमान है. इसमें चना 125.14 लाख टन, अरहर 35.92 लाख टन और मसूर 17.62 लाख टन (पिछले वर्ष की तुलना में मसूर के घरेलू उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है) है. घरेलू उत्पादन बेहतर होने के बावजूद, किसी भी आपात स्थिति या आपूर्ति संकट से निपटने के लिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों (विशेषकर कनाडा) से आयात के द्वार पूरी तरह सुरक्षित कर लिए हैं.
Restrictions on rice and wheat exports may be imposed again
देश में मानसून की बेरुखी और मौसम के बदलते मिजाज ने अब नीति निर्माताओं की नींद उड़ा दी है. सरकार ने खरीफ फसल के शुरुआती अनुमान आने से पहले ही खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटा दिया है और दालों का आयात बढ़ाने पर भी चर्चा शुरू कर दी है. सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई को काबू में रखना एक बड़ी चुनौती बनने वाला है.
2009 के बाद सबसे कमजोर मानसून का साया
इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 15 फीसदी कम दर्ज की गई है. यदि सितंबर के अंत तक स्थिति यही रही, तो यह साल 2009 (जब बारिश में 22 फीसदी की कमी आई थी) के बाद सबसे कमजोर मानसून साबित होगा. इसका सीधा असर खेती पर दिख रहा है, जहां खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल के मुकाबले 15 लाख हेक्टेयर पीछे चल रही है. भारत अपनी जरूरत का 60 फीसदी खाद्य तेल और 20-30 फीसदी दालें आयात के जरिए ही पूरी करता है, ऐसे में घरेलू उत्पादन कमजोर रहने पर बाहर से मंगाना ही एकमात्र विकल्प बचता है.
17 सितंबर तक प्रमुख 178 जलाशयों में कुल जल संग्रहण
(स्रोत: केंद्रीय जल आयोग)
बांधों और जलाशयों में पानी की भारी किल्लत
संकट सिर्फ खरीफ तक सीमित नहीं है, बल्कि रबी सीजन पर भी इसका साया मंडरा रहा है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, देश के 178 प्रमुख जलाशयों में कुल भंडारण क्षमता का केवल 131 बीसीएम पानी बचा है, जो पिछले साल इसी अवधि (165 बीसीएम) से लगभग 20 फीसदी कम है. क्षेत्रीय स्तर पर स्थिति और भी गंभीर है. दक्षिण भारत के जलाशयों में पानी का स्तर क्षमता से 48 फीसदी और उत्तर भारत में 36 फीसदी कम है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रबी की फसलों की सिंचाई मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बांधों के पानी पर निर्भर करती है. जलाशयों में पानी कम होने और मिट्टी में नमी घटने से आने वाले दिनों में रबी की बुवाई प्रभावित हो सकती है.
17 सितंबर तक प्रमुख जलाशयों में क्षेत्र-वार जल की कमी
(गणना केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों पर आधारित)
सरकारी बफर स्टॉक और निर्यात पर तलवार
राहत की बात यह है कि फिलहाल सरकारी गोदामों में चावल का स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर और गेहूं का स्टॉक पांच साल के उच्चतम स्तर पर है, जिससे कीमतें अभी नियंत्रण में हैं. लेकिन, सरकार ने फिलहाल गेहूं और चावल के निर्यात को पूरी तरह से खोल रखा है. अगर आने वाले महीनों में मौसम प्रतिकूल रहता है और भारतीय कृषि जिंसों की वैश्विक मांग बढ़ती है, तो घरेलू बाजार को सुरक्षित रखने के लिए सरकार चावल और गेहूं के निर्यात पर अंकुश लगाने  जैसे कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो सकती है.
Investment opportunity in silver Price could reach 4 lakh rs per kg by Diwali 2027
त्योहारी सीजन और शादियों के मौसम से पहले अगर आप निवेश का सुरक्षित और मुनाफे वाला विकल्प तलाश रहे हैं, तो कीमती धातुओं में चांदी इस बार निवेशकों को मालामाल करने का दम दिखा रही है. केडिया एडवाइजरी की ताजा दिवाली 2027 सिल्वर रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग में भारी उछाल और खदानों से सीमित आपूर्ति के कारण चांदी के तेवर आने वाले दिनों में और तीखे होने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, चांदी के अंतरराष्ट्रीय बाजार भावों में आने वाले महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव अगले छह महीनों में 85 से 90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है. अभी कॉमेक्स पर चांदी का भाव 65 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है.  दीवाली 2027 तक चांदी का अंतरराष्ट्रीय भाव 120 डॉलर प्रति औंस के लक्ष्य को छू सकता है. मुद्रा (रुपए-डॉलर के उतार-चढ़ाव), आयात शुल्क और प्रीमियम के गणित को देखें तो सितंबर 2026 के लगभग 2.34 लाख रुपए प्रति किलो के बेंचमार्क भाव से बढ़कर घरेलू बाजार में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक जा सकती है, जो मौजूदा भाव से करीब 71 फीसदी की बड़ी तेजी का संकेत है.
