Economic Survey Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 12 बजे पेश करेंगी आर्थिक समीक्षा
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sachin Chaturvedi Updated Fri, 31 Jan 2025 11:56 AM IST

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25- Photo : The Bonus
खास बातें
Economic Survey 2025 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट सत्र के पहले दिन संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश करेंगी। मोदी सरकार का बजट 2025 शनिवार 1 फरवरी 2025 को पेश किया जाएगा. केंद्रीय बजट भाषण से पहले, आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाता है, जो बजट को एक व्यापक दिशा प्रदान करता है और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर एक व्यापक तस्वीर पेश करता है.
लाइव अपडेट
11:55 AM, 31-Jan-2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी. बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा.11:51 AM, 31-Jan-2025
बजट सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना कर यह वरदान मांगा है कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे. पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट देशवासियों में एक नया विश्वास पैदा करेगा और उन्हें नई ऊर्जा देगा.11:50 AM, 31-Jan-2025
चालू वित्त वर्ष में घटेगी वृद्धि दर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के अनुसार, कमजोर विनिर्माण व निवेश के कारण भारत की जीडीपी के चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो चार साल का निम्नतम स्तर है. यह पिछले वर्ष की आर्थिक समीक्षा में अनुमानित 6.5-7 फीसद की वृद्धि दर तथा भारतीय रिजर्व बैंक के 6.6 फीसद के अनुमान से भी कम है.
11:47 AM, 31-Jan-2025
भारत की आर्थिक ग्रोथ तरक्की की रफ्तार पिछली 7 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गई है. सितंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 5.4% रही, यह जून तिमाही में हासिल की गई 6.7% की वृद्धि से बड़ी गिरावट है. भारत की वृद्धि दर घटने में विनिर्माण उत्पादन में कमी और उपभोक्ता खर्च मुख्य कारक रहे हैं.11:25 AM, 31-Jan-2025
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 31 जनवरी, 2025 को आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश करेंगी. यह दस्तावेज़ दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच पेश किया जाएगा. इसके बाद, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं.Loading recommended stories...




