Business News Today in Hindi, बिजनेस न्यूज़ टुडे हेडलाइंस, Stock/Share Market, Vyapar Samachar - The Bonus
Punjab Digital Banking: Internet Banking Reaches Only 35% of Accounts
Punjab Digital Banking: पंजाब में डिजिटल बैंकिंग का दायरा बढ़ने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग की पहुंच अभी सीमित बनी हुई है. राज्य के केवल 35 फीसदी बैंक खातों में ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके मुकाबले मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल 50.67 फीसदी खातों तक पहुंच गया है. जिलों की बात करें तो मोहाली डिजिटल बैंकिंग में सबसे आगे है, जबकि नवांशहर सबसे पीछे है. वहीं, डेबिट और रुपे कार्ड की पहुंच राज्य के 71 फीसदी बैंक खातों तक है.
4.10 करोड़ सक्रिय खातों में सिर्फ 1.44 करोड़ में इंटरनेट बैंकिंग
पंजाब में कुल 4.10 करोड़ सक्रिय बचत बैंक खाते हैं. इनमें से करीब 1.44 करोड़ खातों को ही इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिली है. यानी राज्य के लगभग 35 फीसदी बैंक खातों तक ही यह सुविधा पहुंच पाई है. दूसरी ओर, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा 2.08 करोड़ खातों तक पहुंच चुकी है. यह कुल खातों का 50.67 फीसदी है. वहीं, डेबिट और रुपे कार्ड का कवरेज 71 फीसदी खातों तक दर्ज किया गया है.
मोहाली में 66% खातों तक मोबाइल बैंकिंग और UPI की पहुंच
जिलों में मोहाली डिजिटल बैंकिंग के मामले में सबसे आगे है. यहां कुल 23.29 लाख बैंक खाते हैं. इनमें से 82 फीसदी खातों में डेबिट और रुपे कार्ड की सुविधा उपलब्ध है. वहीं, 11.30 लाख यानी 49 फीसदी खातों में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा है. मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल 15.48 लाख यानी 66 फीसदी खातों तक पहुंच गया है. इसके उलट नवांशहर डिजिटल बैंकिंग के मामले में सबसे पीछे है. यहां कुल 11.92 लाख बैंक खाते हैं. इनमें से केवल 2.91 लाख यानी 24 फीसदी खातों में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है. वहीं, 4.79 लाख यानी 40 फीसदी खातों तक मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की पहुंच है. मलेरकोटला में भी 3.67 लाख खातों तक ही मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा पहुंची है.
लुधियाना में 40% और जालंधर में 37% खातों में इंटरनेट बैंकिंग
राज्य के प्रमुख जिलों में लुधियाना और जालंधर की स्थिति भी सामने आई है. लुधियाना में कुल 59.21 लाख बैंक खाते हैं. इनमें से 78 फीसदी खातों में डेबिट और रुपे कार्ड उपलब्ध हैं. इंटरनेट बैंकिंग का कवरेज 40 फीसदी और मोबाइल बैंकिंग व यूपीआई का कवरेज 59 फीसदी है. वहीं, जालंधर में कुल 36.53 लाख बैंक खाते हैं. इनमें से 72 फीसदी खातों के पास डेबिट और रुपे कार्ड हैं. जिले में इंटरनेट बैंकिंग का कवरेज 37 फीसदी और मोबाइल बैंकिंग व यूपीआई की पहुंच 57 फीसदी खातों तक दर्ज की गई है.
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार
अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने, नकदी पर निर्भरता कम करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही है. इसी दिशा में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति नियमित रूप से पंजाब में डिजिटल भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर रही है. समिति की ओर से सभी बैंकों को लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि अधिकतम लोगों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके.
Maharashtra FDA Suspends Amazon, BigBasket Dark Store Licence
खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अमेजन (Amazon) और बिगबास्केट (BigBasket) के डार्क स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. ये स्टोर पुणे के सिंहगढ़ रोड पर स्थित हैं. अधिकारियों को जांच के दौरान दोनों जगहों पर खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़े गंभीर उल्लंघन मिले. कहीं एक्सपायरी मिठाइयां और खाद्य पदार्थ रखे थे, तो कहीं खाने के सामान पर फफूंदी लगी हुई थी.
खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार को यह कार्रवाई की. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है. जांच के दौरान दोनों डार्क स्टोर में एक्सपायरी खाद्य उत्पाद, गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए गए. इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा नियमों के शेड्यूल-IV के प्रावधानों का भी पालन नहीं किया जा रहा था. डार्क स्टोर ऐसे गोदाम या छोटे खुदरा केंद्र होते हैं, जहां से ऑनलाइन ऑर्डर की सप्लाई की जाती है. इनका इस्तेमाल आसपास के इलाकों में तेजी से सामान की डिलीवरी करने के लिए किया जाता है.
Amazon के स्टोर में एक्सपायरी लड्डू-पेड़े और फफूंदी मिली
फूड सेफ्टी अधिकारियों ने गजानन इन्वेंटरीज की ओर से संचालित अमेजन के डार्क स्टोर की जांच की. यहां एक्सपायरी लड्डू, पेड़े और दूसरे खाद्य उत्पाद मिले. अधिकारियों को एक्सपायरी सामान पर फफूंदी भी लगी हुई दिखाई दी. इसके अलावा, खाद्य पदार्थों के डिब्बों में धूल जमा थी. जांच में घी के एक कंटेनर का ढक्कन टूटा हुआ मिला, जबकि कुछ कार्टन से तेल रिस रहा था. स्टोर में कीट नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई और सैनिटेशन से जुड़े रिकॉर्ड भी नहीं मिले. इसके अलावा, खाने-पीने की चीजों के साथ साबुन और घी के कंटेनर जैसी गैर-खाद्य वस्तुएं भी रखी हुई थीं. इस तरह खाद्य और गैर-खाद्य सामान को एक साथ स्टोर किया जा रहा था.
BigBasket के स्टोर में एक्सपायरी केक, ब्रेड और दूध से बने उत्पाद मिले
वहीं, इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट की ओर से संचालित बिगबास्केट के डार्क स्टोर के निरीक्षण में भी कई खामियां मिली हैं. यहां एक्सपायरी केक, ब्रेड, मिल्क रस्क और चटनी मिली. कुछ खाद्य उत्पाद फर्श पर रखे हुए थे. जांच के दौरान स्टोर का फर्श टूटा हुआ मिला. कोल्ड रूम में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी. तेल के पैकेट से रिसाव हो रहा था और कीट नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. यहां भी खाद्य और गैर-खाद्य सामान को एक साथ रखा गया था.
FDA ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एफडीए के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने होटल सहित सभी खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस की शर्तों, साफ-सफाई के मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी. नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किए जा सकते हैं.
Haryana Vishwakarma Scheme: 41,000 Artisans to Get Rs 5,000 Aid
Haryana Vishwakarma Scheme: हरियाणा में पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों के लिए राहत की खबर है. प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना अधिसूचित कर लागू कर दी है. इसके तहत पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत हरियाणा के 41 हजार से अधिक कारीगरों को एकमुश्त 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. खास बात यह है कि यह राशि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले ऋण और प्रोत्साहन के अतिरिक्त होगी. योजना का लाभ लेने के लिए कारीगरों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी और ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को मिलेगी अतिरिक्त सहायता
हरियाणा सरकार की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना अधिसूचित की गई. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत प्रदेश के कारीगरों को राज्य सरकार की ओर से 5,000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी. प्रदेश में इस योजना के तहत 41 हजार से अधिक कारीगर पंजीकृत हैं. यह आर्थिक सहायता केंद्र सरकार से मिलने वाले ऋण और प्रोत्साहन के अतिरिक्त होगी.
ये कारीगर योजना के लिए होंगे पात्र
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही उसके पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना चाहिए. आवेदक का पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है. इसके अलावा योजना के तहत पांच से सात दिन का बेसिक स्किल प्रशिक्षण पूरा करना होगा. यह प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र या संस्थान से लिया होना चाहिए. योजना के तहत कुल 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगर पात्र होंगे. इनमें नाई, बढ़ई, दर्जी, मोची, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री, लोहार, धोबी, मूर्तिकार, टोकरी बनाने वाले, नाव निर्माता और खिलौने बनाने वाले कारीगर शामिल हैं.
एमएसएमई पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कारीगरों को हरियाणा के एमएसएमई निदेशालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी का इस्तेमाल करना होगा. इसके साथ पीएम विश्वकर्मा योजना का पंजीकरण प्रमाणपत्र और बेसिक स्किल प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा. आवेदन मिलने के बाद संबंधित जिले के एमएसएमई केंद्र के संयुक्त निदेशक या उपनिदेशक दस्तावेजों की जांच करेंगे. जांच के बाद अधिकारी आवेदन को मंजूर या खारिज कर सकेंगे. यदि किसी आवेदक का आवेदन खारिज होता है तो वह 30 दिन के भीतर ऑनलाइन अपील कर सकेगा.
गलत जानकारी देकर सहायता लेने पर लगेगा 12% चक्रवृद्धि ब्याज
योजना के तहत आवेदन करने वाले कारीगरों को सही जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे. यदि कोई लाभार्थी गलत जानकारी देकर 5,000 रुपये की सहायता प्राप्त करता है तो उसे यह राशि 12 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज के साथ लौटानी होगी. इसके अलावा ऐसे लाभार्थी को भविष्य में राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता से भी वंचित किया जा सकता है.
Haryana Export Park Gets Rs 10 Crore Aid, Mini Food Parks Rs 15 Crore
हरियाणा में निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 10 नई योजनाएं अधिसूचित की हैं. इनके तहत निर्यात करने वाली औद्योगिक इकाइयों को साझा सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी. वहीं, मिनी फूड पार्क स्थापित करने पर परियोजना लागत का 45 प्रतिशत और अधिकतम 15 करोड़ रुपये तक अनुदान दिया जाएगा. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की इन योजनाओं में निवेश, जमीन, इकाइयों की संख्या और बैंक ऋण से जुड़ी शर्तें निर्धारित की गई हैं.
पद्मा निर्यात पार्क योजना के तहत 10 करोड़ की सहायता
हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 के तहत पद्मा निर्यात पार्क योजना शुरू की गई है. इसके तहत पहले से मंजूर और नए पद्मा पार्कों को साझा सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी. हालांकि, पार्क की कम से कम 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयां निर्यात करने वाली होनी चाहिए. इस सहायता से जांच एवं प्रमाणन प्रयोगशालाएं, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, उत्पाद विकास केंद्र, साझा उत्पादन एवं प्रसंस्करण केंद्र और मार्केटिंग व बिक्री केंद्र विकसित किए जा सकेंगे. योजना का लाभ लेने के लिए परियोजना को बैंक या वित्तीय संस्थान से मंजूरी मिलना जरूरी है. परियोजना लागत का कम से कम 20 प्रतिशत बैंक ऋण और 20 प्रतिशत आवेदक को खुद निवेश करना होगा.
जमीन और निवेश के आधार पर मिलेगा मिनी फूड पार्क अनुदान
हरियाणा कृषि व्यवसाय एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026 के तहत मिनी फूड पार्क योजना में जमीन, निवेश और इकाइयों की संख्या के आधार पर अनुदान निर्धारित किया गया है. पांच एकड़ जमीन पर कम से कम तीन इकाइयां और 10 करोड़ रुपये का निवेश लाने पर परियोजना लागत का 45 प्रतिशत, अधिकतम पांच करोड़ रुपये तक सहायता मिलेगी. 10 एकड़ जमीन पर कम से कम पांच इकाइयां और 20 करोड़ रुपये का निवेश होने पर अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक अनुदान दिया जाएगा. वहीं, 15 एकड़ जमीन पर कम से कम आठ इकाइयां और 25 करोड़ रुपये का निवेश होने पर अधिकतम 15 करोड़ रुपये की सहायता मिल सकेगी.
सड़क, बिजली से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक पर खर्च कर सकेंगे राशि
मिनी फूड पार्क में सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, चारदीवारी, पार्किंग, सौर ऊर्जा, अग्निशमन व्यवस्था और साझा कार्यालय जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी. इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज, जांच प्रयोगशाला, सफाई, ग्रेडिंग, छंटाई, पैकिंग, ड्राई वेयरहाउस, प्री-कूलिंग और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी साझा सुविधाओं के लिए भी अनुदान का इस्तेमाल किया जा सकेगा. दोनों योजनाओं में बैंक ऋण, आवेदक का खुद का निवेश और निर्धारित पात्रता शर्तें लागू होंगी. मिनी फूड पार्क के लिए आवेदक की कुल संपत्ति मांगे गए अनुदान से कम से कम 1.5 गुना होना जरूरी है.
पांच साल तक लागू रहेंगी योजनाएं
पद्मा निर्यात पार्क और मिनी फूड पार्क की दोनों योजनाएं संबंधित नीतियों की अधिसूचना की तारीख से पांच साल तक या नीति की वैधता समाप्त होने तक लागू रहेंगी. दोनों में से जो अवधि पहले समाप्त होगी, उसी के अनुसार योजना की अवधि तय होगी.
Haryana AI Subsidy: MSMEs to Get 33% Support, Up to Rs 15 Lakh
Haryana AI Subsidy: हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म और लघु विनिर्माण उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नई योजना अधिसूचित की है. इसके तहत पात्र उद्योगों को एआई समाधान खरीदने पर खर्च का 33 फीसदी, अधिकतम 10 लाख रुपये तक वित्तीय सहायता मिलेगी. वहीं, अपनी एआई लैब स्थापित करने पर खर्च का 33 फीसदी, अधिकतम 15 लाख रुपये तक प्रतिपूर्ति की जाएगी. इस योजना का लाभ नई और पहले से संचालित दोनों तरह की विनिर्माण इकाइयां उठा सकेंगी.
एआई समाधान खरीदने पर 10 लाख तक की सहायता
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अधिसूचना के अनुसार, योजना का उद्देश्य विनिर्माण प्रक्रिया को आधुनिक बनाना, लागत कम करना और उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना है. एआई तकनीक की मदद से उद्योग मशीनों के रखरखाव का पूर्वानुमान, गुणवत्ता नियंत्रण, मांग का आकलन, प्रक्रिया स्वचालन और आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने जैसे काम कर सकेंगे. एआई समाधान खरीदने वाले पात्र उद्योगों को कुल खर्च का 33 फीसदी अनुदान मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये तय की गई है.
एआई लैब स्थापित करने पर 15 लाख रुपये तक प्रतिपूर्ति
योजना के तहत उद्योगों को अपनी एआई लैब स्थापित करने के लिए भी वित्तीय सहायता दी जाएगी. लैब स्थापना पर खर्च का 33 फीसदी, अधिकतम 15 लाख रुपये तक प्रतिपूर्ति की जाएगी. इसमें स्टैंडअलोन और सब्सक्रिप्शन आधारित एआई समाधान खरीदने पर भी सहायता का प्रावधान है. हालांकि, सब्सक्रिप्शन शुल्क के लिए अधिकतम तीन साल की अवधि ही मान्य होगी और एआई समाधान हरियाणा में स्थित तकनीकी प्रदाता से लेना होगा.
सामान्य सॉफ्टवेयर को नहीं मिलेगा एआई समाधान का लाभ
योजना के तहत सामान्य बिलिंग, अकाउंटिंग, पेरोल, इन्वेंटरी और ईआरपी सॉफ्टवेयर को एआई समाधान नहीं माना जाएगा. ऐसे सॉफ्टवेयर में अलग से प्रमाणित एआई सुविधा होने पर ही उसे इस योजना के तहत पात्र माना जा सकेगा. एआई का इस्तेमाल विनिर्माण प्रक्रिया या उससे जुड़े कारोबारी काम में होना जरूरी है.
