Tax घटाया, नौकरियां कहां हैं? PM मोदी के सवाल में छिपा है क्या आर्थिक सच | Artham
भारत की GDP तेजी से बढ़ रही है। कंपनियों के मुनाफे रिकॉर्ड स्तर पर हैं। सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाया, इनकम टैक्स में राहत दी और बुनियादी ढांचे पर भारी खर्च किया। फिर भी बड़ा सवाल है, नौकरियां और आम आदमी की सैलरी उस रफ्तार से क्यों नहीं बढ़ रहीं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से पूछा, टैक्स में राहत मिली, लेकिन क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई और नई भर्तियां कीं? प्रधानमंत्री के इसी सवाल में छिपी है भारतीय अर्थव्यवस्था की एक बड़ी पहेली। क्या भारत Jobless Growth और Wageless Growth के ऐसे जाल में फंस रहा है, जहां अर्थव्यवस्था बढ़ती है, कंपनियां मुनाफा कमाती हैं, लेकिन आम आदमी की कमाई और खरीदने की ताकत पीछे रह जाती है? क्या है इस जाल से बाहर निकलने का तरीका, जानिए इस बार ARTHAM में।
