The Bonus Logo

Mutual Fund: Nifty में भारी उठापटक, Smallcap Funds अब क्या करें? SIP KI TIP | Divya Chaturvedi

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Mon, 09 Nov 2026 06:07 PM IST

पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन बीते एक हफ्ते में Nifty 50 ने अच्छी वापसी की. 2 नवंबर को Nifty करीब 23,441 के स्तर पर था और 6 नवंबर तक बढ़कर 25,030 के पार पहुंच गया. यानी महज पांच कारोबारी दिनों में बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई. लेकिन बाजार की यह तेजी ज्यादा समय तक कायम नहीं रह पाई. 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर हुई मुहूर्त ट्रेडिंग में Nifty 44 अंक गिरकर 24,986 पर बंद हुआ. वहीं आज यानी 9 नवंबर को बाजार की शुरुआत करीब 25,065 के स्तर पर हुई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली और Nifty 24,913 के आसपास आ गया. बाजार की इस उठापटक ने Smallcap निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है. क्योंकि Smallcap शेयरों में तेजी जितनी तेज होती है, गिरावट के समय उतार-चढ़ाव भी उतना ही ज्यादा देखने को मिलता है. अब सवाल यह है कि जिन निवेशकों ने Smallcap Mutual Funds में पैसा लगाया है, उन्हें क्या करना चाहिए? क्या इस गिरावट में निवेश का मौका तलाशना चाहिए या फिलहाल थोड़ा संभलकर चलना चाहिए? नए निवेशक Smallcap Funds में SIP शुरू करें या Lump Sum निवेश के लिए इंतजार करें? और सबसे अहम बात, इतने सारे Smallcap Funds में से सही फंड की पहचान कैसे करें? देखिए ‘SIP की टिप’ में Roongta Securities के CEO Harshvardhan Roongta के साथ खात बातचीत.