जेड प्रमाणन की ब्रॉन्ज श्रेणी अनिवार्य
योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग का सूक्ष्म या लघु विनिर्माण उद्यम के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है. आवेदन के समय इकाई के पास जेड प्रमाणन की ब्रॉन्ज श्रेणी होना अनिवार्य है. आवेदन ऑनलाइन करना होगा और एआई समाधान खरीदने या लैब स्थापित करने की तारीख से तीन महीने के भीतर सहायता के लिए दावा जमा करना होगा. यह योजना 29 जुलाई 2026 से लागू मानी गई है और अधिकतम पांच साल तक प्रभावी रहेगी.
Parivartan Mela in Delhi on Oct 28, Replace Old Vehicles With EVs
Delhi Parivartan Mela 2026: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. दिल्ली के बुराड़ी स्थित व्हीकल इंस्पेक्शन यूनिट में 28 अक्टूबर को परिवर्तन मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को पुराने वाहन बदलकर पर्यावरण-अनुकूल ईवी अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इस एक दिवसीय मेले की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ग्राहकों को लोन, वाहन की खरीद और रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि सब कुछ एक ही छत के नीचे मिल जाएगा.
एक ही छत के नीचे मिलेंगी तमाम सुविधाएं
दीवाली के आसपास के इस त्योहारी सीजन में लगने वाले इस मेले में वाहन बिक्री का बड़ा आंकड़ा छूने की उम्मीद है. मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, मेले में करीब 100 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो सकता है, जिससे लगभग 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है.
दिग्गज वाहन कंपनियां होंगी शामिल
मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोर्स मोटर्स, स्विस मोबिलिटी ऑटोमोटिव, डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल, वीई कमर्शियल व्हीकल, एसएमएल महिंद्रा, आईपीईएल टेक इलेक्ट्रिक्स और टिवोल्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसी देश की प्रमुख ईवी कंपनियां हिस्सा लेंगी.
तुरंत लोन देने के लिए जुटेंगे बैंक
एनबीएफसी के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख बैंक स्पॉट पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मौजूद रहेंगे.
स्क्रैप कंपनियां भी आएंगी
पुराने वाहनों को ठिकाने लगाने के लिए दिल्ली की दो प्रमुख कंपनियां, भारत मोटर्स और ईजेड वेस्ट रीसायकल एनसीआर समेत कई अन्य कंपनियां भी मेले में पहुंचेंगी.
1.9 लाख ट्रक और 16,000 बसें हैं दायरे में
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अकेले दिल्ली में 1.9 लाख से अधिक पुराने ट्रक और 16,000 से अधिक बसें रजिस्टर्ड हैं, जो बीएस-4 या उससे पुराने मानकों पर चल रही हैं. सर्दियों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में गंभीर प्रदूषण का एक बड़ा कारण इन पुराने भारी व्यावसायिक वाहनों से निकलने वाला काला धुआं होता है. इसी समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 'परिवर्तन योजना' शुरू की है, जो फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में लागू है और इसके दायरे में मुख्य रूप से बसें व ट्रक आते हैं. आने वाले समय में प्रदूषण कम करने के लिए इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.
परिवर्तन मेले के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ
- वाहन निर्माताओं की ओर से 8 फीसदी की सीधी छूट
- 5 फीसदी ब्याज सब्सिडी और 10 साल की टैक्स छूट का प्रावधान
- ट्रांसपोर्टरों के लिए पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को स्क्रैप कराकर नए पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदना बेहद किफायती
Reliance Retail, Blinkit Warehouse Face FDA Action, Licence Suspend
रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और ब्लिंकिट (Blinkit) से जुड़े गोदामों में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने पुणे में दोनों कंपनियों से जुड़े गोदामों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. जांच के दौरान गोदामों में चूहे और कॉकरोच, एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट को गलत तरीके से रखे जाने और जरूरी रिकॉर्ड नहीं मिलने जैसी गड़बड़ियां पाई गईं. FDA ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब महाराष्ट्र में एक्सपायर्ड और खराब खाद्य उत्पादों को दोबारा बाजार में पहुंचाने की आशंका पर कई गोदामों की जांच की जा रही है.
रिलायंस रिटेल के गोदाम में चूहे, कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान मिला
महाराष्ट्र FDA के बयान के मुताबिक, उसने 14 अक्टूबर को पुणे जिले के खेड़ तालुका स्थित चाकन में रिलायंस रिटेल लिमिटेड के गोदाम का निरीक्षण किया था. जांच में सामने आया कि कंपनी एक्सपायर्ड और खराब खाद्य उत्पादों को नष्ट करने या उनका निपटान करने से जुड़े संतोषजनक रिकॉर्ड नहीं दिखा सकी. FDA के मुताबिक, गोदाम में कई जगह चूहों की मौजूदगी मिली. एक्सपायर्ड और खराब खाद्य उत्पादों को अलग-अलग रखने के बजाए एक साथ रखा गया था. फर्श की दरारों में कॉकरोच भी मिले. इसके अलावा, गोदाम में कर्मचारियों को थूकते हुए भी देखा गया.
खराब हो चुके उत्पादों को नष्ट करने के नहीं मिले सबूत
कंपनी ने एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पादों को नष्ट करने के लिए एक वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी के साथ समझौते के दस्तावेज तो पेश किए, लेकिन यह साबित करने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया कि इन उत्पादों को वास्तव में नष्ट किया गया था. इस मामले में पुणे के सर्कल-5 के नामित अधिकारी ने 15 अक्टूबर को गोदाम का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. साथ ही, मामले में नॉर्थ महालुंगे MIDC पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है.
ब्लिंकिट से जुड़े गोदाम में भी मिलीं ये गड़बड़ियां
FDA ने 14 अक्टूबर को खेड़ तालुका के निघोजे में लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम का भी निरीक्षण किया. यह सुविधा ब्लिंकिट से जुड़ी हुई है. जांच के दौरान यहां भी खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई खामियां पाई गईं. FDA के अनुसार, गोदाम के कोल्ड रूम का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था. कोल्ड चेन यानी खाद्य उत्पादों को तय तापमान पर सुरक्षित रखने की व्यवस्था के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे. कच्चे और अन्य खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था. इसके अलावा, टाटा नमक के 50 किलोग्राम और सूजी के 60 किलोग्राम के पैकेट सीधे फर्श पर रखे मिले. कुछ पैकेट लीक हो रहे थे और वहां कॉकरोच भी पाए गए.
गोदाम का लाइसेंस निरस्त
जांच में कर्मचारियों की ट्रेनिंग को लेकर भी कमी सामने आई. गोदाम में करीब 600 कर्मचारी थे, लेकिन उनमें से केवल पांच कर्मचारियों के पास फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) था. इस कंपनी ने भी एक्सपायर्ड खाद्य उत्पादों के निपटान के लिए वाईके ट्रेडर्स के साथ समझौता दिखाया, लेकिन उत्पादों को कहां, कब और कितनी मात्रा में नष्ट किया गया, इससे पुख्ता करने का कोई प्रमाण नहीं दिया. FDA ने 15 अक्टूबर को इस गोदाम का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया. मामले में साउथ महालुंगे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई.
कई और गोदामों पर भी हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र FDA ने 17 अक्टूबर को पुणे और ठाणे जिलों में कई अन्य गोदामों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी. इन पर एक्सपायर्ड, क्षतिग्रस्त और रिजेक्ट किए गए खाद्य उत्पादों को नष्ट करने के बजाय दोबारा बाजार में पहुंचाने की आशंका थी. इस कार्रवाई में भिवंडी के वडपे में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रिलायंस रिटेल से जुड़े गोदामों के अलावा, अंबरनाथ के उसाटणे में जोमैटो हाइपरप्योर की सुविधा भी शामिल थी. दो बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया. FDA की व्यापक कार्रवाई में कुल पांच गोदामों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 8,392 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया गया. जब्त किए गए सामान की कीमत 48.08 लाख रुपए बताई गई है.
Basmati Rice Export Crisis: 1.5 Million Tonnes Ready Amid West Asia War
Basmati Rice Export Crisis: पश्चिम एशिया संकट के कारण पंजाब के बासमती चावल निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पिछले साल का चावल अभी तक पूरी तरह निर्यात नहीं हो पाया है, जबकि खरीफ सीजन का नया बासमती भी मंडियों में पहुंचने लगा है. करीब 15 लाख मीट्रिक टन नया बासमती निर्यात के लिए तैयार है. दूसरी ओर, होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने से समुद्री भाड़ा छह गुना तक बढ़ गया है. जिस निर्यात में पहले सात दिन लगते थे, अब उसमें एक महीने तक का समय लग रहा है. इससे निर्यातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. पंजाब में करीब 30 लाख मीट्रिक टन बासमती का उत्पादन होता है, जिसमें से लगभग 15 लाख टन बासमती तैयार होता है. इसका करीब 80 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों को निर्यात किया जाता है. प्रदेश की मिलों में अभी भी पिछले साल का दो लाख टन चावल पड़ा है, जबकि एक लाख टन चावल का निर्यात अधर में है. इस तरह कुल तीन लाख टन चावल का निर्यात अटका हुआ है. अब नई फसल आने से निर्यातकों के सामने पुराने स्टॉक को निकालने और नए चावल के लिए जगह बनाने की चुनौती भी खड़ी हो गई है.
होर्मुज मार्ग बंद होने से बढ़ी परेशानी
ईरान ने इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया था. बासमती चावल के निर्यात के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है. पंजाब से सबसे अधिक बासमती ईरान को निर्यात किया जाता है. इसके अलावा इराक, संयुक्त अरब अमीरात और यमन समेत मध्य पूर्व के कई देशों में भी चावल भेजा जाता है. यूरोपीय संघ, तुर्किये और ब्रिटेन भी पंजाब के बासमती के प्रमुख बाजारों में शामिल हैं.
तीन हजार डॉलर तक पहुंचा समुद्री भाड़ा
पंजाब बासमती मिलर्स एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन के वित्त सचिव नरेश गोयल ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग बंद होने के कारण समुद्री भाड़ा 500 डॉलर से बढ़कर 3000 डॉलर तक पहुंच गया है. निर्यात में देरी होने से भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि फरवरी से अब तक करीब 60 करोड़ रुपये का निर्यात प्रभावित हुआ है. इससे पहले काफी समय तक निर्यात पूरी तरह बंद भी रहा था। यदि होर्मुज मार्ग जल्द नहीं खुला तो निर्यातकों को आगे और नुकसान उठाना पड़ सकता है.
बासमती चावल के निर्यात में आई गिरावट
एसोसिएशन के प्रधान बाल कृष्ण बाली ने बताया कि बासमती का निर्यात जारी है, लेकिन इसमें पहले के मुकाबले अधिक समय लग रहा है. इससे निर्यातकों की लागत बढ़ रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी करीब सात लाख टन बासमती आता है. इस तरह कुल 22 लाख टन बासमती का निर्यात करना है, लेकिन मौजूदा हालात में इसे पहले की तरह जारी रखना बड़ी चुनौती बन गया है. बाली के अनुसार, पूरे देश से करीब 48 हजार करोड़ रुपये का बासमती चावल निर्यात होता है, जिसमें पंजाब की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है. ऐसे में युद्ध जल्द समाप्त होना और होर्मुज मार्ग से निर्यात सामान्य होना जरूरी है, ताकि कारोबार पहले की तरह पटरी पर लौट सके.
Gati Shakti Cargo Terminals to built in UP-UK to Cut Logistics Cost
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के कारोबारियों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर है. अब देश के दूर-दराज के इलाकों से आने वाला सामान और माल कम समय में और कम लागत पर गंतव्य तक पहुंचेगा. इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा देश भर में 500 से अधिक गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है.
क्या है गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना?
केंद्र सरकार देश में माल ढुलाई लागत को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में रेलवे और सड़क मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं. ये टर्मिनल उन व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों और क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं, जहां माल ढुलाई की भारी संभावना है. ये सभी स्थान पहले से रेलवे लाइनों से जुड़े हुए हैं और उन्हीं लाइनों के आसपास इनका निर्माण किया जा रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था सुगम हो.
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेजी से चल रहा काम
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में पहले से ही 20 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार हैं या उन पर निर्माण कार्य चल रहा है. अब बढ़ती मांग को देखते हुए 20 और नए टर्मिनल बनाए जाएंगे.
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी माल ढुलाई को सुगम बनाने के लिए 3 नए गति शक्ति टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा. इन सभी टर्मिनलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों और अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और संभावना है कि इस साल के अंत तक मंत्रालय से इनकी अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी बढ़ेगी सुगमता
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा उत्तर भारत के अन्य प्रमुख औद्योगिक और कृषि राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी माल ढुलाई को आसान बनाने और लॉजिस्टिक लागत घटाने के लिए इन टर्मिनलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है.
टर्मिनलों की क्या होगी खासियत?
इन लॉजिस्टिक टर्मिनलों पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण उपलब्ध होंगे. यहां रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग की भी बेहतरीन सुविधा होगी. यदि माल बहुत दूर भेजना है, तो रेलवे की तेज सुविधा मिलेगी और पास के इलाकों के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध होगा. इससे सामान की डिलीवरी तय समय से काफी पहले हो सकेगी और व्यापारियों की ढुलाई लागत में भारी कमी आएगी.
Haryana Approves 18 Schemes Under Make in Haryana Policy 2026
हरियाणा में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तीन नई नीतियों के तहत स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की बैठक में मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 की 18 योजनाओं को मंजूरी मिली. इनके लिए पहले पांच वर्षों में 5,305.89 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान अनुमानित है. नीति में अगले पांच साल में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश, 10 लाख नए रोजगार और वार्षिक माल निर्यात 3.24 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है. सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में प्रोत्साहन लेने की प्रक्रिया भी आसान की गई है. वैधानिक लेखा परीक्षक और स्वतंत्र चार्टर्ड इंजीनियर के प्रमाणपत्र के आधार पर कुल प्रोत्साहन की 50 प्रतिशत राशि सात कार्य दिवस में दी जाएगी. विस्तृत जांच और साइट विजिट के बाद बाकी 50 प्रतिशत राशि 45 कार्य दिवस में जारी होगी. सरकारी स्तर पर देरी होने पर वित्तीय वर्ष 2026-27 से 8 प्रतिशत ब्याज देने का प्रावधान है.
एमएसएमई के लिए 60 पहल
प्रोग्रेसिव एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी में छह क्षेत्रों के तहत 60 पहल रखी गई हैं. अगले पांच वर्षों में 55 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश और पांच लाख रोजगार का लक्ष्य है. पहली बार निर्यात करने वाली इकाइयों को भी गुणवत्ता प्रमाणन, निर्यात ऋण, बीमा, माल ढुलाई, ई-कॉमर्स और व्यापार मेलों के लिए सहायता मिलेगी.
खेती से उद्योग तक कड़ी मजबूत
एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी में 11 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निजी निवेश और करीब 30 हजार रोजगार का लक्ष्य है. कोल्ड चेन, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और खेत से बाजार तक आपूर्ति व्यवस्था को सहायता दी जाएगी। इससे किसानों, एफपीओ और प्रसंस्करण इकाइयों के बीच बेहतर जुड़ाव बनाने पर जोर रहेगा.
ये प्रमुख तथ्य-
आवेदन, जांच और मंजूरी की पूरी प्रक्रिया हरियाणा के सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल से ऑनलाइन होगी और आवेदक आवेदन की स्थिति रियल-टाइम में देख सकेंगे.
प्रोत्साहन प्रक्रिया में मंजूरी के केवल तीन स्तर रखे गए हैं. विभाग आवेदन पर सवाल या स्पष्टीकरण भी एक ही बार मांग सकेगा.
पहली बार निर्यात करने वाली इकाइयों से लेकर मौजूदा निर्यातकों तक को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, निर्यात ऋण, बीमा, माल ढुलाई, ई-कॉमर्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों के लिए सहायता मिलेगी.
फूड प्रोसेसिंग नीति में खेत स्तर पर कृषि उपज जुटाने से लेकर प्रसंस्करण, कोल्ड चेन, पैकेजिंग और खुदरा वितरण तक सहायता दी जाएगी. इसका उद्देश्य फसल के बाद होने वाले नुकसान को घटाना और कृषि उपज में मूल्यवर्धन बढ़ाना है.