चांदी की चमक के पीछे 5 बड़े कारण
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि इस बार चांदी की तेजी केवल धारणा पर आधारित नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत आर्थिक और औद्योगिक कारण हैं.  साल 2026 में वैश्विक स्तर पर चांदी की मांग और आपूर्ति के बीच 4.63 करोड़ औंस का भारी घाटा रहने का अनुमान है. यह लगातार छठा साल है जब वैश्विक बाजार में चांदी की कमी बनी हुई है. चांदी की कीमतें ऊंची होने के बावजूद खदानों से इसका उत्पादन तेजी से नहीं बढ़ रहा है (2026 में उत्पादन घटकर 84.41 करोड़ औंस रहने का अनुमान है). इसकी वजह यह है कि कुल चांदी उत्पादन का केवल एक-चौथाई हिस्सा ही प्राथमिक खदानों से आता है, बाकी तांबा, जस्ता और सीसा खनन के उप-उत्पाद के रूप में निकलता है.
गोल्ड-सिल्वर रेशो में बदलाव
भारत में निवेशक फिजिकल खरीदारी के अलावा म्यूचुअल फंड और ईटीएफ के जरिए भी बड़े पैमाने पर पैसा लगा रहे हैं. अगस्त 2026 में भारतीय सिल्वर ईटीएफ में 1,271 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जिससे इनका एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 85,488 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इलेक्ट्रिक वाहनों में पारंपरिक कारों के मुकाबले दोगुनी से अधिक चांदी का इस्तेमाल होता है (एक बैटरी ईवी में लगभग 25 से 50 ग्राम चांदी. इसके अलावा सोलर पैनल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बुनियादी ढांचे के विस्तार के कारण औद्योगिक मांग रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. अमेरिका ने चांदी को अपनी आधिकारिक क्रिटिकल मिनरल्स लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिससे इसकी रणनीतिक और औद्योगिक महत्ता वैश्विक स्तर पर और बढ़ गई है. सोने और चांदी के मूल्य का अनुपात जो कभी 107 के उच्च स्तर पर था, वह अब घटकर लगभग 66 पर आ गया है. ऐतिहासिक आंकड़े गवाह हैं कि जब-जब यह अनुपात गिरता है, तब-तब चांदी सोने की तुलना में अधिक तेजी से रिटर्न देती है.
Driest monsoon in India since 2009 risk of rising food inflation
Big Worry: देश को 2009 के बाद फिर एक बार सूखे जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है. मजबूत होते अल-नीनो के साए और बारिश में लगातार होती भारी कमी ने देश की कृषि अर्थव्यवस्था और आम आदमी की थाली पर सीधा संकट खड़ा कर दिया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि भारत पिछले 17 वर्षों के सबसे सूखे मानसून की ओर बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों और फसल उत्पादन पर पड़ना तय है.
17 साल का सबसे कमजोर मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जून-सितंबर के इस मानसून सीजन में संचयी वर्षा अपने दीर्घकालिक औसत से 15 फीसदी नीचे चल रही है. अगर यह स्थिति बनी रही, तो यह साल 2009 के बाद सबसे कमजोर मानसून साबित होगा, जब बारिश सामान्य से 18 फीसदी कम हुई थी.  मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि पूरे सीजन के अंत तक राष्ट्रीय वर्षा की यह कमी 13 से 16 फीसदी के बीच बनी रह सकती है. इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ा है, जहां चावल, मक्का और गन्ने जैसी प्रमुख फसलों का रकबा पिछले साल के मुकाबले काफी पीछे छूट गया है.
दक्षिण भारत में सबसे बुरा हाल
मानसून की इस बेरुखी का सबसे बड़ा असर धान की खेती पर दिखा है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल देश में धान के तहत रकबा घटकर 426.81 लाख हेक्टेयर रह गया है. खासकर दक्षिणी राज्यों, जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इस भारी कमी के कारण पोन्मी, सोना मसूरी और बीपीटी जैसी प्रीमियम चावल किस्मों का रकबा 30 से 40 फीसदी तक घट गया है. नतीजतन, आंध्र प्रदेश में जो ग्रेड-1 बीपीटी चावल पिछले साल 4,000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था, वह अब उछलकर 6,200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. बाजार के जानकारों का मानना है कि देश में प्रीमियम चावल के दाम अब सीधे बासमती की रेंज को छूने लगे हैं.
