The Bonus Logo

Mutual Fund Switch पर नहीं लगेगा LTCG Tax? SEBI की बड़ी सिफारिश!

बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 03 Nov 2026 06:34 PM IST

SEBI ने बजट 2027 से पहले सरकार को सिफारिश की है कि एक साल से ज्यादा पुराने निवेश को एक Mutual Fund Scheme से दूसरी में Switch करने पर LTCG Tax नहीं लगना चाहिए. अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो निवेशकों को बिना तत्काल टैक्स की चिंता किए अपना Portfolio Rebalance करने में मदद मिल सकती है. SEBI ने विदेशी निवेशकों के लिए भी Equity Investments पर 12.5% LTCG Tax खत्म करने की सिफारिश की है. लेकिन क्या इससे Mutual Fund निवेशकों की टैक्स बचत होगी? क्या खराब प्रदर्शन करने वाले फंड से बेहतर फंड में स्विच करना आसान हो जाएगा? क्या SIP निवेश की रणनीति बदल जाएगी? और क्या Budget 2027 में सरकार इन प्रस्तावों को मंजूरी देगी? जानिए तमाम सवालों के जवाब 'SIP की टिप' में Complete Circle के Senior Partner Vikas Puri से.