Haryana Innovation Seed Funding: Students to Get Up to Rs 1 Lakh
Haryana Innovation Seed Funding: हरियाणा में छात्रों, शोधकर्ताओं और विश्वविद्यालयों के नए आइडिया अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे. सरकार ऐसे प्रयोगों को प्रोटोटाइप और व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए शुरुआती आर्थिक मदद देगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में नवाचार योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई.
चुने गए प्रस्तावों को मिलेगी 1 लाख तक की मदद
योजना के तहत विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और विद्यार्थियों से प्रदेश की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं से जुड़े शोध एवं नवाचार प्रस्ताव लिए जाएंगे. शुरुआती जांच में चयनित प्रस्तावों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1 लाख रुपये तक की सीड फंडिंग दी जा सकेगी. इसके बाद तैयार परियोजना रिपोर्ट को संबंधित विभाग के साथ मिलकर आगे की वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यानी शुरुआती स्तर पर आइडिया को विकसित करने से लेकर उसे वास्तविक परियोजना में बदलने तक की प्रक्रिया को संस्थागत समर्थन देने की तैयारी है.
लैब से खेत-खलिहान और नीति तक पहुंचेगा इनोवेशन
सरकार की योजना का फोकस केवल शोध पत्र या अकादमिक प्रयोग तक सीमित नहीं रहेगा. इसके तहत ऐसे समाधान विकसित करने पर जोर दिया जाएगा, जिन्हें वास्तविक परिस्थितियों में लागू किया जा सके. विकसित हरियाणा-2047, डिजिटल शासन, टिकाऊ खेती, शहरी प्रबंधन, आधुनिक विनिर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा. बैठक में भूमिगत जल की गुणवत्ता सुधारने से जुड़े प्रयोग की संभावना भी सामने आई. अधिकारियों को एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. इसमें अनुपयोगी या गैर-पीने योग्य पानी को उपयोगी अथवा पीने योग्य बनाने वाली तकनीक तलाशने पर काम किया जाएगा.
Google India और IIT Delhi समेत संस्थानों से साझेदारी
हरियाणा स्टेट इनोवेशन मिशन ने तकनीकी और संस्थागत सहयोग के लिए Google India, IIT Delhi और NIT Kurukshetra समेत कई संस्थानों के साथ समझौते किए हैं. इनके जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की योजना है. सरकार के मुताबिक, इन साझेदारियों से छात्रों और शोधकर्ताओं को अपने आइडिया को विकसित करने, प्रोटोटाइप तैयार करने और उन्हें व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए विशेषज्ञता और तकनीकी सहयोग मिल सकेगा.
Haryana IMT Expansion: 10 New Industrial Townships Planned
हरियाणा में ड्रोन निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार को लेकर सरकार ने अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है. चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) ने सोमवार को उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में ड्रोन तकनीक में शोध बढ़ाने और स्टार्टअप व तकनीकी युवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए. बैठक में मौजूदा औद्योगिक मॉडल टाउनशिप यानी आईएमटी के विस्तार और नई टाउनशिप विकसित करने की योजनाओं की भी समीक्षा की गई.
छह मौजूदा आईएमटी के विस्तार का प्रस्ताव
राज्य में मानेसर में करीब 4,000 एकड़, बावल में 3,300 एकड़, रोहतक में 3,600 एकड़, सोहना में 1,500 एकड़, फरीदाबाद में 1,800 एकड़ और खरखौदा में 3,200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आईएमटी विकसित हैं. विस्तार के प्रस्ताव के तहत खरखौदा को करीब 5,800 एकड़, कोसली को 5,000 एकड़, बावल को 2,000 एकड़, सोहना को 1,500 एकड़ और फरीदाबाद-पलवल आईएमटी को करीब 9,000 एकड़ तक ले जाने की योजना है.
10 नई आईएमटी विकसित करने की योजना
सरकार की योजना मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के साथ नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित करने की भी है. नारायणगढ़, अंबाला, जींद, मुरथल-गन्नौर और राई समेत 10 नई आईएमटी प्रस्तावित हैं. इन टाउनशिप में उद्योगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, गोदाम, अस्पताल, आवास और श्रमिक छात्रावास जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है. इसके अलावा नवाचार और साझा सुविधा केंद्र भी प्रस्तावित हैं.
पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 500 करोड़ का कोष
पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये का सक्षम कोष बनाया गया है. औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषित पानी के निस्तारण के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज व्यवस्था की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए गए हैं. बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित निवेश की जानकारी भी दी गई. खरखौदा में करीब 800 एकड़ क्षेत्र में 18,000 करोड़ रुपये, सोहना में 178 एकड़ में 7,000 करोड़ रुपये और मानेसर में 37 एकड़ में 570 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी गई.
Punjab MSMEs Eye Portugal Market for Trade, Exports and Investment
पंजाब के माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज यानी MSME और मैन्युफैक्चरिंग उद्योग अब पारंपरिक बाजारों से आगे यूरोप में कारोबार विस्तार की संभावनाएं तलाश रहे हैं. लुधियाना में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) के बैनर तले पुर्तगाल के उद्यमियों और कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस डायलॉग आयोजित किया गया. इसमें व्यापार, निर्यात, निवेश और कारोबारी साझेदारी के जरिए पंजाब के उद्योगों को पुर्तगाल के बाजार से जोड़ने पर चर्चा हुई.
Export के साथ Partnership और Investment पर जोर
बिजनेस डायलॉग में पुर्तगाल के बाजार, कारोबारी माहौल और भारतीय कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की गई. भारत में पुर्तगाल के दूतावास के इकोनॉमिक एंड ट्रेड काउंसलर मिगुएल सीएम क्रेस्पो और पुर्तगाल ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट एजेंसी, नई दिल्ली की सीनियर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ऑफिसर दीक्षा चावला ने व्यापारिक अवसरों, निवेश इकोसिस्टम और दोनों देशों की कंपनियों के बीच संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर जानकारी दी. इस पहल में फोकस सिर्फ उत्पादों के निर्यात तक सीमित नहीं रहा. स्थानीय कारोबारी साझेदार बनाने, निवेश के अवसर तलाशने और यूरोपीय बाजार में पंजाब की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.
Punjab के Manufacturing Base को Global Market से जोड़ने की कोशिश
CICU के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेएस भोगल ने पंजाब के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग बेस और सक्षम MSME सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब की औद्योगिक क्षमता को नए विदेशी बाजारों से जोड़ना जरूरी है और पुर्तगाल व्यापार, निवेश और रणनीतिक कारोबारी साझेदारी के लिए एक संभावित मंच हो सकता है. CICU के जनरल सेक्रेटरी हनी सेठी ने भी कहा कि ऐसे बिजनेस डायलॉग उद्योगों को विदेशी संस्थानों और कारोबारी नेटवर्क तक सीधी पहुंच देते हैं. इससे MSME को नए बाजारों में प्रवेश और निर्यात में विविधता बढ़ाने के अवसरों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है.
India-Portugal Trade करीब 1.15 अरब डॉलर
भारत और पुर्तगाल के बीच वस्तु व्यापार का आकार अभी करीब 1.15 अरब डॉलर है. भारत सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 1,145.53 मिलियन डॉलर रहा. इसमें भारत का पुर्तगाल को निर्यात 947.56 मिलियन डॉलर और आयात 197.97 मिलियन डॉलर रहा. इस तरह व्यापार संतुलन करीब 749.6 मिलियन डॉलर भारत के पक्ष में रहा. भारत से पुर्तगाल को निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पादों में टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स, कॉटन यार्न, कृषि एवं खाद्य उत्पाद, लोहा-इस्पात और अन्य धातुएं, रसायन, प्लास्टिक एवं रबर उत्पाद, फुटवियर, मशीनरी, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चमड़ा उत्पाद शामिल हैं.
लुधियाना के लिए इन सेक्टर्स में अवसर
लुधियाना के औद्योगिक आधार को देखते हुए पुर्तगाल बाजार में टेक्सटाइल, यार्न, रेडीमेड गारमेंट्स और होजरी से जुड़े कारोबार के लिए संभावनाएं देखी जा रही हैं. इसके अलावा फुटवियर, इंजीनियरिंग उत्पाद, मशीनरी कंपोनेंट और मेटल उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाइयां भी इस बाजार में कारोबारी संपर्क विकसित कर सकती हैं. CICU के मुताबिक, नए निर्यात गंतव्यों और विदेशी कारोबारी साझेदारियों की तलाश पंजाब के MSME को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद कर सकती है. पुर्तगाल के साथ बिजनेस डायलॉग इसी दिशा में एक कदम है.
Punjab DA Hike AAP govt raises DA by 8% allowance now at 50 per cent
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ता यानी डीए में 8 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे मौजूदा दर 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गई है. यह नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू हो गई है और सितंबर महीने के वेतन के साथ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. वित्त विभाग की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में राज्यपाल की मंजूरी का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पंजाब के सभी सरकारी कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाएगा.
राज्य सरकार पर इतना बढ़ेगा वित्तीय बोझ
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए यह कदम उठाया है. सरकार का कहना है कि बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे कर्मचारियों की जेब पर कुछ राहत मिलेगी. इस बढ़ोतरी से सरकार पर सालाना करीब 3,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा. राज्य में करीब आठ लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी इससे लाभान्वित होने वाले हैं. इससे पहले कर्मचारियों के संगठनों से मुलाकात के बाद सरकार ने यह आश्वासन दिया था और अब आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
अदालत की चौखट तक जा चुका है मामला
इस फैसले के पीछे लंबी चल रही मांग और अदालती प्रक्रिया भी जुड़ी हुई है. बकाया महंगाई भत्ता और महंगाई राहत यानी डीआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. सरकार ने साफ कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी पक्षों पर बाध्यकारी होगा. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में आगे बढ़कर 8 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. उच्च न्यायालय के कुछ निर्देशों के बाद भी सरकार ने इस राहत को जारी रखा है. कर्मचारी संगठन लंबे समय से बकाया किस्तों और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिसके बाद यह समझौता हुआ.
इसी महीने से बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
नोटिफिकेशन में साफ लिखा गया है कि यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 के वेतन के साथ देय होगी. इससे त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा. सरकार ने अन्य लंबित मुद्दों जैसे पुरानी पेंशन योजना की बहाली, विभिन्न भत्तों की बहाली और करियर प्रोग्रेसन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा जारी रखने का वादा किया है. कुल मिलाकर यह फैसला कर्मचारियों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है, क्योंकि महंगाई भत्ता मूल वेतन पर मिलता है और इससे हर महीने की सैलरी में सीधा इजाफा होगा.
Haryana New Cities: 5 Cities Planned Along KMP Expressway
दिल्ली-एनसीआर की बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को बांटने के लिए हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल यानी KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने की तैयारी है. इन शहरों को केवल आवासीय केंद्र के तौर पर नहीं, बल्कि उद्योग और रोजगार से जुड़े आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है. इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर जाकर वहां की शहरी बसावट और नियोजित विकास का अध्ययन करेगा.
सिंगापुर मॉडल से समझेंगे शहरों की बसावट
सरकार नए शहरों की योजना तैयार करने से पहले सिंगापुर के शहरी मॉडल को समझना चाहती है. प्रतिनिधिमंडल वहां शहरों की बसावट, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन और नियोजित विकास का अध्ययन करेगा. करीब 135 किलोमीटर लंबा KMP एक्सप्रेसवे प्रस्तावित पांच शहरों की योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. सरकार का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के मौजूदा दबाव को आसपास के क्षेत्रों में बांटने के साथ नए विकास केंद्र तैयार करना है.
2041 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयारी
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के अनुसार, वर्ष 2041 की संभावित आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसके तहत शहरों की योजना मौजूदा जरूरतों के साथ आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली आबादी, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी. सिंगापुर का अध्ययन भी इसी व्यापक शहरी नियोजन का हिस्सा है.
नए शहरों के साथ औद्योगिक नगर भी
KMP के आसपास सिर्फ आवासीय विकास की योजना नहीं है. एक्सप्रेसवे के साथ तीन नए औद्योगिक नगर विकसित करने की भी तैयारी है. इसके जरिए नए शहरों के आसपास रोजगार के अवसर पैदा करने और लोगों की दिल्ली या गुरुग्राम तक रोजाना लंबी दूरी की आवाजाही कम करने पर जोर रहेगा. सरकार ने वर्ष 2030 तक हरियाणा में 10 नए औद्योगिक नगर विकसित करने की घोषणा की है, जिनमें से पांच को मंजूरी मिल चुकी है.
आवास, उद्योग और रोजगार को जोड़ने की योजना
प्रस्तावित पांच शहरों में आवास, उद्योग, परिवहन और रोजगार को एक साथ जोड़ने की योजना है. चुनौती यह होगी कि विकास केवल नई कॉलोनियां बसाने तक सीमित न रहे और शहरों में परिवहन, रोजगार, सार्वजनिक सुविधाओं तथा हरित क्षेत्रों का संतुलित विकास हो. सिंगापुर के अनुभव को हरियाणा की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप किस तरह लागू किया जाता है, इससे इन नए शहरों का स्वरूप तय होगा.
Paper Prices Rise: Printing, Packaging Costs to Increase 15-20%
Paper Market: कागज, क्राफ्ट पेपर, डुप्लेक्स बोर्ड, केमिकल, स्याही, लैमिनेशन फिल्म और अन्य कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग पर पड़ने लगा है. लागत में तेज वृद्धि को देखते हुए पंजाब और पड़ोसी राज्यों की सैकड़ों प्रिंटिंग, पैकेजिंग और बाइंडिंग इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ओपीए) ने उत्पादों और सेवाओं के दाम तत्काल प्रभाव से 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है. नए ऑर्डर अब संशोधित दरों पर ही स्वीकार किए जाएंगे.
कागज और क्राफ्ट पेपर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी
उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक हाल के सप्ताहों में तैयार कागज की कीमतों में 2 से 6 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं क्राफ्ट पेपर और डुप्लेक्स बोर्ड के दाम 4 से 6 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं. इसका सीधा असर कॉरुगेटेड बॉक्स और कार्टन की लागत पर पड़ा है, जिनकी कीमतों में पहले ही 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो चुकी है. उद्योग के अनुसार हार्डवुड पल्प की कीमत वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती नौ महीनों के दौरान 20 से 25 फीसदी तक बढ़ी है. इसके बाद प्रमुख पेपर मिलों ने राइटिंग और प्रिंटिंग ग्रेड के कागज की कीमतों में भी 2,000 से 3,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन तक अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की है.
स्याही, केमिकल और ऊर्जा लागत ने बढ़ाई मुश्किल
प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग की लागत केवल कागज महंगा होने से नहीं बढ़ी है. पेट्रोकेमिकल आधारित लैमिनेशन फिल्म, केमिकल, इंक, एडहेसिव, आयातित वेस्टपेपर, कोयला और ऊर्जा की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण मालभाड़े, सप्लाई चेन और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी उद्योग की लागत पर दबाव बढ़ाया है. ओपीए के मुताबिक इन सभी कारकों को मिलाकर प्रिंटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र की कुल कच्चे माल की लागत 30 से 40 फीसदी तक बढ़ चुकी है. ऐसे में पुरानी दरों पर काम करना खासकर एमएसएमई इकाइयों के लिए मुश्किल हो गया है.
ओपीए बोली- यह मुनाफे का नहीं, कारोबार बचाने का फैसला
ओपीए अध्यक्ष परवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग लंबे समय से बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाता रहा है. यह उद्योग एफएमसीजी, फार्मा, ई-कॉमर्स और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा है. मौजूदा परिस्थितियों में कीमतों में बढ़ोतरी मुनाफा बढ़ाने के बजाय कारोबार को टिकाए रखने के लिए जरूरी हो गई है. एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशल कुमार जैन ने कहा कि नए ऑर्डर अब ऐसी संशोधित दरों पर ही स्वीकार किए जाएंगे, जो बढ़ी हुई इनपुट लागत को वास्तविक रूप से दर्शाती हों. वहीं महासचिव प्रो. कमल मोहन चोपड़ा ने प्रिंटिंग, पैकेजिंग और बाइंडिंग उद्यमियों से एकजुट रहने की अपील की. ओपीए ने ग्राहकों और ब्रांड मालिकों से बढ़ी हुई लागत को समझने और संशोधित दरों का समर्थन करने की अपील की है.
