Vijayadashami Special: रावण की गलतियों से कैसे सीखें Mutual Fund में निवेश का सही तरीका?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 20 Oct 2026 05:29 PM IST
विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. रावण विद्वान और शक्तिशाली था, लेकिन अहंकार, गलत फैसलों और शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज करने के कारण उसका पतन हुआ. निवेश की दुनिया में भी ऐसी गलतियां भारी पड़ सकती हैं. इस Vijayadashami Special शो में समझेंगे कि रावण के जीवन से Mutual Fund निवेशक क्या सीख सकते हैं? क्या जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास, लालच और दूसरों की देखा-देखी निवेश करना नुकसानदेह हो सकता है? पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन, नियमित SIP, कंपाउंडिंग और निवेश की समीक्षा क्यों जरूरी है? निवेश में अनुशासन बनाए रखने और गलत फैसलों से बचने के जरूरी सबक क्या हैं? इस बारे में विस्तार से जानिए MoneyHoney के फाउंडर Anup Bhaiya और Host Divya Chaturvedi से-