The Bonus Logo

Smallcap Funds: Stock Market की तेजी में पीछे, क्या अब निवेश का मौका?

Bonus Digital Desk
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली|ByBonus Digital Desk

भारतीय शेयर बाजार में हालिया तेजी ने निवेशकों का भरोसा फिर बढ़ाया है. Nifty 50 ने 25,000 का स्तर पार किया, वहीं Nifty 100 और Midcap इंडेक्स में भी शानदार तेजी देखने को मिली. लेकिन क्या बाजार की इस रिकवरी का फायदा Smallcap निवेशकों को भी मिला है? एक तरफ बाजार के बड़े इंडेक्स तेजी से ऊपर लौट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्मॉलकैप में निवेश को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं. पिछले एक साल में कई Smallcap Mutual Funds ने दमदार रिटर्न दिए हैं. ऐसे में क्या स्मॉलकैप फंड्स में नई SIP शुरू करने का सही समय है? पुराने निवेशकों को क्या अपनी SIP जारी रखनी चाहिए? क्या बाजार की तेजी में स्मॉलकैप फंड्स से उम्मीद रखना सही है या निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए? 'SIP की टिप' जानिए में Midas Finserve के Director Pankaj Rastogi से.