Steel Prices Rise: Punjab MSMEs Seek Relief from Safeguard Duty
Steel Prices Rise: स्टील की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आ रही दिक्कतों ने पंजाब के मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. उद्योग संगठनों के मुताबिक पिछले करीब 20 दिनों में फ्लैट स्टील की कीमत में करीब 10 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में घरेलू बाजार में स्टील की कीमत काफी अधिक होने का दावा किया जा रहा है. इस स्थिति का असर इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट, साइकिल, फास्टनर, फैब्रिकेशन और मशीनरी समेत कई उद्योगों पर पड़ रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगा स्टील, सप्लाई पर भी चिंता
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) के आकलन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एचआर कॉइल की कीमत करीब 530-550 डॉलर प्रति टन है, जबकि घरेलू बाजार में यह 640 डॉलर प्रति टन से अधिक पहुंच गई है. उद्योग की चिंता केवल कीमतों में अंतर तक सीमित नहीं है. निर्माताओं का कहना है कि अधिक कीमत चुकाने के बावजूद घरेलू बाजार में पर्याप्त मात्रा में स्टील उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इससे आने वाले हफ्तों में कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.
20 दिन में करीब 10 रुपये किलो तक बढ़ी कीमत
स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर स्टील की अधिक खपत करने वाले उद्योगों की लागत पर पड़ रहा है. पहले से सीमित मार्जिन पर काम कर रही एमएसएमई इकाइयों के लिए कच्चे माल की बढ़ती लागत घरेलू और निर्यात बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने की चुनौती बढ़ा रही है. CICU ने एचआर और सीआर कॉइल पर लागू सेफगार्ड ड्यूटी को अस्थायी रूप से हटाने या इसमें पर्याप्त राहत देने की मांग की है.
'एक सेक्टर को बचाने की कीमत MSME से नहीं वसूल सकते'
CICU अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि सस्ते आयात से घरेलू स्टील उद्योग को दबाव से बचाने के लिए सरकार का संरक्षण देना समझ में आता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में नीति की समीक्षा जरूरी है. उनके मुताबिक एमएसएमई अधिक कीमत पर स्टील खरीद रही हैं और इसके बावजूद पर्याप्त सामग्री नहीं मिल रही है. इससे उत्पादन, ऑर्डर, रोजगार और निर्यात प्रभावित हो सकते हैं.
12% सेफगार्ड ड्यूटी के बाद उद्योग ने मांगी समीक्षा
अप्रैल 2025 में सस्ते आयात से घरेलू स्टील उद्योग को संरक्षण देने के लिए कुछ फ्लैट स्टील उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी लगाई गई थी. इसके बाद इसे तीन साल की व्यवस्था के तहत जारी रखा गया. इसमें पहले वर्ष 12 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 11.5 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 11 प्रतिशत ड्यूटी निर्धारित की गई है. CICU महासचिव हनी सेठी ने कहा कि उद्योग घरेलू स्टील उत्पादकों के खिलाफ नहीं है, बल्कि कीमत और उपलब्धता के बीच संतुलन चाहता है. संगठन ने वित्त मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से स्टील की कीमत और सप्लाई व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है.
Gold ETF Inflows Surge as China, India, Japan Drive Asian Demand
अगस्त में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेशकों की मांग में तेज उछाल देखा गया, जिसमें एशियाई फंडों ने 2 अरब डॉलर जुटाए. यह फरवरी के बाद से उनका सबसे मजबूत मासिक प्रवाह है. चीन क्षेत्रीय मांग का प्रमुख चालक रहा, जबकि सोने की बेहतर होती कीमतों ने निवेशकों को इस कीमती धातु में अपना आवंटन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके चलते भारत और जापान में भी निवेश में वृद्धि देखी गई. यह नई मांग गोल्ड ईटीएफ निवेश में व्यापक वैश्विक उछाल के बीच आई. वैश्विक स्तर पर, गोल्ड-समर्थित ईटीएफ ने अगस्त में 18 अरब डॉलर आकर्षित किए, जिससे यह रिकॉर्ड पर दूसरा सबसे बड़ा मासिक इनफ्लो बन गया. यह मजबूत लिवाली मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में लिस्टेड फंडों द्वारा संचालित थी.
एशियाई ईटीएफ मांग में चीन सबसे आगे
अगस्त में एशियाई गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो का एक बड़ा हिस्सा एक बार फिर चीन के खाते में गया. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक स्थानीय सोने की कीमतों में स्थिरता और सुधार ने निवेशकों का ध्यान खींचा, जिससे यह क्षेत्र वित्त वर्ष 2025 में अपने रिकॉर्ड निवेश वर्ष को भी पीछे छोड़ने की राह पर आ गया है. अगस्त में चीन का गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो 1.54 अरब डॉलर रहा, जिससे इस साल अब तक का इनफ्लो लगभग 7.86 अरब डॉलर हो गया. महीने के दौरान चीन की होल्डिंग्स 10.7 टन बढ़कर 292.7 टन पर पहुंच गईं.
भारत में निरंतर निवेश जारी
भारत में भी गोल्ड ईटीएफ के लिए सकारात्मक मांग दर्ज की गई, जहां अगस्त में फंडों ने 26.02 करोड़  डॉलर आकर्षित किए. इस साल अबतक गोल्ड ईटीएफ में इनफ्लो 4.22 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो देश के निवेश परिदृश्य में गोल्ड-समर्थित निवेश उत्पादों की बढ़ती भूमिका को बताता है. अगस्त में भारत की गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग्स 1.6 टन बढ़कर 121.3 टन हो गईं। वहीं, जापान ने महीने के दौरान 17.44 करोड़ डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया, और उसकी होल्डिंग्स 1.2 टन बढ़ीं.
गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो
क्षेत्र
अगस्त इनफ्लो
2026 में अब तक इनफ्लो
अगस्त मांग
इस साल अब तक मांग
उत्तरी अमेरिका
7.70 अरब डॉलर
0.05 अरब डॉलर
53.3 टन
-7.0 टन
यूरोप
7.88 अरब डॉलर
12.92 अरब डॉलर
54.2 टन
77.5 टन
एशिया
2.04 अरब डॉलर
15.01 अरब डॉलर
13.3 टन
87.6 टन
अन्य
0.23 अरब डॉलर
0.48 अरब डॉलर
0.4 टन
1.7 टन
कुल
17.86 अरब डॉलर
28.53 अरब डॉलर
121.2 टन
159.8 टन
स्रोत: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल; 31 अगस्त 2026 तक के आंकड़े
शीर्ष एशियाई बाजार
देश
अगस्त इनफ्लो
2026 में अब तक इनफ्लो
अगस्त मांग
इस साल अब तक मांग
चीन
1.54 अरब डॉलर
7.86 अरब डॉलर
10.7 टन
44.9 टन
भारत
26.02 करोड़ डॉलर
4.22 अरब डॉलर
1.6 टन
26.3 टन
जापान
17.44 करोड़ डॉलर
84.48 करोड़ डॉलर
1.2 टन
4.3 टन
स्रोत: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल; 31 अगस्त 2026 तक के आंकड़े
वैश्विक ईटीएफ होल्डिंग्स रिकॉर्ड स्तर पर
एशियाई मांग में यह उछाल गोल्ड ईटीएफ निवेश में व्यापक वैश्विक तेजी का हिस्सा था। मजबूत इनफ्लो और सोने की ऊंची कीमतों के दम पर ग्लोबल ईटीएफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति मासिक आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 615 अरब डॉलर हो गई. अगस्त में कुल सोने की होल्डिंग्स 121 टन बढ़कर रिकॉर्ड 4,189 टन पर पहुंच गईं। साल-दर-तारीख वैश्विक ईटीएफ इनफ्लो 29 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो होल्डिंग्स में 160 टन की बढ़ोतरी के बराबर है. डब्ल्यूजीसी ने वैश्विक प्रवाह में आई इस तेजी का श्रेय मुद्रा-नीति संबंधी चिंताओं, बढ़ते राजकोषीय व ट्रेजरी-बाजार जोखिमों और सोने की कीमतों में मजबूत तेजी के संयोजन को दिया. चूंकि सोने ने प्रमुख तकनीकी स्तरों को तोड़ा, इसलिए कीमतों की इस तेजी ने अतिरिक्त रणनीतिक और संस्थागत मांग को आकर्षित किया. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अगस्त में वैश्विक स्वर्ण-बाजार गतिविधि तेजी से मजबूत हुई, जिसमें औसत दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम मासिक आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 430 अरब डॉलर हो गया, जबकि गोल्ड ईटीएफ का ट्रेडिंग वॉल्यूम 83 फीसदी उछलकर 8.7 अरब डॉलर प्रतिदिन पर पहुंच गया.
एक्सपर्ट की क्या है राय?
समाचार सिक्योरिटीज के सह-संस्थापक, अंकित कपूर का कहना है कि, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और तनाव के चलते निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. अमेरिकी पर कर्ज का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसने निवेशकों का भरोसा डॉलर के बजाय सोने पर बढ़ाया है. कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतें महंगाई को हवा दे रही हैं. फेडरल रिजर्व का 2 फीसदी  महंगाई का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल दिख रहा है, जिससे ट्रेजरी और करेंसी की अनिश्चितता से बचने के लिए गोल्ड ईटीएफ में खरीदारी बढ़ी है.
Haryana EV Scheme: MSMEs Get Up to Rs 5 Lakh Aid on Cargo EVs
हरियाणा सरकार ने एमएसएमई के लिए ई-वाहन खरीद पर आर्थिक सहायता की नई योजना शुरू की है. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने हरियाणा ईवी फॉर कार्गो लॉजिस्टिक योजना को वीरवार से अधिसूचित कर दिया है. योजना के तहत राज्य की सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को नया कार्गो ई-वाहन खरीदने पर वाहन की एक्स-शोरूम कीमत का 15 फीसदी या अधिकतम पांच लाख रुपये, जो भी कम हो, प्रतिपूर्ति के रूप में मिलेगी. सबसे अहम यह है कि योजना का लाभ केवल भविष्य में खरीदे जाने वाले वाहनों तक सीमित नहीं है. 1 अप्रैल 2026 या इसके बाद खरीदे गए पात्र ई-वाहन भी इसके लिए पात्र होंगे. हालांकि, एक एमएसएमई को योजना की पूरी अवधि में केवल एक वाहन पर ही सहायता मिलेगी.
700 किलो से 10 टन तक क्षमता वाले वाहन शामिल
योजना में 700 किलोग्राम से 10 हजार किलोग्राम तक भार उठाने वाले नए कार्गो ई-ट्रक और तीन व चार पहिया व्यावसायिक ई-वाहन शामिल किए गए हैं. इनमें बैटरी आधारित, हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और ईंधन सेल वाले वाहन शामिल हैं. पहले 250 पात्र एमएसएमई को लाभ मिलेगा. आवेदन पूरी तरह सही और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा होने की स्थिति में पहले आवेदन, पहले लाभ के आधार पर प्राथमिकता तय होगी. बजट उपलब्ध रहने तक ही सहायता दी जाएगी.
परिवहन कारोबारियों को नहीं मिलेगा लाभ
योजना की खास शर्त यह है कि वाहन का इस्तेमाल एमएसएमई को अपनी लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए करना होगा. जिन कंपनियों का मुख्य कारोबार माल ढुलाई, परिवहन या कूरियर सेवा है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। पुराने या सेकेंड हैंड वाहन भी योजना के दायरे से बाहर हैं. लाभ लेने के लिए इकाई का चालू व्यावसायिक संचालन में होना और उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वाहन हरियाणा की अधिकृत एजेंसी से खरीदा और हरियाणा में ही पंजीकृत होना चाहिए। पंजीकरण इकाई के नाम पर होना अनिवार्य है.
आवेदन में देरी पर भी राहत
वाहन खरीदने के तीन महीने के भीतर आवेदन करना होगा. योजना अधिसूचित होने के तीन महीने के भीतर आवेदन की सुविधा भी दी गई है. कमियां मिलने पर आवेदक को सात दिन में सूचना दी जाएगी और उन्हें दूर करने के लिए 10 दिन मिलेंगे. विभाग आवेदन पर 30 कार्यदिवस में निर्णय करेगा. इसी वाहन पर केंद्र या राज्य की किसी दूसरी योजना की समान सहायता नहीं ली जा सकेगी. गलत जानकारी देकर लाभ लेने पर 12 फीसदी वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के साथ राशि वसूली जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी.
Mumbai: CNG Price Rises by Rs 2/kg, PNG Rate up by Rs 1/SCM
MGL CNG Price Hike: दिल्ली के बाद अब मुंबई में सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं. इसके बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की नई कीमत 88 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण गैस की लागत बढ़ना बताया है. इसके अलावा, मुंबई में महंगाई की एक और मार आम रसोई पर भी पड़ी है, क्योंकि पाइप वाली रसोई गैस (PNG) के दाम भी बढ़ाए गए हैं.
CNG Price Hike की वजह
महानगर गैस के मुताबिक, CNG की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. इस मांग को पूरा करने के लिए सीएनजी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस का बड़ा हिस्सा आयातित एलएनजी से पूरा किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमत बढ़ने से MGL की लागत भी काफी बढ़ गई है. इसी बढ़ी हुई लागत की कुछ भरपाई करने के लिए कंपनी ने CNG के दाम में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. MGL का कहना है कि इस बढ़ोतरी से ग्राहकों पर पूरा बोझ नहीं डाला गया है, बल्कि इसका मकसद बढ़ी लागत को आंशिक रूप से कवर करना और ग्राहकों को लगातार CNG की सप्लाई बनाए रखना है.
PNG Price Hike: पाइप वाली रसोई गैस 1 रुपए महंगी
MGL ने इसी के साथ घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत भी 1 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दी है. नई दरें एक सितंबर मध्य रात्रि से लागू हो गईं. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई में संभावित रुकावटों के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में स्पॉट LNG पर निर्भर कंपनियों की लागत बढ़ रही है. MGL मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर, धाराशिव, चित्रदुर्ग और दावणगेरे में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क संचालित करती है. कंपनी के मुताबिक, वह 13 लाख से ज्यादा वाहनों को 500 से अधिक स्टेशनों के जरिए CNG उपलब्ध कराती है, जबकि उसके ऑपरेटिंग क्षेत्रों में करीब 30 लाख घर PNG नेटवर्क से जुड़े हैं.
दिल्ली-NCR में पहले ही महंगी हो चुकी है CNG
इससे पहले, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में CNG के दाम बढ़ाया. IGL ने शनिवार, 29 अगस्त से पूरे दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दी. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी 86.98 रुपए प्रति किलो मिल रही है. मई की शुरुआत में यह दर 77.09 रुपए प्रति किलो थी. यानी 4 महीनों में ही करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है. दिल्ली के अलावा, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 95.59 रुपए प्रति किलो हो गई है. गुरुग्राम में थोड़ी कम यानी 92.01 रुपए प्रति किलो रखी गई है. मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 95.47 रुपए प्रति किलो है. कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सबसे ऊंची दर 98.31 रुपए प्रति किलो है.
Govt to Sell Onions at Rs 35/kg in Delhi From Thursday
Onion Price Rise: प्याज की बढ़ती कीमतों (Onion Prices) से परेशान आम परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार गुरुवार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 35 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेगी. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देश के कई शहरों में प्याज का खुदरा भाव 55-60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. चीनी के बाद प्याज की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. सरकार का मकसद बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाना और आम उपभोक्ताओं को राहत देना है.