खाद्य महंगाई भड़कने का खतरा
मानसून की यह कमजोरी देश की वित्तीय सेहत के लिए खतरे की घंटी है. अगस्त महीने में खुदरा खाद्य महंगाई पहले ही लगातार सातवें महीने बढ़कर 5.95 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है. अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सामान्य से होने वाली बारिश की प्रत्येक एक फीसदी की गिरावट खाद्य महंगाई को लगभग 25 आधार अंक तक बढ़ा देती है. दालों, तिलहन और अब चावल के मोर्चे पर पैदावार घटने की आशंका ने रिजर्व बैंक के उन तमाम अनुमानों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है, जो महंगाई के नियंत्रण में रहने का दावा कर रहे थे.
सरकार के सामने भी चुनौती
बढ़ती कीमतों और घटती आपूर्ति के बीच सरकार भी लगातार एक्शन मोड में है. दाल और खाद्य तेलों के बाद अब चावल और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों को थामने के लिए सरकार ने शुल्क-मुक्त चीनी आयात और रियायती दरों पर प्याज की बिक्री जैसे कदम उठाने शुरू किए हैं. हालांकि, जानकारों का मानना है कि यदि आने वाले हफ्तों में मौसम ने कोई चमत्कार नहीं दिखाया, तो त्योहारों के सीजन में आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार और अधिक गहरी हो जाएगी.
Surge in Arhar Prices Festive Demand and Weak Monsoon Raise Concerns
दालों के राजा कहे जाने वाले अरहर के तेवर एक बार फिर तीखे होने लगे हैं. तंग आपूर्ति, त्योहारों से पहले मिलर्स की खरीद और मानसून की बेरुखी के कारण अरहर के दाम लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं. केडिया एडवाइजरी के रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक महीने में अरहर की कीमतों में लगभग 10.92 फीसदी और पिछले तीन महीनों में 11.02 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. अखिल भारतीय स्तर पर इसका औसत मण्डी भाव 8141.25 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है. सरकार ने वर्ष 2026-27 के सीजन के लिए अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपए बढ़ाकर 8450 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जो बाजार की कीमतों को नीचे गिरने से रोक रहा है.
क्यों सुलग रहा है बाजार?
देश के दो सबसे बड़े उत्पादक राज्यों, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लंबे समय तक कमजोर बारिश और अपर्याप्त मानसूनी फुहारों के कारण फसल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कर्नाटक में अरहर का रकबा 9 फीसदी और महाराष्ट्र में 1.5 फीसदी तक घट गया है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में भी रकबे में 15 फीसदी की गिरावट आई है. 11 सितंबर तक देश भर में अरहर की कुल बुआई 46.11 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल से 1.42 फीसदी अधिक है. उत्तर प्रदेश में रकबा 33 फीसदी और झारखंड में 53 फीसदी तक बढ़ा है, लेकिन प्रमुख दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों की फसल पर मौसम की मार भारी पड़ी है. वर्ष 2025-26 के लिए कुल अरहर का उत्पादन 35.92 लाख टन आंका गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.88 फीसदी कम है.
आयात पर बढ़ी निर्भरता
घरेलू मांग को पूरा करने के लिए अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान अरहर का आयात 7 फीसदी बढ़कर 3.11 लाख टन हो गया है. वहीं दूसरी ओर, निर्यात में 75 फीसदी की भारी गिरावट आई है और यह केवल 9845 टन रह गया है, जो यह दिखाता है कि देश के भीतर खपत मजबूत बनी हुई है.
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से अफ्रीकी देशों और म्यांमार से आने वाली अरहर भारतीय मिलर्स के लिए महंगी हो गई है. म्यांमार में मौसम की बाधाओं के कारण उत्पादन अनुमान 3.5 लाख टन से घटकर 3 लाख टन रह गया है. आने वाले महीनों में देश भर में त्योहारी सीजन होने वाला है. इसे देखते हुए दाल मिलों और संस्थागत खरीदारों ने अपनी इन्वेंट्री बढ़ाने के लिए कच्चे माल की खरीद तेज कर दी है. बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है. केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, अगर कीमतें 8,000 रुपए के ऊपर टिकी रहती हैं, तो यह रुख सकारात्मक रहेगा और आने वाले हफ्तों में कीमतें 8,250 से 8,350 रुपए के स्तर तक जा सकती हैं. वहीं, अगर भाव 8,000 से नीचे फिसलता है, तो मामूली मुनाफावसूली या करेक्शन देखने को मिल सकता है, जिससे भाव 7880 से 7720 रुपए के दायरे में आ सकते हैं.
Rice Price Rise: US-Iran War Pushes Up Basmati, Non-Basmati Rice Prices in India
Rice Price Rise: भू-राजनीतिक उथल-पुथल और युद्ध के साए ने अब आम आदमी की थाली के सबसे जरूरी हिस्से यानी चावल को भी अपनी चपेट में ले लिया है. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता इस कदर बढ़ गई है कि तमाम देश अपनी आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए टूट पड़े हैं. इसका नतीजा यह है कि भारत में चावल की कीमतें बेकाबू होने लगी हैं और आम गृहस्थी का बजट तेजी से बिगड़ रहा है. इस समय पूरी दुनिया में खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने की होड़ मची है. राइसविला ग्रुप के सीईओ सूरज अग्रवाल के मुताबिक, दुनिया के तमाम देश, खासकर खाड़ी देश अपनी खाद्य आपूर्ति को लेकर अत्यधिक सतर्क हो गए हैं और वे भारत से बड़े पैमाने पर चावल की आक्रामक खरीद कर रहे हैं. चूंकि चावल दुनिया के प्रमुख मुख्य अनाजों में शामिल है, इसलिए इस मांग का सीधा दबाव भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है.
