Mutual Fund: FMCG में बड़ी गिरावट, Metal-Pharma में तेजी!Sectoral Funds में कहां है निवेश का मौका?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM IST
बीते एक साल में शेयर बाजार के अलग-अलग सेक्टरों का प्रदर्शन काफी अलग रहा है. Nifty Metal इंडेक्स ने 17.94% और Nifty Pharma ने 16.64% का रिटर्न दिया, जबकि Nifty FMCG में 20.12% और Nifty Realty में 11.45% की गिरावट रही. वहीं, कुछ Sectoral और Thematic Mutual Funds ने भी शानदार रिटर्न दिया है. लेकिन क्या बीते एक साल के रिटर्न को देखकर किसी Sectoral या Thematic Fund में निवेश करना सही है? क्या जिस सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उसमें आगे भी तेजी जारी रह सकती है? Sectoral Funds और Diversified Funds में क्या अंतर है और फंड चुनते समय उसकी Portfolio Holdings, Valuation और Risk को कितना महत्व देना चाहिए? जानिए हर सवाल का जवाब 'SIP की टिप' में Complete Circle के Senior Partner Vikas Puri के साथ.