सस्ती प्याज की बिक्री को कल प्रल्हाद जोशी दिखाएंगे हरी झंडी
केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी गुरुवार को रियायती दरों पर ब्याज की बिक्री की शुरुआत करेंगे. सरकार ने 2026 के लिए प्याज का 1.21 लाख टन का 'बफर स्टॉक' तैयार किया है. इसी स्टॉक से प्याज बाजार में उतारा जाएगा. इस रिटेल बिक्री का संचालन तीन एजेंसियां भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (Nafed), भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और केंद्रीय भंडार करेंगी.
सप्ताह के आखिर तक NCR के दूसरे इलाकों में भी बिकेगी सस्ती प्याज
पीटीआई के अनुसार, NCCF के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि दिल्ली में प्याज की बिक्री गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू की जाएगी. इसके बाद सप्ताह के अंत तक इसे NCR (दिल्ली-एनसीआर) के दूसरे इलाकों में भी शुरू कर दिया जाएगा. एनसीसीएफ के पास करीब 62,000 टन प्याज का बफर स्टॉक है. इसमें से 400 टन प्याज महाराष्ट्र के नासिक से दिल्ली भेजा जा रहा है. इसे ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है, जिसके गुरुवार को पहुंचने की उम्मीद है.
35 रुपए किलो में कहां मिलेगा प्याज?
एनसीसीएफ करीब 100 केंद्रीय भंडार स्टोर के जरिए प्याज की खुदरा बिक्री करेगा. इसके अलावा, मदर डेयरी के करीब 300 आउटलेट के जरिए बिक्री को लेकर बातचीत चल रही है. सरकार मोबाइल वैन के जरिए भी सस्ता प्याज उपलब्ध कराएगी. शुरुआत में 15 मोबाइल वैन लगाई जाएंगी और उसके अगले दिन से इनकी संख्या बढ़ाकर 40 की जाएगी. रेल रैक से आने वाली प्याज की खेप का इस्तेमाल चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में बिक्री के लिए भी किया जाएगा.
दूसरे शहरों में भी पहुंचेगा सस्ता प्याज
सरकार प्याज की सप्लाई तेजी से बढ़ाने के लिए समर्पित रेलवे रैक का इस्तेमाल कर रही है. इन रैक को ‘कांदा एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है. पहली ऐसी रेक में 800 टन प्याज लदा है और वह नासिक से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. दिल्ली के अलावा चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी को भी समर्पित रेक के जरिए प्याज की सप्लाई देने की योजना है. हालांकि, इन मार्गों के लिए बुकिंग अभी नहीं की गई है. वहीं, नेफेड के पास 55,000 टन से कम प्याज का बफर स्टॉक है और वह भी दिल्ली समेत कोच्चि और गुवाहाटी जैसे केंद्रों पर प्याज की बिक्री करेगा.
एक महीने में 28% बढ़े प्याज के दाम
सरकार का यह कदम पिछले एक महीने में प्याज की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के बाद उठाया गया है. 25 अगस्त को देश में प्याज का औसत खुदरा भाव 44.72 रुपए प्रति किलो पहुंच गया, जो 25 जुलाई के 34.80 रुपए प्रति किलो से करीब 28 फीसदी ज्यादा है. एक साल पहले 25 अगस्त को प्याज का औसत खुदरा भाव 28.67 रुपए प्रति किलो था, यानी सालाना आधार पर कीमत में करीब 56% की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को चेन्नई और कोलकाता में प्याज 60 रुपए प्रति किलो, दिल्ली में 55 रुपए, मुंबई में 48 रुपए और रांची में 38 रुपए प्रति किलो पर था. एक साल पहले इन्हीं शहरों में प्याज के भाव क्रमशः 35 रुपए, 32 रुपए, 33 रुपए, 32 रुपए और 25 रुपए प्रति किलो थे.
थोक कीमतों में भी तेज उछाल
प्याज की थोक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 25 अगस्त को प्याज का औसत थोक भाव 36.73 रुपए प्रति किलो था. यह एक साल पहले के 22.54 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 63 फीसद अधिक है. वहीं, पिछले एक महीने में थोक कीमत करीब 33.5 फीसद बढ़ी है. अधिकारियों के मुताबिक, अगस्त से सितंबर के बीच प्याज की कीमतों में इस तरह की मौसमी तेजी आम तौर पर देखने को मिलती है. इसके पीछे त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग, मौसम से जुड़ी दिक्कतें, सप्लाई चेन में बदलाव और खपत के पैटर्न में बदलाव जैसे कारण हैं.
सरकार के मुताबिक प्याज की सप्लाई पर्याप्त
कीमतें बढ़ने के बावजूद, सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी. इस बात की पुष्टि 2025-26 में अनुमानित 307.37 लाख टन उत्पादन से होती है, जो मोटे तौर पर पिछले साल दर्ज किए गए 307.67 लाख टन उत्पादन के बराबर है.
Vimal Elaichi Ad: FDA Notice to Shah Rukh, Ajay Devgn & Tiger Shroff
Vimal Elaichi Advertisement: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची (Vimal Elaichi) के विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया है. FDA का दावा है कि शुरुआती तौर पर लग रहा है कि इस विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का सीधे नहीं, बल्कि अप्रत्यक्ष या सरोगेट तरीके से प्रचार किया जा रहा है. आसान भाषा में समझें तो Elaichi के नाम से विज्ञापन दिखाया जाता है, लेकिन ब्रांड की पहचान पान मसाला से भी जुड़ी हुई है.
FDA के मुताबिक, विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया ‘विमल इलायची’ नाम विमल पान मसाला (Vimal Pan Masala) ब्रांड से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. इससे उपभोक्ता भ्रमित हो सकते हैं और प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है. FDA की ग्रेटर मुंबई डिविजन ने 11 अगस्त को जारी नोटिस में इसे गंभीर मामला बताते हुए विज्ञापन को फूड से संबंधित भ्रामक विज्ञापन की श्रेणी में प्रथम दृष्टया रखा है.
विज्ञापन बंद करने और सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश
FDA ने तीनों अभिनेताओं को Vimal Pan Masala/Elaichi के विज्ञापन में अपनी भागीदारी और एंडोर्समेंट तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है. साथ ही, अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, वेबसाइट और अपने नियंत्रण वाले अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से प्रचार सामग्री हटाने को कहा है. नोटिस में अभिनेताओं से विज्ञापन के प्रसारण, प्रकाशन या प्रचार में आगे किसी तरह का सहयोग नहीं करने को भी कहा गया है. इसके अलावा, FDA ने यह जानकारी मांगी है कि विज्ञापन में शामिल होने से पहले उन्होंने या उनकी एजेंसियों ने किस तरह की ड्यू डिलिजेंस की थी.
Vimal Elaichi Ad की जांच के बाद एक्शन
FDA ने यह कार्रवाई Vimal Elaichi के एक विज्ञापन की जांच के बाद की है. विभाग के मुताबिक, यह विज्ञापन टीवी चैनलों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और दूसरे प्रचार माध्यमों पर दिखाया जा रहा था. नोटिस में कहा गया है कि महाराष्ट्र में Vimal ब्रांड को आमतौर पर पान मसाला से जोड़ा जाता है. राज्य में ऐसे पान मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध है, जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाते हैं. ऐसे में FDA का कहना है कि Vimal Elaichi के विज्ञापन से लोगों के बीच पान मसाला ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार होने की संभावना है.
FDA ने मांगे ये दस्तावेज
FDA ने अभिनेताओं से यह साबित करने के लिए दस्तावेज मांगे हैं कि Vimal Elaichi बाजार में वास्तव में बिकने वाला एक स्वतंत्र उत्पाद है या फिर यह Vimal Pan Masala अथवा तंबाकू से जुड़े उत्पादों के प्रचार के लिए ब्रांड-एक्सटेंशन या सरोगेट कम्युनिकेशन है. नोटिस में एंडोर्समेंट एग्रीमेंट, कैंपेन ब्रीफ, प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी, भुगतान या एंडोर्समेंट व्यवस्था और विज्ञापन एजेंसी तथा ब्रांड मालिक की जानकारी भी मांगी गई है. इसके अलावा, जिन टीवी चैनलों, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह विज्ञापन प्रसारित या प्रकाशित हुआ, उनकी जानकारी और प्रचार की अवधि भी बताने को कहा गया है.
15 दिन में देना होगा जवाब
तीनों अभिनेताओं को नोटिस मिलने की तारीख से 15 दिन के भीतर लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज देने होंगे. वे व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी कर सकते हैं और खुद या अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए इसमें शामिल हो सकते हैं. FDA ने चेतावनी दी है कि तय समय में जवाब नहीं मिलने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
प्रतिबंधित पान मसाला को लेकर कार्रवाई
यह कार्रवाई महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर की ओर से 13 जुलाई को जारी प्रतिबंध आदेश की पृष्ठभूमि में हुई है. यह आदेश Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 30(2)(a) के तहत जारी किया गया था और एक साल तक प्रभावी है. इसमें कुछ निर्धारित तंबाकू, निकोटीन और सुपारी आधारित प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद शामिल हैं. FDA ने कहा कि महाराष्ट्र के बाजार में Vimal ब्रांड का संबंध पान मसाला से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ है और राज्य में प्रतिबंधित पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
FSSAI और CCPA को भी भेजी कॉपी
विभाग ने नोटिस की प्रतियां भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के CEO और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को भी जानकारी और उचित कार्रवाई के लिए भेजी हैं. नोटिस में Food Safety and Standards (Advertising and Claims) Regulations, 2018 और Consumer Protection Act की धारा 21 का भी उल्लेख किया गया है. धारा 21 के तहत CCPA भ्रामक विज्ञापन को बंद या उसमें बदलाव का निर्देश दे सकता है और कुछ परिस्थितियों में एंडोर्सर पर जुर्माना या निर्धारित अवधि के लिए विज्ञापन करने पर रोक भी लगा सकता है.
Ludhiana Textile Hub Eyes $20B Russia Market on FTA, NTB Relief
Ludhiana Textile Hub: भारत और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन यानी EAEU के बीच प्रस्तावित Free Trade Agreement यानी FTA को लेकर बातचीत तेज होने से पंजाब के टेक्सटाइल उद्योग में उम्मीद बढ़ी है. खासतौर पर लुधियाना का Woolen Garment Industry रूस के करीब 20 अरब डॉलर के अपैरल बाजार पर नजर गड़ाए हुए है. अगर FTA के साथ Non-Tariff Barriers यानी NTB भी कम होते हैं, तो लुधियाना के ऊनी कपड़ों और भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों के लिए रूसी बाजार में पहुंच आसान हो सकती है.
सोवियत दौर का निर्यात कारोबार फिर पकड़ सकता है रफ्तार
सोवियत संघ के विघटन से पहले 1990 के दशक तक लुधियाना का वुलेन उद्योग अपने निर्यात का एक बड़ा हिस्सा सोवियत बाजार में भेजता था. सोवियत संघ के विघटन के बाद यह व्यापारिक चक्र कमजोर पड़ गया. अब भारत-रूस FTA और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने की कोशिश से लुधियाना के निर्माताओं को एक बार फिर रूसी बाजार में मजबूत हिस्सेदारी हासिल करने का अवसर मिल सकता है. प्रस्तावित समझौता सिर्फ रूस तक सीमित नहीं होगा. इसके जरिए भारत को आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान जैसे EAEU सदस्य देशों के बाजारों में भी बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है. इससे Engineering Products, Pharmaceuticals, Agriculture Products, Textiles और Machinery समेत कई क्षेत्रों के निर्यात को फायदा हो सकता है.
$20 Billion के रूसी अपैरल बाजार में चीन का दबदबा
रूस का Apparel Market करीब 20 अरब डॉलर का है. इसमें 70-80 प्रतिशत मांग आयात के जरिए पूरी होती है, जबकि घरेलू कंपनियां करीब 20 प्रतिशत जरूरत ही पूरी कर पाती हैं. मौजूदा आयात में चीन की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है, जबकि भारत की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से भी कम बताई जा रही है. रूस में Cotton और Polyester कपड़ों का घरेलू उत्पादन सीमित है, जबकि ठंडे मौसम के कारण Woolen Garments की मांग पूरे साल बनी रहती है. ऐसे में लुधियाना की Woolen और Knitwear Industry के लिए रूस एक बड़ा Export Market बन सकता है. रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद व्यापारिक परिस्थितियों में बदलाव के बीच भारतीय टेक्सटाइल निर्माताओं के साथ रूसी कंपनियों की बातचीत भी बढ़ी है.
पंजाब व्यापार असंतुलन कम करने में निभा सकता है बड़ी भूमिका
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 68 अरब डॉलर का है, लेकिन व्यापार संतुलन रूस के पक्ष में काफी झुका हुआ है. भारत रूस से करीब 63-65 अरब डॉलर का आयात करता है, जिसमें कच्चा तेल और हथियार प्रमुख हैं, जबकि भारत का निर्यात करीब 3-5 अरब डॉलर के आसपास है. पंजाब के उद्योग जगत का मानना है कि Textile और Garment Exports में बढ़ोतरी इस व्यापार असंतुलन को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है. निटवियर अपैरल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना के अध्यक्ष सुदर्शन जैन के मुताबिक, कुछ Non-Tariff Barriers हटने और FTA लागू होने से भारतीय उत्पाद ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर रूसी बाजार में पहुंच सकेंगे.
सस्ता Wool-Yarn, रोजगार और चीन को चुनौती
FTA से रूस से गुणवत्तापूर्ण Wool और Yarn भारत लाने का रास्ता आसान हो सकता है. इससे लुधियाना के निर्माताओं को प्रतिस्पर्धी दरों पर Raw Material मिलने और Production Cost घटने की उम्मीद है. साथ ही रूस में सालभर गर्म कपड़ों की मांग रहने से लुधियाना की Woolen Garment Industry को Seasonal Business से Year-Round Manufacturing Hub बनने का अवसर मिल सकता है. निर्यात बढ़ने पर पंजाब में नई Manufacturing Units और Production Capacity विकसित होने की संभावना है, जिससे Direct और Indirect Employment के अवसर भी बढ़ सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि रूसी बाजार में China के दबदबे को चुनौती देने का मौका भारतीय कंपनियों को मिल सकता है. खासकर Cotton, Polyester और High-End Knitwear में भारतीय निर्माता अपनी गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी कीमत के दम पर रूस में Market Share बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.
APEDA Exports 24 MT Frozen French Fries from Uttarakhand to Iraq
उत्तराखंड से मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है. कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सहयोग से ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की खेप इराक के लिए रवाना की गई. इस निर्यात को राज्य के खाद्य प्रसंस्करण और कृषि निर्यात क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. वीरुन ग्लोबल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भेजी गई इस खेप से राज्य के मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद है. एपीडा निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भागीदारी, बाजार तक पहुंच और राज्य कृषि निर्यात नीति के जरिए लॉजिस्टिक्स लागत कम करने में भी सहयोग दे रहा है, जिससे उत्तराखंड के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात को नई गति मिलने की संभावना है.
वीरुन ग्लोबल ट्रेड ने संभाली निर्यात की जिम्मेदारी
यह निर्यात वीरुन ग्लोबल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया गया. कंपनी का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार से लगातार ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. इससे न केवल कंपनी के कारोबार का विस्तार होगा, बल्कि उत्तराखंड के कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान भी मजबूत होगी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने में APEDA का सहयोग
एपीडा ने निर्यातक कंपनी को सियाल, गल्फूड, इंडसफूड और वर्ल्ड फूड इंडिया जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनियों में भाग लेने में सहयोग दिया है. इससे विदेशी खरीदारों तक पहुंच बढ़ी है और नए निर्यात अवसर तैयार हुए हैं। यह पहल भारतीय मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
लॉजिस्टिक्स लागत कम करने पर फोकस
एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भू-आबद्ध राज्यों के लिए लॉजिस्टिक्स लागत निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करती है. इसे ध्यान में रखते हुए एपीडा राज्य सरकार के साथ मिलकर राज्य कृषि निर्यात नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, परिवहन सहायता और बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है. इसका उद्देश्य राज्य के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात को लंबे समय तक मजबूती देना है.
Haryana Single Window Portal to Speed Up Investment Approvals
हरियाणा सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निवेशकों के किसी भी आवेदन में यदि कोई कमी हो तो उससे जुड़ी सभी आपत्तियां एक ही बार में दर्ज की जाएं. इससे निवेशकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अनुमतियां समय पर मिल सकेंगी.