सोना मसूरी भी हुआ महंगा
मांग में इस भारी उछाल और घरेलू स्तर पर नई फसल आने में अभी दो से तीन महीने बाकी होने के कारण कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है. बिरयानी और खास पकवानों की शान बासमती चावल की कीमत जो पिछले साल करीब 85 रुपये प्रति किलो थी, वह वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उछलकर सीधे 100 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है. आम इस्तेमाल में आने वाला सोना मसूरी जैसे चावल, जो पिछले साल 51-52 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, वे अब बढ़कर 63-64 रुपये प्रति किलो पर बिक रहे हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक चावल का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य वर्तमान में 45.59 रुपये प्रति किलो है, जो एक साल पहले 42 रुपये प्रति किलो था. एक साल के दौरान चावल के दाम में 8.55 फीसदी की तेजी आ चुकी है.
सरकारी खरीद और मौसम की मार का असर
चावल निर्यातक संघ के अध्यक्ष बीवी कृष्णा राव के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य सरकारों द्वारा की जा रही भारी खरीद ने भी बाजार में उपलब्धता को प्रभावित किया है. दक्षिण भारत के राज्यों- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना- इस बार मानसून और बारिश के कमजोर रहने के कारण चावल के उत्पादन और सप्लाई पर दबाव बना हुआ है, जिससे कीमतें नीचे आने का नाम नहीं ले रही हैं.
त्योहारी स्टॉक के कारण अगस्त में बढ़ा खाद्य तेल का आयात
भारत के प्रमुख त्योहारी सीजन से पहले रिफाइनरों द्वारा खरीदारी बढ़ाने के कारण अगस्त में भारत का खाद्य तेल आयात तेजी से मजबूत हुआ. कुल खाद्य तेल का आयात मासिक आधार पर 1.5 फीसदी बढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर 15.7 लाख टन पर पहुंच गया, जो उस अवधि से पहले रिफाइनरों द्वारा आक्रामक रूप से स्टॉक करने को बताता है. पिछले महीने की तुलना में पाम तेल का आयात 7 फीसदी बढ़कर 7,82,761 टन हो गया, जो फरवरी के बाद से सबसे उच्च स्तर है. इस बढ़ोतरी से पाम ऑयल की मांग को अतिरिक्त समर्थन मिला. सोयाबीन तेल के आयात में और भी अधिक तेजी दर्ज की गई, जो 26 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 6,28,736 टन हो गया. भारत मुख्य रूप से अर्जेंटीना और ब्राजील से सोयाबीन तेल मंगाता है, जबकि सूरजमुखी तेल मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से आयात किया जाता है। इसके विपरीत, अगस्त में सूरजमुखी तेल का आयात 36 फीसदी घटकर 1,60,639 टन रह गया. भारत का आक्रामक त्योहारी स्टॉक खाद्य तेल की मांग को मजबूत कर रहा है, जिसमें रिकॉर्ड सोयाबीन तेल का आयात और पाम ऑयल की अधिक खरीद से वैश्विक वनस्पति तेल की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है.
Gold Price Falls Rs 500 as Oil Surge, Strong Dollar Hit Bullion
Gold-Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये टूटकर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.
वैश्विक बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर
वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला. हाजिर सोना 57.22 डॉलर यानी 1.3 प्रतिशत गिरकर 4,291.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमत करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.82 डॉलर प्रति औंस रह गई. स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के अनुरूप रही. मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.
फेड की संभावित दर बढ़ोतरी का असर
निवेश मंच मुडरेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि सोना करीब 4,300 डॉलर प्रति औंस और चांदी 64 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई है. यह लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट है. बाजार में निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी को ध्यान में रख रहे हैं, जिसका असर बुलियन की कीमतों पर पड़ा है.
महंगे कच्चे तेल से बढ़ी महंगाई की चिंता
विशेषज्ञ के मुताबिक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इससे सोने और चांदी की मांग पर अतिरिक्त दबाव बना है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती से भी डॉलर में कीमत तय होने वाली कीमती धातुएं अन्य मुद्राओं में निवेशकों के लिए अपेक्षाकृत महंगी हो जाती हैं.
