Smallcap Funds: बड़े फंड दे रहे घाटा, छोटे फंड में मुनाफा! अब कहां लगाएं पैसा?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Mon, 26 Oct 2026 07:10 PM IST
Stock market में लगातार गिरावट और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के बीच Smallcap Mutual Fund निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. एक तरफ Smallcap और Midcap Funds में लगातार पैसा आ रहा है, तो दूसरी तरफ इनकी महंगी वैल्यूएशन निवेशकों के लिए बड़ा सवाल बन गई है. क्या Smallcap में आई गिरावट निवेश का अच्छा मौका है या आने वाले दिनों में निवेशकों को और नुकसान उठाना पड़ सकता है? Amfi के मुताबिक, देश के सबसे बड़े Smallcap Fund यानी Nippon India Small Cap Fund ने एक साल में -1.40% का रिटर्न दिया है. वहीं, सिर्फ ₹3,671 करोड़ AUM वाले Bank of India Small Cap Fund ने 16.71% का रिटर्न दिया है. तो क्या Smallcap Fund चुनते समय AUM पर सबसे ध्यान देना चाहिए? Smallcap शेयर अभी भी Largecap के मुकाबले 34% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या निवेशक महंगे Smallcap शेयरों में जरूरत से ज्यादा पैसा लगा रहे हैं? सवाल ये कि Smallcap SIP, Lumpsum और अतिरिक्त निवेश की रणनीति क्या हो? Largecap, Midcap और Smallcap में बेहतर पोर्टफोलियो बनाने का तरीका क्या है? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में Complete Circle के Senior Partner Vikas Puri के साथ...