नया सिंगल विंडो पोर्टल होगा ज्यादा स्मार्ट
हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य का यूनिफाइड सिंगल विंडो सिस्टम और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा. इसके लिए नया सिंगल विंडो पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जिसे राजस्व विभाग के भू-अभिलेखों से जोड़ा जाएगा. साथ ही एचएसआईआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध खाली भूखंडों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी.
GIS आधारित जानकारी से उद्योग लगाने में मिलेगी मदद
नए पोर्टल को जीआईएस तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चुनने में आसानी होगी. पोर्टल पर निकटतम रेलवे स्टेशन, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा दस्तावेज जमा करने, आवश्यक अनुमतियों और मार्गदर्शन सेवाओं की सुविधा भी एक ही मंच पर मिलेगी.
एमएसएमई और आरडब्ल्यूए से जुड़े मामलों पर भी फोकस
बैठक में उद्योग मंत्री ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) से जुड़ी शिकायतों का भी संज्ञान लिया और अपार्टमेंट सोसायटी अधिनियम में जरूरी संशोधनों के लिए नीति तैयार करने के निर्देश दिए. वहीं, एमएसएमई विभाग ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए बीडीएस हेल्पडेस्क और 'उद्योग साथी' नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा जल्द ही 'संगम पोर्टल' भी शुरू किया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट (ZED) नीति को भी शामिल किया जाएगा.
Haryana Right to Business Bill: MSMEs to Get Self-Certification Approval
Haryana Ease of Doing Business: हरियाणा सरकार ने राज्य में कारोबार सुगमता (Ease of Doing Business) बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रस्तावित हरियाणा राइट टू बिजनेस विधेयक-2026 के तहत पात्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों को स्व-घोषणा (Self-Certification) के आधार पर शुरुआती मंजूरी मिलेगी. साथ ही उन्हें तीन वर्षों तक सरकारी निरीक्षण से छूट देने का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कम्प्लायंस रिडक्शन और डी-रेग्यूलेशन अभियान के तहत 28 में से 21 सुधार लागू कर दिए हैं. बिजली कनेक्शन, सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यावरण मंजूरी, भवन स्वीकृति, औद्योगिक प्लॉट प्रबंधन और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे कदमों से उद्योगों को राहत मिलने और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी
सरकार के कम्प्लायंस रिडक्शन और डी-रेग्यूलेशन अभियान के दूसरे चरण में 28 प्राथमिकता वाले सुधारों में से 21 को मंजूरी मिल चुकी है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शेष सात सुधार तय समय सीमा में पूरा करने और उनकी प्रगति से जुड़े दस्तावेज समय पर एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए.
बिजली, पर्यावरण और सिंगल विंडो सिस्टम में सुधार
केंद्र सरकार पहले ही छह अहम सुधारों को मंजूरी दे चुकी है. इनमें बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को आसान बनाना, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नियमों में ढील, सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए समयबद्ध सेवाएं, सेवा का अधिकार कानून के तहत ऑटो-अपील व्यवस्था, पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया में सुधार और MSME के लिए निरीक्षण प्रणाली को सरल बनाना शामिल है.
औद्योगिक प्लॉट और निवेश प्रक्रिया होगी आसान
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, भूमि उपयोग नियमों में ढील, भवन निर्माण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने, औद्योगिक प्लॉट प्रबंधन में लचीलापन, स्वास्थ्य क्षेत्र की लाइसेंस व्यवस्था आसान करने और कानूनों के डिजिटलीकरण जैसे सुधारों पर तेजी से काम चल रहा है. वहीं एचएसआईआईडीसी ने औद्योगिक भूखंडों के विभाजन और एकीकरण को आसान बनाने, परियोजनाओं में बिना पूर्व अनुमति बदलाव की सुविधा और 10 वर्ष बाद लीजहोल्ड भूमि को फ्रीहोल्ड में बदलने जैसे कदम उठाए हैं. इसके अलावा नियंत्रित क्षेत्रों में सिस्टम आधारित CLU मंजूरी और जोखिम आधारित नए अग्नि सुरक्षा मानकों को भी जल्द लागू किया जाएगा.
Punjab Wool & Acrylic Knitwear Exports Set for Global Boost as WWEPC Signs MoU with Punjab Government
पंजाब के ऊनी और एक्रेलिक निटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. भारत टेक्स-2026 के दौरान वूल एंड वूलन्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (WWEPC) ने न्यूजीलैंड के साथ आयोजित इंडिया-न्यूजीलैंड वूल इंडस्ट्री राउंडटेबल में पंजाब सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) की रूपरेखा तैयार की. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस एमओयू को मंजूरी दे दी है. इसका उद्देश्य पंजाब के ऊनी एवं एक्रेलिक निटवियर क्लस्टरों के निर्यात को गति देना और उन्हें उच्च मूल्य वाले वैश्विक बाजारों से जोड़ना है. भारत टेक्स-2026 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता WWEPC के चेयरमैन आरसी खन्ना ने की. इस दौरान उपाध्यक्ष हरमीत सिंह भल्ला, कार्यकारी निदेशक संजय चावला तथा न्यूजीलैंड के कृषि एवं व्यापार से जुड़े मंत्री मार्क पैटरसन और न्यूजीलैंड के डिप्टी हाई कमिश्नर सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा.
इस के दौरान WWEPC के उपाध्यक्ष हरमीत सिंह भल्ला ने भारत के वैल्यू एडेड वूल सेक्टर को मजबूत करने पर जोर देते हुए ग्रामीण कारीगरों और पारंपरिक हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की. पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ भी पंजाब पवेलियन में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें स्थानीय उद्योगों और ग्रामीण कारीगरों के लिए नए कारोबारी अवसर विकसित करने पर सहमति बनी. WWEPC ने जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (JKTPO) के साथ भी इसी तरह की संस्थागत साझेदारी की प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य कश्मीरी हस्तकढ़ाई वाले शॉल और अन्य पारंपरिक उत्पादों को भी सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है.
काउंसिल ने बताया कि पंजाब की पारंपरिक फुलकारी और जम्मू-कश्मीर के हस्तनिर्मित शॉल जैसे उत्पादों को न्यूजीलैंड सहित वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए निर्यातकों और ग्रामीण उत्पादन केंद्रों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा. इसी दिशा में न्यूजीलैंड की संस्था वूल इम्पैक्ट के साथ पहले मेमोरेंडम ऑफ इंटेंट (एमओआई) और बाद में औपचारिक एमओयू पर काम किया जा रहा है. इससे तकनीकी सहयोग, गुणवत्ता सुधार और द्विपक्षीय ऊनी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।WWEPC का मानना है कि यह पहल पंजाब और जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण कारीगरों, हस्तशिल्प और ऊनी उद्योग के लिए निर्यात के नए अवसर पैदा करेगी तथा स्थानीय रोजगार और विदेशी मुद्रा अर्जन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी.
Poorest State in India is still Bihar while Sikkim tops the chart again
Poorest State: देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम सबसे ऊपर है, जबकि बिहार सबसे नीचे बना हुआ है. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के एक वर्किंग पेपर में यह जानकारी दी गई है. यानी कह सकते हैं कि देश के सबसे गरीब राज्य के रूप में बिहार का स्थान बरकरार है, वहीं सिक्किम ने सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय के साथ फिर से भारत के सबसे अमीर राज्य के रूप में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है.
राष्ट्रीय औसत से 3 गुना ज्यादा कमाते हैं सिक्किम के लोग
वर्किंग पेपर के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय 6,46,183 रुपए के आसपास पहुंच गई, जो देश के औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है. वहीं बिहार की आय इससे लगभग दस गुना कम है. सिक्किम की कुल आबादी देश की सिर्फ 0.05 फीसदी है, लेकिन उसकी अर्थव्यवस्था बेहद मजबूत है और पिछले एक दशक से वह इस टॉप पोजीशन पर कायम है. टॉप चार जगहों पर सिक्किम, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ पिछले 10 साल से लगातार बने हुए हैं.
बिहार के साथ उत्तर प्रदेश का भी बुरा हाल
इसी तरह सबसे नीचे बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मणिपुर भी लगातार बने हुए हैं. पांचवें स्थान पर थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश, जो देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है, की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. बड़ी आबादी के बावजूद आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी रहने से उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे है. बड़ी संख्या में युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों या शहरों की ओर पलायन करते हैं.
10 सालों में डबल हुई राष्ट्रीय औसत कमाई
राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2017 में जहां यह 1,04,880 रुपए थी, वहीं वित्त वर्ष 2026 में यह बढ़कर 2,19,575 रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. सभी राज्यों में आय बढ़ी है, लेकिन विकास की गति अलग-अलग रही है. कुछ राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, तो कई राज्य अभी भी पिछड़ रहे हैं.
औसत भारतीय से 77 फीसदी कम बिहार की औसत आय
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्ययन के अनुसार, सिक्किम की सापेक्ष आय 1990-91 में राष्ट्रीय औसत का 93 फीसदी थी, जो 2023-24 में बढ़कर 319 फीसदी हो गई है. गोवा की आय भी पिछले दशकों में दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है. लेकिन बिहार की स्थिति संतोषजनक नहीं रही. 1960-61 में बिहार की आय राष्ट्रीय औसत का 70 फीसदी थी, जो 2000-01 में घटकर सिर्फ 31 फीसदी रह गई. 2023-24 में भी यह करीब 33 फीसदी के आसपास ही है. यानी बिहार में औसत व्यक्ति की कमाई औसत भारतीय नागरिक से 77 फीसदी कम है.
असमानता की खाई को पाटने की जरूरत
आर्थिक विकास, उद्योगों की संरचना, संसाधनों का सही उपयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे शासन के बीच का अंतर ही राज्यों के बीच इस बड़ी खाई का मुख्य कारण है. राष्ट्रीय स्तर पर उम्मीद भरी तस्वीर दिख रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हालिया विश्लेषण के मुताबिक, भारत की प्रति व्यक्ति आय 2030 तक 4,000 डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर सभी राज्य समान रूप से विकास करें, तो देश की समग्र तस्वीर और बेहतर हो सकती है. बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को विशेष ध्यान देकर रोजगार, निवेश और कौशल विकास पर काम करने की जरूरत है, ताकि गरीबी और आय की असमानता कम हो सके.
Punjab EV Sales: Electric Vehicle Registration Share Rises to 5.4%
(राजिंद्र शर्मा) पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ रहा है. सूबे में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि हुई है. वर्ष 2026 में अब तक 22,900 ई-वाहनों का पंजीकरण हो चुका है और कुल पंजीकरण वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 5.4 फीसदी तक पहुंच गई है. यहां तक कि प्रदेश ने ई-वाहनों के पंजीकरण के मामले में हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर को भी पीछे छोड़ दिया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.
2026 में अब तक 22,900 EVs का पंजीकरण
रिपोर्ट के अनुसार, सूबे में 2024 के दौरान 12,255 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ था और कुल वाहनों के पंजीकरण में इनकी हिस्सेदारी 1.7% थी. 2025 के दौरान 33,314 वाहन पंजीकृत हुए और कुल वाहनों के पंजीकरण में 4.2% ई-वाहन पंजीकृत हुए लेकिन वर्ष 2026 में ई-वाहनों के पंजीकरण में भारी उछाल देखने को मिला है. छह माह के अंदर ही 22,900 वाहन पंजीकृत हो चुके हैं. कुल वाहनों के पंजीकरण में ई-वाहनों की हिस्सेदारी 5.4% तक पहुंच गई है. अगर इसी रफ्तार ई-वाहनों का पंजीकरण आगे जारी रहता है तो इस साल यह रिकार्ड आंकड़ा छू सकता है.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को छोड़ा पीछे
अगर हरियाणा की बात करें तो वर्ष 2026 के दौरान प्रदेश में 13,369 वाहनों का पंजीकरण हुआ है और कुल वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 2.4% है जो पंजाब के मुकाबले काफी कम है. जम्मू-कश्मीर में भी ई-वाहनों का पंजीकरण बढ़ा है. राज्य में 2026 में अब तक 5.2% हिस्सेदारी के साथ 5,830 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ है. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय में तेजी से ई-वाहनों की बिक्री में उछाल आया है. इस वर्ष 42,948 ई-वाहन बिक चुके हैं और जो कुल बिक्री का 10.3% है. ओडिशा पहले नंबर पर है जहां इस साल अब तक 65,269 वाहनों का पंजीकरण हुआ है.
राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति का विस्तार
सरकार ने ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति में हाल ही में विस्तार किया है जिससे नीति अब 20 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. इससे लोगों को पहले की तरह ही ई-वाहनों की खरीद पर विशेष प्रोत्साहन राशि मिलती रहेगी. 21 फरवरी 2023 को इस पॉलिसी को लागू किया गया था. पॉलिसी में चार्जिंग स्टेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए भी प्रावधान शामिल किए गए हैं. नीति के तहत जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में ई-बसों की शुरुआत की जा रही है.
चार्जिंग स्टेशनों में भी की जा रही वृद्धि
पंजाब सरकार चार्जिंग स्टेशनों को भी बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है और अब तक 698 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं. सरकार ने ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंसेंटिव योजना तैयार की है. इसमें ई-वाहन निर्माता कंपनियों को आकर्षित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अतिरिक्त, तीन पहिया और ई-साइकिल के लिए भी अलग-अलग इन्सेंटिव की घोषणा की गई. नीति का उद्देश्य ई-वाहनों की बिक्री को बढ़ाना देने के साथ नीति को लगातार अपडेट करके इनके इस्तेमाल को भी बढ़ावा देना है.
Japanese Investment Boosts Jobs, Manufacturing in Haryana
हरियाणा में विदेशी निवेश अब केवल समझौतों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि जमीन पर उतरकर उद्योगों और रोजगार का नया आधार बनता दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जापान दौरे के दौरान हुए निवेश समझौते अब उत्पादन इकाइयों में बदलने लगे हैं. सात जुलाई से इस प्रक्रिया का नया चरण शुरू होगा, जब जापान की अग्रणी ऑटोमोबाइल कलपुर्जा निर्माता कंपनी आइसिन कॉर्पोरेशन अपनी एक हजार करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास करेगी. इसके बाद नवंबर तक कम से कम चार प्रमुख जापानी कंपनियां निर्माण या उत्पादन के चरण में पहुंच जाएंगी.
12 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2025 में जापानी कंपनियों के साथ हुए सात समझौतों के तहत 3,695 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला था. इनमें से 1,291 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है. इन परियोजनाओं से करीब 12,110 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है. सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश का औद्योगिक आधार मजबूत होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
ऑटो सेक्टर से अनुसंधान तक बढ़ेगा औद्योगिक दायरा
आइसिन कॉर्पोरेशन के अलावा डेंसो नवंबर 2026 तक व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की तैयारी में है. नाम्बू कंपनी लिमिटेड ने झज्जर के रिलायंस मेट औद्योगिक क्षेत्र में जमीन खरीदकर प्लांट स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं डाइकिन हरियाणा में अपना वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करेगी, जहां नई तकनीकों के विकास और परीक्षण का कार्य होगा. इससे प्रदेश केवल विनिर्माण केंद्र ही नहीं, बल्कि तकनीकी अनुसंधान का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई पहचान
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल के अनुसार निवेशकों को सभी आवश्यक मंजूरियां समय पर उपलब्ध कराने, विभागों के बीच समन्वय बनाने और परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उनका कहना है कि मौजूदा गति बनी रही तो आने वाले महीनों में जापानी निवेश हरियाणा के औद्योगिक विकास को नई पहचान देगा.
Delhi EV Policy: Electric Cars Up to ₹30 Lakh Get Road Tax Exemption
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को हरी झंडी दे दी. नई EV पॉलिसी के तहत, राष्ट्रीय राजधानी में 30 लाख रुपए तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस से 100 फीसदी छूट मिलेगी. इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा, जिससे दिल्लीवासियों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना सस्ता होगा. नई नीति 1 जुलाई से लागू होगी.