Gold Price Falls rs 2700 Silver Crashes rs 10000 in Delhi
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. हालिया तेजी के बाद स्थानीय बाजार में बिकवाली दबाव बढ़ने से घरेलू कीमतों में तेज गिरावट आई. सोना 2,700 रुपये और चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई. कारोबारियों के मुताबिक, हालिया तेजी के बाद स्थानीय बाजार में बिकवाली दबाव बढ़ने से घरेलू कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक बाजार में हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही. ऊंची कच्चे तेल की कीमतों से महंगाई की चिंता, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की ऊंची प्रतिफल दर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोने पर दबाव बना हुआ है.
सोना 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 2,700 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. गुरुवार को इसका भाव 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. कारोबारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में कीमतों में आई तेजी के बाद स्थानीय बाजार में बिकवाली बढ़ने से सोने के भाव पर दबाव बना.
चांदी 10,000 रुपये सस्ती
चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को भारी गिरावट आई. इसका भाव 10,000 रुपये घटकर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,44,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इस तरह एक ही कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
वैश्विक बाजार में सोना-चांदी मजबूत
घरेलू बाजार में गिरावट के उलट वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी रही. हाजिर सोना 49.82 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 4,366.58 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं चांदी करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 64.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
ऊंची बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों से दबाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन धातु अभी भी दबाव में है और लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट की राह पर है. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई को लेकर चिंता फिर बढ़ी है. इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर ऊंची प्रतिफल दर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदें भी सोने जैसी परिसंपत्तियों पर दबाव डाल रही हैं.
Aluminium supply crisis deepens LME stocks slide to 3-year low
Aluminium Supply Crisis: अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में औद्योगिक धातुओं की रीढ़ कहे जाने वाले एल्युमीनियम की उपलब्धता पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) के अधिकृत गोदामों में एल्युमीनियम का कुल भंडार अगस्त 2026 में घटकर महज 3.45 लाख टन के करीब पहुंच गया है, जो पिछले तीन वर्षों का सबसे निचला स्तर है. यह स्टॉक अप्रैल 2024 के अपने उच्चतम स्तर (लगभग 13.1 लाख टन) से करीब 74 फीसदी और पिछले साल की समान अवधि (7.10 लाख टन) के मुकाबले 51 फीसदी गिर चुका है. वैश्विक बाजारों में स्टॉक के इस अभूतपूर्व सूखे ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों और फिजिकल प्रीमियम को मजबूत तकनीकी सहारा दिया है, जिसका सीधा असर अब घरेलू उद्योगों की उत्पादन लागत और अंततः आम उपभोक्ता के बजट पर पड़ना तय माना जा रहा है.
गोदामों में बचा नाममात्र का बफर
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, तुरंत भौतिक आपूर्ति के लिए उपलब्ध रजिस्टर्ड स्टॉक घटकर लगभग 2.5 लाख टन रह गया है। वहीं, ऑफ-वारंट स्टॉक (वेयरहाउस में रखा वह माल जिसे दोबारा डिलीवरी में बदला जा सकता है) भी घटकर 1 लाख टन के नीचे आ चुका है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इन्वेंट्री बफर न के बराबर रहने से बाजार में बैकवर्डेशन (हाजिर भाव का वायदा भाव से अधिक हो जाना) की स्थिति बन सकती है. ऐसे में स्मेल्टरों में उत्पादन रुकावट, बिजली कटौती या लॉजिस्टिक्स में मामूली व्यवधान भी कीमतों में अप्रत्याशित तेजी पैदा कर सकता है.
आम आदमी पर चौतरफा मार
एल्युमीनियम आधुनिक विनिर्माण का अनिवार्य हिस्सा है। इसकी कीमतों में तेजी का प्रभाव सीधे तौर पर रोजमर्रा के जीवन और उपभोक्ता सामानों पर दिखेगा. कुकर, कड़ाही और नॉन-स्टिक बर्तनों के दाम बढ़ेंगे. इसके अलावा, दवाओं की स्ट्रिप्स, जूस-दूध के टेट्रा पैक और फूड फॉयल महंगे होने से पैकेज्ड फूड्स की लागत बढ़ेगी, जिसका भार कंपनियां कीमतों में वृद्धि या वजन घटाकर उपभोक्ताओं पर डालेंगी. आधुनिक घरों में खिड़कियों और दरवाजों के लिए स्लाइडिंग फ्रेम्स, फॉल्स सीलिंग पैनल्स और मॉड्यूलर किचन फिटिंग्स में एल्युमीनियम का भारी इस्तेमाल होता है. कच्चा माल महंगा होने से नए घर के फिनिशिंग व इंटीरियर बजट में 10 से 15 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है. गाड़ियों का वजन घटाने और ईवी की बैटरी रेंज सुधारने के लिए चेसिस, अलॉय व्हील व इंजन ब्लॉक में एल्युमीनियम की खपत बढ़ी है. ऐसे में ऑटो कंपनियां गाड़ियां महंगी करने को मजबूर होंगी. एसी, फ्रिज और स्मार्टफोन की मेटल बॉडी की लागत भी सीधे प्रभावित होगी.
