Samvat 2083: Mutual Fund Portfolio का कैसे करें Review? किन Funds में बने रहें, किनसे निकलें?
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Bonus Digital Desk Updated Tue, 10 Nov 2026 05:15 PM IST
नए संवत 2083 की शुरुआत निवेशकों के लिए अपने Mutual Fund Portfolio को रिव्यू करने का अच्छा मौका है. पिछले एक साल में बाजार में उतार-चढ़ाव, अलग-अलग कैटेगरी के फंड्स की बदलती परफॉर्मेंस और वैल्यूएशन में बदलाव के बीच यह समझना जरूरी है कि आपका पोर्टफोलियो आपके Financial Goals के हिसाब से सही दिशा में है या नहीं. Samvat 2083 में बाजार की चाल काफी हद तक कंपनियों की Earnings Growth पर निर्भर रह सकती है. ऐसे में निवेशकों के लिए केवल बाजार के उतार-चढ़ाव को देखना काफी नहीं होगा. उन्हें अपने फंड की Benchmark और Category के मुकाबले परफॉर्मेंस, Portfolio Quality और Asset Allocation पर भी ध्यान देना होगा. ‘SIP की टिप' में Fincart के डायरेक्टर Ravi Sharma से समझेंगे कि खराब प्रदर्शन करने वाले Mutual Funds में SIP जारी रखनी चाहिए या नहीं? किसी फंड को बदलने का सही समय क्या है? Fund Switching पर कितना Tax और Exit Load देना पड़ सकता है? Largecap, Midcap और Smallcap Funds में कितना निवेश रखना चाहिए? और अगर अगले 2-3 साल में पैसे की जरूरत है, तो क्या Equity से Debt में शिफ्ट होना बेहतर होगा?