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी
नई EV नीति के तहत, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को पहले साल 30,000 रुपए, दूसरे वर्ष 20,000 रुपए और तीसरे साल 10,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने पर पहले वर्ष 50,000 रुपए, दूसरे साल 40,000 रुपए और तीसरे साल 30,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा. सरकार ने N1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर 1 लाख रुपये तक का प्रोत्साहन देने का भी ऐलान किया है.
BS-IV या उससे पुराने वाहन स्क्रैप करने पर मिलेगा 1 लाख का फायदा
राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रोत्साहन की घोषणा की है. नई नीति के तहत, BS-IV या उससे पुराने चार पहिया वाहनों को स्क्रैप कर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले लोगों को 1 लाख रुपए का स्क्रैपिंग इंसेंटिव दिया जाएगा. सरकार ने साफ किया है कि हाइब्रिड वाहनों पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं दी जाएगी. साथ ही EV से जुड़े सभी इंसेंटिव के लिए एक डेडिकेटेड ऑनलाइन पोर्टल भी डेवलप किया जाएगा.
पेट्रोल और CNG से चलने वाली नई बाइकों का रजिस्ट्रेशन होगा बंद
इस नीति के तहत, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा का ही रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि  पेट्रोल और CNG से चलने वाले नए दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा. 1 अप्रैल 2028 से सिर्फ इलेक्ट्रिक से चलने वाली टू-व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा. सरकार ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन, वाहन स्क्रैपिंग फैसिलिटी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा मिल सके.
4 सालों में होगा 15000 करोड़ रुपए का निवेश: दिल्ली CM
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले चार वर्षों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण कम करने के लिए करीब 15,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. उन्होंने अपनी इस नीति को 31 मार्च 2030 तक दिल्ली को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. गुप्ता ने कहा कि नई पॉलिसी में ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर खास जोर दिया गया है और पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर चरणबद्ध तरीके से बदलाव के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है.
UP RERA Warns Homebuyers: Check Carpet Area Before Buying Flats
अगर आप फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ विज्ञापनों या बड़े-बड़े दावों के आधार पर फैसला करना कई बार महंगा पड़ सकता है. इससे बचने के लिए उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने घर खरीदारों को सलाह दी है. UP रेरा ने घर खरीदारों से कहा कि फ्लैट खरीदते समय सबसे पहले कारपेट एरिया को आधार बनाएं, यानी कारपेट एरिया जरूर चेक करें. रेरा ने होमबायर्स को यह सलाह क्यों दी और क्यों ये जरूरी है? आइए जानते हैं...
'कारपेट एरिया' को बनाएं घर खरीदने का आधार: UP रेरा
UP RERA ने बुधवार को कहा कि घर खरीदार फ्लैट खरीदते समय 'कारपेट एरिया' को आधार मानें. ऐसा इसलिए क्योंकि कारपेट एरिया ही किसी फ्लैट के अंदर की वह जगह है, जिसका आप रहने के लिए असल में इस्तेमाल करते हैं. आसान भाषा में कहें तो, कारपेट एरिया फ्लैट का वह हिस्सा है, जहां आप कालीन (Carpet) बिछा सकते हैं. इस जगह का इस्तेमाल आप रहने, चलने-फिरने और फर्नीचर रखने के लिए कर सकते हैं. अथॉरिटी ने कहा कि इसलिए किसी भी आवासीय परियोजना का मूल्यांकन करते समय खरीदारों को इसी आधार पर फैसला लेना चाहिए.
रेरा कानून के तहत बिल्डर के लिए कारपेट एरिया बताना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश रेरा के अनुसार, रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 और उससे जुड़े नियमों के तहत अपार्टमेंट की बिक्री और जानकारी के खुलासे के लिए कारपेट एरिया को मानक आधार बनाया गया है. बिल्डरों को UP रेरा पोर्टल पर फ्लैटों की संख्या, प्रकार और कारपेट एरिया की जानकारी देना अनिवार्य है. UP रेरा ने यह भी साफ किया कि फ्लैट के साथ जुड़ी बालकनी, बरामदा और ओपन टैरेस जैसी सुविधाओं की जानकारी भी देना जरूरी है. हालांकि, कानूनन सुपर बिल्ट-अप एरिया की जानकारी देना अनिवार्य नहीं है.
'सुपर बिल्ट-अप एरिया' के झांसे में न आएं
अथॉरिटी ने बताया कि अक्सर फ्लैट का प्रमोशन 'सुपर बिल्ट-अप एरिया' के आधार पर किया जाता है, जिसमें कॉरिडोर, सीढ़ियां, लिफ्ट, लॉबी और क्लब हाउस जैसी कॉमन सुविधाओं का आनुपातिक हिस्सा शामिल होता है. सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर प्रचार किए जाने से कई खरीदार भ्रमित हो सकते हैं और उन्हें वास्तविक रहने योग्य जगह का सही अंदाजा नहीं लग पाता. इसलिए किसी भी प्रॉपर्टी डील को अंतिम रूप देने से पहले खरीदारों को UP रेरा पोर्टल पर उपलब्ध परियोजना की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए. यह पहल रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और घर खरीदारों को भ्रामक जानकारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
कारपेट एरिया में क्या शामिल होता है: बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, बाथरूम और टॉयलेट तथा स्टोर रूम (यदि फ्लैट के अंदर हो). कारपेट एरिया बताता है कि आपको वास्तव में कितनी जगह मिलेगी. कीमत की तुलना हमेशा कारपेट एरिया के आधार पर करनी चाहिए.
कारपेट एरिया में क्या शामिल नहीं होता: बालकनी, टैरेस, बाहरी दीवारों की मोटाई, लिफ्ट, लॉबी, सीढ़ियां जैसे कॉमन एरिया.
Jharkhand Exports First 1.5 Tonnes of Amrapali Mangoes to UK
झारखंड से कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है. राज्य से पहली बार व्यावसायिक स्तर पर 1.5 टन ताजा अमरपाली आम की खेप ब्रिटेन (UK) के लिए रवाना की गई है. यह खेप 4 जून 2026 को कोलकाता से लंदन भेजी गई. झारखंड से ताजे आमों की पहली कमर्शियल खेप का निर्यात राज्य के किसान उत्पादक संगठनों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है.
सिमडेगा से सीधे ब्रिटेन तक
बयान के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाली कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने झारखंड से ताजा आमों की पहली व्यावसायिक खेप को रवाना किया. इस खेप में 1.5 मीट्रिक टन ताजे आम्रपाली आम शामिल हैं, जिन्हें झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो ब्लॉक में स्थित बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से लिया गया है. यह पूरी तरह से महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) है. इस खेप का निर्यात कोलकाता की कंपनी JGB एग्रोफ्रेश प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है.
किसानों को मिले घरेलू बाजार की तुलना में बेहतर दाम
इस कदम से फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को एक्सपोर्ट वैल्यू चेन में सीधे भागीदारी का अवसर मिला है. साथ ही, इससे जुड़े किसानों को घरेलू बाजार की तुलना में अपने उत्पाद के बेहतर दाम प्राप्त हुए हैं. यह पहल  किसानों को गुणवत्ता आधारित उत्पादन, बेहतर फसल-पश्चात प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी.
ताजे फल निर्यात करने वाले राज्यों की सूची में झारखंड
झारखंड की कृषि-जलवायु परिस्थितियां बागवानी फसलों के लिए अनुकूल मानी जाती हैं. राज्य में उगाई जाने वाली अमरपाली आम की किस्म अपनी गुणवत्ता और बाजार में स्वीकार्यता के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह निर्यात राज्य के आम उत्पादकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है. इस खेप के साथ, झारखंड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ताजे फल निर्यात करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है.
Local Goes Global का सशक्त उदाहरण...
झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाले हैं। @APEDADOC के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य, महिलाओं को नई पहचान और भारत के कृषि निर्यात को नई गति मिल रही है। pic.twitter.com/9afvfc2lMB
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 6, 2026
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "Local Goes Global का सशक्त उदाहरण. झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए आम्रपाली आम यूनाइटेड किंगडम पहुंचने वाले हैं. कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के निरंतर प्रयासों से किसानों को बेहतर मूल्य, महिलाओं को नई पहचान और भारत के कृषि निर्यात को नई गति मिल रही है."
No PUC, No Fuel: NCR's 8 UP Districts to Enforce Rule from Oct 1
No PUC, No Fuel: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है. इसके तहत, एक अक्टूबर यानी करीब 4 महीने बाद से उन वाहनों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) नहीं होगा. ऐसे में अगर आप नोएडा, गाजियाबाद या NCR में आने वाले UP के दूसरे जिलों में वाहन चलाते हैं, तो PUC सर्टिफिकेट को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है.
NCR में आने वाले UP के 8 जिले में नहीं मिलेगा ईंधन
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को बताया कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के उपायों के तहत, 1 अक्टूबर 2026 से उत्तर प्रदेश के NCR जिलों में स्थित पेट्रोल पंपों पर उन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) नहीं है. UP के आठ जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आते हैं. इनमें गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली हैं. यूपी के इन जिलों के अलावा NCR में पूरी दिल्ली और हरियाणा तथा राजस्थान के जिले आते हैं. हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 14, जबकि राजस्थान के दो जिले अलवर और भरतपुर इसका हिस्सा हैं.
NCR में वायु प्रदूषण 30-35% तक घटाने का लक्ष्य
गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया. सरकार का लक्ष्य साल 2026 के दौरान NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण के स्तर को 30-35 फीसदी तक कम करना है. इसके लिए वाहन प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन, सड़क की धूल, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्र का विस्तार और पराली प्रबंधन जैसे मुद्दों पर समन्वित कार्रवाई की जाएगी. मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली-NCR क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए मिलकर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें. नागरिकों में जागरूकता पैदा करके उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित किए जाए.
1,041 पेट्रोल पंपों पर कैमरे से होगी निगरानी
आधिकारिक बयान के अनुसार, 'नो PUCC, नो फ्यूल' व्यवस्था को लागू करने के लिए NCR के जिलों में 1,041 पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों की मदद से वाहनों की पहचान कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ही ईंधन मिले.
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की धीरे-धीरे हटा रही UP सरकार
सरकार 'नया सफर' योजना के तहत पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे हटाने और बीएस-6, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर भी काम कर रही है. बयान के अनुसार, NCR के जिलों में लगभग 26.19 लाख पुराने वाहनों की पहचान की गई है, जिनकी लाइफ खत्म हो चुकी है. इनमें से जनवरी और अप्रैल 2026 के बीच 37,156 वाहनों को स्क्रैप किया गया और 460 को जब्त किया गया. स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में 975 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है. बयान में कहा गया है कि फिलहाल इन शहरों में 100 ई-बसें चल रही हैं.
Abolition of duty on cotton imports, a major relief for textile industry
केंद्र सरकार ने 1 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक कपास (कॉटन) के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (एआईडीसी) को हटा दिया है. सरकार का उद्देश्य घरेलू कपड़ा उद्योग को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण कच्चा माल उपलब्ध कराना तथा उत्पादन लागत को कम करना है. इससे टेक्सटाइल उद्योग को राहत मिलेगी. उद्यमियों को काटन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के रेट के अनुसार मिलेगी और उद्यमी प्रतिस्पर्धी होंगे.
उद्यमियों का कहना है कि भारतीय टेक्सटाइल उद्योग पिछले कुछ महीनों से कई चुनौतियों का सामना कर रहा था. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण समुद्री माल ढुलाई (फ्रेट) महंगी हुई, कंटेनर उपलब्धता प्रभावित हुई और सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा. इसके साथ ही ऊर्जा, रसायन, रंग (डाई), लॉजिस्टिक्स और वित्तीय लागत में वृद्धि से कपड़ा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हुई. ऐसे समय में कॉटन आयात पर शुल्क हटाने का निर्णय उद्योग के लिए राहत पैकेज के रूप में देखा जा रहा है.
विशेषज्ञों के अनुसार पहले आयातित कपास पर लगभग 11 प्रतिशत का कुल शुल्क प्रभाव पड़ता था. अब यह लागत समाप्त होने से स्पिनिंग मिलों, यार्न निर्माताओं और गारमेंट निर्यातकों को सस्ता कच्चा माल मिलेगा. इससे तैयार कपड़ों की लागत कम होगी और भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। खासकर एमएसएमई इकाइयों को इसका बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.
उद्यमियों का कहना है कि कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने 2025-26 सीजन में भारत के कपास आयात का अनुमान 45 से 50 लाख गांठ (बेल) के बीच लगाया है. पिछले वर्ष लगभग 41 लाख गांठ आयात होने का अनुमान था. जनवरी 2026 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार चालू सीजन में आयात 50 लाख गांठ तक पहुंच सकता है, जो हाल के वर्षों का उच्च स्तर माना जा रहा है.
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश है, फिर भी उद्योग को उच्च गुणवत्ता वाली और प्रदूषण-मुक्त कपास की आवश्यकता के कारण अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया तथा अफ्रीकी देशों से आयात करना पड़ता है. सरकार के हालिया निर्णय के बाद उद्योग संगठनों का अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में लगभग 6 लाख गांठ अतिरिक्त उच्च गुणवत्ता वाली कपास आयात की जा सकती है.
कपास उत्पादन के मोर्चे पर भी तस्वीर मिश्रित है. सीएआई ने 2025-26 के लिए भारत का कपास उत्पादन 305 से 317 लाख गांठ के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि घरेलू खपत लगभग 300 से 305 लाख गांठ रहने की संभावना है. ऐसे में गुणवत्ता वाली कपास की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आयात आवश्यक माना जा रहा है.
निटवियर अपैरल एक्सपोर्टर्स आर्गेनाइजेशन के प्रधान हरीश दुआ कहा कहना है कि सरकार ने वैश्विक तनाव के बीच उद्योग को राहत देने का बड़ा कदम उठाया है. बाजार में काटन के दाम सामान्य से चालीस रुपये प्रति किलो तक उछल गए थे। अब उनमें कमी आने की संभावना है. दूसरे अब निर्यातक विश्व बाजार में अन्य देशों के साथ बेहतर ढंग से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे.
पंजाब काटन फैक्ट्रीज एंड जिनिंग एसोसिएशन के प्रधान भगवान बांसल का कहना है कि कॉटन आयात पर कस्टम ड्यूटी हटाने से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ेगी, उत्पादन लागत घटेगी, निर्यात प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और एमएसएमई इकाइयों को राहत मिलेगी. पश्चिम एशिया में तनाव, बढ़ती इनपुट लागत और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह कदम भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो सकता है.
UP Electricity Bills to Rise 10% in June Due to Fuel Surcharge
UP Electricity Bill Hike: चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच कूलर और AC की ठंडक पाने के लिए अब उत्तर प्रदेश के लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि, UP के बिजली उपभोक्ताओं को जून से ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों पर सरचार्ज लगने के कारण बिजली के बिलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है.
जून से बिजली बिल में 10% सरचार्ज लगेगा: UPPCL
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अनुसार, जून 2026 के बिलिंग साइकिल में उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर 10 फीसदी का सरचार्ज लगाया जाएगा. यह बढ़ोतरी ईंधन और बिजली खरीद लागत में हुई वृद्धि की भरपाई के लिए की जा रही है और भारत सरकार के निर्देशों और रेगुलेटरी कमीशन से मिली जानकारी के अनुरूप है. बिजली कंपनियों का कहना है कि हाल के महीनों में ईंधन की लागत और बिजली खरीद के खर्च में बढ़ोतरी हुई है.
FPPAS के तहत लगाया जा रहा सरचार्ज
UPPCL द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, यह शुल्क फ्यूल एंड पावर परचेज एडजेस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) के तहत लगाया जाएगा. नियामकीय प्रावधानों के अनुसार, किसी महीने में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर आने वाली अतिरिक्त लागत को तीन महीने बाद उपभोक्ताओं से वसूला जाता है. इसका मतलब है कि मार्च 2026 में हुआ अतिरिक्त खर्च जून 2026 में उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा.