government has set the paddy procurement target at 708.64 lakh tonnes for the 2026-27 Kharif season
Paddy Procurement Target: केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) के लिए 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य मंगलवार को तय किया है. केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा की अध्यक्षता में राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद यह लक्ष्य तय किया गया है. खाद्य मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगामी खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान के रूप में खरीद का अनुमान 708.64 लाख टन तय किया गया है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल पांच अगस्त तक खरीफ धान की वास्तविक खरीद 720.74 लाख टन तक पहुंच गई थी. वहीं, 2024-25 पूरे सत्र में 708.85 लाख टन और 2023-24 में 689.56 लाख टन धान की खरीद हुई थी. खरीद लक्ष्य में कमी का मुख्य कारण धान की बुवाई के रकबे में आई गिरावट है. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त तक धान का बुवाई क्षेत्र 414.10 लाख हेक्टेयर था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 428.46 लाख हेक्टेयर था.
दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2025-26 में खरीफ धान का उत्पादन 12.39 करोड़ टन रहने का अनुमान है. धान के रकबे में कमी को देखते हुए सरकार ने इस बार अपेक्षाकृत सतर्क खरीद लक्ष्य तय किया है. हालांकि, वास्तविक खरीद कितनी होगी, यह उपज, राज्यों में खरीद की व्यवस्था, मंडियों में धान की आवक और सरकारी एजेंसियों के जरिये बिकने वाले धान की मात्रा जैसे कारकों पर निर्भर करेगी.
Chana Prices Rise on Festive Demand, May Touch Rs 7,500 per Qtl
घरेलू दलहन बाजार में इस समय चने की आवक बेहद कमजोर बनी हुई है. मध्य प्रदेश की मंडियों में आवक पिछले साल के निचले स्तर पर टिकी है, जबकि महाराष्ट्र में यह पिछले साल से भी कम दर्ज की जा रही है. राजस्थान में मामूली सुधार के बावजूद बाजार में पर्याप्त माल नहीं पहुंच रहा है. अगस्त में कमजोर और असमान बारिश के कारण मिट्टी की नमी पर असर पड़ा है, जिससे आगामी रबी सीजन में चने की बुवाई को लेकर अभी से आशंकाएं गहराने लगी हैं.
<caption>
कृषि उपज मंडियों में चने की आवक (1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक)
</caption>
मंडी
वर्ष 2026
वर्ष 2025
मध्य प्रदेश
4.86 लाख टन
4.88 लाख टन
महाराष्ट्र
2.63 लाख टन
2.44 लाख टन
राजस्थान
2.26 लाख टन
2.68 लाख टन
3 गुना बढ़ा आयात, फिर भी टिके हैं भाव
घरेलू आपूर्ति में कमी की भरपाई के लिए आयात का सहारा लिया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, चने का आयात 2026 में अप्रैल-जून के दौरान 206 फीसदी बढ़कर 64,392 टन पर पहुंच चुका है, जो पिछले साल इसी अवधि में महज 20,980 टन था। बंदरगाहों पर रखा करीब 3 लाख टन का स्टॉक तेजी से खाली होकर अब नाममात्र (करीब 1,400 टन) रह गया है। इसके बावजूद हाजिर बाजार में कीमतें 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बेहद मजबूत हैं। सामान्य तौर पर आयात बढ़ने से कीमतें नरम पड़ती हैं, लेकिन यहां भाव का न टूटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पाइपलाइन खाली है और त्योहारी मांग बेहद आक्रामक है।
<caption>
अप्रैल-जून के दौरान चने का आयात
</caption>
वित्त वर्ष
2026-27
2025-26
आयात
64,392 टन
20,980 टन
वृद्धि- 206.92%
वैश्विक उत्पादन और त्योहारी सीजन का दोहरा दबाव
घरेलू तंगी के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। दुनिया के सबसे बड़े चना उत्पादक ऑस्ट्रेलिया में चने का उत्पादन 20 लाख टन के सामान्य स्तर से घटकर 11 से 13 लाख टन के दायरे में सिमटने का अनुमान है। यानी अकेले ऑस्ट्रेलिया से करीब 7 लाख टन की आपूर्ति घट गई है। वहीं दूसरी तरफ, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू होने वाले त्योहारी सीजन और बांग्लादेश से लगातार आ रही निर्यात मांग के चलते सितंबर के पहले पखवाड़े के बाद खपत में भारी तेजी आना तय माना जा रहा है।
एक महीने में 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ें दाम
सीमित आवक और मजबूत मांग की वजह से चने की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान करीब 2.37 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। महाराष्ट्र की अकोला मंडी में चने की कीमतों में सबसे ज्यादा 2.37 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाव 1.94 फीसदी और राजस्थान के बीकानेर में 1.47 फीसदी चढ़े हैं।
<caption>
एक महीने में चने का भाव
</caption>
मंडी
31 अगस्त, 2026 (भाव ₹ प्रति क्विंटल में)
31 जुलाई, 2026  (भाव ₹ प्रति क्विंटल में)
दिल्ली
6,406
6,284
बीकानेर
6,139
6,050
अकोला
6,475
6,325
7500 रुपये तक जा सकता है भाव
कमोडिटी समाचार सिक्योरिटीज के सह-संस्थापक एवं रिसर्च हेड अंकित कपूर का कहना है कि, चने के चार्ट पैटर्न और फंडामेंटल्स साफ संकेत दे रहे हैं कि कीमतों में 6,000 रुपये के नीचे गिरावट की गुंजाइश अब खत्म हो चुकी है. दिल्ली में 6,400 रुपये के मौजूदा भाव पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी. जैसे ही यह 6,500 रुपये के स्तर को पार करेगा, अगले तीन से चार महीनों में कीमतें 6,800 से 7,200 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकती हैं. त्योहारी मांग और कमजोर वैश्विक आपूर्ति के दम पर दिसंबर तक चने का भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को छू सकता है.
