The Bonus Logo

क्या Quant और AI से शेयर बाजार में बनेगा मोटा पैसा? Samruddhi Shastra। Anshuman Tiwari

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Shukla Updated Sun, 25 Oct 2026 05:00 PM IST

क्या मशीन इंसान से बेहतर फैसले ले सकती है? एक तरफ Jane Street जैसी ग्लोबल क्वांट ट्रेडिंग फर्म है, जिसने महज 15 एक्सपायरी दिनों में एल्गोरिदम के दम पर 4,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया और दूसरी तरफ, 16 साल से ग्लोबल एक्सचेंजों पर क्वांट ट्रेडिंग का लोहा मनवाने वाली भारतीय फर्म AlphaGrep है जो अब म्यूचुअल फंड और SIF के जरिए रिटेल निवेशकों के बीच आ रही है। TheBonus के विशेष शो 'समृद्धि शास्त्र' के इस एपिसोड में अंशुमान तिवारी ने बातचीत की है AlphaGrep Investment Management के CEO भौतिक अंबानी से।