Uttar Pradesh | As per the instructions of the Government of India and the information of the Regulatory Commission, electricity bills may increase by 10% in the month of June due to surcharge on increased fuel prices.
"...Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS)… pic.twitter.com/I5foRDtN6q
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 30, 2026
घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ेगा बोझ
नियामक मामलों की इकाई (RAU) के मुख्य अभियंता पंकज सक्सेना ने बताया, "MYT Regulations, 2025 की धारा 16(4) के अनुसार मार्च 2026 के लिए सरचार्ज 10 फीसदी निर्धारित किया गया है. इसलिए, यह 10 प्रतिशत FPPAS जून 2026 में जारी होने वाले बिजली के बिलों में जोड़ा जाएगा और सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होगा. इस फैसले का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ेगा. हालांकि, वास्तविक अतिरिक्त बोझ उपभोक्ता की बिजली खपत और उसकी टैरिफ श्रेणी पर निर्भर करेगा, लेकिन कुल मिलाकर जून से बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आने की संभावना है।
बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब राज्य के कई हिस्सों में बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी समस्याओं की शिकायतें सामने आ रही हैं. गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बिजली बिलों में बढ़ोतरी उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा सकती है. उपभोक्ता संगठनों ने भी इस कदम पर सवाल उठाए हैं.
CNG costlier Rs 2/kg in Mumbai from Saturday; PNG rates also raised
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में रहने वाले लाखों लोगों को मई महीने में दूसरी बार महंगाई का झटका लगा है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने शनिवार से सीएनजी (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 50 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया है. इससे लाखों परिवारों के रसोई का खर्च बढ़ा और कैब-टैक्सी का इस्तेमाल करने वालों के लिए सफर भी महंगा हो गया.
मुंबई समेत इन इलाकों में 86 रुपए हुई CNG
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र के अन्य इलाकों में नई दरें लागू होने के बाद सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. मई महीने में सीएनजी कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले, 13 मई को भी सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे. अप्रैल में भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी, यानी पिछले कुछ हफ्तों में सीएनजी उपभोक्ताओं पर लगातार अतिरिक्त बोझ पड़ा है.
रोजाना सफर करने वालों को महंगाई का झटका
CNG प्राइस हाइक से रोजाना सफर करने वाले लोगों का एक बड़ा तबका प्रभावित होगा, क्योंकि ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और बसें अभी भी काफी हद तक सीएनजी पर निर्भर हैं. मुंबई महानगर क्षेत्र में 12 लाख से अधिक वाहन सीएनजी पर चलते हैं. पिछले एक साल में सीएनजी वाहनों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सीएनजी गाड़ियों के इस बेड़े में लगभग 4.7 लाख ऑटो-रिक्शा, 1.6 लाख से अधिक टैक्सियां और 5 लाख से ज्यादा निजी कारें शामिल हैं. इसके अलावा, बसों को भी सीएनजी की आपूर्ति होती है. ऐसे में ईंधन महंगा होने का असर सार्वजनिक परिवहन की लागत पर भी दिखाई दे सकता है.
PNG महंगी होकर 52 रुपए प्रति यूनिट पहुंची
वहीं, घरेलू रसोई गैस (Cooking Gas) के रूप में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी की कीमत बढ़कर 52 रुपए प्रति यूनिट हो गई है. इसका असर मुंबई महानगर क्षेत्र के 31 लाख से अधिक घरों पर पड़ेगा और उनका रसोई का खर्च बढ़ जाएगा. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब गैस खरीद की लागत लगातार बढ़ रही है.  कंपनी के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर भू-राजनीतिक घटनाओं का असर, महंगे गैस स्रोतों पर बढ़ती निर्भरता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और रुपए में कमजोरी के कारण गैस खरीदने की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसी वजह से सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाने पड़े हैं.
Dehradun tea once gave competition to Chinese tea
दून के चाय बागानों का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है. सबसे पहले और अच्छी चाय बनाने वाले देश चीन को अगर किसी ने टक्कर दी थी तो वह थी देहरादून की चाय. इसकी पुष्टि खुद लंदन के दलालों ने चाय के नमूनों से की थी. वर्ष 1881 में 87 चाय बागान होते थे जिनका सर्वोच्च उत्पादन 8.5 पाउंड (लगभग 4 लाख किलो) तक पहुंच गया था. इसके बाद 1907 में बाजार के कुछ निर्णयों के कारण चाय बाजार में बेहद उथल पुथल मची जिसका असर देहरादून के चाय बाजार पर भी पड़ा. अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1911 में प्रकाशित गजट में देहरादून की चाय का विस्तार से वर्णन मिलता है. वर्ष 1840 में देहरादून के कौलागढ़ को चाय की खेती के लिए मुफीद मानते हुए चाय बागान लगाने की योजना अंग्रेज सरकार ने बनाई थी. यह काम सहारनपुर गार्डन के डॉ. जेमसन को दिया गया था. शुरुआत में यहां 400 एकड़ भूमि में चाय के पौधे लगाए गए. पहली बार 1946 में यहां की पत्तियों को लंदन के दलालों को भेजा गया जो कि चाय का कारोबार दूसरे देशों में करते थे. उन्होंने जब चाय को पकाकर इसकी गुणवत्ता को परखा तो रिपोर्ट भेजी की देहरादून की चाय में चीन की चाय जैसा उससे भी बेहतर स्वाद है.
हालांकि, उन्होंने इसकी गंध को अच्छा लेकिन सुगंध को थोड़ा कमजोर बताया था. यह अंग्रेजों के लिए एक खुशखबरी थी क्योंकि उस वक्त यहा माना जा रहा था कि देहरादून की चाय असम और बंगाल की चाय से मुकाबला नहीं कर पाएगी. इसका एक कारण यह भी था कि ये दोनों क्षेत्र उस वक्त के सबसे बड़े बाजार कलकत्ता के बेहद करीब थे. वहीं से ज्यादातर विदेशी कारोबार होता था. इसके बाद वर्ष 1951 में एक अफसर जो कि चाय की खेती को देखने के लिए चीन में नियुक्त किया गया था ने यहां के पौधों को कमजोर बताया. हालांकि, एक बार फिर लंदन को इसके नमूने भेजे गए जिन्होंने फिर से यही पुष्टि की कि देहरादून की चाय देश में अव्वल है और चीन की चाय के बराबर कई मामलों में उससे भी अधिक है.
1881 में शिखर पर पहुंच गया था उत्पादन
इन परिणामों के चलते देहरादून चाय बाजार जैसे गदगद हो गया. 1863 में चाय बागान का क्षेत्रफल 1700 एकड़ पहुंच गया. यह अगले 10 सालों में 2000 एकड़ को पार गया जिनसे 2.07 लाख पाउंड पत्तियों का उत्पादन होने लगा. वर्ष 1872 में ही यहां के चाय बागानों को कुल 20 हजार पौंड में नाहन के राजा को बेच दिया गया. अंग्रेजी शासन की निगरानी में उत्पादन जारी रहा और 1881 में यह अपने शिखर पर पहुंच गया. यहां 4.4 हजार एकड़ में चाय के बागान हुए जिनकी संख्या 87 पहुंच गई. इनसे लगभग साढ़े आठ लाख पाउंड चाय पत्तियों का उत्पादन होने लगा.
दून की ग्रीन टी ने 1872 में बनाई पहचान
देहरादून के चाय बागानों से उस वक्त तक केवल काली चाय का उत्पादन होता था. 1872 में यहां ग्रीन टी बनाई जाने लगी जिसकी प्रक्रिया काली चाय बनाने से थोड़ी अलग थी. इसमें 40-40 मिनट तक गर्म करने, सूखाने और अन्य प्रक्रियाएं शामिल थीं. इस चाय को काबुल और मध्य एशिया तक पहुंचाया जाने लगा। उस वक्त जब चीन अपनी चाय को लगभग 10 आना प्रति पाउंड बेचता था देहरादून की ग्रीन टी 13 आना प्रति पाउंड तक बिकने लगी थी. यह सब लगभग 30 सालों तक चला और यहां के चाय बागान के मालिकों की पौ बारह होने लगी.
1907 में चीन की चाय पर शुल्क समाप्ति से धड़ाम हुआ बाजा
चीन उस वक्त और आज भी चाय बाजार का बादशाह रहा है. वर्ष 1907 में भारत का चाय बाजार एक बड़ी गिरावट के दौर में आ गया. इसका कारण भी चीन ही बना. उस वक्त भारत और मध्य एशिया के देश चीन की चाय पर शुल्क (टैरिफ) लगाया करते थे. वर्ष 1907 में यह टैरिफ हटा दिया गया जिससे चीन से चाय का आयात सस्ता होने लगा. देहरादून की जो चाय 13 आना प्रति पाउंड बिकती थी वह आठ आना और इससे भी कम आ गई. धीरे-धीरे उत्पादन गिरने लगा. कुछ छोटे चाय बागान तो बंद ही कर दिए गए.
Delhi Announces 2-Day WFH For Govt Employees As PM Modi Appeal
PM Modi WFH Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन बचाने (Fuel Saving) की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को घोषणा की है कि सरकारी कर्मचारी अब सप्ताह में दो दिन 'घर से काम' (WFH) करेंगे. यह व्यवस्था सभी गैर-जरूरी सरकारी सेवाओं पर लागू होगी, जबकि आवश्यक सेवाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी.
निजी कंपनियों में WFH के लिए जारी होगी एडवाइजरी: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी कंपनियों और संस्थानों को भी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की सलाह दी जाएगी. इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की जाएगी और श्रम विभाग इसके पालन की निगरानी करेगा. इसके अलावा, हर सोमवार को 'मेट्रो मंडे' के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी कर्मचारी दफ्तर आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे. इससे निजी वाहनों के उपयोग में कमी आएगी और ईंधन की बचत होगी.
सरकारी अधिकारियों की गाड़ी का पेट्रोल-डीजल कोटा घटा
दिल्ली सरकार ने ईंधन बचत के लिए कई अन्य कदमों की भी घोषणा की है. सरकारी अधिकारियों के वाहनों के लिए निर्धारित पेट्रोल-डीजल कोटा में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है. पहले जहां अधिकारियों को हर महीने 200-250 लीटर तक ईंधन मिलता था, अब इसे घटाकर 160-200 लीटर प्रति महीने कर दिया गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे विभागों ने पहले ही ईंधन के खर्च में कटौती कर दी है. अब सिर्फ उतने ही वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनकी बहुत ज्यादा जरूरत है, और जहां भी मुमकिन हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है." सरकार ने अगले छह महीनों तक कोई नया पेट्रोल, डीजल, CNG या हाइब्रिड वाहन नहीं खरीदने का फैसला भी लिया है.
CM काफिले में 60% कटौती, अब सिर्फ 4 गाड़ियां चलेंगी
प्रतीकात्मक कदम के तौर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में भी करीब 60 फीसदी कटौती की है. अब उनके काफिले में केवल चार वाहन होंगे, जिनमें दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल हैं. दिल्ली सरकार शुक्रवार से ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान भी शुरू करने जा रही है. इसके तहत, आम नागरिकों को सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' अपनाने की अपील की गई है. साथ ही, अगले एक साल तक दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी कोई आधिकारिक विदेशी दौरा नहीं करेंगे.
PM मोदी की देशवासियों से अपील का असर
दिल्ली सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है, जब PM प्रधानमंत्री मोदी 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता देने, ईंधन की खपत कम करने, एक साल तक विदेश यात्रा से बचने, स्वदेशी उत्पाद अपनाने, खाना पकाने के तेल का इस्तेमाल घटाने, प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ने और सोने की खरीद पर रोक लगाने का आग्रह कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों और रेल परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की है.
Punjab Cotton production declines by 17.26 pc, wheat procurement update
पंजाब में कपास की पैदावार में गिरावट जारी है. वर्ष 2025-26 के दौरान पिछले साल के मुकाबले कपास की पैदावार में 17.26 फीसदी की कमी आई है. गुलाबी सुंडी के प्रकोप के साथ ही इस बार फसल पर बाढ़ की भी मार पड़ी है. हरियाणा में भी पिछले सीजन के मुकाबले पैदावार कम हुई है. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. पंजाब में इस बार 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती गई थी बावजूद इसके कपास की पैदावार सिर्फ 3.26 लाख गांठों तक ही सिमट गई है जबकि वर्ष 2024-25 में 3.94 लाख गांठों की पैदावार हुई थी. हर साल ही कपास की पैदावार में कमी आ रही है. वर्ष 2023-24 में 6.09 लाख गांठों की पैदावार हुई थी. इस तरह तीन साल के अंदर ही सूबे में कपास की पैदावार में भारी गिरावट देखने को मिली है. विशेषज्ञों के अनुसार गुलाबी सुंडी के प्रकोप, गुणवत्तापूर्ण बीजों और कीटनाशकों की कमी के कारण किसान कपास की खेती छोड़ रहे हैं क्योंकि फसल का काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. इसके अलावा पिछले साल बाढ़ के कारण भी 30 हजार एकड़ एरिया में कपास की फसल खराब हो गई थी, जिसका असर भी पड़ा है. राज्य सरकार ने अब केंद्र से बीजी3 बीज उपलब्ध कराने की मांग की है क्योंकि यह बीज यह बीज गुलाबी सुंडी के प्रकोप को कम करने में मदद कर सक हैं. इसे लेकर प्रदेश में ट्रायल भी किया गया था.
फसल विविधीकरण के प्रयासों को झटका
मालवा क्षेत्र कपास की पैदावार के लिए जाना जाता है लेकिन अब यहां का किसान धान और गेहूं की फसलों का रुख कर रहे हैं. प्रदेश के भूजल स्तर गिर रहा है. 117 ब्लॉक रेड जोन में हैं और इस रिपोर्ट ने सरकार की चिंता अब और भी बढ़ा दी है क्योंकि प्रदेश के फसल विविधीकरण के प्रयासों को झटका लगा है.
हरियाणा में 9.27 लाख गांठों की पैदावार
हरियाणा में खरीफ सीजन के दौरान 3.94 लाख एकड़ क्षेत्र में कपास की खेती की गई थी जिसके बाद ही 9.27 लाख गांठों की पैदावार हुआ है. हरियाणा की स्थिति पंजाब से बेहतर है लेकिन पिछले साल के मुकाबले हरियाणा में भी पैदावार में गिरावट आई है. वर्ष 2024-25 के दौरान हरियाणा में 3.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती के साथ 11.29 लाख गांठों की पैदावार हुई. राजस्थान में भी बड़े स्तर पर कपास की खेती हो रही है जहां पूरे सीजन के दौरान 17.20 लाख गांठों की पैदावार हुई. पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हर्ष नैयर का कहना है कि, कपास की फसल खराब होने के कारण किसान इसकी खेती से मुंह मोड़ रहे हैं. किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने की जरूरत है ताकि पैदावार बढ़ाई जा सके और किसानों को नुकसान का सामना न करना पड़े.
अब तक 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद
पंजाब की मंडियों में अब तक गेहूं की 122 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) की आमद हो चुकी है जिसमें से सरकार 120 एलएमटी की खरीद कर चुकी है. साथ ही पहले से उठान ने भी थोड़ी रफ्तार पकड़ी है और अब तक 83 एलएमटी गेहूं का उठान हो चुका है. वीरवार को भी 4 एलएमटी का उठान हुआ है. राज्य सरकार ने इस बार 122 एलएमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है और अगले दो-चार दिन में यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है. पहले 130 एलएमटी खरीद का लक्ष्य था लेकिन बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसल खराब होने के कारण इस लक्ष्य को घटा दिया गया था. वीरवार को मंडियों में 32,518 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई. इस बार निजी एजेंसियां भी खरीद में रुचि दिखा रही हैं और अब तक 1.40 एलएमटी गेहूं की निजी खरीद हुई है. केंद्र उठान के लिए मंडियों से सीधी रेलगाड़ियां चला रही है और वीरवार को मोगा, जंडियाला, पट्टी, तरनतारन, फिल्लौर, कोटकपुरा, लहरागागा और खन्ना से गेहूं का सीधा उठान किया गया.