The Bonus Logo

Mutual Fund: Silver ETF निवेशकों के लिए अलर्ट! चांदी में बड़ी बिकवाली! क्या अभी और गिरेगा भाव?

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Fri, 23 Oct 2026 06:02 PM IST

Mutual Fund: 22 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 3–4% तक गिरकर $56 प्रति औंस के आसपास आ गया, जबकि MCX पर दिसंबर सिल्वर फ्यूचर्स में भी करीब 2.5–2.6% की गिरावट दर्ज की गई और सिल्वर 199599 प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ. कई Silver ETF भी दबाव में रहे. इस गिरावट के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, महंगाई की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें अहम कारक रहे. ऐसे में सवाल है कि क्या चांदी की गिरावट अभी जारी रह सकती है? क्या Silver ETF में निवेश करने वालों को होल्ड करना चाहिए, नई खरीदारी करनी चाहिए या फिलहाल इंतजार करना बेहतर होगा? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में VK Wealthwise & Associates के Proprietor Vatsal Khemka और  Wealthy.in के Co-founder Prashant Gupta के साथ.