Gold Price Falls Rs 2,700, Silver Drops Rs 5,000 Amid Global Selloff
Gold Silver Price Today 01 September 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. वैश्विक बाजार में जारी बिकवाली के बीच दिल्ली में सोना 2,700 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया. वहीं चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये घटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. सोने में यह लगातार पांचवें कारोबारी सत्र की गिरावट है.
5 दिनों में 8,900 रुपये सस्ता हुआ सोना
स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 2,700 रुपये की गिरावट के साथ करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोमवार को यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 8,900 रुपये यानी करीब 5.3 प्रतिशत घट चुकी है. 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था.
चांदी भी 5,000 रुपये फिसली
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई. चांदी मंगलवार को 5,000 रुपये टूटकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. सोमवार को इसका भाव 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर था. विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला. हाजिर सोना करीब 2 प्रतिशत गिरकर 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 64.68 डॉलर प्रति औंस रह गई.
अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई की चिंता
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इससे महंगाई की चिंताएं बढ़ी हैं और ब्याज दरों के परिदृश्य पर बाजार का फोकस बढ़ गया है. इसका असर घरेलू सोने की कीमतों पर भी पड़ा है. मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है. इससे वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है.
PM मोदी की अपील का घरेलू मांग पर असर?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बहुत जरूरी नहीं होने पर सोना नहीं खरीदने की अपील की है. उन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए विदेशी छुट्टियों, विदेश में शादियों और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की बात कही. वेदिका नार्वेकर के मुताबिक, प्रधानमंत्री की टिप्पणी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आने की संभावना कम है, लेकिन घरेलू बाजार की धारणा और निकट भविष्य में आभूषणों की मांग पर इसका असर पड़ सकता है.
Delhi to get 1,000 MT onions from Centre, to be sold at Rs 35 per kg CM Rekha Gupta
दिल्ली में बढ़ती प्याज की कीमतों के बीच केंद्र सरकार अब दिल्ली को 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराएगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि यह प्याज लोगों को 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा. दिल्ली CMO के बयान के अनुसार, प्याज शहर के सभी 13 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों और वैन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. प्याज की बिक्री वैन के जरिए करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सस्ती कीमत पर प्याज उन इलाकों तक भी पहुंचे, जहां लोगों के लिए उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है. बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान की वजह से हाल के हफ्तों में प्याज की कीमतों में तेजी आई है. फिलहाल दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज करीब 50-60 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है.
दिल्ली सरकार ने लिया क्या फैसला?
दिल्ली सरकार ने प्याज की खरीद कर उसे लोगों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज की कमी नहीं होने देगी. दिल्ली सरकार का उद्देश्य दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही प्याज को उचित और सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर करीबी नजर रख रही है, ताकि किसी भी परिस्थिति में राजधानी में प्याज की कमी न हो.
Cotton Production India 2026-27: Weak Monsoon May Push Prices Higher
Cotton Production India: देश के प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्रों में कमजोर मानसून का असर खरीफ पैदावार पर दिख रहा है. अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) की फॉरेन एग्रीकल्चरल सर्विस (एफएएस) ने 2026-27 सत्र के लिए भारत का कपास उत्पादन अनुमान घटा दिया है. उत्पादन में यह कटौती कमजोर मानसूनी बारिश और सूखे के जोखिम को देखते हुए की गई है. एफएएस ने कपास उत्पादन अनुमान 2.52 करोड़ गांठ से घटाकर 2.45 करोड़ गांठ (लगभग 53.3 लाख टन) कर दिया गया है. कुल बुआई रकबा 1.15 करोड़ हेक्टेयर पर स्थिर है. अगस्त और सितंबर में पश्चिमी व मध्य भारत में सूखे से प्रति हेक्टेयर उपज में 2 फीसदी गिरावट की आशंका जताई गई है.
