Silver Price Crash: ETF में निवेशकों को कितना नुकसान? खरीदें, बेचें या इंतजार करें?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. Silver अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 59% नीचे आ चुकी है. वहीं MCX पर भी 13 नवंबर से 16 नवंबर के बीच चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में सवाल है कि क्या Silver ETF में निवेश का मौका बन रहा है या निवेशकों को अभी और इंतजार करना चाहिए? Silver Institute की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में दुनिया में चांदी की कुल मांग 5% घटकर 1.08 अरब औंस रहने का अनुमान है. ज्वेलरी की मांग में 22% और सिल्वरवेयर की मांग में 17% गिरावट की आशंका है. सोलर सेक्टर में भी चांदी की खपत कमजोर रहने का अनुमान है. अमेरिका में महंगाई का दबाव, दिसंबर में Fed की तरफ से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, मजबूत डॉलर और Bond Yield ने भी चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है. तो क्या Silver ETF में SIP जारी रखनी चाहिए? क्या गिरावट में एकमुश्त निवेश करना सही होगा? मौजूदा स्तरों पर Silver ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें? आज के 'SIP की टिप' में देखिए इन्हीं सवालों पर Complete Circle के Senior Partner और Mutual Fund Expert Vikas Puri और VK Wealthwise & Associates के Proprietor और Commodity Expert Vatsal Khemka के साथ-