घरेलू कपड़ा मिलों की खपत 2.62 करोड़ गांठ (करीब 57 लाख टन) आंकी गई है. इससे देश में कपास की घरेलू खपत उत्पादन से लगभग 17 लाख गांठ अधिक रहेगी. यह कमी हाजिर और वायदा बाजारों में कपास (लिंट) की कीमतों को सहारा देगी. सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य  में बढ़ोतरी भी कीमतों में तेजी का एक कारण है. कच्चे कपास का निर्यात योग्य अधिशेष सीमित है. घरेलू मिलों के पास रेशे की कमी पूरी करने के लिए आयात ही मुख्य विकल्प है.
आयात और उपलब्धता
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक यदि 31 अक्तूबर के बाद सामान्य आयात शुल्क छूट समाप्त होती है, तो कपड़ा मिलें विशेष शुल्क-मुक्त निर्यात योजनाओं से आयात का रुख करेंगी. घरेलू बाजार में मूल्य-वर्धित कपड़ों की तरफ कच्चे माल का डायवर्जन बढ़ेगा. इससे कच्चे कपास की उपलब्धता और सीमित हो जाएगी. बाजार में नरमी की गुंजाइश बहुत कम दिख रही है.
पशु आहार और बाजार की चुनौतियां
कपास उत्पादन में गिरावट का असर डेयरी और पशु आहार क्षेत्र पर भी पड़ेगा. ओटाई के दौरान लिंट कम निकलने से बिनौला की मात्रा भी घटेगी. भारत बिनौला मील और खल का बड़ा उत्पादक है, जो मवेशियों के चारे में प्रोटीन का प्राथमिक स्रोत है. कच्चे माल की कमी से बिनौला खल की कीमतों में तेजी आएगी, जिससे डेयरी उद्योग की लागत बढ़ सकती है। 17 लाख गांठ की घरेलू कमी और बिनौले की तंगी ग्रामीण व औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं पर असर डालेगी. सीमित आपूर्ति और ऊंची मिल खपत के कारण कीमतें उच्च स्तरों पर टिकी रहेंगी. कपड़ा कंपनियों के लिए कच्चे माल की लागत का प्रबंधन इस सत्र की बड़ी चुनौती होगी.
Gold drops by 1,500 rs for the fourth consecutive session, reaching 1.60 lakh rs per 10 grams
सोने की कीमतों में सोमवार को लगातार चौथे सत्र गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1500 रुपए टूटकर 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को सोने की कीमत 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. कारोबारियों के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों का असर बाजार की धारणा पर पड़ा. हाल की तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना. कारोबारियों ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट हाल के हफ्तों में पीली धातु की मजबूत तेजी के बाद जारी मुनाफावसूली को भी दर्शाती है. सोना अपनी पिछली तेजी को कायम रखने में नाकाम रहा, जिसके बाद कारोबारियों ने अपनी पोजीशन कम की.
चांदी की कीमत स्थिर
सोने के विपरीत चांदी की कीमत स्थिर रही. स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, सभी टैक्स समेत चांदी 2,45,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. लेमन मार्केट्स डेस्क के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग ने कहा कि जैक्सन होल सिम्पोजियम में फेडरल रिजर्व के चेयर केविन वॉर्श के हॉकिश भाषण के बाद सितंबर की बैठक में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत डॉलर ने भी कीमती धातुओं पर दबाव डाला और हाल की गिरावट को आगे बढ़ाया.
वैश्विक बाजार में भी सोना कमजोर
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 4,448.56 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, चांदी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 66.97 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बुलियन बाजार में ताजा अमेरिका-ईरान सैन्य हमलों के बाद तेल की बढ़ती कीमतों से भी संकेत मिले. ऊंची ऊर्जा कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ाई है और इससे सख्त मौद्रिक नीति की संभावना मजबूत हो सकती है. मिरे एसेट शेरखान के हेड ऑफ कमोडिटीज प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद स्पॉट गोल्ड नीचे कारोबार कर रहा है और करीब 4,440 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है. ताजा हमलों से तेल की कीमतें बढ़ीं, जिससे ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना बनी है.
शुक्रवार को भी वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट
वैश्विक स्तर पर सोने को शुक्रवार को भी झटका लगा था और यह करीब 4,455 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था. वॉर्श ने ऊंची महंगाई का जिक्र करते हुए कहा था कि अंतर्निहित CPI और PCE के रुझान उत्साहजनक नहीं थे. उन्होंने यह भी कहा था कि अल्पकालिक ब्याज दरें महंगाई को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकती हैं और अगर महंगाई जल्द कम नहीं होती है तो फेड अधिकारियों को कदम उठाना होगा. उनके हॉकिश बयानों से ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ी और कीमती धातुओं में मुनाफावसूली तेज हुई.